BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोरोना आइसोलेशन के 2 की मौत सहित 24 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, जाने पूरी खबर

कोरोना आइसोलेशन के 2 की मौत सहित 24 की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। बस्तर संभाग में कोरोना होम आइसोलेशन में रखे गए 02 की मौत के बाद कल पूरे दिन भर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। दोनों मौतों के बाद प्रशसनिक स्तर पर हड़कंप मच गया। जिसके बाद दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए इसके साथ ही शुक्रवार को कुल 24 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। इन सभी 24 लोगों की जांच रिपोर्ट देर शाम लगभग 07 बजे आई जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद बस्तर संभाग के लोग राहत की सांस ले रहे हैं।

उल्लेखनिय है कि वहीं शुक्रवार को शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रहने वाली एक महिला की मौत हो गई है, महिला का बेटा कुछ समय पहले दिल्ली से लौटा था और उसे होम आइसोलशन में रखा गया था। महिला लम्बे अरसे से बीमार थी, जिसके चलते उसकी मौत हुई। इधर हैदराबाद से मजदूरी कर लौटने वाले जिस मजदूर की मौत हुई है उसे भी होम चरेंटाइन में रखा गया था। युवक ने तीन अप्रैल से खाना नहीं खाया था और लगातार शराब का सेवन कर रहा था। चूंकि वह बाहर से आया था और होम चरेंटाइन में था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई इसलिए मौत के बाद उसकी भी कोरोना की जांच करवाई गई। इस युवक में भी कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। ऐसा माना जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब सेवन से हो गई।

 दिनभर अफवाहों का बाजार गर्म रहने सेे कलेक्टर अय्याज तंबोली ने आनन-फानन में आडियो मेसेज जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को कुल 24 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। इन सभी 24 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। उन्होनेबताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में रहने वाली मृतक महिला और हैदराबाद से लौट ग्राम ककनार निवासी युवक की रिपोर्ट भी कोरोना निगेटिव आई है। 
प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बातचीत, जानिए क्या कुछ है खास

प्रधानमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की बातचीत, जानिए क्या कुछ है खास

 रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लागू लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने से पहले एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बातचीत की। इस कांफ्रेसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। 


इस विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुख्यमंत्री बघेल के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस की स्थिति एवं लॉकडाउन को बढ़ाने संंबंधित मुद्दे पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं। देश के लॉक डाउन पार्ट-1 खत्म होने को है प्रधानमंत्री मोदी ने देश को कोरोना वायरस से बचाने 21 दिन का लॉक डाउन किया था, जो 3 दिनों बाद यानी 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसके बाद लॉकडाउन पार्ट-2 को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से सलाह मांगी है कि इसको आगे बढ़ाया जाए या नहीं। 

इस विडियो कांफे्रसिंग की बैठक में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा की दृष्टि से अपना चेहरा कपड़े से ढकते हुए बातचीत की। 
कटघोरा के हाट स्पार्ट बनते ही बिलासपुर, तखतपुर, रतनपुर सहित अन्य इलाकों में सर्च जारी

कटघोरा के हाट स्पार्ट बनते ही बिलासपुर, तखतपुर, रतनपुर सहित अन्य इलाकों में सर्च जारी

बिलासपुर/कटघोरा। छत्तीसगढ़ में कटघोरा में अचानक आधा दर्जन से अधिक कोरोना पाजेटिव मरीजो की संख्या बढऩे के बाद कटघोरा-बिलासपुर आने-जाने के लिए आपको रतनपुर होकर जाना होगा। कटघोरा के लोगों का व्यापारिक और सामाजिक संपर्क बिलासपुर से रहा है,कटघोरा शहर इन दिनों कोरोना हॉटस्पॉट बना है।

ऐसे में बिलासपुर, रतनपुर के साथ कटघोरा से सटे गांवों में प्रशासन और वहां के रहवासियों को अलर्ट रहना होगा।

कटघोरा के कोरोना पीडि़तों से संपर्क रखने वाले जिले के लोगों की गुरुवार को दिनभर तलाश चलती रही। ऐसे 117 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। इसमें से 24 का सैंपल लेकर जांच के रायपुर एम्स भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को तालापारा में घर-घर संपर्क कर पीडि़तों के संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की। यहां कोरोना ग्रसित लोगों के चार रिश्तेदारों का सैंपल लिया गया। इस दौरान टीम को यह भी पता चला कि अन्य दो लोग भी पीडि़तों के संपर्क में आए थे। इन दोनों का भी सैंपल लिया गया, फिर सरकंडा स्थित जिला सहकारी बैंक से तीन कर्मियों का सैंपल लिया गया। वहीं जूनी लाइन की एक गली सील की गई है।

