नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आबकारी विभाग में पदोन्नति, सहायक जिला अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी…

आबकारी विभाग में पदोन्नति, सहायक जिला अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी…

 रायपुर । राज्य शासन द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति के अनुशंसा के आधार पर आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को जिला अधिकारी के पद पर पदोन्नति करते हुए नई पदस्थापना दी है।


कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल..

कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल..

  रायपुर :- छत्तीसगढ़ में आज यानि 27 सितंबर से कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत होगी ये यात्रा पीसीसी चीफ दीपक बैज नेतृत्व में गिरौधपुरी धाम से 27 सितम्बर को शुरू होगी, और करीब 125 किलोमीटर की पद यात्रा के बाद 2 ऑक्टूबर यानि गाँधी जयंती के दिन रायपुर के गांधी मैदान में विशाल आम सभा के साथ समाप्त होगी, वही यात्रा शुरू होने से पहले पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शिवरी नारायण मे भगवान राम एवं माता शबरी की पूजा अर्चना की, जिसके बाद कोंग्रेसियों ने गिरोद पूरी मे गुरु गद्दी का दर्शन कर यात्रा की शुरुआत कर दी है,

वही यात्रा के दौरान बैज बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने रद्द की 28 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने रद्द की 28 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

 बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रेल परिचालन को और भी सुचारू तथा नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । इसके अंतर्गत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का कार्य किया जाएगा। बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन को जोड़ने का कार्य 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

जिसमें बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस,बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस, जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस,अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल रद्द चिरमिरी-अनुपपुर पैसेंजर स्पेशल,अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल , चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।इसके अलावा 2 से 10 अक्टूबर तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की कर रहे हैं समीक्षा

 रायपुर : मुख्यमंत्री प्रदेश में मौजूद खेल अधोसंरचनाओं की जानकारी ले रहे है। प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रतिभा निखारने खेल सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हो रही है।मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राजस्व एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, राजस्व विभाग के सचिव अविनाश चंपावत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद व राहुल भगत और अन्य अधिकारी मौजूद।

CG  : मुर्गी फार्म में बन रहा था प्रसाद का इलायची दाना, छापे मार करवाई से हड़कंप

CG : मुर्गी फार्म में बन रहा था प्रसाद का इलायची दाना, छापे मार करवाई से हड़कंप

 राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : देश में तिरुपति मंदिर के प्रसादम में जानवरों की चर्बी का मामला सामने आने का विवाद अभी थमा नही था कि अब छत्तीसगढ़ प्रदेश के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वर मंदिर परिसर में बिकने वाले इलायची दाने को लेकर एक नया बवाल खडा़ हो गया है। यहां श्री प्रसाद नाम से मिलने वाला इलायची दाना क्षेत्र के ही एक मुर्गी फार्म में बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद इसकी शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग में शिकायत हुई और विभाग ने बुधवार को छापे मार कार्रवाई करते हुए इसकी गुणवत्ता जचने के लिए सैंपल रायपुर भेजा है।

बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम राका के एक पोल्ट्री फार्म में बनने वाले इस इलायची दाने की बिक्री मां बमलेश्वरी मंदिर के सामने दुकानों में होती है और यही इलायची दाना प्रसाद के रूप में मां बमलेश्वरी को चढ़ाया जाता है। कई बार भक्तों के द्वारा चढ़ाए गए इस इलायची दाने को मंदिर में प्रसाद के रूप में दर्शनार्थियों के बीच वितरण भी किया जाता है। शिकायत के बाद खाद्य विगाग ने छापेमार कार्रवाई की है। जिला खाद्य अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव ने बताया कि यहां से इलायची दाना पैक होने की जानकारी मिली थी। यहां पैकेट में डेट, बैच नम्बर नहीं लिखा है। जिसकी गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल भेजा गया है।

