नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग के कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग के कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 रायपुर : राज्य शासन ने वाणिज्यिक कर विभाग के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए है. मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार पीएस विध्यराज, राज्य कर आयुक्त (अपील) बिलासपुर को संभाग एक कार्यालय बिलासपुर में ट्रांसफर किया गया है.

Chhattisgarh Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग के कई अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट 
नीति आयोग के बैठक से लौटे सीएम, प्रदेश के विकास और कैबिनेट विस्तार पर कहीं ये बात...

नीति आयोग के बैठक से लौटे सीएम, प्रदेश के विकास और कैबिनेट विस्तार पर कहीं ये बात...

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नीति आयोग की शासी परिषद की नौवीं बैठक में हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि विकसित भारत के निर्माण के लिए इस बैठक में सार्थक परिचर्चा हुई।

 
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है, जिसमें सभी वर्गों की राय ली जा रही है। यह विजन डॉक्यूमेंट 1 नवंबर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रदेशवासियों को समर्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए केंद्र से सहयोग की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की प्राथमिकताओं और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2047 तक विकसित भारत में प्रमुख भूमिका निभाएगा।
 
 साय ने बताया कि वर्तमान में राज्य का जीएसडीपी 5.05 लाख करोड़ रुपये है, जिसे अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुधार एवं लक्ष्यों पर काम शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि छतों पर सौर ऊर्जा लगाने की प्रक्रिया को सरल किया गया है और एक सौ गांवों को पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित बनाने की योजना बनाई गई है।
एक लाख के इनामी नक्सली समेत 14 माओवादियों नें किया आत्मसमर्पण, अब तक 137 ने किया सरेंडर

एक लाख के इनामी नक्सली समेत 14 माओवादियों नें किया आत्मसमर्पण, अब तक 137 ने किया सरेंडर

 बीजापुर : जिला पुलिस की लगातार सर्चिंग के चलते पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. उसूर – पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत 01 लाख की ईनामी केएएमएस अध्यक्ष एसीएम समेत उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, और गंगालूर एरिया कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

अब तक 137 माओवादियों ने किया सरेंडर 

आपको बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 137 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. नागी पोड़ियाम उसूर एलओएस केएएमएस अध्यक्ष, एक लाख रूपये की ईनामी नक्सली हैं जो वर्ष 2003 से सक्रिय रही.

 
छत्तीसगढ़ के आवासहीन लोंगो के लिए खुशखबरी ! प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लाखों पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा मकान

छत्तीसगढ़ के आवासहीन लोंगो के लिए खुशखबरी ! प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित लाखों पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा मकान

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली के कृषि भवन में कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि और ग्रामीण विकास के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं के कार्यान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों के आवास का मुद्दा भी रखा, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जल्द स्वीकृति देने का आश्वासन दिया है। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी साथ थे। बैठक में मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया कि छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित 15.18 लाख परिवारों को अभी तक आवास की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें 6.99 लाख परिवार योजना के स्थायी प्रतीक्षा सूची में हैं और 8.19 लाख परिवार आवास प्लस में शामिल हैं। पूर्व में योजना के लिए राज्य का हिस्सा नहीं मिलने के कारण यह समस्या बनी रही। मुख्यमंत्री ने जल्द आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इस पर तत्काल कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना-2011 एवं आवास प्लस 2018 की सूची में अनेक पात्र परिवारों का नाम शामिल नहीं हो सका है। उन्होंने 10,500 नए पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने का अनुरोध किया और साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पंचायतों को आवास निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने मनरेगा योजना के तहत आधार आधारित भुगतान प्रणाली (ABPS) में 31 मार्च, 2025 तक छूट देने का आग्रह किया, ताकि दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के श्रमिकों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होने कहा दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट की कमी और अन्य समस्याएं हैं, जिससे

आधार आधारित भुगतान में कठिनाई आ रही है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में जब तक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध ना हो तब तक नगद भुगतान की अनुमति देने की मांग की। साथ ही, मुख्यमंत्री साय ने आदिवासी क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी सुधार की आवश्यकता जताई, जहां कई बसाहटें बारहमासी सड़कों से जुड़ी नहीं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में छूटे हुए आदिवासी क्षेत्रों को शामिल करने और पुरानी सड़कों के उन्नयन की मांग की।

जनसेवा ही हमारा परम धर्म है : लक्ष्मी राजवाड़े

जनसेवा ही हमारा परम धर्म है : लक्ष्मी राजवाड़े

 विष्णु के सुशासन में जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से खुशी की लहर

