नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय के कुलपति बर्खास्त...राजभवन ने जारी किया आदेश, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय के कुलपति बर्खास्त...राजभवन ने जारी किया आदेश, जानें पूरा मामला

रायपुर: महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया गया हैं। कुलपति डॉ आर एस कुरील को बर्खास्त किया गया है। जो कि एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती घोटाले में आरोपी थे। राजभवन ने भर्ती घोटाले की जांच कराई थी। जांच के बाद कुलपति डॉ राम शंकर कुरील बर्खास्त किए गए हैं। वहीं डॉ अलंग को उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया गया है।

आपको बता दें कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर आर एस कुरील को राज्यपाल ने बर्खास्त कर दिया है। इसके आदेश भी राजभवन ने जारी कर दिया है। डॉ राम शंकर कुरील विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती घोटाले में आरोपी थे। तीन कुलपतियों की जांच रिपोर्ट के बाद राजभवन ने उन्हे बर्खास्त किया हैराज्यपाल ने उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया गया है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(7) अंतर्गत संभागायुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के रुप में दायित्व निवर्हन हेतु नाम निर्देशित किया गया है। आदेश के परिपालन में संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज ही कुलपति पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है ।

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसी बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि जवानों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है

बता दें गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में फोर्स के जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा था। इसके साथ ही, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है।

नक्सलियों की कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर हैं। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। DRG, STF CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। वही 12  नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

 
महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक  गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा

महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा

 दुर्ग : ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग जिले का बर्खास्त फरार आरक्षक अर्जुन यादव को मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर रायपुर दफ्तर लाया गया। बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव पर महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा मामले में संलिप्तता का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से बचने फरार चल रहा था। ईडी की नोटिस के बाद भी शामिल नहीं हुआ। महादेव ऐप घोटाले मामले में इसका छोटा भाई बर्खास्त आरक्षक भीम सिंह यादव जेल में है। अब महादेव ऐप सट्टा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।

गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम महादेव ऐप को लेकर अर्जुन यादव से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को विशेष न्याय न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू उसे पूछताछ के लिए रिमांड लगी। वहीं इसी छापेमार कार्रवाई के तारतम्य में प्रधान आरक्षक विजय पांडेय के घर कांकेर के चारामा में टीम गई। जहां ईओडब्ल्यू कार्रवाई की विजय को भनक लग गई थी, वह परिवार समेत घर से नदारत हो गया। ईओडमहादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक  गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचाब्ल्यू की टीम ने उसके मकान को सील कर दिया है।

 

बता दें ईओडब्ल्यू को महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा से जुड़े सराफा व्यापारियों के ठिकाने से काफी अहम दस्तावेज मिले है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।

CG : प्रेमिका के माता- पिता और जीजा ने प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी हत्या...जानें क्या है पूरा मामला

CG : प्रेमिका के माता- पिता और जीजा ने प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी हत्या...जानें क्या है पूरा मामला

 रायगढ़ : रायगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है, यहां जिला जेल रायगढ़ में पिछले चार साल से बंद दीपक की रिहाई के 9 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उन पर है जिन्होंने दीपक के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल में 4 साल तक कैद रहने को मजबूर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ग्राम सिघनसरा जिला सक्ती निवासी दीपक पटेल की ग्राम सिघनसरा, खरसिया में दर्जन भर लोगों ने मिल कर हत्या दी है। दीपक को इसी माह 2 मई, 2024 को न्यायालय ने दोष मुक्त करते हुए रिहा कर दिया था। दीपक के परिजनों को इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि दीपक की रिहाई उनके लिए खुशी के पल से ज्यादा दुःख का पहाड़ लेकर आ रहा है।

हत्या के आरोपियों ने दीपक पटेल पर वर्ष 2018 में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें यह कहा गया था कि दीपक पीड़िता नाबालिग होते हुए जम्मू-कश्मीर भगा कर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने दीपक को जेल दाखिल कर दिया था।

