BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राजधानी रायपुर में बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस हुई और सख्त, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर पुलिस हुई और सख्त, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोरोना संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ सहित पूरे प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कुछ लोगों की नादानी फिर से एक बड़ी मुसीबत का सबब बन सकता है। शहर में पिछले 2-3 दिनों से घर से बेवजह बाहर निकलने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए अब जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस भी सख्त हो गई है। 

एक ओर छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण का आंकड़ा धीरे-धीरे कम हो रहा है, एम्स में भर्ती संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर जा रहे हैं तो वहीं राजधानी रायपुर में  लॉक डाउन का उल्लंघन कर सड़कों में बेवजह घूमने वालों के चलते कोरोना संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढऩे लगा है। यह राहत की बात रही है कि राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर त्वरित कड़े कदम उठाए और सख्ती बरती। पूरे प्रदेश की सीमाओं के साथ ही राज्य के अंदर जिलों की सीमाओं को भी सील कर दिया गया। इसका असर यह हुआ कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ में कोरोना पीडि़तों की संख्या काफी कम है। इसके अलावा यहां कोरोना संक्रमण को लेकर भारी सुरक्षा बरती जा रही है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना पीडि़तों की संख्या काफी कम है। राहत की बात यह भी है कि एम्स में कुशल चिकित्सकों की निगरानी में इन संक्रमित मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया गया और मरीज भी स्वस्थ्य होकर अपने घर जा रहे हैं। मगर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के चलते संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढऩे लगा है। सड़कों में बेवजह घूमने वालों के चलते जहां पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है तो वहीं जिला प्रशासन ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्यवाही का मन बना लिया है। 
 
ग्रामीण कर रहे सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आदिवासी बाहुल क्षेत्रों की तारीफ

ग्रामीण कर रहे सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की आदिवासी बाहुल क्षेत्रों की तारीफ

रायपुर | कोरोना संक्रमण को लेकर आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन हो रहा है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि हम शहरी लोगों को बहुत सीखने की जरूरत है। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्वीटर पर एक पोस्ट कर बस्तर के अंदरुनी ग्रामीण आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही सावधानी, सामाजि क दूरी की प्रशंसा की है। उन्होंने मानक दूरी में खड़े रहकर आवश्यक वस्तुएं लेने पहुंचे ग्रामीणों का फोटो भी शेयर करते हुए लिखा-पानी, किराना और आवश्यक वस्तुओं को लेने के साथ जिस तरह से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन गामीणों ने किया है, उससे हम शहरी लोगों को बहुत सीखने की जरूरत है। 
 
लॉकडाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने किये 24 घंटे में 29 अपराध दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

लॉकडाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने किये 24 घंटे में 29 अपराध दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर | लॉक डाउन, क्वारनटाईन उल्लंघन करने एवं विदेश यात्रा की जानकारी छिपाने पर पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 29 अपराध दर्ज किये हैं। गरियाबंद में 2, धमतरी में 1, महासमुंद 5, बलौदाबाजार में 1, दुर्ग में 2, बेमेतरा में 1, बिलासपुर में 3, मुंगेली में 8, जांजगीर-चाम्पा में 1, कोरिया में 2, कांकेर में 1, कोंडागांव में 1, सुकमा में 1 अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।

 

 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्वीट- जो महामारी को भी महोत्सव बना दे उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं,भाजपा ने भी किया जवाबी ट्विट

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्वीट- जो महामारी को भी महोत्सव बना दे उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं,भाजपा ने भी किया जवाबी ट्विट

कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रविवार दीया जलाने की अपील की है. इससे पहले जनता कर्फ्यू के मौके पर पीएम ने थाली-ताली बजाने को कहा था. इस बीच पीएम के इस ऐलान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया और तंज कसा गया.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से लिखा गया, ‘जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, जो महामारी को भी महोत्सव बना दे…उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं’.


 
बता दें कि ये मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म विश्वनाथ का डायलॉग है, जिसको छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से बदल दिया. अगर कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की ओर से लगातार बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संबोधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और निशाना साध रहे हैं.

जिसके जवाब में भाजपा ने भी ट्विट कर ये कहा 

 

रायपुर में लाकडाउन के बाद भी इन क्षेत्रों में रहती है लोगो की भीड़,नियमो के साथ खिलवाड़ कही बन ना जाए मुसीबत

रायपुर में लाकडाउन के बाद भी इन क्षेत्रों में रहती है लोगो की भीड़,नियमो के साथ खिलवाड़ कही बन ना जाए मुसीबत

