नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ – राज्यपाल डेका

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ – राज्यपाल डेका

 रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों से विकास एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का पूरा लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। राज्यपाल डेका ने जल संरक्षण एवं जल संचयन, पौधारोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, परंपरागत एवं जैविक खेती प्रोत्साहन, टी.बी उन्मूलन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया।

राज्यपाल ने जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए गए प्रयासों एवं प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने टीबी उन्मूलन के लिए बेहतर मॉनिटरिंग करने एवं इसके इलाज को लेकर लोगों को जागरूक करने बात कही। उन्होंने रेडक्रॉस के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही रेडक्रॉस के चुनाव कराने के निर्देश दिए।

राज्यपाल डेका ने वृक्षारोपण को लेकर विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उसे जीवित रखने को लेकर समुचित व्यव्स्था की जाए। उन्होंने पौधरोपण के लिए जल्दी विकसित होने वाली पौधों की प्रजातियों के चयन की बात कही। राज्यपाल डेका ने परंपरागत कृषि एवं जैविक खेती प्रोत्साहन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जैविक कृषि को बढ़ावा देने किसानों को जागरूक और प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। जिले के सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों के रखरखाव के संबंध में जानकारी ली तथा ऐसे महत्वपूर्ण स्थलों से जुड़ी जानकारियां डिजिटल रूप से भी संग्रहित करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल डेका ने बैठक में कहा कि ड्रग्स एवम नशे के कारण युवा काफी प्रभावित हो रहे हैं इसके रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली।t 

राज्यपाल डेका ने जनजातीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य आधारभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास करने कहा। उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में सहकारी गतिविधि बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि अंचल में रहने वाले लोगों को सशक्त बनाते हुए मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए पीएम जनमन योजना के माध्यम से विकास मूलक कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों को पूरी कर्तव्य निष्ठा और मानवीय मूल्यों के साथ निर्वहन करने तथा बेहतर नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
बैठक में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम एवं रायगढ़ जिले के प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी, वन एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 
रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रूटमैप जारी, इन रास्तों पर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर रूटमैप जारी, इन रास्तों पर मालवाहक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित

 रायपुर: जिले में गणेश झांकी प्रदर्शनी विसर्जन चल समारोह का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 19.09.2024 को रात्रि में होना प्रस्तावित है। चल समारोह कार्यक्रम के दौरान आयोजको द्वारा आकर्षक झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन  हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। चल समारोह को देखने के लिए रायपुर शहर से तथा आस पास के ग्रामीण जन लाखों की संख्या में एकत्रित होते है। दिनांक 19.09.2024 को संध्या से गणेश प्रतिमाओं व झांकियॉं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आकर राठौर चौक में एकत्रित होना प्रारंभ हो जाती है जो नवीन मार्केट/गुरुनानक चौक-शारदा चौक-जयस्तंभ चौक-मालवीय रोड-चिकनी मंदिर-कोतवाली चौक-सदर बाजार-सद्दाणी चौक – सत्तीबाजार-कंकाली तालाब- पुरानी बस्ती थाना के सामने से होकर लाखेनगर चौक- सुन्दरनगर-रायपुरा चौक होकर महादेव घाट, खारून नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।

 
गणेश विसर्जन पश्चात् वापसी मार्ग:-
 
01. महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग – भाठागांव-  भाटागॉव चौक-रिंग रोड-01 होकर होगा।
दिनांक 19.09.2024 से दिनांक  20.09.2024 तक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन रायपुरा चौक से महादेव घाट अमलेश्वर नदी पुल तक रोक दिया जावेगा, जिन्हे अमलेश्वर से रायपुर की ओर आवागमन करना है वे अमलेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर अथवा खुड़मुड़ा-भाठागांव- भाठागांव चौक होकर आवागमन कर सकते हैं।
 
 
    झांकी प्रर्दशनी के दौरान मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का शहर में प्रवेश एवं आवागमन प्रतिबंधित रहेगा –  दिनांक 19.09.2024 को मुख्य गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान जन समुदाय की उपस्थिति की सुरक्षा तथा आवागमन को सुचारू बनाये रखने हेतु चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन एवं पार्किग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। चल समारोह को सूचारू रूप से चलाने के दृष्टिकोण से निम्नलिखित प्वाइन्ट पर से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी/मध्यम माल वाहक वाहनों का दिनांक 19.09.2024 से दिनांक 20.09.2024 (चल समारोह समाप्ति ) तक प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा:-
 
