नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सीएम साय ने स्व निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि

सीएम साय ने स्व निखिल कश्यप को दी श्रद्धांजलि

 शोक संतप्त परिजनों से की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को रायपुर स्थित विधायक कॉलोनी में आयोजित शोक सभा में शामिल होकर वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे एवं बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के सुपुत्र स्वर्गीय निखिल कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्व. निखिल कश्यप की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री साय ने इस दुःखद अवसर पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व आम नागरिक उपस्थित थे।

मेडिकल स्टोर की आड़ में हो रही थी नशीली दवाओं की बिक्री: फूड एंड ड्रग विभाग की जांच में हुआ खुलासा

मेडिकल स्टोर की आड़ में हो रही थी नशीली दवाओं की बिक्री: फूड एंड ड्रग विभाग की जांच में हुआ खुलासा

 जांजगीर-चांपा। जिले में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में सामने आया है कि कई मेडिकल स्टोर्स द्वारा बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेची जा रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने जांजगीर, शिवरीनारायण और सक्ती के 14 मेडिकल दुकानों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दुकानों पर दवाओं की खरीद और बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड अधूरा है। कई जगहों पर स्टॉक बुक और रजिस्टर समय पर अपडेट नहीं किए गए थे। कुछ मामलों में बार-बार उन्हीं संदिग्ध ग्राहकों को नशीली दवाएं बेचे जाने के भी प्रमाण मिले हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्यवाही औषधि निरीक्षकों की एक संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस दौरान 14 मेडिकल दुकानों को नोटिस जारी किए हैं। उनमें महेश मेडिकल, सुभाष मेडिकल, अशोक मेडिकल, नावेल्टी मनिहारी, राजू किराना, यादव जनरल, अरविंद मेडिकल, आर.के. मेडिकल, अनिल मेडिकल, कृष्णा मेडिकल, सोनकेसरिया मेडिकल, आनंद मेडिकल, श्री बालाजी मेडिकल और यश ट्रेडर्स शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान इन मेडिकल दुकानों में रखी गई कॉस्मेटिक सामग्री की बिक्री और गुणवत्ता से संबंधित जानकारी भी एकत्र की गई। संदेह के आधार पर कुछ उत्पादों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए रायपुर की लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यकता अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला औषधि निरीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल किसी भी मेडिकल संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा पूरे जिले में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे हमेशा प्रमाणित और जांचे-परखे उत्पाद ही खरीदें, जिससे स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से बचा जा सके और यदि कहीं भी संदिग्ध तरीके से नशीली दवाओं की बिक्री होती दिखे, तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। इसके लिए औषधि नियंत्रण विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर 9340595974 भी जारी किया है।

CG : महादेव घाट घूमने गई 4 नाबालिग लड़कियां नागपुर रेलवे स्टेशन में मिली, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर बुलाया था मुंबई

CG : महादेव घाट घूमने गई 4 नाबालिग लड़कियां नागपुर रेलवे स्टेशन में मिली, इंस्टाग्राम वाले दोस्त ने हीरोइन बनाने का झांसा देकर बुलाया था मुंबई

 दुर्ग। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 जुलाई को चार नाबालिग लड़कियां रायपुर के महादेव घाट घूमने गई थीं, लेकिन इसके बाद वे अचानक लापता हो गईं। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तब अभिभावकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने चारों नाबालिग लड़कियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया और दुर्ग लाया जा रहा है।

दरअसल मामले की गंभीरता को देखते हुए सुपेला पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। पुलिस ने सबसे पहले लड़कियों के मोबाइल लोकेशन और महादेव घाट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जांच में यह बात सामने आई कि सभी युवतियां ट्रेन से मुंबई की ओर रवाना हुई हैं। वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ और मोबाइल डेटा की जांच से यह भी खुलासा हुआ कि इन चारों लड़कियों की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो खुद को मुंबई का निवासी बता रहा था। उस युवक ने ही उन्हें घूमने और हीरोइन बनाने का झांसा देकर मुंबई बुलाया था।पुलिस ने तत्काल नागपुर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त प्रयास किए, जिसके बाद चारों नाबालिग युवतियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। उन्हें अब दुर्ग लाया जा रहा है, जहां उनसे और अधिक पूछताछ की जाएगी ताकि इस मामले में शामिल युवक और संभावित नेटवर्क का पता चल सके।सीएसपी तिवारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखें, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। सोशल मीडिया पर बढ़ती दोस्ती और आकर्षक झांसे, बच्चों को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। पुलिस अब इस मामले में मुंबई लिंक को लेकर आगे की जांच कर रही है।

 
CG -नकली पनीर का गोरखधंधा फिर बेनकाब : राजधानी में पकड़ी गई नकली पनीर की बड़ी खेप, 1535 KG नकली पनीर जब्त

CG -नकली पनीर का गोरखधंधा फिर बेनकाब : राजधानी में पकड़ी गई नकली पनीर की बड़ी खेप, 1535 KG नकली पनीर जब्त

