BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
लॉकडाउन में घूमने से मना किया तो दामाद ने फोड़ा सिर, जाने कहा की है यह खबर

लॉकडाउन में घूमने से मना किया तो दामाद ने फोड़ा सिर, जाने कहा की है यह खबर

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र में एक दामाद ने महज इसलिये महिला का सिर फोड दिया क्योंकि लॉक डाउन में घर से न निकलने की समझाइस से वह खफा था रूमगरा शिवनगर निवासी सीमा चौहान पति राम कुमार 35 वर्ष ने रिपोर्ट लिखाई है कि 10 अप्रैल की रात करीब 8 बजे पति राम कुमार ने बगल में ही रहने वाले दामाद संजय यादव के घर जाकर अभी कोरोना बीमारी फैलने के कारण कोरबा आने-जाने से मना किया। इस बात से नाराज होकर दामाद संजय ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर सीमा चौहान घर से बाहर निकली और गाली देने से मना किया तब संजय ने आंगन की दीवार के दूसरी ओर से कुदाली के बेट से सीमा पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस द्वारा सीमा की रिपोर्ट पर संजय के विरूद्ध धारा 294ए 323ए 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है। 

शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने क्या है यह पूरा मामला

शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने क्या है यह पूरा मामला

कोंडागांव। जिले के केशकाल के थाना विश्रामपुरी ग्राम कौन्दकेरा निवासी एक युवा शिक्षक शिवचरण नाग उम्र 26 वर्ष शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसकोट में वर्ग 03 सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ था। रविवार की रात मृतक ने घर के समीप अपने ही खेत के पेड़ पर रस्सी से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर लिया। युवा शिक्षक अविवाहित था, उनके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। घर में किसी प्रकार का विवाद भी नहीं हुआ था।


थाना प्रभारी विश्रामपुरी भूपेंद्र साहू ने बताया कि मृतक काफी समझदार एवं होनहार था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है।
शहर के 5 जोनों के वार्डों में एक घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

शहर के 5 जोनों के वार्डों में एक घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

गर्मी के दिनों में मोटर पंपों के इस्तेमाल पर रोक लगाने हेतु जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने हेतु अवैध रूप से मोटर पंपों का इस्तेमाल कर पानी की चोरी करने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के 05 जोनों के वार्डों में पानी सप्लाई के समय में एक घंटे तक सुबह 6.30 से 7.30 बजे बिजली सप्लाई को बंद करने का आदेश जारी किया है।
 
गर्मी के दिन शुरू हो गए है और जैसे-जैसे तापमान बढ़ते जाएगा वैसे-वैसे गर्मी भीषण रूप लेते जाएगी। ऐसी स्थिति में अवैध रूप से मोटर पंप के जरिए ज्यादा पानी खिंचकर उसकी चोरी करने वाले  लोगों पर लगाम कसने के लिए जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है, जिसमें शहर के 05 जोनों के वार्डों में सुबह के समय नलों से पानी की सप्लाई के दौरान एक घंटे (सुबह 6.30 बजे से 7.30 बजे) तक बिजली सप्लाई बंद करने का निर्देश दिया है। जिन 05 जोनों में एक घंटे बिजली सप्लाई बंद करने के निर्देश दिए गए है उनमें जोन-01, 02, 05, 06 व जोन-07 शामिल है। बिजली सप्लाई बंद रहने से इन जोनों के वार्डों में कोई भी मोटर पंप का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे, जिससे वार्डों के सभी लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। 

ज्ञात हो कि गर्मी के दिनों में ज्यादा पानी के लालच में कई लोग नलों में अवैध रूप से मोटर पंपों के जरिए पानी खिंचते है, जिसके चलते दूसरे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। परिणाम स्वरूप लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। यहीं नहीं कई लोगों के घरों में किरायेदार परिवार भी रहते है, जिन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए मकान मालिकों द्वारा अवैध रूप से मोटर पंपों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे लोगों के कारण भी दूसरे लोगों को पानी नहीं मिल पाता है। जिला प्रशासन की इस व्यवस्था के बाद अब नलों से पानी सप्लाई के दौरान बिजली बंद रहने से मोटर पंपों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा जिससे पानी की चोरी भी रूकेगी।
राजधानी में लॉकडाउन के बिच हुआ युवती से दुष्कर्म, जाने पूरी खबर

राजधानी में लॉकडाउन के बिच हुआ युवती से दुष्कर्म, जाने पूरी खबर

रायपु। देश एवं प्रदेश में आये दिन कम उम्र की किशोरियों एवं युवतियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार घट रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कड़े कानून बनाए जाने के बावजूद भी अनाचारियों द्वारा दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। टिकरापारा थाना से मिली जानकारी के अनुसार मठपुरैना टिकरापारा निवासी आरोपी सिकंदर खान द्वारा उसके परिचय से आई रायगढ़ निवासिनी युवती के साथ परिचित के घर मठपुरैना में अकेली पाकर जबरिया दुष्कर्म किया। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा ने आईपीसी की धारा 376 एवं डरा धमकाकर शारीरिक संबंध स्थापित करने पर 506 के तहत मामला कायम किया है। 
दूषित पेयजल की पाईपलाईन तत्काल बन्द कर प्रभावितों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए: बृजमोहन  अग्रवाल

दूषित पेयजल की पाईपलाईन तत्काल बन्द कर प्रभावितों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए: बृजमोहन अग्रवाल

