BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
CG – दिल दहला देने वाली घटना : पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, सुसाइड या फिर… जांच में जुटी पुलिस..!

CG – दिल दहला देने वाली घटना : पेड़ पर लटकी मिली पति-पत्नी की लाश, सुसाइड या फिर… जांच में जुटी पुलिस..!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति-पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलती मिली। महज एक साल पहले ही शादी हुई थी। दोनों ने एक ही फंदे पर झूलते मिला। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा के रहने वाले प्रकाश यादव (26) और पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि बहू ससुर से अलग रहना चाहती थी। इसी के चलते विवाद हुआ था। विवाद के बाद पति-पत्नी अपना सामान लेकर किराए के मकान से बाहर निकले। इसके बाद दोनों ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जाने पूरा मामला ?

गतौरी की रहने वाली पूर्णिमा से प्रकाश यादव की शादी तकरीबन एक साल पहले हुई थी। चिंगराजपारा से लगे कदमपारा में किराए के मकान में रहते थे। प्रकाश रोजी-मजदूरी करता था। पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होते रहता था। रविवार रात भी दंपती का इसी बात पर विवाद हो गया दोनों अलग रहने के लिए राजी भी हो गए, जिसके बाद सामान भी पैक कर लिया। सामान पैक कर दंपती बाहर निकले। फिर सड़क किनारे नीम पेड़ पर फांसी लगा ली।

फंदे पर शव लटकता देख लोगों ने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपाल को लोगों से पूछताछ की। जानकारी मिलते ही प्रकाश के पिता दिलहरण भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के गले में एक ही कपड़े का फंदा लगा था। मामले में दिलहरण यादव का बयान भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

सरकंडा पुलिस का कहना है कि लोगों से पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी घर से घूमने के लिए निकले थे। जबकि पिता घर में सो रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी ने पेड़ पर एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप...जांच में जुटी पुलिस

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप...जांच में जुटी पुलिस

 दंतेवाड़ा। जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सीढ़ियों के ग्रिल से लटका मिला छात्र
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है, जो कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का रहने वाला था। घटना आज तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र जब सुबह बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की सीढ़ियों के ग्रिल से फंदे पर लटका हुआ देखा।
इसके बाद तत्काल हॉस्टल अधीक्षक को सूचना दी गई। अधीक्षक ने पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि और जांच का दायरा
बताया जा रहा है कि रौशन के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं। छात्र द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हॉस्टल स्टाफ, सहपाठियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

CG NEWS : 2 युवकों की मौत, शराब पीकर नहाने के दौरान तालाब में डूबे …

CG NEWS : 2 युवकों की मौत, शराब पीकर नहाने के दौरान तालाब में डूबे …

 बिलासपुर। तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने निकले थे। हाथ-मुंह धोने के दौरान पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बंधवापारा का रहने वाला हिमांशु चहांदे (21) और देवरीखुर्द का रहने वाला शिवम मानिकपुरी (20) अपने पांच साथियों के साथ रविवार दोपहर में खमतराई की ओर घूमने गए थे। सभी अमहा तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठकर शराब पीते हुए बातचीत कर रहे थे। शाम करीब चार बजे हिमांशु और शिवम हाथ-मुंह धोने तालाब की ओर गए। इसी दौरान उनका पैर फिसला और दोनों गहराई में समा गए। बता दें कि जिले में इस तरह से तालाब, नदी और खदान में डूबने से तीन साल में 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

दरअसल, अमहां तालाब से मुरूम निकालने के लिए जेसीबी से लगातार खुदाई की गई है। इससे तालाब काफी गहरा हो गया है। किनारे से ही गहराई शुरू हो जाती है। रविवार दोपहर हिमांशु और शिवम अपने दोस्तों के साथ इसी तालाब पास शराब पी रहे थे। नशे में दोनों हाथ-मुंह धोने के लिए तालाब की ओर गए। जैसे ही दोनों पानी के पास पहुंचे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गहरे हिस्से में चले गए। उन्हें तैरना भी नहीं आता था। गहराई में जाते ही वे डूबने लगे। साथियों ने बचाने की कोशिश की। एक युवक पानी में उतरा, उसे भी तैरना नहीं आता था। वह भी डूबने लगा। बाकी दोस्तों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक हिमांशु और शिवम लापता हो चुके थे।

Crime : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या; शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Crime : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर महिला की गला घोंटकर हत्या; शर्ट का टूटा बटन बना सबूत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 दुर्ग।  जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसदा खार में मिली अज्ञात महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह मामला न केवल हत्या का था, बल्कि मानवीय क्रूरता और पुलिस की तकनीकी सजगता का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी महाराजा देवार उर्फ राजा (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या था पूरा मामला?