01. टाटीबध चौक
02. ⁠भनपुरी तिराहा
03. ⁠रायपुरा चौक
04. ⁠पचपेढ़ी नाका चौक
05. ⁠संतोषी नगर चौक
06. ⁠महासमुन्द बेरियर
07. ⁠विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा
08. ⁠कांशीराम नगर चौक
09. ⁠भाठागांव चौक
10. ⁠रिंग रोड 01 से शहर की ओर समस्त प्रवेश मार्ग
11. ⁠रिंग रोड 02 से शहर की ओर सभी प्रवेश मार्ग
 
चल महोत्सव के दौरान डायवर्सन व्यवस्था -गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान दिनांक 19.09.2024 को यातायात के सुचारू संचालन हेतु यातायात को निम्नानुसार डायवर्सन किया जावेगा –
 
01. जिन वाहनों को बलौदाबाजार मार्ग से बिलासपुर की ओर या महासमुंद की ओर आवागमन करना है वे   रिंग रोड़ -03 होकर आवागमन कर सकेंगे।
02. भिलाई की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन कार जीप आश्रम तिराहा तक ही आ सकेंगे, परन्तु जिन  वाहन चालकों को शास्त्री चौक की ओर आना है वे रिंग रोड 01 से होकर रायपुरा चौक, पचपेढ़ी नाका होकर आना-जाना कर सकते हैं।
03. धमतरी मार्ग की ओर से आने वाली कार-जीप छोटी वाहन कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, शास्त्री चौक से होकर रेलवे स्टेशन या बिलासपुर मार्ग पर आवागमन कर सकेंगे।
04. शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर, तात्यापारा चौक से शारदा चौक, मौदहापारा से जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड तथा कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक, फायरबिग्रेड चौक से कोतवाली चौक तरफ सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को रात्रि 08:00 बजे से प्रतिबंधित किया जावेगा।
05. सदर बाजार, सत्ती बाजार चौक से अमीन पारा चौक (पुरानी बस्ती थाना), पुरानी बस्ती मार्ग, आश्रम तिराहा से लाखेनगर चौक, आमापारा तिराहा से लाखेनगर चौक की ओर रात्रि 10:00 बजे से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा ।
पार्किंग व्यवस्था:- गणेश विसर्जन चल समारोह को देखने आने वालों के वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था निम्नानुसार की गयी है:-
 
01. सिविल लाईन, बैरन बाजार, कटोरा तालाब, शांति नगर, शंकर नगर एवं तेलीबांधा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मल्टीलेबल पार्किंग कलेक्ट्रेट परिसर, शास्त्री बाजार पार्किंग ,सुभाष स्टेडियम के सामने पार्किंग स्थल एवं गॉस मेमोरियल ग्राउंड में अपने वाहन पार्क कर सकते है ।
02. र्साइंस कॉलेज, चौबे कॉलोनी, आमापारा, लाखेनगर, की ओर से आने वाले वाहनों के लिए आजाद चौक के पास, तात्यापारा, लाखेनगर चौक के पास हिन्द स्पोर्टिंग मैदान पर पार्किंग कर सकेंगे ।
BREAKING : पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि जारी

BREAKING : पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि जारी

 रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 लाख 11 हजार हितग्राहियों को 2044 करोड़ की पहली किश्त की राशि उनके खाते में अंतरित की।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। लाभार्थियों का हमने पांव धोकर स्वागत किया है। पीएम आवास की स्वीकृति के लिए आप सभी को बधाई। आप सभी की तरफ से मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आज जिन हितग्राहियों का गृह प्रवेश हो रहा है उन्हे भी बहुत बहुत-बधाई।

पूरे देश में 32 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं उनमें से लगभग 30 फीसदी आवास हमे मिले हैं ये राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने सबसे पहला काम 18 लाख पीएम आवास योजना योजना की स्वीकृति दी थी। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हज़ार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त का अंतरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासहीनों के मकान का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इसमें किसी भी तरह की कोताही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीएम आवास योजना में एक रुपए की भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर कार्रवाई होगी।

  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर कहा कि हमें साफ सफाई का भी ध्यान रखना है, हमें स्कूल, अस्पताल को भी साफ रखना है, स्वच्छता को अपनी आदत बनाइए।

 

CG ब्रेकिंग : पति ने पत्नी की तीर से गला रेतकर की हत्या...फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला...जानिए क्या है पूरा मामला

CG ब्रेकिंग : पति ने पत्नी की तीर से गला रेतकर की हत्या...फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला...जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रहीं, जहा पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी, वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत ठेंगरीमार गांव का है। जहा गांव में एक घर में जगन्नाथ मंझवार (37 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था। जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक 12 वर्षीय पुत्र और बूढ़ी मां इतवारो बाई भी रहती थी. सोमवार की शाम जगन्नाथ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई. उसके कुछ देर बाद जब आकर देखी तो उसके होश उड़ गए. घर में बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने के अनुसार प्रदेश में बादल छाये रहेंगे, वहीं कई जगहों पर अति से अति भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में आज से मानसून की गतिविधियों के बढ़ने की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मानसून का उत्तर छत्तीसगढ़ में ज्यादा असर दिखेगा। गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। राजधानी में सुबह हुई बूंदाबांदी से बाद से बादल छाये हुए हैं।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

