नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, 192 आरक्षक इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

CG POLICE TRANSFER : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, 192 आरक्षक इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 धमतरी। पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों का थोक में तबादला किया गया है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 192 आरक्षकों का स्थानांतरण विभिन्न थाना-चौकियों और इकाइयों में किया गया है। इस पहल को पुलिस विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

 

 

 
 

 

 

 
 

 

उड़ती टोपी बनी मौत की वजह, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता ने तोड़ा दम

उड़ती टोपी बनी मौत की वजह, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता ने तोड़ा दम

 रायगढ़। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर गिरी एक टोपी उठाने की कोशिश एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। यह हादसा तराईमाल से रायगढ़ लौटते समय ग्राम लाखा के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकराली निवासी केशर चंद मैत्री पिछले कुछ समय से तराईमाल में रहकर चंद्रहासिनी स्टील गेरवनी में काम कर रहे थे

कैसे हुआ हादसा

रविवार सुबह वे अपनी पत्नी धनबाई मैत्री और बेटी समीक्षा मैत्री के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़ जा रहे थे। सफर सामान्य चल रहा था, लेकिन रास्ते में अचानक एक छोटी सी घटना ने बड़ा हादसा बना दिया। ग्राम लाखा के पास चलते वक्त उनकी बेटी के सिर पर पहनी टोपी तेज हवा के कारण उड़कर सड़क पर गिर गई। बेटी की टोपी उठाने के लिए केशर चंद ने अपनी पत्नी को बाइक से उतारा और खुद बाइक घुमाकर वापस टोपी लेने पहुंचे।

लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह फैसला उनकी जिंदगी का आखिरी फैसला साबित होगा। जैसे ही केशर चंद सड़क पर गिरी टोपी उठाने के लिए झुके, तभी घरघोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए जुट गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल केशर चंद और उनकी बेटी को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए केशर चंद को बेहतर इलाज के लिए मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनकी बेटी समीक्षा भी घायल हुई है, जिसका इलाज जारी है।
CG : तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति-पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम…..

CG : तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति-पत्नी ने मौके पर ही तोड़ा दम…..

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि शहर के नकटीखार बायपास मार्ग के पास तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी सवार दंपति को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दीह। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बालको नगर निवासी बहरुराम रात्रे अपनी पत्नी के साथ ग्राम गोढ़ी में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्कूटी में सवार होकर दंपति घर से रवाना हुए थे, इसी दौरान कचांदी नाला के पास तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात भारी वाहन ने उनकी दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 संजीवनी एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को मदद पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही गंभीर रूप से घायल महिला ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

कल छत्तीसगढ़ आएंगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल……

कल छत्तीसगढ़ आएंगे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल……

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा जिले के लिए 22 अप्रैल का दिन खास होने जा रहा है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को परिवार के साथ दंतेवाड़ा आ रहे हैं। गीदम ऑडिटोरियम में वे शिक्षकों और बच्चों से मिलेंगे। पनेड़ा ग्राउंड में वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। साथ ही इंद्रावती नदी के तट पर बसे छिंदनार गांव भी जाएंगे।

जहां भी वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सचिन तेंदुलकर का यह दौरा न सिर्फ बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित होगा। मास्टर-ब्लास्टर सचिन के दंतेवाड़ा दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जहां वे बच्चों और शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे। खेल प्रतिभाओं का अवलोकन करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल का प्रदर्शन भी करेंगे।

पनेड़ा में वे निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और क्रिकेट भी खेलेंगे। जावंगा ऑडिटोरियम में वे शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

इस दौरे की खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि बच्चों के साथ मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलेंगे। परिवार की मौजूदगी इस दौरे को और खास बनाएगी, जिससे बच्चों को एक अलग तरह का जुड़ाव और प्रेरणा मिलेगी।

सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं।

सीमित जगह में मल्टी-यूज ग्राउंड विकसित किए गए हैं, जहां क्रिकेट के साथ अन्य खेल भी खेले जा सकते हैं। गीदम ब्लॉक के छिंदनार, कासोली, गुमड़ा, कारली, बांगापाल समेत कई स्कूलों में मैदान तैयार हो चुके हैं। जबकि दंतेवाड़ा ब्लॉक के चितालूर, मेंडोली, गोडरे, भांसी सहित अन्य स्थानों पर भी काम जारी है।

