BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मदिरा प्रेमियों को अभी और करना होगा इंतजार, प्रदेश के मनोचिकित्सालयों में बढ़ रही है भीड़

मदिरा प्रेमियों को अभी और करना होगा इंतजार, प्रदेश के मनोचिकित्सालयों में बढ़ रही है भीड़

रायपुर। जैसे ही कोविड-19 के दुष्प्रभाव से चीन के वुहान शहर तबाह हुआ। उसका असर समीपवर्ती देशों इटली, ईरान, अमेरिका समेत भारत पर भी पड़ा है। इससे बचाव हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा कर दी। इसका असर सबसे अधिक शराब प्रेमियों पर पड़ा है। लॉकडाउन के समय को कुछ लोग काट नहीं पा रहे है। घरेलू ङ्क्षहसा बढ़ रही है। जानकारी तो यहां तक आ रही है कि कुछ लोग मनोचिकित्सक के दरवाजे खटखटाने लगे है। मनोचिकित्सक का मानना है, कि एकाएक शराब छोडऩे का दुष्प्रभाव शरीर पर पड़ता है किंतु इसे दवाईयों से एकाएक रोका नहीं जा सकता। कालान्तर में इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद भी शराब की दूकानें खुलेगी, इसमें संशय है। कुल मिलाकर शराब प्रेमियों को अभी मदिरा दुकाने खुलने का इंतजार करना होगा। भारत सरकारर ने कोविड-19 वायरस के चलते 21 दिन के लॉकडाउन का असर वैसे तो सभी वर्ग पर पड़ा है। चाहे मिस्त्री हो, घरेलू कामकाजी महिला, इलेक्ट्रानिक्स, किराने की दुकान, पेट्रोल पंप आपॅरेटर, साइकिल स्टोर्स, रेस्टोरेंट, होटल आदि किंतु सबसे अधिक असर मद्यप्रेमियों पर पड़ा है। अभी हाल ही में 72 घंटे पहले जानकारी मिली कि बेचैनी, छटपटाहट और शराब की तलब से सराबोर दो शराब प्रेमियों ने शराब की लत को बुझाने में स्पिरीट का सेवन कर लिया और अपनी ईहलीला समाप्त कर डाली। राजधानी रायपुर के बांस टाल इलाके के निवासी दो सफाई कामगारों ने शराब की तलब बुझाने विकल्प के रुप में आम तौर पर जनसुलभ स्पिरीट का सेवन कर लिया। कुछ घंटो बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास होने लगा कि शराब का विकल्प स्पिरीट को चुनकर बड़ी गलती कर दी। अंतत: दो सफाई कामगारों को डॉक्टर भी नहीं बचा पाए। शराब के विकल्प के रुप में घर पर तैयार देशी शराब, महुआ एवं अन्य सुलभ साधनों से तैयार जैसे माड़ी आदि पीकर शराब की कमी दूर करने की चेष्टा प्राय: हर शराबप्रेमी करने लगे है। राजधानी रायपुर के समीपवर्ती औद्यौगिक क्षेत्र उरला, औद्योगिक तीर्थ भिलाई, सीमेंट कारखानों का गढ़ बन चुका बलौदाबाजार, प्रदेश में सबसे प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार कोरबा, कुसमुण्डा, गेवरा, जांजगीर-चांपा क्षेत्र के कामगार अपनी गले की सफाई इन दिनों गुड़ और पानी से ही करने लगे है। इन दिनों लॉकडाउन के कारण मदिरा की दूकानें बन्द है। जिसका खामियाजा आम मद्यप्रेमियों को भुगतना पड़ रहा है। अपुष्ट सरकारी सूत्रों से पता चला है कि अगर 14 अपै्रल को लॉकडाउन समाप्त भी हो जाए तो भी मदिरा की दूकानें खुलने की घोषणा की जाएगी अथवा खुलेगी, इसकी संभावनाएं कम है। बताया जाता है कि शराब पीने के शौकिन प्रेमियों को अभी और इंतजार करना होगा। कुछ सूत्रों का मानना है, कि स्पिरीट पीकर अपनी जान गवां देने वाली घटनाओं के मद्देनजर मदिरा दुकानें खोली भी जा सकती है। अन्यथा इंतजार ही करना होगा। और इंतजार का फल मीठा ही होता है। बहरहाल केन्द्र सरकार के लॉकडाउन के आह्वान का छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की ओरर पूरी तरह मनोयोग से पालन किया गया है। सभी कोविड-19 प्रभावित मरीज एम्स से स्वस्थ होकर अपने होम चरंटीन में रहने लगे है। कोरोना के कारण आम जनमानस के खतरे को कम करने छत्तीसगढ़ का सरकारी तंत्र कामयाब रहा है, जिसके कारण ही कोरोना संदिग्धों की संख्या को बढऩे नहीं दे रहा है, आगामी दिनों में कोरोना की जंग में छत्तीसगढ़वासी जीत हासिल कर लेगें इसमें कोई संदेह नहीं है। 
भाजपा विधायक एवं नेताओं ने स्थापना दिवस पर लॉकडाउन का किया उल्लंघन, मामला दर्ज

भाजपा विधायक एवं नेताओं ने स्थापना दिवस पर लॉकडाउन का किया उल्लंघन, मामला दर्ज

रायपुर। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन के साथ ही धारा 144 लागू है। उक्त स्थितियों को मद्देनजर भाजपा के पूर्व विधायक लाभचंद बाफना समेत कुछ भाजपा नेताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस मनाने का वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेता ने अनिल श्रीवास्तव ने नंदनी थाने में पूर्व विधायक अहिवारा बाफना के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन एवं लॉकडाउन तोडऩे का मामला दर्ज करवाया है। ज्ञातव्य है कि 6 अप्रैल को ही भाजपा का स्थापना दिवस के अवसर पर 40 वां वर्ष मनाने के लिए एकत्र भीड़ ने  लॉकडाउन का उल्लंघन कर नियमविरुद्ध कार्य किया था। कार्यकर्ता एवं पूर्व विधायक नारेबाजी के बीच स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में शामिल हुए जिस पर कांग्रेस नेता श्रीवास्तव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए नंदनी थाने से मामले में कार्रवाई करने की लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए नंदनी थाने ने पूर्व विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विधिवत धारा 144 का उल्लंघन एवं लॉकडाउन तोडऩे के मामले की रिपोर्ट दर्ज की। 

एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोगों ने घेरकर किया हमला, जाने क्या है यह पूरा मामला

एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 6 लोगों ने घेरकर किया हमला, जाने क्या है यह पूरा मामला

बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी बीती रात एक व्यक्ति को 6 लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है, मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी में रहने वाले 42 वर्षीय रामखिलावन मधुकर की गांव के ही 6 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी, आपसी विवाद के चलते सभी आरोपियों ने एक राय होकर रामखिलावन को घेर लिया, और लाठी-डण्डे से मृतक की सिर पर कईं वार किये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पचपेड़ी पुलिस घटनास्थल पहुंची, और पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पचपेड़ी पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जेलों के अधिकारियों से  की बातचीत, जानिए क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जेलों के अधिकारियों से की बातचीत, जानिए क्या कुछ है खास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय से राजधानी रायपुर की केंद्रीय जेल सहित प्रदेश की 5 केंद्रीय जेल, जिला और उप जेलों के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की और वहां कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

बघेल ने जेल में सोशल डिस्टेनसिंग, साफ-सफाई, मास्क के उपयोग, बार-बार हाथ धोने जैसी सावधानियों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बघेल ने इस दौरान जेलों के कैदियों से भी बातचीत की। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू भी शामिल हुए।
14 अपै्रल के बाद लॉकडाउन समाप्त होगा या नहीं: जनता के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू

14 अपै्रल के बाद लॉकडाउन समाप्त होगा या नहीं: जनता के बीच तरह-तरह की अटकलें शुरू

रायपुर। देश में छाए कोरोना संकट से निपटने केन्द्र सरकार द्वारा देश भर में 21 दिनों के लिए जारी लॉक डाउन के आज दो सप्ताह पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री के आव्हान पर देश में लागू लॉकडाउन को लेकर अब आमजनमानस के मन में उकताहट भी देखने को मिल रही है। आमजनता के मन में भी यही है कि क्या 14 अपै्रल से लॉकडाउन समाप्त होगा अथवा नहीं। 


लॉकडाउन के 14 अपै्रल को समाप्त होने अथवा नहीं होने को लेकर अब तक कोई स्पष्ट संकेत नहीं है। लॉकडाउन समाप्त होने को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देशभर की जनता ने जनता कफ्र्य़ू का पूरे मन से पालन किया था। इसके बाद देशभर में 21 दिनों के लिए जारी लॉक डाउन को लेकर भी जनता अब तक साथ देते आ रही है। ऐसे में केन्द्र सरकार द्वारा 12 अथवा 13 अपै्रल को ही लॉकडाउन समाप्त होने अथवा नहीं होने की घोषणा की जाएगी। लेकिन वर्तमान में देश के अंदर जिस तेजी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इसे देखते हुए यह अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि केन्द्र सरकार लॉकडाउन की अवधि को और बढ़ा सकती है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के सीमित संख्या और पूर्ण नियंत्रण को देखते हुए यह भी अटकलें लगाई जा रही है कि संभवत: यहां लॉकडाउन समाप्त हो सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र लिखकर यह भी अवगत करा दिया गया है कि लॉकडाउन समाप्त होते ही कहीं अन्य राज्यों की तरह यहां भी स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो जाए, इसके लिए ठोस उपाय करने के बाद ही लॉकडाउन समाप्त किया जाए। मुख्यमंत्री के इस पत्र से स्पष्ट है कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर कितनी सतर्कता और सावधानी बरत रही है। दूसरी ओर जानकारों की माने तो छत्तीसगढ़ में जिस तरह से राज्य सरकार के ठोस निर्णयों से कोरोना संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है, ऐसे में राज्य सरकार अपनी सीमाओं को सील कर केवल प्रदेश के अंदर सीमित आवाजाही शुरू करवा सकती है। बहरहाल राज्य की जनता भी देशवासियों की तरह अब इस लॉकडाउन से बेहाल हो चुकी है और जल्द से जल्द लॉकडाउन खुलने का इंतजार कर रही है। 
विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से शेर की हुई मौत, नेशनल रिजर्व टाइगर फारेस्ट ने जारी किये निर्देश

विश्व में कोरोना वायरस के संक्रमण से शेर की हुई मौत, नेशनल रिजर्व टाइगर फारेस्ट ने जारी किये निर्देश

रायपुर। अब तक दुनिया में चीन से निकला कोरोना वायरस का संक्रमण केवल मनुष्य को ही प्रभावित कर रहा था किंतु नेशनल रिजर्व टाइगर फारेस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब कोरोना वायरस के संक्रमण जानवरों को भी प्रभावित करने लगे हैं। हाल ही में अमेरिका के न्यूयार्क स्थित चिडिय़ाघर में कोरोना संक्रमण से टाइगर की हुई मौत ने पूरी दुनिया को कोरोना के संक्रमण से होने वाली मौतों के संबंध में चौका दिया है। नेशनल रिजर्व टाइगर फारेस्ट द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार छत्तीसगढ़ में भी नया रायपुर में निर्मित जंगल सफारी में रह रहे जानवरों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए विशेष प्रयास प्रारंभ हो गये हैं। 


दुनिया मे पहली बार किसी जानवर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अमेरिका के न्यूयॉर्क में मामला आश्चर्य जनक से सामने आया है। न्यूयॉर्क में एक टाइगर वायरस से संक्रमित होने की खबर से जहां पूरा विश्व स्तब्ध हो गया है, वहीं सूचना मिलते ही भारत सरकार ने देशभर के नेशनल पार्क, चिडिय़ाघर, एवं टाइगर रिजर्व सहित सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी करते है सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं और हर चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा है,साथ ही एक टास्क फ़ोर्स के गठन का आदेश भी दे दिया है जिसमे डॉक्टरों ,फिल्ड मैनेजर को शामिल करने कहा गया है। जरूरत पडऩे पर इमरजेंसी इलाज के लिए जरूरी सुविधाओं की ब्यवस्था रखने कहा है।भारत सरकार के पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा चिडिय़ाघर में 24 घँटे के जरिए जानवरों की गतिविधियों पर निगरानी के भी आदेश दिए है। इसका ब्यौरा भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय को देना अनिवार्य होगा।

