नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती...इस दिन होगा एग्जाम

छत्तीसगढ़ High Court में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद निकली भर्ती...इस दिन होगा एग्जाम

 रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा 28 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक चार परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की सूची छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है।

इस वेबसाईट पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद की भर्ती हेतु विज्ञापन क्रमांक 06/2023 के माध्यम से आवेदन पत्र मंगाये गए थे। इस पद हेतु आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 निर्धारित थी।

 जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह

जिस तरह धरती से डायनासोर गायब हो गए, उसी तरह कांग्रेस गायब हो जाएगी – राजनाथ सिंह

 जगदलपुर : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्‍याशी महेश कश्‍यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम से चुनावी सभा को संबोधित किया।

देखें कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

राजनाथ सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं। भारत को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, मेरा छत्तीसगढ़ के साथ बहुत अटूट रिश्ता है। छत्तीसगढ़ जब राज्य बना था तब पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय पार्टी की तरफ से, केंद्र की तरफ से प्रभारी बन के यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए। जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है।

उन्‍होंने कहा, कांग्रेस पार्टी इतने सालों तक हुकूमत में रही है। लंबे समय तक इन लोगों ने भारत को लूटा है और लंबे समय तक सरकार चलाई है। जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब भ्रष्टाचार तेजी के साथ बढ़ा है।जब-जब कांग्रेस की सरकार आती है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा, आपने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, सब घोटाला तो अलग यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। पशुधन के चारों के साथ भी घोटाला कर दिया।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, इस चुनाव के बाद छत्‍तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर लुप्‍त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी।

इससे पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह बस्‍तर के बाद कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे पर छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दंतेवाड़ा के गीदम और बालोद में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के दौरे पर उन्होंने कहा, राहुल गांधी जहां जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी बस्तर में ही चुनावी सभा करेंगे। राहुल दोपहर में जगदलपुर हवाई अड्डे आएंगे। वहां से हेलीकाप्टर से बस्तर जाएंगे। जहां वह नगर पंचायत के लाल बहादुर शास्त्री मैदान में सभा करेंगे।

CG ब्रेकिंग : जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़...सर्चिंग जारी

CG ब्रेकिंग : जंगल में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़...सर्चिंग जारी

 धमतरी। जिले के उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल में नक्सलियों और डीआरजी व एसटीएफ जवानों की संयुक्त टीम के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है। पुलिस की टीम नक्सलियों पर भारी पड़ी तो नक्सली भाग निकले। क्षेत्र में इस घटना के बाद पुलिस जवानों की सर्चिंग तेज हो गई है। वहीं नगरी, ओड़िसा व मैनपुर मार्ग में फिलहाल सन्नाटा पसरा हुआ है।

नक्सल डीएसपी आरके मिश्रा ने बताया कि 12 अप्रैल की रात को उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल क्षेत्र में पुलिस को 25 से 30 नक्सलियों के होने की जानकारी मिली। तत्काल धमतरी डीआरजी, गरियाबंद डीआरजी पुलिस जवानों की टीम और एसटीएफ वानों की संयुक्त टीम बनाई गई। नक्सलियों को पकड़ने पुलिस व फोर्स की संयुक्त टीम शाम को ही उदंती सीतानदी के टांगरीडोंगरी जंगल में घुसे।

नक्सलियों की सुगबुगाहट होते ही पुलिस की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच में फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों पर भारी पड़ी तो नक्सली वहां से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस जवानों ने घटना स्थल व आसपास क्षेत्रों में सर्चिंग की। इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद से क्षेत्र के जंगल में पुलिस और फोर्स की सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा

Breaking : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सोमनी में आयोजित आमसभा में भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया गया है.दरअसल, भूपेश बघेल राजनांदगांव के सोमनी में एक आमसभा में शामिल हुए. यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में वे कह रहे हैं कि भाजपा इस देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए यह नारा दिया गया है “अबकी बार 400 पार”. उन्होंने कहा कि आज देश खतरा में है, संविधान खतरा में है. 2029 का चुनाव नहीं होगा, इसलिए ये चुनाव खास है.

भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं पर फोकस बढ़ाया. कांग्रेस नेता आज रायपुर के सभी 70 वार्डों में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरवाएंगे. वार्डों में शिविर लगाकर फॉर्म भरवाएं जाएंगे. इस योजना के जरिए कांग्रेस महिलाओं से सालाना एक लाख रुपये देने का वादा कर रही है.

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े वहां होता है कांग्रेस का बंटाधार

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े वहां होता है कांग्रेस का बंटाधार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा सीट में मतदान होना है। पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज बस्तर दौरे पर आएँगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर के दौरे पर आ रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अब बयान बाजी शुरू हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा है। सीएम विष्णुदेव साय ने बया बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब तक जहां-जहां राहुल गांधी के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होता है।

झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ आ रही कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ आ रही कांग्रेस : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

 रायपुर : लोकसभा चुनाव की तारीख अब बेहद ही नजदीक हैं. ऐसे में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों की टीम छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं. और छत्तीसगढ़ की जनता को सड़ने का प्रयास कर रही हैं. वही बस्तर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इससे पता चलता है वे किस प्रकार से नियमों के विपरीत जाकर बोल रहे हैं, किस प्रकार से आचार संहिता का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं.

इसके साथ ही उन्होंने नसीहत दी कि चुनाव के दौरान सभी को मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, जिससे चुनाव शांतिपूर्वक और निष्पक्षता से संपन्न हो. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया शक्ति की आराधना कर रही है. चैत्र नवरात्रि का यह पर्व चल रहा है. पंचमी का दिन हम सब शक्ति का आराधना करें, जो शक्ति से लड़ने की बात करता है. मुझे लगता है कि किसमें इतनी शक्ति है, जो शक्ति से लड़ सके, समय उसका जवाब निश्चित रूप से देगा.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए. 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे किए थे, उनकी सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया, छल किया, छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया. वे फिर से एक बार झूठ का पुलिंदा और झूठे वादे का पिटारा लेकर छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं. छत्तीसगढ़ की जनता का उनकी बातों पर कोई असर नहीं होने वाला है, क्योंकि एक बार झूठ बोलकर जा चुके हैं झूठा वादा कर चुके हैं.

तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बोलेरों के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार की 5 महिला सहित 9 घायल

तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बोलेरों के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार की 5 महिला सहित 9 घायल

रायगढ़ :-  जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां शुक्रवार की दोपहर एनएच 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बोलेरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बोलेरो सवार आधे दर्जन से भी अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद से ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोडक़र फरार हो गया है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब सवा तीन बजे खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बोतल्दा रॉक गार्डन के पास खरसिया से सक्ती की तरफ जा रहे एक ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 4624 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बोलेरों क्रमांक सीजी 13 सी 7394 को अपनी चपेट में ले लिया। यह दुर्घटना इतनी भयंकर थी बोलेरो वाहन के जहां परखच्चे उड़ गए और मौके पर घायलों की चीख पुकार मच गई। इस घटना में बोलेरों में सवार आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। बोलेरों सवार बिलासपुर जिले के लुथरा शरीफ गए हुए थे वहां से वापसी के दौरान बोतल्दा के पास यह घटना घटित हुई है। आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 में दी जिसके बाद खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान तीन लोग वाहन में फंसे रहे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। इस घटना में बोलेरों में सवार आधे दर्जन से भी अधिक लोग घायल हुए हैं जिन्हें खरसिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोतल्दा के पास यह घटना घटित हुई है जिसमें बोलेरों में सवार 9 लोगों को कलावती गुप्ता, 42 साल, गुरूबारी गुप्ता, 50 साल, जमुना गुप्ता, 48 साल, जोगी गुप्ता, 55 साल, गनेश गुप्ता, 62 साल, ललिता गुप्ता, 50 साल, अनुछाया, 40 साल, जानक बारीक, 60 साल के साथ-साथ सुरतलाल 38 साल को चोटें आई है। घटना के बाद से आरोपी चालक फरार हो गया है। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।

