नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग : अंतागढ़ टेप कांड में आया बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट की डबल बेच ने FIR की खारिज...इन बड़े नेताओं पर था मामला दर्ज

ब्रेकिंग : अंतागढ़ टेप कांड में आया बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट की डबल बेच ने FIR की खारिज...इन बड़े नेताओं पर था मामला दर्ज

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित अंतागढ़ टेप काण्ड मामले में हाईकोर्ट ने मंतूराम पवार की याचिका निराकृत कर दी है। मामले की सुनवाई के दौरान शासन की तरफ से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत ने कोर्ट को बताया कि इस केस में दर्ज एफआईआर का खारिज खात्मा हो चुका है। केस में बीजेपी के पूर्व मंत्री राजेश मूणत, दिवंगत अजीत जोगी, उनके बेटे अमित जोगी, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता, मंतूराम पवार पर धोखाधड़ी और पैसों के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत जो मामला पंडरी थाने में दर्ज किया गया था। मामले में जांच पूरी करने के बाद क्लोजर रिपोर्ट भी दाखिल हो चुकी है। मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद जस्टिस रजनी दूबे और जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने याचिका निराकृत कर दी।

बता दें कि साल 2014 में अंतागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को प्रत्याशी बनाया था। ऐन वक्त पर उन्होंने नाम वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी को वॉक ओवर दे दिया था। इस बीच एक सीडी सामने आई, जिसमें कथित तौर पर तत्कालीन कांग्रेस विधायक अमित जोगी, तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता आदि के बीच बातचीत में सात करोड़ रुपये की डील की बात सामने आई। इस मामले में कांग्रेस ने उसी समय एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया था। 

इधर वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एसआइटी जांच शुरू करा दी थी। इस मामले में कांग्रेस संगठन ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए पूर्व सीएम अजीत जोगी, तत्कालीन मंत्री राजेश मूणत, तत्कालीन विधायक अमित जोगी और लोक सेवक डॉ. पुनीत गुप्ता ने साजिश रची थी। कांग्रेस प्रत्याशी को प्रलोभन देकर नाम वापस कराया, बाद में मंतूराम पवार भाजपा में शामिल हो गए थे। लेकिन राज्य में बीजेपी सरकार आने के बाद अब केस बंद कर दिया गया। 

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार...18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार...18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में घने बादल छाए रहे, वहीं कई इलाकों में आंधी तूफ़ान के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जार किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सरगुजा में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि सिनोप्टिक सिस्टम एक चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिणी झारखंड और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। जबकि एक ट्रफ रेखा दक्षिण झारखंड से पश्चिम मध्य प्रदेश तक चक्रवर्ती परिसंचरण के ऊपर से समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर बनी हुई है। समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्वी विदर्भ से लेकर तेलंगाना-रायलसीमा-दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से दक्षिण तमिलनाडु तक एक ट्रफ का विच्छेदन बना हुआ है। इसकी वजह से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां मात्र 1 घंटे में हो गई 100 प्रतिशत वोटिंग...मतदाताओं की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मतदान केंद्र, जहां मात्र 1 घंटे में हो गई 100 प्रतिशत वोटिंग...मतदाताओं की संख्या जानकर रह जाएंगे हैरान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में भी मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रदेश में 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमे देश का दूसरा और छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा मतदान केंद्र शेराडांड एक बार फिर चर्चा में है।

बता दें कि कोरिया जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर भरतपुर-सोनहत विधानसभा में स्थित इस मतदान केंद्र में सिर्फ 5 वोटर्स है, यहां चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग ने 7 सदस्यों की टीम भेजी थी। सभी मतदान केंद्र की तरह यहां भी सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय था। लेकिन यहां सुबह 9 बजे ही शत प्रतिशत मतदान हो गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने लोकतंत्र में अपनी शत प्रतिशत हिस्सेदारी देने के लिए सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

गौरतलब है कि शेराडांड में बीते तीन लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। 2008 के विधानसभा चुनाव में शेराडांड तब सुर्खियों में आया था। जब पहली बार परिसीमन के बाद दो मतदाता के लिए अस्थायी मतदान केंद्र बनाया गया था। तब से लेकर अब तक चार विधानसभा और तीन लोकसभा के लिए मतदान हो चुका है। 2008 में दो मतदाता रहे हैं, लेकिन यहां कुनबा बढ़ने लगा है. यहां जशपुर से आकर बसे पत्नी-पत्नी से पांच मतदाता हो गए हैं। कोरिया जिले में शेराडॉड की तरह इसी प्रकार दूसरा मतदान केंद्र कांटो है, जहां सिर्फ 12 मतदाता हैं। जिसमें सात पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। 