टाइगर में कोरोना संक्रमण से दुनिया में खतरे की घंटी बज चुकी है। जिसके चलते भारत भर के चिडिय़ाघर , टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क एक्शन में आ गए है,और इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्रालय ने भी रायपुर के जंगल सफ ारी और बिलासपुर के कानन पेंडारी जू सहित अचानकमार टाइगर रिजर्व, उदंती ,सीता नदी टाइगर रिजर्व को हाई अलर्ट में रहने को कहा है। 

दुनिया मे पहली बार किसी जानवर में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक चिडिय़ाघर की 4 साल की टाइगर नादिया में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। यह बीमारी जू कीपर से टाइगर में संक्रमण फैला है और 6 जानवरों में भी यह लक्षण दिखाई देने की बात जू प्रशासन ने स्वीकारी है।
राजधानी में लॉक डाउन का सख्ती से पालन: सड़कों पर बेवजह निकलने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

राजधानी में लॉक डाउन का सख्ती से पालन: सड़कों पर बेवजह निकलने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

रायपुर। लॉकडाउन में शनिवार शाम से बरती गई सख्ती कल सोमवार शाम को समाप्त हुई। इधर आज सख्ती कम होते ही एक बार फिर से बेवजह सड़कों पर निकलने वालों की भीड़ नजर आई। मगर पुलिस प्रशासन ने भी अब पूरी तरह से ठान लिया है, यही वजह है कि प्रत्येक वाहन चालकों से कड़ाई से पूछताछ हो रही है, बाहर निकलने के उचित कारण बताने पर ही लोगों को आगे बढऩे दिया जा रहा है, वहीं अन्य लोगों को वापस लौटाया जा रहा है। 


कुछ इसी तरह का नजारा शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों और चौराहों पर नजर आया। राजिम-अभनपुर और पुराना धमतरी रोड को जोडऩे वाले टिकरापारा के सिद्धार्थ चौक, पुलिस लाईन मुख्य प्रवेश द्वार, कालीबाड़ी चौक जो कि अभनपुर, राजिम, धमतरी, रायपुर के ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों के लिए मुख्य मार्ग है, इस पर पुलिस का सख्त पहरा दिखाई दिया। लोगों को इन चौराहों पर ही रोक दिया गया। उचित कारण बताने पर चुनिंदा लोगों को ही आगे बढऩे दिया गया, वहीं अन्य लोगों को सख्ती बरतते हुए वापस लौटा दिया गया। पुलिस लाईन मुख्य प्रवेश द्वार पर इन लोगों को फिर से रोका गया और यहां भी कड़ाई से पूछताछ की गई। सबसे ज्यादा भीड़ कालीबाड़ी चौक में दिखाई दिया। मगर यहां मार्ग में आने और जाने दोनों ही ओर के लोगों को रोका गया और आवाजाही का कारण पूछा गया। कालीबाड़ी चौक से बैरनबाजार जाने वाले मार्ग में कुछ निजी अस्पताल हैं, जरूरतमंद लोगों को ही आगे बढऩे दिया गया। इधर शहर के अन्य चौराहों पर भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों पर पुलिस ने सख्ती भी बरती। इसके अलावा आज गली-मोहल्लों में फिर से पुलिस की पेट्रोलिंग नजर आई। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा और सड़कों पर बेवजह निकलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 
 कोरोना से जीत कर वापस घर लौटा कोरबा का युवक, लोगों ने थाली और ताली बजा कर किया स्वागत

कोरोना से जीत कर वापस घर लौटा कोरबा का युवक, लोगों ने थाली और ताली बजा कर किया स्वागत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा के रामसागरपारा में रहने वाले व्यवसायी का पुत्र कोरोना संक्रमण से जीत कर सकुशल वापस घर लौटा तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने थाली और ताली बजा कर उसका स्वागत किया। यह न केवल युवक के परिजनों बल्कि पूरे कोरबा के लिए एक सुखद अवसर था। हर कोई कामना कर रहे थे कि युवक जल्द स्वस्थ होकर घर लौट आए। 

कोरबा में कोरोना वायरस का यह पहला मामला 30 मार्च को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। यहां नगर निगम कोरबा के रामसागर पारा वार्ड में एक व्यवसाई के पुत्र की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट यानी एम्स रायपुर से 30 मार्च को देर रात इस आशय की सूचना जिला प्रशासन को मिली। इसके बाद व्यवसाई पुत्र को रात में ही एम्स रायपुर भेज दिया गया। उक्त युवक 18 मार्च को लंदन से कोरबा आया था। कोरोना पीडि़त युवक को 1 सप्ताह पहले ही होम कर दिया गया था और उसका सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए एम्स रायपुर भेज दिया गया था। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने 31 मार्च को रामसागर पारा वार्ड को पूरी तरह सील कर दिया था और किसी भी व्यक्ति के घर से बाहर आने जाने पर और वार्ड में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को व्यवसाई के पुत्र की एम्स रायपुर में जांच रिपोर्ट निगेटिव पाया गया। व्यवसाई के पुत्र को सोमवार को निगेटिव रिपोर्ट आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने फोन पर उससे से बातचीत की युवक ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और यह भी कहा कि हमने मिलकर यह लड़ाई लड़ी और जीती भी है। एम्स प्रबंधन और सरकार के द्वारा मिले सहयोग के प्रति युवक ने आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या केवल 1 रह गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव के कुल 10 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से 9 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि कोरबा के 1 मरीज का उपचार एम्स रायपुर में चल रहा है। महाराष्ट्र राज्य के कामठी से आकर कटघोरा की पुरानी बस्ती मस्जिद में रूके 16 साल के जमाती युवक को 4 अप्रेल को एम्स रायपुर भेजा गया है। 
 मस्जिद में ठहरे 16 जमातियों के खिलाफ जानकारी छुपाने का मामला दर्ज