बृजमोहन ने निगम कमिश्नर को दिए निर्देश
वाटर स्टेशन में फिल्टर बदलने में लापरवाही करने के दोषियों पर करे कार्रवाई
पीलिया के प्रभावितों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करें निगम
रायपुर। राजधानी रायपुर में पीलिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने रायपुर कलेक्टर एस. भारती दासन और नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए खराब पाइप लाइन को तत्काल बदलने, व नालियों के नीचे से गए हुए पाइपलाइनों को ऊपर करने तथा वाटर स्टेशन में फिल्टर बदलने में लापरवाही करने के दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

अग्रवाल को चांगोरा भाटा,महामाई पारा,पुरानी बस्ती क्षेत्र, सुंदर नगर वार्ड के क्षेत्र में दूषित पानी सप्लाई के चलते पीलिया के बढ़ते मरीजों की जानकारी मिली थी जिस पर उन्होंने नगर निगम के आला अफसरों को क्षेत्र की पाइप लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।परंतु पीलिया के मरीजों की में तेजी से वृद्धि होने पर आज अग्रवाल ने नगर निगम कमिश्नर और कलेक्टर से बात कर तत्काल सुधार कार्य करवाने के निर्देश दिए।

बृजमोहन ने आला अफसरों से कहा कि शहर में जहा जहा पीलिया के मरीज सामने आ रहे है उनका इलाज करवाया जाए। दूषित पेयजल की सप्लाई लाइन तत्काल बंद कर प्रभावित लोगों को शुद्ध पेजजल उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि अमृत मिशन योजना के तहत रायपुर शहर की सभी पुरानी पेयजल पाइप लाइनों को बदलने का कार्य किया जाना था परंतु यह कार्य अभी तक अपूर्ण है।

उन्होंने निगम कमिश्नर से कहा कि हुए गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या तथा दूषित पेयजल की शिकायत कुछ वर्षों से निरंतर मिल रही है। फौरी कार्यवाही कर ठीक तो कर दिया जाता है परंतु आने वाले वर्षों में यही समस्या फिर खड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन इन मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्हें पाईपलाईन बदले के कार्य मे तेजी लानी होगी और जनता को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो तथा आने वाले वर्षों में ऐसी समस्या फिर से न आये यह सुनिश्चित करना होगा।

राशन दुकानों से खाली हाथ न लौटे जनता-
कलेक्टर से चर्चा करते हुए बृजमोहन ने राशन दुकानों में जनता को आ रही समस्याओं पर बात रखीं उनसे कहा कि बहुत से राशन दुकानों के माध्यम से लोगों को राशन नही मिल पा रहा है। राशन की लाइन में खड़े होकर लोग खाली हाथ वापस जा रहे है। इसकी प्रॉपर मॉनीटिरिंग की जाए। कई लोगों के नाम कम्प्यूटर पर नही चढ़े है ऐसे एपीएल लोगों को भी राशन मील यह व्यवस्था दुरुस्त करें। गरीबों को राशन मिलने में दिक्कत न हो इस बात का ध्यान रखा जाए।

 

डीजीपी ने शिकायत मिलने पर चार थाना प्रभारियों पर की कार्रवाई, जाने पूरी खबर

डीजीपी ने शिकायत मिलने पर चार थाना प्रभारियों पर की कार्रवाई, जाने पूरी खबर

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने गंभीर शिकायतें मिलने के बाद चार थाना प्रभारियों को रायपुर सम्बद्ध करने का आदेश जारी किया है। डीजीपी अवस्थी ने कार्रवाई करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय रायपुर सम्बद्ध किया है। जिन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें लक्ष्मण केंवट निरीक्षक थाना गातापार, केसरी साहू निरीक्षक थाना बाघनदी, रमाकांत तिवारी निरीक्षक थाना चिल्फी तथा बृजेश सिन्हा उपनिरीक्षक थाना कूकदूर शामिल हैं। 
भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा लॉकडाउन के संबंध में फैसला: भूपेश बघेल

भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा लॉकडाउन के संबंध में फैसला: भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रीगणों के साथ की विभागीय कार्यों की समीक्षा
लॉकडाउन के दौरान सभी मंत्रियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ किया सराहनीय कार्य
कोरोना से बचाव और रोकथाम के उपायों को रोज की आदतों में शामिल करना होगा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। 

बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे, तथा इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों को लागू करने में सभी मंत्रीगणों के नेतृत्व में  अधिकारियों-कर्मचारियों में टीम भावना के साथ सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बैठक में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट, मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स, सेनेटाईजर, वेन्टिलेटर की उपलब्धता, आइसोलेशन वार्ड, क्वारेनटाइन सेंटर, डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से जुड़ी तैयारियों, पेयजल की स्थिति आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। 

बघेल ने महिलाओं एवं बच्चों को पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सूखा राशन, राशनकार्ड धारियों को दो माह का खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों की उचित मूल्य दुकानों में बरसात के लिए राशन का भण्डारण सुरक्षा के साथ कर लिया जाए। कृषि के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों, श्रमिकों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था, गर्मियों में पेयजल की व्यवस्था, तेन्दूपत्ता तोड़ाई की तैयारियों, निराश्रितों, विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वितरण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रख काम कराया जाए। उन्होंने ऐसे उद्योगों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए, जिसमें कम श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है तथा जिनके रहने, खाने और रूकने की व्यवस्था वहीं की जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के समान उच्च शिक्षा विभाग को स्नातक, स्नातकोत्तर की कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि इंजीनियरिंग कॉलेज और आईटीआई में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने और बचावों के उपायों के अमल में सभी मंत्रियों, सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ काम किया है। इसी का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चुनौती है, जिसका सामना करने के लिए सभी विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक लंबी लड़ाई है, जिसे सबको मिलकर लडऩा होगा। लंबी लड़ाई के लिए हमें तैयारी करनी है। कोरोना से बचाव और रोकथाम के उपायों को रोज की आदतों में शामिल करना होगा। सोशल डिस्टेसिंग की जगह फिजिकल डिस्टेसिंग को महत्व देना होगा।
 