रायपुर, दुनियाभर में कोरोनावायरस के चलते लाखों लोग लॉकडाउन में हैं, तो वहीं हजारों की संख्या में लोग सेल्फ आइसोलेशन में हैं, ताकि इस जानलेवा वायरस की चेन को तोड़ा जा सके. ऐसे में कई लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो कुछ जागरूक लोग ऐसे भी हैं, जो इस मामले में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लाकडाउन के नियमो को ताक में रखकर लोग सड़कों में घूमते नजऱ आये , बात सड़क की ही करनी काफी नही है, लोग अपने अपने गली मोहल्लों में एकत्र  होते  हुए नजऱ आये। सरकार ,शासन -प्रशासन लोगो को शोशल डिस्टेंसी अपनाने के लिए हर पल सलाह दे रही हैं। पर इससे विपरीत लोग लाकडाउन का पालन करते नही नजऱ आ रहे है।
यहां है पुलिस की चेकिंग:—
राजधानी रायपुर से सटे विभिन्न जिलों के सीमाओं में पुलिस बेरिकेट लगाकर दिन में चेकिंग करती नजऱ आती हैं।
पर इसके विपरीत सुबह के समय यहां पुलिस की चेकिंग नही के बराबर होती है जिसके कारण लोग रायपुर से सटे दूसरे जिलों की सीमाओं में चले जाते हैं, और दूसरे जिले के लोग रायपुर आसानी से दाखिल हो जाते हैं ।
राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी, जय स्तम्भ, रायपुरा, रेलवे स्टेशन रोड, मंदिर हसौद , भगतसिंह चौक, तेलीबांधा में पुलिस चेकिंग तो करती है पर सुस्त रवैये के चलते लोग अपनी वाहनों के साथ आवाजाही करते हैं।
तंग गलियों में जमघट:—
आमापारा, अमिनपारा, लाखे नगर, कुशालपुर, कुंदरा पारा, बंधवापारा, जैसे राजधानी रायपुर में दर्जनों मोहहले हैं जहां लोग अपने अपने घरों के बाहर लाकडाउन के नियमो को ताक में रखकर जमघट लगाते हैं।
पुलिस गाड़ी आई तो अंदर ,गई तो बाहर:—
गली - मोहल्लों में यह अक्सर होता हैं कि निर्धारित समय अवधि के बाद पुलिस की पेट्रोलिग टीम जब मोहल्लों में दुकानें बंद कराने आती है तो बाहर जमघट लगाए लोग फौरन अपने अपने घरों में पुलिसिया सायरन की आवाज़ सुनकर छिप जाते है, गाड़ी वापस जाने के बाद फिर वे अपनी जमघटो का सिलसिला बरकरार रख गप्पे मारने शुरू कर देते हैं।

 

छत्तीसगढ़ में कोरोना से धीरे-धीरे राहत,भर्ती मरीजों के सेहत में तेजी से हो रहा सुधार

छत्तीसगढ़ में कोरोना से धीरे-धीरे राहत,भर्ती मरीजों के सेहत में तेजी से हो रहा सुधार

रायपुर, केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना से जूझने लॉकडाऊन का शत-प्रतिशत पालन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किया जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश में चिन्हित 9 कोरोना वायरस से पीडि़त व्यक्ति में से अधिकाश स्वस्थ होने की ओर अग्रसर है। इन पीडि़तों में 5 राजधानी रायपुर, एक बिलासपुर, एक कोरबा, एक भिलाई तथा एक राजनांदगांव के हैं। इन मरीजों में से तीन पीडि़त दो रायपुर और एक खुर्सीपार भिलाई को डिस्चार्ज किया गया है। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार विदेश से रायपुर आई कोरोना छात्रा की सेहत में दिन-ब-दिन सुधार हो रहा है। उनका अब दो बार सैंपल नेगेटिव आ गया है। अब एक बार और सेम्पल नेगेटिव आ जाने पर उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश स्वास्थकर्मियों एवं चिकित्सकों की सेवा भावना को संतोषप्रद बताते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए लॉकडाऊन का पालन करते हुए कोविड-19 को परास्त करने की अपील की है।

जब बजट में 5100 करोड़ प्रावधानित है तो 18.45 लाख किसानों को धान खरीदी की बचत राशि का भुगतान शीघ्र करे सरकार -बृजमोहन

जब बजट में 5100 करोड़ प्रावधानित है तो 18.45 लाख किसानों को धान खरीदी की बचत राशि का भुगतान शीघ्र करे सरकार -बृजमोहन

रायपुर.पूर्व कृषि मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों को धान खरीदी की बचत राशि 685 प्रति क्विंटल शीघ्र प्रदान करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संकट के चलते किसानों की भी दशा बेहद खराब हो गई है। इलाज,दवा, रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए राशि जुटाने उनके पास कोई दूसरा विकल्प इस दौरान नहीं है। अतः सरकार को चाहिए कि वादे के मुताबिक उनके खातों में अंतर की राशि शीघ्रता से ट्रांसफर कर दिए जाएं ताकि इस बुरे दौर में किसान परिवार थोड़ी निश्चितता के साथ जीवन यापन कर सके।
बृजमोहन ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 18 लाख 45 हज़ार किसानों को अपने वादे 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की जगह अभी प्रति क्विंटल 1835 और 1815 ही प्रदान किया है। सरकार ने इस हेतु बजट में किसान न्याय योजना के तहत 5100 करोड रुपए का प्रावधान किया है।
जब बजट स्वीकृत है तो किसानों को अंतर की राशि 685 प्रति क्विंटल भेजे जाने में विलंब नही होना चाहिए।
 