मस्जिद में ठहरे 16 जमातियों के खिलाफ जानकारी छुपाने का मामला दर्ज

कोरबा। जिले के कटघोरा के मस्जिद में ठहरे 16 जमातियों के खिलाफ कटघोरा पुलिस ने जानकारी छुपाने का मामला दर्ज किया है। सभी महाराष्ट्र के कामठी के रहने वाले है। 2 मार्च को 12 व 28 मार्च को 4 जमातिए कटघोरा पहुचें थे। प्रशासन को 23 मार्च को इसकी जानकारी लगी। जमातियों में शामिल एक 16 साल के किशोर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। उसका उपचार एम्स रायपुर में चल रहा। कटघोरा बीएमओ रुद्रपाल सिंह कंवर की शिकायत पर पुलिस ने जमातियों के प्रमुख मोहमद अनवर कमाल सहित सभी 16 जमातियों के खिलाफ धारा 188, 269, 270, 34 महामारी अधिनियम 1897-3 पंजीबद्ध किया है। सभी पर आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग को भ्रामक जानकारी दी और समुदाय को एकत्रित कर नमाज कराया। केवल एक जमाती 6 मार्च को निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में शामिल होने के बाद कटघोरा वापस लौटा था। हालांकि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव है।

दूसरी ओर प्रशासन ने वायरस के खतरे को देखते हुए कटघोरा नगर की तरफ आने जाने वाले तीन मुख्य रास्तों और नगर के भीतर के तीन रास्तों को बंद कर दिया गया है। पांच से ज्यादा पेट्रोलिंग पार्टी निगरानी कर रही है। आवाजाही करने वालों की सख्त जांच की जा रही है। यहां दो दिन पहले एक किशोर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वह महाराष्ट्र के नागपुर कामठी का निवासी है, जो नई दिल्ली तब्लीकी जमात में शामिल होकर अपने कई साथियों के साथ कटघोरा लौटा था। सूचना के बाद प्रशासन ने संबंधितों को स्थानीय स्तर पर निगरानी में रखा था। 2 अप्रैल को भेजे गए सेम्पल की रिपोर्ट आयी तो यहां हड़कंप मच गया। प्रशासन ने इसके बाद भी पुरानी बस्ती क्षेत्र को सील कर दिया था। ऊपर से मिले निर्देश के आधार पर कोरबा रोड में जेंजरा, बिलासपुर रोड में टोनी ढाबा और अंबिकापुर रोड में महामाया फ्यूल्स के पास रास्ते सील कर दिए गए। टीआई रघुनंदन शर्मा ने बताया कि एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, सीएमओ सहित 35 पुलिस कर्मियों के द्वारा सभी क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों से इन रास्तों में आना जाना करने वालों की जांच मौके पर जारी है।
 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का जारी किया गया तबादला आदेश, देखिये पूरी सूचि

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का जारी किया गया तबादला आदेश, देखिये पूरी सूचि

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर रात पांच डॉक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें सिविल सर्जन से सीएमएचओ बनाया है। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के उद्देश्य से किये गये तबादले इस प्रकार है:-
 
डॉ. पी. सुधार चिकित्सा विशेषज्ञ सिविल अस्पताल पत्थलगांव जशपुर से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर, डॉ. महादेव तेंदवे चिकित्सा विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय जांजगीर चांपा से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुंगेली, पूनम सिंह सिसोदिया चिकित्सा विशेषज्ञ प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सरगुजा के साथ साथ अस्पताल अधीक्षक चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ. टीआर कुंवर चिकित्सा अधिकारी जिला चिकित्सालय बीजापुर से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोंडागांव एवं डॉ. बुधराम पुजारी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीजापुर को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार एवं पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। 
करनी है कोरोना प्रभावितों की मदद तो लगाईये फोन, घर आयेगी गाड़ी

करनी है कोरोना प्रभावितों की मदद तो लगाईये फोन, घर आयेगी गाड़ी

कोरबा। यदि आप कोरोना संक्रमण से प्रभावित हुए गरीबों, बेसहारा लोगों और अन्य प्रवासी मजदूरों सहित जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं तो कोरबा जिले की कलेक्टर किरण कौशल की पहल आपके लिए घर बैठे उपयोगी हो सकती है। सात अप्रेल से कलेक्टर कौशल की पहल पर कोरबा जिले में हेल्प आन द व्हील्स सुविधा शुरू होगी। जिसके तहत कोरोना प्रभावित सभी जरूरतमंदों की सहायता करने के इच्छुक लोगों के घरों तक एक फोन करने पर हेल्प आन द व्हील्स गाडी तत्काल पहुंचेगी। दान दाता अपनी सहायता सामाग्री इस गाडी के प्रभारी को सौंप सकेगा। हेल्प आन द व्हील्स के माध्यम से मिली सहायता सामाग्री, राशन आदि को कोरोना प्रभावित जरूरतमंद लोगों तक प्रशासन द्वारा पहुंचा दिया जायेगा। 


नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने जिला प्रशासन की इस पहल की तारीफ करते हुए कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव सहयोग देने की अपील आमजनों से की है। प्रसाद ने लोगों से कहा है कि कोरोना जैसी महामारी के इन हालातों में किसी भी जरूरतमंद की मदद करने के इच्छुक लोग सीधे उन्हें भी मोबाईल नंबर 94252.24574 पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं। उनके घर तक तत्काल हेल्प आन द व्हील्स भेजी जायेगी। हेल्प आन द व्हील्स को अपने घर बुलाने के लिए अपर कलेक्टर संजय अग्रवाल से दूरभाष क्रमांक 9425257057ए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस जयवर्धन के मोबाईल नंबर 8297948681ए नगर निगम आयुक्त राहूल देव से दूरभाष क्रमांक 9560932435, अपर आयुक्त अशोक शर्मा से मोबाईल नंबर 9425224112 और प्रभारी अधिकारी पी.आर. मिश्रा से दूरभाष क्रमांक 982787599 पर संपर्क किया जा सकता है।

