नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
“कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

“कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को करेंगे पूर्ण

सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में हुए शामिल

रायपुर में बहुद्देशीय सतनामी समाज भवन हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा

गिरौदपुरी स्थित मड़वा महल के अधूरे कार्यों हेतु 50 लाख की मंजूरी

प्रतिभावान विद्यार्थियों को राज्य सरकार देगी 5-5 हजार की प्रोत्साहन राशि

रायपुर - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सतनामी समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के विकास का मूलमंत्र है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबको मिल-जुलकर कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में गिरौदपुरी धाम में कुतुब मीनार से भी ऊँचा जैतखाम निर्मित किया गया, साथ ही अनेक विकास कार्य भी संपन्न हुए। इससे न केवल समाज का गौरव बढ़ा है, बल्कि सतनामी समाज को वैश्विक पहचान भी मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। इसी अनुरूप हमारी सरकार ने भी छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर राजधानी रायपुर में सतनामी समाज के बहुद्देशीय भवन निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, गिरौदपुरी स्थित मड़वा महल के शेष अधूरे कार्यों की पूर्णता हेतु 50 लाख रुपये की मंजूरी भी प्रदान की गई। उन्होंने समारोह में सम्मानित हो रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को पाँच–पाँच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कक्षा 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जब समाज के पदाधिकारी प्रतिबद्धता, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हैं, तो समाज की विश्वसनीयता बढ़ती है और समरसता के साथ समाज प्रगति की दिशा में अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि टीम भावना से कार्य करने पर रचनात्मक प्रयासों को बल मिलता है। उन्होंने गिरौदपुरी धाम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री एल.एल. कोसले के नेतृत्व में भव्य धर्मशाला निर्माण की पहल के लिए बधाई भी दी।

डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से उन्हें सार्वजनिक जीवन के इन 40 वर्षों में विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री और अब विधानसभा अध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने का अवसर मिला। बाबा जी का “मनखे-मनखे एक बराबर” का संदेश, श्वेत ध्वजा और श्वेत वस्त्र प्रदेश को शांति का प्रतीक बनाते हैं। पंथी नृत्य की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति भी विश्व में छत्तीसगढ़ की शांति व समरसता को स्थापित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी की सहभागिता और बाबा जी के आशीर्वाद से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज की उन्नति के लिए सामाजिक एकता और शिक्षा दो महत्त्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और प्रत्येक वर्ष प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में सतनामी समाज उन्नति के नए शिखर पर पहुँचेगा।

“छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

“छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध” – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री साय ने मेडिश्योर हॉस्पिटल का किया शुभारंभ

रायपुर - मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर-11ए में मेडिश्योर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ सुलभ हो सकें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिश्योर हॉस्पिटल आमजन के लिए एक बड़ी सौगात है। विशेष रूप से बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी उन्नत सुविधा राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण जैसी गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों को पीछे छोड़ते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। कार्यक्रम में विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नंद कुमार साहू, डॉ. विकास गोयल, डॉ. मीनल गोयल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि  पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत को वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में देश ने रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलताएं प्राप्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन-संग्राम हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी सपनों को थामे रखता है। मछुआरे के बेटे से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की उनकी यात्रा बताती है कि ज्ञान, अनुशासन और संकल्प से कोई भी असंभव को संभव बना सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लें और ज्ञान, विज्ञान और सेवा के माध्यम से देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। 

शादी का झांसा देकर युवती से लॉज में किया दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से लॉज में किया दुष्कर्म

डोंगरगढ़, लॉज में कोरबा की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। आरोपित यूपी का है।

उसने कोरबा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित को जेल भेज दिया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली जिला कोरबा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी विकास सिंह निवासी प्रतापगढ़ थाना कोतवाली उत्तरप्रदेश के साथ वर्ष 2020 में फेसबुक पर जान-पहचान हुई थी।


इसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने विवाह करने की इच्छा जताई। यह बात आरोपित के घर वाले भी जानते थे। जुलाई 2023 में आरोपित व पीड़िता दोनों डोंगरगढ़ मंदिर आए थे।

इस दौरान लॉज में दो दिन के लिए रुके थे। इसी बीच आरोपित ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। दोनों का प्रेम प्रसंग दो-तीन साल ठीक चला।

 

Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कॉल कर बुलाई गई थी 2 काॅल गर्ल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, कॉल कर बुलाई गई थी 2 काॅल गर्ल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार

 दुर्ग। जिले के सुपेला में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। जहां पुलिस ने दबिश देकर स्पा संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपियों में दो काॅल गर्ल और दो ग्राहक है। ग्राहकों की डिमांड पर स्पाॅ सेंटर की संचालिका ने दोनों काॅल गर्ल को बुलाया था। पुलिस ने रेड कार्रवाई में आरोपियो के कब्जे से मोबाइल, टेब, डायरी, रजिस्टर, नंबर और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की है।

मुखबिर से मिली थी सूचना

दरअलस, दुर्ग की सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेहरू नगर चौक कोटक महिन्द्रा बैक के पास द ग्रीन डे स्पाॅ में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। इस सूचना को एसएसपी विजय अग्रवाल ने गंभीरता से लिया और सुपेला पुलिस को छापा मार कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

पुलिस की टीम जैसे ही स्पाॅ सेंटर में दबिश दी तो युवक और युवतियां संदिग्ध हालत में दिखाई दिये। पुलिस ने दो ग्राहकों और दो युवतियां, स्पां सेंटर की संचालिका को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में स्पां सेंटर की संचालिका संध्या कुमार ने फोन कर ग्राहकों की डिमांड पर काॅल गर्ल बुलाने की बात कबूल की। संचालिका ने बताया कि स्पां सेंटर की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा था।

