नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है – मुख्यमंत्री साय

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है – मुख्यमंत्री साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने बड़े प्रेम से प्रदेश के सुदूर क्षेत्र से आये इन युवाओं से बातचीत की और उनके बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने युवाओं से पूछा कि उन्हें रायपुर आकर कैसा लग रहा है ? जिसके जवाब में युवाओं ने बताया कि उनके दल के अधिकतर युवा पहली बार राजधानी रायपुर आये हैं। अधिकांश ने इस भ्रमण के दौरान पहली बार जगदलपुर को देखा। पहली बार अपने गांव से रायपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है। नई-नई चीजें देखने को मिल रही हैं। आज उन्हें मंत्रालय को देखने और यहां की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह अनुभव आपके लिए लाभदायक रहेगा। इस भ्रमण का पूरा लाभ उठाएं और स्वयं को समृद्ध करें।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सुकमा के युवाओं से विशेष रुप से उनकी शिक्षा के विषय में चर्चा की। विभिन्न आयुवर्ग के युवाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दसवीं, बारहवीं सहित कॉलेज तक में पढ़ रहे हैं। सहज सरल मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से युवाओं ने खुलकर संवाद किया। इस दौरान एक छात्र ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह बीएससी के सेकेंड ईयर में पढ़ रहा है, वहीं एक छात्र ने स्वयं खड़े होकर मुख्यमंत्री को बताया कि वह भी बीए फाइनल का विद्यार्थी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं की पढ़ाई के प्रति रुचि की सराहना की और इसी तरह पढ़ लिख कर आगे बढ़ने के लिए उनका हौसला बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत नियद नेल्लानार कार्यक्रम के तहत बस्तर संभाग के युवाओं का बौद्धिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिले के 95 युवाओं को 2 दिवसीय भ्रमण पर राजधानी रायपुर आये हैं। इस दल में 77 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में चल रहा है 46 हजार करोड़ रुपए से रेलवे का काम: बृजमोहन

छत्तीसगढ़ में चल रहा है 46 हजार करोड़ रुपए से रेलवे का काम: बृजमोहन

सांसद बृजमोहन ने रेल ट्रैक के दोनों तरफ पौधारोपण के दिए निर्देश

रेल मंडल में स्पोर्ट्स कोटे के पदों पर जल्द भर्ती की जाए सांसद बृजमोहन

रायपुर।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार को रायपुर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल ने की। बैठक में छत्तीसगढ़ में रेल यात्री सुविधाओं, नई रेल परियोजनाओं, औद्योगिक विकास, और पर्यावरणीय उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सांसद  अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ रेलवे के लिए एक रणनीतिक राज्य है, जहां से देश की रेलवे को कुल आमदनी का 16% प्राप्त होता है। राज्य में 46 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेल परियोजनाएं चल रही हैं, लेकिन धीमी गति से काम होने के कारण आम जनता में असंतोष है। उन्होंने रेल अधिकारियों को इन कार्यों में गति लाने और तय समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अग्रवाल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बन रहे अंडरपास और ओवरब्रिज कार्यों की समीक्षा कर, प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूर्ण किया जाए। साथ ही, नई रेल लाइनों के निर्माण से पूर्व स्थानीय सांसदों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सुझाव लेने की आवश्यकता बताई।

उन्होंने दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस में कोच वृद्धि और इसके नागपुर तक विस्तार, रीवा-बिलासपुर ट्रेन को रायपुर-दुर्ग तक विस्तारित करने और राजनांदगांव से रायपुर तक नई पैसेंजर ट्रेन शुरू करने के निर्देश दिए।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास पौधारोपण की कार्ययोजना 7 दिन में प्रस्तुत करने और स्टेशनों पर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सोलर पैनल लगाने की बात कही।
साथ ही “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” योजना के तहत रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में स्टॉल की संख्या बढ़ाने और देवभोग और छत्तीसगढ़ी व्यंजन बेचने हेतु महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा गढ़ कलेवा की तर्ज पर स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए। जिससे युवाओं और महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बैठक में रावघाट-धमतरी कनेक्टिविटी, औद्योगिक कॉरिडोर की प्रगति,
रायपुर-अभनपुर रेल लाइन के धमतरी तक विस्तार,
परमालकसा-खरसिया प्रस्तावित रेल लाइन के तहत आने वाले गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगे प्रतिबंध को तत्काल हटाने के निर्देश दिए इस प्रतिबंधों के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है वहीं रावघाट में रेल लाइन के प्रभावित ग्रामीणों को नौकरी देने जैसे प्रमुख मुद्दे भी उठाए गए।
बैठक में ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेनों के संचालन, रेलवे रिजर्वेशन काउंटर खोलने, कुली, वेंडर और हम्मालों को सुविधाएं देने जैसे जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
सांसद  अग्रवाल ने ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी पर चिंता व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने, स्टेशनों के उन्नयन (अमृत स्टेशन योजना), आरक्षण कोटा बढ़ाने,

