BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
विधानसभा में उठा रिसाली दशहरा मैदान में बासी खाना खाने से हुई मवेशियों की मौत का मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर

विधानसभा में उठा रिसाली दशहरा मैदान में बासी खाना खाने से हुई मवेशियों की मौत का मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | भिलाई के रिसाली दशहरा मैदान में बासी खाना खाने से 09 मवेशियों की मौत हुई है। इनमें 06 गाय, 02 बछिया और 01 सांड है। उक्त मामले में नगर पालिका निगम भिलाई के जोन क्रमांक -6 रिसाली द्वारा पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उक्त जानकारी कृषि व पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने विधानसभा में जनता कांग्रेस छग के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के लिखित प्रश्रों के लिखित उत्तर में दी है। 

  मंत्री श्री चौबे ने भाजपा सदस्य ननकीराम कंवर के अन्य एक लिखित प्रश्नों के उत्तर में यह भी जानकारी दी है कि कोरबा जिले के पाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नुरेरा में विगत माह में हुए मवेशियों की मौत मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध 12 जनवरी 2020 को नायब तहसीलदार पाली द्वारा एफआईआर दर्ज कराया गया है। मंत्री ने यह भी बताया कि वहां 10 मवेशियों की मौत हुई है जिसे नायब तहसीलदार की उपस्थिति में दफनाया गया। मृत मवेशियों की संख्या के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा को प्रस्तुत प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है। 
 
पत्थर कटिंग मशीन बेचने का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, 420 का मामला दर्ज

पत्थर कटिंग मशीन बेचने का सौदा कर 10 लाख की धोखाधड़ी, 420 का मामला दर्ज

रायपुर | पत्थर कटिंग करने का मशीन बेचने का सौदा कर खाते में 10 लाख रुपये लेकर मशीन नही दिया। घटना की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आर्टरमोरर 204 डाल्फीन प्रा.वीआईपी एरेस्ट पण्डरी निवासी अंसुल जिंदल 30 वर्ष पिता निरंजनलाल जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 5 अप्रैल 2018 में चंद्रप्रकाश शर्मा निवासी डायरेटर रोशामा इंजिनियरिंग प्रा.लि.एस.पी भामा साह इण्डस्ट्रीयल एरिया उदयपुर राजस्थान ने प्रार्थी को पत्थर कटिंग करने का मशीन बेचने के लिये आफिस में आकर मोनो ब्लेड मशीन पेनल सहित उच्च गुणवत्ता का बताया व मशीन का सौदा 12 लाख 98 हजार रुपये में करने के बाद एडवांस के तौर पर 10 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिया व मशीन भेजने के नाम पर बहानाबाजी कर घुमाने लगा। इस तरह से आरोपी ने प्रार्थी का 10 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
सहकारी बैंक से निकाले गए 90 हजार रुपये बाइक के बैग से उठाईगिर ले भागे, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाक्या, जाने कहा की है एक खबर

सहकारी बैंक से निकाले गए 90 हजार रुपये बाइक के बैग से उठाईगिर ले भागे, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाक्या, जाने कहा की है एक खबर

कोरबा | एक ग्रामीण के बाइक के बैग से बदमाशों ने 90 हजार की उठाईगिरी कर ली। ग्रामीण बैंक से रुपये निकालकर बैग में रखा था। हेलमेट भूल जाने के कारण बैंक के अंदर गया। इस बीच एक उठाईगिर बैग से रुपए निकाल भागने लगा। जैसे ही लोगों ने उसे पकडऩे की कोशिश की, वह दौड़कर बाइक में पहले से ही तैयार खड़े अपने साथी के साथ बैठकर चंपत हो गया।

जानकारी के अनुसार पाली थानांतर्गत चैतमा के बम्हनीखुर्द में रहने वाला अमर सिंह कंवर पिता विशंभर सिंह कंवर 61 वर्ष अपनी बाइक से पाली के सहकारी बैंक पहुंचा था। धान बेचने के बाद उसने पैसे बैंक में जमा किए थे। घर में शादी होने से पैसा निकालने गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे बैंक पहुंचा था। अमर सिंह बैंक से 90 हजार रुपये निकालने के बाद उसे गमछे में लपेटकर बाइक के बैग में रख दिया। इस बीच उसे याद आया कि वह हेलमेट बैंक में भूल गया है। हेलमेट लेने वह बैंक के अंदर गया। वापस लौटने पर उसने देखा कि बाइक के बैग से 25 से 30 साल का युवक नकदी निकाल रहा था। यह देख अमर सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही दूर पर उठाईगिर का एक और साथी हेलमेट पहनकर बाइक में बैठा हुआ था। उसने भी हेलमेट पहना और अपने साथी के साथ बैठकर फ रार हो गया। अमर सिंह ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद दोनों उसकी नजर से ओझल हो गए। निराश अमर ने इसकी शिकायत पाली पुलिस से की है। पाली थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में उठाईगिर की तस्वीर सामने आई है। इस आधार पर उनकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस आरोपित युवकों के खिलाफ  धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। दो दिन पहले ही पाली के तीन मोबाइल दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था। इसके बाद उन्होंने कटघोरा के भी एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाते हुए मोरगा की ओर निकल गए। पुलिस अभी इन चोरों की तलाश कर ही रही थी कि इस बीच यह हादसा हो गया।
 
सतरेंगा के नीली झील में भूपेश सरकार के कैबिनेट बैठक 29 को, तैयार हुआ फ्लोटिंग हॉल, जाने पूरी खबर

सतरेंगा के नीली झील में भूपेश सरकार के कैबिनेट बैठक 29 को, तैयार हुआ फ्लोटिंग हॉल, जाने पूरी खबर

कोरबा | छोटे-बड़े द्वीपों से घिरे सतरेंगा की गहरी नीली झील के बीच प्रकृति की मनमोहक वादियों को निहारते हुए भूपेश सरकार की केबिनेट बैठक होने जा रही है। इस आयोजन के लिए खास तौर पर फ्लोटिंग जैटी के ऊपर फ्लोटिंग हॉल बनाया जा रहा है। 20 बाई 40 के कमरे में 40 लोगों की क्षमता होगी, पर 30 वीवीआईपी की बैठक व्यवस्था होगी। कमरे के बाहर ढाई फीट के गलियारे में 10 सशस्त्र जवान सीएम समेत मंत्रिमंडल के लिए बनने वाले पहले सुरक्षा घेरे के रूप में तैनात रहेंगे। मोटर बोट से खींचकर तट से करीब 100 मीटर दूर पानी के बीच लंगर डाला जाएगा। जिसके इर्द-गिर्द फ्लोटिंग जैटी तैरती रहेगी।

