लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
Rupee Slide Continues: रुपए की हालत खराब, भारतीय करेंसी रिकॉर्ड लो ज़ोन में

Rupee Slide Continues: रुपए की हालत खराब, भारतीय करेंसी रिकॉर्ड लो ज़ोन में

 Rupee historic low रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.56 के नए निचले स्तर पर पहुंच गया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता एवं विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की भावना प्रभावित होने से रुपया दबाव में है। 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में उछाल के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की आक्रामक खरीद से भी रुपया पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी विनिमय मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.43 पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 90.56 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है। 

रुपया बृहस्पतिवार को 38 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.37 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170.40 अंक चढ़कर 84,988.53 अंक पर जबकि निफ्टी 98.40 अंक की बढ़त के साथ 25,996.95 अंक पर पहुंच गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,020.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। 

Sensex/Nifty Close: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 436 अंक गिरा, निफ्टी 25,839 पर बंद

Sensex/Nifty Close: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 436 अंक गिरा, निफ्टी 25,839 पर बंद

 बिजनेस डेस्कः मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद कुछ समय संभला लेकिन ट्रेडिंग के आखिरी सत्र में बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, रुपए में कमजोरी, अमेरिका–भारत ट्रेड तनाव और फेडरल रिजर्व की बैठक को लेकर अनिश्चितता ने बाजार पर बड़ा दबाव डाला।

बीएसई सेंसेक्स 436 अंक गिरकर 84,666 पर बंद हुआ
एनएसई निफ्टी 120 अंक फिसलकर 25,839 पर बंद हुआ।

दिनभर की बिकवाली में निवेशकों की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। बीएसई का मार्केट कैप एक ही दिन में 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक घट गया। अगर पिछले सत्र के नुकसान को जोड़ दिया जाए, तो दो दिनों में निवेशक 12 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गंवा चुके हैं।

गिरावट के बड़े कारण (why market is down today)

1. विदेशी निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली

लगातार कई दिनों से एफआईआई बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा और शेयर कीमतें नीचे आईं।

2. ट्रंप की टैरिफ धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के चावल पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, जिससे ट्रेड तनाव बढ़ा और निवेशकों की सेंटिमेंट कमजोर हुई।

3. फेडरल रिजर्व की बैठक को लेकर अनिश्चितता

फेड की नीति बैठक से पहले निवेशकों में सावधानी रही। यह चिंता थी कि फेड दरों में कटौती की गति को धीमा कर सकता है।

4. रुपए में कमजोरी

रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 90 के पार चला गया। इससे विदेशी निवेश महंगा होता है और बाजार में दबाव बढ़ता है।

5. वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत

एशियाई बाजार—जैसे हांगकांग, कोरिया और चीन—सभी गिरावट में थे। अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद हुए, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा।

Anil Ambani के बेटे जय अनमोल पर CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Anil Ambani के बेटे जय अनमोल पर CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹228 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

 बिजनेस डेस्कः मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी के बाद अब उनके बेटे जय अनमोल अंबानी भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) से जुड़े 228.06 करोड़ रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में जय अनमोल और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई के अनुसार, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 228 करोड़ रुपए के वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ा है। बैंक की शिकायत पर दर्ज मामले में RHFL, जय अनमोल अंबानी और रवींद्र शरद सुधाकर का नाम शामिल है, जो कंपनी के निदेशक रह चुके हैं।

लोन का गलत इस्तेमाल का आरोप

बैंक के मुताबिक, RHFL ने मुंबई शाखा से 450 करोड़ रुपए का बिजनेस लोन लिया था। कंपनी को यह पैसा तय शर्तों के तहत सही तरीके से उपयोग करना था लेकिन लोन की राशि का दुरुपयोग किया गया और EMI व ब्याज का भुगतान भी समय पर नहीं हुआ। इसी वजह से 30 सितंबर 2019 को लोन अकाउंट NPA घोषित कर दिया गया।

फॉरेंसिक ऑडिट में खुलासा

ग्रांट थॉर्नटन (GT) ने अप्रैल 2016 से जून 2019 तक का फॉरेंसिक ऑडिट किया, जिसमें पता चला कि लोन के पैसे का इस्तेमाल निर्धारित उद्देश्य से हटकर किया गया। कंपनी के प्रमोटरों/निदेशकों द्वारा खातों में हेरफेर, आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी के जरिए रकम को दूसरी जगह मोड़े जाने का आरोप है।

अनिल अंबानी की संपत्ति भी जब्त

यह मामला RHFL, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (RCFL) और यस बैंक से जुड़ी बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का हिस्सा है। इस मामले में ईडी ने हाल ही में अनिल अंबानी ग्रुप की 1120 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की हैं। इससे पहले भी 1452 करोड़ रुपए और 7500 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं।

Tomato Prices Rise: फिर बढ़ने लगे टमाटर के भाव, एक महीने में 26% हुआ महंगा, इन कारणों से बढ़े दाम

Tomato Prices Rise: फिर बढ़ने लगे टमाटर के भाव, एक महीने में 26% हुआ महंगा, इन कारणों से बढ़े दाम

 Tomato Prices देशभर में टमाटर की कीमतें एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह सर्दियों का जल्दी आना है, जिससे टमाटर की मांग बढ़ी है। वहीं अक्टूबर में हुई भारी बारिश ने कई राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे आपूर्ति कम हो गई। उपभोक्ता मामलों के विभाग के अनुसार, सोमवार को टमाटर का औसत खुदरा भाव महीनेभर पहले की तुलना में 26% बढ़कर 48.23 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया।

