नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
शिक्षकों के प्रभावी प्रशिक्षण के लिए बनेंगे मापदंड : स्कूल शिक्षा सचिव

शिक्षकों के प्रभावी प्रशिक्षण के लिए बनेंगे मापदंड : स्कूल शिक्षा सचिव

 कक्षा 1 से 12वीं तक NEP के अनुरूप पाठ्य सामग्री में होगा बदलाव

रायपुर । स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी ने मंगलवार को एस सीईआरटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के त्वरित क्रियान्वयन हेतु लोक शिक्षण संचालनालय समग्र शिक्षा व एनसीईआरटी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिध्दार्थ कोमल परदेशी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में की गई अनुशंसा अनुसार व छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परंपरा को ध्यान में रखकर कक्षा 1 से 12वीं तक की पुस्तकों का शीघ्र निर्माण किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता हेतु प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने डीपीआई समग्र शिक्षा व एससीईआरटी तीनों के समन्वय से एक सप्ताह के भीतर रणनीति बनाकर प्रशिक्षण प्रारंभ करें।

स्कूल शिक्षा विभाग के सभी प्रमुख निकायों के बेहतर समन्वय से ही शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने स्टेट करिकुलम फ्रेमवर्क हेतु स्टीयरिंग कमेटी की बैठक अशासकीय संस्थाओं के लिए रणनीति पाठ्य पुस्तक व प्रशिक्षण रणनीति एक सप्ताह में निर्धारित करने के निर्देश दिए l राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तहत कक्षा एक से 12 तक पाठ्य पुस्तक नवंबर दिसंबर तक तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बुनियादी कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने व अतिरिक्त कार्य जैसे छत्तीसगढ़ की अन्य भाषाओं बोलियां में सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए l सचिव परदेशी ने आज सबसे ज्यादा फोकस प्रशिक्षण को प्रभावित प्रशिक्षण बनाने पर दिया।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों व शिक्षकों के चिन्हांकन व चयन का मापदंड निर्धारित किया जावे उन्होंने आवश्यकता आधारित वी परिणाम मूलक प्रशिक्षण ,अवधि में वृद्धि किए जाने बच्चों में लीडरशिप व पर्सनालिटी डेवलपमेंट सहित महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में एससीईआरटी शिक्षा महाविद्यालय के अलावा प्रशासनिक कार्य करने वाले अधिकारियों अर्थात प्राचार्य स्तर की ट्रेनिंग छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में व अन्य शिक्षकों की ट्रेनिंग ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान जैसे शासकीय संस्थानों में भी किया जावे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के शिक्षकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए जिले व ब्लॉक स्तर पर भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन किया जावे उन्होंने 27 मई से सभी डाइट में व ब्लॉक मुख्यालय में 10 जून से प्रशिक्षण प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया की स्कूल खुलने से पहले ऐसा वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर बनाया जावे जो शिक्षक भर सके और पढ़ सकें। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अशासकीय संस्थाओं के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए 33 जिलों में मैपिंग किए जाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी अशासकीय संस्थाओं से समर कैंप लगाए जाने की अपील की। उन्होंने राज्य में स्थापित होने वाले विद्या समीक्षा केंद्र पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव कुमार झा व लोक शिक्षण संचालक दिव्या उमेश मिश्रा ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किया इस बैठक में अतिरिक्त संचालक जेपी रथ के सी काबरा, डॉ योगेश शिवहरे, के कुमार, उप संचालक आशुतोष चावरे, अशोक नारायण बंजारा, वित्त नियंत्रक धीरज नसीने सहित एससीईआरटी के प्रकोष्ठ प्रभारी गण उपस्थित थे।

BREAKING : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

BREAKING : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत

 मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। एमसीबी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कलक्ट्रेट कार्यालय के पास तेज रफ्तार दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर से घायल है. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है.जानकारी के अनुसार, आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर कलक्ट्रेट कार्यालय के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे. हादसे में अजीत वार्ड न.21 और दिनेश ग्राम सिरौली की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए. जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल अजीत केरकेट्टा का भालूडांड केवटी केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है.