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में सरगुजा-बलरामपुर से लेकर सुकमा और दंतेवाड़ा तक एकरूपता के साथ काम किया गया, जिसके कारण हमें सफलता मिली। मंत्रियों से लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को जारी किए गए आदेश और गाइड-लाइन में एकरूपता रही और सभी ने इसका कड़ाई से पालन किया। सभी मंत्रीगण, अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है। श्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सचिव स्तर के सभी अधिकारी गाइड-लाइन को ध्यान में रखकर अपने निवास में कैम्प कार्यालय के माध्यम से कार्य सम्पादित करें। नस्तियों का मुवमेंट नियमानुसार करें। 
 
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई, इस बैठक में सभी मंत्रीगणों सहित मुख्य सचिव आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, नगरीय विभाग विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी., खनिज विभाग के सचिव अन्बलगन पी., उप सचिव श्रीमती सौम्या चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।
लॉकडाउन के संबंध में फैसला भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा - भूपेश बघेल

लॉकडाउन के संबंध में फैसला भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा - भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई।


श्री बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे, तथा इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों को लागू करने में सभी मंत्रीगणों के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों में टीम भावना के साथ सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बैठक में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट, मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स, सेनेटाईजर, वेन्टिलेटर की उपलब्धता, आइसोलेशन वार्ड, क्वारेनटाइन सेंटर, डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से जुड़ी तैयारियों, पेयजल की स्थिति आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

 

श्री बघेल ने महिलाओं एवं बच्चों को पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सूखा राशन, राशनकार्ड धारियों को दो माह का खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों की उचित मूल्य दुकानों में बरसात के लिए राशन का भण्डारण सुरक्षा के साथ कर लिया जाए। कृषि के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों, श्रमिकों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था, गर्मियों में पेयजल की व्यवस्था, तेन्दूपत्ता तोड़ाई की तैयारियों, निराश्रितों, विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वितरण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान रख काम कराया जाए। उन्होंने ऐसे उद्योगों की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए, जिसमें कम श्रमिकों की आवश्यकता पड़ती है तथा जिनके रहने, खाने और रूकने की व्यवस्था वहीं की जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के समान उच्च शिक्षा विभाग को स्नातक, स्नातकोत्तर की कक्षाओं में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि इंजीनियरिंग कॉलेज और आईटीआई में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने और बचावों के उपायों के अमल में सभी मंत्रियों, सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ काम किया है। इसी का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में अब तक कोई दिक्कत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चुनौती है, जिसका सामना करने के लिए सभी विभाग एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक लंबी लड़ाई है, जिसे सबको मिलकर लड़ना होगा। लंबी लड़ाई के लिए हमें तैयारी करनी है। कोरोना से बचाव और रोकथाम के उपायों को रोज की आदतों में शामिल करना होगा। सोशल डिस्टेसिंग की जगह फिजिकल डिस्टेसिंग को महत्व देना होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी तक लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ में सरगुजा-बलरामपुर से लेकर सुकमा और दंतेवाड़ा तक एकरूपता के साथ काम किया गया, जिसके कारण हमें सफलता मिली। मंत्रियों से लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को जारी किए गए आदेश और गाइड-लाइन में एकरूपता रही और सभी ने इसका कड़ाई से पालन किया। सभी मंत्रीगण, अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है। श्री बघेल ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि सचिव स्तर के सभी अधिकारी गाइड-लाइन को ध्यान में रखकर अपने निवास में कैम्प कार्यालय के माध्यम से कार्य सम्पादित करें। नस्तियों का मुवमेंट नियमानुसार करें।

 

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई, इस बैठक में सभी मंत्रीगणों सहित मुख्य सचिव श्री आर पी मंडल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, खाद्य सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, नगरीय विभाग विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी., खनिज विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., उप सचिव श्रीमती सौम्या चौरसिया सहित विभिन्न विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।

 

इटली से आये 37 लोगो को दिल्ली से बस में भेज रहे थे आंध्रप्रदेश लेकिन इस जगह आकर फस गए ,पढ़े पूरी खबर

इटली से आये 37 लोगो को दिल्ली से बस में भेज रहे थे आंध्रप्रदेश लेकिन इस जगह आकर फस गए ,पढ़े पूरी खबर

