नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
करंट लगने से 14 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

करंट लगने से 14 साल के लड़के की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 दुर्ग। भिलाई में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुम्हारी थाना क्षेत्र के कुगदा गांव में शनिवार शाम 9वीं के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 14 वर्षीय अरविंद कुर्रे के तौर पर हुई है। मृतक अरविंद के बड़े भाई अरुण ने बताया कि भाई शाम 6.15 बजे वार्ड 22 में मंदिर के समीप बाड़े के पास खेल रहा था। उसी समय बिजली खंभा से प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
 
बाड़े के चारों ओर जाली वाले खंभे लगे थे, जिसमें बीते एक सप्ताह से करंट आ रहा था। भाई खेलते खेलते तार से चिपक गया। उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस बाड़े में खंंभे लगे हैं, वहां पहले तालाब था। जिसे पाट दिया गया। घटना के बाद रातों रात सभी जाली वाले खंभे निकाल दिए। सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो आपको जानना जरूरी है।
TRANSFER NEWS : एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 53 पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक समेत 53 पुलिस कर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

 दुर्ग। जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल एक्शन मोड पर हैं। उन्होंने एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) में सालों से पदस्थ दागी पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया तो वहीं अब 53 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने रविवार छुट्टी के दिन तबादले की लिस्ट जारी की। उन्होंने 18 मई को जारी ट्रांसफर आदेश में 53 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया। इसमें 11 एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 33 आरक्षकों का नाम शामिल है।

देखें लिस्ट

 

New-Doc-05-18-2025-20-04

 
CRIME NEWS : रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने सगी बहन को 2 साल तक बनाया हवास का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, गिरफ्तार

CRIME NEWS : रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने सगी बहन को 2 साल तक बनाया हवास का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, गिरफ्तार

 कोंडागांव  : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक भाई ने भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है, सगे भाई ने अपनी ही 19 साल की बहन से दुष्कर्म किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका भाई डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता इस दौरान प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरन अबॉर्शन भी करवाया। युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई। वह 5 दिन लापता थी फिर जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है, वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है।

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

CG: तालाब के पास मिली पति-पत्नी कि मिली लाश ….जाँच में जुटी पुलिस

CG: तालाब के पास मिली पति-पत्नी कि मिली लाश ….जाँच में जुटी पुलिस

 रायगढ़ : जिले के पूंजीपथरा थाना से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आ आई है, जिसमें तालाब के पास एक महिला कि जमीन पर और एक व्यक्ति कि पेड़ पर टंगी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

लाश मिलने कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर जाँच में जुटे हुए है, वही पुलिस टीम के साथ एफएसएल कि टीम और डॉग स्कॉड कि टीम मौके मौजूद होने कि जानकारी मिल रही है।

पुरी घटना स्केनिया प्लांट के पीछे तालाब के पास की बताई जा रही है, ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार पति पत्नी द्वारा पेड़ पर आत्महत्या करने का अंदेशा जताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस के साथ एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। मृतक पुरुष का नाम दीपक यादव व महिला का नाम लक्ष्मी यादव पति दीपक यादव निवासी घरघोड़ी थाना घरघोड़ा हाल मुकाम समारुमा बताया जा रहा है.

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और हार्वेस्टर के बीच जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

CG में भीषण सड़क हादसा : बाइक और हार्वेस्टर के बीच जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत

 सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालखरौदा से जैजैपुर मुख्य मार्ग पर मिशन पेट्रोल पंप के पास बाइक और हार्वेस्टर के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। इस हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
सराफा कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया जादू टोना कर हत्या का आरोप

सराफा कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया जादू टोना कर हत्या का आरोप

 रायपुर :- राजधानी रायपुर में सराफा कारोबारी के पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला , मृतिका के परिजन इस घटना को जादू टोना और हत्या का आरोप लगा रहे है, हैरानी की बात यह भी है आज से ठीक 4 दिन पहले मृतिका के 12 साल के बेटे की मौत हुई थी। बेटे की मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे है घटना के बाद मृतिका के पति सराफा कारोबारी फरार है । पूरा मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार का है ।

दरअसल आज से 18 साल पहले सराफा कारोबारी का विवाह तखतपुर निवासी सोना सोनी से हुआ था। जिनके दो बेटे है जिसकी उम्र 12 और 14 वर्ष है कुछ दिन पहले छोटे बेटे की फ़ूड पॉइज़िंग से मौत होना बताया जा रहा है । हालाकि अब तक पीएम रिपोर्ट सामने नहीं आया है , बेटे की मौत के बाद मृतिका के मायके पक्ष से उनके भाई और अन्य परिजन रायपुर निवास में पहुंचे थे , कल रात मृतिका ने घटना से पहले बताया की बेटे के अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूरा होने के बाद वो वापस तखतपुर आएंगे , लेकिन सुबह होते अचानक सोना सोनी का शव घर से सबसे ऊपर स्टोर रूम में मिला। मृतिका के भाई ने बताया कि उसके जीजा जी शराब के नशे में डूबे रहते थे। मारपीट करते रहे और किसी तंत्र मंत्रा वाले व्यक्ति से उनकी संगति थी इसलिए यह भी शक जा रहा है कि इस घटना के पीछे कोई तंत्र मंत्र तो नहीं है।बहरहाल कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है। जहाँ घटना स्थल से सैंपल जुटाए जा रहे है।