Breaking : फिर खून से लाल हुई सड़क...तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों पर पलटी, एक की मौत, कई घायल

Breaking : फिर खून से लाल हुई सड़क...तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मजदूरों पर पलटी, एक की मौत, कई घायल

 धमतरी :- छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नही ले रही है, इन दिनों लगातार सड़क हादसा सामने आ रहें है, आए दिन सड़क लाल रंग में रंग रही है। वहीं ताजा मामला धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र के डेमार गांव की है, जहां सुबह करीबन 10 बजे मजदूर नाली निर्माण के काम पर लगे हुए थे। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक पलटने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई, वही 6 मजदूर घायल है।

दरअसल, अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम डेमार में सड़क किनारे पर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, इसी बीच धमतरी से रायपुर की ओर से आयरन पत्थर लेकर आ रही तेज रफ्तार ट्रक डेमार के पास मजदूरों पर अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक में  दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर घायल है, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहा उनकी स्थिति सामान्य बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि काम कर रहे सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के रहनेवाले है जो धमतरी में रोजी रोटी कमाने आए हुए थे, 28 तारीख से नाली निर्माण के कार्य पर कार्यरत थे, मृतक के नाम महोम्मद शुभम बताया जा रहा है, इधर पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई 

CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह

CG CRIME : खेत में रखवाली कर रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या...जानिए हत्या की वजह

 बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत की रखवाली करने गया था। तभी अचानक एक युवक ने उससे कुल्हाड़ी छीनकर पीछे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से ड्राइवर है और गाली-गलौज कर रहा था, जिसे मना करने पर उसने किसान की कुल्हाड़ी से ही उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि ग्राम फरहदा निवासी लोचनप्रसाद धुरी 65 वर्ष खेती-किसानी करता था। वह अपनी खेत में गर्मी में फसल उगाया है। उसका खेत गांव से लगे ग्राम कर्रा खार में है। मंगलवार की सुबह वो फसल की रखवाली करने खेत गया था। तभी सुबह करीब 7 बजे वहां से कमलेश्वर पैकरा गुजर रहा था। इस दौरान उसने किसान के साथ गाली-गलौज किया, तब उसने गाली देने से मना किया।

फिर अचानक कमलेश्वर ने पीछे से उसकी कुल्हाड़ी छीन लिया और हमला कर दिया। लोचन कुछ समझ पाता इससे पहले ही उसने ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे लोचन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बीजेपी जॉइन की डील कितने में हुई हैं ये राधिका खेड़ा बताएंः भूपेश बघेल

बीजेपी जॉइन की डील कितने में हुई हैं ये राधिका खेड़ा बताएंः भूपेश बघेल

सीएम साय के बयान पर भूपेश बघेल का पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक राधिका खेड़ा ने जो बखेड़ा खड़ा किया वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राधिका के पार्टी बदलने पर तंज कसा है। राधिका खेड़ा के बीजेपी जॉइन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डील तो हुई है और कितने की डील हुई है ये राधिका खेड़ा बताएं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस नेताओं को विलुप्त प्रजाति का बता दिया है। जिस पर भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मतदाताओं को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बीजेपी के नेताओं का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रही राधिका खेड़ा के साथ संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के साथ बहसबाजी हुई थी। जिसके बाद सियासी गलियारे में जमकर बवाल हुआ। उसके बाद पार्टी से इस्तीफा देकर राधिका खेड़ा ने सोमवार को सुशील आनंद शुक्ला समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं पर गंभीर आरोप लगाया था। वहीं आज राधिका भाजपा में शामिल हो गई। जिसके बाद राधिका खेड़ा पर भी कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं।

बारूद का जखीरा बरामद...फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता

बारूद का जखीरा बरामद...फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मिली बड़ी सफलता

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर की सीमा पर गढ़चिरौली के जंगल में फोर्स ने नक्सलियों का असला-बारूद बरामद किया है। करीब 6 कुकर IED, 6 पाइप बम, जिलेटिन वायर, कॉर्डेक्स वायर समेत अन्य सामान बरामाद किए हैं। बताया जा रहा है कि, नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे इसलिए सामानन डंप कर रखा था। लेकिन फोर्स ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि टिपागढ़ इलाके में नक्सलियों ने भारी मात्रा में बारूद डंप कर रखा है। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग है। इसी सूचना के बाद महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से पुलिस फोर्स को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सर्चिंग के लिए निकाला गया था। मुखबिर के बताए अनुसार जवान मौके पर पहुंचे। पहाड़ में चट्टानों के बीच नक्सलियों के छिपाकर रखे बारूद के जखीरा को बरामद किया गया।

