नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

BREAKING: सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़...दोनों ओर से हो रही फायरिंग

 सुकमा : सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह एनकाउंटर रायगुड़म इलाक़े में हो रही है जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है।रायगुड़म में जवानों और माओवादियों के बीच एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब डीआरजी और कोबरा  जवान सर्चिंग पर निकले थे. नक्सलियों की गोलीबारी का डीआरजी जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. एसपी किरण चव्हाण ने की इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। बता दें, सुकमा के कई इलाके घोर नक्सली क्षेत्रों में आते हैं।  यहां आए दिन सुरक्षाबलों की माओवादियों से मुठभेड़ होती रहती है।

CM साय आज सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदा बाजार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर...जनसभा को करेंगे संबोधित

CM साय आज सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदा बाजार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर...जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर । लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान का तारीख अब नजदीक आ रहा है. ऐसे में इन दिनों लगातार ही सभी पार्टियों के नेताओं के दौरों का सिलसिला जारी है. सीएम विष्णुदेव साय आज चार लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर भी रहेंगे।

सीएम विष्णुदेव साय आज प्रदेश के तीन  लोकसभा क्षेत्र सूरजपुर, बिलासपुर और बलौदा बाजार  भाटापरा लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जहां वे तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद सीएम साय रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे ।

सावधान :आसमान से बरस रही ‘आग’ हीट वेव और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

सावधान :आसमान से बरस रही ‘आग’ हीट वेव और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी

 रायपुर । तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। भीषण गर्मी के बढ़ने के बाद लोगों को लू से बचाव के लिए अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा।

राज्य का सर्वाधिक तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है। बुधवार को रायगढ़ का तापमान अन्‍य शहरों को पीछे छोड़ते हुए 43.9 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं महासमुंद, डोंगरगढ़, तिल्दा जैसे इलाकों में भी गर्मी का तेज प्रभाव दिखा। पिछले 24 घंटे की तुलना में दशमलव दो डिग्री की वृद्धि हुई है। रायपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि माना में 42.1, बिलासपुर में 41.6, पेण्ड्रारोड में 40, अंबिकापुर में 39.8, जगदलपुर में 39.6 और राजनांदगांव में 42 डिग्री था।हालांकि रायपुर में आधी रात को कुछ देर तेज हवा भी चली। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। गर्मी से बेहाल लोग देर रात तक सपरिवार चहलकदमी कर रहे हैं और राहत के लिए शीतल पेय, आइसक्रीम आदि का सेवन करते देखे गए। घरों, दफ्तरों में लगभग पूरे समय पंखे, कूलर, एसी चल रहे हैं

गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को रायपुर में आकाश साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

CG ब्रेकिंग : 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG ब्रेकिंग : 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 खैरागढ़। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय ने कुल 47 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी निर्वाचन दल के अधिकारी-कर्मचारियों से 24 घंटे में जवाब मांगा गया है। नोटिस का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार इन कर्मचारियों पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। बता दें कि चुनाव ड्यूटी में लापरवाही करने वाले खैरागढ़ जिले के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को अपर कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल द्वारा नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर कारण सहित संतोषप्रद जवाब मांगा गया है। वहीं नोटिस का स्पष्ट एवं समयावधिमें जवाब नहीं मिलने पर इन सब के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी नोटिस के अनुसार, विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए मतदान दल में लगाई गई थी और इस दौरान सभी को विधिवत तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया किया गया था। लेकिन मतदान के एक दिन पूर्व 25 अप्रैल की सुबह मतदान दल के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने रवानगी के समय ही स्वास्थ्य खराब और अन्य कारणों से मतदान ड्यूटी पर जाने से इंकार कर दिया गया था। जिससे निर्वाचन कार्यालय को अनेक विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन द्वारा रिवर्ज मतदान दल के अधिकारी और कर्मचारियों की व्यवस्था करते हुए मतदान केन्द्र के लिये दलों को रवाना करना पड़ा। इससे मतदान दल की रवानगी में देर और अव्यवस्था हुई।इसके अलावा समय सीमा बैठक (टी एल मीटिंग) में नदारद सात अधिकारियों को भी आज नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा की बैठक में बिना आधिकारिक जानकारी दिए अनुपस्थिति और अपना प्रतिनिधि भी नहीं भेजने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए शोकाज नोटिस जारी किया गया है। शोकॉज नोटिस जारी होने वालों में बृजेश पटौरिया कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एडीबी दुर्ग, सहदेव सोनवानी कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला खैरागढ़, पवन मेश्राम मंडी सचिव कृषि उपज मंडी गंडई, सुदेश सिंह मंडी सचिव कृषि उपज मंडी खैरागढ़, पूर्णिमा गुप्ता सहायक अभियंता क्रेडा राजनांदगांव, सौरभ ताम्रकार अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छुईखदान, आरके राठौर अनुविभागिय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा खैरागढ़ का नाम शामिल है। इन सभी अधिकारियों को बैठक में उपस्थित नहीं होने या अपना प्रतिनिधि नहीं भेजने पर नोटिस जारी हुआ है। 

कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : किरण सिंह देव

कांग्रेस के भय और भ्रष्टाचार का बदला लोकसभा चुनाव में भी लेगी छत्तीसगढ़ की जनता : किरण सिंह देव

 अंबिकापुर/ सरगुजा :  भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर सरगुजा पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में लखनपुर मंडल, उदयपुर मंडल, अंबिकापुर ग्रामीण तथा अंबिकापुर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आप सबके परिश्रम से पहले और दूसरे चरण की सभी चार सीट भाजपा जीत रही है। इस चुनाव में लोगों के उत्साह को देखते हुए अबकी पार चार सौ पार के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की शत-प्रतिशत भूमिका रहेगी। भाजपा प्रदेश की सभी 11 सीट जीतेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता इस प्रचंड गर्मी में भी जन-जन के बीच जा रहे हैं, क्योंकि वह जनकल्याण के मंत्र पर कार्य करते हैं। कांग्रेसी अपनी जेब भरने के लक्ष्य पर काम करते हैं, इसलिए गरमी में वह घरों से निकलने को तैयार नहीं हैं।

