नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG – नगरीय निकाय चुनाव में तंत्र-मंत्र का सहारा, प्रत्याशी के घर के बाहर पड़े मिले 2 पुतले, नीबू, सिंदूर सहित ये सामान, फिर जो हुआ…..

CG – नगरीय निकाय चुनाव में तंत्र-मंत्र का सहारा, प्रत्याशी के घर के बाहर पड़े मिले 2 पुतले, नीबू, सिंदूर सहित ये सामान, फिर जो हुआ…..

 पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला पेंड्रा नगर पालिका परिषद का है, जहां शीतल शुक्ला नामक प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा के उम्मीदवार हैं। जहां प्रत्याशी के घर के बाहर किसी ने टोना- टोटका की सामग्री बिखेर दी। प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने बताया कि, सुबह जब वे सोकर उठे तो दे कि, किसी ने घर के अंदर दरवाजे में टोना- टोटका के लिए 2 पुतले, नीबू, सिंदूर, चावल, मखाना आदि रख कर गए थे।

वहीं इस प्रकार के कृत्य को प्रत्याशी शीतल शुक्ला ने मानसिक प्रताड़ना और मनोबल गिराने के लिए विरोधियों की चाल बताया है। उन्होंने कहा कि, इस प्रकार टोना-टोटका कर हमें नर्वस नहीं कर सकते। हम पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश फरमानिया और अपनी जीत के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

CG – इन अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, SDO से हो सकती है पूछताछ, जाने पूरा मामला…..

CG – इन अधिकारियों की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, SDO से हो सकती है पूछताछ, जाने पूरा मामला…..

 बीजापुर। पत्रकार मुकेश हत्याकांड के बाद भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में कई अधिकारियों के खिलाफ सड़क में भ्रष्टाचार मामले को लेकर मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इधर गिरफ्तारी के डर से इंजीनियर जीएस कोड़ोपी ने अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट में दायर की थी। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है।

दंतेवाड़ा सेशंस कोर्ट ने इंजीनियर जीएस कोड़ोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। आपको बता दें कि विभाग के रिटायर्ड ईई बीआर ध्रुव, एसडीओ आरके सिन्हा और इंजीनियर जीएस कोड़ोपी पर धारा 3 (5), 316 (5), 318 (4) के तहत गंगालूर थाने में मामला दर्ज किया है।

हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर द्वारा निर्माणाधीन गंगालूर-मिरतुर सड़क में भ्रष्टाचार को लेकर पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता ने अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे है। इंजीनियर कोड़ोपी ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। दंतेवाड़ा कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के फैसला के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त पीडब्लूडी के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इधर, एसआईटी एसडीओ सिन्हा से अलग से पूछताछ कर सकती है। साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ हो सकती है। मुकेश की हत्या में एसडीओ सिन्हा की संलिप्तता की जाहिर की जा रही है।

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेने हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट…..

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 पैसेंजर ट्रेने हुई रद्द, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट…..

 बिलासपुर। रायपुर से बिलासपुर, कोरबा, जूनागढ़ रोड में चलने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनों को पांच फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से लोकल यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी।

दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर डी लांचिंग के लिए ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक लिए जाने का हवाला दे 2 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वही दो पैसेंजर ट्रेनें समय से पूर्व समाप्त होंगी।

देखें रद्द होने वाली गाडियां

1) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

2) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।

3) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी।

4) 02 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु पैसेंजर रद्द रहेगी।

5) 04 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।

6) 04 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।

7) 05 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58208 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी ।

8) 05 फरवरी, 2025 को गाडी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

1) 02 फरवरी, 2025 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।

2) 02 फरवरी, 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।

CG NEWS : दूसरे दिन भी IT की छापेमार कार्रवाई जारी, राइस मिलर समेत कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

CG NEWS : दूसरे दिन भी IT की छापेमार कार्रवाई जारी, राइस मिलर समेत कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर रेड

