नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 74 आरक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, 74 आरक्षकों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

 बलौदाबाजार : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 74 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। लिस्ट में ज्यादातर ऐसे अधिकारी हैं जो लंबे समय से एक जगह पर जमे हुए थे।  भाटापारा शहर थाना से 18 आरक्षक ,ग्रामीण थाना से 12 आरक्षक, कसडोल थाना से 6 आरक्षक, गिधौरी थाना से 6 ,राजदेवरी से 4 इस तरह जिले के अलग अलग थानों से कुल 74 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

 
नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सूने मकान से अवैध शराब की 500 से अधिक पेटियां बरामद, बड़ी मात्रा में शराब देख पुलिस के उड़े होश...फिर जो हुआ….

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सूने मकान से अवैध शराब की 500 से अधिक पेटियां बरामद, बड़ी मात्रा में शराब देख पुलिस के उड़े होश...फिर जो हुआ….

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप को तस्करी करते पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सुनसान मकान में छापेमारी की, जहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई अवैध शराब की मात्रा 500 पेटियों से अधिक है और यह संख्या आगे और बढ़ सकती है। दशहरा के बाद शराब को खपाने की योजना थी।

बता दें कि कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने अवैध शराब का जखीरा मिलने की पुष्टि की और बताया कि यह सफलता मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 500 पेटी से अधिक अवैध शराब बरामद की गई है और इसकी सटीक मात्रा की गिनती के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये से अधिक है, जो पूरी कार्रवाई के बाद बढ़ सकती है। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई जारी है।

CG - वर्दी हुई शर्मसार : वर्दी में लड़खड़ाते नजर आई उड़नदस्ता टीम, अवैध शराब पकड़ने निकली थी आबकारी टीम, फिर खुद ही सजा ली महफिल

CG - वर्दी हुई शर्मसार : वर्दी में लड़खड़ाते नजर आई उड़नदस्ता टीम, अवैध शराब पकड़ने निकली थी आबकारी टीम, फिर खुद ही सजा ली महफिल

 अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अवैध शराब की धरपकड़ के लिए निकले प्रधान आरक्षक, आरक्षक और वाहन चालक खुद शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ाते हुए दिखे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध हो गए और किसी ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, यह कर्मचारी शराब के नशे में इतने मदहोश थे कि अपने पैरों पर ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। लोग दंग रह गए जब उन्होंने इन कर्मचारियों को सरकारी वाहन के पास नशे की हालत में लड़खड़ाते देखा। वर्दी पहने ये अधिकारी, जिन्हें कानून और नियमों का पालन कराने का जिम्मा सौंपा गया था, खुद कानून का उल्लंघन करते हुए नजर आए।

इस तमाशे का वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया और जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ये तीनों कर्मचारी नशे की हालत में सड़क पर तमाशा कर रहे थे। वीडियो में एक आरक्षक को कैमरा देख कर मौके से भागते हुए भी देखा गया, जबकि अन्य कर्मचारी नशे में लड़खड़ाते हुए दिखे।

सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि ये कर्मचारी अवैध शराब पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन खुद ही शराब के नशे में धुत पाए गए। इस घटना ने आबकारी विभाग की छवि को गहरा धक्का पहुंचाया है और विभाग के उच्चाधिकारियों की भी जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं।

CG - निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव, इस IAS की कमेटी ने की अनुशंसा

CG - निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव, इस IAS की कमेटी ने की अनुशंसा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ करा सकती है। आईएएस ऋचा शर्मा की कमेटी ने भी प्रदेश में दोनों चुनाव एक साथ कराने की अनुशंसा कर दी है। माना जा रहा है कि 16 अक्‍टूबर को कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्‍ताव रखा जा सकता है।सूत्रों के अनुसार जो दोनों चुनाव एक साथ कराने की जो योजना बनाई गई है उसमें निकाय और पंचायत चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा एक साथ की जाएगी। चुनाव का कार्यक्रम चरणबद्ध होगा। इसमें पंचायत और निकाय के लिए नामांकन की अलग-अलग तारीख तय की जाएगी। मतदान के लिए भी दो अलग- अलग तारीख घोषित की जाएगी। मतगणना एक साथ कराया जाएगा। इस प्रस्‍ताव पर अंतिम निर्णय राज्‍य कैबिनेट को लेना है। कैबिनेट की अगली बैठक में इसका प्रस्‍ताव रखा जा सकता है।अफसरों के अनुसार दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की स्थिति नगरीय निकायों और पंचायतों पर थोड़ा- थोड़ा असर पड़ेगा। पिछली बार निकाय चुनाव के लिए नवंबर और पंचायत के लिए मार्च में कार्यक्रम जारी किया गया था। इस बार दोनों चुनावों के लिए नवंबर में कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। इसके बाद 10 से 15 जनवरी तक नई बॉडी का गठन कर लेने का लक्ष्‍य रखा जाएगा।राज्‍य सरकार ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराए जाने की संभावना का अध्‍ययन करने के लिए आईएएस ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता में कमेटी बनाई थी। कमेटी 8 अगस्‍त में बनाई गई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार कमेटी ने दोनों चुनाव एक साथ कराए जाने की अनुशांसा की है।

Crime: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...!!