आज़ादपुर मंडी के टमाटर एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी अशोक कौशिक ने बताया कि तीन हफ्तों में थोक कीमतें 40–45 रुपए से गिरकर 28–30 रुपए प्रति किलो पर आ गई हैं। हालांकि रिटेल मार्केट में अभी भी बढ़ोतरी जारी है। प्रमुख शहरों में प्रीमियम क्वालिटी का टमाटर 60–70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

कौशिक के अनुसार, “अभी कुछ हफ्तों तक कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहेंगी। ठंड में मांग मजबूत है जबकि उत्पादन सीमित है।”

पिछले साल के मुकाबले अभी भी कीमतें कम

दिलचस्प बात यह है कि मौजूदा खुदरा कीमतें पिछले साल से करीब 4% कम हैं। मई 2025 से टमाटर की कीमतें लगातार नकारात्मक वार्षिक वृद्धि दर में रहीं। अक्टूबर में तो कीमतें साल-दर-साल 54% तक नीचे गई थीं, क्योंकि उस समय आपूर्ति ज्यादा थी।

अत्यधिक बारिश से उत्पादन पर असर

अक्टूबर में कई राज्यों में समय से अधिक हुई बारिश का सीधा प्रभाव टमाटर की फसल पर पड़ा। दो हफ्ते पहले आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले बाजार—जो एशिया के सबसे बड़े टमाटर व्यापार केंद्रों में से एक है—में थोक कीमतें 40 रुपए से बढ़कर 61 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गईं। इसका कारण बारिश से हुआ नुकसान, कम आवक और परिवहन लागत में बढ़ोतरी रहा।

व्यापारियों के मुताबिक, पिछले एक महीने से लगातार महंगाई का रुझान बना हुआ है और आने वाले महीनों में भी मांग बढ़ने के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

उत्पादन में कमी

2024–25 के फसल वर्ष में टमाटर उत्पादन 19.46 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो 2023–24 के 21.32 मिलियन टन से काफी कम है। भारत में करीब 18 राज्य टमाटर उत्पादन में योगदान देते हैं, जिनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना प्रमुख हैं। डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स के अनुसार, टमाटर की कीमतों में मौसमी उतार-चढ़ाव का कारण देशभर में बुवाई और कटाई के अलग-अलग चक्र हैं। जून–अगस्त और अक्टूबर–नवंबर को आमतौर पर कम उत्पादन वाले महीने माना जाता है, जिसमें कीमतें बढ़ जाती हैं।

प्याज-आलू की कीमतों में भी बदलाव

  • प्याज की खुदरा कीमतें पिछले महीने की तुलना में थोड़ी घटकर 26.38 रुपए प्रति किलो हुई हैं, क्योंकि उत्पादन ज्यादा है।
  • आलू की कीमतें 3% बढ़कर 26.17 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
  • हालांकि साल-दर-साल आधार पर प्याज 49% और आलू 29% सस्ते हैं।
Share Market Falling: लगातार दूसरे दिन बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़ रुपए

Share Market Falling: लगातार दूसरे दिन बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के डूबे 12 लाख करोड़ रुपए

 बिजनेस डेस्कः विदेशी निवेशकों की मुनाफावसूली, रुपए में गिरावट, अमेरिका-भारत ट्रेड डील में देरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ संकेतों के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ खुला। फेडरल रिजर्व की नीति बैठक को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की सतर्कता और बढ़ा दी है।

दो दिन में 12 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

बाजार में आई भारी बिकवाली ने निवेशकों की संपत्ति को झटका दिया है। सोमवार को जहां मार्केट कैप में भारी गिरावट दर्ज हुई थी, वहीं मंगलवार को शुरुआती कारोबार में निवेशकों को अतिरिक्त 6 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। दो दिनों में कुल नुकसान 12 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो चुका है।

सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

सेंसेक्स

  • सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 720 अंक गिरकर 84,382.96 पर पहुंचा।
  • सोमवार को यह 85,102.69 पर बंद हुआ था।
  • मंगलवार को सेंसेक्स 84,742.87 पर खुला और 10:25 बजे तक यह करीब 400 अंक गिरकर 84,705.82 पर था।

निफ्टी

  • निफ्टी कारोबार के दौरान 232.55 अंकों की गिरावट के साथ 25,728 तक पहुंचा।
  • सुबह निफ्टी 25,867.10 पर खुला था।
  • 10:30 बजे तक इसमें गिरावट घटकर 153.10 अंक रही और इंडेक्स 25,807.45 पर ट्रेड कर रहा था।

किन कारणों से टूटा बाजार?

1. फेड पॉलिसी और ब्याज दरों पर अनिश्चितता

  • फेड की दो दिवसीय बैठक से पहले निवेशक परेशान हैं।
  • 25 बेसिस पॉइंट दर कटौती की उम्मीद है।
  • महंगाई और अमेरिकी आर्थिक मजबूती के बीच 2026 के लिए दरों के संकेतों पर बाजार की नजर है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दर कटौती लगभग तय है लेकिन भविष्य की गाइडेंस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

2. ट्रंप का नया टैरिफ थ्रेट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयातित चावल पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत “अमेरिकी बाजार में चावल डंप कर रहा है।” अमेरिका भारतीय बासमती चावल का चौथा सबसे बड़ा बाजार है (270,000 MT)। अतिरिक्त टैरिफ का भार अभी भी अमेरिकी उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

3. रुपए में कमजोरी

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे कमजोर होकर 90.15 पर पहुंच गया। FPI डिमांड और फेड के फैसले से पहले सतर्कता इसका कारण रही।

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

  • लगातार 8वें दिन FPI ने 655.59 करोड़ रुपए की सेलिंग की।
  • वैश्विक अनिश्चितता और ट्रेड तनाव की वजह से जोखिम कम किया जा रहा है।

