नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी… 20 लाख की फिरौती की मांग… बोला, पैसा नहीं दिया तो बेटी को…

बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली धमकी… 20 लाख की फिरौती की मांग… बोला, पैसा नहीं दिया तो बेटी को…

 0 पूर्व विधायक की पत्नी के नंबर पर फोन करके शैलेश से बात की

बिलासपुर। पूर्व विधायक शैलेश पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो बेटी को उठा ले जाऊंगा। पूर्व विधायक ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई है।

बिलासपुर के आसमा सिटी निवासी शैलेश पांडे शहर के पूर्व विधायक रहे है। बुधवार की दोपहर 11.45 बजे उनकी पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल के एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि शैलेश पांडे से बात कराओ। शैलेश पांडे ने जब उक्त युवक से मोबाइल में बात की तो उसने सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए दो, नहीं तो सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा कर ले जाऊंगा।इतना सुनते ही पूर्व विधायक ने उससे कहा भी कि आप पूर्व विधायक को फोन लगाए हो। तब भी फोन करने वाला अश्लील गाली गलौच और धमकी देता रहा।

इसके बाद पाण्डेय ने सीधे एसएसपी को घटना की सूचना दी। और उसके बाद सकरी टीआई प्रदीप आर्या के पास जाकर घटना की पूरी जानकारी दी। पूर्व विधायक शैलेश पांडे की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने धारा 296,351(2) के तहत अपराध कायम कर लिया है।

बेटी किसी और की, लेकिन फोन पूर्व विधायक को

इस मामले को लेकर खुद पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि मंजू पांडेय की बेटी को उठाने की धमकी देने वाले ने मेरी पत्नी को फोन करके मेरे से बात की और उसके बाद सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पाण्डेय की बेटी को उठाने की बात कही।

पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आखिर कौन है।जिसमे कांग्रेस के बड़े नेता और शहर के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी के साथ 20 लाख की फिरौती की मांग की है। पुलिस अब उसका पता लगाने में जुट गई है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी और 20 लाख की फिरौती मांगने के बाद मामला काफी गरमा गया है, जिसकी चर्चा जोरों से हो रही है। राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अफवाहें फैल रही है।

सकरी पुलिस जांच में जुटी

सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की खोजबीन की जा रही है।

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अत्यंत आवश्यक है कि लोकतंत्र की हत्या के उस काले दिन को हमारी भावी पीढ़ी भी जाने, समझे और उससे सीख ले। आपातकाल के दौर को याद करते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कालखंड मेरे जीवन से गहराई से जुड़ा है। यह मेरे लिए मात्र एक घटना नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत पीड़ा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके बड़े पिताजी स् नरहरि प्रसाद साय आपातकाल के दौरान 19 माह तक जेल में रहे। उस समय लोकतंत्र सेनानियों के घरों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी—कई बार घर में चूल्हा तक नहीं जलता था। ऐसे अनेक परिवारों को मैंने स्वयं देखा है। उन्होंने कहा कि निरंकुश सत्ता ने उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल दिया था, नागरिक अधिकार छीन लिए गए थे। वास्तव में, वह लोकतंत्र का काला दिन था, जिसका दंश हमारे परिवार ने झेला है और जिसे मैंने स्वयं जिया है। 

मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी परिवारों के सदस्यों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लोकतंत्र सेनानी परिवारों को सम्मान देने का कार्य कर रही है। इन परिवारों को प्रतिमाह 10 हजार से 25 हजार रुपए तक की सम्मान राशि दी जा रही है—यह उनके संघर्ष और बलिदान को नमन करने का एक विनम्र प्रयास है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं और युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे आपातकाल के इतिहास को जानें, पढ़ें और समझें कि किस प्रकार उस कालखंड में संविधान को कुचला गया था। लोकतंत्र को जीवित रखने और सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र पर आपातकाल एक ऐसा कलंक है, जिसे इतिहास में काले अक्षरों में दर्ज किया गया है। आपातकाल थोपकर न केवल संविधान को निष्क्रिय कर दिया गया, बल्कि मौलिक अधिकारों को समाप्त कर लोकतंत्र की आत्मा को कुचल दिया गया।
उन्होंने कहा कि उस समय देश को एक खुली जेल में बदल दिया गया था, जिसमें भय और आतंक का वातावरण था। एक लाख से अधिक लोगों को बिना न्यायिक प्रक्रिया के जेलों में बंद कर दिया गया, और उन्हें यातनाएं दी गईं। यह केवल राजनीतिक दमन का दौर नहीं था, बल्कि भारत की लोकतांत्रिक चेतना को समाप्त करने का सुनियोजित प्रयास था।
डॉ. सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आपातकाल के विषय में शोध करें, पढ़ें और समझें कि लोकतंत्र की रक्षा हेतु कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। भविष्य में लोकतंत्र को सुरक्षित बनाए रखने के लिए हमें सदैव जागरूक और सजग रहना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति श्री बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे शर्मनाक और काला दिन था। इस दिन संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को जिस तरह से कुचला गया, उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में नहीं मिलता। संविधान में मनमाने ढंग से संशोधन किए गए, जिससे देश की आत्मचेतना और नागरिक अधिकारों का दमन हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित जनजागरूकता रैली में भी भाग लिया।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने आपातकाल पर आयोजित विशेष प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस प्रदर्शनी में आपातकाल के दौरान की दमनकारी नीतियों, मानवाधिकारों के उल्लंघन और लोकतंत्र के हनन को चित्रों एवं दस्तावेजों के माध्यम से दर्शाया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे विस्मृत नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी प्रदर्शनी नई पीढ़ी को लोकतंत्र और संविधान के महत्व को समझाने में सहायक सिद्ध होगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस  अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायकगण  पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब,  मोतीलाल साहू, सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष  नीलू शर्मा, लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश अध्यक्ष  दिवाकर तिवारी, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा तथा संचालक संस्कृति विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में विद्वान, लोकतंत्र सेनानी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: वकील ही निकला हत्यारा, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या, ऐसे बनाया योजना

