नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
IPS Promotion: 5 अधिकारी बने IG और 7 DIG, किसे मिला सलेक्शन ग्रिड, देखिए पूरी लिस्ट…

IPS Promotion: 5 अधिकारी बने IG और 7 DIG, किसे मिला सलेक्शन ग्रिड, देखिए पूरी लिस्ट…

 रायपुर। DPC के बाद राज्य के IPS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। अपने 18 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर 2007 बैच के 5 IPS अफसरों की IG रैंक पर पदोन्नति हुई है। इनमें CBI में डेपुटेशन पर पदस्थ जितेंद्र सिंह मीणा को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। वहीं, 2011 बैच के 7 अधिकारियों को DIG रैंक पर और 2012 बैच के 8 IPS अफसरों को SSP रैंक पर प्रमोशन दिया गया है। देखें पूरी सूची…

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा आवास, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 3 लाख से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा आवास, केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए कर रही है काम : शिवराज सिंह चौहानछत्तीसगढ़ में लाखों गरीबों के चेहरों पर संतोष और खुशी का भाव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम

रायपुर : केन्द्रीय कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में विष्णु देव साय की डबल इंजन सरकार प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। वे आज दुर्ग जिले के नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पैर पखार कर उनका अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 3 हजार 384 नए आवासों की घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों को आवास का वादा किया था, जो आज साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में गरीबों को पक्के घर देने के इस ऐतिहासिक प्रयास के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 47 हजार मकान पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को और अधिक समावेशी बनाने के लिए नई पात्रता मानदंड निर्धारित किया गया है, जिनमें अब अधिकतम आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी अब इस योजना के तहत पात्र होंगे। हितग्राही अब स्वयं भी अपने आवास हेतु आवेदन और सर्वेक्षण कर सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेती-किसानी को बढ़ावा देने की दिशा में अद्भूत काम हो रहे हैं। फसलों का उत्पादन बढ़ाने, खेती की लागत कम करने और फसल विविधिकरण पर जोर दिया जा रहा है। धान की नई-नई किस्में भी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई जान आ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने करोड़ों आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की थी। छत्तीसगढ़ में सुशासन की सरकार आई। डबल इंजन की सरकार बनी। हमने शपथ लेने के अगले ही दिन कैबिनेट की बैठक की और 18 लाख आवास स्वीकृत कर दिये। आज इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के लाखों हितग्राहियों के चेहरे में संतोष नजर आता है। उन्होंने जो मकान का सपना देखा था, वो अब  पूरा हो रहा है

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने अपनी सरकार का एक साल पूरा कर लिया है और जनता के समक्ष एक साल का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया है। हमारी परीक्षा की घड़ी शपथ ग्रहण के बाद ही शुरू हुई थी और सबसे पहला वायदा कैबिनेट की बैठक में हमने पूरा कर दिया। इससे हम लोग आश्वस्त हो गये और एक साल के भीतर ही मोदी जी की गारंटी के सभी प्रमुख वायदे हमने पूरे कर दिये हैं। शपथ के दो सप्ताह के भीतर हमने श्रद्धेय अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर 13 लाख किसान  भाइयों को 2 साल के बकाया धान की बोनस राशि अंतरित की। हमने वायदे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदा। हमने पिछली बार 145 लाख मीट्रिक टन रिकार्ड धान की खरीदी  की । पिछली बार किसानों के खाते में हमने कुल 49 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। यह छत्तीसगढ़ के कृषि इतिहास में एक रिकार्ड की तरह दर्ज हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार इस बात की मानिटरिंग कर रहे हैं कि तेजी से पीएम आवासों पर काम हो सके। गृह पोर्टल के माध्यम से जीआईएस मैपिंग और सटीक योजना तैयार की जा रही है। हमने पीएम आवास के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति का जिम्मा लखपति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत स्वसहायता समूहों को सौंपा है। इससे महिला सशक्तिकरण में भी बड़ी मदद मिल रही है, इस काम में आवास मित्र प्रभावी रूप से हितग्राहियों की मदद कर रहे हैं जिसके चलते आवास निर्माण समय पर पूरा हो रहा है। हितग्राहियों को कम लागत पर निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने हमने छूट कूपन की व्यवस्था की है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए टोलफ्री नंबर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पित माओवादियों तथा नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए 15 हजार आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए लाई गई पीएम जनमन योजना का क्रियान्वयन भी प्रदेश में तेजी से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए 8 लाख 47 हजार नए मकानों की मंजूरी देकर प्रदेश के आवासहीन लोगों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सामंजस्य से प्रदेश में आवास और सड़क निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत 32 हजार आवासों की स्वीकृति दी गई है और राज्य के हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2449 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं के तहत छत्तीसगढ़ में ग्रामीण संपर्क को मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि और स्वच्छता किट वितरित की गई। ड्रोन दीदियों और लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक सर्वश्री किरण देव सिंह, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, रिकेश सेन, ईश्वर साहू, दीपेश साहू और भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री साय ने आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन

मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री साय ने आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन

 रायपुर : केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।

 
निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में किए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते OBC आरक्षण ख़त्म: दीपक बैज

निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों में किए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते OBC आरक्षण ख़त्म: दीपक बैज

 CG Politics : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी राजीव भवन में प्रेस वार्ता करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने ओबीसी आरक्षण पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा स्थानीय निकाय चुनाव में आरक्षण प्रावधानों किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के चलते अधिकांश जिला और जनपद पंचायतों में ओबीसी आरक्षण खत्म हो गया है।

प्रदेश के 16 जिला पंचायत और 85 जनपदों में जहां पहले 25 प्रतिशत सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हुआ करती थी, अब अनुसूचित क्षेत्रों में ओबीसी आरक्षण लगभग खत्म हो गया है। पूर्व में ओबीसी के लिए आरक्षित ये सभी सीटें अब सामान्य घोषित हो चुकी है। साय सरकार के द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के नियमों में किए गए दुर्भावना पूर्वक संशोधन के बाद अनुसूचित जिले और ब्लॉकों में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य और पंचों का जो भी पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था, वह अब सामान्य सीटे घोषित हो गई है।

BREAKING : आईएस सुबोध कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CSPTCL का मिला अतिरिक्त प्रभार, IAS रोहित यादव हुए मुक्त

BREAKING : आईएस सुबोध कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CSPTCL का मिला अतिरिक्त प्रभार, IAS रोहित यादव हुए मुक्त

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव IAS आईएस सुबोध कुमार सिंह राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. वहीँ IAS रोहित यादव प्रभार मुक्त हुए है. 

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा, संभागीय चयन समिति और चुनाव प्रभारियों की भी लिस्ट की जारी, देखें पूरी सूची

BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव के लिए BJP ने की प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा, संभागीय चयन समिति और चुनाव प्रभारियों की भी लिस्ट की जारी, देखें पूरी सूची

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश स्तरीय टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश भाजपा ने उक्त टीम बनाई है। टीम में संयोजक सहित 10 सदस्य शामिल किए गए हैं। प्रदेश स्तरीय टीम के भूपेंद्र सवन्नी संयोजक बनाए गए हैं।

इसके साथ ही टीम में संजय श्रीवास्तव, जगदीश रामू रोहरा, रामजी भारती, महेश गागड़ा, अनुराग सिंह देव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, छगनलाल मूंदड़ा, दीपक महस्के, अमित चिमनानी सदस्य होंगे

 

BREAKING : रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स दवाइयां बरामद

BREAKING : रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, 11 मेडिकल स्टोर्स में नारकोटिक्स दवाइयां बरामद

 रायपुर : राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा एएसपी क्राइम रायपुर एवं सहायक औषधि नियंत्रक रायपुर के नेतृत्व में रायपुर जिला के अलग अलग स्थानों पर संचालित विभिन्न 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों तथा रायपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जाँच कार्यवाही किया गया है। जाँच कार्यवाही नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने हेतु किया गया। जाँच कार्यवाही में कुल 12 औषधि निरीक्षक तथा पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की 14 सदस्य अर्थात दोनो विभाग से कुल 26 अधिकारीगण शामिल रहे। जाँच कार्यवाही के लिए कुल 12 टीम गठित की गयी थी।

कार्यवाही में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों – 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गयी है । इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गयी है जिन्हे नोटिस देकर स्पष्टीकरण माँगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व में इसी प्रकार 02 दिसम्बर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।