मामले की शिकायत के बाद बुधवार को जब खाद्य विभाग की टीम ने यहां छापे मार कार्रवाई की उसके बाद फर्म के संचालक मजहर खान ने 25 सितंबर की शाम लगभग 7:09 मिनट पर ऑनलाइन माध्यम से एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त किया है। यानी इससे पहले फैक्ट्री संचालक के पास वैध लाइसेंस ना होते हुए भी इलायची दाने का निर्माण किया जा रहा था। पोल्ट्री फार्म में जिस इलायची दाने के निर्माण की शिकायत की गई है। उसके पैकेट में महज वजन और रेट का ही जिक्र है। पैकेट पर वजन 1 केजी और रेट 70 रूपये लिखा हुआ है। वहीं बैच नंबर और पैकिंग डेट यहां प्रिंट नहीं किया गया है। इस मामले में मां बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने साफ कर दिया है कि मंदिर ट्रस्ट द्वारा किसी भी लाईचीदाना फैक्टरी से लाईचीदाना की खरीदी नहीं की जाती है और न ही मंदिर प्रशासन द्वारा इसका वितरण किया जाता है। वर्ष भर भक्तों द्वारा चढ़ाये गये नारियल को ही प्रसाद के स्वरूप बांटा जाता है और जब नवरात्र पर्व के दौरान मंदिर परिसर में नारियल फोड़ना प्रतिबंधित होता है तो प्रसाद में नारियल की जगह मिश्री का वितरण किया जाता है

 
BREAKING : अस्पताल में दरिंदगी, सुपरवाइजर ने महिला लैब टेक्नीशियन से किया दुष्कर्म

BREAKING : अस्पताल में दरिंदगी, सुपरवाइजर ने महिला लैब टेक्नीशियन से किया दुष्कर्म

 रायपुर : राजधानी रायपुर से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला लैब टेक्नीशियन से दरिंदगी का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल के सुपरवाइजर ने इस वारदात को अंजाम दिया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला.

पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि, अस्पताल के सुपरवाइजर द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है.महिला लैब टेक्नीशियन ने सुपरवाइजर पर अस्पताल में जबरदस्ती दुष्कर्म का आरोप लगाया है. वहीं पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर डीडी नगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

 
 
BREAKING : जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, SDM और तहसीलदार दफ्तर के 12 लिपिकों का तबादला, देखिए लिस्ट

BREAKING : जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, SDM और तहसीलदार दफ्तर के 12 लिपिकों का तबादला, देखिए लिस्ट

 गरियाबंद :- जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले के एसडीएम और तहसीलदार दफ्तर के 12 लिपिकों का तबादला कर दिया है। ये सभी लंबे समय से एक ही दफ्तर में जमे हुए थे। जिसके चलते इनके फेरबदल की मांग भी कई उठ रही थी। इसमें सात सहायक ग्रेड 02 तथा चार सहायक ग्रेड 03 तथा एक स्टेनोटाईपिस्ट है।

जारी आदेश के मुताबिक सहायक ग्रेड 02 अमिषेक बैस को अनुविभागीय अधिकारी राजिम से कानूनगो शाखा तहसील कार्यालय राजिम, लक्ष्मण चेलक नाजिर शाखा तहसील कार्यालय राजिम से वाचक एक अनुविभागीय अधिकारी राजिम, हेमंत कुमार वर्मा वाचक तहसीलदार राजिम से प्रभारी सहायक अधीक्षक/ राजस्व लेखा शाखा जिला कार्यालय, राजेश्वर विप्रे वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद से जिला निर्वाचन कार्यालय, रीना सिदार स्थापना शाखा तहसील गरियाबंद से वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद, सूरजप्रकाश श्रीवास वाचक अपर कलेक्टर गरियाबंद से वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद, आदित्य ठाकुर वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुरा से वाचक अपर कलेक्टर गरियाबंद भेजा गया है।

इसके अलावा सहायक ग्रेड 03 नरेंद्र कुमार चंद्रवंशी पंचायत शाखा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद से वाचक तहसीलदार राजिम, श्रीमती मंजूषा ध्रुव वाचक नायब तहसीलदार छुरा को वाचक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व छुरा, देवनाथ दीवान को स्थापना/नाजिर शाखा तहसीलदार छुरा से वाचक नायब तहसीलदार छुरा भेजा गया है। इसके साथ अनिता कंडरा स्टेनोटाइपिस्ट अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरियाबंद को वाचक तहसीलदार गरियाबंद किया गया है।