कुम्हारी थाना क्षेत्र के कैवल्य धाम के पीछे एक खेत में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामला गंभीर था क्योंकि मृतका की पहचान नहीं हो पा रही थी और हत्यारा फरार था।

100 घंटे का फुटेज 

एसपी विजय अग्रवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 विशेष टीमों का गठन किया। क्षेत्र के गली-मोहल्लों और आसपास के गांवों में 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के 100 घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) का विश्लेषण किया गया और अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी के आंकड़ों का मिलान किया गया।

शर्ट का टूटा बटन बना सबूत

पुलिस की मेहनत तब रंग लाई जब साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महाराजा देवार को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि उसने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि घटनास्थल से पुलिस को शर्ट का एक बटन मिला था, जो आरोपी के शर्ट से टूटा हुआ पाया गया। यही छोटा सा साक्ष्य आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हुआ।

NTPC में नौकरी दिलाने का झांसा इंजीनियर से 10 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

NTPC में नौकरी दिलाने का झांसा इंजीनियर से 10 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

 दुर्ग. मंत्रालय और एनटीपीसी में नौकरी लगाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को को पदमनाभपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. आरोपियों ने पहले मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 और बाद में एनटीपीसी में एई के पद पर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाकर इंजीनियर से 10 लाख लिए थे. मामले में पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र और मोबाइल जब्त किया है.

जानकारी के अनुसार, उतई क्षेत्र के बोरीगारका में रहने वाले रविकांत साहू ने ठगी की शिकायत की है. उन्होंने बताया कि न्यू आदर्श नगर में रहने वाली प्रिया देशमुख और उसके पति प्रशांत कुमार देशमुख ने मंत्रालय में सहायक ग्रेड-3 पद पर नौकरी दिलाने की बात कही थी. नौकरी लगवाने के लिए पति-पत्नी ने उनसे करीब 10 लाख रुपये ले लिए. जब रविकांत की नौकरी नहीं लगी तो उसने अपने रुपये वापस मांगे. तब पति-पत्नी ने उन्हें एनटीपीसी में एई पद पर नियुक्ति कराने का आश्वासन दिया.

आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए ई-मेल के माध्यम से एनटीपीसी के एई पद का फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेजा. जब वे ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तब पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया. इस बीच पति-पत्नी अपने ठिकाने से भाग निकले. पुलिस ने आरोपी प्रिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद रविवार को उसके पति को भी पकड़ लिया गया. पति-पत्नी को न्यायालय में पेश किया गया है.

CG : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

CG : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

 मुंगेली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत मुंगेली पुलिस ने सूखे नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले में संचालित विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के अंतर्गत थाना जरहागांव क्षेत्र में यह प्रभावी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में 01 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक शमशान घाट के पास अवैध ब्राउन शुगर बिक्री के लिए एकत्रित हो रहे हैं। सूचना मिलते ही साइबर सेल और थाना जरहागांव की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

मौके से क्या-क्या मिला?

पुलिस ने पांचों संदिग्धों की मौके पर विधिवत तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से अलग-अलग पारदर्शी जिपर पॉलिथीन में रखी 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,65,000 बताई गई है।

इसके अतिरिक्त मौके से यें बरामद

06 नग मोबाइल फोन (कीमत लगभग 50,000), होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 P 1199 (कीमत लगभग ₹65,000),1 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन (कीमत लगभग ₹1,000)जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 3,81,000 आंकी गई है।

नैनी प्रयागराज से लाकर कर रहे थे सप्लाई

पुलिस का कहना हैँ कि पूछताछ में मुख्य आरोपी समीर कश्यप ने स्वीकार किया कि वह उत्तरप्रदेश के नैनी प्रयागराज से नगद एवं ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से ब्राउन शुगर खरीदकर लाता था और अपने साथियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करता था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

दर्ज हुआ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला

थाना जरहागांव में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/2026, धारा 21 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. समीर कश्यप (24 वर्ष)
  2. सियाराम कश्यप (25 वर्ष)
  3. विरेन्द्र श्रीवास (34 वर्ष)
  4. लोकेश उर्फ लक्की कश्यप (35 वर्ष)
  5. रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा (27 वर्ष) पुलिस की अपील

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, थाना जरहागांव प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में सूखे नशे के कारोबार को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

आज होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, यहां देखें पूरा शेड्यूल

आज होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय, यहां देखें पूरा शेड्यूल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे रायपुर प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे धरसींवा और शाम 6 बजे राजधानी के शंकर नगर में होली मिलन में शिरकत करेंगे।वहीं रात करीब 7 बजे सीएम साय मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। यह होली के उत्सवों में उनकी सक्रिय भागीदारी दर्शाता है।

संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: संत परंपरा और आध्यात्मिक चेतना समाज को सही दिशा देती है, और जब शासन व्यवस्था इन मूल्यों से जुड़ती है, तो विकास और संस्कार दोनों साथ-साथ आगे बढ़ते हैं। संत कबीर की वाणी समाज को जोड़ती है, सरकार का संकल्प जनजीवन संवारता है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम नादिया स्थित कबीर मठ आश्रम में आयोजित अखिल भारतीय सद्गुरु कबीर संत सम्मेलन फाल्गुन महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर आश्रम में विकास कार्य के लिए 11 लाख रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने मठ आश्रम परिसर में स्थायी डोम निर्माण और प्रतिवर्ष आयोजन के लिए बजट में राशि का प्रावधान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम नादिया में मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की, साथ ही राजनांदगांव शहर में कबीर साहेब के नाम भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री  साय ने संत सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 202 साल पहले पूज्य सद्गुरु सेवा साहब जी ने नादिया जैसे गांव में कबीर मठ की स्थापना की। हलबा समाज के संत स्वरूप मंतू ठाकुर जी ने आश्रम की सेवा के लिए अपनी समस्त संपत्ति अर्पित कर दी।  साय ने कहा कि हलबा समाज का गौरवशाली और समृद्ध इतिहास रहा है। हलबा समाज से गेंदसिंह जी जैसे महानायक हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ में सद्गुरु कबीर के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में सद्गुरु संत कबीर का बड़ा प्रभाव है। उन्होंने अपने बचपन से ही कबीर पंथ से जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कुनकुरी में कबीरपंथ का बड़ा आश्रम है। बचपन से ही पंथ के रीति-रिवाजों से मैं भलीभांति परिचित रहा।छत्तीसगढ़ का जिला कबीरधाम सद्गुरु के नाम पर है। यहां के लोकजीवन में कबीर की वाणी का प्रभाव है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कबीर दास जी के दोहों में जीवन का संदेश है। उन्होंने ‘निंदक नियरे राखिए’ जैसे कबीर संत के दोहों को दोहराया।  साय ने कहा कि संत कबीर कहते थे कि हमारे भीतर अपनी कमियों को सुनने का साहस होना चाहिए, ताकि हम खुद को बेहतर बना सकें। उनके दोहों में आदर्श जीवन और मानव समाज के हित के संदेश हैं, इसलिए हमें कबीरदास जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, जहां की 80 प्रतिशत आबादी कृषि अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। हमने सुव्यवस्थित धान खरीदी की। धान बेचने के 48 घंटे के भीतर किसानों के खाते में राशि पहुंचे, यह सुनिश्चित किया। शनिवार को हमने 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों के खातों में कृषक उन्नति योजना के माध्यम से 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की। महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रदेश की 69 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि मोदी की गारंटी में हमने वादा किया था कि सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर 18 लाख आवास प्रदान करेंगे। हमने शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही पहली कैबिनेट बुलाकर 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दे दी। आज 8 लाख से ज्यादा मकान बन चुके हैं, जिनका गृह प्रवेश भी हो चुका है। इतना ही नहीं, बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 15,000 प्रधानमंत्री आवासों की अलग से स्वीकृति हुई है। पीवीजीटी समुदाय के लोगों के लिए अलग से 32,000 पीएम आवासों की स्वीकृति हुई है।

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि जैसे-जैसे नक्सलवाद समाप्त हो रहा है, बस्तर के पिछड़े क्षेत्रों में विकास हो रहा है। जिन गांवों में कभी सर्वे नहीं होता था, आज वहां की 7,000 से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने दो साल में 32,000 से ज्यादा नौकरियों की प्रक्रिया शुरू की। 5,000 से अधिक शिक्षकों की भर्ती निकाली जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल और माता कौशल्या का मायका है। प्रभु श्रीराम ने 14 साल में सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में बिताया। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या धाम में हमारे भांचा राम विराजमान हुए तो हमने छत्तीसगढ़ से श्रीराम लला दर्शन योजना की शुरुआत की, जिसके तहत अब तक 42,000 से अधिक लोगों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम का दर्शन कराया जा चुका है।

हमने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की भी पुनः शुरुआत की है, जिसमें 5,000 से ज्यादा लोगों को देश के 19 चिन्हांकित तीर्थस्थलों का दर्शन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है। डीएमएफ, कोयला और पीएससी घोटाले के दोषी जेल के भीतर हैं। आज राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शी व्यवस्था है, इसलिए गरीब का बेटा भी बड़ा अधिकारी बन रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यदि पूरे भारतवर्ष में देवभूमि, संस्कारभूमि और समर्पण की परंपरा की बात की जाए, तो छत्तीसगढ़ का स्थान अत्यंत विशिष्ट और सम्मानजनक है। यहां की मिट्टी में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना रची-बसी है, जो प्रदेशवासियों के जीवन और व्यवहार में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग सरल, संवेदनशील और संस्कारों से परिपूर्ण हैं, यही इस प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को भी समान महत्व दे रही है, जो छत्तीसगढ़ की पहचान को और मजबूत बनाता है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का संत-महात्माओं के प्रति गहरा सम्मान और आस्था है। ऐसा कोई दिन शायद ही गुजरता हो, जब मुख्यमंत्री निवास में किसी संत, महात्मा या आध्यात्मिक व्यक्तित्व का आगमन न होता हो। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, मार्गदर्शन और मूल्यों के संरक्षण का एक सशक्त माध्यम भी है।

सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ की धरती को रत्नगर्भा बताते हुए कहा कि हमारी धरती को समय-समय पर संतों का मार्गदर्शन मिलता रहा है। संतों की वाणी में जीवन का आदर्श और दर्शन मिलता है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं महापौर  मधुसूदन यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप गांधी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  दिनेश गांधी, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष  भरत वर्मा,श्रम मंडल के अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा, जिला पंचायत के अध्यक्ष किरण वैष्णव, डोंगरगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष रंजीता ग्राम पंचायत नदिया के सरपंच  वंदिता ठाकुर, आचार्य स्वामी मंगल साहेब,धर्माधिकारी  सत्येंद्र साहेब, डॉक्टर भागीरथी साहेब, सुश्री साध्वी सुमेधा साहेब संत  राम रतन स्वरूप साहेब, लेख चंद्र साहेब सहित अन्य गणमान्य नागरिक गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और विकास कार्यों के विस्तार के परिणामस्वरूप नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से साकार हो रहा है तथा विकसित छत्तीसगढ़ का स्वरूप स्पष्ट रूप से आकार ले रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि महासमुंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय 15 सशस्त्र माओवादियों ने आज हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। लोकतंत्र में विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने सुरक्षा, विकास और शांतिपूर्ण जीवन की राह को अपनाया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 9 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल 73 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हथियारों के साथ उनका आत्मसमर्पण इस बात का प्रमाण है कि भटके हुए युवाओं का विश्वास अब सुशासन, सुरक्षा और विकास की नीति पर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में निर्णायक कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केंद्र के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, आधारभूत अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसरों का तेजी से विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार का अटल संकल्प भयमुक्त वातावरण के साथ विकसित और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहां प्रत्येक नागरिक सम्मान और अवसर के साथ जीवन यापन कर सके। उन्होंने मुख्यधारा में लौटे सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित रेलवे स्टेशन गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर उन्होंने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए निःशुल्क बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

सिख संगत द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों एवं अन्य वाहनों के साथ  हजूर साहिब नांदेड़ (महाराष्ट्र) तथा गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब, बीदर (कर्नाटक) के लिए रवाना हुए। यह यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री  साय ने संगत को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा का संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी से जुड़े पवित्र स्थलों पर आयोजित होला मोहल्ला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति की अद्भुत परंपरा का प्रतीक है। सिख गुरुओं द्वारा स्थापित शौर्य और समर्पण की विरासत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि सिख संगत द्वारा लगातार 25वें वर्ष इस भव्य आयोजन का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सिख समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष  अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

CG- होली पर रेलवे का तोहफा! हटिया–एलटीटी रूट पर दो फेरों में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, अब टिकट की टेंशन खत्म…..

CG- होली पर रेलवे का तोहफा! हटिया–एलटीटी रूट पर दो फेरों में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, अब टिकट की टेंशन खत्म…..

 बिलासपुर. 1 मार्च 2026|होली त्योहार को देखते हुए हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटियाकी होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हटिया-एलटीटी-हटिया के मध्य 02-02 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 प्रत्येक सोमवार को दो फेरे के लिए चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 प्रत्येक बुधवार को दो फेरे के लिए चलेगी |

गाड़ियों की समय सारिणी

  • गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी होली स्पेशल ट्रेन हटिया से 02 व 09 मार्च 2026 (सोमवार) को शाम 16.20 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन मंगलवार को बिलासपुर में आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 02.55 बजे, प्रस्थान 03.00 बजे, दुर्ग आगमन 03.55 बजे, प्रस्थान 04.00 बजे, गोंदिया आगमन 05.48 बजे, प्रस्थान 05.50 बजे तथा बुधवार को 00.40 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी |
  • गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया होली स्पेशल ट्रेन एलटीटी से 04 व 11 मार्च 2026 (बुधवार) को 05.00 बजे रवाना होगी तथा मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गुरुवार को गोंदिया स्टेशन आगमन 03.08 बजे, प्रस्थान 03.10 बजे, दुर्ग आगमन 05.20 बजे, प्रस्थान 05.25 बजे, रायपुर आगमन 06.00 बजे, प्रस्थान 06.05 बजे, बिलासपुर में आगमन 07.45 बजे, प्रस्थान 08.00 तथा 18.00 बजे हटिया स्टेशन पहुंचेगी |

स्पेशल ट्रेनों में ये सुविधाएं

होली स्पेशल ट्रेनों में 01 एसएलआरडी, 04 जनरल, 07 स्लीपर, 05 एसी-III, 02 एसी-III इकॉनमी, 02 एसी-II तथा 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

स्पेशल ट्रेन का यहाँ रहेगा ठहराव

रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में राऊरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगाँव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जे.एल. दरियो को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई….

जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक जे.एल. दरियो को सेवानिवृत्ति पर दी गई गरिमामय विदाई….

 रायपुर: जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अपर संचालक  जवाहर लाल दरियो के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित संवाद के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने  दरियो को भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल ने  दरियो की सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने  दरियो को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अपर संचालक  उमेश मिश्रा ने उनके साथ कार्य के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि अविभाजित मध्य प्रदेश के इंदौर से जब उनका स्थानांतरण हुआ तो उन्होंने ही कार्यभार ग्रहण किया। अपर संचालक संजीव तिवारी ने  दरियो की सरलता और दायित्वों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपर संचालक आलोक देव ने  दरियो की जीवनी पर प्रकाश डाला।  दरियो ने इस मौके पर विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त मार्गदर्शन और सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही वह अपने दायित्वों के निर्वहन में सफल रहे हैं।

CRIME NEWS : पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में शनिवार को पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की। लेकिन हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मामले का खुलासा किया और पत्नी समेत 4 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। मामला खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा का है।

जानकारी के मुताबिक, किशोर सारथी की पत्नी रोशनी का पिछले एक साल से गांव के ही लिलेश उर्फ मुरू अफेयर चल रहा था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने किशोर सारथी (27) का रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

