नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन के बाद भी फ्री नहीं हैं 'नेताजी', जानिए क्यों पहुंचे ओडिशा?

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन के बाद भी फ्री नहीं हैं 'नेताजी', जानिए क्यों पहुंचे ओडिशा?

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता व्यस्त थे. हालांकि, राज्य के नेता अभी भी फ्री नहीं हुए हैं. छत्तीसगढ़ के बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने अब पड़ोसी राज्य ओडिशा में मोर्चा संभाला है. बीजेपी की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव संभाल रहे हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओडिशा में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं.

नेताजी अभी नहीं हुए हैं फ्री 
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण छत्तीसगढ़ के लिए आखिरी चरण था. तीसरे चरण में प्रदेश के बाकी बचे सभी 7 सीटों पर मतदान हो गया है. हालांकि, इसके बावजूद भी नेताजी अभी फ्री नहीं हुए हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में चुनाव हैं और यहां के भाजपा-कांग्रेस नेताओं की ड्यूटी संगठन की ओर से वहां लगा दी गई है.बता दें कि ओडिशा में 21 संसद सदस्यों को चुनने के लिए 4 चरणों में मतदान होगा.  ओडिशा में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव 13 मई 2024 से 1 जून 2024 तक होंगे. पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेडी ने 12, बीजेपी ने 8 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी.

CM साय ने ओडिशा में संभाल लिया मोर्चा 
भाजपा की बात करें तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को भी ओडिशा में विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा में मोर्चा भी संभाल लिया है और आज उनका पहला दौरा हो भी गया है. इसी तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी 4 दिवसीय दौरे पर ओडिशा रवाना हो गए हैं. भाजपा के अन्य कई विधायकों और संगठन के नेताओं की ड्यूटी भी ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में लगाई गई है

कांग्रेस ने भी दीं जिम्मेदारियां
वहीं, अगर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी आज ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों के दौरे पर हैं. इसके साथ ही 6 से ज्यादा विधायकों और संगठन के नेताओं की ड्यूटी भी अलग-अलग क्षेत्रों में लगी है. 

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग के फाइनल आंकड़े जारी...इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग के फाइनल आंकड़े जारी...इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान

 Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कुल 7 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई थी. इन सभी सीटों पर वोटिंग के फाइनल आंकड़े निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को जारी कर दिए हैं. तीसरे चरण में शामिल प्रदेश की कुल 7 लोकसभा सीटों पर  71.98 प्रतिशत मतदान हुआ है. तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा सीटों पर वोटिंग हुई थी. 

71.98 प्रतिशत मतदान 

पहले और दूसरे चरण की अपेक्षा में छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कुल 71.98 प्रतिशत मतदान हुआ है, ऐसे में पहले और दूसरे चरण की अपेक्षा इसे ठीक-ठाक माना जा रहा है. तीन चरणों में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. यानि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव पूरा हुआ है. तीसरे चरण में भी वोटिंग को लेकर प्रदेश के मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखा गया था. मंगलवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई थी. हालांकि दोपहर में गर्मी की वजह से मतदान कुछ थीमा जरूर पड़ा, लेकिन दोपहर के बाद फिर से एक बार मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचे थे.

7 सीटों के फाइनल आंकड़े  

  • बिलासपुर लोकसभा सीट पर 64.77 प्रतिशत मतदान.
  • दुर्ग लोकसभा सीट पर 73.68 प्रतिशत मतदान.
  • जांजगीर लोकसभा सीट पर 67.56 प्रतिशत मतदान. 
  • कोरबा लोकसभा सीट पर 75.63 प्रतिशत मतदान.
  • रायगढ़ लोकसभा सीट पर 78.85 प्रतिशत मतदान.
  • रायपुर लोकसभा सीट पर 66.82 प्रतिशत मतदान.
  • सरगुजा लोकसभा सीट पर 79.89 प्रतिशत मतदान.

    सरगुजा में सबसे ज्यादा वोटिंग 

    तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा लोकसभा सीट पर हुई है, सरगुजा में फाइनल आंकड़ों के मुताबकि 79.89 प्रतिशत मतदान हुआ है. पिछले चार चुनावों की अपेक्षा सरगुजा में हर बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है, 2009 में इस सीट पर 61.62 प्रतिशत, 2014 में 77.96 प्रतिशत, 2019 में 77.30 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार सबसे ज्यादा 78.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इस बार  इस सीट के मुख्य प्रत्याशी बीजेपी के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस के शशि सिंह थी. 

