नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : DEO ने 2 शिक्षकों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, देखिए आदेश.....

BREAKING : DEO ने 2 शिक्षकों को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, देखिए आदेश.....

 बिलासपुर। अपने सहकर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में डीईओ बिलासपुर ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला बिजौर वि०ख० विल्हा के विरूद्ध अप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार ममता सोनी, सहा शि एलबी द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्यहार करने संबंधी शिकायत की पूष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पूष्टि होती है।

ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा ममता सोनी, सहायक शिक्षक एलबी शा० प्रा०शा०बिजौर वि०ख०क को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । ममता सोनी, सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा० शा० मस्तूरी में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता पहेगी। (कलेक्टर बिलासपुर द्वारा अनुमोदित)

पोलेश्वर यादव, सहा०शिक्षक एलबी० प्राथ०शाला बिजौर वि०ख०बिल्हा के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच करायी गई। जांच प्रतिवेदन अनुसार पोलेश्वर यादव सहा०शि० एलबी० द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के विपरीत संस्था में कार्यरत सफाई कर्मचारी के साथ मार-पीट करने, अध्यापन छोड़कर गप-शप करने, छात्रा की पिटाई करने, संस्था की झूठी खबर फैलाने एवं एसएमसी अध्यक्ष को धमकी आदि दिया जाने संबंधी शिकायत की पुष्टि होती है साथ ही जांच अधिकारी से प्राप्त सीडी की विडियो क्लिींपिग से भी उक्त शिकायत की पुष्टि होती है ।

पोलेश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी का उपरोक्तानुसार कृत्य पदीय गरिमा के विपरीत छ०ग० सिविल सेवा आरचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण उनके विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित किया जाना प्रस्तावित होने के कारण एतद् द्वारा श्री पोलश्वर यादव सहायक शिक्षक एलबी शा०प्रा०शा०बिजौर वि०ख० को तत्काल प्रनाव से निलंबित किया जाता है । पोलश्वर यादव सहा.शि. एलबी का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय प्राचार्य शा० उ०मा०शा०सीपत में रहेगा एवं उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

साय कैबिनेट की बैठक : PHE विभाग में 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी

साय कैबिनेट की बैठक : PHE विभाग में 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें PHE डिपार्टमेंट में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। वहीं प्रदेश के 5 विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन के आदेश को भी हरी झंडी मिली है।

इस संशोधन से पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ेगा। हर प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। साथ ही दो मंत्रियों की जगह पूरा मंत्रिमंडल इसमें शामिल होगा। साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
181 पदों पर भर्ती

वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित बाकी पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 181 रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। नई भर्ती से विभाग के कामकाज की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ पेयजल व्यवस्था बेहतर की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती को मंजूरी
पीएचई विभाग में उप अभियंता, अनुरेखक, सहायक ग्रेड-3 सहित बाकी खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को वित्त विभाग से स्वीकृति मिली है।

उप अभियंता (सिविल) के 118
उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10
अनुरेखक के 37
सहायक ग्रेड-3 के 02
केमिस्ट के 12
वाहन चालक के 2 पद शामिल हैं।
बनेगी शहरी विकास नीति

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, सरकार शहरी विकास नीति तैयार करेगी। इससे शहरों के विकास और राज्य की विकास योजनाओं को लागू करने का काम होगा। इसके दिशा-निर्देश जारी करने के लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को जिम्मा दिया गया है।

इस स्कीम से अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर रोक लगाने का काम हाेगा। शहरी आबादी को सुविधाएं देने और उनकी समस्या दूर करने के काम होंगे। नगर विकास योजना में आवासीय, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूज लैंड को लेकर नियम जारी होंगे।

Breaking : पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, आदिवासी विकास प्राधिकरण में संशोधन समेत साय कैबिनेट में लिए गए कई बड़े निर्णय, पढ़िए

Breaking : पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, आदिवासी विकास प्राधिकरण में संशोधन समेत साय कैबिनेट में लिए गए कई बड़े निर्णय, पढ़िए

