कोंडागांव। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही जहां एक ओर राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने आतंक मचाया हुआ है। बीती देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत केजंग के एक मोबाइल टावर पर आग लगा दी। इतना ही नहीं इन नक्सलियों ने आगजनी के बाद घटना स्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए। यह पूरा मामला बयानार थाना क्षेत्र के केजंग गांव का बताया जा रहा है। दरअसल, बीती देर रात नक्सलियों ने ग्राम पंचायत केजंग के मोबाइल टावर पर आग लगी दी जिससे मोबाइल टावर का कंट्रोल पैनल जलकर खाक हो गया। इसके बाद आसपास के इलाके में इस आगजनी की घटना के बाद दहशत का माहौल देखा गया। नक्सलियों ने इस आगजनी की घटना के बाद घटना स्थल पर एक बैनर पोस्टर भी लगाया।
रायपुर : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है।
रायपुर : राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है।
किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना नही करना पड़े इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे।
पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे।
मार्च माह में 16 मार्च के उपरान्त सभी शनिवार एवं रविवार को भी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य होने से पक्षकारों को सुविधा हुई है। मार्च माह में प्रतिवर्ष सर्वाधिक दस्तावेजों का पंजीयन होता है।
आम दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन लगभग दो से तीन गुना दस्तावेज पंजीयन के लिए प्रस्तुत होते है, इसे ध्यान में रखते हुए इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य दिवस में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।
अवकाश दिवस में पंजीयन कार्य होने से वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा होने के साथ ही विभाग को प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी
बिलासपुर। चरित्र शंका पर पति ने अपनी पत्नी की टंगिया से मारकर हत्या कर दी। फरार आरोपी मुकेश साहू उम्र 21 वर्ष निवासी लाखासार थाना सकरी पर रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर पुलिस ने कार्यवाही की। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला है।
भरत चौक चिंगराजपारा में शिवचरण साहू के मकान में किराये में रहने वाले मुकेश साहू और उसकी पत्नी श्वेता कौशिक रहते थे। दोनों प्रेम विवाह किये थे। होली त्यौहार मनाने के बाद दोनों के बीच में भोर में करीब 2:00 बजे विवाद हुआ। पति-पत्नी के बीच का सामान्य विवाद मानकर पड़ोसियों ने नज़रअंदाज़ कर दिया।
सुबह उनके मकान में ताला लगा था और चाबी वहीं रखी हुई थी। आशंकित होने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो श्वेता कौशिक मृत हालात में बिस्तर पर पड़ी है और सिर में चोट लगी है। घटना की सूचना दोपहर लगभग 1 बजे थानाप्रभारी को प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा पूछताछ पर श्वेता कौशिक के पति मुकेश साहू द्वारा हत्या किया जाना पता चला। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को तत्काल धरपकड कर गिरफतार करने के निर्देश प्राप्त हुए, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा तत्काल एक विशेष टीम तैयार कर आरोपी की लास्ट लोकेशन नागपुर के लिये टीम तैयार कर रवाना किया गया।
आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर विशेष टीम द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग से कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस से पकड़ा गया। आरोपी मुकेश साहू से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए, पत्नि पर चरित्र शंका करना पर दिनांक 26.03.2024 के भोर में विवाद होने पर मृतिका श्वेता कौशिक पर गुस्से में आकर टंगिया से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
रायपुर : केंद्र सरकार ने मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरों को जारी किया है।
मनरेगा की नई मजदूरी दरें 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी होंगी। अधिसूचना के अनुसार, मनरेगा मजदूरी की उच्चतम दर (374 रुपये प्रति दिन) हरियाणा के लिए तय की गई है, जबकि सबसे कम (234 रुपये प्रति दिन) अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के लिए तय की गई है। चालू वर्ष (वित्त वर्ष 2023-2024) में राज्य-वार वृद्धि की बात करें तो गोवा में 10.56% (34 रुपये) की अधिकतम वृद्धि देखी गई है। इससे वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए गोवा में मजदूरी 356 रुपये प्रति दिन हो गई है। वर्तमान में ये 322 रुपये प्रतिदिन है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना वे अन्य तीन अन्य राज्य हैं जहां MGNREGA मजदूरी में 10% से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।
