नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
धनतेरस पर बिलासपुर को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी वचुअल माध्यम से इस नए अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

धनतेरस पर बिलासपुर को मिलेगा बड़ा तोहफा, पीएम मोदी वचुअल माध्यम से इस नए अस्पताल का करेंगे लोकार्पण

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चतुर्मुखी विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि कार्य हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के पहले डिटिजल बजट में भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढिकरण की बडी झलक दिखी थी जो वास्तविकता का रूप लेती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए प्रयोग और राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों को खोलने के लिए केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में आज  राज्य के बिलासपुर में 200 करोड़ रूपए की लागत से तैयार सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण होने जा रहा है।

देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी वचुअल माध्यम से इस अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहेंगे। यह अस्पताल तीन चरणों में प्रारंभ होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट व लैब तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट व लंब की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह से काम करने लगेगा। बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल हुए

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल हुए

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में शामिल हुए। दीपावली पर्व के दृष्टिगत 29 अक्टूबर को ही मनाया जा रहा है राष्ट्रीय एकता दिवस। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और गणमान्य नागरिकों ने भी एकता की इस दौड़ में भाग लिया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं साय ने कहा, "धनतेरस का पर्व समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस अवसर पर मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ का जनजीवन आरोग्यमय और धन-धान्य से समृद्ध हो।"

शुभ धनतेरस!

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के चयनित 83 सहायक अभियंताओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के चयनित 83 सहायक अभियंताओं को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जल संसाधन विभाग के 83 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जल संसाधन विभाग के 80 सहायक अभियंता सिविल और 03 सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी का चयन किया गया है। जिन्हें आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नव नियुक्त अभियंताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी अर्थव्यवस्था खेती किसानी पर निर्भर है। खेती-किसानी का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसकी मजबूती के लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का अधिक से अधिक विस्तार भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिंचाई क्षमता के विस्तार के लिए संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल संसाधन विभाग सहित सभी विभागों में अमले की भर्ती और अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है। पिछले 10 महीनों के दौरान सात हजार से ज्यादा शासकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  विकसित भारत के निर्माण के सपने को पूरा करेंगे।

जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने चयनित सहायक अभियंताओं को दीपावली और राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आप सबके सहयोग से विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाएंगें। उन्होंने कहा कि आपकी जहां भी पदस्थापना हो वहां अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर से बेहतर तरीके से करें। प्रदेश में जितनी भी सिंचाई योजनाएं है उनके अंतिम छोर तक किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करें। जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के हितों के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। पिछले आठ माह में विभाग के 380 अधिकारी-कर्मचारियों की लम्बे समय से लंबित पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया।

सहायक अभियंताओं ने कहा छत्तीसगढ़ को कृषि में अग्रणी राज्य बनाने में देंगे योगदान
चयनित सहायक अभियंता प्रतीक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि अरसे से लंबित परीक्षा का परिणाम जारी कर आपने हमारी भावनाओं का ध्यान रखा। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपना योगदान देंगे। चयनित सहायक अभियंता सुश्री प्रेरणा तिवारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने शासकीय सेवा का अवसर प्रदान किया। इसकी हम सभी को लंबे समय से प्रतीक्षा थी। हम राज्य की समृद्धि में ईमानदारी से योगदान देंगे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 BREAKING : राज्य शासन ने की 74 सहायक अभियंताओं की नियुक्ति, देखिए पूरी लिस्ट

BREAKING : राज्य शासन ने की 74 सहायक अभियंताओं की नियुक्ति, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर: राज्य शासन ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के 2021 के माध्यम से सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित उम्मीदवारों को सहायक अभियंता के पद पर नियुक्त किया है, इस आशय आदेश छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग ने जारी किया है.  

देखें पूरी लिस्ट –

जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण, मंत्रालय पहुंचकर जनसंपर्क सचिव से की मुलाकात …

जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने किया पदभार ग्रहण, मंत्रालय पहुंचकर जनसंपर्क सचिव से की मुलाकात …

 रायपुर :- नव पदस्थ जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल ने सोमवार को नया रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ मित्तल ने मंत्रालय पहुंचकर जनसंपर्क सचिव पी दयानन्द से सौजन्य मुलाकात की .
डॉ मित्तल को प्रभारी आयुक्त एवं संचालक अजय अग्रवाल ने कार्यभार सौंपा एवं उनका स्वागत किया. इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे .
गौरतलब है कि डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे. डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है. वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं. डॉ रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में आये.

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए आदेश…

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिए आदेश…

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अफसरों के तबादले का सिलसिला जारी है, प्रदेश में बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है, इसका आदेश सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया।
देखिए आदेश

CG BREAKING : दीपावली के दूसरे दिन रहेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, देखें आदेश..!!

CG BREAKING : दीपावली के दूसरे दिन रहेगी छुट्टी, राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश किया घोषित, देखें आदेश..!!