राज्य के समस्त जिलों के मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाओं के अवैध व्यापार पर नियंत्रण हेतु आगामी समय में इसी प्रकार से ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चरणबद्ध तरीको से कार्यवाही की जावेगी।

BREAKING : IAS श्याम लाल धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी

BREAKING : IAS श्याम लाल धावड़े को मिला आबकारी आयुक्त का प्रभार, आदेश जारी

 रायपुर : राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक आईएएस श्याम लाल धावड़े को आबकारी आयुक्त की अतिरिक्त प्रभार सौपा  है। बता दें आबकारी आयुक्त आर शंगीता मिड 6 जनवरी से 31 जनवरी तक यानी 25 दिनों के लिए मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के चलते राज्य से बाहर है। वहीं आर शंगीता की प्रशिक्षण अवधि में धावड़े यह अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में

छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में

रायपुर। छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज का 49वां वार्षिक अधिवेशन 12 जनवरी को भिलाई में आयोजित होगा।
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि रायपुर के पूर्व में स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 1927 एकड़ भूमि, तेलीबांधा तालाब, तेलीबांधा बस्ती, समाज के दानवीर दो कल्याण सिंह के दान से निर्मित डी के एस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, पूर्व में टीवी अस्पताल जिसमें वर्तमान में एम्स निर्मित है यह छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के दान से निर्मित हुआ है। इसके अलावा सैकड़ो मठ मंदिर धर्मशालाएं छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज ने दान की है जिसकी कई जमीनों का वर्तमान में अवैध लोगों द्वारा क्रय विक्रय किया जा रहा है इन सबको रोकने हेतु दान संरक्षण समिति अधिवेशन में बनाई जाएगी जो सभी कानूनी पहलुओं को समझते हुए समाज के संपूर्ण दान का व्यवस्थापन करेगी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के वार्षिक अधिवेशन में उपस्थित 4000 दाऊ अग्रवालों के बीच 60 वर्ष से अधिक वर्ष के मध्यम वर्ग की सभी समाज के परिवार के लोगों के लिए सो कमरों का वानप्रस्थ आश्रम निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दाऊ अनुराग अग्रवाल व संरक्षक दाऊ डॉक्टर रघुनाथ प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज इस बात के लिए अपने समाज के लोगों को प्रेरित करेगा कि समाज के संपन्न हुआ जो भव्यता से विवाह कार्य करते हैं अपने खर्च के कुछ अंश से अपने परिवारिक विवाह के दिन कम से कम पांच गरीब जरूरतमंद कन्याओं का ब्याह करवाये। इस हेतु वार्षिक अधिवेशन में सर्व सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी के अग्रवाल रायपुर व विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रताप नारायण अग्रवाल जगदलपुर व डॉक्टर जुगल किशोर अग्रवाल कोरबा को बनाया गया है।
दाऊ अग्रवाल समाज के वार्षिक अधिवेशन में शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवा, समाज सेवा, उद्योग खेल राजनीति आविष्कार महिला उत्थान इत्यादि क्षेत्रों में 15 अग्र अलंकरण प्रदान किए जाएंगे।
अग्रवाल समाज के पदाधिकारी ने अधिवेशन के बारे में आगे बताते हुए कहा अधिवेशन के आकर्षण में 101 लड्डू गोपाल की महापूजन वी 56 भोग सहित महा आरती कभी आयोजन किया गया है 

महतारी वंदन योजना : फिर से होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए कब

महतारी वंदन योजना : फिर से होंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए कब

 रायपुर। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा बयान सामने आया है, बयान को देखते कहा जा रहा है कि जिन महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा उन्हें निकाय चुनाव के बाद फ़िर से मौका मिलेगा। उनके रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल फिर से खुलेगा।38 हज़ार महिलाओं के खाते में त्रुटिवश पैसे नहीं जा रहे, उन्हें दूर किया जा रहा है। साथ ही अपात्र लाभार्थियों की स्क्रूटिनी की जा रही है।

योजना के बारे जानिए

प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना हुआ जरूरी, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इन कर्मचारियों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना हुआ जरूरी, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश…

 रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों और गंभीर चोटों के मामलों पर चिंता जताते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कर्मियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में पत्र में यह उल्लेख किया है कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण कई शासकीय कर्मियों की जान गई है या वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने मोटरयान (संशोधन) अधिनियम, 2019 का हवाला देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि ये निर्देश सभी शासकीय कर्मियों तक प्रभावी रूप से पहुंचें और इनका पालन हो। यह कदम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और शासकीय कर्मियों के जीवन की रक्षा के लिए उठाया गया है।

CG NEWS : शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS : शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर: जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म किया।पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी पप्पू निषाद ने इंस्टाग्राम के जरिए लगभग छह महीने पहले दोस्ती की थी और 2 जनवरी 2025 को उसे शादी का वादा करके अपने मौसी के घर बुलाया। वहां आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया और मस्तुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी का पता लगा कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,,।

CG – युवक ने की आत्महत्या : फांसी लगाने से पहले युवक ने कही ये बात… सुनकर दहल जाएगा दिल…जांच में जुटी पुलिस….

CG – युवक ने की आत्महत्या : फांसी लगाने से पहले युवक ने कही ये बात… सुनकर दहल जाएगा दिल…जांच में जुटी पुलिस….

 रायपुर। राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिनमें पति अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गया। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें अपनी पत्नी व ससुराल वालों पर टाॅर्चर करने का आरोप लगाया है। मृतक वीडियो में कह रहा है कि ”मम्मी पापा मुझे माफ कर दो। मैं अपनी पत्नी , साली , सास-ससुर और साले से बहुत परेशान हूं। मेरी पत्नी किसी दूसरे के साथ फंसी थी। इस बात को जब मैं बोलता था तो यह लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते थे। मेरे बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे।

मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। थाना प्रभारी साहब से अनुरोध है कि मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए। उसके नाना नानी को मत दिया जाए उनके जीवन को खतरा है। उनके भविष्य को खतरा है। यह लोग मुझे बहुत डराएं और धमकाएं हैं। मेरी पत्नी, साली, सास ससुर और साले आशीष को बिल्कुल मत छोड़ना। इन सभी ने मुझे बहुत टॉर्चर किया। बहुत टॉर्चर किया।”

दरअसल, मृतक उदय राज मिश्रा पिता नवनीत मिश्रा 38 वर्ष मध्यप्रदेश के मउगंज जिला का रहने वाला था। वर्तमान में गुढ़ियारी के दीक्षा नगर में रहता था। पत्नी के साथ मृतक का आये दिन विवाद होता रहता था। पत्नी गुडिया मिश्रा पति से विवाद के बाद 3 जनवरी को अपने दो बच्चे के साथ घर से बिना बताये कही चली गई। पति उदय राज ने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसी बीच उसने अपनी पत्नी को काॅल कर घर वापस आने को कहा, लेकिन पत्नी द्वारा मना कर दिया गया। इस बात से नाराज उदय राज ने एक वीडियो बनाया और पत्नी व ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुये खुदकुशी कर लिया।

Sai Cabinet : आचार संहिता से पहले होगा साय कैबिनेट का विस्तार!यें विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ…

Sai Cabinet : आचार संहिता से पहले होगा साय कैबिनेट का विस्तार!यें विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ…

 Sai Cabinet expansion :- कहा जा रहा है कि साय कैबिनेट का विस्तार निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले हो सकता है। इस दौरान राजभवन में दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

 छत्तीसगढ़ में एक बार फिर साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा है, कहा जा रहा है कि साय कैबिनेट का विस्तार निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले हो सकता है। इस दौरान राजभवन में दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालाकि आधिकारिक रूप से इस मामले में भाजपा के पदाधिकारी या किसी सरकार के जिम्मेदार लोगों का बयान नहीं है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

दरअसल, पिछले लगभग एक महीने से साय मंत्रिमंडल के दो रिक्त पदों के लिए मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा चल रही है । साय मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल को लेकर पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मंत्रियों और वरिष्ठ विधायकों से चर्चा भी हुई है ।

मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल के बाद जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है उनमें प्रमुख रूप से अमर अग्रवाल, किरण सिंहदेव, धरम लाल कौशिक, गजेंद्र यादव, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, रेणुका सिंह, गोमती साय के नाम सामने आए हैं। हालाकि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इसको लेकर बोलने से बच रहे हैं । मंत्रिमंडल पद के प्रमुख दावेदारों में से एक और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का कहना है कि ये विषय मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष का है, वो ही तय करेंगे कि क्या करना है ।

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर: दो मोटरसाइकिल की आमने- सामने टक्कर से दो लड़कों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक घायल

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार का कहर: दो मोटरसाइकिल की आमने- सामने टक्कर से दो लड़कों की मौके पर दर्दनाक मौत, एक घायल

 मांढर:- विधानसभा इलाके सड़कों पर तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है । विधानसभा से सिलयारी तक बनी पीडब्ल्यूडी चमचमाती सड़क पर बेलगाम वाहनों के वजह से सड़क ख़ून से लाल हो रही है। ऐसा ही मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर 1 बजे बरबंदा और नेऊरडीह देखने को मिला जहां दो मोटरसाइकिल कि आमने-सामने जोरदार से भिड़ंत हो गई । इस दुर्घटना में छपोरा निवासी योगेश कुमार बंजारे दूसरा गिरौद निवासी ललित वर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । बताया जा रहा है कि योगेश कुमार बंजारे स्प्लेंडर प्लस में सवार होकर मांढर कॉलोनी से बरबंदा के तरफ जा रहा था । जबकि ललित वर्मा ओला कंपनी इलेक्ट्रॉनिक बाइक सीजी 04 पीई 9390 में अपने एक अन्य दोस्त के साथ बरबंदा से टेकारी गिरौद कि ओर आ रहा था इसी दौरान बरबंदा के पास दोनों बाइक कि आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। दोनों बाइक चालक को सर पर गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई जबकि ओला बाइक में पीछे बैठे एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराए गए हैं । जानकारी मिली है कि दोनों मृतक नाबालिक है । विधानसभा पुलिस का कहना है कि पंडरी जिला अस्पताल में दोनों युवाओं शव रखा गया है । शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद परिवार जनों को शव को सौंप दिया जाएगा ।

@ आधे मोड सड़क में अक्सर होते हैं हादसे स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं ग्रामीण :- शाम ढलने के बाद विधानसभा से सिलयारी के तरफ जा रहे तो सावधान हो जाइए इन सड़कों में घनघोर अंधेरा छाया रहता है । स्पीड बेकार नहीं होने के चलते मोटरसाइकिल कार ट्रक की स्पीड काफी अधिक रफ्तार रहती है । जगह-जगह आधे मोड़ के अलावा एक तरफ से जाने वालों को दूसरी तरफ से आ रहा वाहन नजर नहीं आता। जैसे ग्राम भुरकोनी, कोलंबिया कॉलेज , मांढर कॉलोनी शिव मंदिर पास, योगेंद्रनगर मांढर , नेऊरडीह बरबंदा,टोर पथरी बोहरही मोड पर आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है । ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी शिकायत कर आधे मोड पर स्पीड ब्रेकर तथा मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगवाने की मांग कर रहे हैं । लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

CG NEWS: कांग्रेस ने नगर निगम और पालिकाओं के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

CG NEWS: कांग्रेस ने नगर निगम और पालिकाओं के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

 रायपुर: - कांग्रेस ने आज सभी नगर निगम और पालिका परिषदों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है.

 

 

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल,पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल,पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी

 रायपुर :-  केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान दुर्ग के नगपुरा में आज सुबह 11 बजे से आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि  चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे।

इस दौरान रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री का वितरण, उत्कृष्ट काम करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं को पुरुस्कृत, व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि, स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूह का सम्मान एवं स्वच्छता किट का वितरण, समूहों को बैंक लिंकेज एवं डेमो चेक वितरण, ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण, लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र और स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख वितरण किया जाएगा।

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 4 जिलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, NDPS मामलों की होगी सुनवाई, राज्‍य सरकार ने जारी की अधिसूचना….

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन 4 जिलों में खुलेंगे स्पेशल कोर्ट, NDPS मामलों की होगी सुनवाई, राज्‍य सरकार ने जारी की अधिसूचना….