उन्होंने केंद्र को पत्र लिखकर रायपुर से पुरी तक वंदे भारत ट्रेन और छत्तीसगढ़ से रत्नागिरी व गोवा तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग करने की बात कही।

बिलासपुर से नाथद्वारा (राजस्थान) सीधी ट्रेन चलाने,
रायपुर से जोधपुर (भगत की कोठी) को सप्ताह में पांच दिन चलाने, मध्य रेल मंडल नागपुर एवं रेल जोन कार्यालय मुंबई से संचालित ट्रेन 12105-12106 विदर्भ एक्सप्रेस (मुंबई गोदिया), 12114- 12135 (नागपुर- पुणे, पुणु नागपुर एक्सप्रेस) 11040-11039 पूणे- भंडारा, भंडारा – पुणे महाराष्ट्र एक्सप्रेस को रायपुर / बिलासपुर तक विस्तारित करने, बिलासपुर से चलने वाली ट्रेनों बिलासपुर-चेन्नई (12851-52), साप्ताहिक एक्सप्रेस बिलासपुर- हापा (22939-40). बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20825-826) एवं बिलासपुर नई दिल्ली (12441-42) का भाटापारा में स्टापेज दिए जाने, पूरी-दुर्ग (18425-18426) और संबलपुर-नांदेड (18309-18310) के संतला (एसएफसी) रेलवे स्टेशन पर विस्तार, दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 18201 को सप्ताह में पांच दिन चलाने, गोंदिया जबलपुर पैसेंजर ट्रेन को रायपुर तक चलाने, कोरोना काल के समय से बंद ट्रेन स्टॉपेज पुनः बहाल करने, 18258 चिरमिरी-बिलासपुर को दुर्ग तक विस्तार करने, हथबंद, वि.ख. सिमगा, जिला बलौदाबाजार में एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज प्रदान करने,
सिलयारी स्टेशन में पूर्ववत् अम्बिकापुर- दुर्ग एक्सप्रेस एवं इतवारी- बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टॉपेज शुरू करने के निर्देश दिए।

साथ ही तिल्दा-नेवरा के दैनिक रेल यात्रियों की समस्या के निवारण, आरंग रेल्वे स्टेशन पर कोरबा विशाखापट्टनम एक्सपेस, दुर्ग-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम (समता एक्सप्रसे का स्टापेज एवं टिकट आरक्षण केन्द्र स्थापित करने, अभनपुर मेन मार्केट में निर्माणधीन ब्रॉडगेज में नेशनल हाइवे के क्रॉसिंग में सी आकार व नया अंडरब्रिज बनाये जाने, नगर पालिका परिषद अभनपुर में बस स्टैण्ड स्थित रेल्वे अण्डर ब्रिज के पास फाटक लगवाने, रेल टिकट आरक्षण केन्द्र खोलने, बरबंदा रेल्वे फाटक से बरबंदा रेल्वे अंडरब्रिज तक कच्ची सड़क को पक्की करने,

उरकुरा फाटक में अंडरब्रिज ओवरब्रिज निर्माण, रायपुर से अभनपुर और अभनपुर से रायपुर चल रही “लोकल मेमू’ नई ट्रेन का स्टॉपेज जोरा (रायपुर) में करने हेतु समुचित कार्यवाही के लिए कहा है तथा रेल मंडल में रिक्त स्पोर्टस कोटे के सभी पदों को भरने और राष्ट्रीय खिलाडी मीना साहू अनियनित कर्मचारी को नियमित करने हेतु उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बैठक में सांसद  विजय बघेल, सांसद  भोजराज नाग, सांसद  महेश कश्यप, सांसद रूपकुमारी चौधरी, राज्यसभा सांसद  रंजीत रंजन सहित रेलवे के मुख्य महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, डीआरएम रायपुर  दयानंद, प्रधान मुख्य अभियंता  मुदित भटनागर, राहुल अग्रवाल, श्री आलोक तिवारी एवं IG RPF  मुनव्वर खुर्शीद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...171 प्रधान आरक्षक और आरक्षको का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट..!!

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...171 प्रधान आरक्षक और आरक्षको का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट..!!

 जशपुर।  जिला पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में सर्जरी हुई है, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तबादला आदेश जारी कर प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए है, जारी आदेश में 171 कर्मचारियों के नाम शामिल है।

देखें पूरी लिस्ट

 

 

 

 

 

 

 

बड़ी खबर: खत्म हुई कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लगी मुहर…

बड़ी खबर: खत्म हुई कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लगी मुहर…

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

1. मंत्रिपरिषद ने किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। कृषक उन्नति योजना के प्रचलित निर्देशों को संशोधित करते हुए इसके दायरे को और विस्तृत कर दिया है। अब इस योजना का लाभ खरीफ 2025 में धान उत्पादक किसानों के साथ-साथ पंजीकृत धान फसल के स्थान पर अब दलहन, तिलहन, मक्का आदि की फसल लगाने वाले किसानों को भी मिलेगा।

खरीफ 2024 में पंजीकृत कृषक जिन्होंने धान की फसल लगाई थी और समर्थन मूल्य पर धान बेचा था, उनके द्वारा खरीफ 2025 में धान फसल के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का आदि फसल की खेती की जाती है, तो उन्हें भी अब कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

2. मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ सरकार के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए भविष्य में सेवानिवृत्ति के समय पेंशन भुगतान संबंधी दायित्वों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ पेंशन फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

3. मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड के गठन तथा इसके प्रबंधन एवं विनियमन संबंधी विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे राज्य के राजस्व में असामान्य वृद्धि/कमी का समुचित प्रबंधन एवं आर्थिक मंदी के समय वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी।

4. मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य में लॉजिस्टिक सेक्टर के समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ राज्य लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस पॉलिसी से छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा तथा निर्यात अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

राज्य की भौगोलिक स्थिति का लाभ लेते हुए लॉजिस्टिक सेक्टर तथा ई-कॉमर्स की राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को लॉजिस्टिक हब की स्थापना के लिए निवेश के लिए आकर्षित किया जाएगा। राज्य की भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश के उद्योगोें, व्यापारियों और किसानों को सस्ती भंडारण सुविधा मिलेगी। प्रदेश में लॉजिस्टिक में लगने वाले लागत कम होने से व्यापार, निवेश एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस नीति के माध्यम से ड्राई पोर्ट/इन्लैंण्ड कंटेनर डिपो की स्थापना को प्रोत्साहित करने से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों तथा स्थानीय उत्पादकों को निर्यात बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। राज्य के प्रचुर वन संसाधन, वनोपज एवं वनौषधि उत्पाद के निर्यात हेतु इको सिस्टम तैयार होगा। यह पॉलिसी राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी साथ ही राज्य को लॉजिस्टिक्स एवं निर्यात क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका में स्थापित करेगी।

5. मंत्रिपरिषद द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के कुछ कानूनों के प्रावधानों का गैर-अपराधीकरण करने के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। जन विश्वास विधेयक से व्यवसाय व जीवनयापन में सहजता बढ़ेगी। अनावश्यक न्यायालयीन प्रकरणों और उनमें होने वाले व्यय में कमी आएगी।

6. मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के विभिन्न विभागों/निगम/मण्डल/कम्पनी/बोर्ड के पूर्व निर्मित एवं जर्जर भवनों तथा इनके स्वामित्व की अनुपयोगी शासकीय भूमि के व्यवस्थित विकास और सदुपयोग के लिए रिडेव्हलपमेंट योजना अंतर्गत 7 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें शांति नगर रायपुर, बीटीआई शंकर नगर रायपुर, कैलाश नगर राजनांदगांव, चांदनी चौक फेस-2 जगदलपुर, सिविल लाइन कांकेर, क्लब पारा महासमुंद, कटघोरा कोरबा शामिल हैं।

7. मंत्रिपरिषद द्वारा वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अंतर्गत उच्च श्रेणी पंजीयन लिपिक/रिकार्ड कीपर से तृतीय श्रेणी कार्यपालिक, उप पंजीयक के पद पर पदोन्नति के लिए विहित 05 वर्ष की न्यूनतम अर्हकारी सेवा को केवल एक बार के लिए न्यूनतम अर्हकारी सेवा 02 वर्ष निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।

 
बड़ी खबर: अमिताभ जैन बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी, सेवा विस्तार को केंद्र ने दी मंजूरी

बड़ी खबर: अमिताभ जैन बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी, सेवा विस्तार को केंद्र ने दी मंजूरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। इस बाबत सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। और मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्त अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। लेकिन दोहर बाद जो निर्णय आया उसने सभी को चौंका दिया।

जबलपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई थी पहली पोस्टिंग
आईएएस की सर्विस में आने के बाद अमिताभ जैन की पहली पोस्टिंग अविभाजित मध्यप्रदेश के जबलपुर में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। अमिताभ जैन यहां 1 जून 1990 से 1 अगस्त 1991 तक पदस्थ रहे। दूसरी पोस्टिंग उनकी एसडीएम नीमच के रूप में एक अगस्त 1991 से 1 जुलाई 1993 तक रही। फिर वे छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्रोजेक्ट अधिकारी बनकर पदस्थ हुए। 1 मार्च 1994 से 1 जून 1996 तक ग्वालियर में एडिशनल कलेक्टर रहे। एक जून 1996 को ही ग्वालियर में सीईओ बन गए। सीईओ के रूप में अमिताभ जैन की पदस्थापना 1997 तक रही।

1997 में बने थे रायगढ़ के कलेक्टर
कलेक्टर के रूप में अमिताभ जैन को पहली पदस्थापना 1 फ़रवरी 1997 को रायगढ़ जिले में मिली। कलेक्टर के रूप में अमिताभ जैन को दूसरा जिला छतरपुर मिला। फिर वह होशंगाबाद के कलेक्टर रहे। वे राजगढ़, नीमच जिले में भी पदस्थ रहें। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में हुए दो बार कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहे। उनकी पहली पोस्टिंग राज्य बनने के साथ ही 1 नवंबर 2000 को हुई थी। 15 दिसंबर 2003 तक के कलेक्टर रायपुर रहे। उनकी दूसरी पोस्टिंग 21 मार्च 2004 को फिर से रायपुर कलेक्टर बने।