आस्था या अंधविश्वास : युवक ने चाकू से अपनी जीभ काटकर भगवान को चढ़ाया, देखने वालों के उड़ गए होश

आस्था या अंधविश्वास : युवक ने चाकू से अपनी जीभ काटकर भगवान को चढ़ाया, देखने वालों के उड़ गए होश

 दुर्ग। जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां अंजोरा चौकी अंतर्गत ग्राम थनौद में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। वहीं पुलिस अंधविश्वास का मामला मानकर मामले की जांच कर रही हैमिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह गांव के तालाब के पास अचानक एक 33 वर्षीय युवक राजेश्वर निषाद ने अपना जीभ काटकर एक पत्थर के पास रख दिया। गांव वालों ने उसे लहूलूहान हालत में देखकर तत्काल 108 को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 की टीम मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए जिला अस्प्ताल दुर्ग ले गया। अंजोरा चौकी प्रभारी राम नारायण ध्रुव ने बताया कि राजेश्वर आज सुबह 8 बजे अपने घर से निकलकर तालाब आया। यहां एक पत्थर के पास बैठकर कुछ मंत्र पढ़ा। उसके बाद उसने अचानक अपना जीभ काटकर पत्थर के पास रख दिया।

एसआई ने बताया कि राजेश्वर जिस चाकू से जीभ काटा है वह चाकू खुद अपने साथ लाया था। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश्वर शंकर भगवान की पूजा करता था। शिव जी को भेंट करने के लिए उसने अपना जीभ काटा है। राजेश्वर शादीशुदा है। उसकी पत्नी गूंगी है और उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर लिया है और इस घटना को अंधविश्वास मानकर मामले की जांच कर रही है। जीभ कटने की वजह से राजेश्वर का बयान नहीं हो पाया है।

 
चिकित्‍सा शिक्षा संचालक और आयुक्‍त का बदला प्रभार, जानें किसे मिली जिम्मेदारी...GAD ने जारी किया आदेश..!!

चिकित्‍सा शिक्षा संचालक और आयुक्‍त का बदला प्रभार, जानें किसे मिली जिम्मेदारी...GAD ने जारी किया आदेश..!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चिकित्‍सा शिक्षा संचालक और आयुक्‍त की जिम्‍मेदारी बदल गई है। रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव IAS चंदन कुमार को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि भारत सरकार ने IAS जनक प्रसाद पाठक आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा की ड्यूटी उत्तर प्रदेश में 5 मई 2024 से 4 जून 2024 तक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई है। जिसके चलते राज्य शासन ने IAS चंदन कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

देखें आदेश 

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया : किरण सिंह देव

छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया : किरण सिंह देव

 रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ में मंगलवार को तीसरे चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बस्तर, काँकेर, राजनांदगाँव और महासमुंद में पहले और दूसरे चरण के मतदान में भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देने के बाद अब दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाँपा और सरगुजा लोकसभा की जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में स्वस्फूर्त मतदान किया है। तीसरे चरण चुनाव में मतदाताओं में भारी उत्साह दिखा और 7 लोकसभा सीटों में हुए मतदान लगभग 75 प्रतिशत रहा। श्री देव ने कहा कि शुक्रवार को मतदान के दूसरे चरण में मतदान का भारी प्रतिशत भाजपा के लिए काफी उत्साहजनक हैं और भाजपा का यह विश्वास फलीभूत होने जा रहा है कि प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है।

किरण सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में सम्पन्न तीनों चरणों के मतदान के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व जनसमर्थन जुटाया और भाजपा की ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी है और छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। नक्सलवाद, भ्रष्टाचार, कांग्रेस के छलावों, झूठ और दंभपूर्ण अमर्यादित टिप्पणियों के दंश से लहूलुहान छत्तीसगढ़ की जनता ने अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने के अभियान पर पक्की मुहर लगाई है। एक ओर जहाँ बस्तर, राजनांदगाँव, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चाँपा में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही काफी आक्रोश देखा गया, वहीं अपने शासनकाल में भूपेश सरकार के भ्रष्ट कारनामों ने बिलासपुर और जांजगीर-चाँपा क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ाने का काम किया तो प्रदेश के गृह मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री रहे महासमुंद संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की कार्यप्रणाली से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, अपितु साहू समाज में भी काफी आक्रोश साफ नजर आया है।