पुलिस ने आरेापियों के खिलाफ अपराध क्रंमाक 857/2025 धारा अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि. 1956 की धारा 3,4,5,7 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल, 1 नग लेनोवा का टेब, आधार कार्ड एवं 8 नग डायरी, 4 रजिस्टर एवं मोबाइल नम्बरो का डाटा व नगदी रकम 600 रूपए सहित 4 नग आपत्तिजनक वस्तुओं को जब्त किया गया।

प्रकरण में मुख्य आरोपी स्पा सेंटर मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय पेश किया गया।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, अमर सिंह, म.आर. स्वाती कुर्रे, एवं महिला रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक 755 योगिता साहू, महिला आर 60 सरस्वती ठाकुर, महिला आर 1496 दीपक साहू शामिल रहे।

नाम गिरफ्तार आरोपी

1. स्पा सेंटर संचालिका संध्या कुमारी उम्र 34 साल निवासी सुपेला

02 अरविंद यादव उम्र 30 साल निवासी सुपेला

03.आदित्य सिह उम्र 29 साल निवासी सुपेला

04. 24 साल की युवती

05. 23 साल की युवती निवासी सुपेला

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी, इन जिलों में ज्यादा खतरा, जाने मौसम अपडेट

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में अलर्ट जारी, इन जिलों में ज्यादा खतरा, जाने मौसम अपडेट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। तटीय पश्चिम बंगाल पर बने अवदाब और अन्य मौसमी सिस्टम के कारण प्रदेश में कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू कर दिया गया है।

ऑरेंज अलर्ट : खतरे की आशंका ज्यादा

अगले 24 घंटों के लिए मुंगेली, कोरबा और कांकेर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी वर्षा के साथ जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की चेतावनी दी गई है।

येलो अलर्ट: सतर्क रहें ये जिले

वहीं जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कोंडागांव और नारायणपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में रुक-रुक कर तेज बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बिलासपुर संभाग में अगले 48 घंटे बारिश के नाम

बिलासपुर, जीपीएम, मुंगेली और कोरबा जिलों में 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में लगातार बारिश और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।

ISKCON मंदिर में तीन दिन रहेगी जन्माष्टमी की धूम

ISKCON मंदिर में तीन दिन रहेगी जन्माष्टमी की धूम

 रायपुर। इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) (श्री श्री राधारास बिहारी जी का मंदिर) में 15 अगस्त से 17 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महा-महोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन मंदिर टाटीबंध, रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष सुलोचन दास एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन श्री राजेश अग्रवाल और वाइस चेयरमेन श्री शुभम सिंघल की अध्य़क्षता में मीटिंग का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया।

पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। 
समिति इस प्रकार है:- 
(1) वित्त व्यवस्था समिति - सुलोचन कृष्णदास, माधवचार्य प्रभू जी, पंकज मिश्रा, पवन सचदेवा, राजेश किंगर, प्रियंक बोथरा।
(2) प्रिंट मीडिया समिति - श्री शुभम सिंघल, श्री दिलीप केडिया, श्री राजेन्द्र पारख।
(3) टेंट, लाईट एवं फूल व्यवस्था समिति - श्री पवन सचदेवा।
(4) प्रसादम व्यवस्था समिति - श्री राजेश किंगर, श्री विकास मोदी।
(5) दर्शन व्यवस्था समिति-  पंकज मिश्रा, दिलीप केडिया, राजेन्द्र पारख।
(6) साफ-सफाई व्यवस्था समिति -  सुमीत झा।
(7) पार्किंग एवं प्रशासनिक व्यवस्था समिति -  शुभम सिंघल एवं  जनार्दन प्रभु।
(8) मंच व्यवस्था समिति -  पवन सचदेव एवं राजेन्द्र पारख।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार समिति के श्री दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने बताया कि गत वर्ष की अपार सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी जन्माष्टमी के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है, तीन दिवसीय कार्यक्रम नए मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। आज की मीटिंग में प्रमुख रूप से राजेश किंगर, पवन सचदेवा, विकास मोदी, जनार्दन प्रभु, पंकज मिश्रा, श्रीमती कंचन सिंघानिया, श्रीमती कांता सिंघानिया, श्रीमती सुलोचना बंका, श्रीमती जया सिंघल एवं मंदिर के भक्तगण बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।  
 
छत्तीसगढ़ टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है : CM साय

छत्तीसगढ़ टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहा है : CM साय

 रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशानिर्देशन में 7 दिसंबर 2024 को “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ – 100 दिवसीय अभियान” की शुरुआत की गई। इस अभियान का उद्देश्य था – टीबी के विरुद्ध जमीनी स्तर पर निर्णायक लड़ाई छेड़ना। अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में घर-घर जाकर उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जांच कराई गई। इस अभियान के तहत 36 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई, 4.5 लाख से अधिक एक्स-रे जांचें की गईं और 1.5 लाख से अधिक व्यक्तियों की जांच अत्याधुनिक ‘नॉट मशीन’ से की गई। यह व्यापक परीक्षण प्रक्रिया टीबी की शीघ्र पहचान और त्वरित उपचार के लिए अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। इन समर्पित प्रयासों और सामूहिक भागीदारी का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ राज्य को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अब तक राज्य की 4106 ग्राम पंचायतों को “टीबी मुक्त” घोषित किया जा चुका है — जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

