नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने शराब की दुकान में डाला डाका, दिनदहाड़े लूट ले गए लाखों रुपए...नकाबपोश लूटेरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने शराब की दुकान में डाला डाका, दिनदहाड़े लूट ले गए लाखों रुपए...नकाबपोश लूटेरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बलौदाबाजार। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी स्थित शराब की दुकान में दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार पिस्तौल की नोक पर 20 लाख रूपये की लुट कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

जानकरी के मुताबिक, इस घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद बलौदाबाजार सायबर सेल सहित कसडोल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं बलौदाबाजार जिले सहित आसपास के जिलों के थाने में सूचना देकर सघन चेकिंग अभियान चालू कर दिया गया है। दिनदहाड़े घटी घटना से हड़कंप का माहौल है।

घटना के संबंध में कसडोल थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि घटना दोपहर तीन बजे के आसपास की है कटगी स्थित शराब दुकान मे आसपास के शराब दुकान से बिक्री के पैसे लेकर कर्मचारी आये थे। इसी बीच मोटर साइकिल पर अज्ञात नकाबपोश आए और पिस्तौल नुमा हथियार दिखाकर नोटों से भरा बैग लुटकर फरार हो गये। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला जिसके बाद हमारे जिले के थानों सहित आसपास जिले के थानों में सूचित कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

सीएम विष्णुदेव साय आज मंडला और डिंडौरी प्रवास पर...चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

सीएम विष्णुदेव साय आज मंडला और डिंडौरी प्रवास पर...चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

 रायपुर ।  लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. 4 जून को नतीजे आएंगे. छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को  1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को  7 सीटों पर चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा. तो वहीं 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी. 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय आज मंडला और डिंडौरी प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय सुबह 11.30 बजे मंडला जिले के सलवाह में जनसभा को संबोंधित करेंगे। इसके बाद सीएम साय दोपहर 2.10 बजे डिंडोरी के बमानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। डिंडोरी में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय शाम 4.20 बजे डिंडौरी जिले के गोपालपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

BREAKING : दर्दनाक हादसा : कर्मचारियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी...14 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

BREAKING : दर्दनाक हादसा : कर्मचारियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी...14 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

 दुर्ग :- दुर्ग से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां केडिया के कर्मचारियों से भरी बस 50 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 लोग घायल हैं. इनमें 5 की हालत गंभीर है, मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटन  कुम्हारी थाना क्षेत्र का है, 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस केडिया दिसलरी से रायपुर कुम्हारी रोड की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य कर रही है, दो क्रेन को राहत कार्य लगाया गया है. वहीं प्रशासन द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है.

छत्तीसगढ़ के 13 IAS अफसरों को भारत निर्वाचन आयोग ने बनाया आब्जर्बर...3 सचिव स्तर के अधिकारीयों के भी नाम शामिल

छत्तीसगढ़ के 13 IAS अफसरों को भारत निर्वाचन आयोग ने बनाया आब्जर्बर...3 सचिव स्तर के अधिकारीयों के भी नाम शामिल

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के 13 IAS अफसर देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के 13 IAS अफसरों को आब्जर्बर बनाया है।चुनाव आयोग ने इसे लेकर संबंधित अफसरों को पत्र जारी कर दिया है। सभी अफसरों के लिए सिंगल-सिंगल आर्डर जारी किये गये हैं।

जिन IAS अफसरों को पर्यवेक्षक बनाया गया है, उनमें सचिव स्तर के अधिकारी मुकेश बंसल, अविनाश चंपावत टोपेश्वर वर्मा के अलावे तारण प्रकाश सिन्हा, प्रियंका शुक्ला, दीपक सोनी, सारांश मित्तर, कुलदीप शर्मा, राजेंद्र कटारा, सर्वेश भूरे, केडी कुंजाम, इफ्फत आरा, एनएन एक्का के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा...पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर लगाए कई आरोप

कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा...पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर लगाए कई आरोप

 रायपुर :-  लोकसभा चुनाव नजदीक है. सभी पार्टियां अपनी प्रत्याशियों का एलान कर प्रचार प्रसार में जुट गई गई, इस बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र परिहार (Pushpendra Parihar) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र परिहार ने अपने पत्र में लिखा कि, मेरा मन तो पहले से ही भूपेश बघेल के तानाशाही रवैया और जनविरोधी नीति से फट गया है. मैंने पहले भी कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था, लेकिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समझाने पर मैंने फिर से कांग्रेस प्रवेश किया था. लेकिन कांग्रेस में भूपेश बघेल ने सभी क्षेत्रों में हस्तक्षेप किया है. उन्होंने अपने चहेतों को पद और टिकट बांटने के कारण प्रदेश में अपनी मजबूत लॉबी तैयार कर ली है. कांग्रेस में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को गुलाम की तरह देखते और व्यवहार करते हैं.

