नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: विष्णु देव साय

विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण: विष्णु देव साय

एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का शुभारंभ

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर हमने 13 लाख किसानों को धान के बकाये बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित कर दी। हमने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की। पिछले साल 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और राज्य सरकार द्वारा घोषित उपार्जन मूल्य तथा दो साल का बकाया बोनस के माध्यम से किसानों के खाते में लगभग 49 हजार करोड़ रुपए अंतरित किये हैं। उन्होंने कहा कि चालू खरीफ मौसम में अच्छी फसल को देखते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राज्य में बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इस वर्ष 14 नवम्बर से धान खरीदी का काम शुरू होगा। इस साल भी रिकार्ड धान खरीदी का अनुमान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेती-किसानी में युवाओं को जोड़कर इसे आधुनिक खेती की ओर आगे बढ़ाने के लिए आज कृषि मेले एवं उन्नत कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के विकास एवं इसे किसानों तक पहुंचाने की दिशा में भी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। एग्रीकल्चर की पढ़ाई की सुविधा अधिकाधिक युवकों को मिले और प्रदेश की खेती और संवर सकें, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम बताया कि कृषि में स्वरोजगार के लिए उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ फसल चक्र परिवर्तन, कृषि उत्पाद की पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री जी स्वयं कृषक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में निरंतर उन्नति हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के कारण वर्तमान में धान की खेती फायदे का सौदा है और फसल चक्र अपनाकर उद्यानिकी फसलों को शामिल कर कृषकों को आय बढ़ाने का सुझाव दिया।

कार्यक्रम में विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, विधायक दुर्ग गजेन्द्र यादव सहित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, प्रबंध मण्डल के सदस्यगण, विमल चावड़ा, रामसुमन उइके एवं जानकी सत्यनारायण चन्द्रा उपस्थित थे।

उद्घाटन कार्यक्रम में 6 किसानों को मसूर की नई किस्म के मिनी किट प्रदान किये गये। एग्री कार्नीवाल में जॉब फेयर से चयनित 6 कृषि स्नातक विद्यार्थियों को भी विभिन्न कम्पनियों द्वारा आफर लेटर प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कॉफी टेबलबुक ‘‘अग्रसर’’ सहित अन्य कृषक उपयोगी प्रकाशनों का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया। कृषि स्टार्टअप के युवा उद्यमियों को अनुदान राशि का चेक भी प्रदान किया गया। एग्री कार्नीवाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 4 हजार किसान भाई-बहनों एवं लगभग 1 हजार विद्यार्थियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रदर्शनी द्वारा कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में दूसरे दिन आज 23 अक्टूबर को ‘‘छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के निर्यात’’ पर संगोष्ठी एवं ‘‘आधुनिक पादप प्रजनन तकनीक एवं डाटा एनालिसिस’’ पर कार्यशाला तथा ‘‘जैव विविधता पर प्रदर्शनी’’ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।

‘‘आधुनिक पादप प्रजनन तकनीक एवं डाटा एनालिसिस’’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईस्ट अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय राइस ब्रीडिंग प्रोगाम के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. एस.के. कटियार, उपस्थित हैं। इसमें छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के 211 वैज्ञानिकों एवं अनुसंधान कर्ताओं को मॉर्डन राइस ब्रीडिंग, स्पीड ब्रीडिंग, डेटा एनालिसिस पर जीवन्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे भविष्य की आवश्यकतानुसार नयी फसलों, किस्मों का विकास संभव हो सकेगा। इस कार्यशाला में इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, मनीला, फिलीपींस, घाना, ईस्ट अफ्रीका के अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में ‘‘छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के निर्यात’’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 उन्नतशील किसानों, युवा उद्यमियों, अनुसंधानकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

नौकरी के नाम पर रुपये देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई..

नौकरी के नाम पर रुपये देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई..

 बिलासपुर : नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों से हाई कोर्ट भी चिंतित नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से अपील की है और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है।

रजिस्ट्रार जनरल ने कहा है कि नौकरी लगाने के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आए और ना ही किसी को राशि ही दें। नौकरी के नाम पर राशि देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को आम सूचना जारी करते हुए आमजनों को सूचित किया गया था कि न्यायालयों में नियुक्ति के संबंध में किसी भी तरह के आश्वासन तथा प्रलोभन में आने से बचें, अन्यथा वे आपराधिक अभियोजन के लिए उत्तरदायी ठहराये जायेंगे।

रजिस्ट्रार जनरल ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि आम सूचना जारी करने के बावजूद भी यह देखा जा रहा है कि कुछ धोखेबाज व्यक्तियों द्वारा इस तरह के कृत्य किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

लिहाजा आमजन तथा सभी संबंधितों को पुनः सलाह दी जाती है कि छत्तीसगढ हाई कोर्ट बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला न्यायालयों तथा न्यायिक व्यवस्था से संबंधित अन्य संस्थानों में उम्मीदवारों को नियुक्ति दिलाने का प्रलोभन देने तथा इस तरह के कोई भी कृत्य करने से बचें।

आरजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नौकरी के नाम पर धन राशि देने वाला कोई भी व्यक्ति जो उपरोक्त कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो वह आपराधिक अभियोजन की कार्यवाही के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा। इसी प्रकार जो व्यक्ति ऐसे प्रलोभन, आश्वासन को स्वीकार करता है, उसे भी आपराधिक अभियोजन के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

नौकरी लगाने के एवज में रुपये एठनें वालों की लगातार शिकायत मिल रही है। नौकरी के लालच व झांसे में आकर अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई लुटा देते हैं। नौकरी नहीं मिलती या फिर फर्जीवाड़े का शिकार होने की भनक लगते ही पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराते हैं,तब तक बहुत विलंब हो जाता है। फर्जीवाड़ा करने वाला अपने मकसद में कामयाब हो जाता है।

CG - रजिस्ट्री प्रकिया हुई और अधिक पारदर्शी : अब नहीं हो सकेगी संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी, इस ऐप से घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री

CG - रजिस्ट्री प्रकिया हुई और अधिक पारदर्शी : अब नहीं हो सकेगी संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी, इस ऐप से घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर ‘सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस एप के शुरू होने से अब संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। वहीं लोग घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया है, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी है।महानिरीक्षक पंजीयन विभाग की ओर से सभी मुख्य जिला पंजीयकों और उप पंजीयकों के लिए एक आदेश जारी कर कहा गया है कि एनजीडीआरएस सिस्टम के सिटीजन लॉगिन से ऑनलाइन रजिस्ट्री होने के बाद विक्रीशुदा संपत्ति की तीन दिशाओं से तीन फोटो जमीन मालिक के साथ अक्षांश और देशांतर की जानकारी समेत अपलोड करना है। ऑनलाइन अपलोड होते ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे ये भी साबित हो जाएगा कि वर्तमान में जमीन का मालिक कौन है। अभी तक जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण तुरंत नहीं होने की वजह से एक जमीन की रजिस्ट्री कई बार हो जाती है, इसलिए दावा किया जा रहा है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री के प्रकिया के दौरान अपना मोबाइल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री किया जा रहा है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात् सम्पत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। वह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के माड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा। उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश व देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है।ऐप’ के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जाएगा। सुगम ऐप द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा। सुगम ऐप से संपत्ति की वास्तविक संरचना के संबंध में ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा। इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाले परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे। 

 
पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

पीएम सूर्यघर योजना से 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ उठाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चयनित कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने विद्युत कर्मियों को 12 हजार रूपये तक बोनस/एक्सग्रेसिया दीपावली के पूर्व देने की घोषणा की। साथ ही ‘मेरा घर-पीएम सूर्यघर‘ जनजागरण अभियान की शुरूआत की । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2027 तक 5 लाख घरों में रूफटाप सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह त्यौहार रोशनी का त्यौहार है, रोशनी बांटने का त्यौहार है, और विद्युत कर्मियों से बढ़कर भला ‘‘रोशनी बांटने वाला’’ कौन हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि दीपावली के समय आप लोगों का काम बहुत बढ़ जाता है, लेकिन आपने हर ऐसे अवसर पर बहुत सुंदर तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। इस बार भी मुझे आपसे यही आशा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के आव्हान के अनुरूप हमने भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया है। हमें राज्य की अधोसंरचना को मजबूत करते हुए एक सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का निर्माण करना है। आने वाले दिनों में राज्य के कृषि और उद्योग के क्षेत्रों में तेज प्रगति होगी। ऐसे में हमें और भी अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य की विद्युत कंपनियों पर आने वाले समय में दायित्वों का और अधिक भार होगा, इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार सभी कंपनियों को सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 375 कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति से जाहिर है कि आगे भी बिजली कंपनियों में अधिकारियों-कर्मचारियों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जनजागरण सामग्रियों का विमोचन तथा लोकार्पण किया। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रूफटॉप सोलर एक्प्लोरर एप का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हितग्राहियों के घरों के आगे लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी कर रहे हैं। यह केवल योजना का लाभ उठाने वालों की नाम-पट्टिका नहीं है। यह प्रदेश के बिजली उत्पादकों की नाम पट्टिका भी है। वे न केवल अपनी जरूरतों की बिजली पैदा करेंगे अपितु अतिरिक्त बिजली का विक्रय कर बिजली विक्रेता भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2027 तक पांच लाख घरों को रौशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सोलर पैनल सप्लाई, इंस्टालेशन और मैन्यूफैक्चरिंग के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सौर ऊर्जा के अधिकाधिक इस्तेमाल से परंपरागत तरीकों से हो रहे उत्पादन पर आने वाला दबाव भी घटेगा तथा हम ग्रीन एनर्जी को अपनाने की दिशा में सतत बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों में एवं सार्वजनिक स्थलों में हम अधिकाधिक रूप से सौर ऊर्जा को अपनाएंगे। प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक कृषि पंपों के माध्यम से सिंचाई सुविधा किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए भी सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया है।