 रायपुर। नीट यूजी 2025 (MBBS/BDS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रिया 29 जुलाई 2025 से आरंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूर्णतः ऑनलाइन आयोजित होगी। राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा नीट यूजी 2025 की अंतिम प्रवेश तिथि 3 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। राज्य में छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा और भौतिक चिकित्सा ( फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 के अनुसार किया जाएगा। राज्य में यू जी काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा (CME), छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है ।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल https://cgdme.admissions.nic.in पर उपलब्ध जानकारी को ही प्रमाणिक मानें और उसी के अनुसार आवेदन करें। किसी प्रकार की सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

राज्य में समस्त शासकीय और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों की सीटें उनकी योग्यता और निर्धारित नियमों के अनुरूप राज्य स्तरीय काउंसलिंग समिति , कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा आवंटित की जाएंगी। किसी एजेंट या संस्था के माध्यम से प्रवेश देने के दावे पूर्णतः अस्वीकार्य होंगे।

प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी, समय-सारणी, सीट मैट्रिक्स और नियमों का प्रकाशन विभागीय वेबसाइट www.cgdme.in पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।

CG : दो साल के बच्चे ने निगल लिया चना, इलाज के दौरान मौत

CG : दो साल के बच्चे ने निगल लिया चना, इलाज के दौरान मौत

 कोरबा।  जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां घर में 2 साल के बच्चे ने चना निगल लिया, जो उसके गले में फंस गया। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार घंटाघर में यूपी निवासी छोटू कुमार बंसल परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह वे काम से बाहर गए थे। इस दौरान 2 साल के बेटे दिव्यांश कुमार ने सुबह करीब 8 बजे खेलते हुए घर में रखा चना उठाकर निगल लिया। एकाएक गले में चना फंसने से उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह रोने लगा। इससे बच्चे की मां और चाचा उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। गोलू ने डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया। जबकि अस्पताल प्रबंधन के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हरबंश ने बताया कि बच्चे ने जो चना निगल लिया था, वह गले से होकर फेफड़े में जाकर फंस गया था। साथ ही इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। इससे उसकी मौत हो गई।

 
महिलाओं के लोन में सेंध: शाखा प्रबंधक ने 6.54 लाख रुपये हड़पे, गिरफ्तार

महिलाओं के लोन में सेंध: शाखा प्रबंधक ने 6.54 लाख रुपये हड़पे, गिरफ्तार

 देवभोग, गरियाबंद | गरीब महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी के खातों से लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला समूहों को वितरित लोन राशि को गबन करने के मामले में देवभोग थाना पुलिस ने आरोपी शाखा प्रबंधक उमाकांत पूरी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड, एक गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्था है, जो महिला समूहों को ऋण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है। इसी कंपनी में उमाकांत पूरी पिता मनोरंजन पूरी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भिलाईगढ़, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद को शाखा प्रबंधक के पद पर देवभोग शाखा में दिनांक 03 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2025 तक पदस्थ किया गया था।

इस दौरान आरोपी को महिला ग्राहकों को ऋण वितरण करने और वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन दिनांक 01 मई 2024 से 20 मार्च 2025 तक के बीच आरोपी ने विभिन्न महिला ग्राहकों से ऋण की वसूली तो की, लेकिन कुल 6 लाख 54 हजार 802 रुपए की राशि को कंपनी के बैंक खाते में जमा न कर स्वयं उपभोग कर लिया।

प्रारंभिक जांच में मामला भा. न्याय. संहिता की धारा 318(2) के अंतर्गत दर्ज किया गया था, परंतु बाद में सबूतों के आधार पर आरोपी पर धारा 316(5) भी जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी उमाकांत पूरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने घोषित की अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी

अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने घोषित की अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी

 रायपुर। अग्रवाल समाज में नए नेतृत्व की घोषणा हो चुकी है। वर्ष 2025 से 2028 के लिए अग्रवाल सभा रायपुर की नई कार्यकारिणी की सूची सार्वजनिक कर दी गई है। विजय अग्रवाल ने बतौर अध्यक्ष नई टीम की घोषणा करते हुए कई अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है।

अग्रवाल सभा  के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए 14 संरक्षकों, 6 उपाध्यक्षों, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की हैं। समाज की एकजुटता और भविष्य की दिशा तय करने के लिए यह गठन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

घोषित सूची में वरिष्ठ और युवा सदस्यों को बराबर प्रतिनिधित्व मिला है। इससे समाज में समरसता और नेतृत्व की निरंतरता बनी रहेगी।

नई कार्यकारिणी की सूची:

 

छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा के घने जंगलों में नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार और बारूद बरामद!

छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा के घने जंगलों में नक्सलियों की साजिश नाकाम, हथियार और बारूद बरामद!