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में की राजधानी रायपुर समेत कई बड़े शहरों में IT ने शिकंजा कसा है। दूसरे दिन भी IT राजनांदगांव, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई कर रही है। रायपुर के सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के ज्यादातर ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। ग्रुप से जुड़े कुछ कमीशन एजेंट्स के कार्रवाई खत्म हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेड की कार्रवाई 3 से 4 दिन तक चलने की संभावना है। रायपुर में ग्रुप समेत उनसे जुड़े लोगों के करीब 22 से ज्यादा ठिकानों पर बुधवार सुबह से रेड जारी है। इस दौरान करीब 30 से ज्यादा बैंक खाते और लगभग 12 लॉकर मिले हैं। राष्ट्रीकृत बैंकों के खातों में करोड़ों रुपये जमा होने की खबर भी सामने आई है।

अन्य राज्यों के ठिकानों में भी IT की दबिश 

IT की टीम ने छत्तीसगढ़ समेत आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र स्थित ठिकानों पर IT की दबिश दी है। वहीं IT टीम आज बैंक खातों और लॉकरों की बैंक जाकर जांच कर सकती है। आयकर विभाग ने ग्रुप के सभी बैंक खातों और लॉकर्स पर प्रोहबैटरी ऑर्डर (PO) लगाया है।

 
CG NEWS : 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी को दिए गए 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि

CG NEWS : 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी को दिए गए 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि

 सुकमा: जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, 52 लाख के कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, आत्मसर्पण नक्सलियों में 2 नक्सली दंपत्ति भी शामिल है जो PLGA बटालियन नंबर 01 के सक्रिय सदस्य रहे। सभी नक्सलियों पर 52 लाख का ईनाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित किया गया है। 2 पुरुष और 4 महिला नक्सली पर 8-8 लाख और 1 पर 2 लाख तो 2 पर 1-1 रूपये का ईनाम घोषित है।

ये सभी नक्सली कई बड़ी घटना में शामिल रहे, जिसमे भेज्जी, बुरकापाल, मीनपा, टेकलागुडा, ताड़मेटला घटना शामिल है। सभी नक्सलियों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए भी नगद दिया गयाहै।

 
जैतुसाव मठ में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि

जैतुसाव मठ में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि

 रायपुर : पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव मठ में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि मनाई गई । कार्यक्रम की शुरूआत भजन रघुपति राघव राजा राम से हुई। इस अवसर कार्यक्रम के मुख्यa अतिथि के रूप में पूर्व विद्यायक व पूर्व मंत्री छ.ग. शासन माननीय सत्यनारायण शर्मा उपथित हुए । इस दौरान कार्यक्रम में माननीय अजय तिवारी,  महेन्द्र अग्रवाल डॉ सुरेश शुक्ला, डॉ किशोर अग्रवाल,  राम अवतार तिवारी संपादक छत्तीगढ वांच  मुरली मनोहर खण्डेलवाल, डॉ अखिलेश त्रिपाठी,  पी एन तिवारी राजेन्द्र माठे,  राजेन्द्र चतुर्वेदी, श्री सी के पाण्डे  राजेश अग्रवाल शुकुन तिवारी रमा तिवारी  कविता नत्थानी अजय सोनी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष दो मिनट मौन खड़े होकर उन्हें अद्राजंलि अर्पित की। इस अवसर पर पुषपजंलि भी अर्पित किया गया |

CG : कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसे का जोर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष : मंत्री जायसवाल