स्वागत भाषण पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने दिया। उन्होंने कहा कि पॉवर कंपनी नई ऊर्जा के साथ काम कर रही है। ऐसे में नई नियुक्ति से उपभोक्ता सेवा के कार्य को और बेहतर किया जा सकेगा। कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पॉवर कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य योजना लागू की गई, वह काफी सराहनीय है, श्री अग्रवाल ने इसके लिए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को बधाई भी दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगण सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, रोहित साहू उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री हेमंत वर्मा, पॉवर कंपनियों के प्रबंध निदेशकगण श्री एसके कटियार, श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा श्री भीमसिंह कंवर उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने किया। मंच संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र ने किया।

BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार

BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार

 कांकेर : धुर नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई की है, जगदलपुर से आई टीम ने आमाबेड़ा के तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक दफ्तर के बाहर फूफ गांव मार्ग में पीड़ित को बुलाकर रिश्वत ले रहा था, तभी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मचारी पुरूषोतम सिंह गौतम को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सर्पदंश मुआवजा राशि भुगतान के एवज में आमाबेड़ा (कांकेर) तहसील का बाबूरिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रु० रूपये रिश्वत की मांग की है। इसमें से से 4,000 रू0 पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

सीएम साय लेंगे महत्वपूर्ण बैठक,कई मंत्री और अधिकारी होंगे शामिल,सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

सीएम साय लेंगे महत्वपूर्ण बैठक,कई मंत्री और अधिकारी होंगे शामिल,सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा, जिसमें कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, मुख्यमंत्री 3:20 बजे अपने निवास लौटेंगे

जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा, तीन दिन तक बूंदाबांदी की संभावना

जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा, तीन दिन तक बूंदाबांदी की संभावना

CYCLONE DANA ALERT :- चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं अगले तीन दिन 25 से 27 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 25 और 26 अक्टूबर को 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को मौसम ड्राई रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायपुर रहा यहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा।

दाना तूफान के असर से रात का चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर से रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के बाद से दिन के तापमान में कमी आएगी। रात का पारा चढ़ेगा, इससे उमस बढ़ सकती है। अगले चार दिन रायपुर में ऐसा ही मौसम रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा 22 के आस-पास था। गुरुवार को दिन के तापमान में गिरावट और रात का तापमान 23 डिग्री तक पहुंच सकता है। आने वाले दो दिनों में दिन का पारा कम होगा और रात का तापमान बढ़ेगा।

BREAKING : दिनदहाड़े स्कूल के बाहर युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट...जनिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : दिनदहाड़े स्कूल के बाहर युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट...जनिए क्या है पूरा मामला

 राजनांदगांव : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के सामने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोस्त ने ही धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। मृतक का नाम सोनू पटेल है। सुचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले में मार्ग कायम कर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
BREAKING: गार्डन के पास शुरू हुआ जिश्म फरोसी का धंधा, खुद का सौदा करती दिखीं महिलायें

BREAKING: गार्डन के पास शुरू हुआ जिश्म फरोसी का धंधा, खुद का सौदा करती दिखीं महिलायें

 बिलासपुर : एक बार फिर से बिलासपुर के कोन्हेर गार्डन के पास जिस्म फरोसी का गोरख धंधा फिर से चालू हो चूका है. इसके पहले भी यहां पर युवतियां और महिलाएं कोन्हेर गार्डन और छत्तीसगढ़ भवन के पास अपना डेरा जमाएं रहती है. जहाँ युवकों को रुकवा कर अपने धंधे का सौदा कर वहां के माहौल को ख़राब कर रही है.

नीचे आप एक वीडियो को देख सकते हैं जिसमें गोरख धंधा करने वाली महिला युवकों से सौदे की बात करते नजर आ रही. विडिओ मे साफ- साफ देख सकते है. महिला नये बस स्टैंड और मंगला स्थित किसी रूम का 300 रूपये और खुद का 1000 लेने की बात कह रही है.

 

BREAKING : मुख्यमंत्री साय ने किया बोनस का ऐलान, इन कर्मचारियों को इतना मिलेगा बोनस

BREAKING : मुख्यमंत्री साय ने किया बोनस का ऐलान, इन कर्मचारियों को इतना मिलेगा बोनस

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने पावर कंपनी के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। सीएम विष्णुदेव ने कर्मचारियों को अधिकतम 12000 रूपये का बोनस देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी मुख्यालय डंगनिया में छत्तीसगढ़ की तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुक्त बिजली योजना की प्रचार सामग्री का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप लॉन्च किया। साथ ही हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम पट्टिकाओं का वितरण भी किया। उन्होंने अवसर पर प्रदेश में विद्युत विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा पावर जेनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यात्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैश लेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की।

छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी मुख्यालय डंगनिया में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, रोहित साहू, गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुक्त बिजली योजना की प्रचार सामग्री का भी विमोचन किया।

विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री साय

विकसित भारत बनाने में किसानों का योगदान महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित भारत बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से धान की खेती के साथ-साथ आमदनी बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के उत्पादन से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन पर हमने 13 लाख किसानों को धान के बकाये बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित कर दी। हमने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य दिया और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की। पिछले साल 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और राज्य सरकार द्वारा घोषित उपार्जन मूल्य तथा दो साल का बकाया बोनस के माध्यम से किसानों के खाते में लगभग 49 हजार करोड़ रुपए अंतरित किये हैं। उन्होंने कहा कि चालू खरीफ मौसम में अच्छी फसल को देखते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राज्य में बेहतर से बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इस वर्ष 14 नवम्बर से धान खरीदी का काम शुरू होगा। इस साल भी रिकार्ड धान खरीदी का अनुमान है।
 
 
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खेती-किसानी में युवाओं को जोड़कर इसे आधुनिक खेती की ओर आगे बढ़ाने के लिए आज कृषि मेले एवं उन्नत कृषि उपकरणों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों के विकास एवं इसे किसानों तक पहुंचाने की दिशा में भी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। एग्रीकल्चर की पढ़ाई की सुविधा अधिकाधिक युवकों को मिले और प्रदेश की खेती और संवर सकें, इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।
 
 
कृषि मंत्री रामविचार नेताम बताया कि कृषि में स्वरोजगार के लिए उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ फसल चक्र परिवर्तन, कृषि उत्पाद की पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के लिए विशेष प्रयास की आवश्यकता है। श्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री जी स्वयं कृषक हैं इसलिए छत्तीसगढ़ में कृषि के क्षेत्र में निरंतर उन्नति हो रही है। छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के कारण वर्तमान में धान की खेती फायदे का सौदा है और फसल चक्र अपनाकर उद्यानिकी फसलों को शामिल कर कृषकों को आय बढ़ाने का सुझाव दिया।
 
कार्यक्रम में विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, विधायक दुर्ग गजेन्द्र यादव सहित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, प्रबंध मण्डल के सदस्यगण, विमल चावड़ा, रामसुमन उइके एवं जानकी सत्यनारायण चन्द्रा उपस्थित थे।
 
उद्घाटन कार्यक्रम में 6 किसानों को मसूर की नई किस्म के मिनी किट प्रदान किये गये। एग्री कार्नीवाल में जॉब फेयर से चयनित 6 कृषि स्नातक विद्यार्थियों को भी विभिन्न कम्पनियों द्वारा आफर लेटर प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कॉफी टेबलबुक ‘‘अग्रसर’’ सहित अन्य कृषक उपयोगी प्रकाशनों का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया। कृषि स्टार्टअप के युवा उद्यमियों को अनुदान राशि का चेक भी प्रदान किया गया। एग्री कार्नीवाल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 4 हजार किसान भाई-बहनों एवं लगभग 1 हजार विद्यार्थियों ने प्रक्षेत्र भ्रमण एवं प्रदर्शनी द्वारा कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।
 
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में दूसरे दिन आज 23 अक्टूबर को ‘‘छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के निर्यात’’ पर संगोष्ठी एवं ‘‘आधुनिक पादप प्रजनन तकनीक एवं डाटा एनालिसिस’’ पर कार्यशाला तथा ‘‘जैव विविधता पर प्रदर्शनी’’ एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
 
‘‘आधुनिक पादप प्रजनन तकनीक एवं डाटा एनालिसिस’’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईस्ट अफ्रीका अंतर्राष्ट्रीय राइस ब्रीडिंग प्रोगाम के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. एस.के. कटियार, उपस्थित हैं। इसमें छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के 211 वैज्ञानिकों एवं अनुसंधान कर्ताओं को मॉर्डन राइस ब्रीडिंग, स्पीड ब्रीडिंग, डेटा एनालिसिस पर जीवन्त प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे भविष्य की आवश्यकतानुसार नयी फसलों, किस्मों का विकास संभव हो सकेगा। इस कार्यशाला में इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट, मनीला, फिलीपींस, घाना, ईस्ट अफ्रीका के अन्तर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों द्वारा नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एग्री कार्नीवाल-2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में ‘‘छत्तीसगढ़ से कृषि उत्पादों के निर्यात’’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 400 उन्नतशील किसानों, युवा उद्यमियों, अनुसंधानकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
BREAKING : आदिम जाती विकास विभाग में बड़ी फेरबदल...कई अधिकारीयों को भेजा गया इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : आदिम जाती विकास विभाग में बड़ी फेरबदल...कई अधिकारीयों को भेजा गया इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर : आदिम जाती विकास विभाग में बड़ी फेरबदल की गई है, राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सहायक संचालक, अपर संचालक, उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, मण्डल संयोजक के तबादले किये गए है।

देखें पूरी लिस्ट

 

 

 

Raipur South by-election : सुनील सोनी और आकाश शर्मा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन

Raipur South by-election : सुनील सोनी और आकाश शर्मा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन

 रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पर्चा भरा है। दोनों प्रत्याशियों का जब आमना-सामना हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा से विधायक प्रत्याशी सुनील सोनी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

बीजेपी की ओर से सुनील सोनी के नामांकन के दौरान सांसद और दक्षिण विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल मौजूद थे।

