नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : जेल में कैद अफ्रीकी बंदी ने किया सुसाइड, ड्रग केस में काट रहा था सजा…

BREAKING : जेल में कैद अफ्रीकी बंदी ने किया सुसाइड, ड्रग केस में काट रहा था सजा…

 रायपुर : राजधानी रायपुर केंद्रीय जेल में बंद अफ्रीकी मूल के कैदी ने सुसाइड कर लिया. बता दें कैदी पेट्रिक 2021 से ड्रस केस में जेल में सजा काट रहा था. मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, ड्रग्स तस्करी करने वाले पेट्रिक यूबीके बायको को पुलिस ने 2021 में मुंबई के नाला सुपोरा के मकान में छापा मारकर धरदबोचा था. पेट्रिक ने रायपुर में ड्रग्स तस्करी की चेन तैयार की थी. वह अपने गिरफ्तार हुए दोस्त मुंबई के ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेला की मदद से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई करता था.

एसएसपी यादव ने बताया था कि पेट्रिक ने ऑटो और टैक्सी वालों का गैंग बनाया. वह उन्हीं के माध्यम से मुंबई में ड्रग्स ग्राहकों तक पहुंचाता है. उसके संपर्क में मुंबई के 30 से ज्यादा टैक्सी और ऑटो वाले हैं. वह उन्हें ड्रग्स का पैकेट छोड़ने के लिए कमीशन देता है. ऑटो वाले ही उसे ग्राहक लाकर देते हैं. पेट्रिक किसी से सीधा नहीं मिलता था. रायडेन की पेट्रिक से मुलाकात मुंबई के एक क्लब में हुई थी, जहां रायडेन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया. वहीं से रायडेन ने पेट्रिक से ड्रग्स खरीदना शुरू किया था.

Crime News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिक लड़की का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम...

Crime News : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, नाबालिक लड़की का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम...

 रायपुर। राजधानी  रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में एक किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बृजेश ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शारीरिक संबंध का भेद खुलने के भय से मृतिका की हत्या की थी। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से इस जघन्य हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। बता दें कि 14 जनवरी 2025 को पुलिस को कमल विहार क्षेत्र में एक अज्ञात किशोरी का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि किशोरी की हत्या गला दबाकर की गई थी।

पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। जांच के दौरान, पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहन छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मृतिका को एक सफेद रंग की चारपहिया वाहन में देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन के मालिक की पहचान की और आरोपी बृजेश ओझा को कुम्हारी टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी बृजेश ओझा ने स्वीकार किया कि उसने मृतिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

आरोपी को डर था कि मृतिका उसकी पत्नी को यह सब बता देगी, जिसके कारण उसने गुस्से में आकर किशोरी की हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को कमल विहार के एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए चारपहिया वाहन को भी पार्क कर दिया। आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले शव को देखने भी गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन सीजी 04 क्यूए 0932 व दोपहिया वाहन सीजी 04 पीए 5164 और मोबाईल फोन जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य छिपाने और शारीरिक संबंध बनाने की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Mahadev Satta App : ईडी ने आरोपी संदीप फोगला को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल...

Mahadev Satta App : ईडी ने आरोपी संदीप फोगला को कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल...

 रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संदीप फोगला को गिरफ्तार किया। कोलकाता से पकड़े गए फोगला को आज ईडी के विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब इस मामले में आरोपी को 10 फरवरी को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि संदीप फोगला को कलकत्ता में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि वह महादेव सट्टा एप के माध्यम से सट्टे के कारोबार से प्राप्त पैसों को फर्जी कंपनियों और शेयर ट्रेडिंग के जरिए सफेद करता था।

CG Breaking : कार को उड़ाया टाइम बम से, नकाबपोश बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम...

CG Breaking : कार को उड़ाया टाइम बम से, नकाबपोश बदमाश ने दिया वारदात को अंजाम...