कवर्धा, दिल्ली से आंध्रा जा रहे 37 लोगो को एमपी बॉडर चिल्फी में रोका गया है। मिली जानकारी अनुसार इटली के करीब 37 लोग आंध्रा जा रहे थे। जिन्हें दिल्ली में रोक लिया गया था। लेकिन जांच करने के बाद उन्हें लक्झरी बस में आंध्रा जाने के लिए छोड़ा गया। आंध्र प्रदेश के लिए निकले 37 लोगो को रात करीब 2 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रिनिग की और चिल्फी में ही प्रशासन द्वारा बनाएं क्वारंटाइन पर रख दिया गया है। बताया जा रहा है कि लगझरी बस में इटली के 37 लोग आंध्रा के लिए निकले थे जिन्हें दिल्ली में रोक लिया गया था। दिल्ली से निकलने के बाद बस समेत सभी 37 लोगो को चिल्फी बॉडर पर स्क्रीनिंग के बाद किया क्वारंटाइन, ज्यदातर इटली में पढऩे वाले छात्र, अचानक लक्झरी बस में इटली के छात्र दिल्ली से कवर्धा के चिल्फी पहुचने से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की हरकत में आ गई है। सभी की जांच कर वही रोक दिया गया है। 

राजधानी में पुलिस हुई सख्त, चौक-चौराहों में जांच हुई तेज

राजधानी में पुलिस हुई सख्त, चौक-चौराहों में जांच हुई तेज

रायपुर, राजधानी में पुलिस ने एक बार फिर से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। कोरबा जिले के कटघोरा में नए मरीजों के सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण को लेकर अब शासन-प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
कोरबा जिले के कटघोरा में शनिवार को कोरोना पीडि़त नए मरीजों के सामने आने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन पर सख्ती शुरू कर दी थी। एक तरह से कटघोरा छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बन गया है। यहां से निकले कोरोना पीडि़त 16 वर्षीय बालक के सामने आने के बाद से ही पुलिस ने कटघोरा और इसके आसपास के इलाकों में कड़ी नाकेबंदी कर दी थी। इसके बाद यहां से 7 मरीज और मिलने के बाद से ही शासन-प्रशासन ने कटघोरा को पूरी तरह से सील कर दिया था। बावजूद इसके कटघोरा से शनिवार को फिर से कुछ संक्रमित लोगों के सामने आने के बाद से ही पुलिस प्रशासन ने लॉकडाउन तोडऩे वालों पर सख्ती शुरू कर दी थी। आज रविवार को भी पुलिस की यह सख्ती जारी रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में बेरिकेटिंग कर प्रत्येक वाहनों की जांच-पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर आज भी पुलिस का गुस्सा निकला। कुछ इलाकों में पुलिस को अत्यधिक सख्ती बरतनी पड़ी। शहर के कचहरी चौक में पुलिस ने चारों ओर बेरिकेटिंग कर वाहनों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में आज कुछ युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, जो बेवजह सड़कों पर घूमने निकले थे। पुलिस ने इन युवकों को जमकर फटकार लगाई और सख्ती बरती।

 

जिले के एक निजी नर्सिंग होम के डाक्टर और पूरे स्टाफ को किया गया आइसोलेट, कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल में रुकी थी, जाने कहा का है वो नर्सिंग होम

जिले के एक निजी नर्सिंग होम के डाक्टर और पूरे स्टाफ को किया गया आइसोलेट, कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल में रुकी थी, जाने कहा का है वो नर्सिंग होम

कोरबा | कोरबा में एक निजी नर्सिंग होम को आइसोलेट किया गया है। नर्सिंग होम डॉक्टर समेत उनके परिजनों सहित पूरे स्टाफ हुआ कोरेन्टीन किया गया है। इस नर्सिंग होम में कोरोना पॉजिटिव मरीज के रिश्तेदार का प्रसव कराया गया था।

बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज इस अस्पताल में दो दिन रही थी, जिसके बाद एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है, गौरतलब है कि कटघोरा में 8 अप्रैल की रात को कोरोना संक्रमित मरीज मिली थी।
गौरतलब हो कि कोरबा के कटघोरा छत्तीसगढ़ को कोरोना हॉट स्पाट बन गया है, यहां अब तक 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। दो दिन पहले ही कटघोरा से 8 और कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी। फिलहाल सभी संक्रमितों को रायपुर एम्स लाने की तैयारी की जा रही है।
 
लाकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस नेता सहित 7 पर मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

लाकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस नेता सहित 7 पर मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

कवर्धा | जिले में लॉकडाउन के बाद भी गांव में बैठक कर आपस में वाद विवाद करने को लेकर सहसपुर लोहारा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 144 उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों में एक व्यक्ति जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा का पूर्व मीडिया प्रभारी चोवाराम साहू भी है।

सभी के खिलाफ लोहारा तहसीलदार की शिकायत पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम रक्से में शनिवार की शाम को कुछ लोग किसी बात को लेकर गांव के ही चौक में चर्चा कर रहे थे, इसी बीच आपस में विवाद शुरू हो गया। मामले की सूचना सहसपुर लोहारा तहसीलदार को दी गई।
सूचना के आधार पर तहसीलदार जब गांव पहुंची तब विवाद चल रहा था। जिसके बाद सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा का पूर्व मीडिया प्रभारी चोवाराम साहू, कलेश कुमार, भुवनेश्वर साहू, प्रकाश खरे, अश्वनी कुमार, बलराम साहू एवं मोरज साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।
 
