नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
शिक्षक ट्रांसफर: शिक्षकों की एक तबादला लिस्ट, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के अलावे ABEO के भी तबादले

शिक्षक ट्रांसफर: शिक्षकों की एक तबादला लिस्ट, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक के अलावे ABEO के भी तबादले

 Teacher Transfer News: शिक्षकों की तबादलों की लिस्ट एक के बाद एक लगातार जारी हो रही है। हालांकि जिन शिक्षकों का तबादला हो रहा है, जाहिर है वो लिस्ट सामान्य शिक्षकों की नहीं, बल्कि ऊंची पहुंच रखने वाले शिक्षकों की है। 7 जनवरी की डेट से व्याख्याता, एबीईओ, शिक्षकों के तबादले हुए हैं।

image(97)
image(98)
मुख्यमंत्री साय से महाप्रबंधक रेलवे ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री साय से महाप्रबंधक रेलवे ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज शाम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश ने सौजन्य मुलाकात कर नववर्ष की बधाई दी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रायपुर  दयानंद भी उपस्थित थे।

CG NEWS: श्रमिकों के बैंक खाते में आज आएंगे 14 करोड़ से अधिक की राशि

CG NEWS: श्रमिकों के बैंक खाते में आज आएंगे 14 करोड़ से अधिक की राशि

 रायपुर । श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन आज  प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे। विष्णु देव की सरकार में प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को लगातार योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व व श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के तीनों मंडल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है की जनवरी से नवम्बर 2024 तक श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 375 करोड़ रूपए अंतरित किया जा चुके हैं। गुरुवार 9 जनवरी को श्रम मंत्री देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में शाम 4 बजे 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा।

 
 
CG- शिक्षकों की अब फटाफट होगी छुट्टी स्वीकृत, DPI ने सभी JD व DEO को जारी किया पत्र, 7 दिन के भीतर करना होगा ये काम

CG- शिक्षकों की अब फटाफट होगी छुट्टी स्वीकृत, DPI ने सभी JD व DEO को जारी किया पत्र, 7 दिन के भीतर करना होगा ये काम

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में ऑनलाइन अवकाश पोर्टल का सिस्टम लागू हो चुका है। हालांकि इसकी मानिटरिंग प्रापर नहीं हो रही है, जिसकी वजह से कई बार शिक्षकों का आवेदन लंबित हो जाता है। कई शिक्षकों की छुट्टियां समय पर स्वीकृत नहीं हो पाती है। लिहाजा अब ऐसे प्रकरणों को डीपीआई ने गंभीरता सेलिया है।डीपीआई ने सभी जेपी और डीईओ को निर्देश दिया है कि अवकाश प्रकरण का त्वरित और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन हो। अवकाश पोर्टल कोलेकर डीपीआई ने संभाग और जिलास्तर पर नोडल अफसर की नियुक्ति का निर्देश दिया है। 7 दिन के भीतर नोडल अफसर नियुक्ति कर जानकारी मांगी गयी हैनोडल अफसर की जिम्मेदारी होगी, कि वो हर दिन पोर्टल का अध्यन करेंगे और अवकाश आवेदन का त्वरित निदान करेंगे। नोडल अफसर इस बात पर भी नजर रखेंगे कि पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं।

CG छुट्टी: 14 जनवरी को रहेगी छुट्टी, इन जिलों के लिए स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी, देखिये कब-कब रहेगी छुट्टी

CG छुट्टी: 14 जनवरी को रहेगी छुट्टी, इन जिलों के लिए स्थानीय अवकाश की लिस्ट जारी, देखिये कब-कब रहेगी छुट्टी

 Holiday list: नये साल की शुरुआत हो चुकी है। अवकाश नियम के मुताबिक राज्य सरकार के तय स्थानीय अवकाश की लिस्ट में से कलेक्टर अपने जिलों में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय अवकाश को सूचीबद्ध करते हैं। दो अलग-अलग जिलों से स्थानीय अवकाश की सूची जारी की गयी है। जारी आदेश के मुताबिक सक्ती जिले में 14 जनवरी को छुट्टी रहेगी। मकर संक्रांति पर स्थानीय अवकाश होगा। वहीं महानवमी 1 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश होगा।

WhatsApp Image 2025 01 08 at 15.20.54(1)

वहीं बलौदाबाजार में तीन स्थानीय अवकाश गणेश चतुर्थी, महानवमी और वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस पर रहेगी। 27 अगस्त गणेश चतुर्थी, 1 अक्टूबर महानवमी और वीर नारायण बलिदान दिवस 10 दिसंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा।

रायपुर के इन इलाकों में कल पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, जानें वजह