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,500 किलो से अधिक नकली पनीर जब्त किया है। इसी दिन फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने गुढ़ियारी, भाठागांव, टाटीबंध और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित फिनाइल व एसिड निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। इन दोनों मामलों में भारी मात्रा में नियमों के विरुद्ध और खतरनाक सामग्री को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।

1500 किलो से ज्यादा स्टॉक सीज, नमूने जांच के लिए भेजे गए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ पांडे, एहसान तिग्गा और सतीश राज की टीम ने सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन और भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 1,535 किलोग्राम पनीर जब्त किया। यह स्टाक श्रीडेरी एंड स्वीट्स, बोरिया खुर्द से जुड़ा हुआ पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये बताई जा रही है।

पूछताछ के दौरान प्रोपराइटर सौरभ शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनकी मौजूदगी में लूज पनीर, मैजिक मलाई पनीर (पैक्ड) और सुधा अमृत पनीर (पैक्ड) के विधिक नमूने एकत्र किए गए। पनीर का यह पूरा स्टॉक नियमानुसार सील कर परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही शहर के 10 अन्य प्रतिष्ठानों में भी रेंडम जांच की जा रही है।

खतरनाक फिनाइल फैक्ट्रियों में एसिड निर्माण का खुलासा

इसी दिन फूड एंड ड्रग विभाग की टीम ने गुढ़ियारी, भाठागांव, टाटीबंध और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित फिनाइल व एसिड निर्माण इकाइयों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि इन फैक्ट्रियों में फिनाइल के साथ-साथ तेजाब (एसिड) भी तैयार किया जा रहा था, जो पूरी तरह नियमों के विरुद्ध था। इन रसायनों में कोई भी लेबल, चेतावनी संकेत या रासायनिक संतुलन नहीं था।

तेजाब अत्यंत संक्षारक (कार्रोसिव) था, जो त्वचा, आंखों व श्वसन तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। बिना सुरक्षा उपायों के ये उत्पाद तैयार किए जा रहे थे, जिससे आम नागरिकों की जान-माल को खतरा हो सकता था। विभाग ने संबंधित फैक्ट्रियों को सील कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

फिर बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें : रायपुर से गुजरने वाली ये 22 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी सूची

फिर बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें : रायपुर से गुजरने वाली ये 22 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी सूची

 रायपुर। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों को बड़ा झटका दिया है, रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक बिलासपुर रेल मंडल में चौथी रेल लाइन को जोड़ने और नॉन-इंटरकनेक्टिविटी से जुड़ा कार्य होने के कारण रायपुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि दर्जनभर ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा।

इसके साथ ही रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का कार्य भी इसी दौरान किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें से अब तक 150 किलोमीटर से अधिक का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस परियोजना के अंतर्गत किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ा जाएगा

हावड़ा-मुंबई रूट के यात्रियों को होगी परेशानी

अगस्त माह में किए जा रहे ट्रैक कार्यों के कारण हावड़ा से मुंबई के बीच प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुल 22 के रद्द होने से अनुमानित 50 हजार से अधिक यात्रियों को यात्रा में कठिनाई हो सकती है।

रद्द की गई ट्रेनों में

  • हावड़ा-मुंबई मेल, पुणे-हटिया एक्सप्रेस

  • शालीमार एक्सप्रेस

  • कुर्ला एक्सप्रेस

  • सांतरागाछी एक्सप्रेस

पैसेंजर गाड़ी भी रहेगी रद्द

  • 24 से 27 अगस्त, तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

  • 24 से 27 अगस्त, तक बिलासपुर से 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

  • 24 से 27 अगस्त, तक रायगढ़ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

  • 23 से 26 अगस्त, तक बिलासपुर से 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

रद्द रहेगी यह एक्सप्रेस

  • 23 से 26 अगस्त, तक टाटा से 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 24 से 27 अगस्त, तक को बिलासपुर से 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 23 अगस्त, को सांतरागाछी से 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 25 अगस्त, को पुणे से 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 22 अगस्त, को हावड़ा से 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

  • 24 अगस्त, को मुंबई से 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।25 अगस्त, को हटिया से 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

CG : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तालाब किनारे पेड़ पर झूलता मिला शव

CG : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तालाब किनारे पेड़ पर झूलता मिला शव

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम नगपुरा में एक 27 वर्षीय अविवाहित युवक हिरेंद्र वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव गांव के तालाब के किनारे पीपल के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने पीपल के पेड़ से युवक को लटका देखा। जिसके बाद तत्काल ग्रामीणों ने हिरेंद्र वर्मा के पिता नंदकुमार वर्मा को दी। सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

परिजनों ने बताया कि, हिरेंद्र वर्मा अविवाहित थे और गांव में ही कृषि कार्य और (रोपा) लगाने का ठेकेदार के रूप में काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था और शराब पी रहा था। फ़िलहाल अभी आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।

Breaking : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बुलेट

Breaking : मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराई बुलेट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है, यहाँ आये दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गंवा रहें है. इसी बीच दर्दनाक एक्सीडेंट में वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे 19 वर्षीय निखिल कश्यप की मौत हो गई. मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का मामला. मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत नवा रायपुर में सुबह करीबन 8 बजे बाइक के डिवाइडर से टकराने से निखिल कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

