नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG - साली की जवानी देख, मचल उठा जीजा का मन...नाबालिग साली को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...

CG - साली की जवानी देख, मचल उठा जीजा का मन...नाबालिग साली को घुमाने के बहाने जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के गोबरा नवापारा से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके जीजा ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 5 अगस्त की सुबह अपने घर से स्कूल के लिए निकली थी लेकिन शाम बजे तक वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और आखिरकार पीड़िता और आरोपी जीजा चंपारण के जंगल में मिले। इस दौरान परिजनों ने जब पीड़िता से पूछा तो उसने बताया कि जीजा ने उसे स्कूल जाते समय चंपारण घुमाने ले जाऊंगा कहकर, बाइक में बिठाकर चंपारण जंगल ले गया और वहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसे जान से मार डालेगा।

इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके परिजन गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में गोबरा नवापारा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

कांस्टेबल की लापरवाही से आरोपी फरार, एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

कांस्टेबल की लापरवाही से आरोपी फरार, एसपी ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड…

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ कॉन्स्टेबल को लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया गया है, दरअसल थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 293/2024 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी करन गोस्वामी निवासी सोठी थाना बम्हनीडीह को 5 अगस्त को न्यायालय नवागढ़ में न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया था। आरोपी का जेल वारंण्ट बनने से जिला जेल खोखरा जांजगीर दाखिल करने जा रहा था। इसी दौरान जांजगीर में आरोपी करन गोस्वामी द्वारा आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 262 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस प्रकार आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य के द्वारा मुल्जिम सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने से आरक्षक को एसपी विवेक शुक्ला द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे शिक्षक, देखें

CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे शिक्षक, देखें

 बीजापुर : जिले मे इंद्रावती व गोदावरी नदी तांडव मचा रही है और इनकी सहायक नदियां चिंतावागु का भी रौद्र रूप दिख रहा है, उसके बावजूद भोपालपटनम के अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने शिक्षकों को अपनी जान हथेली में रखकर पढ़ाने जाना पड़ता है। आजादी के वर्षों बाद भी भोपालपटनम ब्लाक के दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो जाता है, उसके बाद भी शिक्षक उफनते नदियों को पार कर शिक्षक अपने स्कूलों में जरूर जाते हैं।भोपालपटनम के गोंगला गांव के मिनूर के लोगों की जिंदगी बारिश में खासकर बाढ़ में बद से बद्तर हो जाती है और इसके बीच प्रशासन द्वारा स्कूलों के संचालन की अनुमति देता है। उफनती नदियों को पार कर शिक्षक अपने कार्य में मौजूद रहते हैं। विगत दिनों दिन -रात चौबीस घंटे की भारी बारिश के बीच भी पढ़ाई कराने शिक्षक पहुंचे हुए थे। मिनूर गांव में प्राथमिक विद्यालय मे 21 बच्चें अध्ययनरत हैं तो दो शिक्षक यहां बखुबी दायित्व निभा रहें हैं। इसी प्रकार की स्थिति माध्यमिक विद्यालय में 7 बच्चें हैं जिसमें दो शिक्षक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें हैं। कुल मिलाकर यहां शिक्षकों द्वारा ईमानदारी से काम किया ज रहा है।

 

छत्तीसगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर, अब कर सकेंगे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, यहां पढ़े पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर, अब कर सकेंगे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन, यहां पढ़े पूरी डिटेल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों के लिए की काम की खबर है। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 छात्रवृत्ति ( Scholarship) के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत एससी, एसटी और ओबीसी (SC, ST and OBC) छात्रों के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। छात्र 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, पुलिस-वनकर्मियों ने शुरू की तलाश

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, पुलिस-वनकर्मियों ने शुरू की तलाश

 धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र घर के बाहर खेल रहे बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोज- बीन करने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में घटना स्थल के पास जंगली जानवर तेंदुआ के पंजे ​के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस-वनकर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरु कर दी है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ कमार बस्ती है। कोरमुड़ का जंगल पहाड़ी बांध से लगा हुआ है। 