BREAKING NEWS : बाल-बाल बचे थाना प्रभारी और आरक्षक, नक्सलियों ने कार में किया IED ब्लास्ट

BREAKING NEWS : बाल-बाल बचे थाना प्रभारी और आरक्षक, नक्सलियों ने कार में किया IED ब्लास्ट

 बीजापुर। नक्सली अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. एक बार फिर से नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है. नक्सलियों ने टीआई के वाहन में विस्फोट किया है. इस घटना की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है. यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह कार में सवार होकर बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे. तभी सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया. वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक भी सवार था. विस्फोट में वाहन के सामने का हिस्सा जद में आया है. हालांकि इस घटना में थानेदार और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर  में विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल है, तो ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधासनभा चुनाव भी होने वाली है। ओडिशा में 13 और 20 मई को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे प्रदेश में लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। उड़ीसा में होने वाले लोकसभा और विधासनभ चुनाव से पहले भाजपा के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार जनता से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार  मुख्यमंत्री कल ओडिशा दौरे पर रहेंगे. सीएम विष्णुदेव साय ओडिशा के लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे. तीन जिलों में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम साय सुंदरगढ़, बरगढ़ और बलांगीर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे।

नाबालिक बालिका के साथ गैंगरेप...तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

नाबालिक बालिका के साथ गैंगरेप...तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 माकड़ी। कोंडागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव के वार्षिक मेले से घर वापस आने के दौरान नाबालिक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले में माकडी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार माकडी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया की उसकी 14 वर्षीय बेटी सहेली के साथ वार्षिक मेले से रात को अपने घर आ रहे थी। तभी बाइक में सवार तीन अज्ञात युवकों ने इनका रास्ता रोका। युवकों ने पीड़िता को जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़िता गुमशूम उदास रहने पर परिजनों के बार-बार पूछने पर पीड़िता ने घटना के बारे में बताई। जिसके बाद परिजनों ने माकडी थाने में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने तीनांे अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाने में अपराध धारा 351, 376 घ क, 376(3) 506, पॉस्को एक्ट के तहत धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी गई। पुलिस ने संदेहियों से पुछताछ करते हुए घटना के तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में चैनू यादव 20 वर्ष, देवलाल विषकर्म 22 वर्ष व आकाश नेताम 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। यह सभी आरोपी ग्राम गुहाबोरंड के है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पी पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Crime : इनामी सहित 5 माओवादी गिरफ्तार...नक्सलियों में महिला भी शामिल

Crime : इनामी सहित 5 माओवादी गिरफ्तार...नक्सलियों में महिला भी शामिल

 दंतेवाड़ा/बचेली। जिले के थाना अरनपुर पुलिस के टीम ने 1 महिला माओवादी सहित 5 माओवादी को गिरफ्तार किया है। जिसमें 1 लाख का एक ईनामी माओवादी भी शामिल है।

बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी0 (भापुसे0), उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप (भापुसे0) दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ विकास कठेरिया (भापुसे0) के मार्गदर्शन में ,पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय (भापुसे0), कमाण्डेंट 111वीं वाहिनी नीरज यादव सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भापुसे0)एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन (रापुसे0) के

निर्देशनुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दिनांक 14.05.2024 को अरनपुर क्षेत्र में मलांगेर एरिया कमेटी के माओवादियों के मूवमेंट की आसूचना पर डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं सीआरपीएफ 111 वीं वाहिनी यंग प्लाटून की संयुक्त पार्टी द्वारा अरनपुर समेली मार्ग में एमसीपी की कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान 01 महिला सहित 05 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम मंगली मरकाम उर्फ मंगड़ी 25 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा, आयता मऱकाम 33 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर, विज्जा राम नुप्पो 30 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर,

: जोगा ताती 20 वर्ष निवासी बुरगुम पेरमापारा थाना अरनपुर व देवा राम नुप्पो 34 वर्ष निवासी रेवाली भीमापारा थाना अरनपुर बताया। जो मंलागेर एरिया कमेटी के अंतर्गत रेवाली पंचायत एवं बुरगुम पंचायत में सीएनएम व मिलिशिया सदस्य के पद पर प्रतिबंधित माओवादी संगठन में कार्य करना बताये। जिनके विरूद्व पूर्व से थाना अरनपुर में धारा 147,148,149,364,294,323,506,302 भादवि, 25आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13,23,38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 एवं अप0 क्रं0 05/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि,25, 27आर्म्स एक्ट,4,5 वि0प0अधि0 एवं 13(1),38(2),39(2) विविक्रिनि अधि0 1967 के तहत् अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त माओवादियों की गिरफ्तारी में डीआरजी दंतेवाड़ा,थाना अरनपुर एवं 111वी वाहिनी सीआरपीएफ यंग प्लाटून का विशेष योगदान रहा।

प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर…

प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने इस पद से दिया इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर…

 कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को जिला पंचायत पहुंचकर अपने जिला पंचायत सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि कवर्धा विधायक विजय शर्मा वर्ष 2020 में कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 9 से जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित हुए थे। जहां से उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री के पद पर होने के कारण उन्होंने कवर्धा पहुंचकर जिला पंचायत की सदस्यता से

जिला पंचायत अध्यक्ष सुशिला भट्ट को अपना इस्तीफा सौपा है। जहां जिला पंचायत के प्रतिनिधि गण व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि विजय शर्मा कवर्धा विधायक बनने के बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, गृह, जेल एवं पंचायत मंत्री बनाए गए। यही वजह है कि उन्होंने आज जिला पंचायत सदस्य से अपना त्याग पत्र दिया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने इस्तीफे के पहले अपने क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुंचे और इस बीच क्षेत्र की जनता का भी आभार जताया है।