मोदी की गारंटी और साय के सुशासन का नतीजा है कि जनता भाजपा के साथ है: बृजमोहन अग्रवाल

मोदी की गारंटी और साय के सुशासन का नतीजा है कि जनता भाजपा के साथ है: बृजमोहन अग्रवाल

 मोदी का आभार उन्होंने दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया

रायपुर । भगवान और माता-पिता के आशीर्वाद तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पिछले लगभग 35 साल से ज्यादा समय से जनता की सेवा कर रहा हूं। आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूं यही कोशिश रहेगी। यह कहना है रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का, जिन्होंने ने मंगलवार को बूढ़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के बाद स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय महोदापारा में सपरिवार वोट डाला।

वोट डालने के पश्चात बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैने अपना वोट प्रभु श्री राम के चरणों में समर्पित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने उन्हें लोकसभा का टिकट देकर इस बार दिल्ली में रायपुर का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया।

बृजमोहन अग्रवाल अपनी जीत के लिए पूरी तरीके से आशावान दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही नतीजा है कि वह आठ बार से लगातार विधायक चुने गए हैं। इस बार भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और मेहनत के साथ कार्य किया है। साथी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का नतीजा है की जनता भाजपा के साथ है। ऐसे में उनकी जीत पर किसी भी प्रकार का संशय नहीं रह जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह लोकसभा चुनाव एक नए भारत के निर्माण का चुनाव है। रायपुर और  छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश भर में 4 जून को कमल का फूल खिलने जा रहा है और मोदी जी एक बार फिर से प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।

CG ब्रेकिंग : तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी घटनाओं में  थे शामिल..!!

CG ब्रेकिंग : तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...कई बड़ी घटनाओं में थे शामिल..!!

 दंतेवाड़ा। जिले में तीन नक्सलियों ने लाल आतंक का रास्ता का छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं। आत्म समर्पण करने वालों में तीन नक्सली शामिल हैं। आपको बता दे कि नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पुलिस के द्वारा जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्म समर्पण कर चुके हैं।आत्मसमर्पित माओवादी मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे।

सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद...फिर गुस्साई महिला ने पति के साथ किया ये कांड, जब अस्पताल पहुंचा तो…

सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद...फिर गुस्साई महिला ने पति के साथ किया ये कांड, जब अस्पताल पहुंचा तो…

 बालोद। जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महिला ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया। इस घटना में जख्मी पति अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। यह मामला डौंडीलोहारा के संजारी चौकी का है। हालांकि पति ने पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।

ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी का रहने वाला पुनीत राम सिन्हा 34 वर्ष मजदूरी का कार्य करता है. बीते 6 मई की दोपहर को वह घर में था. उसने अपनी पत्नी सरिता बाई जो सो रही थी उससे खाना मंगा तो पत्नी ने गुस्से में खुद निकाल कर खाने बोलने लगी।

जिस बात पर विवाद बढ़ा और पत्नी ने पति को खूब गालियां देनी शुरू की और मना करने पर पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांतों से काट दिया। जिससे उसके गुप्तांग से खून आने लगा। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से भाग गई. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बहरहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ डौंडीलोहारा थाने में धारा 294, 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा” चुनाव को लेकर सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेसी कितना भी कीचड़ फैलाएं, कमल ही खिलेगा” चुनाव को लेकर सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 रायपुर। आम तौर पर क्रिया-प्रतिक्रिया से दूर रहने वाले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस नेताओं के चुनावी अभियान पर अब निशाना साधा है। अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर उन्होंने लिखा है कि – जहां भाजपा का पूरा चुनाव अभियान ‘विकसित भारत’ के विजन को लेकर था, वहीं मुद्दा विहीन कांग्रेस विशेष कर भूपेश बघेल जी, महंत जी जैसे नेताओं ने सिर्फ झूठ और बदजुबानी को ही अपना ध्येय बना लिया था।

इन लोगों ने संविधान और आरक्षण पर लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की, लगातार फर्जी वीडियो वायरल किया, यहां तक कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हमारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बंद होने की झूठी अफवाहें भी ये फैलाते रहे। उनके नफरत का यह हाल रहा कि हम आदिवासियों के खान-पान तक का उपहास करने जैसी नस्लीय टिप्पणी तक करने से बाज नहीं आए। संतोष की बात यह है कि जितना ये कीचड़ फैलाते गये, कमल उतना ही खिलता गया। प्रदेश की जनता-जनार्दन हर ऐसे कृत्य का जवाब देती रही। देश में तीन सात में से तीन चरण, और छत्तीसगढ़ में सभी सीटों पर मतदान पूर्ण होने के बाद तीन बात पूरी तरह स्पष्ट है .