रायपुर सूटकेस मर्डर केस का खुलासा: वकील ही निकला हत्यारा, पैसों के लिए पत्नी संग की हत्या, ऐसे बनाया योजना

 रायपुर. राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सूटकेस हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी वकील, उसकी पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरे मामले का आज एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने खुलासा किया. घटना का मास्टर माइंड वकील अंकित उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा है. दोनों ने इन्द्रप्रस्थ कालोनी स्थित किराए के मकान में हत्या की घटना को अंजाम दिया था और दूसरे दिन दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सूनसान इलाके में लाश को पेटी में भरकर फेंका था.

पुलिस के मुताबिक, मृतक किशोर पैकरा के 30 लाख रुपए की रकम को आरोपी अंकित ने अपने निजी हितों के लिए उपयोग किया था. किशोर पैसा वापस देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. इसके चलते अंकित उपाध्याय एवं उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने किशोकर की हत्या की और साक्ष्य छिपाने की नियत से शव के उपर सीमेंट डालकर ट्राली बैग व टिन की पेटी में डालकर सूनसान स्थान पर फेंक दिया था.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दंपति फरार हो गया था. दिल्ली एयरपोर्ट में फ्लाइट के रनवे पर उतरते ही साइबर और डीडी नगर पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया. फारेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी सहित फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्‌ठे किए थे. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अल्टो कार, 02 नग दोपहिया वाहन और 5 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया है. आरोपियों के विरूद्ध डीडी नगर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

जानिए हत्या की पूरी कहानी

23 जून को डीडी नगर क्षेत्र में रोड किनारे एक लावारिश हालात में एक टिन की पेटी मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची तो पेटी के अंदर रखें लाल रंग के सूटकेस में एक अज्ञात पुरूष का शव मिला. शव के उपर सीमेंट डाला गया था. साथ ही मृतक का दोनों पैर बंधा हुआ था. किसी अज्ञात व्यक्ति ने मृतक की हत्या कर उसके उपर सीमेंट छिड़कर ट्राली बैग में टिन की पेटी में डालकर शव को सूनसान स्थान पर फेंक दिया था. डीडी नगर थाने में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी.

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को मुखबीर से जानकारी प्राप्त हुई कि डीडी नगर स्थित इन्द्रप्रस्थ कालोनी के डी ब्लॉक से एक अल्टो वाहन में 03 पुरूष एवं 01 महिला अपने अल्टो कार में एक बड़ा पेटी को रखकर ले गए हैं. इसकी तस्दीक के लिए कालोनी में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को देखने पर उक्त तथ्य की पुष्टि की गई. इसके साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होने पर वाहन स्वामी की पहचान की गई. वाहन स्वामी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को एक माह पूर्व अंकित उपाध्याय निवासी सत्यम विहार रायपुरा डीडी नगर रायपुर नामक व्यक्ति के पास बिक्री करना बताया.

पेटी दुकान के संचालक हब्बू भाई से मिली अहम जानकारी

दूसरी टीम घटना स्थल पर मिले टिन की पेटी के संबंध में जानकारी एकत्र करने पर उक्त पेटी थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पेटी लाईन स्थित शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री के प्रोपराईटर हब्बू भाई से आरोपियों द्वारा क्रय करना पाया गया. पूछताछ में हब्बू भाई ने 22 जून को 01 पुरूष व 01 महिला द्वारा पेटी को क्रय करना बताया. पैसे का भुगतान ऑनलाइन करना बताया गया. इस पर सायबर सेल की टीम ने ऑनलाइन भुगतान किये गये खाते का संपूर्ण विवरण प्राप्त किया. खाता धारक शिवानी शर्मा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई. इसके साथ ही टिन की पेटी को जिस आटो चालक द्वारा बताए स्थान पर छोड़ा गया था उस आटो चालक की पतासाजी कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त टिन की पेटी को इन्द्रप्रस्थ कालोनी डी.डी.नगर के रूम नंबर डी/321 में छोड़ना बताया गया.

छोटे खान ने अंकित को किराए पर दिया था मकान

पुलिस की टीम ने रूम नंबर डी/321 के संबंध में मकान मालिक छोटे खान निवासी करबलापारा आजाद चौक रायपुर से पूछताछ की. उन्होंने उक्त रूम को एक सप्ताह पूर्व ही अंकित उपाध्याय एवं शिवानी शर्मा को किराये में देना बताया. संपूर्ण पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण पर आरोपियों की पुष्टि होने पर आरोपी अंकित उपाध्याय एवं शिवानी शर्मा के संबंध में पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि रिश्ते में दोनों पति-पत्नी है और घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त से बचने दिल्ली फरार हो गए हैं.

दिल्ली में फ्लाइट लैंड करते ही पकड़े गए आरोपी दंपती

पुलिस की टीम आरोपियों के भागने के साधन के रायपुर एयरपोर्ट से जानकारी प्राप्त की तो पता चला दोनों 23 जून को रात्रि लगभग 09ः40 बजे की दिल्ली की फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गए हैं. पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने तत्काल इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट नई दिल्ली के प्रभारी अधिकारी सहित मुख्य सुरक्षा अधिकारी आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली को प्रकरण व आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा करते हुए आरोपियों को अभिरक्षा में लेने कहा. हवाई जहाज के दिल्ली एयरपोर्ट में लैंड करते ही एयरपोर्ट में लगे सुरक्षा अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को अपने अभिरक्षा में लिया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर क्राइम ब्रांच की एक टीम को तत्काल दिल्ली रवाना की गई. दिल्ली से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया.

