रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की तीन मध्यम जलाशय सिंचाई परियोजनाओं के सर्वेक्षण कार्य के लिए 10 करोड़ 78 लाख 49 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इन सिंचाई योजनाओं में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ की उदरसरई मध्यम जलाशय परियोजना के लिए तीन करोड़ 60 लाख 59 हजार रूपए स्वीकृत किए है। जिले के विकासखंड शंकरगढ़ की बेलकोना जलाशय मध्यम परिेयोजना के सर्वे कार्य के लिए दो करोड़ 56 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए है। इसी तरह से जिले के विकासखंड राजपुर की चरगढ़ मध्यम जलाशय परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए 4 करोड़ 61 लाख 76 हजार रूपए स्वीकृत किए है।
बिलासपुर : शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस ने 45 मेडिकल स्टोर्स पर छापे मार कारवाई की है. राज्य औषधि नियंत्रक के आदेश पर 60 से ज्यादा अफसरों ने यह कार्रवाई की है. 15 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस को सस्पेंड किया गया. और 3 मेडिकल के लाइसेंस को कैंसल किया गया है.
बता दें कि छापेमार कारवाई के दरमियान मेडिकल स्टोर्स में बिना रिकॉर्ड के प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं थी. कुछ स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही थी. 19 दुकानों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच की कारवाई पिछले 8 महीने से चल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीमों ने बिलासपुर जिले के पुराना बस स्टैण्ड, तोरवा,मोपका, लिगियाडीह, चिगराजपारा,चॉटीडीह, सरकण्डा, यदुनंदन नगर,तारबहार, जरहाभाठा, बहतराई, सकरी,मंगला, मंगला चौक, विद्या नगर, आदि में संचालित 45 मेडिकल स्टोर्स में छापामार कारवाई की है.
रायपुर :- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे हैं। वे यहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब में शामिल हुए। इस दौरान संबोधन में सीएम साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना को बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता।
प्रदेश की भाजपा सरकार के 1 साल पूरे होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद जेपी नड्डा भाजपा के प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे। यहां स्मृति मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कुछ देर यहीं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से नड्डा मुलाकात करेंगे। स्थानीय नेताओं नेताओं ने संगठन का लेखा जोखा तैयार किया है, जिसे वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताएंगे।
जेपी नड्डा ने कहा कि, आज मूल्यांकन भी कीजिए, कि आपने किस पार्टी को किन नेताओं को सेवाओं का मौका दिया, उन्होंने आपके लिए क्या किया? प्रकाश का मजा तभी आता है जब अंधकार की त्रासदी तुम पहचानते हो, जब तक अंधकार नहीं जानोगे तब तक उजाले का मजा नहीं आएगा।
जब मैं अंधकार की बात करता हूं तो याद करो 5 साल पहले इसी छत्तीसगढ़ में आकर राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को तुम चुनाव जिताओगे और इधर 1-2-3-4 गिनते ही 72 हजार रुपए महिलाओं को मिल जाएंगे। ये 5 साल अंधकार में गए।
अब यहां आपने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री के रूप में बैठाया। पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लागू कर दी और महतारी वंदन योजना की भी पहली किस्त देने की तैयारी कर दी। अब याद रखना अगर उजाले को संभाल कर नहीं रखोगे तो अंधेरा आने में देर नहीं लगती।
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
अंबिकापुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान पति की पिटाई से महिला की संदिग्ध मौत हो गई। छठी कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने लाठी डंडे से मारपीट पत्नी से की थी। जिसके बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पीठ,पसली,और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा पण्डो बस्ती का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुँच चुके है, स्वामी विवेकानंद विमानतल से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
