नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बर्खास्त कांस्टेबल अर्जुन यादव ने खोले कई दबे राज, 200 से ज्यादा बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये किए गए फ्रीज…

बर्खास्त कांस्टेबल अर्जुन यादव ने खोले कई दबे राज, 200 से ज्यादा बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये किए गए फ्रीज…

 रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव को विशेष PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने शुक्रवार को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया था. जिसके बाद एक बड़ा अपडेट सामने आया है, अर्जुन यादव ने पूछताछ में अब तक 20 से अधिक महादेव ऐप के पैनल का संचालन करना स्वीकार किया है जिसमें से वर्तमान में 4 पैनल श्रीलंका और 1 पैनल कोलकाता में ऑपरेट होने की बात सामने आई है.

बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव से प्राप्त पैनलों के संबंध में जानकारी के आधार पर रायपुर पुलिस की टीम कोलकाता में कार्रवाई कर रही है. अर्जुन यादव के मोबाइल फोन में महादेव ऐप से जुडे हुए बहुत से Whatsapp ग्रुप भी मिले हैं जिनमें से कुछ ग्रुप RTGS एकाउन्ट से और कुछ ग्रुप फेक एकाउन्ट से संबंधित हैं. ब्यूरो की टीम द्वारा ग्रुप्स से प्राप्त जानकारी के आधार पर 200 से अधिक ऐसे बैंक अकाउंट को चिन्हांकित करके लगभग 3 करोड़ रूपये की राशि इन बैंक खातों में फीज करवाया गया है. आरोपी से महादेव ऐप के पैसे से खरीदी गई एक FOURTUNER गाड़ी भी जब्त की गई है.

बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार बर्खास्त पुलिस आरक्षक अर्जुन यादव कई दिनों से फरार चल रहा था. उसे ईओडब्ल्यू की टीम ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी से गिरफ्तार किया है. EOW की टीम ने पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जुन यादव को 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लेने का आवेदन लगाया था जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 14 मई तक के लिए उसे पुलिस रिमांड पर भेजा है. अर्जुन यादव महादेव केस में रायपुर जेल में बंद निलंबित आरक्षक भीम यादव का भाई है. महादेव सट्टा मामले में नाम आने के बाद दुर्ग पुलिस में आरक्षक के पद पर तैनाता अर्जुन को एसपी ने निलंबित कर दिया था.

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफ़ान के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

 रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। सोमवार, 13 मई से बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है। इस बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।”

विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी, उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। भले ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा।

जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी चिंता का विषय है – विजय शर्मा

जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी चिंता का विषय है – विजय शर्मा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक बार जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) में बदलाव को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की यह बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ में भी चिंता का विषय है। जनसंख्या में इतनी अधिक बढ़ोत्तरी के कारणों की जाँच की जानी चाहिए, ताकि घुसपैठ और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध बसाहट का सच भी सामने आ सके।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि बिरनपुर की जो घटना हुई, उसकी सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है? ऐसा क्या हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई? इस घटना के तमाम पहलुओं को समाज को समझाना पड़ेगा। यह केवल भाजपा को वोट देने या न देने का मसला भर नहीं है। लेकिन, समाज में जो कुछ भी हो रहा है उसको समझने और उस पर निगाह रखने की ज्यादा आवश्यकता है। अगर आज हम इसकी गंभीरता को नहीं समझेंगे तो भविष्य में परेशानियाँ होंगीं।  शर्मा ने कहा कि इस विषय पर एकल सदस्य समिति द्वारा एक जांच की गई थी। इसके सामाजिक पक्ष के लिए अभी और जाँच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसकी आगे जांच कराई जाएगी और तब यह स्पष्ट होगा। कवर्धा जिले में गाँव-गाँव में इस तरह की घटनाएँ हुई हैं, जो मीडिया के माध्यम से सबके बीच आई है। गाँव-गाँव में ऐसे लोगों के नाम जुड़े हैं, जिनकी जानकारी गाँव वालों तक को नहीं है। ऐसे लोगों को गाँव वाले नहीं जानते, बीएलओ नहीं जानते कि यह लोग कहाँ से आ रहे हैं? इससे स्पष्ट है कि मामला कुछ तो है। जनसंख्या का लगभग 50 फीसदी तक बढ़ना, यह सामान्य बात नहीं है, और अगर असामान्य है, तो यह कैसे है? इसको हम नहीं समझेंगे तो और कौन समझेगा? कल के दिन यह परेशानी जब सामने आएगी तब सबको ध्यान आएगा।

उप मुख्यमंत्रीश्री शर्मा ने पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे खुद इस मामले में एप्लीकेंट हैं। इस विषय को हमने चुनाव से पहले उठाया था। चुनाव आयोग में हमने आवेदन दिया भी है। मीडिया में भी इस विषय पर चर्चा भी चल रही है।  शर्मा ने कहा कि उनके पास आँकड़े हैं, इन्हें लेकर जाएँ और गाँव वालों से पूछिए तो यह गंभीर मसला आप सबको स्पष्ट हो जाएगा।

Crime : शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार...हैवान शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा से किया रेप...ऐसा हुआ खुलासा..!!