आदेश में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी कर्मचारियों को सात दिवस के भीतर वर्तमान शाखा का प्रभार संबंधित कर्मचारी को सौंपकर नवीन शाखा/ प्रभार ग्रहण करने कर पालक प्रतिवेदन सम्बंधित कार्यालय प्रमुख के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही विधिवत भारमुक्त नहीं होने पर स्वयं कार्यमुक्त माना जाएगा।

 

 
 
मुख्यमंत्री साय ने विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा -छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है

मुख्यमंत्री साय ने विश्व पर्यटन दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा -छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया जाता है।

साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां के अनेक स्थल हमारी प्राचीन पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हुए हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य के मनोरम स्थलों के साथ धार्मिक और पौराणिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के कई स्थान हैं। नदियां, झरने, जल प्रपात, सघन वनों से आच्छादित प्राकृतिक पर्यटन स्थल बरबस ही पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार इन स्थानों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

प्राचीन दंडकारण्य वन और माता कौशल्या की जन्म-स्थली हमारे गौरव

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राचीन दंडकारण्य वन और माता कौशल्या की जन्म-स्थली हमारे गौरव हैं। इंद्रावती नदी पर चित्रकोट जलप्रपात, सिरपुर का प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर और बस्तर का दशहरा पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि छत्तीसगढ़ के रामगढ़ की पहाड़ियों में महाकवि कालीदास ने मेघदूत की रचना की है। यहां सबसे प्राचीन नाट्यशाला है। श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का पर्यटन परिदृश्य एवं सांस्कृतिक परंपरा अनोखी है। छत्तीसगढ़ के पौराणिक महत्व और उसकी खूबसूरती से देश-दुनिया का परिचय कराने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

 
विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024’ का आयोजन, CM साय करेंगे शुभारंभ

विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024’ का आयोजन, CM साय करेंगे शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस-2024” का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन (सीजीटीटीए) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह आयोजन नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन उद्योग की नई संभावनाओं और निवेश के अवसरों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न पर्यटन स्टॉल्स और प्रदर्शनियाँ लगाई जाएगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल, संस्कृति एवं पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। विश्व पर्यटन दिवस-2024 का थीम पर्यटन और शांति है। कार्यक्रम के दौरान राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, ब्रांडिंग एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। छत्तीसगढ़ पर्यटन की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को नए आयाम देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके आयोजन से राज्य के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को बल मिलेगा।

 
गर्भवती महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध क्लिनिक हुए शील

गर्भवती महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध क्लिनिक हुए शील

 जांजगीर चाँम्पा : नवागढ़ के ग्राम पंचायत टुरी (हीरागढ़) कुछ दिनों पूर्व झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गर्भवती महिला के हुए मौत के बाद प्रशासन हरकत मे आया और राछा व किरीत के दो झोलाछाप डाक्टरों के क्लिनिक शील किये गए। छापे मार की कार्रवाई में राजस्व एवं स्वास्थ्य व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस सम्बन्ध मे बीएमओ डॉक्टर नरेश साहू ने बताया कि अवैध क्लिनिको में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान उनसे वैद्य दस्तावेज की मांग की गई उनके द्वारा वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर क्लिनिक सील करने की कार्रवाई की गई है। आगे यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी

 
कॉंग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर की महिलाओं ने थामा कॉंग्रेस का दामन

कॉंग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर शहर की महिलाओं ने थामा कॉंग्रेस का दामन

 जगदलपुर : बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के कांग्रेस राजीव भवन में बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी के शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,पूर्व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन की उपस्थिति में अनुकूल देव वार्ड विवेकानंद वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कॉंग्रेस की रीतिनीति व प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कॉंग्रेस का दामन थामा, शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कॉंग्रेस का गमछा पहनाकर कॉंग्रेस की विधिवत सदस्यता दिलाई। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा, छत्तीसगढ़ की साय सरकार सिर्फ महिला विरोधी कार्य कर रही है। 9 महीनों की सरकार में महिला अपराध की बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। सामुहिक दुष्कर्म, चोरी, लूटमार जैसे विभिन्न घटनाओं से महिलाएं परेशान हो चुकी है। मंहगाई में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इन सभी से महिलाएं बहुत परेशान हैं। पूर्व विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि, सरकार महिला अपराध घटनाओं को रोकने में असफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। घरेलू गृहणियांओं को सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र लगीं रहती है। बीते 9 महीनों की सरकार में 600 से ज्यादा रेप, 3094 क्राइम कुल मिलाकर बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