इसमें 6 कुकर बमर, पाइप बम समेत अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, पुलिस फोर्स ने मौके पर ही सारी IED को ब्लास्ट कर दिया। जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सलियों के खिकाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे है। इस ऑपरेशन इससे पहले भी इसी इलाके में नक्सलियों के डंप सामान को बरामाद किया गया था।

CG Lok Sabha Election : रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

CG Lok Sabha Election : रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने पूरे परिवार के साथ किया मतदान

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 29.90 % मतदान हो गए है। वहीं रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पूरे परिवार के साथ मतदान करने रायपुर स्थित दुर्गा कॉलेज पोलिंग बूथ पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।

CM विष्णु देव साय ने अपने परिवार संग गृह ग्राम बगिया में डाला वोट, कहा- प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे

CM विष्णु देव साय ने अपने परिवार संग गृह ग्राम बगिया में डाला वोट, कहा- प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे

 रायपुर/जशपुर : प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

वहीं मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

गौरतलब है कि आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों सहित देश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आज प्रदेश की दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

CG Weather Update : मतदान के बीच मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट...इन जिलों में आंधी की चेतावनी

CG Weather Update : मतदान के बीच मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट...इन जिलों में आंधी की चेतावनी

 रायपुर. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. इसी बीच अब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.

मौसम विभाग ने बताया की अगले 3 घंटों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बस्तर, बीजापुर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा जैसे जिलों में हल्की आंधी की संभावना जताई है. इन जगहों में के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बता दें कि भानुप्रतापपुर में बीती रात से तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भानुप्रतापपुर से नारायणपुर पखांजूर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हुआ है. जिसके कारण यात्री वाहन फंसे हुए हैं. यहां तेज हवाओं से कई घरों की छत उड़ने की भी सूचना मिल रही है. बीती रात लगभग 1 बजे से तेज आंधी बारिश और गरज से गर्मी से रहत तो मिली है, परंतु आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

BREAKING: BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा...छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी

BREAKING: BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा...छत्तीसगढ़ में विवाद के बाद छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी

 रायपुर : देशभर में लोकसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है, राधिका खेड़ा मंगलवार को बीजेपी शामिल हो गई है।बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की प्रवक्ता रहीं राधिका खेड़ा ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपने साथ छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने और साजिश का आरोप लगाया था। उनका दावा है कि उन्होंने यह मुद्दा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, “मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मैं लोकसभा चुनाव का मीडिया प्रभारी थी। मेरा लगातार अपमान किया जा रहा था… ”राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ मीडिया चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की। उसके साथ एक और शख्स धनंजय ठाकुर था। मीडिया विभाग में काम करने वाली दो अन्य महिलाएं मेरे साथ थीं।”

CM विष्णु देव साय पहुंचे मंदिर, राम-जानकी की पूजा -अर्चना की, मतदान करने गृह ग्राम बगिया के लिए हूए रवाना

CM विष्णु देव साय पहुंचे मंदिर, राम-जानकी की पूजा -अर्चना की, मतदान करने गृह ग्राम बगिया के लिए हूए रवाना

 रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। सुरक्षा के साथ-साथ वहां ड्यूटी कर रहे जवान आम जनता का सहयोग भी कर रहे है। अंतिम चरण के चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। तीसरे चरण में 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

इसी बीच छत्तीसगढ़ के सीएम  आज राजधानी रायपुर (Raipur) के राम मंदिर (Ram Mandir) पहुंचकर  भगवान श्री भगवान राम, माता जानकी, भगवान हनुमान जी और शिव मंदिर में पूजा अर्चना की। बता दे तीसरे चरण की महत्वपूर्ण सीट रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़,जांजगीर-चांपा व सरगुजा में भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

कहां कितना हुआ मतदान

बिलासपुर लोकसभा – 10.38 %

दुर्ग लोकसभा – 13.96 %

जांजगीर चम्पा लोकसभा – 12.85 %

कोरबा लोकसभा – 15.54 %

रायगढ़ लोकसभा – 18.05 %

रायपुर लोकसभा – 9.78 %

सरगुजा लोकसभा – 13.80 %

 
CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 13.24 % हुए मतदान

CG Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी, 9 बजे तक 13.24 % हुए मतदान

