नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गई नाबालिग लड़की हुई लापता, परिजनों ने थाने में कराई शिकायत दर्ज

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गई नाबालिग लड़की हुई लापता, परिजनों ने थाने में कराई शिकायत दर्ज

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ है। जहां पर हजारों की संख्या में लोग यहां पर मौजूद थे। वहीं इस दौरान यहां कथा सुनने आई एक नाबालिग युवती लापता हो गई है। बता दें कि ये 17 वर्षीय युवती बोरसी की निवासी हैं। 

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 जुलाई को दोपहर एक बजे बोरसी क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थी। कथा के दौरान उसने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है। कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी और परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की। पुलिस को भी सूचना दी गई। जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जिस तरह से वह अपनी मां से झूठ बोलकर गई है, इससे ऐसा अंदेशा है कि उसका किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ कहीं चली गई है। पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए टीम को भेज दिया है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। 

छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार

छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार

 बलरामपुर। मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। बलरामपुर में अचानक बदले मौसम और वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटे की जान चली गयी। हादसे के वक्त मां और बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात हो गया। दोनों की गंभीर रूप से झुलसने से जान चली गयी।

चश्मदीदों के मुताबिक बारिश के साथ वज्रपात देख, दोनों मां बेटे एक छतरी के नीचे छुप गये। लेकिन उसी छतरी पर ठनका गिर गया। घटना में दो लोगों की जान चली गयी, वहीं तीन मजदूर घायल  हैं। तीनों घायल का इलाज सिविल अस्पताल मे चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया।

CG : शिक्षकों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन

CG : शिक्षकों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा आवेदन

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने एक आदेश जारी कर यह जानकारी दी है।

 लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने कहा है कि 1 अगस्त 2024 से प्रदेश के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और 12 अगस्त 2024 से समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यालयों में अवकाश प्राप्ति एवं स्वीकृति की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। उक्त तिथि के पश्चात ऑफलाइन माध्यम से किया गया आवेदन स्वमेव निरस्त माना जायेगा।
 
इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना है। इससे छुट्टियों का रिकॉर्ड पोर्टल पर दर्ज रहेगा, जिसे कभी भी देखा जा सकता है। इस कदम से शिक्षकों की अनुपस्थिति को नियंत्रित करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सुचारू बनाने की उम्मीद की जा रही है।
यात्री कृपया ध्यान दे: यात्रियों को बड़ा झटका…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 72 ट्रेनें रद्द

यात्री कृपया ध्यान दे: यात्रियों को बड़ा झटका…छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 72 ट्रेनें रद्द

 रायपुर :- अगस्त के दूसरे सप्ताह में कई रेल गाडिय़ां बेपटरी रहेंगी। रेलवे ने नागपुर रूट की एक्सप्रेस और पैसेंजर गाडिय़ों को 4 से 19 अगस्त तक रद्द कर दिया है। इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेलखंड के बीच में तीसरी लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोडने का कार्य के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है।

रद्द होने वाली ट्रेनें

– 7 से 19 अगस्त: डोंगरगढ़ से छूटने वाली डोंगरगढ-गोंदिया मेमू स्पेशल।

– 7 से 19 अगस्त: गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: गोंदिया से छूटने वाली गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू स्पेशल

– 7 से 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू स्पेशल

– 7 से 20 अगस्त: रामटेक से छूटने वाली रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

– 7 से 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू स्पेशल

7 से 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू स्पेशल

– 7 से 20 अगस्त: रामटेक से छूटने वाली रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

– 7 से 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रामटेक मेमू स्पेशल

– 7 से 20 अगस्त: रामटेक से छूटने वाली रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-तिरोडी मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: तिरोडी से छूटने वाली तिरोडी-तुमसर मेमूस्पेशल रद्द

– 8 से 20 अगस्त: तिरोडी से छूटने वाली तिरोडी-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

8 से 20 अगस्त: तुमसर से छूटने वाली तुमसर-तिरोडी मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी.बालाघाट मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: बालाघाट से छूटने वाली बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

– 6 से 18 अगस्त: रायपुर से छूटने वाली रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर मेमू स्पेशल

– 7 से 19 अगस्त: कोरबा से छूटने वाली 18239 कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस

– 8 से 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी.बिलासपुर एक्सप्रेस

– 7 से 19 अगस्त: बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस

– 7 से 19 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस

6 से 18 अगस्त: टाटा से छूटने वाली टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस

– 8 से 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटा एक्सप्रेस

– 14 से 19 अगस्त: नागपुर से छूटने वाली नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस

– 15 से 20 अगस्त: शहडोल से छूटने वाली शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस

-10 व 11 अगस्त: हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस

– 13 व 14 अगस्त: अहमदाबाद से छूटने वाली अहमदाबाद हावड़ा-एक्सप्रेस

– 5, 7, 11 व 12 अगस्त: हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस

7, 9, 13 व 14 अगस्त: मुंबई से छूटने वाली मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस

– 4, 5, 6, 7, 8, 9 व 15 अगस्त: कोरबा से छूटने वाली कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

– 6, 7, 8, 9, 10, 11 व 17 अगस्त: अमृतसर से छूटने वाली अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

