रायपुर। कार शोरूम के पास नशीली सीरप बेचते युवक गिरफ्तार हुआ है। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक लड़का उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष का सफेद रंग की दुपहिया वाहन एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 m z 7135 के डिग्गी में प्रतिबंधित सिरप रखकर वर्धमान कार शोरूम के पास रोड किनारे सिरप बिक्री कर रहा है। जिस सुचना पर तत्काल वरिष्ठ कार्यालय को सुचना देकर गवाहो एवं सम्पूर्ण विवेचना कीट के रेड कार्यवाही हेतू वर्धमान कार शोरूम के पास पहूंचा जहां मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया का लड़का खड़ा मिला पुछताछ करने पर अपना नाम शरद नायक पिता स्वर्गीय श्याम नायक उम्र 23 वर्ष निवासी ब्लॉक नंबर 8 मकान नंबर 23 बीएसयूपी कॉलोनी भाटागांव जिला रायपुर का रहने वाला होना बताया तथा तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 01.सात नग प्लास्टिक की सीसी जिसमें अंग्रेजी में safunex triprolidine hydrochloride & codeine phosphate syrup 100 एम एल कीमती 165 रुपए का कुल कीमती 1155 रुपए 02. पांच नग प्लास्टिक की सीसी जिसमें अंग्रेजी में planokuf codeine phosphate and triprolidine hydrochloride syrup 100 एम एल, सिरप बिक्री रकम ₹300 व एक मोटरसाइकिल एक्टिवा क्रमांक सीजी 04 mz 7135 कीमती ₹30000 जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत दिनांक 17.10.2024 गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव
रायपुर । कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में गुरूवार की रात आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्टजनों को विजयादशमी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल भगवान श्रीराम की लंकापति रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है।
कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।। मंत्री देवांगन ने कहा कि इस भव्य दशहरा उत्सव में हर वर्ष गांव के सभी लोगों द्वारा मिलजुकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है वॉर्ड आज एकजुट की मिशाल है। हमारे पूर्वजों द्वारा प्रारंभ किए गए इस अमूल्य दशहरा उत्सव धरोहर को आज हम सभी मिल जुलकर सहेज कर रखें हुए हैं।
वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किए गए थे। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु राम की झांकी को मंत्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जसगीत गायक देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, अशोक चावलानी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, उमाभारती सराफ, रुक्मणि नायर, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
बच्चों के सही पोषण और देखरेख के लिए उमंग कार्यक्रम का आयोजन
रायपुर। महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सभी बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है, इसमें वे बच्चे भी शामिल है, जिन्हें विभिन्न कारणों से संस्थाओं में रहना पड़ रहा है। संस्थाएं उन बच्चों का घर नहीं है। उन्होंने कहा कि वास्तव में किसी व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास परिवार और समाज के बीच रहकर ही हो सकता है। इसे ध्यान में रखकर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 में गैर संस्थागत देखरेख का समावेश किया गया है।
मंत्री राजवाड़े ने शुक्रवार को रायपुर के निजी होटल में आयोजित पोषण देखरेख कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तरीय पोषक परिवार सम्मेलन एवं पोषक परिवार नेटवर्क पर कार्यशाला उमंग का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पोषण देखरेख ब्रोशर का विमोचन एवं वीडियो जारी की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने पोषण देखरेख (फॉस्टर केयर) कर रहे पोषक परिवारों को भी सम्मानित किया। इस कार्यशाला का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विभाग ने महिलाओं एवं बच्चों के लिये अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग बच्चों को विकास के अवसर देने से प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और अपने समाज और प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर सकते हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि पोषण देखरेख (फॉस्टर केयर) संस्था के बाहर बच्चों की देखरेख का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ‘‘मिशन वात्सल्य’’ के तहत जरूरतमंद और संरक्षण वाले बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए गैर नातेदार परिवार में अस्थाई देखरेख और संरक्षण की व्यवस्था की जाती है। इससे पोषक परिवार में जहां उत्साह, उमंग का संचार होता है। वहीं बच्चों को समुचित विकास का पूरा मौका मिलता है। इन बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये प्रत्येक नागरिक को संवेदनशील और सहयोगी होना होगा। उन्होंने अपील कि है कि समाज के सभी वर्ग, स्वयं-सेवी संस्थाएं, सरकार के साथ बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने और उनके विकास के अवसर उपलब्ध कराने एकजुट होना होगा, जिससे एक योग्य नागरिक और सशक्त भारत का निर्माण हो सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लास, उम्मीद, उजियार, उमंग और उदय कार्यक्रम पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 112 बाल देखरेख संस्थायें संचालित हैं, जिनमें से 33 विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरणों में 125 बच्चे निवासरत हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 56 बच्चों को विभिन्न परिवारों में दत्तक ग्रहण के माध्यम से पुर्नवासित किया है। 