सुनील सोनी ने नामांकन के बाद कहा, “आज शुभ मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया है, और मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा।” इस दौरान बीजेपी के कई प्रमुख नेता, जिनमें ललित जैसिंघ भी शामिल थे, समर्थन देने पहुंचे।

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है, जिन्होंने नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। गौरतलब है कि पार्टी द्वारा आकाश शर्मा को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से कांग्रेस के दूसरे दावेदार जैसे प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, और कन्हैया अग्रवाल, इस निर्णय से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं और उन्होंने प्रदेश ध्यक्ष की बैठक से दूरी बना ली है।

प्राइवेट यूनिवर्सिटी-कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, आयोग की बैठक में हुई चर्चा, अब यूनिवर्सिटी को करना होगा ये काम

प्राइवेट यूनिवर्सिटी-कॉलेजों के फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम, आयोग की बैठक में हुई चर्चा, अब यूनिवर्सिटी को करना होगा ये काम

 रायपुर। निजी विश्वविद्यालयों में डिग्री को लेकर आ रही शिकायतों पर अब सरकार गंभीर हो गयी है। अब राज्य सरकार प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कालेजों की डिग्री पर नजर रखने जा रही है। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। जानकारी के मुताबिक इस संदर्भ में जल्द ही उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से दिशा निर्देश जारी कर दिया जायेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक डिग्रियों को लेकर आ रही फर्जीवाड़े की शिकायत पर राज्य सरकार ये कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत निजी विश्वविद्यालयों की डिग्रियों और प्रमाण-पत्रों का सरकार हिसाब रखेगी। निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की बैठक में इसे लेकर चर्चा की गयी। जिसमें ये निर्णय लिया गया कि निजी विश्वविद्यालय को विद्यार्थियों का रियल टाइम डाटा देना होगा ।

इस जानकारी को निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग की वेबसाइट पर शेयर किया जायेगा। यूनिवर्सिटी से आये डेटा को पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। इस निर्देश की वजह से डिग्री-डिप्लोमा का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में फिलहाल 17 निजी विश्वविद्यालय संचालित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने इसे लागू करने की तैयारी कर ली है।
 

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दीपावली और छठ पूजा पर 4 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दीपावली और छठ पूजा पर 4 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

 रायपुर। त्योहारों के सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां कर रहा है। दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 4 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस पहल से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों में गोंदिया-छपरा छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए गोंदिया से 3 व 4 नवंबर), छपरा-गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए छपरा से 4 व 5 नवंबर), गोंदिया पटना छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए गोंदिया से 3 व 4 नवंबर) तथा पटना- गोंदिया छठ पूजा स्पेशल (2 फेरे के लिए पटना से 4 व 5 नवंबर) शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ के अवसर पर पर 6 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इनमें दुर्गा पूजा के अवसर 2 स्पेशल ट्रेन का परिचालन गोंदिया-सांतरागाछी तथा सांतरागाछी-गोंदिया के मध्य कुल 4 फेरों के लिए किया गया था। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 7350 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये स्पेशल ट्रेनें 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 2 महीनों के लिए चलाई जा रही हैं।

 

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान 2 युवकों ने तोड़ा दम..

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान 2 युवकों ने तोड़ा दम..

 बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर एक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोड़ पर सामने से आरही ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू अपने पड़ोसी निजाम अंसारी के साथ किसी काम से निकले थे, इसी दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर सामने से आ रही ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। 

CG - सनकी आशिक घटिया करतूत : शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर प्रेमिका को दी ये खौफनाक सजा

CG - सनकी आशिक घटिया करतूत : शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर प्रेमिका को दी ये खौफनाक सजा

 गरियाबंद। जिले के बिन्द्रानवागढ़ से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर सनकी आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलाकर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिन्द्रानवागढ़ चौकी में मृतिका के पिता सुभेदी ओटी ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी 18 साल की बेटी सुरेखा ओटी घर से बिना बताए कही चली गई है। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लापता सुरेखा की तलाश शुरू की, इस दौरान उन्हें बोईरगांव में रहने वाले कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में सुरेखा की लाश मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसमें हत्या की पुष्टि हुई

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला की सुरेखा और बालाराम मलिक के बीच प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने बालाराम मलिक और उसके दोस्त धनीराम नेताम से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बालाराम और धनीराम ने पुलिस को बताया कि सुरेखा और बालाराम मलिक के बीच बीते 2 महीने से प्रेम संबंध चल था। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात भी किया करते थे। सुरेखा बार-बार बालाराम से शादी करने की बात कहती थी, जिससे बालाराम काफी परेशान था। इस बीच उसने सुरेखा को मिलने के लिए बुलाया, हत्या की वारदात वाले दिन सुरेखा अपनी सहेली के साथ रात करीब 9 बजे परियाबाहरा रोड पहुंची जहां से बालाराम उसे अपने साथ जंगल के अंदर ले गया। जहां उसने सुरेखा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरेख ने ऐसा करने से साफ़ इंकार कर दिया। यह बात बालाराम को इतनी नागवार गुजरी की उसने सुरेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पूरी बात दोस्त धनीराम को बताई जिसने सुरेखा की लाश को मोटरसाइकल से ले जाकर बोईरगांव में रहने वाले कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में फेंक दिया।