Crime: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर की आत्महत्या...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम...!!

 पेंड्रा: प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। युवती अपने घर जमाई पति को पसंद नहीं करती थी।  

 
 प्रेमी के साथ भागकर नेवसा गांव के खेत में लगे पेड़ में एक साथ की दोनों ने खुदकुशी की है। बताया जा रहा है कि युवती मदरवानी गांव की रहने वाली थी। हालांकि इस मामले को लेकर गौरेला पुलिस जांच में जुट गई है। 
CGPSC घोटाले में 18 अभ्यर्थियों के घर CBI का छापा, हार्ड डिक्स और पैन ड्राइव जब्त, इन नामचीन लोगों से भी CBI ने की पूछताछ

CGPSC घोटाले में 18 अभ्यर्थियों के घर CBI का छापा, हार्ड डिक्स और पैन ड्राइव जब्त, इन नामचीन लोगों से भी CBI ने की पूछताछ

 रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले में सीबीआई ने छापेमारी शुरू कर दी है, दरअसल CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। क्यूंकि 2021 में जिन 18 अभ्यर्थियों के चयन में धांधली का शक है, उन सभी के घर पर छापा मारकर जांच की गई। 

 
कुछ अभ्यर्थियों के घरों में 2 दिन तक तलाशी चली है। बताया जा रहा है कि 12 अक्टूबर को छापेमारी की गई थी। अभ्यर्थियों के घर मिले 300 से ज्यादा किताबों और नोटबुक को पढ़ा गया। मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप की जांच की गई। कुछ अभ्यर्थियों के घरों से हार्ड डिक्स और पैन ड्राइव जब्त की गई। अभ्यर्थियों और परिजन के बैंक खाते की जांच की जा रही है।
 
PSC सचिव जीवन किशोर के बेटे सुमित ध्रुव, पिछली सरकार में राज्यपाल के सचिव रहे अमृत खलखो की बेटी नेहा और बेटा निखिल, DIG ध्रुव की बेटी साक्षी, कांग्रेस नेता की बेटी अनन्या अग्रवाल, कांग्रेस नेता के दामाद शशांक गोयल, मंत्री के ओएसडी के साढ़ू की बेटी खुशबू बिजौरा से भी पूछताछ की है।
‘मनखे मनखे एक समान’ की सोच पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार : विष्णु देव साय

‘मनखे मनखे एक समान’ की सोच पर चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार : विष्णु देव साय

 गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल होने भंडारपुरी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की कई घोषणाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। उन्होंने भण्डारपुरी धाम में सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की। उन्होंने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुरु घासीदास की कर्मभूमि भंडारपुरी धाम को सजाने-संवारने के लिए कई कार्यों की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारपुरी मेला के लिए हर साल 20 लाख रुपए और मेलास्थल के विकास के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भंडारपुरी में मिनी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए दस लाख रुपए और अटल समरसता भवन के प्रथम तल के लिए 20 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भंडारपुरी के लोगों की सुविधा के लिए आंतरिक मार्गों और सड़कों को बनाने का काम और रायपुर जिले के संडी-सेजा-भंडार मार्ग के निर्माण को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा। भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और अनुज शर्मा सहित सतनामी समाज के अनेक धर्म गुरु तथा अनुयायी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारपुरी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में गुरु का बड़ा महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार गुरु घासीदास के बताए ‘मनखे मनखे एक समान’ के मार्ग पर चल रही है। हम सभी धर्मों, जातियों और समाजों के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय पर चलकर देश का विकास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के जरूरतमंद परिवारों के लिए 18 लाख आवासों की गारंटी दी थी। हमारी सरकार बनने के दूसरे ही दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी थी। प्रधानमंत्री ने अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में आठ लाख 46 हजार 991 आवासों की स्वीकृति दी है। जैसे-जैसे आवासों का निर्माण पूरा होता जा रहा है, वैसे-वैसे हितग्राहियों को आवासों की चाबी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदकर  मोदी जी की गारंटी को पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य के स्कूलों को संवार रहे हैं और उनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वातावरण का निर्माण कर रहे हैं। पीएम श्री योजना में प्रदेश के 341 स्कूलों का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में 2 अक्टूबर को प्रारंभ हुई जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के छह हजार गाँवों तक पहुंचेगा।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भंडारपुरी धाम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा के छठवें वंशज आज हमारे साथ यहां मौजूद है, यह हमारा सौभाग्य है। हम गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलें और राज्य के विकास में सहभागी बने। हमारे मुख्यमंत्री ने केवल सौ दिनों में ही मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी कर दी हैं। डबल इंजन की सरकार दुगुने रफ़्तार से राज्य का विकास कर रही है।