वहीं प्रदेश के सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, रायगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी कियागया है। हालांकि मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कुछ स्थान पर अति बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। इसके असर के कारण एक कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और छत्तीसगढ़ के उतरी इलाके की ओर बढ़ गया है। इसके असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितर पक्ष : CM विष्णुदेव साय

पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितर पक्ष : CM विष्णुदेव साय

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।

 
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर : CM साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर : CM साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  आज  राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री  साय सवेरे 8.00 बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 10.30 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम‘ और दोपहर 1.50 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडप में आयोजित ‘राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन‘ में शामिल होंगे।

 
आज से 1 अक्टूबर 2024 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पखवाड़ा का होगा आयोजन

आज से 1 अक्टूबर 2024 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पखवाड़ा का होगा आयोजन

 रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को मनाई जाने वाली जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत दिवस के रूप में श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी क्रम में 17 सितंबर से 01 अक्टूबर 2024 तक छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय निकायों में ‘‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ के विषय पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरूण साव ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थानों को शामिल कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

वॉकथॉन, प्रतियोगिताएं, प्रतिज्ञाएँ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण, वॉकथॉन, प्रतियोगिताएं, प्रतिज्ञाएँ और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, अभिनव प्रयासों के रूप में ‘क्लीन स्ट्रीट फूड चैलेंज, ‘वेस्ट टू आर्ट’, और ‘स्वच्छ भारत कल्चर फेस्ट’ जैसे आयोजनों को भी शामिल किया गया है। इन कार्यक्रमों में ब्रांड एंबेसडर और इन्फ्लूएंसर्स को शामिल कर आम जनता तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। सफाई मित्रों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वच्छता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जहाँ उनके स्वास्थ्य की देखभाल हेतु एकल खिड़की स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। साथ ही श्रमदान के माध्यम से रेलवे स्टेशन, नालों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में सभी नगर निगमों को एमआईएस एंट्री सुनिश्चित करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों और एनजीओ की भागीदारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

CG - चाकूबाजी से थर्राई राजधानी, बेखौफ घूम रहे गुंडे बदमाश, मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवती को घोपा चाकू

CG - चाकूबाजी से थर्राई राजधानी, बेखौफ घूम रहे गुंडे बदमाश, मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवती को घोपा चाकू

 रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवक ने युवती को चाकू मार दिया। युवती पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तालाब में कूद गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  घटना की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। SDRF की टीम ने आरोपी का रेस्क्यू किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि लोकेश नाम के युवक युवती पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी युवक तेलीबांधा तलाब में कूद गया। तालाब में कूदकर वह भागने की फिराक में थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आरोपी युवक का रेस्क्यू कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटले ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। 

CG: पति के जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में करने लगी ये धंधा, रंगे हाथों पकड़ाई

CG: पति के जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में करने लगी ये धंधा, रंगे हाथों पकड़ाई

 बिलासपुर :- पति के अवैध शराब में जेल जाने के बाद पत्नी होटल की आड़ में शराब बेचने लगी। 55 लीटर महुआ शराब जप्त कर महिला को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही पति से 102 लीटर महुआ देशी शराब जप्त कर रिमांड में भेज गया है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। 

ग्राम मानिक चौरी में आरोपीया रजनी नायक पति जोगी नायक निवासी मानिक चौरी अपने होटल की आड़ में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में भारी मात्रा में  महुआ शराब रखे पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीया को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। दो दिवस पूर्व ही आरोपीया के पति जोगी नायक को 102 लीटर महुआ,देशी शराब एवम 8200₹ बिक्री रकम जब्त कर रिमांड में भेज गया है। 


आरोपीया का नाम

जनी नायक पति जोगी नायक उम्र 30 साल निवासी मानिक चौरी थाना पचपेड़ी।

जप्ती 

कच्ची महुआ शराब 55 लीटर कीमती 11000 रूपए।

छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना…

छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदेभारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी, रायपुर से विशाखापट्टनम हुई रवाना…

 रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ को दूसरी वन्दे भारत ट्रेन की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस को रायपुर जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल रहे। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक भी शुभारंभ के अवसर पर मौजूद रहे। 

