नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG News : सर्चिंग के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, पाइप बम को किया निष्क्रिय...

CG News : सर्चिंग के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, पाइप बम को किया निष्क्रिय...

 नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कच्चापाल की पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सली जवाबी कार्यवाही में भाग निकले। बता दें कि डीआरजी, बस्तर फाइटर, और बी.एस.एफ. के जवानों ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया।सुरक्षाबलों की सतर्कता और तेजी से की गई इस कार्यवाही में नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया गया। मौके पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5-5 किलो के पाइप बम को जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की इस संयुक्त कार्रवाई ने नक्सलियों की साजिश को विफल कर दिया और इलाके की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।

हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से, हर बूथ पर पौधा लगाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए इंतजार

हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से, हर बूथ पर पौधा लगाएंगे बीजेपी कार्यकर्ता, निगम-मंडलों में नियुक्ति के लिए इंतजार

 रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी पर चर्चा की। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद रहे।

 
बीजेपी की इस बैठक में कई अहम फैसलें हुए जिसमें 11, 12 और 13 अगस्त को भाजपा प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। वहीं 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
 
 5 अगस्त को प्रदेश, जिला और मंडलों में  बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। जिसमें हर बूथ पर  21 अगस्त से 25 अगस्त तक 51 पेड़ लगाए जाएंगे। 
 
निगम-मंडलों में नियुक्ति का फैसला समय आने पर
 
वहीं छत्तीसगढ़ में निगम- मंडलों में नियुक्ति को लेकर नितिन नबीन ने कहा- समय आने दीजिए, हर विषय में फैसला समय पर होता है। विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ता जीते। समय आने पर निगम मंडल को लेकर भी निर्णय हो जाएगा।
 
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि, चुनाव को लेकर संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ता भी मुस्तैदी से उसकी तैयारी कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव में भी BJP को ही सफलता मिलेगी। 
छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उप चुनाव को लेकर कही ये बात…

छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, उप चुनाव को लेकर कही ये बात…

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर हैं। नबीन अपने इस दो दिवसीय दौरे में पार्टी संगठन के विभिन्‍न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे।वही एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्‍होंने अपने दौरे के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। इस दौरान रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर उन्‍होंने बयान दिया।

नबीन के पार्टी मुख्‍यालय पहुंचते ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पार्टी कार्यालय में अभी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक चल रही है। इससे पहले एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी नबीन ने कहा कि बीजेपी का संगठन हमेशा एक्टिव मोड में रहता है। पार्टी संगठन की सक्रियता के मद्देनजर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें हर घर तिरंगा, एक पेड़ मां के नाम, विभाजन विभीषिका दिवस आदि शामिल है। यहां ऐसे सभी कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। पिछले दिनों हुई कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा होगी।

नबीन ने कहा कि संगठन और सशक्त रूप से कैसे चले, सरकार की जो गतिविधि है उस पर संगठन का क्या उपयोग हो सकता है, इन सभी पर चर्चा होगी। नगरी निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं की निश्चित रूप से उसमें भूमिका होने वाली है। हमारे कार्यकर्ता मुस्तैदी से उसकी तैयारी कर रहे हैं

सीएम साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की होगी वृद्धि, तीन सौ छात्राओं को आवासीय सुविधा, निःशुल्क साइकिल की भी दी सौगात

सीएम साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की होगी वृद्धि, तीन सौ छात्राओं को आवासीय सुविधा, निःशुल्क साइकिल की भी दी सौगात

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज आरंग में पाँच कन्या छात्रावासों का शुभारंभ किया। पाँचो छात्रावासों के शुरू हो जाने से अनुसूचित जाति की तीन सौ कन्याओं की अपनी पढ़ाई के लिए आवासीय सुविधा मिलेगी। इन छात्रावासों की लागत आठ करोड़ छह लाख रुपये से ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आरंग 100 सीटर लागत 174.67 लाख, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मंदिर हसौद, 50 सीटर लागत 174.67 लाख, अनुसूचित जाति कन्या आश्रम आरंग 50 सीटर लागत 162.76 लाख, अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आश्रम 50 सीटर लागत 162.76 लाख, नवीन प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास आरंग 50 सीटर लागत 152.97 लाख रूपए का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कन्या छात्रावास परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रामफल के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी हॉस्टल, छात्रावासों में दो हजार सीटों की वृद्धि करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने माइनर नगर वितरक शाखा क्रमांक-एक पोढ़ापार रसोटा तुलसी केशला के जीर्णाेद्धार, आरंग एसडीएम और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों के लिए आवास के निर्माण, आरंग रेस्ट हाउस का विस्तार और जीर्णाेद्धार करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक गुरू श्री खुशवंत साहेब की मांग पर भण्डारपुरी गुरुद्वारा परिसर के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की मंज़ूरी भी दी गई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रावास के लोकार्पण कर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि इन भवनों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग की हमारी बेटियां सुविधापूर्ण तरीके से अपनी शिक्षा को जारी रख सकेंगी और अच्छी तरह पढ़-लिखकर अपने माता-पिता और हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम ही नहीं है बल्कि उससे भी बढ़कर एक आदर्श समाज की नींव है। किसी भी कार्य को अच्छी तरह कर पाने के लिए शिक्षा का अहम योगदान होता है। 15 साल प्रदेश में डॉ. रमन सिंह की सरकार रही, इन 15 सालों में प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए अनेक कार्य हुए। उस समय हमारे प्रदेश के शैक्षणिक संस्थान टॉप में रहे। उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में 10 से अधिक मेडिकल कॉलेज हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के साथ विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार को कुछ ही माह हुए हैं इतने कम समय में हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इस क्रम में आरंग विधानसभा के विकास के लिए भी हमने कम समय में 17 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। पीएम श्री योजना में छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों को शामिल किया गया है। इन स्कूलों के विकास के लिए केंद्र सरकार से 02 करोड़ रूपए का बजट मिलेगा, जिसका उपयोग स्कूल में अच्छे शिक्षकों की उपलब्धता, शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाकर आईएएस, आईपीएस परीक्षा की तैयारी करने वाले एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए दिल्ली में निर्धारित हॉस्टल में सीटों की संख्या की बढ़ोतरी करते हुए उसे 200 किया गया है।

मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार समाज के बेहतरी, उत्थान और विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि इन कन्या छात्रावासों के शुभारंभ से छात्राओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही हैै कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में भवन विहीन 180 छात्रावासों के बिल्डिंग निर्माण की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में 180 में से 121 भवन के निर्माण के लिए 210 करोड़ रूपए का टेंडर भी लगा दिया गया है। 69 छात्रावास बिल्डिंग निर्माण के लिए निविदा भी अपलोड की जा रही है। प्रदेश के 295 भवनविहीन छात्रावास और आश्रम के भवन निर्माण के लिए भी हमारी सरकार प्र्रतिबद्ध है। श्री नेताम ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने खराब स्थिति वाले छात्रावास के मेंटेनेंस कर उन्हें सर्वसुविधा युक्त बनाने का भी कार्य कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल और अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित कर रहे हैं। एसटी-एससी वर्ग के लिए छात्रावासों आश्रमों में निर्धारित संख्या 3757 है, जिनमें 1,97,000 सीटें है। कई जगहों में आश्रम छात्रावासों में भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। प्रदेशभर में हमने नवीन एकलव्य विद्यालय भी खोले हैं।

उल्लेखनीय है कि इन छात्रावास-आश्रमों में अनुसूचित जाति की छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रवेश दिया जाएगा, जहाँ रहकर वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। छात्रावासों में सुसज्जित शयन कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, क्लास रूम्स सहित भोजन कक्ष और पर्याप्त संख्या में शौचालय तथा स्नानागार बनाये गये है। भवनों में बिजली-पानी की भी पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 20 स्कूली छात्राओं को आने-जाने के लिए निः शुल्क साइकिलें भी वितरित की।

आरंग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया। उन्होंने मिनीमाता महतारी योजना के तहत श्रमिक परिवार की दस महिलाओं को बीस-बीस हज़ार रुपये की सहायता दी। श्री साय ने नोनी सशक्तिकरण योजना के तहतश्रमिक परिवार की लगभग पंद्रह मेधावी छात्राओं को भी बीस -बीस हज़ार रुपये की राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने दो निर्माण श्रमिकों की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। यह राशि निर्माण श्रमिक मृत्यु-दिव्यांग सहायता योजना के तहत दी गई। श्री साय ने दो बुजुर्ग श्रमिकों को बीस बीस हज़ार रुपये की सहायता श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत प्रदान की। श्रमिकों के पाँच मेधावी बच्चों को उनकी पढ़ाई जारी रखने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए तीन तीन हज़ार रुपये की सहायता भी दी गई। इस योजना के तहत एक साल में नब्बे दिन निर्माण श्रमिक के रूप में काम करने वाले पंजीकृत श्रमिक के दो बच्चों को पहली कक्षा से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के लिए एक हज़ार रुपए से दस हज़ार रुपए तक की सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में पाँच पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि भी प्रदान की। श्री साय ने पशु मित्र योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को भी लगभग तीन लाख रुपये का मानदेय वितरित किया।

 
CG - नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: स्कूल से लौटते वक्त दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार

CG - नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: स्कूल से लौटते वक्त दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार

 कोरिया। नाबालिक से अनाचार करने वाले तीन आरोपी को कोरिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पटना थाना क्षेत्र का मामला है। नाबालिक लड़की रिश्तेदार के यहाँ रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों को पिछले शुकवार को पता चला कि नाबालिक लड़की 04 महिना की गर्भवती है। उसने बताया कि अप्रैल में वह स्कूल गयी थी। शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर जा रही थी। उसी रास्ते में (1) रमिंन्द्र सिंह गोड़ उर्फ़ छोटू उम्र 20 वर्ष, (2) संदीप चेरवा उम्र 19 वर्ष और (3) तुजफान उर्फ़ तूफ़ान उम्र 19 वर्ष बैल चरा रहे थे। वहीं रास्ता में मुझे रोककर मेरे साथ खण्डहर में ले जाकर पहले संदीप, फिर तुजफान और आखरी में रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू बारी-बारी से बलात्कार किये है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिए है।जब नाबालिग लडकी का स्वास्थ्य खराब हुआ, तब पता चला कि आरोपीगण संदीप चेरवा, तुजफान पनिका और रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू तीनों के बलात्कार से वह गर्भवती हो गई और आरोपी तुजफान पनिका ने गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाया है, जिससे लड़की का तबियत खराब हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पटना मे धारा 376 (घ)(क), 315, 506, भा०द०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना स्थल थाना पटना क्षेत्र का ना होने पर भी पुलिस द्वारा पर्याप्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना पटना में जीरो में अपराध पंजीबद्ध कर सम्बंधित थाना को ट्रांसफर किया गया है।उक्त प्रकरण में तीनो आरोपियों को कोरिया पुलिस द्वारा फरार होने से पहले दबिश देकर हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त तीनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं रिमांड पर भेजनें की कार्यवाही की जा रही है। 

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी…

गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की संभावना भी जताई है। बारिश के बीच राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। वही मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है, यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 4-5 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश बालरामपुर के रघुनाथ नगर में 152.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी यलो अलर्ट जारी किया है।

CG - लगातार बारिश से जलमग्न हुई राजधानी, इन इलाको में भरा लबालब पानी, देखें तस्वीरें....