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

 
मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
 
राज्य मंत्रिमण्डल ने राज्य में गठित पांचों विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में आंशिक रूप से संशोधन की मंजूरी दी है। इस संशोधन से पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा काफी विस्तृत किया गया है। पांचों प्राधिकरणों में अब राज्य मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रीगणों को सदस्य के रूप में शामिल करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद एवं प्राधिकरण क्षेत्रों के जिला पंचायत अध्यक्षों को अब इसका सदस्य बनाया गया है। पांचों प्राधिकरणों में प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। शेष सभी सदस्य यथावत रहेंगे।
 
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण
 
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में प्रस्तावित संशोधन को मंत्रिमण्डल ने मंजूरी दी, जिसके तहत मुख्यमंत्री प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विधायक उपाध्यक्ष होंगे। इस प्राधिकरण में सदस्य के रूप में शामिल पूर्व में मात्र तीन विभागों के मंत्री के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त माननीय मंत्रीगणों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद, प्राधिकरण क्षेत्र के जिला पंचायत अध्यक्ष प्राधिकरण के सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को प्राधिकरण के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश के अनुसार पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल 35 विधायकगणों को और अन्य सदस्यों को यथावत रखा गया है।
 
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण 
 
सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विधायक (अ.ज.जा. आरक्षित) उपाध्यक्ष होंगे। पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री एवं वित्त मंत्री के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त मंत्रीगण  प्राधिकरण के सदस्य होंगे। प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद, प्राधिकरण क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष भी अब प्राधिकरण के सदस्य होंगे। आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण के सदस्य तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे। प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश के अनुसार इसमें सदस्य के रूप में शामिल 14 विधायकगणों को यथावत शामिल किया गया है।
 
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण 
 
 मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा विधायक (अ.जा. आरक्षित) प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे। राज्य मंत्रिमण्डल के दो मंत्रियों के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के सभी मंत्रीगणों, संबंधित क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद, प्राधिकरण के जिला पंचायत अध्यक्ष (अ.जा.), अनुसूचित जाति विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग प्राधिकरण के सदस्य तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव इस प्राधिकरण के सदस्य सचिव होंगे। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश के अनुरूप सदस्य के रूप में शामिल किए गए 10 विधायकों को यथावत रखा गया है।
 
मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण 
 
मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा क्षेत्र के विधायक (अ.ज.जा. आरक्षित) उपाध्यक्ष होंगे। प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में किए गए संशोधन के अनुसार अब दो मंत्रीगणों के स्थान पर राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त मंत्रीगणों तथा प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस प्राधिकरण में आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग को सदस्य के रूप मंे तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। इस प्राधिकरण में पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल 12 विधायकों को यथावत रखा गया है।
 
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण 
 
मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के अध्यक्ष और प्राधिकरण क्षेत्र के निर्वाचित विधायक (अ.ज.जा. आरक्षित) इसके उपाध्यक्ष होंगे। पूर्व में सदस्य के रूप में शामिल मात्र दो मंत्रियों के स्थान पर अब राज्य मंत्रिमण्डल के समस्त मंत्रीगणों, प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद तथा प्राधिकरण क्षेत्र के जनजातीय बाहुल्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आदिवासी विकास से जुड़े अधिकतम दो समाजसेवी व विशेषज्ञ (राज्य शासन द्वारा मनोनीत), मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव/सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इस प्राधिकरण के सदस्य तथा मुख्यमंत्री जी के प्रमुख सचिव/सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे। प्राधिकरण में सदस्य के रूप में पूर्व में शामिल 12 विधायकगणों को यथावत सदस्य रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री जी के स्वेच्छानुदान मद से 262 व्यक्ति एवं संस्थाओं को 4 करोड़ 56 लाख 72 हजार रूपये स्वीकृत राशि का अनुमोदन किया गया।
  • राज्य के शहरों के सुव्यवस्थित विकास और राज्य की विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्रिपरिषद द्वारा एक बड़ा निर्णय लिया गया। जिसके तहत भूखण्डों का पुनर्गठन और प्रदेश में स्वीकृत विकास योजना के क्रियान्वयन हेतु शहरी विकास नीति (टी.डी.एस.) का अनुमोदन किया गया। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने हेतु आवास एवं पर्यावरण विभाग को अधिकृत किया गया है।
  • प्रदेश में विकास योजनाओं में प्रस्तावित जनोपयोगी भूमि के समुचित रूप से विकास करने, अतिक्रमण तथा अवैध निर्माणों को हतोत्साहित करने एवं शहरी आबादी को आधुनिक नागरिक सुविधाओं के अभाव और असुविधाओं के निराकरण के लिए इस शहरी विकास नीति का निर्धारण किया गया है। नगर विकास योजना आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक अथवा अन्य प्रयोजन हेतु क्रियान्वित की जा सकेगी।
सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- विष्णुदेव साय

सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- विष्णुदेव साय

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में उन्होंने तुरंत अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा (राप्रसे आरआर – 2013) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, यह सुशासन की सरकार है, और सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 3 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में 3 FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

 रायपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रायपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अमेरिका में सिखों पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में एक, बिलासपुर जिले के बिलासपुर सिविल लाइंस थाने में दो मामले गुरुवार को दर्ज किए गए। वहीं दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को एक एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि राहुल गांधी अपने बयान पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन विरोध और प्रदर्शन का दौर जारी है।रायपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ यह एफआईआर भाजपा नेता अमरजीत छाबड़ा की शिकायत पर दर्ज की है। छाबड़ा के आवेदन के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहित (बीएनएस) की धारा 299 और 302 के तहत दर्ज किया है। बीएनएस की ये धाराएं धार्मिक भावना आहत करने से जुड़ा है।

प्रदेश में तीन एफआईआर दर्ज 
हाल ही में अमेरिका यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों के माध्यम से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ छत्तीसगढ़ में तीन जगहों पर तीन एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ये मामले भाजपा नेताओं की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं ने राज्य के अन्य जिलों के पुलिस थानों में भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में गांधी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य जिसका उद्देश्य धार्मिक विश्वासों का अपमान करना या किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है) और 302 (शब्दों, ध्वनियों, इशारों या वस्तुओं द्वारा जानबूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह है मामला
रायपुर में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि गांधी ने यह टिप्पणी की है कि क्या सिखों को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने की अनुमति होगी। छाबड़ा ने शिकायत में कहा कि गांधी के बयान से भारत में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि “पूरी दुनिया में और यहां तक कि भारत में भी सिख समुदाय को पगड़ी, कड़ा पहनने और गुरुद्वारा जाने से मना नहीं किया गया है। यहां तक कि प्रधानमंत्री भी पगड़ी पहनकर गुरुद्वारा जाते हैं। गांधी के बयान का उद्देश्य शांतिप्रिय सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है, जिससे समाज के अन्य धर्मों के साथ भेदभाव और दुश्मनी पैदा हो सकती है।” दुर्ग कोतवाली थाने में मामला भाजपा की दुर्ग जिला इकाई के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दर्ज कराया है। भाजपा नेताओं ने दुर्ग, सरगुजा और कुछ अन्य जिलों के अन्य थानों में भी इसी मुद्दे पर शिकायत दर्ज कराई है। गांधी ने यह टिप्पणी 9 सितंबर को वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर हर्नडॉन में सैकड़ों भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए की थी।

 
इस जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई, 11 अफसरों को नोटिस

इस जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई, 11 अफसरों को नोटिस

 मुंगेली :-  मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीम की जांच में यह गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद 3 एसडीओ और 8 सब इंजीनियरों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, एक ठेकेदार से रिकवरी के लिए पत्र भी जारी किया गया है।

जांच के अनुसार, मुंगेली जिले के 24 स्कूलों में इस योजना के तहत हुए निर्माण कार्य असंतोषजनक पाए गए। इसी तरह, प्रदेश के अन्य जिलों से भी ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं।