कलेक्टर किरण कौशल ने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए किये गये लॅाक डाउन से प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए जिला प्रशासन को कई स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, औद्योगिक घरानों के साथ.साथ अन्य जिला वासियों से भी लगातार सहयोग मिल रहा है। लॅाक डाउन के कारण लोग अपने घरों पर रहकर लोग बेसहारा, गरीब, बुजुर्गों और अन्य जगहों से आये प्रवासी मजदूरों जैसे जरूरतमंदों की चिन्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो जरूरतमंदों की सहायता करना चाहते हैं परंतु लॅाक डाउन की पाबंदियों के कारण अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, एक फोन करने से उन सभी के घरों तक जिला प्रशासन द्वारा हेल्प आन द व्हील्स गाडी पहुंचाई जायेगी। यह गाडी जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के आवासीय परिसरों, कालोनियों, प्रतिष्ठानों और गांवों तक पहुंचकर दान दाताओं के घरों से सहायता सामाग्री इकठ्ठी करेगी। कलेक्टर कौशल ने ऐसे इच्छुक लोगों से सहायता सामाग्री के रूप में राशन किट बनाकर रखने की अपील की है। उन्होंने पांच किलो चावल, आधा किलो दाल, हल्दी, मिर्ची एवं धनिया के छोटे मसाला पैकेट, एक किलो आलू इस राशन किट में रखने की अपील की है।
लॉकडाउन के बीच नक्सलियों का कारनामा, सुकमा में पुल उड़ाने की कोशिश

लॉकडाउन के बीच नक्सलियों का कारनामा, सुकमा में पुल उड़ाने की कोशिश

सुकमा। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. इस बीच मौका देखकर नक्सली बड़ी वारदात की फिराक में है. छत्तीसगढ़ के सुकमा  जिले में नक्सलियों ने पुल उड़ाने की कोशिश की है. नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि  पूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से बच गया है मामला दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोरगुंडा ग्राम रेंगापारा के पास का है जहाँ नक्सलियों ने विस्पोटक सामाग्री द्वारा पूल को क्षतिग्रस्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विस्पोट सोमवार रात तकरीबन 9.30 के आस पास का है विस्पोट की आवाज बहुत ही ज्यादा थी जिसकी आवाज लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्रामो तक गई। रेंगापारा के पास बने पुल पर नक्सलियों ने पुल के बीचोबीच एक ब्लास्ट किया है. इस वजह से पुल के दो हिस्सों से क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है. बताया जाता पहले भी यहां नक्सलियों द्वारा लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके है।


दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग पर गोरगुंडा के आस-पास अक्सर नक्सलियों की मौजूदगी रही है. यहां कई बार नक्सलियों ने सड़क काटना, पेड़ गिराकर रास्ता जाम करने के अलावा पोस्टर, बैनर लटकाना यहां तक की लूटपाट की वारदात को भी अंजाम दे चुके है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक- शलभ कुमार सिन्हा  
मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा 1,20,200 का चेक जिला कांग्रेस अध्यक्ष को किया प्रदान

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा 1,20,200 का चेक जिला कांग्रेस अध्यक्ष को किया प्रदान

धमतरी। मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना को 1,20,200 का चेक प्रदान किया गया इस दौरान मोहन लालवानी (पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी), विजय देवांगन (महापौर नगर निगम पालिक धमतरी) उपस्थित रहे। इस विकट परिस्थितियों में जनकल्याण के भावना से सहयोग प्रदान करने वाले ब्लॉक कांग्रेस कुरुद के समस्त पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की ओर से हृदय से धन्यवाद मानवीय  संवेदनाओ से पूरित सेवाभाव निश्चित ही प्रशंसनीय, प्रेरणादायी एवं सराहनीय प्रयास है जो कोरोना के संकट से निपटने में सहायक सिद्ध होगी इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष कुरूद तपन चंद्राकर द्वारा  21000 रुपये, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद साहू द्वारा 11100 रुपये, डीलन चंद्राकर 11000, आशीष शर्मा 11000, लक्ष्मीकांता साहू 5000, तारिणी चंद्राकर 5000, गौरी शंकर शुक्ला 5000, रोशन चंद्राकर 3200, ईश्वर साहू सिवनी कला 3000, राजकुमारी दीवान 3000, थानेश्वर तारक गोजी 2500, मंजू साहू 2100, हितेंद्र केला 2100, बेनीराम साहू 2100, माहिम शुक्ला 2100, सुरेंद्र साहू संकरी 2100, मनोज साहू 2000, देवव्रत साहू 2000, रवि साहू 2000, डूमेश साहू 2000, रामेश्वर साहू 2000, सोम प्रकाश गिरी मरौद 2000, शंकर साहू मेघा 2000, धर्मिन खेलन साहू 1500, खेमराज चंद्राकर 1100, पुष्पलता साहू, 1100 रोशन चंद्राकर अटँग 1100, रूपेश निर्मलकर कुहकुहा 1100, लिकेश साहू 1000, चेमन यादव 1000, राजकुमार अग्रवाल 1000, भरत साहू 1000, पुष्पेंद्र देव 1000, मिक्की साहू 1000, रुपये का सहयोग प्रदान किये।

लॉक डाउन को लेकर गृह मंत्री हुए सख्त: पुलिस अधीक्षकों को कड़ाई बरतने दिए निर्देश

लॉक डाउन को लेकर गृह मंत्री हुए सख्त: पुलिस अधीक्षकों को कड़ाई बरतने दिए निर्देश

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना महामारी के नियंत्रण और रोकथाम के लिए किए गए लॉकडाउन से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से फोन पर बात की और लॉकडाउन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को जिलों में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री को रविवार को फेसबुक लाइव पर लॉकडाउन के संबंधित कई शिकायतें प्राप्त हुई थी ।