Crime : शिक्षा का मंदिर फिर हुआ शर्मसार...हैवान शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा से किया रेप...ऐसा हुआ खुलासा..!!

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार शिक्षा का मंदिर में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने छात्रा को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। शिक्षक ने 12 साल तक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो मामले का खुलासा हुआ। छात्रा ने परिजनों को बताया कि जब वह 12 साल की थी, तब से लेकर अब तक 12 साल से शिक्षक छात्रा का रेप करता रहा। यह वारदात गौरेला थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि मुताबिक गौरेला के सारबहरा क्षेत्र में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को जाल में फंसाया और लगातार दुष्कर्म किया। इसकी शुरुआत तब हुई जब लड़की 7वीं क्लास में पढ़ रही थी। पीड़िता ने बताया कि जब वह स्कूल में पढ़ती थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। तब से आरोपी टीचर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब पीड़िता बालिग हो गई है। शिक्षक की करतूत से तंग आकर पीड़िता और उसके परिजन मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

पीड़िता ने बताया कि शिक्षक ने उसे शादी का झांसा भी दिया था, लेकिन वह शादी नहीं कर रहा था। ऐसे में जब वह गर्भवती हुई तो परिजनों को आपबीती बताई। गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज होते ही आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी फरार है। एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 376, 190, 294 342, 376 (2) (ग), 376 (2) (एन ), 506 (बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...एक माओवादी ढेर, इलाके में सर्चिंग तेज

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...एक माओवादी ढेर, इलाके में सर्चिंग तेज

 धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवानों में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है। नगरी के SDOP आर. के. मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

 मिली जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ दौड़पंडरीपानी और सोंढूर के जंगलों में हुई है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगलों की ओर भाग निकले। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मारा गिराया। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान उसका शव भी बरामद कर लिया गया है।  फिलहाल इलाके में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

बता दें कि बीतें कुछ महीनों में धमतरी जिले में नक्सलियों की गतिविधियों में इजाफा है। नक्सली लगातार छिटपुट घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले महीने भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

 

 

सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा अमलेश्वर में सुनाएंगे शिव महापुराण...इस दिन से शुरू होगा कथा का आयोजन

सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा अमलेश्वर में सुनाएंगे शिव महापुराण...इस दिन से शुरू होगा कथा का आयोजन

 रायपुर। भोले नाथ के भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने रही है. कथा वाचक सीहोर वाले प्रदीप मिश्रा जल्द छत्तीसगढ़ आ रहे है. वे यहां अमलेश्वर (दुर्ग) में कथा वाचन करने जा रहे हैं. उनकी कथा 27 मई से 2 जून तक आयोजित होगी. इसकी सभी तैयारियां तेज हो गई है. दूर-दूराज से कथा सुनने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने सहित अन्य व्यवस्था की जा रही है. कथा के आयोजक लगातार बैठक ले रहे है. और खामियों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है. कथा का आयोजन मोनू साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, पवन खंडेलवाल, विशाल खंडेलवाल ने द्वारा किया जा रहा है. इसके लिए आज राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता रखी गई है.

CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला

CG NEWS : दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला

रामानुजगंज:- 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद एक ओर जहां बच्चे एवं उनके अभिभावक खुशी में झूम रहे थे। वहीं ग्राम पुरुषोत्तमपुर की 10वीं की छात्रा 2 विषय में पूरक आ गई तो वह रोने लगी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान माता-पिता खेत गए थे, जबकि उसकी बड़ी बहन खाना बना रही थी। छात्रा गणित एवं विज्ञान में पूरक आई थी। इसी वजह से डिप्रेशन में उसने ऐसा घातक कदम उठा लिया।

 
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी रेखा सिंह पिता मनोज सिंह ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। 7 मई को उसका रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें रेखा सिंह का 600 नंबर में 316 नंबर मिले थे, लेकिन वह गणित एवं विज्ञान में विषय में सप्लीमेंट्री आ गई थी।
 
रिजल्ट देखने के बाद वह गहरे अवसाद में चल गई एवं रोने लगी। रेखा दो बहन एवं एक भाई में सबसे छोटी थी। आज सुबह जब बड़ी बहन खाना बना रही थी तो उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घर के अन्य सदस्य खेत में गए थे। जब बड़ी बहन खाना बनाने के दौरान रेखा-रेखा की आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
 
जब वह कमरे में पहुंची तो बहन को लटका देख उसके रोने का ठिकाना न रहा। फिर उसने परिजनों को यह बात बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।

पिता ने दी थी समझाइश

रेखा के पिता खेती किसानी करते हैं। जब उन्हें यह पता चला कि 2 विषय में पूरक आने से वह रो रही है तो उन्होंने उसे समझाश कि कोई बात नहीं। फिर से मेहनत करना और पास हो जाना। लेकिन रेखा के दिमाग में कुछ और चल रहा था। इसी बीच उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