 

छत्तीसगढ़ में जल्द जारी होगा CM हेल्पलाइन नंबर,अब एक कॉल पर 24×7 दर्ज होंगी शिकायतें…

छत्तीसगढ़ में जल्द जारी होगा CM हेल्पलाइन नंबर,अब एक कॉल पर 24×7 दर्ज होंगी शिकायतें…

  रायपुर: छत्तीसगढ़ के जनता के लिए जरूरी खबर है. जहां जल्द ही छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन नंबर जारी होगा. जो 24 घंटे चालू रहेगा. इसमें राज्य का कोई भी व्यक्ति कॉल कर आपनी समस्या बताकर शिकायत कर सकता है. वहीं तय समय में अफसरों को शिकायत का निराकरण करना होगा. इसे लेकेर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी दी है.

छत्तीसगढ़ में जारी होगा CM हेल्पलाइन नंबर – विष्णु देव साय

आज जशपुर के लिए रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बात की. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्प लाइन नंबर शुरू होगा. 24 घंटे लोग अपनी शिकायत दर्ज करा पाएंगें. सभी समस्याओं के समाधान का समय निर्धारित होगा. अगर समय पर समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

 रायपुर। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।  इसमें भगवान परशुराम जयंती पर अलग-अलग क्षेत्र में आयोजन करने वाली दस संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट  मंत्री सत्यनारायण शर्मा ,पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय , पूर्व महापौर प्रमोद दुबे , कांग्रेस नेता पंकज शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए। 


इस आयोजन की श्रृंखला में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों पर अतिथियों ने प्रकाश डालते हुए इसे भव्य स्वरूप देने के लिए चर्चा की गई। इनकी मौजूदगी में आराध्य देव के कृतित्व पर विद्वान वक्ताओं द्वारा चर्चा की गई। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजकुमार दीक्षित ने कहा कि अगले साल भगवान परशुराम जी की महाआरती और शोभायात्रा का आयोजन सभी ब्राह्मण समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया निर्णय लिया गया । कार्यक्रम के संयोजक जयशंकर तिवारी एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा और विकास तिवारी ने किया । 

संयुक्त रूप से मनाई जाएगी जयंती
इस आयोजन के बीच ब्राह्मण समाज ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि आगामी वर्ष में आराध्य देव की जयंती संयुक्त रूप से मनाई जाएगी। इसमें अलग-अलग ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग और पदाधिकारी शामिल होंगे। इस तरह का निर्णय इसलिए लिया गया, ताकि भगवान की आस्था में किए जाने वाले आयोजनों को गरिमामय स्वरूप दिया जा सके। इस मुद्दे को सभी ने सहमति देते हुए 2027 में जयंती उत्सव को महोत्सव का रूप देने की सहमति बनी। वहीं आयोजन के बीच अतिथियों ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने पर जोर दिया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक जयशंकर तिवारी, संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, पूर्व सचिव राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व सचिव राघवेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य गिरजा शंकर दीक्षित, राज कुमार अवस्थी, प्रकाश अवस्थी, अशोक दीक्षित, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, प्रभात कुमार मिश्रा, दीपक तिवारी, विजय शुक्ला, सौरभ शुक्ला, रितेश अवस्थी, श्रीमती सुनयना मिश्रा, गौरव शुक्ला, संजय अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा,  विकास तिवारी, राघवेन्द्र पाठक, लखनलाल बाजपेयी, प्रभात पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, महिला मंडल से श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती आभा बाजपेयी, श्रीमती निशा पाण्डेय, श्रीमती शीतल मिश्रा, श्रीमती निशा अवस्थी, श्रीमती स्मिता बाजपेयी ,श्रीमती ऋचा (कामायनी)पाठक ,श्रीमती दीप्ति मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी, अजय बाजपेयी, इन्द्र कुमार तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, शिवराम अवस्थी, राकेश कुमार तिवारी, शशिकांत मिश्रा, अमित बाजपेयी, प्रभात मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज की महिलाएं व विप्र जन शामिल हुए।

