रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती धूप के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली है। रायपुर में तेज आंधी तूफान के बाद झमाझम बारिश शुरू हो रही है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।बता दें कि मौसम ने आज शाम बारिश होने की चेतावनी जारी की थी।
00 मुरमुंदा के हाईस्कूल को हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा
00 हितग्राहियों को सामग्री, चेक, केसीसी और एटीएम कार्ड वितरित
रायपुर। सरकार का काम केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। जब हम गांव-गांव जाकर समाधान शिविर लगाते हैं, तो यह हमारी जवाबदेही का प्रमाण है। यह कार्य वही सरकार कर सकती है, जो ईमानदारी से जनता के लिए काम करती हो। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुरमंदा में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की जनसामान्य के प्रति उत्तरदायित्व का जीवंत प्रमाण है। हमारी सरकार ने एक वर्ष पूर्ण होने पर जनता के समक्ष रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था, और अब डेढ़ साल बाद पुन: जनता के बीच अपने कामकाज का रिपोर्ट दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत् दुर्ग 19 वां जिला है जहां वे सुशासन शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि औचक निरीक्षण और सुशासन शिविर में लोगों से फीडबैक पाकर इस बात की खुशी होती है कि हमारी सरकार ने डेढ़ सालों में जो काम किया है उसका लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि मुरमुंदा शिविर में कुल 2630 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2539 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का पूर्ण निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार हर घर तक बिजली और नल से जल पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 18 लाख गरीब परिवारों के हक छीनने का काम किया। गरीबों से उनका घर और छत छीनने का काम करके पूर्ववर्ती सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का बंटाधार कर दिया था। इसी तरह, नल-जल योजना में भी पिछली सरकार की अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में टंकियां तो बना दी गईं, लेकिन पानी का कोई प्रबंध नहीं था। हमारी सरकार ने इन योजनाओं को सुधारा और धरातल पर लागू किया।
किसान, मजदूर और बुजुर्ग हर वर्ग के लिए योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए की दर से कर रही है, पिछले दो वर्षों का बोनस भी किसानों को दिया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिला है। श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 22000 से अधिक लोग अयोध्या दर्शन कर चुके हैं। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10,000 रूपए की वार्षिक सहायता दी जा रही है। स्वामित्व कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने भूमि रजिस्ट्री प्रणाली में सुधार का भी उल्लेख किया और बताया कि अब रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण स्वत: हो जाएगा, लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। यदि कोई व्यक्ति अपने बेटा-बेटी को ज़मीन देना चाहता है, तो 500 रूपए में दानपत्र देकर कार्य पूरा कर सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्रों की स्थापना की जा रही है। अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में यह केंद्र शुरू हो चुके हैं, जहां प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख रुपए तक के बैंकिंग ट्रांजैक्शन हो रहे हैं। अगले एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य है।
शिविर में किया गया सामग्री वितरण
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को गृह प्रवेश की चाबियां, मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड, पात्र हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, चेक और एटीएम कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंत में कहा कि सरकार का कार्य सिर्फ शासन चलाना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। जब शासन जनता के द्वार तक आता है, तभी असली सुशासन स्थापित होता है। सुशासन शिविर को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक साजा श्री ईश्वर लाल साहू, पूर्व विधायक श्री प्रेमप्रकाश पांडेय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुरमुंदा सहित 15 पंचायतों के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रायपुर : वीआईपी चौक स्थित बैबिलॉन कैपिटल में ‘एडमिशन फेयर 2025’ की शुरुआत सोमवार से हो गई है। अफेयर्स एग्जीबिशन एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस दो दिवसीय शैक्षणिक मेले में देशभर के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद हैं। यह फेयर 20 और 21 मई को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा और इसमें प्रवेश नि:शुल्क है।
यह आयोजन खास तौर पर 12वीं के छात्रों, अभिभावकों और वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर किया गया है, जो भारत और विदेशों में उच्च शिक्षा के विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।
देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की भागीदारी
एडमिशन फेयर में 30 से अधिक प्रमुख विश्वविद्यालय और संस्थान हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें शामिल हैं:
- एमिटी यूनिवर्सिटी
- मणिपाल अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन
- सिम्बायोसिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
- शिव नाडार यूनिवर्सिटी
- एसआरएम, परुल, महिंद्रा, डीआईटी, शारदा यूनिवर्सिटी
- आईसीएआई और अन्य प्रतिष्ठित संस्थान
छात्रों को मिल रही सीधे विशेषज्ञों से जानकारी
फेयर में छात्र प्रत्यक्ष रूप से एडमिशन डायरेक्टर्स और प्रतिनिधियों से संवाद कर रहे हैं। वे कोर्स, फीस स्ट्रक्चर, स्कॉलरशिप, पात्रता और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सटीक जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त कर पा रहे हैं।
अफेयर्स के फाउंडर संजीव बोलिया ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को बदलते उच्च शिक्षा परिदृश्य से अवगत कराना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
आयोजन का लक्ष्य: छात्रों को श्रेष्ठ संस्थानों से जोड़ना
कार्यक्रम के आयोजक रितेश जयसवाल के अनुसार, यह एडमिशन फेयर भारत के सबसे प्रतिष्ठित हायर एजुकेशन इवेंट्स में शामिल है। बीते 30 वर्षों में अफेयर्स ने भारत सहित 15 देशों में 600 से अधिक एजुकेशन फेयर आयोजित किए हैं।
इस फेयर का मकसद छात्रों को देश के NAAC-मान्यता प्राप्त, NIRF और QS रैंकिंग में शामिल संस्थानों से जोड़ना है, ताकि वे सशक्त और जागरूक करियर निर्णय ले सकें।
पत्थलगांव : विष्णु के सुशासन में पत्थलगांव विधायक गोमती साय के अथक प्रयास से पत्थलगांव अब विकास की नई गाथा लिख रहा है और लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर हो चला है विधायक गोमती साय की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है राज्य शासन के नगरीय प्रशासन व विकास विभाग से छत्तीसगढ़ के राज्यपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है जिससे अब नगर पंचायत पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा मिल चुका है।
विधायक गोमती साय ने कहा कि पत्थलगांव क्षेत्र की जनता के अनुरोध पर मैंने नगर पंचायत पत्थलगांव को मुख्यमंत्री महोदय से नगरपालिका बनाने की मांग की थी जिसे पूरा करते हुए पत्थलगांव को छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया ने नगर पालिका का दर्जा दे दिया है जिससे पत्थलगांव क्षेत्र जो वर्षो से विकास से अछूता रहा है उसे नई गति मिलेगी और पत्थलगांव के साथ आस पास क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।पत्थलगांव नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा देने के लिए मैं इस क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हूँ।

रायपुर : राज्य सरकार द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अछोटी का औचक दौरा किया।
ग्राम अछोटी में मुख्यमंत्री साय हेलीकॉप्टर से अचानक पहुंचे और डायट कॉलेज परिसर में 29 लाख 20 हजार रुपये की लागत से निर्माणाधीन महतारी सदन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का मुआयना किया और स्वयं अपने हाथों से भवन के कॉलम की तराई कर कार्य की मजबूती और पारदर्शिता का संदेश दिया। महतारी सदन, ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और सामुदायिक संवाद का केंद्र बनेगा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री मुरमुंदा पहुंचे, जहां उन्होंने अटल आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 226 आवासों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने अटल आवास क्रमांक 226 के हितग्राही तुषार को अपने हाथों से चाबी सौंपी और उन्हें गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अन्य हितग्राहियों को भी उनके मकान की चाबी सौंपते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना, जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना तथा प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में समाधान शिविर, निरीक्षण दौरे, विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन जैसे विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का प्रदेश के गांव-गांव में आकस्मिक दौरा समाधान शिविर में उनकी स्वयं की मौजूदगी और जनसमस्याओं का निदान सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिससे आमजनता में सरकार के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है।
दुर्ग : छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत अचानक दुर्ग जिले के ग्राम मुरमुंदा पहुंचे। सीएम के हेलिकॉप्टर को गांव में उतरते देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही चित्रसेन नाग के निवास पर पहुंचकर उनके आवास की गुणवत्ता की जानकारी ली और चर्चा की।
5 मई से 31 मई तक चलेगा ‘सुशासन तिहार’ का तीसरा चरण