CG - लगातार बारिश से जलमग्न हुई राजधानी, इन इलाको में भरा लबालब पानी, देखें तस्वीरें....

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। राजधानी रायपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते कई इलाके जल मग्न हो गए हैं। शुक्रवार देर रात शरु हुई बारिश लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ऐसे में रायपुर के कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायुपर के गुढ़ियारी में रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे दो फीट से ऊपर पानी भर गया है। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। वहीं प्रोफेसर कॉलोनी सहित शहर के की इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है। बरसात के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आ गया है। स्थानीय लोग गंदे पानी से भरे सड़क से होकर गुजरने के लिए मजबूर हो गए है।

मौसम विभाग ने शनिवार को भी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में इन इलाकों में जलभराव की स्थिती बने रहने से लोगों की समस्याएं भी बढ़ सकती है।

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर मुख्यमंत्री ने लगाई मुहर

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के आरंभ का मार्ग साफ हो गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री को युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया का ड्राफ्ट तैयार करके भेजा था, लेकिन कुछ बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट न होने की वजह से अधिकारियों को पुनः सीएम हाउस बुलाया गया था। इस बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और डीपीआई ने प्रेजेंटेशन दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री ने ड्राफ्ट को हरी झंडी दे दी।

प्रमुख निर्णय और प्रक्रिया की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। सरकार के करीबी सूत्रों के अनुसार, सोमवार, 5 अगस्त से युद्ध स्तर पर काम प्रारंभ हो जाएगा। राज्य के 300 गांवों में स्कूल शिक्षक विहीन हैं, 5500 स्कूल सिंगल टीचर के भरोसे हैं और शहरों में 7300 शिक्षक अतिशेष हैं।

स्कूलों का युक्तियुक्तकरण
सरकार पहले स्कूलों का युक्तियुक्तकरण करेगी और इसके लिए होमवर्क लगभग पूरा हो चुका है। एक हफ्ते के भीतर आदेश जारी कर दिए जाएंगे कि किन जिलों के कितने स्कूल इस योजना के तहत आएंगे। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, 3500 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण होना था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 4000 हो गई है। इसके अलावा, लगभग 1500 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की संख्या 10 से कम है और 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षक राष्ट्रीय मानक से अधिक हैं। ऐसे स्कूलों को आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।

अतिशेष शिक्षकों का प्रबंधन
युक्तियुक्तकरण के बाद करीब 6000 शिक्षक और अतिशेष हो जाएंगे, जिससे कुल 13000 शिक्षक उपलब्ध हो जाएंगे। अधिकारियों का दावा है कि इतने शिक्षकों के बाद शिक्षक विहीन और सिंगल टीचर वाले स्कूलों की समस्या दूर हो जाएगी और नई शिक्षक भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कलेक्टरों को अधिकार
सरकार ने अतिशेष शिक्षकों की पोस्टिंग का अधिकार जिले के कलेक्टरों को दिया है। सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के ट्रांसफर कलेक्टर करेंगे और वे जमीनी हकीकत को देखते हुए निर्णय लेंगे। कलेक्टरों द्वारा ट्रांसफर करने के बाद बची हुई पोस्टिंग पर ज्वाइंट डायरेक्टर और डीपीआई निर्णय लेंगे।

निष्कर्ष
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण का फैसला लिया है। युक्तियुक्तकरण का अर्थ है कि जिन स्कूलों में राष्ट्रीय मानक से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें आसपास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा और जिन स्कूलों में शिक्षक अतिशेष होंगे, उनका ट्रांसफर कर शिक्षक विहीन या सिंगल टीचर वाले स्कूलों में पोस्ट किया जाएगा। इस कदम से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है

छत्तीसगढ़ में नीबू वाले बाबा, नीबू चटवाने के बाद महिलाएं हो जाती है गर्भवती, मौके पर पहुंचा प्रशासन, फिर जो हुआ….

छत्तीसगढ़ में नीबू वाले बाबा, नीबू चटवाने के बाद महिलाएं हो जाती है गर्भवती, मौके पर पहुंचा प्रशासन, फिर जो हुआ….

 महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक बूटीपाली गांव इन दिनों चमत्कारी बाबा के नाम से चर्चा में है, क्योंकि यहां एक बाबा निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के लिए नींबू मंदार फूल खिलाकर झाड़ फूंक करता है। 40 साल के बाबा पीतांबर जगत का दावा है कि निःसंतान महिलाओं को नींबू चटवाने और मंदार का फूल खिलाने के बाद महिलाएं गर्भवती हो जाती है। बूटीपाली गांव में बाबा पीतांबर जगत बीते नवरात्रि से निःसंतान दम्पतियों कों संतान प्राप्ति के लिए दरबार लगा रहे थे, जिसकी शिकायत अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कलेक्टर से की थी। इसके बाद प्रशासन ने दरबार को बंद करा दिया है।

