रायपुर :- राज्य संपर्क अधिकारी ,छग एन.एस. एस.डा.नीता बाजपेयी व कॉर्डिनेटर पं रवि शंकर शुक्ल वि. वि डॉ. गजपाल सर के मार्गदर्शन व एन एस एस रायपुर की जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुनीता चंसोरिया के नेतृत्व में,दिनांक 10/04/2024 को स्वीप एक्सप्रेस व मतदाता बाइक रैली में,एन.एस.एस. रायपुर के स्वयंसेवज्ञकों ने नारे,श्लोगन,गीत से "मतदाता जागरूकता अभियान"में शत-प्रतिशत मतदान हेतु मुहिम चलाया।कार्यक्रम के समापन स्थल "अंतर्राष्ट्रीय स्वीमिंग अकादमी ,"में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने उपस्थित जनों को "मतदान की शपथ दिलाई" एवं मतदाता जागरूकता स्वीप के कार्य में उल्लेखनीय कार्य हेतु,"मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा कार्यक्रम अधिकारी एवं एन एस।जिला नोडल अधिकारी स्वीप-एनएसएस सुनिता चंसोरिया कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू एवं स्वयंसेवकों को"मोमेण्टो देकर सम्मानित किया गया , उक्त अवसर परमेश्वरी साहू,तुषार साहू ,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक। लिकेश झंगेल तुलसी साहू संजना साहू नीतीश महालदार दीपा यादव शैलेश आरती अमन देवाशीष पटेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और एपी त्रिपाठी को कोर्ट में पेश किया. न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने आरोपियों को 18 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया.एसीबी को पहले भी दो बार अनवर ढेबर और अरविंद सिंह की रिमांड मिल चुकी है. एसीबी ने आज अदालत में तर्क दिया कि अब तक की पूछताछ में दोनों ने कोई सहयोग नहीं किया, जिसकी वजह से रिमांड बढ़ाने की मांग की जा रही है. एसीबी के तर्क पर आरोपियों के वकील ने अपना तर्क रखा. दोनों पक्षों का तर्क सुनने के बाद न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी ने तीनों आरोपियों को 18 अप्रैल तक एसीबी की रिमांड पर भेज दिया.
रायपुर। कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर अब कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगी। आपको बता दें कि आज शुक्रवार को को सुनवाई की गई। जिसके बाद कोर्ट ने 16 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रखा है। जानकारी के अनुसार, आज कोयला घोटाला केस में जेल में बंद राज्य सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया की जमानत पर आज ईडी अपना तर्क प्रस्तुत करने वाली थी। वहीं महादेव एप सट्टेबाजी केस में जेल में बंद निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा के जमानत आवेदन पर भी फैसला होने वाला था। जो अब 16 अप्रैल तक लिए टाल दिया गया है। आपको बता दें कि तकनीकी कारणों से जमानत याचिका पर सुनवाई बढ़ाई गई है। ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका लगी थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है।
रायपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो व एंटी करप्शन ब्यूरो (ईओडब्ल्यू-एसीबी) ने शराब घोटाला मामले में आज रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर और उनके करीबियों के यहां छापा मारा। ब्यूरो ने जेल रोड स्थित होटल वेनिंगटन कोर्ट में दबिश दी है। यह होटल ढेबर परिवार का है। ब्यूरो इन छापों में शराब घोटाला के पैसों के निवेश के साक्ष्य तलाश रही है। सूत्रों के अनुसार रायपुर मेयर का घर भी जांच के दायरे में आ गया है। सूत्रों के अनुसार आज महापौर एजाज ढेबर, अख्तर ढेबर, अनवर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर पर जांच चल रही है।
बता दें कि ईडी की रिपोर्ट के आधार पर शराब घोटाला में एफआईआर दर्ज कर चुकी ईओडब्ल्यू-एसीबी इस मामले की जांच तेजी से कर रही है। ब्यूरो ने अरविंद सिंह और अनवर ढेबर के बाद आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो ने एक दिन पहले राज्य के अलग-अलग शहरों में 21 स्थानों पर दबिश दी थी। इनमें रायपुर में 09, दुर्ग-भिलाई में 07, राजनांदगांव में 04 और बिलासपुर में 04 स्थान शामिल थे। अफसरों के अनुसार तलाशी पर लगभग 19 लाख नकद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन-ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोडों के आभूषण, बैंकों में करोडों के निवेश के अलावा अनेक अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं।