सहेजें अपने संस्कारों को, गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

सहेजें अपने संस्कारों को, गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : विजय चोपड़ा

 रायपुर । स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा समय मोबाईल में रील्स देखने में व्यतीत करते हैं , छुट्टियों में बच्चे समय का सदुपयोग करें व विरासत के संस्कारों को सहेजें ताकि बच्चों में सहनशीलता , धैर्य , अनुशासन , संस्कार व करुणा जैसे गुणों का विकास हो सके। 


स्कूलों से बच्चों को 55 दिनों के लिए होमवर्क दिया जाता हैं। होमवर्क में नवीनता लाने जैन संवेदना ट्रस्ट ने " सहेजें अपने विरासत के संस्कारों को " विषय पर स्कूली टीचर्स के लिए कार्यशाला का आयोजन किया है। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर ने आगे बताया कि वर्तमान परिवेश में अनुभव किया जा रहा है कि बच्चों में सहनशीलता , धैर्य की कमी देखी गई है। बच्चे सत्य से दूर भाग रहे हैं , वे अपना अधिकतम समय टी वी , मोबाईल , कम्प्यूटर में व्यतीत कर रहे हैं । एकाकी जीवन के कारण डिप्रेशन की स्थिति निर्मित हो रही है । बच्चों को इन विपरीत परिस्थितियों से उभारने जैन संवेदना ट्रस्ट ने अनूठा प्रोजेक्ट तैयार किया है व स्कूलों के माध्यम से कार्यशाला आयोजित कर टीचर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। 

प्सिद्ध शिक्षाविद व मोटिवेशनल स्पीकर विजय चोपड़ा ने वर्धमान द स्कूल , सन्तोषीनगर में आयोजित कार्यशाला में टीचर्स को 6 बिंदुओं का मंत्र दिया । जिसके आधार पर बच्चों को 55 दिनों के वेकेशन में प्रेक्टिकल कर प्रोजेक्ट लिखकर तैयार करना है । सर्वप्रथम दादा - दादी , नाना - नानी अथवा ऐसे वरिष्ठ परिजनों के साथ समय व्यतीत करना उनके अनुभव व संस्कारों को समझना उसके अनुसार प्रोजेक्ट बनाना है , इस संबंध में टीचर्स को जानकारी दी गई । प्रत्येक बच्चे को अपने माता पिता , बड़े भाई बहन व परिजनों के साथ अपने धार्मिक स्थल जाना , वहाँ के आत्मिक अनुभव को साझा करना है । मोटिवेशनल स्पीकर विजय चोपड़ा ने कार्यशाला में आगे बताया कि बच्चों को मोहल्ले के वरिष्ठजनों से परिचय बढ़ाना है , उनके अनुभव व्यवहार से सीखना है और अपना प्रोजेक्ट तैयार करना है । चोपड़ा ने आगे कहा कि बच्चों को पर्यावरण से जुड़कर जीवन जीना सीखना है , और अपने अनुभवों को प्रोजेक्ट के माध्यम से साझा करना है । बच्चों को अपने व्यवहार में दया , करुणा के गुणों का विकास कैसे हो इस दिशा में दैनिक जीवन में आचरण करना है , प्राणिमात्र के प्रति  छोटी छोटी सहयोग की भावना रखते हुए कार्य करना और उन्हें प्रोजेक्ट के माध्यम से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना है। अपने परिजनों के साथ प्रेमभाव बना रहे व बढ़े इस हेतु दिन में एक समय का भोजन सभी साथ बैठकर करें , व आपस में सार्थक चर्चा करते रहें । कार्यशाला के माध्यम से टीचर्स को उपरोक्त प्रोजेक्ट के विषय में मोटिवेशनल स्पीकर विजय चोपड़ा ने विस्तार से समझाया जिससे टीचर्स आगामी 55 दिनों के लिये बच्चों को होमवर्क में उपरोक्त विषयों का समावेश कर सके । जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण करना है । जीवन में संस्कारों के महत्व को समझना व समझाना जरूरी है । शिक्षाविद व मोटिवेशनल स्पीकर विजय चोपड़ा ने कहा कि संस्कार विरासत में मिलते हैं , बाज़ार से खरीदे नही जा सकते । इसी मूल वाक्य को कार्यशाला प्रोजेक्ट में समाहित किया गया है । अनेक स्कूलों में कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को प्रोजेक्ट बनाने होमवर्क दिया जावेगा । छुट्टियों के पश्चात पहली से बारहवीं तक की कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रोजेक्ट्स को पुरस्कृत किया जावेगा ।

रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

 रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार को वीआईपी चौक स्थित श्री राम मंदिर के वाल्मीकि हॉल में होगा, जिसमें 51 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा।


संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल और महामंत्री संजय अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले वर्ष की सफलता के बाद इस बार आयोजन को और बड़े स्तर पर किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के शामिल होने की सहमति भी मिल चुकी है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। इस अवसर पर सियाराम अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, राजेश अग्रवाल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, संपत अग्रवाल विधायक, सत्यनारायण शर्मा पूर्व मंत्री, मोतीलाल साहू विधायक, जयदेव सिंघल महेंद्र सेक्सरिया , राजीव अग्रवाल सीएसआईडीसी के अध्यक्ष, बृजलाल गोयल सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजन को सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक बताया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक कराना है।


आयोजकों के अनुसार, सभी जोड़ों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। सत्यापन के बाद ही पात्र जोड़ों को शामिल किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को ही इसका लाभ मिल सके।

विवाह समारोह में हर नवविवाहित जोड़े को लगभग 50 हजार रुपए तक की गृहस्थी सामग्री भी दी जाएगी। इसमें अलमारी, सूटकेस, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, आयरन, कपड़े, घड़ी, जेवर और रोजमर्रा के उपयोग के बर्तन सहित अन्य जरूरी सामान शामिल हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 100 से अधिक सदस्यों की टीम अलग-अलग समितियों में काम कर रही है। आयोजकों का कहना है कि यह पहल न केवल सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है, बल्कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे संदेश को भी मजबूत करती है।

यह आयोजन हर साल समाज में सहयोग और एकजुटता की मिसाल पेश करता है, और इस बार भी इसे बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित करने की तैयारी है।

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

 रायपुर । भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय में भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई।


इस दौरान समाज के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा सहित कई पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे।

शाम को आजाद चौक में सेवा कार्य के तहत सेव-बूंदी का वितरण किया गया। युवा विंग अध्यक्ष अविनय दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सेवा कार्य में सहयोग दिया।


आयोजन के दौरान पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया।

महिला आरक्षण पर सियासत गरम, विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

महिला आरक्षण पर सियासत गरम, विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

 रायपुर। महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायपुर में भी भाजपा ने रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से बातचीत में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पास कराने में विपक्ष ने सहयोग नहीं किया, जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके लिए सरकार जल्द ही विशेष सत्र बुलाएगी, जो संभवतः 29 अप्रैल से पहले आयोजित किया जाएगा और एक दिवसीय होगा।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं के हित में फैसले लेते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के कारण यह महत्वपूर्ण विधेयक पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं इस मुद्दे को लेकर आक्रोशित हैं और जनता का विश्वास एनडीए सरकार पर बना हुआ

गौरतलब है कि हाल ही में संसद के विशेष सत्र में लाया गया संविधान का 131वां संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो पाया। इस पर करीब 21 घंटे की चर्चा के बाद मतदान हुआ, जिसमें 528 सांसदों ने हिस्सा लिया। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि पारित होने के लिए 352 वोट जरूरी थे। इस तरह यह विधेयक 54 वोट से गिर गया।

इस बीच, राज्य में पहले भी कई अहम मौकों पर विधानसभा के विशेष सत्र बुलाए जा चुके हैं, जिनमें 2013 में झीरम घाटी हमले के बाद, 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर और 2025 में राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर शामिल हैं।