किरण देव ने कहा कि कांग्रेस हार के कारणों का अभी से मंथन करने लगी है। भय, भ्रष्टाचार और भ्रम की राजनीति करने वाली मुख्य विपक्षी पार्टी हार के बाद के बहाने तलाश रही है।

किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव को लेकर सरगुजा जिला भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप के साथ बैठक की। इसमें भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक सीट पर रिकॉर्ड जीत का अंतर स्थापित करने जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम छत्तीसगढ़ में प्रत्येक सीट पर कमल खिलाकर मोदी जी को मजबूत करेंगे।

हाईकोर्ट ने जारी किए पदोन्नति आदेश...देखें आदेश…!!

हाईकोर्ट ने जारी किए पदोन्नति आदेश...देखें आदेश…!!

 बिलासपुर : हाईकोर्ट ने व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ से व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ के रिक्त 50 पदों पर पदोन्नति आदेश जारी किए है। जारी आदेश में सिविल जज क्लास वन के 50 रिक्त पदों में वरिष्ठता के आधार पात्र सिविल जज क्लास 2 को प्रमोशन दिया गया है।के रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने इसके आदेश जारी किए है।

 
 
 
क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई, क्या आप सभी को रोजगार मिला है- प्रियंका गांधी

क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई, क्या आप सभी को रोजगार मिला है- प्रियंका गांधी

 कोरबा :- आज छत्तीसगढ़ के कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से कहा कि क्या 10 सालों में मंहगाई कम हुई है या आप सभी को रोजगार मिला है।

प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी देते हुए कहा कि, पूर्व सीएम भूपेश बघेल की वजह से देश के लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जान पाए हैं। यहीं बात इन्हें पसंद नहीं आती, इसलिए छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि, आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है। उसमें गरीब, मजदूर के बारे में जिक्र तक नहीं है।

यही नहीं प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी जी ने सब कुछ अरबपतियों को सौंप दिया है। राज्य की खदान और एयरपोर्ट खरबपतियों को दे दिया है। यह संपत्ति देश की है। लेकिन मोदी जी आपके कार्य में लगाने की वजह से व्यापारियों को बांट रहे हैं। इसी वजह से ठेकेदारों और लेवर का शोषण किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं, जिसे कांग्रेस सत्ता में आते ही भरना शुरू कर देगी।

 
अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के  लिए भेजे गए जेल..

अनवर ढेबर,अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी फिर इतने दिनों के लिए भेजे गए जेल..

 रायपुर। कथित शराब घोटाला केस में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने जेल में बंद तीन आरोपियों अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी और अरविंद सिंह को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। 14 दिन की न्यायिक हिरासत का समय खत्म होने के बाद तीनों को कोर्ट लाया गया था, जहां ईओडब्ल्यू और बचाव पक्ष का तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने तीनों को फिर से 14 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है।दूसरी तरफ इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन कोर्ट में पेश किया गया हे। ईओडब्ल्यू ने 6 दिन की रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश कर रिमांड बढ़ाने की मांग की है, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 6 दिन यानी 8 मई तक रिमांड बढ़ाते हुए आरोपी ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

 
आदर्श आचार संहिता में अब तक 119.70 करोड़ की नकदी...शराब सहित मादक पदार्थ बरामद

आदर्श आचार संहिता में अब तक 119.70 करोड़ की नकदी...शराब सहित मादक पदार्थ बरामद

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव-2024 की आचार संहिता लगने के बाद छत्तीसगढ़ में अब तक 119.70 करोड़ कैश, शराब, ड्रग्स और सामग्री जब्त किए जा चुके हैं। हवाला कारोबारी, शराब तस्कर, नशे के कारोबारियों और हेरा-फेरी करने वाले लोगों पर 20 एजेंसियों की कार्रवाई जारी है। जिससे लोकसभा चुनाव में प्रलोभन का इस्तेमाल ना हो।

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता से पहले और बाद में सबसे ज्यादा कैश, ड्रग्स और शराब में जब्त किया गया है। वहीं, जब्ती के मामले में दूसरे नंबर पर दुर्ग, तीसरे नंबर पर बिलासपुर, चौथे नंबर पर महासमुंद और पांचवे नंबर पर राजनांदगांव है। एजेंसियों ने वैध दस्तावेज दिखाने पर 1.54 करोड़ की नगदी-सामान रिलीज किया।

जिन एजेंसियों को कार्रवाई की जिम्मेदारी मिली है, उसमें पुलिस विभाग, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, आबकारी विभाग, सीजीएसटी, डीआरआई, एनसीबी ,सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आरपीएफ, भारतीय विमानन प्राधिकरण, राज्य विमानन विभाग। राज्य कर (एसजीएसटी), राज्य परिवहन विभाग, भारतीय डाक विभाग, वन विभाग, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया, स्टेट लेवल बैंकिंग कमेटी और फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ऑफ इंडिया शामिल है।

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय

कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर अब झूठ की नाव में सवार हो गए भूपेश बघेल – विष्णु देव साय

 रायपुर :- कांग्रेस की स्पष्ट हार देख कर भूपेश बघेल अब झूठ की नाव में सवार हो गए हैं। जनता के बीच गलतफहमी फैला रहे हैं। इनके बहकावे में नहीं आना है, करारा जवाब देना है।बलरामपुर के शंकरगढ़ में मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि अब वे जनता के बीच मोदी और उनकी सरकार के खिलाफ झूठ बोलकर भ्रम फैला रहे हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाने का झूठ, आरक्षण खत्म हो जाने का झूठ, चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना का पैसा बंद हो जाने का झूठ, धान की इकतीस सौ रुपए खरीदी न होने का झूठ, पीडीएस का चावल बंद हो जाने का झूठ वे लगातार बोल रहे हैं। 