76 बाल देखरेख संस्थाओं में 2112 बच्चें निवासरत हैं, इनमें 61 बच्चे पोषण देखरेख कार्यक्रम हेतु चिन्हांकित किए गए हैं। राज्य में 22 बच्चें पोषण देखरेख कार्यक्रम अंतर्गत निवास कर रहे है एवं प्रवर्तकता (स्पॉन्सरशिप) कार्यक्रम के अन्तर्गत 1080 बच्चों को लाभ दिलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग तूलिका प्रजापति, बाल संरक्षण विशेषज्ञ यूनिसेफ दिल्ली प्रभात कुमार, नंदलाल चौधरी संयुक्त संचालक, वसुंधरा, बिभूति दुग्गर, रामशरण चौकसे सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं पोषक परिवार उपस्थित थे।
रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी के नाम की घोषणा 20 को, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लगेगी मुहर
रायपुर : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 20 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। बैठक में रायपुर दक्षिण उप चुनाव के प्रत्याशी पर मुहर लगेगी। साथ ही दावेदारों में से एक नाम को फाइनल किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। ये मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरू पारा के चांटीडीह का है। युवक ने प्रेम संबंध में खटास आने के बाद अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक सागर साहू और मृतिका प्रियंका देवांगन के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बीते एक महीने से दोनों के बीच किसी बात को लेकर खटास आ गई और आय दिन विवाद होते रहते थे। आज भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच आज आरोपी सागर साहू ने अपनी प्रेमिका प्रियंका देवांगन की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लोहारीडीह काण्ड तूल पकड़ता जा रहा है, आये दिन कांड में कुछ न कुछ खुलासे होते जा रहे हैं, इसी बीच इस घटना के विरोध में कांग्रेस 21 अक्टूबर को कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दीपक बैज ने लोहारीडीह की घटना को पुलिस और सरकार की विफलता करार देते हुए इसके विरोध में कवर्धा में बड़ा प्रदर्शन करने की बात कही.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गृह विभाग की बैठक को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री ये कोशिश कर रहे हैं कि क़ानून व्यवस्था ठीक हो जाए, लेकिन सरकार से कानून व्यवस्था दूर हो चुकी है, बैठक लेने बाद कानून व्यवस्था में क्या सुधार आया. आम नागरिक की न जान सुरक्षित है न जेब.
बीजेपी के पोस्टर वार को लेकर दीपक बैज ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने, बीजेपी नेता और उनके गुंडों को बचाने के लिए के लिए पोस्टरें जारी कर रही है. इस तरह के पोस्टर वार करने से सरकार की असफलता नहीं छिपेगी.
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :- छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर.जिले से दो मासूमों की मौत की खबर सामने आयी है, बच्चो की मौत तालाब में डूबने से हुई है. बता दे की दोनों बच्चे गुरुवार दोपहर से लापता थे. दोनों बच्चों का शव आज नगर पंचायत खोंगापानी के पोखरी तालाब में मिला. दोनों की मौत से परिजनों और गांव में मातम पसर गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मृत बच्चों की पहचान सर्वेश (8 वर्ष), पिता- रविन्द्र और दूसरे बच्चे की पहचान आदित्य (8 वर्ष) पिता- बालकरण हैं. दोनों बच्चे बीते दिन गुरुवार दोपहर 3 बजे अपने-अपने घर से घूमने जाने की बात कहकर निकले थे. इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे. वहीं दूसरे दिन गांववालों ने तालाब में दोनों बच्चों की लाश देखी तो पुलिस और परिजनों को सूचित किया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों एक-दूसरे पर प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों का आरोप लगा रहे हैं। भाजपा ने सूरजपुर हत्याकांड में NSUI नेता की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार पर प्रदेश में गुंडाराज के बीज बोने का आरोप लगाया है।
भाजपा द्वारा जारी इस पोस्टर में छत्तीसगढ़ के दो आम नागरिक अखबार पढ़ते हुए कानून-व्यवस्था पर चर्चा करते नज़र आ रहे हैं। अखबार की हेडलाइन में कांग्रेस के गुंडों पर सत्तारूढ़ साय सरकार की कार्रवाई का ज़िक्र है। भाजपा ने इस पोस्टर को छत्तीसगढ़ी में लिखा है: ” प्रदेश म अब नई चलय कांग्रेसी गुंडा मन के राज…काबर कि अपराधी मन ऊपर नकेल कसत हे विष्णु सरकार…”
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरएस विश्वकर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। यह दर्जा उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष के रूप में दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह दर्जा केवल शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है।