अपने इस्तीफे में पुष्पेंद्र परिहार ने कांग्रेस आलाकमान पर भी आरोप लगाए, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने भी अपने पिछले शासनकाल के दौरान प्रशासन और राजनीति में जातिगत भेदभाव को बढ़ाया था. आज भी उनकी यही नीति है. उनके रहते कांग्रेस का छत्तीसगढ़ में कभी भला नहीं हो सकता है. भूपेश बघेल ने कांग्रेस को हाईजैक कर लिया है. उन्होंने पार्टी का माहौल ऐसा कर दिया है कि कोई भी उन्हें कहीं से चुनौती नहीं दे सके. भूपेश ने अपने समकक्षों को किनारे लगा दिया है। इसलिए कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं.

पुष्पेंद्र परिहार ने लिखा है कि, मैं इस बात से भी व्यथित हूं कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी भूपेश बघेल ने किराने लगा दिया, तो फिर सामान्य निष्ठावान कार्यकर्ताओं की क्या स्थिति होगी. इसका अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है. भूपेश बघेल का पूरा कार्यकाल भय और भ्रष्टाचार का था. जिसका परिणाम सबने देखा. कांग्रेस प्रचंड बहुमत के होते हुए भी सरकार बनाने को तरस गई. भूपेश के ऊपर ईडी की गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है. उससे कांग्रेस की छवि सामान्य जनता में गिरी है. इससे निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो गया है. वे बड़ी संख्या में सदस्यता छोड़ रहे. मैं भी उन्हीं लोगों में एक हूं, जो यह मानता है कि कम से कम भूपेश के प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कांग्रेस में काबिज होने से जनता का भला नहीं होगा.

छत्तीसगढ़ : रहस्यों से भरा ये चमत्कारी मंदिर...बिना तेल के नौ दिनों तक जलती हैं ज्योति, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ : रहस्यों से भरा ये चमत्कारी मंदिर...बिना तेल के नौ दिनों तक जलती हैं ज्योति, पढ़े पूरी खबर

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अनेकों प्राचीन मंदिर हैं जो लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। वहीं गरियाबंद जिले में एक ऐसे माता के मंदिर है, जो साल में एक बार चैत्र नवरात्र में खुलता है। कहते हैं कि निरई माता की मंदिर में हर वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान अपने आप ही ज्योति प्रज्जवलित होती है। यह चमत्कार कैसे होता है, यह आज तक पहेली ही बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निरई देवी का ही चमत्कार है कि बिना तेल के ज्योति नौ दिनों तक जलती रहती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर पहले ग्राम मोहेरा में निरई माता मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। निरई माता ऊंची पहाड़ी पर पत्थरों के बीच वनों से आच्छादित प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में विराजित है। माता का नाम लेके ही भक्त अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। माता का दरबार वर्ष में एक बार चैत्र नवरात्र के प्रथम रविवार को सिर्फ 5 घंटे के लिए ही खुलता है।

आज के दिन भक्तों का मेला लगता है। श्रद्धालु दूर-दूर से छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्य से भी मातारानी के दर्शन को आते हैं। भक्त कहते हैं जो भी निरई माता को श्रद्धाभाव से मानते हैं, उनकी मुरादें पूरी होती है। श्रद्धालु इस दिन लाखों के संख्या में आते है। बताया जाता है कि निरई माता के मंदिर में सिंदूर, सुहाग, श्रृंगार, कुमकुम, गुलाल, बंदन नहीं चढ़ाया जाता है।

संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल

संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल

 राजनांदगांव :- पी.राघव: पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि ख़ास चुनाव है. उन्होंने जनता को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है और यह बात भाजपा के कई नेता स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी मंशा संविधान बदलने की है.

अपना धुंआधार चुनावी जनसम्पर्क अभियान सोमवार को जारी रखते हुए भूपेश बघेल सोमवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िले में दो दर्जन से अधिक भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम को शामिल हुए। भूपेश बघेल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कौड़ीकसा से की। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में जनता को दी गयी गारंटियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता की समस्याओं और जरूरतों को समझकर इस बार अपने घोषणा पत्र में हर गरीब महिला को सालाना एक लाख रूपए देने, शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, मनरेगा के श्रमिकों को चार सौ रूपए मजदूरी देने का प्रावधान किया है, ताकि आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर गरीबी को कम किया जा सके। इसके अलावा आम जनता के हितों को ध्यान रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं, इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है.