मजदूरी दर 267.32 रुपये प्रति दिन से बढ़कर 285.47 रुपये प्रति दिन
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मनरेगा के तहत एक समान मजदूरी दर है। दोनों राज्यों में लगभग 10% की वृद्धि हुई है और अब यह मौजूदा 221 रुपये से बढ़कर 243 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मनरेगा के तहत मजदूरी दर एक समान है। इन राज्यों में मौजूदा समय में मनरेगा के तहत 230 रुपये दिहाड़ी मिलती है। लेकिन इसमें 3.04% की वृद्धि की गई और यह बढ़कर 237 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। यह सबसे कम वृद्धि है। आठ अन्य राज्यों में 5% से नीचे की वृद्धि देखी गई है। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। कुल मिलाकर, वेतन में लगभग 7% की औसत वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपये प्रति दिन से बढ़कर 285.47 रुपये प्रति दिन हो गई है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिए हैं। अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। अब चुनावी दंगल में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज बालोद दौरा है।विधानसभा स्तरीय सभा से लोकसभा चुनाव के प्रचार का जिम्मे उठाएंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री साय कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई है। तो वहीं दूसरी ओर पार्टियों में दल बदल का सिलसिला भी लगातार जारी है। इस दौरान प्रदेश के सभी दिग्गज अलग-अलग क्षेत्रों का लगातार दौरा कर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सीएम विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे डौंडीलोहारा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय साढ़े 12 बजे रायपुर से डौंडीलोहारा के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे डौंडीलोहारा से रायपुर लौटेंगे।
नयी दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है. बीजेपी द्वारा जारी चुनाव प्रभारियों की सूची के अनुसार नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. बता दें कि बीजेपी ने जिन चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की है, उसमें 10 राज्यों के चुनाव प्रभारी और 5 राज्यों के चुनाव सह-प्रभारी शामिल हैं. भारतीय जनता पार्टी ने जिन राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है उनमें छत्तीसगढ़, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र, मेघायल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, तेलंगाना और त्रिपुरा शामिल हैं. जबकि अंडमान और निकोबार, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लिए सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है.
रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की बस्तर लोकसभा सीट लिए नामांकन के आखिरी दिन 12 अभ्यर्थियों ने कुल 18 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 मार्च को होगी। नाम वापसी की तिथि 30 मार्च 2024 है। प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
बता दें पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर संसदीय सीट से बीजेपी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, हमर राज पार्टी के अलावा निदर्लीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल किया है।
दूसरे चरण की इन सीटों पर कल से होगा नामांकन
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए 28 मार्च 2024 गुरुवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। द्वितीय चरण में महासमुंद,कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अभ्यर्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
जांजगीर। होली धुलेंड़ी के 5 दिन बाद छत्तीसगढ़ में धूमधाम से रंगों का त्यौहार रंगपंचमी मनाने की परंपरा है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से 45 किमी दूर ग्राम पंतोरा में रंगपंचमी पर कुंवारी कन्या लठमार होली खेलती है। ग्रामीण युवकों पर जमकर छड़ियां बरसाई जाती है। बाजे-गाजे के साथ कन्याओं की टोली ने गांव में भ्रमण पर निकलती है। गांव वाले इसे डंगाही त्यौहार कहते हैं। दोपहर में मंदिर में छड़ियों की पूजा- अर्चना की जाती है। मंदिर परिसर में शाम 4 बजे से 12 साल तक की कुंवारी कन्याएं इकट्ठा होकर छड़ियों की पूजा के बाद इन छड़ियों को हाथ में लेकर पहले भवानी मंदिर में दाखिल होती और देवी-देवताओं पर छड़ी के प्रहार के साथ लठमार होली शुरू हो जाती है। मंदिर से बाजे-गाजे व रंग गुलाल के साथ ग्रामीणों की टोली के आगे-आगे छड़ी लिए बालिकाएं चलती है।
रंगपंचमी के दिन कुंआरी कन्याएं गांव में घूम-घूम कर पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं। इस मौके पर गांव से गुजरने वाले हर पुरुष को लाठियों की मार झेलनी पड़ती है, चाहे वह कोई भी हो, फिर वह सरकारी कर्मचारी हो या पुलिस। करीब 300 वर्षों से अधिक समय से जारी यहां की लट्ठमार होली अब यहां की परंपरा बन गई हैं।