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 7 बजे पूरी बस्ती के लोग हरेली के त्योहार मना कर अपने अपने घर जा चुके थे। योगेश्वर मरकाम भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए। इधर उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खाकर बाहर खेलने चल दिया। थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया। सभी उसे ढूंढने में लग गए जब नहीं मिला तो पुलिस को खबर की गई। 
 
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान होना पाया गया। इससे किसी जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके का मुआयना करने पहुंचे। वनकर्मियों ने पाया कि शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है। वन विभाग और पुलिस की टीम खोज बीन में लगी हुई है।
DA Hike : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है महंगाई भत्ते का तोहफा, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

DA Hike : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रक्षाबंधन से पहले मिल सकता है महंगाई भत्ते का तोहफा, सैलरी में आएगा बंपर उछाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। रक्षाबंधन से पहले महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश सरकार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इसकों लेकर अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को खुशियों को सौगात मिल सकती है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत हैं। वहीं केंद्र के कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 50 प्रतिशत है। जिसके चलते प्रदेश के सरकारी कर्मचारी लंबे समय से डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि 15 अगस्त के मौके पर राज्य सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की थी। प्रतिनिधि मंडल ने संगठन महामंत्री पवन साय को बताया कि चुनावी समय में किए वादे से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगरनार स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोग झुलसे और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। मिली जानकारी के मुताबिक टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे भीषण आग लग गई।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट के बाद टनल फर्नेस में भयानक आग भड़क गई। इस आग की चपेट में 4 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। आधिकारियों के मुताबिक ब्रेकर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। तभी जोरदार विस्फोट हो गया। पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण ही ये हादसा हुआ है। 2 गंभीर कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है।

जशपुर दौरे का दूसरा दिन : CM साय बंदरचुंआ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज शाम रायपुर लौटेंगे

जशपुर दौरे का दूसरा दिन : CM साय बंदरचुंआ में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, आज शाम रायपुर लौटेंगे

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  शाम 4:55 बजे जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे।बता दे मुख्यमंत्री  साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10:50 बजे जशपुर जिले बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बन्दरचुंआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आयेंगे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:10 बजे बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3:30 बजे बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4:55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार...बिल भुगतान के एवज में मांग रहा था पैसा, पढ़ें पूरी खबर...!!

रिश्वत लेते एसडीओ गिरफ्तार...बिल भुगतान के एवज में मांग रहा था पैसा, पढ़ें पूरी खबर...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रभारी एसडीओ, जनपद पंचायत छुईखदान, सौरभ ताम्रकार को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिल भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की टीम ने पीड़ित सरपंच की शिकायत पर आज यह कार्रवाई की।

 
बता दें कि जगन्नाथ वर्मा, सरपंच, ग्राम पंचायत मोहगांव, गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पंचायत को नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना के तहत गौठान में लघु वनोपज बिल्डिंग, कचरा शेड बिल्डिंग, कुटकुट शेड और महिला शेड निर्माण कार्य के बिल भुगतान के लिए आरोपी सौरभ ताम्रकार, उप अभियंता, उप संभाग खैरागढ़, प्रभारी एसडीओ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उप संभाग छुईखदान के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। बिल भुगतान के एवज में आरोपी सौरभ ताम्रकार ने 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित सरपंच रिश्वत नहीं देना चाहता था और उसने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत सत्यापन के बाद, एसीबी ने आज ट्रैप आयोजित किया और पीड़ित को आरोपी सौरभ ताम्रकार के कार्यालय में भेजा, जहां उसे 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी सौरभ ताम्रकार को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
15 अगस्त को विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

15 अगस्त को विष्णुदेव सरकार कर्मचारियों को दे सकती है ये गिफ्ट, पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते का इंतजार करते सरकारी कर्मचारियों  को विष्णुदेव साय सरकार इसी महीने 15 अगस्त को 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। बता दें कि कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात थी।  दरअसल, हाल ही में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने पाटी के संगठन महामंत्री पवन साय से मिलकर बताया था कि, कर्मचारियों से किए गए वादे पूरे नहीं होने से कर्मचारियों में निराशा का माहौल है, जबकि राज्य में सत्ता परिवर्तन करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका थी। संगठन महामंत्री ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को सुनने के बाद हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और वित्त मंत्री ओपी चौधरी तक कर्मचारियों की मांग को पहुंचाया।