29 फरवरी को सतरेंगा में होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां अन्तिम चरण पर हैं। कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने गुरुवार को भी यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। झील में फ्लोटिंग जैटी के ऊपर फ्लोटिंग हॉल का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल के साथ सवार होकर केबिनेट की बैठक करेंगे।
 
रायपुर पुलिस ने केन्द्रीय आयकर टीम की कई वाहनों को किया जब्त, पुलिस ने कहा नो पार्किंग में खड़ी थी गाडिय़ां, जाने पूरी खबर

रायपुर पुलिस ने केन्द्रीय आयकर टीम की कई वाहनों को किया जब्त, पुलिस ने कहा नो पार्किंग में खड़ी थी गाडिय़ां, जाने पूरी खबर

रायपुर | केन्द्रीय आयकर विभाग द्वारा कल की गई छापेमार कार्यवाही के बाद राजधानी पुलिस ने आयकर विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई दर्जनों गाडिय़ों को नो पार्किंग में खड़े रहने का हवाला देकर जब्त कर लिया है। 

सूत्रों ने ब ताया कि राजधानी पुलिस ने आयकर विभाग द्वारा उपयोग में लाई गई करीब 30 गाडिय़ों को नो पार्किंग में खड़े होने का कारण बताते हुए जब्त किया गया है। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही किए जाने के बाद सवाल उठता है कि आखिर  इतनी अधिक गाडिय़ां नो पार्किंग में कैसे खड़ी हो गई। इधर इस कार्यवाही के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब राज्य की कांग्रेस सरकार और केन्द्र की भाजपा सरकार में सीधे टकराव हो रहा है। जिस तरह से कल केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापामार कार्यवाही की है और इसमें लोकल पुलिस को शामिल नहीं किया, इससे स्पष्ट है कि यह कार्यवाही पहले से ही तय कर ली गई थी। स्थानीय पुलिस की इस कार्यवाही को नाराजगी की वजह से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि कल केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने राजधानी के कई रसूखदारों के निवास, कार्यालयों में एक साथ छापामार कार्यवाही की थी, लेकिन इसकी भनक तक पुलिस को नहीं लगी। कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकल पुलिस को आईटी के छापा की जानकारी मिली और इसके बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। 
 
विधायक विकास उपाध्याय एवं निगम आयुक्त ने फीता काटकर वार्ड कार्यालय का लोकार्पण किया

विधायक विकास उपाध्याय एवं निगम आयुक्त ने फीता काटकर वार्ड कार्यालय का लोकार्पण किया

रायपुर | नगर निगम रायपुर द्वारा नगर निगम जोन 5 के तहत आने वाले ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के रहवासियों को वार्ड क्षेत्र की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाईट, टैक्स, राशन कार्ड एवं विभिन्न संधारण कार्यो से संबंधित जनसमस्याओं के त्वरित निदान की स्थल पर कार्यवाही करने वार्ड कार्यालय एवं पार्षद कार्यालय का शुभारंभ कर शानदार सौगात दी गई है। डंगनिया पानी टंकी के नीचे ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के वार्ड कार्यालय एवं पार्षद कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने वार्ड पार्षद एवं लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेष शर्मा और आयुक्त सौरभ कुमार की उपस्थिति किया।  इस अवसर पर वार्ड के रहवासी गणमान्यजन निगम जोन 5 के कार्यपालन अभियंता डॉ. बीपीके राही, सहायक अभियंता आरएन पटेल उपस्थित थे। 

रायपुर पश्चिम विधायक उपाध्याय ने निगम जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के रहवासियों को निगम के वार्ड कार्यालय एवं पार्षद व एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा के पार्षद कार्यालय के वार्ड में डंगनिया पानी टंकी परिसर में खुलने पर बधाई दी एवं बताया कि वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य शर्मा वार्ड के पार्षद कार्यालय में नागरिको की समस्याओं को सुनने एवं निगम जोन 5 के प्रशासनिक अमले के अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंषा के अनुरूप वार्ड में ही समस्या के त्वरित निदान हेतु प्रतिदिन उपस्थित रहेंगे। एमआईसी सदस्य शर्मा नागरिको की जनसमस्याएं प्रतिदिन कार्यालय में सुनकर उनके निदान हेतु आवश्यक निर्देश जोन 5 के अमले को देंगे। 
विधायक उपाध्याय ने नागरिको की सुविधा हेतु जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड कार्यालय को जोन 5 कार्यालय का उपकार्यालय बनाने के निर्देश दिये। इस पर त्वरित कार्यालय के निर्देश दिये गये। जोन 5 के उपकार्यालय का प्रमुख उद्देश्य वार्ड के रहवासी लोगो की छोटी-छोटी समस्याओं को सुनकर स्थल पर त्वरित निदान करना रहेगा एवं जोन के वार्डो के रहवासियों की जनसमस्याओं का वार्ड के कार्यालय में त्वरित निदान की व्यवस्था प्रशासनिक रूप से पश्चिम विधायक उपाध्याय एवं निगम आयुक्त कुमार के निर्देश पर जनहितार्थ दी जायेगी।  
 
निगम ने मुख्य मार्ग में भवन सामग्रियां रखने पर उसकी जप्ती कर श्री राम बिल्डकॉन पर 5 हजार रू. का जुर्माना किया

निगम ने मुख्य मार्ग में भवन सामग्रियां रखने पर उसकी जप्ती कर श्री राम बिल्डकॉन पर 5 हजार रू. का जुर्माना किया