 दुर्ग। जिले के कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित इंदु आईटी स्कूल के पास एक बम धमाका हुआ, जिसमें एक कार को निशाना बनाया गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 बता दें कि यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक को चेहरा ढककर कार के पास आते हुए देखा जा सकता है। युवक ने कार में बम लगा दिया और फिर टाइमर सेट करके उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग हड़बड़ी में आ गए और कई लोग दहशत में आ गए। यह कार प्रकाश महोबिया के भांजे संजय बुंदेला की बताई जा रही है।

 पुलिस ने शुरू की जांच हालांकि, इस धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कार की स्थिति देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि विस्फोट बेहद शक्तिशाली था। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

Naxalite surrender : लोन वर्राटू अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

Naxalite surrender : लोन वर्राटू अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान से प्रभावित होकर तीन इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय थीं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में प्रमुख नाम आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सलियों में 3 लाख की इनामी नक्सली मासे माड़वी और 2 लाख की इनामी रामबती उर्फ संध्या कुंजाम शामिल हैं।

इसके अलावा 1 लाख का इनामी नक्सली देवा उर्फ नरेश भी सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में शामिल है। इन सभी नक्सलियों ने जिले के एसपी गौरव रॉय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की मजबूत कार्रवाई इस आत्मसमर्पण के साथ-साथ प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी अभियान के तहत कई नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की मांग की

सांसद बृजमोहन ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की मांग की

 रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ स्नान हेतु विशेष ट्रेन सुविधा प्रदान करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रायपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है।

अग्रवाल के मुताबिक ने उनके लोकसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण महाकुंभ स्नान हेतु प्रयागराज जाना चाहते हैं लेकिन वर्तमान में उपलब्ध ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सांसद  अग्रवाल ने मांग की है कि रायपुर अथवा दुर्ग से प्रयागराज तक महाकुंभ अवधि के लिए विशेष ट्रेन आरंभ की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को इस पवित्र स्नान का अवसर सहजता से प्राप्त हो सके। उन्होंने रेल मंत्री और डीआरएम से अनुरोध किया है कि श्रद्धालुओं की इस आवश्यकता को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अनूठा पर्व है, जिसमें देश के कोने-कोने से लोग श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने में कोई बाधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

 

RAIPUR : भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की शिकायत, FIR की मांग

RAIPUR : भाजपा नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की शिकायत, FIR की मांग

