रायपुर :- जी ई सी, रायपुर में आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 2024-25 के छठे दिन का शुभारंभ विद्यार्थियों ने ईश्वर की प्रार्थना, योगा और मेडिटेशन आदि से किया। छात्रों ने डॉ. सिपी दुबे, स्टेट जनरल सेक्रेटरी, लघु उद्योग भारती, छत्तीसगढ़ से जाना लघुता की दीर्घता । विदित हो कि, डॉ. दुबे लघु उद्योग के वृहद अवसरों एवं रोज़गार आदि की महत्ता और उद्यमियों के लिए उद्यमिता के अनेक गुर सिखाए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. डॉ. एम. आर. खान, प्राचार्य, एवम प्रो. डॉ. श्वेता चौबे, कार्यक्रम समन्वयक तथा डॉ. सिपी दुबे, रिसोर्स पर्सन के द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र में पुष्पांजलि देकर शुरू की गई।
बिलासपुर। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
कबीरधाम :- डेम में नहा रही नाबालिग लड़की को अधेड़ ने पीछे से आकर बुरी नियत से हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़छाड़ किया। नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का मामला है।
कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी में नाबालिक बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी की वह शाम 05 बजे डेम में नहा रही थी, तभी दशरू मेरावी अचानक पीछे से आकर बुरी नियत से हाथ, बाह और कमर को पकड़कर छेड़छाड़ किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना चिल्फी में अपराध क्र. 38/24 धारा 74,79 बी.एन.एस. 08 पाकसो एक्ट दर्ज़ कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी दशरू मेरावी पिता सुक्कल मेरावी उम्र 44 वर्ष साकिन लुप को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
सुकमा : ज़िले के चिंतागुफा इलाके के करकनगुड़ा के जंगलों में जवानों के साथ नक्सलियों मुठभेड़ हो रही हैं। नक्सलियों के बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के सूचना पर सर्च अभियान पर निकले गए थे। डीआरजी बस्तर फ़ाईटर एवं सीआरपीएफ़ 206 कोबरा के जवान इस मुठभेड़ में शामिल हैं।नक्सलियों और जवानों के बीच भारी गोलाबारी होने की खबर भी आ रही है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया,कई नक्सलियों को गोली लगी हैं।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है। ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जशपुर जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित हो रहे है। इनमें दिसम्बर 2023 से 22 सितम्बर 2024 तक कुल 10 हजार 706 हितग्राहियों का आवास निर्माण कराया जा चुका है।
ऐसी ही एक कहानी जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत करदना (छतौरी) के हितग्राही करमी बाई का है, जो राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा से हैं। ये जनजाति ज्यादातर घने जंगलो में पेड़, पत्ते एवं छाल से झोपड़ी बनाकर निवास करते थे जिन्हें बरसात के मौसम में टपकते छत एवं सांप-बिच्छू की समस्या रहती थी। जिसके कारण उन्हें जीवन-यापन करना एक चुनौती थी। इनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एक वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री के सार्थक प्रयास से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के सपने भी पूरे हो रहे हैं। हितग्राही ने पक्का मकान मिलने से मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
लोरमी : मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुदूर वनग्राम बिसौनी में बुजुर्ग दंपति का शव नाले में तैरती मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुड़िया पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुरही वन परिक्षेत्र के महामाई आश्रित गांव बिसौनी की है, जब सुबह ग्रामीणों ने नाले में बुजुर्ग दंपति के शव को तैरते हुए देखा. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस दौरान फायरिंग में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला सहित तीन माओवादियों को मार गिराया है. वहीं घटना स्थल से AK-47 और गोला-बारूद बरामद किया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए हैं. सभी जवान सुरक्षित हैं. सर्च अभियान जारी है.
धमतरी:- जिले में आत्महत्या का मामला सामने आया है, रुद्री थाना क्षेत्र में एक नवीं कक्षा के छात्र ने अपने ही स्कूल के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर में नवीं कक्षा के छात्र समीर साहू ने खुदकुशी कर ली. फांसी लगाने के लिए छात्र अपनी मां की साड़ी घर से लाया था. बता दें सोमवार को वो स्कूल तो आया था, लेकिन क्लासरूम में नहीं था. स्कूल के बाहर उसकी साइकिल लगी हुई है. कक्षा में उसका एब्सेंट लगा हुआ था. शाम 3.30 में जब कोई शौचालय गया तो देखा कि दरवाजा बंद था.