अधिकार छिन जाएंगे

चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश बघेल ने जनता को आगाह किया कि आने वाले चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि बेहद खास चुनाव हैं क्योंकि भाजपा के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। भाजपा नेता अपनी यह मंशा अपने बयानों में खुलेआम ज़ाहिर कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान बदलने से सिर्फ भाजपा को फ़ायदा होगा क्योंकि इसके बाद देश में चुनाव ही नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान बदलने से महिलाओं, आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकार छिन जाएँगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा अंग्रेजों के समय महिलाओं को सम्पत्ति रखने का, शिक्षा का अधिकार नहीं था। इसी संविधान ने दीदी-बहिनी को पंच, सरपंच, जनपद, ज़िला पंचायत और विधायक इत्यादि जनप्रतिनिधि बनने का अवसर दिया है। हमारे आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन के अधिकार भी इसी संविधान से मिले हैं। ये लोग सब खत्म कर देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि देश में चुनाव भी न हों और भाजपा ही सत्ता पर काबिज रहे।

किसानों का भला

 बघेल ने कहा कि किसानों का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। हमारी सरकार के दौरान प्रदेश के लाखों किसानों की बेहतरी और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई और उसका लाभ किसान भाईयों को मिला। भाजपा के पंद्रह साल के शासन मेें हर साल हजारों-लाखों लोगों को रोजी-रोजगार की तलाश में पलायन करते सबने देखा है। हर साल दिवाली और होली त्यौहार के बाद थोक के भाव में गांव-गांव से लोग कमाने-खाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते थे, लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद से आज छत्तीसगढ़ में पलायन पूरी तरह से बंद हो चुका है। अब लोगों को उनके ही गांव में किसी न किसी रूप में या तो रोजगार मिल रहा है या फिर उनके जीवन स्तर में इतना सुधार आ चुका है कि अब लोगों को कमाने-खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल के साथ मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मसिया, महामंत्री राजेंद्र जुरेशीय, जनपद अध्यक्ष लगनु राम चंद्रवंशी, नोहरु राम कुमेटी, देवानंद कौशिक, कुमार कोरेटी, निखिल द्विवेदी, अमर खान, मनीष साहू, जवाहर बोगा, दिनेश शाह मंडावी, सुरजीत ठाकुर, अब्दुल खालिक खान, रामसाय घावड़े, श्री राम कोमरे, मीना मांझी, गमिता लोनहारे, लता साव, हेमलता ठाकुर, राजेंद्र चक्रधारी, रामेंद्र गोआर्य, पन्ना मेश्राम, योगेश पटेल, खोमेंद्री चमन, कुमारी बाई जुरेशिया, हीरू विश्वकर्मा, सितार धनंजय, दामेंशाय पदमाकर, तानु राम पोरेटी, दादू शेंडे, इंदीया कोमरे, राजकुमार ध्रुव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में जनमानस देर रात तक सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगातार सुनते रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के फिर बिगड़े बोल...पुलिस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के फिर बिगड़े बोल...पुलिस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

 बीजापुर। कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी विधायक कवासी लखमा का फिर एक विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा अक्सर अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। कभी कभी विवादित बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता है एक बार फिर ऐसा ही एक और वीडियो उनका सामने आया है। जिसमें उन्होंने कुटरू में जनसम्पर्क के दौरान तोंगपाल टिन (अयस्क) का जिक्र करते टिन खदान से पुलिस को खदेड़ने तीर धनुष से मार भगाने जैसे उकसाऊ शब्द का इस्तेमाल किया है। 

इस मामले में भाजपा नेता और राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा है कि लोकतंत्र में कानून है। ये जनता को पुलिस पर हमले के लिए उकसा रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ - लाखों रुपए का वाटर एटीएम महीनों से बेकार...बस स्टैंड में पानी के लिए यात्री भटकने को मजबूर

छत्तीसगढ़ - लाखों रुपए का वाटर एटीएम महीनों से बेकार...बस स्टैंड में पानी के लिए यात्री भटकने को मजबूर

 बीजापुर। बीजापुर बस अड्डे में कहने को तो वाटर एटीएम के साथ सामान्य पानी की भी व्यवस्था की गई है. लेकिन इनके काम नहीं करने से गर्मी के दिनों में राहगीरों और बस यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.