मकान वापस दिलाने किशोर से पैसा लेता रहा आरोपी अंकित

आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अंकित उपाध्याय ने बताया कि वह पेशे से वकील होने के साथ ही जमीन, मकान खरीदी-बिक्री का काम करता है. उन्होंने बताया कि मृतक किशोर पैकरा पिता स्व. नारायण पैकरा उम्र 58 साल निवासी हाण्डीपारा इसका पक्षकार था. मृतक किशोर पैकरा आजाद चौक स्थित अपने मकान को चंद्रप्रकाश कुर्रे निवासी बेलटुकरी खरोरा जिला रायपुर को वर्ष 2015-16 में 50 लाख रुपए में बेचा था, किंतु किशोर पैकरा द्वारा क्रेता को उक्त मकान का कब्जा न देकर न्यायालय में क्रेता के विरूद्ध आवेदन पत्र दिया था. इस बात की जानकारी मृतक किशोर पैकरा द्वारा आरोपी अंकित उपाध्याय को देने पर आरोपी अंकित उपाध्याय ने किशोर पैकरा को कहा कि वह हाईकोर्ट से उसके उक्त मकान को वापस दिला देगा और इसके एवज में आरोपी अंकित अलग-अलग किश्तों में अलग-अलग कार्य के नाम से पैसा लेता था.

मृतक की जमीन को 30 लाख में बेचा, पैसा मांगने पर कर दी हत्या

मृतक किशोर पैकरा के बजरंग नगर के मकान को 30 लाख रुपए में अन्य व्यक्ति को बिक्री कर दिया था. उक्त बिक्री रकम को आरोपी अंकित उपाध्याय मृतक किशोर पैकरा से लेकर अपने निजी कार्य में उपयोग कर लिया था. इस पर किशोर पैकरा अपने पैसा को बार – बार आरोपी अंकित उपाध्याय से मांगता था. अंकित उपाध्याय मृतक किशोर पैकरा को अपने झांसे में लेकर मैं तुम्हारा देखभाल करूंगा और रोज खाना खिलाउंगा कहा, फिर भी मृतक किशोर अंकित उपाध्याय से पैसों की मांग कर उसे ताना मारने के साथ ही अलग – अलग जगह से खाना खाने की मांग करता था. इससे परेशान होकर आरोपी अंकित उपाध्याय ने अपनी पत्नी शिवानी शर्मा के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग बनाई और 22 जून को किशोर की हत्या कर दी. 48 घंटे तक लाश फ्लैट में रही. दूसरे दिन लाश को ठिकाने लगाया.

आरोपी अंकित उपाध्याय, सूर्यकांत यदु एवं विनय यदु तीनों मिलकर शव रखें पेटी को लिफ्ट के माध्यम से नीचे लाए और शिवानी शर्मा सीढ़ी से नीचे आई, फिर चारों मिलकर शव रखे पेटी को अल्टो कार की डिक्की में रखें और शव को ठिकाने लगाने घटना स्थल पर ले जाकर पेटी को नीचे उतारकर छोड़कर चले गए. उसके बाद अंकित उपाध्याय और विनय यदु अल्टो कार को कुशालपुर पुरानी बस्ती के एक गैरेज में डेन्टिंग-पेन्टिंग के लिए छोड़ दिए थे.

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

  1. अंकित उपाध्याय पिता रमानिकेत उपाध्याय उम्र 31 साल निवासी सत्यम विहार कालोनी डी.डी.नगर रायपुर.
  2. शिवानी शर्मा पति अंकित उपाध्याय निवासी सत्यम विहार कालोनी डी.डी.नगर रायपुर।
  3. विनय यदु पिता संतराम यदु निवासी जनजागृति चौक यादवपारा रायपुरा।
  4. सूर्यकांत यदु पिता प्रेमनाथ यदु निवासी रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।
आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही सोच का प्रतीक, जख्म आज भी जिंदा: अरुण साव

आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही सोच का प्रतीक, जख्म आज भी जिंदा: अरुण साव

 रायपुर । उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को राजधानी के एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला था, जिसे कांग्रेस पार्टी ने सत्ता बचाने के लिए देश पर थोपा। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस संविधान बचाने की बातें करती है, वही पार्टी उस संविधान को कुचलने की दोषी है।

लोकतंत्र की हत्या का आरोप
साव ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए ‘आंतरिक अशांति’ का झूठा हवाला देकर आपातकाल लागू किया। न कोई युद्ध था, न विद्रोह – फिर भी अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने याद दिलाया कि कैसे एक न्यायिक फैसले ने इंदिरा गांधी को चुनाव में दोषी ठहराया, और उसी बौखलाहट में उन्होंने प्रेस की आजादी, नागरिक अधिकारों और न्यायपालिका की गरिमा तक छीन ली।

“तानाशाही अब भी जिंदा है”
अरुण साव ने कहा, “आज कांग्रेस के चेहरे भले ही बदल गए हों, लेकिन सत्ता की भूख और लोकतंत्र को कुचलने की तानाशाही मानसिकता अब भी जस की तस है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यादेश फाड़ना इस मानसिकता का आधुनिक चेहरा है।

आपातकाल के जख्म और कांग्रेस की चुप्पी
उपमुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान की गई ज्यादतियों की विस्तृत जानकारी दी — लाखों लोगों की गिरफ्तारी, प्रेस सेंसरशिप, जबरन नसबंदी, गरीबों के घरों को तुर्कमान गेट पर ध्वस्त करना, और विपक्ष के नेताओं को जेलों में बंद करना।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी इन घटनाओं के लिए माफी नहीं मांगी, न ही कभी शर्मिंदगी जताई। "यह केवल अतीत नहीं है, यह कांग्रेस की सोच की स्थायी पहचान है," साव ने कहा।

“संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाएंगे 25 जून
अरुण साव ने बताया कि भाजपा 25 जून को पूरे प्रदेश में "संविधान हत्या दिवस" के रूप में मना रही है, ताकि नई पीढ़ी को भी इस काले अध्याय के बारे में जानकारी दी जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि भूपेश बघेल सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा शासन द्वारा शुरू की गई लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि योजना को बंद कर दिया था, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुनः चालू किया है।

पत्रकारों की मौजूदगी में आरोपों की झड़ी
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, अनुराग अग्रवाल और निशिकांत पांडे भी उपस्थित रहे। अरुण साव ने निष्कर्ष में कहा, “कांग्रेस का लोकतंत्र प्रेम महज दिखावा है, असल में वह सिर्फ अपनी सत्ता की चिंता करती है। आज जरूरत है कि देश संविधान और लोकतंत्र के असली दुश्मनों को पहचाने।”

मोदी राज में मीडिया, संविधान और संस्थाओं पर अघोषित आपातकाल : भूपेश

मोदी राज में मीडिया, संविधान और संस्थाओं पर अघोषित आपातकाल : भूपेश

 रायपुर । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जून को ‘आपातकाल विरोध दिवस’ पर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों से देश एक अघोषित आपातकाल की गिरफ्त में है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया, न्यायपालिका, संवैधानिक संस्थाएं और शिक्षण संस्थान – सभी पर सत्ता का दबाव है और मोदी शासन में लोकतंत्र केवल नाम का रह गया है।

संविधान बदलने की मंशा, ‘चार सौ पार’ जनादेश का मकसद साफ

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 'चार सौ पार' का नारा सिर्फ संविधान बदलने की मंशा से दिया था, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को स्पष्ट रूप से नकार दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को छेड़ने की साजिश रची जा रही थी, लेकिन भारत की जनता ने संविधान के संरक्षण में विश्वास जताते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों को चुना।

“हर तरफ नियंत्रण और दमन – ये लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है”
भूपेश बघेल ने कहा कि संसद में अब सवाल उठाना, बहस करना या सरकार से जवाब मांगना तक सजा का कारण बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विधायकों की खरीद-फरोख्त, राज्यपाल के माध्यम से हस्तक्षेप, टैक्स और नियामक एजेंसियों के दुरुपयोग जैसे हथकंडों से विपक्षी सरकारों को गिरा रही है।

"संविधान को चुपचाप तोड़ा जा रहा है"
उन्होंने यह भी कहा कि CAG की भूमिका निष्प्रभावी कर दी गई है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध हो गई है। RTI को लगभग निष्क्रिय बना दिया गया है। EVM की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कोई जवाबदेही नहीं है।

मीडिया पर अभूतपूर्व नियंत्रण, भय और दमन
बघेल ने कहा कि मीडिया पर ऐसा दबाव कभी नहीं देखा गया, जहां न्यूज़ एजेंसियों को कर विभाग, ईडी और CBI के छापों से डराया जा रहा है। उन्होंने बीबीसी, दैनिक भास्कर, न्यूज़क्लिक, एनडीटीवी, द वायर और अन्य संस्थानों पर कार्रवाई को ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दिया।

"भाजपा में जाओ, तो सब माफ"
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “जो नेता भाजपा में शामिल हो जाते हैं, वे ईडी-मुक्त और सीबीआई-मुक्त हो जाते हैं। लेकिन जो विपक्ष में हैं, उन्हें बंधक बनाकर डराने की कोशिश की जाती है।”

“विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा, सामाजिक सौहार्द पर हमला”

भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार विरोधियों को 'अर्बन नक्सल' और 'खालिस्तानी' कहकर बदनाम कर रही है, और नफरत फैलाने वालों को सरकार में ऊंचे पदों से नवाजा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक समुदायों में डर और असुरक्षा का माहौल है, जबकि सत्तारूढ़ दल नफरत फैलाने वालों को खुला संरक्षण दे रही है।

भूपेश बघेल ने कहा कि आज का भारत संविधान के मूल विचारों से दूर होता जा रहा है, और एकजुट विपक्ष ही अब लोकतंत्र की अंतिम उम्मीद बन चुका है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया: "जब खुद आप हर लोकतांत्रिक संस्था को तोड़ चुके हैं, तो काला दिवस मनाने का नैतिक अधिकार आपके पास कैसे बचा है?"

 

Breaking : वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 75 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…!!

Breaking : वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, 75 अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…!!

रायपुर। राज्य सरकार ने वित्त विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया है। वहीं कई अधिकारियाें को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया है।

ट्रांसफर पर छूट की अवधि 30 जून तक बढ़ी
इससे पहले आज प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति के तहत ट्रांसफर पर लगाई गई रोक में राहत की अवधि बढ़ाया था। जिसके अनुसार स्थानांतरण पर छूट 30 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी। इससे पहले यह छूट 25 जून 2025 तक ही निर्धारित थी।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, 5 जून 2025 को जारी परिपत्र के तहत स्थानांतरण पर रोक में दी गई ढील की समय-सीमा को संशोधित करते हुए 30 जून 2025 कर दिया गया है।

यहां देखें लिस्ट

CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, एक ही पेड़ पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश

CG- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : इश्क नहीं हुआ मुकम्मल तो प्रेमी जोड़े ने दी जान, एक ही पेड़ पर लटकी मिली युवक-युवती की लाश

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से प्रेमी जोड़े के आत्महत्या का मामला सामने आया है। धनेली गांव में युवक-युवती ने एक साथ पेड़ पर फांसी लगाकर आत्मत्या कर ली। दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान अमोरा निवासी शैलेन्द्र केवट के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान रामकुमारी सिंह (36 वर्ष) सोहागपुर, कोरबा की रहने वाली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच में जुट गई है। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकरी के मुताबिक, धनेली गांव के खड़ाखोडी तालाब के पास बबुल पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक-महिला, प्रेमी जोड़े हैं। मृतक शैलेन्द्र सोमवार को पिकनिक मनाने के लिए घर से निकला था। उसकी 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। वहीं मौके पर मृत मिली महिला रामकुमारी सिंह के माथे पर सिंदूर देखा गया है।

पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि….