विधायक खुशवंत साहेब ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का साँय-साँय विकास हो रहा है। उन्होंने भण्डारपुरी धाम मेला के इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि राजा बालकदास जी के सम्मान में यहां मेला आयोजित होता है। यहां धर्म मंच से सतनाम के आदर्श और ज्ञान को बताया जाता है। गुरु बालदास जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन ही गुरु बालकदास जी ने राजा की पदवी धारण की और भंडारपुरी को अपनी कर्मभूमि के रूप में स्थापित किया था। सतनामी समाज के सभी संघ-समिति-संस्था एक सूत्र में बंधे, पूरा समाज एकजुट हो और आगे बढ़े।

  दूधाधारी मठ एवं जैतूसाव मठ में विजयदशमी महोत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

दूधाधारी मठ एवं जैतूसाव मठ में विजयदशमी महोत्सव के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ

रायपुर :- छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी स्थित दूधाधारी मठ एवं पुरानी बस्ती रायपुर स्थित श्री जैतूसाव मठ में विजयदशमी (दशहरा) महोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाला शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक पुरानी बस्ती रायपुर स्थित श्री जैतूसाव मठ में तथा दोपहर 12:00 बजे से 2:30 बजे के मध्य श्री दूधाधारी मठ में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस बीच वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन, आरती संपन्न हुआ। भगवान श्री रघुनाथ जी की दोनों ही स्थानों पर पूजा अर्चना की गई। उल्लेखनीय है कि दशहरा महोत्सव के अवसर पर आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को शस्त्र पूजन का कार्यक्रम परंपरागत रूप से आयोजित होता है। राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि श्री दूधाधारी मठ एवं श्री जैतूसाव मठ की स्थापना जब से हुई है तब से इन स्थानों में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष परंपरागत रूप से विजयादशमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित होते आ रहा है। आज भी यहां भगवान की पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ है। वर्ष में यहां तीन बार भगवान का स्वर्ण श्रृंगार किया जाता है जिसमें विशेष कर रामनवमी, जन्माष्टमी एवं दशहरा महत्वपूर्ण है। दर्शनार्थी गण यहां पहुंचकर भगवान के स्वर्ण श्रृंगार का दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से अजय तिवारी, सुरेश शुक्ला, महेंद्र अग्रवाल, रमेश यदु, चंद्रकांत यदु, श्री नागा जी महाराज,रामकृष्ण पाली जी, राजेश अग्रवाल ,मुख्तियार रामछबि दास जी, मुख्तियार रामतीरथ दास जी, रामप्रिय दास जी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे सहित अनेक गणमान्य नगरीक गण सम्मिलित हुए।

छत्तीसगढ़ से अगले दो दिनों में होगी मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड देगी दस्‍तक, जानिए प्रदेश में ठंड को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग..!!

छत्तीसगढ़ से अगले दो दिनों में होगी मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड देगी दस्‍तक, जानिए प्रदेश में ठंड को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अब गुलाबी ठंड ने दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर से शुरू हो गई है। मानसून की वापसी दरभंगा, हजारीबाग, पेंड्रा रोड, नरसिंहपुर, खरगांव, नंदुरबार और नवसारी से गुजरकर हो रही है। उत्तरी हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजर हा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिन में रात का तापमान गिरने लगेगा उसके बाद ठंडक का एहसास होने लगेगा।

मौसम वैज्ञानिक चिंदा लोरे के मुताबिक अगले 2 दिनों में छत्तीसगढ़ के बचे हुए हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो जाएगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है जिस कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञ चिंदा लोरे ने बताया कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तापमान औसत से अधिक है जिस कारण से गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में मानसून की लगभग विदाई छत्तीसगढ़ से हो जाएगी। 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो जाएगा। एकाद दो स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

CG Crime : बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मियों का परिवार! यहां प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या...पढ़िए पूरी खबर

CG Crime : बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मियों का परिवार! यहां प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या...पढ़िए पूरी खबर

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों के शव उनके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क के किनारे मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस अपराध को कुलदीप साहू नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया है।

यह घटना 13 अक्टूबर 2024, रविवार की शाम की है, जब प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। अचानक कुलदीप ने एक बिरयानी सेंटर से गर्म तेल उठाकर आरक्षक घनश्याम पर फेंक दिया। घनश्याम गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

हमले के बाद, कुलदीप अफरातफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि इस हमले के बाद कुलदीप भैयाथान रोड पर स्थित रिंग रोड पर तालिब के घर पहुंचा और वहां से तालिब की पत्नी और बेटी को जबरन उठाकर हत्या कर दी। बाद में उनके शवों को लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