रतनपुर से कटघोरा गई बारात को ध्यान में रखते हुए दूल्हा-दुल्हन, सास-ससुर समेत आठ लोगों का सैंपल लिया गया है। कटघोरा में हुई शादी में कोरोना ग्रसित भी शामिल हुए थे। इसके बाद रतनपुर के ग्राम पुडू के एक पुरुष का सैंपल लिया गया। वहीं प्रशासन यहां अलर्ट है। रतनपुर से 8, तालापारा से 6, जिला सहकारी बैंक सरकंडा से 3, लुतरा से 5, कोटा से 1 और पुडु से 1 समेत कुल 24 लोगों के सेम्पल लिए गए, और जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक मुंगेली, तखतपुर समेत कई इलाकों के कटघोरा कनेक्शन की तलाश प्रशासन कर रहा है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश आज भी चलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया, कि कटघोरा के कोरोना पीडि़तों से मिलने वाले कुछ और लोगों की जानकारी मिली है। जिन्हें आइसोलेट करने के साथ जरूरत पडऩे पर सैंपल लिया जाएगा।
 पुलिस द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव के लिए आम नागरिकों को सहयोग करने की जा रही अपील

पुलिस द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण बचाव के लिए आम नागरिकों को सहयोग करने की जा रही अपील

धमतरी। कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु धारा 144 एवं महामारी अधिनियम 1897 लागू है। लाकडाउन की परिस्थिति में पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में धमतरी पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करते हुए जन सामान्य के स्वास्थ्य एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक रूप से या अति आवश्यक कार्य का बहाना बनाकर नहीं घूमने, स्वयं एवं परिवार की सुरक्षा हेतु घर पर रहने की बार-बार समझाइश दी जा रही है। साथ ही पेट्रोलिंग के द्वारा लगातार शहर के विभिन्न वार्डों, संकरी गलियों में भ्रमण करते हुए मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों एवं घर के सामने झुंड बनाकर बैठने वालों को शासन व प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन करने बार-बार हिदायत दिये जाने के बावजूद लोग अनावश्यक रूप से अपने घर से निकल कर मॉर्निंग वॉक करते व घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों एवं अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों से धमतरी पुलिस पुन: अपील करती है कि लॉक डाउन के दौरान अपने घर पर रहे, अनावश्यक रूप से घर से बाहर ना निकले, स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं जन सामान्य की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस के द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाही की जावेगी।
 डीडी नगर सेक्टर-1 में पानी टंकी सफाई का कार्य जारी, शाम को नहीं होगी सप्लाई

डीडी नगर सेक्टर-1 में पानी टंकी सफाई का कार्य जारी, शाम को नहीं होगी सप्लाई

रायपुर। शहर के डीडी नगर सेक्टर-1 में स्थित पानी टंकी की सफाई का कार्य शनिवार को किया जा रहा है, जिसके कारण शाम की पाली में इस क्षेत्र में पानी की सप्लायी प्रभावित रहेगा। 

शहर में गंदे पानी से पीलिया के मामले सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अब शहर की पानी टंकियों को बारी-बारी से सफाई करने का अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के तहत महापौर एजाज ढेबर ने शुक्रवार को जहां रावणभाटा फिल्टर प्लांट में अपनी मौजुदगी में सफाई करवाई थी, वहीं आज नगर निगम जल विभाग द्वारा डीडी नगर सेक्टर-1 की पानी टंकी की सफाई करवाई जा रही है। इस पानी टंकी से सुबह पानी की सप्लाई करने के बाद से यहां सफाई का कार्य शुरू किया गया है, जो शाम तक चलेगा। इस सफाई कार्य के कारण इस पानी टंकी में जल का भराव नहीं हो पाएगा, जिसके कारण शाम की पॉली में लोगों को पानी नहीं मिल पायेगा। रविवार को इस टंकी से पुन: पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। 
 
ज्ञात हो कि महापौर ने निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने हरसंभव आवश्यक कदम उठाए जाए। इसमें कोई लापरवाही सहन नहीं किया जाएगा।
उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, खाद्यान्न सामग्री की हेरा-फेरी

उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, खाद्यान्न सामग्री की हेरा-फेरी

रायपुर। राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड सक्ती के ग्राम पंचायत जुडग़ा और विकासखण्ड मालखरौद के ग्राम चारपारा स्थिति शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न सामग्री की हेरा-फेरी पाए जाने पर दोनों दुकानों के संचालकों के विरूद्ध प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। 

लॉकडाउन के दौरान इन गांवों के लोगों से शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न सामग्रियों की हेरा-फेरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर खाद्य विभाग द्वारा तत्काल जांच की गई। दोनों दुकानों में जांच के दौरान खाद्य सामग्री की हेरा-फेरी होना पाया गया। गौरतलब है कि खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने राज्य के सभी उचित मूल्य की दुकानों से लोगों को समय पर खाद्य सामग्री प्रदाय करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश खाद्य अधिकारियों को दिए हैं।