आबकारी विभाग में विशेष सचिव रहे त्रिपाठी को आज कोर्ट में पेश किया गया है। बिहार के गोपालगंज में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे बैठे त्रिपाठी को वहीं से पकड़ कर लाया यगा है। बता दें कि टेलीकॉम सेवा के अफसर रहे त्रिपाठी छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। यहां वे आबकारी विभाग में विशेष सचिव सहित विभिन्न पदों पर काम किए। त्रिपाठी के कार्यकाल में ही शराब घोटाला हुआ है। इस मामले की पहले ईडी जांच कर रही थी अब ईओडब्ल्यू-एसीबी ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। ब्यूरो इस मामले में जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।
राजनांदगांव : जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं चुनावी मैदान में नए- नए रंग देखने को मिल रहे हैं। न केवल प्रत्याशियों और स्थानीय नेताओं के प्रचार में वृद्धि हो रही है, बल्कि अब स्टार प्रचारक भी उनके साथ मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा के मंत्रियों ने भी मोर्चा संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं कांग्रेस से प्रत्याशी भूपेश बघेल भी अपनी प्रचार अभियान में कार्यकर्ताओं के साथ गहरा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
14 को खैरागढ़ में शाह की सभा
लंबी प्रतीक्षा के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी दौरा तय हो गया है। वे 14 अप्रैल को खैरागढ़ में सभा लेंगे। यह सभा खैरागढ़ के प्रसिद्ध फतेह मैदान में होगा। कार्यक्रम तय होने के साथ ही भाजपा संगठन के साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को राजनांदगांव में रैली प्रस्तावित है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है। कल तक फाइनल होने की संभावना जताई गई है।
सूरजपुर : जिले के करंजी इलाके में एक युवक की सड़क किनारे शव मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दतिमा इलाके में रहने वाला सुकूल राजवाडे के रूप में की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक आयुर्वेदिक दवाइयां बेचता था, आज सुबह लगभग 3 बजे अपने घर से ग्रामीणों को दवाई देने के लिए निकला था। मृतक के गले में धारदार हथियार से वार का निशान है, वहीं सड़क के बगल के खेत में टांगिया फेंका हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी टांगिया से ग्रामीण की हत्या की गई होगी।सुबह लगभग 7 बजे पुलिस को स्थानीय लोगो के द्वारा जानकारी दी गई की करंजी रेलवे स्टेशन के नजदीक सड़क पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। वही एडिशनल एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले के खुलासा का दावा कर रही है।
कुम्हारी :- खपरी रोड कुम्हारी के खदान में बस के गिरने से 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है। सालों से लोग खतरा उठाकर इस सड़क से आवाजाही करते रहे लेकिन, कभी भी सड़क के संधारण या उसे सुरक्षित करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। हादसे के दूसरे दिन सड़क के दिनों तरफ बेरीकेडिंग कर दी गई और इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है। इसी बीच एक और बड़ी खबर कुम्हारी ओवरब्रिज से सामने आ रही है. कुम्हारी ओवरब्रिज 12 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा.
जानकारी के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग नेशनल हाइवे 53 में मरम्मत कार्य किया जा रहा है. साथ थी लोड टेस्ट करने का भी काम किया जाएगा. मरम्मत का कार्य आज 12 अप्रैल से शुरू होगा. इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ओवर ब्रिज मार्ग 6 दिनों पूरी तरह बंद रहेग
जिला यातायात पुलिस ने रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है. डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –
डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –
-चरोदा के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें.
-खुर्सीपार और पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें.
-वहीँ दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला और पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई-फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें.
बिलासपुर :- लोन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया था. पुलिस ने आरोपी पति मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी प्रभा मिश्रा की तलाश कर रही है.