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने महाकुम्भ के आयोजन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा महू में दिए गए बयान को घोर सनातन विरोधी और घृणित सोच का परिचायक बताते हुए खड़गे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक जेपी चंद्रवंशी और सह संयोजक बृजेश पांडे ने मंगलवार शाम को सिविल लाइन थाने में इस आशय का आवेदन सौंपा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर, प्रदेश मीडिया श्री चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री चंद्रवंशी और सह संयोजक श्री पांडे ने सिविल लाइन पुलिस को सौंपे आवेदन में कहा कि इन दिनों भारत के प्रयागराज तीर्थस्थल पर महाकुंभ का वृहद आयोजन चल रहा है और इस अवसर पर न केवल भारत, अपितु विदेशों से भी लगभग 45 करोड़ सनातन धर्मप्रेमी प्रयागराज पहुँचकर माँ गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम स्थल पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस विराट आयोजन के सुचारु संचालन के दृष्टिगत उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की सरकार ने समुचित प्रबंध किए हैं। भाजपा नेताओं ने पुराणों और शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि महर्षि दुर्वासा के श्राप के कारण जब इंद्र और देवता कमजोर पड़ गए, तब राक्षस ने देवताओं पर आक्रमण करके उन्हें परास्त कर दिया था। ऐसे में सब देवता मिलकर विष्णु भगवान के पास गए और सारा वृत्तांत सुनाया, तब भगवान ने देवताओं को दैत्यों के साथ मिलकर समुद्र यानी क्षीरसागर में मंथन करके अमृत निकालने को कहा। जैसे ही समुद्र मंथन से अमृत निकला, देवताओं के इशारे पर इंद्र का पुत्र जयंत अमृत कलश लेकर उड़ गया। अमृत कलश पर अधिकार जमाने के लिए देव और राक्षसों में 12 दिन तक भयानक युद्ध चला रहा। इस युद्ध के दौरान पृथ्वी के चार स्थानों पर अमृत कलश की कुछ बूंदें गिरी थीं जिनमें से पहली बूंद प्रयाग में, दूसरी हरिद्वार में, तीसरी बूंद उज्जैन और चौथी नासिक में गिरी थी। इसीलिए इन्हीं चार जगहों पर कुम्भ मेले का आयोजन किया जाता है। देवताओं के 12 दिन, पृथ्वी पर 12 साल के बराबर होते हैं। इसलिए हर 12 साल में महाकुम्भ का आयोजन किया जाता है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर, प्रदेश मीडिया श्री चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री चंद्रवंशी और सह संयोजक श्री पांडे ने कहा कि भगवान शंकर ने इस मंथन से निकले हलाहल को अपने कंठ में धारण कर अखिल ब्रह्माण्ड की रक्षा की थी। बाद में भागीरथी के आह्वान पर माँ गंगा भू-लोक में अवतरित हुईं जिन्हें भगवान शंकर ने अपनी जटाओं में धारण किया। सनातन संस्कृति का यह अटूट विश्वास है कि माँ गंगा के पवित्र त्रिवेणी संगम में अस्थियों के विसर्जन से मृत लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भाजपा नेताओं ने आवेदन में कहा कि कुम्भ मेला के इस आयोजन की परम्परा सहस्त्रों वर्ष से चली आ रही है। विभिन्न पुराणों और अन्य प्राचीन मौखिक परम्पराओं से जुड़े तथ्यों के अनुसार सर्व प्रथम आगम अखाड़े की स्थापना हुई। कालान्तर मे विखण्डन होकर अन्य अखाड़े बने। भारत की स्वतंत्रता के बाद 1954 में 40 लाख लोगों अर्थात भारत की 1 प्रतिशत जनसंख्या ने इलाहाबाद में आयोजित कुम्भ में भागीदारी की। 1989 में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 6 फरवरी के प्रयाग मेले में 1.5 करोड़ लोगों की उपस्थिति प्रमाणित की, जो उस समय तक किसी एक उद्देश्य के लिए एकत्रित लोगों की सबसे बड़ी भीड़ थी। 1995 में इलाहाबाद के “अर्धकुम्भ” के दौरान 30 जनवरी के स्नान दिवस को 2 करोड़ लोगों की उपस्थिति रही। 1998 में हरिद्वार महाकुम्भ में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु चार महीनों के दौरान पहुँचे। 2001 में प्रयागराज के मेले में छः सप्ताहों के दौरान 7 करोड़ श्रद्धालु कुम्भ में पहुँचे थे। 2003 के नासिक मेले में मुख्य स्नान दिवस पर 60 लाख लोग उपस्थित थे। 2004 में उज्जैन मेला; 2007 में इलाहाबाद में अर्धकुम्भ, 2010 में हरिद्वार में कुम्भ, 2013 में इलाहाबाद का कुम्भ आयोजित किया गया। 2015 में नाशिक और त्रम्बकेश्वर में एक साथ कुम्भ मेला प्रारम्भ हुआ। इसी तरह 2016 में उज्जैन, 2019 में इलाहाबाद में अर्धकुम्भ, 2021 में हरिद्वार में कुम्भ लगा और अब इस वर्ष 2025 में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर, प्रदेश मीडिया श्री चिमनानी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक श्री चंद्रवंशी और सह संयोजक श्री पांडे ने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपने सनातन विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया है। कांग्रेस के अ.भा. अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोटि-कोटि सनातन धर्मप्रेमियों की आस्था पर आघात करते हुए इस आयोजन को लेकर जो बयान दिया है, सनातनप्रेमियों के साथ ही भारतीय जनता पार्टी भी उसे घोर आपत्तिजनक मानते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश के महू में महाकुंभ के आयोजन को लेकर कहा है, ‘गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी खत्म होगी क्या? आपको खाना मिलता है क्या? जब बच्चा भूखा मर रहा है, बच्चा स्कूल नहीं जा रहा, मजदूर को मजदूरी नहीं मिल रही, तब हजारों रुपये खर्च करके कम्पटीशन में डुबकियां मार रहे हैं। ऐसे लोगों से देश की भलाई नहीं होने वाली है।’ भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के इस बयान से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले भारत सहित विश्व के कोटि-कोटि जन की भावनाएँ आहत हुई हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान कर स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस सनातन विरोधी बयान के जरिए कांग्रेस की संकीर्ण और तुच्छ सोच का परिचय देकर कोटि-कोटि सनातन प्रेमियों के माँ गंगा और महाकुंभ के प्रति विश्वास को ठेस पहुँचाई है। खड़गे का यह बयान घृणित मानसिकता का द्योतक है। खड़गे के इस बयान से समाज का सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बिगड़ने की आशंका बलवती हो चली है। इससे देश में हिंसक संघर्ष फैल सकता है और स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। भाजपा नेताओं ने आवेदन में कहा है कि इन तथ्यों के आलोक में आपसे यह सविनय आग्रह है कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर महू में दिए गए आपत्तिजनक व घोर सनातन विरोधी बयान के परिप्रेक्ष्य में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए,ताकि सामाजिक सौहाद्र बना रहे।

