BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
घर के बाहर खेल रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

घर के बाहर खेल रहे बालक पर तेंदुए ने किया हमला, हालत गंभीर

गरियाबंद। एक 8 साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मासूम गांव में ही खेल रहा था, इसी दौरान तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के ललकारने पर तेंदुआ नजदीक के पेड़ चढ़ गया। समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ पेड़ पर मौजूद है। लोगों की भीड़ ने पेड़ को घेरा हुआ है। लॉकडाउन के बीच वन विभाग से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। वहीं तेंदुआ के हमले में घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

थर्ड जेंडर, विस्थापित महिलाओं को सहयोग के लिए उठे हाथ

थर्ड जेंडर, विस्थापित महिलाओं को सहयोग के लिए उठे हाथ

धमतरी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लाँकडाऊन के चलते कई लोगों के सामने जीवन यापन कि समस्या उत्पन्न हो गई है ,जिसमे सहभागी समाज सेवी संस्था के द्वारा चिन्हित किए गए शहर तथा गावों के थर्ड जेंडर एवं अनन्य कारण से समाज की धारा मे विस्तापित महिला के रूप में संयोजित जरुरतमंद लोगों पर किसी की नजर नहीं पडने से उनके सामने जीवन यापन करने के लिए संकट जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी ,संस्था के महिला कार्यकर्ताओं के द्वारा उक्त समस्या से विधायक रँजना साहू को अवगत कराये जाने पर वे नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ,भाजयुमो नेता चेतन हिन्दुजा के साथ उन सभी से मिलकर उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि वे भी हम सब के साथ समाज के मुख्य धारा के अभिन्न अंग है ,सरकार आपके हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कई कार्य कर रही है जिसका वे लाभ उठावे विधायक ने वर्तमान में कोरोना महामारी से उत्पन्न वैश्विक संकट के लिए उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया साथ ही इस क्षेत्रों में कार्य कर रही संस्था सहभागी समाज सेवी की प्रशंसा की  उक्त कार्य मे डिपेन्द्र साहू ,सरिता यादव , अवनेद्र साहु, गोमती रजक ,कुलेश सोनी ने भी सहभागिता प्रदान की।

होम क्वारेंटाइन युवक के बाहर घूमने पर अपराध दर्ज, जाने पूरी खबर

होम क्वारेंटाइन युवक के बाहर घूमने पर अपराध दर्ज, जाने पूरी खबर

कोरबा। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस.प्रशासन सख्त हो गया है। जिसके तहत अब होम चरेंटाइन व आइसोलेशन की गाइड लाइन की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के रामपुर चौकी अंतर्गत शिवाजी नगर निवासी एक युवक भी विदेश से लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम चरेंटाइन में रखते हुए बाहर नहीं निकलने की सलाह दी थी। साथ ही गाइड लाइन के पालन का निर्देश दिया था। लेकिन वह लगातार घर से बाहर निकलकर घूम रहा था। उसके खिलाफ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने पुष्टि करने के बाद रविवार को उक्त युवक के खिलाफ  अपराध दर्ज कर लिया है। शहर में इस सप्ताह होम चरेंटाइन अवधि में बाहर घूमने वालों के खिलाफ यह चौथा मामला है।

 राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती से गली-मोहल्लों के साथ सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लॉकडाउन का पुलिस करा रही सख्ती से पालन

राजधानी रायपुर में पुलिस की सख्ती से गली-मोहल्लों के साथ सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लॉकडाउन का पुलिस करा रही सख्ती से पालन

रायपुर। राजधानी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस द्वारा शुरू की गई सख्ती का असर अब दिखने लगा है। शहर में कफ्र्यू जैसा माहौल बन गया है, इससे सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर भी लगाम लगा है। इसे देखते हुए पुलिस व जिला प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली है। 

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सुरक्षा के लिहाज से देश भर में लागू लॉकडाउन के आज 13वें दिन राजधानी रायपुर में कफ्र्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। शनिवार शाम से ही पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। इसका असर यह हुआ कि सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर सीधे लगाम कस दिया गया। सड़कों पर पुलिस जवानों की सतत पेट्रोलिंग और चौक-चौराहों पर तगड़ी मोर्चाबंदी से घरों से निकलने वालों के मन में पुलिस की कार्यवाही का भय बैठ गया है। शहर के कई इलाकों में पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को जोरदार सबक भी सिखाया है। इसके चलते अब शहर में सर्वत्र शांति छा गई है। शहर के सभी गली-मोहल्लों में बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के मन में भी पुलिस कार्यवाही का डर साफ दिखने लगा है। शहर के गली-मोहल्लों और खासकर सघन आबादी वाले इलाकों में लोग लाक डाउन की परवाह किए बगैर मोहल्लों में ही घूमते नजर आ रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस ऐसे गली-मोहल्लों में भी घूसने लगी है, जहां पुलिस कभी नहीं गई थी। पुलिस के जवान बाइक से भी पेट्रोलिंग कर रहे हैं। इससे मोहल्लों में घूमने वालों पर भी लगाम कसा है। कुल मिलाकर लॉकडाउन का अब सख्ती से पालन कराया जा रहा है। 
राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र से 139 पाव अंग्रेजी शराब जब्त, जाने पूरी खबर

राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र से 139 पाव अंग्रेजी शराब जब्त, जाने पूरी खबर

रायपुर। लाकडाउन में शराब दुकान बंद होने के कारण इन दिनों अवैध शराब की तस्करी में वृद्धि हुई है। नेवरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नरेश वर्मा आयु 21 वर्ष पिता शिवप्रसाद वर्मा निवासी ग्राम तुलसा नेवरा से अवैध रूप से मदिरा ले जाते वक्त 25 पाव शराब जब्त करने में सफलता मिली है। नेवरा थाने ने आरोपियोंं के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत मामला कायम कर मौके पर ही गिरफ्तार किया है। वहीं ग्राम तुलसा से ही छत्रपाल वर्मा आयु 27 वर्ष पिता माखनलाल वर्मा से 96 पाव अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। उक्त मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर थाना नेवरा ने आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत मामला कायम किया है। धरसींवा थाने से मिली जानकारी के  अनुसार राजेश वर्मा आयु 30 वर्ष पिता श्रवण वर्मा निवासी बंधवातालाब सड्डू से 18 पाव अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता मिली है। धरसींवा थाने ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 के तहत मामला कायम किया है। दोनों ही थाना क्षेत्रों से क्रमश: थाना नेवरा एवं धरसींवा को आरोपियों से 139 पाव अंग्रेजी शराब जब्त कर मौके पर गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 

छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज, 8 स्वस्थ होकर लौटे घर

छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज, 8 स्वस्थ होकर लौटे घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ दो कोरोना संक्रमित मरीज ही है जिनका एम्स में इलाज जारी है। इससे पूर्व 08 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके है। 


ज्ञात हो कि बीते रविवार 05 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित 4 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हुए। चारों मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना के मात्र दो संक्रमित मरीज हैं जिनका इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। इलाजरत दोनों मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार जारी है। उम्मीद है ये दोनों मरीज भी जल्द ठीक हो जाएंगे। 

छत्तीसगढ़ में 5 अप्रैल तक कोरोना वायरस के कुल 1949 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल जांच किया गया। अभी तक 1888 के परिणाम नेगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 51 की जांच जारी है। एम्स रायपुर में इलाजरत कोरोना के 5 मरीजों में से तीन मरीज पूर्णत: स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। ये तीनों स्वस्थ मरीज रायपुर के रहने वाले हैं। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाजरत एक कोरोना मरीज को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। पूरे राज्य में अब कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या सिर्फ  2 रह गई है। इन दोनों का इलाज रायपुर एम्स में जारी है।
सब के सहयोग से कोरोना को हराना है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सब के सहयोग से कोरोना को हराना है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहरी और ग्रामीण अंचलों की महिलाओं से दूरभाष पर की बातचीत

लाकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सहित शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ की ली जानकारी
पीथमपुर गांव के प्रवेश द्वार पर ग्रामीणों के स्व: स्फूर्त होकर बेरियर लगाकर निगरानी को सराहा
मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन की अपील की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आज अपने निवास कार्यालय से दूरभाष के जरिए बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने न केवल शहरी बल्कि सुदुर वनांचल की महिलाओं से चर्चा की। उन्होंने लाकडाउन की स्थिति में शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांव-गांव में स्व स्फूर्त होकर लोगों द्वारा लाकडाउन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। पीथमपुर गांवों में स्वस्फूर्त ढंग से ग्रामीणों ने बैरियर लगाकर लोगों के आने जाने पर निगरानी रख रहे हैं। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। लोगों को आसानी से सब्जी, फल, दूध और राशन सामग्री मिल रही है। कीमतें भी नियंत्रित हैं।

दूरभाष पर चर्चा के दौरान मुंगेली जिले के पीथमपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजनी साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि गावं में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन हो रहा है। गांव में दो रास्ते हैं दोनों रास्तों पर गांव के लोगों ने स्वस्फूर्त हो कर बेरियर लगाकर लोगों के आने-जाने पर निगरानी रखी जा रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से गर्भवती, शिशुवती माताओं को रेडी टू ईट फूड घर पहुंचाकर दिया जा रहा है। 6 माह से 3 वर्ष के 23, 3 वर्ष से 6 माह के 24 बच्चों तथा 60 गर्भवती माताओं 6 धात्री माताओं और 3 एनीमिक महिलाओं को रेडी टू ईट की सामग्री दी गई है। गांव में सभी लोग घर में रहते हैं। गांव में पीडीएस के माध्यम से राशन दिया जा रहा है।