– 11 से 17 अगस्त: शालीमार से छूटने वाली शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस

– 13 से 19 अगस्त: एलटीटी से छूटने वाली एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस

– 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16,18 व 19 अगस्त: बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

– 7, 8, 9, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 18 व 19 अगस्त: नागपुर से छूटने वाली नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

– 12, 13,14, 15 व 17 अगस्त: निज़ामुद्दीन से छूटने वाली निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस

– 14, 15, 16, 17 व 19 अगस्त: रायगढ़ से छूटने वाली रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस

– 13, 15, 16 व 18 अगस्त: रीवा से छूटने वाली रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस

– 14, 16, 17 व 19 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस

– 7, 10, 12, 14,17 व 19 अगस्त: रीवा से छूटने वाली रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस

– 8, 11, 13, 15, 18 व 20 अगस्त: नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से छूटने वाली नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा

– 7 व 14 अगस्त: सिकंदराबाद से छूटने वाली सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस

– 8 व 15 अगस्त: रायपुर से छूटने वाली रायपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस

10 व 17 अगस्त: एलटीटी से छूटने वाली एलटीटी-भुवनेश्वर

– 16 अगस्त: हटिया से छूटने वाली हटिया-एलटीटी

– 18 अगस्त: एलटीटी से छूटने वाली एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस

– 13 अगस्त: नई दिल्ली से छूटने वाली नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस

– 15 अगस्त: बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

– 15 अगस्त: हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा- पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस

– 17 अगस्त: पुणे से छूटने वाली पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस

– 9 व 16 अगस्त: पूरी से छूटने वाली पूरी-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस

– 11 व 18 अगस्त: साईनगर शिरडी से छूटने वाली साईनगर शिरडी-पूरी एक्सप्रेस

– 16 अगस्त: गांधीधाम से छूटने वाली गांधीधाम-पूरी एक्सप्रेस

– 19 अगस्त: पुरी से छूटने वाली पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

– 10 व 17 अगस्त: ओखा से छूटने वाली ओखा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

– 12 व 19 अगस्त: बिलासपुर से छूटने वाली बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस

– 17 अगस्त: सांतरागाछी से छूटने वाली सांतरागाछी-पुणे हमसफर

– 19 अगस्त: पुणे से छूटने वाली पुणे-सांतरागाछी हमसफर

– 8 व 15 अगस्त: हावड़ा से छूटने वाली हावड़ा -साईनगर शिरडी एक्सप्रेस

10 व 17 अगस्त: साईनगर शिरडी से छूटने वाली साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस

– 12 अगस्त: साहिब नांदेड़ से छूटने वाली साहिब नांदेड-सांतरागाछी एक्सप्रेस

– 14 अगस्त: सांतरागाछी से छूटने वाली सांतरागाछी-साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस र

– 18 अगस्त: ओखा से छूटने वाली ओखा-शालीमार एक्सप्रेस

– 20 अगस्त: शालीमार से छूटने वाली शालीमार-ओखा एक्सप्रेस

– 14 अगस्त: गांधीधाम से छूटने वाली गांधीधाम-पूरी एक्सप्रेस

– 17 अगस्त: पुरी से छूटने वाली पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस

11 अगस्त: पुरी से छूटने वाली पूरी-सूरत एक्सप्रेस

– 13 अगस्त: सूरत से छूटने वाली सूरत-पूरी एक्सप्रेस

– 1, 5 व 8 अगस्त: पुरी से छूटने वाली पूरी-अजमेर एक्सप्रेस

– 6, 8 व 13 अगस्त: अजमेर से छूटने वाली अजमेर-पूरी एक्सप्रेस

BEO transfer: शिक्षा विभाग ने दो BEO को मूल पद पर लौटाया, बीईओ का तबादला आदेश देखिये

BEO transfer: शिक्षा विभाग ने दो BEO को मूल पद पर लौटाया, बीईओ का तबादला आदेश देखिये

 रायपुर। राज्य सरकार शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला लिया है। दो BEO समेत चार अफसरों का तबादला हुआ है। कांसाबेल के बीईओ संजीव कुमार सिंह को मूल पद पर वापस लौटा दिया गया है। उन्हें शा. उ. मा. मैनपाट भेजा गया है। उनका मूल पद व्याख्याता का था। वहीं दुलदुला के बीईओ मार्टिन खलखो को मूल पद पर वापस कर दिया गया है। शा. उ. मा. विद्यालय बतौली उन्हें भेजा गया है। उनका मूल पद प्राचार्य का था।

वहीं सहायक विकासखंड अधिकारी हेमंत नायक को दुलदुला का बीईओ बनाया गया है। वहीं सहायक विकासखंड अधिकारी गोपाल राम को कांसाबेल का प्रभारी बीईओ बनाया गया है।
जीएसटी में सुधार के लिए GoM का पुनर्गठन, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली ये जिम्मेदारी…

जीएसटी में सुधार के लिए GoM का पुनर्गठन, छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी को मिली ये जिम्मेदारी…

  रायपुर :- जीएसटी में सुधार के लिए GoM का पुनर्गठन किया गया है, और इस गठन में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया हैदरअसल जीएसटी में सुधार के लिए हाल ही में जीएसटी काउंसिल के लिए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) का पुनर्गठन किया गया है। इस नए गठन में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस ग्रुप में दो राज्यों के उप मुख्यमंत्री समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं।