10वीं में मिले थे 44.5 प्रतिशत अंक, बाद में बने आईएएस

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आने के बाद पूर्व कलेक्टर अवनीश शरण ने इंटरनेट मीडिया पर अपना 10वीं का रिजल्ट साझा करते हुए लिखा है कि खराब माक्र्स लाकर कुछ गलत स्टेप उठाने से पहले एक बार मेरा 10वीं का रिजल्ट देख लें।

फिर बाद में उन्होंने लिखा कि सिविल सेवा के परीक्षा में द्वितीय प्रयास में पूरे देश में 77वां स्थान प्राप्त किया। रेखा के गणित एवं विज्ञान के अलावा दूसरे विषयों में अच्छे नंबर थे। उसके 50 प्रतिशत अंक भी आए थे। यदि रेखा प्रयास करती तो अच्छा कर सकती थी।

प्राचार्य बोले- जीवन बहुत महत्वपूर्ण

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेयी ने कहा कि आज का दौर नंबरों का दौरा नहीं है, अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। अंदर की क्षमता को बढ़ाएं। ऐसे अनेक उदाहरण है जिन्होंने 10वीं व 12वीं की परीक्षा मेंं अच्छा अंक नहीं लाया, लेकिन आज उच्च शिखर पर हैं। जीवन बहुत महत्वपूर्ण है, इससे बढक़र कुछ नहीं है। यदि हम चाहें तो दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचाई में पहुंच सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट मायने नहीं रखता है।

रजिस्ट्री ऑफिस होगा दलालों से मुक्त ! अब घर बैठे होगी रजिस्ट्री, मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ख़ास निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रजिस्ट्री ऑफिस होगा दलालों से मुक्त ! अब घर बैठे होगी रजिस्ट्री, मंत्री ओपी चौधरी ने दिए ख़ास निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

 रायपुर। राज्य भर के रजिस्ट्री ऑफिस से दलालों की जल्द छुट्टी होने वाली है। आने वाले दिनों में जमीन रजिस्ट्री का काम ऑनलाइन शुरू कर दिया जायेगा। राजस्व मंत्री ओपी चौधरी ने इसके लिए अफसरों को सॉफ्टवेयर तैयार करने का निर्देश दे दिया है। उन्होंने अफसरों से साफ़ शब्दों में कहा कि रजिस्ट्री आफिस को दलालों से मुक्त करना है।

उन्होंने अफसरों को रजिस्ट्री के लिए ऐसा आसान साफ्टवेयर बनाने के लिए कहा है कि जिससे आम आदमी को बिना रजिस्ट्री कार्यालय आए रजिस्ट्री हो जाए। मंत्री ने इसके लिए कुछ राज्यों में चल रही योजनाओं का भी अध्ययन करने कहा है। मंत्री के निर्देश के बाद पंजीयन विभाग के सचिव और महानिरीक्षक एक्शन मोड में आ गए हैं। बता दें कि, कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों ने पंजीयन सिस्टम में अच्छा काम किया है। अफसरों की टीम को वहां भेजने की तैयारी की जा रही है।

CG CRIME NEWS : बहू ने डंडे से पीट पीटकर कर दी सास की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : बहू ने डंडे से पीट पीटकर कर दी सास की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

कोंडागांव : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां बड़े डोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा शांतिनगर में बहू ने अपनी सास को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि दोनों के बीच बर्तन धोने की बात को लेकर विवाद हो गया था, गुस्साई बहू ने डंडे से सास को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में दर्ज की कराई गई है।

मामले के बारे में आरोपी महिला के पति अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नी हैं और चार बच्चे है। वह दूसरी पत्नी के साथ बेलभाटापारा बड़ेडोंगर में रहता है। उसकी मां चमेर बाई का उसकी पत्नी संगीता दुग्गा के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें संगीता ने चमेर बाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। 
BREAKING : अब सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने से पहले लेनी होगी वित्त विभाग की अनुमति, आदेश जारी

BREAKING : अब सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने से पहले लेनी होगी वित्त विभाग की अनुमति, आदेश जारी

रायपुर। अब सीधी भर्ती के रिक्त पदों को भरने से पहले वित्त विभाग की अनुमति लेनी जरूरी होगी। इस संदर्भ में वित्त विभाग ने सभी विभागों, कमिश्नर, कलेक्टर और विभागाध्यक्ष को पत्र जारी कर दिया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल ने अपने आदेश में कहा है कि लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले सीधी भर्ती के रिक्त पदों और अनुकंपा नियुक्ति के पदों को छोड़कर, जितनी भी सीधी भर्ती के रिक्त पद अब भरे जाएंगे उससे पहले वित्त विभाग की अनुमति लेनी जरूरी होगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में लोक सेवा आयोग की तरफ से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संयुक्त राज्य सेवा परीक्षा में शामिल पदों को छोड़कर, विभागों में राज्य लोक आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले अन्य पदों पर भर्ती शुरू करने से पूर्व वित्त विभाग की अनुमति आवश्यक होगी।