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर के लिए सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है। दीपावली के दूसरे दिन राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है। 1 नवंबर शुक्रवार को प्रदेश के सारे बैंक, कोषालय बंद रहेंगे।देखें आदे

देखें आदेश

दिवाली से पहले जुआरियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन...26 जुआरियों को किया गिरफ्तार, धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने

दिवाली से पहले जुआरियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन...26 जुआरियों को किया गिरफ्तार, धड्डले से 52 परियों से इश्क लड़ा रहे थे दीवाने

28 अक्टूबर 2024 धमतरी:- भखारा पुलिस ने पांच स्थानों पर छापेमारी करते हुए 26 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, थाना भखारा ने दो, थाना सिहावा ने दो, और थाना कुरूद ने एक जगह पर छापेमारी की। सभी स्थानों पर जुआ खेलने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई।

(01) थाना भखारा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर महावीर चौक कोलियारी के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 06 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 10,800/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.190/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) नितीश कुमार पिता इंद्रजीत साहू उम्र 33 वर्ष
(02) विकास कुमार साहू पिता होरीलाल उम्र 22 वर्ष
(03) सुखदेव साहू पिता तुकाराम उम्र 37 वर्ष
(04) प्रदीप कुमार ध्रुव पिता मदनलाल उम्र 49 वर्ष
(05) खोमन साहू पिता भुवन साहू उम्र 35 वर्ष
(06). पारसमणी निषाद पिता धनेश निषाद उम्र 31 वर्ष साकिनान कोलियारी


▪️ (02) थाना भखारा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम गुजरा साहू समाज भवन के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 04 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4000/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.191/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) गेवेन्द्र उर्फ लक्की पिता कमलेश साहू उम्र 24 वर्ष,
(02) रविन्द्र कुमार साहू पिता श्री शिव प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष,
(03) सीताराम साहू पिता बलीराम साहू उम्र 45 वर्ष,
(04) जीवन लाल साहू पिता रिखीराम साहू उम्र 39 वर्ष साकिनान गुजरा थाना भखारा


▪️ (03) थाना सिहावा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम सोनामगर धान मंडी चबुतरा के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1,050/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र.117/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) किशन दास मानिकपुरी पिता जीवराखन मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष (02) शैलेंद्र नेताम पिता बरन सिंह नेताम उम्र 34 वर्ष


▪️ (04)- थाना सिहावा द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम भुरसीडोंगरी प्रदीप साहू के घर के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 10 जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 59-050/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना भखारा में अप.क्र.118/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) तस्वीर नाग पिता हरख नाग उम्र 38 वर्ष सा० जामगांव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(02) लक्ष्मण साहू पिता गौतम उम्र 36 वर्ष सा० दुधावा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(03) शेखर साहू पिता घुरउ राम उम्र 27 वर्ष साकिन दुधाना थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(04) रोहित बंजारे पिता बृजलाल बंजारे उम्र सा० 33 वर्ष बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(05) दिलीप अरकरा पिता श्यामलाल उम्र 49 वर्ष सा० मुसुरपुट्टा थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(06) चंदूलाल चोपडा पिता स्व० भंवर लाल उम्र 63 वर्ष सा० बेलरगॉव थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(07) ओमप्रकाश यादव पिता स्व० उमेन्द्र उम्र 19 वर्ष सा० भुरसीडोंगरी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(08) जितेन्द्र तिवारी पिता राजा तिवारी 18 वर्ष सा० जामगॉव थाना नरहरपुर जिला कांकेर (छ०ग०)
(09) आशुतोष टण्डन पिता मनराखन टण्डन उम्र 30 वर्ष सा० बेलर थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)
(10) प्रदीप कुमार साहू पिता मिश्रीलाल उम्र 48 वर्ष सा० भुसरीडोंगरी थाना सिहावा जिला धमतरी (छ०ग०)


▪️ (05)- थाना कुरूद द्वारा मुखबिर के बताये जगह जाकर ग्राम बंजारी सतनामी पारा रंग मंच के पास आम जगह पर ताश खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआं खेलते रंगे हाथ मिलने पर 04 आयोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,060/- रू एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना कुरूद में अप.क्र.447/24 धारा 03(2)जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के नाम 

(01) देवनाथ टण्डन पिता मदन टण्डन उम्र 29 वर्ष
(02) सोहन बारले पिता भुषण बारले उम्र 20 वर्ष
(03) हेमराज पिता सुकरन सतनामी उम्र 30 वर्ष
(04) सतीष भारती पिता शिव प्रसाद भारती उम्र 20 वर्ष साकिनान बंजारी थाना कुरूद जिला धमतरी (छ०ग०) पांच अलग अलग जगहों पर कुल 26 आरोपियों से 78,025/- रुपए नगद एवं 05 पैकेट 52 पत्ती ताश जप्त कर,थाना भखारा,थाना सिहावा, थाना कुरूद द्वारा धारा 3(2)जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों का हमला

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों का हमला

 जांजगीर :- जिला के ग्राम दूरपा में असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार, इन असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की आंख और उंगली को निशाना बनाते हुए पत्थरों और ईंटों से हमला किया। इस कृत्य से पूरे क्षेत्र में रोष का माहौल व्याप्त हो गया है, और स्थानीय समुदाय इस घटना की कड़ी निंदा कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की जानकारी तुरंत प्रशासन को दी। प्रशासन ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है। इस आपराधिक घटना के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

प्रशासन और पुलिस की अपील
जिले के प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और कानून व्यवस्था में सहयोग दें। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि बाबा साहब की प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना शीघ्र ही कराई जाएगी। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया जाएगा ताकि भविष्य में इस प्रकार की असंवेदनशील घटनाओं से बचा जा सके।

नागरिकों की प्रतिक्रिया
इस घटना से आहत स्थानीय समुदाय ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा पर हमला समाज के आदर्शों और मूल्यों पर हमला है। नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है ताकि सामाजिक सौहार्द्र और सद्भावना बनी रहे।

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति सम्मान और आदर को ठेस पहुँचाने वाले इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रशासन इस घटना के दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले,पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय….