Ration shop : छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग

Ration shop : छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों के समय में बदलाव, जानिए अनाज मिलने की नई टाइमिंग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आम लोगों को राहत देने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में उचित मूल्य की राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेंगी, ताकि हितग्राही तेज धूप से बचते हुए सुविधाजनक समय पर राशन ले सकें।

तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम जारी
प्रदेश में वर्तमान में तीन माह का चावल वितरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। हालांकि, भंडारण की समस्या के चलते कई हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पा रहा है। इसके बावजूद विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों तक अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला
खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए राशन दुकानों के समय में विस्तार किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि लोग सुबह या शाम के समय आसानी से राशन प्राप्त कर सकें और दोपहर की तेज धूप से बचें।

दोपहर में 1 से 3 बजे तक बंद रखने की छूट
आदेश के अनुसार दुकानों को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आवश्यकतानुसार बंद रखा जा सकता है। यह निर्णय दुकानदारों और कर्मचारियों को भी गर्मी से राहत देने के लिए लिया गया है।

बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध अवस्था में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

बॉयफ्रेंड के घर संदिग्ध अवस्था में मिली गर्लफ्रेंड की लाश, लड़की के परिजनों ने प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 19 साल की एक युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी लाश कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई मिली। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, युवती के परिजनों का आरोपी है कि महफूज खान कविता पर शादी का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। उन्होंने बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है और जांच की मांग की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने युवती के प्रेमी के खिलाफ दुष्प्रेरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मृतिका की पहचान गुढ़ियारी क्षेत्र की कविता दास के रूप में हुई है। वह संतोषी नगर गार्डन के पास प्रेमी के मकान में रह रही थी। 19 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे वह अपने कमरे में सोने गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घर के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखने पर युवती दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई नजर आई। परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा खोलकर युवती को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई।

परिजनों ने प्रेमी पर लगाया मारपीट करने का आरोप

इधर, युवती के परिजनों का कहना है कि महफूज खान कविता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उनका यह भी दावा है कि आरोपी कई बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती के साथ मारपीट करता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। उन्होंने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले में आरोपी महफुज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दुष्प्रेरण का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

 
दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6.58 करोड़ रूपए स्वीकृत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बीजापुर जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यो के लिए 6 करोड़ 58 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृति किए गए हैं। स्वीकृत कार्यो में भैरमगढ़ के कोडोली तालाब क्रमांक-एक के जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 91 लाख 34 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से भैरमगढ़ के ही मिरतुर तालाब के जीर्णोद्धार एवं तीन नग व्ही.आर.बी. निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 66 लाख 73 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग जगदलपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

बेरहम पत्नी : सिलबट्टे से वारकर पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

बेरहम पत्नी : सिलबट्टे से वारकर पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम…!!

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला आया है। जहां एक पत्नी ने बेरहमी से पति की हत्या कर दी। आपसी विवाद के बाद सिलबट्टे से वार कर पति को मार डाला।

मामला जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 के दुर्गा पारा, वार्ड 35 का है। मृतक की पहचान 40 साल के डोमन साहू के रूप में हुई है। आरोपी पत्नी का नाम हीरामणि साहू (करीब 35 साल) है। आपसी विवाद के बाद पत्नी हीरामणि साहू ने सिलबट्टे से सिर पर मारकर पति डोमन साहू की हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, डोमन साहू और हीरामणी साहू दुर्गा पारा में रहते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। डोमन साहू हमेशा घर में शराब पीकर आता था। जिस वजह से पत्नी हीरामणी साहू के बीच आयदिन विवाद होता रहता था। किसी न किसी बात को लेकर झगड़ते रहते थे। इतना ही नहीं डोमन साहू बच्चों से भी मारपीट करता था। जिससे पत्नी के साथ साथ मोहल्ले वाले भी परेशान थे।

रोज के इस झगडे से तंग आकर पत्नी ने अपने पति के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराइ थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था। जहाँ से लेकिन जमानत मिल गयी थी। घर आने के बाद डोमन साहू पत्नी से फिर लड़ने लगा।