 गरियाबंद। बोडेन थाना क्षेत्र के छातापानी जंगल में सीआरपीएफ और डीवीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। लंबे समय से छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है, जिससे बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली है।

सीमा क्षेत्र में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को जंगल में एक संदिग्ध जगह पर नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान मिला। जांच में पाया गया कि वहां एक नग देशी बंदूक, 24 नग देसी बंदूक की गोलियां, बारूद और डेटोनेटर छिपाकर रखे गए थे। यह पूरा जखीरा किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की साजिश का हिस्सा था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी,ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आधुनिक एम्बुलेंस को दिखायी हरी झंडी,ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

 रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह एम्बुलेंस मुख्य रूप से मनोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु रखी जाएगी, जिसकी सेवाएँ आवश्यकता अनुसार पूरे जिले में ली जा सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा परिवहन सेवा सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सहायता मिल सकेगी।

 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा चैतन्य बघेल से करेंगे मुलाकात

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा चैतन्य बघेल से करेंगे मुलाकात

 रायपुर/– कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से सेंट्रल जेल में मुलाकात करेंगे बता दें कि चैतन्य बघेल के ऊपर शराब घोटाले मामले पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हैं। जिसे परिवर्तन निदेशालय ने 18 जुलाई को गिरफ्तार किया था इसके बाद 5 दिनों की डिमांड पर पूछताछ किया फिलहाल चैतन्य बघेल को 14 दिनों की डिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 
Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ में इस दिन चार ट्रेनें रहेंगी रद्द,यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट

Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ में इस दिन चार ट्रेनें रहेंगी रद्द,यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट

 रायपुर- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Railways) में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगस्त की शुरुआत में दो दिनों के लिए चार ट्रेनों को रद्द (Train Cancelled in Chhattisgarh) कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर रेल मंडल (Bilaspur Railway Division) के कोतरलिया और जयरामनगर रेलवे स्टेशन के बीच 2 और 3 अगस्त, 2025 को ऑटो सिग्नलिंग (Auto Signaling Work) का काम किया जाएगा। इस तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई गाड़ियां या तो रद्द होंगी या आंशिक रूप से समाप्त की जाएंगी।

दो दिनों तक चार ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रेलवे के अनुसार, दिनांक 2 और 3 अगस्त को रायगढ़ और बिलासपुर के बीच चलने वाली कुल चार MEMU पैसेंजर ट्रेनें (CG MEMU Passenger Trains Cancelled) पूरी तरह रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों, खासकर ऑफिस व कॉलेज जाने वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए इन दो दिनों में यात्रियों को काफी असुविधा हो सकती है।

दिनांक 2 अगस्त, 2025 को गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू और 3 अगस्त को 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 3 अगस्त को गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू और 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू को भी रद्द किया गया है।

गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू का रूट बदला

इसके अलावा 3 अगस्त को गोंदिया और झारसुगुड़ा (Gondia-Jharsuguda MEMU) के बीच चलने वाली 68861/68862 मेमू सेवा अब बिलासपुर में ही समाप्त (terminate at Bilaspur) कर दी जाएगी। यात्रियों को इस ट्रेन का आगे का सफर अन्य विकल्पों से तय करना होगा।

यात्रा से पहले टाइमिंग चेक करें

रेलवे विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे 2 और 3 अगस्त को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें और संबंधित ट्रेन की स्थिति (train running status) की पुष्टि IRCTC या रेलवे इन्क्वायरी पोर्टल (Railway Inquiry Portal) पर जरूर करें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली का उद्देश्य ट्रेनों की गति, सुरक्षा और संचालन क्षमता को बेहतर बनाना है। यह कार्य अल्पकालिक असुविधा जरूर देगा, लेकिन भविष्य में यात्रियों को बेहतर और तेज़ रेल सेवाएं (better railway services) मिलेंगी।

नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डर पर रेरा की नकेल, भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डर पर रेरा की नकेल, भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर लगाई रोक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (सीजी रेरा) ने बड़ी कार्रवाई की है। रेरा ने बिलासपुर स्थित लोविना कोर्ट्स परियोजना में भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई रियल एस्टेट (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 4(2)(1)(क) के उल्लंघन के पर की गई है।

क्या प्रावधान है इस धारा में..?

इस धारा के तहत प्रमोटर को प्रोजेक्ट के अंतर्गत आवंटियों से प्राप्त कुल राशि का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग केवल निर्माण कार्य और भूमि की लागत जैसे निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही किया जा सकता है। यह व्यवस्था घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा और धन के अनुचित उपयोग को रोकने के लिए की गई है।

प्राधिकरण ने पाया कि लोविना कोर्ट्स प्रोजेक्ट के प्रमोटर द्वारा इस नियम का उल्लंघन किया गया है, जिससे वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं। परिणामस्वरूप, सीजी रेरा ने परियोजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की नई खरीद-फरोख्त, पंजीयन या लेन-देन पर रोक लगा दी है।

सीजी रेरा के अनुसार यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कि प्रमोटर द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर उल्लंघनों का समाधान नहीं किया जाता और प्राधिकरण द्वारा निर्धारित शर्तों की पूर्ति नहीं कर दी जाती।

यह त्वरित कार्रवाई रेरा की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत वह घर खरीदारों की पूंजी की सुरक्षा, निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रमोटरों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता से कार्य कर रहा है। इस सख्त कदम से अन्य डेवलपर्स को भी यह स्पष्ट संदेश मिलेगा कि रेरा के प्रावधानों का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल दहला देने वाला हादसा : उफनते नाले में गिरी कार, पूरा परिवार था सवार, माँ के हाथ से छूटकर पानी में बहा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी

दिल दहला देने वाला हादसा : उफनते नाले में गिरी कार, पूरा परिवार था सवार, माँ के हाथ से छूटकर पानी में बहा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू जारी

 बिलासपुर। तेजी से बढ़ रहे जल स्तर और तेज बहाव के कारण हरेली पर्व पर मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे ग्रामीणों की कार अनियंत्रित हो गई और तेज बहाव के साथ उफनते नाले में जा गिरी। कार में सवार आठ लोग किसी तरह बाहर सुरक्षित निकले। अफसोस ये कि कार में सवार तीन साल का मासूम कार के साथ नाले के तेज धार में बह गया। कार और मासूम की तलाश जारी है। मामला सीपत थाना क्षेत्र की है।