CG - ड्राइवर की लापरवाही से नदी में गिरी स्कूल वैन, करीब 18 बच्चे थे सवार, फिर जो हुआ, मची चीख पुकार

CG - ड्राइवर की लापरवाही से नदी में गिरी स्कूल वैन, करीब 18 बच्चे थे सवार, फिर जो हुआ, मची चीख पुकार

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिर गई। स्कूल वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 

घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की है। हसौद के निजी स्कूल हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे को स्कूल बस चालक शॉर्ट कर्ट के चक्कर में नदी में बने एनीकट (छोटा पुल) से गाड़ी ले जा रहा था। इस दौरान पिसौद के पास ड्राइवर की लापरवाही से बस नदी में जा गिरी।

बस को नदी में गिरता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। एक बच्चे को थोड़ी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों के साथ लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। 

दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग ने पेट्रोल डालकर मूकबधिर युवक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग ने पेट्रोल डालकर मूकबधिर युवक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सो रहे मूकबधिर युवक पर एक नाबालिग ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवक को गंभीर हालत में जशपुर से रायपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना पत्थलगांव के ग्राम डुडुगजोर की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मूकबधिर युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शिकायतकर्ता प्रकाश राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बुढाडांड़ (बंगलापारा) थाना पत्थलगांव ने 22 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसका मंझला भाई प्रेमसाय राठिया उम्र 24 वर्ष मूकबधिर है, वह 17 अक्टूबर को ग्राम डुडुंगजोर में नाटक देखने गया था और अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम डुडुंगजोर में रुका था। दूसरे दिन 18 अक्टूबर की शाम करीबन 5 बजे उसका भाई शराब के नशे में देवकरण राठिया के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया था। इस दौरान एक नाबालिग नशे की हालत में गुस्से में आकर जान से मारने की नियत से उसके भाई प्रेमसाय राठिया के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जला दिया। 

मूकबधिर युवक को गंभीर हालत में तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी और मृत युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। 

सीएम विष्णु देव साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा, CM ने नई शाखा का किया शुभारंभ

सीएम विष्णु देव साय की पहल से भेलवां के ग्रामीणों को मिली बैंकिंग सुविधा, CM ने नई शाखा का किया शुभारंभ

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया।-

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुड़कर कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

राष्ट्रपति के 25 एवं 26 अक्टूबर को दो दिवसीय रायपुर प्रवास के कारण कुछ रास्ते प्रतिबंधित रहेंगे

राष्ट्रपति के 25 एवं 26 अक्टूबर को दो दिवसीय रायपुर प्रवास के कारण कुछ रास्ते प्रतिबंधित रहेंगे

 रायपुर। राष्ट्रपति भारत सरकार का दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2024 को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ रायपुर प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान निम्नानुसार कार्यक्रमों में सम्मिलित होना प्रस्तावित है:-

AIIMS, Tatiband
(1)दिनांक 25.10.2024 को पूर्वान्ह 11:00 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया का माना विमानतल आगमन होगा एवं माना विमानतल से सड़क मार्ग होकर सीधे एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगी। माना विमानतल से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी, ग्राम फुंडहर चौक से फुंडहर एक्सप्रेस-वे होकर एक्सप्रेस-वे रोड होकर तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर-01 होकर पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, से एनआईटी तिराहा, रविशंकर युनिवर्सिटी गेट के सामने, आमानाका ब्रिज, मोहबा बाजार चौक, मोहबा बाजार ब्रिज से एम्स हास्पिटल गेट नंबर 05 से प्रवेश कर एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल आडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे पहुंचेंगी ।

(2)एम्स हॉस्पिटल कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 12:45 बजे एम्स हास्पिटल से वापस डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड नम्बर-1 से कांशीराम नगर ब्रिज के किनारे से केनाल रोड होकर बुढ़ीमाई चौक, कटोरा तालाब चौक, पंचशील नगर चौक, आनंद नगर चौक से जीईरोड होकर भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से होकर अपरान्ह 13:00 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

DDU Auditorium
(3)दिनाँक 25.10.2024 को अपरान्ह 15:05 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया राजभवन से प्रस्थान कर डीडीयू आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर के लिए प्रस्थान करेगें जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक होकर जी.ई. रोड से भगत सिंह चौक, आनंद नगर चौक से केनाल लिंकिंग रोड होकर रिंग रोड 01 से कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होकर ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, हॉस्टल चौंक से बॉये टर्न कर अपरान्ह 15:20 बजे कार्यक्रम स्थल डीडीयू आडिटोरियम साइंस कालेज रायपुर पहुंचेंगे।

(4)डीडीयू आडिटोरियम कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 16:30 बजे डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड 01 से तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर चौक से व्हीआईपी रोड होकर पीटीएस चौक, माना विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक से कार्यक्रम स्थल पुरखौती मुक्तांगन संध्या 17:05 बजे पहुंचेंगी।