बॉयफ्रेंड लिलिश और उसके साथियों ने किराए की थार ली। मर्डर को हादसा दिखाने थार से बाइक सवार किशोर को टक्कर मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी

पढ़िए सिलसिलेवार हत्या की पूरी कहानी

दरअसल, 28 फरवरी की सुबह किशोर सारथी का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम और परिजन मौके पर पहुंचे।

इधर, सड़क किनारे शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मामले की गंभीरता का देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की। जांच में पता चला कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि प्लानिंग के तहत हत्या की गई है।

शक की सूई किशोर की पत्नी रोशनी पर टिकी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सच सामने आया। रोशनी ने बताया कि उसका पिछले एक साल से लिलेश उर्फ मुरू से प्रेम संबंध चल रहा था।

रोशनी और लिलेश साथ रहना चाहते थे। यह बात पति किशोर को भी पता थी, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसके अलावा किशोर रोशनी के साथ मारपीट भी करता था। पति से छुटकारा पाने के लिए रोशनी ने लिलेश संग हत्या की साजिश रची।

साली को लेने के निकला था

27 फरवरी की रात रोशनी ने साजिश के तहत पति को अपनी बहन को लाने के बहाने ग्राम बिठिया अकेले भेज दिया। रास्ते में पहले से ही लिलेश अपने 2 साथी अजय राज कुलदीप और देवेंद्र कुमार के साथ थार लेकर घात लगाए बैठा था।

टक्कर से दूर फेंकाया किशोर, तोड़ा दम

जैसे ही बाइक सवार किशोर सागौन वाटिका के पास पहुंचा तो आरोपियों ने थार से किशोर को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह दूर फेंका गया और घायल अवस्था में पड़ा। बाद में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर घसीटे जाने के निशान भी मिले।

सभी आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, आरोपी पत्नी के बताए अनुसार पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके 2 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, जिसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

CG : मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

CG : मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज लोकभवन पहुँचकर राज्यपाल रमेन डेका को उनके जन्मदिन के अवसर पर आत्मीय शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को पुष्पगुच्छ, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक ढोकरा शिल्प की आकर्षक कलाकृति तथा शॉल भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल डेका के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन तथा दीर्घायु की कामना की।

कवर्धा को मिलेगी रफ्तार: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल रंग लाई, कवर्धा बाईपास और NH-30 फोरलेन को मिली रफ्तार

कवर्धा को मिलेगी रफ्तार: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल रंग लाई, कवर्धा बाईपास और NH-30 फोरलेन को मिली रफ्तार

कवर्धा।  जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। कवर्धा–जबलपुर तथा कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण और NH-30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को 4 लेन में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं।

इस विषय पर नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा

बैठक के दौरान  गडकरी ने नवाचार की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि वे बताएंगे कि पराली से एविएशन फ्यूल कैसे तैयार किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) ने कहा कि बड़े और दूरदर्शी नेतृत्व से मिलकर नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो यह परियोजना जिले के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

CG : झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, क्लिनिक सील

CG : झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक में इंजेक्शन के बाद गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, क्लिनिक सील

 बलौदाबाजार। जिले में सर्दी-खांसी का इलाज कराने गई गर्भवती महिला की झोलाछाप डॉक्टर और सरपंच के क्लिनिक में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक उसको उल्टी हुईं और बेहोश हो गई। डॉक्टर ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेज दिया। जहां जांच में पता चला कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।

वहीं, परिजनों ने शव का बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी कहीं कोई शिकायत भी नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गई। लेकिन कैमरे पर कोई बोलने तैयार नहीं है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह जारा गांव की है

राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक को सील कर दिया है। इस दौरान क्लिनिक से भारी मात्रा में अवैध दवाइयों के साथ गांजा भी बरामद हुआ है। आरोपी डॉक्टर पिछले 20 सालों से बिना किसी मेडिकल डिग्री के यह अस्पताल चला रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अजय साहू और इंदु साहू की 2022 में शादी हुई थी। इनका ढाई साल का एक बेटा है। अभी वो दूसरी बार 4 महीने की गर्भवती थी। सर्दी-खांसी की शिकायत थी। इसलिए गुरुवार को गांव के ही बिना डिग्री वाले डॉक्टर जयंत साहू के पास इलाज के लिए पैदल पहुंची, जो छेरकाडीह जारा गांव का सरपंच भी है।

 

परिजनों के अनुसार, इंदु जब पहली बार डॉक्टर के क्लिनिक पहुंचीं तो वो वहां मौजूद नहीं थे। जिसके बाद घर लौट आई। थोड़ी देर बाद डॉक्टर के लौटने की जानकारी मिलने पर इंदु दोबारा उसके पास गई।

उल्टी की और बेहोश हो गई

डॉक्टर जयंत साहू ने बताया कि, इंदु को सर्दी-खांसी और सीने में दर्द थी, बीपी चेक किया। खाना नहीं खाई थी, इसलिए ज्यादा कुछ इलाज नहीं कर पाऊंगा बोला। वो करीब 15-20 मिनट तक उनके पास रुकीं। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने लगी।