छत्तीसगढ़ की पहली पारम्परिक लोक पर्व हरेली, जानिए क्यों विशेष है यह त्यौहार

छत्तीसगढ़ की पहली पारम्परिक लोक पर्व हरेली, जानिए क्यों विशेष है यह त्यौहार

 रायपुर। Hareli 2025 : भारत विविधताओं का देश है। भारत देश में एक नीले आसमान के नीचे कई समृद्ध संस्कृति फल-फूल रही हैं। भारत की अनेकताओं में कुछ त्यौहार ऐसे हैं ,जो सारे देश को एक साथ जोड़ते हैं। छत्तीसगढ़ संस्कृति में त्यौहारों, पर्वो का विशेष महत्व है । इन त्यौहारों के क्रम में पहला त्यौहार हरेली का है । इसलिये कहा गया छत्तीसगढ़ संस्कृति परम्परा का त्यौहार हरेली । हरेली त्यौहार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या में मनाया जाता है । हरेली त्यौहार किसान और सभी छत्तीसगढ़वासियो का त्यौहार है । हरेली मतलब प्रकृति के चारों तरफ हरियाली से है । किसान खेत में जुताई-बोआई, रोपाई, बियासी के कार्य पूर्ण करके इस त्यौहार का मनाता है ।

हरेली त्योहार की जड़ें छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि विरासत में हैं, जहाँ इसे लंबे समय से कृषि देवताओं के प्रति सम्मान के रूप में मनाया जाता रहा है। मानसून की शुरुआत में मनाया जाने वाला हरेली, बुवाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और लोगों और उनकी ज़मीन के बीच गहरे बंधन को दर्शाता है। पीढ़ियों से चला आ रहा यह त्यौहार पारंपरिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों को कायम रखता है और इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान की एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है।

प्रकृति की पूजा का विधान

हरेली मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है, जो ज़मीन और जीवन को सहारा देने वाले औज़ारों के प्रति कृतज्ञता की भावना को उजागर करता है। परंपरागत रूप से इस त्योहार को सांप्रदायिक संबंधों को मज़बूत करने और कृषि एवं प्राकृतिक दुनिया की देखरेख करने वाली दिव्य शक्तियों का सम्मान करने के एक तरीके के रूप में देखा जाता है। सावन माह की अमावस्या पर होने वाली हरेली त्यौहार को साल की पहली त्यौहार के रूप में मनाते हैं। लगातार बारिश से खेतों की शुरुआती जुताई-रोपाई का काम होने पर खेतों में हरियाली बरकरार रहने के लिए, इस त्यौहार को मनाया जाता है।

कृषि औजारों की पूजा

छत्तीसगढ़ के किसान हरेली त्यौहार के दिन गाय बैल भैंस को भी साफ सुथरा कर नहलाते हैं। अपनी खेती में काम आने वाले औजारों को हल (नांगर), कुदाली, फावड़ा, गैंती को धोकर और घर के बीच आंगन में रख दिया जाता है या आंगन के किसी कोने में मुरूम बिछाकर पूजा के लिए सजाते हैं और उसकी पूजा की जाती है साथ ही अपने कुलदेवता की भी पूजा की जाती है ।

घर-घर बनते पकवान

माताएं गुड़ का चीला बनाती हैं और कृषि औजारों को धूप-दीप से पूजा के बाद नारियल, गुड़ के चीला का भोग लगाया जाता है। अपने-अपने घरों में अराध्य देवी-देवताओं के साथ पूजा करते हैं। हरेली के बच्चे गेंड़ी का आनंद लेते हैं। इस अवसर पर सभी के घरों में विशेष प्रकार के पकवान बनाये जाते हैं। चावल के आटे से बनी चीला रोटी को इस दिन लोग खूब चाव से खाते हैं। कोई इसे नमकीन बनाता है, तो कोई इसे मीठा भी बनाते हैं। यह खाने वालों की पसंद के ऊपर होता है। इस तरह से यह त्यौहार परम्पराओं से भरी हुई है। हरेली तिहार के दिन सभी लोग अपने–अपने दरवाजा पर नीम टहनी तोड़ कर टांग देते है और इसी बहुत गेंड़ी खेल का आयोजन शुरु हो जाता है. हरेली तिहार के दिन सुबह से ही बच्चे से लेकर युवा तक 20 या 25 फिट तक गेंडी बनाया जाता है। उसी दिन सभी युवा एवं बच्चे गेंडी चढ़ते है गावं में घूमते है. बच्चों और युवाओं के बीच गेंड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी की जाती है।