रायपुर के इन इलाकों में कल पानी की सप्लाई रहेगी बाधित, जानें वजह

 रायपुर। रायपुर में गुरुवार यानी कल शाम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने 150 MLD फिल्टर प्लांट में पाइपलाइन की मरम्मत के लिए 6 शटडाउन लिया है। मेंटेनेंस के दौरान शहर की 33 पानी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी, जिससे शहर के कई वार्डों में शाम को पानी नहीं मिलेगा। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 150 MLD फिल्टर प्लांट से ही शहर की 29 और 80 MLD प्लांट से 4 बड़ी पानी टंकियों को सप्लाई की जाती है। 9 जनवरी को फिल्टर प्लांट में वॉल्व बदला जाएगा। इस मरम्मत कार्य के दौरान गुरुवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 6 घंटे का शटडाउन किया जाएगा।

इस वजह से गुरुवार शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। फिल्टर प्लांट में एनआरवी वॉल्व बदलने के कारण कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, राजातालाब से पानी सप्लाई नहीं होगी।

वहीं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग ओवरहेड कुल 33 टंकियों में 9 जनवरी गुरुवार को सुबह पानी सप्लाई होगी। उसके बाद शाम को पानी नहीं आएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने जल विभाग की टीम को मरम्मत का कार्य जल्द करने के निर्देश दिए हैं। फिल्टर प्लांट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नरसिंह फरेन्द्र ने बताया कि काम को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार सुबह 10 जनवरी को पानी की सप्लाई नियमित रहेगी।

 
 
BREAKING : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: इन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित, यहां देखिए 135 पंचायतों की पूरी सूची

BREAKING : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: इन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित, यहां देखिए 135 पंचायतों की पूरी सूची

रायपुर-आरंग : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया के बाद अब पंच, सरपंच, के आरक्षण की प्रक्रिया आरंग जनपद पंचायत सभा हाल में पूर्ण हो गई है, जिसमें चपरीद, गुल्लू,देवरी, बेनीडीह समेत कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है, वहीं रानीसागर OBC, बनरसी ST, कोसरंगी SC के लिए आरक्षित की गई है. यहाँ देखिए 135 ग्राम पंचायतों की पूरी सूची-

ARANG BREAKING : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: इन ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए महिला आरक्षित, यहां देखिए 135 पंचायतों की पूरी सूची

सौम्या चौरसिया को मिली जमानत, पर रिहाई नहीं, इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी……

सौम्या चौरसिया को मिली जमानत, पर रिहाई नहीं, इस मामले में हुई थी गिरफ्तारी……

 रायपुर। छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अफसर सौम्या चौरसिया को आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिल गयी है। जमानत के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई है। सौम्या चौरसिया जमानत के बाद भी अभी जेल में ही रहेगी, उनके खिलाफ एक और मामले एसीबी में दर्ज हैं, जिसमें उन्हें जमानत नहीं मिली है। हालांकि उसकी भी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर है। हालांकि उसमें अभी राहत नहीं मिली है। इससे पहले आज एसीबी की स्पेशल कोर्ट ने सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी। सौम्या चौरसिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू चार्जशीट नहीं दायर कर सकी, जिसका फायदा सौम्या चौरसिया को मिला।

एसीबी की ओर से श्लोक श्रीवास्तव व मिथिलेश वर्मा ने बहस की, जबकि सौम्या चौरसिया की तरफ से फैजल रिजवी ने पक्ष रखा। फैजल रिजवी ने जमानत याचिका में इस बात को आधार बनाया था कि 60 दिन का वक्त गुजर जाने के बाद भी उनके पक्षकार के खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं किया गया है, इसलिए उन्हें जमानत दी जाये।

हलांकि एसीबी की तरफ से कहा गया कि चार्जशीट दायर करने की मियाद 90 दिन की है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रकरणों का हवाला देते हुए सौम्या चौरसिया के वकील ने बताया कि चार्जशीट दाखिल करने की अवधि 60 दिन ही है। जिसके बाद कोर्ट ने 50-50 हजार के दो मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी।

CG ब्रेकिंग : सीएम विष्‍णुदेव साय ने किया ऐलान,धान खरीदी के बाद एकमुश्त मिलेगी अंतर की राशि…..

CG ब्रेकिंग : सीएम विष्‍णुदेव साय ने किया ऐलान,धान खरीदी के बाद एकमुश्त मिलेगी अंतर की राशि…..