5. विदेशी बाजारों में कमजोरी

  • एशियाई बाजार—हैंग सेंग, कोस्पी और शंघाई कंपोजिट—सभी लाल निशान में।
  • फेड मीटिंग से पहले अमेरिकी बाजार भी गिरावट में बंद हुए।

6. भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी

  • भारत अमेरिका को कई प्रोडक्ट्स पर 50% तक टैरिफ देता है।
  • ट्रेड डील में देरी के कारण निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट...आज आपके शहर में क्या है नया रेट...जानें 1 लीटर का ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट...आज आपके शहर में क्या है नया रेट...जानें 1 लीटर का ताजा भाव

 नई दिल्ली: आज 10 दिसंबर, बुधवार है. आज के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी हो चुके हैं. बता दें कि तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे तेल कंपनियां दाम लाइव करती हैं. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹87.67 प्रति लीटर है. अगर आप टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो यहां आप अपने शहर के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं.

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल के रेट: भारत में फ्यूल की कीमतें सेंट्रल अथॉरिटी द्वारा निर्धारित की जाती हैं और देश की कई फैक्टर्स और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, किसी कीमत की अनुमति दी जाती है. इसका पालन डीजल रिटेलर्स और यूजर्स को सख्ती से पालन करना होता है. ऐसे कई कारक हैं जो या तो फ्यूल की कीमतों को नीचे लाते हैं या फिर उन्हें बढ़ाते हैं.

क्या हैं आपके शहर के पेट्रोल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹94.77 0
कोलकाता ₹105.41 0
मुंबई ₹103.54 0
चेन्नई ₹100.82 0
गुड़गांव ₹95.65 0
नोएडा ₹94.88 0
बैंगलोर ₹102.92 0
भुवनेश्वर ₹101.16 0
चंडीगढ़ ₹94.30 0
हैदराबाद ₹107.46 0
जयपुर ₹104.72 0
लखनऊ ₹94.69 0
पटना ₹105.23 0
तिरुवनंतपुरम ₹107.49 0

क्या हैं आपके शहर के डीजल के रेट:

शहर कीमत बदलाव
नई दिल्ली ₹87.67 0
कोलकाता ₹92.02 0
मुंबई ₹90.03 0
चेन्नई ₹92.40 0
गुड़गांव ₹88.10 0
नोएडा ₹87.98 0
बैंगलोर ₹90.99 0
भुवनेश्वर ₹92.74 0
चंडीगढ़ ₹82.45 0
हैदराबाद ₹95.70 0
जयपुर ₹90.21 0
लखनऊ ₹87.81 0
पटना ₹91.49 0
तिरुवनंतपुरम ₹96.48 0
आज अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम? जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

आज अचानक गिरे सोने-चांदी के दाम? जानें आपके शहर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

 ई दिल्ली: आज 10 दिसंबर, बुधवार के दिन सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,29,430 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹₹1,90,100 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और रुपये की कीमत में गिरावट के कारण भारत में सोने और चांदी की कीमतें ऊंची हो रही हैं. अगर आप गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो बाजार के रेट पर ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि कीमतें किसी भी समय और भी बढ़ सकती हैं.

आज क्या है आपके शहर में सोने का रेट:

शहर 24 कैरेट का रेट 22 कैरेट का रेट 18 कैरेट का रेट
चेन्नई ₹13,090 ₹11,999 ₹9,999
मुंबई ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
दिल्ली ₹12,958 ₹11,879 ₹9,722
कोलकाता ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
बैंगलोर ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
हैदराबाद ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
केरल ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
पुणे ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
वडोदरा ₹12,948 ₹11,869 ₹9,712
अहमदाबाद ₹12,948 ₹11,869 ₹9,712
जयपुर ₹12,958 ₹11,879 ₹9,722
लखनऊ ₹12,958 ₹11,879 ₹9,722
कोयंबटूर ₹13,090 ₹11,999 ₹9,999
मदुरै ₹13,090 ₹11,999 ₹9,999
विजयवाड़ा ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
पटना ₹12,948 ₹11,869 ₹9,712
नागपुर ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707
चंडीगढ़ ₹12,958 ₹11,879 ₹9,722
सूरत ₹12,948 ₹11,869 ₹9,712
भुवनेश्वर ₹12,943 ₹11,864 ₹9,707

आज क्या है आपके शहर में सिल्वर का रेट:

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
मुंबई ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
दिल्ली ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
कोलकाता ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
बैंगलोर ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
हैदराबाद ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
केरल ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
पुणे ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
वडोदरा ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
अहमदाबाद ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
जयपुर ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
लखनऊ ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
कोयंबटूर ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
मदुरै ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
विजयवाड़ा ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
पटना ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
नागपुर ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
चंडीगढ़ ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
सूरत ₹1,901 ₹19,010 ₹1,90,100
भुवनेश्वर ₹1,991 ₹19,910 ₹1,99,100
Gold Price Today: देश के इस शहर में 18 कैरट गोल्ड ₹1 लाख के पार, चेक करें 10 बड़े सिटीज में लेटेस्ट भाव

Gold Price Today: देश के इस शहर में 18 कैरट गोल्ड ₹1 लाख के पार, चेक करें 10 बड़े सिटीज में लेटेस्ट भाव

 Gold Rate Today In India: अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक से पहले गोल्ड और सिल्वर के भाव में उठा-पटक दिख रही है। गोल्ड की बात करें तो आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹280 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹250 ऊपर चढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। तीन दिनों की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹1100 सस्ती हुई है।

LIC Stake Sale Update: बाजार में सुस्ती का असर, LIC स्टेक सेल प्लान बदला, जानें क्या है नया Update