इसके बाद लोगों ने वेंटिलेशन से बांस की मदद से शौचालय की छिटकनी खोली. अंदर का नजारा देख हर कोई सन्न रह गया. अंदर छात्र का शव पड़ा था. छात्र ने खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद छात्र के पिता को भी बुलाया गया.
मृत छात्र के पिता ने बताया कि बच्चा गुमसुम रहा करता था और लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल भी नहीं रखता था. लंच के समय भी वह टिफिन भी अकेला करता था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे.जारी कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर के हैलीपैड से रवाना होंगे और 4:30 बजे जशपुर जिले के बगिया हैलीपैड पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री साय कल बीजेपी के सदस्यता अभियान “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत बगिया बूथ में शामिल होंगे. जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और अभियान को मजबूती देने का काम करेंगे.
डिप्टी सीएम ने कांकेर जिला में योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने सोमवार को कांकेर जिला मुख्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर जिला संसाधन और साधन सम्पन्न जिला है, जिसका सुव्यवस्थित विकास आप सबकी महती जिम्मेदारी है। जनप्रतिनिधि हो या प्रशासनिक अधिकारी, सबका एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ नागरिकों तक पहुंचे। आप लोग अपनी क्षमता और कार्य-शैली का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने सद्व्यवहार, टीम वर्क और समयबद्धता से बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करें। कांकेर के सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ के विधायक विक्रम देव उसेंडी और कांकेर के विधायक आशाराम नेताम भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में कहा कि सभी लोक सेवकों को ईश्वर ने लोगों की सेवा का सुअवसर दिया है। उनकी अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर खरे उतरना प्रशासनिक ही नहीं, नैतिक जिम्मेदारी भी है। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक व्यक्ति को शुद्ध पेयजल मिले, यह सुनिश्चित करें। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत सड़कों और पुल-पुलियों के काम पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा करें। साव ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारी न्यायालयीन प्रकरणों का नियमित निपटारा करने अनिवार्यतः समय दें। इसके लिए सकारात्मक कार्य-शैली अपनाते हुए समयबद्ध तरीके से विभागीय दायित्वों का निर्वहन करें। अन्नदाता किसानों को भटकना न पड़े, इसके लिए जनाकांक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करें।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं, चिकित्सकों एवं आवश्यक दवाओं की समय पर मौजूदगी की जमीनी हकीकत जानने नियमित और सघन मॉनिटरिंग करें। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को वर्तमान में संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा की मैदानी स्थिति जानने नगरीय निकायों का जायजा लेने को कहा। अधिकारी पूरे शहर की सुविधाओं और समस्याओं की चिंता करें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे प्राकृतिक साधनों से परिपूर्ण कांकेर जिले को अग्रणी बनाने और यहां के लोगों के लिए सुविधाएं विकसित करने हरसंभव सार्थक प्रयास करें।
समीक्षा बैठक में कांकेर के कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने एजेंडावार पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास विभाग, समाज कल्याण, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुधन विकास, मछलीपालन और खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी दी। कांकेर जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत के सीईओ सुमित अग्रवाल और डीएफओ आलोक वाजपेयी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