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में रहने वाले 29 वर्षीय मोहनलाल साहू उर्फ भोला साहू का परिवार हरेली त्योहार में अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ सीपत के उच्चभट्ठी स्थित देवी मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। कार में दो महिला,दो पुरुष और पांच बच्चे सवार थे। दर्शन के बाद वापस अपने गांव लौटते समय उन्हें रात हो गई। इस दौरान भारी बारिश के चलते ग्राम झलमला से थोड़ी दूर स्थित तुंगन नाले के ऊपर बने पुल से तीन फीट ऊपर बह रहा था। मोहन साहू को लगा कि वह नाला पार कर जाएगा और खतरे को नजरअंदाज कर अपनी वैगन आर कार पुल से पार करवाने लगा। पानी के तेज बहाव के चलते कार का संतुलन बिगड़ गया और कार तेज बहाव में बहते हुए नाले में बह गया।

पुल से नीचे गिरकर कार नाले में बहने लगी और लगभग 60 फीट तक पहुंच गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर कार का दरवाजा खोला और आठ लोग तैरकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकले। मोहनलाल साहू उर्फ भोला का 3 साल का बेटा तेजस और कार नाले में बह गया। तेजस कार में अपनी मां की गोद में बैठा था और उसकी मां ने उसका हाथ मजबूती से पकड़ रखा था। पर पानी में गिरने के बाद पानी के तेज बहाव में मां का हाथ छूट गया और तेजस बह गया। बाहर आकर उन्होंने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण युवा नाले में बच्चे और कार को तलाश करने लगे। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और एसडीआरएफ को बुलवाया। रेस्क्यू अभियान में भी बच्चे और कार का कुछ पता नहीं चल रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि मौके से 800 मीटर दूर सेलर एनीकट तक कार और बच्चा बह गया हो। हालांकि सीपत टीआई गोपाल सतपथी से मिली जानकारी के अनुसार कार मिल गई है, जिसे पानी से निकाला जा रहा हैं। वहीं बच्चे की तलाश की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुई एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, मुख्यमंत्री साय ने 25 मेधावी छात्रों को पहनाया कैडेट बैच…

छत्तीसगढ़ के इस जिले में शुरू हुई एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, मुख्यमंत्री साय ने 25 मेधावी छात्रों को पहनाया कैडेट बैच…

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युुवाओं को अब एनसीसी में एयर स्क्वाड्रन के जरिए अपना कैरियर बनाने के लिए मदद मिल पाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जिले के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी की एयर स्क्वाड्रन शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। यह छत्तीसगढ़ की 3 सीजी एनसीसी एयर स्क्वाड्रन होगी।  श्री साय के प्रयासों से यह  जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो स्थानीय युवाओं के भविष्य को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगी।

जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी

मुख्यमंत्री ने विद्यालय में एयर एनसीसी के लिए चयनित 25 मेधावी विद्यार्थियों को एनसीसी कैडेट्स का बैच लगाकर पंजीयन की शुरुआत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें 13 बालिकाएं और 12 बालक शामिल हैं।  इस अवसर पर विंग कमांडर श्री विवेक कुमार साहू ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप  सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी

रंग लाई मुख्यमंत्री की पहल, जशपुर मेेें शुरू हुई एयर स्कवाड्रन 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने पिछले एनसीसी दिवस समारोह के दौरान रायपुर के समान राज्य के अन्य हवाई पट्टी वाले शहरों में भी एनसीसी की एयर स्कवाड्रन शुरू करने की इच्छा व्यक्त की थी। अभी तक छत्तीसगढ़ में केवल रायपुर में ही एयर एनसीसी और उड़ान का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि जगदलपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और जशपुर जैसे स्थानों पर भी हवाई पट्टियों की सुविधा उपलब्ध है।

जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी

मुख्यमंत्री की इस पहल पर मार्च माह में जशपुर की आगडीह हवाई पट्टी को 3 सीजी एयर एनसीसी स्क्वाड्रन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई और एक माइक्रोलाइट विमान को प्रशिक्षण हेतु जशपुर भेजा गया। इस दौरान लगभग 100 कैडेट्स को उड़ान का वास्तविक अनुभव प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं हवाई पट्टी पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कैडेट्स से संवाद किया। कैडेट्स ने उन्हें विमान से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ भी साझा कीं।

प्रशिक्षण प्राप्त कैडेट को रोजगार के बेहतर अवसर 

जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी

वर्तमान में 3 सीजी एयर एनसीसी एयर स्क्वाड्रन, पूरे देश में एकमात्र एयर स्क्वाड्रन है जिसमें एम्स, एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र कैडेट के रूप में जुड़े हुए हैं। कैडेटों को  यूपीएससी और एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से सेना में 25 वैकेन्सी /पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं, एसएससी के माध्यम से ऑफिसर्स ट्रेनिग अकादमी के लिए 50 वैकेंसी/पाठ्यक्रम के अवसर मिलते हैं जिसमें यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है और केवल एसएसबी साक्षात्कार के माध्यम से चयन के अवसर मिलते है। 20 सीटें लडकियों के लिए आरक्षित होती हैं। वायु सेना के उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों सहित सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्रतिशत वेकेंसी होती है। जिसके लिए एएफसीएटी, यूपीएससी परीक्षा की आवश्यकता नहीं होती है। इसी तरह से पैरामिलिट्री फोर्स भर्ती में 2 से 10 बोनस अंक दिया जाता है।कई उद्योगों में भी एनसीसी सी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है।