रायपुर। जनसेवा ही हमारा परम् धर्म है और हम आमजन के जीवन में खुशियां लाने के प्रतिबद्ध हैं। ये वकतव्य अपने शासकीय निवास में जनदर्शन के दौरान महिला-बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कही। सोमवार को उन्होंने अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश से आए हुए आम जनों की समस्याओं को सुना और निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया।

जनदर्शन में ग्राम बदनाचुआ, विकासखंड पंडरिया जिला कबीरधाम से आए हुए आदिवासी भाई बहनों की समस्या सुनी और त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय है कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे। उन्हें सभी योजनाओं का लाभ मिले। सभी के समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। विष्णु के सुशासन में सशक्त नारी सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देना है।

उन्होंने कहा कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश के किसी भी वर्ग के लोगों को समस्या न हो इसकी जिम्मेदारी हम सभी जनप्रतिनिधियों की है। त्वरित निराकरण के निर्देश देने से खुश ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पित : अरुण साव

छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने सरकार संकल्पित : अरुण साव

 छत्तीसगढ़ विजन@2047 तैयार करने संभाग स्तरीय संवाद में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ संभावनाओं का प्रदेश है। देश के किसी और राज्य में इतने संसाधन और क्षमता नहीं है। यदि सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का सिरमौर राज्य बन सकता है। उप मुख्यमंत्री साव ने सोमवार को बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ तैयार करने राज्य नीति आयोग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में ये बातें कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने की। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के युवाओं, किसानों, महिलाओं और प्रबुद्धजनों ने ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ के बारे में अपने विचार साझा किए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के इतिहास में पहली बार योजना बनाने में आम लोगों से राय ली जा रही है। समाज के हर व्यक्ति को समाहित करते हुए हम योजना बनाएंगे। देश में पहली बार आपकी आकांक्षाओं और इच्छाओं का बिलासपुर और छत्तीसगढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास असीम संभावनाएं है। सभी को ध्यान में रखकर जब हम योजना बनाएंगे तो एक समन्वित और समावेशी विकास हो पाएगा। बिलासपुर को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में हमारी सरकार ने काम करना शुरू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन@2047’ डॉक्यूमेंट तैयार करने के लिए राज्य के एक-एक व्यक्ति से सुझाव लिया जा रहा है।

बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम में कहा कि हमारा भारत कैसा हो, छत्तीसगढ़ कैसा होना चाहिए, इसके लिए सभी से सुझाव लिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार आया है। 2014 के पहले हम विश्व में 11वें पायदान पर थे। आज हम पांचवे पायदान पर हैं। सभी के सुझावों से तैयार किया गया विजन डॉक्यूमेंट गौरवशाली होगा। बेलतरा के विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षो में भारत ने अभूतपूर्व तरक्की की है। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक संसाधन, वन संपदा और मानव संसाधन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘छत्तीसगढ़ विजन@2047’ डॉक्युमेंट तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों का नीति आयोग द्वारा संकलन किया जाएगा। प्रदेश में पर्यटन, कृषि और सर्विस सेक्टर में असीम संभावनाएं है।

कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने संवाद कार्यक्रम में कहा कि संभाग स्तरीय इस कार्यशाला में आए विविध सुझावों को शामिल करते हुए प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। बिलासपुर संभाग के सभी जिलों से आए युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने परिचर्चा में शामिल होकर विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर अपने सुझाव दिए। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला पंचायत के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन. बाजपेयी, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार और राज्य नीति आयोग के सदस्य-सचिव अनूप श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में मौजूद थे। संवाद कार्यक्रम में ड्रोन दीदी श्रीमती प्रतिमा वस्त्रकार, सीमा वर्मा, स्वसहायता समूह की श्रीमती शांति महंत, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुदीपा जायसवाल तथा श्रीमती अंकिता पाण्डेय सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।

SSP दफ्तर पहुंचे महापौर ढेबर, दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग, आत्महत्या की धमकी भी दी, पढ़िए खबर

SSP दफ्तर पहुंचे महापौर ढेबर, दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग, आत्महत्या की धमकी भी दी, पढ़िए खबर

 रायपुर: विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से बदसलूकी के आरोप में महापौर एजाज ढेबर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर महापौर ढेबर ने आज रायपुर एसएसपी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदर्शन में मौजूद 25,000 लोगों पर भी एफआईआर दर्ज करने या फिर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की, साथ ही आत्महत्या की धमकी भी दी।

 
इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, एमआईसी सदस्य समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। एफआईआर के मुताबिक, 24 जुलाई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन के खिलाफ विभिन्न मुद्दों को लेकर बिना अनुमति के विधानसभा घेराव करने की कोशिश की थी। इस दौरान साहू फर्नीचर बैरिकेडिंग नंबर 2 के पास रास्ता बाधित किया गया था। 
 