Accident : बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, फूफा और भतीजे की गई जान

Accident : बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, फूफा और भतीजे की गई जान

 कोरबा। जिले के पॉली थाना क्षेत्र ग्राम पूटा के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे युवक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर चोंटें आई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल से बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। मृतक आपस में फूफा और भतीजा थे। वे दोनों पुराने घर से नए घर जा रहे थे।

बता दें क ग्राम पूटा निवासी नारायण सिंह गोंड 47 वर्ष परिवार सहित निवास करता था। नारायण सिंह ने गांव में ही नए मकान का निर्माण कराया है। उनके घर देवरी बलौदाबाजार निवासी राजा सिंह मरावी 29 वर्ष मेहमानी में आया था। राजा सिंह मरावी रिश्ते में नारायण सिंह गोंड का भतीजा था। नारायण सिंह अपने बेटे राजू सिंह गोंड़ और भतीजे राजा सिंह मरावी को लेकर अपने पुराने घर से नए घर जा रहा था। वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जहां रास्ते में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई।

इसके बाद बाइक अनियंत्रित ​​​​​​​होकर सीधे सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजा और नारायण सिंह के सिर पर गंभीर चोंटें आई, जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पीछे बैठे नारायाण के बेटे राजू की हालत गंभीर होने पर डॉयल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं पाली पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

सड़क हादसे में घायलों की मदद कर जान बचाने वाले 6 नेक इंसान का एसपी ने किया सम्मान…

सड़क हादसे में घायलों की मदद कर जान बचाने वाले 6 नेक इंसान का एसपी ने किया सम्मान…

 रायपुर। राजधानी पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए लोगों में जनजागरूकता लाने के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है। इसी के तहत रायपुर एसपी संतोष कुमार ने शहर के 6 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) का सम्मान किया। वहीं सभी सम्मानित व्यक्तियो द्वारा भविष्य में जरूरत पड़ने पर पुनः पुण्य काम करने व अपने आसपास के लोगो को जागरूक करने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने निर्देशित किया गया है। इसी के तहत आज मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में गोल्डन आवर्स में घायलों की मदद करने वाले 6 गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा इनका फोटोयुक्त होर्डिंग शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाया जाएगा। साथ ही प्रतिमाह ऐसे नेक इंसान को सम्मानित करने के निर्देश दिए गये है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर ओमप्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सुशान्तो बनर्जी एवं सड़क सुरक्षा सेल के स्टाफ प्रआर.कमलेश कुमार, आरक्षक मुकेश कुमार एवं आरक्षक सहदेव राम वर्मा उपस्थित रहे।

60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है-

भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता नही मिलने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 60 मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाए या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाए तो घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु अधिकांश सड़क दुर्घटनों में लोगों द्वारा बार बार पेशी जाना पड़ेगा व पुलिस द्वारा बार बार पूछताछ के लिए आना पडे़गा परेशानी होगी सोचकर मोबाइल फोन से विडियों फोटो बना लिया जाता है किन्तु घायल की जान बचाने के लिए कोई उपाय नहीं किया जाता जिससे घायल व्यक्ति त्वरित उपचार के अभाव में दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए गुड सेमेरिटंस का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने के लिए उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है।

 ये है गुड सेमेरिटंस-
01. प्रदीप साहू 38 वर्ष निवासी संजय नगर रिंग रोड नंबर 01 थाना टिकरापारा एवं 02भगवानू नायक 49 वर्ष मोतीलाल नगर कोटा द्वारा दिनांक 29.04.2024 को राजभवन गेट नंबर 01 के सामने ई रिक्शा में घटित सड़क दुर्घटना में ई रिक्शा चालक विदुर महानंद एवं घायल हुए सवार महिला जानकारी यादव को गंभीर चोट आया था जिसे डायल 112 में काल कर 108 एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को मेकाहारा हास्पिटल पहुँचाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
03. सूर्यप्रताप सिंह 27 वर्ष निवासी ग्राम नकटा रायपुर थाना मंदिर हसौद द्वारा दिनांक 02 मार्च 2024 को ग्राम छतौना आरआईटी कालेज के पास ट्रक में एक्सीडेंट हुआ था जिसमें ट्रक चालक को चोट आने से बेहोश हो गया था जिसने डायल 112 को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
04. नरेन्द्र जांगड़े 25 वर्ष ग्राम छतौना थाना मंदिर हसौद के द्वारा दिनांक 21 अप्रेल 2024 को रिंग रोड नंबर 03 में ग्राम तुलसी के पास ट्रक और टैंकर में हुए दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पुलिस को सूचना देकर मंदिर हसौद शासकीय हास्पिटल ले जाकर भर्ती कराकर उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
05. हरिओम शुक्ला 27 वर्ष गुढ़ियारी रायपुर थाना गुढ़ियारी के द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को रात्रि 03.00 बजे मेजबान होटल शास्त्री बाजार के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को डायल 112 के माध्यम से 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा अस्पताल पहुॅचाया।
06. प्रांजल जैन पाटोदी 23 वर्ष सदर बाजार थाना कोतवाली के द्वारा दिनांक 08 अप्रेल 2024 को रात्रि 10.40 बजे पचपेड़ीनाका के पास गंभीर रूप से घायल जेठूराम नागरची को 108 एम्बुलेंस बुलाकर मेकाहारा हास्पिटल पहुॅचाया।