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि….

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कैप्टन अभिमन्यु की पूज्य माताजी श्रीमती परमेश्वरी देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

CG – शादी के 20 दिन बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश : पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, लौटते समय बीच रास्ते में पहले प्रेमी से पिटवाया, फिर...

CG – शादी के 20 दिन बाद पत्नी ने रची खौफनाक साजिश : पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा पति, लौटते समय बीच रास्ते में पहले प्रेमी से पिटवाया, फिर...

बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 20 दिन बाद ही पत्नी, अपने पति के सामने ही, पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी एकदम फिल्मी अंदाज़ में। शादी के महज 20 दिन बाद ही पत्नी, अपने पति के सामने ही, पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई वो भी एकदम फिल्मी अंदाज़ में।

दरअसल मस्तूरी निवासी एक नवविवाहित युवक अपनी पत्नी को पहली बार ससुराल से विदा कराकर घर ला रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन युवकों ने फिल्मी अंदाज़ में उसकी बाइक रोक ली। युवक को बेरहमी से पीटा गया। और हैरानी की बात ये रही कि पत्नी खुद हमलावर युवकों में से एक के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है जहां पीड़ित अंकित महिलांगे के साथ यह घटना हुई। उसकी शादी महज 20 दिन पहले हुई थी।

शादी के बाद परंपरा के अनुसार उसकी पत्नी रंजिता जोशी अपने मायके गई थी। वहां से पत्नी को विदा कराकर वह अपने साथ ला रहा था। इसी दौरान, उसे तीन युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर दिया। जब तक अंकित खुद को संभाल पाता, उसकी पत्नी खुद बाइक से उतरी और हमलावर युवक के पीछे बैठकर वहां से रवाना हो गई। युवक का कहना है कि पत्नी ने खुद दूसरे युवक के कंधे पर हाथ रखा और पीछे मुड़कर तक नहीं देखा। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने में की। शिकायत के बाद पुलिस ने हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

नक्सली लीडर हिड़मा के गाँव में अनोखी शादी, CRPF जवानों ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

नक्सली लीडर हिड़मा के गाँव में अनोखी शादी, CRPF जवानों ने निभाया ‘भाई’ का फर्ज

 सुकमा : नक्सल प्रभावित सुकमा ज़िले के पूवर्ती गाँव में एक अद्भुत दृश्य सामने आया, जिसने दिलों को छू लिया। कभी नक्सल आतंक का गढ़ रहे इस गाँव में एक बेटी की शादी के मौके पर सुरक्षा के लिए तैनात सीआरपीएफ जवानों ने भाई का फ़र्ज़ निभाते हुए उसे नेग दिया और पूरे गाँव के साथ विवाह की खुशियों में शामिल हुए।

पूवर्ती वही गाँव है, जिसे कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा का गृहग्राम माना जाता है। यहाँ की एक बेटी की शादी थी, और गाँव से थोड़ी दूरी पर 150वीं बटालियन के जवान तैनात थे। बेटी की विदाई के समय ग्रामीण दुल्हन को लेकर सीधे सीआरपीएफ कैंप पहुँच गए, ताकि वह अपने इन रक्षकों भाइयों से मिल सके।

सीआरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने भी भावनात्मक जुड़ाव दिखाते हुए दुल्हन को आशीर्वाद दिया, उसे नेग भेंट किया और पूरे गाँव के साथ नाचते-गाते शादी की खुशियाँ बाँटी।

यह तस्वीर न केवल मानवता की है, बल्कि यह शांति, विश्वास और बदलाव की भी कहानी है। वर्षों से नक्सलवाद की छाया में जी रहे इस क्षेत्र में अब शांति और सौहार्द के रंग दिखाई दे रहे हैं।

केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा शांति बहाली और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र में विश्वास बहाली की ऐसी मिसालें अब सामने आ रही हैं।

पूवर्ती गाँव की यह शादी सिर्फ़ एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि नफरत के स्थान पर भरोसे की नींव रखने वाली ऐतिहासिक घड़ी बन गई है।

Amit Jogi Arrested: अमित जोगी के साथ गिरफ्तार हुए सैकड़ों समर्थक...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

Amit Jogi Arrested: अमित जोगी के साथ गिरफ्तार हुए सैकड़ों समर्थक...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 पेंड्रा: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अमित जोगी को पुलिस ने आज ज्योतिपुर तिराहे पर धरना देने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ धरना स्थल पर मौजूद सैकड़ों समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया है। यह विरोध प्रदर्शन उस घटना के विरोध में किया जा रहा था जिसमें स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी कर ली गई थी।

धरना स्थल पर पूर्व विधायक डॉ. के.के. ध्रुव भी मौजूद रहे। JCCJ के प्रमुख अमित जोगी ने प्रशासन पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। धरना दे रहे लोगों की मांग थी कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

एसडीओपी दीपक मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी समेत 1173 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया है।

"अमित जोगी गिरफ्तारी" क्यों हुई?

अमित जोगी को अजीत जोगी की प्रतिमा चोरी के विरोध में धरना देने के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया।

"अजीत जोगी मूर्ति चोरी" की घटना कब और कहां हुई?

यह घटना पेंड्रा के ज्योतिपुर तिराहे के पास हुई, जहां अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित थी।

"जनता कांग्रेस जे" का इस मामले में क्या रुख है?