बता दें कि राज्य सरकार की इस विशेष पहल ‘सुशासन तिहार’ के तहत सीएम साय 31 मई तक आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। उनका दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम नागरिकों तक को पहले से कोई जानकारी नहीं दी जाती कि मुख्यमंत्री कब और कहां पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सीधे आमजन से संवाद, योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा और समाधान शिविरों के माध्यम से समस्याओं के मौके पर समाधान की दिशा में कार्य कर रहे हैं। यह पहल शासन और जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
बिलासपुर। साइबर ठग ठगी के अलग-अलग तरीके अपना है। जिससे आम इंसान आसानी से उनकी जाल में फंस जा रहा है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर जिले से सामने आया है जहां एक युवती को कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी की गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से संपर्क किया और विदेश से दोस्ती का दावा करते हुए भरोसे का रिश्ता बनाया। कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह उसे गिफ्ट में हीरे की अंगूठी और अन्य महंगे सामान भेज रहा है।
कुछ दिन बाद युवती को एक फोन आया जिसमें खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि पार्सल में महंगे गहने हैं और उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में भुगतान करना होगा। झांसे में आकर युवती ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब गिफ्ट न पहुंचा और फोन नंबर बंद हो गए तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़के ने 8 साल के मासूम बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसने रौंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बालक पोर्न वीडियो देखने का आदि था।
दरअसल, ये पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र का है। बीते चार दिनों से आठ वर्षीय नाबालिग अचानक लापता हो गया था। लड़के के परिजनों ने खोजबीन की लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत चारामा थाने में दर्ज कराई। पुलिस जांच में पता चला कि बालक को आखिरी बार गांव के एक नाबालिग लड़के के साथ देखा गया था।
पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई। आरोपी बालक ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और उसने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद आरोपी ने जो खुलाया किया उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गये।
आरोपी बालक ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार 7 मई को उसने दुकान से फ्रूटी खरीदी और आठ साल के मासूम को पिलाने के बहाने अपने साथ पहाड़ पर ले गया। यहाँ उसने मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्चा रोने लगा तो आरोपी बालक ने पकड़े जाने के डर से बाइक की चाबी के पट्टे से मासूम का गला घोंट दिया। फिर उसकी लाश को वहीं छोड़कर फरार हो गया था।
मृतक बालक कक्षा तीसरी का छात्र था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गड़िया पहाड़ से लाश को बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में यह भी बाते सामने आई है कि आरोपी बालक पोर्न फिल्मों का आदि था। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इसकी जांच कर रही है।
धमतरी: नगरी ब्लॉक के दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया है। दिल दहला देने वाली घटना इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना से गांव के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। और गांव में सनसनी फैल गई है। घटना 18 मई रात्रि की है जो 19 मई को सुबह लोगों को पता चला। मिली जानकारी के मुताबिक पिता संजय मरकाम ने अपने 3 वर्ष के मासूम बेटा शौर्य पर टंगिया से हमला कर दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने नरहरपुर के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता संजय मरकाम जो आदतन शराबी है शराब के नशे में धुत होकर अक्सर घर में लड़ाई झगड़ा करता था घटना के दिन भी शराब के नशे में था और घर वालो से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था, रुपया नहीं मिलने पर घर वालों के साथ झगड़ा करने लगा। इस दरमियान घर वालो ने लड़ाई नहीं करने की समझाइश देते रहे,तभी आरोपी ने अचानक तैश में आकर अपने ही मासूम बेटे पर धार धार टंगिया से वार कर दिया, बेटे को लहूलुहान करने के बाद मौके से फरार हो गया,परिजनों ने घायल बच्चे को गंभीर अवस्था में नरहरपुर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, मामले में पुलिस पिता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी लोगों के खिलाफ ईओडब्ल्यू (Central Economic Intelligence Bureau) और एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार सुबह से ही राज्य के कई अलग-अलग जिलों में एक साथ 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
स्टील कारोबारी के निवास पर बड़ी कार्रवाई
इस छापेमारी में सबसे अहम कार्रवाई दुर्ग जिले में चल रही है, जहां आम्रपाली सोसाइटी स्थित स्टील व्यवसायी अशोक अग्रवाल के निवास पर ईओडब्ल्यू की टीम जांच कर रही है। अशोक अग्रवाल स्टील इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और उन्हें लखमा का नजदीकी माना जा रहा है। उनके घर से बैंक खातों की जानकारी और स्टील कारोबार से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
