BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
बस्तर और सरगुजा के लिए प्रावधान

बस्तर और सरगुजा के लिए प्रावधान

 बस्तर-सरगुजा ओलंपिक के लिए बजट में 5-5 करोड़ रूपए का प्रावधान

बस्तर नेट परियोजना के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान

मुख्यमंत्री बस सेवा योजना के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

होम स्टे पॉलिसी के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान

मैनपाट के लिए 5 करोड़ रूपए का प्रावधान

बकरी पालन, शूकर पालन और मधुमक्खी पालन के लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान

नारायणपुर के जाटलूर से इतामपारा-भैरमगढ़ नगढ़ 28 करोड़

नारायणपुर के कुतुल से ओरछा 20 करोड़

बीजापुर के इतुलवाड़ा से तुमनार 20 करोड़

बीजापुर के चेरपाल से गुटुमपाली 20 करोड़

दंतेवाड़ा के मुचनार से बारसूर 9 करोड़

कांकेर के ज्ञानी ढाबा चौक से दुधावा-बिरगुड़ी 11 करोड़

सुकमा के कुन्ना से मिचवार पुल 7 करोड़

एन.एच-43 लुचकी घाट से एन.एच-343 रामानुजगंज 7 करोड़

बलरामपुर-रामानुजगंज रिंग रोड 10 करोड़

जशपुर के आगडीह नीमगांव 8 करोड़

जशपुर के पण्ड्रापाठ से भड़िया 12 करोड़

भैयाथान के तेलगांव से बुंदिया चौक 7 करोड़

कोरिया से चिरमिरी 10 करोड जैसे अनेक सडकों का हम निर्माण करेंगे।

नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम बजट 5 हजार करोड़ रूपए से 35 गुना से बढ़कर वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 1 लाख 72 हजार करोड़ रूपए

नवगठित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम बजट 5 हजार करोड़ रूपए से 35 गुना से बढ़कर वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 1 लाख 72 हजार करोड़ रूपए

  बजट 2026-27

बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के लिए बजट प्रावधान

दंतेवाड़ा की एजुकेशन सिटी की तर्ज पर अबूझमाड़ और जगरगंुडा में स्थापित होने वाली एजुकेशन सिटी 100 करोड़ रूपए का प्रावधान

बस्तर और सरगुजा में अलाईट कृषि सेक्टर एवं एग्रो फोरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए 100 करोड़ रूपए का प्रावधान

कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़ और दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान

सिंचाई योजनाओं के प्रमुख प्रावधान

कांकेर में मेढकी बैराज निर्माण 400 करोड़

110 करोड़ बीजापुर में मट्टीमारका डायवर्सन योजना

बस्तर में महादेवघाट बैराज निर्माण 100 करोड़

जशपुर के पंमशाला एनीकट में लिफ्ट इरीगेशन 60 करोड़

अंबिकापुर के सरगंवा में बैराज निर्माण 20 करोड़

बैकुण्ठपुर में गेज डैम उन्नयन 10 करोड़ के कार्य शामिल हैं।

सरगुजा-जशपुर विकास प्राधिकरण तथा बस्तर विकास प्राधिकरण के लिए 75-75 करोड़ रूपए का प्रावधान

BREAKING : माना स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ जवान ने की आत्महत्या, परिसर में मचा हड़कंप

BREAKING : माना स्थित चौथी बटालियन में पदस्थ जवान ने की आत्महत्या, परिसर में मचा हड़कंप

 रायपुर। रायपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में तैनात एक जवान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। इस घटना से सुरक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक जवान की पहचान एन. आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है। वे चौथी बटालियन में पदस्थ थे और मूल रूप से जशपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दुखद घटना से जवानों और उनके परिजनों में शोक का माहौल है।
CG Budget 2026 live : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का बजट, देखें लाइव

CG Budget 2026 live : वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हैं छत्तीसगढ़ का बजट, देखें लाइव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश कर रहे हैं। सदन में बजट भाषण के दौरान राज्य की आर्थिक स्थिति, आय-व्यय का ब्यौरा और विभिन्न विभागों के लिए प्रस्तावित प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

माना जा रहा है कि इस बजट में अधोसंरचना विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल गवर्नेंस और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया जा सकता है। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना है।

इस बार बजट की केंद्रीय थीम ‘संकल्प’ रखी गई है। ओपी चौधरी ने ‘संकल्प’ शब्द का विस्तृत अर्थ समझाते हुए इसे राज्य के विकास का रोडमैप बताया। उन्होंने बताया कि ‘संकल्प’ का आशय है –
S – समावेशी विकास,
A – अधोसंरचना,
N – निवेश,
K – कुशल मानव संसाधन,
A – अंत्योदय,
L – लाइवलीहुड,
P – पॉलिसी से परिणाम तक