रायपुर। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के गरियाबंद, बस्तर, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के धमतरी, बालोद, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 1105.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1105.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 23 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2320.1 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 575.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 591.3 मिमी, सूरजपुर में 1082.9 मिमी, बलरामपुर में 1627.8 मिमी, जशपुर में 941.2 मिमी, कोरिया में 1065.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1054.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 917.6 मिमी, बलौदाबाजार में 1142.9 मिमी, गरियाबंद में 1040.0 मिमी, महासमुंद में 873.5 मिमी, धमतरी में 990.2 मिमी, बिलासपुर में 950.5 मिमी, मुंगेली में 1068.9 मिमी, रायगढ़ में 997.4 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 636.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1164.5 मिमी, सक्ती 984.9 मिमी, कोरबा में 1340.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1134.9 मिमी, दुर्ग में 636.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 860.2 मिमी, राजनांदगांव में 1090.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1199.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 820.5 मिमी, बालोद में 1147.1 मिमी, बस्तर में 1229.2 मिमी, कोण्डागांव में 1122.9 मिमी, कांकेर में 1371.2 मिमी, नारायणपुर में 1368.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 1483.1 मिमी और सुकमा जिले में 1640.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गिरौदपुरी से रायपुर गाँधी मैदान तक कांग्रेस निकालेगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा
6 दिन 125 किमी तक चलेंगी छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने वरिष्ठ नेताओं के साथ राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 27 सितंबर से परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से राजधानी रायपुर तक 125 कि.मी. की पदयात्रा निकालने जा रहे है। यह यात्रा गिरौदपुरी से चलकर 6वें दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को गांधी मैदान रायपुर में समाप्त होगी, जहां विशाल आम सभा होगा।

यात्रा का उद्देश्य - रोज हो रही हत्या, लूट, चाकूबाजी, डकैती की घटनाओं से आम आदमी में भय पैदा हो गया है प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रतिरोध।

राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रदेश में रोज हो रही दुराचार, सामूहिक दुराचार की घटनाओं के विरोध में।
गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम के साथ हुये तोड़-फोड़ के विरोध बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी का विरोध तथा कांग्रेस नेताओं और सतनामी समाज के लोगों की रिहाई।

कवर्धा के लोहारीडीह में साहू समाज के 3 बेटो की हत्या, प्रशांत साहू की पुलिसिया प्रताड़ना में हुई मौत की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग। छत्तीसगढ़ सरकार सीरियल कीलर बन गयी है। कभी आदिवासियों को मरवाती है, कभी सतनामियों को, कभी साहू समाज को आगे पता नहीं किसकी बारी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गिरौदपुरी परमपूज्य बाबा गुरू घासीदास की तपोभूमि है, बाबा गुरू घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था, ऐसे परम पूज्यनीय बाबा के धाम से यात्रा निकाल कर हम प्रदेश में भाईचारा, एकता और अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना कर रहे है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घोषणा किया है कि कांग्रेस तपोभूमि गिरौदपुरी धाम से 6 दिन की पैदल करेंगे। इस यात्रा का निर्णय हम सब के सहमति से हुआ और इस यात्रा में पूरे प्रदेश के सभी लोग शामिल होंगे। भाजपा की सरकार को 9 महिने हुये है और इस सरकार में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, मौते, हत्यायें और यहां तक की थाना में जो हत्यायें हो रही हैं। इन सब के खिलाफ में चिंता जाहिर करते हुये इस यात्रा को निकालेंगे और प्रदेश कांग्रेस के सभी साथी उपस्थित रहेंगे, जो लगातार बलौदाबाजार के घटना और कवर्धा के घटना के बाद छत्तीसगढ़ का चाहे सतनामी समाज, साहू समाज चाहे अन्य समाज के प्रति हो ये सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिये। छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहा है और छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने के लिये इस यात्रा को निकाल रहे है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हरवंश, राघवेन्द्र सिंह, कविता प्राण लहरे, पीआर खुंटे, शैलेश पांडेय, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनजंय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, उधोराम वर्मा उपस्थित थे।a