जनता कांग्रेस (जे) का आरोप है कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।

"अजीत जोगी प्रतिमा चोरी" मामले में क्या कार्रवाई हुई है?

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

"डॉ. के.के. ध्रुव" धरने में क्यों शामिल हुए थे?

डॉ. के.के. ध्रुव ने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाया और जनता कांग्रेस जे के समर्थन में धरने में शामिल हुए।


 
यात्रीगण कृपया ध्यान देवें… रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से तो कुछ चलेंगी देरी से, देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें… रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से तो कुछ चलेंगी देरी से, देखें लिस्ट

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर रेलवे ने 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के रूट डाइवर्ट भी किए गए हैं। वहीं, कुछ ट्रेनें ऐसी भी है जो देरी से रवाना होगी। दरअसल, रायपुर मंडल के सिलयारी-मांढर सेक्शन में रेलवे ब्रिज नं. 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट व दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन के मध्य गर्डर लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेगी।

29 जून को रहेंगी रद्द यह ट्रेनें

  • बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • रायपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • रायपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
  • बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन 68734 बिलासपुर-गेवरारोडमेमू रद्द रहेगी।
  • गेवरारोड से रवाना होने वाली ट्रेन 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होंगी ये ट्रेनें

  • 28 जून को ट्रेन 18241दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्स. 3 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा सीएसएमटी एक्स. 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 28 जून को गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

 परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें 

  • 28 जून को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी मार्ग होकर छपरा जाएगी।
  • 28 जून को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नैनपुर-जबलपुर-कटनी मार्ग होकर बरौनी जाएगी।
छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, एमपी में तीन दिन तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा शव, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात

छत्तीसगढ़ की बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, एमपी में तीन दिन तक अस्पताल के बाहर पड़ा रहा शव, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात

 कोरबा:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। यह वारदात तीन दिन पूर्व हुई थी। घटना मध्य प्रदेश में हुई लेकिन स्थानीय पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे हैं।

परिजनों के अनुसार युवती का शव तीन दिनों से मोरवा के एक अस्पताल के बाहर पड़ा था। स्थानीय डॉक्टरों ने शव का पोस्टमॉर्टम करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि शव सड़ चुका है। इसके बाद शव को रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया जहां यह सोमवार देर रात पहुंचा। पिता ने सिंगरौली में नौकरी करते थे जिनका हाल ही में निधन हो गया था। उनकी मां वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति पर कार्यरत हैं।

परिजनों ने बताया कि उन्होंने मोरवा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है लेकिन पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा यह भी आरोप है कि पुलिस युवती के रिश्तेदारों को थाने से भगा रही है जिससे परिवार में आक्रोश और निराशा व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी लेकर लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच परिजन का शव लेकर कोरबा पहुंचे और आमगांव चौक पर सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया।

CG Weather Update : राजधानी समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

CG Weather Update : राजधानी समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी दिखाई पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सभी जिलों में मौसम अचानक बदल रहा है और बारिश भी हो रही है। रायपुर और आस-पास के इलाकों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हो रही है। मंगलवार को भी रायपुर के कई इलाकों में जमकर बारिश हुई और बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ में आने वाले 6 दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है और मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने ध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में जोरदार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और दोपहर में बारिश भी हो सकती है। रायपुर के पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, मोहबा बाजार, शंकर नगर, तेलीबांधा समेत कई अन्य इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग लोगों को दी सलाह

 इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों में तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश की जनतासे अपील की है कि, मौसम बिगड़ने पर घर या ऑफिस से ना निकले और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे न खड़े रहें।

 
BREAKING : स्थानांतरण पर प्रतिबंध में छूट की अवधि बढ़ी, अब 30 जून तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे आदेश

BREAKING : स्थानांतरण पर प्रतिबंध में छूट की अवधि बढ़ी, अब 30 जून तक वेबसाइट पर अपलोड होंगे आदेश

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 30 जून तक स्थानांतरण आदेश जिला-विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की छूट दी है. इसके पहले यह छूट केवल 25 जून तक थी.

इस अवधि में जिला स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेश तथा क्रियान्वयन की स्थिति को 30 जून तक संबंधित जिला / विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं. इसके अतिरिक्त स्थानांतरण नीति की शेष शर्तें यथावत रहेगी.

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नया आयाम मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 48 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 690.68 लाख रूपये है। इसी प्रकार एन.एच. 43 से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किलोमीटर का पहुँच मार्ग 448.95 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 307.19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह 761 लाख रूपए की लागत से पकनी चेन्द्रा चौड़ीकरण, 593 लाख रूपए की लागत से कुप्पा जमघरपारा से चौकीदार पारा नवा पारा, गिरहूलपारा (6.10 किलोमीटर पुल-पुलिया) सहित निर्माण, 419 लाख रूपए की लागत से हरिपुर से छतरंग पहुंच मार्ग में कागज नाला पर पुलिया निर्माण, 510 लाख रूपए की लागत से सिरसी से कुसमुसी मार्ग पर गोबरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, 741 लाख रूपए की लागत से लांजित से सौहार मार्ग पर महान नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण और सुंदरपुर-शौंकी-नेवटाली-सलका मार्ग (लंबाई 4.10 किमी) पर डब्ल्यू.बी.एम. एवं डामरीकरण कार्य 403 लाख रूपए से निर्मित होने वाली शामिल हैं।

इन कार्यों के स्वीकृत होने पर मंत्री  राजवाड़े ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार और कृषि से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
इन परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत! अब 30 जून नहीं, इस तारीख तक बढ़ सकती हैं राशन वितरण की तारीख

राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत! अब 30 जून नहीं, इस तारीख तक बढ़ सकती हैं राशन वितरण की तारीख