वित्त मंत्री ने बजट के आकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य का बजट जो कभी 5 हजार करोड़ रुपये से शुरू हुआ था, वह आज लगभग 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच गया है। उन्होंने इसे राज्य की आर्थिक प्रगति और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

बजट में विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के विकास पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरगुजा ओलंपिक और बस्तर ओलंपिक के आयोजन के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ में दो एजुकेशन सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई, जिसे शिक्षा और क्षेत्रीय विकास के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से बस्तर क्षेत्र में सस्ती इंटरनेट सुविधा बनाए रखने के लिए 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत बस्तर में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की योजना है।

पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने के लिए बस्तर और सरगुजा में होम स्टे को प्रोत्साहित करने हेतु 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, सरगुजा और बस्तर विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दी गई है।

सामाजिक कल्याण योजनाओं के तहत महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए मनेंद्रगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

राजधानी रायपुर में राज्य का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गयी है।

आज बजट से पूर्व विष्णु देव साय से  विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान बजट के प्रमुख बिंदुओं और राज्य के विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रीगण एवं वित्त सचिव मुकेश बंसल उपस्थित थे।

इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक भी शुरू हुई। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जा रही है।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब राज्य में विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और आगामी बजट प्रावधानों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति तय की जानी है। माना जा रहा है कि बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नए प्रस्तावों को भी मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, वित्तीय मामलों और राज्य हित से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

 

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर बिछ रही हैं लाशें! सदन में अपनी ही सरकार के मंत्री पर बरसे भाजपा विधायक

छत्तीसगढ़ में सड़कों पर बिछ रही हैं लाशें! सदन में अपनी ही सरकार के मंत्री पर बरसे भाजपा विधायक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों और राजधानी की लचर यातायात व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष के ही विधायक सुनील सोनी ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को कटघरे में खड़ा कर दिया। प्रश्नकाल के दौरान विधायक ने सड़क हादसों को रोकने के मास्टर प्लान और रायपुर में बंद पड़ी सिटी बसों के संचालन पर तीखे सवाल पूछे।

प्रदेश में सड़क हादसों का बढ़ता ग्राफ आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, जहां रोजाना औसतन 18-19 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। राजधानी रायपुर में सस्ती परिवहन सेवा (सिटी बस) का अभाव सीधे तौर पर मध्यम और निम्न वर्गीय नागरिकों की जेब पर असर डाल रहा है।

सदन में गूंजा मौतों का आंकड़ा: 1 साल में 6,898 जान गई

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने सदन में सरकार से पूछा कि बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में कितनी मौतें हुई हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या ठोस मास्टर प्लान है? इसके जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश करते हुए बताया कि पिछले एक साल में प्रदेश में कुल 6,898 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। मंत्री ने कहा कि यातायात सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

विधायक सुनील सोनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने राजधानी रायपुर में सुगम और सस्ते यातायात का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि शहर में कितनी सिटी बसें चल रही हैं और जनता को सस्ती परिवहन सुविधा क्यों नहीं मिल रही है? इस सवाल पर परिवहन मंत्री स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए और उन्होंने जानकारी जुटाकर उपलब्ध कराने की बात कही।

परिवहन मंत्री द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद अब देखना होगा कि विभाग रायपुर में सिटी बसों के दोबारा संचालन और ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए क्या समय सीमा तय करता है।

CG : गले में तार बांधकर इमारत से कूदा छात्र, मौके पर हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

CG : गले में तार बांधकर इमारत से कूदा छात्र, मौके पर हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र स्थित भांठागांव के अवधपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुरानीबस्ती थाना पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।

 

छात्र के इस कदम के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन

माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन

 00 मुख्यमंत्री साय का जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया

 

00 राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 
 
 

 

00 बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का लगा रहा तांता, मुख्यमंत्री ने सभी का किया आभार व्यक्त

रायपुर।
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री  साय ने अपने गृहग्राम बगिया स्थित अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री  साय के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस विशेष अवसर पर बगिया स्थित  राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय, उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत कथा का श्रवण किया तथा ईश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन से पूर्व ही उनके गृहग्राम बगिया स्थित गृहनिवास में उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों में मुख्यमंत्री से भेंट करने और उन्हें शुभकामनाएं देने को लेकर विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय एवं रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य  कृष्ण कुमार राय सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधिगण, जनप्रतिनिधि, कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, आईजी  दीपक कुमार झा, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह तथा अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्रिकेट में जिले का नाम रोशन कर चुकी छात्राओं को मुख्यमंत्री ने प्रदान की क्रिकेट किट
क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट प्रदान किया। छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें।
पारंपरिक परिधान में आए पहाड़ी कोरवा समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई
बगीचा से आए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पहाड़ी कोरवा समाज के सदस्य अपने पारम्परिक वेशभूषा एवं तीर-धनुष के साथ उपस्थित हुए, जिससे उनकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक दिखाई दी।मुख्यमंत्री  साय ने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस पर पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में उनके क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य संचालित हो रहे हैं तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उनके गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और उनके क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