कांकेर की किरण देहारी ने बताया कि घर में सभी का स्वास्थ्य ठीक है। पति पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। इस वक्त पोल्ट्री फार्म बंद है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से रेडी टू ईट का वितरण हो रहा है तथा सूखा राशन मिला है। उचित मूल्य दुकानों से 35 किलो चांवल मिला है। मुख्यमंत्री ने किरण देहारी को बताया कि राज्य शासन द्वारा दो माह का राशन मुफ्त में दिया जा रहा है। इसके लिए किसी को राशि का भुगतान नहीं करना है। आप सभी लोगों को सामाजिक दूरी और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना है।

बीजापुर जिले के ग्राम मडीपारा की गायत्री नेताम ने बताया कि लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं हो रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों और शिशुवती माताओं को पोषण आहार मिल रहा है। सरगुजा जिले के ग्राम पड़ोली नवापारा की ज्योति यादव ने बताया कि गांव में राशन बंट रहा है। लॉक डाउन से वहां किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

मुख्यमंत्री द्वारा राजनांदगांव के जीवन अपार्टमेंट में रहने वाली अनिता भदौरिया से हाल चाल पूछने पर बताया कि लाक डाउन का पूरा पालन हो रहा है। लाकडाउन से पूरा परिवार को पूरे दिन एक साथ रहने का अवसर मिला है। फल सब्जी मिलने में काई दिक्कत नहीं हो रही है। कीमतें नियंत्रित है। शासन के निर्देशों का पालन हो रहा है। हम सब को मिल कर कोरोना को पराजित करना है।

कबीर नगर रायपुर की मानसी नामदेव ने बताया कि वह स्कूल में शिक्षक है। मुख्यमंत्री ने उनके पति से भी बातचीत की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे लेबर कोर्ट में काम करते हैं। घर के काम काज में हाथ बंटा रहे हैं। सभी लोग स्वस्थ है। उनके मुहल्ले में भी लॉक डाउन का पालन हो रहा है।  

सुकमा जिले के ग्राम पेण्टा की बेद्दी सग्गो ने बताया कि गांव में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण आहार घर पहुंचाकर दिया जा रहा है। गांव में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है। शासन की योजनाओं का पूरा लाभ गांव में मिल रहा है। बिलासपुर की कल्याणी शेन्द्रे ने मुख्यमंत्री को बताया कि दैनिक जरूरतों की चीजें आसानी से मिल रही हैं। सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे है।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जानिए अब क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जानिए अब क्या कुछ है खास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में अंतर्राज्यीय आवागमन प्रारंभ करने के पूर्व पूरे देश में कोविड-19 के प्रसार की स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि अंतर्राज्यीय आवागमन आरंभ करने के पहले इस संबंध में व्यापक विचार विमर्श कर ठोस उपाय लागू किए जाने चाहिए। 


मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र में लिखा है कि देश वर्तमान में कि कोविड-19 के वायरस प्रभावित आपदा से जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ देश के सर्वप्रथम राज्यों में से एक है, जहां 18 मार्च को कोविड-19 का पहला मरीज मिलने के बाद 21 मार्च को लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि आप के निर्णय अनुसार राज्य में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति लागू रहेगी। 

बघेल ने छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के नियंत्रण के उपायों से संबंध में पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 4 अप्रैल 2020 तक कुल 1590 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1375 व्यक्ति के परिणाम नेगेटिव रहे हैं, 205 की जांच जारी है तथा 10 व्यक्ति कोविड-19 वायरस से पीडि़त पाए गए थे। इन 10 व्यक्तियों में से अब तक आठ व्यक्ति ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं तथा शेष 2 मरीजों की हालत सामान्य बनी हुई है। राज्य में अभी तक कोविड-19 वायरस से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है और ना ही कोई गंभीर रूप से संक्रमित है।