40 साल के बाबा पीतांबर जगत निःसंतान महिलाओं को दावा करता हैं कि इसे खाने के बाद महिलाएं गर्भवती हो जाती हैं। निःसंतान दंपत्ति बच्चे की चाह में बाबा के पास पहुँचते थे। बूटीपाली गांव में पीतांबर जगत नाम के बाबा बीते नवरात्रि से निःसंतान दम्पतियों कों संतान प्राप्ति के लिए दरबार लगाते थे। हर मंगलवार और शनिवार कों बाबा के घर में दरबार लगता था।  महासमुंद सहित अन्य राज्यों से लोग हजारों की संख्या में लोग बाबा के पास आते थे। ग्रामीणों का कहना हैं कि दरबार लगता था तब हजारों लोग आते थे। पूरे गांव में गाड़ियों कि लम्बी कतारे लगती थीं।

इस मामले को लेकर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने महासमुंद कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायत कि थी, इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और बाबा का दरबार बंद करवाया। हालांकि बाबा पीतांबर जगत का कहना है कि 15 साल कि उम्र से जड़ी बूटी और झाड़ – फूंक से इलाज कर रहे हैं।  लोग अपनी श्रद्धा से आते हैं और अपना इलाज करवाते हैं। पिछले नवरात्रि यानी 3-4 महीने से माता रानी के आशीर्वाद से निःसंतान दम्पतियों कों संतान प्राप्ति के लिए मंदार फूल और नींबू देकर आशीर्वाद देता हूँ। कुछ महीने इंतजार कीजिये फिर रिजल्ट भी दिखेगा, लोग अपनी श्रद्धा अनुसार चढ़ावा देते थे। प्रशासन के आदेश के बाद अभी दरबार नहीं लग रहा है।

BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर चल रही कार्रवाई

BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर चल रही कार्रवाई

 बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, बिलासपुर में रात से हो रही बारिश के बीच, एसीबी की टीम सुबह 5:45 बजे नूतन कॉलोनी स्थित साहू के आवास पर पहुंची।

बिलासपुर के साथ-साथ कवर्धा में स्थित साहू के निवास पर भी एसीबी की टीम ने छापा मारा है । इस छापे की खास बात यह थी कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली, जिससे स्थानीय लोगों को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी।

टीम केवल एक गाड़ी में सुबह-सुबह साहू के घर पहुंची, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। कॉल बेल बजाने पर जब दरवाजा खोला गया, तो एसीबी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुनते ही साहू और उनके परिवार के सदस्य के होश उड़ गये 

एसीबी सूत्रों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

सूत्रों का कहना है कि साहू के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिले संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और सबूतों की जांच जारी है। एसीबी टीम ने साहू के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जब्त की हैं

Raipur City News: निगम चुनाव की तैयारी शुरु, रायपुर के वार्डों की नई सीमा का राजपत्र में प्रकाशन, यहां देखें आदेश

Raipur City News: निगम चुनाव की तैयारी शुरु, रायपुर के वार्डों की नई सीमा का राजपत्र में प्रकाशन, यहां देखें आदेश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय चुनाव की तैयारी शुरु हो गईं हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों को यथावत रखते हुए नई सीमाओं के विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है।

 
 यहां देखें अधिसूचना;-


हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से

हरेली की खुशियां बिखरेंगी मुख्यमंत्री निवास में, आयोजन की तैयारी का उत्साह जोरशोर से

 रायपुर। हरेली के उल्लास को संजोने मुख्यमंत्री निवास परंपरागत तरीके से सजाया जा रहा है। हरेली के दिन 4 अगस्त को यहां किसान भाइयों के हल खुरपी नजर आयेंगे। गेड़ी में लोगों का उत्साह नजर आयेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी तथा अतिथिगण इस अवसर पर हरेली का आनंद लेंगे और परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना करेंगे। 

 
हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री सबसे पहले विधिविधान से कृषि उपकरणों की पूजा करेंगे। हरेली के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ अंचल में लोग अपने अपने लोकगीत गाते हैं और नृत्य करते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अंचल के सभी नृत्य एवं लोकगीतों का आयोजन करने कहा है ताकि पूरा छत्तीसगढ़ समवेत रूप में मुख्यमंत्री निवास में अपने पूरे सांस्कृतिक वैविध्य में नजर आये।
 
करमा, राउत नाचा के सुंदर गीतों और लयबद्ध नृत्य के साथ आयोजन की शुरूआत होगी। फिर परंपरागत खेलों का आयोजन होगा। इसमें डंडा, भौंरा, बांटी जैसे खेल होंगे। हरेली आयोजन में सबसे यादगार गेड़ी होती है गेड़ी में चलकर लोग पुराने दिनों को याद करेंगे।
 
मुख्यमंत्री इस अवसर पर हरेली त्योहार से जुड़ी अपनी स्मृतियों को साझा करेंगे। साथ ही वे जनमानस को हरेली का संदेश भी देंगे। इस बार हरेली इस मायने में भी खास है कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का संदेश दिया है और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में लोग बढ़चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
 
चूंकि हरेली त्योहार प्रकृति का ही त्योहार है इसलिए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रदेश के नागरिकों से कहा है कि धरती मां ने हमें अमूल्य संसाधन दिये हैं। छत्तीसगढ़ की धरती बहुत सुंदर धरती है। अपनी धरती मां का श्रृंगार करने एक पेड़ जरूर लगाएं। इस दिन पूरे प्रदेश में लोग पौधे लगाएंगे। हरेली त्योहार में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही  किसान भाइयों को भी कृषि उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
72 ट्रेनें रद्द होने पर भड़के भूपेश, राज्य के सांसदों को लेकर कह दी बड़ी बात…