इस जघन्य हत्या की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल बच्ची और महिला के शवों की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कुलदीप साहू पुलिस की लगातार की जा रही कार्रवाइयों से नाराज था। कुछ समय पहले उसके भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया था।

इस गिरफ्तारी के बाद कुलदीप ने काफी विरोध किया था। इसके साथ ही, जिला बदर किए गए कुलदीप के चाचा के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की थी, जिससे कुलदीप और भड़क गया। माना जा रहा है कि कुलदीप इसी गुस्से के कारण इस घटना को अंजाम देने पर उतारू हुआ।

यह सूरजपुर की पहली घटना है जिसमें किसी अपराधी ने पुलिसकर्मी के परिवार को निशाना बनाया है। कुलदीप की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, और उसका एक वाहन लटोरी के पास बरामद हुआ है।

BREAKING : आईएएस रीता शांडिल्य CGPSC की सदस्य नियुक्त, साथ ही मिली यह जिम्मेदारी, देखें आदेश

BREAKING : आईएएस रीता शांडिल्य CGPSC की सदस्य नियुक्त, साथ ही मिली यह जिम्मेदारी, देखें आदेश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर आईएएस रीता शांडिल्य को नियुक्त किया गया है। आईएएस रीता शांडिल्य CGPSC के अध्यक्ष के कर्तव्यों का भी पालन करेंगी।  इसे लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। रीता शांडिल्य2002 बैच की अफसर थी

पीएससी चेयरमैन का पद काफी दिनों से खाली था। चेयरमैन पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं होने की वजह से नियुक्ति कैलेंडर में भी काफी विलंब हो रहा था। अब चेयरमैन की नियुक्ति के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ आयोग में सुचारू हो जायेगा।

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी

  रायपुर: राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर नवीन पदस्थापना आदेश जारी। जिसमे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर रीता शांडिल्य को पदस्थ किया गया हैं।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लैलूंगा में उरांव समाज के करमा महोत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 14 अक्टूबर को एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री  साय 14 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री  साय अपरान्ह 3.05 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सर्चिंग में निकला CRPF जवानों का वाहन पलटा, 1 जवान शहीद, 4 घायल

सर्चिंग में निकला CRPF जवानों का वाहन पलटा, 1 जवान शहीद, 4 घायल

 रायपुर। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में CRPF (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) के जवान हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे में छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी जवान तारकेश्वर (22) शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों को महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक फरार है।

पुलिस अधीक्षक नगेन्द्र सिंह ने बताया, एक्सीडेंट रविवार सुबह 7.30 बजे पाथरी से सुंदरवाही के बीच कुदान गांव के पास हुआ है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) जवान नक्सलियों की सर्चिंग के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घायल जवानों को बिरसा अस्पताल पहुंचाया। जहां से गोंदिया रेफर कर दिया है।

घायल जवानों की पहचान

बालाघाट के बिरसा थाना में हुए एक्सीडेट में छत्तीसगढ़ के धमतरी निवासी 7वीं बटालियन के CRPF जवान तारकेश्वर (22) की मौत हो गई है। जबकि, निरीक्षक उमेश, सहायक उप निरीक्षक यदुनंदन पासवान, एएसआई बिरजू दास और आरक्षक राकेश यादव घायल हैं। उन्हें गोंदिया रेफर किया गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनाती

पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ की 7वीं डी कंपनी 4 बिरसा थाना के मछुरदा पुलिस चौकी में तैनात है। कंपनी के 5 जवान रविवार सुबह नक्सलियों की सर्चिंग में निकले थे, लेकिन कुछ दूर चलने के बाद उनका बोलेरो वाहन (एमपी 50 सी 9448) में पेड़ से टकराकर खाईं में पलट गया।

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय : मुख्यमंत्री साय

समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सरकार का मुख्य ध्येय : मुख्यमंत्री साय

 तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बाबा गुरु घासीदास की कर्मभूमि एवं गुरु अमरदास की तपोभूमि तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास एवं गुरु अमरदास के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय एवं सर्वाेच्च गुरु आसमदास साहेब का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों क़ी मांग पर तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये देने, मुख्य मंदिर से मुख्य सडक तक सीसी रोड एवं गैतरा मेन रोड से बोहारडीह नाला तक सडक निर्माण, गुरु अमरदास जलाशय का सौंदर्यीकरण तथा अनुसचित जाति छात्रावास तेलासी में 50 अतिरिक्त सीट हेतु भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की विजय एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन हमें काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी बुराई पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में छुआछूत और असमानता को दूर करने 18 वीं सदी में बाबा गुरु घासीदास अवतरित हुए। उन्होंने दुनिया को मनखे-मनखे एक सामान का सन्देश दिया। हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। समाज में अनपढ़ व्यक्ति भी जीवन जीता है लेकिन शिक्षित और अनपढ़ के जीवन में काफी अंतर होता है। शिक्षित समाज से ही प्रदेश और राष्ट्र का विकास होगा। हमारी सरकार नई राज्य सरकार के गठन के तत्काल बाद मोदी की गारंटी को लगातार पूरा कर रही है, जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपये में धान खरीदी, किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, तेंदूपत्ता खरीदी दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया। महतारी वंदन योजना, रामलाला दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सतनामी समाज में विजयादशमी के दिन गुरु दर्शन की परम्परा है। गुरु के दर्शन से प्रेरणा लेकर सतनामी समाज आगे बढ़ रहा है। समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, सामजिकजन समाज हित में काम करने भावी पीढ़ी को जागृत करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास का उपदेश समाज को जोड़ने और एकरूपता लाने वाला है। देश में गुरु परम्परा प्रचलित है। गुरुओं के दर्शन से सन्मार्ग मिलता है और सन्मार्ग से ही प्रदेश सुखमय और समृद्ध होगा।

कार्यक्रम को सर्वाेच्च गुरु आसमदास साहेब जांजगीर-चाम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत भाषण में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्याे एवं नवाचारों की जानकारी दी।

मेधावी छात्रों को सम्मान व युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र -
कार्यक्रम में सतनामी समाज के 12 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया एवं 21 युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 2 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन एवं 3 हितग्राहियों को राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा 10 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहिवारा विधयाक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा,पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, सतनामी समाज के राजमहंत सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

आबकारी विभाग के नियम-कायदों की उड़ रही धज्जियां, मनमानी कीमतों पर बेची जा रही शराब

आबकारी विभाग के नियम-कायदों की उड़ रही धज्जियां, मनमानी कीमतों पर बेची जा रही शराब

 कांकेर : जिले के पखांजूर बांदे , जैसे अंदरुनी इलाको में शराब दुकान के संचालकों द्वारा आबकारी नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है । शासन ने शराब की मात्रा निर्धारित की हुई है प्रति व्यक्ति को कितनी शराब की बोतल देनी है, साथ ही आबकारी नियम में सालों पहले शराब की खरीदी पर बिल देने का प्रावधान भी लागू किया गया था । बावजूद शराब दुकानदार शराब लेने वालों को बिल नहीं देते जिससे की मंदिरा प्रेमियों को शराब की कीमत का पता भी नहीं चलता, जिससे शराब दुकानदार महंगे दामों में शराब की बिक्री करते हैं और आमजन के साथ खिलवाड़ करते है।

गांव-गांव में भी बिक रही अवैध शराब

सूत्रो के अनुसार जानकारी मिली है की पखांजूर शराब दुकान से बड़गांव , हामतवाही,पचांगी और बांदे शराब दुकान से बेठिया, इरपानार, महाराष्ट्र बॉर्डर में लगे कई छोटे छोटे गांव में कोचियों को प्रति बोतल पर 5 से 10 रूपये बढ़ा कर शराब दी जाती है जिससे कोचिए गांव में ज्यादा पैसे में शराब की बिक्री करते हैं शराब दुकान के संचालक को भी इससे मोटी कमाई होती है । इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी है परंतु अधिकारी भी इस पर कोई करवाही नहीं करते है ,, यदि शराब दुकान के अलावा कोई अन्य दुकानदार सामान का बिल न दे और उसकी शिकायत हो तो तत्काल उस दुकानदार पर शासकीय करवाही होती परन्तु शासकीय शराब दुकान पर ही नियम का पालन न करने पर कोई करवाही नहीं ।

शराब की दुकानों पर बिल देने की व्यवस्था लागू करने के पीछे की वजहें

1.शराब की दुकानों पर मनमानी कीमतों पर शराब बेची जाती है.

2.शराब की क्वालिटी में भी फेरबदल की जाती है.

3.दुकानदार शराब बेचने के बाद बिल नहीं देते.

4.बिल देने पर आबकारी विभाग को पता चल जाता है कि शराब की दुकान में कितनी शराब की खपत होती है.

5.बिल देने पर दुकानदार महंगे दामों पर शराब नहीं बेच पाते.

