नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 स्वास्थ्य केंद्र से गायब मिले डॉक्टर्स, इलाज के आभाव में 4 साल के मासूम की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन ?

स्वास्थ्य केंद्र से गायब मिले डॉक्टर्स, इलाज के आभाव में 4 साल के मासूम की मौत, आखिर जिम्मेदार कौन ?

 बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ब्लॉकवासी परेशान है. वहीं आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली में इलाज के अभाव में 4 साल के मासूम की मौत हो गई, बताया जाता है कि परिजन बच्चे कों लेकर अस्पताल लाये थे लेकिन अस्पताल में ना डॉक्टर थे, ना ही नर्स, आधे घंटे से ज्यादा इंतजार करते करते बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अब इस पर एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहें है. CHC आवापल्ली में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर्स की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां 4 साल के मासूम हरीश की ईलाज नहीं मिलने से मौत हो गई है. उइका सोमलू अपने बच्चे के साथ सुबह 8 बजे पहुंचा आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां स्टॉफ और डॉक्टर्स नहीं मिले, जिससे ईलाज के आभाव में बच्चे की मौत हो गई, अब सवाल ये है की अस्पताल में इस तरह की लापरवाही से मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?

 
CG BIG BREAKING :  छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान...इस दिन होगी वोटिंग

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान...इस दिन होगी वोटिंग

 रायपुर।  चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव होना है। यहां 20 नवंबर को वोटिंग है, जबकि 23 नवंबर को काउंटिंग की तारीख का ऐलान किया गया है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। यहां 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। यहां भी मतगणना 23 नवंबर को होगी।

बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद, रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट खाली हो गई है। इस सीट पर उपचुनाव होने हैं। वोटिंग की तारीख 13 नवंबर घोषित की गई है, जबकि काउंटिंग यहां भी 23 नवंबर को होगी।

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार में माडिया साराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार में माडिया साराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मुरिया दरबार में माडिया साराय में विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की।
माँझी, चालकी, मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय की बढ़ोतरी के लिए प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर राजवाड़ा परिसर में की मां दंतेश्वरी की पूजा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर राजवाड़ा परिसर में की मां दंतेश्वरी की पूजा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का किया लोकार्पण

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 2 करोड़ 99 लाख 78 हजार से अधिक की लागत के बस्तर दसराहा पसरा के विकास कार्य का लोकार्पण किया। यहां दंतेश्वरी मंदिर के समीप स्थित पुराने तहसील कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बस्तर दशहरा के लिए समर्पित किया गया है। इसका नाम बस्तर दसराहा पसरा (बस्तर दशहरा हेतु स्थल) दिया गया है। 

मुख्यमंत्री ने पसरा में बस्तर दशहरा के विभिन्न रस्मों की फोटो प्रदर्शनी, प्रतीकात्मक रथ, देवी देवताओं के प्रतिकों अवलोकन कर उनकी सराहना की। उन्होंने प्रतीकात्मक रथ के समीप फोटो भी खिंचवाई। 

दसराहा पसरा में 75 दिवसीय दशहरा उत्सव में होने वाले मुख्य विधि विधान जिनमें पाट जात्रा, डेरी गढ़ाई, काछन गादी, रैला देवी पूजा, जोगी बिठाई, रथ परिक्रमा, बेल पूजा, निशा जात्रा, मावली परघाव, भीतर रैनी-बाहर रैनी काछन जात्रा, कुटुम्ब जात्रा एवं डोली विदाई की जीवन्त प्रतिकृति स्थापित कर जन सामान्य एवं पर्यटकों को सुलभ जानकारी देने का प्रयास किया गया है। 