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जो न केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि मानवता के प्रति हमारी सेवा भावना का श्रेष्ठतम उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति समय पर रक्तदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित कर सकता है। यह पहल जीवनरक्षक सहायता को सहज, सुलभ और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि जशपुर जिले में हर वर्ग के नागरिक स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं और समाज सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। आज रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ, क्योंकि जीवनदान देने वाला व्यक्ति वास्तव में ईश्वर के समकक्ष होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि रक्त का हमारे जीवन में क्या महत्व है। सही समय पर उपयुक्त रक्त समूह का रक्त मिलने से किसी के प्राणों की रक्षा की जा सकती है, इसलिए रक्तदान को ‘महादान’ कहा गया है। राज्य में रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से सर्वाधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जो जनसेवा की उत्कृष्ट मिसाल है। मैं इस मंच से प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूँ कि वे यथासंभव रक्तदान कर इस जीवनरक्षक कार्य में सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। हाल ही में हमने एम्बुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की है। उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों को यह आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हमारी सरकार प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जशपुर के आजीवन सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए और “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने श्री नीरज शर्मा, श्री अजय कुमार कुशवाहा और श्री शिव नारायण सोनी को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि “रक्त-मित्र” डायरेक्ट्री, जिला प्रशासन एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला जशपुर की एक अभिनव पहल है, जिसके अंतर्गत 480 स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम एवं मोबाइल नंबर सूचीबद्ध किए गए हैं। इस डायरेक्ट्री के माध्यम से जब भी किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होगी, वह सीधे सूची में दिए गए नंबरों पर संपर्क कर रक्त प्राप्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया “रक्त-मित्र” पुस्तिका का विमोचन, रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को किया सम्मानित

इस प्रयास से रोगियों को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें समय पर रक्त मिल सकेगा। यदि कोई व्यक्ति या समाजसेवी “रक्त-मित्र” बनना चाहता है, तो वह डायरेक्ट्री में दिए गए QR कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकता है। साथ ही, कलेक्टर एवं अध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस जिला मुख्यालय, जशपुर (कलेक्ट्रेट परिसर, कक्ष क्रमांक 122) में संपर्क कर भी “रक्त-मित्र” के रूप में पंजीयन कर सकता है।

इस गरिमामय कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगाँव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा, रेडक्रॉस सोसायटी के श्री रूपेश प्राणी ग्राही, अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ से हो देश का नया उपराष्ट्रपति, कांग्रेस के इस नेता ने की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र…

छत्तीसगढ़ से हो देश का नया उपराष्ट्रपति, कांग्रेस के इस नेता ने की मांग, PM मोदी को लिखा पत्र…

 रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने वरिष्ठ नेता और तीन राज्यों के राज्यपाल रह चुके रमेश बैस को देश का अगला उपराष्ट्रपति बनाए जाने की मांग की है। बैज ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के राष्ट्रीय स्तर पर सीमित प्रतिनिधित्व पर भी सवाल उठाए हैं।

दीपक बैज ने पत्र में लिखा कि, “आम चुनाव वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ ने 11 लोकसभा क्षेत्र में से औसतन 10 सीटें जिताकर भारतीय जनता पार्टी को संसद सदस्य के रूप में देने का काम किया है। सन 2014 में केंद्र में आपकी सरकार जब बनी उस वक्त छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में से भाजपा ने 10 सीटें जीती। इसी प्रकार 2019 में 9 सीटें तथा वर्ष 2024 के आम चुनाव में 10 सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीताकर सांसद के रूप में प्रदेश की जनता ने भेजा है। किन्तु हम सभी के लिए पीड़ा का विषय है कि तीनों कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को केवल राज्यमंत्री का प्रतिनिधत्व मिला। “

“वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा में कई ऐसे नेता मौजूद हैं जो देश के उप राष्ट्रपति के पद को सुशोभित करने में सक्षम हैं। जिसमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जैसे महत्वपूर्ण नेता शामिल है जो कि 7 बार के सांसद एवं झारखंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा दे चुके हैं। वर्तमान छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 10 सांसदों को कोई महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वहीं वरीयता के आधार पर मैं समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से उप राष्ट्रपति के पद हेतु छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ के किसी नेता को अवसर देने का निवेदन करता हूं।”

गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह संवैधानिक पद रिक्त हो गया है, और अब देश को नए उपराष्ट्रपति की तलाश है। ऐसे में दीपक बैज का यह पत्र केवल राजनीतिक गलियारियों में चर्चा का विषय बन गया है।

 
माँ की हत्या : कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या, पिता पर भी किया कुल्हाड़ी से हमला, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, कातिल बेटा गिरफ्तार

माँ की हत्या : कलयुगी बेटे ने की माँ की हत्या, पिता पर भी किया कुल्हाड़ी से हमला, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, कातिल बेटा गिरफ्तार

 मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। एक कलयुगी बेटे ने मामूली सी बात पर अपनी माँ की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपने पिता पर भी जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कोसले को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला ग्राम सारंगपुर (थाना फास्टरपुर-सेतगंगा) का है। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय आरोपी दिनेश कोसले के रूप में हुई है। दिनेश कोसले परिवारिक विवाद के कारण वह माता-पिता से नाराज रहता था। उनके बीच कुछ न कुछ परिवारिक विवाद होता रहता था। 23 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिससे गुस्से में आकर दिनेश कोसले ने बिस्तर पर सो रही अपनी मां देवकी बाई कोसले की हत्या कर दी। उसने भारी समान से अपनी मां के सिर पर कई वार किये जिससे उसकी मौत हो गयी।