BIG ब्रेकिंग: साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले,पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय….

 रायपुर 28 अक्टूबर 2024 :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए - 

    खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु स्वीकृत शासकीय प्रत्याभूति राशि (14 हजार 700 करोड़ रूपए) की वैधता अवधि को एक वर्ष बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर 2025 तक पुनवैधिकरण करने का निर्णय लिया है। 

    त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के प्रथम प्रतिवेदन एवं अनुशंसा अनुसार आरक्षण प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत स्थानीय निकायों में आरक्षण को एकमुश्त सीमा 25 प्रतिशत को शिथिल कर अन्य पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में 50 प्रतिशत आरक्षण की अधिकतम सीमा तक आरक्षण प्रदान किया जाएगा। ऐसे निकाय जहां पर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का आरक्षण कुल मिलाकर 50 प्रतिशत या उससे अधिक है, वहां अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण उस निकाय में शून्य होगा। यदि अनुसूचित जाति, जनजाति का आरक्षण निकाय में 50 प्रतिशत से कम है, तो उस निकाय में अधिकतम 50 प्रतिशत की सीमा तक अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण होगा, परंतु यह आरक्षण उस निकाय की अन्य पिछड़ा वर्ग के आबादी से अधिक नहीं होगा। निकाय के जिन पदों के आरक्षण राज्य स्तर से तय होते हैं जैसे जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष इत्यादि, उन पदों के लिए ऐसे निकायों की कुल जनसंख्या के आधार पर उपरोक्त सिद्धांत का पालन करते हुए आरक्षित पदों की संख्या तय की जाएगी।

मंत्रिपरिषद की बैठक में शिक्षक (पंचायत) संवर्ग के 97 शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन किये जाने का अनुमोदन किया गया। शेष शिक्षक (पंचायत) के प्रकरणों पर पंचायत विभाग से पात्रता की अनुशंसा प्राप्त होने पर संविलियन करने हेतु स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया।  

    स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्याें को वर्ष 2007 से वर्ष 2019 तक प्रथम मतांकन के आधार पर प्रथम व द्वितीय समयमान वेतनमान स्वीकृत करने के लिए मात्र एक बार की छूट देने का मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया। 

    मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-29 के प्रारूप एवं प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। यह नई औद्योगिक विकास नीति 01 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर 2029 तक प्रभावशील रहेगी। 

इस नीति में अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रावधान किए गए हैं, इस नीति से प्रदेश में औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। नई औद्योगिक नीति में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 में एमएसएमईडी एक्ट-2006 में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद उद्योगों की परिभाषा में किए गए संशोधन को अपनाया गया है और राज्य में संतुलित विकास के लिए औद्योगिक विकास प्रोत्साहन प्रदान करने का विशेेष प्रावधान किया गया है। 

नवीन औद्योगिक नीति 2024-29 के उद्दश्यों की पूर्ति के लिए राज्य में नवीन उद्यमों की स्थापना, विस्तारीकरण/विविधीकरण, प्रतिस्थापन एवं अन्य कार्याे के लिए औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। राज्य के सभी क्षेत्रों में सर्वागींण औद्योगिक विकास के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी जिलों के विकासखण्डों को तीन क्षेणियों में विभाजित करके दिए जाने वाले औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन की मात्रा का निर्धारण भी किया जाएगा। 
नई औद्योगिक विकास नीति में कोर सेक्टर के उत्पादों जैसे स्टील, सीमेंट, ताप विद्युत एवं एल्यूमिनियम के लिए पृथक प्रावधान तथा राज्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर थ्रस्ट एवं सामान्य उद्योगों में विभाजित किया गया है। 
फर्मास्यूटिकल, टेक्सटाईल, फूडप्रोसेसिंग, कृषि उत्पाद संरक्षण, एनटीएफपी प्रसंस्करण इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, आईटी एवं आईटीईएस आदि के लिए आकर्षक औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।  

    मंत्रिपरिषद की बैठक में अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 विजन डॉक्यूमेंट के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। 

    नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, रोजगार एवं बसाहट को प्रोत्साहन देने हेतु सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग, स्वास्थ्य सेवाएं, शैक्षणिक संस्थान, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल उद्योगों के विकास हेतु रियायती प्रीमियम दर पर भूखण्ड आबंटन कीे व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। 

    ग्राम नियानार, जगदलपुर जिला बस्तर में एन.एम.डी.सी. के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु आवासीय परिसर के निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित 118 एकड़ शासकीय भूमि, मण्डल द्वारा सी.एस.आई.डी.सी. को रजिस्ट्री के माध्यम से विक्रय की अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 

    नवा रायपुर परियोजना हेतु आपसी करार द्वारा निजी भूमि क्रय करने पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को 31 मार्च 2026 तक मुद्रांक शुल्क में छूट दिए जाने का निर्णय लिया गया। 

    राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन कार्यालय में राज्य आयुक्त के एक पद के सृजन का निर्णय लिया गया। 

    मंत्रिपरिषद ने घोषणा पत्र के अनुरूप राज्य में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस योजना के तहत राज्य के 60 वर्ष या  अधिक आयु के व्यक्ति, दिव्यांगजन, विधवा, परित्यक महिलाओं को उनके जीवनकाल में एक बार प्रदेश के बाहर स्थित चिंहिंत तीर्थ स्थानों में से एक या एक से अधिक स्थानों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए 2024-25 के प्रथम अनुपूरक में 25 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। 