प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व छत्तीसगढ़ की अनुठी सांस्कृतिक विशेषतापूर्ण एवं बस्तर के जन-जातियों की आराध्य देवी दन्तेश्वरी तथा स्थानीय देवी-देवताओं की पूजा विधान के रूप में मनाया जाता है। तहसील कार्यालय में पहले से चली आ रही परंपरा अनुसार दशहरा पर्व में शामिल होने वाले क्षेत्र के सभी देवी देवता, आंगादेव, देवी की छत्र की उपस्थिति का दर्ज इसी स्थल पर किया जाता रहा है। इसलिए प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय को अन्य स्थल पर स्थांनातरित कर पुराने तहसील कार्यालय को दसराहा पसरा के लिए चिन्हांकित कर दिया गया है।

इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू, साथ ही पूर्व सांसद और विधायक, पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पढ़िए पूरी खबर

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पढ़िए पूरी खबर

 बिलासपुर :- जिले मे हत्याओ का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं हत्याएं हो रही है। कुछ दिन पहले एक ही दिन मे 3 लाश, और आज फिर से सरकंडा थाना क्षेत्र मे एक युवक की बेरहमी से ईट और पत्थर से कुचकल कर हत्या कर गई दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारा फरार है।

आपको बता दें मृतक लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह स्वामी आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा स्कूल परिसर में खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। आसपास के रहने वाले लोगो ने लाश की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कार्रवाई में जुट गई है साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।

घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा। रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था। स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का मिला निमंत्रण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का मिला निमंत्रण

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 19 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।-

मुख्यमंत्री  साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव, एडिशनल पीसीसीएफ सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना, सीसीएफ राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

राजस्व अधिकारियों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू, अब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर नहीं दर्ज होगी FIR

राजस्व अधिकारियों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू, अब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर नहीं दर्ज होगी FIR

 रायपुर : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की एक मांग पूरी करते हुए राजस्व अधिकारियों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू कर दिया गया है। इसके तहत अब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर बिना विभागीय अनुमति के सीधे एफआईआर दर्ज नहीं होगी। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों को पत्र जारी कर इसे लागू करने के लिए कहा है।

ऐसा सामने आ रहा था कि न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण के पश्चात असंतुष्ट पक्षकारों द्वारा अपील न कर सीधे पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज करवाने पुलिस में आवेदन दे देते थे। पुलिस द्वारा भी पहले एफआईआर दर्ज कर बाद में जांच हेतु पीठासीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाता था।

इस प्रकार न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम 1985 के प्रावधानों के अनुसार राजस्व न्यायालय के पीठासित अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त नहीं हो पा रहा था। कई बार यह भी देखा जा रहा था कि असंतुष्ट पक्ष करो द्वारा पीठासीन अधिकारी के विरुद्ध सीधे सिविल न्यायालय में वाद दायर कर दिया जा रहा है तथा सिविल न्यायाधीश द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देशों के अभाव में पुलिस को प्राप्त शिकायत की जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है तथा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की जा रही है

ज्यूडिशल ऑफीसर्स प्रोटेक्शन एक्ट 1850 के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों की सद्भावना में किए गए न्यायालय के कार्य अथवा पारित आदेशों के विरुद्ध सिविल न्यायालय में मुकदमा चलाए जाने के संबंध में संरक्षण प्राप्त है। इस अधिनियम के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति जो न्यायालय के रूप में काम करता है उसे इस नियत के तहत संरक्षण प्राप्त है। इस अधिनियम के अंतर्गत दिया गया संरक्षण इसी सिद्धांत पर दिया गया है कि जो व्यक्ति न्यायालय के रूप में कार्य करता है उसके कर्तव्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है कि वह व्यक्ति बिना किसी भय के कार्य कर सके।

