बिलासपुर :- 21 फरवरी 2024 को, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में बीडी गुरु व एके प्रसाद की नियुक्ति की सिफारिश की। चीफ जस्टिस की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अपनी सहमति व्यक्त की है। कालेजियम ने अपनी सहमति के संबंध में लिखा है कि उम्मीदवारों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मामलों से परिचित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की राय मांगी गई थी। एकमात्र परामर्शदाता-न्यायाधीश ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपने विचार पेश करने से खुद को अलग कर लिया है कि सूची में अनुशंसित लोगों में से एक उनसे संबंधित है। उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए उपरोक्त उम्मीदवारों की योग्यता और उपयुक्तता का आकलन करने के उद्देश्य से, हमने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। हमने भी इसका अवलोकन किया है।सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अधिवक्ता बीडी गुरु व एके प्रसाद के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है
सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां बीती मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि ग्राम मुक्ता के मगन गबेल व उसकी पत्नी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, जिन्हे पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया गया है, वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो पाएगा।
बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बच्ची खेल-खेल में शराब पी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। इस दौरान घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरा परिवार सदमें में हैं। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।
अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी।
बच्ची की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को 3 वर्षीय सरिता ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका ने आज शपथ ली. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और बड़ी संख्या में अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे
राजनांदगांव : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां बहन से प्रेम-प्रसंग की शंका पर नाबालिग भाई ने अपने दोस्त की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना साेमवार रात 12 बजे की आसपास की है। नाबालिग डोंगरगढ़ भगत सिंह चौक के रहने वाला है, जबकी उसका 22 वर्षीय दोस्त राजू निषाद राजनांदगांव के मोहारा गौरा चौक का रहने वाला था। नाबालिग ने अपने दोस्त राजू निषाद को शराब पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था।
दोस्त के बुलाने पर राजू अपने साथी भवानी ध्रुव को लेकर डोंगरगढ़ पहुंचा। घर पहुंचते ही नाबालिग ने अपने पास रखी कैंची से राजू निषाद के पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद राजू मौके पर ही गिर गया। वहीं उसके साथ गए भवानी ध्रुव को भी नाबालिग आरोपित ने मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह बचकर भाग निकला।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक में चाकूबाजी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजू खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नाबालिग ने दोस्त को जब अपने घर बुलाया तो घर में कोई नहीं था। उसके स्वजन जन्मदिन पार्टी में बाहर गए हुए थे। रात में लौटे तो घर के सामने पुलिस व लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने लड़के को खोजने कई ठिकानों पर दबिश दी। कुछ घंटे बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में लड़के ने बहन से प्रेम-प्रसंग होने के शक में वारकर हत्या करना स्वीकार किया।
युवक राजू और नाबालिग गहरे दोस्त थे। कुछ दिन से लड़के को अपने दोस्त राजू पर बहन से फोन पर बातचीत करने और प्रेम-प्रसंग होने शंका थी। नाबालिग ने पूरी योजना के साथ मृतक को अपने घर शराब पीने बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इधर, राजू की हत्या होने के बाद उसके दोस्त भवानी ध्रुव सदमे में हैं। पीएम के बाद दोपहर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।
पुलिस ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक का अपराधिक रिकार्ड तलाशने पर उसके विरूद्ध इसके पूर्व भी थाना डोंगरगढ़ में तीन प्रकरण मारपीट, गंभीर चोंट, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। विवेचना दौरान घटना स्थल से घटना मे प्रयुक्त कैंची एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर बालक के खिलाफ कार्रवाई करत हुए संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।
धमतरी : जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसका आदेश धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 36 पुलिसकर्मियों के थाने में फेरबदल किया गया है।
देखें लिस्ट


रायपुर। मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजभवन में मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने मनोनीत राज्यपाल डेका से प्रदेश के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मनोनीत राज्यपाल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानन्द भी उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10 वें राज्यपाल के रूप में आज प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नए नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका रायपुर पहुंच गए है। जहां स्टेट हैंगर माना में सीएम विष्णुदेव साय और मंत्रिमंडल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।वहीं इसके साथ ही छतीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया गया। राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। इसके बाद स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

वहीं नवनियुक्त राज्यपाल से रायपुर मेयर ऐजाज ढेबर ने मुलाक़ात की है।

बता दें कि मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका बुधवार 31 जुलाई को सबेरे राजभवन रायपुर में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ग्रहण करेंगे।