RAIPUR : गुरुकुल महिला महाविद्यालय के छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

RAIPUR : गुरुकुल महिला महाविद्यालय के छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

 रायपुर : गुरुकुल महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एंटी रैगिंग कमेटी की संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ रात्रि लहरी, कार्यक्रम अधिकारी ने बताया की कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉ प्रशांत शुक्ला,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक, टी के भोई, यातायात प्रशिक्षक एवं सहदेव राम वर्मा सहायक प्रशिक्षक एवं सुनीता चंसोरिया उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक विगत दिवस से चौक- चौराहो मे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका मे अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे है।

डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय के छात्राओं को 36 वा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों की जानकारी दी और कहा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया। कहा की प्रत्येक व्यक्ति को दुर्घटनाओं को कम करने और सभी के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

गुरजीत सिंह पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट पहनने की सलाह दी और उसकी महत्ता के बारे में बताया और सड़क हादसे में घायल की मदद कर अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने की बात कही और यातायात नियमो का प्रचार प्रसार एवं जागरूक करने का संकल्प लिया गया ।
टी के भोई, यातायात प्रशिक्षक यातायात नियमों के साथ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत यातायात नियमों और संकेत के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी और साथ ही पांच प्रकार के चालान के बारे में चर्चा के साथ हेल्पलाइन नंबर 9479191234 की जानकारी दी सुरक्षित ड्राइविंग के लिए 10 नियमों का पालन करने को कहा जिसमें हम सब दुर्घटनाओं को कम कर सके।

प्राचार्य डॉक्टर संध्या गुप्ता जी ने कहा कि शिक्षा, प्रशिक्षण और प्रचार अभियानों के माध्यम से लोगों में सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी और जागरूक करना चाहिए।यातायात के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एंटी रैगिंग के प्रभारी डॉ कविता सिलवाल, डॉ राजेश अग्रवाल, डॉ वंदना अग्रवाल डॉ सिमरन आर वर्मा,डॉ देव श्री वर्मा, प्रीति साहू, अंशिका दुबे,डॉ टीनू दुबे, आराधना सिंह डॉ ज्योति अग्रवाल,तृप्ति द्विवेदी मान्य शर्मा, डॉ अनुराधा गुप्ता समस्त प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

CG NEWS : महिला कांग्रेस प्रत्याशी ने लौटाई टिकट, पार्टी से दिया भी इस्तीफा

CG NEWS : महिला कांग्रेस प्रत्याशी ने लौटाई टिकट, पार्टी से दिया भी इस्तीफा

 पेंड्रा : नगरीय निकाय चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। दरअसल टिकट निकाय चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद से पार्टी नेताओं का इस्तीफा देने का दौर लगातार जारी है। अब प्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी छोड़ दिया है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि पेंड्रा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 लिए कांग्रेस ने जिसे चुनावी मैदान में उतारा था, उसने टिकट वापस करके पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने प्रेमवती कोल को पेंड्रा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 से चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन प्रेमवती कोल ने अपनी टिकट वापस करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन को लेकर पार्टी नेताओं में असंतोष का माहौल है। बता दें कि पेंड्रा नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने पंकज तिवारी पर भरोसा जताया है।

बता दें कि कल भी टिकट वितरण से नाराज होकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर पटेल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर बोदरी नगर पालिका के लिए अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के साथ ही बवाल शुरू हो गया। टिकट वितरण से नाराज 13 कांग्रेसी पार्षदों ने एक साथ इस्तीफे की पेशकश की है। कांग्रेस बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विमला सुनील साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। विमला सुनील साहू को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेसी पार्षद नाराज हो गए और पीसीसी चीफ दीपक बैज को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।

 
CG : घर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, खुदकुशी या मर्डर? जांच में जुटी पुलिस

CG : घर में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, खुदकुशी या मर्डर? जांच में जुटी पुलिस

 बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नर्राटोला गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि उसके घर के कमरे में युवती की लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन दाखिल किया, कहा अर्धनारीश्वर के रूप में शहर के लिए काम करेंगी