अनिष्ट की रक्षा का पर्व

हरेली तिहार के दिन पूजा करने से पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित रहता है और फसल उगती है तो किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं लगती है। हरेली तिहार मनाने से फसल को हानिकारक किट तथा अनेको बीमारिया नही होती है इसलिए हरेली तिहार मनाया जाता है। हरेली त्यौहार के दौरान छत्तीसगढ़ के लोग अपने-अपने खेतों में भेलवा पेड़ की शाखाएँ लगाते हैं। वे  अपने घरों के प्रवेश द्वार पर  नीम के पेड़ की शाखाएँ भी लगाते हैं। नीम में औषधीय गुण होते हैं जो बीमारियों के साथ-साथ कीड़ों को भी रोकते हैं।  लोहार हर घर के मुख्य द्वार पर नीम की पत्ती लगाकर और चौखट में कील ठोंककर आशीष देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उस घर में रहने वालों की अनिष्ट से रक्षा होती है। हरेली पर्व में, गांव और शहरों में नारियल फेंक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। सुबह पूजा-अर्चना के बाद, गांव के चौक-चौराहों पर युवाओं की टोली एकत्रित होती है और नारियल फेंक प्रतियोगिता खेली जाती है। इस प्रतियोगिता में, लोग नारियल को फेंककर दूरी का मापन करते हैं। नारियल हारने और जीतने का सिलसिला रात के देर तक चलता है, और यह एक रंगीन और आनंदमय गतिविधि होती है।

हरेली त्योहार लिखी गई कविता

    हरेली के रंग, छत्तीसगढ़ के संग

हरे-भरे खेत, हरियाली छाई, आज हरेली, खुशियाँ लाई।

          किसानों का त्यौहार, प्रकृति का उपहार।

नांगर, गैंती, कुदाली, सबकी पूजा, आज निराली।

          पशुधन भी पूजे जाते, गौ माता को भोग लगाते।

गुड़ का चीला, ठेठरी-खुरमी, मिठाई का स्वाद, घर-घर घूमी।

         खुशियों से आंगन महके, मन में उमंग सब।

जड़ी-बूटी का लेप, बीमारी भागे, मिले सुख-चैन।

         हरेली के रंग, छत्तीसगढ़ के संग।

हाथियों का आतंक : तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत

हाथियों का आतंक : तीन लोगों को कुचला, महिला-पुरुष और मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत

 रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा इलाके में हाथियों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। दो हाथियों ने तीन निर्दोष लोगों को कुचल डाला, जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक मासूम बच्चा शामिल हैलैलूंगा क्षेत्र के ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब जंगल से आए दो हाथियों ने तीन लोगों पर अचानक हमला कर दिया। यह दर्दनाक हादसा ग्राम पंचायत मोहनपुर और गोसाईडीह के बीच हुआ।

हाथियों के हमले में मोहनपुर निवासी एक महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई, वहीं गोसाईडीह गांव का एक मासूम बच्चा भी इन वहशी हाथियों की चपेट में आ गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद वन विभाग और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं। हाथियों को खदेड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों का बयान:
“ये हाथी पिछले कुछ दिनों से आसपास के जंगलों में घूम रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि ये मौत बनकर टूट पड़ेंगे। प्रशासन को पहले ही अलर्ट होना चाहिए था।

Promotion : ASI से SI पदोन्नति के लिए योग्यता सूची हुई जारी,68 पुलिसकर्मी प्रमोशन के लिए माने गए योग्य, देखिए लिस्ट…!!

Promotion : ASI से SI पदोन्नति के लिए योग्यता सूची हुई जारी,68 पुलिसकर्मी प्रमोशन के लिए माने गए योग्य, देखिए लिस्ट…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने 68 एएसआई की पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की है। सूची में प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है।

देखिए लिस्ट..

छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा

छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा साढ़े 3 माह की गर्भवती, पेट में दर्द और चक्कर आने पर हुआ खुलासा

 बीजापुर। जिले में आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली एक छात्रा 3 माह की गर्भवती मिली है। बताया जा रहा है कि 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा तीन महीने की छुट्टी के बाद नये शिक्षा सत्र में हॉस्टल लौटी थी। छात्रा के पेट में दर्द और चक्कर आने की शिकायत के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद उसके प्रेग्नेंट होने की जानकारी मिली।जानकारी के मुताबिक मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा गर्मी छुट्टी के बाद घर से भोपालपटनम स्थित कन्या आश्रम पहुंची थी। 20 जुलाई को छात्रा ने चक्कर आने और पेट में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद छात्रा को हॉस्टल वार्डन तोंडेश्वरी शेट्टी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपालपटनम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छात्रा का इलाज शुरू किया गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छात्रा को बीजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद छात्रा के साढ़े 3 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इस बात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस बात की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल में उपचार करा रही छात्रा को जबरन अपने साथ ले गये। बीजापुर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर ने बताया कि सोमवार को छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया था। हमने एडमिट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। लेकिन छात्रा की मां ने इलाज नहीं कराने की बात कहकर छात्रा को अपने साथ ले गई। इधर छात्रा के गर्भवती होने के मामले में हॉस्टल वार्डन ने बताया कि उनकी अभी पोस्टिंग हुई है।

इस मामले में उन्हे ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं इस पूरे मामले में सहायक आयुक्त आदिवासी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हे मिली हैं। छात्रा के गर्भवती होने के संबंध में विस्तृत जानकारी के साथ मंडल संयोजक को बुलाया है।