परंपरा के पीछे की मान्यता
ग्रामीणों का विश्वास है कि लठमार होली में जिस पर कन्याएं छड़ी का प्रहार करती हैं, उन्हें सालभर तक कोई बीमारी नहीं होती। जिले की यह अनूठी परंपरा सालों से चली आ रही है, जिसे देखने पहरिया, बलौदा, कोरबा, जांजगीर सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होते हैं। कन्याएं उन पर भी छड़ियों से प्रहार करती हैं।
जगदलपुर। बस्तर सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु साय की मौजूदगी में अपना दूसरा नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे। इससे पहले महेश के समर्थन में भाजपा ने रैली जनसभा का आयोजन किया।
बता दें कि जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू कई पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के नामांकन सभा में सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा ज्वाइन करने वाले कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया है।
जगदलपुर में कांग्रेस की महापौर सफीरा साहू समेत कई पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमल झज्ज ने भी भाजपा प्रवेश कर लिया है। इनके साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी यशोदा राव भाजपा में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के भरत कश्यप हजार समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की उत्सुकता बढ़ती जा रही है, और इस उत्साह में भाजपा ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी, अर्जुन मुंडा समेत कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। बता दें यह पहल उम्मीदवारों को बड़े पब्लिक पहुंच तक पहुंचाने के लिए की गई है।
जगदलपुर। चुनाव से पहले कांग्रेस को बस्तर लोकसभा सीट पर बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेसाय की मौजूदगी में करीबन 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता और 6 पार्षदों के साथ जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू भाजपा के शामिल हो गईं हैं। इसी के साथ 48 पार्षदों वाले निगम में भाजपा बहुमत में आ गई है।
बता दें कि आज बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप की नामांकन रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेसाय जगदलपुर पहुंचे हैं। नामांकन रैली से पहले उन्होंने शहर के मिशन ग्राउंड में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया। जगदलपुर की सभा से पहले मुख्यमंत्री साय की लोहंडीगुड़ा सभा और बस्तर विधानसभा की सभा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए थे।
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप…16 साल की नाबालिग का अपहरण कर तीन आरोपियों ने बुझाई हवस, दो गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी कहे जाने वाले शहर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना मिलते ही पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के महारानी स्कूल से किशोरी को पहचान के एक युवक और अन्य लोगों ने अपहरण करके सुने घर ले गए और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दूसरे दिन सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिवारजन को दी। इसके बाद मां के साथ परिवार कोतवाली थाने पहुंचकर पीड़िता घटना की शिकायत की है। इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना में शामिल तीन युवकों में से दो को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है। जिसकी पुष्टि करने में पुलिस लगी हुई है। वही मुख्य आरोपी जिसकी तलाश जारी है। जिसे जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है।
नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारों की सूची में जिन 40 के नाम हैं उसमें पीएम मोदी भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ शामिल हैं। वहीं राज्य से सीएम विष्णुदेव साय, अनेक मंत्री और नेतागण स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे।
: देखें सूची…


बिलासपुर – मानवता को शर्मसार करने वाला एक सामने आया हैं, जहां रेलवे पार्किंग के पास तपती धूप में एक शव सुबह से रखा हुआ हैं, मौके पर तोरवा पुलिस पुलिस अभी तक नही पहुँची हैं। मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही हैं।
कोरबा: जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. यहां नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जानकारी के अनुसार नव विवाहिता युवती की शादी महज 8 महीने पहले ही हुई थी. नव विवाहिता की लाश शौचालय में फंदे में लटकी मिली है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना मानिकपुर पुलिस चौकी की है.