इन घटनाओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त जांच और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसका असर अब जिलों में दिखने लगा है।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए इस भ्रष्टाचार के बाद अब प्रशासन जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि जांच के दौरान 24 स्कूलों में गड़बड़ियां पाई गई हैं, और सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों से लाखों रुपये की रिकवरी की जाएगी।

 
 कोटा स्थित शनिदेव मंदिर में नवरात्र पर  नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति...3 अक्टूबर से प्रज्वलित की जाएंगी

कोटा स्थित शनिदेव मंदिर में नवरात्र पर नवग्रह शांति मनोकामना ज्योति...3 अक्टूबर से प्रज्वलित की जाएंगी

रायपुर। शारदीय नवरात्र- शनिदेव मंदिर मारुति लाइफस्टाइल के सामने  मेन रोड कोटा रायपुर में शनि पुजारी विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य पर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होने हेतु नवग्रह शांति मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित की जा रही है, जिसका पंजीयन भक्तगण मंदिर परिसर पर करा सकते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक मनाई जाएगी।
स्कूल शिक्षा विभाग ने 64 दिनों की छुट्टी का किया ऐलान, जानें दशहरा और दीपावली में कितने दिनों का रहेगा अवकाश…

स्कूल शिक्षा विभाग ने 64 दिनों की छुट्टी का किया ऐलान, जानें दशहरा और दीपावली में कितने दिनों का रहेगा अवकाश…

 रायपुर। अगर आप या आपके बच्चे भी स्कूल स्टूडेंट्स है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल इस साल स्कूल शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए 64 दिनों की छुट्टियों की घोषणा की है। दशहरा और दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टियां रहेंगी, जबकि शीतकालीन अवकाश 6 दिनों का होगा। गर्मी की छुट्टियां 46 दिनों की रहेंगी, जिससे कुल मिलाकर 64 दिनों के अवकाश का आदेश जारी किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025) के लिए अवकाश की जानकारी दी है।

  • दशहरा की छुट्टियां: 7 से 12 अक्टूबर
  • दीपावली का अवकाश: 28 अक्टूबर से 2 नवंबर
  • शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर
  • गर्मी की छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2025 तक
सेंट्रल जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, इस मामले में 11 माह से बंद था...

सेंट्रल जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, इस मामले में 11 माह से बंद था...

 दुर्ग। जिला सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की आज शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा के मामले में दुर्ग जेल में बंद था।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना दुर्ग सेंट्रल जेल से मिली है। मृत कैदी की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत शव का पंचनामा करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृत कैदी सुंदरजीत जाल 26 वर्ष, उड़िया पारा सुपेला का रहने वाला था। वह पाटन थाना के गांजा प्रकरण में 26 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद था। पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
CG- पुलिस ट्रांसफर, SI, ASI सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिये लिस्ट

CG- पुलिस ट्रांसफर, SI, ASI सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, देखिये लिस्ट

 सूरजपुर :-  बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं। सब इंस्पेक्टर, सहायक सब इंस्पेक्टर सहित 42 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। देखिये लिस्ट, किसे कहां भेजा गया है।

प्राधिकरणों में नियुक्ति शुरू,गोमती साय, खुशवंत साहेब को बनाया गया इन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, GAD ने जारी किया आदेश

प्राधिकरणों में नियुक्ति शुरू,गोमती साय, खुशवंत साहेब को बनाया गया इन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, GAD ने जारी किया आदेश

 रायपुर 20 सितंबर 2024। प्राधिकरणों , निगम, मंडलों में नियुक्ति की प्रकिया शुरू हो गया है। हालांकि एक साथ लंबी लिस्ट जारी नहीं हो रही है, लेकिन प्राधिकरणों में नियुक्तियों की सूची जारी हो गयी है। पत्थलगांव से विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहिब को अनुसूचित जाति प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

रद्दी में मिले स्कूली किताबों के मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड

रद्दी में मिले स्कूली किताबों के मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक सस्पेंड