कांकेर। जिले से सरकारी स्कूल के चपरासी का नया कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के एक सरकारी स्कूल का चपरासी स्कूल की ही छात्रा के साथ गंदी हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में क्लास रूम में चपरासी और छात्रा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बगल में एक लड़का कुर्सी पर बैठ हुआ है, उसके ऊपर एक लड़की भी बैठी हुई है। चपरासी और छात्रा सच में क्लास रूम में रोमांस कर रहे हैं। इस अश्लील हरकत का वहीं के युवक ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल में रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद चपरासी और छात्रा पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला कांकेर जिला के अंदरूनी इलाके के स्कूल का है।
अश्लील हरकत करने वाला चपरासी प्रकाश साहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ है और नाबालिग छात्रा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इन दोनों का अश्लील हरकत करते वीडियो गांव के ही किसी युवक ने बनाया है। अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के हड़कंप मचा हुआ है।उधर वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कोयलीबेडा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात की जा रही है। वहीं स्कूल में अश्लीलता का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में भी नाराजगी व्याप्त है।
पूरा मामला अंदरूनी इलाके के स्कूल का है, जहां स्कूल के क्लास रूम में चपरासी और छात्रा अश्लील हरकत कर रहे हैं। अश्लील हरकत करने वाला चपरासी प्रकाश साहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ है और नाबालिग छात्रा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इन दोनों का अश्लील हरकत करते वीडियो गांव का ही किसी युवक ने बनाया है। अब इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के हड़कंप मचा हुआ है।
रायपुर। प्रदेश में अवैध निर्माण को वैध कराने का एक और मौका मिलने वाला है। लेकिन इस बार इसके लिए 25% जगह पार्किंग के लिए होना जरूरी है। पिछली बार बिना किसी पार्किंग के भी अवैध निर्माण को वैध कर दिया गया था। मगर इस बार भाजपा सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अब केवल उन्हीं लोगों के निर्माण को वैध किया जाएगा जिनके पास कुल निर्माण क्षेत्र का 25% हिस्सा पार्किंग के लिए खाली हो या जिसे खाली कराया जा सके।
पिछली बार थी ये समस्या
अधिकारियों का कहना है कि पिछली सरकार ने बिना पार्किंग वाले निर्माणों को भी वैध कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जुर्माने की रकम से पार्किंग की जगह बनाई जाएगी। लेकिन पांच साल में किसी भी जिले में पार्किंग के लिए जमीन नहीं खरीदी गई। अब जीरो पार्किंग की जगह 25% पार्किंग जरूरी की जा रही है।
कितने आवेदन आए थे?
कांग्रेस सरकार के समय रायपुर में 18,000 से ज्यादा लोगों ने अपने अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए आवेदन दिया था। पूरे राज्य में यह संख्या औसतन 5,000 प्रति जिला थी। पिछली बार, जिन लोगों ने पार्किंग के लिए निर्धारित 100% जगह पर निर्माण किया था, उनसे प्रति कार 2 लाख रुपये जुर्माना लिया गया। इस प्रक्रिया से सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपये की आय हुई। इन आवेदनों को मंजूरी देने के लिए हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी। इस बार भी प्रक्रिया इसी तरह होगी।
पिछली बार वसूले गए पार्किंग शुल्क को नगर निगम को दिया जाएगा। इस राशि से उन स्थानों पर जमीन खरीदी जाएगी, जहां पार्किंग की जरूरत है। निगम अधिकारियों का कहना है कि फंड ट्रांसफर के बाद ही जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।
आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नई नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही संशोधन के बाद लोगों को अवैध निर्माण को वैध कराने का मौका मिलेगा। इस बार पार्किंग पर खास ध्यान दिया गया है।
रायपुर। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर व्यय सीमा की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। राज्य में होने वाली नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए पिछली बार की तुलना में ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। ऐसे नगर पालिका निगम, जहां तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या है वहां निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा आठ लाख रुपए निर्धारित किया गया है। जहां तीन लाख से कम जनसंख्या है वहां पांच लाख रुपए निर्धारित किया गया है।
नगर पालिका परिषद के लिए दो लाख रुपए, नगर पंचायत के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है। राज्य सरकार राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से व्यय सीमा की अधिसूचना जारी की है।
देखें अधिसूचना...