बिलासपुर। बिल्हा रेलवे स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर दगोरी स्टेशन के आगे स्थित रेलवे ओवर ब्रिज पर एक गंभीर हादसा हुआ। चलती ट्रेन में दरवाजा के पास खड़े होकर यात्री बाहर झांक रहा था। उसका सिर बिजली पोल से टकरा गया, जिससे युवक ट्रेन के बाहर गिर गया। इस हादसे में युवक का एक पैर कट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सरकंडा निवासी संजय देवांगन पिता फागुराम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया। बिल्हा पुलिस ने यात्रियों को चेतावनी दी है कि ट्रेन में सफर करते समय दरवाजे के पास खड़े होना अत्यंत खतरनाक हो सकता है। इस तरह के हादसों से बचने के लिए यात्रियों को सतर्क रहना चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। यात्रियों को हमेशा अपने सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कंस्ट्रक्शन ठेकेदार प्रतीक सैमुअल की लाश उनके घर में फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम लिखे हैं. खम्हारडीह पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रतीक सैमुअल सरकारी विभागों में सप्लाई का काम करते थे और उनकी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया हैं।
बता दें कि पुलिस द्वारा बरामद सुसाइड नोट में कुछ बड़े अधिकारियों और महिलाओं के नाम का उल्लेख किया गया है, जो इस मामले में अहम सुराग दे सकते हैं. हालांकि, सुसाइड नोट में लिखे कारणों और अधिकारियों के नाम की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है. पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर गहराई से जांच शुरू कर दी है, ताकि प्रतीक की आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.
मानसिक तनाव में था प्रतीक
प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रतीक सैमुअल पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे, लेकिन उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट और जांच के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि प्रतीक सैमुअल किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे और क्या कोई व्यक्तिगत या व्यावसायिक मुद्दे इस घटना का कारण बने।
दो दिन पहले की थी आत्महत्या
प्रतीक सैमुअल की आत्महत्या को लेकर यह जानकारी मिली है कि उन्होंने दो दिन पहले ही यह कदम उठाया था. चूंकि वे घर में अकेले रह रहे थे, इस कारण किसी को उनकी मौत की जानकारी नहीं हो सकी. उनके एक मित्र जब कल रात उनके घर पहुंचे, तो उन्होंने प्रतीक की लाश फांसी पर लटकी हुई देखी और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद खम्हारडीह पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सुसाइड नोट के साथ-साथ प्रतीक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन की भी जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के असली कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जांच में शामिल सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा.
रायपुर :- श्री जैतुसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर मे बड़े हर्षोउल्लास के साथ शरद पूर्णिमा मनाया गया जिसमे 21 बटुक ब्रामहणो के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया व मंगलमय महाआरती किया गया जिसमें खीर पुडी, लाई बताशा का भोग लगाया गया व प्रसादी स्वरूप सभी को वितरण किया गया जिसमे सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, पुजारी सुमित तिवारी, दीपक पाठक, धनेद्र मुंशी,गोविंद उपाध्याय, सत्यम तिवारी, यश अग्रवाल, उज्जवल ठाकुर , व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए |
रायपुर :- श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर बूढ़ेस्वर चौक बूढ़ा पारा मंदिर में स्वर्गीय महंत हरिदास त्यागी जी के नेतृत्व में लगभग 56 सालो से चली आ रही पर्व शरद पूर्णिमा में ब्राह्मण भोज करा कर भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है उस परंपरा को निभाते हुए वर्तमान में मंदिर के महंत राजेश शर्मा जी द्वारा प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा में ब्राह्मण भोज करा कर मंदिर के बाहर सभी भक्तो के लिए महा भंडारे का आयोजन किया गया
रायपुर : आज सीएम साय गृह विभाग की बैठक लेंगे। जिसके बाद कई जिलों के एसपी बदले जाएंगे। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने दो पुलिस अधीक्षकों को बड़ा जिला मिलने की खबरें भी सत्ता के गलियारों में चल रही है।
ये दोनों आईपीएस काबिल माने जाते हैं। लॉ एंड आर्डर का इश्यू आने पर इन्हें उन जिलों में पोस्ट किया जाता है। वहीँ सूरजपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद वहां के एसपी को बदला जाना लगभग तय माना जा रहा है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। इस दौरान मैराथन, स्विमिंग और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।
दरअसल ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 11 बार ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीत चुका है। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से एक बार फिर से ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीतने की उम्मीद जगाई है। मैराथन, स्विमिंग और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।
राज्य के इन खिलाडियों ने लहराया परचम
प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ियों में 400 मीटर वाक वुमन ओपन कैटेगरी में सुशीला पैकरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर रेस मेन वेटरन कैटेगरी में सुखनंदन लाल धु्रव, 21 किमी मैराथन वुमन ओपन कैटेगरी में भारती साहू, वेटरन कैटेगरी में सतोविषा समाजदार, हाई जम्प मेल में सत्यजीत भट्ट, 100 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में मनीराम आदिले और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्वीमिंग में निखिल खलखो ने प्रथम स्थान हासिल किया।