 रायपुर-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों,समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर पर फलों से तौला गया।

मुख्यमंत्री  साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सहयोग से मैं अभिभूत हूँ। छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। आपका निरंतर समर्थन और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है।

*प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं*

मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगण,विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री  साय को बधाई दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल,वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, वन मंत्री  केदार कश्यप,महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही विधायकगण  धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर,पुरंदर मिश्रा,  मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब,  दीपेश साहू और  ललित चन्द्राकर सहित विभिन्न आयोग एवं मंडल के अध्यक्षों, सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

*प्रदेशभर से उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब*
मुख्यमंत्री  साय को प्रदेश के उद्योगपतियों,व्यापारी संगठनों, खेल जगत के प्रतिनिधियों,समाजिक संगठन, दिव्यांग संगठन,अल्पसंख्यक समाज, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और मीडिया जगत के वरिष्ठ जनों ने भी शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश बनाने के लिए सरकार प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रही है, और यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

*मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट धड़कन और जिंदगी मुस्कुराएगी के बच्चों संग बांटी खुशियां*

जिला प्रशासन रायपुर एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल प्रोजेक्ट धड़कन के तहत हृदय रोग की सर्जरी के बाद बच्चे पारुल, नमन शर्मा और हिमांशु ध्रुव और प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराएगी के तहत नाक की सर्जरी के बाद नन्ही प्रेमिन साहू ने भी अपने प्रिय मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री बड़ी ही आत्मीयता से इन बच्चों से मिले और उन्हें दुलारते हुए नन्हे नमन शर्मा को अपनी गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री ने छोटी सी उम्र में गंभीर बीमारियों का मुकाबला कर रहे बहादुर बच्चों का खूब हौसला बढ़ाया और बच्चों को गिफ्ट में प्रेरक किताबें भेंट की।

*प्रोजेक्ट दिव्य धुन और कला केंद्र के बच्चों ने बांधा समां*

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर प्रोजेक्ट दिव्य धुन के तहत शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय मठपुरैना के बच्चों के बच्चों ने गीतों की मधुर प्रस्तुति दी। बच्चों ने बार बार दिन ये आए, अंगना म भारत माता के चिरैया सहित जसजीत, करमा और देवार गीत से समां बांध दिया। मुख्यमंत्री साय बहुत प्रेम से बच्चों से मिले और उनकी कला को सराहा। उन्होंने बच्चों को ट्रैक सूट, लोवर टीशर्ट और प्रोत्साहन राशि भेंट की।

कला केंद्र रायपुर के बच्चे भी अपने चहेते मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। कक्षा आठवीं के विद्यार्थी नन्हे आदित्य शर्मा ने अपने द्वारा बनाया मुख्यमंत्री का स्केच उन्हें भेंट किया। वायलिन वादक बच्चे आरीव झा और अमायरा अग्रवाल, तबला वादक योगेश सिंह सहित सभी बच्चों को मुख्यमंत्री ने खूब दुलारा और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

*जन्मदिन की बधाई देने सामाजिक संगठनों और नागरिकों का लगा तांता*

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को उनके जन्मदिवस पर बधाई देने बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन और नागरिकगण पहुंचे। महिला अधिवक्ताओं ने पगड़ी पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया। सिख समाज ने मुख्यमंत्री को पवित्र कृपाण भेंटकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। शदाणी दरबार रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री को पवित्र सरोपा भेंट किया गया।

छत्तीसगढ़ रामनामी राम राम भजन संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रामनामी मुकुट और शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय की बहनों तथा रायपुर प्रेस क्लब, राज्य प्रशासनिक सेवा संघ और छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के सदस्यों ने भी जन्मदिन की बधाई की। हमर चिन्हारी साहित्य समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को उनका एक पोट्रेट भेंट किया।

 
CG : बजट सत्र में दो बड़े विधेयक लाएगी सरकार, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट

CG : बजट सत्र में दो बड़े विधेयक लाएगी सरकार, 24 फरवरी को पेश होगा राज्य का बजट

 रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार का बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण और गतिशील रहने वाला है। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष दो अहम विधेयक—छत्तीसगढ़ धर्म और स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 तथा छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक—सदन में पेश करेगा। इन विधेयकों को लेकर राजनीतिक हलकों में पहले से ही चर्चाएं तेज हो गई हैं और संभावना जताई जा रही है कि इन पर सदन में लंबी बहस हो सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार विधायक सदन में कुल 2813 प्रश्न पूछने वाले हैं, जिससे साफ है कि सत्र के दौरान विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, योजनाओं और नीतियों पर गहन चर्चा होगी।