रायपुर | नगर निगम जोन 2 के जोन कमिश्नर एनआर चंद्राकर के निर्देश पर जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 2 नगर निवेष विभाग के अमले ने जोन 2 के तहत आने वाले महात्मा गांधी वार्ड के मुख्य मार्ग पंडरी में जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इस दौरान श्रीराम बिल्डकॉन द्वारा पंडरी मुख्य मार्ग में बडी मात्रा में भवन निर्माण सामग्री डाले जाने की जनशिकायत पूरी तरह सही पायी गयी। इससे यातायात बाधित हो रहा था। स्थल पर तत्काल जोन कमिश्नर के निर्देश पर संबंधित बिल्डर श्रीराम बिल्डकॉन द्वारा प्रितपाल सिंग होरा पंडरी रायपुर पर 5 हजार रू. जुर्माना किया गया एवं भवन निर्माण सामग्रियों को तत्काल जप्त कर लिया गया एवं जनशिकायतों का त्वरित निदान जोन स्तर पर जनहित में जनसुविधा हेतु किया गया। 

 

 
राजधानी में एक युवक ने बेइज्जत करने की नियत से महिला का हाथ बांह पकड़ा, अपराध दर्ज

राजधानी में एक युवक ने बेइज्जत करने की नियत से महिला का हाथ बांह पकड़ा, अपराध दर्ज

रायपुर | बेइज्जत करने की नियत से महिला का हाथ बांह पकड़ा मना करने पर जान से कारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर निवासी पीडि़ता 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मंगलवार को चंगोराभाठा में परशूराम नगर रायपुर निवासी विजय कुमार दास ने प्रार्थियां का बाहथ बांह पकड़कर खींच रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया हैं। 

 

 
 प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, प्रेमिका के पास से मिला सुसाइड नोट...

प्रेमी से हुआ झगड़ा तो प्रेमिका ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, प्रेमिका के पास से मिला सुसाइड नोट...

जांजगीर-चांपा| प्रेमी जोड़े अक्सर किसी न किसी तरह से चर्चो में बने होते है कहा जाता है जब प्यार सर चढ़ कर बोलता है तो प्रेमी जोड़े कुछ भी करने को आतुर हो जाते है| इसी कड़ी में एक खबर सामने आई है जहां एक छात्रा ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली|

पढ़े पूरी खबर-
आपको बता दे की यह पूरा मामला सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी का है जहां एक छात्रा ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छात्रा कक्षा दसवीं की छात्रा थी। प्रेम प्रसंग में असफलता की वजह से अपने घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। बताया जाता है कि वह प्रेम प्रसंग के अलावा पारिवारिक कारणों से भी परेशान थी। गुरुवार को घर में कोई नहीं था। नाबालिग घर में अकेली थी और फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा एक युवक से प्रेम करती थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद नाबालिग परेशान थी। आखिरकार नाबालिग ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग के कब्जे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। इसके अलावा वह पारिवारिक कारण भी दर्शाया है। घटना के बाद से नाबालिग के घर में मातम पसरा हुआ है। इस कारण परिजनों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। माहौल शांत होने के बाद नाबालिग के खुदकुशी का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
 
 गणित विषय में कमजोर होने के चलते छात्रा ने कर ली आत्महत्या, पिता के लिए लिखा एक पत्र, पढ़े पूरी खबर...

गणित विषय में कमजोर होने के चलते छात्रा ने कर ली आत्महत्या, पिता के लिए लिखा एक पत्र, पढ़े पूरी खबर...

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 6वी की छात्रा ने गणित विषय में कमजोर होने के कारण आत्महत्या कर लिया है। उसने आत्महत्या से पहले अपने परिजनों के लिए बहुत ही मार्मिक खत भी लिखा है। 

पढ़े पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के नरौतीकापा गांव की रहने वाली 12 साल की दीपिका मरावी हसरत कांवेंट स्कूल में 6वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को वह अचानक घर से गायब हो गयी। काफी ढूंढने के बाद परिजनों ने मंगलवार को उसके लापता होने की सुचना थाने में दी।

पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि उसकी लाश उसके घर के पास के एक तालाब में मिली। लाश फुल कर ऊपर आ गयी थी। ग्रामीणों ने इसकी सुचना बच्ची के परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बच्ची की शिनाखत की।

मिला एक सुसाइड नोट-
बच्ची के घर से अपने पिता के लिए लिखा गया एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि-
आपकी बेटी दीपिका मरावी पढ़ नहीं सकती। स्कूल वाले गणित का बस एक सवाल बताते हैं और बाकी के सवाल घर से कर के लाने के लिए कहते है। सभी के घर वाले उन्हें पढ़ाते है लेकिन मेरे घर में पढ़ाने वाला कोई नहीं है इसीलिए मै सवाल नहीं हल कर पाती। मुझे खोजना मत: दीपिका मरावी।
 
 डांस करने को लेकर विवाद के बाद बलवा की हुई घटना, कई युवकों ने घर के सदस्यों को रॉड व डंडे पीटा

डांस करने को लेकर विवाद के बाद बलवा की हुई घटना, कई युवकों ने घर के सदस्यों को रॉड व डंडे पीटा

कोरबा। बालको थाना ग्राम लालघाट में बारात जाने के एक दिन पहले हल्दी रस्म में डांस करने को लेकर विवाद के बाद बलावा की घटना हुई। 8 से अधिक युवकों ने घर के सदस्यों को रॉड व डंडे से पिटाई कर दी। इसकी शिकायत बालको थाना में की गई। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम लालघाट बालको निवासी गिरधारी लाल साहू रहता है। घर में उसके पुत्र डिलेश्वर साहू के शादी का कार्यक्रम चल रहा है। बारात जाने के पहले रस्म निभाई गई। 26 फरवरी को हल्दी रस्म के बाद घर के सदस्य डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। मोहल्ले के ही कुछ युवक साथियों के साथ डांस करते वक्त महिलाओं से अलग होकर डांस करने की बात घर के सदस्यों ने कही तो विवाद हो गया। इसके बाद योगेश साहू, जग्गू केंवट, छवि वैष्णव, मोंटी सोनी, भोपू सोनी, शोलू साहू, सतीश साहू, भुनेश्वर केंवट व अन्य साथी घर घुसकर लात-घूसों व रॉड, डंडे से गिरधारी साहू समेत घर के अन्य सदस्यों से मारपीट की। इसकी शिकायत बालको थाना मे की गई। मामले में पुलिस बलवा को अंजाम देने वाले योगेश साहू, जग्गू केंवट, छवि वैष्णव, मोंटी सोनी, भोपू सोनी, शोलू साहू, सतीश साहू, भुनेश्वर केंवट व अन्य साथी के विरूद्ध धारा 147, 148, 149, 294, 323 के तहत कार्रवाई की है।

