कोरबा। कोरोना वायरस के सक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु नगर पालिक परिषद कटघोरा क्षेत्रातंर्गत सभी 15 वार्डों में पूर्णत: लॅाक डाउन लागू कर दिया गया है। किसी भी परिस्थिति में किसी भी व्यक्ति को घरों से बाहर निकलने की मनाही है। पुलिस अधीक्षक ने लॅाक डाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देष पुलिस अधिकारियों को दिये हैं। पूरे इलाके को सेनेटाईज करने के लिए नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा छोटे टेंकरनुमा फायर ब्रिगेड वाहन से सभी घरों और बाहर के रास्ते को दवा छिड़ककर सेनेटाईज किया जा रहा है।

रायपुर, ओवर रेट में मास्क और सेनेटाइजर बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं औषधि विभाग छापा मार कर ओवर रेट में मास्क और सेनेटाइजर बेचते पकड़ा है, जिसके बाद मेडिकल स्टोर से मास्क और सेनेटाइजर जब्त कर लिया गया है। यह मामला रायपुर शांति नगर स्थित श्री साईं मेडिकल स्टोर की है, जहां मेडिकल संचालक ओवर रेट पर मास्क और सेनेटाइजर बेचते पकड़ाया है। इस मामले में औषधि नियंत्रक परमानंद वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि श्री साईं मेडिकल स्टोर में मॉस्क और सेनेटाजर खुदरा मूल्य (MRP) से अधिक पर बेचा जा रहा है। सूचना के मुताबिक़ ग्राहक बनकर श्री साईं मेडिकल स्टोर पहुंचे, जहां से मॉस्क और सेनेटाजर ख़रीदा गया। जानकारी के मुताबिक यहां 10 रुपए के एक मास्क को बीस रुपया में बेचा जा रहा था। वहीं 90 रुपए के सेनेटाजर को डेढ़ सौ रुपया में बेचते हुए बिल के साथ रंगे हाथ पकड़े है।
रायपुर,छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड की तरफ से यह अपील की जाती है कि, तबलीगी जमात के लोग जो लॉकडाऊन के पहले दिल्ली के तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित इज्तेमा में शामिल हुए हैं और उन्होंने आज तक इस संबंध में जानकारी जिला प्रशासन/सम्बंधित थाना/स्वास्थ विभाग आदि को उपलब्ध नहीं कराई है. वे स्वयं ही प्रशासन के समक्ष उपस्थित होकर तबलीगी जमात के इजतेमा में शामिल होने की जानकारी तत्काल दें, ताकि कोविड 19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाया जा सके.
इसके साथ ही समस्त प्रदेशवासी व मुस्लिम समाज से भी यह अव्हान किया जाता है कि यदि आपके आस-पास ऐसा कोई व्यक्ति जो लॉकडाऊन के पहले तबलीगी जमात के इजतेमा में शामिल हुआ हो इसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन/स्वास्थ विभाग/सम्बंधित थाना को उपलब्ध करायें, सही जानकारी देकर शासन को सहयोग देकर कोविड 19 (कोरोना वायरस) महामारी के संक्रमण से लड़ने में अपना सहयोग प्रदान करें और सच्चे नागरिक होने का फर्ज अदा करें.
इस संबंध में कोई भी कार्यालय छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड (कंट्रोल रूम) में भी निम्नलिखित फोन/मोबईल नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी उपलब्ध कराये, ताकि कोविड 19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण की रोकथाम के लिए तत्काल अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करवाई जा सके. छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड (कंट्रोल रूम) का सम्पर्क नंबर- फोन नंबर :- 0771-4914840 मोबाईल नंबर:- 09754240000, 09691411644, 099261139999, 09009860303
सकल जैन समाज में विभिन्न पंथो में बटे युवाओं को संगठित करने के उद्देश्य से छतीसगढ़ जैन युवा श्री संघ का गठन किया गया । जिसमें विनोद सांखला जी के समाजिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए विनोद जी को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया !!
