नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायगढ़ से रवाना हुई स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन, 750 श्रद्धालु करेंगे मथुरा-वृंदावन दर्शन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायगढ़ से रवाना हुई स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन, 750 श्रद्धालु करेंगे मथुरा-वृंदावन दर्शन

 रायगढ़ :- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रायगढ़ रेलवे स्टेशन से मंगलवार को एक विशेष टूरिस्ट ट्रेन मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन में रायगढ़, सारंगढ़ और जशपुर जिलों के कुल 750 श्रद्धालु सवार हैं, जो पावन नगरी मथुरा-वृंदावन के धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया।

इस मौके पर सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान समेत शासन और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से जुड़े वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से श्रद्धालुओं को यात्रा की शुभकामनाएं दीं और योजना को सफल बनाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वित्त मंत्री ने इस योजना के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह योजना जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे राज्य के वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को अपने जीवन में धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

सांसद राधेश्याम राठिया और महापौर जीवर्धन चौहान ने भी भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। श्रद्धालुओं ने यात्रा के दौरान प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं उनके लिए आस्था और आत्मिक शांति का अवसर लेकर आती हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि भविष्य में भी इस तरह की यात्राएं निरंतर संचालित होती रहें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए खाने-पीने, विश्राम, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। ट्रेन में प्रत्येक श्रद्धालु के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपने धार्मिक यात्रा का पूरा आनंद ले सकें।

अक्षय तृतीया पर पारंपरिक संस्कृति की बयार — गुड्डा-गुड़िया विवाह का भव्य आयोजन

अक्षय तृतीया पर पारंपरिक संस्कृति की बयार — गुड्डा-गुड़िया विवाह का भव्य आयोजन

 रायपुर: शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, बलौदा बाजार में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक संस्कृति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ‘गुड्डा-गुड़िया विवाह’ का भव्य आयोजन किया गया। हिंदी विभाग द्वारा नवाचार का एक स्वरूप: सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं नवीन पीढ़ी को परंपराओं का हस्तांतरण- अक्षय तृतीया पर गुड्डा गुड़िया का विवाह एक सार्थक पहल ” इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवाह से जुड़े सभी रस्मों को पूरी निष्ठा, बारीकी और उत्साह के साथ निभाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मेहंदी समारोह से हुई, जिसमें छात्राओं ने पारंपरिक गीतों के बीच एक-दूसरे के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई और विवाह का वातावरण सजीव कर दिया। इसके बाद हल्दी रस्म का आयोजन हुआ, जहाँ हल्दी की पवित्रता के साथ दूल्हे-दुल्हन (गुड्डा-गुड़िया) के विवाह का शुभारंभ किया गया और छात्राओं ने पारंपरिक लोकगीतों के साथ रस्म को जीवंत बना दिया।

विशेष आकर्षण रहा बारात का आयोजन, जहाँ छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बारात निकाली। ढोलक की थाप पर थिरकते हुए बाराती “गुड्डे ” को लेकर विवाह स्थल पर पहुँचे, जहाँ वधुपक्ष ने तिलक एवं रस्मों के साथ बारात का भव्य स्वागत किया।
फेरों के पश्चात
विदाई की रस्म अत्यंत भावुक रही। वधुपक्ष की छात्राओं ने भारतीय परंपरा के अनुसार बेटी के विदा होने की रस्म को इतनी सजीवता से निभाया कि उपस्थित सभी जनमानस भावुक हो उठे। इसके उपरांत वर पक्ष द्वारा वधु का स्वागत बड़े प्रेम और उल्लास के साथ किया गया, जिसने आयोजन को पूर्णता प्रदान की।

इस पूरे आयोजन का संचालन प्राचार्य डॉ. वासु वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ और समापन हिंदी विभाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के नेतृत्व में तथा सभी विभागों के प्राध्यापकों के सहयोग से संभव हो पाया। विशेष रूप से एम.ए. अंतिम वर्ष की छात्रा सुरभि वर्मा एवं मनीषा पैकरा का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर डॉ. कल्पना उपाध्याय, डॉ. सुरेखा राउत, डॉ. सुनीता त्यागी, डॉ. विद्या पांडेय सहित समस्त सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस सांस्कृतिक आयोजन ने छात्राओं के भीतर भारतीय परंपराओं और मूल्यों के प्रति सम्मान एवं गर्व की भावना को और सुदृढ़ किया। कॉलेज परिवार ने इस अनूठे आयोजन के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर प्रदर्शन किया।