राजधानी के दो होटलों में पुलिस की रेड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की 11 युवतियों समेत इतने पुरुष गिरफ्तार…

राजधानी के दो होटलों में पुलिस की रेड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की 11 युवतियों समेत इतने पुरुष गिरफ्तार…

 रायपुर। रायपुर के दो होटल में रायपुर पुलिस ने दबिश दी है। होटलों में दबिश देकर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 11 युवतियों समेत चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने होटल मालिकों को भी गिरफ्तार किया है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के दो होटलों में पुलिस ने दबिश दी है। यहां पिछले कुछ समय से अवैधानिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि के लिए यहां मुखबिर लगाए थे। अवैधानिक गतिविधियों की पुष्टि होने एवं अन्य राज्यों से कालगर्ल बुलाकर देह व्यापार की पुख्ता सूचना के बाद एसएसपी डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह ने सीएसपी केसरीनंदन नायक के नेतृत्व में टीम गठित कर दोनों होटलों में छापा मारने के निर्देश दिए।

पुलिस टीमों ने नहरपुरा इलाके में स्थित आदित्य गेस्ट हाउस और फाफाडीह स्थित गगन ग्रांड होटल में कल शाम दबिश दी। यहां दबिश देकर कमरों को खुलवाया गया और चार ग्राहकों को पकड़ा गया। इसके अलावा 11 युवतियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने अन्य राज्यों से आकर देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया। गिरफ्तार युवतियां छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल उड़ीसा की निवासी है।

पुलिस ने कल रात भर चली जांच और पूछताछ के आधार पर सेक्स रैकेट के संचालन में शामिल होटल की दो महिला रिसेप्शनिस्ट को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा होटल मालिकों को भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मुलाहिजा के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Crime : मासूम बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई कर, आरोपी नाबालिग को भेजा संप्रेक्षण गृह…

Crime : मासूम बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने कार्रवाई कर, आरोपी नाबालिग को भेजा संप्रेक्षण गृह…

 दुर्ग. जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में साढ़े 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करते हुए आज 13 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया और बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय नाबालिग रिश्ते में चाचा है।

एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि यह घटना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र की है। साढे 5 साल की मासूम बच्ची की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बच्ची के साथ किसी अपचारी बालक ने दुष्कर्म किया है। इस पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया और अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया। दरअसल पीड़ित एवं आरोपी दोनों पड़ोसी हैं। नाबालिग रिश्ते में चाचा है। घटना 16 मई शुक्रवार की बताई जा रही है।

पड़ोसी चाचा के घर खेल गई थी बच्ची

पीड़िता की मां ने बताया कि मासूम बच्ची एवं आरोपी दोनों एक ही समय पर मोहल्ले की दुकान में चिप्स खरीदने गई थी। उसके बाद बच्ची पड़ोसी चाचा के साथ उसके घर पर खेलने चली गई। घर लौटने पर बच्चों की मां को संदेह हुआ तब मां ने बच्चों से पूछताछ की तब बच्चे ने चाचा द्वारा अंडर वीयर उतारने की बात बताई।

इसके बाद कल रात को ही परिजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। आज कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64-BNS, 65(2)-BNS, 4-CHL, 6-CHL मामला दर्ज किया। पुलिस नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कक्षा छठवीं में पढ़ता था। रिजल्ट आने के बाद कक्षा सातवीं में चला गया है।

सवा महीने पहले भी 6 साल की मासूम के साथ चाचा ने किया था दुष्कर्म

बता दें कि दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में सवा महीने पहले ही 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को उसके ही चाचा ने अंजाम दिया था। इसके बाद कई सामाजिक संगठनों ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

अब घर बैठे होगा पासपोर्ट का पूरा काम, पासपोर्ट सेवा हुई और आसान, घर पर होगी बायोमेट्रिक स्कैनिंग और दस्तावेज जांच…

अब घर बैठे होगा पासपोर्ट का पूरा काम, पासपोर्ट सेवा हुई और आसान, घर पर होगी बायोमेट्रिक स्कैनिंग और दस्तावेज जांच…

 रायपुर। समय के साथ सुविधाएं लोगों को घर-द्वार में मिल रही हैं. इस कड़ी में पासपोर्ट भी शामिल हो गया है, जिसके लिए अब आपको कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे ही पासपोर्ट से जुड़े काम हो जाएंगे. सरकार ने अब घर बैठे ही फिंगर प्रिंट्स और बायोमेट्रिक स्कैनिंग मशीन, दस्तावेजों की जांच, फोटो खींचने समेत सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने जा रही है.

विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनाने में आने वाली दिक्कतों को देखते हुए लोगों को सुविधा के लिहाज से पासपोर्ट मोबाइल वैन चला रही है. इस हाईटेक वैन में पासपोर्ट बनाने की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी. इस वैन को अलग-अलग इलाकों में हफ्ते में एक बार पहुंचाया जाएगा. लोगों को केवल इस वैन तक पहुंचना होगा. बाकी के काम वैन में तैनात कर्मचारी और अफसर कर लेंगे.

मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में यह सुविधा शुरू भी हो गई है. अब इस विदेश मंत्रालय की इस महती योजना में छत्तीसगढ़ को भी शामिल कर लिया गया है. जल्द ही छत्तीसगढ़ पासपोर्ट दफ्तर को पहली वैन मिलने वाली है. यहां वैन कहां-कहां जाएगी, इसका रूट भी तैयार किया जा रहा है.

तीन दिन में तत्काल पासपोर्ट

दरअसल, बिना पासपोर्ट के विदेश जाना संभव नहीं है. विदेश जाने वालों की संख्या भी हर साल बढ़ रही है. पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया भी आसान हुई है. तत्काल पासपोर्ट तीन दिन में उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए शुल्क 3500 रुपए ही है. सामान्य पासपोर्ट के लिए 1500 रुपए शुल्क लिया जाता है. सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो हफ्ते में इसे जारी कर दिया जाता है.

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल वैन शुरू की जा रही है. इसमें पासपोर्ट बनाने के सारे काम होंगे. लोगों को सेंटर तक नहीं जाना होगा. शुरुआत में इस वैन को वहां चलाया जाएगा जहां पासपोर्ट दफ्तर नहीं है. ताकि लोग घरों के सामने ही पासपोर्ट बनवा सकें.

19 साल में 6 लाख पासपोर्ट

रायपुर में 2007 में पासपोर्ट दफ्तर खुलने के पहले तक लोगों को नया पासपोर्ट बनवाने के लिए भोपाल जाना पड़ता था. पहली बार दफ्तर खुला तो उस वर्ष 45 पासपोर्ट बने थे. इसके बाद हर साल पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या बढ़ती गई. पिछले तीन साल से हर साल 50 हजार से ज्यादा लोग पासपोर्ट बनवा रहे हैं.

जहां दफ्तर नहीं, वहां सुविधा पहले

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी गौरव गर्ग ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल वैन शुरू की जा रही है. इसमें पासपोर्ट बनाने के सारे काम होंगे. लोगों को सेंटर तक नहीं जाना होगा. शुरुआत में इस वैन को वहां चलाया जाएगा, जहां पासपोर्ट दफ्तर नहीं है.

ऑनलाइन पता चलेगा कब-कहां आएगी गाड़ी

  • मोबाइल वैन से पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को अलग से अपॉइंटमेंट दिया जाएगा
  • लोग सुविधा के अनुसार टाइम स्लॉट बुक करा सकेंगे. दिन भी चुन सकेंगे.
  • अपॉइंटमेंट बुक करने से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक की प्रक्रिया सरल और तेज होगी.

ऐसे करेंगे आवेदन

  • आवेदकों को passportindia.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन कर स्लॉट बुक करना होगा.
  • अलग-अलग प्रक्रियाओं में मोबाइल वैन के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा.
  • स्लॉट बुक होने के बाद वैन तय समय पर इलाके में पहुंचेगी. जहां प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

 जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है। बीते शनिवार शाम 5 बजे एनएच 49 पर सरोज फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान इंद्रा यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी बस्ती पारा, ग्राम करूमहु के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक के लिए मुआवजे की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि ट्रेलर वाहन और उसके चालक के संबंध में जांच जारी है।

 
CG liquor scam: 21 आबकारी अधिकारियों पर अभियोजन की मंजूरी, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

CG liquor scam: 21 आबकारी अधिकारियों पर अभियोजन की मंजूरी, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में राज्य सरकार ने 21 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इस घोटाले में 36 लोगों को आरोपी बनाया है। इस फैसले से इन अधिकारियों पर कानूनी शिकंजा कसने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

 जिन अफसरों को आरोपी बनाया गया है उनमें तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, जिला आबकारी अधिकारी और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान EOW ने कई अधिकारियों से गहन पूछताछ की। बता दें इसी मामले में एक दिन शनिवार को राज्यभर में 13 ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए गए।

 गौरतलब है कि इस घोटाले में कई बड़े नाम पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जिनमें राजनेता, पूर्व IAS अधिकारी और कारोबारी शामिल हैं। अभियोजन की मंजूरी के बाद EOW अब और सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। जांच एजेंसी का कहना है कि घोटाले के सभी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

सचिन पायलट आज पहुंचे रायपुर, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश के परिवार से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में होंगे शामिल