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर बोला हमला

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने साय सरकार पर बोला हमला

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने 15 नवंबर से धान खरीदी का ऐलान कर दिया है, वहीं इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं, किसानों की जानकारी मुझे भी हैं सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करना चाहिए। निकाय चुनाव पर कहा कि भाजपा डरी हुई है जिससे चुनाव प्रक्रिया का निर्णय नहीं कर पा रही है। चुनाव को लेकर हमारी तैयारी पूरी हैं निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता ही जितेंगे।

 
1 नवंबर को धान गीला होता है: मंत्री टंकराम वर्मा 
धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच वार पलटवार जारी है, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि किसानों की जानकारी मुझे है, 1 नवंबर को धान गीला होता है जिससे से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू की जाएगी इस पर पलटवार करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मैं भी किसान का पुत्र हूं कोई उद्योगपति का बेटा नहीं किसानों के बारे में मुझे भी जानकारी हैं सरकार को 1 नवंबर से धान खरीदी करनी चाहिए।
 
चुनाव में युवाओं को मौका देगी कांग्रेस
दीपक बैज ने निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि इस चुनाव को जमीनी स्तर के कार्यकर्ता लड़ते हैं इसलिए कांग्रेस युवाओं को मौका देगी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी पूरी है कांग्रेस ही  चुनाव जीतेगी उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव  से भाजपा डरी हुई है जिस वजह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराने का निर्णय नहीं ले पा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गरीबों को राशन देने पैसा नहीं है जिस वजह से गरीबों के  राशन कार्ड को काट रहें  है।
पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी :- पुलिस ने पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

तुलसी राम साहू और अन्य ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी आकाश चन्द्राकर ने पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर उनसे पैसे लिए। इस शिकायत के आधार पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आकाश चन्द्राकर, जो महासमुंद के परसवानी का निवासी है, को दुर्ग के बोरसी स्थित कतक श्यामनगर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ितों से 17,85,000 रुपए लिए थे।

छत्तीसगढ़ में जीएसटी संग्रह में हुई 11% की बढ़ोतरी; सितंबर में एक हजार करोड़ से अधिक का राजस्व

छत्तीसगढ़ में जीएसटी संग्रह में हुई 11% की बढ़ोतरी; सितंबर में एक हजार करोड़ से अधिक का राजस्व

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हुए बेहतर कारोबार का असर राज्य के जीएसटी राजस्व पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के सितंबर महीने में राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है।

इस वित्तीय वर्ष में जीएसटी संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। सितंबर 2024 में छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 614.35 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के आवंटन से 459.62 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे कुल मिलाकर सितंबर में जीएसटी एक्ट के तहत राज्य को 1073.97 करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

वहीं, सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 625.29 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के आवंटन से 339.19 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार, पिछले वर्ष की तुलना में सितंबर 2024 में जीएसटी में 109.49 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जो 11 प्रतिशत की ग्रोथ को दर्शाता है।

छह महीने में 7190 करोड़ का संग्रह

वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में राज्य को जीएसटी के तहत 7190.26 करोड़ रुपये मिले, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। अप्रैल से सितंबर 2024 के बीच छत्तीसगढ़ एसजीएसटी से 4242.39 करोड़ रुपये और आईजीएसटी के आवंटन से 2947.87 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

 
CG- महादेव सट्टा ऐप के साझेदारों का हुआ खुलासा...जानें किसकी है कितनी हिस्सेदारी

CG- महादेव सट्टा ऐप के साझेदारों का हुआ खुलासा...जानें किसकी है कितनी हिस्सेदारी

रायपुर: महादेव बुक सट्टा ऐप के मुख्य संचालक सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह में शामिल लोगों की हिस्सेदारियों का खुलासा हो रहा है। सौरभ चंद्राकर के पास इस ऑनलाइन सट्टा साम्राज्य में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि उनके सहयोगी रवि उप्पल की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

शुभम सोनी का विधानसभा चुनाव के दौरान 10 प्रतिशत हिस्सा बताया जा रहा है, जबकि रायगढ़ के व्यवसायी अनिल अग्रवाल (उर्फ अतुल अग्रवाल) की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है। इस मामले में अब तक 70 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 300 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं।

पैसे के हवाले और पैनल बांटने वालों की गिरफ्तारी के साथ, कई प्रमुख नामों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, चंद्रभूषण वर्मा, असीम दास, नितीश दीवान, भीम सिंह, और अर्जुन यादव शामिल हैं।

FIR में पूर्व मुख्यमंत्री का नाम भी शामिल

पुलिस के बाद, मामले की जांच ईडी ने शुरू की। हाल ही में ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा ऐप में 19 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी नाम शामिल है। इस मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है।

दर्ज एफआईआर में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, शुभम सोनी (उर्फ पिंटू), चंद्रभूषण वर्मा, असीम दास, संतोष चंद्राकर, भूपेश बघेल, नितीश दीवान, अनिल कुमार अग्रवाल, रोहित गुलाटी, विशाल आहुजा, अनिल दम्मानी, सुनील दम्मानी, भीम सिंह यादव, हरीशंकर तिबरवाल, और सुरेंद्र बागड़ी का नाम शामिल है।

नितीश का सौरभ के साथ पुराना संबंध

नितीश दीवान, जो रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है, पहले सौरभ चंद्राकर का रूम पार्टनर था। प्रारंभ में उनके बीच करीबी संबंध थे, लेकिन जैसे-जैसे सौरभ का काम बढ़ा, उन्होंने नितीश से दूरी बना ली।

