नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ के इस जिले में शिक्षकों की बंपर भर्ती, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

छत्तीसगढ़ के इस जिले में शिक्षकों की बंपर भर्ती, ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

 रायपुर :-  छत्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले के स्कूलों में इन दिनों अतिथि शिक्षकों की बंपर भर्तियां निकली है। यहां अलग-अलग विषयों के करीब 59 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस भर्ती के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आपको ऑफलाइन भेजना होगा।

यदि आप स्नातकोत्तर यानी पीजी की पढ़ाई कर चुके हैं और आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जिले के अलग-अलग हाईस्कूलों में अंग्रेजी के लिए 6, गणित के लिए 15 और विज्ञान के लिए 10 अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

वहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अंग्रेजी के 3, गणित के 6, जीव विज्ञान के 3, भौतिकी के 9 और रसायन के 7 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। योग्यता की बात करें तो दोनों स्टैंडर्ड के स्कूलों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही बीएड करने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

सैलरी की बात करें तो स्थानीय अतिथि शिक्षक हेतु मानदेय रूपये 12,000/- मासिक होगा। इसका भुगतान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा प्रमाणीकरण पश्चात् संबंधित प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। संस्था प्रमुख द्वारा एक पंजी पृथक से संधारित की जाएगी एवं मानदेय का भुगतान उक्त प्रमाणित पंजी के वेतन पत्रक के आधार पर ही होगा। निर्धारित कार्य दिवस में अध्यापन नहीं करने पर आनुपातिक रूप से मानदेय की कटौती की जाएगी। नियुक्ति अवधि नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक होगी।

 

CG : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

CG : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

  रायपुर : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई देश के राज्यों में भारी तेज और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने आज मंगलवार और बुधवार को केरल, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कर्नाटक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार से शुक्रवार तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अत्यधिक तेज़ से मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। गुरुवार और शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में जबकि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार है।

 
CG: रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रत्याशी सुनील सोनी इस दिन भरेंगे नामांकन, 13 नवम्बर मतदान

CG: रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रत्याशी सुनील सोनी इस दिन भरेंगे नामांकन, 13 नवम्बर मतदान

 रायपुर : आगामी 13 नवंबर 2024 को रायपुर दक्षिण में उपचुनाव होने जा रहा हैं, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी हुई हैं. उपचुआव के चलते भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन रैली एकात्म परिसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इससे पहले, 23 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में सोनी नामांकन का पहला सेट दाखिल करेंगे।

भाजपा ने रायपुर दक्षिण सीट के उपचुनाव के लिए सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है, और पार्टी ने पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया है। इसी कड़ी में, एकात्म परिसर में भाजपा की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की आगे की रणनीति और कार्य योजना तैयार की गई। रायपुर दक्षिण के विभिन्न मंडलों की जिम्मेदारी भाजपा विधायकों को सौंपी गई है, और कार्यकर्ताओं को चुनाव से संबंधित भूमिकाएं दी जा रही हैं।

विधायकों को सौंपी गई विशेष जिम्मेदारियां
चुनावी तैयारियों के तहत, विधायक पुरंदर मिश्रा को सिविल लाइंस मंडल, मोतीलाल साहू को पुरानी बस्ती मंडल, और राजेश मूणत को लाखे नगर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, केदार गुप्ता और अवधेश जैन को सदरबाजार मंडल का प्रभार सौंपा गया है।
भाजपा की यह तैयारी इस उपचुनाव को लेकर उनके गंभीर दृष्टिकोण को दर्शाती है, जहां सुनील सोनी का नामांकन रैली भी पार्टी के उत्साह और ताकत का प्रदर्शन करेगी।

CG : कांकेर से बड़ी खबर, मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

CG : कांकेर से बड़ी खबर, मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर आ रही है, यहां गढ़चिरौली इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि जिले के भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है, दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग जारी है. मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा है. बता दें नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर आपरेशन लांच किया गया था, नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजे जाने की खबर है.

इसदिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

इसदिन दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

 रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पर आएंगी, जारी कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को  रायपुर पहुंचेंगी, जहां विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह के साथ अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वहीं 26 अक्टूबर को राष्ट्रपति IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम:

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)
सुबह 11 बजे: राष्ट्रपति का रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन.
सुबह 11:30 बजे: रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी.
दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात.
शाम 6 बजे: राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी.

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन):
सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा.
सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान.
सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.
दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी.
दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी.
शाम 5 बजे: दीक्षांत समारोह के बाद दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी.

छत्तीसगढ़ में बनेगा 100 बिस्तरों का योग नैचुरोपैथी अस्पताल, PM मोदी करेंगे योग नैचुरोपैथी अस्पताल और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास…

छत्तीसगढ़ में बनेगा 100 बिस्तरों का योग नैचुरोपैथी अस्पताल, PM मोदी करेंगे योग नैचुरोपैथी अस्पताल और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास…

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, 29 अक्टूबर को प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा दिन बनने जा रहा है, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में 100 बिस्तरों का योग और नैचुरोपैथी अस्पताल और रिसर्च सेंटर का शिलान्यास करेंगे, योग नेचरोपैथी और प्रकृति चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, ये योग नेचुरोपैथी सेंटर एनआईटी के पास 10 एकड़ की जमीन में बनेगा आगे उन्होंने कहा की योग नेचरोपैथी और प्रकृति चिकित्सा के क्षेत्र में यह छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है,

Breaking : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

Breaking : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, तीन लोगों की मौके पर हुई मौत

 दुर्ग: ढोर चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही एक बच्चे का इलाज जारी हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। यह मामला जेवरा सिरसा चौकी का बताया जा रहा हैं।

 CG: 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार

CG: 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा, सौतेला पिता गिरफ्तार

 जांजगीर-चांपा  : जिले में बीते दिन झाड़ियों में 2 साल की बच्ची खून से लतपथ हालत में मिली थी, बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, वहीं बच्ची के रेप मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। मामले में बच्ची का पिता ही आरोपी निकला, सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। बता दें कि मासूम खून से लथपथ झाड़ियों के पीछे मिली थी। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को पुलिस ने रेप के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम करीब 7 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। परिजन ने बताया कि, उसी समय सौतेला पिता आया और बाहर खेल रही बच्ची को अपने साथ दुकान कुछ खिलने को लेकर चला गया। इस दौरान पिता ने अपनी ही बेटी का बलात्कार किया। इसके बाद बची को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया।

अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज

काफी देर तक बच्ची के नहीं आने से परिजन परेशान हो गए। आस-पास खोजने लगे, लेकिन बच्ची नहीं मिली। इसके बाद रात को बच्ची की रोने की आवाज झाड़ियों से सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। झाड़ियों के बीच बच्ची खून से सनी रो रही थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स से ब्लड निकल रहा था। इसके बाद परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत में उसे भर्ती किया गया। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

ग्रामीणों में आक्रोश

रविवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सौतेला पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल न्यायिक रिमांड पर आरोपी को भेजा गया है। परिजनों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ कसडोल थाने में भी कई अपराध दर्ज हैं।

आज शाम तक होगी रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा, दीपक बैज ने किया ऐलान …

आज शाम तक होगी रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा, दीपक बैज ने किया ऐलान …

 रायपुर:- दक्षिण उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गयी है, जहाँ एक तरफ बीजेपी ने रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी को मैदान में उतारा है, तो वही कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा आज शाम तक कर देगा. इस बात की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में पहले स्पष्ट किया कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए अभी प्रत्याशी तय नहीं हुआ है. आज शाम तक नाम को घोषणा होगी. वहीं चुनाव के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को वार्डों की भी जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा पार्षदों, छाया पार्षदों को भी जिम्मेदारी दे दी गई है.
गौरतलब है की 13 नवंबर को उप चुनाव होगा. जहाँ भाजपा ने गहन मंथन के बाद पूर्व सांसद सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. लेकिन कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पायी थी की भाजपा के सुनील सोनी के सामने किसको उतारा जाए, वही आज इस कांग्रेस आपने प्रत्याशी की कर सकती है