इन जिलों में हो रही है छापेमारी
दुर्ग
भिलाई
महासमुंद
धमतरी
रायपुर
इन सभी स्थानों पर ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीमें अलग-अलग समय पर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की प्रक्रिया शुरू की।
मौके पर मौजूद हैं वरिष्ठ अधिकारी
ईओडब्ल्यू और एसीबी की संयुक्त कार्रवाई में करीब 9 वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इन अधिकारियों ने संबंधित निवासों से दस्तावेज जब्त कर, वित्तीय लेन-देन, बैंक स्टेटमेंट और प्रॉपर्टी से जुड़े कागजों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
आबकारी घोटाले से जुड़ा है मामला
यह कार्रवाई कथित आबकारी घोटाले से जुड़ी है, जिसमें कवासी लखमा पहले ही जेल में बंद हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि उनके करीबियों ने इस घोटाले में आर्थिक लाभ लिया है और अवैध लेन-देन में शामिल रहे हैं।
कोण्डागांव। कहते है ना प्यार कभी भी किसी को भी हो सकता है। फिर चाहे घने जंगल में मौत के साए में ही क्यों ना रहने पड़े। जब प्यार होता है तो इंसान इसके लिए कुछ भी कर गुजर जाता है। ये कहावत नहीं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नक्सल संगठन में, जहां प्यार ने समाज से विद्रोह कर नक्सली बने दो खूंखारों को वापस समाज की मुख्य धारा में वापस ले आया। सुनने में भले ही ये एक कहानी सी लगती हो, पर यह हकीकत है।
नक्सल संगठन में ही हुआ प्यार
रेसिंग कमेटी उर्फ रतन सिंग कंपनी नबंर 5 के पीपीसी कमांडर और कमेटी के पुनाय आचला उर्फ हिरोंदा के बीच संगठन के कार्यक्रम के दौरान आंखें लड़ीं, लेकिन बात नहीं बनी। जब कंपनी कमांडर ने पत्र के जरिए अपने प्रेम का इजहार किया, तब पुनाय ने प्रेम के प्रस्ताव को स्वीकार किया। शादी तो हुई पर संगठन की ओर से परिवार नियोजन का दबाव भी था। 21 साल तक संगठन में रहे। लेकिन दो साल पहले संगठन से बचते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। अब वे अपनी बच्ची का भविष्य संवारने में लगे हैं।
इन वारदातों में थे शामिल
आत्मसमर्पित नक्सली रेसिंग उर्फ रतन सिंह वर्ष 2002 से 2023 तक और पुनाय उर्फ हिरोंदा वर्ष 2005 से 2023 तक माओवादी संगठन में सक्रिय थे। इस दौरान ये दोनों नक्सली जिला कोण्डागांव, कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, धमतरी और नारायणपुर के क्षेत्रों में विभिन्न गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे। वर्ष 2009 में जिला राजनांदगांव के मदनवाड़ा कोरकोट्टी के पास हुए नक्सली घटना में भी शामिल थे। इस घटना में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सहित कुल 29 जवान हो गए थे। वर्ष 2011 में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पवार पर हमला करने की घटना में भी इनका हाथ था, जिसमें जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित कुल 9 जवान शहीद हो गए थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी हुए है। जारी आदेश में सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता, कर पालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता, अधीक्षण अभियंताओं को अतिरिक्त मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं को मुख्य अभियंता और मुख्य अभियंताओं को कार्यपालन निदेशक के पदों पर प्रमोशन प्रदान किया गया है। प्रमोशन के अलावा कुछ अधिकारियों को क्रमोन्नत वेतनमान भी प्रदान किया गया है। प्रमोशन के साथ तबादला आदेश भी जारी किया गया है।
देखिए पूरी लिस्ट…








रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेर पारा से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग दम्पत्ति की लाश उनके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में पाई गई। मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक गोपाल दास नागायच और उनकी पत्नी सरस्वती नागायच के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी अकेले ही घर में निवास कर रहे थे, जबकि उनके बच्चे रायगढ़ और कोलकाता में रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नागायच दम्पत्ति के घर से बदबू आने लगी, जिससे आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। जब पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, और दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर सभी स्तब्ध रह गए। गोपाल दास नागायच और उनकी पत्नी सरस्वती नागायच की लाश अलग-अलग कमरों में पड़ी हुई थी। शवों की स्थिति से अंदेशा लगाया जा रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी होगी।
घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल भी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को घर के अंदर से कोई संघर्ष या लूटपाट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला सामान्य मृत्यु का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच कर रही है।
रायपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़न खटोला बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमागोहन में उतरा। वनांचल के आदिवासी ग्राम में मुख्यमंत्री श्री साय को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल था। वे चिलचिलाती धूप की परवाह किए बगैर अपने राज्य के मुखिया को एक झलक देखने और उन्हें सुनने के लिए घण्टो डटे रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाधान शिविर में जहाँ ग्रामीणों से संवाद किया वहीं मुख्यमंत्री ने समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की निराकरण की स्थिति भी जानी। उन्होंने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि आज सुशासन तिहार के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सरकार आपके गाँव में आई है। हमने बीते डेढ़ वर्षों में राज्य के लोगों के हित में कार्य किया है। जो सरकार अच्छा काम करती है उनकी ही हिम्मत होती है जनता के बीच जाने की।
सुशासन तिहार एक तरह से हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और हमारी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से सरकार योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति भी जान रही है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के अंतर्गत दूरस्थ आदिवासी ग्राम आमागोहन के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री श्री साय शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से राज्य में हमारी सरकार बनी और डेढ़ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवधि में लोकसभा,नगरीय निकाय,नगर पंचायत में हमारी सरकार बनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वादों को पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही अगले दिन से 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने दुर्ग और अम्बिकापुर में भी राज्यवासियों को 3-3 लाख पीएम आवास दिये। इसके अलावा पीएम जनमन आवास और नक्सल क्षेत्रों में आत्म समर्पित परिवारों को आवास दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आवास प्लस में जिनका नाम है उनको भी आवास दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों का वादा पूरा कर 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का निर्णय लिया। दो वर्ष से बकाया धान बोनस राशि भी दी। उन्होंने कहा कि 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वन्दन योजना की राशि उनके खाते में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला।
जिनका नाम छूट गया है उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है,आने वाले दिनों में छूटे हुए हितग्राहियों का नाम भी जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले हितग्राहियों के हित में निर्णय लेते हुए प्रति मानक बोरा की राशि 4 हजार से 5500 रुपये किया गया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही रामलला दर्शन योजना प्रारंभ कर हितग्राहियों को रामलला का दर्शन कराया है।
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने बड़े-बुजुर्गों की इच्छाओं को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को प्रारंभ किया है। इस योजना से तीर्थ यात्रा के इच्छुक परिवार अन्य तीर्थ स्थल का लाभ उठा पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ की है। इस योजना से सभी ग्राम पंचायत जुड़ेंगे और ग्रामीणों को गाँव में ही बैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सेवा केंद्र में किसी भी योजना के हितग्राहियों को राशि निकालने में सुविधा होगी। वही जाति, निवास सहित अन्य दस्तावेज भी मिल पाएंगे। अभी 1460 पंचायत में यह प्रारंभ की गई है। इससे ग्रामीणों को बैंक तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ कार्यवाही भी कर रही है।
उन्होंने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री के साथ सरकार ने नामांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इससे कोई अधिकारी नामान्तरण के नाम पर किसी को घुमा नहीं पायेगा। एक घण्टे से कम समय में नामांतरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी को पूरा करने वाली यह सरकार सुशासन की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सुर्यवंशी,कलेक्टर, एसपी आदि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बेलगहना में कॉलेज, आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन और सामुदायिक भवन की घोषणा की
मुख्यमंत्री श्री साय ने आमागोहन के समाधान शिविर में आई मांग को ध्यान रखकर बेलगहना में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज खोलने की घोषणा की। उन्होंने आमागोहन सहित आसपास के ग्रामों में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए 33 केव्ही का विद्युत सब स्टेशन और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।
समाधान शिविर में पहुँचे बिलासपुर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन लाल साहू ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में शिविर का आयोजन कर आवेदन लिए गए। मुख्यमंत्री जी हर छोटे छोटे गाँव में जा रहे हैं। गाँव की समस्याओं का निराकरण भी हो रहा है। यह सौभाग्य है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत वे बिलासपुर जिले के अंतिम छोर के आदिवासी क्षेत्र के गाँव आमागोहन आये।