विधायक विकास उपाध्याय ने डॉक्टर-पुलिस-सफाईकर्मियों को श्रीफल देकर किया सम्मानित

विधायक विकास उपाध्याय ने डॉक्टर-पुलिस-सफाईकर्मियों को श्रीफल देकर किया सम्मानित

रायपुर, मानव जीवन में आए भारी संकटकारी कोरोना वायरस से आम जनता की रक्षा करने एवं कोरोना वायरस पीडि़त और संदिग्धों को स्वस्थ करने स्वयं की जान जोखिम में डालकर सेवा कर रहे डॉक्टर्स, र्सिंग स्टाफ, पुलिस के अधिकारी कर्मचारी,निगम के स्वास्थ अमला सफाई कर्मचारियों के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही दुव्र्यवहार, मारपीट, अभद्रता की घटना से दु:खी पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने घटना की कड़ी निंदा किया है।
उन्होंने इस प्रकार के घृणित कृत्य में शामिल लोगों को सम्भय समाज के लिए वायरस की तरह बताया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई मारपीट अभद्रता की घटना से दुखी विकास उपाध्याय ने कोरोना वायरस के खिलाफ आम जनता के लिए संकटमोचक बने चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ पुलिस के जवान अधिकारी निगम के स्वास्थ्य अमला सफाई कर्मचारी को श्रीफल भेंट कर आम जनता को संदेश दिए ये सब हमारे लिए देवतुल्य की तरह है इनका अपमान नहीं इनकी पूजा की जानी चाहिए यह हमारे लिए पूजनीय है। इस दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जहां देशभर में लॉक डाउन किया गया है लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं एक दूसरे से हाथ मिलाने आमने सामने बात करने से परहेज कर रहे हैं ऐसे समय में कोरेना वायरस से पीडि़त एवं हर संदिग्ध को स्वस्थ करने अपने जान को जोखिम डालने एवं परिवार से दूरी बनाकर सेवा कर रहे चिकित्सक नर्सिंग स्टाफ के साथ दुव्र्यवहार की जो घटना हुई है बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्य जनक है।ऐसे लोगों को सभ्य समाज कभी माफ नहीं करेगा। लॉक डॉउन और कफ्र्यू का सही तरीके से पालन कराने आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखने जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हम सबको इनके निर्देशों का अक्षरश: पालन करना चाहिए इनके साथ कदम से कदम मिलाकर कोरोना वायरस खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई को सफल बनाने सहयोग करे। पुलिस प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर बेवजह बिना काम के सड़कों पर निकल रहे लोगों से मेरा विनम्र अपील है अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर घरों के भीतर रहे लॉक डाउन का पूरा पालन करें। चिकित्सकों नर्सिंग स्टाफ ,पुलिस प्रशासन,सफाई कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार नहीं सदव्यवहार करें उनका सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का दायित्व निर्वहन करें। विकास उपाध्याय ने डॉ करण पिपरे,नर्सिंग स्टाफ रीना शिनियोगी, मेघा नागपुरे,प्रणीत दत्ता, आरती देवांगन,लक्ष्मीकांत शुक्ला अंकित सिंह, ववेदिवेलं, रामकुमार, पुलिस प्रशासन के प्राणेश्वर वर्मा,संचित शर्मा,अवधराम वर्मा,विष्णु सिन्हा, नगरनिगम के स्वास्थ अधिकारी आत्मानंद साहू,सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिन्हा सफाई कर्मी संतोष भारती खेमू तांडी, सहित दर्जनों अधिकारी कर्मचारियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
 

भारतीय सतनाम सेना द्वारा लोगो के लिए मूलभूत आवश्यक राशन सामग्री वितरण किया

भारतीय सतनाम सेना द्वारा लोगो के लिए मूलभूत आवश्यक राशन सामग्री वितरण किया

सेवा सहयोग समर्पण को सार्थक प्रतीत करते अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेशाध्यक्ष-गुरु खुशवंत साहेब जी एवम सतनाम सेना के पदाधिकारियों द्वारा लॉक डाउन के स्थिति में लोग अपने घरों में रह कर इस गंभीर परिस्थिति कोरोना वायरस COVID-19 महामारी को हराने निरन्तर सरकार के गाईड लाइन का पालन कर रहे है, आयसे दैनिय परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे लोगो के लिए बड़ी समस्या बन चुका है जिसे ध्यान में रखते हुए सतनाम सेना द्वारा सप्ताह भर की जरूरत मन्द राशन समान का व्यवस्था कर गांव गांव घर घर जाकर स्वंय गुरु खुशवंत साहेब जी जरूरत मंद लोगो को चिन्हांकित कर राशन सामग्री का वितरण किया और उन सभी परिवार को जरूरत पड़ने पर सतनाम सेना से संपर्क करने और किसी भी परिस्थिति में किसी बातो से चिंतित नही होने की बात कहते हुए जब तक सरकार द्वारा लॉक डाउन रखा जायेगा उनका पालन करने और अपने घरों में रहने हिदायत दिया गया। 

तब्लीगी जमात में शामिल दो लोगों की खोज जारी, संभावित स्थलों में पुलिस जाकर कर रही पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