 

प्रश्नकाल के दौरान सरकार को कई मुद्दों पर जवाब देना होगा, जिससे प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा भी होगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रश्नकाल की अहम भूमिका होती है और इससे जनता से जुड़े विषयों को सदन में उठाने का अवसर मिलता है।

रमन सिंह ने यह भी जानकारी दी कि 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओ पी चौधरी राज्य का वार्षिक बजट पेश करेंगे। बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

माना जा रहा है कि इस बार बजट में विकास, बुनियादी ढांचे, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रह सकता है। बजट सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ चुकी है और सभी की निगाहें सरकार की नीतिगत प्राथमिकताओं और नए प्रस्तावों पर टिकी हुई हैं।

 
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 83 पटवारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..!!

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 83 पटवारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..!!

अंबिकापुर। अंबिकापुर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 83 पटवारियों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण कर दिया है। कलेक्टर अजित वसंत के आदेश पर जारी सूची के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान, खासकर शहरी क्षेत्रों में पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर ग्रामीण अंचलों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि कई पटवारी सालों से एक ही हल्के में कार्यरत थे, जिससे राजस्व कार्यों की गति और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया

अधिकारियों का मानना है कि इस बदलाव से गांवों में भूमि अभिलेख दुरुस्त करने, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और अन्य राजस्व मामलों में तेजी आएगी तथा लंबित प्रकरणों का निपटारा बेहतर ढंग से हो सकेगा।

सभी स्थानांतरित पटवारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन इसे व्यवस्था सुधार और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बता रहा है।

देखें लिस्ट –

 

 
 
 
 

 

चंद्रखुरी में स्थापित होगी 51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम प्रतिमा, ग्वालियर से रवाना, रामवनगमन पथ को मिलेगी नई पहचान

चंद्रखुरी में स्थापित होगी 51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम प्रतिमा, ग्वालियर से रवाना, रामवनगमन पथ को मिलेगी नई पहचान

रायपुर। भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्थित माता कौशल्या धाम, चंद्रखुरी में शीघ्र ही 51 फीट ऊँची वनवासी स्वरूप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह विशाल प्रतिमा मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर से विधिवत रूप से रवाना हो चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा इस प्रतिमा का निर्माण किया गया है। ग्वालियर स्थित सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में महीनों की कठिन साधना और उत्कृष्ट शिल्प कौशल से तैयार यह प्रतिमा भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और कला का अद्भुत संगम प्रस्तुत करती है।

वनवासी स्वरूप में प्रभु श्रीराम की दिव्य छवि

यह प्रतिमा भगवान श्रीराम के वनवासी स्वरूप को दर्शाती है, जिसमें वे धनुष-बाण धारण किए, संयम, त्याग और मर्यादा के प्रतीक रूप में दिखाई देंगे। प्रतिमा को विशेष रूप से मजबूत और टिकाऊ ‘सेंड मिंट स्टोन’ से निर्मित किया गया है, जो अपनी मजबूती और दीर्घायु के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे श्रीराम वनगमन पथ परियोजना के अंतर्गत पूर्व में भी दो भव्य प्रतिमाएं स्थापित कराई जा चुकी हैं। इनमें शिवरीनारायण मंदिर तथा सीता रसोई प्रमुख हैं। इन स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं की कलात्मकता और आकर्षण को देखते हुए ही 51 फीट ऊँची इस प्रतिमा का निर्माण कार्य दीपक विश्वकर्मा को सौंपा गया था।

रामवनगमन पथ को मिलेगा नया आयाम

चंद्रखुरी को भगवान श्रीराम का ननिहाल माना जाता है, जहाँ माता कौशल्या का मायका स्थित है। यहां पहले से स्थापित श्रीराम प्रतिमा के स्थान पर अब यह नई विराट प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी नई ऊँचाइयों को छुएगा।
राज्य सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे श्रीराम वनगमन पथ परियोजना के तहत ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इस भव्य प्रतिमा की स्थापना से छत्तीसगढ़ आध्यात्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा।

आस्था, कला और विकास का संगम

51 फीट ऊँची यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, धार्मिक आस्था और शिल्प परंपरा का प्रतीक है। इसके स्थापित होते ही चंद्रखुरी देशभर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बन जाएगा। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

 
मुख्यमंत्री साय के स्वस्थ्य, मंगलमय, दीर्घायु जीवन के लिए काली मंदिर में हुआ यज्ञ, हवन, पूजन