विनोद जी पहले भी समाजिक संस्थाओ में अहम ज़िम्मेदारी निभा चुके है,वर्तमान में जे. सी .आई एवं शिक्षा के छेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे है
लोकप्रिय युवा भाई विनोद सांखला जी को छतीसगढ़ जैन श्रीसंघ के प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया जो ज़िले के जैन समाज के किए एक गौरवान्वित पल है । भाई विनोद जी को इस नई ज़िम्मेदारी के लिए
लोकेश जैन जी , महावीर कोचर जी ,गोतम बोथरा जी ,राहुल जैन जी, प्रवीण जैन जी, प्रदीप जैन जी ,अतुल जैन जी ,एवं समस्थ युवा साथी गण ने सांखला जी को बधाई दी
बिलासपुर, शहर में 1 हजार कोरोना संदेहियों को ट्रेस किया गया है। जिनमें से 200 का सैंपल लिया गया है। बता दे कि वर्तमान समय में 900 लोगों को क्वारंटाईन किया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सामने अब मुसीबत खड़ी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से बार—बार साबुन से हाथ धोने और साफ—सफाई के साथ लोगों से नहीं मिलने की अपील कर रहा लेकिन फिर भी लोग मनमर्जियां कर रहे है। फिलहाल विभाग ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां करके रखी है।
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने कोरोना वायरस को लेकर तब्लीगी जमात के लोगों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने शासन को आदेश दिया, कि- 'दिल्ली से आये तब्लीगी जमात के लोगों को ढूंढने सघन जांच अभियान चलाया जाये, और सभी जमातियों के मिलने के बाद उनके मेडिकल रिपोर्ट पेश करें।
रायपुर, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दिन-रात कठिन ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय से टेलीफोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस कर्मियों को हो रही कठिनाइयों और मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उनसे कहा कि आपके कंधे पर कोरोना को हराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बघेल ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपका कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। आपके कंधों पर ही कोरोना वायरस के फैलाव से बचाने की जिम्मेदारी है, अगर आपने अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन किया, तो फिर हम जरूर कोरोना को हरा पाएंगे। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। याद रखिए इससे महत्वपूर्ण कोई चुनौती नहीं है, आप मानवता की सेवा में पहली पंक्ति में खड़े हैं, आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान आप लोग सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का कड़ाई से पालन करें।
मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर के निकट निमोरा में बनाए गए कॉरेन्टीन सेंटर में ड्यूटी दे रहे एसआई युधिष्ठिर धु्रव, बिलासपुर के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह, दुर्ग के सुपेला में डयूटी दे रही महिला आरक्षक मती यास्मीन खान, दंतेवाड़ा की एसआई मती सुनीता साहू और बलरामपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में ड्यूटी दे रहे एएसआई पुष्पराज सिंह से बड़ी आत्मीयता से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने इन पुलिसकर्मियों से पूछा कि आपकी ड्यूटी कहां है, लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ आप कैसा व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों के खाने के इंतजाम के बारे में भी जानकारी ली। बघेल ने इन पुलिसकर्मियों से कहा कि आपकी सेहत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कोरोना से लड़ाई में आप प्रथम पंक्ति पर तैनात हैं, अपनी सुरक्षा करते हुए ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि ड्यूटी से घर जाने के बाद सर्वप्रथम स्नान करने के बाद ही परिवार वालों से मिले।
सुपेला भिलाई में ड्यूटी दे रही महिला आरक्षक यासमीन खान से मुख्यमंत्री ने पूछा कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर क्या कार्यवाही करते हैं। मती यास्मीन खान ने बताया कि उन्हें समझाने का प्रयास करते हैं, पूछते हैं यदि कोई जरूरी काम हो तभी आगे जाएं, नहीं तो वापस अपने घर पर जाएं। उन्होंने बताया कि वह घर से ड्यूटी पर आती जाती हैं। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ पुष्पराज सिंह धनबाद बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि बॉर्डर पर तीन टीमें लगी हैं, जिनमें से एक डॉक्टरों की टीम है, एक राजस्व अधिकारियों की टीम और एक वन विभाग के अधिकारियों की टीम है। उन्होंने बताया कि लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और वे लोग 3 शिफ्टों में ड्यूटी दे रहे हैं।