सचिन पायलट आज पहुंचे रायपुर, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश के परिवार से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में होंगे शामिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रविवार शाम 5:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। सचिन पायलट 19 मई से जांजगीर चापा में शुरु होने वाली कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में शामिल होंगे। इससे पहले वे शाम 6:00 बजे पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए स्वर्गीय दिनेश मीरानिया के परिवार वालों से मुलाकात करने उनके समता कॉलोनी निवास स्थल जाएंंगे। जिसके बाद 6:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

जांजगीर चापा में होने वाली संविधान बचाओ यात्रा की तैयारियों को देखने के लिए पीसीसी चीफ जांजगीर चांपा के दौरे पर पहुंच चुके है। इस दौरान दीपक बैज ने बिलासपुर संभाग के सभी जिला अध्यक्षों सहित विधायकों के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी शामिल रहे। संविधान बचाओ यात्रा में प्रदेश के बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने और उसकी तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

 
छत्तीसगढ़ में तीन की मौत; तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक का सिर धड़ से अलग

छत्तीसगढ़ में तीन की मौत; तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक का सिर धड़ से अलग

 सक्ती : मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैजैपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मिशन पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक और हार्वेस्टर के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक यह कि एक का सिर धड़ से अलग हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक में सवार होकर सतगढ़ गांव से लौट रहे थे। तेज रफ्तार हार्वेस्टर से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवकों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला और तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की बात सामने आ रही है।”

TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला

TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला

 बिलासपुर : बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। SSP रजनेश सिंह ने 2 सब इंस्पेक्टर (SI), 2 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI), 6 हेड कांस्टेबल और 24 कांस्टेबलों के तबादले का आदेश जारी किया है। 

 
देखें पूरी लिस्ट –
कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन

कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन

  रायपुर: उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की सड़कों के निर्माण एवं उनका कायाकल्य करने हेतु जिला खनिज न्यास मद से 143 करोड़ रूपये की नवीन स्वीकृति प्रदान की गई हैं, जिसमें कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 35 करोड़ रूपये से बनने वाली सड़कें भी शामिल हैं। उन्होने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा और कोरबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विगत 15 महीनों में लगभग 400 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किए जा चुके हैं, जिनमें से अनेकों कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अनेक कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं। कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है, मैंं भरोसा दिलाता हूंॅ कि कोरबा के विकास हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मंत्री श्री देवांगन आज कोरबा शहर के 07 वार्डो के लिए 68 करोड़ रूपए के विकास कार्यो की भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

मंत्री  देवांगन ने कहा कि कोरबा जोन के 09 वार्डो में 86 लाख रूपये के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 23 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 04 करोड़ रूपये के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे। उन्होने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है तथा आश्वस्त करता हूॅं कि कोरबा के विकास धनराशि की कमी नहीं होने दिया जाएगा।

मंत्री  देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को जो  वादे किए थे, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उन वादों पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में अंतरित करने का वादा भी पूरा किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम को महापौर  संजूदेवी राजपुत ने भी संबोधित किया।

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 माह का राशन

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 माह का राशन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। विष्णुदेव सरकार ने जून में 3 महीने का राशन एक साथ देने का फैसला किया है। इसमें जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल शामिल है। खाद्य विभाग ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।

 मौसम विभाग द्वारा आगामी मानसून की चेतावनी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि बारिश के दौरान राशन वितरण में किसी तरह की परेशानी न हो। खाद्य विभाग ने कहा है कि 31 मई तक चावल का पूरा भंडारण कर लिया जाएगा, ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

 खाद्य विभाग ने राज्य के सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं कि वे समय पर चावल का वितरण सुनिश्चित करें और किसी भी तरह की कमी न हो।

शराब घोटाला : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी के करीबियों के 13 ठिकानों से 19 लाख रूपए सहित कई सबूत जब्त

शराब घोटाला : पूर्व आबकारी मंत्री कवासी के करीबियों के 13 ठिकानों से 19 लाख रूपए सहित कई सबूत जब्त

 रायपुर। ACB और EOW की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी कारोबारियों के यहां सुबह दबिश दी। कवासी लखमा के मामले में संलिप्तता के संबंध में जांच पर पाया गया है कि उनके द्वारा सिंडीकेट मेम्बर का सहयोग करते हुए, सिंडीकेट एवं खुद को अवैध लाभ पहुंचाया गया। इन सभी के व्यक्तिगत कारोबार के साथ सरकारी सप्लाई का भी काम है। 2161 करोड़ के शराब घोटाले में आरोपी कवासी लखमा इस समय ईडी और ईओडब्लू की गिरफ्त में 21 जनवरी से जेल में है।

टीम ने सुबह राजधानी समेत 5 जिलों में रहने वाले करीबियों के 13 ठिकानों में दबिश दी। इनमें सर्वाधिक 5 ठिकाने सुकमा में है। जहां के कवासी मूल निवासी हैं। इनके अलावा 2 के रायपुर, 1 अंबिकापुर, 2 जगदलपुर, 5 सुकमा और 1 दंतेवाड़ा में हैं। दिन भर की जांच में भूखंड निवेश के कागजी दस्तावेज, मोबाइल टेबलेट पेन ड्राइव, बैंक एकाउंट और 19 लाख रूपए जब्त किए गए।