नियमो में शिथिलता से ही शिक्षा में  गुणवत्ता सम्भव--- प्रो शुक्ला

नियमो में शिथिलता से ही शिक्षा में गुणवत्ता सम्भव--- प्रो शुक्ला

 रायपुर : स्थानीय गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय एवं विवेकानंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय प्राध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम (FDP ) का उद्घाटन हुआ इस अवसर पर डॉक्टर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रोफेसर राजीव चौधरी शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर एवं डॉ मनोज मिश्रा प्राचार्य विवेकानंद महाविद्यालय डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी प्राचार्य महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय तथा श्री आरके गुप्ता उपाध्यक्ष शिक्षा प्रचारक समिति की विशेष उपस्थिति रही कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा यह प्रशिक्षण कार्यशाला बेहद अच्छे माहौल में शुरुआत होने जा रही है सभी सत्र रोचक और महत्वपूर्ण होंगे यहां मौजूद सभी शिक्षक इस प्रशिक्षण कार्यशाला में भागीदारी देकर उपयोगी ज्ञान अर्जित करने में सफल होंगे ऐसी  उम्मीद है कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डॉक्टर सच्चिदानंद शुक्ला कुलपति पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता और तकनीक काफी चुनौतीपूर्ण है ऐसा दौर आने वाला है जब सभी शिक्षकों को तकनीक आधारित शिक्षा से स्वयं को अपडेट करना होगा उन्होंने सुझाव दिया की पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मदन मोहन मालवीय ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से ऐसे गुणवत्तापूर्ण प्रोग्राम चलाए जा सकते हैं जिसमें रवि शंकर विश्वविद्यालय पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने तैयार है उनका कहना था कि भारत एक समय विश्व गुरु था तमाम विश्व के देश भारत में अध्ययन के लिए आते थे परंतु ग्लोबल पैरामीटर ने इस मिथक को बदल दिया और आज भारत पीछे हो गया है उन्होंने बताया कि शिक्षकीय कार्य मे  शिक्षक का महत्वपूर्ण स्थान है आने वाले दिनों में नई शिक्षा नीति लागू होने जा रही है जिसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय की भागीदारी होगी ऐसी अपेक्षा जा रही है उनका कहना था कि शिक्षा में होने वाले परिवर्तन को शिक्षकों को अपनाना चाहिए और विद्यार्थियों को भी लाभ देकर उत्तम स्थिति में पहुंचने का प्रयास करना चाहिए कुलपति डॉक्टर शुक्ला ने कहा

इस फैकल्टी डेवलप कार्यक्रम में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विवेकानंद महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं सम्मिलित हो रहे हैं जो 5 दिनों तक ज्ञान को अपग्रेड करेंगे शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले इनोवेशन , संस्कृति परंपरा और नैतिक शिक्षा की परंपरा को बनाए रखना होगा आज भी विदेश में शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय मूल्य पर काम किया जा रहा है हमारे ज्ञान का भंडार है लेकिन मेहनत नहीं कर पा रहे हैं नई शिक्षा नीति इंटरफेस प्रोग्राम को महत्व देती है उन्होंने बताया कि आज भी नॉलेज की पूजा होती है इसलिए अध्ययन और अध्यापन पर दिलचस्पी रखने वालों को सम्मानित दृष्टि से देखा जाता है सबसे अच्छा रिसर्च हुआ है जो अन्य विषयों में जाकर किया जा सके कुलपति ने इस बात पर चिता जाहिर की कि वह सपोर्ट शिक्षा के प्रति दिलचस्पी कम होते जा रही है उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान का विद्यार्थी कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काम करता है तो यह बेहद महत्वपूर्ण होगा और आने वाले दिनों में इसकी जरूरत भी है अर्थशास्त्र समाजशास्त्र प्रबंधन और तकनीक एक मंच पर आकर बैठते हैं तो मार्केटिंग वैल्यू बढ़ जाती है किंतु विश्वविद्यालय को शोध अध्ययन को नियमों में बांध दिया है जिससे छुटकारा दिलाने की आवश्यकता है वह प्रयास कर रहे है कार्यशाला के प्रथम सत्र में रिसेंट ट्रेंड इन सोशल रिसर्च इन्नोवेशन एंड प्रैक्टिस विषय पर प्रोफेसर राजीव चौधरी मुख्य की नोट स्पीकर ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा और शोध अध्ययन के क्षेत्र में बहुआयामी तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने उक्त विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि सांख्यिकी तकनीकी की जानकारी शोध और सुधरता को होना चाहिए उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह बताया कि रिसेंट ट्रेंड में कौन-कौन सी ऐसी तकनीक हैं जिससे शोध रिसर्च के क्षेत्र में परिणाम का आकलन किया जा सकता है उनका कहना था कि सबसे पहले आंकड़ों का एकत्रीकरण करना चाहिए फिर उसके बाद सांख्यिकी तकनीक से जिसमें पैरामेट्रिक सांख्यिकी नोंन पैरामेट्रिक सांख्यिकी की तकनीक आती है जिससे अनुपमापन किया जा सकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जयचंद्र एवं अपूर्व शर्मा ने की कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण सम्मिलित हुए
 मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने एक स्थायी जज और दो एडिशनल जज को दिलाई शपथ