 
CG में युवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति... इन्हें बनाया गया युवा आयोग का अध्यक्ष

CG में युवा आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति... इन्हें बनाया गया युवा आयोग का अध्यक्ष

 रायपुर :- प्राधिकरण के बाद अब आयोग में भी नियुक्ति हुई है। विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग का अध्यक्ष बनाया है। राज्य सरकार ने विश्व विजय सिंह तोमर को राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष बनाने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। सरगुजा के रहने वाले विश्व विजय सिंह तोमर नगर निगम अंबिकापुर में पार्षद भी हैं।

विश्व विजय सिंह तोमर को आरएसएस का करीबी कहा जाता है। युवा तेज तर्रार नेता विश्व विजय ने भाजपा की अनुषंगी छात्र संगठन अभाविप से सक्रिय तौर पर भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े हुए है।

सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

सीएम विष्णु देव साय के निर्देश पर जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को दी गई मंजूरी

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा विभिन्न नगरीय निकायों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जल आवर्धन योजनाओं के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक की  राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित की जाने वाली जल आवर्धन योजनाओं से नगरीय निकायों में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि नागरिकों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल आवर्धन हेतु प्रस्तावित योजनाओं पर वित्त विभाग ने बलौदाबाजार जिले के भटगांव के लिए 14 करोड़ 66 लाख रुपए, सारंगढ़ के लिए 47 करोड़ 46 लाख रुपए, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा के लिए 17 करोड़ 86 लाख रुपए और सारागांव के लिए तीन करोड़ 61 लाख रुपए, कांकेर जिले के चारामा के लिए 19 करोड़ 75 लाख रुपए, कोरबा जिले के कटघोरा के लिए 24 करोड़ 63 लाख रुपए तथा बीजापुर के लिए चार करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।

जल आवर्धन योजनाओं से जलापूर्ति संरचना मजबूत होने से जल की गुणवत्ता और वितरण में सुधार होने के साथ ही जल संकट को कम करने में भी मदद मिलेगी। इसके साथ ही नागरिकों का स्वास्थ्य और जीवन स्तर भी बेहतर होगा। ये नई जल आवर्धन योजनाएं जल संसाधनों की उपलब्धता को सुनिश्चित करेंगी। साथ ही स्थानीय विकास और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होंगी।

 
 
CG : नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए थे ढेर, दो माओवादियों पर था 41 लाख का इनाम

CG : नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए थे ढेर, दो माओवादियों पर था 41 लाख का इनाम

 नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें से दो नक्सली कि अब पुलिस ने शिनाख्त की है। उन पर 41 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों के बारे में जानकारी शेयर की है।

नारायणपुर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर मुठभेड़ में 41 लाख के नक्सली मार गिराए गए हैं। अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड में मारे गए 3 नक्सलियों में से दो नक्सली की शिनाख्त हुई है। मारे गए नक्सलियों में DKZSC रूपेश, DVCM जगदीश शामिल है। दोनो कई बड़ी वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस ने सर्च अभियान में अब तक 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग SLR तथा 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।

 
BREAKING : इस विभाग में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी की लिस्ट, देखिये किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी

BREAKING : इस विभाग में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर हुए तबादले, राज्य सरकार ने जारी की लिस्ट, देखिये किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर कार्यपाालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंताओं को इधर से उधर किया है। लिस्ट में 32 लोगों के नाम शामिल है। 

देखिये लिस्ट.....

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 78 नए पीएम श्री स्कूलों की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में 78 नए पीएम श्री स्कूलों की मिली स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 78 नये पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नये 78 स्कूलों की स्वीकृति के साथ ही प्रदेश में अब पीएमश्री स्कूलों की कुल संख्या 341 हो गयी है। सीमए विष्णुदेव ने नए 78 पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिलने पर हर्ष का विषय बताया है। 

मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर कहा - नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदेश में 78 नए पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उत्कृष्ट विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, व्यावसायिक लैब्स की व्यवस्था होगी, जो छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।

इससे पहले प्रदेश को 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का सहृदय आभार।

अब छत्तीसगढ़ के इन मंदिरों में भी प्रसाद की गुणवत्ता की होगी जांच, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश....