तब्लीगी जमात में शामिल दो लोगों की खोज जारी, संभावित स्थलों में पुलिस जाकर कर रही पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर/कोरबा | तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे दो व्यक्तियों के संबंध में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।लगातार पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है लेकिन किसी प्रकार की कोई जानकारी दोनों के बारे में अब तक नहीं मिल पाई है।  गौरतलब है कि निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। जिसके बाद से ही देशभर में तब्लीगी जमात के लोगों की तलाश शुरू हो गई। वहीं कोरबा में भी कुछ व्यक्ति पहुंंचे थे, इनमें अभी 20 लोगों को गेवरा सीटीआइ में रखा गया है। बाकि दो लोगों की खोज जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तब्लीगी जमात में शामिल होने पहुंचे मोहम्मद सकलेन तथा मीरजाउल पीर का वर्तमान समय तक पता नहीं चल पाया है। दोनों की तलाश संभावित स्थलों पर की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से सहयोग मांगा है, ताकि दोनो को जल्दी पकड़ लिया जाए। इस संबंध में एसईसीएल गेवरा, दीपका सहित एसीबी तथा जेमको कंपनी दीपका के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है कि दोनों व्यक्ति उनके अधीन कार्यरत तो नहीं हैं। यदि संस्था में कार्यरत हैं तो पूरी जानकारी मोबाइल अथवा वाट्सअप से माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं।
 
छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने कवासी लखमा जी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में किया सहयोग

छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने कवासी लखमा जी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में किया सहयोग

छत्तीसगढ़ वायर इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदरणीय उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा जी के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष, मैं ₹5,00,000 की सहयोग राशि प्रदान करने के साथ-साथ वर्तमान में लॉक डाउन के कारण बंद उद्योगों के विद्युत के न्यूनतम प्रभार में छूट देने बाबत चर्चा की गई उनके द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया 

राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों का किया प्रमोशन, देखिए लिस्ट

राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों का किया प्रमोशन, देखिए लिस्ट

रायपुर। राज्य सरकार ने पुलिसकर्मियों का प्रमोशन किया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने प्रदेश के 50 एसआई के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना ग्रहण करना होगा।

पीएचक्यू (पुलिस हेड क्वार्टर) से जारी एक आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ 50 एसआई (सब इंस्पेक्टर) को पदोन्नति देते हुए टीआई बनाया गया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने हाल ही में पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति का गठन किया था। पीएचक्यू से जारी आदेशानुसार जिन कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई हैं उनमें-सुनील कुजार कुजूर, अनिल अग्रवाल, तेजराम भास्कर, मोहन राम भगत, चंद्र प्रकाशर कंवर, राकेश यादव, अमित कुमार तिवारी, विश्वजीत सिंह, समीर तिवारी, मनीष नागर, देवेन्द्र कुमार ठाकुर, मनोज कुमार बंजारे, संदीप कुमार टंडन, प्रमोद कुमार अमलतास, रणजीत सिंह कंवर, सुश्री रेखा बोरघरिया, केशर पराग बंजारा, अमित कुमार पाटले, राजकुमार धृतलहरे, कृष्णा प्रसाद जांगड़े, हर्षवर्धन चौरासे, तोप सिंह नवरंग, कार्तिकेश्वर जांगड़े, नवीर बोरकर, जयसिंह खुंटे, जवाहर लाल गायकवाड़, सुश्री मनोरमा कुर्रे, सुश्री सुनीता नाग, मोतीलाल शुक्ला, गिरधारी लाल डडसेना, सुरबन सिंह ठाकुर, रामनिवास सक्सेना, रामगोपाल देवांगन, हरप्रसाद पांडेय, एलपी तिवारी, मूलचंद पाटले, श्रीमती राजकुमारी पांडेय, श्रीमती गायत्री सिन्हा, रामकुमार केशरवानी, रामलोचन गुप्ता, राजदेव मिश्रा, श्रीमती पी. अनुराधा राव, मो. जमाल फिरदोसी, विनोद तिवारी, कृष्ण प्रसाद गुप्ता, श्रवण कुमार चौबे, श्रीमती उमा गुप्ता, कन्हैया लाल डहरिया, कैलाश राम मिर्रे, झड़ीराम बंजारे का नाम शामिल है।

पदोन्नति आदेश में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त उप निरीक्षकों के विरुद्ध कोई जांच, विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं पिछले पांच सालों में ऐसी कोई छोटी सजा एवं बड़ी सजा  मिली हो, अथवा ऐसा कोई अन्य प्रकरण जो पदोन्नति प्रक्रिया को प्रभावित करता हो तो संबंधित उप निरीक्षक को पदोन्नति प्रदान नहीं कर प्रकरण प्राथमिकता के आधार पर पुलिस मुख्यालय भेजा जाना सुनिश्चित किया जाए। संबंधित उप निरीक्षक कार्यभार ग्रहणकाल का उपभोग किए बिना, नवीन पदस्थापना पर कार्यभार तत्काल ग्रहण करेंगे। उप निरीक्षकों को नवीन पदस्थापना हेतु संबंधित इकाई के लिए कार्यमुक्त कर कार्यमुक्त-कार्यभार ग्रहण दिनांक से पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया जाए। 