मिली जानकारी के अनुसार इनमें लखमा के ड्राइवर बशीर, दंतेवाड़ा में राजकुमार तामो के घर पर भी पड़ताल चल रही है। सूत्रों के अनुसार, दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता राजकुमार तांबों के निवास और कार्यालय पर छापेमारी सबसे संवेदनशील मानी जा रही है। तांबों पूर्व मंत्री कवासी लखमा के अत्यंत करीबी माने जाते हैं और उन्हें गरीबों का नेता भी कहा जाता है। जांच टीम ने उनके परिसरों से आय से अधिक संपत्ति और शराब घोटाले से जुड़े दस्तावेजों की गहन छानबीन की।

टीम ने सुकमा के कोतवाली थाना क्षेत्र की बसंतलाल गली में स्थित एक हार्डवेयर व्यापारी को भी घेरा। व्यापारी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का संदेह है, जिसे लेकर टीम ने संपत्ति के कागजात, बैंक लेन-देन और हिसाब-किताब की जांच‌ की।

जगदलपुर में भी उनके करीबी हार्डवेयर कारोबारी और पेट्रोल पंप संचालक प्रेम मिगलानी के यहां दबिश दी गई है। वे धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। रायपुर के संतोषी नगर निवासी कारोबारी कमलेश नाहटा और देवेंद्र नगर निवासी जी नागेश्वर राव के भी घर हैं। इसके पिता नामचीन व्यक्ति हैं।

अंबिकापुर में नामी व्यवसायी अशोक अग्रवाल के ब्रह्मपुर निवास पर भी कार्रवाई की गई। अग्रवाल ‘ध्वजाराम रामकुमार’ नामक कपड़ों के प्रतिष्ठान का संचालक हैं, जो विभिन्न शासकीय विभागों को सामग्री की आपूर्ति करता है। उसका नाम पूर्व में खनिज न्यास (डीएमएफ) घोटाले में भी जुड़ चुका है, जिससे उनकी संलिप्तता अब दोहरी जांच के घेरे में आ गई है।

एजेंसी ने प्रेस नोट में बताया कि अपराध 04/2024, धारा 7, 12, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित अधिनियम 2018) एवं धारा 420, 467, 468, 471, 120बी. भादवि0 के प्रकरण में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा के मामले में संलिप्तता के संबंध में जांच में पाया कि उनके द्वारा सिंडीकेट मेम्बर का सहयोग करते हुए, सिंडीकेट एवं खुद को अवैध लाभ पहुंचाया गया।

ब्रेकिंग : विधायकों की मौज ही मौज, पेंशन में हुई बढ़ोतरी, जानिए अब हर महीने कितनी मिलेगी राशि, देखें राजपत्र….

ब्रेकिंग : विधायकों की मौज ही मौज, पेंशन में हुई बढ़ोतरी, जानिए अब हर महीने कितनी मिलेगी राशि, देखें राजपत्र….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों के वेतन भत्ता तथा पेंशन संशोधन अधिनियम 2025 के सर्वसम्मति से पारित होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशन के बाद से अब बढ़े हुए वेतन व भत्ता की पात्रता विधायकों को मिल गई है। राज्यपाल के आदेश पर उवप सचिव अनिल सिन्हा ने राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही आदेश जारी कर दिया है।

उप सचिव अनिल सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी राजपत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ विधान सभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) अधिनियम, 2025 को भारत गणराज्य के 76 वें वर्ष में छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित किया गया है। यह अधिनियम छत्तीसगढ़ विधान सभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन (संशोधन) अधिनियम, 2025 कहलाएगा। 9 मई को उप सचिव अनिल सिन्हा के हस्ताक्षर से इसे राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। राजपत्र में स्पष्ट किया गया है कि राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से इसे लागू कर दिया जाएगा।

राजपत्र में स्पष्ट किया गया है क छत्तीसगढ़ विधान सभा सदस्य वेतन, भत्ता तथा पेंशन अधिनियम, 1972 (क्र. 7 सन् 1973) की अनुसूची के कॉलम (4) की प्रविष्टि में 25,000 हजार रुपये प्रति महीने के स्थान पर अब विधायकों को 40,000 हजार रुपये प्रति महीने पेंशन का भुगतान किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा में शहीदों के परिजनों को मुख्यमंत्री साय ने शाल और श्रीफल भेंटकर जताया श्रद्धा और सम्मान…

तिरंगा यात्रा में शहीदों के परिजनों को मुख्यमंत्री साय ने शाल और श्रीफल भेंटकर जताया श्रद्धा और सम्मान…

 रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के चराईडाड़ गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांव के शिव मंदिर के प्रांगण में शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुटता प्रकट करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बगीचा विकासखंड के शहीद जवान श्री एल. के. तिर्की की पत्नी श्रीमती रोजालिया तिर्की, शहीद जवान श्री एमानुएल केरकेट्टा की पत्नी श्रीमती निर्मला केरकेट्टा, शहीद जवान श्री अलेक्जेंडर लकडा की पत्नी श्रीमती अल्मा लकड़ा, शहीद जवान श्री प्रभु प्रकाश की पत्नी श्रीमती ईमालिया एक्का, शहीद जवान श्री सुनीत लकड़ा के परिजन श्री ऐलिन लकड़ा, शहीद जवान श्री एच. सी. इलिसियुस लकड़ा के परिजन कान्ति लकड़ा और जशपुर विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक श्री नायक राजू राम, कांसाबेल विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय श्री रजनीश बड़ा के परिजन मनोभा केरकेट्टा, कुनकुरी विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय श्री फबीयानोस लकड़ा की पत्नी श्रीमती सुशन लकड़ा और शहीद जवान श्री सिमोन केरकेट्टा की बहु श्रीमती माटिल्डा केरकेट्टा को सम्मानित किया।

विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पद्मश्री श्री जगेश्वर यादव, श्री विक्रमादित्य सिंह जूदेव, श्री भरत साय, श्री सुनील गुप्ता, श्री कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

अबूझमाड़ की पहचान में हो रहा है ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अबूझमाड़ की पहचान में हो रहा है ऐतिहासिक परिवर्तन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर: केन्द्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास तथा नक्सलवाद के खात्मे के बाद अबूझमाड़ अब अबूझ नहीं रहेगा। यहां भी ग्रामीणों के विकास के साथ-साथ रहवासी क्षेत्रों में अधोसंरचात्मक तथा मूलभूत सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था से पर्यटन का विकास होगा और क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे।

गौरतलब है कि पीएम जनमन योजना, धरती आबा, ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जहां एक ओर ग्रामीणों और रहवासी क्षेत्र का शत-प्रतिशत विकास किया जा रहा है वहीं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी नियद नेल्लानार योजना सहित शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से हो रहे विकास के साथ-साथ नक्सलवाद के खात्मे की ओर आगे भी बढ़ रहे हैं। इससे अब अबूझमाड़ में भी विकास का नया सवेरा होगा। लोग खुली हवा में निडरतापूर्वक सांस ले सकेंगे। वहां भी चमचमाती सड़कों का जाल बिछने लगा है।

बता दें कि बस्तर क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़, छत्तीसगढ़ का एक पिछड़ा और आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो विकास की दृष्टि से अभी भी उपेक्षित है। इस क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार ने पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।

पीएम जनमन (प्रधानमंत्री जनजातीय जन विकास मिशन) के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के साथ ही आदिवासी समुदायों के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। अबूझमाड़ में भी आदिवासी बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। वहीं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आदिवासी गांवों के समग्र विकास के लिए काम किया जा रहा है। इस अभियान से गांवों में बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, पानी, और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, ग्रामीणों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए कौशल विकास और स्वरोजगार की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

इसमें पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अबूझमाड़ के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही, गांवों में बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था से ग्रामीणों का जीवन स्तर सुधर रहा है।

प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जिले में नियद नेल्लानार योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसमें इन जिलों के कुल 8 विकासखंडो में 23 सुरक्षा कैंपों के आसपास के 90 ग्रामों का विकास किया जा रहा है। नियद नेल्लानार से तात्पर्य “आपका आदर्श ग्राम” है अर्थात् ऐसा ग्राम जहां पर निवासरत जनसंख्या को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और अब वह अन्य क्षेत्रों की तरह विकास के पथ पर आगे बढ़ने को अग्रसर है।

हम सब जानते हैं कि विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग सुदूर वनांचल की बसाहटों में किस तरह अपनी जिन्दगी गुजार रहे होते हैं। बरसात के दिनों में उनके छोपड़ीनुमा घर रहने के लायक नहीं होते हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरी केन्द्र और राज्य सरकार के संवेदनशीलता और समन्वित प्रयास से उनके लिए पक्के आवासों का निर्माण कराया जा रहा है।

पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और नियद नेल्ला नार योजना से जनजातीय इलाकों में की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित उक्त योजनाओं से बस्तर के अबूझमाड़ में तेजी से बुनियादी सुविधाएं विकसित होने लगी है। अबूझमाड़ में एक ओर जहां चमचमाती सड़कों की जाल बिछाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं विद्युत जैसी बुनियादी सुविधाएं भी तेजी से मुहैया भी कराई जा रही है।

अब वह दिन दूर नहीं कि जब अबूझमाड़ लोगों के लिए अबूझ नहीं रहेगा। अब अबूझमाड़ में विकास का नया सूरज उग रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से जनजातीय इलाकों की स्थिति और वहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों की बदौलत छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंचने लगी है।