नई दिल्ली जीएसटी काउंसिल की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जीएसटी में सुधार के लिए यह पुनर्गठन किया गया है। ग्रुप का संयोजक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार को बनाया गया है। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ पांच अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
ओपी चौधरी को सदस्य बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के वित्तीय दृष्टिकोण और अनुभव को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। वे लगातार राज्य के वित्तीय प्रबंधन और जीएसटी के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुधार कर रहे हैं, जो इस समिति की कार्यप्रणाली को और सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी।
इस समिति का मुख्य उद्देश्य जीएसटी कानून, प्रक्रियाओं और नीतियों को प्रभावी बनाने के लिए सिफारिशें प्रदान करना है। यह सुनिश्चित करना है कि जीएसटी व्यवस्था सभी राज्यों की आर्थिक स्थितियों और जरूरतों के अनुरूप हो, जिससे समग्र आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज उद्योग संघ की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज उद्योग संघ की बैठक

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज उनकी बैठक होने वाली है। वहीं राज्य सरकार ने दावा किया है कि स्टील प्लांट को जितना छूट दिया गया उसकी तुलना मे उन्होंने लोहे के दाम और बढ़ा दिए इससे आम लोगों को कोई राहत नहीं दी गई।

पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो स्टील उत्पादकों ने उत्पादन तो बढ़ाया लेकिन दाम कम होने की बजाय बढ़ते चले गये। 2018-19 में पूरे देश में 100 मिलियन टन स्टील का उत्पादन हुआ था। इस दौरान स्टील की कीमत 33,833 रु. प्रति टन थी जो 2022-23 में बढ़कर 53,036 रू. प्रति टन हो गई। 2021-22 में छत्तीसगढ में आश्चर्यजनक ढंग से जो आदेश में लोड फैक्टर छूट को 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया था। इसके कारण स्टील उत्पादकों को प्रति वर्ष लगभग 750 करोड़ रू. का अतिरिक्त लाभ मिला था।

 
BREAKING : बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने स्कूल में मारा छापा, नकल करते पकड़े गए छात्र-छात्राएं

BREAKING : बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीम ने स्कूल में मारा छापा, नकल करते पकड़े गए छात्र-छात्राएं

 रायपुर: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की उड़नदस्ता टीम ने स्कूल में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान प्रायोगिक परीक्षा में नकल करते हुए तीन छात्र-छात्राओं को पकड़ा है। कार्रवाई के लिए बोर्ड को प्रकरण भेजा गया है।

 
जिला प्रशासन की उड़नदस्ता टीम के प्रमुख उपसंचालक रोजगार ए. ओ. लाॅरी ने आरंग के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान उड़नदस्ता टीम आज वहां पहुंची। इस दौरान 10 वीं कक्षा के तीन छात्र-छात्राएं पुस्तक लेकर प्रायोगिक परीक्षा दे रहे थे, तभी उड़नदस्ता की टीम ने नकल करते हुए रंगेहाथों पकड़ा और बोर्ड को प्रकरण बनाकर भेजा है।
 
उल्लेखनीय है कि बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा को प्रभावी बनाने के लिए उड़नदस्ता की टीम अलर्ट है। नियम के अनुसार विषय विशेषज्ञ को इंनवीजलेटर नहीं बनाना चाहिए। परीक्षा के दौरान मुख्यगेट का खोलकर रखे जाने का नियम है, ताकि उड़नदस्ता की टीम को पहुंचने में आसानी हो। जिस विषय की परीक्षा हो, उस विषय को परीक्षा हाॅल से 100 मीटर दूर रखा जाना चाहिए।
BREAKING : मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, सरकार फिर शुरू करेंगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल वितरण योजना

BREAKING : मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, सरकार फिर शुरू करेंगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल वितरण योजना

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। आज जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान  साय ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर जगदलपुर शहर में लम्बे समय से अधूरे पड़े उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा कराने के लिए 1 करोड़ की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि खाते में जमा होने के मेसेज के आने की पुष्टि भी की।

 
कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एंव बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू सहित पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप, संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी  सुन्दरराज पी., सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर जिले में चल रहे विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
 
गरीबों के लिए समर्पित सरकार- मुख्यमंत्री साय
 
दन्तेश्वरी माता के जयकारे से शुरू कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि केन्द्र सरकार की भांति छत्तीसगढ़ की सरकार भी गरीबो के कल्याण, विकास और खुशहाली के लिए समर्पित है। मोदी की गांरटी के तहत गांव गरीब, किसान, महिला, युवा आदिवासी पिछड़े सभी वर्ग के विकास के लिए योजना चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने कार्यभार संभालते ही कैबिनट की पहली बैठक में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति दी थी। तेन्दूपत्ता तोड़ने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए इस बार साढ़े पांच हजार रूपए मानक बोरा की दर से पत्ता खरीदी की गई और पूरे सीजन पत्ता खरीदा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेन्दूपत्ते को बेचने के बाद होने वाले फायदे को भी बोनस के रूप में संग्राहकों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की गारंटी पूरी की है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। मोदी की इस गारंटी के पूरे होने से छत्तीसगढ़ के किसानों को अच्छा फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के किसानों को 3716 करोड़ रूपए दो साल के बकाया धान का बोनस के रूप में भी भुगतान कर दिया गया है।
 
विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में मोदी सरकार का मिल रहा पूरा सहयोग-
 
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में केन्द्र की मोदी सरकार का भरपूर सहयोग छत्तीसगढ़ को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले की राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्यांश जमा नहीं करके 18 लाख गरीब बेघर लोगों को उनके पक्के घर बनाने के सपने को तोड़ दिया था। राज्य में नयी सरकार बनते ही सबसे पहले राज्यांश की व्यवस्था कर पैसा केन्द्र सरकार को दिया गया। अब आने वाले कुछ ही दिनों में आवास योजना के तहत बनने वाले घरों के लिए वर्ष 2023-24 की राशि भी छत्तीसगढ़ को मिल जाएगी। जिससे छत्तीसगढ़ के लगभग 18 लाख लोगों को उनका पक्का घर मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनके पिछले दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में रेल सड़क परियोजनाओं के विस्तार पर भी केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा हुई है। उन्होंने लम्बे समय से लंबित जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना पर सकारात्मक चर्चा होने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाले एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग के जीर्णाेद्धार के लिए भी जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। इसके साथ ही कवर्धा से सुकमा तक  नये राष्ट्रीय राजमार्ग  की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पीएम श्री योजना, पीएम जनमन योजना से लेकर राज्य में चलने वाली किसी भी जनकल्याणकारी योजना के लिए पैसे की कमी नहीं होने का आश्वासन भी केन्द्र सरकार के मंत्रियो से मिला है।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है।  इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 95 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं जाएंगे। श्री कश्यप ने इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जो पौधा उपस्थित महिलाओं को दिया है, उसका रोपण और देखभाल उनकी जिम्मेदारी है। बस्तर के जंगलों में प्रभु श्रीराम के चरण पड़े हैं, यही कारण है कि बस्तर के जंगलों में एक भी कांटे नहीं हैं, हमारे जंगल हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं इसलिए जंगलों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी की सरकार बनी है, तबसे हर वर्ग के हित में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। हमारी सरकार घोषणापत्र के अनुरूप हर वादे को पूरा कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इस दिशा में काम हो रहा है।
जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार चुनाव के पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसमें प्रदेश वासियों की सहभागिता जरूरी है। श्री किरण देव ने कहा कि घर-परिवार, समाज को चलाने वाली माताओं-बहनों की परेशानियों की ंिचंता कर उनकी जरूरतें पूरी करने महतारी वंदन योजना शुरू करना वास्तव में नारी शक्ति का सम्मान है और सरकार इस योजना से मातृशक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरा करने का प्रयास कर रही है।
 
 3061 समूह हितग्राहियों को 100 करोड़ का ऋण
 
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम के तहत बिहान योजनान्तर्गत संकुल संगठन एवं महिला स्व-सहायता समूहों के 3061 समूह हितग्राही को 100 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। नगर पालिक निगम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजाना के अन्तर्गत हितग्राहियों को ऋण दिया गया जिसमें प्रथम किस्त में 10 हजार, द्वितीय किस्त 20 हजार, तृतीय किस्त में 50 हजार की राशि देय होगी जिसके तहत तीन लोगों को 80 हजार का चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत दर्जी प्रशिक्षण प्राप्त 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टोरेट कार्यालय द्वारा दिवंगत 13 शासकीय कर्मचारियों के वारिसन को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। पांच मृत वनाधिकार पट्टेधारकों के वरिसानों को नामांतरित किसान पुस्तिका प्रदान की गई।
 
Breaking : कई जिलों के कलेक्टर बदले...कई IAS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

Breaking : कई जिलों के कलेक्टर बदले...कई IAS अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर :- राज्य शासन ने 20 आईएएस अफसरों का तबादला किया है. जारी आदेश के मुताबिक IAS महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं विनय कुमार लंगेह महासमुंद के नए कलेक्टर बनाए गए हैं, बीजापुर और कोरिया जिले के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है. वही मंत्रालय में पदस्थ सचिवों के भी प्रभार में फेरबदल किया गया है. इस आशय आदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

मुख्यमंत्री ने बस्तर जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोईघर का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने बस्तर जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोईघर का किया लोकार्पण

 रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध करवाने के लिए स्थापित अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया। अन्नपूर्णा रसोईघर डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित मॉड्यूलर किचन एवं सामग्री युक्त रसोईघर है। इस रसोईघर का संचालन मां दन्तेश्वरी महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा।