महापौर एजाज ढेबर, आशीष द्विवेदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल के साथ गाली-गलौज, झूमा-झटकी और मारपीट की थी। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Breaking : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादला, कई जिलों के बदले गए CMHO, देखें आदेश

Breaking : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादला, कई जिलों के बदले गए CMHO, देखें आदेश

 रायपुर : राज्य शासन ने बड़ी संख्या में डाक्टरों के तबादले किये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 17 डाक्टरों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें मेडिकल अफसर के अलावे CMHO और सिविल सर्जन भी शामिल हैं।

Chhattisgarh Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादला, कई जिलों के बदले गए CMHO, देखें आदेश 

BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश...28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की

BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश...28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की

 कांकेर : रविवार से नक्सलियों की शहीदी सप्ताह शुरू हो गई है। वहीं नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी से लगे सड़क किनारे बैनर लगाया है, वहीं इसके साथ ही भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर फेंककर 28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। नक्सलियों ने बैनर में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर चिंता भी जताई है।बैनर में लिखा कि माओवादी छापामार युध्द नियमो का सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि आवश्यक रूप से हो रहे नुकसान को कम किया जा सके, साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख बैनर में किया।

 
ब्रेकिंग : मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाशें...जाँच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग : मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाशें...जाँच में जुटी पुलिस

 बलौदाबाजार :-  जिले से बड़ी खबर है। घर में घुसकर मां बेटी की नृशंश हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। यह घटना देर रात की घटना है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कसडोल पुलिस पहुंच गई है।  जांच के लिए फोरेंसिक की टीम रायपुर से रवाना किया गया है। कसडोल थाने के भदरा गांव का पूरा मामला है। अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिली है. हत्या या आत्महत्या की जांच पुलिस  कर रही है. घर में मां संतोषी (44) और ममता (16) वर्ष की लाश  मिली है. घर में मां और बेटी ही  मौजूद थी. बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन  लगाया तब घटना का पता चला.  पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

जानकारी के मुताबिक मां और बेटी की हत्या करने के बाद दोनों को जलाने का प्रयास भी किया गया है । बेटी का शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है तो मां का भी शव 70 फीसदी जल चुका है । मां की लाश किचन में गिरी पड़ी है तो बेटी की लाश रूम में के बाहर है । मामले की जांच करने पहुंचे SDOP किशोर वासनिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में होगा ।

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार.....

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार.....

 बिलासपुर। जिले से ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। दरअसल, बिलासपुर से मैसूर घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसके शहर पहुंचा और युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख 22 हजार रूपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। 

तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली युवती जुलाई 2023 में मैसूर घूमने गई थी। जहां होटल के रिसेप्शनिस्ट बरेली (यूपी) निवासी अमित तिवारी से उसकी जान पहचान हो गई। मैसूर लौटने के बाद अमित ने युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती से मिलने अमित बिलासपुर आया और तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। 

उसके बाद वीडियो युवती को भेजकर पैसे की मांग करने लगा। आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 22 हजार 860 रूपये की वसूली कर ली। इस बीच बीते शनिवार को युवक शहर आया और युवती से पैसे की मांग कर मिलने के लिए बुला रहा था। तभी युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। 

2 मासूम बच्चों की मौत : बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, मां की हालत नाजुक, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

2 मासूम बच्चों की मौत : बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, मां की हालत नाजुक, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

 बस्तर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर लगातार जारी है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने से मुख्यालय से कट गये है। लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले में एक कच्ची झोपड़ी के ढहने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां भी गंभीर रूप से घायल है। वहीँ कोंडागांव जिले में भी लकड़ी से बनी दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्ची की मौत हो गई।

प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भी लैंड स्लाइड से रेल मार्ग बाधित हो गया है। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से कोंडागांव के उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में एक परिवार कच्चे मकान में मौजूद था। परिवार में 3 बच्चे ठंड से बचने घर में आग से हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से कमजोर पड़ी लकड़ी से बनी दीवार भर भराकर गिर गई।

इस घटना में बच्चों को परिजन ने किसी तरह फौरन वहां से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना में डेढ़ साल का दशमु दुग्गा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों का नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कांकेर जिले में भी एक कच्चे मकान के ढहने से एक 6 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। 

पीएम आवास योजना को लेकर बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब इन्‍हें भी मिलेगा पीएम आवास का लाभ, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दी जानकारी

पीएम आवास योजना को लेकर बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में अब इन्‍हें भी मिलेगा पीएम आवास का लाभ, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने दी जानकारी

 रायपुर। छत्त्सीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से छत्तीसगढ़ के कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों, कृषि विकास और ग्रामीण विकास के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।