बीजापुर शहर के मुख्य बस अड्डे से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर वाटर एटीएम लगाया गया है, लेकिन कई महीनों से खराब पड़ा है. इस बात की जानकारी संबंधित विभाग को तो है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों और आस-पास के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है.

बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि बीजापुर बस स्टैंड केवल नाम का ही बस स्टैंड है. यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है. उन्होंने बताया कि जो सुविधाएं यहां पर उपलब्ध थी, वह प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण असुविधाओं में तब्दील हो चुकी हैं. बस स्टैंड में एक नल नजर आते हैं, परंतु वह नल भी काम करता है. न पानी निकलता है.

गोलियों की तड़तडा़हट से गूंजा PHQ : डिप्रेस्ड सीएएफ जवान ने कर दिया 12 राउंड फायर...जाने क्या है पूरा मामला

गोलियों की तड़तडा़हट से गूंजा PHQ : डिप्रेस्ड सीएएफ जवान ने कर दिया 12 राउंड फायर...जाने क्या है पूरा मामला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के पुलिस मुख्यालय परिसर के अंदर अचानक गोली चलनी शुरू हो गई है। गोली चलाने वाला सीएएफ 14वीं बटालियन का जवान है और उसने डिप्रेशन के चलते फायर किया है। फिलहाल गोली चलने का कारण निकलकर सामने नहीं आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर के राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह 9 बजे PHQ परिसर अंदर अचानक गोली चल गयी है। गोली चलाने वाले जवान का नाम अजय यादव है, जो सीएएफ 14वीं बटालियन में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, जवान डिप्रेशन में चल रहा था। वहीं विश्वस्त सूत्रों की मानें तो, जवान ने तक़रीबन 12 राउंड फायर किए गए हैं। इस गोलीबारी में किसी को भी चोट नहीं आई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि, यह एक्सीडेंटल फायर है या जानबूझकर गोली चलाई गई है। इसकी जानकारी अभी तक निकलकर सामने नहीं आई है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सभी आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सीएएफ 14 वीं बटालियन के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत, दुल्हन की तरह सजाया गया मां दंतेश्वरी मंदिर

आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत, दुल्हन की तरह सजाया गया मां दंतेश्वरी मंदिर

 दंतेवाडा : आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। हर साल चैत्र नवरात्र पर दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सुबह से ही भक्तों का यंहा ताँता लगना शुरु हो जाता है।अनुमान है की इस साल भी लाखों की संख्या में भक्त देवी के दरबार दर्शन करने पहुँचेगे। माता के दरबार में इस साल करीब 10 हजार मनोकामना ज्योत भी जलाए गये है । दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों ने पद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए । सुकमा ,बस्तर और बीजापुर मार्ग में कई सुविधा केंद्र खोले है । यंहा मेडिकल स्टॉफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। विभिन्न सामाजिक संस्था के साथ मिलकर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है । इन मार्गो से पदयात्रियों का आना शुरु हो गया है। गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ रहती है।

दुल्हन की तरह सजाया गया मंदिर
बता दें बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी का दरबार दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रशासन ने मंदिरों को रंगीन झालरों से डेकोरेट किया है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल भक्तों की संख्या दोगुनी हो सकती है, भक्तो की आस्था का ख्याल रखते हुए तैयारी की गई हैं।

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर के दंतेवाड़ा और खैरागढ़ में आमसभा में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरा, बस्तर के दंतेवाड़ा और खैरागढ़ में आमसभा में होंगे शामिल

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव के पहले चरण की सीट बस्तर जीत दर्ज करने भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छोटे आमाबाल में सभा के बाद अब केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की 13 अप्रैल को एक आमसभा बस्तर के दंतेवाड़ा में होगी। राजनाथ सिंह की एक और आमसभा इसी दिन खैरागढ़ में भी होगी।

 बता दें कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी सभा राजनांदगांव लोकसभा के लिए खैरागढ़ में होगी। यहां पर भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडेय के सामने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। राजनांदगांव लोकसभा के कवर्धा में भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की सभा रखी गई थी, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वहां पर मप्र के मुख्यमत्री डॉ. मोहन यादव की सभा कराई गई। अब राष्ट्रीय नेताओं में राजनाथ की सभा कराई जा रही है।

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस...जानें ट्रेन का पूरा टाईम टेबल