यह आयोजन नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप “स्थानीय संस्कृति और जीवन कौशल” को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव प्रयास रहा, जिसने शिक्षा को अनुभवात्मक, बहुआयामी और जमीनी स्तर से जोड़ने का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

ब्रेकिंग : छत्‍तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण मामले में EOW का छापा,इस बिल्‍डर्स के ठिकानों पर जांच जारी…

ब्रेकिंग : छत्‍तीसगढ़ में जमीन अधिग्रहण मामले में EOW का छापा,इस बिल्‍डर्स के ठिकानों पर जांच जारी…

 रायपुर :- छत्‍तीसगढ़ में केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना से जुड़े एक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने रायपुर के तेलीबांधा स्थित दशमेश बिल्डर्स के ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की है। मंगलवार को यह कार्रवाई तब हुई जब अधिकारियों को बिल्डर्स की गतिविधियों पर संदेहास्पद वित्तीय लेन-देन की जानकारी मिली।

EOW की टीम ने ऑफिस पहुंचते ही उसे सील कर दिया, जिससे अंदर मौजूद दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रह सकें। छापे के दौरान टीम ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, कई महत्वपूर्ण फाइलें और डिजिटल डाटा जब्त किया गया है, जिनमें परियोजना से संबंधित वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड शामिल हो सकते हैं।

सड़क निर्माण और अन्‍य गड़बड़ी की जांच

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला योजना के अंतर्गत चल रही सड़कों और निर्माण परियोजनाओं में संभावित अनियमितताओं को लेकर की गई है। दशमेश बिल्डर्स इस परियोजना में एक ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है कि छापेमारी सीधे भारतमाला परियोजना से जुड़ी है या नहीं।

जांच जारी, ईओडब्ल्यू टीम तैनात

EOW की एक विशेष टीम फिलहाल बिल्डर्स के ऑफिस के भीतर मौजूद है और दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सात दिन पहले किया गया था सील

ईओडब्‍ल्यू की टीम के द्वारा सात दिन पहले इस ऑफिस को सील कर दिया था। अब इसकी जांच की जा रही है। टीम के द्वारा इस प्रोजेक्‍ट में जमीन अधिग्रहण के दौरान मुआवजा राशि वितरण में गड़बड़ी के आरोपों के बाद अब कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बीच इसमें चार अधिकारियों को भी अरोपी बनाया गया है। जिनकी गिरफ्तारी हो चुकी है।

BIG ब्रेकिंग : कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय,बर्खास्त 2621 सहायक शिक्षकों का इन पदों पर होगा समायोजन…

BIG ब्रेकिंग : कैबिनेट का ऐतिहासिक निर्णय,बर्खास्त 2621 सहायक शिक्षकों का इन पदों पर होगा समायोजन…

 रायपुर : सीएम साय ने कैबिनेट में ऐतिहासिक निर्णय लिया है, सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बीएड सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन किया गया।

सरकार कुछ और अहम योजनाओं का ऐलान कर सकते हैं। वहीं, एक दिन पहले इंटेलिजेंस चीफ तपन डेका ने बैठक में नक्सल ऑपरेशन और पहलगाम अटैक के बाद प्रदेश के हालातों पर अफसरों से बातचीत की है। और राज्य की आंतरिक स्थिति पर भी लोकल इंटेलिजेंस अधिकारियों से जानकारी ली।

पिछले हफ्ते लिए निर्णय – छत्तीसगढ़ सरकार PSC में परीक्षा या इंटरव्यू में पहुंचने वाले स्टूडेंट्स की फीस नहीं लेगी, जिनसे लिया गया है, उन्हें सरकार वापस करेगी। इसके साथ ही छोटे व्यापारियों का 10 साल से अधिक पुराने लंबित मामलों में 25 हजार तक की वैट देनदारियों को माफ किया जाएगा।

 BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते है।

 विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति मे आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण - जितेंद्र वर्मा

विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति मे आत्मनिर्भरता महत्वपूर्ण - जितेंद्र वर्मा

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे  प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे आयोजित स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र वर्मा निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा जिला दुर्ग , अध्यक्ष  डॉ नंदा गुरवारा महाविद्यालय प्राचार्य , विशेष अतिथि योगेश निक्की  भाले नगर पंचायत व पाटन कालेज जनभागीदारी अध्यक्ष, निशा सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत, दिलीप साहू  उपाध्यक्ष भाजपा जिला दुर्ग, रानी बंछोर अध्यक्ष पाटन मण्डल भाजपा, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि नगर  पंचायत पाटन एवं जनभागीदारी के समस्त सदस्य  थे। कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा पुष्पपौध भेंटकर आंगतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे पहले कश्मीर के पहलगाम मे मारे गए 26 पर्यटको सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किये आज के कार्यक्रम के उद्देश्य क़ो बताते हुए कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कौशल विकास का लक्ष्य रखा गया है इसी लक्ष्य की प्राप्ति और छात्र छात्राओं के कौशल का प्रदर्शन आज के इस प्रदर्शनी मे किया जा रहा है और छात्र छात्राओं का ये प्रदर्शनी कार्यक्रम आतंकी हमले मे मारे गए नागरिकों क़ो समर्पित है। विशेष अतिथि नगर पंचायत पाटन व कालेज जनभागीदारी अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने प्राचार्य और महाविद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के नेतृत्व मे पहली बार पाटन कालेज मे ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, सफल कार्यक्रम के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दिए। विशेष अतिथि दिलीप साहू भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों पर प्रकाश  डालते हुए शिक्षा के प्रति सरकार की सजगता और शिक्षा क़ो बढ़ावा देने के लिए सरकार के विभिन्न योजनाओं और अभियानो के बारे मे अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा जी ने आतंकी हमले मे मारे गए नागरिकों क़ो  श्रद्धासुमन अर्पित कर आतंकवाद की निंदा किया। भारत सरकार द्वारा आतंकवाद और नक्सलवाद के खात्मे के लगातार प्रयास किया जा रहा है और विकसित भारत  बनाने के लिए इनका खात्मा अनिवार्य है। भारत क़ो विकसित बनाने के सराकर के लक्ष्य क़ो पाने मे युवा विशेष रूप से छात्र छात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका होंगी इसके लिए आवश्यक है कि आज के युवा अपने कौशल का विकास कर आत्मनिर्भर बने स्वरोजगार प्राप्त करें क्योंकि आत्मनिर्भर युवा भारत क़ो विकसित बनाने कि महत्वपूर्ण कड़ी है. इसी कड़ी मे आज पाटन महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे है उन सभी क़ो ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाये। प्रधानमंत्री कि राष्ट्रीय नीति लोकल इस वोकल कि नीति पर यह कार्यक्रम फिट बैठता है। सह प्रदर्शनी मे महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा विभिन्न सामग्रीयो, छत्तीसगढ़ी व्यजनों, निम्बू पानी, शरबत, भेल, पेंटिंग आदि के स्टाल छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए आंगंतुक अतिथियों, महाविद्यालय प्राचार्य व प्राध्यापकों, पालको नागरिकों छात्र छात्राओं ने जमकर खरीददारी कर स्टाल लगाए विद्यार्थियों क़ो प्रोत्साहित किया। इस अवसर  पर महाविद्यालय के समस्त अधिकरी कर्मचारी व बडी संख्या मे छात्र छात्राए उपस्थित थे।
 
CGMSC रिएजेंट घोटाले के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई ड्रग अधिकारियों का तबादला!

CGMSC रिएजेंट घोटाले के बाद सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई ड्रग अधिकारियों का तबादला!