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ को चार और कोर्ट मिलने वाले हैं। हाईकोर्ट बिलासपुर की अनुशंसा पर राज्‍य सरकार ने प्रदेश में चार एनडीपीएस कोर्ट खोलने की अनुमति दे दी है। दक्षिण बस्तर समेत 4 जिलों में NDPS कोर्ट खुलेंगे।

जारी अधिसूचना के मुताबिक दक्षिण बस्तर समेत 4 जिलों में एनडीपीएस कोर्ट की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। हाईकोर्ट ने इसे लेकर एनडीपीएस कोर्ट खोलने की अनुसंशा की थी। अनुशंसा पर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी की है। दक्षिण बस्तर, रायगढ़, धमतरी और सूरजपुर में ये कोर्ट खुलेंगे, जहां स्पेशल कोर्ट में एनडीपीएस मामलों में सुनवाई होगी।

पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराना है-नितिन नबीन

पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराना है-नितिन नबीन

 रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रही भाजपा की बैठक खत्म हो गई है. बैठक खत्म होने के बाद प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराना है जिस प्रकार से हमने विधानसभा लोकसभा चुनाव जीते हैं और अब त्रिस्तरीय नगरीय चुनाव नगर पालिका चुनाव और पंचायत चुनाव में जितना है. भाजपा कार्यालय में आज नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो सपना है, पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराए वो पुरा होगा. उन्होंने कहा विधानसभा और लोकसभा में छत्तीसगढ़ से प्रचंड जीत बीजेपी को मिली है, इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी जीत होगी. नितिन नबीन ने कहा कि चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए चर्चा की जा रही. उन्होंने कहा इस बार की पार्लियामेंट से पंचायत तक भगवा लहराने का सबसे स्वर्णिम मौका आया है, पिछले 1 साल में विष्णु देव सरकार ने जनता से जुड़े मुद्दे को और वादे को पूरा किया है.

निकाय चुनाव के लिए बनेगी कमेटी
नितिन नबीन ने मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा को लेकर कहा कि समय आएगा तो इस पर भी चर्चा की जा सकेगी लेकिन अभी निकाय चुनाव पर फोकस किया जा रहा है. उन्होंने कहा आगामी चुनाव को लेकर अलग से कमेटी बनाई जाएगी. अभी प्रदेश स्तर पर भूपेंद्र सवन्नी और सौरभ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, इसके अलावा टीम में और भी सदस्य होंगे. यही नहीं चुनाव के लिए संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर पर भी समिति बनाई जाएगी.

मुंगेली हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, अधिकारियों को दिये बचाव व राहत कार्य के निर्देश

मुंगेली हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, अधिकारियों को दिये बचाव व राहत कार्य के निर्देश

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्लांट में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में शोक जताते हुए ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है।ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

जानकारी के मुताबिक रामबोर्ड गांव में स्थित कुसुम इस्मेल्टर्स स्टील प्लांट में साइलो (स्टोरेज टैंक) गिरने से 6 मजदूर चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई। वहीं अभी 4 मजदूर नीचे दबे हुए हैं।मामला सरगांव थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि, प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन हंगामे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने दिया गया। फिलहाल, रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

 के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने दिया गया। फिलहाल, रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

1 दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर, सभी पर 5- 5 लाख रुपये का था ईनाम

1 दर्जन से ज्यादा नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर, सभी पर 5- 5 लाख रुपये का था ईनाम

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों द्वारा जारी कायराना करतूत के बीच बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के एनकाउंटर से घबराकर नक्सली बैकफुट पर आ गए हैं।

इसी कड़ी में गुरुवार को मध्यप्रदेश के गोंदिया डिवीजन में सक्रिय रहे माओवादी दंपत्ति समेत 13 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इन सभी के सर पर सरकार ने 5- 5 लाख रुपये का इनाम था।

 
श्री राम के ननिहाल छग से महाकुंभ के लिए भेजी जाएगी दो ट्रक सब्जियां, केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

श्री राम के ननिहाल छग से महाकुंभ के लिए भेजी जाएगी दो ट्रक सब्जियां, केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम साय हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

 रायपुर: राम के ननिहाल याने छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जाएगी. कुम्हारी में आयोजित तीन दिवसीय 10, 11 और 12 जनवरी को आयोजित किसान मेले से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

