नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Breaking News: भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा टाइगर रिजर्व

Breaking News: भोरमदेव अभ्यारण्य बनेगा टाइगर रिजर्व

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर केंद्रीय वन मंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन्यजीव संरक्षण को एक नई दिशा देते हुए भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह महत्वपूर्ण निर्णय रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर लिया गया है। उनकी मांग पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय वन मंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि भोरमदेव अभ्यारण्य, जो कि कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। NTCA ने 28 जुलाई 2014 को इस क्षेत्र को टाइगर रिजर्व बनाने की अनुशंसा की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड ने भी इसकी मंजूरी दी थी।

केंद्रीय वन मंत्री के माध्यम से NTCA ने राज्य सरकार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भोरमदेव टाइगर रिजर्व के रूप में यह क्षेत्र कान्हा-अचानकमार कारीडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा, जिससे बाघों के सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, बारासिंगा सहित अन्य दुर्लभ वन्यजीवों के संरक्षण में भी यह क्षेत्र अहम भूमिका निभाएगा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भोरमदेव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने से वन्यजीव संरक्षण को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही, इस क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा और राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

यह निर्णय छत्तीसगढ़ के वन्यजीव संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और सतत विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

 
आम निर्वाचन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

आम निर्वाचन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

 दुर्ग । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए मतदान दलों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण बीआईटी कॉलेज में दो बैचों में दिया गया। प्रशिक्षण में 1532 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में  आयोजित प्रशिक्षण के दौरान आज मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के मतदान तथा मतगणना के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही उनके शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रत्येक मतदाता अपनी ग्राम पंचायत के वार्ड के पंच के साथ-साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत के सदस्य एवं जिला पंचायत के सदस्य का सीधे चुनाव करेगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतपत्र अलग-अलग रंगों के रहेंगे । पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए-पीला तथा जिला पंचायत सदस्य के लिए-गुलाबी। मतपत्रों में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम और निर्वाचन प्रतीक मुद्रित रहेंगे। प्रत्येक मतदान दल को सामान्यतया एक बड़ी मतपेटी दी जाएगी। पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य के अभ्यर्थियों के लिए चुनाव प्रतीक अलग-अलग रहेंगे। मतदान सम्पन्न होने के पश्चात मतदान केन्द्र पर ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा।

 
6 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

6 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 राजनांदगांव। आचार्य विद्यासागर जी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 फरवरी को डोंगरगढ़ आएंगे। शाह द्वारा आचार्य जी के 108 चरण चिन्हों का लोकार्पण एवं प्रस्तावित समाधि का भूमिपूजन किया जाएगा। शाह 6 फरवरी को घंटेभर के लिए कार्यक्रम में शरीक होंगे।

बता दें कि, डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी में 01 से 06 फरवरी तक आचार्य की पुण्यतिथि को प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बताया जा रहा है कि, शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। लिहाजा जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसर चंद्रगिरी में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने की तैयारी में जुट गए हैं।

सेंट्रल जीएसटी के दफ्तर में CBI की बड़ी कार्रवाई

सेंट्रल जीएसटी के दफ्तर में CBI की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। राजधानी स्थित सेंट्रल जीएसटी कार्यालय में सीबीआई ने छापा मारा है। फिलहाल, सीबीआई की कार्रवाई जारी है। यह छापेमार कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के इंफोर्समेंट विंग में की गई है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी

BREAKING : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को लेकर 3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक 11 फरवरी 17 फरवरी और 20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

 
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को चुनाव होगा, जबकि 15 फरवरी को परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं 17 और 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। यह छुट्टी उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां मतदान होने हैं। आयोग के आदेश के अनुसार, इन तिथियों पर कर्मचारी और नागरिक मतदान प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।
निकाय चुनाव 2025 : मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, अधिसूचना जारी…

निकाय चुनाव 2025 : मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, अधिसूचना जारी…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदान के दिनों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, नगर पालिका चुनाव के लिए 11 फरवरी को और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। सरकार ने 11, 17 और 20 फरवरी को संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। हालांकि, 23 फरवरी को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

 

 

निकाय चुनाव 2025 : मतदान वाले दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित, अधिसूचना जारी…