बिलासपुर में 452 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी तेजी से पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12 दिसंबर को बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले 134 विकास कार्याे के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3 हजार 883 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड करने, तखतपुर में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने की। उन्होंने बाइक एंबुलेंस की सेवा के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में बाइक एम्बुलेंस की सुविधा मार्च महीने से शुरू होने से अब तक 4089 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिला है। इसमें सभी वर्ग के मरीज शामिल हैं। बाइक एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण और मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए भी उपयोग में लाया जा रहा है। बाइक एंबुलेंस के जरिए वनांचल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए केन्द्र तक लाया जाता है और शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर भी पहुंचाया जाता है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला की संभावना को हमने सुशासन के जरिए रोका है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप पीएससी की सीबीआई जांच शुरू हो गई है। लोक सेवा आयोग की परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है, जिसके चलते किसान मजदूर गरीब के बेटे आज बड़े-बड़े पद पर चयनित हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य को मिल रहा है। हमारी सरकार मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत घोर नक्सली एरिया में हमने विकास की रोशनी पहुंचाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर जनादेश तिहार के रूप में इसे मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विकास एवं शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनते ही हमने 18 लाख आवास गरीबों को स्वीकृत किया गया। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी एकमुश्त दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले को 452 करोड़ के विकास कार्याे की सौंगात दी है। हमारी प्रतिबद्धता जनता और विकास के कार्याे के प्रति है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
रायपुर । मुख्यमंत्री साय के निर्देशानुसार आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा बस्तर एवं सरगुजा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले जिलों में विकास एवं निर्माण कार्याें के लिए कुल 22 करोड़ 31 लाख 77 हजार की स्वीकृति जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार बस्तर विकास प्राधिकरण हेतु 11 करोड़ 79 लाख 67 हजार रूपए तथा सरगुजा विकास प्राधिकरण हेतु 10 करोड़ 52 लाख 10 हजार स्वीकृत किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले छह जिलों कोंडागाव के लिए 5.34 करोड़, बस्तर के लिए 3.20 करोड़, कांकेर के लिए 1.83 करोड़, बीजापुर के लिए 51 लाख, नारायणपुर के लिए 24 लाख एवं सुकमा के लिए 67.50 लाख रुपए जारी किए गए है। इसी प्रकार सरगुजा विकास प्राधिकरण अंतर्गत आने वाले छह जिलों बलरामपुर के लिए 2.25 करोड़, सूरजपुर के लिए 1.73 करोड़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु 1.89 करोड़, जशपुर के लिए 1.66 करोड़, सरगुजा के लिए 1.99 करोड़ एवं कोरिया के लिए 1.01 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि का उपयोग क्षेत्र विशेष के विकास कार्याें के लिए किया जाएगा। इस राशि से प्राधिकरण क्षेत्र में सी.सी.रोड़ निर्माण, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल सुविधाओं का विस्तार, नलकूप खनन एवं हैंण्डपम्प की स्थापना, हाट-बाजार में शौचालय निर्माण, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण एवं रंगमंच, कला मंच निर्माण, चबूतरा निर्माण, मुक्तिधाम शेड निर्माण, शाला भवन, छात्रावास भवन, आश्रम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, कन्या शालााओं में बाउण्ड्रीवाल निर्माण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मरीजों के परिजनों के लिए सराय निर्माण, अस्पताल में पेयजल व्यवस्था आदि कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने पीएम स्वनिधि व एनयूएलएम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, बैंकों, लाभार्थियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को समारोह में सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वन मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक मोतीलाल साहू भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारे स्ट्रीट वेंडर्स बहुत सस्ते में और गुणवत्ता के साथ हमारे स्ट्रीट वेंडर्स ग्राहकों को सामान उपलब्ध कराते हैं। पहले इन लोगों की सहायता के लिए किसी तरह की योजना नहीं थी। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संवेदनशीलता के साथ स्ट्रीट वेंडर्स की दिक्कतों को न केवल समझा बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना प्रारंभ की। इस योजना की शर्तें बेहद आसान रखी। कोई जमानतदार नहीं, मासिक किश्तों में ऋण चुकाने की सुविधा और ब्याज सब्सिडी के लाभ के चलते लाखों स्ट्रीट वेंडर्स के लिए अब अपने सपनों को पूरा करने की राह खुल गई। हमारी सरकार आपको हर संभव मदद प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही महिला स्वसहायता समूहों को विभिन्न छोटे - छोटे व्यवसायों के लिए कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करके उन्हें सशक्त करने का सराहनीय कार्य एनयूएलएम योजना में किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मामूली ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करा कर लाखों महिलाओं को उद्यमशीलता की राह में आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने शहरी बेघरों के लिए चलाए जा रहे आश्रयस्थल की लगातार मानिटरिंग की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ और चार नगरीय निकायों को स्पार्क अवार्ड 2023-24 से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की मदद के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों तथा इन्हें बैंक लिंकेज प्रदान करने वाले बैंक अधिकारियों का भी हम सम्मान कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने इस अवसर पर कहा कि ये योजनाएं रोज कमाने खाने वाले गरीब परिवारों के लिए बड़ी लाभदायक साबित हो रही है। इसके जरिए लाभार्थी शहर की फुटपाथों पर व्यवसाय संचालित कर भरण पोषण कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार के एक वर्ष की अवधि में किए गए कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वन मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा नगरीय क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं गरीबों और महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। जब यह तबका मजबूत होगा तो छत्तीसगढ़ भी मजबूत होगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसव राजू एस. ने शहरी गरीब परिवारों के उत्थान के लिए संचालित पीएम - स्वनिधि योजना, पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के कुशल क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 88,498 स्ट्रीट वेंडर्स को 184.98 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता पीएम स्व निधि योजना अंतर्गत बैंको से प्रदान कराई गई है। इसी तरह राज्य शहरी आजीविका मिशन के तहत 30 हजार 347 महिला स्व सहायता समूहों को रिवाॅल्विंग फंड के रूप में 30 करोड़ 34 लाख रूपये का वितरण किया गया है!
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर "विकास, उपलब्धि और सुशासन के एक साल", "डे - एनयूएलएम, पीएम - स्वनिधि योजना" और "मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना" पर लघु फिल्म लांच की। इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी मुख्यमंत्री सहित अतिथियों अवलोकन किए।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह, आयुक्त नगर पालिक निगम अबिनाश मिश्रा, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शशांक पाण्डेय, बैंकर्स, स्ट्रीट वेंडर्स, डे - एनयूएलएम के लाभार्थी उपस्थित थे।
अंबिकापुर। अंबिकापुर से जमीन घोटाला का मामला उजागर हो गया है। जिस पर कलेक्टर विलास भोस्कर ने एक्शन लेते हुए चार करोड़ की जमीन घोटाला करने वाले पटवारी के खिलाफ FIR का आदेश दिया है। वहीं मामले में सरकारी जमीन को अपने नाम दर्ज कराने वाले आरोपी पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
दरअसल, जमीन घोटाले का यह पूरा मामला अंबिकापुर से लगे सुभाषनगर डिगमा का है। जहां के पटवारी ने संस्कृत कालेज के पास स्थित 97 डिसमिल सरकारी जमीन को एक व्यक्ति के नाम पर चढ़ाया था। चार करोड़ की जमीन को पटवारी अगस्तुस लकड़ा ने प्रभाष मंडल के नाम पर दर्ज किया था। जिसके बाद भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की थी।
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों ने आज फिर मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है, अभी भी जवानों और माओवादियों के बीच फायरिंग जारी है. बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ बासागुड़ा थानाक्षेत्र के नेंड्रा जंगलों में हो रही है. दोनों माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, जगत प्रकाश नड्डा, 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे साय सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
करीब साढ़े तीन घंटे के व्यस्त कार्यक्रम के बाद वे शाम को दिल्ली रवाना होंगे। नड्डा के दिल्ली रवाना होने के तुरंत बाद नवा रायपुर स्थित सीएम हाऊस में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। बैठक में 16 तारीख से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में कई और मुद्दों पर चर्चा होगी।
रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय सह संसाधन केंद्र भवन का लोकार्पण किया। यह भवन 44 लाख 72 हजार की लागत से निर्मित हुआ है। इस दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े, पूर्व विधायक शमशेर सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, नोडल अधिकारी मनोज जायसवाल,एसडीएम प्रखर चंद्राकर, सीईओ हरिशंकर चौहान सहित बड़ी संख्या नागरिकगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उन्होंने भारतभूमि में जन्म लेने और इस पावन भूमि के यश का गान करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप, शिवाजी और विवेकानंद जैसे महापुरुष को संस्कार उनके माता से ही मिला है। बच्चों का संस्कार माता-पिता और परिवार से ही मिलता हैं। मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम साय के नेतृत्व में हमारा राज्य 2047 तक में विकसित राज्य होगा। मंत्री वर्मा ने आंगनबाड़ी के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास कार्य में योगदान हेतु,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास की चाबी, दिव्यांग नीरा और लगभग पांच वर्षीय बच्ची को ट्राई साइकिल प्रदान किया।
रायपुर: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर आयोजित आमसभा को वे संबोधित करेंगे। बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। तो चलिए जानते है उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम के बारे में।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, जेपी नड्डा दोपहर 2:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 3:30 बजे साइंस कॉलेज स्थित सभा स्थल में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाम साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक प्रदेश कार्यालय में ही भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 6:40 बजे विधायक कॉलोनी में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के परिजनों से भी मिलेंगे। इसके बाद शाम 7:40 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे।
दुर्ग। सुजल शक्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित पतोरा की सरंपच अंजिता साहू को उसी योजना के संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में पाटन एसडीएम ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच पद से बर्खास्त करने के साथ ही छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।
दुर्ग। पतोरा की सरंपच अंजिता साहू को सुजल शक्ति योजना के संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में पाटन एसडीएम ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच पद से बर्खास्त करने के साथ ही छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।
ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच पर आरोप है कि गांव में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) के संचालन और उससे जुड़ी आय-व्यय का सही तरीके से रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया। पंचायत सचिव ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरपंच द्वारा योजना से जुड़ी से आय की राशि 24,000 रुपये अलग-अलग तिथियों में ग्राम पंचायत के अकाउंट में जमा की गई है। इसका रिकार्ड पंचायत की कार्रवाई रजिस्टर में नहीं है। रिकार्ड मेंटेन करने में चूक की गई है। सुजल शक्ति योजना के संचालन में लापरवाही बरतने के अलावा प्राइमरी स्कूल भवन को तोड़ने में भी गड़बड़ी सामने आई है। सरपंच पर आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों से स्कूल भवन को डिस्मेंटल करने से पहले अनुमति नहीं ली गई है। डिस्मेंटल के दौरान जो सामग्री मिली उसका सही- सही ब्यौरा भी नहीं है। तय मापदंडों व नियमों का नीलामी प्रक्रिया में पालन भी नहीं किया गया है।
सरपंच अंजिता साहू का कहना है कि उसके खिलाफ राजनीतिक विद्वेषवश कार्रवाई की गई है। जिस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला है उसमें लापरवाही बरतने का आरोप समझ से परे है। बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाएगी।
पाटन के एसडीएम लवकेश साहू का कहा है कि आय-व्यय को लेकर सरपंच ने जानकारी नहीं दी है। पूरा विवरण पंचायत के सामने पेश करना होता है,इसके अलावा रजिस्टर मेंटेन करना जरुरी है। लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत राज अधिनियम में दिए गए प्रावधान के तहत सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