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन दाखिल किया, कहा अर्धनारीश्वर के रूप में शहर के लिए काम करेंगी

 रायपुर:  छत्तीसगढ़ में रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने आज नामांकन दाखिल किया। उनके समर्थन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्ट्रेट में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने नामांकन दाखिल करने के बाद  कहा कि शहर की पहचान चाकूपुर की बन गई है इसे बदलना है। ग्रीन सिटी के रुप में शहर को डेवलप करने का प्रयास होगा, अर्धनारीश्वर के रूप में मैं और मेरे पति साथ काम करेंगे। उनका अनुभव और मेरी ऊर्जा से शहर के लिए काम करेंगे। वहीं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि रायपुर की जनता अब असली डबल इंजन देखेगी। दीप्ति जितेंगी तो रायपुर को दो महापौर मिलेंगे,  महापौर के रुप में दीप्ति सेवा करेंगी, मैं भी उनके साथ काम करूंगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने कहा कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे के नामांकन में शामिल होने आया हूं। कांग्रेस में टिकट विवाद पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह तो प्रक्रिया है कुछ लोग नाराज तो होंगे, लेकिन उनको समझाया बुझाया जाएगा मना लिया जाएगा। हाथ जोड़ेंगे मनाएंगे, सीजी में विधानसभा में 90 सीट है जबकि नगर निगम रायपुर में अकेला 70 सीट है। इसमें सभी को खुश नहीं किया जा सकता।

CG – पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..!

CG – पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..!

 बिलासपुर। जिले के कतिया पारा से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के चलते विजय कश्यप ने मूंगा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय फूल व्यवसाय से जुड़े थे और उनकी शादी 18 फरवरी को तय थी। कर्ज़ और लोन की समस्या ने उन्हें इस घातक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और फरार आरोपी पुष्पेंद्र देवांगन की तलाश जारी है।

कतिया पारा के विजय कश्यप उर्फ दीनू ने ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विजय ने एक निजी लोन ऐप से पैसा लिया था, जिसे उन्होंने पुष्पेंद्र देवांगन को दिया था, जो पिछले दो महीने से फरार हैं। विजय पर बढ़ते कर्ज़ और ₹1100 प्रतिदिन की ईएमआई का दबाव था। इसी मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है।

CG - सड़क घोटाला मामले में PWD का बड़ा एक्शन,इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

CG - सड़क घोटाला मामले में PWD का बड़ा एक्शन,इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

 रायपुर :- पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर द्वारा निर्माणाधीन गंगालूर-मिरतुर सड़क में भ्रष्टाचार को लेकर PWD ने बड़ा एक्शन लिया है. PWD के कार्यपालन अभियंता ने एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर गंगालूर थाने में दर्ज कराई गई है. 

जीएस कोडोपी समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज

एफआईआर के मुताबिक, विभाग के पूर्व EE बीआर ध्रुव, SDO आर के सिन्हा और इंजीनियर जीएस कोडोपी पर धारा 3(5), 316(5), 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. 

इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद इंजीनियर कोडोपी ने अग्रिम जमानत के लिए दंतेवाड़ा कोर्ट में याचिका लगाई है. जिसपर 29 जनवरी को सुनवाई होगी

CG – बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने 7 से अधिक वार्डो से दाखिल किया नामांकन…

CG – बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने 7 से अधिक वार्डो से दाखिल किया नामांकन…

 बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने 7 से अधिक वार्डो से दाखिल किया नामांकन

मुक्ति मोर्चा प्रमुख संयोजक ने जताया विश्वास कहा प्रदर्शन के साथ अपने चुने हुए सभी वार्ड के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे

जगदलपुर। घोषित नगरी चुनाव को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के 7 से अधिक वार्ड मे मोर्चा के समर्पित प्रत्याशिय सदस्यों ने आज निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद सहित मोर्चासदस्य व समर्थक उपस्थित थे ।मोर्चा आज उत्साह और विश्वासके साथ समर्थकों व सदस्यों के साथ जनता दरबार से निकल रैली के शक्ल में नामांकन दाखिल करने पहुंचे।

मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत ने कहा कि मोर्चा शुरू से ही बस्तर के सर्वांगीण विकास का संकल्प ले कार्य करते रही है अब जब जगदलपुर में जनता के लिए कुछ करने का अबसर मिल रहा है तो अपना दायित्व निभाने आगे आएं हैं उन्होंने कहा कि शहर में मौजूद जन मुद्दों को लेकर योग्य दूसरे निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ मिलकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिन वार्डों से मोर्चा ने अपने प्रत्याशियों को खड़ा किया है बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करेंगे। नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के वार्ड वार्ड एवं नाम निम्न अनुसार है!