 

 

भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का आज छग में डेरा, राजनाथ सिंह बस्तर और बालोद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का आज छग में डेरा, राजनाथ सिंह बस्तर और बालोद में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज  बस्तर और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा के माध्यम से हुंकार भरेंगेजानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह दिल्ली से सुबह 10:30 बजे रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी विमानतल पहुंचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग और छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे।बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद रक्षा मंत्री सिंह शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

अब महापौर एजाज ढेबर की होगी गिरफ्तारी? चुनावी समर में EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी

अब महापौर एजाज ढेबर की होगी गिरफ्तारी? चुनावी समर में EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी

 रायपुर :- चुनावी समर के बीच छत्तीसगढ़ में लगाताार EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बीते दिनों से EOW और ACB की टीम शराब और कोयला घोटले के मामले में कई अधिकारियों और नेताओं के ठीकानों पर दबिश दी है। इसी कड़ी में खबर आ रही है कि शुक्रवार को EOW और ACB के अधिकारियों ने रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के ठीकानों पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि ईओडब्‍ल्‍यू ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ अख्तर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर छापा मारा है। EOW और ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद ये कहा जा रहा है कि जल्द ही मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार EOW की टीम ने महापौर एजाज ढेबर के भाई अख्तर ढेबर, हनिफ और अनवर ढेबर के घर और संस्थानों में भी रेड मारी है। साथ ही अनवर के बेटों ने नाम से जेल रोड स्थित वेनिंगटन कोर्ट में भी दबिश दी। EOW की जांच की आंच अब ढेबर बंधुओं के परिजन तक भी पहुंच गई। EOW सूत्रों के अनुसार अब ढेबर परिवार के रायपुर जेल रोड होटल समेत वीआईपी चौक स्थित फार्म हाउस, जमीनें, नेताजी सुभाष स्टेडियम के पास वीसी शुक्ल चौक स्थित बिल्डिंग, मुंबई और दिल्ली स्थित संपत्तियों की जांच भी कर रही है।

दूसरी ओर शुक्रवार को एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए अरुणपति त्रिपाठी के साथ कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट पेश किया गया। बताया जा रहा है कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को तीसरी बार रिमांड पर लेने की पूरी तैयारी की गई है, क्योंकि बिहार से अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसे भी रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के संकेत अधिकारियों ने दिए है। गुरुवार को आबकारी विभाग के पूर्व सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। त्रिपाठी, बिहार के गोपालगंज के भोरे में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे।

WEATHER UPDATE :प्रदेश इन जिलों में होगी बारिश...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WEATHER UPDATE :प्रदेश इन जिलों में होगी बारिश...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में दो दिनों से रुक-रुकर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी गिरावट आ गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को अप्रैल महीने में भी ठंडी का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, भिलाई, बलरामपुर, बस्तर, जगदलपुर, भाटापारा,बिलासपुर समेत अन्य कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होगी। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है।

ब्रेकिंग : आज बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी...आदिवासियों के बीच करेंगे जनसभा

ब्रेकिंग : आज बस्तर दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी...आदिवासियों के बीच करेंगे जनसभा

 बस्तर । छत्‍तीसगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। पहले व दूसरे चरण के लिए मतदाता, प्रत्याशी व नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के चुनाव में प्रदेश में सात लोकसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा शामिल हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रचार करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कन्हैया कुमार आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर के मस्तूरी में कांग्रेस की एक बड़ी जनसभा प्रतावित है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा की तरफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज बस्तर और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे और दोनों जगहों पर बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन : आज मां स्कंदमाता की पूजा...जानिए मंत्र, स्वरूप और महत्व

चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन : आज मां स्कंदमाता की पूजा...जानिए मंत्र, स्वरूप और महत्व

 रायपुर :- मां दुर्गा की पूजा-उपासना के लिए नवरात्रि का समय बहुत श्रेष्ठ होता है. मान्यता है कि माता रानी इन दिनों पृथ्वी लोक पर आती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती हैं.चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है और आज मां दुर्गा के पांचवे रूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी. ये स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता हैं, जिस कारण इन्हें स्कंदमाता भी कहा जाता है. बालरूप में भगवान स्कंद इनकी गोद में विराजमान होते हैं. स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं, इसलिए इनकी उपासना करने वाला भी अलौकिक तेज और कांतिमय हो जाता है.जो भक्त एकाग्र और शुद्ध मन से देवी की पूजा करता है उसे किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है और ऐसे भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. आइये जानते हैं आज चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन कैसे करें मां स्कंदमाता का पूजन.

मां स्कंदमाता पूजा विधि 

स्कंदमाता की पूजा के लिए सबसे पहले आप एक साफ चौकी लेकर इसमें कोई वस्त्र बिछाएं और मां की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें. फिर गंगाजल छिड़ककर स्थान की शुद्धि कर लें. अब चौकी के पास एक कलश में जल भरकर रखें और सामने एक नारियल भी रखें. अब पंचोपचार विधि से पूजा शुरू करें

धारदार हथियार से बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या...इलाके में फैली सनसनी

धारदार हथियार से बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या...इलाके में फैली सनसनी

 बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम कोरगुडा में हत्या का मामला सामने आया है, यहां धारदार हथियार से एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. वृद्ध की लाश खेत में खून से लथपथ मिली है. लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम कोरगुडा का है.जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कोरगुडा गांव के ही फगवा राम के नाम से हुई है. मृतक के गले में धारदार हथियार से हमला की गई हैं। बुजुर्ग के हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही एडीशनल एसपी अशोक जोशी, बालोद थाना प्रभारी रविशंकर पांडे सहित बालोद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पीएमक के लिए भेजकर आगे की जांच और कार्रवाई में जुट गई हैं।

फिर इतनी ट्रेनें हुई रद्द...तो इतनी ट्रेने चलेंगी लेट, सफर करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर

फिर इतनी ट्रेनें हुई रद्द...तो इतनी ट्रेने चलेंगी लेट, सफर करने से पहले जरूर पढ़े ये खबर

12 अप्रैल 2024 बिलासपुर :- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मण्डल के अंतर्गत टिटलागढ़-सिंगापूर रोड सेक्शन में लांजीगढ़ रोड-आम्बोदला-दहीखालु रेलवे स्टेशनों के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 21 से 24 अप्रैल, 2024 तक किया जाएगा ।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जानकारी इस प्रकार है :-

*रद्द होने वाली गाड़ी* :-
01. दिनांक 15 से 24 अप्रैल, 2024 तक रायपुर से चलने वाली 08527 रायपुर-विशाखापटनम स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

02. दिनांक 15 से 24 अप्रैल, 2024 तक विशाखापटनम से चलने वाली 08528 विशाखापटनम-रायपुर- स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

03. दिनांक 15 से 24 अप्रैल, 2024 तक रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर-जुनागड़ रोड़ स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

04. दिनांक 16 से 25 अप्रैल, 2024 तक जुनागड़ रोड़ से चलने वाली 08276 जुनागड़ रोड़-रायपुर स्पेशल पैसेंजर रद्द रहेगी ।

देर से चलाने वाली गाडियां:-
05. दिनांक 15 एवं 18 अप्रैल, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

06. दिनांक 22 अप्रैल, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी
 रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु पूर्व मध्य रेलवे के आसनसोल रेल मण्डल के अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन के मधुपुर-मथुरापुर स्टेशनों के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य को  ब्लॉक लेकर किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 14 एवं 21 अप्रैल, 2024 को किया जाएगा ।
                  
*बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी* :-
01. दिनांक 12 एवं 19 अप्रैल, 2024 को वास्को-द-गामा से चलने वाली 17321 वास्को-द-गामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस  मधुपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी अर्थात यह गाड़ी मधुपुर एवं जसीडीह के बीच रद्द रहेगी ।

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर अंतर्गत राऊरकेला –झारसुगुढ़ा  रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा ।  यह कार्य दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को को किया जाएगा ।
 इस कार्य के फलस्वरुप दिनांक 20 अप्रैल, 2024 को टाटानगर एवं से चलने वाली 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के अंतर्गत चालीसगांव जंक्शन यार्ड का आधुनिकीकरण का कार्य एवं तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा । यह कार्य दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल, 2024 को को किया जाएगा ।
                  
*देर से रवाना होने वाली गाड़ी* :-
01. दिनांक 16 अप्रैल, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस मुंबई से 02 घंटे 55 मिनिट देरी से रवाना होगी ।

 

परिवर्तित मार्ग से चलाने वाली गाडियां:-
02. दिनांक 15 अप्रैल, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 112880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जलगांव-उधना जंक्शन-वसई रोड-ढिलवां होकर चलेगी ।

रायपुर जिले ने रचा नया इतिहास : एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ

रायपुर जिले ने रचा नया इतिहास : एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की ली शपथ

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर जिले ने रचा नया इतिहास, 100 प्रतिशत मतदान की अपील

रायपुर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के पहल पर लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज मतदाता जागरूकता अभियान में इतिहास रच दिया है। एक ही दिन में 29 विभाग और संस्थान के सात लाख एक हजार आठ सौ इन्क्याबे लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। साथ ही जिले में 100 प्रतिशत मतदान की अपील की गई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि आज पूरे जिले के विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों ने मतदान की शपथ लेकर इतिहास बनाया है। मल्टीलेवल पार्किंग के छत पर बरसते पानी में अधिकारी व कर्मचारियों ने एक साथ मतदान करने की शपथ ली। कलेक्टर ने कहा कि 7 मई को रायपुर जिले में मतदान है। उस दिन जाकर हर परिस्थिति में मतदान करें और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन, जनपद ग्राम पंचायत रायपुर, शासकीय विद्यालय, मत्स्य विभाग, नालंदा, सेंट्रल व तक्षशिला लाइब्रेरी, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी विभाग, तहसील कार्यालय रायपुर एवं धरसीवां, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, सांख्यिकी विभाग, निर्माण विभाग, विधिक मापविज्ञान, महानदी जलाशय परियोजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, मनरेगा पशु चिकित्सा विभाग, कलिंगा यूनिवर्सिटी, जिला सहकारिता विभाग, कार्यपालन अभियंता तिल्दा नेवरा, कृषि विभाग नगर पालिका मंदिरहसौद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, इंडस्ट्रियल एरिया, नगर निगम रायपुर एवं बीरगांव, कार्मिक विभाग रायपुर मंडल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बैंक इत्यादि स्थानों पर सामूहिक तौर पर मतदाता जागरूकता की शपथ ली गई।
 
रियल स्किल एकेडमी में सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

रियल स्किल एकेडमी में सम्मान समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