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। छत्तीसगढ़ में 9 बजे तक 13.24 % मतदान हो गए है।रायपुर में मौसम ने भी मतदाताओं का साथ दिया। सुबह से ही रायपुर में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहाना हो गया, जिससे मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में भी यही हालत हैं। बारिश होने की भी संभावना है।

Lok Sabha Chunav 2024: रायपुर के इस क्षेत्र में बिना वोटिंग के ही वापस घर लौट रहे मतदाता...जानें क्या है वजह

Lok Sabha Chunav 2024: रायपुर के इस क्षेत्र में बिना वोटिंग के ही वापस घर लौट रहे मतदाता...जानें क्या है वजह

 रायपुर: देश में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए आज 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट पर मतदान किए जा रहे हैं। कुल 93 सीट पर 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 120 महिलाएं शामिल हैं। बात करें छत्तीसगढ़ के रायपुर लोक सभा सीट की तो यहां कई मतदान केंद्रों में अब तक मतदान शुरू नहीं हुआ है।

Raipur Lok Sabha Chunav 2024 जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के फाफाडीह के शाहिद हेमू कालाणी वार्ड अब तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि यहां बूथ क्रमांक 49 में एक घंटे से Evm मशीन खराब है। दो ईवीएम मशीन बदलने के बाद भी अब तक मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिसके चलते मतदाओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो चुकी है। जिसके बाद अब मतदाता नाराज होकर वापस घर लौट रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला नवा रायपुर में देखने को मिला है। यहां 2 गांवों में मतदान अभी तक शुरू नहीं हुआ है। जिसके चलते मतदाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, नवागांव खपरी और राखी में अब तक मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यहां सैकड़ों मतदाता सुबह 6 बजे से ही मतदान करने के लिए पहुंचे हुए हैं। लेकिन ईवीएम मशीन में खराबी के चलते अभी तक मतदान शुरू नहीं हो पाया है।

वहीं चंपारण के बूथ क्रमांक 85 में अभी तक मतदान प्रारंभ नही हुवा है। मतदान केंद्र के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि यहां भी ईवीएम मशीन की खराबी के चलते अब तक वोटिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जिसके चलते मतदाता परेशान हो रहे हैं।

BREAKING : सुशील आनंद शुक्ला ने राधिका खेड़ा को दी नार्को टेस्ट कराने की चुनौती...मानहानी का नोटिस भी भेजा

BREAKING : सुशील आनंद शुक्ला ने राधिका खेड़ा को दी नार्को टेस्ट कराने की चुनौती...मानहानी का नोटिस भी भेजा

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के पहले ही प्रदेश कांग्रेस पार्टी में भारी खलबली मची हुई है। वहीं राधिका खेड़ा के इस्तिफे और गंभीर आरोपों के बाद कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा को मानहानि का नोटिस भेज दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो जारी कर चुनौती देते हुए कहा कि जो भी आरोप राधिका खेड़ा के द्वारा लगाए जा रहे हैं सब झूठ हैं। मेरा और राधिका खेड़ा का नार्को टेस्ट करा लें सब पता चल जायेगा कौन झूठ कह रहा है और कौन सच कह रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान...सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान...सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की

 रायपुर।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां  अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  कंगाले ने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए ‘छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान’ का संदेश दिया।

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर वोटिंग जारी...सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर वोटिंग जारी...सुरक्षा के कड़े इंतजाम, यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट

7 मई 2024 Lok Sabha Election Voting Live Updates:- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान जारी है. छत्तीसगढ़ में आज 7 सीटों पर वोटिंग हो रही है. आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस लाइव ब्लॉग में हम आपको वोटिंग के साथ-साथ इन सीटों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर दे रहे हैं. 