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने एक स्थायी जज और दो एडिशनल जज को दिलाई शपथ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा (Chief Justice Ramesh Sinha ) द्वारा अपने कोर्ट हाल में दोपहर 4 बजे न्यायमूर्ति राकेश माहन पाण्डेय साहब, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल साहब को शपथ दिलाई गई।न्यायमूर्ति राकेश माहन पाण्डेय द्वारा स्थायी जज के रूप में तथा न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल द्वारा एडिशनल जज के रूप में शपथ ली गयी। इस अवसर पर समस्त माननीय न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्लो द्वारा 9 मई 2024 को उक्त के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है।

शपथ ग्रहण कार्यकम में महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन उमाकांत सिंह चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 CG - प्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिजाज...इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

CG - प्रदेश में आज बदलेगा मौसम का मिजाज...इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

 रायपुर : राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। प्रदेश में इस समय लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने लोगों को राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन इलाकों में होगी बारिश

 मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ आस पास के इलकों और दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान के साथ-साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और यहां भी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

आज फिर ओडिशा दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय...चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

आज फिर ओडिशा दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय...चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर : देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल है, तो ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधासनभा चुनाव भी होने वाली है। ओडिशा में 13 और 20 मई को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे प्रदेश में लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। उड़ीसा में होने वाले लोकसभा और विधासनभ चुनाव से पहले भाजपा के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार जनता से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं।

तीन सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम साय

भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरों के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी ओडिशा दौरे पर जा रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय आज एक बार फिर ओडिशा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सीएम साय कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान सीएम साय नुआपाड़ा और डुमेरबहल में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय आज सुबह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और चुनाव प्रचार के बाद शाम साढ़े चार बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे।

CG - मर गई इस कलयुगी मां की ममता...अपनी ही 3 साल की बच्ची के साथ किया ये काम, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह....!!

CG - मर गई इस कलयुगी मां की ममता...अपनी ही 3 साल की बच्ची के साथ किया ये काम, सुनकर कांप उठेगी आपकी रूह....!!

 मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां एक पत्थर दिल मां ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को टाईगर रिजर्व के जंगल में छोड़कर चली गयी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने के बाद महिला ने ये कदम उठाया था। जिसके बाद जंगल में भूख से बिलखती बच्ची की मदद नही मिल पाने के कारण मौत हो गयी। अब घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

मां-बच्चे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ये घटना मुंगेली जिला के खुड़िया पुलिस चैकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत पटपहरा में संगीता पंडराम सरपंच है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले संगीता का उसके पति शिवराम पंडराम से घरेलू बात को लेकर जमकर विवाद हो गया था। पति से विवाद के बाद संगीता अपनी 3 साल की बेटी को लेकर घर से निकल गयी थी। इसके बाद निर्दयी मां ने अपनी मासूम बेटी को अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल में छोड़कर चली गयी।

बताया जा रहा है कि करीब 24 घंटो तक भूखे-प्यासे जंगल मेें रोती-बिलखती बच्ची को किसी की मदद नही मिल सकी। जिसके बाद भूख से तड़त-तड़प कर बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के दो दिन बाद इसकी जानकारी सामने आयी। जिसके बाद पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं मासूम बच्ची के साथ हैवानियत भरा कदम उठाने वाली निर्दयी मां की इस करतूत को सुनने के बाद लोग उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कह रहे है।

CG - नाबालिग से दरिंदगी : राइस मिल में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ.....

CG - नाबालिग से दरिंदगी : राइस मिल में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अकेला पाकर दिया वारदात को अंजाम, फिर जो हुआ.....

 कांकेर। जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक दरिंदे ने नाबालिग को राइस मिल में अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

कांकेर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित एक राइस मिल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। इस घटना की सूचना नाबालिग ने अपने परिजनों को दी।  जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम लालटुन है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कांग्रेस देश को खंडित करने का काम करती है : भाजपा