देखिए आदेश -


 

जिले में गुटका,बीड़ी सिगरेट बेचते व्यवसायी सहित अन्य पर प्रशासन ने लगाया हज़ारो रुपए का जुर्माना, जाने कहा की है ये खबर

जिले में गुटका,बीड़ी सिगरेट बेचते व्यवसायी सहित अन्य पर प्रशासन ने लगाया हज़ारो रुपए का जुर्माना, जाने कहा की है ये खबर

धमतरी | लॉक डाउन  के दौरान लागू किए गए नियमों का उल्लंघन करने पर शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की गई। इसमें बीड़ी सिगरेट गुटखा बेचने वाले दुकानदार सहित अन्य पर 29000 रु जुर्माना वसूला गया। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार किराना दुकानों में आवश्यक वस्तुओं का मूल्य नियंत्रण मुनाफाखोरी रोकने एवं  किराना दुकानदारों को वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए समुचित सुरक्षात्मक उपायों का पालन करने के लिए दल गठित किया गया है ।शुक्रवार को राजस्व खाद्य नापतोल नगर निगम मंडी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने शिकायत मिलने पर 15 किराना दुकानों में निरीक्षण किया ।

 

 
देश भर में लाकडाउन : बलौदाबाजार में पकड़ी गई लाखों की शराब, 4 गिरफ्तार, मध्यप्रदेश की अवैध शराब अभी भी हो रही बरामद

देश भर में लाकडाउन : बलौदाबाजार में पकड़ी गई लाखों की शराब, 4 गिरफ्तार, मध्यप्रदेश की अवैध शराब अभी भी हो रही बरामद

बलौदा बाजार | पूरे देश में लाकडाउन ह छत्तीसगढ़ में सभीतरह की शराब दुकानें बंद पड़ी हैं. इसके बावजूद शराब की अवैध तस्करी की जा रही है, जिस पर लगाम लगाने पुलिस भी जद्देजहद कर रही है. दरअसल आईपीएस अंकिता शर्मा ने अपने टीम के साथ दबिश देकर 80 पेटी अंग्रेजी (गोवा) शराब जब्त किया है. शराब के साथ 4 आरोपियों की भी गिरफ्तारी हुई है. मामला बालौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अमेरा गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले लॉकडाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में गोवा शराब की सप्लाई होने की सूचना मिली थी. ग्राम अमेरा और खम्हरिया के कुछ लोगों के मध्यप्रदेश से शराब छत्तीसगढ़ लाया जाएगा. एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ किया गया, तो उसने बताया कि ग्राम अमेरा के राकेश सोनवानी ने एक झोपड़ी नुमा मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब डंप कर रखा गया है
 
राज्य में महिला जन-धन खातो में राशि आज से हो रही जमा, पढ़ें पूरी खबर

राज्य में महिला जन-धन खातो में राशि आज से हो रही जमा, पढ़ें पूरी खबर

जगदलपुरकोरोना वायरस के विश्वव्यापी आपदा से उत्पन्न संकट से राहत के लिए भारत सरकार के घोषणा के अनुरूप राज्य की महिलाओं के प्रधानमंत्री जन-धन योजनान्तर्गत खोले गए समस्त खातो में तीन माह तक प्रतिमाह 500 रूपये की राशि जमा किया जा रहा है। लीड बैंक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी पहली किस्त आज 3 अप्रैल से जमा की जा रही है। खातों  में राशि जमा होने का क्रम खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से जमा किया जा रहा है, जिसमें आज 3 अप्रैल को खाता संख्या का अंतिम अंक 0-1, 4 अप्रैल को 2-3, 7 अप्रैल को 4-5, 8 अप्रैल को 6-7 और 9 अप्रैल को 8-9 में जमा होगी।

          महिला पीएमजेडीवाई खाते से रूपए निकालने के लिए महिलाओं को अलग-अलग दिनों में खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से बैंक, एटीम एवं बी.सी. केन्द्रों जाना होगा। खातो से राशि ग्राहक सेवा केंद्र (बी.सी.)एवं एटीएम से रूपए कार्ड द्वारा भी निकाली जा सकती है। बी.सी. केन्द्र प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुले रहेंगे एवं बैक की शाखाऐं अपने नियमित समय पर कार्यरत रहेंगी। यह राशि निर्धारित तारीख के बाद कभी भी निकाली जा सकती है। अन्य समस्त योजनाओं के लाभार्थी दिनांक 9 अप्रैल के बाद कभी भी बैंक, एटीम और बी.सी के माध्यम से राशि निकाल सकते हैं।
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों से बैंकों के द्वारा अनुरोध किया गया है कि आहरण हेतु ज्यादा से ज्यादा एटीएम मशीन पर रूपे कार्ड द्वारा ही करें। एटीएम बैंक शाखा अथवा बी.सी. केन्द्रों पर भीड़ करने से बचना चाहिए और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बना कर  खड़ा होना चाहिए।

अलग अलग निर्धारित तिथि में खाते की अंतिम संख्या के अनुसार ही निकाली जा सकेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की धनराशि

अलग अलग निर्धारित तिथि में खाते की अंतिम संख्या के अनुसार ही निकाली जा सकेगी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की धनराशि