 
 

वित्त मंत्री ने दिया था आश्वाशन 
 
 

 
जिस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चुनाव में दिए गए मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार को कुछ समय दीजिए। उन्होंने कहा कि, भाजपा ने जो भी वायदा किया है, हम उसे पूरा करेंगे। साथ ही चुनावी घोषणापत्र में दिए गए “मोदी की गारंटी” के संदर्भ में चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि, जल्द ही देय तिथि से लंबित 4% महंगाई भत्ता देने का आदेश जारी किया जाएगा।
 नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 रायपुर :- यूजीसी के निर्देश वह उच्च शिक्षा के आदेश अनुसार दुर्गा महाविद्यालय में दिनांक 5 अगस्त 2024 को महाविद्यालय के स्नातक के प्रथम वर्ष के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं हेतु सभा भवन में दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से परिचित कराने के साथ-साथ महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न संसाधनों विभागों एनसीसी एनएसएस  रेड रिबन क्लब सहित वर्ष भर संचालित होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराना था इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक उपस्थित थे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार उप प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र अग्रवाल एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समन्वयक डॉ सुभाष चंद्राकर एवं मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन  किया गया प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने अपने स्वागत भाषण में समस्त नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से कहा कि अनुशासन महाविद्यालय का महत्वपूर्ण अंग है आप अच्छे से पढ़ाई करने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमोंएवं विभिन्न खेल को प्रतियोगिता में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराए स्मरण रहे कि आप अकेले नहीं है किसी भी स्थिति में पूरा महाविद्यालय परिवार आपके साथ खड़ा है महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने संक्षेप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को छात्रों के लिए बहु उपयोगी  रोजगार उन्मुख बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ फिल्म के युवा कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपना वक्तव्य के दौरान मातृभाषा में शिक्षा पर दिए जाने पर जोर दिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति को उपयोगी बताया उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी से अपने इतिहास पुरुषों से सीख लेते हुए इस नीति को सफल बनाए  तथा जन भावना का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ी गीत तोला सपनथो घेरी बेरी ओ को गाकर अपनी वाणी को विराम दिया आज के कार्यक्रम के दौरान समय-समय पर छात्र-छात्राओं के मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया इस कड़ी में छात्र-छात्राओं के लिए डीजे भी रखा गया थाकार्यक्रम के प्रारंभ में औपचारिक रूप से विभिन्न विभाग अध्यक्षों छात्र-छात्राओं महाविद्यालय के प्राध्यापक को कर्मचारी एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी डॉक्टर बबीता पाठक एवं डॉ अजय चंद्राकर के द्वारा प्रदान की गई इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य एवं प्रावधान की जानकारी दो राजेंद्र शुक्ला डॉक्टर के के पटेल के द्वारा छात्राओं को उपलब्ध कराई गई एनसीसी की जानकारी डा विजय चौबे एवम डा अर्चना गुमास्ता एनएसएस एवम रेड रिबन क्लब की जानकारी सुनीता चंसोरिया ने दी कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समन्वयक डॉ सुभाष चंद्राकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन प्रोफेसर सुनीता चंसोरिया ने किया कार्यक्रम का औपचारिक समापन राजकीय गीत अर्रपा पेरी की धार से हुआ

 
CG Transfer : 10 अनुभाग अधिकारियों का तबादला आदेश जारी...देखें लिस्ट...!!

CG Transfer : 10 अनुभाग अधिकारियों का तबादला आदेश जारी...देखें लिस्ट...!!

 रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 अनुभाग अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

देखें लिस्ट-
 
Crime : बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े 6 लाख लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Crime : बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े 6 लाख लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

 कोरबा: जिले में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, कोरबा में लुटेरों ने पेट्रोल पंप संचालक पर डंडे से हमला कर दिनदहाड़े 6 लाख रुपए लूटकर मौके से भाग निकले। घटना के शिकायत के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, करतला थाना अंतर्गत रामपुर अधरिकोना गांव के पास लुटेरों ने पेट्रोल पंप संचालक पर डंडे ताबड़तोड़ हमला किया। बैग में रखे 6 लाख रुपए छीनकर गांव से लगे जंगल की ओर भाग गए। घटना उस समय घटी जब पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल बाइक से रामपुर से अपने घर सक्ति जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उन पर डंडे से हमला किया और बैग में रखे 6 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। खून से लथपथ संतोष गोयल ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

CG BREAKING: ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर...इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद

CG BREAKING: ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर...इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद

 रायगढ़। शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सीएस-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफएल-1 घघ), दुकानों, देशी मंदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफएल-3) को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है। उक्त दिवसों में मदिरा, मादक पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: बंद रहेगा।

ट्रांसफर ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत सचिवों का हुआ तबादला, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखिये लिस्ट

ट्रांसफर ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत सचिवों का हुआ तबादला, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखिये लिस्ट

 मुंगेली। शासन के निर्देश पर जिले के 20 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी और पथरिया के प्रस्ताव व अनुशंसा के आधार पर आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थायी रूप से पंचायत सचिवों को एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायत में स्थानांतरित किया है। 

देखिये लिस्ट…

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में अगले 24 से 48 घंटे होगी वर्षा, वज्रपात की भी आशंका

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, इन जिलों में अगले 24 से 48 घंटे होगी वर्षा, वज्रपात की भी आशंका

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश से लोगों को राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतवानी जारी की है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में अगले 48 घंटे तक बारिश होगी। जिन जिलों के लिए 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है, उसमें कोरिया, सूरजपुर, जांजगीर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर शामिल हैं। इन जिलों में प्रदेश में जबरदस्त बारिश होगी। वहीं गरज और चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है।

वहीं अगले 48 घंटे में सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और बेमेतरा में बारिश की चेतावनी दी गयी है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। मौसम विभाग ने जलभराव और विजिबिलीटी में कमी की भी चेतावनी दी है।

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 670.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 05 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1504.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 309.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 538.0 मिमी, बलरामपुर में 834.3 मिमी, जशपुर में 507.1 मिमी, कोरिया में 550.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 568.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 598.5 मिमी, बलौदाबाजार में 741.2 मिमी, गरियाबंद में 646.4 मिमी, महासमुंद में 499.2 मिमी, धमतरी में 667.8 मिमी, बिलासपुर में 621.2 मिमी, मुंगेली में 668.4 मिमी, रायगढ़ में 548.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 342.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 597.0 मिमी, सक्ती 513.7 कोरबा में 775.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 598.3 मिमी, दुर्ग में 440.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 547.6 मिमी, राजनांदगांव में 747.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 852.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 516.9 मिमी, बालोद में 801.1 मिमी, बेमेतरा में 413.0 मिमी, बस्तर में 734.4 मिमी, कोण्डागांव में 743.7 मिमी, कांकेर में 962.4 मिमी, नारायणपुर में 854.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 884.0 मिमी और सुकमा जिले में 1000.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से की सौजन्य मुलाकात, भेंट की नंदी की मूर्ति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से की सौजन्य मुलाकात, भेंट की नंदी की मूर्ति

 राजनांदगांव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने पूजा-अर्चना की और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, राजनांदगांव के कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 
CG - बेटे की निर्मम हत्या: मां को आया था बचाने, शराबी पिता ने गले-सीने पर चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

CG - बेटे की निर्मम हत्या: मां को आया था बचाने, शराबी पिता ने गले-सीने पर चाकू से गोदकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मां को बचाने गए पुत्र की पिता ने चाकू से वार कर हत्या कर दी। चाकू बरामद कर आरोपी पिता राजेंद्र उर्फ राजू साठे उम्र 58 साल निवासी सामंतपुर गौरेला को गिरफ्तार किया गया है। गौरेला थाना क्षेत्र का मामला है। बीती रात थाने में सूचना प्राप्त हुआ कि सामंतपुर में राजेंद्र साठे के द्वारा अपने पुत्र को घरेलू विवाद पर से चाकू मार दिया है। जिसे डायल 112 के द्वारा अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर के द्वारा आकाश साठे को मृत घोषित कर दिया गया। 