 

 

Maha Kumbh 2025: निकाय चुनाव के बाद CM विष्णुदेव साय और मंत्रीगण करेंगे कुंभ स्नान, तय हुआ कार्यक्रम

Maha Kumbh 2025: निकाय चुनाव के बाद CM विष्णुदेव साय और मंत्रीगण करेंगे कुंभ स्नान, तय हुआ कार्यक्रम

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 फरवरी को प्रयागराज में कुंभ स्नान करेंगे। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस यात्रा को लेकर चर्चा की थी, जिसके बाद यह कार्यक्रम तय हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, सभी मंत्रीगण विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। इस दौरान संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे।

 
CG: अवैध शराब पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब जब्त

CG: अवैध शराब पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब जब्त

 बिलासपुर : पुलिस नशे के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कोनी थाना पुलिस ने घुटकू इलाके में छापेमारी कर राकेश वर्मा को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। कार्रवाई के दौरान 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

 
Basant Panchami date 2025 : बसंत पंचमी 2 या 3 फरवरी? जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त!

Basant Panchami date 2025 : बसंत पंचमी 2 या 3 फरवरी? जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त!

 Basant Panchami date 2025 : बसंत पंचमी देवी सरस्वती की आराधना का पर्व है, लेकिन इस साल इसकी तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। आखिर 2 फरवरी को सरस्वती पूजा होगी या 3 फरवरी को? श्रद्धालु सही तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर उलझन में हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सटीक जानकारी, जिससे आप सही समय पर पूजन कर सकें और देवी सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

कब है बसंत पंचमी 2025 – kab hai basant pachami
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. वहीं, इसका समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 पर होगा. उदयातिथि पड़ने के कारण बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी.

2 या 3 फरवरी में से बसंत पंचमी इस द‍िन मनाई जाएगी, यहां जानिए सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और क्‍या लगाएं भोगBasant panchami 2025 date : हम आपको यहां पर बसंत पंचमी की सही तारीख, सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और भोग बताने जा रहे हैं…

बसंत पंचमी देवी सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है. यह पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है इस दिन देवी सरस्वती (Saraswati puja muhurat) की विधि-विधान से पूजा करने से बुद्धि ज्ञान के साथ ही सौभाग्य, तरक्की व धन धान्य की प्राप्ति होती है. लेकिन इस साल सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी 2 फरवरी है या 3, इसको लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हैं. ऐसे में आज हम आपको यहां पर बसंत पंचमी (Right date of basant panchami 2025) की सही तारीख, सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और भोग बताने जा रहे हैं…

कब है बसंत पंचमी 2025 – kab hai basant pachami
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. वहीं, इसका समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 पर होगा. उदयातिथि पड़ने के कारण बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी. 02 फरवरी को सुबह 7:09 मिनट से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक रहेगा. इस दिन पूजा के लिए सिर्फ 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा.

बसंत पंचमी महत्व – Basant Panchami significance
बसंत पंचमी छात्रों और शिक्षार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है. इस दिन, स्कूल और कॉलेज में देवी सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है. कई ज्योतिषी बसंत पंचमी को अबूझ दिवस के रूप में मानते हैं. यह विश्वास सरस्वती पूजा के महत्व को बढ़ाता है, जिससे पूरा दिन पूजा और अच्छे कामों के लिए शुभ हो जाता है.

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये भोग
बेसन लड्डू, केसर रबड़ी, पीले चावल, बूंदी या बूंदी के लड्डू भोग में लगा सकते हैं. ये सारी चीजें देवी सरस्वती को बहुत प्रिय है.