राजधानी में फेसबुक के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर 10 लाख 8 हजार की धोखाधड़ी, मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में फेसबुक के माध्यम से फर्जीवाड़ा कर 10 लाख 8 हजार की धोखाधड़ी, मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | फेसबुक के माध्यम से फर्जी जानकारी डालकर आए दिन लोगों को धोखा दिया जाता है। गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार शारदा प्रसाद विश्वकर्मा आयु 75 वर्ष पिता स्व. राजकुमार विश्वकर्मा निवासी एलआईपी 123 जनता कालोनी गुढिय़ारी से अज्ञात मोबाइल फोन धारक द्वारा एजिलाबेथ विलियम नामक महिला की फेसबुक से इंटरनेशनल कंपनी द्वारा प्रार्थी को आकर्षक गिफ्ट देने की बात कहकर उसके खाते का नंबर लेकर अलग-अलग खाते से 11 बार में 10 लाख 8 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। प्रार्थी ने इस संबंध में गुढिय़ारी थाने को सोशल मीडिया के माध्यम से अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा लुटे जाने की जानकारी दी। जिस पर थाने ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 420 एवं 34 के तहत मामला कायम किया है। 

 

 
बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच एक ही परिवार के 3 लोगो की हुई हत्या, जाने कहा की है ये खबर

बड़ी खबर : लॉक डाउन के बीच एक ही परिवार के 3 लोगो की हुई हत्या, जाने कहा की है ये खबर

बलौदाबाजार | लॉक डाउन के बीच बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है । खबर मिली है कि शनिवार - रविवार देर रात को एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपी ने बड़े ही निर्ममता से बेटे समेत माता- पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी । आरोपी ने देर रात घटना को अंजाम दिया है। पुलिस जोरो से आरोपी की तलाश कर रही है।

आइसोलेशन के लिए अधिगृहित होटल में खेला जा रहा था जुआ, मैनेजर समेत 8 के खिलाफ  कार्रवाई, जाने कहा की है ये खबर

आइसोलेशन के लिए अधिगृहित होटल में खेला जा रहा था जुआ, मैनेजर समेत 8 के खिलाफ कार्रवाई, जाने कहा की है ये खबर

महासमुंद | आइसोलेशन के लिए प्रशासन द्वारा अधिगृहीत किए गए होटल में जुआ खेलते लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सरायपाली के कृष्णा पैलेस में गुरुवार देर शाम पुलिस ने दबिश दी तो वहां के एक कमरे में सात लोग निकलते पाए गए। सीसी टीवी में नजर आने के बाद पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां ताश की गड्डीयां मिली जिसके बाद पुलिस ने होटल कृष्णा पैलेस के मैनेजर समेत 8 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने पर कार्रवाई की। ओडि़शा राज्य से जुड़े होने के कारण एसडीएम ने पांच स्थानों को आइसोलेशन वार्ड के लिए अधिगृहीत किया है। इनमें 9 अप्रैल को कृष्णा पैलेस के 14 कमरों को अधिगृहीत किया गया। इसी दिन शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग लॉकडाउन को उल्लंघन कर पैलेस में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने पैलेस के कमरा नंबर 202 में दबिश दी जहां ताश के पत्ते बिखरे मिले। लेकिन, कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। सीसीटीव्ही कैमरे की फुटेज जांच करने पर शाम 6.20 बजे 7 लोग कमरा नंबर 202 से निकलते पाए गए। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ पर इनका नाम मुढ़पहार निवासी मिनकेतन पटेल, बालसी निवासी प्रताप स्वाई किसी निवासी मंत्री प्रधान, बैतारी निवासी सुनील साहू का पहचान की शेष तीन अन्य की पहचान नहीं कर पाए। बाद पुलिस ने होटल मैनेजर अर्जित दत्ता द्वारा आदेशों की अवहेलना पाया। होटल परिसर में हुंडई कार और दो बाइक भी मिली। सभी के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

 
12 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने कहा की है ये खबर

12 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जाने कहा की है ये खबर

अंबिकापुर, यूनिवर्सिटी रोड भकुरा में रहने वाले 12 वर्षीय बालक अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने बताया कि भकुरा निवासी देव कुमार पिता बनवारी 12 वर्ष, शुक्रवार को अपनी मां और सात वर्षीय बहन किरण के साथ महुआ बिनने के लिए दिन में लगभग 10 बजे गया था। दोपहर में महुआ बिनकर सभी घर वापस आ गए। घर आने के बाद मृतक देव कुमार की मां बोरिंग में नहाने के लिए चली गई थी वही उसकी छोटी बच्ची किरण 7 वर्ष अपने पिता के पास परछी में लेट गई। देव कुमार बाहर खेलने के लिए जा रहा था, जिस पर पिता ने धूप में बाहर जाने से मना करते हुए घर में ही खेलने के लिए कहा।


इसके बाद वह एक कमरे में जाने के बाद दरवाजे की बंद कर फांसी लगा खुदकुशी कर लिया। मां नहाकर आई तो कमरे का दरवाजा बंद खटखटाने लगी, आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। काफी आवाज लगाने के बाद भी देव दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे का कुंडी तोड़कर वे अंदर गए, यहां उन्होंने 12 वर्षीय पुत्र को फांसी पर लटके देखा।


इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत बच्चे के पिता का कहना था कि उन्होंने आज तक लड़के की डांट फटकार नहीं लगाया था, इसके बाद भी वह ऐसा कदम क्यों उठाया, इसे लेकर पूरा परिवार पशोपेश में है।

 

जमातियों को रोकने व जानकारी छिपाने का आरोप, कांग्रेसी नेता के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

जमातियों को रोकने व जानकारी छिपाने का आरोप, कांग्रेसी नेता के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