रायपुर :- छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन (CGMSC) में सामने आए रिएजेंट घोटाले के बाद सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई जिलों में पदस्थ अस्सिटेंट ड्रग कंट्रोलर (ADC) और ड्रग इंस्पेक्टरों के तबादले का आदेश जारी किया है।

देखिए आदेश…


 

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है। कोरिया जिले में पदस्थ ADC संजय नेताम को राजधानी रायपुर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रायपुर में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर परमानंद वर्मा को मुख्यालय नया रायपुर भेज दिया गया है।

उनकी जगह अब ईश्वरी नारायण को रायपुर जिले का नया ड्रग इंस्पेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा राजनांदगांव, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों में भी प्रभारी अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की छवि सुधारने और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से की गई है। CGMSC में सामने आए कथित रिएजेंट घोटाले के बाद लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे, जिसके जवाब में यह त्वरित और सख्त कदम उठाया गया है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में रच रहा नए प्रतिमान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित किए जा रहे हैं। राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और सेवा भावना का परिणाम है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले शासकीय अस्पतालों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 427 से अधिक शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों ने राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया है, जो पूर्व वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। यह प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली में आए अभूतपूर्व सुधार और सेवा के अंतिम छोर तक पहुँच सुनिश्चित करने का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल तथा स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को उनकी समर्पित कार्यशैली और दूरदर्शी प्रयासों के लिए बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से सुदूर अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ‘चिंतागुफा’ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि जो क्षेत्र कभी चुनौतियों का प्रतीक रहा, आज वहाँ का स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवा गुणवत्ता के लिए सम्मानित हुआ है। चिंतागुफा स्वास्थ्य केंद्र को 28 नवंबर 2024 को भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कुल 436 शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों को गुणवत्ता प्रमाणन मिल चुका है, वहीं 644 अन्य संस्थानों का मूल्यांकन प्रक्रियाधीन है। यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुसंगत, भरोसेमंद और उत्कृष्ट बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन केवल उन्हीं अस्पतालों को प्रदान किया जाता है, जो उपलब्ध सेवाओं, मरीज अधिकारों, इनपुट गुणवत्ता, क्लिनिकल सर्विसेज, इन्फेक्शन कंट्रोल और गुणवत्ता प्रबंधन जैसे सख्त मानकों पर खरे उतरते हैं। विशेषज्ञों की टीम द्वारा गहन मूल्यांकन के बाद ही यह प्रमाणन प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि सरकार की सतत पहल और समर्पित टीम वर्क के जरिए छत्तीसगढ़ शीघ्र ही देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदायक राज्यों में शामिल होगा।

 पीएम आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ के इस जिले ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में बना नंबर वन जिला, रिकॉर्ड समय में 14,541 आवास पूर्ण

पीएम आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ के इस जिले ने मारी बाजी, पूरे प्रदेश में बना नंबर वन जिला, रिकॉर्ड समय में 14,541 आवास पूर्ण

 रायपुर।  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रायगढ़ जिले ने पूरे छत्तीसगढ़ में अव्वल प्रदर्शन करते हुए एक मिसाल कायम की है। आवास निर्माण के क्षेत्र में रायगढ़ प्रदेश का नंबर एक जिला बन गया है। वर्ष 2024-25 में जिले को मिले 60,609 आवासों के लक्ष्य में से अब तक 52,307 आवासों को स्वीकृति दी जा चुकी है, और इनमें से 14,541 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जो पूरे राज्य में सर्वाधिक है।

मिशन मोड में काम

रायगढ़ की इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की रणनीतिक योजना, फील्ड विजिट और सतत समीक्षा की अहम भूमिका रही। प्रशासन ने मिशन मोड में काम करते हुए जिला और जनपद स्तर के अधिकारियों को प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के लिए भेजा। इन निरीक्षणों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिदिन समीक्षा की गई।

निर्माण कार्य में आ रही चुनौतियों जैसे लेबर, राजमिस्त्री, सेंट्रिंग प्लेट और जल आपूर्ति की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया गया। साथ ही, बड़े स्तर पर निर्माण वाले गांवों में आवश्यक सामग्री को एक स्थान पर संग्रहीत कर हितग्राहियों को सामग्री खरीदने में सुविधा प्रदान की गई।