Exam 2024 : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया प्रवेश पत्र

Exam 2024 : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया प्रवेश पत्र

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 प्रदेश में 9 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा गरियाबंद में भी 7 केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे। इन केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए है। परीक्षार्थी आयोग के वेबसाइट में जाकर प्रवेश पत्र (Admit card issued) डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा के सुचारू संपादन के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने डिप्टी कलेक्टर अंजलि खलखो को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थी होंगे शामिल

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जिले में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 2 हजार 13 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें शासकीय वीर सुरेंद्र साय पीजी कॉलेज में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल साईं नगर गरियाबंद में 300, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील रोड गरियाबंद में 200, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज गरियाबंद में 250, सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल गरियाबंद में 200, आईटीएस कॉलेज गरियाबंद में 300 एवं गुरुकुल इंस्टीट्यूट गरियाबंद में 163 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कांकेर में 1 फरवरी से होगी भव्य शिव महापुराण कथा, पंडित प्रदीप मिश्रा का रायपुर एयरपोर्ट पर नमन ने किया आत्मीय स्वागत

कांकेर में 1 फरवरी से होगी भव्य शिव महापुराण कथा, पंडित प्रदीप मिश्रा का रायपुर एयरपोर्ट पर नमन ने किया आत्मीय स्वागत

 Shiv Mahapuran Katha in Kanker : रायपुर: राज्य के कांकेर जिले में आगामी 1 से 7 फरवरी तक शिव महापुराण की भव्य कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विश्वविख्यात अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को मोहित करेंगे। पंडित मिश्रा जी के आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेता नमन सेन ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी, जो अपनी प्रेरणादायक और आध्यात्मिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध हैं, कांकेर में 7 दिनों तक शिव महापुराण की कथा करेंगे। श्रद्धालुओं को शिवजी की महिमा और उनके महत्व से परिचित कराएंगे।

यह आयोजन जिले में भव्य रूप से किया जा रहा है, जहां श्रद्धालुओं को शिव महिमा की गूढ़ता और जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों का ज्ञान मिलेगा। भाजपा नेता नमन सेन ने इस अवसर पर कहा, “हम गर्वित हैं कि पंडित प्रदीप मिश्रा जी कांकेर में अपनी कथा से लोगों को धर्म और भक्ति के मार्ग पर प्रेरित करेंगे। यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।

पंडित मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा ने कांकेर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया है, और अब श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस आयोजन में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।

CG : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय

CG : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को किया नाकाम, आईईडी बम बरामद कर किया निष्क्रिय

 गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए कई आईईडी बमों को निष्क्रिय कर दिया। जिला बल गरियाबंद की ऑपरेशन टीम ई-30 और 65वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली।

जंगल में दबिश, आईईडी बम बरामद

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 30 जनवरी 2025 को मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भालूडीग्गी और बेसराझर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली। इस पर जिला बल एवं सीआरपीएफ की टीमों ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए टिफिन बम और पाइप बम बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षा बलों की बीडीएस टीम ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

ग्रामीणों और पशुओं के लिए था खतरा

नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए आईईडी बमों से न सिर्फ सुरक्षा बलों बल्कि आसपास के ग्रामीणों और पशुओं के लिए भी गंभीर खतरा था। समय रहते सुरक्षा बलों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया, जिससे संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका।

नक्सली सामग्री भी बरामद

सुरक्षा बलों को जंगल में तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसमें बीजीएल राउंड, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, बैटरी, सोलर प्लेट, नक्सली दस्तावेज, वर्दी, वायर, स्विच, कैंची और कुल्हाड़ी शामिल हैं। बरामद सामग्री से स्पष्ट होता है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता ने इसे विफल कर दिया।

नक्सल विरोधी अभियान रहेगा जारी

जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में गश्त और सर्चिंग अभियान तेज किया जाएगा ताकि नक्सलियों की किसी भी साजिश को समय रहते रोका जा सके। स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सुरक्षा बलों को दें।

HMPV virus: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल का बच्चा संक्रमित

HMPV virus: छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस की दस्तक, 3 साल का बच्चा संक्रमित

 कोरबा : छत्तीसगढ़ में HMPV वायरस का पहला मामला सामने आया है। कोरबा में 3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटि आई है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राहत की बात यह है कि बच्चा स्वस्थ है और डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है। इससे पहले कर्नाटक और गुजरात में इस वायरस के मामले मिल चुके हैं, हालांकि अब तक किसी की मौत की खबर नहीं आई है।

सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी..
बिलासपुर के जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी जिले कोरबा के निवासी एक व्यक्ति के तीन वर्षीय पुत्र को सर्दी-खांसी और बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उसे 27 जनवरी को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया।