CG : कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसे का जोर, कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष : मंत्री जायसवाल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त असंतोष, नेतृत्व में ऊहापोह और परिवारवाद के चलते हो रही बगावत पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस में केवल परिवारवाद और पैसा चल रहा है। कांग्रेस के वर्तमान महापौर प्रत्याशियों के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद इस कदर हावी हो गया है कि राजधानी रायपुर में पहले महापौर व सभापति प्रमोद दुबे रहे और अब उनकी पत्नी दीप्ति दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार पूर्व में किरणमयी नायक महापौर रहीं और अब उनके देवर प्रमोद नायक को बिलासपुर से टिकट दी गई है। निवृत्तमान महापौर एजाज ढेबर और उनकी पत्नी को अलग-अलग वार्ड से उम्मीदवार बनाया गया है। पहले चिरमिरी से पूर्व विधायक विनय जायसवाल की पत्नी कंचन जायसवाल महापौर थीं और अब विनय जायसवाल महापौर पद के उम्मीदवार हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने चिरमिरी में महापौर पद के लिए घोषित कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर मचे घमासान, असंतोष और बगावत की खबरों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि यह केवल चिरमिरी ही नहीं, अपितु पूरे प्रदेश में यही स्थिति है जिसके मायने आईने की तरह साफ नजर आ रहे हैं कि कांग्रेस की हालत राजनीतिक तौर पर दयनीय हो चली है और कांग्रेस अपने ही बोझ से दबी जा रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी से महापौर प्रत्याशी बनाए गए विनय जायसवाल वही पूर्व विधायक हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेता चंदन यादव को 7 लाख रुपए देने का खुलासा किया था और अपनी पार्टी पर टिकटों की खरीदी बिक्री का आरोप लगाया था। इस खुलासे के बाद जायसवाल निष्कासित कर दिए गए थे। श्री जायसवाल ने कहा कि अब विनय जायसवाल को बताना चाहिए कि उनका निष्कासन कितने रुपए में रद्द हुआ और उन्हें टिकट कितने रुपए में मिली है? श्री जायसवाल ने कहा कि विनय जायसवाल पिछली कांग्रेस सरकार में विधायक रहते पूरी तरह से नाकाम साबित हुए, इसीलिए उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दी गई थी और अब उन्हें बड़ी रकम देकर महापौर की टिकट दे दी गई है। जनता यह बात अच्छी तरीके से जानती है कि पैसे के दम पर राजनीति करने वाले ऐसे लोग जनता के सेवक कभी नहीं हो सकते। विनय जायसवाल को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी में बहुत नाराजगी सामने आ रही है और कांग्रेस के कई लोगों ने चुनाव बहिष्कार तक का ऐलान कर दिया है। कई लोगों ने पार्टी भी छोड़ दी है। प्रदेश में हर जगह कांग्रेस का यही हाल है। इसीलिए कांग्रेस सन्निपात के दौर से गुजर रही है और हालात साफ कर रहे हैं कि कांग्रेस हर जगह बड़े अंतर से चुनाव हारने जा रही है।

IGKV दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को, चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

IGKV दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को, चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की जाएंगी उपाधियां

राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक भी प्रदान किए जाएंगे

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 24 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 में कृषि विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।

दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

CG BREAKING : 3 पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, कांग्रेस ने भाजपा महापौर प्रत्याशी पर जताई आपत्ति

CG BREAKING : 3 पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, कांग्रेस ने भाजपा महापौर प्रत्याशी पर जताई आपत्ति

 बिलासपुर : नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूरी हो चुकी है, जिसमें तीन पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आर. ए. कुरुवंशी ने बताया कि 70 वार्डों के लिए कुल 280 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से जांच के बाद 277 वैध पाए गए। वहीं, महापौर पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जिनके दस्तावेजों की भी जांच की गई। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई है, और उसे साबित करने के लिए आपत्तिकर्ता को दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है, जिसमें पार्षद पद के तीन नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। 70 वार्डों में कुल 280 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 277 वैध पाए गए। महापौर पद के लिए 10 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की गई। इसी बीच, कांग्रेस ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी के नामांकन पर आपत्ति जताई है, जिसके समर्थन में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

CG : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 KG लाहन जब्त

CG : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 KG लाहन जब्त

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के पहले कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

कंचनपुर (थाना तखतपुर) एवं गनियारी (थाना कोटा) में आबकारी टीम ने दबिश दी। गनियारी तालाब और मंदिर के किनारे अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

मुख्य आरोपी करण सिंह (कंचनपुर) से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जबकि लावारिस स्थिति में 285 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। प्लास्टिक की बोरियों में भरे 8700 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 34(1)(क)(च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 43 लोगों की जमानत मंजूर, इतने लोग हुए थे गिरफ्तार…

ब्रेकिंग : हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार 43 लोगों की जमानत मंजूर, इतने लोग हुए थे गिरफ्तार…

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को हुए हिंसा और तोड़फोड़ की घटना के बाद अब एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर हिंसा और आगजनी केस में गिरफ्तार 43 लोगों की जमानत हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। ऐसा माना जा रहा है कि, इसके साथ ही भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत को लेकर भी अब रास्ता साफ हो गया है।