गृहमंत्री साहू ने प्रदेश में किसी भी स्थिति में कालाबाजारी नहीं हो इस पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों और विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने अत्यावश्यक सामानों की कालाबाजारी के बारे में प्राप्त किसी भी शिकायत पर तत्काल कड़ी कार्यवाही को कहा। साहू ने बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर सख्ती बरतने तथा जरूरी सामानों के लिए खुले दुकानों पर सोशल डिस्टेन्स का कड़ाई से पालन कराने को कहा। गृह मंत्री ने रविवार को फेसबुक पेज पर लाइव आकर प्रदेश की जनता से संवाद किए थे और लोगों द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों का जवाब भी दिए थे।
लॉक डाउन से प्रभावितजनों को राशन सामग्रियां उपलब्ध करा रहे बृजमोहन

लॉक डाउन से प्रभावितजनों को राशन सामग्रियां उपलब्ध करा रहे बृजमोहन

रायपुर,कोरोना वायरस से निपटने हुए लॉक डाउन की वजह से जिन लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ऐसे लोगों को व्यक्तिगत रूप से पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मदद कर रहे है। रायपुर के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों, पार्षदों व सहयोगी कार्यकर्ता के माध्यम से रायपुर शहर के लोगों तक मॉस्क व राशन सामग्री वे भेज रहे है।
इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश कठिन दौर से गुजर रहा है। कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए देश मे लॉक डाउन किया गया है जिस वजह से सबकुछ ठहर सा गया है। ऐसे समय मे असहाय व कमजोर तबके की मदद हर नागरिक का फर्ज होता है। उसी फर्ज को हम भी निभाने का प्रयास कर रहे है।
बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सम्पूर्ण राष्ट्र को एक पालक की तरह राह दिखाते हुए सभी को एकजुट कर कोरोना से लड़ने का हौसला प्रदान कर रहे है।
उन्होंने कहा कि गरीबों को आर्थिक सहयोग,मुफ्त अनाज व उज्ज्वला योजना के लाभार्थी परिवार को मुफ्त गैस भारत सरकार प्रदान कर ही रही है। राज्य सरकार भी विभिन्न योजनाओं के साथ जनता की मदद कर रही है। परंतु इस संकटकाल में हम सभी को मिलकर जरूरतमंदों को मदद के लिए आगे रहना होगा।
आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर बृजमोहन अग्रवाल ने निवास पर भाजपा ध्वज फहराया तथा भारत माता व एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी के तैल चित्र की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने लॉक डाउन की वजह से प्रभावित हुए लोगों को चावल, दाल, आटा,दूध आदि राशन सामग्रियों का पैकेट प्रदान किया। 

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय में रहने तथा संस्थाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मुख्यालय में रहने तथा संस्थाओं के नियमित निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

रायपुर, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सभी शासकीय और मान्यता प्राप्त संस्थाओं में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं संक्रमण से बचाव के लिए सभी जिला अधिकारियों,संस्था अधीक्षकों, प्रमुखों को मुख्यालय में रहने और संस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं। जिले में पदस्थ सभी संयुक्त और उप संचालकों को भी समय-समय पर संस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने कहा गया है। सभी संस्थाओं में संक्रमण से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है। समाज कल्याण सचिव और राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रसन्ना आर. ने राज्य में पंजीकृत दिव्यांगजन की आवासीय संस्था, वृद्धाश्रम, हॉफ-वे होम एवं प्रशामक देख-रेख गृह में निवासरत आवासीय हितग्राहियों ने संक्रमण से बचाव और नियंत्रण हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा है। साथ ही संस्थाओं का निरीक्षण कर 7 अप्रैल तक प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
संस्थाओं में निवासरत हितग्राहियों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव तथा रोकथाम हेतु विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्था एवं सुचारू संचालन हेतु दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। नि:शक्त,बुजुर्गों और निराश्रित लोगों की समुचित देखभाल और सुरक्षा को देखते हुए सभी संस्था प्रमुखों को संस्था में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए हैं। विभागीय संचालनालय से अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय कार्य में लापरवाही अक्षम्य होगी तथा संस्था संचालन में किसी भी प्रकार की असुविधा-अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर इसे कदाचरण माना जाकर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत निराश्रित, नि:शक्त और बुजुर्गों के लिए कई शासकीय और मान्यता प्राप्त आवासीय आश्रम और संस्थाओं का संचालन किया जाता है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से दिव्यांगजनों और वृद्धजनों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए जिला नोडल प्राधिकृत किया गया है।

 

तब्लीगी जमातियों पर कोरबा मे जुर्म दर्ज, जानकारी छिपाने का आरोप

तब्लीगी जमातियों पर कोरबा मे जुर्म दर्ज, जानकारी छिपाने का आरोप

कोरबा, कटघोरा के पुरानी बस्ती स्थित मस्जिद में आकर ठहरे 16 जमातियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। इनमें से एक 16 वर्षीय जमाती का कोरोना पॉजिटिव आया है। तब्लीगी जमात के 50 लोग कोरबा में होम आइसोलेशन में हैं , इनकी भी रिपोर्ट अभी आनी शेष है। रामसागर पारा में एक संक्रमित युवक मिलने के बाद से प्रशासन पहले ही सतर्क है। जमाती का पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने पर प्रशासन अब और अधिक सतर्क हो गया है।
इस संबंध में एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि जमातियों ने अपनी जानकारी छिपा कर अन्य लोगों के स्वास्थ्य व जान को खतरे में डाला है। इन्होंने ने जांच के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग को सहयोग नहीं किया। लिहाजा, उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। इनके पक्ष में बयान देकर जानकारी छिपाने व सहयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
 