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस...जानें ट्रेन का पूरा टाईम टेबल

 रायपुर । यात्रियों के लिए नवरात्र के पहले दिन बड़ी खुशखबरी मिली है । दुर्ग से विशाखापट्टनम तक अब नई वंदे -भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून चल सकती है।पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी. दोपहर 3.15 को विशाखापट्टनम से छूटेगी साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11.50 को दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी. यहां-यहां होगा दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत ट्रेन का स्टॉपेज यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी

लोकसभा जीत की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को राजनांदगांव से अमित शाह भरेंगे हुंकार

लोकसभा जीत की तैयारी तेज, 14 अप्रैल को राजनांदगांव से अमित शाह भरेंगे हुंकार

 रायपुर :- लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी पार्टियों के दिग्गजों का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी हैं. इसी सिलसिले में पीएम मोदी के दौरे के बाद गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री शाह अपने दौरे के दौरान चुनावी सभा को संबोधित कटे नज़र आएंगे । मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह राजनांदगांव लोकसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने प्रवास के दौरान राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे और जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक एक दिन पहले यानी की 13 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बता दें कि, 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है और छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा।

आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

 मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया।

पूरा मामला बोडतरा चिल्फी थाना का है। घटना के दौरान युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मृतक बेदराम यादव बोडतरा गांव निवासी के रूप में हुई। जो कि बिजराकछार अंतर्गत मवेशी चराने का काम करता था। सूचना पर चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर...सरहुल सरना महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास पर...सरहुल सरना महोत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर : - चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर 3 फेज में वोटिंग होगी. राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी. 4 जून को नतीजे आएंगे. छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को  1 सीट पर, 26 अप्रैल को 3 सीट पर और 7 मई को  7 सीटों पर चुनाव होंगे. 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होगा. तो वहीं 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में वोटिंग होगी. 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान किया जाएगा.

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज  जशपुर प्रवास पर रहेंगे। सीएम साय सुबह 11 35 को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। जिसके बाद सीएम साय जशपुर पहुंचकर सरहुल सरोना कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके बाद सीम साय 4.25 को जशपुर हेलीपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4.30 को अपने निवास पहुंच जाएंगे।

आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ...पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, जानिए कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ...पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, जानिए कलश स्थापना शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

 रायपुर :- चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 9 अप्रैल से आरंभ हो रहा है, जिसमें हम परम ब्रह्म शक्ति की उपासना करके स्वयं को और अपने परिवार को दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति दिला सकते हैं। देवी भागवत के अनुसार दुर्गा ही ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में सृष्टि का सृजन, पालन और संहार करती हैं।नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी मां के विशिष्ट रूप को समर्पित होता है और हर स्वरूप की उपासना करने से अलग-अलग प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं। शास्त्रों की मान्यता है कि देवी इन नौ दिनों में पृथ्वी पर आकर अपने भक्तों के सभी कष्टों को दूरकर उन्हें सुख-सौभाग्य, विद्या, दीर्घायु प्रदान करती है इसलिए नवरात्रि माता भगवती की साधना का श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में पांच ज्ञान इन्द्रियां, पांच कर्म इन्द्रियां और एक मन इन ग्यारह को जो संचालित करती हैं वही परम शक्ति हैं जो जीवात्मा, परमात्मा, भूताकाश, चित्ताकाश और चिदाकाश में सर्वव्यापी है। इनकी श्रद्धाभाव से आराधना की जाए तो चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

नवरात्रि देवी दुर्गा मां की पूजाविधि
नवरात्रि के दिन प्रातः घर को साफ-सुथरा करके मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं और सुख-समृद्धि के लिए दरवाजे पर आम और अशोक के ताजे पत्तों का तोरण लगाएं। मान्यता है कि माता की पूजा के दौरान देवी के साथ तामसिक शक्तियां भी घर में प्रवेश करती हैं,लेकिन मुख्यद्वार पर बंदनवार लगी होने के कारण तामसिक शक्तियां घर के बाहर ही रहती हैं।

इस दिन सुबह स्नानादि करके माता दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर को लकड़ी की चौकी या आसन पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर स्थापित करना चाहिए। मां दुर्गा की मूर्ति के बाईं तरफ श्री गणेश की मूर्ति रखें। उसके बाद माता के समक्ष मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं, जौ समृद्धि व खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। मां की आराधना के समय यदि आपको कोई भी मंत्र नहीं आता हो तो केवल दुर्गा सप्तशती में दिए गए नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ से पूजा कर सकते हैं व यही मंत्र पढ़ते हुए पूजन सामग्री अर्पित करें।