Raipur News: कलेक्टर ने किया मतदान
-रायपुर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने सहपरिवार किया मतदान
-बीपी पुजारी स्कूल मतदान केंद्र में पहुंचे मतदान करने
-रायपुर कलेक्टर ने सबसे पहले अपने बूथ में किया मतदान.
-साथ ही मतदाताओं को लोक तंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
 
Lok Sabha Election 2024: सपरिवार मतदान केंद्र पहुंचेंगे CM साय
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा
-मुख्यमंत्री 10 बजे पहुंचेंगे अपने निवास बगिया
-सपरिवार मतदान केंद्र पहुंचकर करेंगे मतदान
-सीएम साय प्राथमिक शाला बगिया के बूथ क्रमांक 49 पर करेंगे मतदान
-मतदान के बाद 4 बजे तक रहेंगे अपने बगिया निवास पर
-4:30 बजे होंगे रायपुर रवाना
chhattisgarh Lok Sabha Election: 7 सीटों पर वोटिंग शुरू
-छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए आज 7 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है
-रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, जांजगीर-चांपा और सरगुजा के लिए मतदान शुरू हो गया है
Lok Sabha Election 2024: मतदान केंद्रों में मॉक ड्रिल शुरू
-सूरजपुर मतदान केंद्रों में मॉक ड्रिल शुरू
-प्रत्याशियो के अभिकर्ताओ के मौजूदगी में मतदान कर्मियो ने कराया मॉक ड्रिल
-जिले के तीन विधानसभा में बनाए गए 728 मतदान केंद्र
-7 लाख 14 हजार 715 मतदाता करेंगे मतदान
-महिला मतदाता 3 लाख 57 हजार 577
-पुरुष मतदाता 3 लाख 57 हजार 132
-सुबह 7 बजे से शाम छः बजे तक होगा मतदान
 
Lok Sabha Election: तीसरे चरण के लिए मतदान आज 
-लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण का मतदान आज
-सक्ती जिले में बनाए गए 30 संगवारी मतदान केंद्र
-यहां महिला मतदान कर्मी होंगे तैनात
-जिले के 15 मतदान केंद्र होंगे युवा प्रबंधित
-जिले के छः मतदान केंद्र होंगें दिव्यांग कर्मचारी प्रबंधित
-महिला,दिव्यांग एवम युवाओं को मतदान में जागरूक करने निर्वाचन आयोग की पहल

  7 मई को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा सीटों पर वोटिंग है. 

महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक : सरोज पांडे

महिला न्याय की बात करना कांग्रेस का एक नाटक : सरोज पांडे

 रायपुर । भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडे ने कहा कांग्रेस ने लगातार महिलाओ के साथ अन्याय किया है। शाह बानो के तलाक के मामले के केस में  जब एक बूढ़ी मां को वर्षो के केस लड़ने के बाद कोर्ट ने उसके हक गुजारा भत्ता देने का फ़ैसला सुनाया था तब राजीव गांधी की सरकार ने उस फैसले को बदलने सरकारी आदेश निकाला,और उस बूढ़ी मां से उसका हक छीन लिया था। महिलाओ को कुचलना और उनका अधिकार मारना उन्हे अपमानित करना आज भी कांग्रेस का यही चरित्र है। इसीलिए महिलाएं कांग्रेस से घृणा करने लगी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अगर सुरक्षित नहीं है तो कांग्रेस की आम कार्यकर्ता का क्या हाल होगा ,सोनिया गांधी को इस विषय पर चुप्पी तोड़नी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के निजी सहयोगी ने दलित नेता अर्चना गौतम के साथ दुर्व्यवहार किया था कोई कार्यवाही नहीं हुई।फिल्म अभिनेत्री नगमा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई,आज राधिका खेड़ा के साथ भी यही हुआ कोई कार्यवाही नहीं हुई। प्रियंका-सोनिया गांधी को देश की महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस के अन्याय से महिलाओ में निराशा : भावना बोहरा

कांग्रेस के अन्याय से महिलाओ में निराशा : भावना बोहरा

 रायपुर । भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा कांग्रेस द्वारा महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार,उन्हे अपमानित करना इसका एक लंबा इतिहास है। एक महिला होने के नाते राधिका खेड़ा के बयान सुनकर आश्चर्चकित हूं। हम हमेशा महिलाओ युवतियों के ये कहते है प्रोत्साहित करते है की उनके साथ अगर गलत हो रहा है तो जरूर बताएं। यही काम राधिका खेड़ा ने किया है। अपनी आपबीती को बताया है।

भावना बोहरा ने कहा कि अगर उसकी आवाज को दबाया जायेगा, उसे न्याय नहीं मिलेगा तो पूरे देश की महिलाएं इससे निराश होगी और शायद अपने साथ हो रहे दुर्व्यवहार को बताने से डरे। अब यह विषय केवल राधिका खेड़ा का नही रह गया बल्कि महिला अस्मिता का विषय बन गया है। शर्म की बात है की सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी इस विषय पर चुप है कांग्रेस महिलाओ का भला कभी नही कर सकती । प्रियंका चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता रहते  इसी दुर्व्यवहार के कारण और सुष्मिता देव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए इस्तीफा दिया था।