जानकारी के अनुसार, नव विवाहिता महिला की आठ माह पहले ही शादी हुई थी. नव विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने मायके वालों से फ़ोन पर बात कि थी. उसने सास, ससुर और ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इस घटना के बाद नव विवाहिता के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर आरोप लगया है कि उनकी बेटी को दहेज और खाने पीने के लिए ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रायपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की हालही में मुंबई में सर्जरी हुई है. ऑपरेशन के बाद वे बेहतर महसूस कर रहे है. जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमर की समस्या से जूझ रहे थे. जिसके बाद मुंबई के एक अस्पताल में उनके स्लिप डिस्क की सफलता पूर्वक सर्जरी हुई है. वे अब खतरे से बाहर है.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सर्जरी के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा है – विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी के स्वास्थ्य लाभ की सुखद सूचना प्राप्त हुई है. अब वे पूर्णतः स्वस्थ हैं. प्रभु श्रीराम से उनके उत्तरोत्तर उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.
आपको मालूम हो कि, डॉ. रमन सिंह साल 2003 से 2018 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर रहे. छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद वे विधानसभा अध्यक्ष चुने गए है.
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है, इनमें नक्सलियों का डिप्टी कमांडर भी है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
बता दे मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है। बीजापुर में फोर्स को मिली कामयाबी पर विजय शर्मा ने कहा, “मुठभेड़ में 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, परसो नक्सलियों ने तीन ग्रामिणों की हत्या की थी जिसके बाद तलाशी के लिए यह टीम गई थी। नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, तलाशी अभियान जारी है… चुनाव का आना-जाना लगा रहेगा लेकिन यह छत्तीसगढ़ की बड़ी समस्या है जिसे दूर करना है।
कांकेर। होली मनाकर डैम में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना शहर से लगे दसपुर डैम का है, जहां नहाने के दौरान दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। दोनों युवकों को डूबते देख डैम में अफरा-तफरी मच गई। एक युवक की डूबने से मौत हो गई वहीं एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया।
मिली जानकारी के होली के दिन सोमवार शाम 4 बजे शहर के शिवनगर निवासी युवक प्रवीण साहू उम्र 24 वर्ष अपने 5 दोस्तों के साथ होली मनाने के बाद नहाने शहर से लगे ग्राम दसपुर में डैम में नहाने गए थे। डैम में नहाते वक्त प्रवीण और उसके दो दोस्त गहरे पानी में चले गए। एक युवक तैर कर बाहर निकल गया।
एक की मौत, एक निकाला गया बाहर
वहीं प्रवीण डूबने लगा जिसे डूबते देख रोहन मांझी ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन रोशन मांझी भी मृतक प्रवीण साहू के साथ डूबने लगा। दोनों युवकों को डूबते देख डैम में अफरा-तफरी मच गई डैम में मौजूद ग्रामीण दोनों युवकों को बचाने पानी में कूदे, लेकिन प्रवीण साहू गहराई में जाने के कारण कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। काफी देर तक पानी के भीतर रहने के कारण डूबकर उसकी मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक रोहन मांझी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पानी पी लेने के कारण बेहोशी की हालत में था। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया।
समय रहते बची दूसरे युवक की जान
युवकों को डूबते देख गांव में खबर फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डैम से भीड़ हटाई और 108 की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन एक युवक ने डैम में ही दम तोड़ दिया तो वहीं अन्य घायल युवक रोहन को डॉक्टरों ने बचा लिया। घायल युवक ने डूबने के दौरान पानी पी लिया था जिसे ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ से डैम से निकाल लिया था।
समय रहते आक्सीजन मिलने से रोहन की जान बच गई। मंगलवार को पुलिस ने पीएम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवकों को तैरना नहीं आता था जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। आयोग सभी मतदाताओं से अपेक्षा करता है कि वे मतदान स्थल पर अपना मत देने से पहले अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र दिखाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके लिए 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी अनुमत किए गए है। ऐसे निर्वाचक जो अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते है, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए निम्नलिखित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा – आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट,