साय ने स्पष्ट किया कि मोदी और भाजपा के रहते आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता। अस्सी से ज्यादा बार संविधान से छेड़छाड़ करने वाली कांग्रेस का यह कयास हास्यास्पद है कि मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने पर संविधान खत्म हो जाएगा।

सीएम साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की तीसरी किश्त कल जारी कर दी गई है। यह योजना तब तक जारी रहेगी जब तक जनता का आशीर्वाद उनकी सरकार को मिलता रहेगा। जब तक हम सरकार में रहेंगे, यह योजना बंद नहीं होगी। माता-बहनों का पैसा हर महीने के पहले सप्ताह में उनके खाते में पहुँचता रहेगा। धान की खरीदी इकतीस सौ रूपये होती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा भूपेश बघेल केवल 5 किलो चावल देने का आरोप हम पर लगा रहे हैं। जबकि 5 किलो चावल तो मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिल ही रहा है और हमारी सरकार भी गरीबों को उनके हक का राशन दे रही है।

भूपेश की सभाओं में नहीं आ रहे लोग

सीएम ने कहा कि कल भूपेश बघेल अपने झूठ की दूकान लेकर उनके कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में सभा लेने पहुंचे मगर लोग नहीं जुटे। बमुश्किल हजार-बारह सौ लोग ही जुटाए जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ का न आना उनके दौर में उनकी सरकार के कामकाज का आईना दिखाता है। कांग्रेस की संभावित हार देखकर भूपेश बघेल लोगों को भरमाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, उनके झूठ का उन्हें करारा जवाब देगी।

कांग्रेस ने जल जीवन मिशन को भी नहीं छोड़ा

कांग्रेस को घेरते हुए विष्णु देव साय ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने मोदी सरकार के जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार किया। जिससे कि हर घर में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा नहीं पाया। अब हमारी सरकार आ गई है सभी घरों में नल से जल पहुँचाने का काम हो रहा है। लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा होगा।

पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को दी श्रद्धांजलि

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन के शुरुआत में क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. अमीन साय को अपनी अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में हम सब एक साथ विधायक थे। उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री साय ने भाजपा नेता शंकर मरावी के पिता के निधन पर भी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा का संकल्प पत्र – मोदी की गारंटी

सक्ती के मालखरौदा में आयोजित जनसभा में भाजपा के संकल्प पत्र का हवाला देते हुए श्री साय ने कहा कि हम अपने संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी भी कहते हैं। मोदी सरकार में अब 70 साल तक के बुजुर्गों का भी मुफ्त में आयुष्मान भारत योजना में इलाज होगा। मुद्रा योजना के तहत बेटे-बेटियों को 10 लाख की जगह 20 लाख तक का लोन मिलेगा। अब पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। मोदी की 10 साल की सरकार में कुल 4 करोड़ पीएम आवास बने। आगामी 5 वर्षों में 3 करोड़ नए पीएम आवास बनाने की घोषणा हमारे प्रधानमंत्री जी ने कर दी है। अब देश-प्रदेश में किसी भी गरीब के मकान कच्चे नहीं रहेंगे। सबको पक्का मकान मिलेगा।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को विनाश की ओर धकेला

देर शाम मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने प्रदेश को विकास की दृष्टि से बहुत पीछे छोड़ दिया था। 36 वादे में एक भी वादे को उसने ठीक से पूरा नहीं किया। छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध को गढ़ बना दिया था। वे नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पिछले चुनाव में कांग्रेस को आउट कर दिया और इस बार लोकसभा चुनाव में भी जनता उसको बाहर करेगी।

 साय ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है। जिसने मात्र 3 महीने में ही मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। अब छत्तीसगढ़ का समुचित विकास भाजपा सरकार के हाथों में है। आप सबके आशीर्वाद से हम सब छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में काम करेंगे।

विष्णु देव साय ने सरगुजा लोकसभा के लिए चिंतामणि महाराज, जांजगीर-चांपा के लिए श्रीमती कमलेश जांगड़े और बिलासपुर के लिए तोखन साहू के पक्ष में जमकर मतदान करने का आग्रह किया।

विधायक राजेश मूणत ने ऑटो चलाकर किया बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार...ऑटो में ही चाय का लगाया स्टॉल

विधायक राजेश मूणत ने ऑटो चलाकर किया बृजमोहन अग्रवाल के पक्ष में प्रचार...ऑटो में ही चाय का लगाया स्टॉल

 रायपुर : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए लगातार दिग्गज नेता चुनाव-प्रचार में लगे हैं, इसी बीच कुछ नेता बड़े ही अनोखे अंदाज में प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ऑटो चलाकर प्रचार करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में ऑटो चलाकर प्रचार किया है। इतना ही नहीं चाय पर चर्चा के तहत ऑटो में ही चाय का स्टॉल लगा लिया है।

आपको बता दें, राजेश मूणत ऑटो चलाकर रायपुर से प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। आप इस तस्वीर के जरिए देख सकते हैं कि, किस तरह से आगामी मतदान के लिए चाय पर चर्चा की जा रही है। प्रचार अभियान के दौरान राजेश मूणत ने कहा कि, लोग मोदी को तीसरी बार फिर लाना चाहते हैं। कांग्रेस तो कहीं टक्कर में भी नहीं हैं। कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पता तक नहीं चल रहा है।

गुटबाजी के चलते प्रवक्ता रो रही हैं

राजेश मूणत ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, विकास उपाध्याय कांग्रेस की गुटबाजी के शिकार हो गए हैं। वहीं कांग्रेस में गुटबाजी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि, इनकी प्रवक्ता रोती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि इनके पास संसाधनों की नहीं, चरित्र की कमी है।

 इन सात सीटों पर होगा मतदान

 छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और सरगुजा में होगा। प्रदेश के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में तीन चरणों में मतदान हो रहा है। 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान हुआ, 26 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में वोटिंग हुई थी। तीसरा चरण होने के बाद 4 जून को नतीजों का इंतजार रहेगा।

CG: धारदार हथियार से गला काट कर हत्या...चिकन पार्टी में जमकर छलके जाम...फिर जो हुआ.....