जजेस प्रोटेक्शन एक्ट 1985 के प्रावधानों के अनुसार न्यायाधीशों को उनके द्वारा अपने न्यायिक कार्यों के निर्वहन के दौरान किए गए किसी भी कार्य के विरुद्ध सिविल अथवा दांडिक कार्यवाही में संरक्षण प्रदान करता है। 1985 के अधिनियम की धारा 2 (9) के प्रावधान अनुसार न्यायाधीश की परिधि में वे सभी व्यक्ति आएंगे जिन्हें विधि द्वारा किसी न्यायिक कार्यवाही में निर्णायक आदेश या ऐसा आदेश जिसके खिलाफ यदि अपील नहीं की जाए तो वह निर्णायक हो जाएगा, जारी करने की शक्तियां प्रदान की गई है। इसी प्रकार धारा तीन (एक) के अंतर्गत कोई भी न्यायालय किसी ऐसे व्यक्ति जो कि न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहा था उनके द्वारा न्यायालयीन कार्रवाई के दौरान किए गए कृत्यों के लिए किसी प्रकार सिविल अथवा दांडिक वाद पर विचार नहीं करेगा। जिसको ध्यान में रखते हुए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू करने का आदेश राजस्व सचिव ने जारी किया है। अब बिना विभागीय अनुमति के राजस्व अधिकारियों पर अपराध दर्ज नहीं हो सकेगा।

BREAKING : महादेवघाट में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी

BREAKING : महादेवघाट में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी

 रायपुर : राजधानी के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में एक अधेड़ की लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार जब लोगों ने खारुन नदी में एक शव तैरता हुआ देखा फिर तत्काल इसकी सुचना डीडी नगर थाना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस हत्या या आत्महत्या की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक अधेड़ की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले...राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट..!!

जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले...राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट..!!

 रायपुर। राज्य सरकार ने जल संसाधन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कई जिलों के एई, ईई एवं सब इंजीनियरों को इधर से उधर किया गया है। जल संसाधन विभाग ने इसका आदेश और नामों की दो लिस्ट जारी की है, जिनमे से एक में 14 और दूसरी लिस्ट में 13 नाम शामिल है। 

देखें लिस्ट.....

ब्रेकिंग: CM साय ने की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िए

ब्रेकिंग: CM साय ने की कई बड़ी घोषणाएं, पढ़िए

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले के ग्राम सिलौटा प्रतापपुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित आदिवासी करमा महातिहार कार्यक्रम में प्रतापपुर में नवीन एसडीएम कार्यालय का निर्माण, चंदोरा जजावल सड़क निर्माण, प्रतापपुर में रेस्ट हाउस एवं बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय सूरजपुर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ गांव बनाने के उद्देश्य से ’हमर सुघर गांव’ और सूरजपुर जिले के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वाट्सएप्प बेस्ड चैटबोट प्लेटफार्म समाधान सूरजपुर एप का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले के विकास कार्यों पर आधारित विकास पत्रिका’ प्रगति पत्रक का विमोचन किया और जिला प्रशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु शुरू किए गए चैंपियंस ऑफ चेंज अवॉर्ड का भी शुभारंभ किया।    

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लैलूंगा में उरांव समाज द्वारा आयोजित करमा महोत्सव में कहा कि यह उत्सव ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र में कई प्रकार के करमा का आयोजन होता है। हमें हमारे पुरखों द्वारा दिखाए गए राह पर चलना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें अपनी संस्कृति को साथ लेकर चलना है, जिससे आने वाली पीढ़ी हमारे सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित हो सके। करमा महोत्सव में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से मौजूद थे।

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर लैलूंगा में सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 49 लाख रुपए, लैलूंगा में स्टेडियम जीर्णोद्धार के लिए 40 लाख रुपए, बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की और खम्हार पाकुट बांध से लैलूंगा में जलापूर्ति प्रोजेक्ट के निर्माण काम को शुरू कराए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहिरा गुरु की जन्मस्थली और कर्मस्थली में उरांव समाज द्वारा करमा महोत्सव के आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आदिवासी समाज के लोग अपनी संस्कृति व परंपरा को सहजने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को करमा तिहार की बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी संस्कृति एवं परंपरा का हिस्सा है इसे हमे आगे भी जारी रखना है। हमें अपनी एकता का परिचय देते हुये इसे निरंतर एकजुट होकर उत्साह पूर्वक मानना है। उन्होंने लोगों से अपनी परंपराओं से जुड़े रहने का आव्हान किया।    