बैठक के बाद कृषि भवन के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ के 18 लाख लोग प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से वंचित हुए, क्योंकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राज्यांश नहीं दिया। जबकि केंद्र सरकार ने अपना पूरा केन्द्रांश दिया, लेकिन राज्यांश नहीं देने के कारण वो वापस लौट गया। इसी सम्बन्ध में आज मंत्री शिवराज सिंह चौहान से एक-एक बिंदु पर सार्थक चर्चा हुई, उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और गरीबों को पक्का मकान दिलाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त किया।

सीएम विष्‍णुदेव ने बताया कि मंत्री चौहान से नक्सली हमले में शहीदों के परिजनों और आत्मसमर्पण करने वाले लोगों के लिए भी पीएम आवास की हमारी मांग को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए इसे पूरा करने के लिए आश्वस्त किया है।

छत्तीसगढ़ में आज  रात से बंद हो जाएंगी सैकड़ों फैक्ट्रियां...जानिए क्यों?

छत्तीसगढ़ में आज रात से बंद हो जाएंगी सैकड़ों फैक्ट्रियां...जानिए क्यों?

 रायपुर। बिजली दरों में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में उद्योगपतियों ने मोर्चा खोल दिया है। उद्योगपतियों का कहना है कि महंगी बिजली के कारण उद्योगों के सामने एक बड़ा संकट पैदा हो गया है और इसके चलते 29 जुलाई की रात से सभी फैक्ट्रियां बंद कर दी जाएंगी। इन फैक्ट्रियों में मिनी स्टील प्लांट और फेरो एलाय फैक्ट्रियां शामिल होंगी, जिनकी संख्या करीब 200 है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

उद्योगपति सोमवार को इस मामले में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे उद्योगों की उत्पादन लागत काफी बढ़ गई है, और हर उद्योग को 25 लाख से लेकर 2.5 करोड़ तक का अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर प्रभाव

नचरानी ने कहा कि फैक्ट्रियां बंद होने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी पर भी असर पड़ेगा। सीएसपीडीसीएल का 60 प्रतिशत लोड उद्योगों द्वारा ही आता है। उन्होंने बताया कि बिजली की महंगी दर से निजात दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) को पत्र भी लिखा गया है।

पिछले 15 दिनों से उद्योगों को परेशानी

उद्योगपतियों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से उन्हें यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में अधिकारियों और मंत्रियों से भी मुलाकात की जा चुकी है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। प्रदेश में करीब 850 से अधिक इस्पात उद्योग हैं और ओडिशा के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक राज्य है।

सरकार को राजस्व का नुकसान

बिजली की दरों में बढ़ोतरी के चलते उद्योग बाहरी राज्यों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे हैं। फैक्ट्रियों के बंद होने से सरकार को भी राजस्व का नुकसान होगा। वर्तमान में स्टील उद्योग बाजार की मंदी से जूझ रहे हैं और महंगी बिजली की दरों ने हालत और भी खराब कर दी है।

निवृत्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज दी जाएगी विदाई...नए राज्यपाल का शपथ समारोह 31 को

निवृत्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज दी जाएगी विदाई...नए राज्यपाल का शपथ समारोह 31 को

 रायपुर: देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका 31 जुलाई को शपथ लेंगे।

 
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद और गोपननीयता की शपथ दिलाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू करती दी। यह शपथग्रहण समारोह राजभवन में होगा। निवृतमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को विदाई आज 29 जुलाई को दी जाएगी। 
 
असम से रहे लोकसभा सांसद
 
रमेन डेका 70 वर्षीय भाजपा से जुड़े रहे। वे 2009 से 2019 तक लोकसभा सांसद रहे। 2014 के चुनावों में वे असम की मंगलदोई सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे।
CG- भारी बारिश अलर्ट: 17 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी

CG- भारी बारिश अलर्ट: 17 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी

 रायपुर। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटो के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगाँव, खैरागढ़-छुईखदान- गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागाँव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर व कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 541.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 541.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 28 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1304.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 201.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 324.2 मिमी, बलरामपुर में 460.7 मिमी, जशपुर में 347.9 मिमी, कोरिया में 343.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 370.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। 

 इसी प्रकार, रायपुर जिले में 468.1 मिमी, बलौदाबाजार में 622.9 मिमी, गरियाबंद में 596.1 मिमी, महासमुंद में 429.5 मिमी, धमतरी में 620.3 मिमी, बिलासपुर में 532.2 मिमी, मुंगेली में 557.0 मिमी, रायगढ़ में 413.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 252.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 494.9 मिमी, सक्ती में 377.4 कोरबा में 614.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 488.7 मिमी, दुर्ग में 339.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 441.9 मिमी, राजनांदगांव में 601.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 717.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 412.8 मिमी, बालोद में 709.4 मिमी, बेमेतरा में 341.7 मिमी, बस्तर में 671.5 मिमी, कोण्डागांव में 640.9 मिमी, कांकेर में 809.5 मिमी, नारायणपुर में 717.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 763.5 मिमी और सुकमा जिले में 877.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