मृतक के पिता ने बताया कि दीपक पटेल जेल से छूटने के बाद अपनी बुआ के घर खरसिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेलवाडीह गया था जहां वह अपने जेल में बिताए दिन को याद करते हुए अपनी कथित प्रेमिका के घर गया था। उसे पता नहीं था कि कथित प्रेमिका की छोटी बहन की शादी हो रही है तो उसने लड़की के घर वालों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया।

जिस बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के घर वालों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। घटना में दीपक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खरसिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया एपेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात दीपक की मौत हो गई।

खरसिया थाना प्रभारी के बताए अनुसार पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़की के माता-पिता और जीजा के ऊपर हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 12 विद्यार्थियों का सम्मान

बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 12 विद्यार्थियों का सम्मान

बालोद। जिला प्रशासन ने 09 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले बालोद जिले के कुल 12 विद्यार्थियों का सम्मान किया। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले एवं अन्य अधिकारियों ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों के द्वारा राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के सभी 12 विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 9 मई का दिन जिले के स्कूूली विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन रहा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम के अंतर्गत कक्षा 12वीं के 01 एवं कक्षा 10वीं के 11 सहित जिले के कुल 12 विद्यार्थियों ने इतनी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण उलपब्धि हासिल की है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जिले के विद्यार्थियों के टाॅप टेन में स्थान अर्जित करने पर बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक माता, पिता एवं सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों केे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर रहा। राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के कुल 12 मेधावी विद्यार्थियों में से 10 छात्र-छात्राएं जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी है। खास बात यह है कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के अनेक विद्यार्थी अपने खराब आर्थिक स्थिति एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अपने मेहनत, लगन एवं साधना के बदौलत परिस्थिति को मात देते हुए आज यह उपलब्धि हासिल की है। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदाह की मेधावी विद्यार्थी कुमारी पद्मनी शांडिल्य ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो गया है। मेरी माता स्कूल में रसोईए का कार्य तथा मेहनत मजदूरी करते हुए मुझे पढ़ा रही हैं। उन्होेंने कहा कि घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई-लिखाई के कार्य में उनके सामने अनेक बाधाएं उपस्थित होती है। लेकिन उन्होंने जीवन में कुछ करने की चाहत एवं विद्या अध्ययन करने की तीव्र लालसा के कारण कठिनाईयों का सामना करते हुए निरंतर पढ़ाई-लिखाई कर रही है। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली जिले के एक और होनहार छात्रा कुमारी जिज्ञासा ने बताया कि उनके माता-पिता खेती किसानी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पढ़ाई-लिखाई के दौरान बहुत सारे परेशानियां उपस्थित होती है। लेकिन उनके मन में पढ़ाई-लिखाई के प्रति असीम जिजीविषा है। जिसके बदौलत उन्होंने आज यह उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य सूची की प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला की विद्यार्थी कुमारी हर्षवती ने बताया कि उनके माता पिता किसान है। वे अपने माता पिता के साथ घरेलु कार्यों में सहयोग करते हुए आज यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर चन्द्रवाल ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी जिले के इन होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने इन विद्यार्थियों एवं इनके माता पिता को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इसके लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का बड़ी संख्या में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित होना निश्चित रूप से पूरे जिलेवासियों के लिए गर्व एवं सौभाग्य विषय है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं लगन के अलावा उनके माता, पिता, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कल जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों के बेहतरीन परीक्षा परिणामों की भी सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के 12 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी है। जो कि हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में भी विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन की अनुकूल सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराई जाए तो शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी सफलता का परचम लहरा सकते हैं। चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे जिले में विद्यार्थियों के सफलता का रथ निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के विद्यार्थियों की संख्या दुगुनी होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 मेधावी विद्यार्थियों से बारी-बारी से चर्चा कर उन्हें उस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने उनके द्वारा निर्धारित रणनीति तथा उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से पढ़ाई-लिखाई के तरीके एवं निर्धारित लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कक्षा 10वीं में प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी राहुल गंजीर ने आगे गणित की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने तथा लुकेश्वर राजपूत ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने, पोषण कुमार ने डाॅक्टर बनने, कुमारी खुशी टुवानी ने डेटा साईंटिस्ट बनने, कुमारी हेमप्रज्ञा साहू ने मर्चेंट नेवी का इंजीनियर बनने तथा रितिका देवांगन ने डाॅक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करने की बात कही। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्राची ठाकुर ने जिले के विद्यार्थियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हंे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए नतीजों के अंतर्गत जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आज आयोजित सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी हर्षवति के अलावा कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं राहुल गंजीर, डाली साहू, कुमारी पद्मनी शांडिल्य, कुमारी जिज्ञासा, लुकेश कुमार राजपूत, बबीता साहू, तोषण कुमार, खोमेन्द, कुमारी खुशी टुवानी, कुमारी हेमप्रज्ञा साहू तथा रितीक देवांगन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 बच्चों को भोजन कराने के उपरांत तांदुला रिसार्ट में बोटिंग भी कराया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थी बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर जिले के सभी 12 मेधावी विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक, शिक्षिका, प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों के अलावा विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित थे।

जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी….2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी….2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 बीजापुर :- जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही हैं।  मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कई बड़े नक्सली वहां मौजूद हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनो ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है।

दरसअल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है।

Crime : महिला सरपंच ने अपनी मासूम बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली लाश...क्षेत्र में फैली सनसनी…!!

Crime : महिला सरपंच ने अपनी मासूम बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली लाश...क्षेत्र में फैली सनसनी…!!

 मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक महिला सरपंच ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को पति से हुए विवाद के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बाद बच्ची की लाश जंगल में मिली है। यह घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।बता दें कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज थी। गुस्से में आकर उसने अपनी 3 साल की बेटी को जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रेकिंग : IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत...भूपेश सरकार में दर्ज हुई थी FIR...जानिए पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत...भूपेश सरकार में दर्ज हुई थी FIR...जानिए पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से एक बार फिर से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस पर रोक लगा दी है। बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केस की प्रोसिडिंग पर रोक लगा दी है। 

इससे पहले बीते 2 मई को IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी। जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 

जीपी सिंह पर 2022 में छत्तीसगढ़ सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। सिंह को लेकर एक अफवाह ये भी थी कि उन्हें बर्खास्त किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। ACB ने जुलाई 2021 को सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्‍थानों पर छापा मारा था। इसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज मिले थे। इसके बाद ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर दिया और 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि जीपी सिंह सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे। 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर CBI जांच की मांग की थी।

आत्मानंद स्कूल का नाम बदलना छग की अस्मिता से खिलवाड़ : डॉ. महंत

आत्मानंद स्कूल का नाम बदलना छग की अस्मिता से खिलवाड़ : डॉ. महंत

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल व कॉलेज जहां पर हर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान पूर्ववर्ती कांगे्रस की छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है, उसका नाम बदलने की कवायद मौजूदा भाजपा की सरकार कर रही है। इस तरह के प्रयास को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अनुचित करार देते हुए कहा है कि स्कूल का नाम बदलना छत्तीसगढ़ की अस्मिता से खिलवाड़ होगा। स्वामी आत्मानंद, रामकृष्ण मिशन के एक संत, समाज सुधारक व शिक्षाविद् थे। वनवासियों के उत्थान के लिए उन्होंने नारायणपुर आश्रम में उच्च स्तरीय शिक्षा केन्द्र की स्थापना की तथा रामकृष्ण परमहंस के भावधारा को छत्तीसगढ़ की धरती पर साकार किया। उनके स्मृति में  स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरूआत राज्य की कांग्रेस सरकार ने की थी। डॉ. महंत ने कहा है कि नाम परिवर्तन के संबंध में सरकार जल्दबाजी में निर्णय लेने से पहले बार- बार विचार करें,डॉ महंत ने कहा कि छग की अस्मिता व छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान देने वाले शिक्षा विदो का सम्मान बनाये रखना हर जन प्रतिनिधि का दायित्व भी है !