 नवजात बिटिया का सौभाग्य ऐसा, पहले ही दिन गोद में दुलार मिला मुख्यमंत्री का

नवजात बिटिया का सौभाग्य ऐसा, पहले ही दिन गोद में दुलार मिला मुख्यमंत्री का

रायपुर :-  महारानी अस्पताल में मोनिका प्रत्युष त्रिपाठी को आज ही हुई पुत्री रत्न की प्राप्ति जिस समय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय महारानी अस्पताल पहुंचे। उसी समय कोंडगांव की मोनिका त्रिपाठी को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई थी। मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी मिली तो मुख्यमंत्री बिटिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत शुभ घड़ी है। बिटिया के दर्शन हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बिटिया को अपने हाथों में लिया और दुलारा। आशीर्वाद देते हुए पांच सौ रुपए की राशि भेंट की। उन्होंने बिटिया के पिता प्रत्युष त्रिपाठी को भी बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके घर लक्ष्मी आई है आपको बहुत बधाई। प्रत्युष त्रिपाठी ने कहा कि बिटिया को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिल गया, ये उनकी बिटिया के लिए सबसे बड़ी निधि है।

"एक पेड़ मॉ के नाम पर लगाने के आव्हान पर आज " विकास शिक्षा महाविद्यालय डूमरतराई के छात्रों व अध्यापकों ने वृक्षारोपण किया

"एक पेड़ मॉ के नाम पर लगाने के आव्हान पर आज " विकास शिक्षा महाविद्यालय डूमरतराई के छात्रों व अध्यापकों ने वृक्षारोपण किया

 रायपुर :- प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में "एक पेड़ मॉ के नाम पर लगाने के आव्हान पर आज " विकास शिक्षा महाविद्यालय डूमरतराई के छात्रों व अध्यापकों ने वृक्षारोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण के महत्व व आवश्यकता को देखते हुए विकास शिक्षा महाविद्यालय के छात्रों व अध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर में  अजय तिवारी जी अध्यक्ष महन्त लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं डॉ. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष विकास शिक्षण संस्थान के आतिथ्य में महाविद्यालय परिसर में आम व जामुन के पौधे अपनी-अपनी माता जी के नाम लगाए ।इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापकगण संगीता दुबे, अनुकृति शुक्ला, हिमलता साहू, वर्षा अग्रवाल, डेनिता साहू, वंदना यदु, खुशबू बाला, डोलेश्वरी होता, उमेश साहू बृजेश कुमार एवं छात्राध्यापकगण आरजू तिर्की, जागृति साहू, निशा, प्रीति डहरिया, पूनम, सीतेश्वरी, वीणा, चेतना विजयलक्ष्मी, लिलेश्वरी, हिमांशु, गुलशन, निरज हमेश्वर, राहुल, तिलक सूरज संदीप मोनिका प्रियंका, रूपाली, पद्मनावा, तन्मयआशुतोष जिज्ञासा महेश्वर, निलेश, पायल एवं अन्य वृक्षा रोपण में उपस्थित थें।
BREAKING : सीएम साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, खातों में हस्तांतरित की महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त

BREAKING : सीएम साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, खातों में हस्तांतरित की महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त

 जगदलपुर -  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार (Cm Vishnu Deo Sai) प्रदेश की बहनों को रक्षाबंधन के पहले तोहफा दे दिया है। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को जगदलपुर से रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि हितग्राहियों के खातों में हस्तांतरित की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन एप एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ भी किया है। 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोज़गार के लिए 100 करोड़ रूपए का ऋण का वितरण भी हुआ।

  

Transfer Breaking : 20 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

Transfer Breaking : 20 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने 20 आईएएस अफसरों का तबादला किया है. जारी आदेश के मुताबिक IAS महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं बीजापुर, महासमुंद और कोरिया जिले के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है. वही मंत्रालय में पदस्थ सचिवों के भी प्रभार में फेरबदल किया गया है. इस आशयआदेश छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

देखिए पूरी लिस्ट – 

 
 

 

Breaking : प्रदेश के श्रमिकों के लिए बड़ी खबर: अब नहीं करना होगा इंतजार, सिंगल क्लिक पर जारी होगी राशि

Breaking : प्रदेश के श्रमिकों के लिए बड़ी खबर: अब नहीं करना होगा इंतजार, सिंगल क्लिक पर जारी होगी राशि

 रायपुर : अब श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यालय से अब एक क्लिक पर राशि जारी होगी। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित बोर्ड कार्यालय में हुई संचालक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि मुख्यालय से हितग्राहियों को राशि समय से जारी कर दी जाती है, लेकिन जिलों में आबंटित करने में देरी होती है।

इससे हितग्राहियों को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसपर श्रम मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द एक ऐसी प्रणाली बनाए जिससे हितग्राहियों को एक क्लिक में उनके खाते में राशि पहुंच सके। बैठक में श्रमायुक्त सह सचिव श्रम विभाग अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल सचिव सविता मिश्रा, समेत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

निःशुल्क कोचिंग अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाईन भी होगी शुरू
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत अब ऑफलाइन और ऑनलाइन भी कोचिंग मिलेगी। वर्तमान में 10 जिलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। ब्लॉक और तहसील क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे श्रमिक परिवार के बच्चे जो कोचिंग करना चाहते हैं, लेकिन दूरी अधिक होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि पांचों संभागीय मुख्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित करने निर्णय लिया गया।

अन्य राज्यों के श्रमिक योजनाओं की देखने जायेंगे अधिकारी
बोर्ड की बैठक में अन्य राज्य जहां छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत कल्याणकारी श्रमिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनकी समीक्षा कर प्रदेश में भी लागू करने की दिशा में सहमति दी गई।