विकासखण्ड सक्ती के ग्राम पंचायत जुुडग़ा में जागृति महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में कुल मूल्य 8 लाख 82 हजार रूपए की खाद्यान्न सामग्री की हेराफेरी पाई गई। इस दुकान में चांवल 227.12 क्विंटल, शक्कर 5.44 क्विंटल, नमक 4.72 क्विंटल और 1126 लीटर केरोसीन का स्टॉक कम पायी गयी। इसी प्रकार विकासखण्ड मालखरौदा के ग्राम चारपारा में इंदिरा गांधी स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीच उचित मूल्य की दुकान में कुल 13 लाख 19 हजार रूपए की खाद्यान्न सामग्री की हेराफेरी होना पाई गई। इस दुकान में 391.5 क्विंटल चांवल, 5.97 क्विंटल शक्कर एवं 11.46 क्विंटल नमक का स्टॉक कम पाया गया। इन दोनों शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध स्टॉक से कम पाए जाने पर दोनों दुकान संचालकों के विरूद्ध खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करायी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले में 628 शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित है। शासन के निर्देशानुसार सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चांवल, नमक निशुल्क एवं शक्कर 17 रूपए प्रतिकिलो की दर से वितरण किया जा रहा है। जिले में लॉकडाउन के दौरान सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में आम नागरिकों को सुचारू रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं राजस्व विभाग की चार संयुक्त टीम बनाई गई है। राशन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए वितरण की कार्यवाही कराई जा रही है। वितरण के कार्य में सतत निगरानी के लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग के अमले द्वारा क्षेत्र में सघन भ्रमण किया जा रहा है, साथ ही सभी राजस्व एवं खाद्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मोबाईल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं एवं कॉल सेंटर भी स्थापित किए गए हैं, जिसमें पूरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से जो शिकायत एवं वितरण प्रक्रिया में सुझाव प्राप्त हो रही है, उन पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।
सेंट्रल बैंक मारकेल शाखा में चोरों ने किया सेंधमारी, जाने पूरी खबर

सेंट्रल बैंक मारकेल शाखा में चोरों ने किया सेंधमारी, जाने पूरी खबर

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मारकेल में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा मारकेल में लाकॅडाउन के दौरान चोरों ने सेंधमारी कर बैंक के अंदर प्रवेश करने मेें सफल हो गये, लेकिन बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोडऩे में चोर सफल नहीं हो पाए जिससे चोरों को खाली हांथ जाना पड़ा है। सेंधमारी की जानकारी मिलते ही मौके पर नगरनार थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सेंट्रल बैंक की शाखा का मुआयना कर मामला पंजिबध्द कर कार्यवाही कर रही है। 

नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने बताया कि कल रात अज्ञात चोरों के द्वारा सेंट्रल बैंक मारकेल शाखा की खिड़की के नीचे की दीवाल पर सेंधमारी कर बैंक में दाखिल हुए बैंक के स्ट्रांग रूम का दरवाजा तोडऩे में चोर सफल नहीं हो पाए जिससे बैंक के सभी सामान सुरक्षित हैं। सेंधमारी की इस घटना के बाद भी बैंक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर सेंधमारी में शामिल चोरों तक पहुंचने के लिए कार्यवाही की बात कही है।
दैहिक शोषण का फरार आरोपी गिरफ्तार, भूतपूर्व सरपंच पति पर लगाया था दैहिक शोषण का आरोप

दैहिक शोषण का फरार आरोपी गिरफ्तार, भूतपूर्व सरपंच पति पर लगाया था दैहिक शोषण का आरोप

कांकेर। जिले के अंतागढ़ में तीन महिने से फरार दैहिक शोषण के आरोपी गजेंद्र नाग को पुलिस कल दोपहर में गिरफ्तार किया है। जनवरी महीने में महिला ने भूतपूर्व सरपंच पति गजेंद्र नाग पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया था, तब से आरोपी फरार चल रहा था। 

थाना प्रभारी अंतागढ़ नितिन तिवारी ने बताया कि आरोपी गजेंद्र नाग अंतागढ़ के बाजार में दैनिक उपयोग की सामग्री खिरीदी के लिए निकला था। जिसकी सूचना पुलिस मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीम निकली थी, आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया है। पुलिस फरार आरोपी के विरूध्द विधिवत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करेगी। 
राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू बाजी, नशे में धूत युवक ने किया अधेड़ पर चाकू से हमला

राजधानी में एक बार फिर हुई चाकू बाजी, नशे में धूत युवक ने किया अधेड़ पर चाकू से हमला

रायपुर। शहर के गांधी नगर मैदान के पास शुक्रवार शाम को एक नशे में धूत युवक ने एक अधेड़ पर चाकू से मारकर घायल कर दिया। 

कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रोशन दीप पिता रसानंद (19) निवासी बैरन बाजार कल शाम करीब 4.30 बजे गांधीनगर मैदान के पास नशे में धूत होकर गाली-गलौच कर रहा था, जिसे प्रार्थी स्टील साहू पिता मोतीलाल (45) निवासी बैरनबाजार ने जब उसे गाली-गलौच करने से मना किया तो आरोपी ने इस बात पर प्रार्थी के जांघ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला: जानिए क्या कुछ है खास