उल्लेखनीय है कि, 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। पुलिस ने इस हिंसा के मामले में कुल 187 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन ट्रायल में हो रही देरी की वजह से हाईकोर्ट ने इनमें से 43 लोगों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है

उल्लेखनीय है कि, बलौदाबाजार में हुई आगजनी और हिंसा ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था। यह पूरे देश की पहली ऐसी घटना है जिसमें उपद्रवियों के द्वारा कलेक्टर और एस पी कार्यालय को जला दिया गया था। हिंसा में उपद्रवियों ने 12.5 करोड़ की शासकीय एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। गिरौदपुरी धाम स्थित महकोनी ग्राम के अमरगुफा की घटना के बाद उपजे विवाद के बाद उग्र भीड़ ने 10 जून को बलौदाबाजार शहर और जिला संयुक्त कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। जिला प्रशासन के मुख्य कार्यालय- एसपी और कलेक्टर के कार्यालय तक को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया था। इस आगजनी में दो दमकल की गाड़िया सहित 200 से अधिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं 25 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस घटना में 12.53 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का आंकलन किया गया है।

 विकास शिक्षा महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण सम्पन्न

विकास शिक्षा महाविद्यालय में पुरस्कार वितरण सम्पन्न

रायपुर :-  जीवन में प्रगति करना हैं तो अनुशासन को अपने जीवन में उतरना पड़ेगा अगर आप अनुशासित जीवन में रहते हैं तो जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। सफलता की पहली सीढ़ी अनुशासन है अनुशासन को आत्मसात करें। उक्त बाते जैतू सव मठ ट्रस्ट कमेटी के सचिव अग्रवाल ने विकास शिक्षा महाविद्यालय के पुरस्कार वितरण समारोह में कही उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें अपने जीवन में अनुशासन के साथ अन्य बातों को आत्मसात करना होगा जीवन में अगर सफलता हासिल करनी है अच्छी संगत करे अच्छे लोगों के साथ रहे अच्छे लोगों के साथ उठे बैठे अपने से वरिष्ठ जो हमसे बड़े हैं उनके निर्देशों का पालन करें अपने शिक्षकों का निर्देश पालन करें अपने शिक्षकों के बताएं रास्ते पर चले तभी आपकी उन्नति संभव होगी । इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे महंत कालेज के अध्यक्ष बाल आश्रम में अध्यक्ष  अजय तिवारी जी ने भी बच्चों को  मोटिवेशन स्पीच दे कर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में विकास शिक्षा महाविद्यालय के विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभगी छात्र-छात्राओं को सर्व  महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी महाविद्यालय के संचालक डॉ सुरेश शुक्ला ने पुरस्कृत किया ,इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण संगीत दुबे हेमलता साहू डोलेश्वरी होता वंदना साहू वर्षा  अग्रवाल ,खुशबू बाला, अनुकृति शुक्ला, प्रदीप प्रधान उमेष साहू एवं अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित थे।
 
CRIME : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 KG लाहन जब्त

CRIME : चुनाव से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 KG लाहन जब्त

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के पहले कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देशानुसार एवं सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ सख्त ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।

कंचनपुर (थाना तखतपुर) एवं गनियारी (थाना कोटा) में आबकारी टीम ने दबिश दी। गनियारी तालाब और मंदिर के किनारे अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान 307 बल्क लीटर महुआ शराब और 8700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

मुख्य आरोपी करण सिंह (कंचनपुर) से 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जबकि लावारिस स्थिति में 285 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। प्लास्टिक की बोरियों में भरे 8700 किलोग्राम महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 34(1)(क)(च) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर, कांग्रेस में मचा घमासान : अरुण साव

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में लहर, कांग्रेस में मचा घमासान : अरुण साव

29 जनवरी 2025 रायपुर :- उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य में हो रहे नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन दाखिले की प्रक्रिया मंगलवार को पूर्ण हो गई, और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि नामांकन रैलियों में 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों की तरह ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है, जिससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में माहौल बना हुआ है और पार्टी सभी निकायों में जीत दर्ज करेगी।
साव भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह चरम पर है और उनके प्रत्याशियों के चयन को लेकर भारी असंतोष है।