विकास शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

विकास शिक्षा महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

रायपुर , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में "एक पेड़ मॉ के नाम पर लगाने के आव्हान पर आज " विकास शिक्षा महाविद्यालय डूमरतराई के छात्रों व अध्यापकों ने वृक्षारोपण किया।

पर्यावरण संरक्षण के महत्व व आवश्यकता को देखते हुए विकास शिक्षा महाविद्यालय के छात्रों व अध्यापकों ने महाविद्यालय परिसर में श्री अजय तिवारी जी अध्यक्ष महन्त लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं डॉ. सुरेश शुक्ला अध्यक्ष विकास शिक्षण संस्थान के आतिथ्य में महाविद्यालय परिसर में आम व जामुन के पौधे अपनी-अपनी माता जी के नाम लगाए ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापकगण श्रीमती संगीता दुबे, अनुकृति शुक्ला, हिमलता साहू, वर्षा अग्रवाल, डेनिता साहू, वंदना यदु, खुशबू बाला, डोलेश्वरी होता, उमेश साहू बृजेश कुमार एवं छात्राध्यापकगण आरजू तिर्की, जागृति साहू, निशा, प्रीति डहरिया, पूनम, सीतेश्वरी, वीणा, चेतना विजयलक्ष्मी, लिलेश्वरी, हिमांशु, गुलशन, निरज हमेश्वर, राहुल, तिलक सूरज संदीप मोनिका प्रियंका, रूपाली, पद्मनावा, तन्मयआशुतोष जिज्ञासा महेश्वर, निलेश, पायल एवं अन्य वृक्षा रोपण में उपस्थित थें। 

गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

गांव गरीब और किसानों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। आज जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री आज यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान श्री साय ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव की मांग पर जगदलपुर शहर में लम्बे समय से अधूरे पड़े उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम का निर्माण पूरा कराने के लिए 1 करोड़ की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि खाते में जमा होने के मेसेज के आने की पुष्टि भी की।

कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, महिला एंव बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू सहित पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक श्री सुभाऊ कश्यप, संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुन्दरराज पी., सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बस्तर जिले में चल रहे विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

गरीबों के लिए समर्पित सरकार- मुख्यमंत्री श्री साय

दन्तेश्वरी माता के जयकारे से शुरू कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि केन्द्र सरकार की भांति छत्तीसगढ़ की सरकार भी गरीबो के कल्याण, विकास और खुशहाली के लिए समर्पित है। मोदी की गांरटी के तहत गांव गरीब, किसान, महिला, युवा आदिवासी पिछड़े सभी वर्ग के विकास के लिए योजना चलायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने कार्यभार संभालते ही कैबिनट की पहली बैठक में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति दी थी। तेन्दूपत्ता तोड़ने वालों को फायदा पहुंचाने के लिए इस बार साढ़े पांच हजार रूपए मानक बोरा की दर से पत्ता खरीदी की गई और पूरे सीजन पत्ता खरीदा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तेन्दूपत्ते को बेचने के बाद होने वाले फायदे को भी बोनस के रूप में संग्राहकों को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की गारंटी पूरी की है। 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। मोदी की इस गारंटी के पूरे होने से छत्तीसगढ़ के किसानों को अच्छा फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश के किसानों को 3716 करोड़ रूपए दो साल के बकाया धान का बोनस के रूप में भी भुगतान कर दिया गया है।

विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में मोदी सरकार का मिल रहा पूरा सहयोग-