बस्तर : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के ग्राम भानपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रार्थी रामू मौर्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी रैयनू मौर्य की पत्नी रिगो बाई खाना नहीं बनाई थी. जिस बात को लेकर आरोपी एवं मृत्तिका में विवाद हुआ, जिस कारण आरोपी रैयनु मौर्य अपनी पत्नि रीगो बाई की हत्या कडरी (चाकू) मारकर कर दिया है ।रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं एस डी ओ पी भानपुरी घनश्याम कामड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसकी पत्नी रिगो बाई द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद होने से आरोपी चाकू से अपनी पत्नी को मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था। इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है। वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है। सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की। मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई। थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था।
चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था। मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है, जहां वह नहीं मिला है। पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
रायपुर। रायपुर शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि अनुपम नगर के पास कुछ लोग दोपहिया वाहनों की अवैध बिक्री करने की योजना बना रहे हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ‘उड़ान’ योजना के तहत जल्द ही अम्बिकापुर से बिलासपुर एवं रायपुर को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू होंगी। उड़ान 4.2 के अंतर्गत अम्बिकापुर-बिलासपुर- अम्बिकापुर एवं अम्बिकापुर-रायपुर अम्बिकापुर मार्ग में उड़ानों का संचालन मेसर्स ‘फ्लाय बिग’ को अवार्ड किया गया है। कंपनी इस सेक्टर में 19 सीटर विमान का संचालन करेगी। राज्य सरकार के स्वामित्व वाले अम्बिकापुर एयरपोर्ट को मार्च से ही थ्री सी वीएफआर लाइसेंस मिला है। इसके तहत वहां से दिन में ही 72 सीटर विमान का संचालन किया जा सकता है। कंपनी ने अभी उड़ान का शेड्यूल जारी नहीं किया है। शेड्यूल के एप्रूवल के बाद ही उड़ानों का संचालन शुरू होगा।
बता दें कि प्रदेश में रायपुर के बाद जगदलपुर एवं बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। आरसीएस योजना के तहत उड़ानें शुरू होने के बाद अम्बिकापुर प्रदेश का चौथा एयरपोर्ट होगा जहां से हवाई सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
रायपुर। देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश शुरू है। मौसम की ऐजेंसी स्काई मेट वेदर ने अगले 24 घंटो के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आंधी तूफान और गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ भर में मानसून सक्रिय है। उत्तरी छत्तीसगढ़ व आसपास क्षेत्र में स्थित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक विस्तारित है। लिहाजा मंगलवार को भी जिले में कुछ स्थानों में गरज-चमक केे साथ बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही मुंगेली, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, बस्तर, कोंडागावं में बारिश को यलो अलर्ट जारी किया गया है।
रायपुर। स्कूलों में युक्तियुक्त की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सदन में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जिलों से छात्रों की संख्या और शिक्षकों के कार्यरत और स्वीकृत पदों की जानकारी मांगी गयी है। सरकार की तरफ से कलेक्टर को मिले निर्देश के बाद अब शिक्षा विभाग की तरफ से सभी बीईओ को पत्र जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक विद्यालय में दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत, कार्यरत और रिक्त शिक्षकों की और अतिशेष शिक्षकों की तथा अतिशेष में आने वाले शिक्षकों के नाम और विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण के लिए 10 से कम विद्यार्थीवाले स्कूलों की सूची निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर हार्ड व साफ्ट कॉपी में मांगी गयी है। सूरजपुर सहित कई जिलों से इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विभाग जल्द ही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर लेगी।
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में बड़ी फेरबदल करते हुए 22 अधिकारी और कर्मचारियों को नई पदस्थापना की गई है। जिसका आदेश मंत्रालय से जारी कर दिया गया है।