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों राशनकार्डधारियों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून से अगस्त 2025 तक के तीन महीने के राशन वितरण की अंतिम तारीख बढ़ाने की सिफारिश की है। अभी तक यह तारीख 30 जून तय थी, जिसे बढ़ाकर 20 जुलाई 2025 तक करने की मांग की गई है।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग ने केंद्र को पत्र भेजा है। पत्र में बताया गया है कि बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की भारी संख्या और ई-पॉस मशीनों के अपग्रेडेशन की वजह से राशन वितरण में देरी हो रही है।

प्रदेश में करीब 81 लाख परिवारों को राशन दिया जा रहा है, जिसमें 3.41 करोड़ बायोमैट्रिक ट्रांजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा मई की असमय बारिश ने भी वितरण प्रक्रिया को प्रभावित किया है।

सरकार का कहना है कि अगर समय-सीमा बढ़ा दी जाए, तो सभी पात्र हितग्राहियों तक बिना किसी परेशानी के राशन पहुंचाया जा सकेगा।

BREAKING : स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए प्राचार्य, DEO ने किया निलंबित

BREAKING : स्प्राइट की बोतल में शराब पीते पकड़ाए प्राचार्य, DEO ने किया निलंबित

 बालोद : जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को अपने कक्ष में स्प्राईट की बोतल में शराब मिलाकर सेवन करते हुये पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर के द्वारा 24 जून 2025 को अपने कक्ष में स्प्राईट की बोतल में शराब मिलाकर सेवन करते हुये पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है।

 विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा संबंधित प्रधान पाठक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा की गई है। जिसके अंतर्गत श्री सरजूराम ठाकुर का उक्त कृत्य अनुशासनहीनता एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के उपनियम (1) (2) (3) के विपरीत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है। अतः एतद् द्वारा छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-09 (1) (क) के तहत सरजूराम ठाकुर, प्रधान पाठक, शास.प्राथ. शाला चिपरा, वि.खं. डौण्डी. जिला बालोद (छ.ग.) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी, जिला बालोद (छ.ग.) नियत किया जाता है।

सरपंच और सचिव गिरफ्तार : इस वजह से हुई कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला….!!

सरपंच और सचिव गिरफ्तार : इस वजह से हुई कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला….!!

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच का अलग ही कारनामा सामने आया है। दोनों ने सरकारी खजाने में डाका डाल दिया और 18 लाख 42 हजार रुपये का गबन कर लिया। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया है।

जाने पूरा मामला?

पूरा मामला दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। ग्रामी पंचायत नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम एवं सचिव अनोज कुमार मण्डावी के द्वारा वर्ष 2022-2023, 2023-2024, 2024-2025 में ग्राम पंचायत नीलावाया में मूलभूत एवं निर्माण कार्यो में अनियमितता कर डीएमएफ खाते से लगभग 18,42,689.00 रूपये का गबन करने का आरोप लगा था।

शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दन्तेवाड़ा द्वारा तीन सदस्यीय जॉच समिति का गठन किया गया। जॉच रिपोर्ट अनुसार तत्कालीन सरपंच एवं सचिव नीलावाया द्वारा गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए थाना अरनपुर में आवेदन पेश किया गया। रिपोर्ट पर थाना अरनपुर में अपराध क्रमॉक-08/2025 धारा-316(2)(4)(5), 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस 2023 के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया।

एसपी गौरव राय, अति0 पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन (रा.पु.से.), कल्पना वर्मा (रा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुआकोण्डा के मार्गदर्शन एवं निर्देश विवेचना दौरान 23 जून को तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव अनोज कुमार मण्डावी और पंचायत सरपंच को गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

ग्राम पंचायत सचिव अनोज कुमार मण्डावी पिता स्व0 भीमा राम मण्डावी उम्र 27 वर्ष ग्राम गोंगपाल स्कूलपारा थाना कुआकोण्डा एवं 24 जून को तत्कालीन ग्राम पंचायत सरपंच नीलावाया रमेश कोर्राम पिता स्व0 मुका कोर्राम उम्र 50 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम नीलावाया पटेलपारा थाना अरनपुर

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक: समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल…

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक: समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल…

 रायपुर : मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा। यह निर्णय देश के दूरस्थ और चुनौतीपूर्ण अंचलों को राष्ट्रीय नीति-निर्धारण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है। बस्तर जैसे क्षेत्र में इस स्तर की बैठक का आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।

बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि अगली परिषद बैठक तक बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में उल्लेखनीय और निर्णायक प्रगति हो चुकी होगी। इस विश्वास के साथ, परिषद ने बस्तर क्षेत्र को शांति, स्थायित्व और विकास के एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने का लक्ष्य रखा है। यह घोषणा राज्य और केंद्र के बीच बेहतर समन्वय और सामूहिक इच्छाशक्ति का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बस्तर में इस तरह की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन न केवल क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे वहां के विकास को नई ऊर्जा भी प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से बस्तर अब संघर्ष का नहीं, संभावनाओं का प्रतीक बनने की ओर अग्रसर है।

CG : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

CG : तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम…

 महासमुंद. तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया है. दोनों मृत बच्चे चचेरे भाई थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र के सोरम सिंघी की है.

जानकारी के मुताबिक 7 वर्षीय दुष्यंत निषाद और 8 वर्षीय द्रोण निषाद स्कूल से आने के बाद 8-10 बच्चों के साथ तालाब में नहाने गए थे, तभी ये हादसा हुआ. दुष्यंत और द्रोण को डूबता देख अन्य बच्चों ने आवाज लगाई, जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी.