बता दें कि मानस रंजन मिश्रा व प्रभा मिश्रा सरकंडा थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 वर्षों से त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनी चला रहे थे. इनकी यह कंपनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी. इस कंपनी को ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल व इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी. इन्होंने बीते कुछ वर्षों में सैकड़ों लोगों से नगद, चेक एवं अन्य माध्यमों से कंपनी के अलावा एपी वेंचर्स नामक कंपनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराए थे
इसी कड़ी में प्रार्थी वीरेंद्र मसीह ने 23 लाख 27 हजार रुपए 12 माह बाद दोगुने होकर मिलेंगे, इस झांसे में आकर जमा किए. इसी तरह अन्य लोगों से मिश्रा दंपति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराए थे और इनके पैसे वापस नहीं किए. पुलिस ने आरोपी मानस रंजन मिश्रा के ऑफिस से फर्जीवाड़े के विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409 और 120 बी के तहत कार्रवाई कर रही है. बिलासपुर पुलिस ने लोगों से ऐसे ठगी करने वालों के झांसे में न आने की अपील की है.
बिलासपुर। पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में 7 महिला आरोपी शामिल हैं, जो महिलाओं का ध्यान भटकाकर चैन उड़ाकर भाग निकलती थी. आरोपियों के खिलाफ धारा 379 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गयाएडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया, यूपी के इलाहाबाद निवासी बिन्दु देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू और आरती कुमारी इस चोर गिरोह में शामिल हैं, जो ऑटो में महिला यात्रियों और भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने का चेन पार कर देती थी.
एडिशनल एसपी ने बताया, शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुखबिर लगाए थे, जिनकी सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. इन महिलाओं के पास से सोने की चेन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रायपुर: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके साथ ही तीसरे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार 12 अप्रैल से शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों के प्रत्याशी शुक्रवार से अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ की सात सीटों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, जांजगीर चांपा और रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज से तीसरे चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकेंगे। तीसरे चरण के तहत नामांकन भरने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी. नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल है।
छत्तीसगढ़ में होगा तीन चरणों में चुनाव: छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होगा। इसके बाद दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के तहत 7 मई को वोटिंग होनी है। इस दिन प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे।
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कवासी लखमा के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के सीनियर नेता को गैर जिम्मेदार बताया है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपराधिक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है और इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने एफ आई आर दर्ज करवाने का सिलसिला भी जारी रखा है। जगदलपुर में ही दो एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
रायपुर । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज शाम 5:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। स्पेशल विमान से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का पायलेट जायजा लेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी राजनांदगांव दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रियंका की राजनांदगांव में सभा होगी।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में काले घने बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह से देखा जा रहा है। वहीं लगातार तीन दिनों से गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। वहीं, मोसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो छत्तीसगढ़ में आज कोरिया, गौरेला पेंड्रा, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, धमतरी सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है।
12 अप्रैल 2024 रायपुर :- मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने के लिए नवरात्रि के समय को सबसे श्रेष्ठ माना गया है. जो साधक पूरे श्रद्धाभाव से मां की पूजा करता है, उसे चारों पुरुषार्थ (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) की प्राप्ति होती है
नवरात्रि के चौथे दिन की अधिष्ठात्री देवी मां कूष्मांडा हैं. माता का स्वरूप बड़ा अद्भुत और विलक्षण है. इनकी आठ भुजाएं हैं, जिनमें इन्होंने कमण्डल, धनुष–बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र और गदा धारण कर रखे हैं. इन अष्टभुजा माता के आठवें हाथ में सिद्धियों और निधियों की जप माला है. इनकी सवारी सिंह है. ये स्रुष्टि का निर्माण करनेवाली देवी हैं. जब किसी भी वस्तु का अस्तित्व नही था तब कूष्मांडा देवी ने अपनी हंसी से इस सृष्टि का निर्माण किया था.
कौन हैं मां कूष्मांडा?
8 भुजाओं वाली मां कूष्मांडा शेर पर सवार होती हैं. वे अपने भुजाओं में कमल पुष्प, धनुष, बाण, गदा, चक्र, माला, अमृत कलश आदि धारण करती हैं. वे इस पूरे ब्रह्मांड की रचना करने वाली देवी हैं. उन्होंने अत्याचार और अधर्म को खत्म करने के लिए यह अवतार लिया. वे चौथी नवदुर्गा हैं. उनके अंदर निर्माण की शक्ति समाहित होती है.