आवास प्लस सर्वे में भी अग्रणी

केवल निर्माण कार्य ही नहीं, बल्कि श्आवास प्लस सर्वे 2024श् में भी रायगढ़ जिले ने उल्लेखनीय प्रगति की है। इस सर्वे के माध्यम से उन पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ा गया, जो पूर्व में किसी कारणवश योजना से वंचित रह गए थे। जिले में कुल 1,01,011 नए हितग्राही इस सर्वे के जरिए चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 8,740 हितग्राही सेल्फ सर्वे और 92,271 हितग्राही असिस्टेड सर्वे के माध्यम से शामिल हुए।

रायगढ़ मॉडल बन रहा है उदाहरण

रायगढ़ जिले की यह सफलता राज्य के अन्य जिलों के लिए एक मॉडल के रूप में सामने आ रही है। प्रशासन की तत्परता, संसाधनों का कुशल प्रबंधन और फील्ड लेवल पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को ज़मीन पर प्रभावी ढंग से उतारने में सफलता दिलाई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी

 रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अक्ति (अक्षय तृतीया) तिहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन आरंभ किए गए कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित मानी जाती है। इसलिए यह दिन अत्यंत शुभ और अक्षय (अविनाशी) माना गया है। यह सौभाग्य, सफलता और समृद्धि का प्रतीक दिवस है। विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिन अलग से मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए बड़ी संख्या में विवाह संस्कार इस दिन आयोजित होते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज से बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बुराई से समाज को मुक्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा में भी अक्ति तिहार का विशेष महत्व है।

इस दिन से नई फसल के लिए तैयारियों की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों के विवाह की परंपरा के माध्यम से हमारे पूर्वजों ने धरती माता से हमारे संबंध को जीवंत रखा है। इस परंपरा के माध्यम से जीवन के आधार—माटी—का आदर और सम्मान करना सिखाया गया है।

नगरीय निकायों में 103 करोड़ रुपए से होंगे मूलभूत विकास कार्य, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत राशि जारी

नगरीय निकायों में 103 करोड़ रुपए से होंगे मूलभूत विकास कार्य, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के तहत राशि जारी

 रायपुर : राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि तथा तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 103 करोड़ रुपए जारी किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नगरीय निकायों को ये राशि जारी कर दी है। उन्होंने नगरीय निकायों को इन निधियों का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक यथाशीघ्र योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस राशि से निकायों में मूलभूत विकास के कार्य किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगमों में महापौर निधि तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि की 50-50 प्रतिशत राशि की प्रथम किस्त के रूप में कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तीनों तरह की नगरीय निकायों में पार्षद निधि के रूप में कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए भी जारी किए गए हैं।

विभाग द्वारा नगर निगमों में महापौर निधि के दस करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ 50 लाख रुपए तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि के दस करोड़ एक लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं पार्षद निधि के प्रथम किस्त (50 प्रतिशत) के रूप में नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 23 करोड़ 37 लाख 75 हजार रुपए एवं नगर पंचायतों को 27 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

CG Board ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा, परीक्षा परिणाम के तनाव से मिलेगा राहत का रास्ता

CG Board ने शुरू की हेल्पलाइन सेवा, परीक्षा परिणाम के तनाव से मिलेगा राहत का रास्ता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए एक विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इस सेवा के माध्यम से छात्र और पालक टोल फ्री नंबर 1800 233 4363 पर कॉल करके विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

यह हेल्पलाइन न केवल परीक्षा परिणाम से उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करने में मदद करेगी, चयन एवं पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना संबंधी मार्गदर्शन जैसी समस्याओं के समाधान में भी सहायक होगी।

सेवा की अवधि और समय

यह सुविधा 29 अप्रैल से 09 मई 2025 तक उपलब्ध रहेगी और इसे दो पालियों में संचालित किया जा रहा है—

  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक
  • दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:09 बजे तक