 रायपुर:- छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें राजधानी रायपुर के रियल बोर्ड पेपर मिल में नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने के मामले में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर प्रेम प्रकाश शर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही परिलक्षित होने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

बता दें ​​कि इस मामले को पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उठाया था। इस पर शासन स्तर पर जांच दल का गठन किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना के प्रकाश में आने पर तत्काल गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले को इस घटना की जांच के निर्देश दिए थे।

 जिसके बाद छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक को निलंबित किया गया है। बता दें कि इसी मामले में सूरजपुर जिले में अनुविभागीय अधिकरी जांच रिपोर्ट पर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लेते हुए पाठ्यपुस्तक प्रभारी प्रमोद अमर बेल एक्का सहा. ग्रेड-2, सहयोगी अजित गुप्ता भृत्य और जितेन्द्र साहू भृत्य को निलंबित कर दिया है।

सीएम साय की पहल : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर जल्द होगी भर्ती

सीएम साय की पहल : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर जल्द होगी भर्ती

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों में उन्नत चिकित्सकीय उपकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती भी की जा रही है

मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में वित्त विभाग ने स्वास्थ्य विभाग में रिक्त विभिन्न 650 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि वित्त विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को स्टॉफ नर्स, टेक्नीशियन, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ड्रेसर, वार्ड व्वाय, वार्ड आया आदि के कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए अनुमति प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर उक्त पदों की भर्ती की जाएगी।  वित्त विभाग द्वारा स्टॉफ नर्स के 225, सायकेट्रिक नर्स के 5, ओ.टी. टेक्नीशियन के 15, डेंटल टेक्नीशियन के 5, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष एवं महिला के 100-100, सहायक ग्रेड-3 एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 25-25, ड्रेसर ग्रेड-1 के 50,  तथा वार्ड व्वॉय एवं वार्ड आया के 50-50 इस प्रकार कुल 650 पदों पर भर्ती के अनुमति स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।

 
 
छत्तीसगढ़ में होगा स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जम्बूरी :बृजमोहन अग्रवाल

छत्तीसगढ़ में होगा स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जम्बूरी :बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर । भारत स्काउट एंड गाइड का राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा यह जानकारी संस्था के राज्य अध्यक्ष एवं सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने दी है।

भारत स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त श्री के खंडेलवाल गुरुवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ स्काउट एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष सांसद  बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर अगले साल, नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जम्हूरि करने की मांग की। जिसको बृजमोहन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखा दी उसके बाद सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनको विस्तृत रिपोर्ट शॉपिंग जिसको मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और नवंबर 2025 में छत्तीसगढ़ में जम्बूरी के आयोजन को मंजूरी दे दी। जम्बूरी का आयोजन नया रायपुर मेला स्थल पर करने का निर्णय लिया गया है जिसमें 125 देश से करीब 30 हजार स्काउट गाइड शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव  कैलाश सोनी और कोषाध्यक्ष  मुरली शर्मा भी शामिल रहे।

 
बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता, सीएम साय ने दिया 25 हज़ार का चेक

बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता, सीएम साय ने दिया 25 हज़ार का चेक

 रायपुर।  मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रायपुर के गुढ़ियारी के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित हैस इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उन्होंने इलाज की पूरी कोशिश की।

जब इस बात की जानकारी मिली कि अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ऑस्ट्रेलिया फाउंडेशन द्वारा इस बीमारी का मुफ्त इलाज होता है तो वे वहां भी गए लेकिन वहां बताया गया कि अहमदाबाद इसके लिए नियमित रूप से जाना पड़ेगा। रोशन ने बताया कि खराब आर्थिक स्थिति की वजह से अहमदाबाद जाने में काफी खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश मुख्यमंत्री को आवेदन देने आए हैं।

उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत ईलाज के लिए 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया कि बच्चे की बीमारी के इलाज की उचित व्यवस्था की जाये तथा इलाज में आ रही दिक्कतों को दूर करें। मुख्यमंत्री ने पिता को ढाढ़स बांधा । लक्ष्य के पिता ने मुख्यमंत्री के सहृदयता को देख उनका जनदर्शन में बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चे का लंबे समय से इलाज करते हुए परेशान हो गये थे और हिम्मत भी हार चुके थे अब मुख्यमंत्री से मिलने के बाद नई उम्मीद जगी है।जिस प्रदेश का ऐसा संवेदनशील मुखिया हो वहाँ के आमजनों की दिक़्क़ते ऐसे ही जल्द से जल्द दूर होंगी ।

 
91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल : अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश

91 वर्षीय बुजुर्ग ने पेश की अद्भुत मिसाल : अस्पताल बनाने के लिए की जमीन दान देने की पेशकश

 रायपुर : रायपुर के अश्विनी नगर में रहने वाले 91 वर्षीय गौरीशंकर अग्रवाल लंबे समय से वकालत के  पेशे में संलग्न हैं। बौद्धिक क्षमता के धनी अग्रवाल छत्तीसगढ़ में ग्राम सभा के उपर किताब भी लिख चुके हैं। आज के समय में जब हर इंसान संपत्ति बनाने और बचाने की कोशिश में लगा हुआ है, अग्रवाल ने इन सबसे उपर उठकर अपनी संपत्ति को  राष्ट्रहित में दान करने की पेशकश की है।

अग्रवाल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की और अपनी मंशा के अनुरूप बलौदाबाजार जिले में स्थित अपनी 38 डिस्मिल की संपत्ति को जनहित में स्वास्थ्य कार्यों के इस्तेमाल के लिए अस्पताल बनाने के उद्देश्य से दान करने की इच्छा जताई। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अग्रवाल के इस फैसले की तारीफ करते हुए पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। स्वास्थ्य मंत्री ने अग्रवाल की मंशा के अनुरूप आगे की कार्यवाही के लिए बलौदाबाजार कलेक्टर को निर्देश दिया है ताकि विधि सम्मत आगे की कार्यवाही की जा सके।

 
BREAKING : चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को लगा तगड़ा झटका, प्रभारी महामंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा

BREAKING : चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को लगा तगड़ा झटका, प्रभारी महामंत्री ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, पार्टी के प्रभारी महामंत्री महेश देवांगन ने आज अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी को इस्तीफा पत्र प्रेषित किया है.

बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई के लिए NSUI द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का किया गया आयोजन

बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई के लिए NSUI द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का किया गया आयोजन

 बलौदाबाजार :- आज छत्तीसगढ़ NSUI द्वारा बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी व सतनामी समाज के निर्दोष युवा साथियों के रिहाई के लिए सेक्टर 9 स्थित भिलाई के सुप्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से ईश्वर से छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार व छत्तीसगढ़ पुलिस को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की गई।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने बताया कि राज्य की पुलिस व सरकार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी पर व सतनामी समाज के निर्दोष के ऊपर बेतुकी करवाई कर रही है व साक्ष्य के अभाव में भी लगातार भिलाई विधायक को जेल में रखे हुई है। जोकि छत्तीसगढ़ में चल रही तानाशाही को उजागर करती है। इसके लिए आज यज्ञ के माध्यम से जय सनातन,जय संविधान, जय सतनाम का नारा दिया गया व भाजपा की सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। इस कार्यकम में वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ मिश्रा,राम यादव,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष गुरलिन सिंह,दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र बाघमारे, दुर्ग शहर अध्यक्ष विनीश साहू, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, केतन तिवारी, निक्कू चौबे,अभिषेक सिंह, अमन कुमार,दीपक पाल,कैलाश ठाकुर,युवराज चौरसिया, अविनाश पाल,अभिषेक मिश्रा,न्यूक सिंह,मेहुल यादव ,निखिल ,फीयांशु साहू , आनंद यदु,साहिल,अमन,गुलशन एवम कई एनएसयूआई के महिला विंग की साथी उपस्थित थे।।

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज...नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज...नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज  सुबह 11:30 बजे से नवा रायपुर में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक करीब एक माह बाद हो रही है, जिसमें राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की शुरुआत, नई औद्योगिक नीति, और नक्सलवाद खत्म करने के लिए पुनर्वास नीति समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

BREAKING: कांग्रेस ने इस तारीख को छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान, जानें वजह....