कोरबा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। वहीँ प्रशासन ने ट्रेवलिंग हिस्ट्री छुपाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख इख़्तियार कर लिया है। इसी मामले में कांग्रेसी नेता के खिलाफ तब्लीगी जमात के लोगों को रोकने व जानकारी छिपाने के मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता डॉ. शेख इश्तियाक समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। शेख इस्तियाख पर तब्लीगी जमात के लोगों को रोकने व जानकारी छिपाने का लगा आरोप है। दरअसल तब्लीगी जमात से जुड़े किशोर के संपर्क में आने से कई लोगों के संक्रमित हो गये हैं और अब कटघोरा कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है।

 

भाजपा नेता के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, सोशल मीडिया में डाला था भ्रामक पोस्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला

भाजपा नेता के खिलाफ हुआ FIR दर्ज, सोशल मीडिया में डाला था भ्रामक पोस्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला

पेंड्रा प्रशासन ने  साफ कह दिया है कि कोरोना संक्रमण के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक पोस्ट डालने पर कार्रवाई होना निश्चित है, ऐसा करने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा, बावजूद इसके लोग अपनी इन करतूतों से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला पेंड्रा का है जहां एक भाजपा नेता पर फेसबुक में भ्रामक पोस्ट करन पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि भाजपा नेता गौरेला निवासी सचिन जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, सचिन जैन ने फेसबुक में कोरोना वायरस के संबंध में भ्रामक जानकारी पोस्ट की थी। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की ओर से गौरेला थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

आमजनों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा ने गठित की मेडिकल हेल्प के लिए चार सदस्यी कमेटी, जरूरतमंद ले सकेंगे सहायता

आमजनों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा ने गठित की मेडिकल हेल्प के लिए चार सदस्यी कमेटी, जरूरतमंद ले सकेंगे सहायता

रायपुर | भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन के कठिन समय में आमजनों की परेशानियों को देखते हुए सहज मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जिसके तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ उत्कर्ष ने आज देवेंद्र नगर स्थित परिवार दवाइया खरीद का पहुचाई,व एक बुजुर्ग व्यक्ति जो इलाज के लिए भटक रहे थे उनका इलाज कराकर उनको घर छोड़ा, इसके पहले भी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 20000 से ज्यादा लोगो को होमियोपैथी दवाइया डॉ त्रिवेदी के माध्यम से दी जा चुकी है, लगभग 1000 से ज्यादा की संख्या में मास्क का वितरण आम जनता के साथ पुलिस विभाग के लोगो को भी वितरण किया गया है, आगे भी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेडिकल हेल्प लाईन नंबर,मेडिकल सहायता प्राप्त करने जरूरी दवाईयां मंगवाने जनमानस  भाजपा मेडिकल हेल्प डेस्क के  डॉ जे.पी. शर्मा 9827179930,  अमित चिमनानी 9826164278,  डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी 8461030001,  अनुराग अग्रवाल 9826108005  से इन नंबरों पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते है। मीडिया विभाग के अनुसार लॉक डाउन में भाजपा द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर से महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़े जनमानस को सुविधा होगी। भाजपा ने लॉक डाउन का पालन करने पूरी सावधानी बरतने और घरपर ही सुरक्षित रहने की अपील जनता से की है भाजपा का मेडिकल हेल्प लाइन नंबर 24 घंटे सातों दिन जन सेवा में तत्पर उपलब्ध रहेगा।

छत्तीसगढ़ में हो सकती है पेट्रोल डीजल की किल्लत, पुलिस ने पेट्रोल-डीजल टैंकर चालक को पिटा, डीजल पेट्रोल की सप्लाई बंद, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ में हो सकती है पेट्रोल डीजल की किल्लत, पुलिस ने पेट्रोल-डीजल टैंकर चालक को पिटा, डीजल पेट्रोल की सप्लाई बंद, पढ़ें पूरी खबर

कोरबा । लॉक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में शामिल डीजल पेट्रोल की सप्लाई अनवरत जारी रहे इसके लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर टैंकर चालकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं लेकिन कल कोरबा से चिरमिरी जा रही टैंकर के चालक धनपुर बैरियर में पुलिस एवं तहसीलदार ने रोककर मारपीट की जिस पर ड्राइवर ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश से अवगत कराया तब तहसीलदार औरआग बबूला हो गए अप शब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस वालों से डंडे से पिटवाया। 

कोरबा गोपालपुर डिपो पहुचकर सम्पूर्ण घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गयी है। इसके पश्चात ड्राइवरों ने बिना सुरक्षा टैंकर निकलने से मन कर दिया है। वहीं लगभग ढाई सौ चालकों ने तेल सप्लाई रोक दिया है। निश्चित ही इस हड़ताल से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल की किल्लत हो सकती है जिससे लॉक डाउन की एडवाइजरी में भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। ड्राइवरों का कहना है कि डीजल पेट्रोल की सप्लाई बंद की जाए या सुरक्षा की पूरी गारंटी दी जाए। 

 
राजधानी में सुनसान सड़कों पर आधी रात निकलती है जिला प्रशासन की रैपिड रिस्पांस टीम, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी में सुनसान सड़कों पर आधी रात निकलती है जिला प्रशासन की रैपिड रिस्पांस टीम, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर |  कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने पूरी रात रायपुर की सुनसान सड़कों पर जिला प्रशासन की रैपिड रिस्पांस टीम घूम रही है। टीम में मौजूद धरसींवा ब्लॉक के एसडीओ श्री प्रशांत कुमार साहू के नेतृत्व में 3 वाहनों के साथ गुजरती 9 सदस्यीय यह टीम न केवल भूखे लोगों को भोजन देती है, बल्कि बेसहारा, बेघर लोगों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने का फर्ज पूरा करती है। इस पूरी टीम को निर्देश नोडल अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह दे रहे हैं और इनकी हर गतिविधियों में मार्गदर्शन देकर जरूरतमंदों को त्वरित सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं। इस टीम ने घायल, सड़क पर बेघर, भोजन की जरूरत महसूस करने वाले परिवारों तक मदद पहुंचाई है।