उन्होंने बताया कि बालक के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस से संक्रमित होने की आशंका से जांच के लिए उसका नमूना रायपुर के एम्स में भेजा गया था। एम्स से प्राप्त रिपोर्ट में बच्चे को एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया है। संक्रमित बच्चे को अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में रखा गया है, जहां शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुशील कुमार की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी

BREAKING : छत्तीसगढ़ में तीन दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानिए कब रहेगी छुट्टी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव 2025 को लेकर 3 दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 11 फरवरी 17 फरवरी और 20 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

 
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को चुनाव होगा, जबकि 15 फरवरी को परिणाम जारी किए जाएंगे। वहीं 17 और 20 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होंगे। यह छुट्टी उन क्षेत्रों में लागू होगी जहां मतदान होने हैं। आयोग के आदेश के अनुसार, इन तिथियों पर कर्मचारी और नागरिक मतदान प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे।
Breaking : नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Breaking : नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 कांकेर: उत्तर बस्तर में नक्सल संगठन को एक बड़ा झटका देते हुए 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 32 लाख रुपये के इनामी डीवीसीएम सदस्य ममता भी शामिल हैं। इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण में कई बड़ी वारदातों में उनका हाथ रहा है।

समर्पण करने वाले नक्सलियों में 8-8 लाख रुपये के इनामी तीन और नक्सली भी शामिल हैं। यह आत्मसमर्पण कांकेर के डीआईजी और एसएसपी के सामने हुआ।

इन नक्सलियों के आत्मसमर्पण से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जो नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह समर्पण नक्सलियों के संगठन में टूट को दर्शाता है और क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

CG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया में बदलाव, दो बार करना होगा मतदान

CG NEWS : नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रक्रिया में बदलाव, दो बार करना होगा मतदान

 तिल्दा नेवरा : तिल्दा नेवरा, 31 जनवरी 2025: आगामी नगरीय निकाय चुनाव में तिल्दा नेवरा के मतदाताओं के लिए एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। इस बार, मतदाताओं को दो अलग-अलग पदों—अध्यक्ष और पार्षद—के लिए दो बार वोट डालने होंगे। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया मल्टीपोस्ट ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से होगी, जिसमें दोनों पदों के लिए एक साथ मतदान करना होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, ईवीएम मशीन का उपयोग किया जाएगा, जिसमें अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के प्रत्याशियों की सूची एक ही स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। मतदाता को पहले अध्यक्ष पद के लिए और फिर पार्षद पद के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे।

EVM का प्रदर्शन होगा

तिल्दा नेवरा में मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन के इस्तेमाल का डेमो विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, ताकि मतदाता पूरी प्रक्रिया को समझ सकें। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

डेमो प्रदर्शन की योजना इस प्रकार है:

– 02 फरवरी 2025 को:

– वार्ड क्रमांक 1, 2 और 22 के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन, सासाहोली (10:00 AM – 12:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 19, 20 और 21 के लिए सामुदायिक भवन, मौली माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 19 (12:30 PM – 2:00 PM)

– गोदड़ी धाम, वार्ड क्रमांक 6 (3:00 PM – 5:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 7 और 8 के लिए शीतला माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 8 (10:00 AM – 12:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 9 और 10 के लिए प्राथमिक शाला भवन, पुरानी बस्ती, वार्ड क्रमांक 9 (12:30 PM – 2:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 12, 11 और 14 के लिए सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, वार्ड क्रमांक 11 (3:00 PM – 5:00 PM)

– 03 फरवरी 2025 को:

– वार्ड क्रमांक 13 के लिए नगर पालिका कार्यालय, तिल्दा नेवरा (10:00 AM onwards)

– वार्ड क्रमांक 15 और 17 के लिए आंगनबाड़ी भवन, श्याम नगर, वार्ड क्रमांक 17 (12:30 PM – 2:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 16 और 18 के लिए संस्कृतिक भवन, वार्ड क्रमांक 18 (3:00 PM – 5:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 4 के लिए सामुदायिक भवन, नीम पेड़ के पास, वार्ड क्रमांक 4 (10:00 AM – 12:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 11, 12, 14 के लिए सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी, वार्ड क्रमांक 11 (12:30 PM – 2:00 PM)

– वार्ड क्रमांक 19, 20 और 21 के लिए सामुदायिक भवन, मौली माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 19 (2:00 PM – 5:00 PM)

CG – हैवानियत की सारी हदें की पार : पलंग से बंधी मिली विवाहिता की रक्तरंजित लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका…..