00 जनकल्याणकारी योजनाओं की हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिकाओं का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रेस कान्फ्रेंस को सम्बोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों को संबोधित पत्र ”विष्णु की पाती” , मुख्यमंत्री साय के चुनिंदा भाषणों के चुनिंदा अंश पर आधारित ‘उद्गार : विजन और विचार’, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के अनुभव को दर्शाती पुस्तिका ‘खुशियों का आशियाना’, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के अनुभवों को दर्शाती पुस्तिका ‘ खुशियों का नोटिफिकेशन’ , राज्य शासन के विजन को दर्शाती ‘सेवा ही सर्वोपरि’, छत्तीसगढ़ सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित ‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शासन की एक वर्ष की उपलब्धियों के रिपोर्ट कार्ड ‘जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड’ का विमोचन किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा सहित कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वनमंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, जनसंपर्क आयुक्त जनसंपर्क रवि मित्तल, संचालक अजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, CBI ने आज राजनांदगांव में पूर्व परीक्षा नियंत्रक रही आरती वासनिक से जुड़े एक शख्स के घर पर छापा मारा है और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
रायपुर : प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस कड़ी में रायपुर जिले के जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में आरक्षण की तारीख तय हो चुकी है। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों के आरक्षण के लिए 17 और 19 दिसंबर तय कर दी है।
देखिए कब-कब कहां आरक्षण होगा :





भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का वादा करके युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी का नाम मोहम्मद असपाक है, जो भिलाई के छावनी इलाके का निवासी है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे 2019 से अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग जगहों पर लेकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और गायब हो गया।
इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह और आरक्षक इसरार अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में विश्वास को कायम करने की थी। अब अपनी सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने जनता के विश्वास को कायम रखा है। साय आज सरकार के एक वर्ष पूर्ण होनेे के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है। विगत एक वर्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। हमने बीते एक साल को विश्वास का वर्ष घोषित किया है। वास्तव में प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्ष का समय विश्वास के संकट का समय था। पूर्ववर्ती सरकार ने ‘जन घोषणा पत्र’ में किए गए लगभग सभी वादों से मुकरते हुए न केवल प्रदेश के लिए बल्कि पूरे लोकतंत्र के लिए ही भरोसे का संकट पैदा कर दिया था।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी चुनौती जनता में इस विश्वास को कायम करने की थी। अब एक वर्ष पूरे होने पर जब आपके माध्यम से जनता के समक्ष हमारी पूरी सरकार रिपोर्ट कार्ड लेकर प्रस्तुत हुई है, तो मुझे यह बताते हुए संतोष हो रहा है कि ‘मोदी की गारंटी’ के रूप में किए सभी बड़े वादों को पूरा कर हमने इस विश्वास की बहाली की है। हमें प्रदेश की महतारी-बहनों को, किसानों को, युवाओं को, आवास से वंचित कर दिए गए कमजोर वर्ग के लोगों से किए वादे को पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारी सरकार ने प्रदेश के नागरिकों से वादा किया था कि यदि हमारी सरकार बनी तो हम प्रदेश में सुशासन की स्थापना करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करेंगे। सरकार बनते ही हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्परता के साथ कार्यवाही की। जो लोग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष हमारा सारा ध्यान जनता के विश्वास को बहाल करने पर था। अब इसी विश्वास की नींव पर छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि रूपी शिखर का निर्माण करना है। हम छत्तीसगढ़ को विकसित बना कर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने में योगदान देने परिश्रम की पराकाष्ठा कर दिन-रात जुटे रहेंगे। आगामी 1 नवंबर 2025 को हम प्रदेश स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे। हमने वर्ष 2028 तक प्रदेश की जीडीपी को दस लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
किसानों, गरीबों और महिलाओं से वादा पूरा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की रिकॉर्ड खरीदी की। हमने अपने वादे के मुताबिक किसान बंधुओं को दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए का अंतरण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए तीन माह के भीतर ही महतारी वंदन योजना शुरू की गई। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। अब तक इस योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के अपने वादे को पूरा करने के लिए सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए मानक बोरा कर दी गई है।
पीएससी पर लौटा युवाओं का विश्वास