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दर्रीघाट के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को रौंद डाला। घटना में 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यह घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। वहीं सड़क हादसे की वारदात को अंजाम देकर हाइवा चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के दर्रीघाट से कोरबा की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर मवेशियों की बिछी लाशों को देखकर लोग दंग रह गए। वहीं कई घायल मवेशी तड़प रहे थे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने मस्तूरी पुलिस और गौ रक्षकों को दी, जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल मवेशियों को तत्काल इलाज के लिए भेजा गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर अपना गुस्सा निकाला, लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए। मस्तूरी पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है, ताकि उचित कार्रवाई की जा सके।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सहकारिता के क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और बैंक के अंतर्गत काम करने वाली सहकारी समितियों पर कड़ी निगरानी रखने की तैयारी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस साल जब किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे तब पूरी जानकारी आनलाइन हो जाएगी। किसानों को अपने पाई-पाई का हिसाब घर बैठे ही मिल जाएगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से लेकर सहकारी समितियाें को आनलाइन किया जा रहा है।
किसानों के बैंक डिटेल के अलावा समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कितने एकड़ का पंजीयन कराया है। पंजीयन के बाद कितने एकड़ और रकबा का धान किसानों ने समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर बेचा है। भुगतान की स्थिति,खेती किसानी के लिए बैंक से लिए गए कर्ज और ऋण का भुगतान किसानों ने समितियों में किया है या नहीं। यह पूरा लेखा जोखा ई-पैक्स सॉफ्टवेयर में इंट्री की जा रही है। मतलब साफ है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और इसकी निगरानी में काम करने वाली समितियां बैंक की तरह आनलाइन हो जाएगा।
राष्ट्रीयकृत बैंकों में अब पेपरलेस कामकाज की शुरुआत हो जाएगी। कस्टमर के बैंक अकाउंट को टाइप करते ही कंप्यूटर या लैपटाप के स्क्रीन पर खातेधारक का पूरा डिटल सामने आ जाता है। कुछ इसी अंदाज में किसानों के बैंक अकाउंट का डिटेल भी सामने दिखाई देने लगेगा।प्रदेश की सहकारी समितियां भी अब जल्द ही पेपरलेस वर्किंग कल्चर की दिशा में आगे बढ़ते दिखाई देगी। बैंक डिटेल्स के साथ ही किसानों के खेती योग्य जमीन,टिकरा जमीन के अलावा धान की फसल कितने रकबा में ली है। कृषि कार्य के लिए समिति से कितना ऋण लिया है। बीते वर्ष लिए ऋण का भुगतान हुआ है या नहीं। जैसे महत्वपूर्ण डिटेल एक क्लिक पर आ जाएगा। किसान का नाम, ऋण पुस्तिका डिटले,बीते वर्ष धान बेचने का एकड़ व रकबा। समिति द्वारा भुगतान किए गए कुल राशि। यह सब कुछ एक क्लिक पर नजर आने लगेगा।
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जिनमे 4 स्कूली बच्चे बताये जा रहे है। घटना राजनांदगांव के ग्राम जोरातराई की बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक राजनांदगांव में तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में चार स्कूली बच्चे आ गये। हादसे के वक्त सभी स्कूली बच्चे वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं चार युवक भी बिजली की चपेट में आये। कुछ बच्चों के घायल होने की भी खबर है। वहीं 4 ग्रामीण भी बिजली की चपटे में आने से जान गवा दिए। घटना सोमानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचनी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गयी। कलेक्टर भी खुद मौके पर रवाना हो रहे हैं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस रवाना की गयी।