इन विभागों की संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ शासन के कई विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव का भी पदभार अमिताभ जैन ने संभाला। उन्होंने राज भवन में रहने के अलावा वित्त सचिव, वाणिज्य, उद्योग, लोक निर्माण, जनसंपर्क,आबकारी, वाणिज्यिक कर, वन, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, गृह जेल परिवहन, जल संसाधन विभागों में पदस्थ रहकर कार्य किया है। अमिताभ जैन डायरेक्टर पब्लिक रिलेशन इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, आयुक्त जनसंपर्क, सचिव कर्मशियल टैक्स, संयुक्त सचिव औद्यौगिक विकास निगम रहें। अमिताभ जैन भारत सरकार में सात वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहें। भारत सरकार में सात वर्षीय प्रतिनियुक्ति के दौरान अमिताभ जैन वाणिज्य मंत्रालय में डायरेक्टर और संयुक्त सचिव के रूप में काम किया। इस दौरान पांच वर्षों तक देश की विदेश नीति के निर्माण, संसोधन और कार्यान्वयन से जुड़े कार्य किया। इसके अलावा भारत सरकार की तरफ से लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में मिनिस्टर (आर्थिक) भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने सम्बन्धित कार्य किया।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से राहत, सोलर प्लांट लगाकर अंजलि सिंह को मिला बिजली बिल से निजात….

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से राहत, सोलर प्लांट लगाकर अंजलि सिंह को मिला बिजली बिल से निजात….

 रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना पूरे देश की तरह बिलासपुर जिले के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि महंगाई के इस दौर में भारी-भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। बिलासपुर की अशोक नगर निवासी श्रीमती अंजलि सिंह ने अपनी छत पर तीन किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस सोलर प्लांट की कुल लागत एक लाख 85 हजार रुपए आई। इसमें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए की सब्सिडी भी मिली है।

श्रीमती अंजलि सिंह ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से पहले उसके घर का मासिक बिजली बिल ढाई से तीन हजार रुपए तक आता था। लेकिन अब उसका बिजली बिल आधा हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में अब राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने अक्षय ऊर्जा को प्रोत्साहन देने और बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 30 हजार रुपए तक का अतिरिक्त अनुदान देने का निर्णय लिया है। बिलासपुर की श्रीमती अंजलि सिंह ने बताया कि पहले बिजली चले जाने पर दिक्कतें होती थीं, बार-बार शिकायत करनी पड़ती थी।

अब इन समस्याओं से छुटकारा मिल गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के दस दिनों के भीतर सेट-अप भी लग गया था। उन्होंने योजना के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोलर सिस्टम का रखरखाव बेहद सरल है और इसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता है। उन्होंने हर व्यक्ति के लिए इसे उपयोगी बताते हुए इस योजना से जुड़ने का सुझाव दिया है।

सरकार से मिल रही सब्सिडी, वेबसाइट या एप से कर सकते हैं पंजीयन

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत स्थापित सोलर रूफ-टॉप संयंत्र विद्युत ग्रिड से नेट मीटरिंग के माध्यम से जोड़ा जाता है। उपभोक्ता अपनी जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन कर ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं, जिससे उनका बिजली बिल शून्य होने के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। योजना के अंतर्गत एक किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपए और राज्य सरकार से 15 हजार रुपए यानि कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है।

दो किलो वॉट पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए तथा तीन किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए यानि कुल एक लाख आठ हजार रुपए का अनुदान प्राप्त होगा। वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in या पीएम सूर्यघर मोबाइल एप पर पंजीयन कराकर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया जा सकता है।

CG – महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले, इधर युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

CG – महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर लगाया मौत को गले, इधर युवक-युवती की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस….

 दंतेवाड़ा/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में एक ही दिन अलग-अलग दो जिलों से चार लोगों की लाश मिली है। पहली घटना दंतेवाड़ा जिले की है, जहां महिला-पुरुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना राजनांदगांव जिले की है, जहां तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा जिले के पातररास और कुम्हाररास में युवक ने पलंग पर रस्सी बांधकर आत्महत्या की है। वहीं महिला की लाश मकान के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। एक ही दिन में दो अलग-अलग जगह आत्महत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस और फारेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची है।

वहीं राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ में युवक-युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों ही डोंगरगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिजनों ने तीन दिन पहले गुम इंसान का मामला दर्ज कराया था। बताया जा रहा कि लाश लगभग 4 से 5 दिन पुरानी हो चुकी है। पुलिस और फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

कांग्रेस मुख्यालय से पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

कांग्रेस मुख्यालय से पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

 रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना के समय NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान दीपक बैज थोड़ी देर के लिए बैठक हॉल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत करने गए थे। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने, जो कार्यकर्ता के रूप में मौजूद था, उनका महंगा iPhone 15 Pro चोरी कर लिया।

मोबाइल चोरी की सूचना खम्हारडीह थाना को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना पर भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने लिखा,

> “सुनने में आया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी का मोबाइल फोन उनके ही प्रदेश मुख्यालय- रायपुर में चोरी हो गया! चोर को पकड़ने की कोशिश की तो सामने आया कि मुख्यालय में CCTV कैमरा नहीं हैं!”