यहां यह उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत वर्ष 2019 तक 2 लाख 47 हजार हितग्राहियों को 272 यात्राओं के माध्यम से तीर्थ यात्रा कराई गई है। वर्ष 2019 में इस योजना का नाम बदलकर तीरथ बरत योजना कर दिया गया था, परंतु वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक इस योजना के तहत तीर्थ यात्राएं नहीं हुईं। मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नाम से इसे पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।  
  
    मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा विभाग में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने का निर्णय लिया है। इससे छात्र-छात्राओं को समग्र एवं लचीले शिक्षा प्रणाली के साथ ही गुणवत्तायुक्त शिक्षण की सुविधा मिलेगी। शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अधिक संसाधन और सहयोग प्राप्त होंगे। उद्योगों को अधिक कुशल कार्य बल मिलेगा।  

    मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित को देखते हुए अचल सम्पत्ति के अंतरण संबंधी दस्तावेजों के रजिस्ट्रीकरण फीस के युक्तियुक्तकरण का निर्णय लिया गया है। बैठक में रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 (1908 का 16) से संबंधित रजिस्ट्रीकरण शुल्क सारणी में पुनरीक्षण संबंधित प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 

 

 

    छत्तीसगढ़ नगर पालिक अधिनियम 1956 (संशोधन) अध्यादेश-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।  

    छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (संशोधन) अध्यादेश-2024 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।  

छत्तीसगढ़ में अनोखी दिवाली, इस जिले में आखिर क्यों दस दिन बाद मनाई जाती हैं दिवाली? जानिए अनोखी परंपरा

छत्तीसगढ़ में अनोखी दिवाली, इस जिले में आखिर क्यों दस दिन बाद मनाई जाती हैं दिवाली? जानिए अनोखी परंपरा

 सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में जनजातीय समाज की बड़ी आबादी निवास करती है, जो अपनी अद्भुत परंपराओं के लिए मशहूर है। यहां के लोग दीपावली का त्योहार दिवाली के दस दिन बाद मनाते हैं। कार्तिक अमावस्या के दिन, समाज विशेष के लोग माता लक्ष्मी और नारायण की पूजा करते हैं।

देवउठनी एकादशी का महत्व
सरगुजा के जनजातीय लोग मानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान जागते हैं, इसी कारण दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं की जाती। दोनों की पूजा एक साथ करने की परंपरा है।

गाय का पूजन और गुरु-शिष्य परंपरा
दीपावली के ग्यारहवें दिन, सरगुजा के लोग गाय को लक्ष्मी मानते हैं और उसका पूजन करते हैं। इस दिन गुरु-शिष्य परंपरा का पालन भी होता है। झाड़-फूंक करने वाले बैगा गुनिया अपने शिष्यों को मंत्र देते हैं, और शिष्य गुरु का पूजन कर उन्हें भोजन कराते हैं और कपड़े भेंट करते हैं।

सोहराई पर्व की धूमधाम
दस दिन बाद मनाई जाने वाली दिवाली पर लोक कला सोहराई का धूमधाम से आयोजन होता है। इस दौरान लोक गीतों से पूरा सरगुजा संभाग गूंज उठता है, और लोक नृत्य का आयोजन किया जाता है।

देवउठनी सोहराई
सरगुजा के जनजातीय ग्रामीण अंचल में दीपावली के दस दिन बाद देवउठनी एकादशी को सोहराई पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व यहां के जनजातीय लोग देवउठनी सोहराई के नाम से जानते हैं।

CG NEWS : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

CG NEWS : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमर प्रकाश सावंत को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। श्री सावंत को निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

 

डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के अवैध मकान और गोदाम पर चला बुलडोजर…जानिए मामला…!!

डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के अवैध मकान और गोदाम पर चला बुलडोजर…जानिए मामला…!!

 सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में बुलडोजर कार्रवाई हो रही है। मास्टरमाइंड कुलदीप साहू के पिता और चाचा के करीब 150 डिसमिल जमीन (डेढ़ एकड़) पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है।

बताया जा रहा है कि, रविवार रात को ही 3 टीम तैनात कर दी गई थी। सोमवार सुबह 5 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को ढहाया जा रहा है।

मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू और चाचा संजय साहू ने सूरजपुर में 6 जगहों पर अवैध निर्माण के लिए नगर पालिका ने 15 अक्टूबर को नोटिस दिया था।

नोटिस में लिखा गया है कि, आपने नगर पालिका से अनुमति लिए बिना भवन निर्माण किया है, जो छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 (क) का उल्लंघन है। अपना निर्माण हटा लें। वरना प्रशासन बेदखली की कार्रवाई करने को बाध्य होगा।

राजस्व सूत्रों के मुताबिक, आरोपी कुलदीप साहू के पिता अशोक साहू का पुराना बस स्टैंड के पीछे वार्ड क्रमांक-7 में सवा दो डिसमिल जमीन का पट्टा है, जबकि 60 डिसमिल जमीन में मकान और अवैध निर्माण किया गया है।

 

कुलदीप साहू के रिंग रोड मानपुर में 37 डिसमिल, मानपुर मोहल्ले में 25 डिसमिल, वार्ड क्रमांक कब्रिस्तान मोहल्ला में 25 डिसमिल और ग्राम तिलसिवां में 25 डिसमिल भूमि है, जहां बुलडोजर चलाने नोटिस चस्पा किया गया है।