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला: जानिए क्या कुछ है खास

कोरबा। कोरोना वाइरस का फैलाव रोकने हेतु बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग का मेन्यूली कार्य बंद है।  ऐसे निम्न दाब घरेलू, गैर घरेलू एवं अन्य उपभोक्ताओं को जिनकी मीटर रीडिंग नहीं हुई है उन्हें वर्तमान में औसत बिजली बिल जारी किया जा रहा है। इसकी सूचना एस एम एस के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जा रही है। औसत बिजली बिल होने के कारण राज्य शासन की हाफ रेट पर बिजली योजना के तहत् 400 यूनिट तक की छूट का लाभ घरेलू उपभोक्ताओं को इसमें फिलहाल देना सम्भव नहीं हो पा रहा है, ऐसी स्थिति में प्रभावित उपभोक्ताओं के हित को दृष्टिगत रखते हुये मूख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप यह निर्णय लिया गया है कि आगामी माह में वास्तविक विद्युत खपत के आधार पर जारी होने वाले बिजली बिल में घरेलू उपभोक्ताओं को योजना के अन्तर्गत  एक साथ दो  माह का लाभ 400-़़400 कुल अर्थात 800 यूनिट पर छूट का लाभ दिया जायेगा।

प्रदेश के समस्त विद्युत वितरण केन्द्र एवं जोन के ऐसे निम्नदाब उपभोक्ता जिनके कि वर्तमान माह  के बिल जारी नहीं हुये हैं उन्हें आगामी माह में एक साथ दो माह की रीडिंग करते हुये बिल जारी किए जाएंगे। औसत बिल के आधार पर विद्युत देयकों का भूगतान करने वाले उपभोक्ताओं के हित में यह भी निर्णय लिया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में पटाए गए  बिल की राशि अगले माह वास्तविक बिजली खपत के आधार पर कम अथवा ज्यादा होता है तो उस राशि का समायोजन किया जायेगा।
ट्रेनों के शुरू होने की खबरों का रेलवे ने किया खंडन, मीडिया को ऐसी खबरों से बचने की दी सलाह

ट्रेनों के शुरू होने की खबरों का रेलवे ने किया खंडन, मीडिया को ऐसी खबरों से बचने की दी सलाह

रायपुर। ट्रेनों के शुरु होने को लेकर मीडिया में आ रही खबरों का रायपुर रेल मंडल ने खंडन किया है। साथ ही मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को ऐसी खबरों से बचने की सलाह दी है।


रेल मंडल रायपुर कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बीते दो दिनों में ट्रेनों के संभावित यात्रियों से संबंधित विभिन्न प्रोटोकॉल आदि के बार में मीडिया में कुछ रिपोर्ट आई हैं। इनमें एक निश्चित तारीख से शुरू होने जा रही ट्रेनों की संख्या का भी उल्लेख किया है।

मीडिया के संज्ञान में लाया जाता है कि उक्त मामलों में अंतिम फैसला लिया जाना अभी बाकी है और ऐसे मामलों में अपरिपक्व या समय से पहले सूचनाएं देने से जनता के बीच ऐसे मुश्किल हालात में अनावश्यक अटकलबाजियां शुरू होती हैं। ऐसे में विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया जाता है और सलाह दी जाती है कि मीडिया अपुष्ट या असत्यापित मामलों के आधार पर समाचारों के प्रकाशन से बच सकता है, जिससे ऐसी अकटलबाजी होती हैं। रेल यात्रा पर लॉकडाउन के बाद की परिस्थितियों पर रेलवे द्वारा अपने संभावित यात्रियों सहित सभी पक्षधारकों के हित में व्यावहारिक फैसले लिए जाएंगे। कोई फैसला होने पर इस बारे में सभी उचित माध्यम से सूचना दी जाएगी।
निजी स्कूलों की फीस विनियमन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की मंत्रिपरिषद की उप समिति

निजी स्कूलों की फीस विनियमन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की मंत्रिपरिषद की उप समिति

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में संचालित अशासकीय/निजी शालाओं की फीस विनियमन के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार कर अपनी अनुशंसा देने के लिए तीन सदस्यीय मंत्रिपरिषद उप समिति का गठन किया गया है। स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मंत्रिपरिषद की इस उप समिति में लोक निर्माण तथा गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और कृषि तथा जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे को सदस्य बनाया गया है।


राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज मंत्रालय से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के भारसाधक सचिव इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति अपनी अनुशंसाएं मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी। 
कोरोना होम आइसोलेटेड परिवार की महिला की मौत के मचा हड़कंप,पुलिस ने सील किया पूरा इलाका सभी के आने जाने की पर लगी पाबंदी