मां कूष्मांडा की पूजा के फायदे
यदि आप मां कूष्मांडा की पूजा करते हैं तो आपके दुखों का अंत होगा और जीवन में आने वाले संकट मिट जाते हैं. मां कूष्मांडा की आराधना करने से व्यक्ति के यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होती है. उम्र भी बढ़ती है.
मां कूष्माण्डा की पूजा के मंत्र
1. ओम देवी कूष्माण्डायै नमः
2. ऐं ह्री देव्यै नम:
मां कूष्माण्डा का भोग
मां कूष्मांडा को पूजा के समय मालपुए का भोग लगाना चाहिए. उनको मालपुआ बहुत प्रिय है.
सौभाग्य योग में होगी मां कूष्मांडा की पूजा
आज पूरे दिन सौभाग्य योग बना हुआ है. सौभाग्य योग आज प्रात:काल से लेकर कल 02:13 ए एम तक बना हुआ है. इतना ही नहीं, रोहिणी नक्षत्र भी पूरे हदन है. आज प्रात:काल से लेकर देर रात 12 बजकर 51 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र है, उसके बाद से मृगशिरा नक्षत्र है. सौभाग्य योग और रोहिणी नक्षत्र को कार्यों को करने के लिए शुभ माना जाता है.
चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन के मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 05:59 एएम से 07:34 एएम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 07:34 एएम से 09:10 एएम तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 09:10 एएम से 10:46 एएम तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 12:22 पीएम से 01:58 पीएम तक
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि पर्व पर आज मां बम्लेश्वरी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा की और विजिटर्स बुक में अपना संदेश भी लिखा।
रायपुर । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 12 अप्रैल को महासमुंद और बीजापुर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11:30 बजे महासमुंद के लिए रवाना होंगे और 12 बजे तुमगांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 2:30 बजे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचेंगे यहां भी वे जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि सीएम साय के दौरे और उनके रोड शो को लेकर पार्टी ने भी तैयारी कर ली है। अपने कार्यक्रम के दौरान सीएम बस्तर लोकसभा में एक मेगा रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
बलौदा बाजार :- जिले गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधौरी मुख्य सड़क मार्ग में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में हुई दो युवकों की मौत।आपको बता दे की गिधौरी रायपुर- रायगढ़ मुख्य सड़क मार्ग का है, जहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई युवकों की मौत। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक जांजगीर-चांपा जिले नगर पंचायत शिवरीनारायण का बताया जा रहा है, मौके की जांच में गिधौरी पुलिस टीम।
मुंगेली :- लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 41 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए थे. उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और ग्राम पंचायत करही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 41 अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से छत्तीसगढ़ लगातार प्रगतिपथ पर अग्रसर है।सरकार की सकारात्मक नीतियों और सुरक्षित भविष्य को लेकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।गुरुवार को रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष बड़ी संख्या में सरपंच, पंच, पंचायत सदस्य, विभिन्न समाज प्रमुख और गणमान्य लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है।कांग्रेस शासनकाल में देश भ्रष्टाचार , अपराध और आतंकवाद का बोलबाला था। जनता में निराशा और भय का माहौल था।जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है 2047 तक भारत विकासशील से विकसित भारत बन जाएगा। साथ ही विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। है। देश की मैं भी पहले से ज्यादा सुरक्षित है। मोदी जी इस विश्व गुरु बनाने के लिए वचनबद्ध है और इस दिशा में काम कर रहे हैं।लोग पार्टी की विचारधारा और सरकार के कामों से प्रभावित होकर भाजपा में आ रहे हैं। उनका पार्टी में खुले दिल से स्वागत है।अग्रवाल ने यह भी कहा की कांग्रेस अब डूबती नांव है। उसमे कोई सवार नहीं होना चाहता है।
ये हुए शामिल