CG - माशिमं द्वारा 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया चालू, जानिए किस तारीख तक कर सकते आवेदन, देखें पूरी डिटेल

CG - माशिमं द्वारा 10वीं-12वीं पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया चालू, जानिए किस तारीख तक कर सकते आवेदन, देखें पूरी डिटेल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। जो भी छात्र छात्राएं अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं, जिनका परीक्षाफल कम आया है ऐसे विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना और अपने उत्तरपुस्तिका की कॉपी प्राप्त करने के लिए माशिमं में निर्धारित शुल्क जमा कर आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन जमा कर सकते हैं।  

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि पुर्नगणना, पुनर्मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। स्टूडेंट्स 24 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए राशि निर्धारित की गई है। 

पुनर्गणना के लिए 100 रुपये, पुनर्मूल्यांकन के 500 रुपये, और उत्तर पुस्तिका की कॉपी लेने के लिए 5 रुपये निर्धारित की गई है। इन तीनों का मूल्य निर्धारण प्रति विषय के हिसाब से तय किया गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 50% का निर्धारित राशि में छूट दिया गया है, जिसमें बीजापुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, सुकमा, बलरामपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़, मानपुर, मोहल्ला, क्षेत्र चिह्नित हैं। 

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पूरक आए या फेल हुए विद्यार्थियों का यदि किसी विषय में 10% या उससे अधिक अंक की वृद्धि नहीं होती है, या परीक्षाफल में कोई परिवर्तन नहीं होता है, तो ऐसे विद्यार्थियों को नवीनतम मार्कशीट नहीं दिया जाएगा और ना ही अंक विधिमान्य किया जाएगा। 

बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 पर घोषित था 39 लाख का इनाम

बीजापुर में 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 9 पर घोषित था 39 लाख का इनाम

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक अच्छी खबर सामने आई है यहाँ आज 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से 9 नक्सली ऐसे हैं जिनके ऊपर 39 लाख का इनाम घोषित था, इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़ने का फैसला किया है, इनामी नक्सलियों के खिलाफ कई अपराधों में स्थाई वारंट निकले हुए थे, सभी ने पुलिस अधीक्षक डा. जितेंद्र यादव , सीआरपीएफ डीआईजी एस. के. मिश्रा के सामनेआत्म समर्पण किया।

9 नक्सलियों पर था 39 लाख रुपये का इनाम  

गौरतलब है कि जिन 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है उनमें से 9 नक्सलियों पर 39 लाख रुपये का इनाम था घोषित था, इनमें से एक पर 18 स्थाई वारंट और एक अन्य पर 6 सठिया वारंट लंबित हैं, ये सभी पिछले 15 वर्षों एन बड़ी बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं, पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

कई गंभीर अपराधों में पुलिस को थी इनकी तलाश 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ये नक्सली सुरक्षा बलो के साथ एंबुश कर हमला करने , जवानों के साथ मुठभेड़ , आईडी ब्लास्ट , अपहरण कर हत्या, सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी, आईडी प्लांट , जैसे बड़े घटनाओं भी शामिल रहे हैं।

शासन के दबाव के चलते समाज की मुख्यधारा में जुड़ रहे हैं नक्सली 

पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में अब तक 180 नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं जबकि 76 ने आत्मसमर्पण किया है , सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव के चलते आज उसका परिणाम है कि अब नक्सली आत्म समर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं और मूलभूत योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। शासन के नियमानुसार आत्मसमर्पण करने पर तत्काल 25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि इन्हें दी जा रही है जिससे अपना जीवन यापन शुरू कर सकते हैं।

कल इतने बजे जारी होंगे ओपन स्कूल के परीक्षा परिणाम, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

कल इतने बजे जारी होंगे ओपन स्कूल के परीक्षा परिणाम, यहां देख सकेंगे रिजल्ट

 रायपुर: राज्य ओपन स्कूल 10वीं 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम जल्द जारी करने जा रहा है। राज्य ओपन स्कूल की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, बुधवार दोपहर तक परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

 ओपन स्कूल की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा मार्च, अप्रैल का परीक्षा परिणाम 15 मई 2024 को दोपहर 3:00 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार छात्र अपना परीक्षा परिणाम ओपन स्कूल के आधिकारी वेबसाइट www.sos.cg.nic और www.Result.cg.nic.in पर देख सकेंगे।

BIG BREAKING: शराब दुकानों में शुरू होगी फोन पे की सुविधा !