लॉकडाउन की इन परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को मुश्किल का सामना न करना पड़े इसके लिए एसडीओ प्रशांत साहू के साथ छत्तीसगढ़ ब्लड डोनर फाउंडेशन के सदस्य विवेक कुमार साहू, कीर्ति साहू, रितेश साहू, देवेंद्र सूद, नरेंद्र गिरी गोस्वामी समेत अन्य सदस्य रात-दिन शहर में घूमकर बेघरों को आश्रय स्थल तक पहुंचाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने, मॉस्क लगाकर बाहर निकलने, भूखे असहाय व्यक्ति को खान-पान खिलाने, हॉस्पिटल में ब्लड की मदद जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाओं में जुटे हुए हैं।
 
प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा राज्यों के अंदर आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए, पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री की वीडियो कांफ्रेसिंग: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा राज्यों के अंदर आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए, पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए अंतर्राज्यीय सड़क, वायु, रेल सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का दिया सुझाव

संकट के समय एमएसएमई सेक्टर को बचाने के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सेम्पल लिए जाने और परीक्षण की आवश्यकता

 

रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह किया है कि लाॅकडाउन की स्थिति में राज्यों के अंदर कुछ आवश्यक आर्थिक गतिविधियां चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसी प्रकार उन्होंने संकट के समय एमएसएमई सेक्टर को बचाने के लिए केन्द्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक सेम्पल लिए जाने और वर्तमान में कोरोना संकट को देखते हुए अंतर्राज्यीय सड़क, वायु, रेल सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का सुझाव दिया। श्री बघेल आज प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ली गयी विडियो कांफ्रेंसिंग में उपरोक्त सुझाव दिए। 

        मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया कि पीपीई किट की संख्या में वृद्धि और परीक्षण की सुविधा भी बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने केन्द्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित रखी जाए या ऑन लाइन लिए जाने का सुझाव भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा परीक्षण किट की खरीदी के लिए तय की गई गाइडलाइन में स्पष्ट निर्देश नहीं होने से संशय की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में एमएसएमई सेक्टर द्वारा लगातार आर्थिक पैकेज की मांग की जा रही है। लाॅकडाउन की लंबी अवधि के कारण लोगों को सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाले इस महत्वपूर्ण सेक्टर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने इन उद्योगों को बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शीघ्र आर्थिक पैकेज दिए जाने की घोषणा करने का अनुरोध किया। 
         मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य देश के सर्वप्रथम राज्यों में शामिल है, जहां 21 मार्च 2020 को लाॅकडाउन लागू किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होने और पूर्ण लाॅक डाउन के कारण यहां कोविड-19 के संक्रमण की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 18 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अब तक 10 स्वस्थ्य हो चुके हैं। शेष 8 मरीजों की हालत सामान्य है। तबलीगी जमात के 7 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए इन सभी को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत भी सामान्य है। राज्य में अब तक किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस संक्रमण से मृत्यु नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि राज्य के 28 जिलों में केवल 5 जिलों से ही कोरोना संक्रमण के मरीज पाए गए हैं शेष 23 जिलों में संक्रमित व्यक्ति नहीं मिलेे हैं। प्रदेश में अब तक 3,473 सेम्पल लिए गए हैं। प्रतिदिन औसत 133 सेम्पल लिए जा रहे हैं। जो अत्यंत कम हैं। कम परीक्षण होने के कारण यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में कोविड-19 वायरस की स्थिति नियंत्रण में है अथवा नहीं। प्रतिदिन 3 से 5 हजार सेम्पल लेने की आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व में भी अनुरोध किया गया है। 
       मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रंेसिंग में बताया कि राज्य में तबलीगी जमात के 107 सदस्यों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। इनमें से एक सदस्य का इलाज चल रहा है, कल ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सीमा में हजारों लोग फंसे हैं। उन्हें अभी राज्य की सीमा के बाहर ही क्वारेंटाइन करके रखा गया है। लेकिन इन लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इनमें कई यात्री और परिवार के लोग भी हैं जो अपने घरों में जाना चाहते हैं। इस संबंध में दिशा-निर्देश की अपेक्षा है। 
        मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 56 लाख परिवारों में से 47 लाख गरीब परिवारों को दो माह का एक मुश्त राशन निःशुल्क दिया गया है इसके अलावा, शक्कर, नमक का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में बाजार बंद है जिससे वनोपज की खरीदी-बिक्री नही हो पा रही है।  अनुसूचित क्षेत्रों में लघुवनोपज महुआ, इमली के संग्रहण और खरीदी का कार्य वन समितियों के माध्यम से चल रहा है। इस प्रकार की गतिविधियों के संचालन के लिए राज्यों को अनुमति मिलनी चाहिए। प्रदेश में ढ़ाई लाख परिवारों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। 77 हजार लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। राज्य की सीमाओं में 10 हजार लोगों को क्वारेंटाइन में रखा गया है। 
     मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट के दौरान मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए सड़क, वायु और रेल के माध्यम से अंतर्राज्यीय आवागमन सुविधाओं पर प्रतिबंध जारी रखने का सुझाव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या और उनकी स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया जाना उचित होगा कि कुछ आवश्यक आर्थिक गतिविधियों में छूट दी जाए अथवा नहीं। यह निर्णय लिए जाने का अधिकार राज्यों को दिया जाना उचित होगा। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए निश्चित रूप से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए अभी से राज्य के हालातों के अनुरूप कार्य योजना बनाने की आवश्यकता के अनुरूप कार्य योजना बनानी पड़ेगी, जिससे भयंकर आथिक संकट से अपने प्रदेश को उबारा जा सके।
       इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, खाद्य सचिव श्री कमलप्रीत सिंह उपस्थित थे।