LIC Stake Sale Update: बाजार में सुस्ती का असर, LIC स्टेक सेल प्लान बदला, जानें क्या है नया Update

 बिजनेस डेस्कः केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4 FY26) में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 1–2% हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचने पर विचार कर रही है। पहले 2.5–3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी थी लेकिन बाजार की कमजोर मांग और निवेशकों की सतर्कता को देखते हुए आकार घटाया जा सकता है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, 1–2% हिस्सेदारी बिक्री से ₹13,000–14,000 करोड़ जुटने का अनुमान है, जबकि 3% हिस्सेदारी बेचने पर यह राशि लगभग ₹24,000 करोड़ हो सकती थी लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में इतनी बड़ी हिस्सेदारी के लिए निवेशकों की रुचि कमजोर दिखाई दे रही है।

SEBI की सार्वजनिक हिस्सेदारी नियमों में LIC को छूट

LIC में वर्तमान में पब्लिक होल्डिंग सिर्फ 3.5% है। SEBI ने कंपनी को 16 मई 2027 तक सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाकर 10% करने की छूट दी है। इसके बाद 2032 तक इसे न्यूनतम 25% पब्लिक शेयरहोल्डिंग के नियम का पालन करना होगा। सरकार अभी LIC में 96.5% हिस्सेदारी रखती है।

बाजार पर पड़ेगा प्रभाव

करीब ₹6 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाली LIC देश की सबसे बड़ी PSU कंपनियों में से एक है। ऐसे में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री से:

  • शेयर की तरलता बढ़ेगी
  • फ्री-फ्लोट में सुधार होगा
  • इंडेक्स वेटेज और कीमतों पर असर पड़ सकता है।

2022 के बाद पहली हिस्सेदारी बिक्री होगी

यह बिक्री 2022 में आए LIC IPO के बाद सरकार द्वारा की जाने वाली पहली हिस्सेदारी बिक्री होगी। IPO के बाद से सरकार ने अब तक कोई स्टेक नहीं बेचा है।

रिटेल निवेशकों का रुख कमजोर

अक्टूबर–नवंबर 2025 में रिटेल निवेशकों ने लगभग ₹25,300 करोड़ के शेयर बेचें, जबकि वैश्विक उतार-चढ़ाव और मुनाफावसूली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) और म्यूचुअल फंड नेट खरीदार बने हुए हैं।

Car Discounts in December: कार खरीदने का शानदार मौका! Tata से Maruti की इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Car Discounts in December: कार खरीदने का शानदार मौका! Tata से Maruti की इन गाड़ियों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

 अगर आप इस साल के अंत में नई कार खरीदने का प्लान है तो आपके पास एक अच्छा मौका है। Tata Motors और Maruti Suzuki अपनी कई लोकप्रिय कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को लाखों रुपये तक का फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कि Tata और Maruti की किन गाड़ियों पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है:

PunjabKesari

 Maruti Invicto MPV:

इस कार पर ₹2.15 लाख रुपये तक का सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है। इसमें ₹1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और ₹1.15 लाख रुपये तक का स्क्रैपेज या एक्सचेंज बोनस शामिल है।

PunjabKesari

Maruti Fronx 

Fronx के Turbo वेरिएंट पर ₹88,000 रुपये तक का डिस्काउंट। इसमें ₹43,000 रुपये का वेलोसिटी एक्सेसरी पैक भी शामिल है।  पेट्रोल मॉडल पर ₹35,000 रुपये और CNG वेरिएंट पर ₹30,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

दिसंबर का महीना अक्सर ईयर-एंड स्टॉक क्लियरेंस के कारण भारी डिस्काउंट लेकर आता है। यदि आप बड़ी बचत के साथ एक नई कार घर लाना चाहते हैं, तो इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए यह सबसे सही समय है।

₹1 लाख तक सस्ती हुई : Tata की आपकी ये फेवरेट कार, जानिए क्या है नई कीमत

₹1 लाख तक सस्ती हुई : Tata की आपकी ये फेवरेट कार, जानिए क्या है नई कीमत

 ata Punch New Price: अगर आप इस महीने कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर बिल्कुल आपके लिए है। इस समय टाटा आपकी फेवरेट माइक्रो SUV Tata Punch पर शानदार डिस्काउंट दे रही है। भारत सरकार द्वारा GST 2.0 स्लैब लागू किए जाने के बाद Tata Punch की एक्स-शोरूम कीमतों में भारी कटौती हुई है। इस कटौती के अनुसार इस कार का बेस मॉडल ₹70,000 और टॉप मॉडल ₹1 लाख रुपए सस्ता हो गया है। डिटेल में जानते हैं कि इन कीमतों के बारे में

इतनी कम हुई हैं कीमतें

भारत सरकार ने 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू किया, जिसके बाद से ही टाटा पंच की कीमतें धड़ाम हो गईं। पंच की एक्स-शोरूम कीमत जो पहले ₹6 लाख से ज्यादा थी जो अब घटकर ₹5.50 लाख हो गई है।

फीचर्स और पावर

टाटा पंच भारतीय बाजार में एक बजट-फ्रेंडली 5-सीटर कार के रूप में मौजूद है। इसमें 1.2-लीटर DynaPro टेक्नोलॉजी वाला इंजन दिया है, जो 6,000 rpm पर 87.8 PS की पावर और 3,150-3,350 rpm पर 115 Nm का टॉर्क देता है। इसी के साथ ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है।

इसकी खासियत है कि टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार की शानदार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि पंच के किसी भी वेरिएंट में सनरूफ नहीं मिलता है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए अपने शहर के नए रेट!

पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए अपने शहर के नए रेट!