CG: धारदार हथियार से गला काट कर हत्या...चिकन पार्टी में जमकर छलके जाम...फिर जो हुआ.....

राजनांदगांव। चिकन पार्ट्री नशे में विवाद कर हत्या किया गया। सिगरेट मांगने पर विवाद हुआ था। चिखली चौकी द्वारा हत्या के सहआरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.04.2024 के रात्रि करीबन 21ः00 शकरपुर मदरसा मैंदान के पास ईश्वर साहू के घर सामने गली में विवाद को लेकर छोटू राधे उर्फ अविनाश व अन्य के द्वारा लडाई झगडा कर मारपीट करनेे से हाथ मुक्का डण्डा और किसी धारदार वस्तु से वार करने से महेश उर्फ छोटू साहू को सिर व गले में चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई।

दिनेश साहू उम्र 32 वर्ष साकिन क्रबिस्तान के पिछे वार्ड नं0-07 रामनगर ओपी चिखली थाना कोतवाली राजनांदगंाव की रिपोर्ट पर अपराध पंजिंबद्व कर विवेचना में लिया गया उक्त मामला की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दिया गया। मार्गदर्शन में टीम गठित कर प्रकरण आरोपी छोटू राधे उर्फ अविनाश व अन्य के पतासाजी की जा रही थी।मुखबिर की सुचना पर तत्काल शंकरपुर पहूचकर घेराबंदी कर मामले की सहआरोपी, शैलेन्द्र सोनी उर्फ बादी पिता राजू सोनी उम्र 33 वर्ष साकिन शकंरपुर उडिया मौळल्ला हॉल अटल अवास पेण्ड्री, को शकंरपुर में पकडा गया, घटना के संबंध में बारिकी से पुछताछ पर घटना दिनांक को चिकन पार्टी करते हुये शराब के नशे में आरोपी छोटू राधे उर्फ अविनाश से सिगरेट मागने पर मृतक छोटू महेश और उसका दोस्त का छोटू राधे से विवाद होने से छोटू राधे, बादी सोनी, व अन्य साथ मिलकर हाथ मुक्का डण्डा व धारदार वस्तु से मारकर हत्या कर अलग-अलग भाग जाना बताया, अपराध स्वीकार करते हुये घटना मंे प्रयुक्त डण्डा को बरामद कराया। आरोपी बादी उर्फ शैलेन्द्र सोनी के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल भेजा गया। घटना में शामील अन्य आरोपीयो का पता तलाश किया जा रहा है। 

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बर्खास्त...इस वजह से लिया बड़ा एक्शन...जानिए पूरा मामला

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बर्खास्त...इस वजह से लिया बड़ा एक्शन...जानिए पूरा मामला

 रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शाहिद अली को कुलपति ने बर्खास्त कर दिया है। यूनिवर्सिटी के कुलपति बलदेव शर्मा ने बीते 27 मार्च को यह आदेश जारी किया था। आदेश की तिथि से ही जनसंचार के विभागाध्यक्ष शाहिद अली को विश्विद्यालय ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी है।बता दें कि विश्वविद्यालय की जांच में पता चला कि शाहीद अली प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए पात्र नहीं थे। उनका जवाब भी संतोषप्रद नहीं था। गुरुघासीदास विश्वविद्यालय ने भी उनका अनुभव प्रमाणपत्र जारी करने से इंकार कर दिया है। इसके चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। 

CG ब्रेकिंग : इन अधिकारियों को किया गया निलंबित...इस मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…जानिए मामला…!!

CG ब्रेकिंग : इन अधिकारियों को किया गया निलंबित...इस मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई…जानिए मामला…!!

 जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान अधिकारियों को निलंबित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर 02 मतदान अधिकारियों को निलंबित किया है।कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रथम चरण प्रशिक्षण में मतदान अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने पर रामभरोस साहू, कुशल सहायक, जल संसाधन विभाग, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, जांजगीर शाखा नहर उपसंभाग क्रमांक 01, जांजगीर एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) शासकीय प्राथमिक शाला भांठापारा, पोंड़ीशंकर, विकासखण्ड बम्हनीडीह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में रामभरोस साहू, कुशल सहायक का मुख्यालय कार्यालय कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन सर्वेक्षण एवं बैराज निर्माण संभाग क्रमांक-02 मुख्यालय चाम्पा एवं कृष्ण कुमार कुर्रे, सहायक शिक्षक (एल.बी.) का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बम्हनीडीह निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। 

मुठभेड़ के बाद बौखलाए नक्सली : खेला खूनी खेल, दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट, इलाके दहशत का माहौल

मुठभेड़ के बाद बौखलाए नक्सली : खेला खूनी खेल, दो सगे भाइयों को उतारा मौत के घाट, इलाके दहशत का माहौल

 बीजापुर। सरकार के निर्देश पर चले रहे इस नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला उठे हैं और यही वजह हैं कि वह निर्दोष, निरीह ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे हैं।

ताजा मामला बीजापुर जिले का हैं, जहां छूटवही के जंगलो में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी हैं। दोनों ग्रामीण आपस में सगे भाई थे। जानकारी मिली हैं कि जिन दो भाइयों की नक्सलियों ने हत्या की हैं उनकी जमीन पर पुलिस ने पिछले दिनों कैम्प खोला था। इसकी भनक वहां के नक्सली नेताओं को लग गई थी।

इस घटना से बौखलायें नक्सलियों ने देर रात छूटवही के जंगलो में जनअदालत लगाई और दोनों भाइयों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।

पुरानी रंजिश के चलते किया अपने चाचा की हत्या...हत्या कर वारदात को छुपाने की रची साजिश, ऐसे खुला राज