मुख्यमंत्री साय के स्वस्थ्य, मंगलमय, दीर्घायु जीवन के लिए काली मंदिर में हुआ यज्ञ, हवन, पूजन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के जन्मदिन (21 फरवरी 2026) के पावन अवसर पर उनके स्वस्थ, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सामाजिक संस्था उत्कल महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित काली मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पार्षद अमर गिदवानी सहित भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सावित्री जगत ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का जीवन आदिवासी समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण एवं प्रदेश के समग्र विकास के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री साय जी गरीब आदिवासियों के मसीहा है, उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज के इस शुभ अवसर पर हम सबने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की है।

महापौर मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व प्रदेश को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री का सरल, सहज एवं जनहितैषी व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच विशेष स्थान दिलाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

पार्षद अमर गिदवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री का नेतृत्व युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से उत्कल महिला महामंच की अध्यक्ष सावित्री जगत सहित महापौर मीनल चौबे, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, पार्षद अमर गिदवानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, पार्षद अंबर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति बसंत बाग,चंदू बघेल, साजन ठाकुर, भाजपा नेता राजकुमार राठी, किशोर नायक, हेमा सागर, मेनका बघेल, संगीता मुदलियार, रेखा सोनी, सुधा, किरण बघेल, माला सोनी, तनुजा महानंद सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।

 
 
 
 जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

जन्मदिन पर सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने 62वें जन्मदिन के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना की तथा रक्तदाताओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के 62वें जन्मदिन के अवसर पर अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर तथा शिवनाथ ब्लड सेंटर द्वारा 62 लोगों के रक्तदान की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं, प्रसव एवं गंभीर बीमारियों के दौरान जब मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है, ऐसे में रक्तदान मरीजों के जीवन में नई आशा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए हैं, जिससे आवश्यकता पडऩे पर वे या उनके परिजन नि:शुल्क रक्त प्राप्त कर सकेंगे।उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा एक वर्ष में लगभग 11 हजार यूनिट रक्त संग्रह का संकल्प लिया गया है तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न ब्लड बैंकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर सुरक्षित यातायात जागरूकता अभियान का भी आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान करने तथा सड़क यातायात नियमों का हर समय पालन करते हुए जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों, चिकित्सक दल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा सहित, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण तथा अल्फा ग्लोब फाउंडेशन, रायपुर की संचालक डॉ. पूनम अग्रवाल, संस्थान के अन्य प्रतिनिधि और रक्तदाता उपस्थित थे 

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

 00 मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे: जन्मदिन बना यादगार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को जशपुर के बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ मनाया, उसने इस दिन को बच्चों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर पहुँचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दौड़ गई। वे दौड़कर उनके पास आए और कुछ ही क्षणों में पूरा वातावरण एक पारिवारिक मिलन जैसा हो गया। उस पल मुख्यमंत्री किसी पद पर आसीन व्यक्ति नहीं, बल्कि बच्चों के अपने स्नेही अभिभावक की तरह उनके बीच दिखाई दे रहे थे।

 बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार


मुख्यमंत्री  साय ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके साथ बैठकर बातें कीं। उन्होंने बच्चों के नाम पूछे, पढ़ाई के बारे में जाना, उनके सपनों को सुना और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। जब मुख्यमंत्री बच्चों से बात कर रहे थे, तब उनके चेहरे पर झलकता स्नेह और अपनत्व बच्चों के मन में गहरा विश्वास जगा रहा था। बच्चे भी पूरी सहजता से उनसे बातें करते हुए खुशी से चहकते रहे।

 बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार


आश्रम परिसर में उस समय जो दृश्य था, वह एक परिवार के बीच मनाए जा रहे उत्सव जैसा महसूस हो रहा था। मुख्यमंत्री  साय ने बच्चों को अपने हाथों से केक और चॉकलेट खिलाया। उन्होंने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें, बड़े सपने देखें और जीवन में आगे बढ़कर अपने परिवार तथा प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि आप सब बच्चों की मुस्कान मेरे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। उनके इन स्नेहपूर्ण शब्दों ने बच्चों के मन को छू लिया। बच्चों की आँखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान इस बात की गवाही दे रही थी कि यह पल उनके लिए कितना खास बन गया है। मुख्यमंत्री के रूप में स्नेही अभिभावक को अपने बीच पाकर बच्चों ने जिस खुशी और अपनत्व का अनुभव किया, वह लंबे समय तक उनकी स्मृतियों में रहेगा।

 बच्चों के चेहरों की मुस्कान बना मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार


उल्लेखनीय है कि बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं। मुख्यमंत्री का उनके बीच पहुँचकर जन्मदिन मनाना बच्चों के लिए गर्व और प्रेरणा का विशेष क्षण बन गया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा आश्रम के शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

62वें जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान  जगन्नाथ, भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी  कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में परिक्रमा कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए कहा कि जनकल्याण ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है

इस अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर  नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर  रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार

CG – चाकूबाजी से दहली न्यायधानी : इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामूली कहासुनी अचानक विवाद में बदल गई और धक्का-मुक्की के बीच हमलावरों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मारपीट और चाकूबाजी की यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के स्व लखीराम अग्रवाल आडिटोरियम के पास की है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सार्वजनिक और व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानिए क्यों हुआ विवाद?