बता दें, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शाम 4:15 बजे रायपुर जंक्शन से रवाना हुई, जो रात लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर विशाखापट्टनम पहुंचेगी। यह ट्रेन इस रूट के सभी स्टेशनों में रुकेगी और संबंधित क्षेत्र के विधायक और जनप्रतिनिधि ट्रेन का स्वागत करेंगे। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है। कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, NSS, किन्नर समाज, वृद्ध आश्रम और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इससे पहले 11 दिसंबर 2022 को बिलासपुर से नागपुर के लिये पहली वन्दे भारत की शुरुआत हुई थी।

DCM अवधेश त्रिवेदी ने बताया कि रायपुर से विशाखापटनम की दूरी यात्री 11 घंटों में तय करते थे, जो अब वन्दे भारत से सिर्फ 8 घंटे में पूरी कर पायेंगे। छत्तीसगढ़ से इस रूट में जाने वालो की संख्या भी काफी ज्यादा है, इसलिए इससे लोग भी काफी खुश हैं। 

BREAKING: तीन अलग-अलग आदेश जारी, अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें आदेश

BREAKING: तीन अलग-अलग आदेश जारी, अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें आदेश

 बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों को आगामी आदेश तक ट्रांसफर किया है, देखिये लिस्ट….

 

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम हुए कम, सांसद बृजमोहन के पत्र का हुआ असर, जानिए कितना हुआ सस्ता

छत्तीसगढ़ में सीमेंट के दाम हुए कम, सांसद बृजमोहन के पत्र का हुआ असर, जानिए कितना हुआ सस्ता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में हाल ही में की गई बढ़ोत्तरी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को एक पत्र लिखकर सीमेंट की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की थी। इस बीच अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों ने 45 रुपए दाम घटा दिए है। छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों ने 50 रुपए रेट बढ़ा दिए थे जिसके विरोध में मैंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रतिस्पर्धा आयोग को पत्र लिखा था। इसका असर भी हुआ है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 6 सितंबर को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने अपनी सरकार को घेरते हुए कहा था कि, जब मजदूरी नहीं बढ़ी तो इसके दाम क्यों बढ़ाए जा रहे। वहीं दाम बढ़ाने के खिलाफ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था।

कांग्रेस ने किया था विरोध

12 सितंबर को कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान रायपुर में PCC चीफ दीपक बैज BJP सीमेंट लिखे पोस्टर लेकर नेताओं के साथ धरने पर बैठे। बैज ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को लूटने की खुली छूट है। ‘विष्णुभोग’ के लिए 50 रुपए प्रति बोरी अधिक दाम वसूला जा रहा है। अचानक 260 से बढ़ाकर 310 रूपए प्रति बोरा कर दिया गया।

बृजमोहन बोले – 45 रुपए की कमी

अब बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मुझे जानकारी मिली है कि 45 रुपए की कमी बोरियों में की गई है। इससे जनता को राहत मिलेगी। लेकिन मेरा फिर कहना है कि, पुराने रेट को ही लागू किया जाए। जिससे गरीब लोग अपने आवास बना सकें। PM आवास बनाने में भी कोई परेशानी न आए।

3 सितंबर को बढ़े थे रेट

पहले सीमेंट का रेट 260 रुपए प्रति बोरी था। 3 सितंबर 2024 से रेट बढ़ा दिया गया। अब एक बोरी सीमेंट की कीमत 310 रुपए है। इसके अलावा सरकारी और जनहित के प्रोजेक्ट्स के लिए उपलब्‍ध कराई जाने वाली सीमेंट के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। पहले 210 रुपए थे, इसे बढ़ाकर अब 260 रुपए प्रति बोरी किया गया था।

 
CG- भारी बारिश अलर्ट...आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी..!!

CG- भारी बारिश अलर्ट...आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी..!!

 रायपुर। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटो के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर व बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर व गोरेला-पेंडा-मरवाही जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के सरगुजा, गौरेला पैड़ा-मरवाही, जशपुर, कोरबा व रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के कोरिया व मुंगेली जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 1077.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1077.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2280.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 569.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 570.7 मिमी, सूरजपुर में 1015.8 मिमी, बलरामपुर में 1531.2 मिमी, जशपुर में 889.0 मिमी, कोरिया में 981.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 995.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 908.9 मिमी, बलौदाबाजार में 1124.4 मिमी, गरियाबंद में 1017.2 मिमी, महासमुंद में 852.4 मिमी, धमतरी में 977.0 मिमी, बिलासपुर में 933.0 मिमी, मुंगेली में 1046.7 मिमी, रायगढ़ में 964.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 623.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1129.4 मिमी, सक्ती 948.4 मिमी, कोरबा में 1307.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1101.3 मिमी, दुर्ग में 629.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 849.3 मिमी, राजनांदगांव में 1074.3 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1195.1 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 813.5 मिमी, बालोद में 1126.3 मिमी, बस्तर में 1219.9 मिमी, कोण्डागांव में 1115.6 मिमी, कांकेर में 1360.0 मिमी, नारायणपुर में 1337.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 1462.8 मिमी और सुकमा जिले में 1620.0 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