प्रदेश के किसानों की ओर से छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ द्वारा विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जा रही है. इसके पहले भी पिछले साल भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान किसान संघ की ओर से अयोध्या के लिए 100 टन सब्जी भेजी गई थी। किसान संघ के मितुल कोठारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक सब्ज़ी निर्यातक राज्य के रूप में जाना जाता है।

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ की ओर से तीन दिवसीय कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यों के किसान भी आते है. इस बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में मेले का उद्धाटन किया जाएगा।

BREAKING: इंसानियत हुई शर्मसार, नाले में मिली नवजात की लाश, इलाके में फैली सनसनी

BREAKING: इंसानियत हुई शर्मसार, नाले में मिली नवजात की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 दुर्ग : जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है,जहां खुर्सीपार के शिवाजी नगर चर्च के पास नाले में गुरुवार दोपहर को नाले की सफाई के दौरान नवजात का शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोग जमा हो गए। आनन फानन में खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी गई। खुर्सीपार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को पीएम के लिए भेजा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच खुर्सीपार पुलिस को सूचना मिली कि शिवाजी नगर चर्च के पास स्थित नाले में नवजात की लाश पड़ी हुई है। सफाई कर्मी नाले की सफाई कर रहा था इस दौरान नवजात की लाश सामने आई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि नवजात का नाले में पड़ा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चा किसी की नाजायज संतान रही होगी जिसे पैदा होते ही नाले में फेंक दिया गया।पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि हाल के दिनों में कोई गर्भवती तो नहीं थी। मोहल्ले वालों ने भी पूछताछ में कुछ जानकारी होने से इनकार किया है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि कोई बाहर से आकर यहां मोहल्ले में नवजात के शव को फेंककर चला गया होगा। फिलहाल खुर्सीपार पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात के शव को पीएम के लिए भेजा गया। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सशक्त करने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में नागरिकों को सशक्त करने डिजिटल गवर्नेंस मॉडल : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : हमने छत्तीसगढ़ में नागरिक सुविधाओं को सुगम एवं सशक्त करने के लिए डिजिटल गवर्नेंस के मॉडल को अपनाया है। सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणालियों का उपयोग किया जा रहा है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक योजनाओं की पहुंच आसानी से हो सके। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में उक्त बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने 268 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण भी किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामित्व कार्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवास करने वाले ग्रामीणों की बड़ी समस्या आज दूर हो रही है। इन लोगों को आबादी भूमि पर स्वामित्व के पक्के दस्तावेज मिल रहे है। दस्तावेज नहीं होने के कारण अक्सर विवाद की स्थिति में मामले न्यायालयों में सालों-साल लंबित रहते थे। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस समस्या को समझा और उसे दूर करने के लिए तकनीक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि भारत को महाशक्ति बनना है तो भारत को तकनीक दृष्टि से सक्षम होना ही पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने हर स्तर पर डिजिटल गवर्नेंस को अपनाया है। रजिस्ट्री में लोगों को आसानी हो, यह पारदर्शी प्रक्रिया से हो, इसके लिए हमने सुगम एप तैयार किया है। दस्तावेजों के डिजिटलीकरण के लिए भी हम काम कर रहे हैं। स्वामित्व योजना के लिए जो ड्रोन सर्वे हमने कराये, इससे आबादी भूमि का अद्यतन नक्शा हमारे पास तैयार हो गया है, इसके कई लाभ हमें मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायत की विकास योजना अर्थात जीपीडीपी बनाने में इससे काफी मदद मिलेगी। इससे शासकीय और सार्वजनिक संपत्ति की देखरेख करने में काफी मदद मिलेगी और अतिक्रमण की संभावना समाप्त होंगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पहली बार यह सोचा कि कमार बसाहटों तक भी सड़क पहुंचनी चाहिए, इनके लिए भी साफ पानी होना चाहिए, बिजली होना चाहिए, बच्चों के लिए स्कूल होना चाहिए। जब ऐसी संवेदनशीलता मन में होती है तभी पीएमजनमन जैसी योजना अस्तित्व में आती है। एक साल के भीतर प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजाति की बसाहटों में विकास का उजाला फैला है। लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 36 सड़कें हमने बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम आवास, सौभाग्य योजना, जलजीवन मिशन, पीएम जनमन योजना सारी योजनाएं नागरिकों के जीवन को आसान करती हैं और आने वाली पीढ़ी के लिए विकास की राह खोलती हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि धमतरी जिले को चित्रोत्पला महानदी का विशेष वरदान प्राप्त है। खेती-किसानी के क्षेत्र में धमतरी जिला हमेशा से अग्रणी रहा है। किसान भाई भरपूर मेहनत कर अच्छी फसल ले रहे हैं। धान के अलावा दलहन-तिलहन की फसल भी ले रहे हैं। इन सबके लिए भरपूर पानी चाहिए, इसके लिए जल संरक्षण बहुत जरूरी है। धमतरी जिले में जल संरक्षण को लेकर व्यापक कार्य हुए हैं। जल की एक-एक बूंद को बचाने की पहल की गई है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सबसे अच्छा मूल्य किसानों को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक 20 लाख से अधिक किसानों से हमने लगभग 106 लाख मीट्रिक टन धान खरीद लिया है। अब तक 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान हम किसान भाइयों को कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के एक लाख 7 हजार किसानों ने 4 लाख 82 हजार मीट्रिक टन धान बेचा है। अब तक इनके खातों में 1 हजार 111 करोड़ रुपए दिये जा चुके हैं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी और विष्णु के सुशासन में सभी वर्गों को विभिन्न योजनाओं का लाभ बराबर मिल रहा है। श्री साव ने कहा कि शहर से लेकर दूरस्थ ग्रामों तक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वामित्व योजना इत्यादि का लाभ लोग उठा रहे हैं।