रायपुर। विगतदिनों औद्यौगिक क्षेत्र ग्राम - कारा में "रियल केयर फाउंडेशन'' (रियल ग्रुप) द्वारा संचालित रियल स्किल एकेडमी में निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किये छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। सेंटर के आसपास बेन्द्री,बाना, उरला, बिरगांव, कंडरका, गुधेली जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए निशुल्क सिलाई, कम्प्युटर (डीटीपी) बैंकिग एवं फाइनेंस टैली एण्ड जी.एस.टी. ट्रेड आदि का 04 माह का कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता विकास कर उन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करना।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रियल ग्रुप के डायरेक्टर रमेश अग्रवाल ,बसंत अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल जी एवं संजय अग्रवाल जी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य यूवलेन्द्र राजपुत द्वारा संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए सामान्य एवं त्रिवर्षीय उच्च शिक्षा एवं 04 माह की कौशल प्रशिक्षण की तुलना करते हुए गुणवत्तापूर्वक प्रदान कौशल शिक्षा की प्रशंसा की तथा विगत वर्ष 270 लाभार्थियों में से 192 लाभार्थीयों के रोजगार अथवा स्वरोजगार में नियोजन की प्रशंसा की गयी |
एच.डी.एफ.सी बैंक ब्रांच मैनेजर मोहित साहु, अग्रसेन महाविद्यालय को विशेष रूप से सहयोग हेतु सम्मनित किया गया कार्यक्रम में पंच गण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 राष्ट्रीय सेवा योजना ने "बाइक रैली" व "स्वीप एक्सप्रेस" से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

राष्ट्रीय सेवा योजना ने "बाइक रैली" व "स्वीप एक्सप्रेस" से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

रायपुर :- राज्य संपर्क अधिकारी ,छग एन.एस. एस.डा.नीता बाजपेयी व कॉर्डिनेटर पं रवि शंकर शुक्ल वि. वि डॉ. गजपाल सर के मार्गदर्शन व एन एस एस रायपुर की जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुनीता चंसोरिया के नेतृत्व में,दिनांक ‌10/04/2024 को स्वीप एक्सप्रेस व मतदाता बाइक रैली में,एन.एस.एस. रायपुर के स्वयंसेवज्ञकों ने नारे,श्लोगन,गीत से "मतदाता जागरूकता अभियान"में शत-प्रतिशत मतदान हेतु मुहिम चलाया।कार्यक्रम के समापन स्थल "अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग अकादमी ,"में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा ‌साहेब कंगाले ने उपस्थित जनों को "मतदान की शपथ दिलाई" एवं मतदाता जागरूकता स्वीप के कार्य में उल्लेखनीय कार्य हेतु,"मुख्य निर्वाचन अधिकारी  रीना बाबा साहेब  कंगाले द्वारा कार्यक्रम अधिकारी एवं एन एस।जिला नोडल अधिकारी स्वीप-एनएसएस सुनिता चंसोरिया  कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू एवं स्वयंसेवकों को"मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया , उक्त अवसर परमेश्वरी साहू,तुषार साहू ,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक।  लिकेश झंगेल तुलसी साहू संजना साहू नीतीश महालदार दीपा यादव शैलेश आरती अमन देवाशीष पटेल‌

उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : इतने दिन तक बढ़ी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी की रिमांड

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला : इतने दिन तक बढ़ी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी की रिमांड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी को कोर्ट में पेश किया. न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने आरोपियों को 18 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया.एसीबी को पहले भी दो बार अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड मिल चुकी है. एसीबी ने आज अदालत में तर्क दिया कि अब तक की पूछताछ में दोनों ने कोई सहयोग नहीं किया, जिसकी वजह से रिमांड बढ़ाने की मांग की जा रही है. एसीबी के तर्क पर आरोपियों के वकील ने अपना तर्क रखा. दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने तीनों आरोपियों को 18 अप्रैल तक एसीबी की रिमांड पर भेज दिया.

CG Breaking : सौम्या चौरसिया को जमानत मिलेगी या नहीं…इस दिन आएगा फैसला

CG Breaking : सौम्या चौरसिया को जमानत मिलेगी या नहीं…इस दिन आएगा फैसला

 रायपुर। कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर अब कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। आपको बता दें कि आज शुक्रवार को को सुनवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रखा है। जानकारी के अनुसार, आज कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत पर आज ईडी अपना तर्क प्रस्तुत करने वाली थी। वहीं महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के जमानत आवेदन पर भी फैसला होने वाला था। जो अब 16 अप्रैल तक लिए टाल दिया गया है। आपको बता दें कि तकनीकी कारणों से जमानत याचिका पर सुनवाई बढ़ाई गई है। ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका लगी थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है।