हमने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक की रक्षा के लिये कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में है - दीपक बैज

हमने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक की रक्षा के लिये कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में है - दीपक बैज

 हमने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक की रक्षा के लिये कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में है - दीपक बैज

मानसून सत्र में हमने जनता की समस्याओं पर सरकार को घेरा - डॉ. चरणदास महंत

भाजपा सरकार के 7 महीने में राज्य के हालात हुये बदतर - भूपेश बघेल

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की महत्वपूर्ण पत्रकारवार्ता हुई। पत्रकार वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पिछले पांच दिन राज्य की राजनीति के लिये तथा राज्य की जनता के लिये महत्वपूर्ण रहे। 22 जुलाई से राज्य की विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ जो कल ही समाप्त हुआ। विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी ने राज्य की जनता के हक की लड़ाई सदन से सड़क तक लड़ा। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं के अधिकारों को हमारे विधायकों ने विधानसभा के अंदर सरकार को आईना दिखाया। जनता की आवाज को बुलंद करने के लिये कांग्रेस पार्टी ने 24 जुलाई को विधानसभा घेराव किया।

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था रोज-रोज हो रही लूट, डकैती, बलात्कार, हत्याओं की घटनाओं से प्रदेश में एक डर का माहौल बन गया है। हमारे विधानसभा घेराव के बाद जनता में एक भरोसा पैदा हुआ कि हमारी लड़ाई लड़ने के लिये मजबूत विपक्ष है। विधानसभा घेराव में बरसते पानी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुये। सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन की तैयारी से इतना ज्यादा घबराई हुई थी, पूरी राजधानी को सील कर दिया गया था।

हमारे हजारों साथियों को रास्ते में रोक दिया गया। बिलासपुर की ओर से आने वालों को धरसींवा में रोक दिया गया, उनके वाहनों को किनारे खड़ा करवा दिया गया। महासमुंद की ओर से आने वालों को महासमुंद में रोका गया। जगदलपुर, धमतरी से आने वालों को अभनपुर में रोका गया। राजनांदगांव, दुर्ग से आने वालों को कुम्हारी से आगे नहीं आने दिया गया। राजधानी में वाहनों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल से 10 कि.मी. दूर बनाया गया था ताकि कम से कम लोग घेराव स्थल मंडी गेट तक पहुंच सके। सरकार के तमाम अवरोध और बरसते पानी के बावजूद हमारा कार्यक्रम सफल रहा।

हजारों साथियों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन से प्रहार किया। हमारे अनेकों साथी घायल भी हुये, लेकिन इस दमन से हमारा हौसला और मजबूत हुआ। हम मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ जनता के हित में अपना संघर्ष इस आताताई सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रखेंगे।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये कहा कि 5 दिन में 4 स्थगन पर चर्चा कराने को सरकार को बाध्य किया, यह हमारी बड़ी सफलता है। इसके पहले ऐसा नहीं हुआ। कानून व्यवस्था पर चर्चा किया। जनता की समस्याओं को तथ्यपूर्ण प्रस्तुत किया। बलौदाबाजार की घटना जिससे पूरा देश कलंकित हुआ इसमें भी हमने सरकार को घेरा। किसानों की समस्या को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रभावी ढंग से उठाया।

बिजली, खाद की कमी, मलेरिया, डायरिया से हो रही मौतों पर हमने सरकार को आईना दिखाया। हमारी पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार के कामों को सरकार ने बंद कर दिया। अस्पतालों में रिएजेंट नहीं है ब्लड टेस्ट नहीं हो रहा है। कमीशन खोरी से दवाये भी नहीं बची है। नक्सली घटना पर हमने जब सच्चाई बताया कि थानों में जब्त भरमार बंदूको को सरकार ग्रामीणों के शवो को साथ रखकर नक्सली बताती है। मैंने सरकार से पूछा कि जप्त भरमार बंदूको की जांच कब कराई? हमने सशक्त भूमिका निभाया। हम छत्तीसगढ़ के विकास के लिये समर्पित दल कांग्रेस के सदस्य है।