Crime- सूटकेस कांड के बाद फिर सनसनी: चलती कार से फेंकी गई युवक की लाश, युवती समेत 3 संदिग्ध हिरासत में

Crime- सूटकेस कांड के बाद फिर सनसनी: चलती कार से फेंकी गई युवक की लाश, युवती समेत 3 संदिग्ध हिरासत में

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूटकेस में मिले किशोर पैकरा हत्याकांड का रहस्य पूरी तरह सुलझा भी नहीं था कि शहर में एक और सनसनीखेज वारदात ने हलचल मचा दी है। इस बार मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है, जहां चलती कार से एक युवक की लाश फेंक दी गई। मृतक की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी कलाई पर खुद का नाम “Mandeep.S” गुदा हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एक युवती समेत तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चलती कार से फेंकी गई लाश

घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रोड के पास एक सफेद क्रेटा कार (CG 04 PY 1388) से अचानक एक युवक की लाश बाहर फेंकी गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव को एम्स (AIIMS) रायपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CCTV से मिली जानकारी, तीनों नशे की हालत में मिले

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें कार की पहचान की गई। इसके आधार पर पुलिस ने कार मालिक सहित एक युवती और एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ में मृतक के साथ साधना अग्रवाल उर्फ भूरी (19 वर्ष), कबीर नगर, संतोष मिश्रा (44 वर्ष), हीरापुर और एक अन्य युवक (नाम उजागर नहीं) कार में मौजूद थे और सभी नशे की हालत में पाए गए हैं। पुलिस ने सभी के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इन्होंने किस प्रकार का नशा किया था। घटना की सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ओवरडोज से मौत की आशंका, लाश को फेंककर भागे

प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि मृतक ड्रग्स नशा करता था, जो भूरी उर्फ साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस (veins) में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद घबराकर आरोपियों ने उसे चलती कार से बाहर धकेल दिया और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल मृतक का शव AIIMS रायपुर में रखा गया है और कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया गया है । मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ब्लड रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मध्य क्षेत्रीय परिषद बना सार्थक मंच: मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह परिषद केन्द्र और राज्यों के बीच सहयोग और समन्वय का सशक्त मंच बन चुकी है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के विभिन्न क्षेत्रों के विकास को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में मध्य क्षेत्रीय परिषद ने ठोस योगदान दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य की अर्थव्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, सांस्कृतिक पर्यटन और बुनियादी ढांचे के विकास में परिषद की भूमिका निर्णायक रही है।

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक बढ़त, बस्तर में विकास का नया युग

मुख्यमंत्री श्री साय ने नक्सल समस्या पर बोलते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। बसवराजू और सुधाकर जैसे शीर्ष नक्सली नेताओं के न्यूट्रलाइज होने को उन्होंने नक्सलवाद की रीढ़ टूटने जैसा करार दिया। उन्होंने बताया कि बस्तर के विकास के लिए बोधघाट-महानदी इंद्रावती लिंक जैसी कई हजार करोड़ की परियोजनाओं पर भी हम काम कर रहे हैं। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को मिली मंजूरी भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विकास और सुशासन की दिशा में ठोस कार्य

मुख्यमंत्री ने परिषद को अवगत कराया कि पिछली बैठक में दिए गए सुझावों पर तेजी से अमल हुआ है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 28 नई बैंक शाखाएं, डॉयल-112 सेवा का विस्तार, 82 हजार से अधिक बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालना जैसी उपलब्धियाँ राज्य के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम और बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजनों ने स्थानीय खेल और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 87.2 प्रतिशत नागरिकों को कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, और 1075 में से 1033 शासकीय अस्पताल इससे जोड़े जा चुके हैं।

ऊर्जा, निवेश और औद्योगिक विकास में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद राज्य को अब तक 5.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें 3.5 लाख करोड़ पावर सेक्टर से हैं। छत्तीसगढ़ देश में विद्युत उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और 2030 तक प्रथम स्थान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 23 घंटे 27 मिनट और शहरी क्षेत्रों में 23 घंटे 51 मिनट की औसत विद्युत आपूर्ति राज्य के ऊर्जा प्रबंधन की दक्षता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 6 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का कार्य प्रगति पर है।

सुगम सेवाएँ, सशक्त पंचायतें और नई श्वेत क्रांति

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डेढ़ लाख से अधिक सोलर कृषि पंप किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान कर रहे हैं। एनडीडीबी के साथ हुए एमओयू से राज्य में दुग्ध उत्पादन में नया विस्तार होगा। अटल डिजिटल सुविधा केंद्र पंचायतों में डिजिटल सुशासन के सेतु बन रहे हैं और लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के प्रभावी क्रियान्वयन से सेवाओं की पारदर्शी और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।

CG - स्प्राइट की बोतल में शराब लाकर जाम छलकाते नजर आए मास्टर साहब!

CG - स्प्राइट की बोतल में शराब लाकर जाम छलकाते नजर आए मास्टर साहब!

 बालोद : छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्राम चिपरा के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर एक बार फिर ड्यूटी के दौरान शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। इससे पहले भी वे इसी कारण निलंबित हो चुके हैं।

मंगलवार को कुसुमकसा भाजपा मंडल अध्यक्ष अचानक स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक की संदिग्ध गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब करीब जाकर देखा गया तो पाया गया कि प्रधानपाठक शराब का सेवन कर रहे हैं, और उन्होंने स्प्राइट की बोतल में शराब छिपाकर रखी थी, ताकि किसी को शक न हो।

भाजपा नेता ने इस पूरे मामले की शिकायत बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) से की है। उन्होंने बताया कि सरजूराम ठाकुर पहले भी शराब पीते पकड़े गए थे और इस पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई थी। इसके बावजूद उन्हें दोबारा स्कूल में बहाल कर देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।

मांग की गई है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्रधानपाठक पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्कूल का माहौल अनुशासित और सुरक्षित बना रहे।