  Petrol Diesel Price Today: आज 18 नवंबर, मंगलवार के लिए देशभर में पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट जारी कर दिए गए हैं। रोज़ की तरह तेल कंपनियां सुबह 6 बजे नई कीमतें अपडेट करती हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। यदि आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने जा रहे हैं, तो नीचे दिए गए शहरों की सूची में अपने क्षेत्र का लेटेस्ट रेट आसानी से चेक कर सकते हैं।

भारत में Petrol Diesel Price Today कई आर्थिक कारकों पर निर्भर होती है। अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल कीमतें, टैक्स स्ट्रक्चर, डिमांड-सप्लाई और विदेशी मुद्रा विनिमय दर इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने टैक्स जोड़ती हैं, जिसके बाद तेल कंपनियां फाइनल रेट तय करती हैं। इन निर्धारित कीमतों का फ्यूल रिटेलर्स और उपभोक्ताओं को पालन करना होता है।

आज पेट्रोल के प्रमुख शहरों में रेट:
दिल्ली ₹94.77, कोलकाता ₹105.41, मुंबई ₹103.50, चेन्नई ₹100.90। अन्य शहरों में गुड़गांव ₹95.50, नोएडा ₹95.12, बेंगलुरु ₹102.92, हैदराबाद ₹107.46 और जयपुर ₹104.72 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। कुछ शहरों जैसे लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में मामूली उतार-चढ़ाव भी देखा गया।

आज डीजल के प्रमुख शहरों में रेट:
दिल्ली ₹87.67, कोलकाता ₹92.02, मुंबई ₹90.03, चेन्नई ₹92.49। इसके अलावा गुड़गांव ₹87.97, बेंगलुरु ₹90.99, हैदराबाद ₹95.70 और पटना ₹91.49 प्रति लीटर है। कुछ शहरों—जैसे भुवनेश्वर और जयपुर—में डीजल कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने-चांदी के दामों में बदलाव, जानिए आज के ताजा रेट!

सोने-चांदी के दामों में बदलाव, जानिए आज के ताजा रेट!

 नई दिल्ली: आज 18 नवंबर, मंगलवार के दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. आज सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,25,410 है. वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमत प्रति किलो ₹1,66,900 है. यह जानकारी निवेशकों और गहनों के खरीदारों दोनों के लिए अहम है, क्योंकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर बाजार और शादी-ब्याह के सीजन पर पड़ सकता है. बहुत से लोग अब गहने खरीदने की योजना को कुछ समय के लिए टालने पर विचार कर रहे हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में कुछ कमी आए.

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग बढ़ने और रुपये की कीमत में गिरावट के कारण भारत में सोने और चांदी की कीमतें ऊंची हो रही हैं. अगर आप गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो बाजार के रेट पर ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि कीमतें किसी भी समय और भी बढ़ सकती हैं.

आज क्या है आपके शहर में सोने का रेट:

शहर 24 कैरेट का रेट 22 कैरेट का रेट 18 कैरेट का रेट
चेन्नई ₹12,588 ₹11,539 ₹9,624
मुंबई ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
दिल्ली ₹12,556 ₹11,511 ₹9,421
कोलकाता ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
बैंगलोर ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
हैदराबाद ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
केरल ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
पुणे ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
वडोदरा ₹12,546 ₹11,501 ₹9,411
अहमदाबाद ₹12,546 ₹11,501 ₹9,411
जयपुर ₹12,556 ₹11,511 ₹9,421
लखनऊ ₹12,556 ₹11,511 ₹9,421
कोयंबटूर ₹12,588 ₹11,539 ₹9,624
मदुरै ₹12,588 ₹11,539 ₹9,624
विजयवाड़ा ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
पटना ₹12,546 ₹11,501 ₹9,411
नागपुर ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406
चंडीगढ़ ₹12,556 ₹11,511 ₹9,421
सूरत ₹12,546 ₹11,501 ₹9,411
भुवनेश्वर ₹12,541 ₹11,496 ₹9,406

आज क्या है आपके शहर में सिल्वर का रेट:

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
चेन्नई ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
मुंबई ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
दिल्ली ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
कोलकाता ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
बैंगलोर ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
हैदराबाद ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
केरल ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
पुणे ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
वडोदरा ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
अहमदाबाद ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
जयपुर ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
लखनऊ ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
कोयंबटूर ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
मदुरै ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
विजयवाड़ा ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
पटना ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
नागपुर ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
चंडीगढ़ ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
सूरत ₹1,669 ₹16,690 ₹1,66,900
भुवनेश्वर ₹1,729 ₹17,290 ₹1,72,900
Petrol Diesel Price Today: 16 नवंबर की लेटेस्ट लिस्ट जारी, चेक करें अपने शहर के रेट

Petrol Diesel Price Today: 16 नवंबर की लेटेस्ट लिस्ट जारी, चेक करें अपने शहर के रेट

 Petrol Diesel Price Today:  हर दिन की शुरुआत सिर्फ सूरज की किरणों से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों से भी होती है, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालती हैं। सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ताजा दरें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। ये बदलाव रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करते हैं—चाहे वो ऑफिस जाने वाला व्यक्ति हो या फल-सब्जी बेचने वाला व्यापारी।

ऐसे में हर दिन की कीमतों की जानकारी रखना सिर्फ जरूरी ही नहीं, बल्कि समझदारी भी है। सरकार की यह प्रणाली पारदर्शिता सुनिश्चित करती है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की भ्रमित जानकारी न मिले।

आपके शहर में आज का पेट्रोल-डीजल का भाव

ये रहे  16 नवंबर 2025 के प्रमुख शहरों के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट —

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62

मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15

कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76

चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं कीमतें?

मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है, फिर भी भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं।

किन कारणों से तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

  1. कच्चे तेल की कीमतें:

पेट्रोल और डीजल का उत्पादन मुख्य रूप से कच्चे तेल से होता है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है।

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया:

भारत अधिकतर कच्चा तेल आयात करता है, और यह डॉलर में खरीदा जाता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो ईंधन महंगा हो जाता है।

  1. सरकारी टैक्स और शुल्क:

केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं, जो खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं। यही कारण है कि राज्यों में कीमतों में अंतर होता है।

  1. रिफाइनिंग की लागत:

कच्चे तेल को इस्तेमाल लायक बनाने की प्रक्रिया (रिफाइनिंग) में भी खर्च होता है। ये लागत कच्चे तेल की गुणवत्ता और रिफाइनरी की क्षमता पर निर्भर करती है।

  1. मांग और आपूर्ति का संतुलन:

बाजार में ईंधन की मांग अगर बढ़ जाती है, तो कीमतें भी ऊपर जाने लगती हैं। खासकर त्योहारों, गर्मी या सर्दी के मौसम में ईंधन की खपत ज्यादा होती है।

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप मोबाइल से ईंधन की कीमत जानना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया आसान है:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” के साथ 9224992249 पर भेजें।

BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।

HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

Gold Silver Price : सोना महंगा, चांदी सस्ती! शादी सीजन में बढ़ा उतार-चढ़ाव, जानें आज का रेट

Gold Silver Price : सोना महंगा, चांदी सस्ती! शादी सीजन में बढ़ा उतार-चढ़ाव, जानें आज का रेट

उदयपुर. शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव तेज हो गया है. रविवार को जहां चांदी के भाव में करीब ₹2000 की गिरावट दर्ज की गई, वहीं सोने की कीमत में ₹200 की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली. शहर के सर्राफा बाजार में 18 कैरेट चांदी की कीमत ₹1,58,000 रही, जबकि शुद्ध चांदी का भाव ₹1,58,900 प्रति किलो रहा. सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना ₹1,26,700 प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,21,630 और 22 कैरेट सोना ₹1,16,565 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया.
 
उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन के संरक्षक इंदर सिंह मेहता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है. इसका सीधा प्रभाव स्थानीय बाजार पर भी पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि ग्लोबल मार्केट में आर्थिक अस्थिरता, डॉलर की मजबूती और क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जैसे कारणों से सोना-चांदी के रेट लगातार बदल रहे हैं.
कीमत में उतार-चढ़ाव बना परेशनी का सबब
हता ने बताया कि इस अस्थिरता का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों पर देखने को मिल रहा है. रोजाना भाव बदलने से खरीद-फरोख्त का गणित बिगड़ जाता है और ग्राहक भी ऊंचे दामों की वजह से खरीदारी सोच-समझकर कर रहे हैं. कई परिवार शादी से पहले बजट फाइनल कर लेते हैं, लेकिन बाजार के बदलते दामों से उनकी मुश्किलें बढ़ जाती है.इसके बावजूद, वेडिंग सीजन में आभूषणों की मांग कम नहीं हो रही है.
कम वजन वाली डिजाइनर ज्वेलरी की डिमांड अधिक
ज्वेलर्स भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई रेंज पेश कर रहे हैं. इस बार खास तौर पर कम वजन वाली डिजाइनर ज्वेलरी की डिमांड बढ़ी है. मेहता के अनुसार, लोग हल्के वजन के कंगन, चूड़ियां, नेकलेस और रिंग्स ज्यादा पसंद कर रहे हैं, ताकि बजट भी संभल जाए और लुक भी आकर्षक बने. सोने-चांदी की कीमतें आने वाले दिनों में कैसी रहेगी, इसका अंदाजा फिलहाल लगाना मुश्किल है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक परिस्थितियां स्थिर नहीं होने तक दामों में इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
 Gold Silver Price: सोना-चांदी ने फिर पड़की रफ्तार, महंगा हुआ जेवर बनाना, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का प्राइस

Gold Silver Price: सोना-चांदी ने फिर पड़की रफ्तार, महंगा हुआ जेवर बनाना, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का प्राइस

 Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दरें घटती हैं तो कभी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,22,441 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की दर में भी तेजी आई और यह ₹1,51,643 प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गईं। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी बढ़कर 49.93 डॉलर प्रति औंस हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी इसी तरह का रुख देखने को मिला। यहां सोने की कीमत 1.16% बढ़कर ₹1,22,468 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1.99% बढ़कर ₹1,50,666 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना 1.32% उछलकर $4,062 प्रति औंस और चांदी 2.32% चढ़कर $49.26 प्रति औंस हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की नवीनतम कीमतें।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धता सुबह के रेट दोपहर के रेट शाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122441 रुपये प्रति 10 ग्राम    
सोना 23 कैरेट 121951 रुपये प्रति 10 ग्राम    
सोना 22 कैरेट 112156 रुपये प्रति 10 ग्राम    
सोना 18 कैरेट 91831 रुपये प्रति 10 ग्राम    
सोना 14 कैरेट 71628 रुपये प्रति 10 ग्राम    
चांदी 999 151643 रुपये प्रति किलोग्राम    

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार, इसके अलावा, सोमवार को चांदी की कीमतें 2,460 रुपये बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को यह 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 83.12 डॉलर या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 3.30 प्रतिशत बढ़कर 49.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

वायदा कारोबार में सोने का भाव

वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में सोमवार को बढ़त दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 2,033 रुपये या 1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,23,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 1,945 रुपये या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

वायदा कारोबार में चांदी का भाव

दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 3,802 रुपये या 2.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,51,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मार्च 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 4,244 रुपये या 2.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