पूरे सत्र के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था, किसानों की समस्या सहित अन्य निम्नानुसार ज्वलंब मुद्दों स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, शून्यकाल की सूचना एवं प्रश्नों के माध्यम से जनता का प्क्ष रखते हुए सरकार को आईना दिखाने का कार्य किया गया। ग्राह्य करके कार्यसूचि में शामिल किए गए 63 ध्यानाकर्षणों के लिखित जवाब सदन स्थगित होने तक सरकार हमें उपलब्ध कराने में अक्षम रही है। यह हवा में सांय-सांय करते हुए सुशासन का दावा करने वाली साय सरकार की बहुत बड़ी विफलता है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को बधाई देते हुये कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर सदन के अंदर और बाहर जनता की लड़ाई लड़ा गया। बलौदाबाजार की घटना को आक्रामक तरीके से सदन में रखा। 24 जुलाई को विधानसभा घेराव आक्रमक कार्यक्रम हुआ। पुलिस ने दमन किया लेकिन हमारे साथी पीछे नहीं हटे। विष्णु सरकार रिमोट कंट्रोल सरकार है। चना, राशन नहीं पहुंचा पा रहे।

महतारी वंदन का पैसा महिलाओं को नहीं मिल रहा है। महिलायें चक्कर काट रही है। प्रधानमंत्री आवास के बारे में हमारे सवालों के जवाब में सरकार ने कहा 1 भी आवंटन स्वीकृति नहीं मिला। होर्डिंग में 18 लाख आवास बन गये है। सरकार पूरी तरह विफल है विष्णु का सुशासन विज्ञापनों में बस है। भाजपा की विष्णुदेव सरकार 7 माह में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है।

विष्णुदेव सरकार की विफलताओं की पूरी श्रृंखला है। साय सरकार के 7 माह में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। 2018 के पहले भी भाजपा की रमन सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है।

कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था उसे 7 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है। 7 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल हो गई है, 7 माह में ही राजधानी में गोलीबारी की 4 घटना हुई है। अंतर्राज्यीय गैंगस्टर राज्य में पैर पसार रहे है सरकार है की मूकदर्शक बनी हुई है। एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 7 माह में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया।

वनांचलों में मलेरिया, डायरिया जैसी सामान्य बीमारियों से लोग भी मारे जा रहे है। प्रदेश में बस्तर, सरगुजा, जशपुर, कवर्धा आदि क्षेत्रों लगभग 11000 लोग डायरिया से तथा 22000 से अधिक लोग मलेरिया से पीड़ित है। 2018 में जब भाजपा के 15 साल के कुशासन का अंत हुआ था और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी उस समय छत्तीसगढ़ में मलेरिया संक्रमण दर 5.63 प्रतिशत था जो 5 साल के कांग्रेस सरकार के सुशासन में मलेरिया उन्मूलन अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप घटकर मात्र 0.99 प्रतिशत रह गई थी। मलेरिया संक्रमण में 10 गुना कमी आयी थी।

सेंट्रल जेल में गूंज रहा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

सेंट्रल जेल में गूंज रहा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ

 रायपुर। बंदियों के मानसिक एवं आध्यात्मिक उत्थान के लिए केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा जेल में लगभग 60 बंदियों की रामायण मंडली बनाई गई है। मंडली द्वारा विभिन्न बैरकों में प्रत्येक त्यौहारों के अवसर पर रामायण का पाठ तथा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा तथा प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड का पाठ कराया जा रहा है।

केन्द्रीय जेल प्रशासन द्वारा मंडली को हारमोनियम, केसियो, तबला ढोलक, मंजीरा तथा माइक सिस्टम प्रदाय किये गये है। इस प्रकार के प्रयास से बदी जेल में आध्यात्म से जुड़कर अपने समस्त जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए जीवन के प्रति सकारात्मक तथा अवसाद मुक्त हो रहे है तथा उनके व्यवहार में भी उल्लेखनीय बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन गीता परिवार के माध्यम से बंदियों को प्रतिदिन एक घंटे गीता का ज्ञान तथा शुद्ध उच्चारण का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वर्तमान में 21 कैदियों द्वारा गीता सीखकर कंठस्थरीकरण करते हुए गीता परिवार द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली गई है।

गांव में भी किया मंडली का गठन

रामायण मंडली में मुख्य गायक आजीवन कारावास की सजायाफता बंदी बोधन ने बताया गया कि यह जब भी पेरोल पर घर जाता है। तो अपने गांव के रामायण मंडली में शामिल होता है। गांव वाले भी उससे बोलते है कि इतना अच्छा रामायण जेल में रहकर सीख लिये हो यह तो अद्भुत है। उसने अपने गांव दियागढ़ थाना लैलूंगा में भी यह रामायण मंडली का गठन किया है।

अन्य बंदियों को भी बता रहे गीता सार

इसी प्रकार प्रतिदिन गीता सीखने वाले व रामायण का पाठ करने वाले आजीवन कारावास की सजायाफता चक्रधर ने बताया कि कि प्रतिदिन सीखे गीता के श्लोको का पाठ एवं उसके अर्थ की चर्चा वह प्रतिदिन शान 07.30 से 08.30 बजे तक अपने बैरक में अपने साथी बंदियों के साथ करता है। यह उसके दिनचर्या में शामिल हो गया है तथा अन्य बंदियों को भी प्रेरित करता है।