(1) मदन मोहन मालवीय वार्ड – मेहताब सिंह
(2) संतोषी वार्ड- प्रदीप सूर्या
(3) मदर टेरेसा वार्ड – संतोष सिंह
(4) महेंद्र कर्मा वार्ड – प्रिया यादव
(5) चंद्रशेखर शेखर वार्ड – खेत्रो मोहन
(6) अंबेडकर वार्ड – शैलेंद्र भारती
(7) संजय गांधी वार्ड- जोत्स्ना कुमार

Breaking : आरक्षक ने खुद की खुदखुशी, पुलिस और निर्वाचन शाखा में मचा हड़कंप

Breaking : आरक्षक ने खुद की खुदखुशी, पुलिस और निर्वाचन शाखा में मचा हड़कंप

 धमतरी : निर्वाचन शाखा के स्ट्रांग रूम में तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारली। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक सालिक राम पात्रे गार्ड रूम में तैनात था। सूचना मिलते ही कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वही आत्महत्या की खबर से पुलिस और निर्वाचन शाखा में हड़कंप मच गया।

नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री साय से आशीर्वाद लेने पहुंची महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे

नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री साय से आशीर्वाद लेने पहुंची महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे

 रायपुर : बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नगर निगम के मेयर पद के लिये मीनल चौबे को चुनावी रण में उतारा है। वहीं आज नामांकन के आखिरी दिन कुछ देर में शक्ति प्रदर्शन के साथ मीनल चौबे नामांकन दाखिल करेंगी।नामांकन भरने से पहले मीनल चौबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत,पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी मौजूद रहे।

CG : डिप्टी सीएम महापौर प्रत्याशी के साथ पहुंचे कलेक्टर, नामांकन प्रक्रिया में हुए शामिल

CG : डिप्टी सीएम महापौर प्रत्याशी के साथ पहुंचे कलेक्टर, नामांकन प्रक्रिया में हुए शामिल

 दुर्ग: डिप्टी सीएम विजय शर्मा महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार के साथ दुर्ग कलेक्टर पहुंचे। जहां नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, विधायक गजेंद्र यादव व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया गया है। पूरे 10 निकाय हम जीत रहे, जो वादा किया वो निभाया, एक साल में जो विकाश हुआ उस आधार पर जनता के बीच जाएंगे।

 
CG ACCIDENT : सगाई कार्यक्रम से लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

CG ACCIDENT : सगाई कार्यक्रम से लौट रहे तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, एक युवक की मौत, दो की हालत नाजुक

 कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र की राजकंमा गांव में वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों में एक की घटना स्थल पर मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

 
CG : कांग्रेस और भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

CG : कांग्रेस और भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

 तिल्दा नेवरा: नगरीय निकाय के चुनाव में भाजपा ने नगर में भव्य रैली निकालते हुए अपने अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी चन्द्रकला वर्मा सहित 22 वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन फार्म रैली की शुरुआत नगर के प्रमुख दीनदयाल उपाध्याय चौक से हुई। केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा महामंत्री अनिल अग्रवाल की उपस्थिति में गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लहराते और नारे लगाते हुए निकले। रैली में हर उम्र के लोगों की उपस्थिति ने भाजपा की जनसमर्थन शक्ति को दर्शाया। रैली के दौरान मोदी सरकार जिंदाबाद, भाजपा है तो विश्वास है, जैसे नारों से नगर का वातावरण गूंज उठा। वही कांग्रेस से अध्यक्ष प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण वर्मा और 22 वार्ड के पार्षद कांग्रेस भवन से शैलेश नितिन त्रिवेदी ,राम गिड़लानी की अगुवाई में विशाल रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों ने एसडीएम कार्यालय तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस की इस नामांकन रैली ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब उत्साह देखने को मिला। अब देखना यह होगा कि यह शक्ति प्रदर्शन कांग्रेस के पक्ष में कितना असर डालता है।