थाना गौरेला की टीम के द्वारा मौके में पहुंच कर आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच पर पाया गया कि मृतक आकाश साठे और उसके पिता राजेंद्र कुमार शराबी किस्म के थे और आए दिन किसी न किसी बात को लेकर पिता पुत्र का आपस में विवाद होता था। बीती रात को भी राजेन्द्र और उसकी पत्नी का भी किसी पारिवारिक कारणों से विवाद हो रहा था। उसी दौरान आकाश भी वहां पहुच गया। जिसके बाद पिता पुत्र में वाद विवाद इतना बढ़ा की पिता राजेन्द्र ने घर मे रखे चाकू से बेटे आकाश पर हमला कर दिया। हमला गले और सीने में किया, जिससे आकाश की मौत हो गई। प्रकरण में जांच कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Crime : पति ने पत्नी को सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट...उधर नशे में बदमाश ने चाकू मारकर युवक की हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Crime : पति ने पत्नी को सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट...उधर नशे में बदमाश ने चाकू मारकर युवक की हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाली दो घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते अलग रह रही पत्नी जब खर्च के लिए अपने पति से पैसे मांगने गई, तो पति ने गुस्सा होकर सिलबट्टा से सिर पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव का है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

उधर पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी समेत उनके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा संतोषी चौक की है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाले विक्की साहू और नरेंद्र चंद्राकार नशे के आदी थे। बीती रात नशा करने के बाद दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद विक्की अपने साथियों संग चाकू लेकर आया और नरेंद्र की पीठ में चाकू घोंप दिया। 

चाकू से हमले के बाद नरेंद्र मौके पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने 112 को कॉल किया। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने विक्की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

CG - छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत...लागातार बारिश से भरभराकर गिरी घर की दीवार, पति-पत्नी की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

CG - छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत...लागातार बारिश से भरभराकर गिरी घर की दीवार, पति-पत्नी की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में बीते दो दिनों से लागातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से अब हादसों के मामले सामने आने लगे हैं। पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं उनका 8 साल का बच्चा घायल हो गया, जिसे गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गाँव की है। दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी का नाम शारदा बाई रात में अपने बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे।  लगातार हो रही बारिश से घर की कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गईं। जिसमे पति और पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मकान बहुत ही पुराना हो चुका था। जो लगातार बारिश को नहीं झेल पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुँचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत पति-पत्नी गरीबी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करा पाएं। इस इलाके के आसपास और भी कच्चे और पुराने मकान हैं। जिन पर ज्यादा बारिश से भी खतरा मंडरा रहा है। 

CG - पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व...

CG - पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व...

 पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व

बस्तर सांसद महेश कश्यप,जनप्रतिनिधियों सहित मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय हुए शामिल

जगदलपुर : हरियाली अमावस्या के मौके पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी मन्दिर के सामने सोमवार को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया। बस्तर दशहरा पर्व के इस प्रथम पूजा विधान में बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति केअध्यक्ष  महेश कश्यप, महापौर  सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर दशहरा पर्व समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता तथा जिला कलेक्टर  विजय दयाराम के. जिला  पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुए।

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के पहले पूजा विधान पाट जात्रा में रथ निर्माण के लिए बनाये जाने वाले औजार ठुरलू खोटला तथा अन्य औजारों का परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना कर रस्म पूरी की गयी। इसके साथ ही विश्व  प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया, जो इस वर्ष करीब 75 दिवस की अवधि तक पूरे आस्था,श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख पूजा विधानों को निर्धारित तिथि अनुसार सम्पन्न की जाती है। जिसके तहत आगामी 16 सितम्बर को डेरी गड़ाई रस्म,02 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान,03 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं 04 अक्टूबर को जोगी बिठाई रस्म पूरी की जाएगी।