कोरोना होम आइसोलेटेड परिवार की महिला की मौत के मचा हड़कंप,पुलिस ने सील किया पूरा इलाका सभी के आने जाने की पर लगी पाबंदी

जगदलपुर, बस्तर संभाग मुख्यालय के निगम क्षेत्र अंर्तगत सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में पिछले कुछ दिनों से होम आइसोलेशन में रखे गए एक परिवार की महिला की बीती रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद जब यह ज्ञात हुआ कि इस परिवार को होम आइसोलेटेड रखा गया था, इसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस आनन-फानन में मृतिका के निवास स्थान नया बस स्टैंड के सामने पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस वार्ड में किसी के भी प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है। मृतिका के सेम्पल जांच लिए जाने के बाद पुलिस और परिजनो की उपस्थिति में मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका का पुत्र पिछले महीने अजमेर गया हुआ था अजमेर से दिल्ली और दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रायपुर होते हुए जगदलपुर पहुंचा था। शासन द्वारा जारी सूची में इस परिवार के सदस्य का नाम शामिल था, जिसके बाद से ही परिवार के सभी सदस्यों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। जांच में परिवार के किसी भी सदस्य में कोरोना संक्रमण नहीं पाये गये थे, वहीं तबलीकी जमात से भी इनका कोई संबंध नहीं था। मृतिका महिला पिछले 02 माह से बीमार चल रही थी जिसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में इलाज चल रहा था। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए आइसोलेशन में रखे परिवार की महिला की मौत हो जाना कोरोना संक्रमण के शंका के दायरे में आता है। जिसे देखते हुए पुलिस व जिला प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। स्थिति सामान्य होने तक इनके घर के आसपास में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक हिमसागर सिदार ने बताया कि एहतियात के तौर पर मृतिका महिला के घर तक पहुंच मार्ग के तीन और तीनों रास्तों को बंद कर दिया गया है। इस बीच किसी भी बाहरी व्यक्ति को वार्ड में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा, साथ ही वार्ड के लोगों को भी समझाएं दी गई है कि वे घरों में रहे और पूरी सावधानी बरतें।
महारानी अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर विवेक जोशी ने बताया कि होम आइसोलेशन से पहले महिला की जांच महारानी अस्पताल में की गई थी महिला के या उनके परिवार के सदस्यों में कोरोना के कोई लक्षण नही मिले थे। महिला की मौत के बाद रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

 

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा लॉकडाउन पर निर्णय पूरी संवेदनशीलता-सावधानी के साथ होगा- भूपेश बघेल

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा लॉकडाउन पर निर्णय पूरी संवेदनशीलता-सावधानी के साथ होगा- भूपेश बघेल

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लॉकडाउन उठाने का निर्णय पूरी संवेदनशीलता और सावधानी के साथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन उठाने का निर्णय करते समय हमें जीवन और जीविका के बीच संतुलन रखना होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात आज पत्रकारों से वीडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान कही। इस चर्चा में रायपुर, बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के लगभग 55 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे अपने दिमाग में से सोशल डिस्टेन्सिग जैसे शब्दों की जगह फिजिकल डिस्टेन्सिंग को लाना होगा। यह बदलाव उन सामाजिक दूरियों जिनके प्रभाव पलायन से लौटे, काम पर वापिस आए मजदूर, पिछड़े तबके के लोगों के होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन प्रेरित लॉकडाउन से भी आगे बढ़कर ग्राम की जनता ने स्वयं प्रेरित अनुशासन का लाकडाउन का सफल प्रयोग किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।


मुख्यमंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब में बताया कि प्रदेश में एम्स रायपुर और जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस की टेस्टिंग की व्यवस्था है। अभी राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में टेस्टिंग की अनुमति मिली है। हमारे पास क्वारेंटाइन की व्यवस्था और पर्याप्त मात्रा में वेन्टिलेटर हैं। राज्य सरकार द्वारा टेस्टिंग किट के लिए टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही किट भी उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि राशन, सब्जी, दवाई, खाद-बीज आदि अत्यांवाश्यक सेवाओं को छूट दी गयी है। कटघोरा में नये केस मिलने के बाद कटघोरा में 100 प्रतिशत लॉकडाउन किया गया है। वहां सभी लोगों की जांच की जा रही है। कटघोरा में शत-प्रतिशत लोगों की टेस्टिंग की जाएगी। राज्य में कोरोना प्रभावित संक्रमण प्रभावित 18 लोगों में से 09 स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण चीन से पूरी दुनिया में फैला। यदि इन्टरनेशनल फ्लाईट से आने वाले लोगों को वहीं क्वारेंटाइन किया जाता और वहीं उनकी जांच की जाती, तो संक्रमण नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि राज्य की सीमा सील कर दी गयी है। राज्य के भीतर लॉकडाउन में अत्यावश्यक सेवाओं के लिए छूट दी गयी। बाहर से आवागमन नहीं होने के कारण संक्रमण से बचे रहे। उन्होंने बताया कि दो माह का राशन वितरित किया जा रहा है। अनुसूचित क्षेत्र में महुआ और इमली की खरीदी वन समितियों और स्व-सहायता समूह के माध्यम से समर्थन मूल्य पर की जा रही है। छत्तीसगढ़ के जो मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है। इन मजदूरों के लिए वहीं जरूरी व्यवस्था करायी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण के रेंडम जांच के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल प्रधानमंत्री की वीडियो कांन्फ्रेंस के बाद 12 अप्रैल को राज्य मंत्रीपरिषद की बैठक में चर्चा कर लॉकडाउन के बारे में निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चना, गेहूं की फसल को असमय ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अभी गेहूं की कटाई चल रही है। गर्मी की धान भी किसान ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा में पांच लाख मजदूर काम कर रहे हैं।