 बालोद। छत्तीसगढ़ के किसानों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि एकमुश्त दी जाएगी। बता दें कि सीएम साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम में सीएम सहित प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री ने आने वाले निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की। जिले के तीनों विधानसभा में जीत के लिए अभी से जुटने की बात कही।

बता दें कि भाजपा ने अपनी सरकार आने पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की घोषणा की थी। अभी केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों का मोटा धान 2183 रुपए और पतला धान 2203 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। बाकी अंतर की राशि को लेकर अब सीएम साय ने बड़ी घोषणा की है। धान खरीदी पूरी होते ही अंतर की राशि किसानों के खातों में डाली जाएगी।

BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

 रायपुर : साय सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।  जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर के कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करता है।

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आदेश जारी 

BREAKING: एक बार फिर छत्तीसगढ़ हुआ शर्मसार, हाथ पैर बांध कर किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

BREAKING: एक बार फिर छत्तीसगढ़ हुआ शर्मसार, हाथ पैर बांध कर किया दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

 जशपुरनगर :- जिले में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बना कर उसे सोशल साइट्स पर वायरल करने वाले आरोपी युवक को तपकरा पुलिस ने सूचना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया है। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64-1, 142 व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत् अपराध दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 जनवरी को थाना तपकरा में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 24 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाने अपने घर आई थी। इसी दौरान घ्ज्ञटना दिनांक 25 दिसंबर को सुबह अपने घर के गेट से बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी रक्षित खाखा जो की पीड़िता का पुराना परिचित है, आया व पीड़िता को जबरन अपनी स्कूटी में बैठाकर अपने घर ले गया।

आरोपी ने अपने घर की छत वाले कमरे में ले जा कर पीड़िता के हाथ पैर बांध पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन दुष्कर्म किया तथा उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी द्वारा पीड़िता को 25 से 30 दिसंबर 2024 तक अपने घर में रखा। फिर 31 दिसंबर को पीड़िता को लावाकेरा खारीबहार के रास्ते में ले जाकर छोड़ दिया और पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने घटना के संबंध में किसी को भी बताया तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। इसी क्रम में 5 जनवरी को पीड़िता की एक सहेली ने फोन पर बताया कि किसी रक्षित खाखा नाम के आईडी से तुम्हारा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया गया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना तपकरा में आरोपी युवक के विरुद्ध बीएनएस व आईटी एक्ट की धाराओं तहत् अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से व अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

CG : बीजेपी विधायक पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

CG : बीजेपी विधायक पर FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

 जशपुर : जिले की विधायक रायमुनी भगत के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। रायमुनी पर ईसा मसीह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। जिससे मसीही समाज की भावना आहत हुई है। वहीं इस मामले को लेकर मसीही समाज में आक्रोश है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम देंगनी थाना आस्ता के हेरमोन कुजूर प्रधान जिला और सत्र न्यायालय जशपुर में आवेदन लगाया था कि, ग्राम ढेंकनी में भुईंहर समाज के सामाजिक भवन के भूमि पूजन समारोह में विधायक रायमुनी भगत ने ईसा मसीह और मसीही समाज के बारे में अपमानजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी की है।

-एफआईआर दर्ज

वहीं इसके पूर्व सितंबर महीने में थाना आस्ता में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन विधायक रायमुनी के खिलाफ भा. न्याय. संहिता की धारा 196, 299 एवं 302 के अंतर्गत अपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

महिला विकास समिति  के संयुक्त प्रयास से जेंडर सेंसिटाइजेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

महिला विकास समिति के संयुक्त प्रयास से जेंडर सेंसिटाइजेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया

 मनोविज्ञान विभाग, एनसीसी एयर विंग आंतरिक शिकायत समिति ,महिला विकास समिति  दुर्गा महाविद्यालय रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में "जेंडर सेंसिटाइजेशन" कार्यशाला एवं मनोविज्ञान परिषद का गठन

 रायपुर :- दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर के मनोविज्ञान विभाग, एनसीसी एयर विंग, एवं आंतरिक शिकायत समिति , महिला विकास समिति  के संयुक्त प्रयास से जेंडर सेंसिटाइजेशन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर मनोविज्ञान परिषद का गठन भी किया गया। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंतला दुल्हानी ने परिषद के पदाधिकारियों को नामित किया। उपस्थित अतिथियों ने पदाधिकारियों को बैच और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
 
 
परिषद के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
 
अध्यक्ष: शोएब अली
 
उपाध्यक्ष: साक्षी सिन्हा
 
सचिव: सना कुरैशी
 
सहसचिव: यशवर्धन सिंह क्षत्रिय
 
 
कार्यशाला के मुख्य अतिथि एवं वक्ता:
 
कार्यक्रम में मितवा संकल्प समिति सरोना से श्रीमती विद्या राजपूत, सुश्री रवीना बरिहा, और श्री देव थर्ड जेंडर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. अग्रवाल ने अपने संबोधन में इस विषय की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें थर्ड जेंडर के प्रति अपनी सोच को सकारात्मक बनाना होगा और उन्हें समाज में उनका सम्मानजनक स्थान प्रदान करना चाहिए।
 