वैश्विक स्तर पर सोना-चांदी का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतों में तेजी रही। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,081.97 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत करीब तीन प्रतिशत चढ़कर 49.52 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मौजूदा मांग और कमजोर अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने में सकारात्मक रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू हुआ, जिससे अगले महीने होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई है।’ उन्होंने कहा कि कमजोर डॉलर ने सर्राफा को और समर्थन दिया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर डॉलर और अमेरिकी सरकार के कामकाज फिर से शुरू होने के बाद सकारात्मक धारणा के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई। अब ध्यान अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और भारत में सीपीआई और डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़ों सहित प्रमुख मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर केंद्रित है, जो अल्पकालिक बाजार की दिशा तय करेंगे।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा कि हालिया अमेरिकी व्यापक आर्थिक आंकड़ों से पता चला है कि नवंबर में उपभोक्ता धारणा करीब 3.5 साल के निचले स्तर पर आ गई है, और निजी रिपोर्ट अक्टूबर में नौकरियों के नुकसान का संकेत दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आर्थिक और नीतिगत अनिश्चितता कीमती धातुओं के लिए अनुकूल बनी हुई है। आने वाले सप्ताह में, हमें उम्मीद है कि सोना और चांदी सकारात्मक रुझान के साथ व्यापक दायरे में मजबूत रहेंगे।

Petrol Diesel Price: बदल गए हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें क्‍या है आज आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price: बदल गए हैं पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें क्‍या है आज आपके शहर में दाम

 Petrol and Diesel Price November 11, 2025: अगर आज आपने अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने का मन बना रखा है तो उससे पहले आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में जरूर जान लें. क्‍योंक‍ि तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के अनुसार अपडेट करती हैं.

दरअसल व‍िपणन कंपनियां, पारदर्शिता को बढ़ावा देने के ल‍िए और यह सुनिश्चित करने के ल‍िए कि उपभोक्ताओं को ईंधन की लेटेस्‍ट कीमतें मिल सकें, इसके ल‍िए रोजाना तेल के भाव जारी करती हैं.

आज पेट्रोल की कीमत (रुपये प्रत‍ि लीटर)
नई दिल्ली : 94.77 (0.00)
कोलकाता : 105.41 (0.00)
मुंबई : 103.50 (0.00)
चेन्नई : 100.80 (0.00)
गुड़गांव : 95.65 (+0.08)
नोएडा : 95.05 (0.00)
बैंगलोर : 102.92 (0.00)
भुवनेश्वर : 100.93 (-0.18)
चंडीगढ़ : 94.30 (0.00)
हैदराबाद : 107.46 (0.00)
जयपुर : 105.40 (+0.68)
लखनऊ : 94.73 (+0.05)
पटना : 105.58 (+0.29)
तिरुवनंतपुरम : 107.30 (-0.18)

आज डीजल की कीमत (रुपये प्रत‍ि लीटर)
नई दिल्ली : 87.67 (0.00)
कोलकाता : 92.02 (0.00)
मुंबई : 90.03 (0.00)
चेन्नई : 92.39 (0.00)
गुड़गांव : 88.10 (+0.07)
नोएडा : 88.19 (0.00)
बैंगलोर : 90.99 (0.00)
भुवनेश्वर : 92.51 (-0.18)
चंडीगढ़ : 82.45 (0.00)
हैदराबाद : 95.70 (0.00)
जयपुर : 90.82 (+0.61)
लखनऊ : 87.86 (+0.06)
पटना : 91.82 (+0.27)
तिरुवनंतपुरम : 96.18 (-0.30)

Gold Silver Price Change: सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, जानें नए भाव

Gold Silver Price Change: सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, जानें नए भाव

  त्योहारी सीजन के बाद सोना-चांदी की चमक फीकी पड़ गई है। शुक्रवार शाम को भारतीय बाज़ारों में दोनों कीमती धातुओं के दामों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई। सुबह की तुलना में शाम तक सोना-चांदी के भाव में भारी कमी आई, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला।

IBJA के आंकड़ों के अनुसार

24 अक्टूबर की शाम 5 बजे 24 कैरेट सोना करीब 2,000 रुपये गिरकर ₹1,21,518 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
23 कैरेट सोना ₹1,22,860 और 22 कैरेट सोना ₹1,11,310 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया — दोनों में क्रमशः ₹1,800 और ₹1,700 की गिरावट आई।
18 कैरेट सोना ₹91,139 और 14 कैरेट सोना ₹71,088 प्रति 10 ग्राम पर आ गया — सुबह के मुकाबले लगभग ₹1,000 की गिरावट।

चांदी में सबसे बड़ा झटका

चांदी के दामों में भी जोरदार गिरावट देखी गई। सिल्वर 4,400 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर ₹1,47,033 पर आ गई। कल शाम यह भाव ₹1,51,450 प्रति किलो था।

MCX पर भी टूटी चमक

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर वायदा सौदे में भी भारी गिरावट दर्ज हुई।

  • चांदी (5 दिसंबर वायदा): ₹2,834 घटकर ₹1,45,678 प्रति किलो
  • सोना (5 दिसंबर वायदा): ₹2,171 गिरकर ₹1,21,933 प्रति 10 ग्राम

रिकॉर्ड हाई स्तर की तुलना में अब तक सोना ₹10,000 और चांदी ₹25,000 तक सस्ती हो चुकी है। यह गिरावट 17 अक्टूबर को रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद से जारी है।

आखिर क्यों टूटा भाव?

विशेषज्ञों का मानना है कि सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट मुनाफावसूली की लहर और वैश्विक परिस्थितियों के कारण आई है—

  • अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी से सुरक्षित निवेश की मांग घटी।
  • डॉलर की मजबूती और स्थिर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने सोने पर दबाव डाला।
  • धनतेरस और दिवाली के बाद घरेलू बाज़ार में त्‍योहारी मांग घट गई।
Gold Price Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट तय? एक्सपर्ट बोले – जल्द टूट सकते हैं दाम 50% तक!