 

मरकज से संबंधित सभी 107 लोगों के सेम्पल लेकर जांच की जा रही है, मरकज में गया कोई व्यक्ति मिसिंग नहीं है- भूपेश बघेल

मरकज से संबंधित सभी 107 लोगों के सेम्पल लेकर जांच की जा रही है, मरकज में गया कोई व्यक्ति मिसिंग नहीं है- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि निजामुददीन मरकज से छत्तीसगढ़ लौटे तबलीगी जमात के लोगों में कोई भी मिसिंग नहीं है। वहां से 107 लोग वापस आए थे। उन सबकी पहचान कर ली गयी है। उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया है तथा उनके सेम्पल ले लिए गए हैं। वे लोग जिनके सम्पर्क में आए थे ट्रेवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आन्ध्रप्रदेश की एसआईबी ने मोबाईल टावर के डाटा के आधार पर 159 लोगों की सूची जारी कर दी थी, जो सही नहीं थी। इसमें से कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल थे, जो केवल वहां से गुजरे थे और उनके नाम दर्ज हो गए। ये लोग मरकज में नहीं गए थे। बाद में भारत सरकार से मरकज में गए लोगों की जानकारी ली गयी, जिनमें 107 लोग ही शामिल थे।

 

बड़ी खबर: नगर निगम के दो उपायुक्त के साथ चार अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: नगर निगम के दो उपायुक्त के साथ चार अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, देखे पूरी सूचि

रायपुर। रायपुर नगर निगम प्रशासन ने दो उपायुक्तों के साथ ही चार अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नईपदस्थापना सूची जारी कर दी है। 

निगम मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटिक राजस्व बाजार एवं नजूल विभाग, विधि, जनगणना, निर्वाचन, जनसूचना अधिकारी को बाजार एवं नजूल विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए शेष प्रभार यथावत रखा गया है। इसी तरह उपायऊकत आरके डोंगरे मुख्यालय को बाजार, नजूल शाखा, पीएमएवॉय, बीएसयूपी एवं अन्य सभी आवा योजना के आवासों के आवंटन, वसूली कार्य, सभी विभागों के तटिल, विवादित बकाया राजस्व की वसूली हेतु प्राधिकारी कार्य, विभागों से प्रकरण प्राप्त होने पर आरआरसी के माध्यम से भू-राजस्व की भांति वसूली का कार्य संपादित करेंगे। 

इसी तरह जोन क्रमांक 5 के आयुक्त अरूण धु्रव को जोन आयुक्त के प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें मुख्यालय में संलग्र किया गया है। इसके अलावा उन्हें नोवल कोरोना के तहत वितरित होने वाले खाद्यान्न वितरण के कार्य में यूएस अग्रवाल संयुक्त कलेक्टर के सहयोग के लिए लगाया गया है। कार्यपालन अभियंता संतोष पांडेय प्रभारी अधीक्षण अभियंता मुख्यालय को प्र. अधीक्षण अभियंता मुख्यालय के प्रभार से मुक्त कर जोन आयुक्त 5 बनाया गया है। रघुमणी प्रधान प्र. कार्यपालन अभियंता एसबीएम मुख्यालय को वर्तमान मूल कार्य एवं अन्य प्रभार सहित प्र. कार्यपालन अभियंता जोन क्रमांक 7 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद चतुर्वेदी सहायक अभियंता प्र. कार्यपालन अभियंता जोन क्रमांक 7 को जोन क्रमांक 7 प्र. कार्यपालन अभियंता के प्रभार से मुक्त कर सहायक अभियंता उद्यान विभ्भाग मुख्यालय में पदस्थापना दी गई है। 
लॉकडाउन के बीच देशी शराब दुकान से सैकड़ो शराब से भरी शीशी पार

लॉकडाउन के बीच देशी शराब दुकान से सैकड़ो शराब से भरी शीशी पार

भिलाई। लॉकडाउन में शराब की कमी के कारण शराब की दुकानों में चोरी का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में भिलाई के जवाहर नगर स्थित देशी शराब की दुकान से 242 बोतल शराब चोरी की वारदात सामने आई है। दुकान के मैनेजर नेइस संबंध में वैशाली नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राजधानी रायपुर में भी शराब की दुकान में चोरी का मामला सामने आ चुका है।