CG Liquor Scam : EOW की दूसरे दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई...राजधानी में इन जगहों पर मारा छापा

CG Liquor Scam : EOW की दूसरे दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई...राजधानी में इन जगहों पर मारा छापा

रायपुर। आर्थिक अपराध अन्‍वेषण ब्‍यूरो व एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी) ने शराब घोटाला मामले में आज रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर और उनके करीबियों के यहां छापा मारा। ब्‍यूरो ने जेल रोड स्थित होटल वेनिंगटन कोर्ट में दबिश दी है। यह होटल ढेबर परिवार का है। ब्‍यूरो इन छापों में शराब घोटाला के पैसों के निवेश के साक्ष्‍य तलाश रही है। सूत्रों के अनुसार रायपुर मेयर का घर भी जांच के दायरे में आ गया है। सूत्रों के अनुसार आज महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, अनवर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर पर जांच चल रही है।

बता दें कि ईडी की रिपोर्ट के आधार पर शराब घोटाला में एफआईआर दर्ज कर चुकी ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी इस मामले की जांच तेजी से कर रही है। ब्‍यूरो ने अरविंद सिंह और अनवर ढेबर के बाद आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ब्‍यूरो ने एक दिन पहले राज्‍य के अलग-अलग शहरों में 21 स्‍थानों पर दबिश दी थी। इनमें रायपुर में 09, दुर्ग-भिलाई में 07, राजनांदगांव में 04 और बिलासपुर में 04 स्‍थान शामिल थे। अफसरों के अनुसार तलाशी पर लगभग 19 लाख नकद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन-ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोडों के आभूषण, बैंकों में करोडों के निवेश के अलावा अनेक अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्‍योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं।

आबकारी विभाग में विशेष सचिव रहे त्रिपाठी को आज कोर्ट में पेश किया गया है। बिहार के गोपालगंज में अपने एक रिश्‍तेदार के यहां छिपे बैठे त्रिपाठी को वहीं से पकड़ कर लाया यगा है। बता दें कि टेलीकॉम सेवा के अफसर रहे त्रिपाठी छत्‍तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। यहां वे आबकारी विभाग में विशेष सचिव सहित विभिन्‍न पदों पर काम किए। त्रिपाठी के कार्यकाल में ही शराब घोटाला हुआ है। इस मामले की पहले ईडी जांच कर रही थी अब ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। ब्‍यूरो इस मामले में जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 14 अप्रैल को खैरागढ़ में करेंगे आम सभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, 14 अप्रैल को खैरागढ़ में करेंगे आम सभा

 राजनांदगांव : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं चुनावी मैदान में नए- नए रंग देखने को मिल रहे हैं। न केवल प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं के प्रचार में वृद्धि हो रही है, बल्कि अब स्टार प्रचारक भी उनके साथ मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी भूपेश बघेल भी अपनी प्रचार अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ गहरा संवाद स्थापित कर रहे हैं।

14 को खैरागढ़ में शाह की सभा
लंबी प्रतीक्षा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी दौरा तय हो गया है। वे 14 अप्रैल को खैरागढ़ में सभा लेंगे। यह सभा खैरागढ़ के प्रसिद्ध फतेह मैदान में होगा। कार्यक्रम तय होने के साथ ही भाजपा संगठन के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव में रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। कल तक फाइनल होने की संभावना जताई गई है।

CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

CG CRIME NEWS : धारदार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 सूरजपुर : जिले के करंजी इलाके में एक युवक की सड़क किनारे शव मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दतिमा इलाके में रहने वाला सुकूल राजवाडे के रूप में की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक आयुर्वेदिक दवाइयां बेचता था, आज सुबह लगभग 3 बजे अपने घर से ग्रामीणों को दवाई देने के लिए निकला था। मृतक के गले में धारदार हथियार से वार का निशान है, वहीं सड़क के बगल के खेत में टांगिया फेंका हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी टांगिया से ग्रामीण की हत्या की गई होगी।सुबह लगभग 7 बजे पुलिस को स्थानीय लोगो के द्वारा जानकारी दी गई की करंजी रेलवे स्टेशन के नजदीक सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है।  वही एडिशनल एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले के खुलासा का दावा कर रही है।