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के मिशन में केन्द्र की मोदी सरकार का भरपूर सहयोग छत्तीसगढ़ को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले की राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्यांश जमा नहीं करके 18 लाख गरीब बेघर लोगों को उनके पक्के घर बनाने के सपने को तोड़ दिया था। राज्य में नयी सरकार बनते ही सबसे पहले राज्यांश की व्यवस्था कर पैसा केन्द्र सरकार को दिया गया। अब आने वाले कुछ ही दिनों में आवास योजना के तहत बनने वाले घरों के लिए वर्ष 2023-24 की राशि भी छत्तीसगढ़ को मिल जाएगी। जिससे छत्तीसगढ़ के लगभग 18 लाख लोगों को उनका पक्का घर मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनके पिछले दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में रेल सड़क परियोजनाओं के विस्तार पर भी केन्द्रीय मंत्रियों से चर्चा हुई है। उन्होंने लम्बे समय से लंबित जगदलपुर-रावघाट रेल परियोजना पर सकारात्मक चर्चा होने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाले एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग के जीर्णाेद्धार के लिए भी जल्द ही स्वीकृति मिलेगी। इसके साथ ही कवर्धा से सुकमा तक नये राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पीएम श्री योजना, पीएम जनमन योजना से लेकर राज्य में चलने वाली किसी भी जनकल्याणकारी योजना के लिए पैसे की कमी नहीं होने का आश्वासन भी केन्द्र सरकार के मंत्रियो से मिला है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 3 करोड़ 95 लाख से ज्यादा पौधे लगाएं जाएंगे। श्री कश्यप ने इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जो पौधा उपस्थित महिलाओं को दिया है, उसका रोपण और देखभाल उनकी जिम्मेदारी है। बस्तर के जंगलों में प्रभु श्रीराम के चरण पड़े हैं, यही कारण है कि बस्तर के जंगलों में एक भी कांटे नहीं हैं, हमारे जंगल हमारी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं इसलिए जंगलों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जबसे छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय जी की सरकार बनी है, तबसे हर वर्ग के हित में अहम निर्णय लिए जा रहे हैं। हमारी सरकार घोषणापत्र के अनुरूप हर वादे को पूरा कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना समेत अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इस दिशा में काम हो रहा है।
जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार चुनाव के पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रही है। इसमें प्रदेश वासियों की सहभागिता जरूरी है। श्री किरण देव ने कहा कि घर-परिवार, समाज को चलाने वाली माताओं-बहनों की परेशानियों की चिंता कर उनकी जरूरतें पूरी करने महतारी वंदन योजना शुरू करना वास्तव में नारी शक्ति का सम्मान है और सरकार इस योजना से मातृशक्ति के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरा करने का प्रयास कर रही है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम के तहत बिहान योजनान्तर्गत संकुल संगठन एवं महिला स्व-सहायता समूहों के 3061 समूह हितग्राही को 100 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। नगर पालिक निगम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजाना के अन्तर्गत हितग्राहियों को ऋण दिया गया जिसमें प्रथम किस्त में 10 हजार, द्वितीय किस्त 20 हजार, तृतीय किस्त में 50 हजार की राशि देय होगी जिसके तहत तीन लोगों को 80 हजार का चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम में उद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत दर्जी प्रशिक्षण प्राप्त 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र दिया गया। कलेक्टोरेट कार्यालय द्वारा दिवंगत 13 शासकीय कर्मचारियों के वारिसन को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। पांच मृत वनाधिकार पट्टेधारकों के वरिसानों को नामांतरित किसान पुस्तिका प्रदान की गई। 

महामाया मंदिर वार्ड 65 में स्तनपान दिवस के तहत महिलाओं को किया जागरूक साथ ही दी महत्वपूर्ण जानकारियां

महामाया मंदिर वार्ड 65 में स्तनपान दिवस के तहत महिलाओं को किया जागरूक साथ ही दी महत्वपूर्ण जानकारियां

रायपुर | केंद्र सरकार एवं महिला बाल विकास के आदेश पर 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच में मनाए जाने वाले स्तनपान दिवस के तहत आज काली बाड़ी सेक्टर के अंर्तगत महामाया मंदिर वार्ड 65 के 5 आंगन बाड़ी कार्यकर्ता कल्याणी शर्मा ,दुर्गेश नंदनी, ताकेश्वरी गोस्वामी, सीमा ठाकुर, रेणुका धीवर एवं भारती जनता युवा मोर्चा और वार्ड पार्षद सहयोगी प्रशांत पाण्डेय द्वारा महिलाओं के साथ स्तनपान दिवस मनाया गया और महिला बाल विकास द्वारा बच्चो और महिलाओं को दिए जाने वाले सामग्री और उपयोग के बारे में कार्यकर्ता मैडमों के द्वारा महिलाओं को बताया गया|

12 जिलों में हैवी रेन फॉल, आंधी -तूफान के साथ झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो व आरेंज अलर्ट..

12 जिलों में हैवी रेन फॉल, आंधी -तूफान के साथ झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो व आरेंज अलर्ट..

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश की स्थिति बनी हुई हैं,प्रदेश के मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, राजनांदगांव और कांकेर समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायपुर, दुर्ग, बीजापुर समेत 12 जिलों में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में जुलाई महीने का बारिश का कोटा पूरा हो गया है। वही बुधवार को रायपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। बता दे की रायपुर में 4 घंटे में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जहाँ पिछले 2 दिनों से बारिश नही होने के कारण गर्मी और उमस भरा मौसम था लेकिन बुधवार को तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। तेज बारिश के रायपुर की सड़कों पर पानी भर गया । जिसके कारण प्रमुख सड़कों में लंबा जाम रहा। वही आज भी प्रदेश में झमाझम बारिश होने की आशंका है,,,

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में YELLOW अलर्ट,2-3 दिन भारी बारिश की चेतावनी…

CM साय आज  बस्तर जिले के प्रवास पर, राजस्व कार्यालय परिसर का लोकार्पण एवं अन्नपूर्णा रसोई का करेंगे शुभारंभ

CM साय आज बस्तर जिले के प्रवास पर, राजस्व कार्यालय परिसर का लोकार्पण एवं अन्नपूर्णा रसोई का करेंगे शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय गुरूवार आज  बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 01 अगस्त पूर्वान्ह 11.20 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से राजकीय विमान द्वारा बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लिए रवाना होकर 12.05 बजे मां दंतेश्वरी विमानतल जगदलपुर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री जगदलपुर में दोपहर 12.10 बजे राजस्व कार्यालय परिसर जगदलपुर का लोकार्पण एवं महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ करेंगे। श्री साय दोपहर 12.40 बजे शहीद गुण्डाधूर कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 2.30 बजे जगदलपुर से रवाना होकर 3.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

CM साय 70 लाख माता-बहनों को देंगे रक्षाबंधन का तोहफा, आज महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त करेंगे जारी