BIG BREAKING: शराब दुकानों में शुरू होगी फोन पे की सुविधा !

 रायपुर। वर्तमान में सब्जी वाले से लेकर भिखारी तक फोन पे यूज़ कर रहे हैं. ऐसे में शराब दुकान में फोन पे की सुविधा न होने से लोगों को भुगतान करने में काफी दिक्क्त होती हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि कहना हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र शर्मा का.शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से शराब दुकानों में डिजिटल पेमेंट की शुरुआत की मांग की हैं। उन्होंने मांग किया हैं कि केंद्र सरकार शराब दुकानों को कैशलेस करें। कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा का दावा हैं कि कैशलेस होने से ओवररेट और शराब दुकानों में लड़ाई-झगड़ा बंद हो जाएगा। कैशलेस सिस्टम से शराब का पूरा पैसा और हिसाब मिलेगा।सुरेंद्र शर्मा ने दलील दी हैं कि आज भिखारी से लेकर सब्जी वाला भी कैशलेस हैं। ऐसे में शराब दुकानों में भी यह सुविधा शुरू कर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब दुकानों में खासकर देसी मदिरा दुकानों में अबतक सिर्फ कैश से ही भुगतान होता रहा हैं। तो सवाल उठता हैं कि क्या वहां अब डिजिटल पेमेंट की शुरुआत की जाएगी? यह सवाल इसलिए भी उठ रहा हैं क्योंकि अक्सर प्रदेश के शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा शराब ओवररेट में शराब बेचने और हिसाब में गड़बड़ी की शिकायत मिलती रही हैं।

 
छत्‍तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना...आज देर शाम फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..अलर्ट जारी

छत्‍तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना...आज देर शाम फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..अलर्ट जारी

 रायपुर: छत्‍तीसगढ़ के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सोमवार को कई जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक आगामी तीन दिनों में छत्‍तीसगढ़ के कई अलग अलग जिलों में तेज आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ बारिश की सम्भावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट
छत्‍तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक तेज आंधी-तुफान और गरज चमक के साथ ही बारिश की आशंका है. मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले चार दिन में होने वाले मौसम में बदलाव के बारे में बताया है. इसमें प्रदेश में 4 दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है.

जानकारी हो कि, एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका पश्चिम उत्तरप्रदेश पर बने चक्रवात से शुरू होकर पूर्वी यूपी, बिहार, उप हिमालयीन बंगाल से दक्षिण असम तक फैली हुई है. इसी से के कारण वर्षा, तेज आंधी-तूफान के हालात बने हुए हैं.

इन संभागों में बारिश के आसार
 मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है. साथ एक-दो जगह पर तेज अंधड़ चलने की भी संभावना है. रविवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई है.

बता दें, मई महीनें में हो रही बारिश से प्रदेशवासियों को तेज गर्मी और चिलचिलाती धुप से राहत मिली है. वैदर डिपार्टमेंट के अनुसार बेमेतरा में सबसे अधिक तापमान 42.20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं नारायणपुर में सबसे कम 18.2o डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी छत्तीसगढ़ के एक दो इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

हत्या या आत्महत्या : घर के बाड़ी में फंदे से लटकती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

हत्या या आत्महत्या : घर के बाड़ी में फंदे से लटकती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

 कोरबा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां कोतवाली थाना अंतर्गत दुरपा रोड निवासी सीताराम शाह के घर की बाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। सूचना मिलते ही घर के लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई।

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। जांच के दौरान पाया गया है,कि मृतक के गले में फांसी का फंदा है और उसके दोनों घुटने जमीन पर है। मृतक ने आत्महत्या की है या फिर उसे खुदकुशी का शक्ल देने का प्रयास किया गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की शोक संवेदना

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की शोक संवेदना

 रायपुर। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की।


उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य श्री सुशील कुमार मोदी जी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।_*

प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।_

 
गर्मी की छुट्टियों में नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में सीखने का अवसर देने का अभिनव प्रयास

गर्मी की छुट्टियों में नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में सीखने का अवसर देने का अभिनव प्रयास