Whatsapp में नया Video Note फीचर, जानें किस तरह से करता है काम

Whatsapp में नया Video Note फीचर, जानें किस तरह से करता है काम

 WHATSAPP NEW UPDATE NEWS. व्हाट्सएप की शुरुआत में चैटिंग व मैसेजिंग एप के तौर पर हुई थी, लेकिन कंपनी ने इस एप में कई तरह के नए व यूजफुल फीचर दिए है। इस वजह से इस एप को यूज करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है और व्हाट्सएप लोकप्रिय भी है। कंपनी लगातार एप के फीचर को अपडेट करने और उसे बेहतर करने में लगा रहता है। हाल ही में कई सारे नए फीचर आए है। वहीं इसी बीच में वीडियो नोट फीचर भी कंपनी ने यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है।

बता दें, वीडियो नोट फीचर एक नया फीचर है जो वीडियो कॉलिंग या वीडियो चैट करना चाहते है उनके लिए उपयोगी होगा। इस फीचर के माध्यम से आप वीडियो रिकॉर्ड कर तुरंत ही अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भेज सकते है। चाहे बर्थडे मैसेज वीडियो के माध्यम से देना हो या फिर कुछ बात कहना हो आसानी से वीडियो चैट के माध्यम से कर पाएंगे।

टाइपिंग नहीं करना चाहते तो भेज दे वीडियो चैट
व्हाट्सएप यूजर्स में बहुत से लोग है जो टाइपिंग करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे लोग अक्सर ही वाइस मैसेज ज्यादा भेजते हैं। अब ऐसे लोगों को वाइस मैसेज के जगह पर वीडियो चैट के माध्यम से मैसेज भेज सकते हैं।

60 सेकेंड तक का बना सकेंगे वीडियो
वीडियो चैट का ऑप्शन तो खास है ही साथ ही इसमें 60 सेकेंड तक का वीडियो मैसेज बनाकर अपने चैट में भेज सकेंगे। इसके लिए प्रोसेस भी आसान है। सबसे पहले किसी भी चैट को ओपन करना होगा। फिर दिए गए वीडियो चैट ऑप्शन पर क्लिक करके वीडियो मैसेज तैयार कर सकते है और उसे सेंड भी तुंरत ही कर सकते हैं। जिस तरह से वाइस मैसेज भेजते है वैसे ही वीडियो चैट का भी ऑप्शन दिया है जो काफी यूजफुल है। इसका यूज आप किसी को भी वीडियो चैट भेजने के लिए कर सकते हैं।

5 दिन पहले लापता युवक की जंगल में मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

5 दिन पहले लापता युवक की जंगल में मिली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

 बलरामपुर. आखिरकार 5 दिनों से लापता विक्रम पंडो की लाश मिल गई है, लेकिन जिस जगह से मिली और जिस हालात में मिली वह पूरी तरह से दूसरी कहानी कह रही है. पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने वाले दूसरे पंडो ने अज्ञात हमलावरों की मार से बचने के लिए जंगल में मृतक के भागने की बात कही थीबता दें कि देवलाल पंडो ने 18 अक्टूबर को वाड्रफनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें विक्रम पंडो के साथ कोटराही में चाची के घर से 16 अक्टूबर को रात को लौटते समय चार बाइक सवार अज्ञात हमलावरों के मारपीट करने की बात कही थी. मारपीट से डरकर विक्रम के जंगल की ओर भागने और खुद जान बचाकर किसी तरह घर आने की बात कही थी. लेकिन देवलाल पंडो के बयान में विरोधाभाष इतने थे कि पुलिस पूछताछ में जल्द ही उसने सही कहानी बयां कर दी।