पुरानी रंजिश के चलते किया अपने चाचा की हत्या...हत्या कर वारदात को छुपाने की रची साजिश, ऐसे खुला राज

  कोण्डागांव :- जिले की धनोरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने हत्या का खुलासा कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनीत कुमार कुंजाम पिता सतउराम कुंजाम उम्र 19 वर्ष जाति गोड़ निवासी चनियागांव प्लाटपारा थाना धनोरा में दिनांक 02 अप्रैल 2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका पिता सतऊराम कुंजाम दिनांक 28 मार्च 2024 की सुबह करीबन 09.00 बजे ग्राम निर्राबेड़ा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था जो घर वापस नहीं आया है जिस पर थाना धनोरा में गुम इंसान क्रमांक 06/2024 दर्ज कर मामले की जानकारी वरिष्ट अधिकारीयों को दी गई।

मागले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिका पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में थाना धनोरा स्टाफ एवं पुलिस व सायबर टीम की संयुक्त विशेष टीम गठित किया। विशेष टीम के द्वारा गुमशुदा का लगातार पता तलाश कर रहे थे कि दिनांक 01मई 2024 को पुनः प्रार्थी सनित कुमार कुंजाम गुम इंसान की पत्नि रजोन कुंजाम से पुछताछ के दौरान ग्राम के शिवकुमार कुजाम, मानक गंडाची के ऊपर गुम इंसान सतऊराम कुंजाम की हत्या करने की संदेह जाहिर करने पर संदेहि शिवकुमार कुंजाम, मानकू मंडावी को पुछताछ हेतू थाना लाया गया संदेहियों से पुछताछ करने पर बताये कि सतऊराम कुंजाम और शिवकुमार कुंजाम व मानकू मंडावी का जमीन बटवारा से आपसी रंजिश को लेकर पूर्व में विवाद चल रहा था जिसके चलते दिनांक 28 मार्च 2024 के करीबन रात्रि 09.30 बजे सतऊराम कुंजाम निर्राबेड़ा शादी अकेले वापस हो रहा था तो सतऊराम कुंजाम को अकेले पाकर निर्राबेड़ा तथा चनियागांव के मध्य गला दबा के हत्या कर उसके शव को मोटर सायकल से छोटेबोकराबेड़ा ले जाकर जिवला नाला के पास दफना दिये है।

आरोपियों द्वारा बताये हुए स्थल का कार्यपालिक दण्डाधिकारी के उपस्थिति में स्थल की खुदवाई में एक मानव सड़ी गली शव बरामद हुआ शव की शिनाख्ती परिजनों से कराई गई जो शव को मृतक गुमशुदा सतऊरान कुंजाम का शव होना बतायें। आरोपियों द्वारा घटना की जानकारी सियाराम कुंजाम, मंगलराम मंडावी को देना बतायें किन्तु घटना की जानकारी होने पर भी पुलिस को पुछताछ के दौरान इस संबध में कोई जानकारी नही होना बताया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 302, 201, 34 भा०द०वि० का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों (1) शिवकुमार कुंजाम पिता स्व० रामसिंह कुंजाम उम्र 23 वर्ष जाति गोड़, (2) मानकू मंड़ावी पिता मंगलराम मंड़ावी उम्र 21 वर्ष जाति गोंड, (3) सियाराम कुंजाम पिता स्व० रामसिंह कुंजाम उम्र 25 वर्ष जाति गोंड़ (4) मंगलराम मंडावी पिता सनऊ मंडावी उम्र 55 वर्ष जाति गोंड़ सभी निवासी चनियागांव थाना धनोरा जिला कोण्डागावं छ०ग० को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी धनोरा निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि रजऊराम सुर्यवंशी, गोपालसिंह ठाकुर, सउनि भोजराज भास्कर, प्र०आर० सुखनंदन पिस्दा, प्र०आर० मुपेन्द्र साहू, आर. रामसिंह मरकाम, नवल नेताम, नेहरू सोम, महाराम चिरेन्द्र, शैलेश ठाकुर डीएसएफ आर बसमन नेताम, आर० सुकलाल नेताम, गो०स० मनोहर दीवान, राजेश नाग, सायबर टीम उप निरीक्षक शशिभुषण पटेल, प्र०आर० अजय बघेल, आर, संतोष कोड़ोपी, आर. बीजू यादव, विष्णु मरकाम तथा आर. बीरजू सोरी का सराहनीय भूमिका रहा।

 IPS जीपी सिंह को अब हाईकोर्ट से भी मिली बड़ी राहत, थाने में दर्ज FIR रद्द

IPS जीपी सिंह को अब हाईकोर्ट से भी मिली बड़ी राहत, थाने में दर्ज FIR रद्द

 रायपुर।  आईपीएस जीपी सिंह को कैट के बाद अब हाईकोर्ट से भी बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी है। बता दें कि जीपी सिंह ने इस एफआईआर को समाप्त करने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में दुर्ग निवासी कमल सेन का बिल्डर सिंघानिया से व्यावसायिक लेन देन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान सिंघानिया ने सेन के सामने आईपीएस जीपी सिंह को फोन करने की बात कही, मगर फोन पर कोई बात नहीं हुई थी।

 इस घटना के 6 साल बाद 2021 में कमल सेन ने सुपेला थाने में एक एफआईआर दर्ज कराकर कहा कि जीपी सिंह ने उनसे 20 लाख की मांग करते हुए धमकी दी है। कमल सेन के आवेदन पर भिलाई के सुपेला थाना में जीपी सिंह के खिलाफ भयादोहन का अपराध दर्ज किया गया था।

 जिसके बाद इस एफआईआर को निरस्त करने आईपीएस सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रजनी दुबे की डीबी में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने माना कि 6 साल बाद जाकर शिकायतकर्ता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जो कि काफी लम्बा समय है।

 इसी के साथ किसी लोक सेवक के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने धारा 197 में अनुमति लेनी होती है, जो नहीं किया गया। हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए इस एफआईआर पर रोक लगाने का फैसला दिया।