इसके बाद 10 अक्टूबर को बेल पूजा,11 अक्टूबर को निशा जात्रा एवं महालक्ष्मी पूजा विधान,12 अक्टूबर को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई और मावली परघाव पूजा विधान होगी। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 13 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान,14 अक्टूबर को बाहर रैनी पूजा विधान, 15 अक्टूबर को काछन जात्रा और मुरिया दरबार तथा 16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी की जायेगी और 19 अक्टूबर को माई दन्तेश्वरी की विदाई के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व सम्पन्न होगी।

डागा कन्या महाविद्यालय में नव प्रवेशीत छात्राओं के दीक्षारभ कार्यक्रम का आयोजन

डागा कन्या महाविद्यालय में नव प्रवेशीत छात्राओं के दीक्षारभ कार्यक्रम का आयोजन

 रायपुर : आज दिनांक 5 अगस्त 2024 दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय के सभा भवन में राज्य शासन के निर्देशानुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशीत छात्राओं का दीक्षारभ कार्यक्रम एवं NEP एंबेसडर मनोनयन किया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती माता पूजन एवं महाविद्यालय में नव प्रवेशीत छात्राओं को तिलक लगाकर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संगीता घई द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 के बारे में छात्राओं तथा उनके पालकों को विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल्यों पर प्रकाश डाला गया।

 

मुख्य अतिथि पुरिंदर मिश्रा द्वारा छात्राओं को मोबाइल का सदुपयोग करने तथा समस्त प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। माननीय मुख्य अतिथि द्वारा NEP एम्बेसडरों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तथा उच्च शिक्षा का जीवन में महत्व समझाया। उन्होंने छात्राओं को No knowledge Without College का स्लोगन भी दिया। दीक्षारंभ कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय समिति के गोकुलदास डागा, मदन लाल तालेड़ा, रूपचंद श्रीमाल, अनिल गुप्ता, सुरेश शुक्ला, हरि बल्लभ अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

 

 

CG- कार में बैठ कर सट्टे का संचालन...महादेव ऐप से जुड़े 4 सटोरिए गिरफ्तार

CG- कार में बैठ कर सट्टे का संचालन...महादेव ऐप से जुड़े 4 सटोरिए गिरफ्तार

 रायपुर। पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शातिर आरोपी कार में घूमकर बैटिंग ऐप को संचालित कर रहे थे. कार्रवाई गंज थाना पुलिस ने की है मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के तार महादेव ऑनलाइन बैटिंग एप के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उत्पल से जुड़े हैं, जो दुबई में है. बताया जा रहा है कि आरोपी यामंत चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर दुबई से कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ लौटे है. पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी.

रायपुर एम्स को मिली एक और एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सुविधा...केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने किया उद्घाटन

रायपुर एम्स को मिली एक और एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सुविधा...केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने किया उद्घाटन

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स में दिल की बीमारी का इलाज भी किया जायेगा।  इसी कड़ी में मरीजों को अब एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब की सुविधा मिलेगी। आयुष और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव ने रविवार को रायपुर एम्स के एडवांस्ड कैथलैब का उद्घाटन किया। 

एडवांस्ड कार्डियक कैथ लैब में अब मरीजों के साथ डीएम कॉर्डियोलॉजी के चिकित्सा छात्रों को ट्रेनिंग में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल (रिटायर्ड) भी मौजूद थे। 
 
एम्स के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने कहा कि, लैब के शुरू होने से मरीजों के साथ ही डीएम कॉर्डियोलॉजी के चिकित्सा छात्रों को ट्रेनिंग में सुविधा मिलेगी। एम्स के हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) विभाग में अब तक एक कैथलैब में ही मरीजों को एंजियोग्रॉफी एंजियोप्लास्टी आदि की सुविधा मिलती थी। 
बताया जा रहा है कि, एफएफआर के साथ ही थ्रीडी टाकली रिक्रिएट सॉफ्टवेयर की सुविधा भी रहेगी। एम्स में इससे पहले के कैथलेब भी आधुनिक हैं। अभी दूसरे लैब में हृदयरोग में आ रही नई चुनौतियों का सामना करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब नये एडवांस्ड कैथलैब की सुविधा उपलब्ध होने से इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। इस कैथलैब की तैयारी पिछले दो साल से चल रही थी।
CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भोरमदेव में बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना

CG ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भोरमदेव में बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।