कांग्रेस पर कटाक्ष और आंतरिक कलह के आरोप
साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी में टिकट वितरण को लेकर जबरदस्त खींचतान और अनिश्चितता बनी हुई है। महापौर पद के लिए भी कांग्रेस एक जमीनी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाने में विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 15 वर्षों की नगर निगम सरकार ने रायपुर सहित विभिन्न निकायों में भारी भ्रष्टाचार किया, जिससे जनता में गहरा आक्रोश है।

भाजपा की उपलब्धियां और चुनावी रणनीति
साव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले एक साल में नगरीय विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर योजना और रामलला दर्शन योजना का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है।

कांग्रेस के भीतर विद्रोह और असंतोष
साव ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई नेता पार्टी द्वारा दिए गए टिकट से नाराज हैं और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है, क्योंकि जनता उनके भ्रष्टाचार और निकायों में किए गए कुप्रबंधन से तंग आ चुकी है।

भाजपा की नामांकन रैलियों में उत्साह
भाजपा नेता ने दावा किया कि मंगलवार को उनकी पार्टी की नामांकन रैलियों में जबरदस्त समर्थन देखने को मिला, जबकि कांग्रेस पार्टी कई जगह नामांकन रैलियां भी नहीं निकाल सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस पहले ही बैकफुट पर आ गई है।

भविष्य की रणनीति
साव ने कहा कि भाजपा विकास और पारदर्शिता के आधार पर चुनाव लड़ रही है और जनता को भरोसा है कि पार्टी नगरीय निकायों में सुशासन लेकर आएगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने निकायों में विकास की गति को रोककर केवल भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा दिया है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।

CG : 30 हजार की रिश्वत लेते एकाउंटेट गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

CG : 30 हजार की रिश्वत लेते एकाउंटेट गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

 कोंडागांव : कोंडागांव जिले में एंटी करप्शन (ACB) टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, ACB ने समग्र शिक्षा कार्यालय के प्रभारी लेखापाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धरदबोचा। बताया जाता है कि आरोपी ने दिव्यांग शिक्षक से 30 हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के एकाउंटेट अरूण कुमार सेठिया ने एक दृष्टिबाधित शिक्षक दिलीप कुमार से पदस्थापना के नाम पर 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। दिलीप कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी से की। जिसके बाद टीम ने आरोपी अरुण कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

BREAKING: 9 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

BREAKING: 9 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

 अंबिकापुर: सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम जयपुर में 9 माह की गर्भवती महिला अनिला मरावी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला बीती शाम से लापता थी, परिजन तलाश में जुटे थे, तभी घर से 300 मीटर दूर खेत में उसका शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

BREAKING: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बड़ी सफलता! 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

BREAKING: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बड़ी सफलता! 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बड़ी सफलता! 29 नक्सलियों ने एसपी प्रभात कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 7 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी कुतुल एरिया कमेटी माओवादी संगठन से जुड़े थे।

प्रशासन के पुनर्वास नीति और बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पुलिस ने इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी कामयाबी बताया है।

BIG NEWS : इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द ! जानिए क्या है पूरा मामला

BIG NEWS : इस महापौर प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द ! जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर : भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई है, जिसके बाद अब इस मामले में निर्वाचन आयोग में सुनवाई होगी। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी, निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस की आपत्ति को स्वीकार करते हुए इस मामले में सुनवाई करने का फैसला लिया है।

आपको बता दें कि भाजपा ने बिलासपुर नगर निगम के लिए पूजा विधानी को महापौर प्रत्याशी बनाया है। नामांकन का कल ही आखिरी दिन था, इसके बाद अब कांग्रेस की तरफ से पूजा विधानी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। अगर निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी के खिलाफ फैसला दिया तो यह भाजपा के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। दरअसल पूजा विधानी की जाति को लेकर शुरू से ही सवाल उठाते रहे हैं। बिलासपुर नगर निगम ओबीसी के लिए आरक्षित है।
 
आरोप है कि पूजा विधानी ओबीसी वर्ग से नहीं आती है, हालांकि नामांकन के पहले से ही यह सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन भाजपा ने तमाम मुद्दों को नजरअंदाज करते हुए पूजा विधानी को ही अपना प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया, लेकिन अब कांग्रेस ने इस मुद्दे को निर्वाचन आयोग में ले जाकर भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
 