विशेषज्ञों की टीम दे रही है सहयोग

इस पहल के समन्वयक प्रदीप कुमार साहू हैं और मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरियर काउंसलर, मण्डल के अधिकारी, सहायक प्राध्यापक के सहयोग से उप सचिव जेके अग्रवाल के मार्गदर्शन में हेल्पलाइन सेंटर का संचालन शुरू किया गया है।आज प्रथम दिवस में मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, कैरीयर काउंसलर, अरूणा जैन एवं मण्डल के सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग ने किये सहायक औषधि नियंत्रक और निरीक्षकों के तबादले

स्वास्थ्य विभाग ने किये सहायक औषधि नियंत्रक और निरीक्षकों के तबादले

  रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 22 सहायक औषधि नियंत्रक और निरीक्षकों के तबादले किए हैं। देखें आदेश :

Accident News- दर्दनाक सड़क हादसा: NH-30 बना मौत का मार्ग, हादसे में पिता-बेटी की मौत, दो महिलाओं की हालत गंभीर

Accident News- दर्दनाक सड़क हादसा: NH-30 बना मौत का मार्ग, हादसे में पिता-बेटी की मौत, दो महिलाओं की हालत गंभीर

 कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा फरसगांव थाना क्षेत्र के माझीआठगांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ. बताया जा रहा कि यह हादसा खराब सड़क के कारण हुआ है.

जानकारी के अनुसार, जीवन नेताम अपनी बेटी अंबिका नेताम (10), पत्नी हिमानी नेताम और रिश्तेदार रजनती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से फरसगांव से केशकाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान माझीआठगांव के पास सड़क पर गड्ढों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि जीवन नेताम और उनकी बेटी अंबिका नेताम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हिमानी नेताम और रजनती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के जरिए कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया. हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

खराब सड़कों के कारण आए दिन हो रहे हादसे

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ही आज पिता और बेटी की मौत हो गई.

 20 वर्ष से दैनिक वेतन पर कार्यरत इन कर्मचरियों का होगा नियमितीकरण, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

20 वर्ष से दैनिक वेतन पर कार्यरत इन कर्मचरियों का होगा नियमितीकरण, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

 बिलासपुर: हाईकोर्ट ने राज्य के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र में दो दशकों से दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारी को राहत देते हुए उसकी सेवाओं को नियमित करने का आदेश दिया। इस संदर्भ में दायर याचिका स्वीकार कर कोर्ट ने कर्मचारी के मामले और अभिलेखों का उचित मूल्यांकन करने का आदेश दिया है।

प्रतिवादी अधिकारियों को निर्देश

जस्टिस बिभु दत्ता गुरु की एकल पीठ ने सुनवाई के बाद कहा कि- मामले के तथ्यों और परिस्थितियों तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित कानून के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए याचिका स्वीकार की जाती है। प्रतिवादी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि वे अन्य समान स्थिति वाले कर्मचारियों के अभिलेखों का निरीक्षण करें, जब उनकी सेवाओं को नियमित किया गया। यदि याचिकाकर्ता का मामला भी उन दैनिक वेतन भोगियों के समान पाया जाता है, जिनकी सेवाएं नियमित की गई थीं तो उसकी सेवाओं को भी उसी तिथि से नियमित किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने भी दिया आदेश

सिंगल बेंच ने इस संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लेख किया। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि नियमितीकरण नियमों की व्यावहारिक रूप से व्याख्या की जानी चाहिए। यदि अपीलकर्ता ने 10 वर्ष तक सेवा की है, तो उसे सेवा नियमितीकरण का लाभ दिया जाना चाहिए, जब तक कि उनके नियमितीकरण पर कुछ वैध आपत्तियां जैसे कदाचार आदि मौजूद न हों।

इस अनुसार हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकृत कर शासन को समान स्थिति वाले उन कर्मचारियों के रिकॉर्ड का आकलन करने के बाद याचिकाकर्ता की सेवाओं को नियमित करने का निर्देश दिया, जिनकी सेवाओं को नियमित किया गया था।