72 ट्रेनें रद्द होने पर भड़के भूपेश, राज्य के सांसदों को लेकर कह दी बड़ी बात…

 बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ से होकर गुज़रने वाली 72 ट्रेने रद्द कर दी गयी है, इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेसवही ट्रेन रद्द मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल से गुड्स ट्रांस्पोर्टिंग को सरकार ज़्यादा महत्व दे रही, और कोयला परिवहन को ज्यादा महत्व दे रही, ये यात्रियों के साथ छलावा किया जा रहा है , गरीब मिडल क्लास के लिए सिर्फ़ यातायात का साधन रेल है और इसे बाधित किया गया है,, 72 ट्रेन रद्द करना अन्याय है, छत्तीसगढ़ ने इतने सांसद दिए है इन सांसदों को लोकसभा में बात उठाना चाहिए,


ये प्रमुख ट्रेनें, जिनसे बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

इन ट्रेनों में बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, जैसे कई ट्रैन शामिल है

Big News : विधायक ईश्वर साहू का पूर्व निज सचिव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला….!!

Big News : विधायक ईश्वर साहू का पूर्व निज सचिव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला….!!

 बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र मे विगत महिने भर से राजनीतिक पारा विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) के भतीजे प्रेम लाल साहू के कारण काफी हाई हो चुका था। अभी हाल ही में साजा थाना चौकी में रात को पुलिस वाले के साथ गाली गलौज का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

अब ताजा मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर चल रहे सियासी संग्राम को लेकर है जिसमे एक तरफ ग्राम कंदई निवासी व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल जो कि पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भी है। वही उनके खिलाफ बिरनपुर गांव के निवासी प्रेमलाल साहू जो साजा विधायक ईश्वर साहू के पूर्व निज सचिव होने के साथ रिश्तेदारी में भतीजा भी है। बताया जाता रहा है कि प्रेम लाल साहू द्वारा विगत दिनो भाजपा के वाट्सएप ग्रुप पर सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल को लेकर तरह तरह की पारिवारिक व व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणी की। इससे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने मिल रही है।

वही इस मामले में सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहु से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। अगले दिन ही देवरबीजा चौकी पुलिस ने बिरनपुर में प्रेमलाल साहू को बुलाकर पूछताछ करने के बाद 151 धारा लगाकर हिरासत में लिया गया। बाद में बेमेतरा एस डी एम कोर्ट में मामले को पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

 
Big News : विधायक ईश्वर साहू का पूर्व निज सचिव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला….!!

Big News : विधायक ईश्वर साहू का पूर्व निज सचिव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला….!!

 बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र मे विगत महिने भर से राजनीतिक पारा विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) के भतीजे प्रेम लाल साहू के कारण काफी हाई हो चुका था। अभी हाल ही में साजा थाना चौकी में रात को पुलिस वाले के साथ गाली गलौज का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

अब ताजा मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर चल रहे सियासी संग्राम को लेकर है जिसमे एक तरफ ग्राम कंदई निवासी व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल जो कि पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भी है। वही उनके खिलाफ बिरनपुर गांव के निवासी प्रेमलाल साहू जो साजा विधायक ईश्वर साहू के पूर्व निज सचिव होने के साथ रिश्तेदारी में भतीजा भी है। बताया जाता रहा है कि प्रेम लाल साहू द्वारा विगत दिनो भाजपा के वाट्सएप ग्रुप पर सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल को लेकर तरह तरह की पारिवारिक व व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणी की। इससे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने मिल रही है।

वही इस मामले में सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहु से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। अगले दिन ही देवरबीजा चौकी पुलिस ने बिरनपुर में प्रेमलाल साहू को बुलाकर पूछताछ करने के बाद 151 धारा लगाकर हिरासत में लिया गया। बाद में बेमेतरा एस डी एम कोर्ट में मामले को पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

 
CG NEWS:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आरंग में छात्रावास एवं आश्रम भवनों का करेंगे लोकार्पण

CG NEWS:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज आरंग में छात्रावास एवं आश्रम भवनों का करेंगे लोकार्पण

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज आरंग में विभिन्न छात्रावासों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से कार से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे आरंग में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग, प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास भवन आरंग एवं मंदिर हसौद तथा अनुसूचित जाति कन्या आश्रम भवन आरंग एवं कोसरंगी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.50 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर लौट आएंगे।

 
छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा धान का देश में सर्वाधिक मूल्य, सरकार ने दिया 13,320 करोड़ रूपए का बकाया बोनस

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा धान का देश में सर्वाधिक मूल्य, सरकार ने दिया 13,320 करोड़ रूपए का बकाया बोनस

 रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए विश्वास, विकास और बदलाव की गारंटी बन चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान कल्याण की नीतियों से खेती में किसानों का मुनाफा बढ़ा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कई अहम निर्णय लिए गए हैं, जिनसे किसान परिवार अधिक सशक्त और फसल उगाने से लेकर उसे बेचे जाने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हुई है। सरकार के परिवर्तनकारी फैसलों से छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र ऐसा राज्य बन गया है, जहां किसानों को उनके धान का उच्चतम मूल्य मिल रहा है।

कृषक उन्नति योजना के जरिए छत्तीसगढ़ के किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद की गारंटी दी जा रही है। इस फैसले से किसानों की स्थिर आय सुनिश्चित हुई है। किसानों से अपना वादा निभाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 25 दिसंबर, 2023 को सुशासन दिवस के दिन 13 लाख किसानों के बैंक खातों में लंबित धान बोनस का 3,716 करोड़ रुपये भी पहुंचा दिया।