BREAKING: कांग्रेस ने इस तारीख को छत्तीसगढ़ बंद का किया आह्वान, जानें वजह....

 रायपुर। 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कानून व्यवस्था और कवर्धा की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कवर्धा के लोहारीडीह गया था। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित वरिष्ठ नेता शामिल थे।

कांग्रेस के नेतागण प्रशांत साहू की अंत्येष्टि में शामिल हुये तथा परिजनों से भी मिले। लोहारीडीह घटना स्थल से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस में सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मांग किया कि डॉक्टर की टीम बनाकर फिर से शिवकुमार की पीएम किया जाए। थाने का सीसीटीवी जब्त किया जाए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घटना की जांच हाईकोर्ट की सीटिंग जज ने करने की मांग की। कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग की। रेंगाखार थाने की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की गई। कवर्धा के पूरे घटनाक्रम की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की गई।

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या मामला, CM साय ने पीड़ित परिवार से की बात, 10 लाख रुपए देने की घोषणा

एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या मामला, CM साय ने पीड़ित परिवार से की बात, 10 लाख रुपए देने की घोषणा

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम छरछेद में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या मामले में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। CM ने मृतक के बड़े भाई और माता से बात की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम छरछेद में हुए जघन्य हत्याकांड पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों को 10 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।   

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम वीडियो कालिंग के जरिए घटना में मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट एवं माता मोंगरा बाई केंवट से बातचीत की और ढाढस बंधाते हुए कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस दुःख की घड़ी में हम आपके साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं आपके साथ है। इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना अंतर्गत ग्राम छरछेद में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की खबर से मन व्यथित है। पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के रूप में मैं 10 लाख रुपए देने की घोषणा करता हूं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की आज मृतक चैतराम केंवट के बड़े भाई भुवनेश्वर केंवट और माता बोंगराबाई केंवट से बात हुई। पीड़ित परिवार के दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की इस जघन्य हत्याकांड के अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है।

4 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी, अजय यादव होंगे रायपुर सिविल लाइन सीएसपी

4 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी, अजय यादव होंगे रायपुर सिविल लाइन सीएसपी

रायपुर19 सितंबर। गृह विभाग ने 4 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किया है। ये सभी सीएसपी पदस्थ किए गए हैं । इनमें अजय यादव रायपुर सिविल लाइन सीएसपी होंगे। आकाश श्री श्रीमाल को नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर, अक्षय प्रमोद नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं विमल कुमार पाठक नगर पुलिस अधीक्षक दर्री कोरबा सदस्य किए गए हैं।

CG CRIME NEWS : कपड़े नहीं दिलाने पर पत्नी करने लगी विवाद, तो पति ने पीट पीटकर कर दी हत्या

CG CRIME NEWS : कपड़े नहीं दिलाने पर पत्नी करने लगी विवाद, तो पति ने पीट पीटकर कर दी हत्या

 रायगढ़: जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर एक पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलीकुंडा निवासी पंचराम पंडो (27) ने अपनी पत्नी सुमारी पंडो (25) के साथ लारीपानी साप्ताहिक बाजार गया हुआ था। वहां उसकी पत्नी सुमारी पंडो ने नये कपड़े दिलाने की मांग की है। महिला के पति पंचराम ने मना किया। इसके बाद दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। पंचराम सुमारी को बाजार में ही छोड़कर घर पहुंच गया।
 
काफी देर बाद जब उसकी पत्नी सुमारी घर पहुंची, तब दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि पंचराम ने लकड़ी के डंडे से महिला के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी को लगा था कि संभवत महिला ठीक हो जाएगी, इसलिये उसने महिला के शव को रात भर घर में ही रखा। महिला के सुबह तक होश में नहीं आने के बाद उसने ही मामले की जानकारी गांव के ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचराम और सुमारी पंडो ने करीब चार साल पहले ही लव मैरीज की थी। उनका एक बच्चा भी है। मामूली विवाद के बाद यह घटना घटित हो गई। महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फूलीकुंडा गांव पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए उसे लेकर पूछताछ कर रही है।