 रफ्तार का कहर : कार ने बाइक सवार तीन युवको को मारी टक्कर, दुर्घटना में 2 दोस्तों ने मौके पर तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक

रफ्तार का कहर : कार ने बाइक सवार तीन युवको को मारी टक्कर, दुर्घटना में 2 दोस्तों ने मौके पर तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक

 दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक सवार युवको को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की जहां मौके पर ही मौत हो गयी.

वही एक अन्य युवक को गंभीर चोट आई है। घायल युवक को पुलिस की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर एक ही गांव के दो युवको के मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम व्याप्त है।

सड़क दुर्घटना का ये मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की देर रात ये सड़क हादसा घटित हुआ। बताया जा रहा है कि बालुद गांव का निवासी पवन कड़ियाम अपने दो दोस्त रोहित ठाकुर और रामचंद यादव के साथ बाइक से लोहंडीगुड़ा जाने के लिए रवाना हुआ था। यहां किसी परिचित के घर में शादी का कार्यक्रम था।

इसी दौरान जगदलपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने जावंगा गांव के नजदीक बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक समेत उसमें सवार तीनों युवक काफी दूर फेंका गए। इस हादसे में पवन कड़ियाम और रोहित ठाकुर की जहां मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं रायचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे राहगिरो ने इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी। मौके पर गीदम थाना के स्टाफ समेत थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा पहुंचे। आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने दोनों मृतकों का शव गीदम अस्पताल के मर्च्युरी में देर रात रखवाया गया। आज सुबह दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि गांव में ही एक साथ दोनों मृत युवकों का अंतिम संस्कार कार्यक्रम होगा। एक ही गांव के दो दोस्तों की मौत की खबर के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

CG CRIME : दो विषयों में सप्लीमेंट्री आने पर 18 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CG CRIME : दो विषयों में सप्लीमेंट्री आने पर 18 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 जांजगीर-चंपा : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में कल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए. वहीं जिन बच्चों के अच्छे नंबर आए उन बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी जा रही है.

वहीं दूसरी ओर सप्लीमेंट्री आने पर छात्राओं द्वारा आत्महत्या की खबरें भी सामने आ रही है. जांजगीर-चंपा के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम सेंदरी में आज सुबह 6:00 बजे कुमारी निशा मानिकपुरी घर के पंखे में दुपट्टा से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली. बता दे कि निशा मानिकपुरी 18 वर्ष की छात्रा थी.

मिली जानकारी के अनुसार निशा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कुटरा मे पढ़ाई करती थी फिजिक्स, और रसायन विज्ञान में फेल हो गई इस कारण निशा मानिकपुरी ने आत्महत्या कर ली.

 
BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने घेरा...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने घेरा...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

 बीजापुर। गंगालूर क्षेत्र के पीड़िया के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एसपी बीजापुर जितेंद्र यादव ने बताया कि बड़े नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स और बस्तरिया बटालियन के करीब एक हजार से अधिक जवान को नक्सलरोधी अभियान पर भेजा गया था। जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी है। जवानों के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

दुल्हन की डोली से पहले घर में उठी अर्थी...आज ही होनी थी शादी, PWD विभाग में थे पदस्थ

दुल्हन की डोली से पहले घर में उठी अर्थी...आज ही होनी थी शादी, PWD विभाग में थे पदस्थ

 बालोद। बालोद में शादी के जश्न में उस वक्त मातम पसर गया, जब दुल्हन की डोली उठने से पहले घर में चाचा की अर्थी उठानी पड़ी। घटना बालोद जिले के कोतवाली थाना इलाके के हीरापुर गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम श्याम कुमार साहू है। श्याम कुमार साहू पीडब्ल्यूडी विभाग दुर्ग में पदस्थ थे। आज उनकी भतीजी की शादी थी।

शादी समारोह में ही शामिल होने के लिए श्याम कुमार साहू हीरापुर गांव आए थे। इसी दौरान शादी की तैयारी में जुटे चाचा नदी नहाने के लिए गए, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद शव काफी दूर तक दूर बह गया।