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कांग्रेस मुख्यालय में बंद किया गया था, तब भी वहां CCTV कैमरे नहीं थे। खेड़ा ने सवाल उठाया कि

“कांग्रेस मुख्यालय में कैमरे क्यों नहीं हैं? पांच साल में ऐसे कौन से काले कारनामे हुए हैं जिन्हें छुपाने के लिए कैमरे नहीं लगाए गए?”

चोरी की इस घटना और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा का मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर: जेपी नड्डा और अमित शाह लेंगे क्लास, सभी होटल-रिसॉर्ट फुल

छत्तीसगढ़ भाजपा का मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर: जेपी नड्डा और अमित शाह लेंगे क्लास, सभी होटल-रिसॉर्ट फुल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा 7 से 9 जुलाई तक मैनपाट में तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। चिंतन शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे।

मंत्रियों-विधायकों के लिए विशेष ठहराव व्यवस्था

शिविर के लिए मैनपाट के लगभग सभी होटल और रिसॉर्ट बुक कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री के लिए सर्किट हाउस के चार कमरे आरक्षित हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष वन विभाग के गेस्ट हाउस में रुकेंगे। मैनपाट शैला रिसोर्ट के समीप स्थित सर्किट हाउस के 4 कमरे मुख्यमंत्री जी के लिए आरक्षित हैं।

  • शैला रिसॉर्ट: मुख्यमंत्री, मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के लिए 22 कमरे
  • कर्मा एथेनिक और देव हेरिटेज: सांसदों और वरिष्ठ विधायकों के लिए
  • अनमोल रिसॉर्ट: स्टाफ के लिए
  • सेंट्रल पॉइंट व पीतांबरा होटल: अतिरिक्त आवास व्यवस्था
  • डोलमा रिसॉर्ट: राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ठहरेंगे।

प्रशिक्षण और संगठनात्मक चर्चा होगी केंद्र में

इस चिंतन शिविर में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विजय प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी शामिल हैं। तीन दिनों तक मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को संगठनात्मक दिशा, प्रशासनिक समन्वय और नीति निर्माण को लेकर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चिंतन शिविर 7 जुलाई सुबह 8 बजे से प्रारंभ होकर 9 जुलाई दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान भाजपा के तमाम जनप्रतिनिधि मैनपाट में ही रुकेंगे और विभिन्न सत्रों में भाग लेंगे।

भाजपा के साथ प्रशासन भी तैयार

इस बड़े आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर, एसपी राजेश अग्रवाल और सीतापुर विधायक ने शुक्रवार को शिविर स्थल का निरीक्षण किया। अनुमान है कि शिविर में भाग लेने वाले नेताओं के साथ बड़ी संख्या में सहयोगी और कार्यकर्ता भी मैनपाट पहुंचेंगे, इसलिए व्यवस्थाएं मजबूत की जा रही हैं।

पचमढ़ी के बाद अब मैनपाट मॉडल

भाजपा ने अपने शासित राज्यों में चिंतन शिविरों की एक श्रृंखला शुरू की है। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में सफल आयोजन के बाद अब मैनपाट में यह शिविर छत्तीसगढ़ भाजपा के सांगठनिक और राजनीतिक दिशा को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

यह चिंतन शिविर न केवल प्रशिक्षण का मंच होगा, बल्कि 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति का रोडमैप तैयार करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शराब घोटाला : कवासी लखमा के खिलाफ चालान पेश

शराब घोटाला : कवासी लखमा के खिलाफ चालान पेश

रायपुर.छत्तीसगढ़ के 2161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ आज ईओडब्ल्यू ने चौथा पूरक चालान पेश किया. विशेष कोर्ट में 1100 पन्नों का चालान पेश किया गया. इस चार्जशीट में लखमा की अहम भूमिका का उल्लेख किया गया है. इसमें 66 पेज की समरी में प्रकरण का ब्योरा दिया गया है.

गौरतलब है कि शराब घोटाले मामले में ED ने 15 जनवरी को कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनसे 2 बार ED दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई थी। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार करने से पहले ED ने उन्हें 7 दिन कस्टोडियल रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। उसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक लखमा को 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पिछली सुनवाई के दौरान जेल में पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं होने के कारण लखमा की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने लखमा की 18 फरवरी तक रिमांड बढ़ा दी थी।

गौरतलब है कि आज की चार्जशीट से पहले 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया था, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपी बनाया गया था. इसमें कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम सांई ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट और सिद्धार्थ सिंघानिया सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं.

BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BREAKING : 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 रायपुर। रायपुर जिले में पदस्थ कई तहसीलदारों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 तहसीलदारों को नई पदस्थापना मिली है। यह प्रशासनिक फेरबदल रायपुर कलेक्टर के निर्देशानुसार किया गया, जिसका उद्देश्य विभागीय कार्यों में स्वच्छता और त्वरित निपटान सुनिश्चित करना है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

देखें आदेश

 
Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, मुख्य सचिव नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में शुरू हो गई है. जिसमें मुख्य सचिव और DGP की स्थाई नियुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है. इस बैठक में मानसून सत्र की तैयारियों और किसानों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

 
 
प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील

प्रदेश के इस जिले में फिर मंडराया हाथियों का खतरा, 13 गांवों में अलर्ट जारी, घरों में रहने की अपील

 महासमुंद। जिले में एक बार फिर हाथियों का आतंक गहराने लगा है। जिले के 13 गांवों में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है और ग्रामीणों को घरों में ही रहने की सख्त सलाह दी गई है। वन अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जंगल में इस वक्त मौत मंडरा रही है। इस चेतावनी के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है। खासकर बारिश के मौसम में खेती-किसानी में जुटे किसानों के लिए यह खबर चिंता बढ़ाने वाली है।

हाथियों का दल कर रहा जंगलों में विचरण

वन विभाग की जानकारी के अनुसार, वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 155, 156 और 126, 127 के जंगलों में हाथियों का एक दल पिछले तीन दिनों से विचरण कर रहा है। हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीमें लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

 इन गांवों में जारी किया गया है अलर्ट

  • छताल

  • तालाझर

  • मुरूमडीह

  • दलदली

  • केशलडीह

  • सुकुलबाय

  • नांदबारू

  • अमलोर

  • खिरसाली

  • बंदोरा

  • रायमुड़ा

  • झाखमुड़ा

  • अचानकपुर

  • फुसेराडीह

वन विभाग ने इन गांवों के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की अपील की है, विशेषकर सुबह और शाम के समय।

 किसानों के लिए दोहरी मुश्किल

हाथियों की मौजूदगी से खेती-किसानी में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण यह समय रोपाई और खेत तैयार करने का है, लेकिन वन विभाग की चेतावनी के चलते ग्रामीणों को अब खेत जाने से भी डर लग रहा है।

रायपुर में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

रायपुर में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

  "फिटनेस और सेवा का संगम" — इम्पैक्ट जिम में रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

रायपुर  :- एनजीओ बेटर भारत एवं मां फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 29 जून 2025 को इम्पैक्ट जिम, महादेव घाट रोड, रायपुर में एक विशेष रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, रक्तदान हेतु प्रेरित करना और यौन जनित रोगों की रोकथाम पर जानकारी देना था।

 शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसमें जिम के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. कार्तिकेय देवांगन एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
 डॉ. फैबी मसीह ने यौन जनित रोग (STDs), एड्स (AIDS) और हेपेटाइटिस जैसे गंभीर संक्रमणों पर जागरूकता सत्र लिया, जिसमें रोगों के लक्षण, बचाव के उपाय और सुरक्षित यौन व्यवहार पर विशेष जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिम के संचालक श्री खीलेश्वर वर्मा ने रक्तदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से घोषणा की कि जो भी रक्तदान करेगा उसे 1 माह की मुफ्त जिम सदस्यता दी जाएगी। इस प्रेरणादायक पहल से बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान कर समाज सेवा में भाग लिया।

यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक रहा, बल्कि युवाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति भी जागरूक किया।

एनजीओ बेटर भारत का उद्देश्य है ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की अलख जगाना।

 युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं, जो सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं, जो सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर।भारत के भविष्य को गढ़ने वाले युवाओं को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, युवा वो होते हैं जिनके भीतर आग होती है कुछ कर दिखाने की, जो चुनौतियों से डरते नहीं, उनका सामना करते हैं। जो सिर्फ अपने लिए नहीं, देश के लिए भी सोचते हैं।

सांसद अग्रवाल रविवार को ‘यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2025’ के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह आयोजन यंग इंडियंस एवं कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) के तत्वावधान में भारत राइजिंग द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से आए 100 से अधिक ऊर्जावान विद्यार्थियों ने संसद की कार्यप्रणाली को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में सांसद अग्रवाल ने कहा कि, “युवा सिर्फ अपने भविष्य के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी भागीदार बनते हैं। उनके इरादे मजबूत, सोच सकारात्मक और उद्देश्य समाज सेवा होता है।” उन्होंने आगे कहा कि, “पार्लियामेंट केवल एक इमारत नहीं, बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है जहाँ सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका अहम होती है। विपक्ष का दायित्व केवल विरोध नहीं, बल्कि रचनात्मक सुझावों के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूती देना भी होता है।

इस आयोजन में रायपुर की महापौर मीनल चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा, “इस प्रकार के आयोजन बच्चों में जनभागीदारी और ज़िम्मेदारी का बोध कराते हैं, जिससे आने वाले समय में सशक्त नेतृत्व तैयार होता है।

कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि रही कोपलवाणी स्पेशल स्कूल के मूकबधिर छात्रों* की भागीदारी। उनके शिक्षकों द्वारा संचार बाधाओं (Communication Barrier) पर विचार रखे गए, और एक समावेशी समाज की आवश्यकता पर सारगर्भित चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की तर्कशीलता, नियमबद्धता और नेतृत्व क्षमता ने मंचासीन अतिथियों को गहराई से प्रभावित किया। यह आयोजन युवाओं में लोकतंत्र, जनप्रतिनिधित्व एवं सामाजिक चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

आयोजन के सफल संचालन में Young Indians (Yi) की प्रमुख भूमिका रही, जिसमें Gaurav Agrawal (Chair) और Pankaj Somani (Co-Chair) का योगदान उल्लेखनीय रहा।

दर्दनाक सड़क हादसा :दो बाइकों के बीच हुई टक्कर से हुआ हादसा, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर…

दर्दनाक सड़क हादसा :दो बाइकों के बीच हुई टक्कर से हुआ हादसा, 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर…

 सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। यहां आए दिन हो रहे हादसों में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जांजगीर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां 2 बाइकों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 1 युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

घायलों का इलाज जारी

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा अकलतरा के खटोला गांव में हुई। यहां दो तेज रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बैंकों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर फ्लाइट हुआ बंद,यात्रियों को अब नहीं मिलेगा हवाई सेवा

छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर फ्लाइट हुआ बंद,यात्रियों को अब नहीं मिलेगा हवाई सेवा

 रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बहुत कम कीमत पर हवाई यात्रा करने के लिए बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा सबसे सस्ता था। लेकिन अब इसे भी बंद कर दिया गया हैं बता दे की इस फ्लाइट का किराया मात्र 1048 रुपए था। जिसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जा रहा था लेकिन अब इसे कंपनी ने बंद कर दिया है कंपनी की माने तो इस फ्लाइट का किराया बहुत काम था इसका यात्रा की कीमत 1048 रुपए था,इसके बावजूद भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही,जिससे कंपनी को यह निर्णय लेना पड़ा। फ्लाइट के बंद होने से बिलासपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब भारी निराशा का सामना करना पड़ेगा।

 
छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

 रायपुर :  प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कल से प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता और बढ़ सकती है।

पिछले 24 घंटों के भीतर जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई है, जबकि अन्य इलाकों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज, 29 जून को आसमान सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल ने सुनी प्रधानमत्री मोदी की मन की बात.

मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल ने सुनी प्रधानमत्री मोदी की मन की बात.

 रायपुर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपयोगी जानकारियां साझा की। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे नवाचारों के बारे में बताया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है और यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के तहत विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में नियद नेल्लानार योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह पहल उन दुर्गम क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सीधे अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी अवगत कराया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मार्च 2024 से जून 2025 की अवधि में 70 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10,431.30 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री ठाकुर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।

CG Suicide : SP कार्यालय के सामने सरंपच पति ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

CG Suicide : SP कार्यालय के सामने सरंपच पति ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकी मिली लाश

 जगदलपुर : जगदलपुर जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां SP ऑफिस के सामने सरपंच प्रतिनिधि ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक कावापाल पंचायत की सरपंच के पति कमलोचन नाग है।  घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजवा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी कार्यलय के सामने चाय की दुकान पर आज सुबह सरपंच पति कमलोचन नाग की लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़ंकप मच गया।  पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के साक्ष्य मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फ़िलहाल पुलिस पुलिस सरपंच पति के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

POLICE TRANSFR : पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने बड़ी संख्या में SI और ASI का किया ट्रांसफर, देखें आदेश

POLICE TRANSFR : पुलिस विभाग में फेरबदल, SP ने बड़ी संख्या में SI और ASI का किया ट्रांसफर, देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने बड़ी संख्या में सब इंस्पेटर और असिस्टेंट सब इंस्पेटर समेत 77 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

देखें लिस्ट –

रायपुर रेलवे विकास को लेकर 30 जून को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और GM की बैठक, यात्री सुविधाओं पर होगा बड़ा फैसला

रायपुर रेलवे विकास को लेकर 30 जून को सांसद बृजमोहन अग्रवाल और GM की बैठक, यात्री सुविधाओं पर होगा बड़ा फैसला

 रायपुर। संसदीय क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल 30 जून 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में यात्री सुविधाओं और रेल विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पिछले साल हुई कई मांगों पर कार्रवाई
पिछले वर्ष सांसद अग्रवाल द्वारा उठाए गए मुद्दों पर रेलवे प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और कई मांगों पर अमल किया गया। रायपुर मंडल में कुंभ, होली, छठ और दीपावली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उरकुरा, भिलाई और भानुप्रतापपुर स्टेशनों का कायाकल्प कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनका वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया।

डॉक्टर की सुविधा और सोलर प्लांट पर चर्चा
रायपुर रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी डॉक्टर सुविधा की भी मांग की गई थी, जिसके लिए अब 9वीं बार निविदा जारी की गई है। वहीं, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाने, राजिम गुड्स शेड का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा करने और बंद ट्रेनों को फिर से नियमित करने जैसे विषयों पर भी गंभीर मंथन होगा।