बिना डिग्री 17 साल से कर रहा इलाज

चक्कर आने के बाद महिला गिरकर बेहोश हो गई। महिला को पानी पिलाया गया, जिससे वह कुछ देर के लिए होश में आईं, लेकिन फिर से बेहोश हो गईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी भेज दिया। डॉक्टर जयंत साहू ने स्वीकार किया है कि, उनके पास डिग्री नहीं है। करीब 17 साल से इलाज कर रहा है।

पति की गोद पर बेहोश पड़ी थी पत्नी- सास

महिला की सास कांति साहू ने बताया कि, जब उनकी बहू देर तक घर नहीं लौटी तो वह डॉक्टर के यहां देखने गई थी। वहां इंदु अपने पति की गोद पर अचेत अवस्था में थी। इसके बाद उसे तत्काल पलारी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही इंदु की मौत हो चुकी थी। महिला के नाक से झाग और खून दोनों निकला है। बीएमओ डॉ पंकज वर्मा के अनुसार महिला को लेकर अस्पताल पहुंचने वालों में कथित डॉक्टर जयंत साहू भी शामिल था।

बिना पीएम कराए शव ले गए

इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी अस्पताल के बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे महिला के शव को लाया गया था। परिवार वाले करीब 4 घंटे तक अस्पताल में ही आपस में बातचीत करते रहे। शाम 6 बजे उन्होंने पोस्टमॉर्टम न कराने का लिखित आवेदन दिया। जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

अंतिम संस्कार भी किया, कहीं कोई शिकायत नहीं

इस मामले में परिजनों ने पुलिस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। वहीं, शव ले जाने के बाद गुरुवार को ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई

राजस्व, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान क्लिनिक से भारी मात्रा में अवैध दवाइयों के साथ गांजा भी बरामद हुआ है।

नायब तहसीलदार पंकज बघेल ने बताया कि आरोपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि वह किस आधार पर बिना डिग्री के अस्पताल चला रहा था। बीएमओ डॉ. पंकज वर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी उन दवाइयों का उपयोग कर रहा था, जो केवल प्रशिक्षित डिग्रीधारी डॉक्टर ही लिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की गहन जांच कर रहा है।

 
जेल से बाहर आएंगी सौम्या चौरसिया, हाई कोर्ट ने दी बेल; 3200 करोड़ के घोटाले में थीं आरोपी

जेल से बाहर आएंगी सौम्या चौरसिया, हाई कोर्ट ने दी बेल; 3200 करोड़ के घोटाले में थीं आरोपी

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के चर्चित 3200 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे आज सार्वजनिक किया गया।

SC के निर्देश पर हुई त्वरित सुनवाई

जानकारी के अनुसार, सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप किया था। शीर्ष अदालत ने हाई कोर्ट को निर्देश दिए थे कि इस मामले की सुनवाई दो सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। इसी समयसीमा का पालन करते हुए हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनीं और अपना फैसला सुनाया।

किन शर्तों पर मिली जमानत?

सुनवाई के दौरान सौम्या चौरसिया के वकीलों ने तर्क दिया कि, इस मामले में शामिल अन्य सह-आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। ‘समानता के सिद्धांत’ के आधार पर सौम्या चौरसिया भी राहत की हकदार हैं। गिरफ्तारी और ईडी (ED) की कार्रवाई की प्रक्रिया को भी चुनौती दी गई। अदालत ने इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए उन्हें जमानत दे दी, हालांकि उन्हें कोर्ट द्वारा तय की गई कड़ी शर्तों का पालन करना होगा।

क्या था 3200 करोड़ का शराब घोटाला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में छत्तीसगढ़ में तत्कालीन सरकार के दौरान एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ था। जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने हुआ था। ED ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त इस सिंडिकेट के जरिए अवैध उगाही की गई और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

सौम्या चौरसिया को जेल से बाहर आने के लिए मुचलका और जमानत की शर्तों को पूरा करना होगा। वही इस शराब घोटाले और इससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की मुख्य सुनवाई और जांच नियमानुसार जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण एवं प्रबंध समिति की बैठक बिलासपुर में संपन्न हुआ

छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण एवं प्रबंध समिति की बैठक बिलासपुर में संपन्न हुआ

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा का शपथ ग्रहण एवं प्रबंध समिति के बैठक गुरुवार 26 फरवरी, 2026 को केशरवानी भवन, ईमलीपारा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संपन्न हुई | सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि मुनि की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उसके बाद संरक्षक प्रो महावीर प्रसाद गुप्ता जी के द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री निलेश गुप्ता को शपथ दिलाई संरक्षक प्रो अश्वनी केशरवानी जी ने प्रदेश महामंत्री राजेश गुप्ता को संरक्षक विजय केशरवानी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, घनश्याम गुप्ता जी, नरेश केशरवानी, देवेंद्र केशरवानी जी को रतनमणि केशरवानी ने मुख्य सलाहकार धीरेन्द्र केशरवानी, विशेश्वर प्रसाद केशरवानी, नेमीचंद केशरवानी, जयप्रकाश केसरवानी, कुमार बानी को, रोहित केशरवानी ने सूचना प्रसारण मंत्री (मीडिया प्रभारी) ऋषि गुप्ता, सहायक सूचना मंत्री मूलचंद्र केशरवानी को अशोक केशरवानी ने सहायक कोषाध्यक्ष शिवम् केशरवानी को एवं संरक्षक अशोक केशरवानी (मनेन्द्रगढ़) ने निलेश गुप्ता के टीम के पदाधिकारी को शपथ दिलाई | 