पुलिस के बताए अनुसार, देवलाल पंडो और मृतक विक्रम पंडो कोटराही गांव से बकरा चोरी कर 16 अक्टूबर की रात को जंगल के रास्ते आ रहे थे. इसी दौरान शिकार के लिए बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से विक्रम पंडो और चोरी के बकरे की मौके पर मौत हो गई. वहीं तार की चपेट में आने से घायल देवलाल किसी तरह से घर पहुंचने में कामयाब रहा।

दो दिनों तक विक्रम के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजन पूछताछ करने जब विक्रम के पास पहुंचे तो उसने गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों के मारपीट करने की कहानी गढ़ डाली और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते समय इसी कहानी को दोहरा दिया. लेकिन कहानी का सिर-पैर नहीं होने की वजह से ज्यादा देर टिक नहीं पाई और हकीकत सामने आ गई. पुलिस अब जंगल से विक्रम का शव बरामद करने के बाद घटना की तह तक पहुंचने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं।

करवा चौथ के दिन मिली फौजी पति के मौत की खबर, सदमे में पत्‍नी…

करवा चौथ के दिन मिली फौजी पति के मौत की खबर, सदमे में पत्‍नी…

 दुर्ग  ;- छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोड़िया गांव निवासी भारतीय सेना का जवान उमेश कुमार साहू ने 19 अक्टूबर की देर शाम अंतिम सांस ली, जिसके बाद उसका पार्थिव शरीर गृह ग्राम लाया गया है। जहां उसका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। इससे पहले जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्‍या में लोग शामिल हुए और उमेश साहू अमर रहे के नारे लगाए। जवान लेह-लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों में ड्यूटी करते समय शहीद हो गया।
जानकारी के अनुसार उमेश भारतीय सेना के 19 महार रेजिमेंट में लांस हवलदार (Chhattisgarh Lal Shaheed) था। लेह-लद्दाख में ड्यूटी कर रहा था उमेश। जहां बर्फीले पहाड़ों पर ड्यूटी करते समय जवान की तबीयत बिगड़ी। इस पर डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उसके शरीर में ऑक्सीजन की कमी आ गई थी। इसी के चलते 19 अक्टूबर की देर शाम अंतिम सांस ली। इसके बाद सेना से पत्‍नी को करवा चौथ के दिन शहादत की सूचना दी गई। बेटे के चले जाने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्‍नी भी सदमे जैसी हालत में है।
बताया जा रहा है कि जहां उमेश की ड्यूटी लगाई गई थी वह इलाका काफी ऊंचाई पर है। जहां ऑक्‍सीजन की कमी रहती है। इसी के चलते जवान की तबीयत बिगड़ी। तभी ड्यूटी पर मौजूद साथी जवानों ने तुरंत मेडिकल पोस्ट पहुंचाया, जहां इलाज भी किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर...देखें लिस्ट

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर...देखें लिस्ट

रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. जिसमें सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है. यह ट्रांसफर आदेश आईजी अमरेश कुमार मिश्रा ने जारी की है.

देखें सूची –

 

‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आज, राज्यपाल डेका, CM साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आज, राज्यपाल डेका, CM साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल

 रायपुर । राज्यपाल  रमेन डेका की विशेष उपस्थिति मेंआज  ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में होगा।

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा। इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों की नामावली का वाचन तथा अतिथिगणों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यपाल  रमेन डेका इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।

55 वर्ष से अधिक उम्र की महिला अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में तबादला, हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश

55 वर्ष से अधिक उम्र की महिला अधिकारी का नक्सल क्षेत्र में तबादला, हाईकोर्ट ने रद्द किया आदेश