एक – यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।

दूसरा – छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे।

तीसरा – भरोसे के संकट से पहले से ही जूझ रही कांग्रेस की विश्वसनीयता शून्य हो जाएगी।जय लोकतंत्र।

#अबकी_बार _400_पार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सभी ग्यारह लोकसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। जिसके नतीजे 4 जून को जारी होंगे। सीएम साय ने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया है।

CG ब्रेकिंग : शराब कारोबारी के घर छापेमार कार्रवाई...EOW के 6 अधिकारीयों की टीम कर रही छानबीन..हो सकता है बड़ा खुलासा..!!

CG ब्रेकिंग : शराब कारोबारी के घर छापेमार कार्रवाई...EOW के 6 अधिकारीयों की टीम कर रही छानबीन..हो सकता है बड़ा खुलासा..!!

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के कथित आबकारी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने एक बार फिर से शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर पर छापेमारी की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने पप्पू ढिल्लन के भिलाई के नेहरू नगर निवास में दबिस दी है। ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के 6 अधिकारी सुबह से छानबीन के रहे हैं। बता दें कि कथित शराब घोटाले में अप्रैल माह में भी एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम कारोबारी के घर छानबीन की थी। मामले में अब अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर के बयान के बाद एक बार फिर से पप्पू ढिल्लन के घर ईओडब्ल्यू के अधिकारी पहुंचे हैं। 

 Train Cancel List: रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी...रेलवे ने रद की डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों...यहां चेक करें पूरी लिस्‍ट

Train Cancel List: रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी...रेलवे ने रद की डेढ़ दर्जन से ज्यादा ट्रेनों...यहां चेक करें पूरी लिस्‍ट

 रायपुर : अलग-अलग वजहों का हवाला देकर रेलवे लगातार ट्रेनों की टाइमिंग में बदलाव कर रहा हैं। इसका सीधा असर उस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा हैं। रेल विभाग ने फिर से एक बार जानकारी देते हुए बताया हैं कि नागपुर सेक्शन में कार्य प्रगति होने क चलते ट्रेनों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। (Indian Railway Latest Time Table) विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ बिलासपुर से अमृतसर के बीच दौड़ने वाले छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से चलेगी।

रेलवे के मुताबिक़ आज से रायपुर से गुजरने वाली 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी। नागपुर रेलवे जोन में आने वाली इतवारी स्टेशन में आज से पहले चरण का LHS पुशिंग का काम शुरू होगा।यही वजह है कि 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा से पांच घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेनों के रद्द होने और लेट होने की एक बड़ी वजह यह भी है कि रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें 23-23 घंटा देरी चल रही हैं। रेलवे ने बताया कि नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत इतवारी स्टेशन में एलएचएस पुशिंग का काम होगा। यह कार्य 2 चरणों में होगा। पहले 8 से 10 मई और फिर 19 से 30 मई तक काम होगा। जाहिर है कि इस काम के होने तक रेलवे की सुविधाएं प्रभावित रहेंगी।

ये ट्रेन रहेंगी रद्द

डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी–रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल, रामटेक-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल, बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल, इतवारी-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल, तिरोडी-तुमसर रोड पैसेंजर स्पेशल, (Indian Railway Latest Time Table) तुमसर रोड-तिरोडी पैसेंजर स्पेशल और तिरोड़ी-इतवारी पैसेंजर स्पेशल, इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस और नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस 8 से 10 मई तक रद्द रहेगी।

 महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय , रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज से फैकल्टी डेवलोपमेन्ट प्रोग्राम प्रारम्भ

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय , रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज से फैकल्टी डेवलोपमेन्ट प्रोग्राम प्रारम्भ

रायपुर :- स्थानीय गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय , रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में आज  से फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आरंभ होने जा रहा है आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत यह आयोजन होगा इसका उद्घाटन गुरुवार दिनांक 9 में को प्रातः 9:30 बजे प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मुख्य आथित्य में होगा वहीं आयोजन में अजय तिवारी अध्यक्ष शिक्षा प्रचारक समिति कार्यक्रम में अध्यक्षता करेंगे जबकि विशेष रूप से डॉ राजीव चौधरी प्रोफेसर एवं अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर डॉ मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय रायपुर एवं डॉ देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय की उपस्थिति रहेगी 7 दिनों तक चलने वाले फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में शिक्षकों को समाजिक शोध के वर्तमान प्रवृत्ति एवम नवाचार के सम्बंध एवं उसके मूल्यांकन पर जानकारी दी जाएगी।
आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे चुनाव प्रचार