इसके लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार बनने के कुछ दिनों के भीतर ही मोदी की गारंटी को पूरा किया गया है। अब वे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने गाँव-गांव जा रहे हैं। उन्होंने बेलगहना में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज,आमागोहन में विद्युत सब स्टेशन सहित अन्य मांग भी रखी।
शासन की योजनाओं से जीवन में आया बदलाव
समाधान शिविर में पीएम आवास, महतारी वंदन योजना, पीएम सम्मान निधि के किसानों ने योजना का लाभ उठाकर जीवन में आए बदलाव को बयां किया। पीएम आवास की हितग्राही छोटे लाल ने बताया कि पहले वे खपरैल वाले मिट्टी के घर में रहते थे। इससे साँप,बिच्छु का खतरा बना रहता था।
अब पक्का मकान बनने से बारिश के दिनों में होने वाली समस्या दूर हो गई है। महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती विमला बाई पुरी ने बताया कि उन्हें मार्च 2024 से महतारी वन्दन योजना से हर महीने एक हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपनी नतनी वामिका पुरी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में किया है ताकि भविष्य में इस राशि का उपयोग पढ़ाई के लिए हो सके। पीएम जनमन अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही दिलेशरी खुसरो ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका आयुषमान कार्ड बना है। इससे 5 लाख तक का उपचार हो पायेगा।
दसवीं-बारहवीं के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित, दी शुभकामनाएं
आमागोहन के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने 10वी-12वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने दसवीं में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली महिमा पटेल, स्नेहा सेन, बारहवीं की वर्षा पाण्डेय को सम्मानित कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीएम आवास के हितग्राही छतौनी लाल,नरबदिया बाई,समरीत बाई को आवास की चाबी सौंपी। उन्होंने बिहान के महिला समूहों, सहकारिता, उद्यान,राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री और राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री को छात्र दीपिका और देवी सिंह खुसरो ने हाथ से बनाई मुख्यमंत्री की पोट्रेट भी भेंट की।
2265 में 2212 आवेदन का किया गया निराकरण
समाधान शिविर आमागोहन क्लस्टर में कुल 2265 आवेदन प्राप्त हुए,जिसमे से 2212 का निराकरण कर दिया गया है। इस क्लस्टर में 11 गाँव आमागोहन, सोनपुरी, तुलुप,नगोई, नवगांव सोनसाय,मोहली, खोंगसरा, डाँड़बछाली, टांटीधार, बिटकुली शामिल है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।
लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध और सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय भवन के माध्यम से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।

छह एकड़ भूमि में निर्मित इस परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन तथा पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए आरक्षित रखा गया है। भवन में 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ तथा सामान्य शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यालय को पूर्णतः सुविधायुक्त रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों में परिवहन सेवाओं की बड़ी मांग है, जिसे यह नया कार्यालय सुगमता से पूरा करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता और सेवा-सुलभता को बढ़ाना हमारी सरकार का सतत प्रयास है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
शादी के 8 दिन बाद किसी और के साथ भाग गई नई नवेली दुल्हन, ससुराल पक्ष झेल रहा सामाजिक बहिष्कार का दंश
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के अकलतरी गांव का एक परिवार इन दिनों समाजिक कुरीति का शिकार हो गया है। इस परिवार की गलती सिर्फ इतनी है कि, उसने इनके लड़के का शादी एक युवती से हुई जो सिर्फ आठ दिन रहने के बाद किसी दूसरे लड़के के साथ भाग गई। जिस पर बिना समाज के पदाधिकारियों को सूचित किए बगैर ही दोनो परिवारों ने आपस में बैठक कर लिया जिससे नाराज़ होकर समाज के पदाधिकारियों इसके बाद उनके पूरे परिवार को सामाजिक बहिष्कार की सजा सुना दी गई।
इतना ही नहीं अभी पीड़ित के बड़े भाई का देहांत हो जाने के बाद समाज के लोगो को इनके घर आने से मना कर दिया गया। जिससे इनका पूरा परिवार कई तरह की समस्याओं से काफी दिनो से जूझ रहा है। समाज के लोग उनसे दूरी बना चुके है। यही नहीं उन्हें मानसिक रुप से अनावश्यक प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर व्यक्ति कलेक्टर के द्वार में न्याय लगाने पहुंचा है।
पीड़ित देवी प्रसाद धीवर ने आरोप लगाते हुए बताया कि समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर सचिव पवन धीवर एवं कोषाध्यक्ष सतीश धीवर ने सामाजिक बहिष्कार किया है और उनसे बेटी का रिश्ता तोड़ दिया है। सभी समाज के लोगों को इनसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा गया है।
बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। SP भावना गुप्ता ने कई थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है.