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य शासन के उस तबादला आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें 55 वर्ष से अधिक उम्र के एक अधिकारी का तबादला नक्सल प्रभावित क्षेत्र में किया गया था। कोर्ट ने शासन के सर्कुलर के आधार पर ही यह फैसला सुनाया।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के महादेवघाट रोड की विकास विहार कॉलोनी की निवासी सरोज वर्मा, जो महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग में प्रशिक्षण अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। उनका तबादला अनुसूचित और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में कर दिया गया। यह तबादला आदेश सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, रायपुर द्वारा जारी किया गया था।

सरोज वर्मा ने इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुए अधिवक्ता अभिषेक पांडेय के माध्यम से रिट याचिका दायर की। अधिवक्ता पांडेय ने कोर्ट के सामने शासन के नियमों का हवाला देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 2015 के सर्कुलर के अनुसार, 55 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकारियों का घोर अनुसूचित जिलों में तबादला नहीं किया जा सकता। याचिकाकर्ता की उम्र 60 वर्ष चार माह है और मिर्गी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद शासन के तबादला आदेश पर रोक लगाते हुए इसे निरस्त कर दिया। कोर्ट ने इस आदेश में याचिकाकर्ता की उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को भी ध्यान में रखा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बीजापुर जैसी कठिन परिस्थितियों में काम करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा।

CG - आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : जमीन के अंदर छुपाकर रखा था अवैध शराब, 1405 किलो अवैध शराब और 14 सौ किलो लहान जब्त

CG - आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : जमीन के अंदर छुपाकर रखा था अवैध शराब, 1405 किलो अवैध शराब और 14 सौ किलो लहान जब्त

 बिलासपुर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने गनियारी क्षेत्र में सालों से संचालित अवैध शराब फैक्ट्री में छापेमारी कर 14 सौ किलो लहान जब्त किया है। साथ ही जमीन के नीचे छिपाकर रखे 1405 किलो देशी शराब बरामद किया गया। 

टीम ने गनियारी समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा शराब जब्त की गई है। टीम ने तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसी कड़ी में कोटा क्षेत्र के मोहंदी गोबरीपाट में 3 प्रकरण दर्ज कर 158 लीटर महुआ शराब जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105 लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसबान विधि से तैयार किए जा रही अवैध शराब की फैक्ट्री को सील किया गया। मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1) क, च का प्रकरण कायम हुआ है। इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गई 150 लीटर महुआ शराब को टीम ने बरामद कर लिया है। मौके से 900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा का प्रकरण बनाया गया है। 

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंदा, तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत

 सक्ति :- जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने दो युवती और एक महिला को ठोकर मारते हुए कुचला है। जिनकी मौके पर ही मौत हुई है,वही चालक वाहन को लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका बिंदिया बरेठ उम्र 21 वर्ष  अपनी भाभी आकांक्षा बरेठ 22 वर्ष और सलहेली सीमा भैना 22 वर्ष जोकि तीनों आरक्षक भर्ती के लिए हर रोज सुबह दौड़ने के लिए गए हुए थे। आज रविवार की सुबह करीबन 5 बजे दौड़ने के बाद पैदल चल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से तीनो को ठोकर मारी और कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। तीनो का शव सड़क किनारे पड़ा रहा घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे जहां रो-रोकर बुरा हाल है।

बाराद्वार पुलिस भी मौके पर पहुंची और तीनो के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल की जा रही है चालक और वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

BREAKING: छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार, दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

BREAKING: छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार, दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

 जांजगीर चांपा : जिले में एक बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां एक दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली है। उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, शनिवार शाम करीब 6.40 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्ची का उपचार जारी है।

सिटी कोतवाली थाने में परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी राजेंद्र जायसवाल और थाना प्रभारी प्रवीण द्वेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं, कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

सीएम साय ने सड़क दुर्घटना में दो बच्चों के निधन पर जताया दुःख, परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