बघेल ने पत्र में बताया है कि राज्य शासन की ओर से किए गए उपायों एवं अनुशासित जन के सहयोग से अभी तक स्थिति नियंत्रण में है किंतु देश के अन्य भागों में कोविड-19 वायरस पीडि़तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। जैसे-जैसे कोविड-19 वायरस पीडि़तों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है, जैसे जैसे कोविड-19 वायरस टेस्ट की संख्या बढ़ेगी, संक्रमितों की संख्या में निरंतर वृद्धि होने की पूर्ण संभावना है। देश में यदि 14 अप्रैल के पश्चात ट्रेन, वायु यातायात एवं अंतर्राज्यीय सड़क परिवहन प्रारंभ किया जाता है, तो यह संभावना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से संक्रमित व्यक्ति आ सकते हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य को नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह की स्थितियां अन्य राज्यों में भी उत्पन्न होने की पूर्ण संभावना है।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि अंतर्राज्यीय आवागमन को प्रारंभ करने का निर्णय लेने से पूर्व व्यापक विचार विमर्श कर ऐसे ठोस उपाय कर लिए जाएं जिससे कि पूरे देश में कोविड-19 प्रसार की स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके।
प्रदेश में 13 नए डीएसपी को मिली नियुक्ति, देखे सूचि

प्रदेश में 13 नए डीएसपी को मिली नियुक्ति, देखे सूचि

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 13 उप पुलिस अधीक्षकों का पदस्थापना आदेश किया गया है। गृह(पुलिस) विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार राजेन्द्र कुमार जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर जिला कांकेर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।


इसके अलावा 13 उप पुलिस अधीक्षकों को प्रशिक्षण के बाद उनके प्रथम पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। इनमें प्रभात पटेल को महासमुन्द से नारायणपुर, सु आशा कुमारी सेन को बिलासपुर से सुकमा,  अभिनव उपाध्याय को बिलासपुर से नारायणपुर, लोकेश कुमार देवांगन को रायपुर से नारायणपुर, कुमारी उन्नति ठाकुर को दुर्ग से नारायणपुर, कुमारी कल्पना वर्मा को रायपुर से बीजापुर, अभिषेक कुमार केसरी दुर्ग से बीजापुर, कुमारी आशा रानी को राजनांदगांव से दंतेवाड़ा, भावेश कुमार समरथ को जगदलपुर से बीजापुर, जितेन्द्र कुमार चंद्रवंशी को रायगढ़ से बीजापुर, अभिषेक पैकरा को जांजगीर-चांपा से दंतेवाड़ा,  अमरनाथ सिदार को बालोद से दंतेवाड़ा और भूपत सिंह धने को कोरबा से दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।
राज्य में 26.48 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को दो माह का चावल वितरित, सार्वजनिक वितरण प्रणाली

राज्य में 26.48 लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को दो माह का चावल वितरित, सार्वजनिक वितरण प्रणाली

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश में 4 अप्रैल की स्थिति में 10 हजार 446 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के जरिए 26 लाख 48 हजार 634 राशन कार्डधारकों को अप्रैल और मई माह का खाद्यान्न वितरित किया जा चुका है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 8 हजार 856 राशन दुकानों में दो माह का और 11 हजार 953 दुकानों में एक माह का खाद्यान्न का भंडारण किया जा चुका है। प्रदेश में अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं नि:शक्तजन श्रेणी के राशन कार्डों की संख्या 56 लाख 56 हजार 346 और सामान्य (एपीएल) राशन कार्डों की संख्या 8 लाख 82 हजार 838 है। प्रदेश में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की संख्या 12 हजार 308 है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुई युवती से की बातचीत, जानिए क्या कुछ है खास बात

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना संक्रमण से ठीक हुई युवती से की बातचीत, जानिए क्या कुछ है खास बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय से राज्य में कोरोना से संक्रमित पहली युवती से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनका हालचाल जाना। युवती ने बताया कि वह अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। घर में गाईड लाईन के अनुसार क्वरेंटाईन का पालन कर रही है। युवती ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां मेडिकल टीम और राज्य शासन से भरपूर सहयोग मिला। इससे उनका और उनके परिवार का हौसला बढ़ा है।


युवती ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके तीन दोस्त कोरोना से पीडित थे, लेकिन वह सबसे पहले ठीक हुई। तीन दोस्त में एक चंडीगढ़ और एक बंगाल में एडमिट हुए थे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में दस में से सात कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए है। ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 70 है। राज्य में कोराना मरीजों की देखभाल बेहतर ढंग से हो रही है। इससे देश ही नहीं पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हो रहा है।

युवती ने कहा कि मुख्यमंत्री से लगातार मिले सहयोग से पूरे परिवार की हिम्मत बढ़ी। इसके लिए युवती ने उनके प्रति आभार भी जताया। युवती ने कहा कि आपसे बातचीत कर मेरा हौसला बढ़ गया है।  मुख्यमंत्री  बघेल ने बातचीत के दौरान उम्मीद जताई कि कोरोना से संक्रमित तीन मरीज भी जल्द ठीक होकर अपने घर लौट जाएंगे।
कोरोना पर नियंत्रण व उपचार के लिए बृजमोहन ने प्रदान किये 52 लाख रुपये