धीरे धीरे कहासुनी इतनी बढ़ी कि पत्नी ने गुस्से में सिलबट्टे से पति के सिर पर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। काफी मात्रा में खून बहने लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना को पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG : खुशियां मातम में बदलीं; बाराती गाड़ी पलटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल

CG : खुशियां मातम में बदलीं; बाराती गाड़ी पलटने से 2 की दर्दनाक मौत, कई घायल

 कोरिया।  जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बीती रात बारात से लौट रही एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

कैसे हुआ हादसा? 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बैकुंठपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठपुर-चिरमिरी रोड पर चेर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में कई लोग सवार थे, जो एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी वजह 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG : तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत, दो घायल

CG : तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत, दो घायल

 दुर्ग।  भिलाई के नेहरू नगर चौक के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह कार में सवार थे। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। हादसे में आकाश केशरवानी की मौके पर ही जान चली गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

CG : कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटा, फैला गर्म लावा; बड़ा हादसा टला

CG : कार्बन फैक्ट्री में केमिकल टैंक फटा, फैला गर्म लावा; बड़ा हादसा टला

 कोरबा | कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्बन फैक्ट्री में सोमवार को एक केमिकल टैंक फटने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में भारी धुआं और गर्म लावा चारों तरफ फैल गया, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही सीएसईबी की फायर टीम मौके पर पहुंची और दो टैंकर पानी व फायर फोम का छिड़काव कर हालात पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बाहर से टैंकरों के जरिए लिक्विड केमिकल लाकर टैंकों में स्टोर किया जाता है, जिससे कार्बन तैयार किया जाता है। इसी प्रक्रिया के दौरान अचानक टैंक फट गया।

फायरमैन धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत पहुंची और आग व रिसाव की स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। घटना के बाद फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां औद्योगिक नियमों की अनदेखी की जा रही है और फैक्ट्री के बाहर यह तक नहीं लिखा है कि परिसर में किस तरह का काम होता है। प्रारंभिक तौर पर लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

CG NEWS: महिला आरक्षण बिल पर BJP का जनआक्रोश, रायपुर में रैली; CM साय बोले- बुलाएंगे विशेष सत्र

CG NEWS: महिला आरक्षण बिल पर BJP का जनआक्रोश, रायपुर में रैली; CM साय बोले- बुलाएंगे विशेष सत्र

 रायपुर |  लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर भाजपा ने रायपुर में जोरदार जनआक्रोश रैली निकाली। भाजपा महिला मोर्चा की यह यात्रा बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए लगातार बड़े कदम उठाए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से लेकर देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति तक महिला नेतृत्व को सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण जरूरी था, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे पास नहीं होने दिया और देश की 70 करोड़ महिलाओं को धोखा दिया है। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े, लक्ष्मी वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; आज अंधड़-बारिश की चेतावनी

CG : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा; आज अंधड़-बारिश की चेतावनी

 रायपुर |  राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रदेश में ग्रीष्म लहर के साथ रात में भी उष्ण लहर का असर बना हुआ है, जिससे दिन ही नहीं रातें भी तप रही हैं।

सोमवार को रायपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया, जबकि बिलासपुर में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया। सुबह से ही तेज धूप और चुभती किरणों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद कुछ जगहों पर बादल छाए, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन उमस बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने, अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टम के असर से अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन इसके बाद फिर तापमान बढ़ने का दौर शुरू होने के संकेत हैं।

रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

CRIME : ममता हुई शर्मसार! ढाई साल के मासूम की मां ने ही ली जान, अपहरण की झूठी कहानी रची

CRIME : ममता हुई शर्मसार! ढाई साल के मासूम की मां ने ही ली जान, अपहरण की झूठी कहानी रची

 रायगढ़ | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां ढाई साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध का खुलासा होने पर सभी हैरान रह गए, क्योंकि मासूम की जान लेने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी मां निकली।

मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार महिला ने पहले बच्चे के लापता होने की सूचना देकर अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जांच के दौरान उसके बयान और घटनाक्रम में कई विरोधाभास मिले, जिसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी मां ने अपने ही ढाई साल के बेटे पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल की खाई में फेंक दिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां खून के निशान और वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद किया गया।