देवी मां के मंत्र
मान्यता है कि अगर नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप पूरे भक्तिभाव से किया जाए तो व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है,जीवन भय एवं बाधारहित हो जाता है और साथ ही समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।

 1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...11 अप्रैल तक बरसेंगे बादल,ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...11 अप्रैल तक बरसेंगे बादल,ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी...जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 अप्रैल तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किसी किसी जिलो के लिए 9 से 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार तड़के रायपुर, गरियाबंद सहित कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी।मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिलासपुर, कवर्धा, मुंगेली, कोरबा,कोरिया,सूरजपुर, सरगुजा में मेघगर्जन के सात अंधड़ और ओलावृष्टि होगी। इस बीच कुछ देर पहले कवर्धा के चिल्फी घाटी में 20 मिनट तक  ओले गिरे हैं।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 

एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। 

प्रदेश में कल  9 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।

 प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है।

एक बार फिर से जुमलेबाजी करके गये मोदी : कांग्रेस

एक बार फिर से जुमलेबाजी करके गये मोदी : कांग्रेस

 आदिवासियों के हितों के सवालों पर मोदी चुप क्यों रहे : दीपक

रायपुर :- प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी एक बार फिर से जुमलेबाजी करके निकल लिये। जैसे हमने पहले कहा था मोदी छत्तीसगढ़ आकर सस्ता प्रचार पाने प्रलाप करेंगे, उन्होंने किया। छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है कि प्रधानमंत्री सहानुभूति पाने नौटंकी करेंगे लेकिन सच नहीं बालेंगे। झूठ बोल कर जनता की सहानुभूति हासिल करना मोदी का पुराना शगल है। छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री ने अपने पुरूषार्थ और कामों के आधार पर वोट मांगने का साहस नहीं दिखाया। उनके पास अपने काम बताने को कुछ नहीं था। झूठ बोलो, झूठ बोलो, बारंबार झूठ बोलो की आदत से मोदी सिद्धहस्त हो चुके है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बस्तर आने से पहले बस्तर की आदिवासी जनता ने पूछा था उनका 32 प्रतिशत आरक्षण उन्होंने राजभवन में क्यों रोकवाया है? आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर अधिकार मजबूत करने वाला वन अधिकार अधिनियम 2006 में प्रधानमंत्री ने संशोधन क्यों करवाया? छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव अरण्य में कटाई क्यों शुरू हो गयी? प्रधानमंत्री इस पर भी चुप रहे, मोदी ने यह भी नहीं बताया कि नगरनार संयंत्र को आज भी उनकी सरकार ने बेचने वाली सूची में क्यों डाल रखा है? प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से जुमलेबाजी किया। बस्तर की जनता को निराश किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किनके लगे है इस पर मौन साधे रहने वाले इलेक्ट्रोरल बांड में कंपनियों को धमका कर ईडी, सीबीआई, आईटी के छापे मरवा कर चंदा वसूलने वाले मोदी जब ईमानदारी की बातें करते है तो देश की जनता को मोदी ‘‘बगुलाभगत’’ नजर आते है। प्रधानमंत्री यह क्यों नहीं बताते कि अडानी की कंपनी में एलआईसी का पैसा क्यों लगाया?

 

राहुल को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस : भाजपा

राहुल को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस : भाजपा

 रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। आज कांग्रेसी आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष हार को देखकर उलजुलूल हरकतें और बयानबाजी कर अपनी स्थिति को हास्यास्पद बना रहे हैं। चुनावी सभाओं में उनके बोल बिगड़ रहे है। उनके सपने में मोदी आ रहे हैं और वे भी मान रहे हैं आएगा तो मोदी ही।

रंजना साहू ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश को दिशा दी वह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। 2014 में सरकार बनीं और पहली पालिर्यामेंट में कहा था कि उनकी सरकार गांव और गरीब के लिए समर्पित होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने उस बात को पूरा कर दिखाया है। देश के गरीबों को आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल, सड़क, चिकित्सा, रेल सेवा का विस्तार, सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया। जनधन योजना, किसानों को सालभर में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि योजानाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा है। कोरोना काल में देश ही नहीं बल्कि कई देशों को वैक्सीन देकर लोगों की जान बचा कर मानवता की सेवा की।

ब्रेकिंग : राजधानी के बिजली गोदाम में लगी आग का हुआ खुलासा...देखिए कैसे चिंगारी शोलो में बदली