कांग्रेस देश को खंडित करने का काम करती है : भाजपा

 देश विरोधी बयान देना इनकी मानसिकता : किरण सिंह देव

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान-प्रेम से पगे उस बयान की तीव्र भर्त्सना की है, जिसमें अय्यर ने कहा है कि 'पाकिस्तान एक संप्रभु देश है और उनके पास परमाणु बम भी है, इसलिए हमें उन्हें सम्मान देना चाहिए।' देव ने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान और भारत के दुश्मनों से प्रेम अब कोई छिपी बात नहीं रह गई है, लेकिन अय्यर यह याद रखें कि जिन नरेंद्र मोदी को उन्होंने (अय्यर ने) चाय वाला और नीच कहकर विषवमन किया था, उन्हीं मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में परमाणु बम रखकर भी पुलवामा एयर स्ट्राइक के बाद भारत के कड़े रुख से थर्राकर पाकिस्तान 24 घंटे के भीतर हमारे जाँबाज सैनिक अभिनंदन को सकुशल भारत की सीमा तक छोड़ने के लिए मिमियाते हुए आया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि विश्व शक्तियों की परवाह किए बगैर भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय स्व. अटलजी के प्रधानमंत्रित्व काल में एक नहीं, पूरे पाँच परमाणु परीक्षण करके भारत के शक्ति-सम्पन्न होने का जो उद्घोष किया था, मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी उस उद्घोष की गगनभेदी गर्जना कर रहे हैं। उरी सर्जिकल और पुलवामा एयर स्ट्राइक के बाद से अय्यर का वह तथाकथित परमाणु बम धारी पाकिस्तान दुम दबाए बैठा है और विश्व बिरादरी में अलग-थलग पड़ गया है। अय्यर अपना पाकिस्तान-प्रेम अपने पास सहेजकर रखें, भारतीयों को इन फिजूल की बातों से डराने का हास्यास्पद उपक्रम न करें। यह नया भारत है, जो मोदी के नेतृत्व में अपनी शक्ति की गर्जना कर रहा है। अपने देश की सीमाओं पर अपने सैनिकों की शहादत के प्रतिकार करने या प्रतिशोध लेने के बजाय संयुक्त राष्ट्र में मिमियाने वाला वह भारत अब घर में घुसकर मारना सीख चुका है, इसलिए अय्यर अपनी फिजूल की नसीहतें देना बंद करें।

छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय के कुलपति बर्खास्त...राजभवन ने जारी किया आदेश, जानें पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय के कुलपति बर्खास्त...राजभवन ने जारी किया आदेश, जानें पूरा मामला

रायपुर: महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति को बर्खास्त कर दिया गया हैं। कुलपति डॉ आर एस कुरील को बर्खास्त किया गया है। जो कि एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती घोटाले में आरोपी थे। राजभवन ने भर्ती घोटाले की जांच कराई थी। जांच के बाद कुलपति डॉ राम शंकर कुरील बर्खास्त किए गए हैं। वहीं डॉ अलंग को उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति का चार्ज दिया गया है।

आपको बता दें कि महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर आर एस कुरील को राज्यपाल ने बर्खास्त कर दिया है। इसके आदेश भी राजभवन ने जारी कर दिया है। डॉ राम शंकर कुरील विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती घोटाले में आरोपी थे। तीन कुलपतियों की जांच रिपोर्ट के बाद राजभवन ने उन्हे बर्खास्त किया हैराज्यपाल ने उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 17 अंतर्गत डॉ. राम शंकर कुरील को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया गया है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की धारा 14(7) अंतर्गत संभागायुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग के कुलपति के रुप में दायित्व निवर्हन हेतु नाम निर्देशित किया गया है। आदेश के परिपालन में संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज ही कुलपति पद का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है ।

 
BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसी बीच सूत्रों से खबर आ रही है कि जवानों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है

बता दें गंगालूर इलाके में पीडिया के जंगल में फोर्स के जवानों ने नक्सलियों के बड़े लीडर्स को घेर रखा था। इसके साथ ही, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है।

नक्सलियों की कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर हैं। इसी सूचना पर दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया था। DRG, STF CRPF की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा है। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ नक्सलियों को गोली लगी है। वही 12  नक्सलियों के मारे जाने की खबर भी है। हालांकि, अधिकारी तौर पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

 
महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक  गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा

महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा

 दुर्ग : ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग जिले का बर्खास्त फरार आरक्षक अर्जुन यादव को मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर रायपुर दफ्तर लाया गया। बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव पर महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा मामले में संलिप्तता का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से बचने फरार चल रहा था। ईडी की नोटिस के बाद भी शामिल नहीं हुआ। महादेव ऐप घोटाले मामले में इसका छोटा भाई बर्खास्त आरक्षक भीम सिंह यादव जेल में है। अब महादेव ऐप सट्टा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।

गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम महादेव ऐप को लेकर अर्जुन यादव से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को विशेष न्याय न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू उसे पूछताछ के लिए रिमांड लगी। वहीं इसी छापेमार कार्रवाई के तारतम्य में प्रधान आरक्षक विजय पांडेय के घर कांकेर के चारामा में टीम गई। जहां ईओडब्ल्यू कार्रवाई की विजय को भनक लग गई थी, वह परिवार समेत घर से नदारत हो गया। ईओडमहादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक  गिरफ्तार...EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचाब्ल्यू की टीम ने उसके मकान को सील कर दिया है।

 

बता दें ईओडब्ल्यू को महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा से जुड़े सराफा व्यापारियों के ठिकाने से काफी अहम दस्तावेज मिले है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।