दुर्गप्रधानमंत्री जनधन खाता में महिला हितग्राहियों के खातों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत् सीधे राशि अंतरित कर उन्हें निम्नानुसार आहरण करने की अनुमति प्रदान की गई है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाता धारक महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 0 या 1 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 3 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 2 या 3 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 4 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 4 या 5 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 7 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 6 या 7 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 8 अप्रैल 2020, महिलाएं जिनके खाता का अंतिम क्रमांक 8 या 9 है उन्हें आहरण हेतु नियत तिथि 9 अप्रैल 2020,
उपरोक्तानुसार समय सारणी की मुनादी कराने हेतु समस्त ग्राम पंचायत विकासखण्ड  के समस्त सरपंचो को आदेशित किया गया है कि वे अपने ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में मुनादी कराकर प्रधानमंत्री जनधन योजना के महिला खाताधारकों को सूचित करें। 9 अप्रैल के पश्चात सामान्य तरीके से धनराशि निकाली जा सकेगी। खाते की अंतिम संख्या के अनुसार तिथि इसलिए रखी गई है ताकि सुविधापूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का कार्य हो सके। सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसके लिए अमले को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही इसकी मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर ऑफिसर्स की नियुक्ति भी की गई है।

 

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जेलों से रिहा किये गए 584 कैदी

कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ के विभिन्न जेलों से रिहा किये गए 584 कैदी

रायपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम के हेतु राज्य की विभिन्न जेलों से अब तक कुल 584 कैदियों को छोड़ा जा चुका है। जिनमें से 391 कैदियों को अंतरिम जमानत पर, 154 कैदियों को पैरोल पर और 39 कैदियों को सजा पूरी करने पर विभिन्न जेलों से छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु जेलों में कैदियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया था। जिससे जेलों में बंद कैदियों में कोरोना वायरस का खतरा कम किया जा सके। इसी क्रम में 2 अप्रैल तक इन कैदियों को कुछ शर्तों के अधीन अंतरिम जमानत और पैरोल पर छोड़ा गया है। 
प्रदेश में डिस्टिलरीज और समूह की महिलाओं द्वारा 1.79 लाख लीटर सेनिटाईजर का निर्माण

प्रदेश में डिस्टिलरीज और समूह की महिलाओं द्वारा 1.79 लाख लीटर सेनिटाईजर का निर्माण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में सेनिटाईजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सहयोग से प्रदेश में सात डिस्टिलरीज और 9 जिलों में 23 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अब तक एक लाख 79 हजार 167 लीटर सेनिटाईजर का निर्माण हो चुका है। इनमें से एक लाख 45 हजार 777 लीटर सेनिटाईजर नि:शुल्क एवं किफायती दर पर वितरित किया जा चुका है। इससे इस महामारी को रोकने में काफी मदद मिली है।
 
प्रदेश में तैयार किए गए कुल सेनिटाईजर की मात्रा में आसवनी के 438 कर्मचारियों द्वारा एक लाख 78 हजार 563 लीटर सेनिटाईजर और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की 23 स्व-सहायता समूहों की 82 महिला सदस्यों द्वारा 604 लीटर सेनिटाईजर शामिल है। सेनिटाईजर की आपूर्ति भिलाई स्टील प्लांट, एम्स, एसईसीएल, नगर निगम एवं अन्य रिटेल थोक विक्रेताओं के साथ ही हरिरमानी डिस्ट्रिब्यूटर्स बिलासपुर, अमित ट्रेड बिलासपुर, नगर पंचायतों, ग्राम पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, विभिन्न शासकीय विभागों, थोक एवं खुदरा औषधि विक्रेताओं को की गई है। 

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सेनिटाईजर का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक दुर्ग जिले में मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टिलरिज लिमिटेड खपरी-कुम्हारी में 200 कर्मचारियों द्वारा 51 हजार 370 लीटर और मेसर्स स्वर्णा होम केयर प्रॉडक्ट में 10 कर्मचारियों द्वारा 15 हजार लीटर सेनिटाईजर का  निर्माण किया गया है। बिलासपुर जिले में मेसर्स वेलकम डिस्टिलरीज प्राईवेट लिमिटेड छेरकाबांध-कोटा में 180 कर्मचारियों द्वारा 16 हजार 688 लीटर, मुंगेली जिले में मेसर्स भाटिया वाईन मर्चेन्ट्स प्राईवेट लिमिटेड ग्राम धूमा में 20 कर्मचारियों द्वारा 65 हजार लीटर सेनिटाईजर तैयार किया गया है। रायपुर जिले में मेसर्स एलन्स ड्रन्स सुपुर स्टेट न्य पुरेना रायपुर में 4 कर्मचारियों द्वारा 12 हजार 275 लीटर, मेसर्स ट्रांसप्लेक्स जवाहर नगर रायपुर में 10 कर्मचारियों द्वारा 17 हजार 480 लीटर और मेसर्स ओपीजी फार्मा सिलतरा में 14 कर्मचारियों द्वारा 750 लीटर सेनिटाईजर का निर्माण किया गया है। 