CG – हैवानियत की सारी हदें की पार : पलंग से बंधी मिली विवाहिता की रक्तरंजित लाश, हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका…..

 रायपुर। दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पड़ोसी के घर एक विवाहिता की लाश मिली है। इस बात की भी आशंका है कि हत्या से पहले उसका दुष्कर्म किया गया। पुलिस के मुताबिक मृतका के दोनो हाथ पलंग से बंधे हुए थे और उसके बदन में कपड़े नहीं थे। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर ग्राम निवासी एक फैक्ट्री कर्मी की 34-35 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी यादव की रक्तरंजित लाश पड़ोसी के घर पलंग पर बंधी हुई मिली। पुलिस पड़ोसी युवक 26 वर्षीय उत्तम साहू पिता हरखराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि किसी वजनी चीज से मारकर महिला की हत्या की गई है। इससे पहले रेप की आशंका भी है।

मृतका के पति जयकुमार यादव 37 वर्ष ने पुलिस को सूचना दी कि वह नागपुर गया था। उसकी बात पत्नी धनेश्वरी से फोन पर हुई थी। शाम को पांच बजे स्कूल से लौटे बड़े बेटे ने ने मां के घर में नहीं होने और छोटे भाई के रोने की जानकारी दी। तब रिश्तेदारों को उसने घर में भेजकर देखने कहा। फैक्ट्री कर्मी जयकुमार लौटा तो पता चला कि उसकी पत्नी धनेश्वरी का शव पड़ोसी के घर में बंधा पड़ा है।

पति के मुताबिक तीन साल पहले संदेही उत्तम साहू उसकी पत्नी को कॉल करके परेशान करता था। डांट-फटकार लगाने पर उसने माफी मांग ली थी। जानकारी के मुताबिक मृतका के दो बच्चे हैं। पड़ोसी मकान हरखराम साहू का है और जिस कमरे में लाश मिली है, उसे हरखराम का बेटा उत्तम साहू इस्तेमाल करता है।

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 107 प्रत्याशी महापौर पद के लिए मैदान में, आज नाम वापसी का अंतिम दिन

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : 107 प्रत्याशी महापौर पद के लिए मैदान में, आज नाम वापसी का अंतिम दिन

 रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव 2025 : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो गई है। अब 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 107 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। स्क्रूटनी के दौरान महापौर पद के 2, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 18 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए। वहीं, पार्षद पद के लिए 69 नामांकन पत्र निरस्त किए गए हैं। आज 31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि है, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि किस क्षेत्र से कितने उम्मीदवार चुनाव में रहेंगे।

49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में मुकाबला दिलचस्प

49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 765 उम्मीदवारमैदान में हैं। पार्षद पद के लिए कुल 10,737 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
दुर्ग नगर निगम में महापौर पद के लिए केवल दो उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा, जहां भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने होंगी। इसी तरह, नारायणपुर और बीजापुर में भी भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा टकराव देखने को मिलेगा।

11 फरवरी को मतदान, 15 फरवरी को मतगणना

नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। राज्यभर के 173 नगरीय निकायों में प्रत्याशियों की तस्वीर नाम वापसी के बाद साफ होगी। अब सभी की निगाहें अंतिम उम्मीदवारों की सूची और चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं।

सीएम हाउस से फोन कर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कराया गया: दीपक बैज

सीएम हाउस से फोन कर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कराया गया: दीपक बैज

31 जनवरी 2025 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निवास से फोन कर धमतरी महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कराया गया।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान दीपक बैज ने कहा, "30 जनवरी को जिस विचारधारा ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, वही विचारधारा एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि धमतरी के कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया। विजय गोलछा नगर निगम धमतरी के पंजीकृत ठेकेदार नहीं हैं, बल्कि PWD के पंजीकृत ठेकेदार हैं और उन्होंने एक साल पहले ही अपना कार्य पूरा कर लिया था, जिसकी एनओसी भी निगम से मिल चुकी थी। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री निवास से धमतरी कलेक्टर को फोन कर नामांकन खारिज करने का निर्देश दिया गया।