घोघा गौठान के महिला समूह ने 58 क्विंटल वर्मी खाद बेच कर कमाया लाभ : सुराजी गांव योजना का सपना होने लगा साकार

घोघा गौठान के महिला समूह ने 58 क्विंटल वर्मी खाद बेच कर कमाया लाभ : सुराजी गांव योजना का सपना होने लगा साकार

रायपुरछत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी से ग्रामीणों को अब लाभ मिलने लगा है। कबीरधाम जिले के आदर्श गौठान घोंघा विकासखण्ड बोड़ला में रविदास स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गौठान के गोबर से वर्मीकम्पोस्ट खाद बेचकर आर्थिक लाभ लिया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग को समूह ने 55 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट 10 रूपये प्रति किलो के दर से विक्रय किया है। समूह द्वारा निर्मित खाद की मांग शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी संस्थानों द्वारा भी की गई है। मुख्य रूप से जिले में काम करने वाले सामर्थ्य स्वसहायता  समूह के द्वारा 1 टन वर्मी खाद की मांग रखी गई है। सुराजी गांव योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए बहुत से कार्य किये जा रहें है।  गौठान में उपलब्ध गोबर से ग्रामीणो को आमदनी के लिए बहुत से स्त्रोत मिल गये है जिसमें वर्मीकम्पोस्ट खाद प्रमुख रूप से शामिल है। रविदास महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमति विमला बाई ने बताया कि उद्यानिकी विभाग को 55 क्विंटल खाद बेच कर समूह को लगभग 55 हजार रूपये की आमदनी होगी। विगत कुछ समय पहले इसके अतिरिक्त 3 क्विंटल वर्मीकम्पोस्ट खाद को बाजार में विक्रय किया जा चुका है, जिससे 3000 रूपये का लाभ पूर्व में लिया जा चुका है। समूह की सचिव श्रीमति पुष्पा बाई ने बताया कि घोघा के गौठान में समूह द्वारा 10 क्विंटल खाद तैयार किया जा रहा है, जो आने वाले समय में विक्रय करने के लिए उपलब्ध होगा। समूह के सदस्य अपने गांव से ही इस काम को कर रहें है जिसमें बहुत अच्छा आमदनी मिल रहा है।

    महिला समूह द्वारा प्रतिदिन गौठान में उपलब्ध गोबरों को एक जगह में रख कर वर्मी खाद तैयार किया जा रहा है। इस खाद को केचूआ के द्वारा पूर्णतः जैविक बनाया जाता है जो सभी किस्म के फसलों एवं साग सब्जियों के लिए बहुत उपयोगी है, जिसमें किसी भी प्रकार का केमिकल का उपयोग नहीं होता है। समूह द्वारा बनाये जा रहें खाद की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है क्योंकि इसके फायदे लोगो को मिल रहे है। वर्मी खाद का उपयोग शासकीय उद्यान रोपणी एवं नर्सरी में हो रहा है। कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं वन विभाग के द्वारा समूह से वर्मीकम्पोस्ट खाद बड़ी मात्रा मे क्रय किया जा रहा है जो 10 रूपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध हो रहा है। इस काम में लगे महिला समूह को बहुत अच्छा लाभ मिलने लगा है क्योंकि गौठान से ही सामग्री विक्रय की जा रही है। ज्ञात हो कि गांव में नया गौठान बनने के बाद इसे बहुत से आर्थिक गतिविधियों के साथ जोड़ा गया है। गौठान के गोबरों से महिला समूह द्वारा वर्मीकम्पोस्ट खाद, गमले, दीये जैसे उपयोगी वस्तुओं को बनाकर बाजार में विक्रय करते हुए अच्छा लाभ कमा रहीं है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के तहत स्वसहायता समूह का गठन किया गया है। समूह के महिलाओं को विभाग द्वारा प्रशिक्षित किया गया है, जिससे कि इनका काम गुणवत्ता पूर्ण हो। यही कारण है कि समूह के बनाये खाद की अत्यधिक मांग है। सुराजी गांव योजना से न केवल ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रही हैं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ीकरण की ओर अग्रसर है।


 बड़ी खबर: बलरामपुर में बालिका के साथ हुए बलात्कार मामले में टीआई सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित...

बड़ी खबर: बलरामपुर में बालिका के साथ हुए बलात्कार मामले में टीआई सहित 7 पुलिसकर्मी निलंबित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बलरामपुर जि़ले के टांगरमहरी में विगत दिनों एक नाबालिग बालिका से हुए गैंगरेप का मामला उठाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सदन में टीआई सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की घोषणा की।

पढ़े पूरी खबर-
बता दें इस मामले को विधानसभा में आज गंभीरता से उठाया गया। कांग्रेस के बृहस्पत सिंह ने बलरामपुर जिले के ग्राम टांगरमहरी में एक बालिका के साथ हुए बलात्कार का मामला ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया और लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले में लापरवाही बरतने वाले 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई थी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। वहीं बृहस्पत सिंह ने बयान दिया था कि गृह मंत्री की कोई नहीं सुनता। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, शैलेश पांण्डेय ने भी दोषी अफ़सरों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा था कि पुलिस द्वारा लापरवाही बरती गई है। उन्होंने बयान दिया था कि विधायक और मंत्री की न सुने तो गलत बात है इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 खबरों के अनुसार- उमेश बघेल टीआई बलरामपुर, अखिलेश सिंह एसआई बलरामपुर, के पी सिंह एसआई बलरामपुर, जोहन टोपो आरक्षण बलरामपुर, सुधीर सिंह आरक्षक साइबर सेल, अजय प्रजापत आरक्षक, शशि तिर्की महिला आरक्षक, पर कार्रवाई की गई है।
  ट्रेन से कटकर मजदूर की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस...

ट्रेन से कटकर मजदूर की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस...