इसी तरह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बलौदाबजार जिले में 6, रायगढ़ जिले में 5, दंतेवाड़ा जिले में 4, बालोद जिले मे 3 और धमतरी, सरगुजा, जांजगीर, सूरजपुर एवं कबीरधाम जिले में एक-एक स्व-सहायता समूहों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सहयोग से 604 लीटर सेनिटाईजर का निर्माण किया गया है।
 स्प्रीट का सेवन करने वाले तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम, शराब नहीं मिलने से पिया था स्प्रिट

स्प्रीट का सेवन करने वाले तीसरे युवक ने भी तोड़ा दम, शराब नहीं मिलने से पिया था स्प्रिट

रायपुर। राजधानी रायपुर में शराब नहीं मिलने पर स्प्रिट पीने वाले तीसरे युवक की बीती रात मौत हो गयी है। 

कुछ दिनों पूर्व शहर के बांसटाल इलाके में तीन दोस्तों ने शराब नहीं मिलने पर नशे के रूप में स्प्रिट पीकर पार्टी की थी। जिसके बाद दो युवकों की मौत हो गई थी, वहीं तीसरे युवक ने भी बीती रात इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना की जांच गोलबाजार थाना पुलिस कर रही है। पुलिस इस मामले में मृत युवकों को स्प्रिट कहां से मिली और क्या तीनों ने किसी के कहने पर स्प्रीट पीया इन सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। 
 राजधानी के नलों से आ रहे है कीड़े, दे रही है कई बीमारियों को बुलावा

राजधानी के नलों से आ रहे है कीड़े, दे रही है कई बीमारियों को बुलावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेयजल संकट गहराने लगा है, गर्मियों में पानी की कमी के साथ ही अब अलग-अलग इलाकों में पानी के साथ कीड़े निकल रहे हैं। नगर निगम के नल से पानी के साथ कीड़े निकलने की शिकायत आ रही है। जिसके कारण इन क्षेत्रों में भी बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दें कि अब कारगिल चौक और टैगोर नगर के पास पानी से कीड़े निकल रहे हैं, ऐसा आरोप है कि कोरोना संक्रमण के दौरान पेयजल सप्लाई को लेकर नगर निगम अमला काफी लापरवाह हो गया है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है। आपको बता दे की राजधानी के आमापारा इलाके में करीबन 25 लोग पीलिया से ग्रसित हो चुके है और वही दूसरी ओर नलों से कीड़े निकलने से यह और भी गंभीर बीमारी की समस्या पैदा कर सकती है|
 
 20 लीटर महुआ शराब के साथ ससुर-दामाद समेत तीन गिरफ्तार

20 लीटर महुआ शराब के साथ ससुर-दामाद समेत तीन गिरफ्तार

महासमुंद। पिथौरा पुलिस ने ग्राम सुखपाली में महुआ शराब बेचने के आरोप में ससुर, दामाद व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुखीपाली में रोहित बुड़ेक तथा उसका दामाद अशोक भोई और एक अन्य युवक दुतो बरिहा तीनों मिलकर गांव के नहरपारा में महुआ शराब बेचने करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंचकर तीन व्यक्ति के पास से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया। तीनों आरोपी रोहित बुड़ेक पिता ठंडाराम बुड़ेक, अशोक भोई पिता परदेशी भोई एवं दुतो बरिहा पिता भीम बरिहा को पकड़ा।
 चिकित्सा शिक्षा विभाग में किया गया बड़ा फेरबदल, ये बने रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन...

चिकित्सा शिक्षा विभाग में किया गया बड़ा फेरबदल, ये बने रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन...

रायपुर। छत्तिसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है की चिकित्सा शिक्षा विभाग में गुरुवार को बड़ा उलट-पुलट किया गया है| आपको बता दे की पंडित जवाहर-लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉक्टर आभा सिंह को संचालनालय चिकित्सा शिक्षा में पदस्थ किया गया है| उनके स्थान पर संचालनालय चिकित्सा शिक्षा में पदस्थ डॉ. विष्णु दत्त को नियुक्त किया गया है| यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है|
 मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक और पत्र, जाने क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक और पत्र, जाने क्या कुछ है खास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020- 21 की प्रथम 3 माह की मजदूरी एक हजार 16 करोड़ रूपए की राशि केन्द्र से शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधारभूत संगठको में से एक महत्वपूर्ण घटक है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत 39 लाख 56 हजार परिवारों के 89.20 लाख श्रमिकों में से 32 लाख 82 हजार परिवारों के 66 लाख 5 हजार श्रमिक सक्रिय रूप से योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करते है। माह मार्च 2020 के प्रारंभ में राज्य में लगभग 12 लाख श्रमिक प्रतिदिन योजना अंतर्गत कार्य कर रहे थे। विगत 10 दिन दिवस से कोरोना वायरस के संक्रमण में बरती जाने वाली सावधानियों के कारण श्रमिकों की संख्या बहुत कम हो गई है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु समस्त आवश्यक उपाय अनिवार्य सुनिश्चित करते ऐसे कार्य विशेषकर व्यक्ति मूलक एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित जिनमें बड़ी संख्या में श्रमिक एक ही स्थान पर एकत्र न हा, स्वीकृत कर श्रमिकों को मांग के आधार पर पर्याप्त रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला कार्यक्रम समन्वयक को निर्देशित किया गया है जिससे ग्रामीणों को ग्रामीणों की आजीविका सुरक्षित हो।