वैशाली नगर पुलिस के मुताबिक शराब दुकान के मैनेजर गजेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि बीती राम अज्ञात चोरों से टीन की शीट को तोड़कर शराब की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को मैनेजर ने बताया कि बदमाश 136 बोतल मसाला और 96 बोतल प्लेन शराब चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में लग गई है।
 मई के अंतिम तारीखों में हो सकती है रविवि की वार्षिक परीक्षाएं

मई के अंतिम तारीखों में हो सकती है रविवि की वार्षिक परीक्षाएं

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं भी मई माह के अंतिम तारीखों में होने की संभावना है। 


ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के कारण स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएचएससी आदि क्लासेस की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार अब यह परीक्षाएं मई माह के अंतिम तारीखों में शुरू हो सकती हैं। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। जल्द ही परीक्षा के लिए संशोधित समय सारिणी जारी की जा सकती है। 
लॉकडाउन: एसएसपी-कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, बेवजह घरों से निकलने वालों पर पुलिस की सख्ती

लॉकडाउन: एसएसपी-कलेक्टर ने किया शहर का निरीक्षण, बेवजह घरों से निकलने वालों पर पुलिस की सख्ती

रायपुर। राजधानी में जारी लॉकडाउन के बीच सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ आज राजधानी पुलिस ने फिर से सख्ती बरती। घरों से बाहर निकलने का कोई उचित कारण न बता पाने वालों को पुलिस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। 

देशभर में लागू लॉकडाउन की अवधि 14 अपै्रल को पूरी होने वाली है। इधर शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने आज फिर से सख्ती बरती। राज्य पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों से सभी जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन  कराने के निर्देश के बाद आज एसएसपी के साथ कलेक्टर ने शहर के कई इलाकों में फ्लैगमार्च किया। इस दौरान अफसरों ने सड़कों पर बेवजह निकल रहे लोगों को लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्वाइंटों में तैनात अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इसके बाद से ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में बने प्वाइंटों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने एक बार फिर से सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर के कई इलाकों में बेवजह घरों से निकलकर सड़कों पर घूम रहे लोगों को पुलिस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में निकली पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियों ने ऐसे युवकों को भी पकड़ा जो बेवजह बाइक लेकर घूम रहे थे। ऐसे लोगों से घरों से बाहर निकलने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, इसके बाद इन युवकों की जमकर खातिरदारी भी की गई और सख्त निर्देश देने के बाद छोड़ा गया। ज्ञात हो कि कल ही राज्य में कोरोना के सात नए मरीज मिलने के बाद से ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सात नए मरीज सामने आने के बाद अफसरों के माथों पर चिंता की लकीरें फिर से दिखाई देने लगी है। 
शराब समझकर सिनेटाइजर पी गया युवक, कराया गया अस्पताल में भर्ती

शराब समझकर सिनेटाइजर पी गया युवक, कराया गया अस्पताल में भर्ती

भिलाई। लाकडाउन के बाद प्रदेश में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद है, शराबी अपने नशे के लिए तरह तरह की हथकण्डे अपना रहे हैं। शराब पीने की तलब उन्हें यम द्वार तक भी ले जाने की आगन्तुक दिखाई दे रहा है। 


कुछ ऐसा ही मामला भिलाई शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में देखने को मिला है, यहां के रहने वाले सफाई कर्मचारी छोटू शराब समझकर सिनेटाइजर पी गया जिसके बाद उसकी स्थिति बिगडऩी शुरू हुई , वार्ड 70 के पार्षद दिनेश यादव की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। समय रहते डॉक्टरो की मदद से  उसका उपचार कर स्थिति पर कंट्रोल पा लिया गया। छोटू की स्थिति अभी सामान्य है । 

गौरतलब हो कि राजधानी रायपुर के बासटाल इलाके में रहने वाले आदतन शराबी तीन युवकों ने स्प्रिट पी लिया था ,और उन तीनों की मेकाहारा में मौत हो गई थी।
पुलिस के जवानों ने ड्यूटी पर जा रहे पटवारी को पीटा, जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस के जवानों ने ड्यूटी पर जा रहे पटवारी को पीटा, जाने क्या है पूरा मामला

नारायणपुर। जिले के ओरछा ब्लॉक में पदस्थ पटवारी को पुलिस के जवानों ने ड्यूटी पर जाने के दौरान बेदम पिटाई कर दी, जिससे पटवारी राजलाल सलाम घायल हो गया है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी को घूमता देख जवानों ने पूछताछ की तो उन्होंने आने का कारण बताते हुए आईकार्ड जवानों को दिखाया। पर जवानों ने पटवारी की एक न सुनी और बेवजह घूमने का आरोप लगाकर बेदम पिटाई कर दी। पिटाई से घायल हुए राजलाल को प्राथमिक उपचार के लिए ओरछा में ही भर्ती करवाया गया जिसे आज तहसीलदार के द्वारा जिला अस्पताल में लाकर उपचार करवाया जा रहा है।