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल में गुरूवार की सुबह एक मजदूर आयतु भास्कर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। यह हादसा किरंदुल के लोडिंग रेलवे यार्ड में हुआ है। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार किरंदुल लोडिंग रेलवे यार्ड में संचालित ब्रुक्स कंपनी में कार्यरत मजदूर आयतु भास्कर निवासी ग्राम कामलूर की आज सुबह लगभग 04 बजे ट्रेन की चपेट में आ जाने से ट्रेन से कटकर मजदूर की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर किरंदुल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है। ज्ञात हो कि किरंदुल लोडिंग रेलवे यार्ड में हजारों मजदूर काम करते हैं। देश में सबसे अधिक आयरन का उत्पादन यहां से ही होता है, जहां से देश ही नहीं विदेशों में लौह अयस्क का परिवहन रेलवे के माध्यम से किया जाता है। 

पुलिस जता रही आत्महत्या की आशंका-
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां लोडिग़ रेलवे यार्ड में ये हादसा हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है कि, आयतु ने अपने साथियों से साथ रेलवे पटरी इलाके में बैठकर पहले शराब पी और उसी तरफ पटरी में घूम रहा था। वहीं ट्रेन जब रिवर्स ले रही थी। तब ये हादसा हुआ है। हालाकि पुलिस ने इस मामले पर आत्महत्या की आशंका भी जता रही है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नक्सली कैंप में चल रहा है ट्रेनिंग, पढ़े पूरी खबर...

अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नक्सली कैंप में चल रहा है ट्रेनिंग, पढ़े पूरी खबर...

 दंतेवाड़ा। जिले की पुलिस को तब बड़ी सफलता मिली जब दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले के सरहदी क्षेत्र के तामोड़ी के जंगलों से नक्सली लीडरों द्वारा उपयोग की जाने वाली लैपटॉप, कलर प्रिंटर, बैटरी, कंपास, इंवेटर सहित कई अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नक्सली कैंप से बरामद किया गया। इस नक्सली कैंप में नक्सली नेता गणेश उइके, पापा राव, देवा और बिज्जा के द्वारा यहां रहकर नक्सली ट्रेनिंग देने का दावा किया जा रहा है। प्राप्त अत्याधुनिक इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जांच के बाद महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद की जा रही है। 


गौरतलब है कि नक्सलियों के कोर एरिया दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी बासागुड़ा और गंगालूर के जंगलो की सर्चिंग के साथ आगे बढ़ते हुए तामोड़ी के जंगल में बड़े नक्सली लीडरों की उपस्थिति के इनपुट मिलने के बाद पुलिस और फोर्स के द्वारा जंगलों में लगातार दो दिन तक ऑपरेशन लांच किया गया था। जवानों के द्वारा लगातार मुस्तैदी से दो दिनों तक जंगलों में स्थापित नक्सली कैंप तक पहुंचने में सफल हुए। जहां नक्सली पुलिस और फोर्स के दबाव के चलते कैंप में सारी व्यवस्था को छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। लैपटॉप, कलर प्रिंटर, बैटरी, कंपास, इंवेटर सहित कई अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नक्सली कैंप से बरामद होने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि नक्सली आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बिहड़ जंगलों में ट्रेनिंग के लिए करने लगे हैं। कम्प्यूटर, प्रिंटर का उपयोग नक्सली बड़ी संख्या में नक्सली पर्चे बनाने के लिए कर रहे हैं, जिसके कारण नक्सलियों के द्वारा विगत कुछ अर्से से पर्चावार अधिक देखने को मिल रहा है। 
राजधानी में किराये के मकान में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा...

राजधानी में किराये के मकान में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा, पुलिस ने छापा मारकर किया खुलासा...

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर मिल रही है की पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है| आपको बता दे की देह व्यापार का धंधा करने वाली कोरबा की एक महिला को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस महिला को कोरबा पुलिस भी दो साल पहले जिश्म व्यापार के आरोप में पकड़ चुकी है। गिरोह में शामिल एक अन्य महिला भी कोरबा में पकड़ी गई थी।


पढ़े पूरी खबर-
पिछले एक माह से रायपुर में किराये के मकान में रहकर महिला सेक्स रैकेट चला रही थी। शाम होते ही लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता था। देर रात तक गाडिय़ां खड़ी रहती थी। क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को महिला की कार्यप्रणाली संदिग्ध लगने पर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस रायपुर ने छापा मार कार्रवाई की। मौके पर पुलिस ने महिला दलाल सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

दलाल सहित तिन युवती व् तिन युवक गिरफ्तार-
पुलिस के मुताबिक महावीर नगर के प्रेम पार्क में फ्लैट नंबर 101 में कोरबा की एक महिला पिछले एक माह से देह व्यापार चला रही थी। आसपास के लोगों की शिकायत पर मंगलवार की देर रात सीएसपी केके पटेल के नेतृत्व में राजेंद्र नगर पुलिस ने पाइंटर भेजकर फ्लैट में छापा मारा। मौके पर महिला दलाल के अलावा तीन युवतियां और तीन युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई युवतियां मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की है। ग्राहक के रूप में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद तैयब उर्फ आशू, अशोकदास मानिकपुरी और मोहम्मद रजा शामिल है।

पुलिस ने बताया कि महिला ग्राहकों के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था, जिसमें कॉलगर्ल की फोटो व रेट की जानकारी दी जाती थी। इसके बाद ग्राहकों को जगह उपलब्ध कराई जाती थी। महिला करीब एक माह पहले रायपुर आई थी और किराए का फ्लैट लेकर यह गोरखधंधा कर रही थी। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट और आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


 
शराब बिक्री व खरीदी के मुद्दे पर गरमाया सदन, शासकीय शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री के मामले में भाजपा का वॉकआउट..

शराब बिक्री व खरीदी के मुद्दे पर गरमाया सदन, शासकीय शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री के मामले में भाजपा का वॉकआउट..