सीएम साय ने ली उच्चस्तरीय बैठक, सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम के दिए निर्देश

सीएम साय ने ली उच्चस्तरीय बैठक, सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम के दिए निर्देश

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में गंभीर है और इसके समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में संचालित गौशालाओं, गौठानों, कांजी हाउस एवं काउ-कैचर (Cow-Catcher) जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इन संस्थानों की वर्तमान उपयोगिता, क्षमता और सुधार की संभावनाओं पर भी गहन चर्चा की और सुझाव मांगे।

मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित गांवों में पशुओं के प्रबंधन के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर पशुओं की उपस्थिति केवल यातायात में बाधा नहीं, बल्कि जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण बनती है, अतः इस दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्रवाई आवश्यक है।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों और उनमें निराश्रित पशुओं की भूमिका की समीक्षा की गई। साथ ही गोधन विकास से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने निराश्रित एवं लावारिस गौवंश की देखभाल, चारे की उपलब्धता और उनके पुनर्वास के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाने की बात कही। नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर घूमने वाले पशुओं की रोकथाम के लिए काउ-कैचर की कार्यप्रणाली और उसके विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। कृषि एवं पशुधन विकास विभाग की सचिव शहला निगार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रदेशभर की गौठानों, गौशालाओं एवं पशुधन विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद एवं राहुल भगत, नगरीय प्रशासन विभाग एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. तथा लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस का आंदोलन रहा विफल,छत्तीसगढ़ की जनता ने नकारा-उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस का आंदोलन रहा विफल,छत्तीसगढ़ की जनता ने नकारा-उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 रायपुर – आज कांग्रेस के द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम किया गया इस आर्थिक नाकेबंदी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरह फ्लाप रहा हैं। इस आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम को छत्तीसगढ़ की जनता ने नकार दिया हैं। कांग्रेस पार्टी आरोपी के समर्थन में नाकेबंदी की पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर करोड़ का हेराफेरी करने का आरोप है वह कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी नहीं है और उसके साथ पार्टी खड़ी है दूसरे नेता जेल गए,उसकी समर्थन में ऐसा प्रदर्शन नहीं हुआ।

ED बीजेपी के एक विंग के तरह कर रही हैं काम : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

ED बीजेपी के एक विंग के तरह कर रही हैं काम : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

 रायपुर – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैत्यन बघेल की चिंता बढ़ गई हैं।18 जुलाई को ईडी ने उनके जन्मदिन पर गिफ्तार किया और पांच दिनों के लिए रिमांड पर रखा और आज विशेष कोर्ट में पेश किया गया जहा से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं। वही इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक पोस्ट सामने आया हैं जिस पर भूपेश बघेल ने लिखा..सुप्रीम कोर्ट ने कल ED से कहा कि आप अपना काम करें,राजनीतिज्ञों को राजनीति करने दें। आज पूरे देश में भाजपा अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही है और केवल विपक्ष को टारगेट कर रही है।

CG CRIME : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दादा, पोते ने ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

CG CRIME : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दादा, पोते ने ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

 कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक युवक ने अपने ही दादा की ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी कने सिंग कांगे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी का कहना है कि वह 6 वर्ष से निःसंतान है और इसके लिए वह अपने दादा को जिम्मेदार मानता है, जिसने उसे जादू-टोना कर दिया है। इस अंधविश्वास के कारण उसने अपने दादा की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में आक्रोश है और वे आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, पुलिस ने आरोपी के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की है और आगे की जांच की जा रही है।

कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का कोई उद्देश्य नहीं हैं:पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

कांग्रेस के आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजाम का कोई उद्देश्य नहीं हैं:पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर

 रायपुर – कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज पुरे प्रदेश भर में आर्थिक नाकेबंदी और चक्काजम किया। जिसे लेकर पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमला बोलै हैं। कांग्रेस को व्यक्ति विशेष की पार्टी करार देते हुए कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक परिवार के लिए किया जा रहा है,जनता के मुद्दों से कांग्रेस का कोई लेना-देना नहीं है।कांग्रेस का प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया जा रहा है यह आर्थिक नाकेबंदी आखिर किसके लिए है उन्होंने कहा कि जब विधायक देवेंद्र यादव और कवासी लखमा जेल में थे, तब कोई आंदोलन नहीं हुआ,लेकिन अब एक व्यक्ति विशेष के लिए पूरी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। इससे साफ है कि कांग्रेस पूरी तरह से एक परिवार पर केंद्रित हो गई है।

 
BREAKING : चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, अब फिर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया जेल

BREAKING : चैतन्य बघेल को कोर्ट में किया गया पेश, अब फिर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया जेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को ईडी की पांच दिन की रिमांड खत्म हो रही है। रिमांड होने के बाद ईडी की टीम ने मंगलवार को रायपुर स्थित ईडी की विशेष अदालत में पेश किया। जहां चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