प्रदेश महिला सभा के संरक्षक प्रीति गुप्ता, मनीषा केशरवानी, विभा केशरवानी ने महिला समिति के प्रदेश अध्यक्ष रेखा केशरवानी एवं महामंत्री भावना केसरी को शपथ दिलाई |

प्रदेश तरुण सभा के संरक्षक मिथिलेश केशरवानी एवं सोमेश केशरवानी ने प्रदेश तरुण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मधुकर गुप्ता एवं महामंत्री चंद्रधर केसरी को शपथ दिलाई |

शपथ ग्रहण के पश्चात प्रबंध समिति की बैठक आरंभ हुई जिसमें रविवार 22 मार्च, 2026 को बिलासपुर नगर समिति के प्रस्ताव पर अखिल भारतीय केशरवानी प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक झूलेलाल मंगलम भवन, तिफरा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में रखा गया है | इस आयोजन में देश भर से 300 से ज्यादा प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ से 300 लोगों की सहभागिता सुनिश्चित होगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग विषयों पर सदस्यों ने अपनी राय रखी तथा आयोजन समिति सहित विभिन्न 12 समिति के माध्यम से कार्यक्रम को सफल करने हेतु निर्णय लिया गया | कार्यक्रम का मंच संचालन धीरेंद्र केशरवानी के द्वारा किया गया | सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई | प्रदेश महामंत्री  राजेश गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया | 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बिलासपुर नगर समाधि के अध्यक्ष हेमंत केशरवानी, सचिव रघुवीर केशरवानी एवं कोषाध्यक्ष  बसंत केशरवानी, रंजीता केशरवानी अध्यक्ष महिला सभा एवं रिचा केसरवानी सचिव महिला सभा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर एवं ग्राम सभा के सम्मानित सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 
मुख्यमंत्री साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई

 प्रोत्साहन राशि मिलने पर बसंती ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर। जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिले से वर्चुअल तौर पर जुड़े मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बस्तर जिले के मुंडापाल की महिला कृषक बसंती कश्यप से रूबरू होकर उन्हें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि मिलने की बधाई देते हुए उक्त राशि के उपयोग के बारे में पूछा। 
इस पर बसंती कश्यप ने बताया कि उनके परिवार में साढ़े तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है जिसमें धान की उन्नत खेती करते हैं। इस वर्ष 50 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए थे, जिसकी एक लाख 18 हजार रुपए राशि तुरंत बैंक खाते में जमा हुई थी। जिससे आवास बनाने और खेती किसानी के लिए उपयोग किए। आज जो प्रोत्साहन राशि 36 हजार रुपए मिली है उसे कुक्कुटपालन के विस्तार सहित होली त्योहार मनाने के लिए उपयोग करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री  साय का आभार जताया।

उन्होंने बताया कि उनका परिवार खेती किसानी के साथ ही कुक्कुटपालन भी कर रहा है जिससे अच्छी आमदनी हो रही है। इसे मद्देनजर रखते हुए अब अपने कुक्कुटपालन गतिविधि को और ज्यादा बढ़ाने का निर्णय लिया है और अब 300 से अधिक कुक्कुट रखेंगी। जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा आमदनी हो। उन्होंने शासन की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, महतारी वंदन योजना से भी लाभान्वित होने की जानकारी देते हुए किसान हितैषी फैसलों के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री  साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

263.17 करोड़ के 89 कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास से जिले को मिलेगी विकास की नई रफ्तार

होली से पहले किसानों को मिली बड़ी सौगात

बिलासपुर के रहंगी से मुख्यमंत्री ने किया प्रदेशभर के किसानों से वर्चुअल संवाद

सतनामी एवं आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए की घोषणा

रायपुर, 28 फरवरी 2026 - मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में  प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सहित अन्य अतिथियों का खुमरी और नांगर भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ‘कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान’ थीम पर आधारित वीडियो का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से मनाएं, इसलिए होली के पूर्व यह राशि प्रदान की जा रही है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई गई हैं।इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई और किसानों के खातों में राशि भी समय पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण लेने की सुविधा प्रदान की है और आज लाखों किसान किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत देने की व्यवस्था की गई है, जो अन्यत्र कहीं नहीं है। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा सहकारिता को लाभकारी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्ति की ओर है और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं। निश्चित रूप से मार्च 2026 तक  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी का संकल्प पूरा होगा। 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है और खनिजों का समुचित दोहन कर राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध क्रांति आने वाली है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया है और विगत दो वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश वादों को पूरा कर लिया गया है। राज्य में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है तथा प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी की सहभागिता से विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के संकल्प को दोहराया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने चकरभाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, मंगला में माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन तथा रहंगी के खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल एवं स्टेज निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए तथा पत्थरखान में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि उन्नति योजना का लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जी किसानों के बीच आए हैं, यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज 10 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में सीधे अंतरित की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर साल किसानों के खातों में धान की राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि धान से अधिक लाभ दलहन एवं तिलहन फसलों के उत्पादन में है और किसानों को फसल विविधीकरण अपनाना चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि खेती-किसानी में नवाचार और परिवर्तन से ही किसानों के जीवन में समृद्धि आएगी। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए भी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को मिश्रित कृषि तथा जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा राशि अंतरित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों के दर्द और मेहनत को समझते हैं और होली से पहले किसानों की मेहनत और पसीने की सौगात देने के लिए आज उनके बीच उपस्थित हुए हैं। अन्नदाताओं की मेहनत के कारण ही छत्तीसगढ़ खुशहाल है। विगत तीन वर्षों में चार लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई है तथा 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सड़क, सिंचाई सहित विकास के सभी आयामों में बेहतर कार्य हुआ है और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के साथ प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कृषि उत्पादन आयुक्त शाहला निगार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता प्रदान की जाती है, जिसका उद्देश्य उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में 25 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए किसानों को धान के साथ दलहन एवं तिलहन फसलों की ओर प्रोत्साहित किया गया है।

