



महासमुंद | पिछले पांच माह से गुमशुदा वृद्ध का आज गांव के ही खेत में कंकाल मिला। घटना बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनी की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत का कारण जानने के लिए कंकाल जांच के लिए भेज दिया है। कंकाल मिलने की खबर पहले ग्रामीणों ने सरपंच को दी और सरपंच ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि कंकाल की शिनाख्ती गांव के ही लक्ष्मण बरिहा पिता इन्द्रो बरिहा (61) के रूप में की गई। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़े से उनकी पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण दिमागी रूप से कमजोर था। उन्होनें बताया कि लक्ष्मण बरिहा 10 अक्टूबर को घर से लापता था उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। फिलहाल, मामले में मर्ग कायम कर कंकाल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। इधर, कंकाल मिलने के बाद से गाँव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रायपुर | चीन के वुहान शहर से फैलने वाले कोरोना नाम के दानव का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों के मृत्यु के आंकड़ों ने दुनियाभर में दहशत का माहौल बना दिया है।
रायपुर | पैसा कमाने के नाम पर अवैधानिक तरीके अपनाने में अपराधिक किस्म के लोगों को कोई संकोच नहीं होता आए दिन शिक्षित बेरोजगारों की तकलीफ को धोखाधड़ी कर नौकरी दिलाने के नाम पर काम करने वालों का सुनियोजित गिरोह बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की वारदातों में वृद्धि कर रहा है। आमानाका थाने से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती प्रगति बाजपेयी आयु 32 वर्ष पति मोहित बाजपेयी निवासी पार्थिव नगर मोहबा बाजार को दीपक शर्मा पिता हरेंद्र शर्मा निवासी आडवानी नगर बिरगांव उरला द्वारा डीएमएफ एंड कंपनी में काम दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये किस्तवारी के नाम पर लेकर धोखाधड़ी की गई। उक्त मामले में आमानाका थाने ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला कायम किया है।
रायपुर | कोतवाली थाना अंतर्गत अखाड़ा बैजनाथपारा में रिश्तेदार के घर मेहमान बनकर आये एक शख्स ने अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है । जानकारी के अनुसार आरोपी 25 लाख रूपये चोरी करके भाग निकला । खबर मिली है कि अखाड़ा बैजनाथ पारा निवासी सैयद लियाकत अली के घर बुहाड धनपुरी शहडोल निवासी मोहम्मद अमीन पिता गुल मोहम्मद मेहमान बन कर आया था और उसके घर में रखे 25 लाख रूपये को चोरी कर भाग निकला । जानकारी के अनुसार सैयद लियाकत अली शेख अब्दुल्ला एण्ड कंपनी में काम करता है और कंपनी की वसूली का रकम 25 लाख रुपये को अपने घर में दीवान के अंदर रखा हुआ था जिसे आरोपी ने चोरी करके भाग निकला । प्रार्थी सैयद लियाकत अली ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज कर मामले की जाँच कर रही है।

















.jpg)