मौके से मासूम का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और वैज्ञानिक जांच के जरिए आरोपी को कानून के कटघरे में लाया गया है।

Transfer: जिले में 6 SDM समेत तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Transfer: जिले में 6 SDM समेत तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए व्यापक स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की है। सरगुजा कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कई अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना की गई है। आदेश के तहत 6 तहसीलदारों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि 6 अनुविभागीय अधिकारी (SDM-Tehsildar Transfer) के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

प्रशासनिक बदलाव के तहत उदयपुर में पदस्थ रहे वन सिंह नेताम को अब अंबिकापुर का नया SDM नियुक्त किया गया है। वहीं बतौली, मैनपाट और सीतापुर क्षेत्रों में भी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इसके अलावा लखनपुर, उदयपुर और दरिमा में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

 बता दें कि, इन तबादलों के बाद जिले के राजस्व प्रशासन में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर असर देखने को मिल सकता है।

चलती बाइक बनी आग का गोला, सड़क पर मचा हड़कंप; देखते ही देखते जलकर खाक

चलती बाइक बनी आग का गोला, सड़क पर मचा हड़कंप; देखते ही देखते जलकर खाक

 अभनपुर | अभनपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर चल रही एक बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चालक कुछ समझ पाता उससे पहले वाहन से धुआं और लपटें निकलने लगीं।

चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाइक रोककर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की थी ये आपत्तिजनक टिप्पणी, अब सलाखों के पीछे पहुंची युवती, देखें वीडियो

डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की थी ये आपत्तिजनक टिप्पणी, अब सलाखों के पीछे पहुंची युवती, देखें वीडियो

 दुर्ग। स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का केस सामने आया है. इस घटना का खुलासा होने के बाद बौद्ध समाज और उनके अनुयायियों ने भिलाई में विरोध प्रदर्शन किया.इस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर बौद्ध समाज का आरोप है कि भिलाई की युवती ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है. यह कमेंट उसने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है. युवती ने रील बनाकर इसे पोस्ट किया. यह आपत्तिजनक है इसलिए उसके खिलाफ हम लोग कार्रवाई की मांग करते हैं. प्रदर्शनकारियों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में अशांति फैलाती हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई थी, ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटेनारेबाजी करते हुए थाने का घेराव किया. विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है

भीमराव अंबेडकर के खिलाफ भिलाई की युवती के पोस्ट को लेकर रायपुर में भी विरोध प्रदर्शन हुआ. भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने रायपुर सिविल लाइन थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपा. इससे पहले भिलाई में आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पुलिस का एक्शन, आरोपी युवती गिरफ्तार

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया की भिलाई की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट कर बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती के खिलाफ धारा 299 बी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है. 

भिलाई पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिला.

तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त, सवार एक युवक की मौत, दो घायल

 दुर्ग। भिलाई के नेहरू नगर चौक के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह कार में सवार थे। गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। हादसे में आकाश केशरवानी की मौके पर ही जान चली गई। वहीं करण सिंह को गंभीर हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 
Breking : राजधानी में नहीं रुक रहा चाकूबाजी, पता पूछने के बहाने युवक से चाकूबाजी और लूटपाट

Breking : राजधानी में नहीं रुक रहा चाकूबाजी, पता पूछने के बहाने युवक से चाकूबाजी और लूटपाट

रायपुर –  राजधानी रायपुर में चाकूबाजी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र रायपुर से सामने आया है, जहां देर रात कैटरिंग का काम कर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात लुटेरों ने हमला कर लूटपाट की।जानकारी के अनुसार पीड़ित बाल करण वर्मा, जो कैटरिंग में खाना बनाने का काम करते हैं,देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान शंकर नगर-कचना-मंदिर हसौद मार्ग पर तीन बाइक सवार अज्ञात लुटेरों ने उन्हें पता पूछने के बहाने रोका।

जैसे ही युवक ने बाइक रोकी,लुटेरों ने गाड़ी की चाबी निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के जांघ, घुटना, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद लुटेरे युवक का पर्स और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में युवक को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत मेकाहारा अस्पताल रायपुर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।