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता और ऐतिहासिक धरोहर बेमिसाल हैं। पर्यटन की दृष्टि से यहां की ये दोनों खासियतें अभी तक ‘अनएक्सप्लोर्ड’ हैं। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर भी जल्दी ही पर्यटन के लिए पूरी तरह खुल जाएगा। यह हिंदुस्तान का सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है। छत्तीसगढ़ के जंगल बेहद मोहक हैं। यहां से बेहतर जंगल और कहीं नहीं हैं। राज्य में हर तरह की कनेक्टिविटी बढ़ रही है। पर्यटन के विकास में इसका बहुत लाभ मिलेगा।

पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अबूझमाड़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। इन योजनाओं के माध्यम से आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से अबूझमाड़ का भविष्य उज्ज्वल होगा।

एनजीओ बेटर भारत एवं 'माँ' संस्था द्वारा प्रियदर्शिनी नगर स्थित स्पार्क फिटनेस जिम में रक्तदान शिविर का आयोजन — कुल 34 यूनिट रक्त एकत्रित

एनजीओ बेटर भारत एवं 'माँ' संस्था द्वारा प्रियदर्शिनी नगर स्थित स्पार्क फिटनेस जिम में रक्तदान शिविर का आयोजन — कुल 34 यूनिट रक्त एकत्रित

रायपुर। आज प्रियदर्शिनी नगर, रायपुर स्थित स्पार्क फिटनेस जिम में एनजीओ बेटर भारत एवं 'माँ' संस्था द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं जिम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो ज़रूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु शहर के प्रमुख ब्लड बैंकों को प्रदान किया जाएगा।

एनजीओ बेटर भारत एक भरोसेमंद राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। बेटर भारत का उद्देश्य हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

वहीं, एनजीओ 'माँ' एक समर्पित संस्था है, जो बेसहारा और घायल सड़क पशुओं के संरक्षण और कल्याण हेतु कार्यरत है। इसके साथ ही, 'माँ' संस्था पालतू जानवरों के निधन पर उनके पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की सुविधा भी प्रदान करती है।

इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और आपातकालीन समय में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। आयोजन के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और अल्पाहार प्रदान किया गया।

बेटर भारत और 'माँ' संस्था ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं मानवीय प्रयासों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया और सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम भारतीय विरासत के सहसम्बन्ध पर  संगोष्ठी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवम भारतीय विरासत के सहसम्बन्ध पर संगोष्ठी

रायपुर : महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय गांधी चौक रायपुर  के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वाधान  मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय संस्कृति एवं विरासत में अंतर संबंध पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया इसमें श्री पंकज तिवारी संयुक्त महामंत्री भारतीय शिक्षण मंडल श्री ए के श्रीवास्तव प्रोफेसर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय एवं डॉ अंबर व्यास प्रांतीय मंत्री भारतीय शिक्षा मंडल तथा डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की विशेष उपस्थिति रही आयोजन में विषय पर बात रखते हुए मुख्य वक्ता श्री पंकज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय संस्कृति और विरासत के तत्वों से पोषित करने की आवश्यकता है तभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति को वास्तविक धरातल पर उत।री जा सकेगा उन्होंने कहा कि विश्व गुरु बनने के लिए मेहनत की जा रही है इसी कड़ी में यह प्रयास भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से किए जा रहे हैं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए चार मुख्य बातों पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है इसमें भाषा वेशभूषा खेल और आचार विचार को उनके वास्तविक अर्थों में समझ जाना चाहिए उनका कहना था कि वर्तमान समय में समाज के अंदर इंग्लिश के तत्वों का मिश्रण हो गया है इसलिए भारतीय संस्कृति की चमक कमजोर पड़ रही है और शब्द नहीं अपनाए जा रहे हैं श्री पंकज  ने एक उदाहरण देकर बताया कि भारतीय आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की चमक और धमक जापान और जर्मनी में मौजूद है लेकिन भारत में उपयोगी नहीं समझा जा रहा है जबकि पुरातन काल में अधिकांश परिवार में स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को स्वीकार किया जाता था वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा को अपने की आवश्यकता है नवीन शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम में त्याग और तपस्या जैसे शब्दों को भी जोड़कर विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाए तभी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व को रेखांकित किया जा सकेगा उनका कहना था की चुनौतियां काफी है लेकिन सुधार की आवश्यकता है कबड्डी के खेल को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए बताया कि किस तरह से कबड्डी का खेल पुनर्जीवन के सिद्धांत को सीखना है नई शिक्षा नीति के साथ सर्वे भवंतु सुखिन  को अपनाना होगा तभी महत्व रेखांकित किया जाएगा फिल्म छावा की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया की फिल्म में छत्रपति शिवाजी के स्वरूप को रेखांकित किया गया है आज कितने लोग महाराज छत्रपति शिवाजी के स्वरूप को जानते हैं जिन्होंने सोच को बदलने के लिए धर्म को नहीं छोड़ा था एक गंभीर बिंदु पर प्रकाश डालते हुए तिवारी जी ने शिक्षा मे आत्मीयता खत्म होने पर चिंता जाहिर की इसी क्रम में प्रोफेसर ए केश्रीवास्तव संबोधन देते हुए बताया कि समाज को बढ़ाने में शिक्षा और शिक्षक का बहुत बड़ा योगदान होता है इसलिए भारतीय शिक्षा नीति मेंराष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय संस्कृति और विरासत के तत्वों को शामिल कर अपने की आवश्यकता है आयोजन में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत मंत्री  अंबारव्यास ने भारतीय शिक्षा मंडल की कार्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि किस तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में संस्कृति के तत्व को जोड़ने के लिए या पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं तैयारी की जा रही हैं वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने सभी आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया और आज के सारगर्भित विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भारतीय संस्कृति एवं विरासत का अंतर संबंध के महत्व को प्रतिपादित किया उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई शिक्षा नीति पर अध्ययन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है ऐसे में संस्कृति को भी नहीं भूलना चाहिए और पढ़ाई करने के दौरान विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाना चाहिए इस संपूर्ण आयोजन में कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जया  के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक की उपस्थिति रही