बताया जा रहा है कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा आदित्य श्रीवास अपने दो दोस्तों के साथ भेल खाने स्व लखीराम अग्रवाल ऑडिटाेरियम के पास गया था। वहां पहले से युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी एक अन्य साथी के साथ भेल खा रहे थे। युग व वेदांत मौके पर आदित्य व उसके दोस्तों को देख गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर एक युक्क ने चाकू निकाल कर हमला शुरू कर दिया। इससे आदित्य श्रीवास व उसके दोनों दोस्तों को चोट आई। उसे तत्काल युवकों ने अस्पताल में भर्ती कराया और घर वालों को सूचना दी।

पुरानी रंजिश और विवाद ने लिया बड़ा रूप

बताया जा रहा है, आदित्य और उसके दोस्तों का युग व वेदांत गुट से विवाद हुआ था। दोनों पहले कोनी में फिर कुछ दिनों बाद राजेंद्र चौक में भिड़े गए थे। दोनों बार मामला गाली-गलौज और मारपीट तक ही रहा। लेकिन, तीसरी बार उनका विवाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। पुरानी रंजिश और विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। चाकूबाजी की इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन

ब्रेकिंग : पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, जानिए किन शर्तों का करना होगा पालन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आगामी बजट सत्र को लेकर हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा छत्तीसगढ़ विधानसभा का यह सत्र कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बिच खबर है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र में उनकी उपस्थिति की अनुमति कुछ शर्तों के आधार पर दी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, जिसमें उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी, 24 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे और 25 फरवरी को अभिभाषण पर चर्चा होगी।

पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में लेंगे हिस्सा

साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी दी की शराब घोटाले मामले में एक साल बाद जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा भी बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा की शर्तों के आधार पर कवासी लखमा बजट सत्र में हिस्सा लेंगे। उच्च न्यायालय द्वारा 3 फरवरी को कवासी को अंतरिम जमानत का लाभ दिया गया। जांच के दौरान याचिकाकर्ता के संबंध में उचित फैसला किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कवासी लखमा को 7 फरवरी को अभिमत मांगा गया और 2026 में अभिमत व्यक्त किया गया। कवासी लखमा को निम्न शर्तों के आधार पर भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है।

टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम

टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा नियम

रायपुर| राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देशभर के राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर भुगतान की व्यवस्था को सुधारना चाहता है। यही कारण है कि अब टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग गाडि़यों से नकद भुगतान लेना बंद कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शतप्रतिशत गाडि़यों में फास्टैग लगवाना भी है। एक अप्रैल से केवल फास्टैग और यूपीआई के जरिए ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इस नियम के दायरे में रायपुर- बिलासपुर से लेकर रायपुर- राजनांदगांव और महासमुंद, कोरबा, अंबिकापुर के मार्ग आएंगे।

प्राधिकरण ने संकेत दिया है कि इस पर विचार चल रहा है और जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। नए नियम के बाद टोल नाकों पर केवल डिजिटल लेन- देन हो सकेगा। माना जा रहा है कि इससे समय बचेगा और संचालन की दक्षता में सुधार होगा। इस बदलाव से माना जा रहा है कि लेन में वाहनों की कतार कम होने से भीड़भाड़ को कम किया जा सकेा।

अभी ज्यादातर वाहन चालकों की शिकायत टोल प्लाजा पर भीड़ की रहती है। भीड़ के कारण अव्यवस्था होती है और वाहन चालक समय ज्यादा लगने पर टोल प्लाजा में बिना भुगतान देने की बात पर बहस करने लगते हैं। अभी करीब 98 प्रतिशत वाहनों में फास्टैग लगाए जा चुके हैं। जबकि केंद्र सरकार का फोकस सभी वाहनों में फास्टैग लगाना है। इसके अतिरिक्त फास्टैग को समाप्त कर सैटेलाइट के जरिए वाहनों से टोल टैक्स लेने की तकनीक पर भी काम किया जा चुका है। इसके बाद टोल नाके ही खत्म कर दिए जाएंगे।