 

कांग्रेस ने कलेक्टर पर लगाया भाजपा एजेंट होने का आरोप
कांग्रेस ने इस फैसले को अवैधानिक बताते हुए मांग की कि 29 जनवरी की रात धमतरी कलेक्टर के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल सार्वजनिक किया जाए, जिससे यह साफ हो जाएगा कि मुख्यमंत्री निवास से फोन किया गया था या नहीं। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से धमतरी कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की है।

कई अन्य जिलों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

 

दीपक बैज ने कहा कि केवल धमतरी ही नहीं, बल्कि दंतेवाड़ा, कोरबा, बिलासपुर और दुर्ग में भी कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन सरकार के दबाव में निरस्त किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा स्थानीय निकाय चुनाव नहीं कराना चाहती थी। पहले अध्यादेश लाकर चुनाव टालने की कोशिश की गई, फिर छह महीने तक चुनाव टालने के लिए विधेयक लाया गया, और अब चुनाव घोषित होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी पर भी उठाए सवाल
बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए। बैज ने कहा कि पूजा विधानी का असली नाम एल. पद्मजा है और वह तेलुगु समाज से हैं, लेकिन उन्होंने खुद को उड़िया समाज का बताकर ओबीसी वर्ग का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन भाजपा नेताओं के दबाव में बिलासपुर कलेक्टर ने इसे खारिज कर दिया।

जनता भाजपा को जवाब देगी
दीपक बैज ने कहा, "सरकार कितना भी षड्यंत्र कर ले, कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हमें जनता पर भरोसा है, और भाजपा के अलोकतांत्रिक फैसलों का जवाब जनता मतदान में देगी।"

इस पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, धमतरी जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा और सत्य प्रकाश सिंह मौजूद थे।

पूरे प्रदेश में छिपे अवैध प्रवासियों के खिलाफ होगी कार्यवाईः अरूण साव

पूरे प्रदेश में छिपे अवैध प्रवासियों के खिलाफ होगी कार्यवाईः अरूण साव

 रायपुरः छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा है कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बाग्लादेशी रोहिग्याओं और अन्य देशों के लोगों पर कार्यवाई होगी और उन्हें वापस भेजा जाएगा। राजधानी पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाई का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम  ने कहा कि अवैधानिक रूप से रह रहे लोगों के कारण समस्या पैदा होती है। ये कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा है। इनकी कोई आइडेंटिटी नहीं है इसलिए प्रशासन इस मामले काे गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है। साव ने कहा, जो भी छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने भी किया कार्यवाई का समर्थन

दूसरी पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ रहा है, इस पर लगाम लगाने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। रायपुर में 2 हजार संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि विष्णुदेव साय सालभर से सरकार चला रहे हैं। सालभर में अपराध कंट्रोल नहीं हो पाया है। प्रदेश में क्राइम लगातार बढ़ रहा है। अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा सरकार पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगा रही है। बैज ने कहा, अन्य राज्य से अपराध यहां पैर पसार चुका है।अपराध पर लगाम लगाने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Chhattisgarh : एक लाख की रिश्वत लेते पटवारी और असिस्टेंट गिरफ्तार, सीमाकंन के बदले किसान से की थी 5 लाख की डिमांड

Chhattisgarh : एक लाख की रिश्वत लेते पटवारी और असिस्टेंट गिरफ्तार, सीमाकंन के बदले किसान से की थी 5 लाख की डिमांड

 मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी और उसके सहायक को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है, बताया जा रहा है कि किसान से सीमांकन के एवज में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी एक लाख रूपए की डिमांड की थी. 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रामगढ़ निवासी वैभव सोनी पिता शेखर सोनी ने जमीन सीमांकन के लिए आवेदन दिया था, जिसके बदले में राजस्व निरीक्षक नरेश साहू, पटवारी सुशील जायसवाल ने पांच लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. वही परेशान होकर किसान ने 19 नवंबर 2024 को बिलासपुर एसीबी में शिकायत की थी.