अब छत्तीसगढ़ के इन मंदिरों में भी प्रसाद की गुणवत्ता की होगी जांच, खाद्य विभाग ने जारी किया आदेश....

 रायपुर। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली के तेल की मिलावट के विवाद ने देशभर में चर्चा छेड़ दी है। इसके बाद कई मंदिरों ने बाहरी प्रसाद पर बैन भी लगा दिया है। अब इस संदर्भ में डोंगरगढ़ के मंदिरों में भी प्रसाद की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए गए हैं।

खाद्य एवं औषधि विभाग ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मंदिरों के प्रसाद का सैंपल लिया जाएगा और उसकी गुणवत्ता की जांच की जाएगी। नवरात्रि के दौरान देवभोग घी का उपयोग प्रसाद में किया जाएगा ताकि भक्तों को शुद्ध और सुरक्षित प्रसाद मिल सके।

आपको बता दें कि तिरुपति मंदिर में प्रसाद विवाद के बाद ये फैसला लिया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर में बाहरी प्रसाद पर बैन लगा दिया है। अब घर का प्रसाद और ड्राई फ्रूट का ही भोग लगा सकेंगे। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने मथुरा वृंदावन में प्रसाद की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG : SI अभ्यर्थियों को HC ने दी राहत, रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

CG : SI अभ्यर्थियों को HC ने दी राहत, रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में रिजल्ट का इंतजार कर रहे SI अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। मंगलवार को हाई कोर्ट के डबल बेंच ने प्री वालों की याचिका को एक सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने इससे पहले भी सिंगल और डबल बेंच की सैकड़ों याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया मे रिजल्ट और नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है शुक्रवार को गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर बैठे सैकड़ों SI अभ्यर्थियों को यह आश्वासन दिया गया था कि, दो हफ्तों के अंदर रिजल्ट जारी करेंगे।

बता दें गृह मंत्री विजय शर्मा के आश्वासन को मानकर अभ्यर्थियों द्वारा 12-15 दिनों से चले आ रहे अनशन के साथ साथ अन्य कार्यक्रम जैसे भीख मांगना, मुंडन संस्कार, रक्तदान कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, रिजल्ट और नियुक्ति के लिए महायज्ञ आदि सभी को समाप्त कर दिया गया है।

 
पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा आशा को मिला सपनों का आशियाना

पीएम जनमन योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा आशा को मिला सपनों का आशियाना

  संवेदनशील शासन आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए है कृतसंकल्पित


 
रायपुर, 24 सितम्बर 2024/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत् विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लोगों को अपने खुद के पक्के मकान का सपना पूरा करने में मदद मिली है। बलरामपुर जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवासरत है। उनका भी सपना है कि खुद के पक्के मकान में अपने परिवार के साथ निश्चिंत होकर जीवन-यापन करें। अपने सपने को पूरा करने के लिये व्यक्ति जी जान से मेहनत करता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और प्रशासन के माध्यम से पीवीटीजी समुदाय में उनके घरों तक योजनाएं पहुंचायी जा रही है। 

पीएम जनमन योजना के तहत वर्ष 2023-24 में जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत अलखडीहा निवासी पहाड़ी कोरवा आशा को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुई है। आशा की किस्मत रंग लाई जब उन्हें पक्के आवास की स्वीकृति मिली और अब उसे प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का घर मिल गया है। पक्का घर पाकर वे बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने पुराने दिनों की कठिनाइयों को याद करते हुए बताया कि पहले कच्चे मकान में रहना काफी तकलीफदायक था। मौसम के अनुसार विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता था, कभी छत टपकती थी तो कभी ठंड से रात भर नींद पूरी नहीं होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनकी ये समस्याएं दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत् प्रतिमाह 1 हजार रुपए भी मिलता है। श्रीमती आशा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ पहुंचाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना, काशी विश्वनाथ का भी करेंगे दर्शन

 सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन 'भारत गौरव' को रवाना किया

भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करती है इसलिए जनता उसपर विश्वास करती है: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर :- रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को श्री राम लला दर्शन योजना के तहत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या धाम जा रहे श्रद्धालुओं की स्पेशल ट्रेन 'भारत गौरव' को रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, ट्रेन में रायपुर संभाग के 850 देवतुल्य भक्तों को अयोध्या जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इस पहल से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के दर्शन करने का एक अद्वितीय अवसर प्राप्त होगा। जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को और भी सुदृढ़ करेगी।
इसके साथ ही श्रद्धालु वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन भी कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि, भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करती है इसलिए जनता उसपर विश्वास करती है।
श्रद्धालुओं में भी इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान जय श्री राम के नारों से रायपुर स्टेशन राममय हो गया।
कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक श्री अनुज शर्मा, श्री इंद्र कुमार साहू समेत रेल और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 1500 व्यक्तियों काे दिलाई भाजपा की सदस्यता

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 1500 व्यक्तियों काे दिलाई भाजपा की सदस्यता

 रायपुर : दीनद‌याल उपाध्याय आडीटोरियम साइंस काॅलेज में सर्वसमाज के 15 सौ व्यक्तियों को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जोगी कांग्रेस के भी कई नेता भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह के सम्मुख सर्वप्रथम जोगी कांग्रेस के महासचिव एवं देवांगन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश देवांगन, जोगी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अविरल सिंह, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनेश देवांगन, प्रदेश सचिव गजेन्द्र देवांगन, पूर्व विधायक आरके राय, सतनाम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजमहंत सुन्दर लाल लहरे, अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनारायण व्यास, भगत हरवंश, श्रीकांत तिवारी, डा. अवधेश मौर्या, बीएल माहना, सिन्धी समाज से नारायण मूलचंदानी, पंजाबी समान से सुधीर मग्गू, अग्रवाल समाज से राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता व सहकार भारती सचिव सौरभ तिवारी, मदन देवांगन, रामायण दास मानिकपुरी अभिषेक यदु, अधिवक्ता लक्ष्मी सैनी इत्यादि प्रमुख हैं।

 
BREAKING: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से आस-पास मचा हड़कंप

BREAKING: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, धमाकों से आस-पास मचा हड़कंप

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित फटाका दुकान और उससे लगे गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के चलते पटाखों के फूटने से इलाका गूंज उठा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है।

तोरवा थाना क्षेत्र के दयालबंद जगमल चौक में मुख्य मार्ग में फटाका दुकान और गोदाम स्थित है। आज उसमें आग लग गई। आग लगने के चलते धुंआ और लपटें उठने लगी। लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास जारी है।

जगमल चौक के पास मेन रोड में फटाका दुकान और गोदाम पिछले लंबे समय से संचालित है। दुकान का संचालन सोनू सतलेचा और संदीप सतलेजा करते हैं। दोनों का दावा है की दुकान और गोदाम के लिए उनके पास लाइसेंस है। पर एहसास का विषय है कि मुख्य मार्ग पर बाजार में पटाखा दुकान और गोदाम के लिए लाइसेंस किन नियमों के तहत दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमार्ग पर बाजार पर जिस जगह आग लगी है उसकी एक तरफ पुस्तक दुकान और दूसरी तरफ एक्सिस बैंक स्थित है। फायर ब्रिगेड की टीम के तत्काल मौके पर पहुंचने के चलते आजू-बाजू में आग नहीं फैल पाई। आग पर काबू पाने का प्रयास अभी भी जारी है। बता दे रविवार रात को भी तोरवा थाना क्षेत्र के ही देवरीखुर्द में बारदाना गोदाम आग लगने के चलते पूरा गोदाम जल कर स्वाहा हो गया था।

BREAKING : छत्तीसगढ़ के 59 शिक्षकों पर गिरी गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : छत्तीसगढ़ के 59 शिक्षकों पर गिरी गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

24 सितंबर 2024 रायपुर :- 12वीं के बाद अब कक्षा 10वीं में 59 शिक्षकों को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। आंसर शीट चेक करने में लापरवाही बरतने की वजह से इन शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है, इसका असर इन शिक्षकों की सालाना वेतन वृद्धि पर भी पड़ेगा हिन्दी के 5 शिक्षकों ने जो कॉपियां जांची हैं उन उत्तरपुस्तिकाओं में तो 50 से ज्यादा नंबरों की बढ़ोत्तरी हुई है। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को 3 से 5 साल के लिए माशिमं के समस्त पारिश्रमिक कार्यों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