किसानों को मिल रहे प्रोत्साहन का ही परिणाम है कि वर्ष 2023-24 में 24.75 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीट्रिक टन धान बेचा, जिसके एवज में उन्हें 31,913 करोड़ रुपये का भुगतान कियाद्य 12 जनवरी, 2024 को धान के मूल्य की अंतर राशि के रूप में 24.75 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान भी किया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को फसल उगाने से लेकर उन्हें बेचने और भुगतान तक की प्रक्रिया में किसी भी तरह की तकलीफ न आए किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किए जाने का निर्णय भी लिया गया, जिसके लागू होने से अब अन्य प्रदेश के मंडी बोर्ड अथवा समिति के एकल पंजीयन अथवा अनुज्ञप्तिधारी, व्यापारी एवं प्रसंस्करणकर्ता भारत सरकार द्वारा संचालित ई-नाम पोर्टल (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से अधिसूचित कृषि उपज की खरीदी-बिक्री बिना पंजीयन के कर सकेंगे, इससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों और विक्रेताओं को अधिकतम मूल्य मिल सकेगा।

मंडी फीस के स्थान पर अब मंडी फीस तथा कृषक कल्याण शुल्क शब्द जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कृषक कल्याणकारी गतिविधियों के लिए मंडी बोर्ड अपनी वार्षिक आय की 10 प्रतिशत राशि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण निधि में जमा करेगा।

खेतों में काम करने वाले मजदूरों की समस्याओं को दूर करते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी, इस योजना के लिए सरकार ने वर्ष 2024-2025 के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, इसके साथ ही सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीजों का वितरण भी समय के भीतर ही हो सके।

विश्व शांति व कल्याण के लिए योग संत-समाज की संकल्प यात्रा होगी लाभदायी : विष्णु देव साय

विश्व शांति व कल्याण के लिए योग संत-समाज की संकल्प यात्रा होगी लाभदायी : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री विहंगम योग संत-समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विहंगम योग संत-समाज द्वारा आयोजित स्वर्वेद कथा में शामिल हुए। उन्होंने संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके पावन सानिध्य में जय स्वर्वेद कथामृत का श्रवण किया। इस अवसर पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी भी उपस्थित थीं।

गौरतलब है कि विहंगम योग संत समाज द्वारा स्थापना के शताब्दी समारोह के पावन अवसर के निमित्त कन्याकुमारी से कश्मीर तक की राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में जय स्वर्वेद कथा आयोजित की गई थी।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि यह परम सौभाग्य की बात है कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में हमें संत प्रवर विज्ञान देव के पावन सानिध्य का सुअवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों का  आशीर्वाद सदैव प्रदेश पर बना रहे और लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए। उन्होंने कहा कि संत विहंगम योग संत समाज की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहे हैं। संत विज्ञान देव ने 15 दिवस में छत्तीसगढ़ के 13 जिलों की यात्राएं की। साय ने कहा कि विश्व शांति एवं कल्याण के लिए यह यात्रा निश्चित ही लाभदायी होगा। मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण के लिए विहंगम योग संत समाज के प्रयासों की प्रशंसा की।

विधायक श्रीमती लता उसेंडी ने कहा कि विहंगम योग संत समाज के पूज्य संतों का आशीर्वाद हमेशा से छत्तीसगढ़ को मिलता रहा है इनके पावन प्रवास की हम सभी प्रतीक्षा कर रहे थे। छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में समाज के पूज्य संतों ने आध्यात्मिक अलख जगाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं।

विहंगम योग संत समाज के संत प्रवर विज्ञान देव ने राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई यह यात्रा कश्मीर तक अपने पावन संकल्पों के साथ पूरी होगी। उन्होंने कहा कि इसी पड़ाव में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस संकल्प यात्रा को गति देने का कार्य किया गया है।इस मौके पर विहंगम योग संत समाज के पदाधिकारी सहित समाज के अनुयायी मौजूद रहे।

रोका-छेका बंद होने से गायें मर रहीं है, किसान परेशान हो रहे है : कांग्रेस

रोका-छेका बंद होने से गायें मर रहीं है, किसान परेशान हो रहे है : कांग्रेस

 रायपुर । बलौदा बाजार के निकट मरदा गांव में दम घुटने से 20 गौवंशीयों की मृत्यु पर कड़ी प्रतिक्रिया वक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा कहा है कि मरदा गांव में गायो की हत्या के लिये गांव वाले नहीं बल्कि भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से रोका-छेका का बंद कर दिया गया है, गोठानो को भी दुर्भावना पूर्वक बंद कर दिया गया, किसान खुली चराई से परेशान हैं, राहगीर सड़कों पर बैठे मवेशियों के झुंड से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और गाएं भी सड़कों पर भारी वाहनों से रौंदे जानें से बेमौत मरने मजबूर हैं। बलौदा बाजार की घटना भाजपा सरकार के निकम्मेपन का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार की ना कोई नीति है, ना नियत, दुर्भावना और पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर गोठान योजना तो बंद कर दिए लेकिन विकल्प के तौर पर साय सरकार के गौ अभ्यारण का जुमला केवल कागजी है, धरातल पर अव्यवस्था सर्वविदित है।

 सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार गौ हत्यारी सरकार है। गाय के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल राजनीति करते हैं, काम नहीं करते बल्कि उल्टे बीफ कंपनियों से चंदा खाते हैं। जब से सई सरकार आई है छत्तीसगढ़ में गो तस्करी की घटना बढ़ गई है, सड़कों पर मवेशी मारे जा रहे हैं हाल ही में राजधानी के निकट किरना गांव में एक साथ 18 गाएं सड़क पर रौंद दी गई थी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौठान और रोका छेका योजना भाजपा सरकार की बदनीयति की भेट चढ़ गयी है। गौशालयों से कमीशनखोरी के लालच में छत्तीसगढ़ की चाक चौबंद व्यवस्था “गोधन न्याय योजना“ को बंद कर दिया गया है। पिछले 8 महीनों से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, गौसेवा के लिए कोई कार्ययोजना तैयार नहीं कर पाए हैं। भाजपा सरकार का पूरा फोकस नकली खाद, नकली बीज, नकली कीटनाशक दवा, नकली नैनो यूरिया के बिचौलियों और अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने में है। किसान खुली चराई से परेशान हैं, साय सरकार की दुर्भावना से चलते किसानी करना कठिन हो गया है।Cows are dying, farmers are getting worried due to closure of roka-chheka Congress

छत्तीसगढ़ में अब हर माह तय होगी बिजली की दर, नए टैरिफ रूल में इस महीने के ​बिल में मिलेगी इतनी राहत

छत्तीसगढ़ में अब हर माह तय होगी बिजली की दर, नए टैरिफ रूल में इस महीने के ​बिल में मिलेगी इतनी राहत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक राहत वाली खबर सामने आई है। अब हर माह बिजली की कीमत तय होने के कारण इस बार जून की बिजली 8.41 फीसदी सस्ती हो गई है। 

 
बता दें कि प्रदेश में अब तक बिजली उपभोक्ताओं से वीसीए के स्थान पर उत्पादन लागत के अंतर की राशि को उपभोक्ताओं से वसूलने के लिए नया फार्मूला फ्यूल पॉवर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) लागू है। सबसे पहले पिछले साल अप्रैल में पहली बार नया फार्मूला लागू होने पर शुल्क 5.30 प्रतिशत लिया गया। 
 
इसके बाद मई में 10.29 प्रतिशत, जून में 14.23, जुलाई में 11.43, अगस्त में शुल्क 10.31 प्रतिशत रहा। सितंबर और अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के कारण अगस्त का शुल्क लिया गया। बाद में सितंबर और अक्टूबर की कीमत तय होने पर इसका समायोजन किया गया।
 
नवंबर में शुल्क कम होकर 7.04 प्रतिशत हो गया। दिसंबर में यह शुल्क 6.30 प्रतिशत था। नए साल के पहले माह जनवरी में यह शुल्क 6.70 प्रतिशत, फरवरी में 10.12, मार्च 7.20 फीसदी, अप्रैल में 9.22 और मई में यह घटकर 9.10 फीसदी हो गया और अब जून में अब तक का सबसे कम 0.69 फीसदी हो गया है।
 
घरेलू उपभोक्ताओं को 33 से 45 पैसे प्रति यूनिट की राहत
 
घरेलू उपभोक्ताओं को खपत के हिसाब से 100 से 600 यूनिट 33 पैसे से 45 पैसे यूनिट में राहत मिलेगी। 100 से 200 यूनिट पर 33 पैसे, 400 यूनिट की खपत पर 40 पैसे और 600 यूनिट की खपत पर 45 पैसे प्रति यूनिट पर जून की खपत में कम लगेंगे।
 
स्टील उद्योग को 53 पैसे यूनिट की राहत
 

 
स्टील उद्योगों ने महंगी बिजली को लेकर उद्योग बंद कर दिए हैं। इस बीच जून के बिजली के लिए तय एफपीपीएएस के कारण अब स्टील उद्योगों को अगस्त में जो जुलाई का बिल आएगा उसमें जून की खपत पर एफपीपीएस लगेगा वह महज 0.69 प्रतिशत होने के कारण इनको 53 पैसे से ज्यादा प्रति यूनिट पर राहत मिलेगी।

 
 
स्टील उद्योग का टैरिफ 6.35 रुपए है। इसमें मई में 9.10 फीसदी के हिसाब से शुल्क लगा था तो 57 पैसे से ज्यादा प्रति यूनिट के लगे, लेकिन अब 53 पैसे कम होकर महज चार पैसे प्रति यूनिट पर लगेंगे।Now electricity rate will be fixed every month in Chhattisgarh this much relief will be available in this monthbill in the new tariff rule
Breaking : शराबी प्राचार्य निलंबित, नशे में अधिकारी और कर्मचारियों से की थी अभद्रता

Breaking : शराबी प्राचार्य निलंबित, नशे में अधिकारी और कर्मचारियों से की थी अभद्रता

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है

वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 
महिलाओं के खाते में आ रहा है सांय-सांय पईसा…