ब्रेकिंग : राजधानी के बिजली गोदाम में लगी आग का हुआ खुलासा...देखिए कैसे चिंगारी शोलो में बदली

 रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर में बीते शुक्रवार 5 अप्रैल को लगी भीषण आग का खुलासा हो गया है। कोटा CSPDCL स्टोर में कट आउट बॉक्स के पास आग शुरू हुई थी, जो झाड़ियों को जलाते हुए ट्रांसफार्मर और तेल के ड्रामों तक पहुंची थी। इस आगजनी से शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लापरवाही साफ नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CAPDCL) ने गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय भंडार गृह में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति पांच बिन्दुओं पर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। वहीं इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

10 कि.मी. दूर तक आसमान में दिखा धुआं

बता दें, इस भयानकआगजनी में 3 एकड़ के अंदर रखे सभी कार, बाईक, जेसीबी, सबकुछ जलकर खाक हो गया।  कई ट्रांसफर्मरों से अब भी धुआं निकल रहा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे गोदाम में आग लगी, जिसके बाद वहां रखे हजारों ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। आग इतना फैला कि 10 कि.मी. दूर तक भी आसमान में धुएं का गुबार दिखने लगा था। 

लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का किया गठन...देखे लिस्ट

लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का किया गठन...देखे लिस्ट

 रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। नेताओं के दौरे भी लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का गठन किया।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। जारी आदेश के अनुसार 14 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमे धनेन्द्र साहू संयोजक बनाए गए है।

जारी आदेश

जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए : पीएम मोदी

जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए : पीएम मोदी

 जगदलपुर : लोकसभा चुनाव नजदीक हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, इस बीच प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर फतह हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बस्तर के छोटे आमाबल गांव से छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली का आगाज किया.

मोदी ने कहा, बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं. यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है. यहां के युवाओं को जिसने धोखा दिया है उनकी तेजी से जांच हो रही है. मैंने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का फैसला किया है. आदिवासी समाज का उत्थान करना है. 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई. इससे आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा.

मोदी ने कहा, मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है. यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है. छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश के कई प्रधानमंत्री से भी ज्यादा मैं यहां आया हूं. परिवार से मेरा राम-राम कहना.

मोदी ने आगे कहा कि बस्तर के भाई-बहनों ने पीएम मोदी की गांरटी पर भरोसा जताया है. वहीं, कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज किया. आपने विकसित भारत की नींव मजबूत की. हमारी सरकार ने गरीबों काे उनका हक दिलाया है. कांग्रेस सरकार में बीमारी की टीका आने में दशकों लग जाते थे, लेकिन मोदी सरकार में गरीबों को न सिर्फ मुफ्त वैक्सीन मिला बल्कि उन्हें मुफ्त राशन भी मिला. कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है

प्रधानमंत्री ने INDI गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचार से देश को बचाओ, वो (विपक्ष) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ. आज के समय विपक्षी गठबंधन चुनावी रैली नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिला हुआ है. मैंने कांग्रेस की लाइसेंस ही बंद कर दी. इसलिए वो मोदी को गाली देते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उनका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंचा है. देश ने कितनी प्रगति की है और उसमें आप सबका जो साथ मिला है, मैं उसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करने आया हूं. आप लोगों ने यहां सिर्फ BJP सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है.

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन...वजह जानकर हो जांएगे हैरान

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन...वजह जानकर हो जांएगे हैरान

 गरियाबंद। जिले के कोसूमकानी के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करने का मन बना लिया है, क्योंकि कोसूमकानी पंचायत मुख्यालय में मतदान केंद्र खोलने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर चुनाव बहिष्कार का लिखित ज्ञापन सौंप दिया है। वहीं फसल बीमा से वंचित होने के चलते भी ग्रामीण आक्रोशित है। बता दें कि दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने बैठक कर आम सहमति बना कर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। 

ग्राम प्रमुख घेनूराम पटेल, रमशाय हरपाल, कूष्टोराम बीसी और करनधर हरपाल ने बताया कि कोसूमकानी 1994 में ग्राम पंचायत बना, लेकिन आज भी पुरानी व्यवस्था के तहत उनके गांव के लोगों को 2 किमी दूर पैदल चलकर दहीगांव पंचायत में बने बूथ में मतदान के लिए जाना होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दहीगांव बूथ पर उनके साथ भेदभाव होता है। स्थानीय वोटर के मतदान कराने के बाद ही कोसूमकानी वालों की बारी आती है। कई बार रात 8 बजे तक जगने के बावजूद उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव से उनके पंचायत में मतदान केंद्र खोलने कई बार ज्ञापन प्रशासन को दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वोट डालेंगे तो अपने पंचायत में बने बूथ में, नहीं तो इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने सोमवार को सौंपे जाने वाले ज्ञापन से पहले बैठक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें आश्रित ग्राम उपरपीठा की भी सहमति कोसमकानी ग्रामीणों के साथ बन गई है।