अंबिकापुर : जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने इंस्टाग्राम में रील बनाने से इंकार करने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के 16 वर्षीय भाई ने नाबालिग को रील बनाने से मना किया और मम्मी– पापा को बताने की बात कही, जिससे नाराज होकर नाबालिग ने फांसी लगा ली। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार घटना कोरंधा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत रतासिली की है। यहां एक किशोरी ने रविवार की दोपहर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के बड़े भाई साहिल के अनुसार उसकी बहन परिजनों के मना करने के बावजूद मोबाइल में इंस्टाग्राम एप डाउन लोड कर वीडियो बनाकर अपलोड करने के साथ अपने दोस्तो के साथ चैटिंग करती थी। घटना के कुछ देर पहले भी जब साहिल ने उसे मोबाइल पर इंस्टाग्राम चलाते हुए देखा तो रोक–टोक करते हुए इसकी शिकायत मम्मी-पापा से करने की बात कही। आशंका है कि इसी भयवश किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रतासिली के बांध पारा निवासी सुशील मिंज अपने वैन से क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार के साथ फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का व्यवसाय करता है। वह रविवार की सुबह को पत्नी मरियम के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से ग्राम धनेशपुर गया था।
इधर घर में उसकी बेटी गांव के निर्मला माध्यमिक शाला मिशन स्कूल में कक्षा 8 वीं की छात्रा 14 वर्षीय आकांक्षा मिंज व 16 वर्षीय बेटा साहिल मिंज थे। मां मरियम अपना मोबाइल घर में ही छोड़ कर गई थी जिसमें आकांक्षा इंस्टाग्राम एप डाउन लोड करके अपना वीडियो बनाकर अपलोड कर रही थी। यह देखकर बड़े भाई साहिल ने कहा कि मम्मी-पापा तुम्हें कितनी बार इंस्टाग्राम चलाने से मना कर चुके हैं। इसके बावजूद तुम पढ़ाई में ध्यान देने के जगह फिर से डाउन लोड कर लेती हो। इसके साथ ही आकांक्षा ने अपने आंख के ऊपर के बाल में कुछ डिजाइन बनवाया था, इस पर भी भाई साहिल ने एतराज जताते हुए कहा कि मैं मम्मी-पापा से तुम्हारी शिकायत करूंगा। यह कहते हुए साहिल घर से कुछ दूरी पर खड़े वैन को धोने चला गया।
कुछ देर बाद जब वाहन धोने के लिए साहिल सैंपू लेने घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा भीतर से बंद था, तब उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर सोचा कि आकांक्षा सो गई होगी। यही सोचकर साहिल फिर से गाड़ी धोने चला गया। तभी कुछ देर में उसके पिता सुशील व मां मरियम भी घर पहुंच गए और दरवाजा खुलवाने लगे। लेकिन जब अंदर से कोई जवाब नही मिला तो किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखे कि आकांक्षा फांसी पर लटक रही थी। उसे नीचे उतार कर जिंदा होने की उम्मीद में कुसमी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। वहीं इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
कांकेर। इमलीपारा में आज सुबह में सुबह 6 बजे नाली में महिला की लाश मिली। जिससे मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।मोहल्ले वालो ने बताया कि महिला का नाम सुकबती भोयर है। जो कि इमली पारा की निवासी है और 22 सितंबर को पितर भात खाने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। नाली में गिरी महिला का सर से कमर तक का हिस्सा नाली के अंदर कीचड़ में था और दोनो पैर ऊपर की ओर थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुटी गई है।
रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में अंबिकापुर कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार मृतक ईश्वर रजवाड़े अंबिकापुर का निवासी था, को अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर का काम करता था, ईश्वर शासकीय कार्य से अधिकारी को लेकर रायपुर आया था, वहीं इसी दौरान देर रात 3 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पास 3 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल लूटने के विवाद में ईश्वर को ताबड़तोड़ चाकू मार दिया, जिससे ईश्वर की मौत हो गई, वहीं तीनों अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के बोरई में स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव की पुण्यतिथि के संस्मरण में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज और देश को अपने पूर्वजों के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। जो समाज समय के साथ चलेगा, विकास में वो आगे रहेगा। उन्होंने हाल ही में समाप्त अपने अमेरिका प्रवास के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि साहू समाज के अनेक युवा वहां भी अपनी प्रतिभा और काबिलियत से समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे कई युवाओं से मैं अभी मिलकर आया हूं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज सभी समाजों को साथ लेकर आगे चलने वाला समाज है। हम सभी को संगठित प्रयास से अपने पुरखों के सपनों को पूरा करना है। उन्होंने समाज द्वारा रखी गई मांगों को क्रमशः पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। श्री