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव संपन्न हो चुका है. वहीं राजनैतिक दल अब अन्य चुनावी राज्यों के भेदने की तैयारी में है. छत्तीसगढ़ के भाजपा और कांग्रेस के नेता लोकसभा में बचे अन्य चरणों के लिए दूसरे राज्यों में प्रचार करेंगे.

कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 11 बजे ओडिशा के लिए रवाना होंगे. इस दौरान सीएम के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह रवाना होंगे,

बता दें ओडिशा में आज सीएम साय की दो सभाएं होगी. पहली सभा कोरापुट जिले के कोटपाड़ा में होगी. दूसरी सभा नवरंगपुर जिले के उमरकोट में होगी. उसके बाद देर शाम सीएम साय राजधानी रायपुर वापस लौटेंगे.

ओडिशा में प्रचार करेंगे भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ओडिशा के काशीपुर में रोड शो करेंगे, इसके बाद बैठक करेंगे. विश्वनाथपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. धरमगढ़ में भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

सेजबहार स्ट्रॉन्ग रूम हुआ सील, सशस्त्र जवानों का कड़ा पहरा, CCTV कैमरों से चौबीस घंटे निगरानी

सेजबहार स्ट्रॉन्ग रूम हुआ सील, सशस्त्र जवानों का कड़ा पहरा, CCTV कैमरों से चौबीस घंटे निगरानी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे  चरण  होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट डबल लॉक सिस्टम में तीन लेयर की सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखे गये हैं.सशस्त्र जवानों का कड़ा पहरा लगाया गया है. रायपुर के सेजबहार में स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट मशीनें रखी गयी हैं. सभी जिलों में प्रत्याशियों या उनके एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया और अब 24 घंटे सशस्त्र के जवान इनकी निगरानी करेंगे.यहां सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. जिसकी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गयी है.

 
दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई...2 युवकों की मौत, दो गंभीर

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई...2 युवकों की मौत, दो गंभीर

 बिलासपुर : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, यहां तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरीखुर्द्र जाने वाले मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बीच लगे पोल से जा भिड़ी. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो घायलों को उपचार के लिए सिम्स ले जाया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, देवरी खुर्द के रहने वाले राजेंद्र सिंह, भागीरथी यादव दो अन्य दोस्त कुल चार लोग सियाज कार में बीती रात करीब 12 बजे शहर से अपने घर की ओर जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क में बने डिवाइडर से टकरा कर लोहे के बिजली पोल में जा घुसी, हादसे में कार में सवार चारों युवक कार में फंसे रह गए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार की बॉडी को काटकर युवकों को बाहर निकाला. जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो चुकी थी दो अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को कार्यकर्ताओ ने अग्रीम जीत की दी बधाई रायपुर में जश्न का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को कार्यकर्ताओ ने अग्रीम जीत की दी बधाई रायपुर में जश्न का माहौल, जमकर हुई आतिशबाजी

 रायपुर :- रायपुर में जश्न का माहौल जीत से पहले बृजमोहन अग्रवाल के समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी बाटी मिठाइया लगाये बृजमोहन अग्रवाल ज़िंदाबाद के नारे लोकसभा चुनाव 2024 आज तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ सहित रायपुर का चुनाव संपन्न हुआ,

आपको बता दें ये पहली दफ़ा नहीं हो रहा है जब मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समर्थक उनके जीत से पहले जश्न मना रहे हो विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद भी मंत्री अग्रवाल के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए विजय रैली भी निकाली थी, मंत्री अग्रवाल कहते है दक्षिण तो रायपुर तो मेरा घर है पर अब रायपुर सहित इन 9 विधानसभा के लोग मेरे परिवार है और मैं अपने परिवार के लिए हर दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहूँगा साथ ही अब छत्तीसगढ़ का विकास दुगूँगे गति से होगा हम छत्तीसगढ़ के मुद्दे दिल्ली में रखेंगे और छत्तीसगढ़ की विकास में एक नए अध्याय जोड़ेंगे

छत्तीसगढ़ की सभी सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 लोकसभा सीटों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में आज वोटिंग हुई. इन सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. सुबह 7 बजे से जारी मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे ख़त्म हो गई है. इन सातों लोकसभा क्षेत्रों में 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 मतदाता है. चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अबतक छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 67. 29 % मतदान हुआ है,

 
 मतदान कर घर लौट रही थी युवती...आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गई जान, मां व भाई घायल…!!