 
कांग्रेस के मुद्दे और प्रत्याशी मजबूत हम स्थानीय चुनाव में जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे - दीपक बैज

कांग्रेस के मुद्दे और प्रत्याशी मजबूत हम स्थानीय चुनाव में जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे - दीपक बैज

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे और प्रत्याशी दोनों मजबूत है हम स्थानीय चुनाव में जीत का रिकार्ड दोहरायेंगे। कांग्रेस इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक पंचायत एवं निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आयेंगे। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ वातारण है। लोग प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था, रोज हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण सरकार से निराश है, भाजपा की साय सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनता को निराश किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, एक साल में उसको पूरा नहीं किया है। न 500 रू. सिलेंडर देने का वादा पूरा किया और न ही 18 लाख आवास देने का वादा पूरा किया। भाजपा राज में बिजली के दाम बढ़ गये है। कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली के दामों में 50 प्रतिशत छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।

सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश है, जनता भाजपा के खिलाफ निकाय चुनावों में मतदान करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह स्थानीय निकाय चुनाव भाजपा सरकार की नाकमी और वादाखिलाफी पर लड़ा जायेगा। पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार के अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। जनता की नाराजगी इन चुनावों में भाजपा की हार का कारण बनेगी।

ब्रेकिंग : धान के बोनस को लेकर उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान,जानिए किसानों को कब मिलेगा धान बोनस…

ब्रेकिंग : धान के बोनस को लेकर उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान,जानिए किसानों को कब मिलेगा धान बोनस…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए घोषणा की कि आगामी फरवरी के पहले पखवाड़े में किसानों को धान बोनस का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने किसानों को उनकी उपज के भुगतान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करने का निर्णय लिया है। इस घोषणा से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। डिप्टी CM बोले- 15 फरवरी तक खातों में आएगी रकम |

विष्णु देव सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लिया है कि फरवरी के पहले पखवाड़े के भीतर सभी किसानों को उनकी उपज के भुगतान की अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान हो जाएगा। ये बात कही हैं प्रदेश के डिप्टी CM विजय शर्मा ने। ऐसा हुआ तो चुनाव के बीच भाजपा सरकार करोड़ों रुपये किसानों को जारी करेगी

चूंकि, ये फैसला आचार संहिता लागू होने से पहले हो चुका है कि तो स्वीकृत राशि किसानों को देने में सरकार को कोई अड़चन नहीं आएगी। दरअसल, 3100 रुपये में धान खरीदने के वादे के मुताबिक सरकार ने 2300 में धान खरीदी की बची हुई राशि अब किसानों को जारी की जाएगी।

भाजपा की आगामी चुनावों में जीत का दावा –

विजय शर्मा ने आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि “हमारे कार्य ही हमारी जीत के दावे का आधार हैं।” शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के बारे में भी बात की और बताया कि अब तक 18 लाख प्रधानमंत्री आवास पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं, और अब हितग्राहियों के मकान बन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ही गरीबों को आवास देने का कार्य कर सकती है, और पार्टी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जनजातीय क्षेत्रों के लिए 51% सड़कें छत्तीसगढ़ को दी हैं।

पिता को दफनाने की इजाजत मांगने बेटे को जाना पड़ा अदालत, जजों ने निकाला ये समाधान, छत्तीसगढ़ से जुड़ा है पूरा मामला….

पिता को दफनाने की इजाजत मांगने बेटे को जाना पड़ा अदालत, जजों ने निकाला ये समाधान, छत्तीसगढ़ से जुड़ा है पूरा मामला….

 बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटा अपने पिता के अंतिम संस्कार की इजाजत मांगने सरकारी दफ्तरों से लेकर अदालत के चक्कर काट रहा है। दरअसल बस्तर जिले के रहने वाले रमेश बघेल के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका शव पिछले 15 दिनों से मॉर्चरी में रखा हुआ है। घर, जमीन और गांव होने के बाद बेटा अपने पिता का अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहा है। रमेश का आरोप है कि ईसाई होने के कारण उनके पैतृक गांव के ग्रामीणों ने पिता का अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं दी। आपको बता दें अब तक रमेश स्थानीय प्रशासन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुका है। इधर, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि, ‘हमें बहुत दुख है कि एक शख्स को अपने पिता को दफनाने की अनुमति मांगने के लिए कोर्ट आना पड़ा।’