सीएम साय ने सड़क दुर्घटना में दो बच्चों के निधन पर जताया दुःख, परिजनों को 4-4 लाख की सहायता राशि का किया ऐलान

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी जिले के ग्राम सलोनी में सड़क दुर्घटना में 2 बच्चों के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुःखद घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 
मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर लोकार्पण समारोह : देखें लाइव प्रसारण

मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर लोकार्पण समारोह : देखें लाइव प्रसारण

अंबिकापुर : मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल उपस्थित रहे।

सीएम साय और राज्यपाल रमेन डेका एयरपोर्ट का भ्रमण एवं अवलोकन किया। तत्पश्चात स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत एवं भेंट के बाद मंच पर आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत उद्बोधन के साथ अतिथियों का उद्बोधन किया गया। सायं 04ः00 बजे से वाराणसी से लाइव प्रसारण की शुरुआत होगी, 04ः05 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से मां महामाया एयरपोर्ट का शुभारंभ होगा तथा 04ः05 से 04ः20 बजे तक प्रधानमंत्री का उद्बोधन होगा। सायं 04ः20 से 04ः25 बजे तक अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदाय के बाद आभार प्रदर्शन किया जाएगा।

देखें लाइव

https://youtu.be/a9Hx4UXFXtg
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा हाल

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा रहेगा हाल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में हल्की माध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं बीते दिनों बारिश थमने से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार,  22 अक्तूबर के आसपास मध्य बंगाल की कड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी का आगमन होने से आगामी तीन दिनों में बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिनों के बारिश के बाद गतिविधि कम हो जाएगी।

मानसून की विदाई के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की माध्यम बारिश की संभावना है। वहीं एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात के आसार हैं। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। बीते शनिवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं दिन का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है: CM साय

करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है: CM साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी विवाहित महिलाओं को करवा चौथ की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सब के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।  साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए  निर्जला  व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है।  इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा अर्चना कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की जाती है। पूरे दिन व्रत करने के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को हाइवा ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

 धमतरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया हैं, जहा मॉर्निंग वॉक पर निकले दो छात्रों को तेज रफ्तार रेत से भरे हाइवा ने रौंद दिया हैं। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया हैं।

जानकारी के मुताबिक यह घटना धमतरी जिला के केरेगांव थाना इलाके के सलोनी गांव की हैं। जहा तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से 12 वर्षीय योगेंद्र यादव और नीरज ध्रुव की मौत हो गई हैं।

घटना से गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम कर प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। केरेगांव थाना पुलिस से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है, लेकिन ग्रामीण बड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

बीजापुर में NIA का छापा, मोबाइल- सिम समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

बीजापुर में NIA का छापा, मोबाइल- सिम समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पालनार गांव में छापेमारी की। जहां कई मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार NIA बीजापुर पुलिस की मदद से पालनार पहुंची थी। सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाने की भी खबर सामने आ रही है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

 बता दें कि, इससे पहले 28 सितंबर को कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में NIA ने छापा मारा था। NIA की टीम ने स्थानीय पत्रकार के निवास पर छापा मारा था। पुलिस की टीम नक्सल मामलों में लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही थी। सुबह से 4 अलग-अलग जगहों पर NIA ने छापा मारा है। मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 पिछले महीने भी NIA ने मारा था छापा

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या की जांच के दौरान NIA ने प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने कांकेर के ही दर्जनों गांवों में दबिश दी और दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 39,100 रुपये कैश जब्त किया गया था।

 
कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, हर बूथ से 10 कार्यकर्ता होंगे शामिल

कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, हर बूथ से 10 कार्यकर्ता होंगे शामिल

 रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के साथ कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का आयोजन दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक आशीर्वाद भवन होगा। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे।

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं और प्रभारियों से फीडबैक लेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का कार्यक्रम अभी टल गया है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले 253 बूथ के बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं से कहा गया है कि हर बूथ से 10 कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे, इसके लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी भी दी गई।