प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने स्वामित्व योजना अंतर्गत जिले में अधिकार अभिलेखों के वितरण पर संबंधित हितग्राहियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के एक साल सुशासन में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

विधायक कुरूद  अजय चन्द्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय योजनाओं का क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। आने वाले दिनों में इन उद्योगों के क्रियाशील होने और इनसे रोजगार सृजन की बात कही। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा एक साल के सुशासन में अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।

कार्यक्रम को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, श्री भोजराज नाग ने भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार के एक वर्ष होने पर बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मरीजों के खून जांच के लिए अम्बेडकर अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू

मरीजों के खून जांच के लिए अम्बेडकर अस्पताल में नई व्यवस्था शुरू

 ब्लड सैम्पल को वार्ड बॉय लेकर जाएगा पैथोलॉजी लैब, रिपोर्ट कलेक्ट कर सीधे पहुंचायेगा वार्डों में

रायपुर । मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के निर्देश पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज के परिजनों को खून की जांच कराने के लिए सैंपल लेकर पैथोलॉजी लैब नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में भर्ती अंतः रोगी मरीजों के लिए प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है।

अब वार्ड में भर्ती सभी मरीजों के पैथोलॉजिकल जांच के लिए उनका ब्लड सैंपल वार्ड में एकत्रित कर वार्ड बॉय द्वारा पैथोलैब तक पहुंचाया जाएगा और जांच पश्चात् ब्लड रिपोर्ट एकत्रित करके उसे संबंधित वार्ड में ऑन ड्यूटी नर्स को दिया जाएगा। अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर मेडिसिन मेल वार्ड क्र. 8 एवं 9 तथा मेडिसिन फीमेल वार्ड क्रं. 10 एवं 11 में भर्ती मरीजों के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। धीरे-धीरे सभी वार्डों में सैंपल कलेक्शन सिस्टम की यह व्यवस्था लागू हो जाने के बाद मरीजों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी और उनके अटेंडर को भी जांच के लिए ब्लड सैंपल को लेकर पैथोलॉजी लैब तक नहीं जाना पड़ेगा। रिपोर्ट भी उनको समय पर मिल जायेगा।

विदित हो कि 1340 बेड के अम्बेडकर अस्पताल में रोजाना 950 से भी अधिक मरीज भर्ती रहते हैं। वहीं प्रतिदिन लगभग 260 नये मरीज अंतः रोगी विभाग (आईपीडी) में भर्ती होते है। यहाँ विभिन्न विभागों के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में आने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन लगभग दो से ढाई हजार रहती है। ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे खून जांच एवं रेडियोलॉजी जांच की व्यवस्था रहती है।