रमेश के पिता की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए गांव में बॉडी दफनाने की योजना बनाई थी, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इसका हिंसक विरोध किया था।

बताया जा रहा है कि रमेश के पिता की बॉडी 7 जनवरी से अब तक मर्चरी में ही है। दरअसल, छिंदवाड़ा गांव में ईसाई और बाकी लोगों के कब्रिस्तान को स्थानीय लोगों को अलग कर दिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यह कहते हुए राहत देने से इनकार कर दिया था कि गांव में ईसाइयों के लिए कोई अलग कब्रिस्तान नहीं है। गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर कब्रिस्तान है।

मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा,’भाईचारा बढ़ाना सभी नागरिकों का दायित्व है। हम छत्तीसगढ़ सरकार को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश देते हैं। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाना बेहतर होगा, इसलिए बेहतर होगा कि शव को करकापाल गांव में ईसाइयों के लिए निर्धारित जगह पर दफनाया जाए।

CG NEWS : कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, 18 फरवरी को होनी थी शादी

CG NEWS : कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, 18 फरवरी को होनी थी शादी

 बिलासपर : जिले के कतिया पारा में आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के चलते विजय कश्यप ने मूंगा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय फूल व्यवसाय से जुड़े थे और उनकी शादी 18 फरवरी को तय थी। कर्ज़ और लोन की समस्या ने उन्हें इस घातक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और फरार आरोपी पुष्पेंद्र देवांगन की तलाश जारी है।

कतिया पारा के विजय कश्यप उर्फ दीनू ने ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विजय ने एक निजी लोन ऐप से पैसा लिया था, जिसे उन्होंने पुष्पेंद्र देवांगन को दिया था, जो पिछले दो महीने से फरार हैं। विजय पर बढ़ते कर्ज़ और ₹1100 प्रतिदिन की ईएमआई का दबाव था। इसी मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है।

CG New Flight Service : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी,रायपुर से यहां के लिए नई उड़ान सेवा होगी शुरू,जाने डिटेल…

CG New Flight Service : हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी,रायपुर से यहां के लिए नई उड़ान सेवा होगी शुरू,जाने डिटेल…

 रायपुर. छत्तीसगढ़वासियों को 2 फरवरी से झारसुगड़ा के लिए फ्लाइट मिलेगी. विमानन कंपनी स्टार एयर ने नई उड़ान की तैयारियां कर ली हैं. स्टार एयर ने दो दिसम्बर को अपने फेसबुक पोस्ट में रायपुर उड़ान शुरू करने की घोषणा की थी. कंपनी की ऑपरेशन और कॉमर्शियल टीम ने बीएसएस एयरपोर्ट झारसुगड़ा एवं स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर का दौरा कर यहां उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली थी.

इसके बाद कंपनी ने डीजीसीए से नए गंतव्यों के एप्रूवल मिलने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी हैदराबाद को झारसुगड़ा से जोड़ने के साथ ही झारसुगड़ा को रायपुर से जोड़ने के लिए उड़ान का संचालन करेगी. भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत संजय घोडावत समूह की एविएशन शाखा स्टार एयर की नजर देश के टियर टू और टियर श्री शहरों पर है.
(Raipur-Jharsuguda Flight)

शुरुआती फेयर 1299 रुपए

स्टार एयर ने झारसुगड़ा-रायपुर तथा रायपुर से झारसुगड़ा की विशेष ऑफर के साथ शुरुआती टिकटें 1299 रुपए में उपलब्ध कराई हैं. प्रारंभ में यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और रविवार को संचालित की जाएगी. प्रस्तावित शेड्यूल के तहत स्टार एयर की फ्लाइट झारसुगड़ा से 18.35 बजे रवाना होकर रायपुर 19.25 बजे, रायपुर से 19.55 बजे उड़ान भर कर झारसुगड़ा 20.45 बजे पहुंचेगी. कंपनी इस सेक्टर में 76 सीटर विमान का संचालन करेगी.

Breaking : साय कैबिनेट की आज बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगे चर्चा

Breaking : साय कैबिनेट की आज बैठक, कई महत्वपूर्ण विषयों पर करेंगे चर्चा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में रहेंगे। वह सुबह 11 बजे अपने निवास से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे। नवा रायपुर में विभागीय बैठक में शामिल होंगे। वही नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में कई विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।