देखें लिस्ट –

CG Weather Update : मौसम विभाग ने आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली के साथ जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग ने 48 घंटे के बाद दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, बंगाल की खाड़ी में मॉनसून के सक्रिय होने के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज में बदलाव होगा।
रायपुर 19 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के ग्राम बछेरा में 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिले में स्थायी परिवहन कार्यालय भवन की सुविधा का अभाव था, जिससे आम नागरिकों को लाइसेंस, वाहन पंजीयन और अन्य कार्यों में कठिनाई होती थी। अब नए भवन के साथ यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी, जिससे जनता को काफी राहत मिलेगी।
लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री ने पांच आवेदकों को प्रतीक स्वरूप लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध और सुगम सेवाएँ उपलब्ध कराना है। नये कार्यालय भवन के माध्यम से वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी प्रमुख सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी।
छह एकड़ भूमि में निर्मित इस परिसर में एक एकड़ में कार्यालय भवन तथा पाँच एकड़ क्षेत्र ड्राइविंग टेस्ट और फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के लिए आरक्षित रखा गया है। भवन में 18 कक्ष, 6 हॉल, अटैच लेट-बाथ तथा सामान्य शौचालय जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यालय को पूर्णतः सुविधायुक्त रूप में डिजाइन किया गया है, जिससे विभागीय कार्यों की दक्षता भी बढ़ेगी।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021-22 से अब तक जिले में 11,721 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा चुके हैं और 49,000 से अधिक वाहनों का पंजीयन हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों में परिवहन सेवाओं की बड़ी मांग है, जिसे यह नया कार्यालय सुगमता से पूरा करेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता और सेवा-सुलभता को बढ़ाना हमारी सरकार का सतत प्रयास है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री धरमलाल कौशिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
बलौदाबाजार। बीते दिनों हमने राजा देवरी थाने के एक आरक्षक के वीडियो वायरल होने की खबर लगाई थी, जिसमें वह सिमगा के पास जंक्शन ढाबे में रिश्वत लेते नजर आया। खबर लगने के बाद आज बलौदाबाजार SP भावना गुप्ता ने आरक्षक विरेन्द्र कुमार सिन्हा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्होंने DSP तारेश साहू को जांच मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
देखें आदेश…

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सगे भाई ने अपनी ही 19 साल की बहन से दुष्कर्म किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पीड़िता ने बताया कि पिछले 2 साल से उसका भाई डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता इस दौरान प्रेग्नेंट हो गई। आरोपी भाई ने उसका जबरन अबॉर्शन भी करवाया। युवती लगातार शोषण से परेशान होकर घर से भाग गई। वह 5 दिन लापता थी फिर जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। गांव में भाई के हरकत की जानकारी लगते ही लोगों में आक्रोश है, वे आरोपी को फांसी में चढ़ाने की मांग कर रहे है।
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। इस वजह से वह अब तक चुप थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
रायपुर: “सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना। यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी हो तो बताइए। ”
ये कहना है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जो सुशासन तिहार के दौरान अचानक ही जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। हेलीकॉप्टर देखते है बैगा बाहुल्य गांव में लोगों की भीड़ लग गई और अपने बीच में मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए।
बैगा समुदाय के ग्राम प्रमुख ने मुख्यमंत्री को गुलमोहर की माला पहनाकर उनका स्वागत किया और बैगा ग्रामीण रैता बैगा ने तेंदू फल से भरी टोकरी देकर मुख्यमंत्री का गांव में आने के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के बारे में पूछा।
इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर पीएचई विभाग के सब इंजीनियर को मुख्यमंत्री ने जमकर फटकार भी लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो। श्री साय ने इस दौरान पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर पानी की बरबादी करने पर भी नाराजगी जाहिर की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब को आवास देने का सरकार अपना सबसे बड़ा वायदा पूरा कर रही है और इसी क्रम में चुकतीपानी में भी 179 पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के बारे में महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि वो योजना के पैसों से स्व सहायता समूह बनाकर काम कर रही है और घरेलू खाद से सब्जियां उगाकर उसे नजदीक के सभी मंडी में बेचकर आय अर्जित कर रही है।
स्थानीय महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट में उगाई गई लाल भाजी को मुख्यमंत्री को भेंट भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर चुकतीपानी गांव के मिडिल स्कूल का मरम्मत करने की घोषणा की और साथ ही स्कूल के मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में उन्नयन करने की भी घोषणा की।
बिलासपुर। बिलासपुर में विवाह के बाद पत्नी के अन्य से संबंध और व्यभिचार के आधार पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि महिला पति से भरण पोषण व्यय प्राप्त करने की हकदार नहीं हो सकती। कोर्ट ने परिवार न्यायालय द्वारा 4000 रुपए भरण पोषण राशि देने के आदेश को निरस्त किया है। रायपुर निवासी याचिकाकर्ता का 2019 में विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद पति पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पत्नी मार्च 2021 में पति का घर छोड़कर अपने भाई के घर चली गई।
इसके बाद पति ने परिवार न्यायालय में तलाक एवं पत्नी ने पति से भरण पोषण प्राप्त करने प्रकरण प्रस्तुत किया। पत्नी ने आवेदन में कहा कि पति उसके साथ क्रूरता करता है। मानसिक रूप से प्रताड़ित कर चरित्र पर शंका करता है। इसके कारण वह घर छोड़कर अपने भाई के पास चली गई है। पति ने आवेदन में कहा कि पत्नी के उसके छोटे भाई से विवाहेतर संबंध हैं। उसने दोनों को पकड़ा एवं मना किया तो उसने लड़ाई की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कुछ आपराधिक प्रकरण दर्ज भी कराया है। इसके अलावा पत्नी का अपने से कम उम्र के अन्य लड़कों के साथ भी संबंध हैं।
फैमिली कोर्ट का आदेश उचित नहीं
पत्नी के व्यभिचारी होने का पति ने परिवार न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत किया। परिवार न्यायालय रायपुर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद व्यभिचार के आधार पर पति के पक्ष में तलाक का आदेश पारित किया। वहीं पत्नी के आवेदन को आंशिक रूप से स्वीकार कर पति को प्रतिमाह 4000 रुपए भरण पोषण देने का आदेश दिया। परिवार न्यायालय के आदेश के खिलाफ पति-पत्नी दोनों ने हाईकोर्ट में अलग अलग आपराधिक समीक्षा याचिका दायर की।
अंबिकापुर। DMF घोटाला मामले में ACB-EOW की टीम ने आज अंबिकापुर के कारोबारी के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की है। इसी बीच अब EOW-ACB ने अंबिकापुर के कारोबारी और सप्लायर अशोक अग्रवाल के रामकृष्ण कालोनी स्थित घर पर सोमवार सुबह छापा मारा है। फिलहाल ACB-EOW की टीम मामले से जुड़े दस्तावेज की पड़ताल कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार अशोक अग्रवाल के खिलाफ DMF घोटाले में दर्ज FIR है। उन्होंने बस्तर में सप्लाई और ठेकेदारी का काम किया था। एक वर्ष पूर्व ED की टीम ने जांच कर दस्तावेज जब्त किए थे। मामले में EOW ने FIR दर्ज की है। बताया गया है कि अशोक अग्रवाल का नाम EOW की FIR में है।
3 दिनों में दूसरी कार्रवाई
ACB-EOW की पिछले 3 दिनों में यह दूसरी कार्रवाई है। शनिवार को ACB-EOW की टीम ने धजाराम अशोक अग्रवाल के संचालक अशोक कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल के घर छापा मारा था। टीम ने जांच के दौरान 19 लाख 1 हजार कैश और ठेके संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे।





