द्वारिका प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में डॉ. गणेश राम रावटे सरपंच आमाकोनी,जीतेन्द्र गहरे सरपंच गोरठी,रोशन वर्मा सरपंच बड़े जरौद, शांति जोशी जनपद सदस्य बड़े जरौद, देवलाल जांगड़े पंच और ध्रुव समाज प्रमुख आमाकोनी बुधुराम ध्रुव , सतनामी समाज महिला प्रमुख भारती बघेल, भोलाराम ध्रुव,बेदराम बंजारे , तिलक राम वर्मा,राजू चतुर्वेदी,गंगुराम निषाद पंच पेंडरी,पूना राम मांडले, अभयराम अनंत,घनश्याम बंडे , पंचराम कुर्रे, सुखचंद बंजारे, प्रेम सिंह ध्रुव , डोमार सिंह ध्रुव गोंड़ समाज सचिव भटमेरा, किशुन ध्रुव , सुखउ ध्रुव सरपंच भटमेरा, मालिक राम ध्रुव पंच भटमेरा, अखिलेश ध्रुव पंच भटमेरा, मनीष कुमार साहू ,गंगाराम गायकवाड़ , सुनील बंजारे
अमृत दिवाकर , रामकुमार सतनामी ने भाजपा में प्रवेश किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने आबकारी मामले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। ईओडब्लू ने 21 स्थान पर छापा मारा, जिसमें नगदी 19 लाख रुपए बरामद किया गया। वहीं कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। बता दें कि आबकारी मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू ने रायपुर में 09, दुर्ग-भिलाई में 07, राजनांदगांव में 01, बिलासपुर में 04 इस प्रकार कुल 21 स्थानों पर छापे की कार्यवाही कर तलाशी ली। तलाशी पर लगभग 19 लाख रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, पेन ड्राइव, बैंक स्टेटमेन्ट्स, चल-अचल संपत्ति संबंधी दस्तावेज, करोड़ों के आभूषण, बैंकों में करोड़ों के निवेश के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
जिनका परीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा कि इन दस्तावेजों में आबकारी से अर्जित अवैध संपत्ति के सामान्य निवेश एवं शेल कम्पनियों के माध्यम से लेयरिंग, अनसिक्योर्ड लोन एवं निवेश संबंधी दस्तावेज शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्ग खुर्सीपार से पप्पू ढिल्लन, विजय भाटिया के अलावा रायपुर में शराब और कोयला कारोबारियों के देवेंद्र नगर, सदर बाज़ार और पंडरी के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी में पूरे प्रदेशभर में 30 से अधिक अधिकारी शामिल बताए जा रहे।
कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र के भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी के उपर बने नए पुल में आज दोपहर एक नाबालिग लड़की आत्महत्या करने के लिए छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया।
बता दें कि 17 वर्षीय नाबालिग काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया और फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।
मोहला-मानपुर। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन जवानों ने लाल आतंक को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर मोहला मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों के कुरियर बॉय को धर दबोचा है। बताया जाता है कि कुरियर बॉय नक्सलियों को हर जानकारी देता था। बता दें कि कुरियर बॉय शहरी नेटवर्क के लिए काम करता था और नक्सलियों को हर जानकारी देता था। साथ ही बड़े नक्सलियों के भी संपर्क में था। कुछ ही दिन पहले कुरियर बॉय ने 2 लाख रुपए रायपुर पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस ने कुरियर बॉय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि कुरियर बॉय पुलिस के सामने कई राज खोल सकते हैं। जिसके आधार पर फिर पुलिस कार्रवाई करेगी।
रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस ने 16 लाख रूपए के गांजे के साथ 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए तस्करों का नाम प्रशांत कुमार लीमा 30 वर्ष, चितरंजन पाइक 29 वर्ष और तरंग राणा 38 वर्ष है। पकड़े गए तीनों आरोपी उड़िसा के रहने वाले है। पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जेआर ठाकुर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनो में
अवैध रुप से नशीला पदार्थ परिवहन की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक कार्रवाई करने के प्राप्त निर्देश पालन में जीआरपी रायपुर द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी। जिसमें आज एन्टी क्राइम जीआरपी के साथ चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर 2 बिलासपुर छोर ओव्हर ब्रिज के नीच रेल्वे स्टेशन रायपुर में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा ओडिशा से ट्रेन नं 12146 पुरी एलटीटी सुपरफास्ट से लेकर आये आए थे। इन आरोपियों के पास से कुल वजन 79 किलो गांजा जब्त किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