 रायपुर :- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा यह कैंप सुबह 7.00 से 9.30 बजे आयोजित किया जाएगा यह पूर्णत स्वैच्छिक रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज सभी जिलों के कलेक्टर को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है। रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के पालक एवं उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन सहयोगी हो सकता है। अतः छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में अथवा गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है। इसमें पालक व शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। श्री परदेशी ने निर्देश दिया कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेल-कूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है। इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि इस हेतु कोई भी बजट देय नहीं होगा। जिले अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। श्री परदेशी ने कहा कि ग्रीष्म कालीन अवकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त किया जाए।

सरकारी कर्मचारियों के यात्रा और दैनिक भत्तों की दरों में इजाफा...राज्य सरकार ने किया संशोधन, आदेश जारी

सरकारी कर्मचारियों के यात्रा और दैनिक भत्तों की दरों में इजाफा...राज्य सरकार ने किया संशोधन, आदेश जारी

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव 2024 के बीच छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल कर्मचारियों के यात्रा भत्ता और दैनिक भत्तों की दारों में संशोधन किया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यहा आदेश मंत्रालय महानदी भवन के वित्त विभाग से जारी किया गया है।


वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब लोक वाहन या सड़क यात्रा में श्रेणी ए, बी और सी के सरकारी कर्मचारी को वातानुकूलित बस से यात्रा की पात्रता होगी। जबकि तो वहीं श्रेणी डी के सरकारी कर्मचारियों को गैर वातानुकूलित डीलक्स बस और वीडियो कोच से यात्रा की पात्रता होगी। इसके साथ ही हवाई यात्रा के लिए एच.ए.जी वेतनमान प्राप्त करने वाले अधिकारी देश के अंदर एक्सीक्यूटिव क्लास से यात्रा के पात्र होंगे।

वेतन लेवल-14 (ग्रेड पे 7600) या इससे अधिक वेतन प्राप्त करने वाले अधिकारी देश के अंदर इकोनॉमी क्लास से यात्रा के पात्र होंगे। बता दें कि ए और बी श्रेणी के कर्मचारी अगर खुद की कार से सफर करते हैं, तो प्रति किलोमीटर की दर से 12 रुपए मिलेंगे।

मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में वातावरण : कांग्रेस

मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में वातावरण : कांग्रेस

 चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही : दीपक बैज

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चार चरणों के मतदान के बाद तस्वीर बहुत हद तक साफ हो गयी। चार चरणों के 379 सीटों में भाजपा बुरी तरह हार रही है।  400 पार का नारा देने वाली भाजपा 150 नहीं पहुंच रही है। दो तिहाई सीटों पर चुनाव हो गया है। भाजपा इन सीटों पर बुरी तरह पिछड़ चुकी है। देश में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। चार चरणों के मतदान के बाद मोदी और भाजपा घबरा गये उनके भाषणों का रुख बदल गया। वे अपनी 10 साल की कोई भी उपलब्धि नहीं बता पा रहे है। चुनाव को हिन्दू, मुस्लिम, मंगलसूत्र, मछली, मटन, मीट तक ले जाने की तमाम कोशिशे मोदी और उनके साथियों ने किया। लेकिन चौथे चरण क़े मतदान क़े बाद साफ हो गया भाजपा के बहकावे में जनता नहीं आयी। इस चुनाव में भाजपा का हिडन एजेंडा संविधान को बदलने और आरक्षण को समाप्त करने का बेनकाब हुआ। जनता यह समझ गयी कि संविधान बदलने के लिये भाजपा 400 पार का नारा दे रही है। लोग यह भी जान गये कि यह संविधान इसलिये बदलना चाह रहे कि बाबा साहब ने वंचित वर्गों के लिये जो प्रावधान संविधान में किया है वह संविधान बदलकर समाप्त किया जा सके। लेकिन भाजपा की यह बदनीयती खुलकर जनता के सामने आ गयी।

भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ देश में वातावरण दिखने लगा है जो मतदान केंद्रों में भाजपा के खिलाफ वोटों में तब्दील हो रहा है। अपनी वादाखिलाफी के कारण नरेन्द्र मोदी अपनी विश्वसनीयता खो चुके है। पिछले दस साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार झूठ बोले गये। देश के सामने भाजपा और मोदी ने कई बड़ी गारंटी दी, लेकिन इन गारंटियो को आज तक पूरा नहीं किया गया। 10 साल के कार्यकाल में मोदी की हर गारंटी फेल हो गई। केन्द्र की मोदी सरकार ने झूठ बोलने और भ्रष्टाचार के सिवा कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है बदलाव के लिये मतदान होगा।

उन्होंने कहा कि देश में शेष बचे तीन चरणों में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान होगा। कांग्रेस ने कुल 5 न्याय की गारंटी दिया है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, मजदूर न्याय और भागीदारी न्याय पांचो न्याय घोषित होने के बाद से ही देश के हर वर्ग के मतदाताओं में कांग्रेस के प्रति नजरिया बदला है, लोगों को कांग्रेस की सरकार में अपना भविष्य दिख रहा है। इसीलिए चौथे चरण में भी कांग्रेस के पक्ष में मतदान हुआ। कांग्रेस ने महिलाओं को हर साल 1 लाख और महीने में 8333 रू. देने का वादा किया है। इसके साथ ही केंद्रीय भर्तियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का भी वादा कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद महिलायें मतदाताओं का ध्रुवीकरण कांग्रेस की ओर हुआ है। महिलाओं ने देश में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।