पूजा विधानी को शाम 5:00 बजे तक निर्वाचन आयोग ने दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद अब भाजपा के लिए खतरे की घंटी बिलासपुर में बज गई है।
नगरीय निकाय चुनावः पोस्टर वार से गरमाई सियासत; भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

नगरीय निकाय चुनावः पोस्टर वार से गरमाई सियासत; भाजपा और कांग्रेस के बीच छिड़ी जंग

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा ने एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस परजीवी- प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है, कांग्रेस परिवारवाद की मूर्ति है। इस पोस्टर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के परिवारवाद पर तंज कसा गया है।

कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार

भाजपा के कार्टून वार का कांग्रेस ने रोचक पलटवार किया। कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया, जिसमें भाजपा नेताओं को जनता द्वारा खदेड़े जाते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में लिखा गया लबरा गैंग पहले वादा निभाओ, फिर मांगना सुझाव। इस पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने भाजपा को उनके पूर्व वादों और कार्यों को लेकर घेरा और आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया।

दोनों पार्टियों के बीच चल रहे इस पोस्टर वार ने सियासी माहौल को और भी गरमा दिया है। दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए एक-दूसरे पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

CG – खूंखार भालू की मौत : पिता-पुत्र की हत्या और रेंजर पर हमला करने वाले नर भालू का मिला शव

CG – खूंखार भालू की मौत : पिता-पुत्र की हत्या और रेंजर पर हमला करने वाले नर भालू का मिला शव

 भानुप्रतापपुर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में बीते दिनों पिता-पुत्र को जान से मारने वाले नर भालू का शव वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। मृत भालू की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शव को वन अमले ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 18 जनवरी को डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में तीन लोग लकड़ी काटने के लिए गए थे। इस दौरान एक खूंखार भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। भालू को हमला करते देख वहां मौजूद पिता-पुत्र उसे बचाने के लिए पहुंचे। जब भालू ने दोनों को अपने पास आते देखा तो दोनों पर हमला कर दिया। भालू के हमले में शंकर दर्रो और उसके बेटे सुकलाल दर्रो की मौत हो गई। जबकि घायल युवक किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागा और गांव में जाकर हमले की जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी।

ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम मृतकों का शव लेने जंगल पहुंची थी। टीम जैसे ही जंगल पहुंची, वहां भालू ने फिर से हमला कर दिया। भालू के हमले में डेप्युटी रेंजर नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

गौरतलब है कि शनिवार 18 जनवरी को भालू ने जिस जगह पर पिता-पुत्र और डेप्युटी रेंजर पर हमला किया था, उससे 200 मीटर की दूरी पर आज उसका शव मिला। दरअसल, हमले के बाद से वन विभाग की टीम लगातार भालू की लोकेशन का पता लगा रही थी। आज जब वन विभाग की टीम घटना स्थल के पास पहुंची, तो उन्होंने भालू के शव को देखा। इसके बाद शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG – आदिवासी बालिका छात्रावास में छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल में पढ़ने वाले 2 सहयोगी छात्रों पर लगे ये आरोप…..

CG – आदिवासी बालिका छात्रावास में छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल में पढ़ने वाले 2 सहयोगी छात्रों पर लगे ये आरोप…..

 बलरामपुर। आदिवासी बालिका छात्रावास में 11 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की तबियत खराब होने पर मामला उजागर हुआ है। पीड़िता ने स्कूल में पढ़ने वाले 2 सहयोगी छात्रों पर रेप का आरोप लगाया है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के करौंधा थाना क्षेत्र का है।

एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने की घटना की पुष्टि है। पुलिस के मुताबिक, स्वास्थ्य परीक्षण में मासूम की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। देर रात पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।

नगर निगम चुनाव: BJP से इस मेयर प्रत्‍याशी का नामांकन हो सकता है रद्द, सामने आ रही ये बड़ी वजह

नगर निगम चुनाव: BJP से इस मेयर प्रत्‍याशी का नामांकन हो सकता है रद्द, सामने आ रही ये बड़ी वजह

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बीच खबर आ रही है कि बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी का नामांकन रद्द हो सकता है। दरअसल उनके जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई है।