खाद्य मंत्री बघेल ने जहरीली गैस से मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात की

खाद्य मंत्री बघेल ने जहरीली गैस से मृत लोगों के परिजनों से मुलाकात की

 परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मौके पर 25-25 हजार की मदद

रायपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल रविवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ पहुंचकर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मृत तीन ग्रामीणों आत्माराम साहू, रामकुमार ध्रुव एवं राकेश साहू के अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर तीनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रूपए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की।

मंत्री दयालदास बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों से कहा कि राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत तीनों परिवारों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। विदित हो कि बीते शनिवार को बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुंआ में केसिंग पाईप की मरम्मत करने के लिए कुएं में उतरे 55 वर्षीय आत्माराम साहू, 45 वर्षीय राम कुमार ध्रुव एवं 25 वर्षीय राकेश साहू की जहरीली गैस के रिसाव से मृत्यु हो गई थी।

कमल विहार में मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार

कमल विहार में मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार

 रायपुर । कमल विहार में मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी करने वाले युवक-युवती, चेतना यादव और निहाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सरिता करकाड़े और अन्य 32 लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अभय कुमार यादव, चेतना यादव और निहाल यादव ने वर्ष 2022 से जुलाई 2024 के बीच कमल विहार सेक्टर 01 में स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने के नाम पर 90,97,000 रूपए की धोखाधड़ी की।

शिकायत की जांच के बाद पाया गया कि आरोपियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता क्रमांक 46738100000613 (चेतना यादव) और 46738100000605 (निहाल यादव) के माध्यम से पीड़ितों से रकम ली थी। इसके आधार पर टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 594/24 धारा 318(4), 3(5) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, और थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी टिकरापारा ने एक संयुक्त टीम तैयार की, जिसने मुखबिरों के सहयोग से चेतना यादव (25) और निहाल यादव (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:
    चेतना यादव, पिता देवप्रसाद यादव, उम्र 25 साल, निवासी ग्राम लालपुर छपोरा।
    निहाल यादव, पिता देवप्रसाद यादव, उम्र 22 साल, निवासी ग्राम लालपुर छपोरा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सरगुजा संभाग को मिली 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सरगुजा संभाग को मिली 15 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सौगात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अनुशंसा पर सरगुजा संभाग में पंद्रह विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनएचएम संविदा)  की पोस्टिंग का आदेश जारी हो गया है। इन चिकित्सकों के मिल जाने से संभाग में त्वरित एवं बेहतर उपचार की बड़ी सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी किये गए आदेश में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार पटेल को जिला अस्पताल (एस.एन.सीयू.) जिला जशपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्राडिना छाया नायक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी(एफ.आर.यू) जिला जशपुर, एम.डी. मेडिसीन डॉ. पियुष देवांगन को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, शल्यक्रिया विशेषज्ञ डॉ. शरद मनीष गरेवाल को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार ध्रुव को जिला अस्पताल, जिला जशपुर पदस्थ किया गया है। 

इसी प्रकार नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहनीश खत्री को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, रेशपेरेटरी मेडिसीन डॉ. कमल नारायण गुप्ता को जिला अस्पताल, जिला जशपुर, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. कलिन्दर सिंह पैकोे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-चिरमिरी (एफ.आर.यू.), जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल मोकासदर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-मनेन्द्रगढ़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-मनेन्द्रगढ़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, एम.डी. मेडिसीन डॉ. शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (एफ.आर.यू.)-चिरमिरी़, जिला- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. केदारनाथ देवांगन को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. दीपांकर साहू को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. बेबी प्रज्ञा श्री ओझा को जिला अस्पताल, जिला-कोरिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना अय्यर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध जिला चिकित्सालय, जिला-सरगुजा छत्तीसगढ़ में पदस्थ किया गया है।

Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी

Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वेदर डिपार्टमेंट ने आज की स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ निचले बादल से ज़मीन तक बिजली गिरने की संभावना है. 