सक्ति: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अंधविश्वास की भयानक घटना सामने आई है, जहां तांदुलडीह गांव के एक घर में जप-तप के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई और चार अन्य परिवारजनों की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। इस हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है
तस्वीरें सक्ती जिले के तांदुलडीह गांव की हैं, जहां एक ही परिवार के 6 लोग जप-तप कर रहे थे। जप-तप के दौरान ही दो सगे भाइयों की अचानक हालत बिगड़ी और वे बेसुध हो गए। परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को एक बार फिर कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार उन्हें हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता अजय माकन को भी यह महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।
कांग्रेस ने हरियाणा में इस अहम चुनाव के लिए अनुभवी नेताओं की तैनाती की है, जिससे पार्टी का मजबूत नेतृत्व और रणनीतिक दृष्टिकोण सामने आता है। सिंहदेव का लंबे समय से पार्टी में विशेष योगदान रहा है, और उनकी इस नियुक्ति को आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रायपुर:- रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन आज 18 अक्टूबर को किया जाएगा। उप-निर्वाचन के लिए अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उप-निर्वाचन के लिए 13 नवम्बर को मतदान और 23 नवम्बर को मतगणना होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि नाम निर्देशन के लिए अभ्यर्थी के मात्र तीन वाहन ही नामांकन केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में प्रवेश कर सकेंगे। नाम निर्देशन के लिए जमानत की राशि अनारक्षित वर्ग के लिए दस हजार रुपए एवं आरक्षित (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) वर्ग के लिए पांच हजार रुपए होगी। नाम निर्देशन के लिए अभ्यर्थी सहित कुल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि ऑनलाइन नाम निर्देशन एवं शपथ पत्र की वैकल्पिक सुविधा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इसमें नामांकन पत्र एवं शपथ पत्र की प्रविष्टियां करके उनका मुद्रण कर अभ्यर्थी को नाम निर्देशन रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष व्यक्तिशः प्रस्तुत किया जाना होगा। एक अभ्यर्थी अधिकतम चार सेट नाम निर्देशन प्रस्तुत कर सकता है। नाम निर्देशन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपना नवीनतम फोटो भी देना होगा।
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस आदेश के तहत विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत आईपीएस अधिकारियों को नए स्थानों पर भेजा गया है। पुलिस व्यवस्था में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार अरविंद कुजूर को डीआईजी रायपुर रेंज पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। धमेंद्र सिंह को 15 वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थ किया गया है। श्वेता राजमणी को 19वीं वाहिनी में सेनानी पदस्थ किया गया है। यू. उदय किरण को 9वीं वाहिनी में पदस्थ किया गया है। इसी तरह मनोज कुमार को दूसरी वाहिनी में पदस्थ किया गया है।

रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से डॉ. सलीम राज को राज्य वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था, वहीं अब अधिसूचना जारी कर दी गई है।
देखें अधिसूचना

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 2 बजे भिलाई के खुर्सीपार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित ‘क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024‘ में शामिल होंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे दुर्ग जिले के भिलाई-3 हेलीपेड पहुंचेंगे। साय दोपहर 2 बजे अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.05 बजे भिलाई-3 से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।
रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े 20 लाख रूपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मुजगहन इलाके में बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसके पास रखे 20 लाख रुपये की लूट करने के बाद फरार हो गये। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीम बदमाशों का सुराग जुटाने के लिए घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक लूट का शिकार युवक कैश लेकर अपने किसी काम से जा रहा था। युवक की रैकी कर रहे बदमाशों ने उसका पीछा करने के बाद उसे सुनसान क्षेत्र में घेरकर रुपये लूट लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गयी। मुजगहन थाना क्षेत्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
रायपुर : राज्य सरकार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पद्दोनति कर दीपावली का तोहफा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश में 48 सहायक अभियंताओं के नाम शामिल है, जिन्हे सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। और 3 कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रमोट किया गया है।
देखें आदेश











.jpg)












.jpg)