स्क्वाड्रन लीडर और वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. विजय कुमार चौबे ने कहा कि यह विषय मनोविज्ञान से जुड़ा है और हमारी सोच बदलने से समाज में बदलाव आ सकता है।
 
डॉ. दीपाली शर्मा ने ऐतिहासिक कहानियों के माध्यम से समझाया कि थर्ड जेंडर का समाज में सदियों से योगदान रहा है और आज हमें उनके अधिकारों और सम्मान की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।
 
सुश्री रवीना बरिहा ने इतिहास और पौराणिक कथाओं के माध्यम से थर्ड जेंडर के योगदान को उजागर किया। उन्होंने बताया कि थर्ड जेंडर हमेशा से समाज का हिस्सा रहे हैं और हमें उन्हें स्वीकारना और सम्मान देना चाहिए।
 
श्रीमती विद्या राजपूत ने छात्रों से आत्ममंथन के लिए एक सवाल किया – "आप सोचें कि मैं कौन हूं।" उन्होंने थर्ड जेंडर से जुड़ी समस्याओं, सामाजिक बहिष्कार, और परिवार द्वारा झेले जाने वाले संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि थर्ड जेंडर समाज का अहम हिस्सा हैं और उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
 
श्री देव ने अपने जीवन की यात्रा और संघर्षों को छात्रों के साथ साझा किया। उनकी बातों ने छात्रों के मन में सहानुभूति और जागरूकता पैदा की।
 
छात्रों का उत्साह और सहभागिता:
 
दुर्गा महाविद्यालय के छात्रों ने वक्ताओं का दिल से स्वागत किया और उन्हें परिवार का हिस्सा मानते हुए इस पहल का समर्थन किया।
 
कार्यक्रम का संचालन सना कुरैशी ने किया। इस अवसर पर डॉ सुष्मिता सेन, डॉ रंजना शर्मा, डॉ प्रगति दुबे, डॉ दिव्या शुक्ला एवं मनोविज्ञान विभाग एवं न सी सी के पूर्व छात्र (एलुमनी) और बड़ी संख्या में वर्तमान छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम ने समाज में जेंडर समानता और थर्ड जेंडर के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया।
विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पाने सरगुजा अंचल की होगी अग्रणी भूमिका : CM साय

विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पाने सरगुजा अंचल की होगी अग्रणी भूमिका : CM साय

  रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सरगुजा संभाग के सभी विधायकों और सरगुजा सांसद के साथ बड़ी बैठक की। बैठक में उन्होंने सरगुजा अंचल के विकास को लेकर सभी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

मुख्यमंत्री  साय ने बैठक में सांसद और विधायकों से क्षेत्र में विकास की सभी संभावनाओं को लेकर अहम चर्चा की और उनके सुझाव लिए।  उन्होंने कहा कि समूचे सरगुजा संभाग के विकास पर हमारी नजर है और सरगुजा को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने सभी  संभावनाओं पर काम कर रहे है। हमारी सरकार एक बेहतर कार्य योजना इसके लिए तैयार कर रही है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हमने विकसित छत्तीसगढ़ का जो विजन तैयार किया है, उसमें समूचे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हमारे दोनों आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग की अग्रणी भूमिका होगी।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने और इसका सतत मॉनिटरिंग करने को कहा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने विजन के अनुरुप विकास के कामों को लगातार जारी रखेंगे।

पर्यटन नक्शे पर उभरेगा सरगुजा, सड़कों के जाल से परिवहन सुविधाएं बेहतर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बैठक में सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। देश में पर्यटन के नक्शे पर सरगुजा को विशेष स्थान मिले, यह प्रयास हम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में अंबिकापुर एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवा की शुरुआत हुई है, जिससे नागरिक सुविधाओं के बढ़ने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने समूचे सरगुजा संभाग में परिवहन की बेहतर सुविधा के लिए काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यातायात को सुगम बनाने के लिए सरगुजा को अन्य इलाकों से बेहतर सड़कों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। सड़कों के जाल से परिवहन सुविधाएं बेहतर होगी और इससे सरगुजा का तेजी से विकास भी होगा।

CG : नाले में मिली ड्राइवर की लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

CG : नाले में मिली ड्राइवर की लाश, जताई जा रही हत्या की आशंका, इलाके में फैली सनसनी

 बिलासपुर : जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा नाले में मंगलवार देर शाम एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुक्तिधाम के पास स्थित नाले में एक व्यक्ति की डेड बॉडी पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान सीपत थाना क्षेत्र के बरेली निवासी अमित वस्त्रकार के रूप में की।