अन्य कर्मियों को कर दिया गया था नियमित

याचिकाकर्ता जगरनाथ दो दशक से अधिक समय से दैनिक वेतनभोगी के रूप में औषधालय सेवक के पद पर काम कर रहा है। उसके पास स्थायी पद के लिए सभी आवश्यक योग्यताएं हैं। उसने औषधालय सेवक के पद पर नियमित नियुक्ति के लिए विचार करने को प्रतिवादी अधिकारियों को अभ्यावेदन भी प्रस्तुत किया।

याचिकाकर्ता ने मुख्य रूप से तर्क दिया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने 5 मार्च 2008 के सर्कुलर के आधार पर समान स्थिति वाले दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया। इस प्रकार याचिकाकर्ता को सेवा के नियमितीकरण से वंचित करना न केवल अवैध, मनमाना और भेदभावपूर्ण प्रकृति का था बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 के तहत याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन भी था।
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर कब खरीदे सोना-चांदी और प्रॉपर्टी, जानिए शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर कब खरीदे सोना-चांदी और प्रॉपर्टी, जानिए शुभ मुहूर्त

 रायपुर : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को सबसे शुभ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इस दिन बिना किसी शुभ मुहूर्त के कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस साल अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को शाम से आरंभ हो रही है, जो 30 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

पंचांग के अनुसार, बैशाख के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस अवधि में सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस साल अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को शाम से आरंभ हो रही है, जो 30 अप्रैल को समाप्त हो रही है।

ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ कुबेर भगवान की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होती है। घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। इस साल आपको अक्षय तृतीया पर एक नहीं बल्कि दो दिन सोना-चांदी आदि खरीदने का मौका मिल सकता है।

अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी के अलावा कई चीजों की खरीदारी करके मां लक्ष्मी के साथ कुबेर जी की कृपा पा सकते हैं। इस साल आप अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी के अलावा रुई, पीतल के बर्तन, पीली सरसों, मिट्टी का घड़ा, जौ, सेंधा नमक, धार्मिक पुस्तकें के अलावा नया घर, संपत्ति, वाहन आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

अक्षय तृतीया 2025 की तिथि

1.वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ- 29 अप्रैल 2025 को शाम 5 बजकर 31 मिनट से।
2.तृतीया तिथि समाप्त- 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर।
3.अक्षय तृतीया 2025 की तिथि- उदया तिथि के अनुसार, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

अक्षय तृतीया 2025 पूजा मुहूर्त

30 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त है। इसकी कुछ अवधि 6 घंटे 31 मिनट की होगी।

आज शाम 05:31 से शुरू होकर 30 अप्रैल की दोपहर 02:12 तक रहेगा। आज शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात 08:16 से 09:37 बजे तक है और फिर रात 10:57 से सुबह 03 बजे तक रहेगा।

30 अप्रैल 2025 को सोना-चांदी खरीदने का समय
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय सुबह 05:41 से दोपहर 02:12 तक है। शुभ चौघड़िया मुहूर्त सुबह 05:41 से 09:00 तक और फिर सुबह 10:39 से 12:18 तक रहेगा।

डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए पूरी डिटेल

डी.एल.एड. प्रथम और द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारणी जारी, जानिए पूरी डिटेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड.) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य और अवसर परीक्षा वर्ष 2025 की समय सारणी जारी कर दी गई है। डी.एल.एड. नवीन पाठ्यक्रम अनुसार सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के विषय (प्रथम वर्ष) की परीक्षा 2 जून से 20 जून तक प्रातः 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित होगी।

इसी प्रकार डी.एल.एड. नवीन पाठ्यक्रम अनुसार सैद्धांतिक पाठ्यक्रम के विषय (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा 3 जून से 18 जून तक प्रातः 9 बजे से 12:15 बजे तक होगी। विस्तृत समय सारणी मंडल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

a

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, कहीं घर की छत उड़ी, तो कहीं गिरे पेड़

Weather Update : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश ने मचायी तबाही, कहीं घर की छत उड़ी, तो कहीं गिरे पेड़

 रायपुर, 29 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। जहां एक ओर भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे, वहीं दोपहर के बाद मौसम में आए अचानक बदलाव ने सभी को चौंका दिया। सूरजपुर और सुकमा में दोपहर बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