सरोना स्टेशन और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट पर जोर
सरोना स्टेशन को उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने, पार्किंग ठेकेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन, खारून रेल विहार में उद्यान निर्माण और वन स्टेशन वन प्रोडक्ट स्टॉल बढ़ाने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।

आज की बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रायपुर संसदीय क्षेत्र की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान के लिए आज की बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान आज

देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान आज

 रायपुर। देवर्षि नारद जयंती समारोह आयोजन समिति छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकारिता सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। 29 जून 2025 को शाम 4 बजे नवीन विश्राम गृह (लो.नि.वि.), भू-तल कांफ्रेंस हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

इस अवसर पर पाञ्चजन्य, नई दिल्ली के संपादक हितेश शंकर मुख्य वक्ता होंगे और ‘ राष्ट्रीय सुरक्षा में पत्रकारिता की भूमिका ‘ विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख प्रदीप कुमार श्रीवास्तव होंगे। इस समारोह में राजधानी के आई बी सी के वरिष्ठ पत्रकार सतीश सिंह ठाकुर को देवर्षि नारद पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

समारोह में आई एन एच के पत्रकार एवं एंकर मधुमिता पाल को वरिष्ठ पत्रकार बबनप्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान और दैनिक नवभारत के फोटो जर्नलिस्ट दीपक पाण्डेय को वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: गुड गवर्नेंस नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी पहल….

वाणिज्यिक कर विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: गुड गवर्नेंस नीति के तहत छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी पहल….

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की गुड गवर्नेंस नीति के अनुरूप सभी विभागों में शासकीय कार्यप्रणाली को पारदर्शी, निष्पक्ष और जनहितकारी बनाने की दिशा में अनेक पहल की जा रही है। इसी क्रम में वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग में वर्षों बाद बड़े पैमाने पर तबादले किये गये हैं।

इससे पहले विगत दो-तीन वर्षों में विभाग में एकाध बार ही सीमित संख्या में (केवल 10-15 अधिकारियों के) ही तबादले हुए थे। जीएसटी विभाग के अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी एक ही पदस्थापना स्थल पर लंबे समय से कार्यरत थे। कुछ अधिकारी तो लगातार 18 वर्षों तक एक ही स्थान पर पदस्थ थे। यह स्थिति विभाग के कार्य निष्पादन और कर संग्रहण में पारदर्शिता तथा निष्पक्षता की भावना को बाधित करती है।

विभाग में स्वीकृत 35 राज्य कर उपायुक्त पदों में से 17 अधिकारियों को पदोन्नति उपरांत नवीन पदस्थापना प्रदान की गई। शेष 8 उपायुक्तों में 3 अधिकारी पिछले 10 वर्षों से, 2 अधिकारी 8 वर्षों से तथा 3 अधिकारी 4-5 वर्षों से रायपुर में पदस्थ थे। इसके अतिरिक्त 8 उपायुक्त तथा 4 सहायक आयुक्त 5 वर्षों से अपने गृह जिले में ही कार्यरत थे।

178 राज्य कर अधिकारी/राज्य कर निरीक्षक भी पिछले 4-5 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ थे, जिनमें से 34 राज्य कर अधिकारी एवं 45 राज्य कर निरीक्षक लगातार 5 वर्षों से अपने गृह जिले में ही नियुक्त थे। टैक्स कलेक्शन विभाग होने के कारण इतनी लंबी अवधि तक एक ही क्षेत्र में पदस्थ रहने से व्यापारिक संस्थाओं से व्यक्तिगत संबंध विकसित होने की संभावना बढ़ती है, जिससे कामकाज पर असर पड़ता है।

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस स्थिति में आवश्यक सुधार करते हुए राज्य में कर प्रशासन के विकेन्द्रीकरण और सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। पूर्व में विभाग के वृत्तों की संख्या 30 होते हुए भी विभागीय कार्यालय महज 15 जिलों में ही सीमित थे, जबकि राज्य सरकार के सभी प्रमुख विभागों के कार्यालय सभी जिलों में है।

इसे कमी को दूर करते हुए पहली बार दंतेवाड़ा, कोंडागांव, जशपुर और नवगठित जिले सक्ती एवं सारंगढ़ में वृत्त स्थापित कर वहां अधिकारियों की पदस्थापना सुनिश्चित की गई है। राजस्व संग्रहण को सशक्त बनाने के लिये विभाग में बीआईयू एवं ऑडिट यूनिट का गठन कर उनमें अधिकारियों की तैनाती की गई है। इतने बड़े पैमाने पर तबादलों के बावजूद मानवीय संवेदनाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

विशेषकर पति-पत्नी दोनों अधिकारियों की पदस्थापना एक ही जिले में सुनिश्चित की गई है तथा महिला अधिकारियों को यथासंभव निकटवर्ती जिलों में ही स्थानांतरित किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा की राज्य सरकार आगामी समय में भी सभी विभागों में ईमानदार, पारदर्शी और निष्ठावान कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिये निरंतर कदम उठाती रहेगी।