 

स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ का गौरव, उनका नाम हटाकर पछताएगी भाजपा : भूपेश बघेल

स्वामी आत्मानंद छत्तीसगढ़ का गौरव, उनका नाम हटाकर पछताएगी भाजपा : भूपेश बघेल

 रायपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना का नाम बदलने की भाजपा सरकार की योजना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अगर ऐसा होता है तो यह दुर्भाग्यजनक होगा और ऐसा करके भाजपा समाज में ग़लत संदेश देगी और बाद में पछताएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्तियों के नाम से चल रही योजनाओं का नाम बदलना भाजपा की फितरत रही है पर छत्तीसगढ़ के एक विश्वविख्यात संत और आध्यात्मिक व्यक्ति के नाम पर चल रही योजना का नाम बदलने से पता चलता है कि अब भाजपा को संतों और धार्मिक व्यक्तियों से भी दिक्कत होने लगी है।
उन्होंने कहा है कि स्वामी विवेकानंद का रायपुर से नाता रहा है और इसीलिए स्वामी आत्मानंद ने छत्तीसगढ़ में रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद भावधारा का प्रचार प्रसार करने का फ़ैसला किया था. समाजसेवा को उन्होंने सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी. श्री बघेल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भीषण सूखा पड़ा था तब उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान राशि को सूखा राहत कार्यों में लगाने का फ़ैसला किया था. वे जीवनपर्यंत स्वामी विवेकानंद के ‘दरिद्र नारायण’ की अवधारणा का पालन करते रहे और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम के माध्यम से ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की सहायता करते रहेभाजपा के नेताओं को भूपेश बघेल ने सलाह दी है कि वे चाहें को नाम बदलने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी चर्चा कर लेनी चाहिए क्योंकि डा सिंह विवेकानंद आश्रम के हॉस्टल में रह चुके हैं और स्वामी आत्मानंद के सानिध्य में रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा है कि भले ही नाम बदलने की राजनीति भाजपा की विरासत में है पर स्वामी आत्मानंद के नाम पर बनी योजना का नाम बदलने से पहले उन्हें विचार कर लेना चाहिए कि इस निर्णय से छत्तीसगढ़ की जनता की भावना किस तरह आहत होगी और भाजपा को बाद में पछताना होगा।

ब्रेकिंग : शराब घोटाले में अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी...अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गिरफ्त में..

ब्रेकिंग : शराब घोटाले में अनिल टुटेजा की रिमांड बढ़ी...अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गिरफ्त में..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू लगातार कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक जांच और मामले में शामिल लोगों को समन भेजे जा रहे हैं। वहीं आज ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां विशेष कोर्ट ने अनिल टुटेजा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

बता दें कि नई ईसीआईआर दर्ज होने के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय अगले एक सप्ताह में शराब घोटाला केस से जुड़े लोगों पर एक्शन ले सकता है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी केस में नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान शराब कारोबारियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो इस मामले से जुड़े लोगों को ईडी ने समंस भेजना भी शुरू कर दिया है। ईओडब्लू की ओर से की गई एफआईआर में 70 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि फ्रेश ईसीआईआर में भी वही नाम शामिल हैं। सभी को पूछताछ के लिए ईडी समंस भेज रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से की वोट देने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से की वोट देने की अपील

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत तीसरे व अंतिम चरण में बची हुई 7 सीटों पर कल मतदान होगा। जिसके साथ प्रदेश में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। लोकसभा के अंतिम चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से मतदान में शामिल होने की अपील की है। अपने अपील में उन्होंने कहा कि – सभी मतदाता भाईयों-बहनों को जोहार, राम-राम, नमस्कार। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान होना है। मैं इन सीटों के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों के अनुरूप विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करें।

पहले और दूसरे चरण की चार सीटों में वहां के मतदाताओं ने बहुत उत्साह के साथ वोटिंग की है, उन सभी को धन्यवाद। जय जोहार, जय छत्तीसगढ़। गौरतलब है कि कल लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 7 सीटों सहित देश के 93 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। कल दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

 
CG- 4 युवकों ने बहन के घर जाने निकली युवती का किया अपहरण...पहले कार में किया दुष्कर्म, फिर...