सौरभ को है जुआ खेलने का शौक

सूत्रों के अनुसार, सौरभ ने महादेव सट्टा ऐप से काफी मुनाफा कमाया। रोजाना 200 करोड़ रुपये का कारोबार होता था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद भी जुआ खेलना शुरू किया और काफी पैसे भी गंवाए।

चुनाव से पहले पूर्व सीएम का नाम आया सामने

बता दें कि ईडी ने नवंबर 2023 में एक कथित कैश कूरियर असीम दास को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से करोड़ों की नकद राशि बरामद हुई थी, जो दुबई से रायपुर लाई जा रही थी। शुभम सोनी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आरोप लगाया था। चुनाव से पहले ईडी ने आरोप लगाया था कि महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने भूपेश बघेल को रिश्वत दी थी, और यह आरोप भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए भी इस्तेमाल किया गया था।

 
गुरू दर्शन मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 50 सीटर छात्रावास, सड़क सहित की कई बड़ी घोषणा, करोड़ों के विकास कार्यों की भी दी सौगात......

गुरू दर्शन मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 50 सीटर छात्रावास, सड़क सहित की कई बड़ी घोषणा, करोड़ों के विकास कार्यों की भी दी सौगात......

 रायपुर। गुरू घासीदास की कर्म व तपोभूमि तेलासीपुरी में आज गुरू दर्शन मेले का आयोजन हुआ। यह वह गांव है, जहां अमरदास ने भी तप किया था और लोगों को भाईचारा व शांति के साथ रहने का संदेश दिया। जिनकी याद में यहां प्रतिवर्ष गुरू दर्शन मेले का आयोजन होता है। इस मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बाबा गुरु घासीदास जी की कर्मभूमि एवं गुरु अमरदास  की तपोभूमि तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास एवं गुरु अमरदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सर्वाेच्च गुरु आसमदास साहेब का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों क़ी मांग पर तेलासी गुरुद्वारा बाड़ा विकास हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये देने, मुख्य मंदिर से मुख्य सडक तक सीसी रोड एवं गैतरा मेन रोड से बोहारडीह नाला तक सडक निर्माण, गुरु अमरदास जलाशय का सौंदर्यीकरण तथा अनुसचित जाति छात्रावास तेलासी में 50 अतिरिक्त सीट हेतु भवन निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य की विजय एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन हमें काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी बुराई पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज में छुआछूत और असमानता को दूर करने 18 वीं सदी में बाबा गुरु घासीदास जी अवतरित हुए। उन्होंने दुनिया को मनखे-मनखे एक सामान का सन्देश दिया। हमारी सरकार बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। समाज में अनपढ़ व्यक्ति भी जीवन जीता है लेकिन शिक्षित और अनपढ़ के जीवन में काफी अंतर होता है। शिक्षित समाज से ही प्रदेश और राष्ट्र का विकास होगा। हमारी सरकार नई राज्य सरकार के गठन के तत्काल बाद मोदी जी की गारंटी को लगातार पूरा कर रही है, जिसमें 21 क्विंटल प्रति एकड़ एवं 3100 रुपये में धान खरीदी, किसानों को बकाया बोनस राशि का भुगतान, 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, तेंदूपत्ता खरीदी दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा किया गया। महतारी वंदन योजना, रामलाला दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

CG - मां के सामने चार साल के बेटे को पिता ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, वजह जान रह जाएंगे हैरान.....

CG - मां के सामने चार साल के बेटे को पिता ने पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, वजह जान रह जाएंगे हैरान.....

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला। बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था। 

वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था। लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी। जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा। इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया।

इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

CG : आत्मसमर्पित नक्सलियों का घर बसाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, अलग से होगा बजट

CG : आत्मसमर्पित नक्सलियों का घर बसाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, अलग से होगा बजट

 रायपुर: आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की नीति राज्योत्सव के अवसर पर लांच होगी। इसके प्रमुख प्रविधानों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार मुख्यधारा से जुड़ने वालों का घर बसाएगी। उन्हें उनकी जरूरत की सभी चीजें दी जाएंगी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और उनके स्वजन विकास के लिए सरकार अलग से बजट भी निर्धारित करेगी।

पुनर्वास की नीति के ज्यादातर प्रविधान असम से लिए गए हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम का दौरा करके यहां अध्ययन किया है और वहां की नीति का 80 प्रतिशत हिस्सा छत्तीसगढ़ में भी लागू किया जा सकता है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए हमारी सरकार उनके आवास की व्यवस्था करेगी। सरकार की सभी योजनाओं के लाभ तो मिलेगा ही साथ ही उनके लिए विशेष नीति हम जल्द ही लांच कर लेंगे।