सर्किट हाउस के पास रिंग रोड में भी कुछ जमीन में निर्माण हुआ है यहां अभी तोड़ने की कार्रवाई शुरू नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर तक यहां भी प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कार्रवाई के लिए सूरजपुर के एसडीएम जगन्नाथ वर्मा, रामानुजनगर एसडीएम अजय मोरियम, भैयाथान एसडीएम सागर सिंह के अलावा लटोरी, सूरजपुर, भैयाथान भटगांव और रामानुजनगर के तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एडिशनल एसपी संतोष महतो भी पुलिस अमले के साथ अवैध कब्जा निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यह कार्रवाई आज दिन भर चलने की संभावना है।

CG - ससुराल वालों ने पहले बहु की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

CG - ससुराल वालों ने पहले बहु की हत्या, फिर फांसी के फंदे पर लटका दी लाश, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 कोरिया। बहू की हत्या कर फांसी पर लटकाने वाले सास, ससुर और आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने मिलकर ही वारदात को अंजाम दिया था। घटना रामगढ़ चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक चौकी रामगढ़ को सूचना मिली कि ग्राम सिंघोर की ललिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर थाना सोनहत मर्ग क्र 46/2024 धारा 194 BNSS के अंतर्गत दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर ने शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेमरेज शॉक, पोस्टमॉर्टम हैगिंग बताया तथा मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया था।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 171/2024 धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार ने घटना को गंभीरता से लिया और जाँच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।

पुलिस ने संदेही सास लक्ष्मनिया, ससुर सोमारसाय व मृतिका के पति सोनसाय से पूछताछ किया गया। आरोपिया लक्ष्मनिया पण्डो ने बताया कि खाना बनाने की बात पर मृतिका ललिता के साथ झगड़ा हुआ। गुस्से में मृतिका का गला पकडकर उसके सर को दिवाल में टकरा दी, जिससे बहू बेहोश होकर गिर गई और कुछ देर में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस में पकडे जाने के डर से सोमार साय व सोन साय के साथ मिलकर मृतिका ललिता के शव को नदी के पास ले जाकर फांसी पर लटका दिये थे।

आरोपियों में लक्ष्मनिया पंडो पति सोमार साय उम्र 42 वर्ष, सोमारसाय पण्डो पिता लालसाय पण्डो उम्र 43 वर्ष एवं 3. सोनसाय पण्डो पिता सोमारसाय पण्डो उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिघोर चौकी रामगढ़ थाना सोनहत जिला कोरिया छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

CG - दिल दहला देने वाली घटना : मां ने दो मासूम बच्चों के साथ पिया जहर, तीनों की हालत गंभीर, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

CG - दिल दहला देने वाली घटना : मां ने दो मासूम बच्चों के साथ पिया जहर, तीनों की हालत गंभीर, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

 बालोद। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया। हालत गंभीर होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। ये पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का है। 

मिली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चों के विवाद में देरानी जेठानी का झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई, फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी 4 वर्ष और जागेन्द्र 7 वर्ष को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया। 

तीनों को परिवार के लोगों ने अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। वहीं अर्जुन्दा पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी है। 

CG : रद्द हो सकता है इस कांग्रेस प्रत्‍याशी का नामांकन, सामने आई ये बड़ी वजह......

CG : रद्द हो सकता है इस कांग्रेस प्रत्‍याशी का नामांकन, सामने आई ये बड़ी वजह......

 रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए भरे गए नामांकन समीक्षा चल रही है। इस बिच छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी आकश शर्मा की उम्‍मीदवारी खतरें में पड़ती नजर आ रही है। दरअसल बीजेपी ने जिला निवार्चन अधिकारी और राज्‍य की मुख्‍य निवार्चन अधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

नामांकन रद्द करने की मांग बीजेपी के विधि प्रकोष्‍ठ की तरफ से की गई है। बीजेपी विधि प्रकोष्‍ठ के बृजेश पांडे ने लिखित शिकायत की है। इमसें बताया है कि आकाश शर्मा दो- दो विधानसभा के वोटर हैं। आकाश शर्मा का नाम रायपुर दक्षिण सीट के वोटर लिस्‍ट के साथ ही बालोद के भी वोटर लिस्‍ट में उनका नाम है। पांडे के अनुसार रायपुर दक्षिण के साथ ही आकाश शर्मा अर्जुंदा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 5 के भी वोटर हैं। इसी आधार पर नामांकन रद्द करने की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री साय की पहल पर बड़ी सौगात, यहां प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री साय की पहल पर बड़ी सौगात, यहां प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है। सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार दृकोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ एवं लुडेग दृतपकरा दृलवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और जशपुर आस्ता दृकुसमी सड़क खंड में 28 किलोमीटर लंबाई के लिए 35.87 करोड़ रुपए से मजबूतीकरण का कार्य शामिल हैं।इन सड़कों के निर्माण और मजबूतीकरण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि यह क्षेत्र के विकास को भी गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जिले के विकास में आई तेजी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल से जिले के विकास में तेजी आई है। बेहतर सड़कों से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, और स्थानीय निवासियों को भी लाभ होगा। सड़क निर्माण से न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा देगा।इस परियोजना का कार्यान्वयन जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा और विकास की नई राहें खुलेंगी।जशपुर जिले में सड़क विकास का यह कदम मुख्यमंत्री साय के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्थानीय लोगों के जीवन को सरल और सुलभ बनाने में सहायक साबित होगा।

BREAKING: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम् फैसलें

BREAKING: विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम् फैसलें

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में औद्योगिक और नक्सली नीति पर सरकार फैसला कर सकती है। इसके अलावा विजन डॉक्यूमेंट को लेकर भी रणनीति बैठक में बनेगी। कैबिनेट बैठक के एजेंडों में धान खरीदी की व्यवस्था, प्रदेश के 28 लाख श्रमिकों के लिए योजनाएं शुरू करने का भी प्रस्ताव है जिस पर मुहर लग सकती है।

हमारी सरकार ने पुलिस विभाग में सूबेदार/एसआई संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित सभी 959 अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का लाभ छत्तीसगढ़ को प्राप्त होगा, प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को और भी मजबूती मिलेगी। चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को पुनः बधाई!