बिलासपुर के तारबहार थाने में ड्यूटी दे रहे, हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वहां लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है, यहां पुलिस विभाग के अधिकारियों ने ड्यूटी दे रहे जवानों के लिए चाय-नाश्ता और दोनों टाइम के भोजन की व्यवस्था की है।
निमोरा के कॉरेन्टीन सेंटर में डयूटी दे रहे एएसआई युधिष्ठिर ध्रुव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह इस सेंटर में रहने वालों से लॉक डाउन का पालन करा रहे हैं, जो बाहर निकलते हैं, उन्हें वापस समझाइश देकर सेंटर में भेजते हैं। उन्होंने बताया कि उनके चाय, नाश्ते और भोजन का अच्छा प्रबंध किया गया है, जिससे वे संतुष्ट हैं। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। दंतेवाड़ा के कोतवाली थाने में पदस्थ एएसआई मती सुनीता साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह पेट्रोलिंग पार्टी में ड्यूटी दे रही हैं, जगह-जगह बैरिकेट्स लगाए गए हैं। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को समझाइश देकर वापस भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि भोजन की यहां अच्छी व्यवस्था है, ड्यूटी दे रहे लोगों के लिए पानी और ग्लूकोस की व्यवस्था भी की गई है।
रायपुर,महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड 43 के पार्षद जीतेन्द्र अग्रवाल ने किया अनोखा प्रयोग अब वार्ड से गुजरने वाले हर नागरिक हो जायेंगे सेनेटाइस,उनके द्वारा आज अपने वार्ड कार्यालय के बाहर एक मशीन लगाई है जिससे आने जाने वालो के ऊपर दवाई युक्त पानी के महीन कणों से बौछार हो रही है इस तरह जो भी नागरिक उसके सामने से गुजर रहा है वो खुद ब खुद सेनेटाइस हो जा रहा साथ ही उसकी गाडी भी सेनेटाइस हो जा रही है उनका कहना है की अगर ये प्रयोग सफल रहा तो पुरे वार्ड में इस तरह की मशीन लगाने का प्रयास करूँगा
यह प्रयोग संभवतया पुरे रायपुर नगर निगम क्षेत्र में पहला होगा या हो सकता है सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में पहला हो,श्री जीतेन्द्र अग्रवाल जी का यह प्रयास तारीफ़ के काबिल है यहाँ यह भी बताना लाजमी होगा की जीतेन्द्र अग्रवाल प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपने निवास से वार्डवासियो की सेवा में निकल जाते है और देर रात तक जन सेवा कर रहे है उनके द्वारा समय समय पर पुरे वार्ड में ब्लीचिंग पाउडर तथा केमिकल युक्त दवाई का छिडकाव भी इस विषम परिस्तिथि में किया जा रहा है
साथ ही साथ उनके द्वारा वार्ड के गरीबो को राशन भोजन और अन्य जरूरत के सामान भी निशुल्क वितरित किये जा रहे है
गरियाबंद। लकड़ी तस्करी के मामले में एक आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद आज वन विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। टीम ने छापामार कर 1 लाख से अधिक अवैध लकड़ी जब्त की है।
रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र में आ रहे गंदे पानी की शिकायत पर विधायक विकास उपाध्याय ने त्वरित कदम उठाते हुए आज जोन कमिश्रर के साथ क्षेत्र के कई वार्डों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के ग्राम घुटुरकुंडी, कांपादाह, लोरमी रोड, थाना पंडरिया मैं जंगली सुअर के हमले से करीब आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल हो गए हैं घायलों को उपचार के लिए संजीवनी 108 की मदद से स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