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में निरंतर लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर आदिवासियों के सम्मान के लिए काम कर रही है। अति पिछड़ा वर्ग के आदिवासियों के विकास के लिए पीएम जनमन योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने जनजातीय उत्थान के लिए जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।    

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंर्तगत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शासन के विभिन्न विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक, अनुदान राशि एवं सामग्री का वितरण किया।    

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि करमा महोत्सव सरगुजा की विशिष्ट पहचान है। यह उत्सव यहां की मिट्टी में रचा-बसा है। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि करमा महोत्सव प्राकृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है। विधायक प्रतापपुर शकुंतला सिंह पोर्ते ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्वागत में अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इस अवसर पर विधायक भूलन सिंह मरावी, रामकुमार टोप्पो, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पैकरा, भैयालाल रजवाड़े एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रही है। सरकार गठन के पश्चात 18 लाख पीएम आवास निर्माण को मंजूरी दी गई। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश में 8 लाख 46 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। हितग्राहियों के मकान बनने शुरू हो गए हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी गई है। 12 लाख से ज्यादा किसानों के 2 साल के बकाया बोनस जारी किया गया है। तेंदूपत्ता की कीमत 4 हजार से बढ़ा कर 5500 रूपए कर दिया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशा के अनुरूप हमारी सरकार जनजाति समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की दूर दराज की बसाहटों तक सड़क, बिजली-पानी की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। बीते 02 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। जिसमें 80 हजार करोड़ की राशि से देश के आदिवासी समुदाय के उत्थान का काम होगा। छत्तीसगढ़ के गांव भी इससे जुड़ेंगे। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बैकुंठपुर भैया लाल रजवाड़े, विधायक लैलूंगा विद्यावती सिदार, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उरांव समाज से पनतराम भगत, रवि भगत सहित बड़ी संख्या में उरांव समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

BREAKING : रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर को करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

BREAKING : रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव की तारीख का आज होगा ऐलान, चुनाव आयोग दोपहर को करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

 रायपुर : चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव के लिए आज दोपहर बाद तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इसके साथ रायपुर दक्षिण और उत्तर प्रदेश के विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। अलग-अलग गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।

अगर महाराष्ट्र की बात करें तो साल 2014 में यहां की सभी 288 सीटों पर 15 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। साल 2019 में 30 नवंबर को एक फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं, झारखंड में 2014 में 25 नवंबर, 2 दिसंबर, 9 दिसंबर, 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को मतदान हुआ था। साल 2019 में 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को वोट पड़े थे। मालूम हो कि महाराष्ट्र में इस समय महायुति गठबंधन की सरकार है जिसमें शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट शामिल हैं। झारखंड पर नजर डालें तो वह महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं।

CG CRIME : नाराज पति ने पत्नी को हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME : नाराज पति ने पत्नी को हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलौदाबाजार : जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव के में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका रील वीडियो बनाती थी, जो उसके पति को आपत्ति थी. वहीं कातिल पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था. 

मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम ज्योति रात्रे (29 वर्ष) तेलासी गांव की निवासी थी. उसके आरोपी पति धीरज रात्रे पति ने आज अपनी पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार ले जा रहा था. इसी बीच उसने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के पत्थर खदान के समीप कैंची और हथौड़ा मारकर लहुलुहान कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं शव मिलने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने छानबिन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

 अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन को लेकर वन विभाग व समस्त प्रतिभागियों को दी बधाई

20 अक्टूबर के समापन कार्यक्रम में शामिल होगी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर

रायपुर :- राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर  यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता  मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर  सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता  मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा।
इस आयोजन की नोडल अधिकारी  शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा।
गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।
 CM साय आज बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM साय आज बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  बस्तर एवं राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री  साय 15 अक्टूबर को सुबह 10.20 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11.30 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 11.40 बजे जगदलपुर में दसराहा पसरा परिसर का लोकार्पण करेंगे।  साय 11.55 बजे दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री 12.20 बजे सिरहासार भवन जगदलपुर में मुरिया दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.40 बजे रोटरी भवन में आयोजित बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2.35 बजे बस्तर क्लब में मांझी चालकियों के साथ भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.10 बजे जगदलपुर से रवाना होकर शाम 4.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। जहां वे पुलिस लाईन में उत्कृष्ठ खिलाड़ियों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री का शाम 7.15 बजे से 8.15 तक का समय स्पीकर हाउस में आरक्षित रहेगा। श्री साय रात 8.30 बजे से 10 बजे तक म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 11.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौटेंगे।

कोल घोटाले से जुड़े सूर्यकांत तिवारी समेत 4 आरोपियों के हो सकते हैं नार्को टेस्ट..

कोल घोटाले से जुड़े सूर्यकांत तिवारी समेत 4 आरोपियों के हो सकते हैं नार्को टेस्ट..

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाले से जुड़े 4 आरोपियों के नार्को टेस्ट हो सकते है, नार्को टेस्ट के इस लिस्ट में सूर्यकांत तिवारी समेत 4 आरोपियों का नाम शामिल है। इसके लिए ACB-EOW ने स्पेशल कोर्ट में आवेदन भी लगा दिया है। इस मामले में दूसरा पक्ष भी जवाब देगा इसके लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।
क्या है छत्तीसगढ़ का कोल घोटाला
कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में करोड़ों का कोल घोटाला सामने आया था। इसमें अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ईडी की रेड में सामने आया। कोल के लिए ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन किया गया। इसमें सीएम की उपसचिव सौम्या चौरसिया की संप्लिप्तता पाई गई।

BREAKING : इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...!!

BREAKING : इस तारीख को रहेगी छुट्टी, स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...!!

 बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने 1 नवंबर के स्थान पर अब 10 दिसम्बर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 1 नवंबर 2024 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

इसके मद्देनजर कलेक्टर ने 1 नवंबर 2024 दिपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए 10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

PHE में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, वित्त विभाग ने दी अनुमति

PHE में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, वित्त विभाग ने दी अनुमति

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर हाल ही में वित्त विभाग द्वारा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 261 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र भेजा जा रहा है। पीएचई में अभियंताओं और हैंडपंप तकनीशियनों सहित राज्य स्तरीय 181 और अराज्य स्तरीय 80 पदों पर भर्ती होनी है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पदों के तहत उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के दस, अनुरेखक के 37, केमिस्ट के 12, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दो-दो पदों पर चयन के लिए व्यापमं को पत्र लिखा जा रहा है। वहीं अराज्य स्तरीय पदों के अंतर्गत हैंडपंप तकनीशियन के 50 पदों, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के दस-दस पदों तथा प्रयोगशाला सहायक और ट्रक चालक के पांच-पांच पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने के लिए व्यापमं को पत्र प्रेषित किया जा रहा है।

BREAKING : CGPSC में शुरू होने जा रहा इंटरव्यू स्थगित, जानिए क्या है वजह…

BREAKING : CGPSC में शुरू होने जा रहा इंटरव्यू स्थगित, जानिए क्या है वजह…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में एक दिन पहले ही कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद शुरू होने वाली साक्षात्कार परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जारी सूचना के मुताबिक अब आयोग में नये सदस्य की नियुक्ति के बाद ही साक्षात्कार परीक्षा होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में कुल 242 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन पदों पर आज याने 14 अक्टूबर से 5 नवंबर तक इंटरव्यू होना था।