 

राजधानी रायपुर में मासिक पत्रकारिता की आड़ में कर रहे थे शराब, नशीली दवाईयां और पिस्टल का गोरखधंधा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में मासिक पत्रकारिता की आड़ में कर रहे थे शराब, नशीली दवाईयां और पिस्टल का गोरखधंधा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर |  शहर में पत्रकारिता की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले दो मासिक पत्रिका से जुड़े फर्जी पत्रकारो की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने उसके पास से शराब, नशीली दवाइयां और पिस्टल बरामद किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के पास से थोक ने नशीली गोलिया, देशी और विदेशी पिस्टल और अंग्रेजी शराब मिले है। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार की देर रात खम्हारडीह स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों का नाम जतिन आकाश सिंह और विनय अग्रवाल है। खुद को जतिन ने प्रांप्ट टाइम्स नामक मासिक पत्रिका का पत्रकार बताकर पुलिस को धौस दे रहा था। दोनों ही लॉक डाउन में चौगुने कीमत में शराब बेच रहे थे, मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने उनके घर में छापामार कार्यवाही कर उक्त अवैधानिक सामान जब्त किया है।
 
चने की ट्रक में छिपकर महाराष्ट्र से 11 मज़दूर पहुचे भिलाई, प्रशासन ने किया क़वारेंटिंन, पढ़े पूरी खबर

चने की ट्रक में छिपकर महाराष्ट्र से 11 मज़दूर पहुचे भिलाई, प्रशासन ने किया क़वारेंटिंन, पढ़े पूरी खबर

भिलाई | महाराष्ट्र चंद्रपुर में फंसे 11 मजदूर शुक्रवार को खुर्सीपार भिलाई लौटे। लौटने के लिए उन्होंने नया तरकीब निकाला। सभी चना से लोड ट्रक में छुपकर आए। जब रात में घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तब परिवार के लोगों ने घर में घुसने से पहले उन्हें नहलाया। इसके बाद घर के अंदर आने दिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को चिन्हित किया। मेडिकल टीम बुला कर उन्हें कुम्हारी में क्वारंटाइन किया गया।

सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। खुर्सीपार टीआई सुरेन्द्र उके ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे 11 मजदूर महाराष्ट्र से पहुंचे। जोन-3 निवासी ठेकेदार हैदर अली ने उनकी वापसी के लिए भिलाई से लाइनअप किया। हैदर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि महाराष्ट्र चंद्रपुर जिला तडाती ग्रेस प्लांट स्पंज आयरन कंपनी में ठेकेदारी करता है। लॉक डाउन में सभी फंस गए थे। कंपनी ने निकाल दिया था। खाने पीने की परेशानी हो रही थी। इसलिए सभी मजदूरों को चना से भरे ट्रक में बैठाकर लाने का इंतजाम किया। खुर्सीपार से 9 मजदूर, पाटन-2 और भिलाई तीन से एक मजदूर शामिल हैं।

 
बड़ी खबर: छत्तिसगढ़ के इस जिले में दो दिनों का टोटल लॉकडाउन, बेवजह घर से बहार निकलने पर होगी सख्त कार्यवाई

बड़ी खबर: छत्तिसगढ़ के इस जिले में दो दिनों का टोटल लॉकडाउन, बेवजह घर से बहार निकलने पर होगी सख्त कार्यवाई

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कोरोना के कहर के बीच गरियाबंद जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने दो दिन का टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया है। आज दोपहर 12 बजे से जिले में टोटल लॉकडाउन लागू हो गया है, जो कल रविवार को भी जारी रहेगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है।


जानिए पूरी खबर-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि कोविड 19 वायरस के चक्र को तोड़ने के लिए टोटल लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है, जो आज शनिवार दोपहर 12 बजे से शुरु होगा और रविवार रात तक जारी रहेगा। लॉकडाउन पुरे जिले में लागू होगा। इस दौरान मेडिकल और दूध सप्लाई को छोडकर बाकी सभी सेवाएं, प्रतिष्ठान और सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय पुरी तरह बंद रहेगे। लोगों को आपात स्थिति छोड़कर बाकी किसी भी स्थिति में घरों से बाहर निकलने पर पुरी तरह मनाही होगी हालांकि सफाईकर्मी, पीएचई, विद्युत और मीडियाकर्मियों को विशेष परिस्थितियों में घरों से बाहर निकलने की छुट्ट रहेगी।

थाना प्रभारियों को ,किया एलर्ट-
उन्होंने जिले के सभी लोगों को कड़ाई से आदेश का पालन करने के निर्देश जारी किए है। सभी थाना प्रभारियों को भी एलर्ट कर दिया गया है। थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने और नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर श्याम धावडे, एसपी भोजराम पटेल खुद इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।