सूरजपुर जिले में दिन भर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार था, लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे जहां एक ओर आम लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर राजगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुकमा जिले के दोरनापाल क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कई घरों की छतें उड़ गईं, पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, और बिजली के पोल तथा तार टूटने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दुब्बाटोटा के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ। बाद में स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की मदद से पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

इससे पहले सोमवार को कोरबा जिले में मौसम में बड़ा बदलाव आया। सुबह जहां तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे, वहीं दोपहर बाद अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगभग तीन घंटे तक लगातार बारिश होती रही, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ स्थानों से ओले गिरने की खबरें भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के कारण हो रहा है, जो इस समय छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। विभाग का अनुमान है कि यह मौसम परिवर्तन अगले एक-दो दिन और जारी रह सकता है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इस मौसमीय बदलाव ने जहां कृषि को लाभ पहुंचाया है, वहीं कई ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

Accident- भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत…

Accident- भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, तीन युवकों की दर्दनाक मौत…

 बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तीन युवक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए. दरअसल, वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के पेंडारी गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई.

दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल तीनों व्यक्ति की शिनाखती नहीं हो पाई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 30 अप्रैल 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

 
 BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़ी फेरबदल, कई डॉक्टरों का हुआ तबादला, देखें आदेश

BREAKING : स्वास्थ्य विभाग में बड़ी फेरबदल, कई डॉक्टरों का हुआ तबादला, देखें आदेश

 रायपुर : राज्य सरकार ने प्रशासनिक आधार पर 7 डॉक्टरों का ट्रांसफर किया है। जिसमें कुछ सिविल सर्जन और मेडिकल अधिकारी शामिल है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी किया है।

देखें लिस्ट

सीएम विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

सीएम विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

SUICIDE : दिल दहला देने वाली घटना; नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

SUICIDE : दिल दहला देने वाली घटना; नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 बिलासपुर :- बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ग्राम रैलहा में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सानिया खूंटे अपने परिजनों के साथ आंगन में बैठी थी, तभी अचानक वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखने पर सानिया को फांसी पर लटका पाया गया।

परिजन तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सानिया की शादी वर्ष 2020 में हुई थी और उसकी तीन साल की एक बेटी भी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

 BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

 सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार युवक को ठोकर मार दी, हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

वहीं दर्दनाक हादसे से नाराज होकर स्थानीय लोगो ने सुभाष चौक में चक्का जाम किया है। ये हादसा बरमकेला के शासकीय अस्पताल के सामने हुआ है, बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नक्सल ऑपरेशन के बीच अहम दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे IB प्रमुख तपन डेका

नक्सल ऑपरेशन के बीच अहम दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे IB प्रमुख तपन डेका

 रायपुर। देश की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन डेका मंगलवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे। उनका यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब देश में संभावित आतंकी हमलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में देश का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन चल रहा है।

बीजापुर के कुर्रेगुटा पहाड़ी क्षेत्र में पिछले आठ दिनों से नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना और महाराष्ट्र की सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस संयुक्त अभियान में 10,000 से अधिक सुरक्षाबल के जवान शामिल हैं, जिनमें पुलिस, अर्धसैनिक बल और कमांडो यूनिट्स तैनात हैं।

सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र में सक्रिय शीर्ष माओवादी नेतृत्व को निशाना बनाना और लंबे समय से बने नक्सली ठिकानों को ध्वस्त करना है। अभियान के तहत इलाके की पूरी तरह घेराबंदी की गई है और किसी भी संभावित प्रतिक्रिया से निपटने के लिए अतिरिक्त बलों को तैयार रखा गया है।

IB चीफ तपन डेका का यह दौरा ऑपरेशन की निगरानी और आतंरिक सुरक्षा स्थिति का जायज़ा लेने के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है। उनके साथ खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी भी सुरक्षा समीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

राज्य और केंद्र सरकार दोनों इस ऑपरेशन को लेकर अलर्ट मोड पर हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठकें हो रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस ऑपरेशन के परिणाम देश के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा नीति को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।