मृतक अमित जो वर्तमान में तेलीपारा स्थित एमराल्ड होटल में ड्राइवर का काम करता था, की मौत कैसे हुई, यह सवाल अभी भी अनसुलझा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि नशाखोरी के दौरान नाले में गिरने हुई होगी, लेकिन इस मामले को हत्या की संभावना होने से नकारा भी नहीं जा सकता।

जानकारी मिली है कि चिंगराजपारा के मधुबन इलाके में रात होते ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जहां रातभर नशाखोरी की जाती है। यह इलाका नशेड़ियों का सुरक्षित अड्डा बन चुका है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मुद्दे पर कब सख्त कार्रवाई करती है।

BREAKING: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश को किया नाकाम, 10 किलो का IED बरामद

BREAKING: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश को किया नाकाम, 10 किलो का IED बरामद

 बिलासपुर : सुकमा जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साज़िश सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम कर दी गई। कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर जवानों ने 10 किलो वजनी आईईडी बरामद किया, जिसे नक्सलियों ने जवानों को ब्लास्ट कर क्षति पहुँचाने के लिए लगाया था।

जवानों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया। यह संयुक्त कार्यवाही सीआरपीएफ की 228वीं वाहिनी और जिला बल के द्वारा की गई है.

ब्रेकिंग : निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ नहीं होंगे निकाय व पंचायत चुनाव…

ब्रेकिंग : निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ नहीं होंगे निकाय व पंचायत चुनाव…

 रायपुर। निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव एक साथ नहीं होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ये जानकारी दी है। अरूण साव ने कहा है कि पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है। ऐसे में निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख अलग-अलग होगी। हालांकि दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ लगेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि आज महापौर व अध्यक्ष पद के आरक्षण के साथ ही निकाय चुनाव का बिगुल फूंक गया है।

अब आरक्षण की प्रक्रिया की जानकारी राज्य सरकार की तरफ से चुनाव आयोग को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से अब चुनाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा। अरुण साव ने कहा कि चुनाव चरणबद्ध तरीके से होंगे, हालांकि दोनों चुनाव के लिए आचार संहिता एक साथ ही लगेगी।

CG – जब्त शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, इतने हजार लीटर अवैध शराब किया नष्ट…..

CG – जब्त शराब पर चला प्रशासन का बुलडोजर, इतने हजार लीटर अवैध शराब किया नष्ट…..

 एमसीबी। जिले के ग्राम चैनपुर में आज छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत विभिन्न प्रकरणों में जब्त किए गए शराब को नष्ट किया गया है। इस दौरान 10985.57 लीटर जब्त मदिरा पर बुलडोजर चलाया गया। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के आदेश के परिपालन में गठित समिति के सदस्य, पत्रकार और वीडियोग्राफर मौके पर मौजूद रहे।

थानावार केल्हारी से 5 प्रकरणों में 31 लीटर, झगराखांड़ से 28 प्रकरणों में 924.425 लीटर, कोटाडोल से 2 प्रकरणों में 13.86 लीटर, जनकपुर से 6 प्रकरणों में 97.84 लीटर, चिरमिरी से 36 प्रकरणों में 564.25 लीटर, खड़गवां से 59 प्रकरणों में 2828.82 लीटर, मनेंद्रगढ़ से 64 प्रकरणों में 3435.00 लीटर तथा पोंड़ी से 14 प्रकरणों में 3090.37 लीटर कुल 10985.57 लीटर मदिरा का नष्टीकरण किया गया। वहीं नष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान कांच के टुकड़ों को एक गड्ढा खोदकर अधोमृदित कर निराकरण किया है।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अलेक्सियुस टोप्पो, निरीक्षक थाना प्रभारी झगराखांड़ अमित कश्यप, निरीक्षक थाना प्रभारी जनकपुर दीपेश सौनी, निरीक्षक थाना प्रभारी चिरमिरी विवेक पटेल, उप निरीक्षक थाना प्रभारी पोंड़ी ओम प्रकाश दुबे, उप निरीक्षक थाना प्रभारी कोटाडोल गंगा साय पैकरा, उप निरीक्षक थाना प्रभारी केल्हारी टीकेश्वर यादव, उप निरीक्षक थाना प्रभारी खड़गवां आर.एन. गुप्ता, उप निरीक्षक थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सुनील तिवारी शामिल रहे।

CG – पती-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज : राजधानी में बंटी-बबली बन किया ये बड़ा कांड, मामले का खुलासा हुआ तो उड़ गए होश

CG – पती-पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज : राजधानी में बंटी-बबली बन किया ये बड़ा कांड, मामले का खुलासा हुआ तो उड़ गए होश