साव ने समारोह में कला, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साहू समाज की प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतिभा सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू और रमशीला साहू ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में श्री जगमोहन साहू ने समाज रत्न स्वर्गीय दाऊ उत्तम साव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साहू समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष नन्दलाल साहू और दुर्ग तहसील अध्यक्ष पुसऊ साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 3 बजे राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
00 गांधीवादी तरीके से दिया गया धरना, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
रायपुर। पूर्ववर्ती सरकार में महासमुन्द व आरंग के भू माफिया हरमीत सिंह खनुजा, रविन्द्र अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल द्वारा राजस्व अधिकारियों से साठगांठ कर खादी बुनकर मजदूरों की पंडरी स्थित खादी भंडार की जमीन के राजस्व रिकार्ड में कूटरचना कर 60 साल पूर्व विक्रय की जा चुकी फर्जी रजिस्ट्री से चढ़ाई 1,80,000 वर्गफीट बेशकीमती करोड़ों की जमीन अपने परिवार के 13 सदस्यों के नाम, फिर कूटरचित हकत्याग पत्र तैयार कर उसे पंजीकृत बताकर तहसीलदार अजय चंद्रवंशी से मिलकर 11 लोगों का नाम गैरकानूनी रुप से विलोपित करवा, ग्यारह करोड़ का पार्टनरशीप डीड राज्य सरकार का फर्जी आदेश पत्र बनाकर दशमेश रियल इन्वेस्टर पार्टनर हरमीत सिंग खनुजा उर्फ राजू सरदार एवं अन्य 4 के नाम एक ही दिन में किया ट्रांसफर जबकि पन्द्रह दिवस से पूर्व नामांतरण नहीं हो सकता बुनकर मजदूर व संस्था के पदाधिकारी साल भर पूर्व कूटरचना किए गए राजस्व रिकार्ड को सुधारने लगा रहे राजस्व अधिकारियों के चक्कर, अपनी सम्पत्ति को भू माफिया के चंगुल से छुड़ाने चक्कर लगा कर थके बुनकर मजदूर व समिति के पदाधिकारियों ने गांधी पुतला आजाद चौक में आज धरना दिया।
धरने में प्रतीकात्मक विरोध करने बुनकर मजदूरों ने चरखा चलाकर किया विरोध, समिति के मंत्री अजय तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के युद्ध में स्वदेशी खादी वस्त्रों को बढ़ावा देने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा अपने अंशदान से वर्ष 1948 से पंजीकृत खादी बुनकर मजदूरों की संस्था के लिए खादी भंडार खोलने ग्राम पंडरी में 11.73 एकड़ जमीन चार पंजीकृत विक्रय पत्रों द्वारा खरीदी थी वर्ष 1961 में राजस्व अभिलेखों में अपना नाम चढ़ाने के पश्चात् खादी वस्त्रागार व बुनकर मजदूरों के निवास के लिए निर्माण करने तत्कालीन संचालक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वैंकटेश कोहाड़े द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को वर्ष 1963 में आवेदन देकर खसरा नंबर 267, 268, 269, 270, 271, 272, 273, 274, 275, 276, 281, 282, 283, 298, 299/1क, 299/1घ, 299/1छ, 299/1, 300/1 रकबा 10.38 एकड़ डायवर्सन कराया था जिसे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा 21 अक्टूबर 1963 को मंजुरी दिए जाने के पश्चात् राजस्व विभाग के परिवर्तित संधारण खसरा शीट नंबर 28 के प्लाट नंबर 1,2,3,4,5 एवं 6 देकर दर्ज किया गया था जो कि वर्ष 1964 से लगातार ग्राम सेवा समिति के नाम पर दर्ज चला आ रहा था कि अचानक भू माफिया रविन्द्र अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल ने राजस्व अधिकारी तत्कालीन तहसीलदार मनीष देव साहू से साठगांठ कर रविन्द्र अग्रवाल के नाम से अपने स्व. पिता बृजभूषण लाल अग्रवाल की मृत्यु होने और अपने पिता द्वारा लखनलाल, शत्रुहन लाल, रामस्नेही अग्रवाल से 45 खसरा नंबरों की जमीन आठ एकड़ दिनॉक 20.01.1965 को खरीदने से अपने पिता की जगह अपने 13 भाई बहनों का नाम पर फौती दर्ज करवाने आवेदन दिया गया, उनके स्व. पिता बृजभूषण लाल व कथित 60 साल पुराने विक्रय-पत्र के विक्रेता लखनलाल वगैरह का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं होने की पटवारी रिपोर्ट आने के बावजूद अभिलिखित विक्रेता अर्थात् लखनलाल वगैरह का नाम विलोपित कर भू माफिया जितेन्द्र अग्रवाल व उसके 12 भाई बहनों के नाम पर मृतक की फौती दर्ज करने का आदेश दिया गया, पटवारी विरेन्द्र झा ने भू माफिया हरमीत सिंह खनुजा से 25 लाख रुपया रिश्वत लेकर खादी भंडार की जमीन शीट नंबर 28 के प्लाट नंबर 1 एवं 2 के बीच कूटरचना कर प्लाट नंबर 1/2 एवं 1/3 बनाकर 1,79,467 वर्गफीट जमीन चढ़ा दिया गया जबकि कानून में बिना बिक्री किए दूसरे की जमीन