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, चक्रवात ‘दाना’ हुआ कमजोर, 31 अक्टूबर तक बदली-बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, चक्रवात ‘दाना’ हुआ कमजोर, 31 अक्टूबर तक बदली-बारिश की संभावना

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में अगले चार से पांच दिनों तक बदली-बारिश के हालात रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी और कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। दाना तूफान कमजोर होकर खत्म हो गया है। तटीय ओडिशा में ऊपरी हवा का एक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से नमी आ रही है। 28 से 31 अक्टूबर तक यह नमी बनी रहेगी।

इस वजह से सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। ज्यादातर स्थानों पर आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इस वजह से दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। रविवार को भी राजधानी रायपुर समेत कई जगहों पर दिन में हल्के बादल रहे।

अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले चार-पांच दिन नमी और बादल रहेंगे। इस वजह से रात के तापमान में बहुत कमी आने की संभावना नहीं है। मौसम साफ होने के बाद उत्तर-पूर्वी हवा का प्रभाव बढ़ने पर न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इससे ठंड में वृद्धि होगी।

CG : आस्था या अंधविश्वास? देवी मां की आंखों से निकले आंसू, भजन कीर्तन करने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

CG : आस्था या अंधविश्वास? देवी मां की आंखों से निकले आंसू, भजन कीर्तन करने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

 सक्ती। विज्ञान युग में भी ग्रामीण अंचलों में अंधविश्वास का दौर कायम है। देवी स्थापना के बाद पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ ग्रामवासी माता की आराधना करते हैं आस्था का प्रतीक माने जाने वाले माता के स्वरूपों की लोग पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। सक्ती जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा में एक आश्चर्य चकित घटना सामने आई है। यहां पीली दाई मां के नाम से प्रसिद्ध माता की आंखो से अचानक आंसू बहने लगा।

आस्था और गहरी होती दिखी

यह नजारा देख आसपास के ग्रामवासी के अलावा दूसरे लोग माता के इस नजारे को देखते रात में ही वहां पहुंच गए। जिसके कारण गांव कौतूहल का विषय बना हुआ है।लोगो की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी है। रात से गांव में मेले की तरह भीड़ उमड़ पड़ी है लोग दूर-दूर से दर्शन करने पहुंच रहे हैं, इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन किया जाने लगा है। आधुनिकता के इस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास कायम है। ऐसी मान्यता है की माता के आशीर्वाद से ग्राम में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है। ऐसे मे अब माता की आंखों से निकल रहे आंसू को लेकर उनकी आस्था और गहरी होती दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइबर धोखाधड़ी के प्रति प्रदेशवासियों से की सर्तक रहने की अपील

 रायपुर ।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने का अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ’मन की बात’ कार्यक्रम में इसका उल्लेख करते हुए कहा कि आम नागरिकों को साइबर ठगी को लेकर सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल साइबर ठग लोगों की पूरी जानकारी निकालकर उनसे फोन पर ऐसे बात करते हैं मानो उनके परिजन ही बात कर रहे हों, और इस तरह उन्हें ठगी का शिकार बना लेते हैं। उन्होंने इस विषय पर पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है और कहा है कि इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि साइबर ठगी के शिकार अक्सर पढ़े-लिखे लोग भी बन रहे हैं, जो ठगों की चालों के आगे घबरा जाते हैं। इसके कारण कई लोग अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं और कुछ मामलों में तो पीड़ित आत्महत्या जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार साइबर सुरक्षा को लेकर हरसंभव कदम उठा रही है और लोगों को ठगी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि किसी भी संदेहास्पद कॉल या संदेश का जवाब देने से पहले सतर्क रहें और किसी प्रकार से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

 

नालंदा परिसर रायगढ़ शहर को एजुकेशन हब बनाने में साबित होगी मील का पत्थर: ओपी चौधरी

नालंदा परिसर रायगढ़ शहर को एजुकेशन हब बनाने में साबित होगी मील का पत्थर: ओपी चौधरी

 नालंदा परिसर निर्माण के लिए नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के एमओए पर हुआ हस्ताक्षर

रायपुर । वित्तमंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में रायगढ़ में नालंदा परिसर के निर्माण के लिए रायगढ़ नगर निगम और एनटीपीसी के बीच 42.56 करोड़ के मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह नालंदा परिसर हमारी नयी पीढ़ी के विकास और रायगढ़ को एजुकेशन हब बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना हम सबका सपना है, जिसमें आने वाली पीढ़ी का सक्रिय योगदान होगा और नालंदा परिसर इसके लिए मजबूत बुनियाद तैयार करने का कार्य करेगा। एनटीपीसी के सहयोग से नालंदा परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर की स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने ज्ञान आधारित समाज के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि आने वाला समय ज्ञान पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि 1991 में भारत 266 बिलियन डॉलर से आज 2024 में 3 हजार 700 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनी है, आगे इसका आकार और तेजी से बढ़ेगा। अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश में सभी वर्गों को इसका लाभ मिलता है, लेकिन जो समय के साथ ज्ञान अर्जन कर खुद को तैयार करते हैं, उन्हें इसका अधिक लाभ मिलता है।