CG- 4 युवकों ने बहन के घर जाने निकली युवती का किया अपहरण...पहले कार में किया दुष्कर्म, फिर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में 3 माह पहले अपनी बहन के घर जाने निकली युवती का अपहरण कर दरिंदो ने उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता से अजिरमा में दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने गोवा ले जाकर भी गैंगरेप किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपियों में युवती का रिश्तेदार बहनोई भी शामिल है। आरोपियों को एमसीबी जिला (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) और सूरजपुर के विश्रामपुर से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता युवती ने 4 मई कों अंबिकापुर के गांधीनगर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 जनवरी 2024 कों अपने हॉस्टल से बहन के घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में आरोपी शुभम, अंशु के मोबाइल से प्रार्थिया को फोन कर घर छोड़ देने की बात बोलते हुए एक्सयूवी कार मे बैठा लिया। जिसके बाद युवती ने कार में देखा कि कार में 4 लोग मौजूद थे। जिनमें से शुभम और अंशु उर्फ अनुराग प्रार्थिया के जानपहचान और रिश्तेदार हैं। जिनके साथ 2 अन्य युवक पुष्पराज और संजय भी थे। आरोपियों ने युवती कार में बैठाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर अजिरमा में कार में जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थिया को जबरन कार में बैठाकर गोवा ले जाकर सभी आरोपियों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद 22 जनवरी को वापस लेकर युवती को उसकी बहन के घर छोड़ दिए। मामले में युवती की रिपोर्ट पर गांधीनगर थाना में धारा 323, 366, 506, 376 (डी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। 

जिसके बाद पुलिस आरोपियों का पता तलाश करने में जुट गई। इस दौरान सभी आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जिसमें आरोपियों ने अपना नाम (1) शुभम उजेरिया 28 वर्ष (2) अंशु उर्फ अनुराग उजेरिया 22 साल दोनों निवासी शिवपुर, बरदर थाना खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ (3) संजय चौधरी 27 साल पोड़ीडीह, छापर थाना खडगवां (4) पुष्पराज लकड़ा उम्र 19 कुम्दा कॉलोनी, करमपुर थाना विश्रामपुर होना बताया। आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ किये जाने पर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पॉलिक्से ने 3 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक्सयूवी कार बरामद किया है। 

जग्गी हत्याकांड : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के तीन आरोपी ने न्यायालय के समक्ष किया सरेंडर...अब तक इतने लोग कर चुके आत्मसमर्पण

जग्गी हत्याकांड : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के तीन आरोपी ने न्यायालय के समक्ष किया सरेंडर...अब तक इतने लोग कर चुके आत्मसमर्पण

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्‍गी हत्‍याकांड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राम अवतार जग्गी हत्याकांड में शामिल अभियुक्त राजू भदोरिया, धर्मेंद्र उर्फ लल्लन व एक अन्य ने आज रायपुर न्यायालय के समक्ष सरेंडर किया है। ये तीनों मध्यप्रदेश के भिंड से परिजनों, वकीलों के साथ पहुंचे है। वहीं पिछले दिनों याह्या ढेबर, चिमन सिंह, सूर्यकांत तिवारी, तीन पूर्व पुलिस अफसरों ने सरेंडर किया था। इस मामले में कुल 27 में से 10 सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले कुछ अभियुक्त जेल से बाहर निकलने की तैयारी भी कर रहे हैं। वे स्वास्थ्यगत कारणों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जुगत में है।

बता दें कि रामवतार जग्गी हत्याकांड 2003 में अजीत जोगी के शासनकाल में हुआ था। अमित जोगी के उनके कट्टर समर्थक स्वामी भक्ति में रामवतार जग्गी हत्याकांड के स्वरूप में आया था। जिसका एफआईआर स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल के दबाव में मौदहापारा थाने में दर्ज हुआ था, जिसमें 32 आरोपियों के नाम हत्याकांड में सामने आए थे। सभी आरोपियों को 7 -8 साल के बाद हाई कोर्ट से ज़मानत अपील के द्वारा मिली थी। 

किसके हाथों में होगी इस देश की बागडोर, कौन सी पार्टी रचेगी इतिहास? कल छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीटों में गूंजेगी ईवीएम की बीप

किसके हाथों में होगी इस देश की बागडोर, कौन सी पार्टी रचेगी इतिहास? कल छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीटों में गूंजेगी ईवीएम की बीप