इस सूचना में उल्लेख है कि PSC में कुल सदस्यों की संख्या में वृद्धि के कारण साक्षात्कार हेतु बोर्ड का गठन नये सिरे से किया जाना है, जिसके आधार पर दस्तावेज सत्यापन तथा साक्षात्कार कार्यक्रम को संशोधित किया जायेगा। अतः राज्य सेवा परीक्षा-2023 हेतु पूर्व निर्धारित दस्तावेज सत्यापन / साक्षात्कार कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है। दस्तावेज सत्यापन / साक्षात्कार कार्यक्रम की संशोधित तिथि की सूचना आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर पृथक से जारी की जाएगी। देखें स्थगन सूचना में क्या उल्लेख किया गया है :

Karwa Chauth 2024: सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

Karwa Chauth 2024: सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

 Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत, जिसे सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं, इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। व्रत रखने के लिए उदया तिथि का महत्व होने के कारण, महिलाएं 20 अक्टूबर को यह पवित्र व्रत रखेंगी।

यह व्रत सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व गहरा है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए इस व्रत को रखा था, और तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इसके अलावा, एक अन्य कथा के अनुसार, जब राक्षसों से देवताओं का युद्ध हो रहा था, तब ब्रह्मदेव ने देवताओं की पत्नियों को इस व्रत को रखने का सुझाव दिया, जिससे उनके पति की रक्षा हो सकी।

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, इसलिए महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा का पूजन करती हैं और अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। इस पर्व पर सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार और उत्साह देखने लायक होता है।

कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर कोर्ट में पेश किए गए गैंगस्टर अमन साहू, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर कोर्ट में पेश किए गए गैंगस्टर अमन साहू, कोर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

 रायपुर : झारखंड जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को सोमवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर लाया गया है। जहां शाम 4 बजे उसे मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, अब 19 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ पुलिस उससे पूछताछ करेगी। उसे झारखंड जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। इस टीम में छत्तीसगढ़ से 10 और झारखंड की 30 से अधिक सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

गैंगस्टर अमन साहू को रायपुर पहुंचने के बाद सीधे क्राइम ब्रांच के ऑफिस में रखा गया था, जहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। पुलिस के अनुसार, उसे आज कोर्ट में पेश किया गया और रिमांड पर लिया गया है, ताकि उसके खिलाफ चल रहे मामलों में पूछताछ की जा सके। अमन साहू पर तेलीबांधा में कारोबारी के ऑफिस के बाहर शूटआउट करवाने का आरोप है। गैंग की महिला सदस्य समेत 12 सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

 सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ’सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव’ में शामिल होने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड स्थित ग्राम सिलौटा पहुंचे। जहाँ हेलीपेड पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी, कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

CG- 16 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

CG- 16 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को राज्य कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक पर किसानों, सरकारी कर्मचारियों, और युवाओं की खास नजर रहेगी, क्योंकि इसमें कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

पिछली कैबिनेट बैठक 20 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से अब तक कोई बैठक नहीं हो पाई है। इस महीने के पहले सप्ताह में बैठक आयोजित करने की योजना थी, लेकिन मंत्रियों की क्षेत्रीय व्यस्तताओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह बैठक 16 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है।

राज्य सरकार इस बैठक में धान खरीदी के मुद्दे पर चर्चा कर सकती है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस वर्ष के लिए 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रस्तावित तारीख 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की योजना है, जिस पर कैबिनेट की मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक में आगामी राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा की जा सकती है। राज्योत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं और योजनाओं पर विचार हो सकता है।

CG NEWS : किसानों के लिए काम की खबर...समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी के लिए इस तारीख तक करवा लें पंजीयन

CG NEWS : किसानों के लिए काम की खबर...समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी के लिए इस तारीख तक करवा लें पंजीयन