महिलाओं के खाते में आ रहा है सांय-सांय पईसा…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 01 अगस्त 2024 में महतारी वंदन योजना के लागू होने के साथ ही महिलाओं में नया आत्मविश्वास दिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना की लोकप्रियता शहरों के साथ-साथ गांवों में भी दिख रही है। राज्य में नई सरकार के गठन के साथ ही महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई इस योजना से राज्य के 70 लाख विवाहित महिलाओं को इसका लाभ छह माह से मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी योजना में 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं के मोबाइल में मेसेज आते ही परिवार के बच्चे खुशी से कह उठते हैं कि हमर मोबाइल में सांय-सांय पईसा आवत हेे। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के क्रियान्वयन को सटीक और बेहतर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना एप्प जारी किया गया है।
महतारी वंदना योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। महिला सशक्तिकरण का अर्थ है महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है, ताकि उन्हें रोजगार, शिक्षा, आर्थिक तरक्की के बराबरी का मौके मिल सके, जिससे वह सामाजिक स्वतंत्रता और तरक्की प्राप्त कर सके। यह वह तरीका है, जिसके द्वारा महिलाएँ भी पुरुषों की तरह अपनी हर आकंक्षाओं को पूरा कर सके।
महतारी वंदन योजना में हर माह राशि आने का असर अब दिखने लगा है। महिलाओं ने हर कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। महिलाएँ अपना फैसले खुद ले रही हैं। महिलाओं में आत्मनिर्भरता का भाव जगाने में यह योजना सफल हुई है। इस योजना से महिलाओं को उनके रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी मदद मिल रही है। इस राशि से गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार हो रहा है। महिलाओं को मिले इस आर्थिक सा्रेत से परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में कर रही हैं।
महतारी वंदना योजना से महिलाओं को आगे बढने के लिए रास्ता मिल रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी नवाचारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। महिला समूहों को आर्थिक क्रियाकलपों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहान योजना भी संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान लगभग 3100 स्व-सहायता समूहों को 100 करोड़ रूपए की राशि का ऋण वितरित किया है। इससे महिलाओं में स्वावलंबन और आर्थिक रूप से निर्भरता आएगी।

पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, भारी पुलिस बल तैनात

पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में उमड़ा जनसैलाब, भारी पुलिस बल तैनात

 राजनांदगांव : शहर के पद्मश्री गोविंद राम निर्मल ऑडिटोरियम में सिहोर के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा 2 अगस्त से 8 अगस्त तक शिव महापुराण कथा वाचन किया जा रहा है। हालांकि यह सार्वजनिक आयोजन नहीं है और इस आयोजन में चुनिंदा पास धारी लोग ही शामिल हो रहे हैं।

पहली बार राजनांदगांव शहर में आयोजित हो रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा को लेकर पुलिस द्वारा जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद किया गया है। शहर के गौरव पथ स्थित आयोजन स्थल के चारों तरफ के रास्ते पर बैरिकेडिंग के साथ ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्तों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लोगों से अपील भी की गई है कि यहां सार्वजनिक आयोजन नहीं है और इसमें शामिल न होते हुए लोग ऑनलाइन माध्यम से कथा श्रवण करें। वहीं धार्मिक चैनल पर टीवी में इस कथा का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है। राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने कहा कि कथा स्थल को जाने वाले रास्तों पर बैरिकेटिंग किया गया है और में 450 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से कथा सुनने की चाहत रखने वाले लाखों श्रद्धालु है लेकिन राजनांदगांव शहर में पहली बार आयोजित हो रही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में चुनिंदा लोगों को पास दिए जाने और आम लोगों को कथा स्थल में प्रवेश से दूर रखने के मामले में श्रद्धालुओं में नाराजगी भी है। शहर के ऑडिटोरियम में आयोजित हो रही है। शिव महापुराण कथा का आयोजन दो से 8 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक किया जा रहा है। जहां ऑडिटोरियम में 750 पासधारी लोगों की बैठने की व्यवस्था है। ऐसे में पंडित प्रदीप मिश्रा के यहां कथा श्रवण करने की जानकारी मिलने पर ही आसपास के गांव और जिलों से सैकड़ो लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन वह कथा स्थल तक नहीं जा पा रहे हैं और नाराजगी व्यक्त कर वापस लौट रहे हैं।

 
अब छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से हो सकेगा रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण

अब छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से हो सकेगा रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण

 जगदलपुर : संचालनालय रोजगार विभाग रायपुर द्वारा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र्र जगदलपुर में ’छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ विकसित किया गया है। इच्छुक शिक्षित आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण का कार्य कर सकते हैं। इस हेतु विभगीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर उक्त ऐप उपलब्ध है।

ऐप पर पंजीयन नवीनीकरण करते समय किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर +91-1800-233-2203 पर समय प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे के मध्य सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

CG- भारी बारिश रेड अलर्ट: अति भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

CG- भारी बारिश रेड अलर्ट: अति भारी वर्षा की चेतावनी... आगामी 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

 रायपुर। भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 और 48 घंटों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट अनुसार प्रदेश के सूरजपुर व बलरामपुर जिलों में एक- दो स्थानों पर बहुत भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।आगामी 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर व कोरबा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती व जांजगीर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

आगामी 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट अनुसार प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा मरवाही व कोरिया जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट अनुसार प्रदेश के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी व कांकेर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 603.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 603.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1435.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 258.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

 राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 393.0 मिमी, बलरामपुर में 623.5 मिमी, जशपुर में 421.8 मिमी, कोरिया में 443.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 414.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। 

 इसी प्रकार, रायपुर जिले में 521.6 मिमी, बलौदाबाजार में 663.5 मिमी, गरियाबंद में 620.9 मिमी, महासमुंद में 465.8 मिमी, धमतरी में 641.1 मिमी, बिलासपुर में 568.2 मिमी, मुंगेली में 626.6 मिमी, रायगढ़ में 488.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 271.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 542.1 मिमी, सक्ती 444.2 कोरबा में 736.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 529.0 मिमी, दुर्ग में 380.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 483.9 मिमी, राजनांदगांव में 682.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 811.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 462.2 मिमी, बालोद में 758.7 मिमी, बेमेतरा में 372.0 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 697.4 मिमी, कांकेर में 889.4 मिमी, नारायणपुर में 777.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 830.4 मिमी और सुकमा जिले में 958.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।