महासमुंद। बजट सत्र के चौथे दिन विधानसभा में आज सरकार द्वारा संचालित शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री और खरीदी का मामला छाया रहा। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने शासकीय शराब दुकानों में अवैध शराब की बिक्री पर जमकर हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन किया, वहीं एक अन्य प्रश्र में बसपा विधायक ने भी कंपनियों से खरीदी जाने वाली शराब के मामले में आबकारी मंत्री को घेरा। 


प्रश्रकाल में आज भाजपा सदस्य सौरभ ने जांजगीर-चांपा जिले में अंग्रेजी और देशी शराब की बिक्री का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि जिले के शासकीय शराब दुकानों में बाहर से शराब लाकर अवैध रूप से बेची जा रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने इस मामले में आबकारी मंत्री को निर्देशित किया कि वे उडऩदस्ता बनाकर इसकी जांच कराए। इस मामले में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूरक प्रश्र करते हुए आरोप लगाया कि शासकीय शराब दुकानों में बाहर से शराब लाकर अवैध रूप से सिर्फ बेची नहीं जा रही है, बल्कि शराब दुकानों में अवैध शराब बिक्री के लिए अलग से गल्ला भी रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में शासकीय दुकानों में ऐसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में शराब दुकानों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। कौशिक ने आसंदी से मांग की कि सभी जिलों में इसकी जांच के लिए विधायकों की समिति गठित की जानी चाहिए जिसमें विपक्षी दल के विधायकों को भी शामिल किया जाना चाहिए। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने भी मांग की कि इसकी जांच विधानसभा की संदर्भ समिति से कराई जाए। इसके अलावा नारायण चंदेल, शिवरतन, सौरभ सिंह ने भी विधायक दल समिति से इस मामले की जांच की मांग की। इसके बाद भी जब आसंदी से कोई व्यवस्था नहीं दी गई तो सभी भाजपा सदस्यों ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से बहिर्गमन किया। 

बसपा विधायक केशव प्रसाद चंद्रा ने भी आज शासकीय शराब दुकानों में बेची जाने वाली शराब की खरीदी का मामला उठाया। उन्होंने आबकारी मंत्री से पूछा कि पिछले दो वषों में शराब की खरीदी के लिए कितनी कंपनियों ने पंजीयन कराया था और कितनी कंपनियों से शराब खरीदा गया। इसके जवाब में आबकारी मंत्री कवासी लखमा के स्थान पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि कुल 77 कंपनियों ने पंजीयन कराया था। इनमें 2018 में 42 एवं 2019 में 47 कंपनियों से शराब खरीदी गई। इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ की 10 कंपनियां है। केशव चंद्रा ने पूरक प्रश्र करते हुए मंत्री से पूछा कि क्या कारण है कि पंजीकृत अन्य कंपनियों से शराब खरीदी नहीं गई। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि कंपनियों के पास माल नहीं था और डिमांड के अनुसार शराब मंगाई जाती है। 

विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत ने सदन में शराब बंदी पर जारी बहस को यह कहते हुए विराम लगा दिया कि सत्ता और विपक्षी दोनों दलों की यहीं मंशा है कि प्रदेश में शराब बंदी होनी चाहिए, जब दोनों की मंशा एक है तो इस मुद्दे पर बहस करने का अर्थ नहीं है।
राजधानी में फिर एक बार किशोरी के साथ युवक ने की बलात्कार करने की कोशिश, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

राजधानी में फिर एक बार किशोरी के साथ युवक ने की बलात्कार करने की कोशिश, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर | जबरन खेत में ले जाकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का कोशिश करने की रिपोर्ट मंदिर हसौद थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद निवासी महिला 35 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि बुधवार को नवागांव छापर खेत में प्रार्थियां की बेटी 12 वर्ष को जितेंद्र यादव 28 वर्ष पिता ईश्वर यादव निवासी नवागांव मंदिर हसौद ने जबरन खेत में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 376 के तहत अपराध कायम कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

 
पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट व् दी जान से मारने की धमकी, मामला हुआ दर्ज...

पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट व् दी जान से मारने की धमकी, मामला हुआ दर्ज...

महासमुंद। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बैतारी में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने गांव के सुधीर तांडी के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पीडि़ता बिलासनी सेठ पति विनोद सेठ (35)ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

 रायपुर स्मार्ट सिटी की बैठक में सांसद सुनील सोनी ने दिए निर्देश, पढ़े पूरी खबर...

रायपुर स्मार्ट सिटी की बैठक में सांसद सुनील सोनी ने दिए निर्देश, पढ़े पूरी खबर...

रायपुर। रायपुर लोकसभा के सांसद  सुनील सोनी ने रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों की बैठक लेकर नवाचारों के साथ ही शहर के लिए पाइप लाइन और ड्रेनेज सिस्टम मैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में शहर विकास में विशेषज्ञों की भागीदारी प्राप्त करने उन्होंने शहर के प्रख्यात वास्तुविदों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे तकनीकी अनुभव रखने वाले नागरिकों का सिटी टेक्निकल ग्रुप बनाने का सुझाव भी दिया है। बैठक में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक  सौरभ कुमार, महाप्रबंधक (तकनीकी)  एस.के. सुंदरानी सहित रायपुर स्मार्ट सिटी के सभी तकनीकी अधिकारी और उनकी टीम शामिल थी।

रायपुर स्मार्ट सिटी लि.के सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में सांसद सोनी ने सुझाव दिया कि नगर विकास में स्थानीय, औद्योगिक संस्थाओं, उपक्रमों व विभिन्न गतिविधियों में शामिल संगठनों की सहायता ली जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न शहरों में ऐसे कई चिकित्सा व औद्योगिक समूह अपनी जिम्मेदारियों के साथ नगर विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, अत: रायपुर में भी ऐसी सभी संस्थाओं को जोड़कर कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन में इनकी सीधे भागीदारी ली जाए।

 सोनी ने शहर के सभी तालाबों में गहरीकरण, सफाई या अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने ग्रीष्म ऋतु के पूर्व इन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसे तालाबों का चिन्हांकन 10 दिवस के भीतर पूरा कर ग्रीष्म ऋतु के पूर्व सभी तालाबों में जरूरी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। इसी तरह ग्रीष्म ऋतु में संभावित जल संकट से निपटने पूर्व में ही तैयारी करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि टंकियों के सफाई व संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर इसके निदान की योजना पर कार्य समय पूर्व ही सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 30 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जलापूर्ति वितरण प्रणाली का पाइप लाइन मैप तैयार करें। इसी तर्ज पर उन्होंने जल निकास व्यवस्था को कारगर बनाने ड्रेनेज सिस्टम मैप को भी हर शहर के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि नवाचार व शहरी जरुरतों के मुताबिक स्मार्ट प्रोजेक्ट तैयार किए जाए और केन्द्र सरकार से इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक धन राशि उपलब्ध कराने भारत सरकार के पर्यावरण व नगरीय विकास कमेटी के सदस्य के तौर पर भी वे सहयोग करेंगे।