छग में यहां 20 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

छग में यहां 20 सितंबर को निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

 बालोद: जिले की गणेश समितियां व डीजे साउंड सिस्टम संचालक गणेश विसर्जन में डीजे बजाने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर अंतिम बार कलेक्टर के पास गए। शहर में 20 सितंबर को सामूहिक रूप से बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

 
डीजे की अनुमति नहीं मिलने के कारण कलेक्ट्रेट में गणेश समितियों ने प्रदर्शन किया। समितियों के सदस्य व डीजे साउंड सिस्टम संचालकों ने कलेक्ट्रेट के मुय गेट के सामने बैठ गए। पुलिस व एसडीएम ने कलेक्टर के आने के बाद चर्चा करने की बात कही। लगभग दो घंटे इंतजार के बाद कलेक्टर आए। कलेक्टर के साथ डीजे संचालक व गणेश समितियों के सदस्यों के बीच लगभग एक घंटे तक चर्चा चली। कलेक्टर ने साफ कह दिया हाईकोर्ट का आदेश है, उसकी के तहत गणेश का विसर्जन किया जाएगा। गणेश विसर्जन में डीजे नहीं बजेगा। इसके बाद गणेश समितियों व डीजे संचालकों को मायूस होकर जाना पड़ा। उन्हें डीजे की अनुमति मिलने की उमीद थी।

जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नाराजगी

गणेश समितियों के सदस्यों का कहना है पड़ोसी जिले में जनप्रतिनिधि आगे आकर समर्थन कर रहे हैं। जिले के जनप्रतिनिधि आगे नहीं आ रहे हैं, जिसे लेकर गणेश समितियों (DJ Ban in CG) व डीजे संचालकों में नाराजगी देखी गई

 हाईकोर्ट के नियमों के तहत होगा आयोजन

बैठक में कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने कहा कि जो हाईकोर्ट का गाइडलाइन है, उसके तहत पूरा आयोजन करना है। डीजे नहीं बजेगा धुमाल बजा सकते हैं, जो गाइडलाइन है, उसका उल्लंघन नहीं होना चाहिए। समितियों व डीजे संचालकों ने कई बार निवेदन किया, लेकिन कलेक्टर ने कहा कि हाईकोर्ट के नियमों के तहत ही आयोजन होगा।

बढ़ी धुमाल की मांग

डीजे बजाने पर लगे रोक के बाद धुमालों की मांग ज्यादा बढ़ गई है। जिन गणेश समितियों ने डीजे बुक कराया था, वे सब धुमाल बाजा पार्टी की तलाश में जुट गए हैं। अचानक (DJ Ban in CG) धुमाल की इतनी मांग बढ़ी की कई समितियों को धुमाल बाजा पार्टी ही नहीं मिल रही है।

डीजे संचालकों ने कहा – हमारे व्यवसाय का क्या होगा

डीजे संचालक सोनू, विक्की, लक्की ने कहा कि आदेश गणेश चतुर्थी से पहले ही निकाल देते। समितियों का कहना है कि यह आदेश गणेश चतुर्थी से 20 दिन पहले निकाल देते तो राहत मिलती, क्योंकि कई लोग एडवांस दे चुके हैं। डीजे संचालकों ने कहा कि इसके भरोसे परिवार चल रहा है। अब इसमें भी प्रतिबंध हो गया है। आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ेगा।

CG : अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश 

CG : अज्ञात वाहन की ठोकर से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, टुकड़ों में मिली लाश 

 कांकेर: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां अज्ञात वाहन के कुचलने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा कांकेर बायपास क़ृषि विज्ञान केंद्र के पास हुआ है, वहीं अभी तक ग्रामीण की पहचान नहीं हो पाई है। सुचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।