6 मई 2024 रायपुर:- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके संपन्न होने के बाद अब तीसरे चरण के मतदान की तारीख आ गई हैं. जिस दिन और जिस तारीख का इंतजार छत्तीसगढ़ के 7 लोकसभा सीटों के मतदाताओं को था अब वो दिन और वो तारीख आ गई हैं. छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों के लिए 3 चरण में वोटिंग होनी है। 2 चरणों में 4 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। अब तीसरे चरण की 7 सीटों के लिए 7 मई को मतदान किया जाना है।

जिन सात सीटों में मतदान किया जाना हैं उनमें सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीट शामिल है। अब तक हुए दो चरणों में से पहले चरण में सिर्फ बस्तर सीट पर और दूसरे चरण में तीन सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। बात दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 94 सीटों के लिए मंगलवार को सुबह 7 से 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा इसमें छत्तीसगढ़ के 7 सीटों के लिए भी मतदान होगा

कुल 168 उम्मीदवार मैदान में
तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 3 दिन बाद जिन 7 लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होना है, उनको लेकर चुनाव आयोग की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इन 7 लोकसभा सीटों के लिए कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र हैं। इसमें से ही 7 हजार 887 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग कराई जाएगी। एक मतदान केंद्र में 2 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। जिसमें पहला सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के अंदर और दूसरा सीसीटीवी कैमरा मतदान केंद्र के बाहर होगा।

सात सीटों पर किनके बीच है मुकाबला जानिए
इन सातों सीटों की बात की जाए तो मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है.क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने भीषण गर्मी में भी आम जनता को रिचार्ज करने की पूरी कोशिश की. और लगातार जनसमपर्क करते हुए नज़र आये. और अब वे चुनाव के अंतिम चरण के मतदान तक पहुंच गए हैं. अब आम जनता इनकी तकदीर का फैसला करेगी।

रायपुर लोकसभा सीट: रायपुर लोकसभा सीट सबसे हाई प्रोफाइल सीट है. इस सीट पर बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय से है. बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते हैं. जबकि विकास उपाध्याय कांग्रेस के युवा और तेज तर्रार नेताओं मे से एक हैं.

कोरबा लोकसभा सीट: कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी की सरोज पांडे का मुकाबला कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से है. कोरबा में भाजपा ने महिला नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की पत्नी और कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत के खिलाफ मैदान में उतारा है. कोरबा में दोनों ही महिला प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है.

दुर्ग लोकसभा सीट : दुर्ग लोकसभा सीट के दंगल की बात करें तो यहां बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने युवा नेता राजेंद्र साहू को मैदान में उतारा है. यहां ओबीसी वोट बैंक सबसे ज्यादा निर्णायक स्थिति में है.

बिलासपुर लोकसभा सीट: बिलासपुर लोकसभा सीट की बात करें तो बिलासपुर के दंगल में बीजेपी ने तोखन साहू पर भरोसा जताया. तोखन साहू के खिलाफ काग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक देवेंद्र यादव को मैदान में उतारा है. देवेंद्र यादव भिलाई से कांग्रेस के विधायक हैं.

रायगढ़ लोकसभा सीट: रायगढ़ के रण की बात करे तो यहां बीजेपी के राधेश्याम राठिया चुनावी ताल ठोक रहे हैं. उनके खिलाफ कांग्रेस की तरफ से डॉक्टर मेनका देवी सिंह मैदान में है. मेनका देवी सिंह शाही परिवार से आती हैं.

जांजगीर चांपा: जांजगीर चांपा लोकसभा सीट एससी आरक्षित सीट है. यहां से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को मैदान में उतारा है. जबकि भाजपा की तरफ से महिला नेता कमलेश जांगड़े चुनावी जंग में हैं.

सरगुजा लोकसभा सीट: सरगुजा लोकसभा सीट पर बीजेपी के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह के बीच टक्कर है. चिंतामणि महाराज 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. जबकि शशि सिंह को राहुल गांधी कैंप का लीडर माना जाता है.

बीते लोकसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर डाले तो बीते तीन लोकसभा चुनाव की बात करें तो छत्तीसगढ़ में साल 2004, 2009 और 2014 में बीजेपी ने 11 में से 10 सीटें जीती थी. जबकि साल 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटों में से 9 सीटें जीती थी. कांग्रेस को दो सीटों कोरबा और बस्तर पर जीत मिली थी.

बहरहाल छत्तीसगढ़ में तीसरे और आखिरी चरण के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं. तपती धूप में तपस्या कर सभी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव जीतने कठोर कोशिश हैं. अब देखने वाली होगी की छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कमल खिलेगा या हाथ हालात बदलेगा?