इस आपत्ति को निर्वाचन आयोग ने इस आपत्ति को स्वीकार कर लिया है और पूजा विधानी को आज शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। यदि वे निर्धारित समय तक दस्तावेज जमा नहीं कर पाती हैं, तो उनका नामांकन रद्द किया जा सकता है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने उठाए सवाल

बीजेपी प्रत्याशी पूजा विधानी ने नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ने उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत दर्ज कराई। अन्य विपक्षी प्रत्याशियों ने भी इसी मुद्दे पर आपत्ति जताई है। निर्वाचन आयोग ने इस शिकायत को स्वीकार कर लिया है, जिससे बीजेपी उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं

शाम तक करना होगा दस्तावेज प्रस्तुत

निर्वाचन आयोग ने पूजा विधानी को 29 जनवरी की शाम 5 बजे तक जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। यदि वे ऐसा नहीं कर पाती हैं, तो उनका नामांकन रद्द हो सकता है। इस घटनाक्रम के चलते बिलासपुर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और नगर निगम चुनाव को लेकर नए समीकरण बनने के आसार हैं।

छत्तीसगढ़: गुड़ फैक्ट्रियों में फिर ड्रग्स विभाग की छापेमारी, पत्थर पाउडर मिलाने की आशंका

छत्तीसगढ़: गुड़ फैक्ट्रियों में फिर ड्रग्स विभाग की छापेमारी, पत्थर पाउडर मिलाने की आशंका

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ड्रग्स विभाग ने एक बार फिर से गुड़ फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले भी इन फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें 310 क्विंटल पत्थर पाउडर बरामद हुआ था। अब विभाग ने फिर से फैक्ट्रियों पर दबिश देकर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

कई फैक्ट्रियों पर एक साथ छापा

बुधवार को पंडरिया विकासखंड के कुम्ही, बोड़तरा और धोबगट्टी स्थित गुड़ फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई। जांच में यह संदेह जताया गया कि गुड़ का वजन बढ़ाने के लिए इसमें पत्थर पाउडर मिलाया जा रहा था। इससे पहले जंगलपुर स्थित एक फैक्ट्री में 310 क्विंटल पत्थर पाउडर जब्त किया गया था, जिसे मिलावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था।

ड्रग्स विभाग की इस कार्रवाई से फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुड़ में मिलावट के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सभी संदेहास्पद फैक्ट्रियों से सैंपल लिए गए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

See also  बड़ी खबरः भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी गई है, ताकि मिलावटी उत्पादों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Breaking : आयकर विभाग ने राजधानी में कई कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

Breaking : आयकर विभाग ने राजधानी में कई कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश

 रायपुर : आयकर विभाग (आईटी) ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई की है। जिसके तहत रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक, और राजीव नगर क्षेत्रों में राइस मिलर्स और अन्य व्यापारियों के घरों और कार्यालयों पर आयकर विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है।

BREAKING : जेल में कैद अफ्रीकी बंदी ने किया सुसाइड, ड्रग केस में काट रहा था सजा…

BREAKING : जेल में कैद अफ्रीकी बंदी ने किया सुसाइड, ड्रग केस में काट रहा था सजा…

 रायपुर : राजधानी रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अफ्रीकी मूल के कैदी ने सुसाइड कर लिया. बता दें कैदी पेट्रिक 2021 से ड्रस केस में जेल में सजा काट रहा था. मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने 2021 में मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर धरदबोचा था. पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की चेन तैयार की थी. वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था.

एसएसपी यादव ने बताया था कि पेट्रिक ने ऑटो और टैक्सी वालों का गैंग बनाया. वह उन्हीं के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स ग्राहकों तक पहुंचाता है. उसके संपर्क में मुंबई के 30 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो वाले हैं. वह उन्हें ड्रग्स का पैकेट छोड़ने के लिए कमीशन देता है. ऑटो वाले ही उसे ग्राहक लाकर देते हैं. पेट्रिक किसी से सीधा नहीं मिलता था. रायडेन की पेट्रिक से मुलाकात मुंबई के एक क्लब में हुई थी, जहां रायडेन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया. वहीं से रायडेन ने पेट्रिक से ड्रग्स खरीदना शुरू किया था.