रायपुर। कोरोना वायरस (कोवीड-19) से नियंत्रण व् बचाओ के लिए सरकार कई प्रयास कर रही है साथ ही सरकार 21 दिनों का लॉकडाउन भी कर दिया है। इस कड़ी में कई महान हस्तियों के साथ आम लोग भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की मदद के लिए सामने आ रही है। इसी को देखते हुए केंद्र की सरकार व् राज्य की सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और प्रधानमंत्री राहत कोष की व्यवस्था की है जिसके द्वारा कोई भी जितनी भी राशि कोरोना संक्रमित को देना चाहता है वह उसमे जमा करा सकता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक खबर सामने आ रहे है की पुरानी बस्ती थाने के अंतर्गत कुशालपुर निवासी प्रमोद यादव के पुत्र ऐश्वर्य एवं पुत्री कुमारी वीरा यादव के द्वारा अपने भविष्य के लिए जमा किए हुए 1770 रुपए को कोराना वायरस से प्रभावित व्यक्तियों के सहायता हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराने हेतु थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के समक्ष अनुदान राशि जमा किये है ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल पढाई तुंहर दुआर के संबंध में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी जिला कलेक्टरों को योजना की जानकारी देते हुए जिले के सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों और बच्चों का पंजीयन अनिवार्य रूप से इस पोर्टल में कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टरों से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना में पूरा सहयोग करने और इसे बेहतर बनाने के लिए कोई सुझाव हो तो उसे भेजने कहा गया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधायक रहे स्व.भीमा मंडावी समेत चार जवानों की हत्या की जांच कर रही एनआईए ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जिसे पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा गया है।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक आगजनि की घटना सामने आ रही है बता दे की उतई के बाजार चौक स्थित रोशन होटल में भीषण आग लग गई। होटल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की भीषण लपटों देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। होटल में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग और तेजी से फैल गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रायपुर, भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना अलग-अलग राज्यों से सैकड़ों संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों तक के लिए लॉक डाउन कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर इस संकट के समय में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अपना जान जोखिम में डालकर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। डॉक्टरों के जोखिम को समझते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के इंजीनियरिंग छात्रों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जिसकी मदद से मरीजों तक दवा और खाना पहुंचाया जा सकता है। अहम बात यह है कि इस रोबोट में लगे कैमरे की मदद से डॉक्टर और मरीज एक दूसरे से संवाद भी कर सकते हैं। वहीं, इस यंत्र को बनाने में कुल लागत महज 5000 हजार रुपए आई है। छात्रों ने केंद्र और राज्य की सरकार से गुजारिश की है कि उनको फंड उपलब्ध कराया जाए ताकि अधिक से अधिक मात्रा में रोबोट बनाकर डॉक्टरों की मदद की जा सके।
Chhattisgarh: Yogesh Sahu, an engineering final yr student in Mahasamund, claims that he has built an internet controlled robot that can be used to attend to patients on behalf of doctors. He says, "Doctors are risking their lives to save people. Wanted to do something for them." pic.twitter.com/qHL915PuyD
— ANI (@ANI) April 8, 2020
इस यंत्र को बनाने वाले छात्र योगेश साहू ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा इंटरनेट नियंत्रित रोबोट बनाया है जिसका इस्तेमाल डॉक्टरों की ओर से मरीजों के लिए किया जा सकता है। योगेश का कहना है कि "डॉक्टर लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, उनके लिए कुछ करना चाहते थे।"
मैंने अपने दो दोस्तों के साथ इसका निर्माण किया था। इसे बनाने में हमें लगभग 5000 रुपए लगे। हम रोबोट को सीधे इंटरनेट से जोड़ सकते हैं, फिर इसे कहीं से भी संचालित किया जा सकता है। डॉक्टर इसमें कैमरे के माध्यम से मरीजों से बातचीत कर सकते हैं और उन्हें दवाएं दे सकते हैं।
इसकी खासियत है कि आप इससे बात कर सकते हैं। मैं राज्य सरकार और केंद्र से हमें धन मुहैया कराने का आग्रह करता हूं ताकि हम ऐसे रोबोट बना सकें जो लोगों, खासकर डॉक्टरों की मदद करेंगे। हमने इसे यूट्यूब के माध्यम से बनाना सीखा।


