CG : प्रेमिका के माता- पिता और जीजा ने प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी हत्या...जानें क्या है पूरा मामला

CG : प्रेमिका के माता- पिता और जीजा ने प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी हत्या...जानें क्या है पूरा मामला

 रायगढ़ : रायगढ़ में हत्या का मामला सामने आया है, यहां जिला जेल रायगढ़ में पिछले चार साल से बंद दीपक की रिहाई के 9 दिन बाद ही हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उन पर है जिन्होंने दीपक के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल में 4 साल तक कैद रहने को मजबूर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार ग्राम सिघनसरा जिला सक्ती निवासी दीपक पटेल की ग्राम सिघनसरा, खरसिया में दर्जन भर लोगों ने मिल कर हत्या दी है। दीपक को इसी माह 2 मई, 2024 को न्यायालय ने दोष मुक्त करते हुए रिहा कर दिया था। दीपक के परिजनों को इस बात का जरा सा भी अंदेशा नहीं था कि दीपक की रिहाई उनके लिए खुशी के पल से ज्यादा दुःख का पहाड़ लेकर आ रहा है।

हत्या के आरोपियों ने दीपक पटेल पर वर्ष 2018 में नाबालिग से रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसमें यह कहा गया था कि दीपक पीड़िता नाबालिग होते हुए जम्मू-कश्मीर भगा कर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने दीपक को जेल दाखिल कर दिया था।

मृतक के पिता ने बताया कि दीपक पटेल जेल से छूटने के बाद अपनी बुआ के घर खरसिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम भेलवाडीह गया था जहां वह अपने जेल में बिताए दिन को याद करते हुए अपनी कथित प्रेमिका के घर गया था। उसे पता नहीं था कि कथित प्रेमिका की छोटी बहन की शादी हो रही है तो उसने लड़की के घर वालों के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया।

जिस बात से नाराज होकर लड़की पक्ष के घर वालों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट किया। घटना में दीपक पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे खरसिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया एपेक्स अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की रात दीपक की मौत हो गई।

खरसिया थाना प्रभारी के बताए अनुसार पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़की के माता-पिता और जीजा के ऊपर हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 12 विद्यार्थियों का सम्मान

बोर्ड परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 12 विद्यार्थियों का सम्मान