CG - दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, दोनों ने साथ मिलकर पी शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

CG - दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, दोनों ने साथ मिलकर पी शराब, फिर दिया वारदात को अंजाम, इलाके में फैली सनसनी

 कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना भदरापारा स्थित सीएसईबी राखड़ डैम के पास हुई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपको बता दें कि बीती रात लगभग 2 से 3 बजे मृतक भुनेश्वर जायसवाल के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालको थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और भुनेश्वर के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने भुनेश्वर की कॉल डिटेल्स और लास्ट लोकेशन का पता लगाया। भुनेश्वर और उसका दोस्त सतीश काठले घटना के दिन एक साथ देखे गए थे।

इसी आधार पर पुलिस ने सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सतीश ने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि वह और भुनेश्वर लंबे समय से दोस्त थे, लेकिन भुनेश्वर का सतीश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर सतीश काफी परेशान था।

बताया जाता है कि सतीश और मृतक भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे। शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। इस पर भुनेश्वर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे, और वह उसे अपने साथ रख लेगा। यह सुनकर सतीश का गुस्सा भड़क गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भुनेश्वर ने पहले उसपर हमला करने की कोशिश की और चाकू निकाल लिया।

लेकिन सतीश ने किसी तरह चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए। भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सतीश वहां से भाग गया और अपने घर के बाड़ी में छिप गया। पुलिस ने जब सतीश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

Crime : दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह...

Crime : दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, सामने आई ये वजह...

 कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना भदरापारा स्थित सीएसईबी राखड़ डैम के पास हुई। जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
 बता दें कि बीती रात लगभग 2 से 3 बजे मृतक भुनेश्वर जायसवाल के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट बालको थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की और भुनेश्वर के दोस्तों से पूछताछ की। साथ ही पुलिस ने भुनेश्वर की कॉल डिटेल्स और लास्ट लोकेशन का पता लगाया। भुनेश्वर और उसका दोस्त सतीश काठले घटना के दिन एक साथ देखे गए थे।
 इसी आधार पर पुलिस ने सतीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सतीश ने पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा किया। उसने बताया कि वह और भुनेश्वर लंबे समय से दोस्त थे, लेकिन भुनेश्वर का सतीश की पत्नी के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर सतीश काफी परेशान था।
बताया जाता है कि सतीश और मृतक भुनेश्वर राखड़ डैम के पास शराब पीने गए थे। शराब के नशे में सतीश ने भुनेश्वर से कहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे। इस पर भुनेश्वर ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे, और वह उसे अपने साथ रख लेगा। यह सुनकर सतीश का गुस्सा भड़क गया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भुनेश्वर ने पहले उसपर हमला करने की कोशिश की और चाकू निकाल लिया।
लेकिन सतीश ने किसी तरह चाकू छीन लिया और गुस्से में आकर भुनेश्वर पर कई वार कर दिए। भुनेश्वर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद सतीश वहां से भाग गया और अपने घर के बाड़ी में छिप गया। पुलिस ने जब सतीश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
CM साय ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद, कहा -पैगंबर मुहम्मद साहब की तालीम मानवता की तरक्की के लिए है

CM साय ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद, कहा -पैगंबर मुहम्मद साहब की तालीम मानवता की तरक्की के लिए है

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। इस पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की है।

इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म

माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस त्योहार को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है। साथ ही इस दिन लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं भी देते हैं।

विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिले सचिन पायलट, कहा-  चिंता न करें, पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ हैं

विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिले सचिन पायलट, कहा- चिंता न करें, पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ हैं

 दुर्ग : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव के परिवार से मिलने के लिए  कांग्रेस नेता प्रदेश प्रभारी और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भिलाई सेक्टर 5 स्थित विधायक निवास पहुंचे. जहाँ उन्होंने विधायक देवेन्द्र यादव की माँ और परिवार के सभी सदस्यों से मिले. करीब 1 घंटे तक मां के पास बैठक उनका हालाचाल जाना, उनके स्वास्थ्य की खैरियत ली. परिवार के सदस्यों से चर्चा की और सभी को हिम्मत दिया. सभी से कहा कि आप सभी लोग अपना ख्याल रखिए.

विधायक देवेन्द्र यादव की मां से कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। समय पर भोजन और दवाइएं ले. परिजनों और विधायक देवेंद्र यादव के बड़े भाई धर्मेद्र यादव से भी कहा कि वे माता जी का ख्याल रहे। देवेंद्र का ख्याल रखने के लिए उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार है. उन्होंने आगे कहा की कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी उन्हें यहाँ भेजा है. ताकि वे देवेंद्र के परिवार का कुशल क्षेम ले कर उन्हें खबर करें. उनके कहने और परिवार का हालचाल जानने वे भिलाई आए है.

पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता उनके साथ है 

आगे सचिन ने कहा की आगे पूरे परिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि उनके रहते हुए उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है. पूरा कांग्रेस परिवार, प्रदेश की पूरी जनता युवा नेता देवेंद्र यादव के साथ है. युवा नेता विधायक छत्तीसगढ़ महतारी का बहादुर बेटा है, जो भोलेभाले, मासूम, निर्दोष प्रदेशवासियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है. देवेंद्र यादव की प्रदेश भर में हो रही ख्याति उसकी लोकप्रियता से भयभीत होकर भाजपा की सरकार उसके खिलाफ राजनीति सडयंत्र की है. बदला लेने के लिए यह सब प्रपंच कर रही है. लेकिन सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजीत नहीं हो सकता है. एक दिन विधायक देवेंद्र यादव की जीत और पूरे शान से वह बहुत जल्द जेल से बाहर आएगा.

सचिन पायलेट बताया कि प्रदेश कांग्रेस की बनाई कमेटी बिलासपुर और बलौदाबाजार जेल जा चुकी है और वहां सतनामी समाज के निर्दोष लोगों से जेल में कोरे कागज में साइन कराए गए हैं। उन पर देवेंद्र यादव का नाम लेने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है, साथ परिवार को भी घसीटने और रासुका लगाने तक की धमकी दी जा रही है. पायलेट ने इस प्रकार के शासन के रैवये को गलत बताया है उन्होंने माता से पूछा की हफ्ते में एक बार जाते हो मिलने इस पर धर्मेंद्र यादव नें बताया की हफ्ते में एक बार 2 लोगों को मिलने दिया जाता है.

इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री रूद्र गुरु, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, भिलाई युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, महापौर नीरज पाल सभी एम आई सी सदस्य उपस्थित थे.

उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है

सचिन पायलेट ने कहा कि देवेंद्र यादव को जबरदस्ती बलपूर्वक गिरफ्तार किया गया है  उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया गया है जो की पूरी तरह से गलत है. बलौदा बाजार में जो घटना हुई है वह सरेआम हुई है जोकि राज्य शासन का बहुत बड़ा फैलियर था. लायन आर्डर पूरी तरह कर चरमरा गया है. कलेक्टर एस पी छोड़ कर चले गए थे. यहां कि सरकार ने द्वेष पूर्ण भावना से कांग्रेस के लोगों को टार्गेट करके काम किया. जांच भी सही तरीके से नहीं कर रहे लटकाने वाला काम कर रहे है. बीजेपी सरकार अपने घर में छुपी है. वे जाए पहले अपने घोसणा पत्र को देखे, उसे पूरा करें. कांग्रेस कभी जांच से डरती नहीं है. निष्पक्ष जांच हो लेकिन द्वेष पूर्ण तरीके से कार्यवाही कर किसी का चरित्र हरण करने का किसी को अधिकार नहीं है.

ग्रामीण की हत्या आक्रोशित गांव वालों ने जलाया घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात... 40 लोगों को लिया गया हिरासत में

ग्रामीण की हत्या आक्रोशित गांव वालों ने जलाया घर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात... 40 लोगों को लिया गया हिरासत में

कवर्धा/ रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव में एक युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही कचरू साहू के रूप में हुई है।

हत्या का शक जताते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया और उसके घर पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। घटना के दौरान घर में धमाका होने से गांव में दहशत फैल गई। धमाके की वजह से घर में और भी लोगो के जान माल हनी होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना के बाद स्थिति को संभालने के लिए एसपी के नेतृत्व में 80 की संख्या में पुलिस बल लोहारीडीह गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने और गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है साथ ही गांव के 40 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

CG - गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : लाखों का गांजा जब्त, पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

CG - गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ : लाखों का गांजा जब्त, पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और गौरेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1.05 क्विंटल गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही दो गाड़ियां महिंद्रा एक्सयूवी 500 और न्यू मारुति ब्रेजा को भी जब्त किया गया है। जब्त गांजा और गाड़ियों की कीमत 48 लाख 1630 रुपये है। 

यह कार्रवाई तब हुई जब हाल ही में रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एसपी-कलेक्टर कांफ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कदम उठाने और तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे। इस बैठक के बाद जीपीएम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के नेतृत्व में यह कड़ी कार्रवाई की गई है। 

पुलिस ने खोंगसरा-पीपरखुंटी मार्ग पर जंगल के रास्ते से गुजर रहे तस्करों की गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की और दोनों वाहनों से गांजा बरामद किया।  हालांकि, मौके से दो तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