कोरोना पर नियंत्रण व उपचार के लिए बृजमोहन ने प्रदान किये 52 लाख रुपये

रायपुर,कोविड 19(कोरोना वायरस) के रोकथाम एवं उपचार हेतु पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक निधि से 51 लाख रुपये तथा व्यक्तिगत रूप से 1 लाख का योगदान दिया है।


श्री अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में 21 लाख रुपये,इस संक्रमण के उपचार एवं आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु डॉ भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय को 20 लाख रुपये तथा जिला चिकित्सालय को 10 लाख रुपये प्रदान किया है। साथ ही उन्होंने पीएम रिलीफ फंड में व्यक्तिगत रूप से 1 लाख रुपये सहायता राशि प्रदान की है।


श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए हम सभी को हर संभव यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए।
 

मौसम का मिजाज: राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

मौसम का मिजाज: राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

रायपुर। राज्य में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना जताई है। 

 

मौसम विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल अचानक घने हो सकते हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी अथवा हल्की बारिश हो सकती है। बिलासपुर संभाग के कई जिलों में तथा कुछ स्थानों पर आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसी तरह दुर्ग संभाग में भी अचानक मौसम बदल सकता है तथा बादल घने हो सकते हैं। आज कवर्धा जिले के पंडरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिणी झारखंड से ओडिशा के तटीय इलाके तथा आंध्रप्रदेश होते हुए तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है जो कि समुद्र सतह से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ और इसके आसपास के इलाकों में 2.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इधर राजधानी रायपुर सहित आसपास के इलाकों में भी देर शाम-रात तक हल्की बूंदाबांदी होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना जताई गई है। 
 मुख्यमंत्री भूपेश ने सी.जी. कोविड-19 ई-पास ऐप का किया शुभारंभ, जानिए आखिर क्या खास बात है इस एप्प में

मुख्यमंत्री भूपेश ने सी.जी. कोविड-19 ई-पास ऐप का किया शुभारंभ, जानिए आखिर क्या खास बात है इस एप्प में

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक खबर सामने आ रही है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के माना केम्प स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में जिला प्रशासन द्वारा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम के सहयोग से बनाए गए सी.जी. कोविड-19 “ई-पास“ ऐप का शुभारंभ किया। इसके जरिए 22 प्रकार की आवश्यक सेवा के परिवहन में लगे सेवा प्रदाताओं को ऑनलाइन आवागमन की स्वीकृति आसानी से मिल सकेगी। इस ऑनलाइन सिस्टम से छत्तीसगढ़ के सभी शहरों और जिलों में आने-जाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति घर बैठे प्राप्त होगी। 

पढ़िए ये भी-
आपको बता दे की (कोविड-19) ई-पास की अनुमति की पूरी प्रक्रिया अत्यधिक सरल हैै। आप play store जाकर इस लिंक को कॉपी करके सर्च के ऑप्शन पर पेस्ट करके (कोविड-19) ई-पास एप्प डाउनलोड करके इसे इंस्टॉल करना होगा। इंस्टॉल करने के बाद अपना मोबाईल नं. व ओटीपी दर्ज कर अपना आवेदन पत्र पूर्ण करना होगा। आवेदन के साथ आधार कार्ड व वाहन का नंबर भी दर्ज करना जरुरी होगा। इस ई-फार्म में आवेदक को फोटो व पहचान पत्र व सेवा प्रदाता प्रमाण भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। भरे हुए फार्म को पुलिस विभाग गुण-दोष के आधार पर स्वीकृत या अस्वीकृत करेगा। सड़क पर मौजूद पुलिस कर्मचारी इस एप्प के माध्यम से स्वीकृत आवेदनों का सत्यापन भी अपने मोबाईल के जरिए तुरंत जांच सकेंगे। यह ई-पास सब्जी, दूध, फल, दवा, अनाज की दुकानों, पेट्रोल पंप व बैंक कर्मियों के लिए अति उपयोगी हैं, जिन्हें आवश्यक सेवा प्रदाता के रुप में आवागमन की स्वीकृति आवश्यक होती हैं। एक शहर के भीतर अथवा एक से दूसरे में जाने के लिए यह पास वैधानिक अनुमति के रुप में होगी एवं यात्रा करने वाले स्वीकृति प्राप्त होने के बाद कोई असुविधा नहीं होगी।
 कोरोना कहर: मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 11 लाख रूपए

कोरोना कहर: मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 11 लाख रूपए

रायपुर| कोरोना वायरस से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए क्रेंद्र व राज्य की सरकार कई प्रयास कर रही है बता दे की केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया है और वही इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष की व्यवस्था भी की है| जिसमे देश की बड़ी हस्तियों, बॉलीवुड कलाकार, क्रिकेट खिलाड़ी और व्यापारिक संस्थानों ने सरकार की ओर मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़द स्थित श्री मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपए की मदद दी है। सीएम भूपेश बघेल ने मंदिर ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।

सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट-
आपको बता दे की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति डोंगरगढ़ द्वारा कोरोना संकट के समय में मुख्यमंत्री सहायता कोष में 11 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गयी है। मैं ट्रस्ट का आभार व्यक्त करता हूं।
NMDC ने लिखा जिला प्रशासन को पत्र, कहा- 'अस्पताल में भय का है माहौल' जानिये क्या है वजह

NMDC ने लिखा जिला प्रशासन को पत्र, कहा- 'अस्पताल में भय का है माहौल' जानिये क्या है वजह

दंतेवाड़ा। एनएमडीसी ने तबलीगी जमात के सदस्यों को दूसरी जगह शिफ़्ट करने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा है। बचेली के अपोलो हॉस्पिटल में तबलीगी जमात के 12 सदस्यों को आइसोलेट किया गया है। एनएमडीसी द्वारा लिखे गये पत्र में अस्पताल प्रबंधन और मरीज़ों में भय का हवाला देते हुए सभी को केंद्रीय विद्यालय में आइसोलेट करने की बात कही गई है।

 

जशपुर जिले में कश्मीरी युवक की जानकारी से मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर

जशपुर जिले में कश्मीरी युवक की जानकारी से मचा हड़कंप, पढ़े पूरी खबर

जशपुर। जिले के पत्थलगांव में एक कश्मीरी युवक के रूके होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों के मन में डर समा गया है। वहीं एसडीओपी ने कहा कि युवक किसी काम से यहां आया था, लेकिन डॉक डाउन के चलते वह यहां फंस गया है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। 

 

सूत्रों ने बताया कि पत्थलगांव के ग्राम तमता के ग्रामीणों को जब यह पता चला कि उनके गांव में एक कश्मीरी युवक रह रहा है तो पूरे ग्रामीणों के मन में डर समा गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ किया तो पता चला कि युवक किसी एजेंसी के काम से यहां आया हुआ था। काम में विलंब होने के कारण वह वापस नहीं लौटा था और इसी बीच देशभर में लॉकडाउन हो गया, जिसके कारण उसे यहां रूकना पड़ गया। इस बात की पुष्टि एसडीओपी ने भी कर दी है, एसडीओपी ने बताया कि युवक का मेडिकल जांच कराया गया जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। जरूरत होने पर उसे क्वांरटाइन के लिए जशपुर भेजा जा सकता है। 
राजधानी के एक मेडिकल स्टोर्स पर की गई कार्यवाई, मास्क और सैनिटाजर का कर रहा था कालाबजारी

राजधानी के एक मेडिकल स्टोर्स पर की गई कार्यवाई, मास्क और सैनिटाजर का कर रहा था कालाबजारी

रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक खबर मिल रही है की रायपुर के एक मेडिकल स्टोर्स में ड्रग विभाग की टीम ने दबिश दे कर उसके खिलाफ कार्यवाई की है| आपको बता दे की कोरोना वायरस को लेकर लॉक डाउन किए जाने के बाद से नकली सेनिटाइजर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी बीच ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार को विद्या मेडिकल स्टोर में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि यहां मुनाफाखोरी के चक्कर में मास्क और सैनिटाजर उचे दाम पर बेचे जा रहे थे। अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

जानिए पूरी खबर-
आपको बता दे की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि विद्या मेडिकल स्टोर में अधिक दाम पर मास्क और सैनिटाज़र बेचे जा रहे ​हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारी ग्राहक बनकर स्टोर पहुंचे थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने अधिकारियों को मास्क और सेनिटाइजर की कीमत अधिक बताई, जिसके बाद मेडिकल संचालक के खिलाफ कार्रवाई जारी है|
नायब तहसीलदार एवं अंतागढ़ प्रभारी तहसीलदार निलंबित, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

नायब तहसीलदार एवं अंतागढ़ प्रभारी तहसीलदार निलंबित, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

कांकेर। जिले के नायब तहसीलदार एवं अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार सतरूपा साहू को बिना पूर्व अनुमति के 19 मार्च से 30 मार्च तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर केएल चौहान ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 


नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार ध्रुव को अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार का दायित्व सौंपा गया है। नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार सतरूपा साहू का निलंबन अवधि में मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 
 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग तथा कलेक्टर कांकेर द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान अधिकारी कर्मचारियों को बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोडऩे के आदेश दिए गए हैं, इसके बावजूद नायब तहसीलदार सतरूपा साहू बिना पूर्वानुमति के 19 से 30 मार्च तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहे, जिसके कारण कलेक्टर चौहान द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
 एलपीजी गैैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, रातभर हुआ गैस का रिसाव