उन्होंने शहरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि अब अपशिष्ट समस्या नहीं बल्कि कई शहरों में आमदनी का स्रोत बन रहा है। बैठक में उन्होंने नगरीय निकायों के राजस्व उपार्जन हेतु शहर में उपलब्ध रिक्त भूखंड, परिसरों, स्थलों को चिन्हित कर जन सहभागिता से विकसित करने का सुझाव दिया है। उन्होंने लाखे नगर के रिक्त भूखंड को सुविधासंपन्न खेल मैदान के रूप में विकसित करने प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश भी बैठक में दिए है। स्मार्ट रोड को शहर के लिए उपयोगी बताते हुए उन्होंने शहर के मध्य के मुख्य सड़क को शामिल करते हुए स्मार्ट रोड के अंतर्गत पेयजल, जल निकास, केबल डक्ट आदि की भूमिगत व्यवस्था का सुझाव दिया है। शहर में संचालित शालाओं के अधोसंरचना के रखरखाव व स्मार्ट स्कूल की परिकल्पना को पूरा करने के लिए जन सहभागिता से जुड़े कार्य योजनाओं को प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए है।
बैठक में स्मार्ट सिटी के मुख्य वित्त अधिकारी अरविंद मिश्र, महाप्रबंधक (जनसंपर्क)  आशीष मिश्रा, डी.जी.एम.  अमित शर्मा, कंपनी सेक्रेटरी श्रीमती गुंजन दुबे, मैनेजर (सिविल)  संजय शर्मा, मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) संदीप शर्मा, डिप्टी मैनेजर राकेश अवधिया, सुशील मोडेस्टेस, अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर अर्जिता दीवान, अंकुर अग्रवाल, योगेन्द्र साहू सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी एवं कार्य एजेंसी के प्रमुख उपस्थित थे।
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, भाजपा सदस्यों ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए उठाया मामला

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, भाजपा सदस्यों ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए उठाया मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने तथा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का मामला बुधवार को विधानसभा में भाजपा सदस्यों ने उठाया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दी जाएगी, इसके लिए सभी जिलों में फसलों के नुकसान का आंकलन करने हेतु कलेक्टरों निर्देश दे दिए गए है।


नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी और रजनीश कुमार सिंह ने ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हजारों हेक्टेयर उद्यानिकी और रबी फसल को नुकसान हुआ है। भाजपा सदस्यों ने कहा कि सरकार की तरफ से मुआवजा राशि की घोषणा नहीं की गई है। 

राजस्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर राजस्व पत्र धारा 6-4 में मुआवजा राशि देेने का प्रावधान है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय के निर्देश दिए जा चुके हैं। सर्वे का काम चल रहा है सरकार 152 करोड़ की राशि पहले ही जारी कर चुकी है। राशि कम होने पर और राशि जारी की जाएगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत भी फसल नुकसान का आंकलन कर बीमा राशि प्रभावित किसानों को दी जाती है। राजस्व मंत्री ने यह भी बताया कि बीमा कंपनियों द्वारा फसल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद पात्र किसानों को दावा भुगतान की कारवाई की जाएगी। 
आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: शहर के महापौर एजाज ढेबर के साथ साथ कई रसूखदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 200 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान तैनात

आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाई: शहर के महापौर एजाज ढेबर के साथ साथ कई रसूखदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, 200 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान तैनात

रायपुर। आयकर विभाग की टीम ने आज शहर के कई रसूखदारों के निवास व कार्यालयों में एक साथ दबिश दी है। आयकर विभाग ने टैक्स चोरी की आशंका में यह जांच शुरू की है। 

सूत्रों ने बताया कि रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ ही शराब कारोबारी पप्पू भाटिया और कुछ अन्य रसूखदारों के निवास और कार्यालयों में जांच की जा रही है। आज सुबह आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ शहर के कई इलाकों में दबिश दी है। बताया जाता है कि महापौर एजाज ढेबर के बैरनबाजार स्थित बंगले, जेल रोड स्थित होटल आदि में दबिश दी है। इसी तरह भाटिया के सिविल लाईन स्थित निवास व कार्यालय में दबिश देकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आयकर विभाग ने एक आईएएस अफसर की पत्नी के संस्थान पर भी दबिश देकर आय-व्यय का ब्योरा खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा भी शहर के कई रसूखदारों के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा दबिश दिए जाने की जानकारी मिल रही है। ज्ञात हो कि हाल ही में आयकर विभाग ने शहर के एक बड़े मेडिकल स्टोर्स संचालक के खिलाफ भी जांच-पड़ताल की थी। 

खबर मिल रही है की केन्द्रीय आयकर विभाग की टीम ने गुरूचरण सिंह होरा, महापौर एजाज ढेबर, डा. ए. फरिश्ता, श्रीमती टूटेजा, कारोबारी पप्पू भाटिया, सीए कमलेश जैन, सीए संजय संचेती सहित अन्य लोगों के नाम शामिल है। आयकर विभाग की टीम ने इन सभी लोगों के निवास, कार्यालयों में आज सुबह एक साथ दबिश दी है। आयकर विभाग की यह कार्यवाही इतनी गुप्त थी कि इसकी भनक लोकल पुलिस तक को नहीं लगी। विभाग ने जब कार्यवाही शुरू की इसके बाद पुलिस को आयकर विभाग द्वारा दबिश दिए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद ही पुलिस को इन मौकों पर बुलाया गया। बताया जाता है कि टीम अलग-अलग वाहनों में पहुंची और इन वाहनों में अलग-अलग विभागों के स्टीकर लगा हुआ था ताकि किसी को भी आयकर विभाग के पहुंचने की भनक न लग सके। समाचार लिखे जाने तक सभी जगह जांच कार्यवाही जारी थी, बताया जाता है कि इसके अलावा कुछ और जगहों पर भी आयकर विभाग की टीम जांच कार्यवाही कर रही है। 
 
आपको बता दे की आयकर विभाग के छापे में कोई रोकटोक ना हो इसके लिए सैकड़ों की संख्या में सीआरपीएफ जवानों को छापे स्थलों पर सुरक्षा के लिए लगाया गया है। अकेले रायपुर में 200 से भी ज्यादा सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। मेयर एजाज ढेबर के सहयोगियों के प्रतिष्ठानों के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाईई लगातार जारी है।
एसईसीएल में फर्जी नौकरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