बालोद। जिला प्रशासन ने 09 मई को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षा के परिणामों के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले बालोद जिले के कुल 12 विद्यार्थियों का सम्मान किया। संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आज आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर एवं जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले एवं अन्य अधिकारियों ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों के द्वारा राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले जिले के सभी 12 विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि 9 मई का दिन जिले के स्कूूली विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन रहा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणाम के अंतर्गत कक्षा 12वीं के 01 एवं कक्षा 10वीं के 11 सहित जिले के कुल 12 विद्यार्थियों ने इतनी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण उलपब्धि हासिल की है। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल पहली बार इतनी बड़ी संख्या में जिले के विद्यार्थियों के टाॅप टेन में स्थान अर्जित करने पर बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों के इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए मेधावी विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक माता, पिता एवं सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों केे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर रहा। राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के कुल 12 मेधावी विद्यार्थियों में से 10 छात्र-छात्राएं जिले के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी है। खास बात यह है कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के अनेक विद्यार्थी अपने खराब आर्थिक स्थिति एवं विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अपने मेहनत, लगन एवं साधना के बदौलत परिस्थिति को मात देते हुए आज यह उपलब्धि हासिल की है। हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फागुनदाह की मेधावी विद्यार्थी कुमारी पद्मनी शांडिल्य ने बताया कि उनके पिता का देहांत हो गया है। मेरी माता स्कूल में रसोईए का कार्य तथा मेहनत मजदूरी करते हुए मुझे पढ़ा रही हैं। उन्होेंने कहा कि घर की खराब आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ाई-लिखाई के कार्य में उनके सामने अनेक बाधाएं उपस्थित होती है। लेकिन उन्होंने जीवन में कुछ करने की चाहत एवं विद्या अध्ययन करने की तीव्र लालसा के कारण कठिनाईयों का सामना करते हुए निरंतर पढ़ाई-लिखाई कर रही है। इसी तरह हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली जिले के एक और होनहार छात्रा कुमारी जिज्ञासा ने बताया कि उनके माता-पिता खेती किसानी कर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण पढ़ाई-लिखाई के दौरान बहुत सारे परेशानियां उपस्थित होती है। लेकिन उनके मन में पढ़ाई-लिखाई के प्रति असीम जिजीविषा है। जिसके बदौलत उन्होंने आज यह उपलब्धि हासिल की है। इसी तरह हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य सूची की प्राविण्य सूची में 5वां स्थान हासिल करने वाली स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय झलमला की विद्यार्थी कुमारी हर्षवती ने बताया कि उनके माता पिता किसान है। वे अपने माता पिता के साथ घरेलु कार्यों में सहयोग करते हुए आज यह उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर चन्द्रवाल ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी जिले के इन होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने इन विद्यार्थियों एवं इनके माता पिता को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। इसके लिए उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के विद्यार्थियों का बड़ी संख्या में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित होना निश्चित रूप से पूरे जिलेवासियों के लिए गर्व एवं सौभाग्य विषय है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं लगन के अलावा उनके माता, पिता, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को जाता है। इस अवसर पर कलेक्टर ने कल जारी किए गए परीक्षा परिणामों के अंतर्गत जिले के शासकीय स्कूलों के बेहतरीन परीक्षा परिणामों की भी सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के 12 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी है। जो कि हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि शासकीय स्कूलों में भी विद्यार्थियों को अध्ययन-अध्यापन की अनुकूल सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराई जाए तो शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी सफलता का परचम लहरा सकते हैं। चन्द्रवाल ने कहा कि हमारे जिले में विद्यार्थियों के सफलता का रथ निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के विद्यार्थियों की संख्या दुगुनी होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 मेधावी विद्यार्थियों से बारी-बारी से चर्चा कर उन्हें उस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने उनके द्वारा निर्धारित रणनीति तथा उनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी विद्यार्थियों ने बारी-बारी से पढ़ाई-लिखाई के तरीके एवं निर्धारित लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कक्षा 10वीं में प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी राहुल गंजीर ने आगे गणित की पढ़ाई कर इंजीनियर बनने तथा लुकेश्वर राजपूत ने यूपीएससी की परीक्षा पास करने, पोषण कुमार ने डाॅक्टर बनने, कुमारी खुशी टुवानी ने डेटा साईंटिस्ट बनने, कुमारी हेमप्रज्ञा साहू ने मर्चेंट नेवी का इंजीनियर बनने तथा रितिका देवांगन ने डाॅक्टर बनकर देश व समाज की सेवा करने की बात कही। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्राची ठाकुर ने जिले के विद्यार्थियों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हंे बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी पीसी मरकले ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए नतीजों के अंतर्गत जिले के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आज आयोजित सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी हर्षवति के अलावा कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं राहुल गंजीर, डाली साहू, कुमारी पद्मनी शांडिल्य, कुमारी जिज्ञासा, लुकेश कुमार राजपूत, बबीता साहू, तोषण कुमार, खोमेन्द, कुमारी खुशी टुवानी, कुमारी हेमप्रज्ञा साहू तथा रितीक देवांगन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा राज्य स्तरीय प्राविण्य सूची में स्थान अर्जित करने वाले जिले के सभी 12 बच्चों को भोजन कराने के उपरांत तांदुला रिसार्ट में बोटिंग भी कराया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थी बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर जिले के सभी 12 मेधावी विद्यार्थियों के अलावा उनके शिक्षक, शिक्षिका, प्राचार्य एवं अन्य अधिकारियों के अलावा विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित थे।

जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी….2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी….2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

 बीजापुर :- जिले में शुक्रवार की सुबह से ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गंगालूर इलाके में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही हैं।  मारे गए नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, कई बड़े नक्सली वहां मौजूद हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और दोनो ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है।

दरसअल, सुरक्षाबलों को इस इलाके में नक्सलियों के होने जानकारी मिली थी कि, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव समेत बड़े लीडर्स का पीडिया के जंगलों में इकट्ठा हुए हैं। नक्सलियों की इस कमेटी में DKSZC, DVCM, ACM कैडर के बड़े नक्सली लीडर शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया है।

Crime : महिला सरपंच ने अपनी मासूम बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली लाश...क्षेत्र में फैली सनसनी…!!

Crime : महिला सरपंच ने अपनी मासूम बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली लाश...क्षेत्र में फैली सनसनी…!!

 मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक महिला सरपंच ने अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को पति से हुए विवाद के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बाद बच्ची की लाश जंगल में मिली है। यह घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।बता दें कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज थी। गुस्से में आकर उसने अपनी 3 साल की बेटी को जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रेकिंग : IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत...भूपेश सरकार में दर्ज हुई थी FIR...जानिए पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत...भूपेश सरकार में दर्ज हुई थी FIR...जानिए पूरा मामला..!!

 बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट से एक बार फिर से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस पर रोक लगा दी है। बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केस की प्रोसिडिंग पर रोक लगा दी है। 

इससे पहले बीते 2 मई को IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी। जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। 

जीपी सिंह पर 2022 में छत्तीसगढ़ सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में हाईकोर्ट से जमानत ले ली थी। सिंह को लेकर एक अफवाह ये भी थी कि उन्हें बर्खास्त किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं था। ACB ने जुलाई 2021 को सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य स्‍थानों पर छापा मारा था। इसमें 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज मिले थे। इसके बाद ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर दिया और 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि जीपी सिंह सरकार गिराने की साजिश रच रहे थे। 9 जुलाई 2021 को जीपी सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर CBI जांच की मांग की थी।