ये आरोपी गिरफ्तार 

बनवारी लाल गुप्ता उर्फ पिंटू (35 वर्ष) निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर, मध्यप्रदेश
रोहित गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरहा, जिला अनूपपुर

अंकुर जैतवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम लेंढरा, मध्यप्रदेश

ये सामान जब्त 

1.05 क्विंटल गांजा, कीमत 21 लाख
महिंद्रा एक्सयूवी 500, कीमत 15 लाख
मारुति सुजुकी ब्रेजा, कीमत 12 लाख
4 मोबाइल
नगद 1630 रुपये

BREAKING: नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर शिक्षा दूत को उतारा मौत के घाट, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

BREAKING: नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर शिक्षा दूत को उतारा मौत के घाट, रस्सी से गला घोंटकर की हत्या

 सुकमा : ज़िला मे थाना जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत नक्सलियों द्वारा जन-अदालत लगाकर शिक्षादूत दूधी अर्जुन पिता दूधी मंगडू निवासी गोंदपल्ली की लाठी/डंडा से मार-पीट कर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया गया। नक्सलियों की धमकी के भय कारण मृतक के परिजन द्वारा शव को आज दिनांक 15.09.2024 को अंतिम संस्कार करने की सूचना हैं।

वर्ष-2024 में माओवादियों को लगातार हो क्षति से बौखलाए हुये और लगातार खुल रहे कैम्पों से नक्सली बौखलाहट में आम लोगों को निशाना बना रहे।घटना में शामिल नक्सली आरोपियों की पता साजी की जा रही हैं।घटना के संबन्ध में थाना जगरगुंडा में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 
सांसद बृजमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से चुने गए छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

सांसद बृजमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से चुने गए छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष

 रायपुर : सांसद बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को एसोसिएशन के एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक हुई जिसमें बृजमोहन अग्रवाल को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। श्री अग्रवाल ने सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में तैराकी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा। यह कोशिश रहेगी कि राज्य के खिलाड़ी देश दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। इसके लिए छत्तीसगढ़ में स्विमिंग के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। राज्य के सभी जिलों में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विमिंग पूल का निर्माण होगा। साथ ही खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा, खिलाड़ियों के साथ ही अच्छे कोच की नियुक्ति भी की जायेगी।

बैठक में राज्य भर से आए एसोसिएशन के सदस्यों ने हिस्सा लिया और गोपाल खंडेलवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, साई राम जाखड़ को सचिव, बंशी अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गौरव खंडेलवाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

व्यापारी जगत के सहयोग से भारत बनेगा तीसरी आर्थिक महाशक्ति:किरण देव

व्यापारी जगत के सहयोग से भारत बनेगा तीसरी आर्थिक महाशक्ति:किरण देव

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन का आधार बताते हुए आह्वान किया है कि इस कार्य में सहयोग करते हुए लघु एवं मध्यम उद्योग व्यवसायी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने दृढ़तापूर्वक भाजपा के साथ खड़े हों।

नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था बना है और अब भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में हम सब मिलकर भाजपा और देश को मजबूत करें।  नवीन शनिवार को यहाँ सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आहूत वघु व मध्यम उद्याग-व्यवसायियों के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान के पूरी ऊर्जा और मुस्तैदी से सफल बनाकर हमें छत्तीसगढ़ में निर्धारित लक्ष्य से पार जाकर रिकॉर्ड संख्या में सदस्य बनाना है।

भाजपा वह राजनीतिक दल है जिसमें सब आत्मचिंतन करते हैं। विश्व का यह एकमात्र सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसका अपना संविधान है और उस व्यवस्था से ही पार्टी की सारी गतिविधियाँ चलती हैं। भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत हैं। नवीन ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उन दिनों पूरे प्रदेश में घपलों-घोटालों का सिलसिला चल पड़ा था।

चहुँओर अराजकता व्याप्त थी। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने जितने आंदोलन किए, उन आंदोलनों व संघर्षों की बदौलत भाजपा के प्रति जनता के सहज विश्वास जनता का विश्वास और दृढ़तर हुआ और यही वजह है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में आपके आशीर्वाद से भाजपा की सरकार यहां पर बन पाई। हम लोगों ने 2023 में जो घोषणाएं की, उन्हें हमने पूरा करके जनविश्वास अर्जित किया है जबकि कांग्रेस की सरकार ने तो वादाखिलाफी करके 5 साल तक छत्तीसगढ़ छलने का किया। 

नवीन ने कहा कि मात्र 3 महीने के अंदर महतारी वंदन योजना लागू की गई, 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए सीधे उनके खातों में जमा हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख ग्रामीण परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति पहली ही कैबिनेट में दी गई। किसानों के लिए जो वादा किया, वह चाहे वह बकाया बोनस के भुगतान का हो, चाहे किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की बात, हमने अपना कहा सच करके दिखाया। पीएससी में घोटाला करके यहां के युवा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किए गए खिलवाड़ की जाँच करने के लिए यह पूरा मामला सीबीआई को सौंपी है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो घोषणा की है, उन घोषणाओं पर तेजी से कार्य कर रहे हैं।