ईडी ने चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।  इस दौरान चैतन्य से शराब घोटाले से जुड़े लेन-देन, संपर्कों और कथित भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। विशेष अदालत में चैतन्य को पेश करते हुए ईडी ने आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड की मांग की थी, जिसपर कोर्ट ने रिमांड बढ़ा दिया है, अब चैतन्य 14 दिन न्यायिक रिमांड में जेल में रहेंगे। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी को घोटाले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर और पूछताछ जरूरी है।

24 जुलाई से बस्तर दशहरा का आगाज : जानिए कब-कब होंगे प्रमुख धार्मिक आयोजन

24 जुलाई से बस्तर दशहरा का आगाज : जानिए कब-कब होंगे प्रमुख धार्मिक आयोजन

 जगदलपुर. विश्व प्रसिद्ध बस्तर का दशहरा पर्व (Bastar Dussehra) इस साल 24 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक चलेगा। यह अनूठा पर्व श्रद्धा, परंपरा और आदिवासी संस्कृति का अद्भुत संगम है, जिसे देखने देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग बस्तर पहुंचते हैं।(Bastar Dussehra) दशहरा की शुरुआत 24 जुलाई को पाट जात्रा पूजा विधान से होगी, जिसमें एक पवित्र लकड़ी को लाकर दंतेश्वरी मंदिर परिसर में पूजा जाता है। इसे टुरलू खोटला कहा जाता है, जिससे रथ निर्माण के लिए औजार बनाए जाते हैं। इस परंपरा के बाद रथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू होती है, जिसके लिए लकड़ियां जंगल से लाने का काम शुरू जाता है।

रियासत काल से चली आ रही परंपरा : प्रधान पुजारी

दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि यह परंपरा रियासत काल से चली आ रही है और आज भी पूरी श्रद्धा और रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है। यह भी मान्यता है कि पुरुषोत्तम देव जब जगन्नाथ पुरी से रथपति की उपाधि लेकर बस्तर पहुंचे थे, तभी से इस परंपरा की शुरुआत हुई।

Bastar Dussehra के प्रमुख धार्मिक आयोजन

  • 29 अगस्त – बेल जात्रा विधान
  • 5 सितंबर – डेरी गढ़ाई पूना विधान
  • 21 सितंबर – काछनगादी पूजा
  • 22 सितंबर – कलश स्थापना पूजा
  • 23 सितंबर – जोगी बिठाई पूना
  • 24 सितंबर – नवरात्र पूजा विधान
  • 29 सितंबर – फूल रथ परिक्रमा
  • 30 सितंबर – निशा जात्रा पूना विधान
  • 1 अक्टूबर – जोगी उठाई एवं मावली परघाव पूजा विधान
  • 2 अक्टूबर – भीतर रैनी पूजा विधान
  • 3 अक्टूबर – बाहर रैनी पूजा विधान
  • 5 अक्टूबर – काछन जात्रा पूजा विधान एवं मुरिया दरबार
  • 6 अक्टूबर– कुटुंब जात्रा पूजा विधान
  • 7 अक्टूबर – डोली की विदाई के साथ दशहरा का समापन
 
 
कांग्रेस के मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति, PCC चीफ बैज ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

कांग्रेस के मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए प्रभारियों की नियुक्ति, PCC चीफ बैज ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

 रायपुर. कांग्रेस के मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रभारियों की नियुक्त की है. तीन महीने में नए और रिक्त पदों में नियुक्ति की जाएगी. इसका निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में दिए थे.

देखें लिस्ट –

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी नवलीन को बधाई – कहा, छत्तीसगढ़ की उभरती प्रतिभा को मिलेगा हरसंभव सहयोग

 राज्य सरकार प्रतिबद्ध है प्रदेश के हर खिलाड़ी को अवसर, संसाधन और मंच देने के लिए : मुख्यमंत्री

महासमुंद की नवलीन कौर ने तीरंदाजी में नेशनल गेम्स में बनाया स्थान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड मेडल

रायपुर, 22 जुलाई 2025/ खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के हर खिलाड़ी को उसकी मेहनत, लगन और क्षमता के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने महासमुंद जिले की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर को आगामी राष्ट्रीय खेलों में तीरंदाजी में स्थान बनाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं और सरकार उन्हें खेल के हर स्तर पर निखारने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

जन्म से ही स्वास्थ्यगत चुनौतियों से जूझने वाली नवलीन ने इसे अपनी कमज़ोरी नहीं, बल्कि ताकत में बदल दिया और खेल को अपना जीवन-मार्ग चुना। उन्होंने फरवरी 2025 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि इच्छाशक्ति और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

महासमुंद जिले के बागबाहरा की निवासी नवलीन कौर, श्री अरविंद एवं श्रीमती रंजीत कौर छाबड़ा की सुपुत्री हैं। उनका जन्म गर्भावस्था के सातवें महीने में हुआ था, जिससे प्रारंभिक वर्षों में स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियाँ रहीं। आस-पड़ोस, रिश्तेदार और परिचित हमेशा उनकी तबीयत के बारे में पूछते रहते थे, जिससे वह कभी-कभी उदास हो जाती थीं। लेकिन नवलीन ने इस जिज्ञासा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया और खुद को एक नई दिशा में ढाल दिया।