श्री चौधरी ने कहा कि रायपुर में जब से नालन्दा परिसर बना तब से वहां पूरे शहर के छात्र-छात्राएं वहां पढऩे आते हैं। जिसमें से कई यूपीएससी और स्टेट पीएससी में मेंस और इंटरव्यू तक पहुंचे होते हैं। दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी भी आते हैं, जिससे लाइब्रेरी में शिक्षा के लिए अच्छा इको सिस्टम तैयार होता है। यह ज्ञान आधारित समाज के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 22 नालंदा परिसर निर्माण को स्वीकृति दी गई है।

ऐसे आया नालंदा परिसर बनाने का विचार

मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि जब वे 12 वीं पास कर के आगे की पढ़ाई के लिए भिलाई गया तो वहां मेडिकल और इंजीनियरिंग आईआईटी की तैयारी के लिए बहुत अच्छा माहौल था लेकिन सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए कोई माहौल नहीं था। वहां के बड़े बुक स्टोर्स में भी सिविल सर्विस के किताबों की किल्लत होती थी। गिनती की पुस्तकें मिलती थी। यहां तक की रायपुर में भी ढंग की बुक्स नहीं मिल पाती थी, फिर किताबें ढूंढने दिल्ली गया। वहां एक ही बुक डिपो में सारी किताबें मिल गई। जिससे एहसास हुआ कि यह एक बड़ा अंतर है कि सही किताबें और सही माहौल नहीं मिलने से हमारे प्रदेश में लोग सिविल सर्विस में सलेक्ट नहीं हो पाते हैं। इसके लिए जब वे कलेक्टर बने तो रायपुर में नालंदा परिसर की सोच को साकार किया। जिसका लाभ उठाकर आज सैकड़ों युवा सफलता के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।

नवोदय में मिली असफलता से दूसरों के लिए बेहतर करने की सीख मिली

वित्तमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मैं नवोदय की प्रतियोगी परीक्षा में चयनित नहीं हो पाया था। उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाया तो तैयारी सही नहीं थी। आगे जब इस बारे में सोचा तो मेरा लगा कि जीवन में जिस कठिनाई का सामना किए हैं सक्षम होने पर उसका समाधान दूसरों के लिए खोजना चाहिए। दंतेवाड़ा में नन्हे परिंदें प्रोजेक्ट शुरू किया। यहां दूर दराज के बेहद गरीब परिवार और नक्सल प्रभावित परिवारों से बच्चे को सलेक्ट कर लाते थे। उनकी 5 वीं की तैयारी कर नवोदय और सैनिक स्कूल की तैयारी करवाया जाता था। आज कई बच्चे वहां से पढ़कर अपने जीवन में काफी अच्छा कर रहे हैं।

लाइब्रेरी में होगी ये सुविधाएं

नालंदा परिसर लाइब्रेरी 24/7 स्टडी जोन होगा। जहां 500 से अधिक बच्चे एक साथ पढ़ सकें यह सुविधा होगी। 25 हजार किताबों के संग्रह के साथ अंतराष्ट्रीय स्तर के ई-बुक एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। तीन कॉन्फ्रेंस हाल के साथ कैफेटेरिया भी होगा। सिविल सर्विसेज के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग, क्लैट की तैयारी के साथ मैथ्स ओलिंपियाड के लिए भी किताबें यहां होगी। करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन होगा। 100 से अधिक कंप्यूटर के साथ इंटरनेट के लिए वाईफाई की सुविधा भी छात्रों को यहां मिलेगी। 5 वीं के बाद बच्चों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी हेतु एक किड्स स्टडी जोन भी अलग से तैयार होगा। जहां उनके सिलेबस के अनुसार किताबें और स्टडी मटेरियल उपलब्ध रहेगा।

3 करोड़ से अधिक के 7 बीटी सड़क निर्माण का हुआ भूमिपूजन

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसके साथ ही 3 करोड़ 1 लाख 96 हजार रुपये की लागत से 7 बीटी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। जिसमें 34 लाख 97 हजार रूपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में तुलसी होटल से गांधी प्रतिमा एवं मालधक्का रोड तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 15 लाख 32 हजार रूपये की लागत से 15 वें वित्त से वार्ड क्रमांक 18 पोस्ट ऑफिस के पीछे ओम मोबाईल से सांसद निवास तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, 45 लाख 58 हजार रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 21 बेलादुला स्कूल से पीपल पेड़ तक बीटी रोड़ निर्माण कार्य, 30 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 27 गुरूद्रोण स्कूल से शिशुपाल घर तक बीटी रोड निर्माण कार्य, 49 लाख 33 हजार रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 46 उर्दना में मेन रोड से 6 वीं बटालियन ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण कार्य, 35 लाख रुपये की लागत से अधोसंरचना मद से वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 रियापारा चौक से संबरी स्प्रे पेंटिंग शॉप चांदमारी (रामपुर मेन रोड) तक बीटी रोड निर्माण कार्य तथा 88 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 15 वें वित्त से वार्ड क्रमांक 26 एवं 27 जियो मार्ट के सामने से हाऊसिंग बोर्ड बिल्डिंग तक अतरमुड़ा रोड में बीटी सड़क निर्माण कार्य शामिल है।