विभाजित करने का अधिकार राजस्व अधिकारियों को प्राप्त नहीं है भू माफिया की करतूत यहां भी नहीं रुकी फिर रविन्द्र अग्रवाल ने अपने 11 भाई बहनों के नाम पर एक कूटरचित हक त्याग-पत्र बनाया और उसे पंजीकृत होने का आवेदन तत्कालीन तहसीलदार अजय चंद्रवंशी को देकर 11 लोगो का नाम राजस्व अभिलेख से विलोपित करवा भू माफिया हरमीत सिंह खनूजा महासमुन्द एवं अन्य चार के 11 करोड़ के पार्टनर शीप डीड बनाकर पुन: तहसीलदार अजय चंद्रवंशी से बिना आवेदन दिए एक ही दिन में छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के फर्जी आदेश का हवाला देकर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण करवा लिया गया, ग्राम सेवा समिति के जनसूचना आवेदन पर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग, जिला एवं उप-पंजीयक मुद्रांक द्वारा लिखकर दिया गया है कि कूटरचित हक त्याग विलेख का पंजीयन नहीं होना तथा राज्य शासन द्वारा पार्टनरशीप डीड के आधार पर नामांतरण का आदेश नहीं होना लिखित जवाब में बताया गया, समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला व मंत्री अजय तिवारी ने बताया कि वर्ष 2008 में ही भू माफिया जितेन्द्र अग्रवाल, आरंग ने समिति की 1.5 एकड़ जमीन का फर्जी नामांतरण तहसीलदार रामटेके व पटवारी मिथलेश पांडे से करवा लिया गया था जिसकी शिकायत समिति द्वारा तत्कालीन कलेक्टर विकास शील से की गई थी जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री शील द्वारा जॉच करवा तहसीलदार व पटवारी को निलंबित कर भू माफिया जितेन्द्र अग्रवाल सहित तहसीलदार व पटवारी को जेलयात्रा भी करवा दी थी वर्ष 2010 में भी तत्कालीन कलेक्टर श्री संजय गर्ग ने भी भू माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर समिति की जमीन भू माफिया के चंगुल से छुड़वाई थी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (माननीय न्यायाधीश टीपी शर्मा) ने 03.08.2011 को लिखे अपने फैसले में ग्राम सेवा समिति को ही जमीन का असली हकदार व कलेक्टर विकास शील व संजय गर्ग के आदेश को सही माना है। भू माफियाओं ने शासन को करोड़ो रुपयों के परिवर्तित राजस्व का भी नुकसान किया गया है। भू माफिया हरमीत सिंह खनुजा उर्फ राजू सरदार रायपुर में दो दर्जन जमीन हड़पने के मामले में लिप्त है जिसमें भाजपा के जिला पदाधिकारी की सड्डू की भूमि, महासमुन्द के बाफना परिवार की भूमि, के साथ जोरा, धरमपुरा में 40-40 साल पहले जमीन खरीद कर निर्माण करने वाले परिवारों को परेशान कर करोड़ो रुपयों की वसुली व जमीनों में कब्जा कर परेशान किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने भू माफियाओं के बढ़ते हौसले व संस्थाओं की जमीनों पर राजस्व अधिकारियों द्वारा की गई कूटरचना के दोषी अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने तथा कूटरचित राजस्व अभिलेखों को पूर्ववत् करने सहित अपराधिक प्रकरण दर्ज कर जेल भेजने की मांग की गई है।
दंतेवाड़ा। जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान के तहत माओवादी दम्पति सहित चार ईनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह आत्मसमर्पण अभियान राज्य सरकार द्वारा माओवादी गतिविधियों को समाप्त करने और माओवादी समर्थकों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में जगदलपुर बस्तर के दरभा इलाके में गोपनीय सैनिक की हत्या में शामिल जनमिलीशिया डिप्टी कमांडर सुखराम मड़कामी को आखिरकार बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें की दरभा के पखनार साप्ताहिक बाजार में गोपनीय सैनिक बुधराम कवासी की नक्सलियों ने टांगिया मारकर भरे बाजार में हत्या कर दी थी, यह घटना वर्ष 2021 के जून महीने हुई थी इस मामले पहले ही पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मुख्य आरोपी सुखराम फरार चल रहा था, पुलिस नक्सली सुखराम मड़कामी को तोयनार मूंदेनार तिराहा से गिरफ्तार किया, यह नक्सली नड़ेनार कटेकल्याण क्षेत्र में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
मनेन्द्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के जनंसपर्क निधि से दुर्गा पूजा समितियों को 20-20 हजार रुपये दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों को चंदे के एवज में जनसंपर्क निधि की राशि बांट दी है।
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से विधायक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष के नाम आर्थिक सहायता का जिक्र करते हुए 20, 20 हजार रुपये की राशि बांटकर कुल 8 लाख रुपये बांट दिए है।
















.jpg)