मतदान कर घर लौट रही थी युवती...आकाशीय बिजली के चपेट में आने से गई जान, मां व भाई घायल…!!

 सरगुजा। सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर विधानसभा के ग्राम लमगाव के कोट पोलिंग बूथ में मतदान कर वापस घर लौट रही युवती आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसकी मां व भाई झुलस गए।

बता दें कि 21 वर्षीय कबूतरी दास कोट मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची थी। दोपहर 3 बजे वह अपने भाई एवं मां के साथ मतदान कर वापस घर लौट रही थी। तभी अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी। तीनों बारिश से बचने वहीं एक पेड़ के पास रूक गए थे। तभी अचानक पेड़ पर गाज गिरने से तीनों झुलस गए। उन्हें मेडिकल कालेज हास्पिटल लाया गया, जहां कबूतरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके भाई एवं मां खतरे से बाहर बताए गए हैं।

ब्रेकिंग : अंतागढ़ टेप कांड में आया बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट की डबल बेच ने FIR की खारिज...इन बड़े नेताओं पर था मामला दर्ज

ब्रेकिंग : अंतागढ़ टेप कांड में आया बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट की डबल बेच ने FIR की खारिज...इन बड़े नेताओं पर था मामला दर्ज

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित अंतागढ़ टेप काण्ड मामले में हाईकोर्ट ने मंतूराम पवार की याचिका निराकृत कर दी है। मामले की सुनवाई के दौरान शासन की तरफ से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने कोर्ट को बताया कि इस केस में दर्ज एफआईआर का खारिज खात्मा हो चुका है। केस में बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, दिवंगत अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार पर धोखाधड़ी और पैसों के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत जो मामला पंडरी थाने में दर्ज किया गया था। मामले में जांच पूरी करने के बाद क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल हो चुकी है। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस रजनी दूबे और जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत कर दी।

बता दें कि साल 2014 में अंतागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को प्रत्याशी बनाया था। ऐन वक्त पर उन्होंने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी को वॉक ओवर दे दिया था। इस बीच एक सीडी सामने आई, जिसमें कथित तौर पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक अमित जोगी, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता आदि के बीच बातचीत में सात करोड़ रुपये की डील की बात सामने आई। इस मामले में कांग्रेस ने उसी समय एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था। 

इधर वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसआइटी जांच शुरू करा दी थी। इस मामले में कांग्रेस संगठन ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व सीएम अजीत जोगी, तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत, तत्कालीन विधायक अमित जोगी और लोक सेवक डॉ. पुनीत गुप्ता ने साजिश रची थी। कांग्रेस प्रत्याशी को प्रलोभन देकर नाम वापस कराया, बाद में मंतूराम पवार भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद अब केस बंद कर दिया गया। 

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार...18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार...18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहे, वहीं कई इलाकों में आंधी तूफ़ान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जार किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सरगुजा में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि सिनोप्टिक सिस्टम एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। जबकि एक ट्रफ रेखा दक्षिण झारखंड से पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवर्ती परिसंचरण के ऊपर से समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर बनी हुई है। समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना-रायलसीमा-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ का विच्छेदन बना हुआ है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां मात्र 1 घंटे में हो गई 100 प्रतिशत वोटिंग...मतदाताओं की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां मात्र 1 घंटे में हो गई 100 प्रतिशत वोटिंग...मतदाताओं की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में भी मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रदेश में 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमे देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र शेराडांड एक बार फिर चर्चा में है।

बता दें कि कोरिया जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर भरतपुर-सोनहत विधानसभा में स्थित इस मतदान केंद्र में सिर्फ 5 वोटर्स है, यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग ने 7 सदस्यों की टीम भेजी थी। सभी मतदान केंद्र की तरह यहां भी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय था। लेकिन यहां सुबह 9 बजे ही शत प्रतिशत मतदान हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने लोकतंत्र में अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी देने के लिए सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