गरियाबंद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधासनभा अंतर्गत ग्राम गुरुजीभाठा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने गजमाला के साथ जोशीला स्वागत किया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री विष्णु देव ने कहा कि मैं आपके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आशीर्वाद लेने आया हूं। महासमुंद लोकसभा से प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को कमल में जिताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है।
दो कार्यकाल उपलब्धियों भरा
मोदी सरकार का दो कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल गरीबो के लिए समर्पित सरकार रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन खाता, उज्जवला गैस सिलेंडर, सौभाग्य योजना, सहित अनेक प्रकार के जनकल्याणकरी कार्य गरीबों के हित में किए। दूसरे कार्यकाल में धारा 370 हटाने, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कराने, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के साथ ही देश करोड़ों लोगों के आस्था भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि

राम मंदिर का सपना प्रधानमंत्री के क्षमता से ही पूरा हुआ है।
कांग्रेस का खाता नही खुलेगा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलने नही देना हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल की कांग्रेस ने जनता को जम कर ठगा। बड़े बड़े बड़े वादे किए लेकिन एक भी पूरे नहीं किया। प्रदेश को

भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। नरवा, धुरवा, बाड़ी, गोबर, खाद सहित हर योजना में भ्रष्टाचार किया। शराब और रेत से कमाई की। आज अनेक भ्रष्टाचार में सहयोग देने वाले अनेक अधिकारी जेल में है।
संभावित हार को देख बौखला कांग्रेसी
सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस संभावित हार को देखते हुए बौखला गई है। हार के डर से अनाप शनाप बयान दे रही। हार के डर पागल हो गए है। पागल हो गए है। चरणदास महंत मोदी जी के सिर फोड़ने की बात करते है। देश के लिए समर्पित विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी ही के लिए ऐसी भावना, कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अब मजा चखाना है।
मोदी की गारंटी पूरी की
जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही 18 लाख मकान की स्वीकृति, 12 लाख किसानों को दो साल का बोनस, 21 क्विंटल प्रति क्विंटल धान खरीदी की, 3100 रुपय की कीमत से धान खरीदी के अंतर की राशि दे दी है। महतारी वंदन योजना लागू की हर महीने महिलाओ के खाते में एक हजार की राशि मिल रही। तेंदूपता संग्रहको से 5500 रुपए में खरीदी की जा रही है। मंच से उन्होंने भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार देने, चरण पादुका और छात्रवृत्ति योजना फिर से लागू होने की जानकारी दी।

कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं
सीएम ने मौके पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा। मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में न आवे। भाजपा के तर्ज में 1 लाख देने की बात कर रही लेकिन न राज्य में कांग्रेस की सरकार है ना केंद्र में आने की संभावना है। वही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर भी जनता को गुमराह कर रही है कि आरक्षण खत्म हो जाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं ऐसा कुछ नही होगा। जनता उनके उनके भ्रम में न आवे, कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा।

प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने पहुंची हूं। मैं प्रत्याशी नहीं प्रतीक हूं, महासमुंद लोकसभा से कमल फूल खिलाकर भेजना है। मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने महासमुंद लोकसभा से भी कमल की जीत होनी चाहिए।
लोकसभा प्रभारी मोतीराम साहू ने कहा कि पांच साल कांग्रेस ने राज्य को लूटने का काम किया है। यहां विधासनभा चुनाव में पिछड़ गए लेकिन इसका बदला लोकसभा ने लेना है। यहां से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है।
धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु सरकार में गारंटी पूरी हो रही साय साय, कांग्रेस बौखलाहट में बोल रही आय बाय और जनता उसे करेगी बाय बाय। शर्मा ने कहा कि एक ओर भाजपा में जहां चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बनता है, वही दूसरी ओर कांग्रेस है परिवारवाद में चलने वाली पार्टी है। दूर दूर तक कांग्रेस का भविष्य नजर नही आ रहा है।
सभा को पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार के तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनते हुए देश की सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया।
इस अवसर कर कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, लोकसभा प्रभारी विधायक मोतीराम साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, विधानसभा चुनाव प्रभारी दयाराम साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, कुंज बिहारी बेहरा, विधानसभा संयोजक नरोत्तम साहू, जनपद अध्यक्ष देवभोग नेहा सिंघल, मैनपुर नूरमति मांझी, मंडल अध्यक्ष गोहरापदर गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लुद्राक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, बोधन नायक, देशबंधु नायक, चंद्रशेखर सोनवानी, केनुराम यादव हलमन ध्रुवा, निर्भय ठाकुर, उमेशानंदगिरी महाराज, शंकुतला नायक, हलमन ध्रुवा, शोभाचंद्र पात्र, जोरावर सिंह राजपुत, सागर मयाणी मनोज मिश्रा सभापति जनपद पंचायत मैनपुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद
डाकेश्वर नेगी जी जनपद सदस्य मैनपुर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद कैनी बाई ओटी जनपद सदस्य मैनपुर लीलाबाई कमलेश जनपद मैनपुर पन किन बाई जनपद सदस्य मैनपुरसहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रायपुर :- माह-ए- रमजान में महीने भर की इबादत का सिलसिला ईदुल फितर की नमाज के साथ पूरा हो गया। गुरुवार को जिले भर में ईदुल फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। शहर और जिले की बाकी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई है।ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद एक दूसरे के घरों पर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। सिवईयां और खास तरह के व्यंजनों से लोग मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। ईद की नमाज के बाद सड़कों पर लोग उत्साह में नजर आए।
इस्लाम धर्म के मानने वाले समुदाय का सबसे अहम त्योहार ईद-उल-फितर सभी के लिए खुशियाँ लेकर आया. रमजान के 30 रोजें पूरे होने पर गुरुवार को त्यौहार मनाया गया. शहर के तमाम मुस्लमान सुबह ईदगाह पहुंचे जहाँ ईद की विशेष नमाज़ पढ़ी गई. मौलाना शब्बीर अहमद नूरी ने तराबी पढ़ी इसका मौजूद सभी ने अनुसरण किया.
उन्होंने कहा अपने रब को राज़ी रखने के लिए मुस्लिम समुदाय ने रमजान के महीने में रोजे रखे. कष्ट उठाकर अपने गुनाहों की माफी मांगी, परिवार और पूरे समाज के लिए दुआ मे अमन शांति और तरक्की चाही. इस समर्पण और नेक दिली का खुदा ने ईद उल फितर के रूप मे मुबारक तोहफा दिया है. य़ह मोहब्बत का पैगाम है.
ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन घर आए मेहमानों का स्वागत मीठी सेवईयो से करने की मुस्लिम परंपरा है. गले मिलकर सभी ने ईद मुबारक कहा और एक दूसरे से त्यौहार की बधाई स्वीकार की. समाज के लोगों ने कहा रमजान के पूरे महीने में सारी दुनिया के मुसलमान अल्लाह की ईबादत करते हैं, ज़कात देते हैं, रोजा रखते हैं य़ह खुद को पाक करने का महीना है.
मजलूम और जरूरतमंदों की सहायता करने की य़ह त्यौहार प्रेरणा देता है, जिससे सभी वर्ग और सम्प्रदाय मे आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है. माना जाता है कि रमजान के महीने दिल से की गई इबादत इंसान से हुए गुनाहों की उसे माफी मिलती है.
खुशी के इस मौके पर काँग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव ईदगाह पहुंचे और लोगों के गले लगकर उ बधाई दी उन्होंने कहा यहां सभी से मुलाकात हुई देश प्रदेश में विविधता से साम्प्रदायिक सद्भाव बना हुआ है.
यहां ईदगाह मैदान से लेकर सड़कों तक मेल मिलाप का दृश्य दिखायी दिया. ईद की मिठास और आपसी भाईचारा सभी के चेहरे पर बिखरी मुस्कान से झलक उठा







.jpg)



.jpg)

