CM साय 70 लाख माता-बहनों को देंगे रक्षाबंधन का तोहफा, आज महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त करेंगे जारी

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को वहां आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे।गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा हर माह एक-एक हजार रूपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की जाती है

सम्मेलन में मुख्यमंत्री  साय 3061 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुण्डाधूर की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
एक पेड़ माँ के नाम
मुख्यमंत्री साय एक पेड़ माँ के नाम महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे।  इस मौके पर महतारी वंदन योजना के हितग्राही के साथ ही उद्योग विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभाग के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण एंव वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है।
विकास कार्यो का लोकार्पण
मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में 9 करोड़ 31 लाख से अधिक राशि के विकास कार्यों लोकार्पण करेंगे। इनमें 48.03 लाख की लागत से अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहांडीगुड़ा तथा 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णाेद्धार के साथ 2.50-2.50 करोड़ की लागत से निर्मित लोहांडीगुड़ा और बुरगुम थाना का शामिल हैं।  इसी प्रकार जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित माडुलर किचन एवं सामग्री युक्त अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही महारानी लक्ष्मी बाई अस्पताल परिसर में प्रधानमन्त्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी  शुभारंभ किया जाएगा।
महतारी वंदन एप

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाईल ऐप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है तथा निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। यदि किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो तो भी मोबाईल ऐप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाईल ऐप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी।
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मोबाईल ऐप एन्ड्रायड बेस है तथा इसे प्लेस्टोर से 
https://play.google.com/store/apps/details/id%20com-mahtarivandanyojan

CM जनदर्शन स्थगित: मुख्यमंत्री का कल का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित,जाने वजह…

CM जनदर्शन स्थगित: मुख्यमंत्री का कल का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित,जाने वजह…

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 01 अगस्त को उनके बस्तर प्रवास के मद्देनजर नहीं होगा।सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून से सीएम जनदर्शन की शरुआत की थी, जिसमें सुबह से ही सीएम हाउस के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग रही थी। साथ ही ये भी तय किया गया था कि अब से सीएम साय हर गुरुवार जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

सीएम विष्णुदेव साय ने 27 जून को पहला सीएम जनदर्शन रायपुर मुख्यमंत्री निवास में लगाया था, जिसके बाद अलगे हफ्ते के गुरुवार 4 जुलाई को दूसरा सीएम जनदर्शन लगाया गया था। 11 जुलाई से जनदर्शन स्थगित किया था। अब 1 अगस्त को सीएम बस्तर दौरे पर रहेंगे, इसलिए ये भी स्थगित किया गया है।

भारी वर्षा की चेतावनी,आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

भारी वर्षा की चेतावनी,आगामी 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

 रायपुर। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 और 48 घंटो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर व नारायणपुर जिलों में एक- दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा व बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार से बारिश के सेकंड फेज की शुरुआत हो सकती है, जिससे 4 अगस्त तक प्रबल वर्षा की संभावना बनेगी।

रायपुर दक्षिण के लिए किसी एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवार के नाम की सिफारिश करेंगे बृजमोहन अग्रवाल?- दीपक बैज

रायपुर दक्षिण के लिए किसी एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवार के नाम की सिफारिश करेंगे बृजमोहन अग्रवाल?- दीपक बैज

 रायपुर :-  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की नौकरशाही में पिछड़े वर्ग की भागीदारी का मुद्दा उठाया. था जिसपर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. और उनसे सवाल किया कि, ‘समुदायों से किसी को विपक्ष का नेता क्यों नहीं बनाया?’ वही इसपर अब सियासत भी गरमा गयी है, जहाँ छत्तीसगढ़ में दीपक बैज ने बृजमोहन अग्रवाल से सवाल किया है कि क्या वह रायपुर दक्षिण के लिए किसी एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवार के नाम की सिफारिश करेंगे क्या ?
बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को SC-ST, OBC की इतनी ही चिंता है तो वो बताए कि भाजपा के पितृ संगठन RSS में आज तक किसी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग को संघ प्रमुख क्यों नहीं बनाया गया ?। संघ में जितने भी प्रमुख बनाए गए वे रज्जू भैया को छोड़कर सभी एक ही समुदाय से क्यों थे। संघ में दूसरे समाज के लोगों को संघ प्रमुख क्यों नहीं बनाया जाता, बैज ने आगे कहा कि बृजमोहन 35 साल से रायपुर शहर दक्षिण से विधायक चुने जाते रहे हैं। अब वे सांसद बन चुके हैं। उनके सांसद बनने के बाद रायपुर दक्षिण की जो विधानसभा सीट खाली हुई है क्या बृजमोहन वहां से किसी एससी, एसटी समुदाय के व्यक्ति को भाजपा का उम्मीदवार बनाने की सिफारिश करने का साहस दिखाएंगे? इसका उन्हें जवाब देना चाहिए।बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल तो उस कमेटी के सदस्य थे, जहां एससी, एसटी वर्ग के आरक्षण को खत्म करने के लिए नीतियां बनाई जा रही थी। उनको अगर वाकई में इस वर्ग की चिंता है तो राजभवन में अटके 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन विधेयक पर नए राज्यपाल से हस्ताक्षर करवा कर बताएं।