 

एसी आहाते बनाकर सरकार शराब बिक्री को बढ़ाने में लगी है : कांग्रेस

एसी आहाते बनाकर सरकार शराब बिक्री को बढ़ाने में लगी है : कांग्रेस

 रायपुर। आहाते के नाम पर सरकार प्रदेश में शराब की नदियां बहाने में लगी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एयर कूल्ड आहाते बनाकर शराब बिक्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है। आहाते आबंटन में बड़ा घोटाला साय सरकार ने किया है। आहातों के नाम पर सरकार शराब की काली कमाई में लगी हुई है। पूरे प्रदेश में कुछ लोगो को चिन्हाकित कर आहाते आंबटित किये गये है। एक ही ईमेल आईडी से दर्जनों आहते के टेंडर डाले गये उसकी स्वीकृत भी हुई है। प्रभावशाली भाजपा नेताओं के अनुशंसा पर आहाते आबंटित किये गये है। भाजपा सरकार के राज में शराब की कोचियागिरी शुरू हो गयी है। राजनांदगांव एवं प्रदेश के अनेकों स्थानों से खबरे आई है कि शराब दुकानों से 200 रू. प्रति पेटी अतिरिक्त देकर कोचिये गली मोहल्ले में शराब बेच रहे है और इनको पूरा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है।


सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में शराब के नाम पर वसूली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। दुकानों में कौन सी शराब बिकेगी, कौन से निर्माता के ब्रांड राज्य में बिकेगा, इसके नाम पर कमीशन खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। शराब के इस सुनियोजित घोटाले में उच्च स्तर के लोग संलिप्त है। शराब बंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बतायें शराबबंदी कब होगी? भाजपा के हर छोटे बड़े नेता ने जनता के बीच घूम-घूम कर शराबबंदी के लिये बढ़ चढ़कर बातें किया था। सरकार में आने के बाद सरकार और भाजपाईयों दोनों के जुबान पर ताला लग गया है।

 

गर्मी की छुट्टियों में निशुल्क समर कैंप का आयोजन..

गर्मी की छुट्टियों में निशुल्क समर कैंप का आयोजन..

 रायपुर :- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नवाचार करते हुए गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों के लिए समर कैंप जन सहयोग से आयोजित किया जाएगा यह कैंप सुबह 7.00 से 9.30 बजे आयोजित किया जाएगा यह पूर्णत स्वैच्छिक रहेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिध्दार्थ कोमल सिंह परदेशी ने आज सभी जिलों के कलेक्टर को जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावी है। इस दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल का विकास किया जा सकता है।

रचनात्मक गतिविधियों में छात्र-छात्राओं के पालक एवं उनके शिक्षकों का मार्गदर्शन सहयोगी हो सकता है। अतः छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों में अथवा गांव शहर के सामुदायिक भवनों में समर कैंप का आयोजन किया जाए। इस कैंप में रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञ को आमंत्रित कर उनसे मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है।

इसमें पालक व शाला विकास समितियां का भी सहयोग लिया जा सकता है। श्री परदेशी ने निर्देश दिया कि समर कैंप में चित्रकला, गायन, वादन, निबंध, कहानी-लेखन, हस्तलिपि-लेखन, नृत्य, खेल-कूद, अपने गांव शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां आयोजित की जा सकती है।

इन गतिविधि के अलावा अन्य रचनात्मक गतिविधि का भी चयन किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि इस हेतु कोई भी बजट देय नहीं होगा। जिले अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। श्री परदेशी ने कहा कि ग्रीष्म कालीन अवकाश को बच्चों के सीखने के लिए अवसर के रूप में प्रयुक्त किया जाए।

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या...बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग..

कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या...बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग..

 नारायणपुर :-  जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने बीच बस्ती में उन्हें 3 गोलियां मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे भाग निकले।

यह नक्सल घटना है या आपसी रंजिश में हुई वारदात है, ये पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा। घटना नारायणपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात विक्रम बैस जिला मुख्यालय के बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे।

इसी बीच अचानक कुछ हमलावर बाइक से आ धमके। उन्होंने विक्रम पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियां दागीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि विक्रम बैस खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद फौरन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीच बस्ती हुई इस वारदात के बाद लोगों मेंदहशत का माहौल है।

विक्रम बैस पिछले कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर काम कर रहे थे। वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष थे। इसके अलावा नारायणपुर परिवहन संघ के सचिव भी थे।

CG - मोहब्बत में मिली मौत : 5 नाबालिगो ने मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या...इस वजह से वारदात को दिया अंजाम..सभी कातिल गिरफ्तार...!!