50 से ज्यादा नंबरों की बढ़ोत्तरी

पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए जिन छात्रों ने आवेदन किया था, जब पुनर्मूल्यांकन कराया गया तो हिन्दी विषय के 5 शिक्षकों की कॉपियों में 50 से ज्यादा अंकों की बढ़ोत्तरी हुई। वहीं 6 शिक्षकों द्वारा जांची गई उत्तरपुस्तिकाओं में 49 अंक तक की वृद्धि हुई है।

11 शिक्षकों को 5 साल के लिए बैन

वहीं पुनर्मूल्यांकन कराने के बाद 20 से 40 अंक की बढ़ोत्तरी होने पर 48 शिक्षकों को 3 साल के लिए माशिमं के सभी तरह के पारिश्रमिक कामों से उन्हें वंचित करने के साथ साथ एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने की अनुशंसा की गई है।

मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर 11 शिक्षकों को 5 साल के लिए मंडल के समस्त पारिश्रमिक कार्यों से ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

इससे पहले 12 वीं के शिक्षकों को किया था ब्लैक लिस्ट

लगभग तीन दिन पहले ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आंसर शीट चेक करने में लापरवाही बरतने वाले 68 शिक्षकों को ब्लैक लिस्टेड किया था। इसका असर इन शिक्षकों की सालाना वेतन वृद्धि पर भी पड़ेगा। 68 शिक्षकों में से 61 शिक्षकों को 3 साल और 7 शिक्षकों को 5 साल के लिए मंडल के काम से बाहर किया गया है।

प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पुनर्गणना (recalculation) में छात्रों के आंसर में बहुत फर्क मिला है। छात्रों के अंकों में 20 से लेकर 50 अंक तक की बढ़ोतरी हुई। दोबारा मूल्यांकन में 4 हजार 284 बच्चों के रिजल्ट बदल गए हैं।

BREAKING:ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पुलिस ने मारा छापा, अमेज़ॉन के ऑफिस और गोदाम में पड़ी रेड

BREAKING:ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पुलिस ने मारा छापा, अमेज़ॉन के ऑफिस और गोदाम में पड़ी रेड

 रायपुर : शहर के मोवा, देवपुरी और डीडी नगर स्थित अमेज़ॉन के ऑफिस और गोदामों में पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। बिना वेरीफिकेशन के नाबालिगों को धारदार चाकू डिलीवर किए जा रहे थे, जो अपराधों में इस्तेमाल हो रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 हजार से अधिक चाकू ग्राहकों से बरामद कर जप्त किए हैं।ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे धारदार चाकू मंगवाने वाले ग्राहकों की सूची पुलिस को सौंपें।

CRIME NEWS : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

CRIME NEWS : 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

 बालोद : जिले से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आ रही है, जहां पर एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र का है पुलिस को जानकारी मिलते ही अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है घटना में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं आरोपी दूसरे जिले का रहने वाला बताया जा रहा है फिलहाल आरोपी के लिए टीम लगी हुई है।

थाना प्रभारी तूल सिंह पट्टावी ने बताया कि मामले में सबसे पहले अपराध पंजीबद्ध किया गया है धारा 376 के साथ पोक्सो का मामला है और डॉक्टरी मुलाहिजा सहित अन्य सारी फॉर्मेलिटी की जा रही है और हमारी प्राथमिकता है कि सबसे पहले आरोपी को गिरफ्तार किया जाए जिसके लिए टीम लगी हुई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवक जो की चंद्राकर फॉर्म में काम करता है उसने लड़की को वही ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है और घटना के बाद से वह लापता है और वह गरियाबंद जिले से चंद्राकर फॉर्म में काम करने आया हुआ था और उसने मासूम के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

बालोद पुलिस अधीक्षक एसआर भगत ने बताया कि दोनों फार्म में काम करते थे और जैसे ही घटना की जानकारी लगी पुलिस ने बिना कोई देरी करिए टीम को रवाना कर दिया है उन्होंने बताया कि जो आरोपी युवक है वह मोबाइल नहीं रखता है ऐसी जानकारी मिली है फिर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि दोनों मुर्गी फार्म में काम करते थे और दोनों बाहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।