एसीबी के सत्यापन में शिकायत सही पाई गई. सत्यापन के दौरान पटवारी ने चार लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति जताई, जिसके बाद आज एक लाख रुपए देने के लिए पटवारी जायसवाल के पास पहुंचा. पटवारी ने किसान को अपने सहायक गुलाब दास मानिकपुर को देने के लिए कहा गया. इसके बाद मुंगेली पटवारी कार्यालय में सहायक को रिश्वत लेने के साथ पटवारी को भी एसीबी द्वारा पकड़कर एक लाख रुपए वसूल किया गया.

मामले में आरोपी पटवारी सुशील जायसवाल और सहायक गुलाब दास मानिकपुरी के विरूद्ध धारा 7, 12 पीसी एक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं प्रकरण में आरआई नरेश साहू की भूमिका की जांच जा रही है.

BREAKING : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, बेमेतरा कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

BREAKING : निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, बेमेतरा कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 बेमेतरा : छत्त्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बेमेतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशी पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र में बंशी पटेल ने पार्टी की कार्यशैली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाएं है.

अपने इस्तीफा पत्र में बंशी पटेल ने कहा कि उन्होंने पिछले 52 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की है, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के अंदर हो रहे विवाद और निर्णयों से वह आहत हैं. उन्होंने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेताओं से बेमेतरा जिले की स्थिति के बारे में शिकायत की थी, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली.

उन्होंने आरोप लगाया कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन में उनका अपमान किया गया. पटेल ने कहा कि पार्टी की नीतियों का उल्लंघन करते हुए कुछ नेताओं द्वारा अनैतिक तरीके से उम्मीदवारों का चयन किया गया और इस स्थिति से वह बहुत आहत हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाहियों की उपेक्षा की गई और ऐसे लोगों को टिकट दिया गया, जो पहले बीजेपी में सक्रिय थे. पटेल ने यह भी कहा कि उन्हें कभी यह नहीं सोचा था कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें ऐसे अपमानजनक दिन देखने पड़ेंगे और इसीलिए वह अब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

 

फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, छात्रों की शुल्क में की वृद्धि मांग

फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, छात्रों की शुल्क में की वृद्धि मांग