मुख्यमंत्री से संवाद कर किसानों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के किसान हितग्राहियों से संवाद किया। जगदलपुर की महिला हितग्राही बसंती कश्यप ने बताया कि उनके खाते में 36 हजार रुपए की राशि आई है, जिससे वे होली का त्योहार अच्छे से मनाएंगे। कोरबा जिले के पहाड़ी कोरवा हितग्राही सुखन साय ने बताया कि उन्होंने 73 क्विंटल धान बेचा था और 53 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि इस राशि  को वे घर बनाने में खर्च करेंगे। जांजगीर जिले के किसान समर्थ सिंह ने बताया कि उन्हें 1 लाख 41 हजार रुपए अंतर की राशि मिली है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष  रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि उत्पादन आयुक्त शाहला निगार, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, संचालक कृषि  राहुल देव, कमिश्नर सुनील जैन, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री श्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में की 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित

 छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, 28 फरवरी 2026- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित बालाजी हॉस्पिटल परिसर में 200 बिस्तरीय अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान बालाजी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की। साथ ही उन्होंने कैंसर अस्पताल के नवनिर्मित इकाइयों का शुभारंभ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं और राज्य गठन के समय जहां प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं बीते वर्षों में 14 से 15 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने 5 से 6 नए अत्याधुनिक अस्पतालों का शुभारंभ किया है, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर अपस्ताल में मरीजों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक दिक्कतें भी कम होगी। 

इस अवसर पर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. तेजस नायक, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नीता नायक,  आर. के. नायक, सत्यवती नायक तथा अस्पताल प्रबंधन और अधिकारी-कर्मचारी और आमजन उपस्थित थे।

मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का बड़ा खुलासा, 46 लाख नगद समेत हथियार बरामद

मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का बड़ा खुलासा, 46 लाख नगद समेत हथियार बरामद

 गरियाबंद, 28 फरवरी 2026। थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बड़ेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए नगद, हथियार और इलेक्ट्रॉनिक सामान को जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम तथा डीआरजी धमतरी की संयुक्त कार्रवाई में बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन Communist Party of India (Maoist) से जुड़े आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। चिन्हित स्थानों की सघन तलाशी के दौरान डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प की गई ₹46,31,500 (छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ रुपये) नगद राशि सहित बड़ी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद की

बरामद सामग्री में शामिल:
• 01 भरमार बंदूक
• 33 भरमार राउंड
• 01 सुरका रायफल
• 32 बीजीएल सेल
• 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल
• 10 इंसास राउंड
• 11 एसएलआर राउंड
• 45 एके-47 राउंड
• 41 .303 राउंड
• 23 सिंगल शॉट राउंड
• 26 नग 12 बोर राउंड
• 13 इलेक्ट्रॉनिक व 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर
• भारी मात्रा में नक्सली साहित्य व अन्य सामग्री

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति के प्रभाव से कई माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जनवरी 2026 तक धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय सूचीबद्ध माओवादियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है।

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime : “ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर और गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सकरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मेण्ड्रा रोड स्थित आसमा सिटी में घेराबंदी कर हामिद अंसारी को पकड़ा। उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में अमन तिवारी और ईशांत सिंह मंडलोई का नाम सामने आया। ईशांत के मकान से 25 ग्राम गांजा, 4 चिलम और लाइटर बरामद किया।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में इतने डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम का हाल…..

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दी दस्तक, आने वाले दिनों में इतने डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जाने मौसम का हाल…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दस्तक दे दी है और आने वाले 6 दिनों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। हवा की औसत गति करीब 2 किमी प्रतिघंटा रही तथा आर्द्रता सुबह 50 प्रतिशत और शाम को 25 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर पर 70 डिग्री पूर्व और 35 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में 28 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम में अगले 6 दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि का दौर लगातार बने रहने की संभावना है, लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

राजधानी रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

 

CG – यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, जताई जा रही ये आशंका

CG – यूथ कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, जताई जा रही ये आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां यूथ कांग्रेस नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को अज्ञात उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने अज्ञात उपद्रवियों द्वारा पेट्रोल डालकर आगजनी की आशंका जताई है। कांग्रेस नेता ने इसे पुलिस की लापरवाही बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं से डीडीनगर थाने पहुंचने का आह्वान किया गया है। आज दोपहर 12 बजे महादेव घाट रोड स्थित थाने में प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।