पिता को भी नहीं छोड़ा

इसके बाद आरोपी बेटे ने अपने पिता समारू कोसले पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद वो भाग गया। वहीँ, पिता समारू कोसले को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ धारा 103(1), 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने हत्या के लिए इस्तेमाल किये गए लोहे की कुल्हाड़ी और लकड़ी के बत्ते को जब्त कर लिया है।

नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में विकास की नई सुबह हो रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद की रात ढल रही है, बस्तर में विकास की नई सुबह हो रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर में नक्सलवाद की रात अब ढल रही है और विकास की नई सुबह का उदय हो चुका है। डबल इंजन सरकार के समग्र और समावेशी प्रयासों का यह परिणाम है कि आज बस्तर रेंज में ₹2.54 करोड़ के इनामी 66 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। इनमें ₹25 लाख के इनामी एसजेडसीएम (SZCM) रामन्ना ईरपा उर्फ जगदीश का आत्मसमर्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक ही दिन में बीजापुर से 25, दंतेवाड़ा से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 8 और सुकमा से 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर वे अब हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ने को तैयार हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीते 18 महीनों में कुल 1,570 माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह हमारे शासन की पारदर्शी नीतियों, नागरिक-हितैषी कार्यप्रणाली और पुनर्वास के प्रति ईमानदारीपूर्ण दृष्टिकोण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन सामाजिक और आर्थिक पुनर्निर्माण के समर्पित प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर के दूरस्थ और अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में एक साथ सुरक्षा और विकास का कार्य कर रही है। सड़कों का विस्तार, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को नक्सल प्रभावित इलाकों में पहुँचाया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी नीति बस्तर के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। हम आत्मसमर्पण कर रहे नक्सलियों के भविष्य को संवारने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की विधानसभा में की गई घोषणा हुई पूर्ण….

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की विधानसभा में की गई घोषणा हुई पूर्ण….

 रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य में दवाइयों की गुणवत्तापूर्ण सप्लाई के लिए विधानसभा में ये घोषणा की थी कि सभी वाहनों को जीपीएस से लैस किया जाएगा ताकि उनकी सही लोकेशन और सही समय का हमेशा पता चलता रहे । स्वास्थ्य मंत्री की इस घोषणा पर अमल करते हुए सीजीएमएससी ने लगभग 70 वाहनों में अत्याधुनिक जीपीएस लगाया है। इसकी खासियत है कि जहां नेटवर्क नहीं रहता वहां लोकेशन और रूट को रिकॉर्ड कर ये बाद में दिखाता है। इससे गड़बड़ी या देरी की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल इन वाहनों की काम की कार्यशैली को जानने और देखने के लिए सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के और स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया के साथ नया रायपुर के सेक्टर 27 स्थित सीजीएमएससी कार्यालय पहुंचे और अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वाहनों की गुणवत्ता, दवाइयों के स्टोरेज, वातानुकूलित व्यवस्था और मांगपत्र लेकर रवाना हो रहे ड्राइवरों की कार्य शैली को देखा। साथ ही वेबसाइट पर इस वाहनों की रियल टाइम लोकेशन भी देखी।

सीजीएमएससी की दवाइयों को राज्य भर के अस्पतालों में पहुंचाने वाले लगभग 70 वातानुकूलित वाहन अब अत्याधुनिक जीपीएस से हैं लैस

लिमिटेड दवाइयों की गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए वातानुकूलित सप्लाई चैन वाहनों के जरिए दवाइयों, कंज्यूमेबल समान और रीजेंट्स को पूरे राज्य में पहुंचाया जाता है। हर साल लगभग 1 हज़ार प्रकार की दवाएं और 6 सौ प्रकार के कंज्यूमेबल सामान तथा रीजेंट्स को पूरे राज्य में भेजा जाता है।

इन वाहनों की खास बात है कि ये प्रोडक्ट क्वालिटी और दवाइयों की क्षमता को बरकरार रखते हैं। इसमें टेंपरेचर सेंसिटिव दवाइयों को अच्छे तरीके से रखा जाता है ताकि दवाइयों का टेंपरेचर नियंत्रण में रहे और वो खराब न हों। इनमें सुरक्षा के अनुसार दवाइयों का स्टोरेज होता है। इसकी वजह से प्राप्तकर्ता के पास सुरक्षित तरीके से दवाइयां पहुंचती हैं।

सीजीएमएससी की दवाइयों को राज्य भर के अस्पतालों में पहुंचाने वाले लगभग 70 वातानुकूलित वाहन अब अत्याधुनिक जीपीएस से हैं लैस

इन वाहनों के माध्यम से दवाइयों की सप्लाई करने से दवाइयों का जीवन बरकरार रहता है। इस दौरान गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होता है और बेहतर काम की वजह से सप्लायर और कस्टमर के रिश्ते को मजबूती मिलती है। सीजीएमएससी के इन वाहनों द्वारा वैक्सीनेशन और आपातकालीन कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभायी जाती है साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण और महामारी के दौरान त्वरित कार्य संपन्न करने में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं।

सीजीएमएससी ने पारदर्शिता के लिए इसे अपने वेबपोर्टल से लिंक किया है ताकि कोई भी गाड़ियों की लोकेशन को देख सके। इस दौरान सीजीएमएससी की प्रबंध संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने राज्य में 16 वेयर हाउस की संख्या में इजाफा करते हुए इसे सभी जिलों में खोलने की मांग रखी जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने की बात कही है।

इस जिले में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 21,875 मकानों का लक्ष्य, अब तक 20,297 को मिली स्वीकृति….