रायपुर। जमीन की एक धोखाधड़ी के मामले में रायपुर के बंटी-बबली यानी देवेंद्र नगर सेक्टर 5 निवासी महेश कोडवानी और भारती कोडवानी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ये एफआईआर सिविल लाइन्स थाने में दर्ज कराई है। एफआईआर के मातबिक उक्त आरोपी पति-पत्नी में 1.90 करोड़ रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से अपनी जमीन का सौदा किया था, लेकिन उक्त जमीन के रिकार्ड में तकनीकी त्रुटि के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। लेकिन सौदे के एवज में जो 75 लाख रूपए की राशि ली थी ये आरोपियों ने देने से इनकार किया, जिसके बाद प्रार्थी दीपक रहेजा ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी और अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

एफआईआर के मुताबिक ये सौदा मंदिर हसौद के खसरा नंबर 788/2, 788/3,789/1, 789/2, 790/3 रकबा क्रमश: 0.2100, 0.9550, 0.3440, 0.1660, 0.7520 हेक्टेयर कुल रकबा 2.4270 हेक्टेयर के लिए हुआ था। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी ने रिपोर्ट लिखाई है कि ये कुल सौदा 06 एकड का था। लेकिन आरोपी ने प्रार्थी को मौके पर ले जाकर दिखाया था जमीन दिखाते समय आरोपी ने प्रार्थी को खसरा नंबर 788/3, का बी-1 रकबा 0.9550 हेक्टेयर (2.36) एकड़) का आनलाईन प्रति दिखाकर सभी जमीन 06 एकड को 01 करोड़ 90 लाख रू. प्रति एकड की दर से सौदा किया। बाद में प्रार्थी को पता चला कि आरोपियों के द्वार खसरा सुधार के लिए दिनांक 13.09.2023 को खसरा नंबर 788/3 रकबा 2.36 एकड का नक्शा सुधारने के लिए एसडीएम न्यायालय में आवेदन दिया है जिसकी प्रार्थी द्वारा न्यायालय से लेने पर पता चला कि खसरा नंबर 788/3 जो महेश कोडवानी एवं इकरार नामा कर्ता के द्वारा मेरे साथ सौदा किया है, उस खसरा नंबर का जमीन ही नहीं है। अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

बलौदाबाजार हिंसा मामले में उप जेल में बंद बड़ी संख्या में कैदियों को अन्य जेलों में किया शिफ्ट, सामने आई ये बड़ी वजह.…

बलौदाबाजार हिंसा मामले में उप जेल में बंद बड़ी संख्या में कैदियों को अन्य जेलों में किया शिफ्ट, सामने आई ये बड़ी वजह.…

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की उप जेल से बड़ी संख्या में कैदियों को राज्य के अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि शिफ्ट किए गए अधिकांश कैदी 10 जून 2024 को बलौदाबाजार के संयुक्त कार्यालय में आगजनी की घटना में शामिल थे।

बड़ी घटना होने का था खतरा

सूत्रों के अनुसार, जेल से शिफ्ट होने वाले कैदियों की संख्या 21 है, जिन्हें रायपुर, जगदलपुर और दुर्ग की जेलों में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि इन कैदियों के बीच जेल में गुटबाजी बढ़ रही थी, जिससे बड़ी घटना होने का खतरा था। लिहाजा सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए इन्हें अन्य जेलों में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि, अधिकारीक तौर पर इस शिफ्टिंग के वास्तविक कारण का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि जेल में गुटबाजी बढ़ने की वजह से यह कदम उठाया गया है।

पहले भी की गई इस तरह की शिफ्टिंग

उपजेलर अभिषेक मिश्रा ने इस संबंध में कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है, जो सुरक्षा के लिहाज से समय-समय पर की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की शिफ्टिंग की गई है, और इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई गई है।

CG- इस प्रिंसिपल ने पार की हदें : छात्रों के लिए जारी किया तुगलकी फरमान, स्कूल में टॉयलेट-बाथरुम साफ करो, नहीं तो…..

CG- इस प्रिंसिपल ने पार की हदें : छात्रों के लिए जारी किया तुगलकी फरमान, स्कूल में टॉयलेट-बाथरुम साफ करो, नहीं तो…..