पुनर्वास नीति में ये हो सकते हैं प्रविधान

नक्सलियों को आवास देने का प्रविधान किया जाएगा।

स्वरोजगार के लिए बैंक से ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।

मासिक गुजारे के लिए अनुदान राशि दी जाएगी।

समर्पित किए गए गोला-बारूद के लिए भी प्रोत्साहन।

आत्मसमर्पण व पुनर्वास के लिए शिविर का आयोजन।

पुनर्वास नीति इसलिए जरूरी

इसके लिए पुनर्वास नीति बहुत जरूरी है, क्योंकि ऐसे गुमराह युवक जो कि हार्डकोर नक्सलियों के दुष्चक्र में फंस गए हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने के बाद वह दोबारा नक्सलियों के चंगुल में न फंसे इसे रोकने की चुनौती होगी।

पिछले नौ महीनों में लगातार कार्रवाई

नक्सलियों के खिलाफ साय सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में 194 नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है। 801 नक्सली गिरफ्तार और 742 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

रेलवे ने सामान्य यात्रियों को दी राहत, अब हर ट्रेन में लगेंगे चार-चार जनरल कोच

रेलवे ने सामान्य यात्रियों को दी राहत, अब हर ट्रेन में लगेंगे चार-चार जनरल कोच

 बिलासपुर :-  रेलवे ने एक बार फिर से ट्रेन में सफर करने वाले सामान्य यात्रियों को खुश कर दिया है। रेलवे ने फैसला लिया है सबसे ज्यादा सामान्य टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होती है ऐसे में सामान्य बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हर एक ट्रेन में जनरल कोच की संख्या 4-4 अतिरिक्त करने का निर्णय लिया है। अब परिवार के साथ सामान्य टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बता दें, बिलासपुर जोन सहित जोन के किसी भी रेलवे स्टेशन की बात करें तो सबसे ज्यादा जनरल टिकट लेकर यात्री सफर करते हैं, लेकिन कोच की कमी के कारण उन्हें या तो यात्रा रद करनी पड़ती है या फिर अतिरिक्त किराया देकर स्लीपर कोच से मंजिल तक पहुंचना पड़ता है।

इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी होती थी खासकर ऐसे यात्री जो परिवार के साथ चलते है उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को अब रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और इसे दूर करने का प्रयास कर रही है।

स्लीपर के यात्रियों को भी मिलेगी राहत
ज्ब इस समस्या को दूर करने के विषय पर मंथन हुआ तो यह बात सामने आयी कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाने से न केवल सामान्य बल्कि स्लीपर के यात्रियों को राहत मिलेगी। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में जबरन चढ़ते है। इसके कारण आए दिन विवाद भी होता है। इसे ध्यान में रखते हुए एक-एक कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों में पहले से एक-एक जनरल कोच है जो ट्रेन के आगे व पीछे जुड़ते है। दो अतिरिक्त कोच में ट्रेन की इसे हिस्से में जोड़े जाएंगे।

आगे व पीछे रहेंगी दो-दो जनरल कोच
यात्रियों को ट्रेन की आगे की तरह और पीछे के हिस्से में दो-दो जनरल कोच की सुविधा मिलेगी। बिलासपुर रेल मंडल में अभी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, एर्नाकुलम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, चेन्नई एक्सप्रेस समेंत आठ ट्रेनें एलएचबी कोच के साथ चलती है। वहीं पुराने नीले रंग के कोच की सुविधा लागू नहीं होगी। हालांकि आगामी दिनों में यह भी एलएचबी कोच के साथ चलेगी।

मुख्यमंत्री साय ने रावण का दहन कर रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रुपये की घोषणा

मुख्यमंत्री साय ने रावण का दहन कर रावणभाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए की 50 लाख रुपये की घोषणा

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विजयादशमी पर्व के अवसर पर दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री ने रावण भाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और उसे व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। रावण दहन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री साय ने भगवान बालाजी की आरती में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज रावण भाठा के विशाल मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों के साथ-साथ पूरे प्रदेश की जनता को विजयादशमी पर्व की बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। मैं सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति का इस कार्यक्रम में आमंत्रण के लिये आभार व्यक्त करता हूँ ।

मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। मुझे जानकारी दी गयी है कि इस मैदान पर दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम का यह 170वां वर्ष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और भगवान राम का ननिहाल है। इस वर्ष विजयादशमी पर्व बहुत खास है क्योंकि इस बार भगवान श्री राम भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयादशमी पर्व में सम्मिलित होते हुए श्री दूधाधारी मठ रावण भाठा के दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि प्रदाय करने की घोषणा की। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाठा में यह 170 साल पुराना दशहरा मैदान है। यह गौरवशाली और वैभवशाली दशहरा पर्व है जिसे दूधाधारी मठ द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हम हमारे देश की पुरानी विरासत को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हों।