रायपुर : निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।

राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आर्शीवचन दिया।उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहे। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर हरिचंदन का अभिवादन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं उपसचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
महासमुंद। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार टीबी की बीमारी से मुक्ति की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। अब इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। महासमुंद जिले की 292 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने जहां पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का प्रमाण पत्र दिया है, वहीं स्वास्थ्य अमला सहित ग्रामीण भी इस उपलब्धि से खुश हैं।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले को 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य था। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। जिले में जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच जिले के 551 पंचायतों मे से 292 पंचायतों का चयन कर संभावित ग्राम पंचायतों में प्रति हजार जनसंख्या पर 30 लोगों की जांच की गई। टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले की स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है।
नियमित जांच, समय पर उपचार और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार किया गया, जिसका परिणाम रहा कि जिले के 292 ग्राम पंचायते अब टीबी मुक्त हो गई है। इस सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का डॉ. पी कुदेशिया का कहना है कि यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी और इस वर्ष के अंत तक जिले की सौ फीसदी पंचायते टीबी मुक्त हो जाएगी।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडे को लोकसभा में पार्टी के सचेतक (व्हीप) का कार्यभार सौंपा गया है. भाजपा संसदीय दल के कार्यालय सचिव डॉ. शिव शक्ति नाथ बख्शी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सांसदों के नामों की एक लिस्ट प्रेषित की है, जिसमें मुख्य सचेतक (चीफ व्हीप) और सांसद संतोष पांडेय समेत 16 सांसदों का नाम शामिल जिन्हें सचेतक (व्हीप) बनाया गया है.
देखें लिस्ट –