एलपीजी गैैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, रातभर हुआ गैस का रिसाव

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 30 पर ग्राम पंचायत कुल्हाडग़ांव के नजदीक शुक्रवार की देर शाम विशाखापट्टनम से रायपुर जा रहे भारत पैट्रोलियम कंपनी की एलपीजी गैस से भरा टैंकर वाहन क्रमांक सीजी 07 सीबी 0871 के  टैंकर का हुक टूटकर गाड़ी से नीचे गिरने से टैंकर क्रेक हो गया, जिसके कारण टेंकर से एलपीजी गैस का रिसाव होने लगा। कंपनी के विशेषज्ञों की टीम आज सुबह मौके पर पंहुचकर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के एलपीजी गैस को दूसरे टैंकर में डालने का कार्य में लगे हुए हैं। एनएच 30 पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिये जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन का चालक-परिचालक सकुशल है, चालक के अनुसार टैंकर मेंं 17 टन एलपीजी गैैस भरी होने की बात बताई जा रही है। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक द्वारा विशाखापट्टनम की कंपनी को फोन कर दुर्घटना से अवगत करवा दिया, कंपनी के द्वारा तत्काल विशेषज्ञ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था, कंपनी के विशेषज्ञों की टीम आज सुबह मौके पर पंहुचकर दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के एलपीजी गैस को दूसरे टैंकर में डालने का कार्य में लगे हुए हैं। 

लगातार कंटेनर से गैस रिसाव होने के बाद एहतियात के तौर पर थाना फरसगांव के एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक, थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू एवं अन्य पुलिसकर्मी ने सड़क के दोनों छोर पर घटनास्थल के करीब एक-एक किमी दूरी पर बैरेकेडिंग कर सभी छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। यहां तक की पुलिस द्वारा किसी को पैदल भी इस मार्ग से होकर गुजरने से रोक दिया गया है। गैस रिसाव से होने वाले खतरे को लेकर घटनास्थल पर दमकल को भी तैनात की गई है। 
राजधानी रायपुर में आज शाम 4 बजे से 48 घंटों के लिए हो सकता है कफ्र्यू जैसे हालात, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में आज शाम 4 बजे से 48 घंटों के लिए हो सकता है कफ्र्यू जैसे हालात, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सख्ती बरतने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि जिले में आज शाम 4 बजे से दो दिनों के लिए कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं।  

जिला प्रशासन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शहर की स्थिति देखने के लिए आज एसएसपी-कलेक्टर और वरिष्ठ अफसरों ने शहर में भ्रमण कर शहर के हालातों का जायजा लिया है। सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ जहां पुलिस सख्ती बरत रही है तो वहीं अब जिले में  कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं। आवश्यक कार्य निपटाने के लिए प्रशासन ने वैसे भी लोगों को काफी छूट दे रखी है। लेकिन चंद लोग इस छूट का गलत फायदा उठाते हुए सड़कों पर बेवजह घूमने निकल रहे हैं। इन चंद लोगों की गलती की सजा काफी भयावह हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।  लिहाजा इस स्थिति से निपटने एक तरह से अघोषित कफ्र्यू लागू हो सकता है। इसका प्रायोगिक परीक्षण आज शाम 4 बजे से ही किया जा सकता है जो कि आने वाले दो दिनों के लिए हो सकती है। केन्द्रीय गृहसचिव अजय भल्ला द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने का पत्र मिलने के बाद से ही आला अफसरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लिहाजा आज शाम 4 बजे से कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं, इस दौरान सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ अब और ज्यादा सख्त और त्वरित कार्यवाही होगी। 

एयर इंडिया ने घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा की बुकिंग पर 30 अप्रैल तक लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर

एयर इंडिया ने घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा की बुकिंग पर 30 अप्रैल तक लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | कोरोना वायरस के कारण एयर इंडिया ने अपनी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा पर 14 अप्रैल से बढ़ाकर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इस रोक के साथ एयर इंडिया विमान की बुकिंग भी रद्द कर दी गई है। 

सोशल मीडिया पर एयर इंडिया के प्रवक्ता द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार से 30 अप्रैल तक एयर इंडिया की सभी वाहनों की बुकिंग बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 'हम 14 अप्रैल के बाद के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 
इधर दूसरी ओर इंडिगो, स्पाइस जेट और गोएयर ने कहा है कि वे 15 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए बुकिंग कर रहे हैं। स्पाइस जेट और गोएयर ने कहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 1 मई से टिकट की बिक्री शुरू कर दी है। इंडिगो के प्रवक्ता का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फिलहाल बुकिंग नहीं होगी। फुल सर्विस कैरियर विस्तारा द्वारा भी 15 अप्रैल से यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि बुकिंग जारी रखने वाली विमान कंपनियों के प्रवक्ताओं का यह भी कहना कि सरकार के आगामी आदेश जो भी आयेंगे उसका पालन किया जाएगा। 
ज्ञातव्य है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर कामर्शियल उड़ानें 14 अप्रैल तक रोक लगी हुई हैं। 
 