कवर्धा। कवर्धा जिला के दुल्लापुर बाजार के शासकीय हाईस्कूल के प्रिंसिपल ने सारी हदें पार कर दी है। आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य बच्चों से स्कूल में टॉयलेट और बाथरूम साफ कराते हैं। इस मामले में छात्रों ने कलेक्टर से भी शिकायत की है। मामला कवर्धा का है। जहां मामला संज्ञान में आने के बाद कवर्धा डीईओ ने कार्रवाई की बात कही है। कवर्धा जिला के दुल्लापुर बाजार के शासकीय हाईस्कूल का पूरा मामला है।

जहां प्राचार्य ने तुगलकी फरमान जारी कर छात्रों में हड़कंप मचा दिया है। छात्रो से स्कूल का टायलेट-बाथरूम साफ करवाने का गंभीर आरोप प्राचार्य पर लगा है। टॉयलेट साफ नहीं करने पर टीसी काटने की धमकी भी दी जाती है। डरे सहमे छात्र स्कूल के टायलेट बाथरूम साफ करने के लिये मजबूर है।

वही कुछ बच्चे इस पुरे मामले की शिकायत कलेक्टर आफिस पहुंच कर की है। स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुये छात्रों ने कहा कि स्कूल मे पढ़ाई नहीं होती है। शिक्षक समय पर स्कूल नही आते और प्राचार्य सिर्फ हस्ताक्षर करके चले जाते है। पूरे मामले मे डीईओ योगदास साहू ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

CG : लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव श्रीवास निलंबित, जीवित हितग्राहियों को बताया था मृत

CG : लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव श्रीवास निलंबित, जीवित हितग्राहियों को बताया था मृत

 बिलासपुर। बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ एवं मड़ई का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास द्वारा मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन आदेश जारी किया है।

4 जीवित हितग्राहियों को बताया था मृत

CG Panchayat Secretary suspended सीईओ जिला पंचायत द्वारा जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत भिलाई में पदस्थ पंचायत सचिव विशेषर श्रीवास जिन्हें ग्राम पंचायत मड़ई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। विशेषर श्रीवास द्वारा गंभीर लापरवाही बरतते हुए ग्राम पंचायत मड़ई में राशनकार्ड हितग्राही फिरतीन बाई पति स्व. दरबार एवं अन्य 4 जीवित हितग्राहियों को मृत बताकर प्रतिवेदन खाद्य नियंत्रक शाखा बिलासपुर को भेजा गया। इस आधार पर हितग्राहियों का राशनकार्ड निरस्त कर दिया गया था। जांच में आरोप सही पाया गया। शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के पालन में पंचायत सचिव द्वारा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतना पाया गया।

20 साल से कर रहा था नशे का करोबार, अंतरराज्यीय तस्कर को बिलासपुर पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की संपत्ति जब्त

20 साल से कर रहा था नशे का करोबार, अंतरराज्यीय तस्कर को बिलासपुर पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की संपत्ति जब्त

 बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में बिलासपुर पुलिस (Bilaspur Police) ने नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर संजीव कुमार छाबड़ा उर्फ सूच्चा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 20 वर्षों से नशीले पदार्थों की तस्करी के कई मामले लंबित थे। पुलिस ने आरोपी की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है।

 

बिलासागुड़ी में पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि संजीव छाबड़ा, जो कई वर्षों से फरार था, को पुलिस ने जबलपुर, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी विभिन्न राज्यों में नशीले इंजेक्शन और टेबलेट की तस्करी करता था।आरोपी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित संपत्तियां विभिन्न राज्यों में फैली हुई थीं।जबलपुर में 65 लाख का प्लॉट और निर्माणाधीन मकान,,नागपुर में 4 दुकानें और जमीन, जिसकी कीमत ₹1.08 करोड़, फरीदाबाद में 1.34 करोड़ की प्रॉपर्टी का सौदा 20 लाख एडवांस, बैंक खातों में लाखों की राशि और शेयर बाजार में निवेश शामिल है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नागपुर से नशीले इंजेक्शन खरीदकर बिलासपुर, रायपुर, तखतपुर, बालाघाट और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करता था। इसके लिए वह स्थानीय सप्लायरों के जरिए बस और पार्सल सेवा का उपयोग करता था। तस्करी से अर्जित रकम को आरोपी ने फर्जी फर्मों और पारिवारिक खातों में जमा कर संपत्तियां खरीदीं।बिलासपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी की सभी संपत्तियों को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सफेमा कोर्ट, मुंबई को प्रतिवेदन भेजा है। इस मामले में पुलिस ने 13 दिनों के अंदर वित्तीय जांच पूरी की और आरोपी की संपत्तियों की पहचान की।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को आरोपी की संपत्तियों की पहचान और जब्ती में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। बिलासपुर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी।वहीं इस मामले में सफेमा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी।

CG - 11वीं की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्ची को जन्म, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, अधीक्षिका निलंबित

CG - 11वीं की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्ची को जन्म, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, अधीक्षिका निलंबित