प्रेस क्लब द्वारा मतदाता जागरुकता ‘कठपुतली डांस और सम्मान’ समारोह 3 मई को

प्रेस क्लब द्वारा मतदाता जागरुकता ‘कठपुतली डांस और सम्मान’ समारोह 3 मई को

 मुँगेली। जिले मे चल रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के महा अभियान मे प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा भी मतदाता जागरुकता के लिए 3 मई को शाम 5 बजे से प्रख्यात किरण मोइत्रा की टीम द्वारा पारंपरिक कठपुतली डांस का मंचन एवं पुराना बस स्टेंड से गोल बाजार तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली जाएगी कठपुतली डांस के बाद नगर मे मतदाता जागरुकता में उत्कृष्ट कार्य एवं समाजसेवा मे बेहतर कार्य करने वाली संस्थाओ का सम्मान भी किया जाएगा आयोजन की तैयारी मे पत्रकार साथी जुटे हुए हैं आयोजन से निश्चित ही मतदाता जागरुकता अभियान मे और उत्साहपूर्ण माहौल बनेगा कार्यक्रम मे नगर में समाजसेवा एवं मतदाता जागरुकता मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओ का सम्मान भी किया जाएगा।

CG NEWS: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

CG NEWS: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 महासमुंद |  महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम छुईपाली में एक पति ने अपने पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए, पत्नी को बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्यारे पति को बसना पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बता दें कि कुछ महीनों से बहुलीडीह जिला सारंगगढ़ निवासी ताराचंद चौहान 35 वर्ष अपनी पत्नी फुलसाय चौहान के साथ छुईयापाली के एक फार्म हाउस में मजदूरी का काम कर रहे थे। ताराचंद चौहान अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों पति_पत्नी में लड़ाई होते रहती थी। बीती रात्रि आरोपी पति अपनी पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और ताराचंद चौहान ने गुस्से में आकार पत्नी फुलसाय पर लात घुसों से पिटाई शुरू कर दी। गुस्से में हैवान पति ने घर पर रखे डंडे से पीट पीट कर महिला की हत्या कर दी है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Breaking: राजधानी के आशियाना अपार्टमेंट में लगी भीषण आग...दमकल की 2 गाड़ी रेस्क्यू में जुटी

Breaking: राजधानी के आशियाना अपार्टमेंट में लगी भीषण आग...दमकल की 2 गाड़ी रेस्क्यू में जुटी

 रायपुर : गर्मियों का मौसम प्रारंभ होते ही आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इसी बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कबीर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गतआने वाले आशियाना अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई है.बता दे की आशियाना अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में 302 नंबर मकान में यह आग लगी है. वहीं आग लगने की सूचना पर तत्काल दमकल की दो गाड़ियां रेस्क्यू टीम में जुटी हुई है. मिली जानकरी के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

आग से बचाव के तरीके

1.आग लगने पर तुरंत १०१ नंबर पर कॉल करके सूचना दें | यह न सोचें कि कोई दूसरा इसकी सूचना पहले ही दे चुका होगा .
2.आग लगने पर सबसे पहले इमारत की अग्नि चेतावनी की घंटी (फायर अलार्म) को सक्रिय करें | फिर बहुत जोर से “आग-आग” चिल्लाकर लोगों को सचेत करें | चेतावनी कम शब्दों में ही दें, नहीं तो लोगों को घटना की गंभीरता समझने में ज्यादा समय लग जायेगा.

3.आग लगने पर लिफ्ट का उपयोग न करें ,केवल सीढ़ियों का ही प्रयोग करें |

4.धुएँ से घिरे होने पर अपने नाक और मुँह को गीले कपडे से ढँक लें |

5.अगर आप धुएं से भरे कमरे में फँस जाएं और बाहर निकलने का रास्ता न हो ,तो दरवाजे को बंद कर लें ,और सभी दरारों और सुराखों को गीले तौलिये या चादरों से सील कर दें, जिससे धुआं अंदर न आ सके|

6.अगर आग आपकी अपनी ईमारत में लगी है ,और आप अभी फ़से नहीं हैं तो पहले बाहर आएं और वहीं रूककर १०१ नंबर पर अग्निशमन सेवा को घटना की सूचना दें |

7.अपने घर और कार्यालय में स्मोक (धुआं) डिटेक्टर अवश्य लगाएं क्योकि अपनी सुरक्षा के उपाय करना सदैव ही बेहतर और अच्छा होता है|

8. निश्चित अंतराल पर इमारत में लगे फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, पानी के स्त्रोत ,सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली , अग्निशामक की जांच करवाते रहें |
9.अपने आस पास लगे अग्निशामक की तारीख जांच लें| ध्यान दें की समय समय पर उसकी सर्विसिंग हो और उसमे आग बुझाने वाले गैस अथवा केमिकल को बदला/भरा जाए|
10.अग्निशामक यन्त्र का प्रयोग कब और कैसे करना है ,इस बारे में अवश्य जाने और लोगों को भी इसकी जानकारी दें|
इमारत की समिति को हर छह महीने में अग्निशमन अभ्यास कराना चाहिए| आपातकाल में एकत्र होने के स्थल (emergency assembly point) का भी निरिक्षण करना चाहिए |

प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई : मंत्री ओपी चौधरी

प्रियंका गांधी को राधिका खेड़ा के लिए लड़नी चाहिए लड़ाई : मंत्री ओपी चौधरी

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेरा और संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के बीच विवाद के मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। गुरुवार को प्रियंका गांध कोरबा में जनसभा से पहले मंत्री ओपी चौधरी ने राधिका खेड़ा मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधा और कहा, “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा लगाने वाली प्रियंका गांधी आपका माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ में स्वागत है।