इस जिले में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 21,875 मकानों का लक्ष्य, अब तक 20,297 को मिली स्वीकृति….

 धमतरी: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) भारत सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनों को पक्के घर उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के धमतरी जिले में वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर सराहनीय प्रगति हो रही है।

25 जुलाई 2025 की स्थिति में प्राप्त आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले के सभी चार विकासखंडों धमतरी, कुरूद, मगरलोड और नगरी में मिलकर कुल 21,875 मकानों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 20,297 मकानों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इस योजना की कार्यप्रणाली चरणबद्ध है, जिसमें मकान निर्माण हेतु राशि की किश्तों में भुगतान किया जाता है।

जिले में अब तक 19,723 लाभार्थियों को प्रथम किश्त का भुगतान किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 90 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार, 18,270 मकानों में प्लिंथ स्तर तक निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे जिले का समग्र प्लिंथ प्रगति प्रतिशत 92.63 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह प्रगति दर्शाती है कि योजना का कार्यान्वयन धरातल पर प्रभावी रूप से हो रहा है।
विकासखंडवार प्रगति विवरणः

1. धमतरी विकासखंडः
धमतरी विकासखंड में कुल 5,178 मकानों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 4,840 को स्वीकृति दी जा चुकी है। 4,740 लाभार्थियों को पहली किश्त प्राप्त हो चुकी है और 4,482 मकानों में प्लिंथ कार्य पूर्ण हुआ है। इस विकासखंड की प्लिंथ प्रगति 94.56 प्रतिशत है, जबकि मकान पूर्णता का प्रतिशत 34.3 प्रतिशत है, जो सराहनीय प्रयास को दर्शाता है। यहां 1,661 मकान पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं।

2. कुरूद विकासखंडः
कुरूद क्षेत्र में कुल 4,523 मकानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिनमें से 4,291 को स्वीकृति मिली। अब तक 4,246 मकानों में पहली किश्त और 4,062 मकानों में प्लिंथ कार्य पूर्ण हो चुका है। प्लिंथ प्रगति 95.62 प्रतिशत और पूर्णता प्रतिशत 38.5 प्रतिशत है। कुल 1,652 मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिससे यह ब्लॉक जिले में अग्रणी स्थिति में है।

3. मगरलोड विकासखंडः
मकान प्लिंथ स्तर पर हैं और 1,482 मकानों का कार्य पूर्ण हो चुका है। कुल 3,870 के लक्ष्य में से 3,582 मकानों को स्वीकृति दी जा चुकी है और 3,376 लाभार्थियों को पहली किश्त प्राप्त हो चुकी है। यहां पूर्णता प्रतिशत 41.4 प्रतिशत है, जो पूरे जिले में सबसे अधिक है।

4. नगरी विकासखंडः
नगरी विकासखंड में कुल 8,304 मकानों का लक्ष्य निर्धारित है, जो जिले का सबसे बड़ा भाग है। अब तक 7,584 मकानों की स्वीकृति हुई है और 7,359 लाभार्थियों को पहली किश्त का भुगतान हो चुका है। हालांकि प्लिंथ प्रगति 86.95 प्रतिशत पर है, जो अन्य विकासखंडों की तुलना में कम है, लेकिन पूर्ण मकानों की संख्या सबसे अधिक 2,710 है। पूर्णता प्रतिशत 35.7 प्रतिशत है। नगरी क्षेत्र की चुनौती बड़ी संख्या के बावजूद संतुलित रूप से आगे बढ़ रही है।

समग्र उपलब्धियाँः
. कुल स्वीकृत मकानः 20,297
. पहली किश्त प्राप्त लाभार्थीः 19,723
. प्लिंथ स्तर तक पूर्ण मकानः 18,270
. पूर्ण निर्माणः 7,505 मकान
. कुल पूर्णता प्रतिशतः 37.0 प्रतिशत

यह प्रगति न केवल शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि जिला प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता के समन्वित प्रयासों का परिणाम भी है। निर्माण की निगरानी, स्वच्छता, और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कर ग्रामीण विकास में एक नई पहचान गढ़ी जा रही है।
सकारात्मक संकेत और चुनौतियाँ। इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि योजना के क्रियान्वयन में गति बनी हुई है और वर्ष 2024-25 के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में ठोस प्रगति हो रही है।

मगरलोड और कुरूद जैसे विकासखंडों ने अपेक्षाकृत बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नगरी क्षेत्र को निर्माण की गति को और तेज करने की आवश्यकता है, ताकि उसका प्रतिशत भी अन्य क्षेत्रों की बराबरी कर सके।
जिले में “अपूर्ण मकानों की संख्या केवल 8 है”, और 1,453 मकानों में कार्य दोबारा प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यह योजना ग्रामीण आबादी की जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत नींव तैयार कर रही है।

निष्कर्षः

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत धमतरी जिले में हो रही प्रगति उत्साहजनक और प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि शासन की योजनाएं तब प्रभावी सिद्ध होती हैं जब स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर कार्य करें। इस प्रकार की योजनाओं से न केवल आवासहीनों को पक्के घर मिलते हैं, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व, सुरक्षा और सम्मान की भावना भी सृजित होती है।आने वाले समय में जिला प्रशासन को यही दिशा बनाए रखते हुए शेष लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु और तेजी से कार्य करना होगा। यदि यही कार्यसंस्कृति बनी रही, तो धमतरी जिला न केवल प्रदेश में, बल्कि देश में भी ग्रामीण आवास निर्माण की मिसाल बन सकता है।