अभी जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा होता है उनसे तय टोल टैक्स का दुगुना वसूला जाता है और भुगतान नकद भी लिया जाता है। जबकि यूपीआई से भुगतान करने पर 1.25 प्रतिशत अधिक टैक्स लिया जाता है। ऐसा कर ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है। कुछ टोल प्लाजा पर यूपीआई से भुगतान की सुविधा शुरू की जा चुकी है, इस कारण नकद को बंद करने पर विचार किया जा रहा है। देशभर में अभी 1150 टोल नाकों का संचालन किया जा रहा है, इनमें एक्सप्रेस-वे के नाके भी शामिल हैं।

Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Road Accident: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

रायपुर,आरंग ।  रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब एक सफेद रंग की टाटा VISTA (वाहन क्रमांक CG04HD2156) महासमुंद से आरंग की ओर लौट रही थी। लौटते समय वाहन तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गया और रोड किनारे बने डिवाइडर व पोल से टकरा गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यह गंभीर हादसा हो गया।

हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) — दोनों निवासी सरागांव थाना छुरा (हाल परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग) — की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक थानू सतनामी (22) निवासी ओडका, थाना आरंग की भी घटना में मृत्यु हो गई।

दुर्घटना में मिथलेश धीवर (23) निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि युवक अपने घर के एक रिश्तेदार को छोड़ने महासमुंद गए थे और लौटते समय तेज गति के कारण वाहन नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद तीनों मृतकों के शवों को शवगृह भेजा गया है जबकि घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

सीएम साय के जन्मदिन पर PM मोदी का भरोसे भरा संदेश… सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

 PM Modi Birthday Wish to CM Sai: आज 21 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जशपुर जिले के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर प्रदेश की राजनीति के शीर्ष पद तक पहुंचने वाले साय का जीवन संघर्ष, संगठननिष्ठा और शांत नेतृत्व शैली का उदाहरण माना जाता है। भाजपा के आदिवासी चेहरे के रूप में उभरे साय की पहचान जमीनी नेता और संगठन के भरोसेमंद कार्यकर्ता की रही है, जिसने उन्हें मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। संगठन के तमाम नेता सीएम विष्णु देव साय को जन्मदिन को बधाई दे रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने भी खास तरीके से सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी है।

Vishnu Deo Sai Birthday: पीएम ने खास तरीके से सीएम साय को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं और लोगों के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ रहा है। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।”

CM Sai 62th Birthday: सीएम साय ने व्य्क्त किया आभार

वहीं, सीएम साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्य्क्त किया। सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, माननीय प्रधानमंत्री जी, आपके आत्मीय और स्नेहिल शुभकामना संदेश के लिए सादर आभार। आपके ओजस्वी नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र ने ही छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार को जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूँ कि आपके मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत @2047‘ के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ अपनी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समर्पित रहेगा।

बता दें कि आज  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ (तत्कालीन मध्यप्रदेश) के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम बगिया में हुआ। पिता राम प्रसाद साय किसान थे और माता जसमनी देवी गृहिणी। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े साय ने कुनकुरी से हायर सेकेंडरी तक शिक्षा प्राप्त की। 1991 में उनका विवाह कौशल्या देवी साय से हुआ। पारिवारिक रूप से भी उनका राजनीति से जुड़ाव रहा, उनके बड़े पिता नरहरि प्रसाद साय सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी विधायक रहे।

होली पर छत्तीसगढ़ से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें.. छोटे स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव, यात्रा से पहले देख लें आप भी पूरा शेड्यूल

होली पर छत्तीसगढ़ से चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें.. छोटे स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव, यात्रा से पहले देख लें आप भी पूरा शेड्यूल

 बिलासपुर: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 14 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन ने इन स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। (Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 Full List) 1 मार्च से 4 मार्च के बीच अलग-अलग दिनों में दुर्ग, बिलासपुर और गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में सहूलियत होगी और त्योहार के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा।

इन स्टेशनों पर भी होगा गाड़ियों का ठहराव (Bilaspur SECR Holi Trains List)

गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन दोनों ओर से 02-02 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से 01 और 02 मार्च (रविवार व सोमवार) को तथा वापसी में हजरत निजामुद्दीन से 02 और 03 मार्च (सोमवार व मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है। वहीं, गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 01-01 फेरों के लिए चलाई जाएगी, जो गोंदिया से 01 मार्च (रविवार) को और वापसी में छपरा से 03 मार्च (मंगलवार) को व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर रहेगा।

एमपी, बिहार के यात्रियों को होंगे सहूलियत (Holi Special Train Raipur)