वर्ष 2018 में नवलीन ने बागबाहरा से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। वे महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज बनीं। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए और एक बार राष्ट्रीय स्तर की स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में चौथा स्थान अर्जित किया। वर्ष 2023 में उन्होंने गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

नवलीन का लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कंपाउंड बो से खेला जाता है, जिसके लिए उनके परिजनों ने उन्हें एक नया आधुनिक कंपाउंड धनुष प्रदान किया है। उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इसकी शानदार शुरुआत की है। वर्तमान में नवलीन कोच श्री एवन साहू एवं खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे से तीरंदाजी के गुर सीख रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता के इस दौर में कोई खिलाड़ी यदि तीरंदाजी जैसे विशिष्ट खेल में कड़ी मेहनत करके प्रदेश और देश के लिए मेडल लाने की दिशा में काम कर रहा है, तो यह न केवल सराहनीय है बल्कि प्रेरणास्पद भी। नवलीन जैसी प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ के युवाओं को यह संदेश देती हैं कि प्रतिबद्धता, अभ्यास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

पूरी प्रतिबद्धता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहे कार्य- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

 रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में 2 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने जयदयाल सिंघानिया फाउंडेशन के सहयोग से नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया, साथ ही स्कूल परिसर में सेठ जयदयाल सिंघानिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूल के छात्रों को ड्रेस, पाठ्य सामग्री व श्रीफल का वितरण किया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा में पंजीयन कार्यालय खोलने की महत्वपूर्ण घोषणा की। जिससे यहां के लोगों को जमीन रजिस्ट्री के लिए दूर जाने की जरूरत नही पड़ेगी और स्थानीय स्तर पर ही काम होने से समय व ऊर्जा की बचत होगी।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ओपी सिंघानिया का लैलूंगा की मिट्टी से गहरा नाता है। वे इसी अंचल में जन्मे, पले-बढ़े और आज देश-प्रदेश में एक प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। इस क्षेत्र के लिए उनका योगदान अनुकरणीय है। उन्होंने नवनिर्मित सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन के निर्माण को अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक बताते हुए सिंघानिया फाउंडेशन को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनते ही दो साल के बकाया बोनस राशि वितरण किया। धान खरीदी की मात्रा 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।

18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किए गए, जिनमें से अधिकतर आवास मात्र डेढ़ साल में पूर्ण कर लिए गए। 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का प्रत्यक्ष लाभ सुनिश्चित किया गया है। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए  श्रीरामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है, ताकि अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य आम जन को मिल सके।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लैलूंगा में विकास के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि यहां जल्द ही पंजीयन कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजन जोन, मुक्तिधाम और बायपास सड़क निर्माण जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जाएगी। विद्यालय के उन्नयन के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा, ताकि यहां के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। जब लैलूंगा का एक बेटा देश प्रदेश का ख्यातनाम सीए बन सकता है, तो यहां का हर बच्चा ऊंचाइयों को छू सकता है। हम सबका संकल्प है कि इस अंचल को समृद्ध बनाएंगे और पूरे छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य की श्रेणी में अग्रणी बनाएंगे।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया  एवं नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कपिल सिंघानिया ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सदैव आमजन के सुख-दुख में सहभागी रहते हैं। जल आवर्धन योजना जैसे रुके हुए कार्यों को पुनरू प्रारंभ कराकर उन्होंने जनता के प्रति अपनी संवेदनशीलता दर्शाई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने कहा कि शासन की मंशा अनुरूप लैलूंगा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि आमजन को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और मांगों को प्राथमिकता देते हुए नए विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे। जनसुविधाओं को सुलभ और सशक्त बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। श्री सिदार ने क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में आईएनएच न्यूज के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांता भगत व श्री गोपाल अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री कृष्णा जायसवाल, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने लैलूंगा में किया 2.72 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

इन कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम में 50 लाख रुपए की लागत से सेठ जयदयाल कन्या प्राथमिक शाला भवन और 42.28 लाख रुपए की लागत से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम में सीटिंग व्यवस्था का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 40 लाख रुपए से इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम उन्नयन, 20 लाख रुपए की लागत से बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, 5 लाख रुपए की लागत से पेंशनर भवन के पास स्नानागार, शौचालय व कक्ष निर्माण और 1.14 करोड़ से अधिक लागत से बी.टी. रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। साथ ही, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑक्सीजोन, मुक्तिधाम, बायपास सड़क और अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार: वनमंत्री केदार कश्यप ने 42 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…

 रायपुर: बस्तर के विकास को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के नवा रतेंगा, घोटिया, रतेंगा और नारायणपाल में 42 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें व्यवसायिक परिसर, भवन निर्माण, पुल-पुलिया जैसी मूलभूत विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्ववर्ती सरकार के समय जो काम अधूरे पड़े थे, उन्हें अब तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर से अंतागढ़ और ओरछा तक सड़कों के निर्माण और मरम्मत के कामों को मंजूरी दी जा चुकी है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