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति लागू करके शिक्षा को रोजगार परक बनाया है। राज्य की प्रतिभाओं को निखारने के लिए रायपुर के नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश की 13 नगरीय निकायों में हाईटेक लाइब्रेरियों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। अपने वादे के मुताबिक हमने सीजीपीएससी परीक्षा प्रणाली को बेहतर बनाया है। पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हुई और उनके परिणाम घोषित हुए। इससे राज्य की प्रतिभाओं का विश्वास सीजी पीएससी पर लौट आया है। हमने प्रदेश के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की।इस तरह हमने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है।
सुशासन की स्थापना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार सुशासन की स्थापना के लिए प्रयासरत है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमने सुशासन एवं अभिसरण नाम से नया विभाग बनाया है। हमारा प्रयास है कि आम नागरिकों को छोटे छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए हम तकनीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। एक क्लिक में अथवा एक फोन कॉल में उनके काम हो जाने चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन के सपने को हम लगातार साकार कर रहे हैं। पुराणों में जिसे राम-राज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं।
जनजातीय क्षेत्रों में नई सुविधाएं
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, रेल और हवाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अम्बिकापुर के हवाई अड्डे से भी अब हवाई सेवा की शुरूआत हो गई है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए गठित प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व को और मजबूत किया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद का गठन भी किया गया है।
बैगा, गुनिया, सिरहा के लिए सम्मान निधि
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा को सालाना पांच-पांच हजार रुपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।जनजातीय गांवों में अखरा निर्माण विकास योजना शुरू की गई है। जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा नायकों की स्थान-स्थान पर प्रतिमाएं लगाने का निर्णय भी हमने लिया है।
बस्तर में पर्यटन सुविधाओं का विकास
बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है कि कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास ने अब विश्व पर्यटन के नक्शे पर जगह बना ली है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने इस गांव में पर्यटन के विकास के लिए इसे दुनिया के चुनिंदा 20 गांवों में शामिल किया है। गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के गठन से भी राज्य में पर्यटन के विकास की संभावनाओं को बल मिला है। सरगुजा में मधेश्वर पहाड़ को विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता मिली है।
श्री रामलला दर्शन योजना
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ भगवान राम का गहरा नाता है। वे हमारे भांजे हैं। उन्होंने वनवास के 14 सालों में से 10 साल यहीं गुजारे। हमारी कोशिश है कि दुनिया भगवान श्रीराम से हमारे इस रिश्ते को जानें। प्रदेश में श्री रामलला दर्शन योजना शुरू करके हमने यहां के श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की, ताकि भगवान राम से अपने रिश्ते को और सघन कर सकें।
रोजगार परक औद्योगिक नीति
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी नई उद्योग नीति से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास की नई संभावनाओं का सृजन हुआ है। यह नीति प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। हमने इस नीति को रोजगार परक बनाया है। नई उद्योग नीति में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया है। हमने पर्यटन को भी उद्योग के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को भी रियायत देने का विशेष प्रावधान है। नयी उद्योग नीति में अनुसूचित जाति और जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीर, भूतपूर्व सैनिकों, नक्सल प्रभावित, आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं तृतीय लिंग के उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन दिये जाने का प्रावधान है।
नक्सल उन्मूलन में तेजी
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश में नक्सलवाद का तेजी से उन्मूलन किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। बीते एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। करीब 1750 नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया गया है, या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विकास की किरणें दूरस्थ गांवों तक
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी एक बड़ी कामयाबी यह भी है कि हम नियद ‘नेल्ला नार योजना’ के माध्यम से बस्तर के अंदरूनी गांव तक लोकतंत्र और विकास की किरणों को पहुंचाने में सफल हुए। अभी हाल ही मैंने बस्तर के सुरक्षा कैंप में जवानों के साथ रहा, जो मेरे जीवन का सबसे सुखद अनुभव था। जवानों का बढ़ा हुआ हौसला और आत्मविश्वास देखकर मैंने भी अपने भीतर नयी ऊर्जा का महसूस की है।