कल रात 9 बजे केवल विद्युत लाईटें ही करें बंद, विद्युत अमले की अपील, पढ़ें पूरी खबर

कल रात 9 बजे केवल विद्युत लाईटें ही करें बंद, विद्युत अमले की अपील, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर |  देश में छाए कोरोना संक्रमण के मध्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर कल पांच अपै्रल को लोगों द्वारा 9 मिनट के लिए विद्युत सेवा न लेते हुए दीपक जलाकर रौशनी की जाएगी।  इसी क्रम में सीएसपीडीसीएल ने भी प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों की लाईटें बंद कर इस मुहिम में शामिल हों। 

हालांकि विद्युत विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि इस दौरान लोगों को केवल लाईटें बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्युत से चलने वाले अन्य उपकरणों के प्रयोग पर कोई आपत्ति नहीं है, केवल घरों की लाईटें बंद करना ही पर्याप्त है। ज्ञात हो कि पीएम श्री मोदी ने कल 5 अपै्रल को रात 9 बजे देशवासियों से अपने-अपने घरों की लाईटें 9 मिनट के लिए बंद करने और नौ दीपक जलाने का आव्हान किया है।  इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि इससे लोगों को इस मुसीबत से निपटने के लिए हौसला मिलेगा, प्रत्येक व्यक्ति के अंदर यह भावना जागृत होगी कि संकट की इस घड़ी में वह अकेला नहीं बल्कि पूरा देश उसके साथ है। विद्युत विभाग ने भी इस पहल  पर लोगों से अपील की है कि वे कल रात 9 बजे केवल अपने-अपने घरों की लाईटें, बल्ब आदि ही बंद करें, अन्य विद्युतचलित उपकरणों के प्रयोग पर कोई पाबंदी नहीं है। 
 
लॉकडाउन: प्याज के साथ आलू भी रूला रहा, सब्जियों के भाव भी वृद्धि, पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन: प्याज के साथ आलू भी रूला रहा, सब्जियों के भाव भी वृद्धि, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरलॉकडाउन के दौरान सब्जियों की जहां दामों में वृद्धि आई है, वहीं प्याज के साथ-साथ अब आलू के भाव भी लोगों को रूला रहा है। चिल्हर में प्याज के दाम जहां 40 रूपये प्रति किलो पहुंच गये है, वहीं आलू भी 35 से 40 रूपये प्रति किलो तक बिक रहा है। 

राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन का असर सब्जियों पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ज्यादातर सब्जियों के भाव इन दिनों बढ़े हुए है। सब्जियों के साथ-साथ प्याज और आलू के भाव में भी वृद्धि देखी जा रही है। प्याज 40 रूपये तो आलू भी 35 से 40 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गये है, जो गरीब व मीडियम वर्ग के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रोज कमाने वाले और नौकरीपेशा लोग लॉकडाउन के चलते काम पर नहीं जा पा रहे है। कई नौकरीपेशा लोगों को तो पिछले माह का वेतन तक नहीं मिल पाया है। जिससे उनके सामने सबसे ज्यादा पैसों की दिक्कत हो रही है। ऐसे हालातों में सब्जियों के साथ-साथ आलू-प्याज के भाव का बढऩा उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। 
 
घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने वाला आरोपी जेल दाखिल हुआ, जाने कहा की है ये खबर

घर में घुसकर जोर-जबरदस्ती करने वाला आरोपी जेल दाखिल हुआ, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर | शहर के धरमपुरा इलाके में रहने वाली एक महिला ने उसी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर पर उसके घर में घुसकर जोर जबरदस्ती करने का मामला कोतवाली थाना में दर्ज कराया है। देवी प्रसाद पटनायक नामक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर आज रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है। 

कोतवाली के थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धरमपुरा नंबर दो में अपने बच्चों के साथ रहने वाली पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि कल उसी कॉलोनी में रहने वाले देवी प्रसाद पटनायक नामक व्यक्ति उनके घर में अचानक आ घुसा और उनसे जोर जबस्ती करने लगा। इस दौरान बीच बचाव करने आए पीडि़ता के बच्चे से भी आरोपी देवी प्रसाद पटनायक ने मारपीट की। जिसके बाद जैसे-तैसे महिला बाहर निकलकर आरोपी को कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके विरूध्द धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड में लेकर जेल भेज दिया है।