इस मामले पर नारायणपुर कलेक्टर पीएस एल्मा ने का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी जवानो द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों व ग्राम सचिवों को परेशान करने की जानकारी मिली है, और अब पटवारी से मारपीट का मामला सामने आया है। कलेक्टर ने एसपी मोहित गर्ग को इसकी जानकारी दी है, जिसपर एसपी ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।
महिला सरपंच को जान की धमकी, जाने पूरी खबर

महिला सरपंच को जान की धमकी, जाने पूरी खबर

महासमुंद। कैलाशपुर डोंगरीपाली में आपसी विवाद पर महिला सरपंच से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। सरपंच अहिल्या बरिहा पति सुरेश बरिहा (34) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 7 अप्रैल की सुबह साढ़े 9 बजे वह घर के बाहर बैठी थी तभी लीली बाई पटेल पति गणपति उसके साथ अश्लील गाली गलौज करने लगी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने लीली बाई पटेल के खिलाफ धारा 294, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है।
बड़ी खबर: राजधानी के एक मकान में बड़ा दांव खेलते 5 सराफा कारोबारी गिरफ्तार, लाखो रुपयों की राशि जब्त

बड़ी खबर: राजधानी के एक मकान में बड़ा दांव खेलते 5 सराफा कारोबारी गिरफ्तार, लाखो रुपयों की राशि जब्त

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात सराफा कारोबारियों को जुआ खेलते पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी संजय पुंढीर ने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली सोसाइटी स्थित कमलेश जैन के मकान में जुआ खेलते हुए 5 कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है तथा लगभग 5 लाख रुपए भी जब्त किए गए है। पुलिस को देखते ही कारोबारी हड़बड़ा कर भागने की कोशिश करने लगे। 


जानकारी के मुताबिक हाई प्रोफाइल कारोबारियों को पकड़ते ही पुलिस अधिकारियों के फ़ोन बजना चालू हो गए, उन्हें छुड़वाने के लिए लोग थाने में भी इकठ्ठा हो पुलिस पर दबाव बना रहे थे। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के बाद फ़ोर्स के साथ जैन के मकान को घेरकर, मकान के भीतर जा तलाशी लेने पर नोटों के बंडल सहित ताश के पत्ते भी मिले।
 रतनपुर ​पुलिस की कार्यवाई: लॉकडाऊन का उल्लंघन कर दरगाह में एकत्रित हुए 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रतनपुर ​पुलिस की कार्यवाई: लॉकडाऊन का उल्लंघन कर दरगाह में एकत्रित हुए 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बिलासपुर। प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान दरगाह में एकत्र हुए 16 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रतनपुर पुलिस ने दरगाह में एकत्रित हुए 16 लोगों के खिलाफ  अपराध पंजीबद्ध दर्ज किया है। बिना किसी जरूरी कारण के एक व्यक्ति के भी बाहर निकलने  के साथ धार्मिक जगहों में लोगों के इकट्टा होने पर भी पाबंदी लगाई गई है। लेकिन इन सभी नियमों को नजरअंदाज कर दरगाह में 16 लोग एकत्र हो गए और वो भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो सभी 16 लोगों के खिलाफ  शासन के आदेश का उल्लंघन करने के मामले में अपराध दर्ज किया है। 
 भाजपा विधायक देंगे 11-11 लाख रुपए की सहायता, मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करेंगे एक वर्ष के वेतन का तीस प्रतिशत अंश

भाजपा विधायक देंगे 11-11 लाख रुपए की सहायता, मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करेंगे एक वर्ष के वेतन का तीस प्रतिशत अंश

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी विधायक अपने मूल वेतन के 30 प्रतिशत का अंश एक वर्ष के लिए मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे। साथ ही अपने विधायक विकास निधि से 11- 11 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे। भाजपा के सभी विधायक प्रधानमंत्री केयर फंड में अपने एक महीने का वेतन जमा कर रहें हैं।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए भाजपा विधायक दल ने यह फैसला लिया है कि वह अपने वेतन का तीस प्रतिशत हिस्सा एक वर्ष के लिए मुख्यमंत्री आपदा कोष में देंगे। साथ ही प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह भी फैसला लिया गया है कि सभी विधायक अपने विधायक विकास निधि फंड से 11-11 लाख रुपए की राशि मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा करेंगे। प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों ने अपने एक माह का वेतन प्रधानमंत्री केयर फंड में जमा करने का फैसला लिया है।

कौशिक ने कहा कि पूरे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में हम साथ हैं। इस महामारी के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई में एकजुटता के साथ हम सब अपना-अपना योगदान देने तत्पर हैं।