हालांकि सूचना के बाद नदी में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया, जिसके बाद करीब 200 मीटर दूर श्याम कुमार साहू का शव बरामद कर लिया गया। इधर घटना की सूचना के बाद शादी के जश्न में मातम पसर गया। आज ही मृतक के भतीजी की शादी होने वाली थी। घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

शराब घोटाला : EOW की FIR को चुनौती देने वाली याचिका पर अब ग्रीष्मावकाश के बाद होगी सुनवाई

शराब घोटाला : EOW की FIR को चुनौती देने वाली याचिका पर अब ग्रीष्मावकाश के बाद होगी सुनवाई

 बिलासपुर। ED द्वारा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में EOW में दर्ज कराई गई FIR को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जहां एक ओर याचिकाकर्ता पूर्व आईएएस निरंजन दास व अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी से दी गई छूट को बरकरार रखा है। वहीं अब इस मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद होगी, तब तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी रहेगी।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रदेश में कथित शराब घोटाले की जांच की थी, जिसमें होलोग्राम निर्माता कंपनी और राज्य सरकार के अफसरों के साथ मिलकर शराब कारोबारियों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस मामले मे ईडी की जांच के आधार पर EOW ने केस दर्ज किया है।

आबकारी विभाग के पूर्व आयुक्त निरंजन दास और होलोग्राम निर्माता कंपनी के विधु गुप्ता की ओर से हाईकोर्ट में पेश याचिका में ये तर्क दिया गया है कि ईडी की ECIR को सुप्रीम कोर्ट खारिज कर चुकी है। इसके बावजूद ईडी की रिपोर्ट के आधार पर एसीबी ने एफआईआर दर्ज की है, जो सुप्रीम कोर्ट के उक्त आदेश का उल्लंघन है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट में राज्य शासन ने कहा था कि केस की अंतिम सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। मामले में पूर्व आईएएस निरंजन दास सहित अन्य आरोपियों को मिली अंतरिम राहत 2 जुलाई को होने वाली अंतिम सुनवाई तक जारी रहेगी। शासन की ओर से हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव ने पक्ष रखा।

इस केस के अन्य आरोपी पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा व उनके बेटे यश टुटेजा, अनवर ढेबर सहित अन्य आरोपियों ने भी ईओडब्ल्यू की एफआईआर को चुनौती दी है। इसमें भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की एफआईआर को निरस्त करने की मांग की गई है। बुधवार को टुटेजा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ अग्रवाल और राज्य सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी और उप महाधिवक्ता विवेक शर्मा ने बहस की। दोनों तरफ से बहस अधूरी रही, अब मामले में अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टी के बाद जून में होगी।

जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...10-10 किलो के दो आईईडी बरामद

जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...10-10 किलो के दो आईईडी बरामद

 दंतेवाड़ा। गुरूवार को जिले के थाना अरनपुर में सर्चिंग के लिए निकले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा पुलिस फोर्स को नुकसान पहुँचाने के इरादे से लगाए गए 10-10 किग्रा के 2 आईईडी बरामद किए हैं। पुलिस फोर्स ने बहुत ही सजगता से कार्य करते हुए नक्सलियों के मन्सूबों पर पानी फेर दिया है।

बता दें कि डीआरजी और बस्तर फाईटर दन्तेवाड़ा के बल द्वारा गुरुवार 9 मई को एरिया सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरान पुलिस बलों ने ग्राम समेली से बर्रेम जाने वाले रास्ते में एक 10-10 किग्रा का आईईडी और अरनपुर से पोटाली जाने वाले रास्ते में प्लांट किया गया था, जिसे बरामद किया है। वहीं इन आईईडी को बीडीएस दन्तेवाड़ा द्वारा सतर्कता पूर्वक ब्लास्ट कर डिस्पोज किया गया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फिर बिगड़े बोल...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात..

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के फिर बिगड़े बोल...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात..

 रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी के अंदानी-अंबानी के द्वारा टेम्पो में भरकर पैसा पहुंचाने वाले बयान के बाद राजनीति गरमा गयी है। दरसअल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में पहली बार अडाणी और अंबानी को लेकर बयान दिया है। उनके बयान नई तूल पकड़ लिया है और विपक्ष के नेता लगातार उनपर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री पर अब उम्र का असर दिखने लगा है और उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। पूर्व सीएम बघेल ने अपने बयान में आगे कहा कि, पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है कि, देश में कालाधन है। कालाधन टैंपो से आ रहा है तो इसकी जांच हो। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के आरोप को स्वीकार लिया है। अब देखना ये होगा की पूर्व सीएम के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मी कितनी बढ़ती है और भाजपा की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रया आती है।

दरअसल, नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में अंबानी और अदानी का नाम लेते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी सभा में कहा, “जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने (राहुल गांधी) अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया।

राहुल गांधी की तरफ़ इशारा करते हुए पीएम मोदी बोले, “मैं आज तेलंगाना की धरती से पूछना चाहता हूं कि शहज़ादे घोषित करें कि चुनाव में ये अंबानी, अदानी से कितना माल उठाया है। काले धन के कितने बोरे भरकर मारे हैं। आज टेंपो भरकर नोट कांग्रेस के लिए पहुंची है क्या?”

चुनावी सभा में पीएम मोदी कहते हैं, “क्या सौदा हुआ है। आपने रातों रात अंबानी, अदानी को गाली देना बंद कर दिया। ज़रूर दाल में कुछ काला है। पांच साल तक अंबानी, अदानी को गाली दी और रातों रात गालियां बंद हो गईं। मतलब कोई न कोई चोरी का माल, टेंपो भर भरकर आपने पाया है। देश को जवाब देना पड़ेगा।”

दो महिलाओं समेत इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, इस वजह से किया आत्मसमर्पण

दो महिलाओं समेत इनामी 6 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई हिंसक वारदातों में रहे शामिल, इस वजह से किया आत्मसमर्पण

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है। सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनके सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को छह दुर्दांत नक्सलियों– दूधी पोज्जा (27), उसकी पत्नी दूधी पोज्जे (24), महिला नक्सली जयक्का उर्फ आयते कोरसा (51), कवासी मुड़ा (30), कारम नारन्ना उर्फ भूमा (65) और रैनु उर्फ मड़कम सुक्का (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

उन्होंने बताया कि नक्सली दूधी पोज्जा के सिर पर आठ लाख रुपये, दूधी पोज्जे के सिर पर आठ लाख रुपये, जयक्का के सिर पर पांच लाख रुपये, कवासी मुड़ा के सिर पर पांच लाख रुपये, कारम नारन्ना के सिर पर पांच लाख रुपये और रैनु के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नक्सलियों ने पुलिस के ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़ने एवं समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी...एक दर्जन लोग घायल

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी गाड़ी...एक दर्जन लोग घायल

 कोंडागांव। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां गुरुवार को राणापाल कैंप के समीप एक बाराती वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में 10 से 12 लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद 41वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच गए और घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा 407 गाड़ी 25 से 30 बरातियों को लेकर झुमरी से लौदीगुरा जा रही थी, तभी मर्दापाल थाना क्षेत्र के राणापाल पुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं। यह घटना गुरुवार सुबह 11:30 बजे की है।हादसे के तुरंत बाद कैम्प कमाण्डर राणापाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव का कार्य किया। प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मर्दापाल और जिला अस्पताल कोंडागांव भेजा।

 
जग्गी हत्याकांड के 3 और आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर…

जग्गी हत्याकांड के 3 और आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर…

 रायपुर। एनसीपी के कोषाध्यक्ष रामअवतार जग्गी हत्याकांड में तीन और अभियुक्त गुरुवार को जिला अदालत में सरेंडर कर रहे हैं। ये अभियुक्त संजय सिंह कुशवाहा, नरसिंह प्रसाद शर्मा, अनिल उर्फ प्रमोद कचौरी सरेंडर के लिए अदालत पहुंचे हैं। जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने 31 अभियुक्तों की सजा को बरकरार रखा है। इनमें से 10 को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी।