बघेल ने कहा कि श्रमिकों को इस योजना में समय पर भुगतान नहीं मिलने पर भी कार्य में न आने का एक बड़ा कारण है। उन्होंने प्रधानमंत्री को अवगत कराया की वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 484 करोड़ रुपए की मजदूरी भुगतान लंबित है। इन विपरीत परिस्थितियों में इस लंबित मजदूरी का भुगतान तत्काल किया जाना आवश्यक है। साथ ही आगामी महीनों में समयबद्ध मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु राज्य के लिए प्रथम त्रैमास हेतु स्वीकृत लेबर बजट 534.73 लाख मानव दिवस की मजदूरी, राज्य हेतु स्वीकृत दैनिक मजदूरी दर 190 के मान से कुल राशि 1016 करोड़ राज्य को शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।
कटघोरा की मस्जिदों में रूके तीस जमातियों के भी लिए गये सेम्पल, होगी कोरोना की जांच

कटघोरा की मस्जिदों में रूके तीस जमातियों के भी लिए गये सेम्पल, होगी कोरोना की जांच

कोरबा। कटघोरा की मक्का मस्जिद और जामा मस्जिद में रूके तीस जमातियों पर प्रशासन की कड़ी निगाह है। कलेक्टर किरण कौशल ने महाराष्ट्र और दिल्ली से आये इन सभी जमातियों को मस्जिदों में ही आईसोलोशन में रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मक्का मस्जिद में लगभग 35 दिन पहले 25 फरवरी को दिल्ली से आकर 14 जमाती रूके हैं। वहीं कामठी महाराष्ट्र से 16 लोग दो मार्च को पुरानी बस्ती की जामा मस्जिद कटघोरा पहुंचें हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना को देखते हुए एतिहात के तौर पर इन सभी 30 जमातियों का गले और नाक के स्वाब का सेंपल मेडिकल टीम द्वारा लिया गया। इन सेंपलों को अब रायपुर स्थिति अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स जांच के लिए भेजा जा रहा है।

कटघोरा की मक्का मस्जिद में रूके 14 लोगों में से 13 मुस्तफाबाद दिल्ली के रहवासी हैं जबकि एक झारखंड के गढ़वा जिले के मखातू का निवासी है। लगभग एक माह से अधिक समय पहले आये इन लोगों को प्रषासन ने एतिहातन मस्जिदों में ही आइसोलेशन में रखा है। जिला प्रषासन की मेडिकल टीम ने 29 मार्च को इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया है और यह सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इसी तरह कटघोरा की जामा मस्जिद में रूके कामठी महाराष्ट्र के 16 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण दो बार 24 एवं 26 मार्च को मेडिकल टीम द्वारा किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। सभी को मस्जिद से बाहर नहीं निकलने, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नहीं जाने और मस्जिद में रहने के दौरान आपस में एक-एक मीटर की दूरी बनाये रखने की हिदायत भी दी गई है। सभी लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसी परेशानी होने पर तत्काल कटघोरा के स्वास्थ्य केंद्र और जिला प्रषासन को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं।
बड़ी खबर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 पुलिसकर्मी समेत एक व्यवसायी की मौत

बड़ी खबर: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 पुलिसकर्मी समेत एक व्यवसायी की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां सब्जी लोड एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी| जिसमें एक आरक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक आऱक्षक घायल है जिसका इलाज जारी है|

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की दोनों आरक्षक राजपुर निवासी व्यवसायी मनीष कश्यप पिता राजेंद्र कश्यप 33 वर्ष को लेकर पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 15 टीबी-3948 से गुरुवार की शाम करीब 7 बजे बलरामपुर की ओर से राजपुर आ रहे थे। वे रामानुजगंज-अंबिकापुर मार्ग पर राजपुर से डेढ़ किमी पहले कर्रा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में जा रही पिकअप क्रमांक सीजी 15 डीआर-4511 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से अनियंत्रित होकर बाइक चला रहे आरक्षक कवि चौहान का सिर पिकअप के पिछले हिस्से से जा टकराया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि आरक्षक मनबोध व व्यवसायी मनीष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों व राजपुर पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान मौत- 
जानकारी के अनुसार- हादसे में गंभीर रूप से घायल आरक्षक मनबोध व व्यवसायी मनीष का डॉक्टरों ने इलाज शुरु किया, इसी बीच दोनों ने वहां दम तोड़ दिया। इधर हादसे के बाद पिकअप चालक घटनास्थल से कुछ दूर पर वाहन खड़ा कर फरार हो गया। राजपुर पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े-
आपको बता दे की कोरबा जिले निवासी कवि चौहान पिता फीरू राम (35) वर्ष बलरामपुर जिले के बरियों चौकी में एमटी वाहन चालक के पद पर जबकि ग्राम चलगली निवासी मनबोध आयाम पिता भैयाराम आयाम (36) वर्ष बलरामपुर पुलिस लाइन में आरक्षक था।