नवीन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश को बदनाम करने की कोशिश करते हुए देश विरोधी ताकतों के साथ बैठते हैं। लेकिन भाजपा के राष्ट्र प्रथम है। भाजपा एक-एक गरीब की पार्टी है। प्रधानमंत्री  मोदी विजन 2047-विकसित भारत का रोड मैप आज से तैयार करके चल रहे हैं। 5 वर्षों में देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान देश को आगे ले जाने का अभियान है। कश्मीर भारत का हिस्सा है और इसे एक करने के लिए प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में लगातार कार्य किया गया और आज लाल चौक में आज तिरंगा लहरा रहा है। इसलिए भाजपा से फिर से जुड़ते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करे। भाजपा हमेशा आपके लिए कार्य करती रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने  भाजपा व्यापार, व्यावसायिक और आर्थिक प्रकोष्ठ के इस संयुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज पूरे देश का ही दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। भाजपा के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि है। सबको साथ लेकर काम करना है। आज प्रधानमंत्री  मोदी देश के ही नहीं, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है।

विश्व पटल पर देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना उनका ध्येय है। आज भारत दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।  देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद से उन घोषणाओं पर भाजपा की प्रदेश सरकार ने कार्य करना शुरू कर दिया।  देव ने अपील की अधिक-से-अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ें, ताकि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सके। इस मौके पर भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सबको भाजपा से जोड़ें। देश को विकसित बनाने के लिए भाजपा का सदस्य बनाना है। देश को विश्व गुरु बनाना है, इसके लिए प्रधानमंत्री  मोदी का हाथ मजबूत करना है।

कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, नवीन मार्कंडेय, जिलाध्यक्ष रायपुर शहर जयंती पटेल, श्रीचंद सुंदरानी लाभचंद बाफना, राजेश अग्रवाल, सहित व्यापार प्रकोष्ठ और आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन श्रीचंद सुंदरानी ने किया।

सैकड़ों क्विंटल गांजा रायपुर पुलिस ने आग के हवाले कर किया नष्ट...

सैकड़ों क्विंटल गांजा रायपुर पुलिस ने आग के हवाले कर किया नष्ट...

 रायपुर। रायपुर रेंज के अंतर्गत जिलों महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद, और धमतरी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जप्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों और केन्द्र सरकार, गृह मंत्रालय, तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के आदेशों के अनुपालन में की गई।

नष्टीकरण की यह प्रक्रिया रायपुर के सिलतरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में की गई। पुलिस मुख्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की अध्यक्षता रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने की, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वैष्णव भी इस प्रक्रिया में शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान महासमुंद जिले में 443 एनडीपीएस प्रकरणों से कुल 22,631.269 किलोग्राम गांजा, बलौदाबाजार जिले में 05 प्रकरणों से कुल 224.650 किलोग्राम गांजा, धमतरी जिले में 8 प्रकरणों से कुल 328.768 किलोग्राम गांजा तथा गरियाबंद जिले में 16 प्रकरणों से कुल 309.226 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया।

यह कार्रवाई पर्यावरण विभाग की अनुमति के पश्चात जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भट्ठी/फर्नेस में मादक पदार्थों को जलाकर संपन्न की गई।

रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च: गणेश विसर्जन व ईद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रायपुर पुलिस का फ्लैग मार्च: गणेश विसर्जन व ईद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 रायपुर। आगामी त्योहारी सीजन में गणेशोत्सव, गणेश विसर्जन/झांकी और ईद पर्व के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने सुरक्षा की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए रविवार को फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार किया गया।


फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओ.पी. शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते सहित शहर के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी और सैकड़ों पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

मार्च के मुख्य मार्ग:
फ्लैग मार्च को दो रूटों में विभाजित किया गया था:
रूट क्रमांक 01: पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर धमतरी गेट, कालीबाड़ी चौक, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक, तेलघानी नाका, आमापारा चौक, लाखेनगर चौक, भाठागांव चौक, संजय नगर, टिकरापारा थाना होते हुए वापस पुलिस लाइन तक गया।

रूट क्रमांक 02: पुलिस लाइन से रवाना होकर धमतरी गेट, मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, गुढ़ियारी, रामनगर, गुरू गोविंद सिंह नगर, नूरानी चौक, कटोरा तालाब चौक से होकर पुलिस लाइन वापस लौटा।

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखना है, जिससे सभी त्योहारों का उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।