गौरतलब है कि शेराडांड में बीते तीन लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। 2008 के विधानसभा चुनाव में शेराडांड तब सुर्खियों में आया था। जब पहली बार परिसीमन के बाद दो मतदाता के लिए अस्थायी मतदान केंद्र बनाया गया था। तब से लेकर अब तक चार विधानसभा और तीन लोकसभा के लिए मतदान हो चुका है। 2008 में दो मतदाता रहे हैं, लेकिन यहां कुनबा बढ़ने लगा है. यहां जशपुर से आकर बसे पत्नी-पत्नी से पांच मतदाता हो गए हैं। कोरिया जिले में शेराडॉड की तरह इसी प्रकार दूसरा मतदान केंद्र कांटो है, जहां सिर्फ 12 मतदाता हैं। जिसमें सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 

Breaking : फिर खून से लाल हुई सड़क...तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों पर पलटी, एक की मौत, कई घायल

Breaking : फिर खून से लाल हुई सड़क...तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों पर पलटी, एक की मौत, कई घायल

 धमतरी :- छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नही ले रही है, इन दिनों लगातार सड़क हादसा सामने आ रहें है, आए दिन सड़क लाल रंग में रंग रही है। वहीं ताजा मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के डेमार गांव की है, जहां सुबह करीबन 10 बजे मजदूर नाली निर्माण के काम पर लगे हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक पलटने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई, वही 6 मजदूर घायल है।

दरअसल, अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम डेमार में सड़क किनारे पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी बीच धमतरी से रायपुर की ओर से आयरन पत्थर लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रक डेमार के पास मजदूरों पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक में  दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर घायल है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहा उनकी स्थिति सामान्य बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि काम कर रहे सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहनेवाले है जो धमतरी में रोजी रोटी कमाने आए हुए थे, 28 तारीख से नाली निर्माण के कार्य पर कार्यरत थे, मृतक के नाम महोम्मद शुभम बताया जा रहा है, इधर पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई 

CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह

CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह

 बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी 65 वर्ष खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया।

फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बीजेपी जॉइन की डील कितने में हुई हैं ये राधिका खेड़ा बताएंः भूपेश बघेल

बीजेपी जॉइन की डील कितने में हुई हैं ये राधिका खेड़ा बताएंः भूपेश बघेल

सीएम साय के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राधिका खेड़ा ने जो बखेड़ा खड़ा किया वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राधिका के पार्टी बदलने पर तंज कसा है। राधिका खेड़ा के बीजेपी जॉइन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डील तो हुई है और कितने की डील हुई है ये राधिका खेड़ा बताएं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं को विलुप्त प्रजाति का बता दिया है। जिस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मतदाताओं को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बीजेपी के नेताओं का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा के साथ संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के साथ बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद सियासी गलियारे में जमकर बवाल हुआ। उसके बाद पार्टी से इस्तीफा देकर राधिका खेड़ा ने सोमवार को सुशील आनंद शुक्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं आज राधिका भाजपा में शामिल हो गई। जिसके बाद राधिका खेड़ा पर भी कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

बारूद का जखीरा बरामद...फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता

बारूद का जखीरा बरामद...फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर की सीमा पर गढ़चिरौली के जंगल में फोर्स ने नक्सलियों का असला-बारूद बरामद किया है। करीब 6 कुकर IED, 6 पाइप बम, जिलेटिन वायर, कॉर्डेक्स वायर समेत अन्य सामान बरामाद किए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे इसलिए सामानन डंप कर रखा था। लेकिन फोर्स ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टिपागढ़ इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद डंप कर रखा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग है। इसी सूचना के बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से पुलिस फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्चिंग के लिए निकाला गया था। मुखबिर के बताए अनुसार जवान मौके पर पहुंचे। पहाड़ में चट्टानों के बीच नक्सलियों के छिपाकर रखे बारूद के जखीरा को बरामद किया गया।

इसमें 6 कुकर बमर, पाइप बम समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स ने मौके पर ही सारी IED को ब्लास्ट कर दिया। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सलियों के खिकाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है। इस ऑपरेशन इससे पहले भी इसी इलाके में नक्सलियों के डंप सामान को बरामाद किया गया था।

CG Lok Sabha Election : रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

CG Lok Sabha Election : रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 29.90 % मतदान हो गए है। वहीं रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पूरे परिवार के साथ मतदान करने रायपुर स्थित दुर्गा कॉलेज पोलिंग बूथ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।