जोगी शासनकाल में हुआ था जग्गी हत्याकांड

रामवतार जग्गी हत्याकांड 2003 में अजीत जोगी के शासनकाल में हुआ था। अमित जोगी के उनके कट्टर समर्थक स्वामी भक्ति में रामवतार जग्गी हत्याकांड के स्वरूप में आया था। जिसका एफआईआर स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के दबाव में मौदहापारा थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें 32 आरोपियों के नाम हत्याकांड में सामने आए थे। सभी आरोपियों को 7 -8 साल के उपरांत हाई कोर्ट से ज़मानत अपील के द्वारा मिली थी जो विगत सप्ताह हाईकोर्ट ने लोअर कोर्ट के फ़ैसले को बरकरार रखते हुए सभी आरोपियों की जमानत रद्द कर दी और सभी आरोपियों को एक हफ्ते का समय सजा हेतु सरेंडर करने का दिया था। जिसमें महापौर के सगे बड़े भाई याहया ढेबर सहित 22 आरोपियों को अपनी सजा पूरी करने के लिए वापस जेल जाना था। लेकिन कोर्ट में दो आरोपी अभय गोयल और आरसी त्रिवेदी द्वारा सरेंडर का समय बढ़ाने का आवेदन दिया था।

Crime : पति की हत्या कर पत्नी ने पेड़ में लगाई फांसी...जानें क्या है वजह…!!

Crime : पति की हत्या कर पत्नी ने पेड़ में लगाई फांसी...जानें क्या है वजह…!!

 मनेंद्रगढ़। जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा में बीती रात पति-पत्नी में विवाद के बाद पत्नी ने पत्थर मारकर पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि ग्राम सोनवर्षा के राधा रमन नगर में प्रदीप पंडो 23 वर्ष अपनी पत्नी बाल कुंवर 22 वर्ष के साथ रहता था। बीती रात दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाल कुंवर ने पत्थर से प्रदीप पंडो पर वार कर दिया। सिर पर आई गंभीर चोट के कारण प्रदीप पंडो की मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद बालकुंवर सदमे में आ गई। वह घर से बाहर निकली और पास ही पेड़ पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने इसकी सूचना नागपुर पुलिस चौकी को दी।

पुलिस जांच में पता चला कि प्रदीप पंडों और बाल कुंवर की शादी एक साल पहले हुई थी। प्रदीप पंडो ग्राम गदबदी का रहने वाला था। शादी के बाद एक सप्ताह तक बाल कुंवर ससुराल में रही, फिर वापस आकर अपने मायके में रहने लगी। बीच-बीच में पति प्रदीप ससुराल आकर रहता था। दोनों एक-दूसरे के चरित्र पर संदेह करते थे। बीती रात प्रदीप और बाल कुंवर कमरे में सोने चले गए।

रात करीब 12.30 बजे पत्नी के संबंध बनाने से मना करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद से आक्रोशित बाल कुंवर ने बड़े पत्थर से पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। झगड़े की आवाज सुनकर बाल कुंवर की मां इंद्र कुंवर मौके पर पहुंची। कमरे में प्रदीप का शव पड़ा था। बाल कुंवर कमरे से बाहर निकल गई। उसने घर से 40 मीटर दूर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

CG - पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या...इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, 7 पन्नों में लिखा सुसाइड नोट, बताई दुनिया छोड़ने की वजह...!!

CG - पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या...इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम, 7 पन्नों में लिखा सुसाइड नोट, बताई दुनिया छोड़ने की वजह...!!