दिव्यांगजन और बुजुर्गों की सहायता के लिए संस्थाओं और संगठनों को जारी होंगे ई-पास

दिव्यांगजन और बुजुर्गों की सहायता के लिए संस्थाओं और संगठनों को जारी होंगे ई-पास

रायपुर, कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसी परिस्थिति में दिव्यांगजन और बुजुर्गों को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के इच्छुक गैर सरकारी संगठनों, सिविल सोसायटी संगठनों और आवासीय कल्याण संघों को लॉकडाउन में आवागमन के लिए सी.जी.कोविड-19 ई-पास की अनुमति प्रदान करने के लिए कहा है। राज्य आयुक्त ने दिव्यांग और वृद्धजन की सहायता हेतु इच्छुक सभी गैर सरकार संगठनों, सिविल सोसायटी संगठनों और आवासीय कल्याण संघों से कहा है कि वह सी.जी.कोविड-19 एप के माध्यम से आवागमन हेतु अनुमति प्राप्त कर सकते है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आवश्यक सेवा प्रदाताओं को लॉकडाउन के समय आवागमन की अनुमति के लिए सी.जी.कोविड-19 ई-पास जारी करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने वाले एनजीओं को भी ई-पास प्रदान करने का प्रावधान है। केन्द्रीय समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, नई दिल्ली ने भी दिव्यांगजन को आवश्यक सेवाओं जैसे भोजन, दवाईयों इत्यादि की पहुंच को सुलभ किए जाने हेतु गैर सरकारी संगठनों और सिविल सोसायटी संगठनों, आवासीय कल्याण संघों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने कहा है।
 

अब एयरपोर्ट प्रबंधन आने जाने वाले यात्रियों की जानकारी प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को देगा

अब एयरपोर्ट प्रबंधन आने जाने वाले यात्रियों की जानकारी प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को देगा

रायपुर, स्वास्थ्य विभाग कोरोना से लडऩे के लिए नए सिरे से तैयारी कर रहा है। जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों के डाटा को एकत्रित करने के लिए विभाग के कर्मियों को भटकना नहीं होगा। विभाग को एयरपोर्ट प्रबंधन से रोजाना 6 हजार लोगों का डेटा न्यू पॉलिसी के तहत मिलेगा। इस पॉलिसी के तहत यात्रियों का संपूर्ण ब्यौरा दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को एयरपोर्ट प्रबंधन पूरी जानकारी देगा। इससे बाहर से आने वाले कोरोना के खतरे से निपटा जा सकेगा। गौरतलब है कि सामान्य दिनों में माना एयरपोर्ट में हर दिन 54 फ्लाइट से लगभग 6000 यात्रियों का आना—जाना होता है। इनमें भारत के अलावा विदेश से आने वाले यात्री भी शामिल हैं। ऐसे में प्रत्येक यात्री की रिपोर्ट और उसकी जानकारी जुटा पाना सेल्फ रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग से संभव नहीं है। इसलिए नई रणनीति बनाई गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने एयरपार्ट प्रबंधन सहित स्वास्थ्य प्रमुखों को पहले ही इसके निर्देश दे दिए थे, लेकिन अब पूरी तरह इस पर अमल करने की तैयारी है। बहरहाल उड़ान कब से शुरू होगी इस पर संशय की स्थिति व्याप्त है। लेकिन उड़ानों के शुरू होते ही हर दिन यात्रियों की जानकारी स्वास्थ्य टीम के पास उपलब्ध होगी। यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को हर दिन की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें यात्रियों की संपूर्ण जानकारी होगी।

 

दवाईयां की होम डिलीवरी के लिए सभी 28 जिलों के मेडिकल स्टोर्स की सूची जारी

दवाईयां की होम डिलीवरी के लिए सभी 28 जिलों के मेडिकल स्टोर्स की सूची जारी

रायपुर। लॉक डाउन के दौरान लोगों को घर बैठे ही जरूरी दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए सभी 28 जिलों में सूचीबद्ध मेडिकल स्टोर्स, उनके मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप नंबर, ईमेल एड्रेस और कांटेक्ट पर्सन के नाम जारी किए गए हैं। दवाइयों की आवश्यकता होने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर घर बैठे दवाइयां प्राप्त कर सकेंगे।

 

डॉक्टर और नर्स को सांसद प्रतिनिधि बताकर धमकाया, दो मरीजों के खिलाफ मामला दर्ज

डॉक्टर और नर्स को सांसद प्रतिनिधि बताकर धमकाया, दो मरीजों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर/सूरजपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के डॉक्टर और नर्स के साथ दुव्र्यवहार करने वाले दो मरीजों के खिलाफ पुलिस ने उपचार के दौरान बाधा पहुंचाने के आरोप में एफ आइआर दर्ज किया है। खुद को दोनो ने सांसद प्रतिनिधि बताकर ऊंची पहुंच और प्रभाव का हवाला दे डाक्टर और नर्स को देख लेने की धमकी दे रहे थे। 


चिकित्सकीय कार्य में बाधा उत्पन्न होने के कारण मरीज को रिफर करना पड़ा। घटना के बाद से ही जिले के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों में नाराजगी का माहौल व्याप्त है। डॉक्टर व नर्स ने घटना की सूचना कलेक्टर एवं सीएमएचओ को भी दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में जीरजोधन नामक व्यक्ति को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ब्लीडिंग से पीडि़त था। डॉ रतन प्रसाद मिंज व स्टाफ नर्स निशा आदित्य उसके जांच व उपचार में लगे हुए थे। उसी दौरान ग्राम बुंदिया के रमेश गुप्ता व विनोद गुप्ता अस्पताल पहुंचे।

मरीज के उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर दोनों ने चिकित्सक व नर्स से दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। खुद को सांसद प्रतिनिधि और ऊंची पहुंच का हवाला देकर डॉक्टर और नर्स को देख लेने की धमकी भी दी। घटना से स्वास्थ्य कर्मचारियों में भय का माहौल निर्मित हो गया और चिकित्सक को मजबूरन मरीज को दूसरे अस्पताल के लिए रैफर करना पड़ा। चिकित्सा अधिकारी डॉ रतन प्रसाद ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अमला 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा है। उन्होंने अपनी चिंता छोड़ दी है लेकिन यदि जनता की ओर से कामकाज में ऐसा व्यवधान उत्पन्न किया जाएगा तो चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारियों का हतोत्साहित होना स्वभाविक है। चिकित्सक डॉ रतन प्रसाद द्वारा लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 186 व 34 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 
पीएम के आह्वान पर लोग जला रहे थे दिया तो उधर मोमबत्ती जलाकर जुआ खेल रहे थे 5 जुआरी, गिरफ्तार