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 02 मार्च (सोमवार) को गोंदिया से तथा 04 मार्च (बुधवार) को छपरा से वापसी में चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी व्हाया न्यू कटनी जंक्शन होकर संचालित होगी और इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशनों पर दिया गया है। (Chhattisgarh Holi Special Trains 2026 Full List) इसके अलावा, गाड़ी संख्या 08753/08754 दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल ट्रेन 01-01 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से 01 मार्च (रविवार) को और वापसी में मधुबनी से 02 मार्च (सोमवार) को व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव रायपुर, बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा।

देखें ट्रेनों का रुट और टाइमिंग (All Holi Trains Railway Today News)

गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन 02 मार्च (सोमवार) को गोंदिया से और 03 मार्च (मंगलवार) को पटना से वापसी में संचालित की जाएगी। यह ट्रेन व्हाया झारसुगुड़ा होकर चलेगी और इसका ठहराव डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चाम्पा और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा। वहीं, गाड़ी संख्या 08263/08264 बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी (शुक्रवार) को बिलासपुर से और 28 फरवरी (शनिवार) को चर्लपल्ली से वापसी में व्हाया बल्हारशाह होकर संचालित की जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड़सा और चांदा फोर्ट स्टेशनों पर दिया गया है।

खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.37 करोड़ स्वीकृत

खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के लिए 16.37 करोड़ स्वीकृत

 00 उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र

रायपुर। राज्य शासन ने रायपुर जिले में मुख्य जिला मार्ग उरला-पठारीडीह-बेरला मार्ग में खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 36 लाख 54 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से आज राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण किया जाना सुनिश्चित कराने को कहा है। कार्य पूर्ण किये जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी.

शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े

शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े

 00 महिला बाल विकास मंत्री ने प्रथम दिवस देखी फिल्म, युवाओं से की प्रेरणा लेने की अपील

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की प्रेरक यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ के रिलीज के पहले दिन महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने फिल्म देखी। इस फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा, संगठन की शक्ति, अनुशासन, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों की समृद्ध परंपरा का भावनात्मक एवं प्रभावशाली चित्रण किया गया है। यह फिल्म राष्ट्र जीवन में संघ के योगदान, त्याग और समर्पण की प्रेरक गाथा को दर्शाती है।

शतक फिल्म राष्ट्रसेवा का जीवंत दस्तावेज : राजवाड़े

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि रिलीज के पहले दिन ‘शतक’ फिल्म देखकर मुझे अत्यंत गर्व और आत्मिक संतोष का अनुभव हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और संगठन की शक्ति का जीवंत दस्तावेज है।  राजवाड़े ने प्रदेश के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस प्रेरणादायी फिल्म को अवश्य देखें और राष्ट्र निर्माण के इस महान विचार से प्रेरणा लें।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख का किया वितरण

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख का किया वितरण

00 17 कबीर कुटियों को मिली 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि
00 भजन, सत्संग, कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों में होगा उपयोग

रायपुर। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक  विजय शर्मा ने आज कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय में 17 कबीर कुटियों को भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए प्रत्येक कबीर कुटी को 25-25 हजार रुपए की मान से कुल 4 लाख 25 हजार रुपए की राशि का चेक वितरित किया। कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क मद से वाद्ययंत्रों के खरीदी के लिए यह स्वीकृत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा स्वीकृत यह राशि संबंधित कबीर कुटियों को आज प्रदान की गई, जिससे वहां नियमित रूप से आयोजित होने वाले भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक वाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी। 

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की कबीर कुटियों द्वारा वाद्ययंत्रों की आवश्यकता को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था। समाज की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए 17 कबीर कुटियों के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की। आज उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा विधिवत चेक वितरण कर कबीरपंथी समाज को यह सौगात प्रदान की। 

इस अवसर पर राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य श्री भगतराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, श्री भुखन साहू, श्री रामबिलास चंद्रवंशी, श्री विजय पाटिल श्री रवि राजपुत, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, श्री लाला राम साहू सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती पर किया स्मरण

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हिन्दी एवं अंग्रेजी पत्रकारिता को सशक्त स्वरूप प्रदान करने में स्वर्गीय मधुकर खेर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनोन्मुखी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता का विस्तार किया। उन्होंने आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन का ध्यान जनहित के विषयों की ओर आकर्षित किया और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मधुकर खेर की लेखनी सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़ी रही। उन्होंने प्रदेश में जिम्मेदार, मूल्यनिष्ठ और स्वस्थ पत्रकारिता की मजबूत परंपरा स्थापित करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय खेर का समर्पण, उनकी कार्यशैली और उनके उच्च आदर्श आज भी प्रदेश के पत्रकारों तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचार और सिद्धांत हमें निष्पक्ष, सशक्त एवं समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।