14 लोगों के मौत के बाद जागा प्रशासन, कुम्हारी ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू....इतने दिन बंद रहेगा मार्ग

14 लोगों के मौत के बाद जागा प्रशासन, कुम्हारी ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू....इतने दिन बंद रहेगा मार्ग

कुम्हारी :- खपरी रोड कुम्हारी के खदान में बस के गिरने से 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है। सालों से लोग खतरा उठाकर इस सड़क से आवाजाही करते रहे लेकिन, कभी भी सड़क के संधारण या उसे सुरक्षित करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। हादसे के दूसरे दिन सड़क के दिनों तरफ बेरीकेडिंग कर दी गई और इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है। इसी बीच एक और बड़ी खबर कुम्हारी ओवरब्रिज से सामने आ रही है. कुम्हारी ओवरब्रिज 12 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा.

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग नेशनल हाइवे 53 में मरम्मत कार्य किया जा रहा है. साथ थी लोड टेस्ट करने का भी काम किया जाएगा. मरम्मत का कार्य आज 12 अप्रैल से शुरू होगा. इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ओवर ब्रिज मार्ग 6 दिनों पूरी तरह बंद रहेग

जिला यातायात पुलिस ने रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है. डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –

डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –

-चरोदा के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें.

-खुर्सीपार और पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें.

-वहीँ दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला और पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई-फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें.

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, पति गिरफ्तार, प​त्नी की तलाश में जुटी पुलिस

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, पति गिरफ्तार, प​त्नी की तलाश में जुटी पुलिस

 बिलासपुर :-  लोन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया था. पुलिस ने आरोपी पति मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी प्रभा मिश्रा की तलाश कर रही है.

बता दें कि मानस रंजन मिश्रा व प्रभा मिश्रा सरकंडा थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 वर्षों से त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनी चला रहे थे. इनकी यह कंपनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी. इस कंपनी को ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल व इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी. इन्होंने बीते कुछ वर्षों में सैकड़ों लोगों से नगद, चेक एवं अन्य माध्यमों से कंपनी के अलावा एपी वेंचर्स नामक कंपनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराए थे

इसी कड़ी में प्रार्थी वीरेंद्र मसीह ने 23 लाख 27 हजार रुपए 12 माह बाद दोगुने होकर मिलेंगे, इस झांसे में आकर जमा किए. इसी तरह अन्य लोगों से मिश्रा दंपति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराए थे और इनके पैसे वापस नहीं किए. पुलिस ने आरोपी मानस रंजन मिश्रा के ऑफिस से फर्जीवाड़े के विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409 और 120 बी के तहत कार्रवाई कर रही है. बिलासपुर पुलिस ने लोगों से ऐसे ठगी करने वालों के झांसे में न आने की अपील की है.

चेन स्नेचिंग की महिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, गैंग में 7 महिला आरोपी शामिल

चेन स्नेचिंग की महिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, गैंग में 7 महिला आरोपी शामिल

 बिलासपुर। पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में 7 महिला आरोपी शामिल हैं, जो महिलाओं का ध्यान भटकाकर चैन उड़ाकर भाग निकलती थी. आरोपियों के खिलाफ धारा 379 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गयाएडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया, यूपी के इलाहाबाद निवासी बिन्दु देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू और आरती कुमारी इस चोर गिरोह में शामिल हैं, जो ऑटो में महिला यात्रियों और भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने का चेन पार कर देती थी.

एडिशनल एसपी ने बताया, शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुखबिर लगाए थे, जिनकी सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. इन महिलाओं के पास से सोने की चेन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.