डबल इंजन की सरकार से विकास की रफ्तार हुई तेज
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने से एक साल में राज्य ने बहुत तेजी से प्रगति की है। केन्द्र से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। इस दौरान 31 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत की गई है। दो सालों में छत्तीसगढ़ में सड़कों का मजबूत नेटवर्क होगा। साथ ही रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए हमें केन्द्र से अनेक महत्वपूर्ण रेल लाइनों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में चार मेडिकल कॉलेजों के भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ और गीदम मेडिकल कॉलेजों की निर्माण के लिए 1020 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
सरकार के काम-काज पर जनता की मुहर
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश में हुए उपचुनाव का जो परिणाम आया है, उससे यह बात पूरी तरह स्पष्ट है कि हम प्रदेश के नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं।राजधानी में प्रदेश के हर कोने से लोग रहते हैं, अतः यह एक तरह से हमारी सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है, जबकि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 13 दिसंबर को प्रकाशित होगी। इसके बाद, 16 और 17 दिसंबर (शनिवार-रविवार) को अवकाश रहेगा।
आरक्षण प्रक्रिया और नई व्यवस्था
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, आगामी सप्ताह में जिला कलेक्टर नए सिरे से आरक्षण प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह प्रक्रिया ओबीसी कल्याण आयोग की सिफारिशों और राज्य कैबिनेट द्वारा पारित आरक्षण संशोधन बिल के आधार पर की जाएगी। इस बार ओबीसी आबादी के अनुपात में आरक्षण तय किया जाएगा। कलेक्टर वार्डों के साथ नगर पंचायत, नगरपालिका अध्यक्ष और महापौर पदों के आरक्षण का निर्धारण करेंगे।
चुनाव कार्यक्रम की जल्द घोषणा संभव
राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय की तैयारियों से संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव घोषणा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार, 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है। संभावना है कि 22 या 23 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव की घोषणा की जाएगी।
जनवरी अंत तक पूरा होगा चुनाव
इस बार छत्तीसगढ़ में पहली बार नगरीय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। दोनों की अधिसूचना एक साथ जारी की जाएगी। हालांकि, वोटिंग के बीच एक सप्ताह का अंतर रहेगा और मतगणना भी अलग-अलग दिनों में होगी। सूत्रों का कहना है कि जनवरी के अंत तक दोनों चुनाव पूरे हो जाएंगे।
आचार संहिता का सीमित प्रभाव
चुनाव कार्यक्रम को इस तरह तैयार किया गया है कि आचार संहिता का प्रभाव कम से कम पड़े। दिसंबर के अंत में कोई नई योजना या कार्य शुरू नहीं किया जाएगा और जनवरी के पहले पखवाड़े में ही नए साल का प्रभाव रहेगा। अनुमान है कि आचार संहिता जनवरी के अंत तक समाप्त हो जाएगी, जिससे सरकारी कामकाज पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा, जिससे राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ेगा।
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। 1 साल कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, आए दिन हत्या, लूट, डकैती, गैंगवॉर, गोलीबारी, चाकूबाजी, नशाखोरी अवैध कारोबार के खबरों की बाढ़ आ गयी है। कलेक्टर, एसपी कार्यालय तक जलाए जा रहे हैं। भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का आक्रोश चरम पर है, भीड़ अधिकारियों को दौड़ने लगी। मोदी की गारंटी हुई फेल, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, उल्टे विद्या मितान, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं। एक लाख पदों पर नियमित सरकारी भर्ती का वादा जुमला निकला।
दीपक बैज ने कहा कि शिक्षकों के 33000 पदों पर सीधी भर्ती को बाधित कर दिया गया है। भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता का वादा झूठा, इंस्पेक्टर भर्ती में बिना अंक सूची जारी किए भर्ती सूची जारी, पीएससी परीक्षा में इंटरव्यू में दिए गए अंकों को लेकर सवाल।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी कहीं पर नहीं हो रही। अधिकतम खरीदी 20 क्विंटल 40 किलो, फर्जी अनावरी रिपोर्ट जारी कर किसानों से ठगी की जा रही है। टोकन, बारदाना से लेकर तौलाई में गड़बड़ की शिकायत पूरे प्रदेश में है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान किसी को नहीं मिल रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में धान खरीदी का नगद भुगतान केंद्र खोलने का वादा भी जुमला निकला। पिछले खरीफ़ सीजन के राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त हड़प लिए। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बंद कर दिया गया। शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना दुर्भावना पूर्वक बंद कर दिया गया।
















.jpg)







.jpg)