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई से सनसनी खबर सामने आई है। भिलाई में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के पास से 7 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है। यह मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय सुमीत कुमार गिरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमीत कुमार ने 7 पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। सुनील ने अपने पत्नी से तलाक के लिए लगाए आवेदन की पेशी के दिन ही सुसाइड कर लिया है। सुसाइड लेटर में मृतक ने लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी अपने बच्चों के साथ सेक्टर सिक्स स्थित मायके में निवासरत थी। सुसाइड नोट में मृतक ने बताया है कि उसकी पत्नी उसे अपने दोनों बच्चों से नहीं मिलने देती थी। जिसके चलते सुमित काफी दिनों से परेशान चल रहा था। 

सुमीत अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था। वहीं पत्नी भी भिलाई में जॉब करती थी। सुमीत और उसकी पत्नी तीन साल से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमीत ने अपनी पति से तलाक के लिए आवेदन लगाया था। वहीं आज इस तलाक के मामले में सुमित की पेशी थी। सुमीत की पत्नी सुमित को तलाक नहीं देना चाहती। 

CGBSE बोर्ड में पास हुए विद्यार्थियों को सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, ट्वीट कर बोले- ‘शाबाश बेटियों’... असफल छात्र-छात्राओं के लिए कही ये बात..

CGBSE बोर्ड में पास हुए विद्यार्थियों को सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई, ट्वीट कर बोले- ‘शाबाश बेटियों’... असफल छात्र-छात्राओं के लिए कही ये बात..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। पिछली बार की तरह बोर्ड परीक्षाओं में इस बार भी प्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी हैं। बोर्ड के नतीजे आने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल समेत सभी उत्तीण स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकगण एवं शिक्षकों को बधाई दी है। वहीं जो स्टूडेंट्स परीक्षा में असफल रहे उनके लिए एक ख़ास सन्देश दिया है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई देते हुए लिखा- ”शाबाश बेटियों। दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बिटिया सिमरन शब्बा और महक अग्रवाल को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं”।  

”परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकगण एवं शिक्षकों को मेरी शुभकामनाएं और जिन बच्चों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए उनको निराश नहीं होना है। निरंतर मेहनत करते रहें, भविष्य में और बेहतर करने के कई मौके मिलेंगे। एक दिन सफलता जरूर आपके कदम चूमेगी”।

CG Naxalite: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर...विस्फोटक सामान बरामद

CG Naxalite: जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर...विस्फोटक सामान बरामद

 गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण के मतदान के बाद नक्सलियों और सुरक्षाबलों के जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है, गरियाबंद जिले से लगे ओडिशा सीमा पर हुए मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्ससली को मार गिराया है.

जानकारी के अनुसार, बीती रात शोभा थाना क्षेत्र के गरिबा के जंगल से लगे सीमा पर नक्सलियों को होने की सूचना पर  नवरंगपुर पुलिस व ओडिशा एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है, कई राउंड गोलियां चलने के बाद सीजी सीमा की ओर नक्सली भागे. इस दौरान टीम ने फायरिंग की. गोली लगने पर एक नक्सली की मौत हो गई. अभी भी मौके पर जवान मौजूद है. घटनास्थल से जवानों ने दैनिक उपयोगी और विस्फोटक सामान भी बरामद किया है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

 मतदान प्रतिशत में हुई 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कुल 72.8 प्रतिशत मतदान

यह प्रदेश में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा

रायपुर :-  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में अपनी सहभागिता प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों, लोकसेवी संस्थाओं और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दी। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न एवं नियोजित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 कंगाले ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस बल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है जिन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के सभी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने आम निर्वाचन के दौरान निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों एवं निर्वाचन गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदाताओं को जागरुक और मतदान के लिए प्रेरित करने वाले सभी लोगों, शासकीय एवं गैर शासकीय प्रतिभागियों, विभिन्न लोक सेवी संस्थाओं और संगठनों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में इस बार लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत में 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए तीन चरणों में हुए मतदान में यहां के कुल 72.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह प्रदेश में हुए अब तक के लोकसभा चुनावों में मतदान का सर्वाधिक प्रतिशत है।

BREAKING : 50 से ज्यादा सिविल जजों का तबादला...हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

BREAKING : 50 से ज्यादा सिविल जजों का तबादला...हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

 बिलासपुर. हाईकोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज और लॉ अफसरों का ट्रांसफर किया है. प्रदेश के न्यायालयों में पदस्थ 50 से ज्यादा सिविल जजों का तबादला किया गया है. इसका आदेश आज हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने जारी किया.

देखें लिस्ट –