कार्यक्रम को नेताप्रतिपक्ष नगर निगम  पूनम सोलंकी व सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य शेख सलीम नियारिया, रमेश भगत, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, निगम कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी, ईडी एनटीपीसी अनिल कुमार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।  

 
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज,अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज,अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार,यानि आज  कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी. यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में दोपहर 12 बजे होगी. इस बैठक में सरकार कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है

बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन तथा कस्टम मिलिंग की नीति का अनुमोदन किया गया. मंत्रिमण्डलीय उप समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर राज्य के किसानों से नगद एवं लिंकिंग में धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया. राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी.समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषि विभाग द्वारा एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से किसान पंजीयन की प्रक्रिया जारी है, जो 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगी. वर्ष 2024-25 में 160 लाख टन धान के उपार्जन का अनुमान है. समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पूर्व वर्ष की भांति लागू रहेगी.

कार्तिक माह का अमावस्या…काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणों पर, इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन,भक्तों मे उत्साह

कार्तिक माह का अमावस्या…काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणों पर, इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन,भक्तों मे उत्साह

 सुकमा: काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणो पर है। काली पूजा को महज कुछ ही दिन अब शेष रह गये है। ऐसे में पूजा आयोजन समिति पूजा की तैयारीयों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ हैं। वर्षों से चली आ रही काली पूजा इस वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या को, जो दिवाली की रात यानी 31अक्टूबर को मनाईं जाएगी , । इस रात को काली पूजा के समय के रूप में मनाई जाती हैं, जिसे श्यामा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

ढोल ढाक ,संख ,काशा के गुंज का पुजा मे बडा महत्व है विधिवत प्रतिवर्ष सम्पन्न होने वाली इस पुजा मे साज सज्जा का विशेष महत्व होता है पुष्पो से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है जो आकर्षक का केंद्र होता है। दीपावली की रात होने वाली मां काली की पूजा बंगीय समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। बता दे की मां बंगीय समाज की कुलदेवी के रूप में पुज्य होने से वजह से समाज काफी उत्साहित है वार्षिक उत्सव मे छोटे बडे सभी वर्ग उपस्थिति होकर विधिवत मां की आराधना करते है मुख्यालय स्थित श्रीश्री महाकाली मंदिर शक्तिकानन में काली पूजा की तैयारिया अंतिम चरण पर है। 45 वर्षो से लगातार चलती आ रही मां काली की पुजा को लेकर आयोजन समिति उत्साहित है प्रतिवर्ष होने वाली पुजा जिले मे काफी लोकप्रिय है। जिले मे एक ही मंदिर होने के कारण उत्साह काफी बड जाता है ।
भजन संध्या का होगा आयोजन:
वार्षिक काली पूजा के अध्यक्ष विशाल शाह ने बताया की 31 अक्टूबर को मध्य रात्रि में माता का वार्षिक उत्सव के रूप मे विविध कर्मकांड के अलावा माता जी की आरती, ज्योत, जागरण ,हवन व महाप्रसाद (भण्डारा) का आयोजन किया जाता है। एक दिवसीय भजन संध्या का आयोजन अन्य राज्यो से आऐ कलाकारो द्वारा सम्पन्न होगा तीन दिवसीय कार्यक्रमों में मां की विधिवत पुजन व विभिन्न प्रकार से आरती व पुजा की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। सुकमा सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।इस वर्ष काली पूजा धूमधाम से मनाए जाने की हमारी तैयारी पुर्ण हो गई है। उन्होंने बताया की यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा की व्यवस्था की गई है। पूजा का शुभारंभ गुरुवार से होगा। उन्होंने आगे कहा की तैयारिया पूरी होने के बाद 31अक्टुब को रात्रि विधिवत मां काली की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।
बंगीय समाज काली पूजा को लेकर काफी उत्साहित :
बंगीय समाज मे काली पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, समाज के लोग मां काली मंदिर में पूजा की तैयारी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में पूजा के आयोजन के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। युवा वर्ग इस पूजा को और भी खास बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है, काली पूजा के आयोजन में बड़ी संख्या में बंगीय समाज के सदस्य शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में पूजा की तैयारियां अंतिम रुप देने मे लगे है
श्रीश्री महाकाली मंदिर का उद्भभव :
वर्तमान मे मंदिर के व्यस्थापक व पंडित के दायित्व का निर्वाहन कर रहे  सुजीत वैदिक द्वारा बताया गया की काली मंदिर पूर्व मे हुए साधनाओं का प्रतिफल है, जिले मे मां काली का एक ही मंदिर है हमारे परिवार द्वारा सुचारू रूप से व्यवस्था वर्षो से संचालित होता आ रहा है वर्तमान में परिसर सौन्दर्य व विधिवत पुजा के लिए लोकप्रिय है। मेरे पिता आचार्य स्व:  नरेन्द्र गिरी वैदिक मां काली के प्रथम पुजारी होने के साथ मंदिर के संस्थापक के रूप मे 1977 मे मंदिर की नीव रखे थे, जिस परंपरा को बनाऐ रखने प्रथम पुजा हमारे परिवार के ही द्वारा वर्षों से सम्पन्न होता आ रहा है। आगे उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष काली पूजा को लेकर विशेष तैयारी बंगीय समाज द्वारा की जाती रही है जिसे समाज प्रमुखो द्वारा सम्पन्न कराई जाती है वही हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाने वाली इस पुजा को विधिवत सम्पन्न कराने हम प्रतिबद्ध रहते है