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड शामिल है। मतदाता इनमें से कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत कर मतदान कर सकेंगे।
प्रवासी निर्वाचकों को जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर निर्वाचक नामावालियों में पंजीकृत है, मतदान केंद्र में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा अन्य कोई पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जाएगा।
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रसमड़ा औधोगिक क्षेत्र के जेडी इस्पात में बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट के फर्नेस में बारी मेन के रूप में कार्यरत कर्मचारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से प्लांट में हड़कंप मच गया। यह मामला अंजोरा चौकी क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि देर रात फर्नेस में ब्लास्ट होने के बाद कर्मचारी फर्नेस में गिर गया। जिससे उसकी जलकर मौत हो गई. कर्मचारी का नाम जितेन्द्र कुमार भूरिया (24 वर्ष) है। झारखंड से आकर रसमड़ा के जेडी इस्पात में ठेका कर्मचारी का काम करता था। इस प्लांट में हैवी स्ट्रक्चर लोहे के एंगल और प्लेट बनाने का काम होता है। जहां मजदूर फर्नेस से निकलने वाले गर्म लोहे के ऊपर के कचरे को बड़े चम्मच से हटाने का काम (बारी मैन) करता था।
मजदूर की हादसे में मौत के बाद प्रबंधन पर सेफ्टी सबंधित कई आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। इसके साथ ही कर्मचारी ने मृतक कर्मचारी के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद अंजोरा चौकी पुलिस की समझाइस के बाद रात 12 बजे कर्मचारी वापस लौटे। फिलहाल, मामले में अंजोरा चौकी पुलिस जांच कर रही है।
बीजापुर : - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए हैं।पुलिस की ओर से सघन सर्चिंग अभियान जारी है। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, इसकी जवाबी कार्रवाई सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर छह नक्सलियों के शव बरामद हुए। जिनमें दो महिला और चार पुरुष शामिल है । घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटनास्थल से वापस नहीं लौटी है।
नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद
बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के साथ मुठभेड़ हुई है। शव के साथ हथियार भी बरामद हुए हैं। बता दें कि तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षा बलों के जवान पोलमपल्ली, चिपुरभट्टी इलाके में गई थी। जहां चिपुरभट्टी व तालपेरू नदी के किनारे मुठभेड़ हुई।
रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की सातवीं लिस्ट जारी की गई।

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जगदलपुर दौरे पर रहेंगे. सीएम बस्तर लोकसभा में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में नामांकन रैली में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री 12:15 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। 12:20 से 1:50 तक वे मिशन ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे।
बता दें कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेश राम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
अभनपुर। राजधानी के अभनपुर से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नाबालिक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बस्तर :- बस्तर में बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले ही दिन एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन फार्म खरीदा है. आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रखा गया है. 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 30 मार्च तक नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है.
बस्तर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा आज नामांकन भरने जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस द्वारा बस्तर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी आयेगी नजर। आज सुबह 11.30 बजे निकली जाएगी नामांकन रैली। इस रेली में पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे । कांग्रेस ने बस्तर से कवासी लखमा को सौंपी है कमान। बता दे पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर की जिम्मेदारी वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सोपी गई थी पर इस बार उनका टिकट काटकर जिम्मेदारी कवासी लखमा को सौंप गई है










.jpg)




.jpg)
.jpg)

.jpg)