Purkhouti Muktangan 
(5)दिनाँक 25.10.2024 को पुरखौती मुक्तांगन कार्यक्रम उपरान्त संध्या 18:00 बजे पुरखौती मुक्तागंन से वापस उसी मार्ग से होकर व्हीआईपी रोड फुण्डहर चौक से एक्सप्रेस-वे चौक फुण्डहर होकर एक्सप्रेस-वे रोड से होकर शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे से भारतमाता चौक, भगतसिंग चौक, अंबेडकर चौक होकर संध्या 18:30 बजे तक पहुंचेंगी एवं रात्रि विश्राम राजभवन प्रस्तावित है।

Shri Jagannath Mandir
(6)दिनाँक 26.10.2024 को माननीय राष्ट्रपति महोदया सुबह 09:00 बजे राजभवन से श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर के लिए प्रस्थान करेंगे, जो राजभवन चौक से अंबेडकर चौक जीई रोड होकर एसआरपी चौक से भारतमाता चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज चौक, अनुपम नगर चौक से खम्हारडीह थाना होकर सुबह 09:10 बजे गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी।

Mana Airport
(7)कार्यक्रम उपरांत सुबह 09:40 बजे जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी, जो खम्हारडीह थाना चौक से अनुपम नगर चौक, शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस वे चौक से फुंडहर चौक व्हीआईपी रोड होकर सुबह 10:00 बजे माना विमानतल पहुंचंगी एवं भिलाई के लिए हेलीकॉटर से रवाना होंगी ।

(8)दिनाँक 26.10.2024 को भिलाई कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 13:05 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया माना विमानतल से राजभवन के लिए रवाना होंगी जो व्हीआईपी रोड से ग्राम फुण्डहर से एक्सप्रेस-वे मार्ग से शंकर नगर एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से भगत सिंह चौक से जीई0 रोड होकर अंबेडकर चौक से राजभवन चौक होकर अपरान्ह 13:20 बजे राजभवन पहुंचेंगी।

Ayush University
(9)दिनाँक 26.10.2024 को अपरान्ह 14:55 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया राजभवन से आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के लिए रवाना होंगी जो जी.ई रोड से भगत सिंह चौक से शंकर नगर एक्सप्रेस वे ब्रिज से एक्सप्रेस-वे मार्ग होकर फुंडहर एक्सप्रेस-वे चौक से ग्राम फुंडहर व्हीआईपी रोड से पीटीएस चौक, नया रायपुर विमानतल तिराहा, स्टेडियम टर्निंग, चीचा तिराहा, खूबचंद बघेल चौक, चंदूलाल चंद्राकर चौक, महात्मा गांधी चौक, सेक्टर-22, राज्योत्सव तिराहा, नंदकुमार पटेल चौक, दानवीर भामाशाह चौक उपरवारा, बैरिस्टर छेदी लाल चौक से लॉ यूनिवर्सिटी टर्निंग होकर अपरान्ह 15:30 बजे आयुष विश्वविद्यालय पहुंचेंगी।

(10)आयुष यूनिवर्सिटी कार्यक्रम उपरान्त अपरान्ह 16:30 बजे माननीय राष्ट्रपति महोदया आयुष यूनिवर्सिटी से माना विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगी, जो उसी मार्ग से होकर संध्या 17:00 बजे माना विमानतल पहुंचेंगी एवं दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

आवश्यक सूचना:- व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर को व्हीआईपी रोड में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान एयरपोर्ट आवागमन करने वाले यात्रीगण वैकल्पिक मार्ग जोरा-धरमपुरा होकर अथवा सेरीखेरी से नवा रायपुर प्रवेश मार्ग होकर माना एयरपोर्ट तक आवागमन कर सकते है। इसी प्रकार एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आवागमन के दौरान व्हीआईपी मार्ग रिंग रोड नम्बर-01 में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त मार्ग में आवागमन करने वाले सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है।

दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को व्हीआईपी महोदय का रिंग रोड नम्बर-1 से होकर एम्स हॉस्पिटल आडिटोरियम एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम तक सड़क मार्ग से होकर आवागमन प्रस्तावित है। * व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान दिनाँक 25.10.2024 को भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह 10:00बजे से सायं 05:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।* अतः भारी मालवाहक वाहन चालक व्हीआईपी मूव्हमेंट के दौरान वैकप्लिक मार्ग टाटीबंद-सिलतरा बायपास से होकर रिंग रोड नंबर 3 से आवागमन कर सकते है।

सेंट्रल जेल में गूंजेगी ध्वनि तरंगों की ताल, शुरू होगा ‘उमंग-तरंग’ रेडियो स्टेशन, कैदी कर सकेंगे फरमाइश

सेंट्रल जेल में गूंजेगी ध्वनि तरंगों की ताल, शुरू होगा ‘उमंग-तरंग’ रेडियो स्टेशन, कैदी कर सकेंगे फरमाइश