Gold Price Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट तय? एक्सपर्ट बोले – जल्द टूट सकते हैं दाम 50% तक!

 सोने और चांदी में अब तक बेतहाशा तेजी देखने को मिली, लेकिन अब बाजार में एक नया डर पैदा हो गया है। जहां निवेशक अभी तक सोने-चांदी की चमक में डूबे थे, वहीं अब वेल्थ मैनेजमेंट फर्म PACE 360 के को-फाउंडर और चीफ ग्लोबल स्ट्रैटेजिस्ट अमित गोयल ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। उनका मानना है कि यह तेजी एक ‘रिफ्लेशनरी बबल’ है, जो जल्द ही फट सकता है।

क्या वाकई गिर सकते हैं दाम?
अमित गोयल का कहना है कि यह तेजी अब अपने अंतिम चरण में है। उनके अनुसार, आने वाले 12 महीनों में गोल्ड में 30-35% और सिल्वर में 50% तक की गिरावट हो सकती है। उन्होंने बीते दशकों के दो बड़े उदाहरण दिए – 2007-08 और 2011, जब इसी तरह की रैली के बाद भारी करेक्शन आया था।

अभी रिकॉर्ड हाई, लेकिन आगे क्या?
फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब $4,000 प्रति औंस और चांदी लगभग $50 प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। ये स्तर मनोवैज्ञानिक रूप से बेहद अहम माने जाते हैं। लेकिन गोयल के मुताबिक, यहीं से बिकवाली की तेज शुरुआत हो सकती है। उनका कहना है कि बीते चार दशकों में केवल दो बार ऐसा हुआ है जब सोना-चांदी इस स्तर तक पहुंचे और उसी दौरान डॉलर इंडेक्स कमजोर रहा - और दोनों बार इसके बाद तगड़ा करेक्शन देखने को मिला।

कितनी बड़ी गिरावट की आशंका?
गोयल का अनुमान है कि अगले 12 महीनों में सोने में 30-35% तक, और चांदी में 50% तक की गिरावट संभव है। उन्होंने 2007-08 की फाइनेंशियल क्राइसिस और 2011 की मेटल क्रैश के उदाहरण दिए, जब दोनों धातुओं में तेज उछाल के बाद धड़ाम गिरावट आई थी। उनके मुताबिक, गोल्ड की कीमतें फिसलकर $2,600–$2,700 प्रति औंस तक आ सकती हैं। वहीं, चांदी की कीमत में आधे तक की गिरावट मुमकिन है। यह गिरावट इसलिए भी अहम है क्योंकि वहीं से लॉन्ग-टर्म निवेश का असली मौका पैदा होगा।

क्या मंदी खा जाएगी मेटल्स की चमक?
गोयल का एक और बड़ा दावा है - अगले 2 से 3 सालों में वैश्विक अर्थव्यवस्था, खासकर अमेरिका, मंदी की चपेट में आ सकता है। अगर ऐसा हुआ, तो चांदी की औद्योगिक मांग – जैसे कि सोलर पैनल, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर - में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे चांदी की खपत में सालों बाद गिरावट हो सकती है, जो कीमतों पर नकारात्मक असर डालेगी।

निवेशकों के लिए चेतावनी और सलाह
गोयल साफ कहते हैं कि फिलहाल मुनाफावसूली का वक्त है। यह रैली कुछ और हफ्ते या महीने चल सकती है, लेकिन टिकाऊ नहीं है। असली निवेश का समय तब आएगा, जब बाजार करेक्शन के बाद स्थिर होगा और कीमतें नीचे जाकर मजबूत आधार बनाएं।

petrol and diesel: पेट्रोल-डीजल के आज 26 सितंबर के नए रेट जारी, कहीं घटे तो कहीं बढ़े दाम!

petrol and diesel: पेट्रोल-डीजल के आज 26 सितंबर के नए रेट जारी, कहीं घटे तो कहीं बढ़े दाम!

 नई दिल्ली।  गाड़ी चलाने वालों के लिए हर दिन सुबह का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पेट्रोल-डीजल आज कितने का मिल रहा है? क्योंकि तेल की कीमतों में हर छोटा बदलाव आपकी जेब और बजट पर सीधा असर डालता है। सरकारी तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी करती हैं। 25 सितंबर को भी नए रेट जारी हो गए हैं, जिनमें कुछ शहरों में दाम बढ़े हैं, कुछ जगहों पर घटे हैं और कई जगह दाम स्थिर हैं।

देश के बड़े शहरों में आज का रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर

  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर

  • कोलकाता: पेट्रोल ₹104.41, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर

  • चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर

अन्य प्रमुख शहरों के रेट (₹/लीटर)

शहर पेट्रोल डीजल
नोएडा 94.77 94.87
गुरुग्राम 95.51 87.97
पटना 105.23 91.49
आगरा 94.61 87.70
बरेली 95.06 88.23
बोकारो 98.22 92.98
चंडीगढ़ 94.30 82.45
फरीदाबाद 95.95 88.40
गोरखपुर 95.00 88.17
इंदौर 106.57 91.97
जयपुर 104.72 90.21
लखनऊ 94.69 87.81
मैसूर 102.69 90.79
नागपुर 104.13 90.69
पुणे 104.19 90.71
रायपुर 99.44 93.39
गाजियाबाद 94.75 87.86

कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?

आप रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने के लिए इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा SMS के जरिए भी अपने शहर का ताजा रेट पता कर सकते हैं।