पीएम के आह्वान पर लोग जला रहे थे दिया तो उधर मोमबत्ती जलाकर जुआ खेल रहे थे 5 जुआरी, गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जब रविवार की रात घरों की लाइट बंद कर दीया, मोमबत्ती, मोबाइल का टॉर्च जलाकर रोशनी कर रहे थे.. ठीक इसी वक्त कुछ जुआरी सरकंडा क्षेत्र में मोमबत्ती और मोबाइल की लाइट जलाकर जुआ खेल रहे थे, पुलिस को इसकी जानकारी हुई, तो घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।


देश में लॉक डाउन चल रहा है, और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है, जिसका फायदा उठाकर मौर्य कॉन्प्लेक्स की छत पर जुआ खेलते हुए ताश पर दांव लगा रहे 5 जुआरियों को सरकंडा पुलिस ने धर दबोचा है। जुआ खेलने की सूचना पर सरकंडा थाना प्रभारी शनिप रात्रे और अन्य पुलिस अधिकारियों ने छापा मारा, और मौर्य कॉम्प्लेक्स की छत पर जुआ खेल रहे प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी बाला सिंह उर्फ अमर सिंह, कतियापारा निवासी अक्षय आनंद, रामायण चौक निवासी सचिन साहू, देवन चौक चिंगराजपारा निवासी कोमल निषाद और चांटीडीह निवासी लाल पटेल को पुलिस ने पकड़ा जिनके पास से फड़ और 23,550 रुपये जप्त किए गए ।यह लोग मोमबत्ती की रोशनी में ताश खेल रहे थे। इससे पहले भी बाला सिंह ठाकुर के खिलाफ कई थानों में प्रकरण दर्ज है।
  एसडीएम ने राशन दुकान के सेल्समेन को भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

एसडीएम ने राशन दुकान के सेल्समेन को भेजा जेल, जानिए क्या है पूरा मामला

जगदलपुर। जिले के ग्राम घाटपदमुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन के विरूद्ध अनुविभागीय दण्डाधिकारी जगदलपुर जी.आर. मरकाम ने शिकायत के उपरांत जांच के पश्चात सेल्समेन हेमन्त सेठिया को धारा 151 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 

अनुविभागीय दण्डाधिकारी जी.आर. मरकाम ने बताया कि राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को आसानी से राशन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु महत्वाकांक्षी नि:शुल्क चावल वितरण एवं किफायती दर पर अन्य खाद्य सामाग्री वितरण का कार्य शुरू किया गया है। ग्राम पंचायत घाटपदमुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समेन हेमन्त सेठिया द्वारा इस योजना के अंतर्गत 74 लोगों को राशन वितरण कर निर्धारित राशि 78 रूपए के बदले 100 रूपए लिया गया है। उन्होंने बताया कि सेठिया ने सभी हितग्राहियों से 100-100 रूपए लेकर 22 रूपए की बचत राशि को वापस नहीं किया है। मरकाम ने बताया कि सेल्समेन सेठिया द्वारा हितग्राहियों के बकाया राशि को नहीं लौटाने तथा स्वंय के व्यय पर 03 हजार रूपए में तौलकर्ता रखने की जानकारी सरपंच को भी नहीं दी गई है। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के आधार पर पूरे प्रकरण के जांच के उपरांत सेठिया के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मरकाम ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार अन्य उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल एवं मई माह के लिए दो महीने का राशन वितरण का कार्य निरतंर जारी है।
कोरोना निर्देशो के अवहेलना पर कलेक्टर ने शिक्षक को किया निलंबित, जाने पूरी खबर

कोरोना निर्देशो के अवहेलना पर कलेक्टर ने शिक्षक को किया निलंबित, जाने पूरी खबर

कांकेर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नहीं करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर के.एल. चौहान ने शिक्षक परदेशी राम मण्डावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतागढ़ नियत किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।


राज्य शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को घर-घर जाकर 03 एवं 04 अप्रैल को मध्यान्ह भोजन के सूखा राशन का वितरण करने के निर्देश दिये गये थे, परन्तु अंतागढ़ विकासखण्ड के पूर्व माध्यमिक शाला बडे पिंजोडी में पदस्थ शिक्षक परदेशा राम मण्डावी जो उक्त विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के प्रभारी भी हैं, के द्वारा 02 अप्रैल को मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन वितरित करने के लिए छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाया गया और स्वयं अनुपस्थित रहे। कोरोना वायरस से बचाव के लिए शासन द्वारा दिये गये निर्देशो का पालन नहीं करने पर कलेक्टर के.एल. चौहान ने शिक्षक परदेशी राम मण्डावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बदल सकता है मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलो में कल हल्की बारिश के आसार

बदल सकता है मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन जिलो में कल हल्की बारिश के आसार

रायपुर। राज्य के बिलासपुर, रायपुर के साथ ही बस्तर संभाग के जिलों में कल एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने कल 07 अपै्रल को इन संभागों के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में दक्षिण आंध्रप्रदेश से कनार्टक तथा पश्चिमी दिशा में एक द्रोणिका बनी हुई है। यह द्रोणिका ऊपरी हवा में 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मराठवाड़ा और इसके आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से कल 07 अपै्रल को बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा फिर भी सरगुजा संभाग में मामूली वृद्धि संभावित है। इसके अलावा दुर्ग संभाग में भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना जताई गई है। इधर मौसम में आने वाले मामूली बदलाव के बीच राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान का आंकड़ा अब बढऩे लगा है। पूर्व में यह संभावना जताई जा रही थी कि अपै्रल के प्रथम पखवाड़े में अधिकतम तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होगी। लेकिन अपै्रल माह के शुरूआत के साथ ही अधिकतम तापमान में अब क्रमश: वृद्धि दर्ज की जा रही है।