 रायपुर : राजधानी में पुणे की यरवदा जेल की तर्ज पर रायपुर सेंट्रल जेल में जल्द ही ध्वनि तरंगों की ताल पर उमंग- तरंग रेडियो स्टेशन शुरू किया जाएगा। यह रेडियो स्टेशन सिर्फ जेल परिसर में ही सुनाई देगा। इस रेडियो स्टेशन से हिंदी, छत्तीसगढ़ी गीतों के साथ शिक्षाप्रद कहानियां और समाचारों का प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए कैदियों का चयन किया जा रहा है। रेडियो स्टेशन शुरू करने का मकसद कैदियों के तनाव को दूर करना और उनके भीतर अच्छाई पैदा करना है। बता दें कि जगदलपुर सेंट्रल जेल में होने जा रहा है। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2021 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शुरू किया गया है।

सेटअप की तैयारी
जेल के भीतर उमंग तरंग के नाम से शुरू किए जाने वाले वाले रेडियो स्टेशन के लिए कैदियों की माइक, स्पीकर, केबल और समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सुबह करीब 10 बजे जेल परिसर में ही सुनाई देगा।

जेल में शुरू करने वाले रेडियो स्टेक्न को तार के जरिए सभी बैरकों को जोड़ा जाएगा। इसे कुछ इस तरह सेट किया जाएगा कि इसे जेल के भीतर ही सुना जा सके। हालांकि जेल की दीवार के पास भी इसे बिना किसी इंस्ट्रूमेंट के सुना जा सकेगा। जेल प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि रेडियों में प्रसातिर किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विभाग की नजर रहेगी। ताकि आपत्तिजनक गीत, भाषा और तनाव उत्पन्न करने वाले कार्यक्रमों पर रोक रहेगी।

दोपहर 2 बजे और शाम को 4 से 8 बजे तक संचालन करने की योजना बनाई गई है। सेटअप तय होने के बाद टाइमिंग को तय किया जाएगा। रेडियो की शुरूआत सुबह सबसे पहले मशहूर फिल्म दो आंखें बारह हाथ के गीत, ‘ऐ मालिक तेरे बंदे हम’ से शुरुआत होगी। इसके बाद देश-दुनिया में होने वाले प्रमुख समाचारों का बाचन और अन्य प्रोग्राम का आयोजन होगा।

कैदी कर सकेंगे फरमाइश
किवियों की पसंद का न रखते हुए कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। विभिन्न स्योहारों एवं आयोजनों के दौरान इसमें बदलाव किया जाएगा। कैदी अपने मनपसंद गीतों का आनंद भी ले सकेंगे। इसके लिए प्रशिक्षित और योग्य कैदियों को टीम भी बनाई जाएगी। यह अपने मुताबिक कार्यक्रमों को तैयार कर सकेंगे।

 BREAKING: रायपुर दक्षिण उपचुनाव, कांग्रेस की रणनीति तय, बड़े नेताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी

BREAKING: रायपुर दक्षिण उपचुनाव, कांग्रेस की रणनीति तय, बड़े नेताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी

 रायपुर : रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर शुरू हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित पार्टी के प्रमुख नेता मौजूद रहे

चुनावी रणनीति तैयार करने के साथ ही नामांकन रैली पर चर्चा की गई। बैठक में रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जहां पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

शिक्षक उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

शिक्षक उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 रायपुर : शासकीय सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के सहयोग से 2030 नो चाइल्ड लेफ्ट बिहाइंड प्रोजेक्ट के तहत सीखने की क्षमता में वृद्धि पर एक दिवसीय शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कदम प्लस रायपुर प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार शर्मा व विश्व रंजन मिश्रा सहायक परियोजना समन्वयक सरस्वती पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ की गई, इसमें हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया से स्टेट पार्टनरशिप ऑफिसर महेंद्र सिंह, मास्टर ट्रेनर राजू लाल बैरवा, तथा संस्था कार्यकर्ता सतीश कुमार, दानीराम साहू टुकेश्वरी गजेंद्र, पंकजदास सुजाता सोनी, सोमनाथ केवट तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय से 35 अध्यापक/ अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में बच्चों के सीखने के प्रतिफल में वृद्धि करना था जिसके अंतर्गत कदम टूल किट के माध्यम से अलग-अलग विषय की वर्कबुक पर भी चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में हुए बदलाव व भारत सरकार निपुण भारत मिशन के तहत FLN से शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने हेतु राज्य शासन व समग्र शिक्षा के सहयोग से हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया के तहत कदम प्लस प्रोग्राम के माध्यम से बच्चों सीखने की क्षमता में वृद्धि करने हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया I कक्षा में बच्चे का क्या स्तर है तथा उसे क्या-क्या सीखने की आवश्यकता है इसके दौरान बच्चों के बेसलाइन और एंडलाइन विषय पर भी चर्चा की गई।

 

दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन, मुख्यमंत्री की पहल पर वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मानसेवियों को दीवाली से पहले वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग द्वारा आज जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी के भुगतान 28 अक्टूबर 2024 से करने के निर्देश दिए गए है, ताकि अधिकारियों-कर्मचारियों को दीवाली के त्यौहार से पूर्व वेतन मिल सके और वह अच्छे से त्यौहारे मना सके।

वित्त विभाग द्वारा आदेश के अनुसार व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी, और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान के संबंध में विचार करने को कहा गया है।