CG: पैरोल पर आया बाहर, फिर जेल लौटा ही नहीं, 21 साल तक मौज मस्ती के बाद इस तरह हुई गिरफ्तारी

CG: पैरोल पर आया बाहर, फिर जेल लौटा ही नहीं, 21 साल तक मौज मस्ती के बाद इस तरह हुई गिरफ्तारी

 रायगढ़।  हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी, जो पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था, आखिरकार 21 वर्षों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी संतोष कहार को उसके गृह ग्राम सक्ती जिले के चिसदा गांव से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी रायगढ़ पुलिस की सतत निगरानी और प्रयासों का परिणाम है।

रायगढ़ जिला जेल से पैरोल पर रिहा होकर 21 साल तक फरार रहने वाले हत्या के दोषी संतोष कहार को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला वर्ष 2004 का है, जब चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी में ईंट भट्टा में मजदूरी कर रहे संतोष कहार ने जमीन विवाद को लेकर व्यवसायी सुरेश अग्रवाल की निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सजा के दौरान संतोष कहार ने पैरोल के लिए आवेदन दिया, जिसे स्वीकृति मिलने पर उसे अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया। लेकिन पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद भी वह जेल नहीं लौटा। इसके बाद न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया, लेकिन पुलिस को उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

21 वर्षों तक फरारी के बाद, चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने पुराने स्थायी वारंटों की समीक्षा शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि संतोष कहार सक्ती जिले के हसोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिसदा में छिपकर रह रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में संतोष ने खुलासा किया कि वह पैरोल पर रिहा होने के बाद हिमाचल प्रदेश चला गया था, जहां उसने लगभग 9 वर्षों तक दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम किया। बाद में वह वापस अपने गांव चिसदा लौट आया और वहीं गुमनाम जीवन जी रहा था।डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि यह गिरफ्तारी पुलिस की सतत निगरानी और वारंट निष्पादन अभियान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय बाद आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में भी इसी तरह फरार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

BREAKING : एसपी ने 9 आरक्षकों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

BREAKING : एसपी ने 9 आरक्षकों का किया तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

 गरियाबंद। जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने 9 आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में पुलिस विभाग ने आंतरिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए नई पोस्टिंग दी है। तबादले का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

नीचे देखें तबादला सूची:

खौफनाक मंजर : 3 साल की बच्ची से की हैवानियत की हदें पार, हालत ऐसी कि इलाज करने वाली डॉक्टर का भी कांप गया कलेजा…..

खौफनाक मंजर : 3 साल की बच्ची से की हैवानियत की हदें पार, हालत ऐसी कि इलाज करने वाली डॉक्टर का भी कांप गया कलेजा…..

 दंतेवाड़ा। छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 3 साल की बच्ची से रेप किया गया है। बच्ची की हालत ऐसी थी कि डॉक्टर्स का भी कलेजा कांप गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 14 साल के नाबालिग को पकड़कर सुधारगृह भेज दिया है। पूरा मामला फरसपाल थाना क्षेत्र का है।

बच्ची का इलाज करने वाली जिला अस्पताल की डॉक्टर प्रियंका सक्सेना ने कहा कि बच्ची की स्थिति को देख मेरा कलेजा कांप गया। उसे देखकर मुझे रोना आ गया। उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। हालांकि 2 दिन तक हमने उसे अपनी निगरानी में रखा। ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।

दरअसल बच्ची के घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति के घर उसका 14 साल का भांजा आया हुआ था। लड़के का बच्ची के घर में लगातार आना-जाना भी था। बच्ची के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। उन्होंने बच्ची की देखभाल करने के लिए अपने पड़ोसियों से कहा था। इसी बात का फायदा उठाकर नाबालिग के घर में घुस गया और बच्ची से रेप कर दिया।

जब परिजन घर पहुंचे तो बच्चे की स्थिति ठीक नहीं थी। बच्ची की हालत देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद फौरन इस मामले की जानकारी फरसपाल पुलिस को दी गई। बच्ची को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।