एसईसीएल में फर्जी नौकरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर

कोरबा | भारत सरकार के उपक्रम कोल इण्डिया क अनुशांगिक कंपनी साउथ ईस्टर कोलफील्ड लिमिटेड यानी एसईसीएल में फर्जी तरीक से नौकरी करने के मामले में न्यायालय ने करीब सात साल बाद पीडि़ता के पक्ष में आदेश जारी करते हुए दीपका थाने को मामले में आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज करने का आदेश सुनाया है। फ र्जीवाड़े का यह पूरा मामला करीब एक दशक पुराना है।

दरअसल पीडि़ता के तरफ  से यह शिकायत की गई थी की कटघोरा थाना क्षेत्र के डुडग़ा गाँव का रहने वाला बजरंग लाल पिता राधे लाल ने कागजी कूटरचना करते हुए कोल माइंस गेवरा में नौकरी प्राप्त कर ली थी। आरोप यह था की बजरंग लाल ने वर्ष 1987-88 में जुनाडीह भूमि अधिग्रहण के पश्चात भू अभिलेखों में फेरबदल इस पूरे फ र्जीवाड़े को अंजाम दिया है। जबकि वह जमीन उसी के गांव में निवास करने वाले पुनीराम पिता भुजबल की थी। पुनीराम की पत्नी श्रीमती दमयंती बाई ने इस फ र्जीवाड़े की शिकायत जनदर्शन के दौरान तत्कालीन कलेक्टर से की थी, जिस पर जांच के लिए 15-07-2013 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा को भेजा गया था। जिन्होंने जांच हेतु तहसीलदार कटघोरा को निर्देशित किया। तहसीलदार कटघोरा ने आवेदन को पोषणीय न होने के कारण टीप के साथ खारिज कर दिया था।
प्रार्थी की पत्नी दमयंती बाई ने तहसीलदार द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध 23-06-2014  को उचित जांच हेतु अभ्यावेदन प्रस्तुत किया। तहसीलदार कटघोरा द्वारा हल्का पटवारी एवम एसईसीएल गेवरा परियोजना से रिपोर्ट मंगाए जाने पर एसईसीएल गेवरा व हल्का पटवारी द्वारा स्पष्ट लिखित जानकारी दी गयी कि अधिग्रहित भूमि पुनीराम के नाम पर है पर पुनीराम के स्थान पर बजरंग लाल द्वारा नॉकरी किया जा रहा है। जिस भूमि के अधिग्रहण के सम्बंध में आरोपी द्वारा नॉकरी किया जा रहा है उस पर आरोपी बजरंग लाल का कभी भी नाम दर्ज नही हुआ अनुविभागीय अधिकारी ने जांच के पश्चात स्पष्ट किया कि एसईसीएल प्रबन्धन द्वारा बजरंग लाल को नियुक्ति देने में त्रुटि हुई है। उक्त भूमि में बजरंग लाल नौकरी पाने में किस प्रकार से सफ ल हुआ यह जांच का विषय है, पर ऐसे मामलों की सुनवाई व जांच का क्षेत्राधिकार इस न्यायालय को नही है। आवेदिका को सक्षम न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ प्रकरण समाप्त किया जाता है।
प्रार्थी ने वकील प्रमोद सोनी के माध्यम से सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर किया था। जिस पर न्यायालय ने फि र से छानबीन शुरू करते सभी दस्तावेज जुटाए। इसमें पाया गया की आरोपी बजरंग लाल द्वारा दस्तवेजो में कूटरचना कर नॉकरी कर रहा था। 18-02-2020 को न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए आरोपी बजरंग लाल के ऊपर धारा 420,467,468 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु दीपका थाना को आदेश प्रेषित किया है।
 
 शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपी ने युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार खुड़मुरा अमलेश्वर निवासी अमित सोनकर 21 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मंगलवार को मठपुरैना शिव मंदिर के पास शिव कुमार सोनकर 26 वर्ष पिता उदय सोनकर निवासी मठपुरैना ने प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा नहीं देने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर ब्लेड से वार कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर अपराध कायम किया है। 

रोजगार मेला का आयोजन 27 फरवरी को, 72 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

रोजगार मेला का आयोजन 27 फरवरी को, 72 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्षन केन्द्र कोरबा द्वारा आगामी 27 फरवरी को रोजगार मेला का आयोजन में किया जा रहा है। रोजगार मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ का पहरेदार अंबिकापुर द्वारा ब्यूरो चीफ के एक पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के एक पद, रिर्पोटर के 20 पद, कार्यालय सहायक के एक पद, जिफ्सा एजूकेषन एण्ड टेक्निकल सर्विसेस प्रा. लि. कोरबा द्वारा मार्केटिंग एक्सक्यूटिव्ह, पदसंख्या- तीन, टैलीकॉलर- छ:, काउंसलर- तीन,  एरिया मैनेजर- दो, फ्रैचायसी मैनेजर-दो, योग्यता- स्नातक/ स्नात्कोत्तर, मार्डन कॉलेज कोरबा द्वारा मैथ्स सहायक अध्यापक प्रबंधन-दो, मैनेजमेंट सहायक अध्यापक प्रबंधन- तीन, कम्प्यूटर सहायक अध्यापक प्रबंधन लाइब्रेरियन- दो, अंग्रेजी सहायक अध्यापक प्रबंधन क्लर्क- दो, लैब टेक्निषयन- दो, योग्यता- स्नात्कोत्तर, एच.डी.एफ.सी. होम लोन कोरबा द्वारा सेल्स ऑफिसर- पांच, योग्यता- 12वीं, टाटा मोटर्स कोरबा द्वारा सेल्स ऑफिसर- पांच, योग्यता-12वीं, महेन्द्रा फायनेंस कोरबा द्वारा सेल्स ऑफिसर-दो, कलेक्षन ऑफिसर- दो, योग्यता- 12वीं एवं सत्या आटोमोबाईल कोरबा द्वारा सेल्स ऑफिसर के पांच, शो रूम इंचार्ज के तीन पद, योग्यता- 12वीं हेतु योग्य आवेदकों की नियुक्ति की जायेगी। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अपने योग्यतानुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।