CG - मोहब्बत में मिली मौत : 5 नाबालिगो ने मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या...इस वजह से वारदात को दिया अंजाम..सभी कातिल गिरफ्तार...!!

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहलई गांव एक युवक की पांच लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। मोहलई में मृतक ओमप्रकाश के दोस्त की शादी चल रही थी। इस दौरान पंचशील नगर के पांच नाबालिग भी पहुंचे। पांचों की ओमप्रकाश से गर्लफ्रेंड को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। वहीं शादी में जाने के बाद सभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को खत्म करने युवक को अकेले में बुलाया। इसी दौरान चाकू मारकर ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। मामले के सभी नाबालिग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 12.15 बजे ओम प्रकाश और पांचो आरोपी शादी स्थल से कुछ दूरी पर मिले। इस बीच विवाद खत्म करने की बात पर बहस होने लगी। बात-बात में विवाद बढ़ता गया और एक नाबालिग ने चाकू निकाल कर ओमप्रकाश का गला रेत दिया। इससे ओम प्रकाश लहूलुहान होकर गिर गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पांचों नाबालिग मौके से भाग गए। चाकू लगने के बाद भी ओमप्रकाश गले में हाथ दबाते हुए शादी स्थल तक पहुंचा और वहीं गिर गया। यह देख शादी समारोह में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां से उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक सेंटरिंग मिस्त्री का काम करता था। 

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और कुछ घंटों में पांचों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार नाबालिगों की ओमप्रकाश से पुरानी दुश्मनी की वजह एक लड़की है जो मोहलई गांव की रहने वाली है। दरअसल, नाबालिग उक्त लड़की के लिए अक्सर मोहलई के चक्कर लगाते थे और इसकी जानकारी लड़की ने ओमप्रकाश को दी। इसपर ओमप्रकाश ने सभी को फटकार लगाई थी। इसके बाद से ही इनके बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार नाबालिग आरोपी आदतन अपराधी किस्म के हैं। 

जावेद खान बने लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता... देखें लिस्ट

जावेद खान बने लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता... देखें लिस्ट

 जावेद खान बने लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

भारतीय युवा कांग्रेस ने जावेद पर जताया फिर भरोसा पुनः बनाए गए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता 

जगदलपुर : भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल के पहले सीजन में ही बस्तर का नाम रौशन करने एवं अपना लोहा मनवाने वाले तेज़ तर्रार कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता जावेद खान को 2021 में भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी द्वारा नियुक्त किया गया था,बस्तर से आने वाले जावेद खान राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद से लगातार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी एवं संगठन का मजबूत चेहरा बनकर उभरने में कामयाब होते रहे,जिसे देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने जावेद को लगातार चौथे वर्ष के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है,जावेद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ यंग इंडिया के बोल सीजन 2 में ओडिशा के सहप्रभारी तथा यंग इंडिया के बोल सीजन 3 में बिहार के प्रभारी के रूप में भी संगठन से मिले दायित्व को निभाने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो न्याय-पत्र के कैंपेनर भी हैं।

जावेद को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर जावेद ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी,वायनाड सांसद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी, राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव बिश्नोई,यंग इंडिया के बोल की राष्ट्रीय प्रभारी राष्ट्रीय सचिव रौशनी जैसवाल का आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दुगनी ऊर्जा के साथ निर्वहन करने की बात कही है, विदित हो कि जावेद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता के रूप में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, शव के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर, शव के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद

 गढ़चिरोली :- छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर जवानों ने मुठभेड़ में नक्सली कमांडर सहित 3 को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं शामिल हैं। सर्चिंग के दौरान जवानों ने मौके से AK-47 सहित अन्य ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि नक्सलियों के पेरीमिली दलम के कुछ सदस्य बड़ी वारदात अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके लिए भामरागढ़ तालुका के कटरांगट्टा गांव के पास जंगल में एकत्र हुए हैं। इस पर एडिशनल SP ऑप्स यतीश देशमुख के नेतृत्व में C-60 फोर्स के कमांडोज को सर्चिंग के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि टीम जब जंगल में पहुंची तो अचानक नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ घंटे मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने पर जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में 3 नक्सलियों का शव बरामद हुआ है। 

जवानों ने मौके से 1 AK47, 1 कार्बाइन और 1 इंसास राइफल, नक्सली साहित्य और अन्य सामान भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान पेरिमिली दलम के प्रभारी और कमांडर डीवीसीएम वासु के रूप में हुई है। बाकी दोनों की पहचान की जा रही है।