आपको यहां सबसे पहले अपनी ही पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता बहन राधिका खेड़ा के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। वो रो-रो कर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत कर रहीं हैं, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आखिर एक बहन की इज्जत से बढ़कर कौन सा मोह आड़े आ रहा है? न्याय और माता-बहनों के सम्मान की जुमलेबाजी यहां नहीं चलेगी, क्योंकि जनता-जनार्दन सब जान चुकी है। अब की बार 400 पार, छत्तीसगढ़ मांगे भाजपा।

बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

राधिका खेड़ा वीडियो में यह कहती हुई भी दिख रही हैं कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं, कांग्रेस पार्टी छोड़ रही हैं। इसके बाद वे रायपुर से दिल्ली लौट गईं। अब चर्चा है कि राधिका कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकती हैं। हालांकि इसे लेकर कांग्रेस या राधिका की ओर से कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

जनता भाजपा के साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी – नितिन नबीन

जनता भाजपा के साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से कांग्रेस को जवाब देगी – नितिन नबीन

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कोरबा में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज जो वातावरण है कहीं ना कहीं आज मोदी मय वातावरण दिख रहा है आज पूरे वातावरण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी लोगों की जुबान पर हैं। पहली बार छत्तीसगढ़ पूरी तरह से कीर्तिमान रचेगा और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें कमल के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जाएगी। आज छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्र में हमने भ्रमण किया है और सभी जगहों में हम मजबूत हैं और जिस प्रकार से माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि जिस तरह से हमें 2023 के विधानसभा चुनाव में जो समर्थन मिला उससे और अधिक इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस प्रकार से यहां भ्रष्टाचार हुए हैं यहां के लोगों के जहन में अभी भी है। जिस प्रकार से कांग्रेस और चरण दास महंत और उनके जो समर्थक है वह भी कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में संयुक्त पाए गए हैं। वे सब करप्शन में भूपेश बघेल के शागिर्द बने रहे चाहे शिव डहरिया हो या फिर चरणदास महंत हो। इन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग एवं अभद्र टिप्पणियां की है। आज जनता उनको जवाब देने के लिए खड़ी है चाहे जांजगीर लोकसभा क्षेत्र हो या फिर कोरबा जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने सवाल करते हुए कहा कि यह कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्यों लाठी मारना चाहते हैं? क्यों उनके लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं? क्योंकि कांग्रेस को डर है कि मोदी ने जो जनता की सेवा की है और कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर चोट किया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया है इसलिए कांग्रेस को डर है। मोदी ने किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया है । मोदी ने छत्तीसगढ़ राज्य को ट्राइबल मुख्यमंत्री दिया है । मोदी जी को लाठी मारने का जो सपना है उसका जवाब जनता अपने वोट की चोट से आपको देगी। कांग्रेस के लोग कहीं न कहीं अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे भाजपा कार्यकर्ता खड़े हैं आप लाठी चलाकर तो देखो जनता हमारे साथ खड़ी हैं अपने वोट की चोट से आपको जवाब देगी। कहीं ऐसा न हो आप जमानत जब्त होने की स्थिति में न आ जाए।

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भूपेश बघेल की सीट बच रही हैं क्या? दावा कर सकते हैं।‌ महंत जी की लाठी ने डबल प्रहार किया है जो खेल खेला है जनता तो उसका जवाब दे रही है और महंत ने भूपेश बघेल से अपनी पुरानी दुश्मनी का हिसाब कर लिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसने सनातन परंपराओं पर चोट पहुंचाई सनातन धर्म का अपमान किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र के विरोध में कांग्रेसियों ने कुछ नहीं बोला। आज उनको शिव का अवतार बनने की इच्छा हो रही हैं उस समय टोपी पहनने बेताब थे। कांग्रेसी नेता राम को हराएंगे बोलते हैं भगवान श्री राम एक परंपरा है भारत की संस्कृति है भारत का संस्कार है। त्रेता में भगवान राम ने रावण को हराया था और इस समय कलयुगी रावणों की हार होगी।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अकलतरा सौरभ सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णुदेव साय के संसदीय काम का हिसाब, तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए

भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णुदेव साय के संसदीय काम का हिसाब, तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए

 रायपुर। पिछले दिनों भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पूर्व संसदीय क्षेत्र में जाकर कहा कि सांसद रहते हुए श्री साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पर रायगढ़ भाजपा ने भूपेश बघेल को करारा जवाब देते हुए विष्णु देव साय के सांसद रहते कराए गए विकास कार्यों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी और अब पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सूची सार्वजनिक करें।

यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ने कहा है कि चुनाव में जब आत्मविश्वास कम होता है तो आमतौर पर नेतागण झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है। स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हों तो इसे जानकारी का आभाव माना जा सकता है लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंच से यह कहते हैं कि विष्णुदेव साय जी ने सांसद रहते हुये कुछ नहीं किया तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है ?