 रायपुर। खरीफ विपणन 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान और मक्का की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन एक जुलाई से चल रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। पंजीयन के लिए सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, सहकारी समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन करा सकते हैं।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन 2024-25 में नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड हेतु 1 जुलाई 2024 से किसानों का पंजीयन प्रारंभ किया गया है। सभी किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, समिति प्रबंधक से संपर्क कर नया पंजीयन, फसल, रकबा संशोधन एवं कैरी फारवर्ड शीघ्र पूर्ण करा सकते हैं एवं वारिसान पंजीयन हेतु तहसील कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं, ताकि धान विक्रय करने वाले किसान को कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने की दृष्टि से कृषक पंजीयन की प्रकिया के सरलीकरण हेतु एकीकृत किसान पोर्टल विकसित किया गया है। एकीकृत किसान पोर्टल के नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल और रकबे में संशोधन की कार्यवाही 31 अक्टूबर तक सहकारी समिति के माध्यम से पंजीयन की जाएगी।

एकीकृत किसान पोर्टल में धान एवं मक्का उपार्जन योजना को भी सम्मिलित किया गया है। धान एवं मक्का कृषक को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। विगत खरीफ वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों को आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए पंजीकृत माना जाए एवं इसके लिए विगत खरीफ वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों की दर्ज भूमि एवं धान के रकबे एवं खसरे को राजस्व विभाग के माध्यम से अद्यतन करा लिया जाए। यह कार्य एकीकृत किसान पंजीयन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली के लिए किसान द्वारा धान विक्रय के समय धान खरीदी केन्द्र में स्वंय उपस्थित होकर या उनके द्वारा नामांकित नामिनी के द्वारा उपस्थित होकर बायोमेट्रिक आधारित खरीद प्रणाली के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया जा सकता है। इसके लिए किसान पंजीयन हेतु एकीकृत कृषक पंजीयन पोर्टल पर किसान का पंजीयन निर्धारित अवधि के दौरान किसान का एवं उसके एक नामिनी का आधार नंबर लिया जाएगा।

नामिनी के रूप में किसान के परिवार के नामित सदस्य में माता-पिता, पति-पत्नी, पुत्र-पुत्री, दामाद-पुत्रवधू, सगा भाई-बहन एवं अन्य करीबी रिश्तेदार को मान्य किया जाएगा। किसान यदि गत वर्ष पंजीकृत नॉमिनी में परिवर्तन करना चाहता है, तो समिति स्तर पर संशोधन की कार्यवाही की जाएगी। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में नवीन पंजीयन कराने वाले किसान से नॉमिनी की जानकारी एकत्र किया जाएगा।

हिस्सेदार, बटाईदार तथा अधिया रेगहा के तहत फसल उगाने वाले कृषकों के लिए खेत का मालिकाना हक रखने वाले कृषक स्वंय पंजीयन करा सकेगा अथवा संबंधित कृषक का नॉमिनी के तौर पर पंजीयन करा सकेगा। प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में बायोमेट्रिक व्यवस्था के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु एक स्थायी खरीदी केन्द्र प्रभारी नामांकित किया जाएग। खरीदी केंद्र प्रभारी का भी आधार नंबर एकत्रित किया जाएगा।

CG CRIME NEWS : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 दुर्ग : जिले में फिर हत्या हुआ हैं। रविवार बीती देर रात मामूली विवाद में आरोपी ने मामूली सी बात को लेकर सिर पर पत्थर पटक कर एक शख्स की हत्या कर दी, मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सिकोला भाठा का है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि घटना सिकोला भाटा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले योगेश सोना पिता भगवान सिंह सोना के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में योगेश सोना के घर के सामने पड़ा हुआ था। यह बाद योगेश सोना को बुरी लगी और वह रोहित को वहां से हटाने लगा। इस बात को लेकर नशे में धुत रोहित से योगेश की तिखी बहस हुई और यह विवाद में बदल गया।विवाद बढ़ने के बाद योगेश सोना ने भारी पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर पटक दिया।इस वार के बाद रोहित जमीन पर धड़ाम हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर तत्काल मोहन नगर पुलिस की मौके पर पहुंची। आरोपी योगेश सोना को हिरासत में लेने के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।