 कोरबा : कोरबा के कन्या आश्रम में एक नाबालिग छात्रा ने आश्रम में ही बच्चे को जन्म दिया, और आश्रम के कर्मचारियों ने इस मामले को छुपाने की कोशिश की। नाबालिग छात्रा का प्रसव कन्या आश्रम में ही कराया गया, और बाद में नवजात बच्चे को जंगल में फेंक दिया गया।

बताया जा रहा है कि, मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा को इलाज के लिए पोंडी अस्पताल लाया गया। इस मामले को आश्रम की अधीक्षिका और कर्मचारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मामले का खुलासा होते ही जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। कलेक्टर के निर्देश पर जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कलेक्टर ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कन्या आश्रम की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। इस मामले ने कन्या आश्रम में बच्चों की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए की 5 करोड़ की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भक्तिन माता राजिम की भव्य कांस्य प्रतिमा के लिए की 5 करोड़ की घोषणा

रायपुर : राजिम शैव और वैष्णव परंपरा का संगम स्थल है। राजिम के इस पवित्र स्थल में ही भगवान श्रीराम ने कुलेश्वर महादेव की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की थी। सोन्ढूर, पैरी और महानदी के त्रिवेणी संगम के कारण यह क्षेत्र पूरे देश में प्रसिद्ध है। राजिम नगरी छत्तीसगढ़ का प्रयागराज के रूप में प्रसिद्ध है। यहां से प्रवाहित होने वाली महानदी पापमोचिनी गंगा कहलाती है। राजिम भक्तिन माता के नाम पर ही राजिम का नाम हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजिम में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्तिन माता राजिम जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि हम आज उस भूमि में एकत्रित हुए हैं जहां भगवान श्रीराम ने माता सीता के साथ अपने चरण रखे। माता सीता ने यहां महादेव की पूजा अर्चना की और रेत से ही कुलेश्वर महादेव को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि राजिम भक्तिन माता ने जिस त्याग और तपस्या का उदाहरण प्रस्तुत किया, उसकी स्मृति साहू समाज संजोये हुए है। राजिम भक्तिन माता की जयंती से सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलता है। साथ ही उनके आदर्शाें पर चलने की प्रेरणा मिलती है। समाज के एकजुट होने से प्रदेश और देश को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने इस अवसर पर राजिम में भक्तिन माता की भव्य कांस्य प्रतिमा की स्थापना के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साहू समाज प्रगतिशील समाज है। यह समाज खेती किसानी के साथ-साथ व्यापार, उद्योग जगत में आगे बढ़ रहा है। साहू समाज अपनी विरासत को भी संजोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति लेकर 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनके हित में 18-18 घंटे काम करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके समाज का गौरव हैं

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय राजिम में भव्य कुंभ कल्प की शुरूआत हुई थी। पूर्ववर्ती सरकार ने इसकी गरिमा कम कर दी थी। हमारी सरकार ने राजिम कुंभ कल्प की गरिमा को पुनर्स्थापित किया है। पिछले साल राजिम कुंभ में देश भर से संत समागम हुआ। हम इस साल भी हम भव्य राजिम कुंभ कल्प का आयोजन करने जा रहे है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों की उपस्थिति है। हमने महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया है। अभी हाल ही में इस योजना की ग्यारहवीं किश्त माता-बहनों के खाते में हस्तांतरित की गई है। पहली तारीख को माताओं-बहनों के मोबाइल में इस योजना की राशि जाती है और उनका चेहरा खिल जाता है। इससे उन्हें अपने बजट को व्यवस्थित करने में मदद मिलती है। जब भी मैं इस बारे में उनसे चर्चा करता हूँ वे बहुत खुश हो कर बताती हैं कि इस योजना से उनके जीवन में कितना बदलाव आया। सही मायने में तब लगता है कि हम अटल जी के सुशासन का सपना छत्तीसगढ़ में साकार कर रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि उन्होंने अमेरिका प्रवास के दौरान देखा कि किस तरह विदेशों में भी साहू समाज के बच्चे छत्तीसगढ़ का परचम लहरा रहे हैं। अपनी कर्मठता और संकल्पशक्ति से साहू समाज के लोग देश-दुनिया में समाज का नाम उंचा कर रहे हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बताया कि भक्त माता करमा के नाम पर डाक टिकट जारी होना हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि करमा माता ने अपना जीवन समाज को समर्पित किया, उनके विचारों और आदर्शाे से समाज का विकास हो सके इसलिए जरुरी है कि हम सभी उन विचारों को आत्मसात करें।

मुख्यमंत्री ने की माता राजिम एवं भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजिम पहुंचकर भगवान राजीव लोचन मंदिर में भक्तिन माता राजिम एवं भगवान राजीव लोचन की विधि विधान से पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों  की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक मोतीलाल साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू, संदीप साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक  उपस्थित थे।