नवा रतेंगा और घोटिया में हुआ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हालात काफी खराब हो गए थे, लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल में 15 हजार प्रधानमंत्री आवास, 45 आंगनबाड़ी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन जैसी सुविधाएं मंजूर की गई है, इससे ग्रामीणों की आवश्यकताएं पूरी हो रही है।

वनमंत्री ने कहा कि सहकारिता से ग्रामीणों को नई ताकत मिल रही है। सहकारिता के माध्यम से सामूहिक समृद्धि की दिशा में बस्तर में अच्छा काम हो रहा है। 6 जिलों के 325 परिवारों को 650 दुधारू पशु देने की योजना बनाई गई है। साथ ही मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी समितियां बनाई जा रही है।

युवा और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बस्तर में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार कौशल विकास और सहकारिता को बढ़ावा दे रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों और युवाओं को होटल मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायिक परिसरों का निर्माण किया जा रहा है।

नवा रतेंगा और घोटिया में हुआ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान वनमंत्री श्री कश्यप ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक भावनात्मक और प्रभावी आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत राज्य में 1 करोड़ 7 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ देश में सबसे ज्यादा वन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी करने वाला राज्य बन गया है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, जनपद अध्यक्ष श्री संतोष बघेल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, अगले चार दिनों तक इस जिलों होगी बारिश

Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, अगले चार दिनों तक इस जिलों होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही मौसम सुहाना है। वही राजधानी रायपुर में अचानक झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे में तो खुशी ला दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

अगले चार दिनों तक रायपुर और दुर्ग संभाग में होगी बारिश 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले चार दिनों तक रायपुर और दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बारिश होगी। इसके साथ ही रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, और बालोद जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की ज्यादा संभावना जताई है। वहीं राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि, वो बिना किसी काम के घर से बाहर न निकले और अगर बारिश में कहीं फंसते हैं तो पेड़ के नीचे खड़े न हो। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

ED के खिलाफ कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी आज, चेंबर ने समर्थन देने से किया इंकार, बताई यह वजह…

ED के खिलाफ कांग्रेस की आर्थिक नाकाबंदी आज, चेंबर ने समर्थन देने से किया इंकार, बताई यह वजह…

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में ईडी के खिलाफ कांग्रेस आज प्रदेशभर में दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बेज तक आर्थिक नाकाबंदी का ऐलान किया है. लेकिन चेंबर ऑफ कामर्स ने इस चक्काजाम का समर्थन करने से इंकार कर दिया है.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा बराड़ के साथ दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करने की बात कही. वहीं ईडी पर की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि इससे बड़ी टिप्पणी और क्या हो सकती है. ईडी बीजेपी के विंग के रूप में काम कर रही है. ईडी को बड़ा तमाचा है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है. ईडी का एक प्रतिशत भी स्ट्राइक रेट नहीं है. इसका राजनीति साधने के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है. पार्टी और विपक्ष की छवि खराब करने का काम हो रहा है. वहीं उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भयंकर तूफान आने की सूचना है. उपराष्ट्रपति मीटिंग में स्वस्थ थे, स्वास्थ्यगत कारण तो नहीं है. और कहीं गंभीर मामला है.

चेंबर ने बंद का समर्थन करने से किया इंकार

कांग्रेस की प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी के बीच छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के महामंत्री अजय भसीन ने वीडियो संदेश में कहा कि चेंबर किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी या बंद का समर्थन नहीं करता है, क्योंकि चेंबर का मानना है कि इस समय देश की आर्थिक व्यवस्था बड़ी तेजी से विकसित हो रही है, जिसमें किसी भी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी से एक अवरोध पैदा होता है, और एक संशय की स्थिति आती है. और जो रोजमर्रा का व्यापार कर रहे हैं उनके जीवनयापन में भी बुरा प्रभाव डालती है. इसलिए चेंबर ऑफ कामर्स किसी प्रकार की आर्थिक नाकेबंदी या बंद का समर्थन नहीं करता है.

 
मंत्रालय में प्रवेश के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का बनेगा आईडी कार्ड, आदेश जारी

मंत्रालय में प्रवेश के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का बनेगा आईडी कार्ड, आदेश जारी

 रायपुर. मंत्रालय में प्रवेश के लिए अब अधिकारियों, कर्मचारियों का RFID, QR और होलोग्राम युक्त परिचय पत्र, सह प्रवेश पत्र बनाया जाएगा. मंत्रालय में प्रवेश करते समय एवं कार्यालयीन समय में परिचय-पत्र पहनना अनिवार्य होगा. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया.

पे-मेट्रिक्स लेवल के आधार पर परिचय पत्र के फीते का रंग तय किया जाएगा. मंत्रालय में पदस्थ शासकीय सेवकों के कार्ड का फीता पीले रंग का होगा. मंत्रालय से अन्यत्र पदस्थ शासकीय सेवकों के कार्ड का फीता नीला कलर का होगा. गैर शासकीय सेवकों के कार्ड के फीते का रंग सफेद होगा. परिचय पत्र को लेकर शासन के सभी विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त, सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है.