रायपुर :- फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज रायपुर छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से भेंट  कर आर  टी ई के अंतर्गत प्रवेशित छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि के नियमित भुगतान तथा राशि में वृद्धि विषयक और विद्यालय फीस विनियामक समिति द्वारा अनुमोदित शुल्क आर टी ई पोर्टल में प्रविष्ट करने हेतु निवेदन किया गया।
विदित हो कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010 के अंतर्गत प्रवेशित छात्र छात्राओं की शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान विलंब से किया जाता है प्रायः यह  विलंब दो से तीन  वर्षों की होती है इससे निजी शालाओं  के रख रखाव  एवं सुचारु रुप से संचालन पर विपरीत असर पड़ता है।
 निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार संशोधन अधिनियम 2012 में स्पष्ट उल्लेख है कि धारा 12 की उपधारा दो के साथ पठित धारा 7 की उप धारा 2 के अधीन प्रतिपूर्ति राशि राज्य सरकार द्वारा समय समय पर विनिश्चित किए गए अनुसार प्रत्येक वर्ष  के शैक्षणिक सत्र के अंत में मार्च में की जाएगी,
 किंतु यह राशि प्रति वर्ष  के अंत में मार्च में भुगतान नहीं होती है ।
इस संदर्भ में महोदय से निवेदन किया गया कि प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान नियमत हो प्रत्येक सत्र की राशि उसी सत्र के अंत में मार्च माह तक प्रदान किया जाए।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2010 में शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का जो निर्धारण किया गया था वह लगभग 12 वर्षों के बाद भी यथावत है परंतु यह राशि किसी से छिपी नहीं है कि तब  से हर चीज की कीमतों में कितने अधिक वृद्धि हो चुकी है साथ ही विभिन्न बोर्ड  के द्वारा लिए जाने वाले विभिन्न  शुल्क में वृद्धि हो चुकी है ।
अतः निजी शालाओं के खर्चे भी उसी अनुपात में बढ़ रहे हैं अतः वही प्रतिपूर्ति राशि अभी भी दिया जाना न्याय उचित नहीं है ।
अधिनियम  में स्पष्ट उल्लेख की सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में प्रति छात्र प्रतिवर्ष जो राशि खर्च होता है उसी आधार पर प्रतिपूर्ति राशि का निर्धारण किया जावे ।
इस विषय पर भी महोदय से निवेदन किया गया कि  प्रति छात्र उपगत व्यय  के आधार पर  प्रतिवर्ष प्रतिपूर्ति राशि की  समीक्षा की जाए तथा प्रत्येक वर्ष के अंत में मार्च तक संशोधित शुल्क का निर्धारण एवं संशोधित शुल्क का  भुगतान सुनिश्चित किया जाए ,देश के अन्य राज्यों में  यह  व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो  चुकी है।
आर टी ई पोर्टल में प्रोफाइल अपडेट करते समय प्रदेश के अधिकांश  स्कूलों ने नोडल के निर्देशानुसार स्कूल फीस में  विद्यालय विनियामक समिति  द्वारा अनुमोदित वार्षिक शुल्क के बदले शासन द्वारा निर्धारित आर टी ई शिक्षण शुल्क अधिकतम ₹7000 कक्षा नर्सरी से पांचवी तक तथा 11400 रुपए कक्षा छटवीं से आठवीं तक ₹15000 कक्षा 9  से 12वीं तक की एंट्री कर दी गई थी जबकि नियमानुसार फीस विनियामक समिति द्वारा अनुमोदित शुल्क  की ही प्रविष्टि होनी चाहिए ,चुकी अभी 30 जनवरी तक पोर्टल प्रोफाइल अपडेट करने के लिए विद्यालय स्तर पर खोला गया था उपरोक्त गलत जानकारी के कारण अधिकांश स्कूलों ने  शिक्षण शुल्क का अपडेशन नहीं किया है अतः महोदय से निवेदन किया गया कि विद्यालय की फीस विनियम समिति द्वारा अनुमोदित शुल्क प्रविष्ट करने का अवसर प्रदान की जाएं अन्यथा विद्यालयों को अतिरिक्त आर्थिक हानि होगी और साथ  ही पोर्टल की अवधि बढ़ाने के लिए भी मांग की रखी गई।
प्रतिनिधि मंडल में अजय तिवारी, डॉ सुरेश शुक्ला, अशोक पटेल,अरविंद शर्मा, वी  के मिश्रा,  शीबा चंडोक, रेणु हैंगर ,रितेश पुरोहित, आचार्य अर्पितानंद इत्यादि उपस्थित थे।
 

 

CG – पिता-पुत्र गिरफ्तार : बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

CG – पिता-पुत्र गिरफ्तार : बेटे के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला की हत्या के आरोपित उसके पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी (62) और विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतिका सुखवंतिन धीवर का शव एक दुकान में मिला था। उसकी लाश के पास बांस का डंडा पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसकी मौत पीटने के कारण हुई थी। सूचना के बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में यह सामने आया कि मृतका का पति और पुत्र दोनों फरार थे, जो अक्सर उससे विवाद करते रहते थे।

इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की। टीम ने दोनों आरोपित राजू कुर्रे उर्फ भोला सतनामी (62 साल) और विधि से संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि किसी बात को लेकर उनका मृतका के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे लोग फरार हो गए थे, जिसे अब पकड़ लिया गया है।

CG – युवक के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंच गई पुलिस, शव को चिता से उतारकर किया जब्त, फिर जो हुआ….

CG – युवक के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंच गई पुलिस, शव को चिता से उतारकर किया जब्त, फिर जो हुआ….

 रायपुर। राजधानी के दोंदेकला गांव के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को जब्त कर लिया। मृतक का नाम क्षत्रपाल वर्मा है, जिसकी मौत बेस्ट ऑर्थोपैडिक अस्पताल में हुई थी। परिजन पोस्टमार्टम न कराने का पत्र देकर शव को घर ले आए थे और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चिता से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।

बता दें कि मृतक के परिजनों ने अस्पताल पर गलत इलाज का आरोप लगाया है, जबकि अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मामले में तेलीबांधा थाना पुलिस ने विधानसभा थाना पुलिस के सहयोग से शव जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए शव को परीक्षण के लिए लाया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।