वर्तमान में कोसूमकानी में 406 मतदाता है। इस पंचायत के आश्रित ग्राम उपरपीठा के 210 मतदाता डूमरबहाल के बूथ में मतदान के लिए जाते हैं। ग्रामीणों की मांग पर लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले तहसील स्तर पर प्रस्ताव बनाकर कोसूमकानी में बूथ बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच राज्य स्तर पर आयोग ने फरमान जारी कर बगैर किसी तब्दीली के विधानसभा में बने बूथ सेटअप के आधार पर चुनाव कराने कह दिया।

कोसूमकानी में 100 से ज्यादा किसान है, जिनका कृषि लोन के साथ फसल बीमा हुआ था। कम वर्षा के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ तो ग्रामीण धान नहीं बेच पाए। पटवारी के क्रॉप कटिंग और कृषि विभाग के पंचनामा के आधार पर उत्पादन प्रभावितों के दायरे में भी आ गए, लेकिन एन वक्त में फसल बीमा योजना के पोर्टल में चढ़ाए जाने वाले प्रक्रिया के समय राज्य कार्यलय से ही फसल प्रयोग का रेंडम नंबर जारी नहीं हुआ। सिस्टम की इसी खामी के कारण प्रभावितों का रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं चढ़ा और अब फसल बीमा की राशि से भी वंचित कर दिया गया। इस बात से भी ग्रामीण आक्रोश हैं। प्रकिया के समय किसान बार-बार राजस्व दफ्तर का चक्कर लगाए, पर उन्हें बीमा की राशि अब तक नहीं मिली। 

इस मामले में देवभोग एसडीएम हितेश पिस्दा ने कहा कि जानकारी मिली है, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मार्ग दर्शन लेकर इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं देवभोग तहसीलदार सुसील भोई ने कहा कि बीमा कंपनी से बात किया गया है। पत्राचार के बाद वंचित खवासपारा के कुछ किसान को बीमा क्लेम मिलना शुरू हो गया है, जो पात्रता रखते हैं उन सभी को जरूर मिलेगा। प्रशासन स्तर पर प्रयास के लिए कोई कमी नहीं रखा गया है। 

बस्तर में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार….कांग्रेस पर लगाये आरोप

बस्तर में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार….कांग्रेस पर लगाये आरोप

 जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार को जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। वे वहां के भाजपा के विजय संकल्प रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान सभा में प्रदेश़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चरणदास महंत के लाठी से सर फोड़ने वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम से कांग्रेस के नेता तिलमिला गये हैं, इसलिए अब उनके सर फोड़ने की धमकी दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की इन्हें छूट नहीं मिल रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। देश की प्रगति के पीछे आप सभी का सहयोग रहा है। इस बात के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई है बल्कि विकसित भारत के आधारशिला स्थापित की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। इसीलिए आज पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मैं अपने पुराने साथी बलिराम कश्यप की जन्म स्थल पहुंचा हूं।‌ ऐसा नहीं होगा मैं और बलिराम कश्यप ने यहां का दौर ना किया हो। बस्तर में आज बलिराम कश्यप के ही संघर्ष का नतीजा है कि भाजपा पर आप सब का विश्वास बढ़ा है। बस्तर ने मुझे और भाजपा के हर साथी को अपना आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है। यही वजह है कि आज भी दूर-दूर से आप सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए बस्तर पहुंचे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमारी सरकार में कोरोना के वक्त हजार-हजार में बिकने वाली वैक्सीन गरीबों को मुफ्त में लगाई गई है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार देश में थी तो दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसा गांव तक पहुंचता था।

पीएम मोदी ने कहा कि यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार वह कौन सा पंजा था जो बीच में पचासी पैसा खा जाता था। लेकिन हमारी सरकार के आते ही सबसे पहले हमने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद करने का काम किया है। आज हमारी सरकार से जितना पैसा दिल्ली से निकलता है उतना पैसा गांव तक सीधे पहुंचता है।