रायपुर। छत्तीसगढ़ी अग्र युवा मंच, रायपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इस अवसर पर दाऊ अंशुल अग्रवाल को अध्यक्ष, दाऊ सौरभ अग्रवाल को सचिव, और दाऊ निलेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अन्य प्रमुख पदों पर निम्नलिखित सदस्यों का चयन किया गया।
रायपुर। बिजली दरों में हुई 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में उद्योगपतियों ने मोर्चा खोला दिया है। उद्योपतियों का कहना है कि महंगी बिजली के कारण उद्योगों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है और इसके चलते 30 जुलाई ´यानि आज से सभी फैक्ट्रियां बिजली दर में बढ़ोतरी के विरोध में बंद हो जाएंगी। बंद होने वाली फैक्ट्रियों में मिनी स्टील प्लांट व फेरो एलाय फैक्ट्रियां रहेगी, इनकी संख्या करीब 200 है।
छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इसके चलते उद्योगों की उत्पादन लागत काफी ज्यादा बढ़ गई है और हर उद्योग को 25 लाख से लेकर 2.5 करोड़ तक का ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।नचरानी ने कहा कि फैक्ट्रियां बंद होती है तो इसका प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, साथ ही बेरोजगारी पर भी पड़ेगा। सीएसपीडीसीएल का 60 प्रतिशत लोड हमारे उद्योगों द्वारा ही आता है। उन्होंने बताया कि बिजली की महंगी दर से निजात दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) को पत्र भी लिखा गया है और उसे बिजली की महंगी दर के कारण होने वाली परेशानी से अवगत भी कराया गया है।
15 दिनों से आ रही परेशानी
उद्योगपतियों का कहना है कि बीते 15 दिनों से उद्योगों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में अधिकारियों के साथ ही मंत्रियों से भी मुलाकात की जा चुकी है। इसके बाद भी केवल आश्वासन ही मिला है,इस संकट से बाहर निकलने में हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक राज्य
मालूम हो कि प्रदेश में करीब 850 से ज्यादा इस्पात उद्योग है। ओडिशा के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक राज्य है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के चलते हम बाहरी राज्यों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे है। फैक्ट्रियों के बंद होने से सरकार को राजस्व का भी नुकसान होगा। इन दिनों वैसे ही स्टील उद्योग बाजार की मंदी से जूझ रहे है और ऊपर से महंगी बिजली की दरों ने तो हालत ही खराब कर दी है।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका का स्वागत करेंगे. इस दौरान मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रहेंगे.सीएम राज्यपाल को विदाई देने सुबह 11.25 को नवीन स्टेट हैंगर, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहीं नए राज्यपाल के स्वागत के लिए शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से नवीन स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे. शाम 5.25 को राज्यपाल रामेन डेका का स्वागत किया जाएगा.बता दें कि नए राज्यपाल रामेन डेका आज शाम करीब साढ़े 5 बजे रायपुर पहुंचेंगे. स्टेट हैंगर में उनका स्वागत किया जाएगा. रामेन डेका 31 जुलाई को राज्यपाल पद की शपथ लेंगे
अरुण साव ने विधानसभा में स्वीकारा केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास के लिये 1 रू. भी नहीं दिया
साय सरकार बताये 18 लाख में से कितने आवास केंद्र स्वीकृत किया ?
कांग्रेस सरकार के समय भी मोदी सरकार ने राज्य के 7 लाख आवास रद्द किया था
शिवराज मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डालने गलत बयानी कर रहे
जगदलपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास भाजपा की गरीब विरोधी चरित्र के कारण नहीं मिल पा रहा है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह गलत बयानी कर रहे कांग्रेस सरकार के समय भी मोदी सरकार ने विद्वेष पूर्वक राज्य के प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति नहीं दिया था। जब राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार थी तब मोदी सरकार ने राज्य के 7 लाख आवासों को रद्द कर दिया था। यह तर्क दिया था कि राज्यांश देरी से जमा हुआ है। जबकि राज्य सरकार ने 800 करोड़ राज्यांश जमा किया था जबकि उस समय राज्य को केंद्र से 50 हजार करोड़ विभिन्न मदों में लेना था। छत्तीसगढ़ ही नहीं तब आधा दर्जन राज्यों के मकान रद्द किया था तब भूपेश सरकार ने अपने तरफ से नये सिरे से मकानों की स्वीकृति किया था। 7 माह में साय सरकार ने एक भी नया प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं किया है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने विधानसभा में अपने जवाब में बताया कि 6 माह में केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास के लिये एक भी रूपया नहीं दिया है। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार के दावों में सच्चाई है तो स्वीकृत आवासहीनों के नाम सार्वजनिक किया जाये। मोदी सरकार बताये 18 आवासों में से कितने आवास केंद्र स्वीकृत किया? मोदी सरकार ने राज्य के 18 लाख आवासों में से 1 मकान की भी स्वीकृति नहीं दिया। साय सरकार 18 लाख आवास स्वीकृति का झूठा प्रयास कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का दावा करने वाली भाजपा की साय सरकार ने अभी तक एक भी हितग्राही के लिये नया मकान नहीं बनाया है। भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री आवास केवल सरकारी विज्ञापनों और होर्डिंग में ही दिखते रहे है, हकीकत में भाजपा सरकार के आने के बाद कोई नया आवास स्वीकृत नहीं हुआ है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की भूपेश सरकार ने आवासहीनों के खाते में पहली किश्त डाली थी। उसके बाद भाजपा सरकार ने एक भी रू. नहीं भेजा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए दावे भी जुमले साबित हुए हैं। पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए कल 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 18 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 237000 ग्रामीण पीएम आवास तथा 19000 शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 23 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाएं। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनो के लिये मकान बनाने के लिये पहली किश्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार ने एक भी नया मकान स्वीकृत ही नहीं किया है।
जशपुर। पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। ससुराल आये दामद की हत्या करने वाले साले सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बहन से रोज- रोज मारपीट से तंग आकर घर आये जीजा की साले और उसके साथियों ने मिलकर हत्या कर दी थी। घटना बागबहार क्षेत्र के ग्राम सरईटोला बरपारा की है। मामले में खुलासा होने की बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये हैं पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, मृतक संजय खलखो निवासी जजगा थाना सीतापुर 19 जून को अपने ससुराल सरईटोला गया था। जहाॅं रात 9-10 बजे लगभग संजय खलखो का साला राजू एक्का, डेढ़साला कुंजबिहारी व गांव का विजय किस्पोट्टा द्वारा संजय खलखो को तुम हमारी बहन को ठीक से नहीं रखते हो, उसकी शादी दूसरी जगह करायेंगें। ये कहते हुए लड़ाई-झगड़ा कर तीनों ने मारपीट की।
घटना में संजय के दाहिने आँख, पीठ, सीना, पेट में चोंट आने से पीड़ित को 21 जून को ईलाज हेतु सीतापुर लाया गया। जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में मर्ग पंजीबद्ध कर शव का पीएम कराया गया। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
प्रकरण की जांच दौरान मुखबीर सूचना पर दबिश देकर सभी आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपी राजू एक्का 27 साल, 2- कुंजबिहारी एक्का 32 साल, विजय किस्पोट्टा 23 साल सभी निवासी सरईटोला बरपारा थाना बागबहार के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
रायपुर/दुर्ग:- छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों पर किए गए शोध कार्य के लिए डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है।
रायपुर। शहर के धरसींवा थाना पुलिस ने मांढर में खेत में मिली युवक की लाश की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दोपहिया वाहन और मोबाइल जब्त किया है। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।