वस्तुतः विष्णुदेव साय जी के संसदीय कार्यकाल में इस क्षेत्र ने जो उपलब्द्धियाँ हासिल की हैं वह अचंभित कर देने वाली है। विष्णुदेव जी के प्रयासों से एन.एच. 43 हेतु 1400 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली,जिसमें पत्थलगांव से झारखंड बॉर्डर तक 650 करोड़ लागत की सड़क शामिल है। कुनकुरी से झारखंड बॉर्डर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के अंतर्गत इस लोकसभा क्षेत्र की 1912.25 कि.मी. सड़कों हेतु 66586 लाख की स्वीकृति, जशपुर में बहुप्रतीक्षित हॉकी एस्ट्रोटर्फ हेतु 544 लाख रुपये, रायगढ़ के ग्राम परसदा में 65 करोड़ की लागत से 100 बिस्तरों का राज्य बीमा कर्मचारी निगम अस्पताल का निर्माण, कुनकुरी में 3 करोड़ का ग्रुप वाटर सप्लाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 61784 हितग्राहियों को आवास, कोतरा रोड में बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवर ब्रिज, 1647 करोड़ रूपये की लागत से खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर की पूर्णता, लगभग 1700 करोड़ की उरगा-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर, 1213 करोड़ की चाम्पा-झारसुगड़ा तीसरी रेललाइन, 1979 करोड़ की लागत से चौथी लाइन का निर्माण, रायगढ़ व जशपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, सैकड़ों बी एस एन एल मोबाइल टावर आदि विष्णुदेव साय कार्यकाल की चमकीली उपलब्धियों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, सांसद निधी व केंद्र सरकार की विभन्न योजनाओं के तहत सैकड़ों करोड़ रुपये की लागत से किये गए कार्यों का उल्लेख विस्तार से दो पुस्तिकाओं में दर्ज है। रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का अप-ग्रेडेशन तथा 22885/86 अंत्योदय एक्सप्रेस, 01661/62 जयपुर-शालीमार स्पेशल,02291/92 जबलपुर-सन्तरागाछी स्पेशल और 08061/62 हबीबगंज-पूरी स्पेशल ट्रैन का रायगढ़ में स्टॉपेज विष्णुदेव जी ने अपने समय में करवाया था। पूर्व सांसद गोमती साय जी ने इसी तरह 17007/08 सिकंदराबाद-दरभंगा, 20917/18 इंदौर-पुरी, 22845/46 पुणे हटिया, 22909/10 पुरी-वलसाड, 17005/06 हैदराबाद-रॉक्सओल, 13425/26 सूरत-मल्दा और 22893/94 हावड़ा- शिरडी साईं नगर ट्रेन का स्टॉपेज रायगढ़ में करवाया है। साथ ही सारंगढ़ -रायगढ़ क्षेत्र में 580 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क व 16 करोड़ की लागत रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प प्रगति पर है।

भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर से जमकर साधा निशाना

भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर से जमकर साधा निशाना

2 मई 2024 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा और संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद के बीच विवाद का वीडियो सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला और राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका का कार्टून पोस्टर ट्वीटर पर पोस्ट कर बड़ा हमला किया है।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर लिखा- 

‘सुकन्या से लेकर राधिका तक, सबने देखी कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता!’

राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

आपको बता दें, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बुधवार की सुबह भारी बहस, तू-तू, मैं-मैं, हंगामा हुआ। कांग्रेस के संचार विभाग में घटित इस घटना से संचार विभाग में मंगलवार शाम को राधिका खेड़ा ने मीडिया वालों को बाइट के लिए आमंत्रित किया था। बाइट देने के बाद बाद वह संचार विभाग मौजूद थीं। मीडिया के लोग बाइट लेने के बाद जा चुके थे।

कांग्रेस प्रवक्ताओं में हुई तीखी बहस

इसके कुछ देर बाद ही संचार अध्यक्ष प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के कमरे के बाहर बहस होने की आवाजें आने लगी। जानकारी के मुताबिक, सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ-कुछ बातों को लेकर तीखी बहस होने लगी। जिसके बाद राधिका खेड़ा कांग्रेस भवन से रोते हुए बाहर निकली और अपने होटल के लिए रवाना हो गई। 

बहस का वीडियो आया सामने

दूसरे दिन बु्धवार को इस बहस की वीडियो सामने आ गई। इसमें राधिका को कहते हुए सुना जा सकता है कि वह किसी बड़े कांग्रेस नेता से रोते हुए यह कह रही है कि वह कांग्रेस पार्टी छोड़ रही है। उनके साथ दशकों की राजनीति में कभी ऐसा नहीं हुआ है। वहीं इस मामले की शिकायत राधिका खेड़ा ने दिल्ली पार्टी कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं से भी कर दी है।

भाजपा ने कांग्रेस की महिलाओं को दी सलाह

वहीं लोकसभा चुनाव से पहले अब भाजपा के पास कांग्रेस निशाना साधने का बड़ा मुद्दा मिल गया है। इस मामले में भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने वीडियो जारी कर कहा है कि, राधिका का खेड़ा का वीडियो देखकर दुख हुआ है. लेकिन भाजपा राधिका से यह कहना चाहती है कि आप कांग्रेसियों बच लीजिए, छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा यह साय सरकार, मोदी जी की गारंटी है। कांग्रेस अपने महिलाओं को सम्मान नहीं करती, यह राधिका खेड़ा के वीडियो से स्पष्ट हो गया है।

आंजनेय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन 26 से 28 जून 2024 तक

आंजनेय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन 26 से 28 जून 2024 तक

 रायपुर। भारत में नए कानूनी परिवर्तनों के संभावित प्रभावों का विश्लेषण करने के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी थीम “Decoding the Challenges of India’s New Criminal Laws” रखी गई है। इस सम्मेलन का आयोजन 26 से 28 जून 2024 के बीच किया जाएगा।

इस सम्मेलन के माध्यम से कानूनी विशेषज्ञ, न्यायिक अधिकारी, वकील, शिक्षक और विद्यार्थी भारतीय कानूनी बदलावों के प्रभाव को समझेंगे और उनका विश्लेषण करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी रामाराव ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को नए कानूनी परिवर्तनों के संभावित प्रभावों को समझने में मदद कराना है और चुनौतियों का समाधान ढूंढने में सहायता करना है। प्रतिकुलपति  सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि आपराधिक न्याय व्यवस्था से संबंधित तीनों नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस), भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023 (बीएनएस) और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) अधिनियम 2023 एक जुलाई से लागू होंगे। कार्यक्रम के संयोजन एवं विभागाध्यक्ष पत्रकारिता एवं जनसंचार डॉ राहुल तिवारी ने कहा कि उक्त सम्मलेन का उदेश्य नई कानून व्यवस्था और उसके प्रावधानों से नागरिकों को परिचित कराना है। डॉ. तिवारी ने बताया कि इस संदर्भ में आज सम्मेलन से जुड़ी जानकारी और पोस्टर साझा किया गया। उन्होंने आगे कहा कि दिए गए लिंक पर जाकर इस राष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़ जा सकता है। https://forms.gle/y5nGJhqxfkviUsHB6