  



बता दें कि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़, छुईखदान,गंडई, मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कांकेर जिले में मध्यम बारिश होने की संभावना है.
CG - रिश्ते हुए शर्मसार : दो कलयुगी पिताओं ने अपने ही बच्चों के साथ की घिनौनी हरकत...एक ने बेटे को उतारा मौत के घाट

CG - रिश्ते हुए शर्मसार : दो कलयुगी पिताओं ने अपने ही बच्चों के साथ की घिनौनी हरकत...एक ने बेटे को उतारा मौत के घाट

 पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के पिथौरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले मामले सामने आये हैं। जहां दो शराबी पिताओं ने अपने ही बच्चों के साथ घिनौनी हरकत की है। एक ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। तो वहीं दूसरे ने नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। इन दोनों ही मामलों में आरोपियों ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पहली घटना में पिथौरा के कमारपारा गांव के निवासी दीवान कमार (55 वर्ष) ने रोज की तरह ही शराब पीकर घर पर अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई किया। इसके बाद शराबी दीवान कमार की पत्नी अपने बेटे राजू कमार (22 वर्ष) को घर में अकेला छोड़कर पास के गांव चरौदा में रथयात्रा देखने गई। पत्नी के जाते ही शराबी ने फिर अपने बेटे से लड़ाई शुरू कर दी और इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पिता दीवान ने अपने ही बेटे के सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता दीवान कमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 103 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में एक शराबी पिता ने नशे में धुत्त होकर अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, शराबी पिता अपने क्षेत्र के एक निवासी के घर से अपनी बेटी को वापिस लेने गया था। वापसी के दौरान कोमाखान के पास पहुंचते ही नशे में धुत पिता की अपनी ही बेटी पर नीयत खराब हुई और शराबी ने अनाचार की घटना को अंजाम दे दिया। 

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के नवीनीकरण की बढ़ी तारीख, जानिये क्या है आवेदन की अंतिम तारीख ?

छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के नवीनीकरण की बढ़ी तारीख, जानिये क्या है आवेदन की अंतिम तारीख ?

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के नवीनीकरण की बढ़ी तारीख, 15 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं कार्डधारी छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के नवीनीकरण की तारीख बढ़ा दी गयी है, राशन कार्डधारी अब 15 अगस्त तक नवीनीकरण करा सकते है। इसके लिए कार्डधारी अपने मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर व उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।।बता दे की 23 हजार 670 लोगों ने अब तक वीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। इससे पहले 30 जून को अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन कई लोग नवीनीकरण नहीं करा पाए थे, और इसीलिए राज्यशासन ने लोगों की मांग के बाद एक बार फिर से तारीख को बढ़ा दिया है..
राशनकार्ड का नवीनीकरण और राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी भी किया जा रहा है। खाद्य विभाग ने सभी श्रेणी के राशनकार्ड अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित, निशक्तजन और एपीएल योजना के राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी और राशनकार्डों का नवीनीकरण कराने के लिए कहा है। बता दे की राशन कार्ड नवीनीकरण करने के लिए ई-केवायसी कराना अनिवार्य है
वही प्रदेश में अब तक 70 लाख 26 हजार 106 राशन कार्ड धारकों का नवीनीकरण किया जा चुका है। राशन नवीनीकरण के मामले में पहले नंबर में बीजापुर, दूसरे नंबर में नारायणपुर और तीसरे नंबर पर सुकमा जिला शामिल है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में लगभग 77 लाख से ज्यादा राशन कार्ड हितग्राही है।
जानकारी के लिए बता दे की राशन कार्ड के लिए नवीनीकरण की पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। लेकिन सामान्य श्रेणी के राशन कार्डधारियों के लिए ऐप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रुपए की राशि निर्धारित की गई है।

नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू

नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शुरू

 रायपुर : राज्य के सभी नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने सभी नगर निगमों के आयुक्तों और विभाग के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के संयुक्त संचालकों से फोन पर बात कर गंभीरता से नागरिकों की समस्याएं निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान वार्डवार आयोजित शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, नल कलेक्शन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने तथा नामांतरण व स्वरोजगार के प्रकरणों का निपटारा करने भी कहा है।

उप मुख्यमंत्री  साव ने नगर निगम आयुक्तों और संयुक्त संचालकों को वार्डवार आयोजित शिविरों के सतत निरीक्षण और इनके सुचारू संचालन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व मामलों के निराकरण के साथ ही संपत्ति कर और अन्य करों की वसूली की भी व्यवस्था बनाने को कहा है।

10 अगस्त तक चलेगा जनसमस्या निवारण पखवाड़ा

प्रदेश के सभी 184 नगरीय निकायों में आज से शुरू जनसमस्या निवारण पखवाड़ा 10 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में वार्डवार शिविरों का आयोजन कर लोगों की समस्याओं का निदान किया जाएगा।

इन शिविरों के आयोजन से स्थानीय प्रशासन में लंबित शिकायतों का त्वरित निदान होगा और नागरिकों को जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने नगरीय निकायों के सभी विभागों के अधिकारियों को शिविर में मौजूद रहकर समस्याओं का निराकरण यथासंभव मौके पर ही करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।